WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

Students should regularly practice West Bengal Board Class 7 Hindi Book Solutions Poem 1 मीरा के पद to reinforce their learning.

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 Question Answer – मीरा के पद

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
गिरधर का अर्थ है-
(क) गिर कर उठना
(ख) गिरगिट
(ग) कृष्ण
(घ) गिरि को धारण करनेवाला
उत्तर :
(ग) कृष्ण

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

प्रश्न 2.
कृष्ण ने किसकी लाज बचाई?
(क) मीरा की
(ख) द्रौपदी की
(ग) धुव की
(घ) प्रहाद की
उत्तर :
(ख) द्रौपदी की

प्रश्न 3.
राजा हरिश्चन्द्र किसके यहाँ काम किए?
(क) माली के यहाँ
(ख) कुम्हार के यहाँ
(ग) डोम के यहाँ
(घ) बाह्यण के यहाँ
उत्तर :
(ग) डोम के यहाँ

प्रश्न 4.
इन्द्रासन पाने के चक्कर में पाताल कौन गया?
(क) रावण
(ख) मेघनाद
(ग) बलि
(घ) कुम्भकर्ण
उत्तर :
(ग) बलि

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

प्रश्न 5.
मीरा किस काल की रचनाकार हैं ?
(क) आदिकाल
(ख) भक्तिकाल
(ग) रीतिकाल
(घ) आधुनिककाल
उत्तर :
(ख) भक्तिकाल

प्रश्न 6.
मीरा के पिता का क्या नाम था ?
(क) जोधराज
(ख) रत्नसिंह
(ग) राणा सांगा
(घ) भोजराज
उत्तर :
(ख) रलसिंह

प्रश्न 7.
मीरा की मृत्यु कब हुई ?
(क) 1246 ई०
(ख) 1346 ई०
(ग) 1446 ई。
(घ) 1546 ई०
उत्तर :
(घ) 1546 ई०

प्रश्न 8.
मीरा की भाषा क्या है ?
(क) खड़ी बोली
(ख) अवधी
(ग) राजस्थानी मिश्रित ब्रज
(घ) मैथिली
उत्तर :
(ग) राजस्थानी मिश्रित ब्रज

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

प्रश्न 9.
कृष्णा की सूरत कैसी है ?
(क) मोहनी
(ख) साँवरी
(ग) गोरा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) साँवरी

प्रश्न 10.
डूबते गजराज की रक्षा किसने की ?
(क) राम
(ख) रावण
(ग) कृष्ण
(घ) कंस
उत्तर :
(ग) कृष्ण

प्रश्न 11.
हाड़ का क्या अर्थ है ?
(क) माँस
(ख) रक्त
(ग) हड्डी
(घ) धमनी
उत्तर :
(ग) हड्डी

प्रश्न 12.
सतबादी (सत्यवादी) किनको कहा जाता है ?
(क) हरिश्चंद्र
(ख) ईश्वरचंद्र
(ग) केशवचंद्र
(घ) प्रेमचंद
उत्तर :
(क) हरिश्चंद्र

प्रश्न 13.
माता यशोदा किस बेला में कन्हैया को जगा रही है ?
(क) दोपहर बेला
(ख) प्रभात बेला
(ग) संध्या बेला
(घ) रागी बेला
उत्तर :
(ख) प्रभात बेला

प्रश्न 14.
इस संसार में हर व्यक्ति को किसका परिणाम भोगना पड़ता है ?
(क) कर्म का
(ख) पुन्य का
(ग) गति का
(घ) विष का
उत्तर :
(क) कर्म का

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

प्रश्न 15.
किसने विष को अमृत बना दिया ?
(क) यशोदा ने
(ख) मीरा ने
(ग) प्रभु ने
(घ) राजा ने
उत्तर :
(ग) प्रभु ने

प्रश्न 16.
कौन स्वर्ग नहीं पहुँचे ?
(क) बलि
(ख) हरिश्चन्द्र
(ग) अधम
(घ) राणा जी
उत्तर :
(क) बलि

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
मीरा किसकी भक्तन थी?
उत्तर :
मीरा भगवान श्रीकृष्ण की भक्तन थी।

प्रश्न 2.
द्रौपदी की लाज किसने और कैसे बचाई?
उत्तर :
द्रौपदी की लाज प्रभु कृष्ण ने उसकी चीर (साड़ी) बढ़ाकर बचाई।

प्रश्न 3.
कृष्ण के होठों पर क्या सुशोभित हो रहा है?
उत्तर :
कृष्ण के होठो पर बाँसुरी (मुरली) सुशोभित हो रही है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

प्रश्न 4.
गडवन के रखवारे किसे और क्यों कहा गया है?
उत्तर :
गउवन के रखवारे कृष्णाजी को कहा गया है क्योंकि वे गायों के रक्षक गोपाल थे।

प्रश्न 5.
विष से अमृत का क्या अर्थ है?
उत्तर :
राणा ने मीरा को मारने के लिए विष का प्याला भेजा था, पर प्रभु की कृपा से विष अमृत बन गया है। मीरा पर विष का कोई प्रभाव न पड़ा।

प्रश्न 6.
मीरा का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर :
मीरा का जन्म 1504 ई० में जोधपुर (राजस्थान) में हुआ था।

प्रश्न 7.
द्रोपदी की लाज किसने और कैसे बचाई ?
उत्तर :
द्रोपदी की लाज कृष्ण ने उसका वस्त्र (चीर) बढ़ाकर बचाई।

प्रश्न 8.
पाण्डव कितने थे ? उनके नाम लिखें।
उत्तर :
पाण्डब पाँच थे – युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, और सहदेव।

प्रश्न 9.
भगवान भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए कौन-सा रूप थारण किये थे ?
उत्तर :
भगवान भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए नरसिंह रूप धारण किये थे।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

प्रश्न 10.
प्रभु ने हाथी की रक्षा किससे की थी ?
उत्तर :
प्रभु ने हाथी को मगरमच्छ के मुँह से बचाया था।

बोधमूलक प्रश्नोत्तर

(क) मीरा के नेत्रों में कृष्ण का कौन-सा रूप बस चुका है?
उत्तर :
जिसकी मूर्ति मन को मुग्ध कर लेती है, जिसका रूप साँवला सलोना है, आँखें विशालहैं, मस्तक पर मोर मुकुट, कानों में मकर के आकार के कुंडल, मस्तक पर लाल टीका, अधरों पर मुरली, वक्षस्थल पर वैजंती माला, कमर की करधनी में घुँचरू, पैरों में नूपुर शोभाय- मान हो रहे हैं। कृष्णा का यही रूप मीरा के नेत्रों में बस चुका है।

(ख) कृष्ण ने अपने किन-किन भक्तों की कैसे रक्षा की?
उत्तर :
श्री कृष्ण ने द्रौपदी के लाज की रक्षा उसका चीर (साड़ी) बढ़ाकर, भक्त प्रह्षाद की रक्षा नृसिंह का रूप धारण कर हिरण्यकश्यप को मारकर, जल में डूबते हुए गजराज की रक्षा उसे जल से बाहर निकाल कर की ।

(ग) गोकुल के प्रभात का वर्णन कीजए।
उत्तर :
गोकुल में प्रभात (सुबह) हो जाने पर हर घर के दरवाजे खुल गए। सभी लोग जाग गए। गोपियाँ दधि (दही) मथने लर्गी। उनके कंगन की ध्वनि सुनाई पड़ने लगी। कृष्ण के दरवाजे पर देवता, मनुष्य सभी खड़े हो गए। गोप बालक जय-जयकार करने लगे।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

(घ) ‘करम गति टारे नाहिं टरे’ के सन्दर्भ में मीरा ने किन-किन उदाहरणों को प्रस्तुत किया है?
उत्तर :
इस सन्दर्भ में मीरा ने उदाहरण दिया है कि सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र को वाराणसी में डोम के यहाँ काम करना पड़ा। पाण्डवों, कुन्ती तथा द्रौपदी को हिमालय के बर्फ में गल जाना पड़ा। बलि ने स्वर्ग के लिए यज्ञ किया पर उसे पाताल जाना पड़ा। अत: कर्म की गति अटल है।

(ङ) निम्नलिखित पंक्तियों की ससन्दर्भ व्याख्या कीजिए।

(अ) ‘उठो लाल जो भोर भयी है, सुरनर ठाढ़े द्वारे।
ग्वाल बाल सब करत कोलाहल जय जय सबद उचारे।’
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्तियों में माता यशोदा सबेरा हो जाने पर प्यारे कन्हैया को जगाते हुए कहती है-हे लाल, प्रभात वेला हो गई है, इसलिए अब जाग जाओ। देवता और मनुष्य दरवाजे पर तुम्हारे दर्शन और तुम्हारी वंदना करने के लिए खड़े हैं।
सबेरा हो जाने पर सभी गोप बालक जयकार शब्द का उच्चारण करते हुए कोलाहल कर रहे हैं। सभी तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

(ब) ‘यज्ञ किया बलि लेन इन्द्रासन, से पाताल धरे।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, विष से अमृत करे।’
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्तियों में मीरा ने स्यष्टिया है कि भाग्य प्रबल होता है। संसार में हर व्यक्ति को कर्म का परिणाम भोगना पड़ता है। राजा बलि ने इन्द्र का साम्राज्य स्वर्ग प्राप्त करने के लिए महान यज्ञ किया पर कर्म की गति के अनुसार पाताल लोक में जाना पड़ा। कहावत है कि बलि चाहा आकाश (स्वर्ग) को भेज दिया पात्राल। गिरि को धारण करने वाले भगवान कृष्ण मीरा के एकमात्र स्वामी हैं। उन्होंने कृपा कर विष को भी अमृत बना दिया। राणा ने मीरा को मारने के लिए प्याले में विष भेजा, पर प्रभु ने विष को अमृत बना कर मीरा की रक्षा की।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
पठित पदों के आधार पर मीरा की भक्ति भावना का परिचय दीजिए।
उत्तर :
मीरा कृष्ण भक्ति में पूर्णतया आसक्त थी। उनके काव्य में कृष्ण भक्ति का बड़ा ही सरस तथा मधुर रूप मिलता है। मीरा अपने इष्टदेव कृष्ण की प्रेमिका थीं। मीरा के लिए उनके आराध्य कृष्ण ही सर्वस्व थे। प्रिय के लिए ही मीरा ने सभी-सगे संबंधियों तथा कुल-मर्यादा के बंधनों को त्याग दिया।

मीरा अपने नेत्रों में अपने प्रिय कृष्ण की मूर्ति को बसाना चाहती थीं। वे नंदलला के उसी रूप को आँखों में बसाना चाहती थी जिनका साँवला सलोना रूप अत्यंत मोहक है, जिनके नेत्र विशाल हैं। जिनके माथे पर तिलक तथा सिर पर मयूर पंखों से निर्मित मुकुट शोभायमान है। अधरो पर मुरली, वक्ष पर बैजन्ती माला, कमर में करधनी तथा पैरों में नूपुर शोभायमान है। मीरा का स्पष्ट कथन है कि प्रभु कृष्णा सन्तों को सुख देने वाले तथा भक्तों के अत्यंत प्यारे हैं।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

मीरा अपने प्रिय के ऐसे मोहक रूप की उपासिका थीं। वंशीधारण करने वाले प्रिय कृष्ण सदा उनके इदय में बसते हैं। कृष्ण अत्यंत चतुर हैं। उन्होंने ब्रज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्षन पर्वत को अपनी उँगली पर उठा लिया था। ऐसे प्रभु को संबोधित करते हुए मीरा निवेदन करती हैं कि हे प्रभु मैं आपके शरण में हूँ। अत: इस संसार सागर से मेरा उद्धार कर मुझे अपना लीजिए।

मीरा कर्म की गति को स्वीकार करती थी। इस संदर्भ में उन्होंने सत्यवादी हरिश्चन्र, पाण्डवों, द्रौपदी तथा बलि का उदाहरण दिया है। प्रभु की महिमा का वर्णन करते हुए बतलाया है कि प्रभु अपने भक्तो की रक्षा के लिए विष को भी अमृत बना देते हैं। तल्कालीन राणा जी ने मीरा की इहलीला समाप्त करने के लिए विष का प्याला भेजा। मीरा हैसते हुए प्रभु का स्मरण कर उसे पी गई। ईश्वर की कृपा से विष अमृत बन गया। उसे पीकर मीरा अमर हो गई। सासारिक बाधाओं, कष्टों को झेलते हुए भी मीरा अपनी दृढ़ निष्ठा के साथ अनन्य भक्ति-भावना पर अडिग बनी रहीं। मीरा का समग्र जीवन ही कृष्णमय बन गया था। मीरा के लिए कृष्ण भक्ति उनके जीवन का शाश्वत वरदान तथा अमूल्य संपत्ति है। मीरा की यह माधुर्य भाव की भक्ति सचमुच अनुपम थी।

प्रश्न 2.
भगवान ने अपने भक्तों की रक्षा किस प्रकार की ? मीरा उन भक्तों का हवाला क्यों देती हैं ? क्या मीरा का ऐसा करना आपकी दृष्टि से उचित है ? तर्क सहित उत्तर लिखिए।
उत्तर :
भगवान ने अपने भक्तों की रक्षा अनेक प्रकार से की। उन्होंने द्रौपदी की लाज बचाने के लिए उसे वस्त्र प्रदान किए। जब दुर्योधन और उसके साथियों द्वारा भरी सभा में द्रैपदी की साड़ी उतारी जा रही थी तो कृष्ण ने वहाँ उपस्थित होकर उसे वस्व प्रदान किए। उन्होंने प्रहलाद को बचाने के लिए हिरण्यकश्यप का नाश किया। इसके लिए उन्होंने नरसिंह का रूप धारण किया और उसका पेट फाड़ा डाला। इसी प्रकार उन्होंने डूबते हुए हाथी को अपना सहारा देकर मगरमच्छ के मुँह से बचा लिया।

मीरा इन भक्तो का हवाला इसलिए देती हैं ताकि वह ईश्वर के हुदय में अपने प्रति दया जगा सकें। एक भक्त का ऐसा करना बिल्कुल स्वाभाविक है। हर भक्त अपने आराध्य की कृपा चाहता है। वह अपने कष्टों की मुक्ति के लिए उससे अपेक्षा रखता है। एक भक्त अपने आराध्य से नहीं माँगेगा तो फिर वह किसी सांसरिक व्यक्ति से अपेक्षा रखेगा जिससे उसका सम्मान भी कम होगा। संसार की अपेक्षा भगवान से रखना अधिक अच्छा है।

प्रश्न 3.
मीराबाई ने हरि से स्वयं का कष्ट दूर करने की जो विनती की है, उसमें स्वयं का कृष्ण से कौनसा संबंध बताया है ? जिन भक्तों के उदाहरण दिए हैं उनमें से एक पर की गई कृष्ण-कृपा को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
मीराबाई ने स्वयं को कृष्ण की दासी बताया है। इस रूप में उसने कृष्ण से अपने कष्ट हरने की विनती की है। कृष्ण ने अपने भक्तों पर बहुत कृपा की थी। उनका एक भक्त प्रहलाद अपने पिता हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से बहुत दुखी था। हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानता था और कृष्ण के बजाय अपनी भक्ति कराना चाहता था। प्रहलाद ने तब हरि को याद किया तो हरि ने प्रहलाद के दुखों का अंत करने के लिए नरासंह का रूप धारण करके उस दुष्ट का नाश किया था और प्रहलाद को अत्याचारों से मुक्त किया था।

प्रश्न 4.
कृष्ण का चीर बढ़ाना किस कथा की ओर संकेत करता है ?
उत्तर :
महाभारत की कथा में कौरवो ने दुर्योधन के संकेत पर पांडवों की वधू द्रौपदी को भरे दरबार में नग्न करने का बड्यंत्र किया था। तब कृष्ण ने द्रौपदी की लाज-रक्षा के लिए अपनी और से चीर अर्षित किया था।

प्रश्न 5.
अपने आराध्य श्रीकृष्ण के दर्शन पाने के लिए मीरा क्या-क्या उपाय करती हैं ?
उत्तर :
मीरा अपने आराध्य श्रीकृष्ण के दर्शन पाने के लिए अनेक उपाय करती हैं। वे उनकी चाकर बनकर उनके महल में रहना चाहती हैं। वे उनके लिए बाग लगाना चाहती हैं जिसमें वे आनंदपूर्वक विहार कर सकें। वे वृन्दावन की गलियों में जा जाकर उनकी आराधना के गीत गाना चाहती हैं ताकि वे उनके प्रति प्रेम प्रकट कर सकें और उनका ध्यान अपनी और खींच सकें। वे कृष्ण का स्नेह और सान्निध्य पाने के लिए कोई भी वेश धारण करने के लिए तैयार हैं।

व्याकरण एवं बोध

(क) शब्दों के शुद्ध रूप
सोभित – शोभित ।
सबद – शब्द ।
कारन – कारण ।
सरीर – शरीर ।
सतबादी – सत्यवादी ।
मूरति – मूर्ति

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

(ख) पर्यायवाची शब्द
नन्दलाल – कृष्ण, श्याम, मोहन, गिरिधर।
नीर – जल, पानी, तोय, वारि।
सरीर – तन, काया, देह, बदन।
रजनी – रात, निशा, रात्रि, रैन, विभावरी।
विष-जहर, गरल, हलाहल, माहुर।

(ग) विलोम शब्द
अमृत-विष । पाताल – आकाश । भक्त – भगवान । साँवरी – गोरी । दधि – दूध । छुद्र-विशाल ।

(घ) अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए –
गिरिधर-कृष्ण – भगवान कृष्ण को गिरिधर कहते हैं।
गजराज – श्रेष्ठ हाथी – भगवान ने जल में डूबते गजराज की रक्षा की।
पीर – पीड़ा – भगवान भक्तों की पीर हर लेते हैं।
माखन – मक्खन – बच्चों को माखन रोटी अच्छी लगती है।
इन्द्रासन – स्वर्ग का राज्य – बलि ने इन्द्रासन के लिए यज्ञ किया।

WBBSE Class 7 Hindi मीरा के पद Summary

जीवन वरचचय

कृष्ण प्रेम में दीवानी मीरा का जन्म सन् 1503 ई० में राजस्थान में मेड़ता के पास कुड़की नामक ग्राम में हुआ था। ये मेड़तिया के राठौर रत्नसिंह की पुत्री थी। इनका विवाह उदयपुर के राणा सांगा के पुत्र भोजराज के साथ हुआ। विवाह के कुछ समय के बाद ही इनके पति का देहांत हो गया। मीरा बचपन से ही कृष्ण भक्ति में लीन रहती थी। इनकी कृष्णभक्ति दिन प्रति दिन बढ़ती गई। मीरा प्रायः मंदिरों में जाकर श्री कृष्ण की मूर्ति के सामने भक्तों और सन्तों के बीच आंंदमग्न होकर नाचती और भक्तिमय पदों को गाया करती थी।

इनके इस आचरण को राजकीय मर्यादा के प्रतिकूल समझकर तत्कालीन राणा ने विष देकर इनकी जीवन लीला समाप्त करने की चेष्टा की। पर भगवान की कृपा से विष का कोई प्रभाव न पड़ा। इनकी मृत्यु सन् 1546 ई० में द्वारका में हुई। मीरा अपने इष्टदेव भगवान कृष्ण को प्रियतम या पति के रूप में मानकर उनकी उपासना करती थी। मीरा का संपूर्ण काव्य कृष्ण प्रेम और भक्ति का काव्य है। इनकी भाषा राजस्थानी मिश्रित ब्रज भाषा है। भाषा अत्यंत मधुर, सरस तथा प्रभावपूर्ण हैं। मीरा रचित चार काव्य पुस्तकें प्राप्त हैं-नरसीजो मायरो, गीत-गोविन्द टीका, राग गोविन्द, राग सोरठा के पद। मीरा की माधुर्य भाव की भक्ति सचमुच साहित्य की अनुपम निधि है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

पद -1

बसौ मेरे नैनन में नंदलाल।
मोहिनी मूरति साँवरि सूरति, नैना बने विशाल।
मोर मुकुट मकराकृत कुंडल, अरुण तिलक दिए भाल।
अधर सुधारस, मुरली राजति, उर वैजंती माल।
छुद्र घंटिका कटि तट सोभित, नूपुर शब्द रसाल।
मीरा के प्रभु सन्तन सुखदाई, भगत बछल गोपाल।।

शब्दार्थ :

  • नैनन – आँखों
  • नंदलाल – नंद के कुमार कृष्ण
  • मोहिनी – मन मोह लेने वाली
  • सूरति – रूप, आकृति
  • विशाल – बड़े
  • मकराकृत – मकर के आकर का
  • अरुण – लाल
  • भाल – मस्तक
  • बछल (वत्सल) प्रेम से पूर्ण
  • अधर – ओठ
  • सुधारस – अमृतरस
  • राजाति – सुशोभित होती है।
  • उर – हृदय
  • छुद्र (क्षुंद्रे) – छोटा
  • कटि – कमर
  • नूपुर – घुँधरू, पायल
  • रसाल-मधुर
  • गोपाल – गौ पालक (श्री कृष्ण)

सन्दर्भ – प्रस्तुत पद हमारी पाठ्य पुस्तक ‘साहित्य मेला’ के ‘मीरा के पद’ नामक पाठ से लिया गया है। इसकी रचयिता मीराबाई हैं।

प्रसंग – प्रस्तुत पद में कवयित्री मीरा ने अपने इष्टदेव भगवान कृष्ण के प्रति अपनी अनन्य भक्ति भावना प्रकट की है। वे गोपाल कृष्ण की सुन्दर छवि (शोभा) को अपने नेत्रों में बसा लेना चाहती हैं।

व्याख्या – मीरा नंद के कुमार श्री कृष्ण को अपने नेत्रों में बसाना चाहती हैं। वे कहती हैं कि हे प्रभु, आप सदा हमारे नयनों में निवास कीजिए। मीरा कृष्ण का वह रूप अपने नेत्रों में बसाना चाहती हैं, जिनका रूप मन भावन है, जो साँवले, सलोने रूपवाले हैं, नेत्र विशाल हैं और जिनके मस्तक पर मयूर पंखों से बना मुकुट शोभायमान है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

मकर के आकार के कुंडल कानों में शोभित हैं। मस्तक पर लाल टीका है। उनके अधरों पर अमृत रस का पान करती मुरली सुशोभित होती हैं। वक्षस्थल पर वैजयन्ती की माला है। कमर में छोट-छोटे घुँघरू सुशोभित हैं। पैरों में नुपुर की ध्वनि बड़ी मधुर है। मीरा कहती हैं कि प्रभु कृष्ण सन्तों को आनंद प्रदान करनेवाले तथा अपने भक्तों के प्यारे हैं। मनभावन कन्हैया का यही भव्य रूप मीरा के नेत्रों में बस चुका है।

पद – 2

हरि तुम हरो जन की पीर।
द्रोपदी की लाज राख्यौ, तुम बढ़ायो चीर।
भक्त कारनरूप नर हरि, धर्यो आप शरीर।
हिरनकस्यप मारि लीन्हों, धर्यो नाहिन धीर।
डूबते गजराज राख्यौ, कियो बाहर नीर।
दासी मीरा लाल गिरधर, हरो मेरी पीर।।

शब्दार्थ :

  • हरो – दूर करना, हर लेना
  • पीर- कष्ट, पीड़ा
  • चीर – वस्त्र
  • जन – भक्त, सेवक
  • धर्यो – धारण किया
  • नरहरि – नृसिंह
  • नीर – पानी
  • राख्यों – रक्षा किया
  • गिरधर – कृष्ण (गिरि को धारण करनेवाले)

व्याख्या – प्रस्तुत पद में माता यशोदा प्रभात वेला में प्यारे कन्हैया को जगा रही हैं। यशोदा जी कह रही हैं प्यारे ललन, वंशी वर कन्हैया जाग जाओ। रात बीत गई, सुन्दर प्रभात हो गया है। हर घर के दरवाजे खुल गए हैं। हर घर के लोग जाग गए हैं। गोपियाँ दही मथने लगी हैं। उनके दही मथने की ध्वनि सुनाई पड़ती है। उनके कंगन की झंकार (ध्वनि) गूँज रही है।

प्यारे लाल उठो, सबेरा हो गया है । दरवाजे पर देव तथा मनुष्य सभी खड़े हैं। गोप बालक जयकार शब्द का उच्चारण कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनाई पड़ रही है। मैं हाथ में मक्खन रोटी ले रखी है। तुम तो गायों के रक्षक गोपाल हो उठो। गिरि को धारण करने वाले प्रिय चतुर कृष्ण को संबोधित करते हुए मीरा कहती हैं – हे प्रभु आप मेरे स्वामी हैं। मैंने आपका आश्रय (शरण) ग्रहण किया है। अत: आप मुझे इस संसार-सागर से उद्धार कर दीजिए।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

पद – 3

जागो वंशी वाले, ललना, जागो मेरे प्यारे।
रजनी बीती भोर भयो है, घर-घर खुले किवारे।
गोपी दधि मथियत सुनियत हैं, कंगन के झनकारे।
उठो लाल जो भोर भयी है, सुरनर ठाढ़े द्वारे।
ग्वाल बाल सब करत कोलाहल, जय जय सबद उचारे।
माखन रोटी हाथ में लीनी, गउवन के रखवारे।
मीरा के प्रभु गिरधर नागर, सरण गहे को तारे।।

शब्दार्थ :

  • रजनी – रात
  • भोर – प्रभात, सबेरा
  • किवारे – दरवाजे
  • कंगन – कलाई पर पहनने का आभूषण
  • तारे – उद्धार करता
  • सुरनर – देव-मनुष्य
  • कोलाहल – शोर हल्ला
  • गउवन – गायों
  • रखवारे – रक्षक
  • नागर – चतुर

व्याख्या – प्रस्तुत पद में माता यशोदा प्रभात वेला में प्यारे कन्हैया को जगा रही हैं। यशोदा जी कह रही हैं प्यारे ललन, वंशी वर कन्हैया जाग जाओ। रात बीत गई, सुन्दर प्रभात हो गया है। हर घर के दरवाजे खुल गए हैं। हर घर के लोग जाग गए हैं। गोपियाँ दही मथने लगी हैं। उनके दही मथने की ध्वनि सुनाई पड़ती है। उनके कंगन की झंकार (ध्वनि) गूँज रही है।

प्यारे लाल उठो, सबेरा हो गया है। दरवाजे पर देव तथा मनुष्य सभी खड़े हैं। गोप बालक जयकार शब्द का उच्चारण कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनाई पड़ रही है। मैं हाथ में मक्खन रोटी ले रखी है। तुम तो गायों के रक्षक गोपाल हो उठो। गिरि को धारण करने वाले प्रिय चतुर कृष्ण को संबोधित करते हुए मीरा कहती हैं – हे प्रभु आप मेरे स्वामी हैं। मैंने आपका आश्रय (शरण) ग्रहण किया है। अत: आप मुझे इस संसार-सागर से उद्धार कर दीजिए।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Poem 1 मीरा के पद

पद – 4

करम गति टारे नाहिं टरे।
सतबादी हरिश्चन्द्र से राजा नीच घर नीर भरे।
पाँच पाण्डु अरु कुन्ती द्रोपदी, हाड़, हिमालय गरे,
यज्ञ किया बलि लेन इन्द्रासन से पाताल धरे।
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर, विष से अमृत करे।।

शब्दार्थ :

  • करम – कर्म, भाग्य
  • गति – दशा, परिणाम
  • सतबादी- सत्यवादी
  • नीर – पानी
  • गरे – गल गए
  • हाड़ – हड्डी
  • अरु – और
  • विष – जहर

व्याख्या – प्रस्तुत पद में मीरा का कथन है कि इस संसार में हर व्यक्ति को कर्म का परिणाम भोगना पड़ता है, मीरा कहती हैं कि कर्म का परिणाम सभी को भोगना पड़ता है। कर्म की गति टालने से नहीं टल सकती। पौराणिक उदाहरणों से इस तथ्य को समझाया गया है। प्राचीन युग में राजा हरिश्चन्द्र बड़े ही सत्यवादी थे, पर उन्हें अधम (डोम) के घर पानी भरना पड़ा।

पाण्डवों ने महाभारत युद्ध में विजय हासिल की। उनकी वीरता अनुपम थी। पर पाँचों पांडव, कुन्ती तथा द्रौपदी सभी की हड्डियाँ हिमालय के बर्फ में गल गईं। राजा बलि ने इन्द्र का आसन-स्वर्ग का राज्य पाने के लिए यज्ञ किया, पर वे स्वर्ग नहीं पहुँचे। बल्कि पाताल में जाना पड़ा। मीरा का कथन है कि गिरिधर गोपाल ही उसके जीवन के सर्वस्व हैं। प्रभु ने अपनी कृपा से विष को भी अमृत बना दिया। राणा जी ने उन्हें मारने के लिए विष का प्याला दिया, लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ा। प्रभु ने विष को अमृत बना दिया।

WBBSE Class 7 Text Book Solutions West Bengal Board

West Bengal Board Class 7 Text Book Solutions WBBSE

WBBSE Solutions

West Bengal Board Class 7 Hindi Book Solutions WBBSE

WBBSE Class 7 Hindi Solutions Question Answer West Bengal Board

Sahitya Mela Class 7 Solutions Hindi Medium

WBBSE Class 7 Hindi Guide Pdf पद्य खण्ड

WBBSE Class 7 Hindi Solutions गद्य खण्ड

Sahitya Mela Class 7 Solutions एकांकी

West Bengal Board Class 7 Hindi Solutions सहायक पाठ

WBBSE Class 7 Solutions

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Science Book Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Science Chapter 3 Question Answer – मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पदार्थ की कितनी अवस्थाएँ हैं?
उत्तर :
तीन – ठोस, द्रव्य, गैस ।

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 2.
चोट करने पर धातु से कैसी आवाज आती है ?
उत्तर :
टंग।

प्रश्न 3.
कुछ धातुओं के नाम लिखें।
उत्तर :
लोहा, ताँबा, चाँदी, अल्युमीनियम ।

प्रश्न 4.
कुछ अधातुओं के नाम लिखें।
उत्तर :
क्लोरिन, फ्लोरिन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन ।

प्रश्न 5.
कौन अधातु के बावजूद ताप का सुपरिवाही है?
उत्तर :
हीरा

प्रश्न 6.
मिश्र पदार्थ के उदाहरण बताओ।
उत्तर :
दूध, पेंट, शहद ।

प्रश्न 7.
यौगिक पदार्थ का उदाहरण है-
उत्तर :
अमोनिया, नौसादर, कार्बन-डाई-ऑक्साइ।

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 8.
यौगिक के गुण उसके उपादान के समान कैसे होते हैं?
उत्तर :
भिन्न

प्रश्न 9.
परमाणु किसे कहते हैं?
उत्तर :
मूलक वे क्षुद्रतम कण जिसमें मौलिक के सारे गुण मौजूद हैं उसे परमाणु कहते हैं।

प्रश्न 10.
अणु किसे कहते हैं?
उत्तर :
दो या दो से अधिक परमाणु अपने सहयोग से अणु बनाते हैं। अणु में पदार्थ के सभी गुण होते हैं।

प्रश्न 11.
मौलिक पदार्थ किसे कहते हैं?
उत्तर :
एक तरह के पदार्थ आपस में मिलकर मौलिक पदार्थ कहलाते हैं। जैसे – लोहा, चाँदी

प्रश्न 12.
यौगिक या योग क्या है?
उत्तर :
दो या दो से अधिक पदार्थ के परमाणु से जो रासायनिक विकल्प तैयार होता है उसे यौगिक कहते हैं। जैसे CO2, NH3

प्रश्न 13.
सरल अणु किसे कहते हैं?
उत्तर :
एक पदार्थ के दो या अधिक परमाणु जोड़कर अणु बनाते हैं उसे सरल अणु कहते हैं।
(H)(H),(O)(O)

प्रश्न 14.
योग अणु किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब दो पदार्थ के परमाणु संयोग कर यौगिक अणु बनाते हैं तो उसे योग अणु कहते हैं
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 1

प्रश्न 15.
चिह्न किसे कहते हैं? इसका महत्व क्या है?
उत्तर :
मौलिकों के अंग्रेजी नाम के प्रथम अक्षर को लेकर मौलिक चिह्न बनाया जाता है। महत्व –

  • तत्व का नाम पता चलता है
  • परमाणु भार ज्ञात होता है
  • तत्व के परमाणु की संख्या ज्ञात होती है

प्रश्न 16.
संकेत किसे कहते हैं ? इसका क्या महत्व है?
उत्तर :
किसी भी पदार्थ के अणु या यौगिक अणुओं को जिस प्रकार लिखा जाता है उसे संकेत कहते हैं। जैसेहाइड्रोजन के अणु को H2 से लिखा जाता है। हाइड्रोजन के अणु में 2 हाइड्रोजन परमाणु हैं।

प्रश्न 17.
तालाब में मछलियाँ कैसे साँस लेती हैं?
उत्तर :
तरल पदार्थ में गैस घोलकर द्रवण तैयार किया जाता है। तालाब के पानी में ऑक्सीजन घुली रहती है, इसी कारण मछली और जल में रहने वाले अन्य प्राणी जिंदा रहते हैं।

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 18.
क्षरण, द्रावक तथा द्रवण क्या है?
उत्तर :
क्षरण :- द्रवण बनाने के लिए जिस पदार्थ को घोला जाता है उसे क्षरण कहते हैं।
द्रावक :- जिस तरल में क्षरण को घोला जाता है उसे द्रावक कहते हैं।
द्रावण :- क्षरण, जिस द्रावक में घुलकर मिश्रण तैयार करता है उसे द्रवण कहते हैं।
जैसे :- चीनी के शर्बत में चीनी क्षरण है, पानी द्रावक है तथा चीनी का शर्बत द्रवण है।

प्रश्न 19.
संपृक्त किसे कहते हैं?
उत्तर :
सम्पृक्त कागज का बना चलनी होता है जिससे ठोस पदार्थ के द्रव से अलग किया जाता है। सम्पृक्त में जमा होने वाला ठोस अवशेष कहलाता है तथा तरल नीचे बीकर में जमा होता है जिसे परिश्रुत कहते हैं। कीचड़युक्त जल से कीचड़ तथा जल को अलग संपृक्त द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 20.
केलास तथा केलासन क्या है?
उत्तर :
केलास निर्दिष्ट ज्यामीतिय आकार वाले ठोस रासायनिक पदार्थ होते हैं। भिन्न-भिन्न रवेदारों की आकृति भिन्नभिन्न होती है। जैसे – तुतिया, फिटकरी, फेरस।

प्रश्न 21.
केलासन किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस पद्धति द्वारा केलास तैयार किया जाता है उसे विधिका केलासन कहते हैं। नमक के घोल से नमक को केलासन विधि द्वारा पृथक किया जाता है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
नीचे दी गयी तालिका को पूरा करो :
उत्तर :

कैसी चीजें उसका नाम
i) चोट करने पर टंग करके शब्द होता है या पतले पात में बदलती है धातु
ii) चोट करने पर किसी भी प्रकार का टंग शब्द नहीं होता, चूर्ण हो जाती है। अधातु

प्रश्न 2.
i) दो तांबें के तार के टुकड़े, दो छोटी कीलें, एक बैटरी और एक होल्डर-सह बल्ब लो। चित्र के अनुसार इनको आपस में जोड़ो। जो दिखलाई पड़ता है उसे लिखो।
ii) अब एक कील को निकाल लो और उस स्थान पर लम्बे काठ के कोयले के टुकड़े को लगाओ जैसे नीचे बने चित्र में दिखलाया गया है। पहले जो दिखलाई पड़ा और अब जो दिखलाई दे रहा है। इस विषय में जानकर तालिका को पूरा करो।
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 2
उत्तर :
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 3

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 3.
एक स्टील के चम्मच को एक तरफ से जलती हुई मोमबत्ती के ऊपर कुछ समय तक रखने के बाद क्या अनुभूति हुई। नीचे की तालिका में लिखो।
इसी तरह हैंडल में लगी प्लास्टिक वाली एक स्टील के चम्मच को जलती हुई मोमबत्ती के ऊपर रखने से तुम्हें क्या एक जैसी ही अनुभूति होती है।
उत्तर :
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 4
प्रश्न 4.
धातु का क्या गुण है?
उत्तर :
धातु के निम्नलिखित गुण होते हैं :

  • धातु पर प्रकाश पड़ने पर वे चमकते हैं।
  • धातु में विशेष प्रकार की टंग जैसी आवाज होती है।
  • इसमें उष्मा का गमन एक हिस्सा से दूसरे हिस्से में होता है।
  • इसे आसानी से टेढ़ा किया जा सकता है।
  • इसे पीटकर चपटा तथा लम्बा किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
ऑक्सीजन का क्या उपयोग है?
उत्तर :

  • ऑक्सीजन श्वांस क्रिया में सहायक होती है।
  • किसी वस्तु को जलाने में सहायता करती है।
  • कृत्रिम ऑक्सीजन के रूप में व्यवहार होती है।
  • ऑक्सीजन एसिटिलिन फ्लेम वेल्डिंग में व्यवहार होता है।
  • पर्वतारोही ऊँचाई पर चढ़ने के लिए ऑक्सीजन सिलिन्डर का व्यवहार करते हैं।

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 6.
एक मोमबत्ती जलाओ और उसको काँच के बर्तन से ढंक दो –
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 5
उत्तर :

क्या देखा ऐसा क्यों हुआ? सोचो
i) पहले ग्लास की
मोमबत्ती जलती है।
जब तक मोमबत्ती को ऑक्सिजन मिलती है तब तक वह जल रही थी।
ii) दूसरे ग्लास की
मोमबत्ती बुझ गयी।
जैसे ही ऑक्सीजम की कमी हुई मोमबत्ती का जलना बन्द हो गया, यानी बुझ गयी।

प्रश्न 7.
हाइड्रोजन, ऑक्सीजन तथा जल के गुण में क्या अन्तर है?
उत्तर :

हाइड्रोजन का गुण ऑक्सीजन का गुण जल का गुण
i) हाइड्रोजन वर्णहीन, गन्धहीन
गैसीय पदार्थ हवा से भी हल्का है
ऑक्सीजन वर्णहीन, गंधहीन
गैसीय पदार्थ हवा से भारी है
जल वर्णहीन, गन्धहीन साधारण अवस्था में तरल
ii) ऑक्सीजन की उपस्थिति में
आग जलाने पर हाइड्रोजन
स्वत: ही जलने लगती है।
ऑक्सीजन जलाने में सहायक
होती है पर स्वयं नहीं
जलती है।
किसी भी तरह कुछ भी जलाने में सहायता नहीं करती।

प्रश्न 8.
एक टुकड़ा मैग्निशियम धातु लो। हाथ से पकड़ कर आग के पास ले जाओ और स्वयं के विचार से लिखो।
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 8
उत्तर :

क्या देखा क्यों ऐसा हुआ
i) मैग्नेशियम धातु आग में जलने के बाद सफेद चूर्ण तैयार करता है। मैग्नेशियम और हवा में उपस्थित ऑक्सीजन के मिलने से एक नया योग बनता है। इसे मैग्नेशियम आक्साइड कहते हैं।

प्रश्न 9.
कार्बन, ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइ-ऑक्साइड के गुणों की तुलना करो
उत्तर :

कार्बन का गुण ऑक्सीजन का गुण कार्बन डॉइ-ऑक्साइड का गुण
i) यह काला रंग का कठोर पदार्थ है i) यह रंगहीन, गंधहीन, गैसीय पदार्थ है। i) यह तीव्र गंध वाली गैसीय यौगिकहै।
ii) स्वत: जलता है। ii) जलने में मदद करता है ii) जलने में मदद नहीं करता
iii) तीव्र गंध वाला धुआँ देता है। iii) श्वास प्रक्रिया में मदद करता है। iii) श्वाँस लेने में परेशानी करता है, दम घुटने लगता है।

प्रश्न 10.
नीचे दी गई तालिका को पूरा करो –
उत्तर :

कौन सी घटना क्यों घटी
i) ऊँचे पहाड़ पर श्वास लेने में तकलीफ होती है। ऊँचाई बढ़ने के साथ वायु का दबाव कम हो जाता है।
फलस्वरूप वायु की मात्रा भी घटने लगती है। वायु में ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है, इसलिए श्वाँस लेने में तकलीफ होती है।
ii) वर्षाकाल में भीगे हुए कपड़े को सुखाने में विलंब होता है। वर्षाकाल में वायु में नमी की मात्रा अधिक होती है, शुष्क हवा में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया तेजी से होती है, वायु में नमी होने से वाष्पोत्सर्जन की क्रिया धीमी हो जाती है जिससे भींगे कपड़े को सुखाने में विलंब होता है।

प्रश्न 11.
नीचे दी गई तालिका को पूरा करो –
उत्तर :

यौगिक का नाम कौन-कौन से मौलिक परमाणु से बने हैं?
i) जल हाईड्रोडन, ऑक्सीजन
ii) कार्बन डाइ-ऑक्साइड कार्बन, ऑक्सीजन
iii) चीनी कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन
iv) नमक सोडियम, क्लोरिन
v) चूना कैल्शियम, ऑक्सीजन

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 12.
नीचे दी गई तालिका के आधार पर मूल चिह्नों को लिखो
उत्तर :
WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 9

प्रश्न 13.
कुछ ऐसे तत्वों के नाम तथा चिह्न लिखो जो उनके लैटिन भाषा के नाम के आधार पर अंकित किये जाते हैं।
उत्तर :

तत्व के नाम लैटिन नाम चिन्ह
पोटाशियम
सोडियम
ताँबा
लोहा
सोना
चाँदी
मरकरी
Kalium
Natrium
Cuprum
Ferum
Aurum
Argentem
Hydragirum
K
Na
Cu
Fe
Au
Ag
Hg

प्रश्न 14.
नीचे दी गई तालिका में मूल अणु संकेत को लिखो
उत्तर :

मूल नाम मूल अणु में उपस्थित
परमाणु संख्या
मूल अणु संकेत
ऑक्सीजन
नाइट्रोजन
क्लोरीन
सफेद फास्फोरस
आयोडिन
फ्लूरिन
2
2
2
4
2
2
O2
N2
Cl2
P2
I2
F2

प्रश्न 15.
नीचे दी गई तालिका में मौलिक का संकेत लिखो –
उत्तर :

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ 10

प्रश्न 16.
नीचे दी गई तालिका में तत्वों की योग्यता का निर्णय करो।
उत्तर :

मौलिक चिह्न योग्यता
ऑक्सीजन
नाइट्रोजन
कार्बन
सल्फर
क्लोरिन
फ्लूरिन
आयोडिन
O
N
C
S
Cl
F
I
2
3
4
2
1
1
1

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 17.
नीचे दी गई तालिका में दिया गया मिश्रण किस – किस को मिलाने से बना है?
उत्तर :

कौन सा मिश्रण क्या – क्या मिलने से तैयार हुआ
नमक का पानी नमक तथा जल
चीनी का शर्बत चीना तथा जल
कीचड़ का पानी कीचड तथा जल
चूने का पानी कैल्सियम ऑक्साइड, जल
वायु नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन, जल वाष्प, निष्क्रिय गैस


बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
लोहा कैसा पदार्थ है ?
(a) तरल
(b) ठोस
(c) गैस
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) ठोस

प्रश्न 2.
एक तरल पदार्थ का उदाहरण है :
(a) लोहा
(b) जल
(c) सरसों का तेल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) तथा (c)

प्रश्न 3.
इनमें से कौन विद्युत का सुचालक है ?
(a) पेरेक
(b) काठ कोयला
(c) प्लास्टिक
(d) रेशम
उत्तर :
(a) पेरेक।

प्रश्न 4.
एक तरल धातु का उदाहरण है ?
(a) लोहा
(b) अल्युमीनियम
(c) मरकरी
(d) हीरा
उत्तर :
(c) मरकरी।

प्रश्न 5.
एक अधातु जो विद्युत का सुचालक है :-
(a) हीरा
(b) क्लोरिन
(c) ग्रेफाइट
(d) रेशम
उत्तर :
(c) ग्रेफाइट ।

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 6.
दूध को उबालने पर वह गाढ़ा हो जाता है, उससे क्या बाहर आता है?
(a) दूध
(b) क्रीम
(c) घी
(d) पानी
उत्तर :
(d) पानी ।

प्रश्न 7.
दूघ कैसा पदार्थ है ?
(a) विशुद्ध पदार्थ
(b) मिश्र पदार्थ
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मिश्र पदार्थ ।

प्रश्न 8.
एक विशुद्ध पदार्थ का उदाहरण है :-
(a) लोहा
(b) दूध
(c) चीनी का शर्बत
(d) शहद
उत्तर :
(c) लोहा ।

प्रश्न 9.
हाइड्रोजन का एक गुण है ?
(a) ज्वलनशीलता
(b) अज्वलनशील
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) ज्वलनशीलता।

प्रश्न 10.
जल कैसा पदार्थ है ?
(a) मौलिक
(b) यौगिक
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) यौगिक ।

प्रश्न 11.
कार्बन डाइऑक्साइड किन दो गैसों का योग है ?
(a) कार्बन, हाइड्रोजन
(b) कार्बन, ऑक्सीजन
(c) कार्बन, कार्बन
(d) ऑक्सीजन, हाइड्रोजन
उत्तर :
(b) कार्बन, ऑक्सीजन ।

प्रश्न 12.
एक मौलिक अणु है :-
(a) N2O
(b) NH3
(c) N2
(d) NO2
उत्तर :
(c) N2

प्रश्न 13.
एक यौगिक अणु है :-
(a) N2
(b) 12
(c) NH3
(d) N2
उत्तर :
(c) NH3

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 14.
जल का संकेत है ?
(a) N2
(b) H2O
(c) NO2
(d) NO
उत्तर :
(b) H2O

प्रश्न 15.
जो मूल पदार्थ घुलता है उसे कहते हैं।
(a) घोल
(b) द्रावक
(c) क्षरण
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) क्षरण ।

प्रश्न 16.
चीनी का शर्बत क्या है ?
(a) घोल
(b) द्रावक
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) घोल ।

प्रश्न 17.
फिल्टर के बाद नीचे वाले तरल को कहते हैं ?
(a) अवशेष
(b) घोल
(c) परिश्रुत
(d) सभी
उत्तर :
(c) परिश्रुत ।

प्रश्न 18.
कागज में जमा पदार्थ क्या है ?
(a) घोल
(b) परिश्रुत
(c) अवशेष
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) अवशेष

प्रश्न 19.
नमक पानी से नमक कैसे अलग होता है ?
(a) ऊर्ध्वा पातन द्वारा
(b) फिल्टर द्वारा
(c) कैलासन द्वारा
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) कैलासन द्वारा।

प्रश्न 20.
चुम्बक द्वारा किन मिश्र पदार्थ को अलग किया जाता है ?
(a) बालू और लोहा
(b) बालू और चावल
(c) चावल और पानी
(d) पानी तथा बालू
उत्तर :
(a) बालू और लोहा ।

प्रश्न 21.
एक चुम्बकीय पदार्थ है?
(a) जस्ता
(b) अल्युमीनियम
(c) ताँबा
(d) लोहा
उत्तर :
(d) लोहा ।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. लोहा, प्लास्टिक ………………पदार्थ हैं।
उत्तर : कठिन

2. पदार्थ के तीन रूप ………………और ………………है।
उत्तर : ठोस, तरल, गैस

3. धातु उष्मा के ………………होते हैं।
उत्तर : सुचालक

4. प्लास्टिक विद्युत का ………………है।
उत्तर : कुचालक

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

5. ग्रेफाइट अधातु होने के बावजूद ………………का परिवाही है।
उत्तर : विद्युत

6. ……………… तथा ……………… मिलकर जल बना है ।
उत्तर : हाइड्रोजन, ऑक्सीजन

7. लोहा एक ……………… पदार्थ है ।
उत्तर : मौलिक ।

8. हाइड्रोजन ……………… से हल्का है।
उत्तर : वायु ।

9. जल ……………… है।
उत्तर : यौगिक पदार्थ ।

10. मैग्नेशियम तथा ऑक्सीजन के मिलने से ……………… बनता है।
उत्तर : मैगेशियम ऑक्साइड ।

11. चीनी के उपादान ……………… तथा ……………… है।
उत्तर : कार्बन, हाइड्रोजन, ऑंक्सीजन

12. कैल्शियम तथा ऑक्सीजन मिलकर ……………… बनता है
उत्तर : चूना

13. कैल्शियम का चिह्न ……………… है।
उत्तर : ca

14. PCL5 में क्लोरिन के ……………… परमाणु हैं।
उत्तर : 5

15. फास्फोरस में उपस्थित परमाणु ……………… तथा ……………… है।
उत्तर : P, H

16. मिथेन का संकेत ……………… है।
उत्तर : CH4

17. गैस को तरल पदार्थ में घोलकर ……………… तैयार होता है।
उत्तर : द्रवण

18. फिल्टर करने के बाद नीचे वाले तरल को ……………… कहते हैं।
उत्तर : परिश्रुत

19. फिल्टर कागज के ऊपर जमा पदार्थ ……………… कहलाता है।
उत्तर : अवशेष

20. नमक पानी के घोल को ……………… से पृथक करते हैं।
उत्तर : कैलासन

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

21. चुम्बक द्वारा ……………… पदार्थ को पृथक किया जाता है।
उत्तर : चुम्बकीय

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
(i) लोहा a) अर्धचालक
(ii) कार्बन b) सुचालक
(iii) प्लास्टिक c) यौगिक
(iv) पानी d) कुचालक

उत्तर :

A B
(i) लोहा b) सुचालक
(ii) कार्बन a) अर्धचालक
(iii) प्लास्टिक d) कुचालक
(iv) पानी c) यौगिक

प्रश्न 2.

A B
(i) जल a) CH4
(ii) अमोनिया b) CO2
(iii) कार्बन-डाइ -ऑक्साइड c) H2O
(iv) मिथेन d) H2S
(v) हाइड्रोजन सल्फाइड e) NH3

उत्तर :

A B
(i) जल c) H2O
(ii) अमोनिया e) NH3
(iii) कार्बन-डाइ -ऑक्साइड b) CO2
(iv) मिथेन a) CH4
(v) हाइड्रोजन सल्फाइड d) NH3

WBBSE Class 6 Science Solutions Chapter 3 मौलिक, यौगिक और मिश्रित पदार्थ

प्रश्न 3.

A B
(i) सल्फर a) N
(ii) बोरान b) F
(iii) आयोडिन c) S
(iv) फ्लोरीन d) B
(v) नाइट्रोजन e) I
(vi) फास्फोरस f) C
(vii) कार्बन g) P

उत्तर :

A B
(i) सल्फर c) S
(ii) बोरान d) B
(iii) आयोडिन e) I
(iv) फ्लोरीन b) F
(v) नाइट्रोजन a) N
(vi) फास्फोरस g) P
(vii) कार्बन f) C

 

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 8 Question Answer – पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
इलेक्ट्रिक बल्ब की जगह पर आजकल क्या व्यवहार किया जाता है?
उत्तर :
CFL

प्रश्न 2.
थर्मामीटर तथा प्लूरोसैंट बल्ब में कौन सा धातु होता है?
उत्तर :
पारा

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 3.
जल में अधिक आर्सेनिक रहने पर कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
चमड़े का रंग काला, हथेली पर खसखस का बड़ा-बड़ा दाग आदि।

प्रश्न 4.
1 ली० पेय जल में प्लूराइड की कितनी मात्रा रहने से दाँत और हड्डी के रोग होते हैं?
उत्तर :
1-5 mg

प्रश्न 5.
अंधेरे में बहुत देर तक काम करने से कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
आँख खराब होने की संभावना।

प्रश्न 6.
मानसिक विकलांगता की एक समस्या का उल्लेख करो।
उत्तर :
दहिना-बायां पहचाने में अक्षम होना।

प्रश्न 7.
WHO का पूरा नाम लिखें।
उत्तर :
विश्व स्वास्थ संगठन।

प्रश्न 8.
UNICEF का पूरा नाम लिखें।
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय चिल्ड्रेन ऑकस्मिक कोष।

प्रश्न 9.
श्वास में प्रवाहित होने वाले किस गैस से मृत्यु का खतरा रहता है?
उत्तर :
कार्बन मोनोऑक्साइड

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 10.
पश्चिम बांगाल के किन जिलों में आर्सेनिक अधिक पाया जाता है?
उत्तर :
उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, मालदह, मुर्शिदाबाद।

प्रश्न 11.
किन-किन स्रोतों से आर्सेनिक हमारे शरीर में प्रवेश करता है?
उत्तर :
सब्जो, मछली, मांस।

प्रश्न 12.
X-किरणों के ज्यादा उपयोग से कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
कैंसर।

प्रश्न 13.
यंत्रों की सहायता से मनुष्य द्वारा कार्य करने के कारण कौन-कौन से रोग पैदा हो रहे हैं?
उत्तर :

  • डायबीटीज
  • उच्च रक्तचाप
  • कंघे का दर्द
  • अनिद्रा।

प्रश्न 14.
कम रोशनी में काम करने से या लम्बी समय तक पढ़ने से क्या होता है?
उत्तर :
आँख पर दबाव पड़ता है, सिर दर्द होता है।

प्रश्न 15.
मानसिक अस्वस्थता से किस पर दबाव बढ़ता है?
उत्तर :
स्नायु पर।

प्रश्न 16.
आर्टिज्म की समस्या का एक उदाहरण है?
उत्तर :
एक ही कार्य को बार-बार करना।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 17.
रोगों के उत्पन्न होने के लिए अनुकूल परिवेश क्या है।
उत्तर :
आर्द्रता एवं ताप मात्रा में अंतर।

प्रश्न 18.
रोग किनके द्वारा होते हैं?
उत्तर :
जीवाणु, विषाणु, वैक्टिरिया, प्रोटोजोआ आदि से।

प्रश्न 19.
कक्षा में स्थिर बैठा रहना किसकी समस्या है?
उत्तर :
एकाग्रहीनता की समस्या।

प्रश्न 20.
उद्वेगहीनता किसकी समस्या है?
उत्तर :
मानसिक उद्वेग का।

प्रश्न 21.
भूख बढ़ना या अधिक नींद आना किसकी समस्या है?
उत्तर :
मानसिक अवसाद या डिप्रेशन की समस्या है।

प्रश्न 22.
चेचक का उन्मूलन कैसे हुआ?
उत्तर :
टीकाकरण से।

प्रश्न 23.
साधारण सर्दी-खाँसी किस प्रकार फैलता है?
उत्तर :
वायुमंडल में परिवर्तन से।

प्रश्न 25.
तपेदिक कैसे फैलता है?
उत्तर :
वायु प्रवाह के कारण।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 26.
किसे खाने से एलर्जी हो सकता है?
उत्तर :
अंडा।

प्रश्न 27.
सामान्य सी खाँसी के वाहक होते हैं?
उत्तर :
वायरस।

प्रश्न 28.
प्रदूषित जल द्वारा कौन से रोग होते हैं?
उत्तर :
कॉलेरा, टायफाइड।

प्रश्न 29.
जल संक्रमण से कितने लोग प्रति 8 सेकेण्ड में मरते हैं?
उत्तर :
1 व्यक्ति।

प्रश्न 30.
कॉलेरा का लक्षण क्या है?
उत्तर :
पेट दर्द, उल्टी, दस्त, पैरों की त्वचा का सूखना।

प्रश्न 31.
तपेदिक रोग का क्या लक्षण है?
उत्तर :
लगातार बुखार होना, खाँसी आना।

प्रश्न 32.
बंगाल में हैजा कॉलेरा कब फैला था?
उत्तर :
1817 ई० में।

प्रश्न 33.
भारत में हैजा कितना पुराना रोग है?
उत्तर :
लगभग 2500 वर्ष पुराना।

प्रश्न 34.
कॉलेरा से बचने का एक उपाय लिखो।
उत्तर :
ORS का सेवन, उबला पानी पीना।

प्रश्न 35.
पोलियो का क्या लक्षण है?
उत्तर :
कंषे का सख्त होना।

प्रश्न 36.
जल के संक्रमण से कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
हैजा, डायरिया, पोलियो।

प्रश्न 37.
मलेरिया किसके कारण होता है?
उत्तर :
प्लाजमोडियम वाइवेवस के कारण।

प्रश्न 38.
पलासमोडियम वायरस का वाहक कौन है?
उत्तर :
मादा एनाफिलिस मच्छर।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 39.
तपेदिक को और किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर :
वाइट डेथ।

प्रश्न 40.
प्लेग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
ब्लैक डेथ।

प्रश्न 41.
प्लेग का संक्रमण किसके द्वारा होता है?
उत्तर :
चूहों से।

प्रश्न 42.
कलकत्ता में प्लेग कब हुआ था?
उत्तर :
1899 ई० में।

प्रश्न 43.
सिकोना की छाल से मलेरिया ठीक करने की दवा का आविष्कार कब हुआ?
उत्तर :
1600 ई० से 1633 ई० के बीच।

प्रश्न 44.
मच्छर जीवाणु का गौण पोषक कौन है?
उत्तर :
मेरूदण्डी प्राणी।

प्रश्न 45.
541-542 ई० में प्लेग से मरने वालों की संख्या कितनी थी?
उत्तर :
10 करोड़ लोग।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 46.
नर मच्छर का प्रकोसिर कैसा होता है?
उत्तर :
भोथर।

प्रश्न 47.
मदा मच्छर का प्रमुख भोजन क्या है?
उत्तर :
प्राणियों का रक्त।

प्रश्न 48.
मादा स्नाफिलिज कहाँ अंडा देती है?
उत्तर :
स्वच्छ जल में।

प्रश्न 49.
साधारण मक्खी से कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
टायफायड।

प्रश्न 50.
काली मक्सी से कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
अंकोसार कियासीस।

प्रश्न 51.
लाभदायक बैक्टीरिया का नाम बताओ।
उत्तर :
लैक्टोबेसिलस बैक्टीरिया।

प्रश्न 52.
किस बैक्टिरिया से जीवनदायी औषधि बनती है?
उत्तर :
स्ट्रेप्टोमाइसीस सेरेवेसिया।

प्रश्न 53.
किस प्रकार के खाद्यों में फफूँदी अधिक उत्पन्न होते हैं?
उत्तर :
जिन खाद्यों में कार्बोहाइड्डेट ज्यादा होता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 54.
लाभदाय फफूँदी का नाम लिखो।
उत्तर :
यीस्ट।

प्रश्न 55.
एक परजीवी का नाम लिखो
उत्तर :
फीता कृमि।

प्रश्न 56.
मनुष्य की आँत में कौन सा परजीवी रहता है?
उत्तर :
गोलकृमि।

प्रश्न 57.
बर्ड फ्लू का क्या कारण है?
उत्तर :
H3NI

प्रश्न 58.
फूड प्वायजन किस जीवाणु से होते हैं?
उत्तर :
बैक्टीरिया से।

प्रश्न 59.
पास्तुराइजेशन की खोज किसने की।
उत्तर :
लूइस पाश्चर ने।

प्रश्न 60.
बर्ड फ्लू से पीड़ित मुर्गियों के माँस कितने °C तापमान पर पकाना चाहिए?
उत्तर :
70°C

प्रश्न 61.
चाउमिंग तथा चिली-चिकेन में अच्छे स्वाद के लिए कौन सा रासायनिक पदार्थ का प्रयोग होता है
उत्तर :
अजीनामोटो।

प्रश्न 62.
अरहर की दाल में कौन सी दाल मिलावट में प्रयोग होता है?
उत्तर :
खेसारी का दाल।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 63.
मिलावटी सरसों तेल खाने से कौन सा रोग होता है?
उत्तर :
डुपसी।

प्रश्न 64.
कौन से कृत्रिम रंग खाने में मिलाये जाते हैं? दो उदाहरण दें।
उत्तर :
(i) मेटानिल एलो
(ii) मैलाकाइट ग्रीन।

प्रश्न 64.
जो ट्रॉफिक पुलिस का काम करते हैं उन्हें कैसी समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर :
पेशी में खिंचाव, वात का रोग।

प्रश्न 65.
जो रिकशा चलाते हैं उन्हें क्या होता है?
उत्तर :
रक्ताल्पता।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 67.
जो व्यक्ति रूई का काम करते हैं उन्हें कौन सी समस्या उत्पन्न हो जाती है?
उत्तर :
श्वास संबंधी रोग।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
मिनामाटा रोग का कारण क्या है? इसके क्या लक्षण हैं?
उत्तर :
पारा द्वारा प्रदूषण से रोग होता है।
लक्षण :

  • पेशी में खिंबाव
  • शरीर का टेढ़ा हो जाना
  • मुँह की पेशी का शून्य पड़ जाना।

प्रश्न 2.
ऑर्सेनिक प्रदूषण से होने वाले रोग के क्या लक्षण हैं?
उत्तर :

  • हथेली में खसखस का बड़ा दाग
  • चमंडे का रंग काला
  • छाती तथा पीठ पर काला दाग
  • पैर में जगह-जगह घाव।

प्रश्न 3.
फ्लूराइड प्रदूषण से होने वाले रोगों के क्या लक्षण है?
उत्तर :

  • दाँत पर धब्या
  • दाँत और हड्दु का दूट जाना
  • चलते समय दोनों घुटनों का सट जाना।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 4.
एक्स किरणें किस प्रकार हमारे शरीर को क्षति पहुँचाती हैं?
उत्तर :
एवस किरणों का प्रयोग रोगप्रस्त स्थान का पता लगाने के लिए होता है। इस किरण का बार-बार प्रयोग होने से कोशिका भित्रियों को अस्वाभाविक बना देता है, कोशिका नष्ट हो जाती है, इसके कारण कैंसर की सभावना बनी रहती है।

प्रश्न 5.
जो लोग मानसिक श्रम ज्यादा करते हैं उन्हें कौन सी समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर :
जो लोग शारीरिक श्रम की तुलना में मानसिक श्रम करने वालो के शरीर में वसा, ग्लूकोज जमा होने लगता है, इससे अनेक रोग पीड़ित हो जाते है।
जैसे :- उच्च रक्तचाप, डॉयविटीज, अनिद्रा आदि।

प्रश्न 6.
स्वास्थ्य रक्षा के लिए किस तरह रोग प्रतिरोघक की आवश्यकता है?
उत्तर :
स्वास्थ्य रक्षा निम्न स्तरों पर हो सकती है –

  • टीकाकरण
  • रोग-निर्णय एवं चिकित्सा
  • विकलांग मनुष्य का पुनर्वांसन
  • जीवन-कल्याण की शिक्षा

प्रश्न 7.
WHO पर नोट लिखो ।
उत्तर :
WHO का पूरा नाम वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन अर्थात् विश्च स्वास्थ्य संघ है। इसका मुख्यालय स्विद्जरलैंड के जेनेवा में है। इसका गठन 9 अप्रैल 1949 ई० को किया गया था। यह राष्ट्र संघ के अधीन कार्य करता है इसका काम विश्व के मानव के स्वास्थ के संबंध में विचार करना है।

प्रश्न 8.
Unicef पर नोट लिखो।
उत्तर :
11 दिसम्बर 1946 ई॰ को इस संस्था का गठन हुआ था। इसका गठन द्वितीय विश्वयुद्ध में क्षतिग्रस्त बच्चों के लिए आवश्यक खाद्ध तथा स्वास्थ्य जुटाने के लिए हुआ था। अभी यह संस्था बच्चा-माँ के स्वास्थ्य्य को लेकर मानवीय दृष्टि में कार्यरत हैं।

प्रश्न 9.
ओर्टिज्म के क्या लक्षण हैं?
उत्तर :
ओर्टिज्म के निम्नलिखित लक्षण हैं :

  • एक ही कार्य बार-बार करना
  • अपने परिजनों तक ही अपने को सीमित रखना।
  • उत्तेजना को बढ़ावा न देना
  • पढ़ाई में पौछे रहना।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 10.
मानसिक उद्वेग के क्या लक्षण हैं ?
उत्तर :
मानसिक उद्वेग के निम्नलिखित सक्षण होते हैं :

  • उद्वेग हीनता
  • उद्वेग का भुगतान
  • शारीरिक और मानसिक थकावट
  • कभी-कभी अत्यधिक कोधित हो जाना।

प्रश्न 11.
मनोवैज्ञानिक का क्या अर्थ है?
उत्तर :
मनोवैज्ञानिक संवाद चर्चा के माध्यम से समस्या को पहघानने तथा उसका उपाय निकलने का काम करते हैं।

प्रश्न 12.
मनोचिकित्सक का क्या कार्य है?
उत्तर :
मनोधिकित्सक का कार्य मनोवैज़ानिक जैसा ही है। अधिकांश द्वारा जहाँ पर दवा से मानसिक रोग का निवारण संभव है वहां पर शारीरिक एवं मानसिक रोग, परस्सर जुड़े रहते हैं, वहाँ मनोचिकित्सक की महत्वृर्ण भूमिका है।

प्रश्न 12.
क्रोध कम करने के कुछ उपाय बताओ।
उत्तर :
गाना सुनना, प्राणायाम करना, पुस्तक पढ़ना, खेलना, बगीचे में पौधे में पानी देना आदि।

प्रश्न 13.
कण के माध्यम से कैसे संक्रमण होता है?
उत्तर :
छोंक या खाँसी के समय, धूंक फेंकते समय रोगी की नाक और मुंह से छोटे-छोटे कण शरीर से बाहर निकलते हैं। इन कणों में असंख्य जीवाणु होते हैं। ये तरल कण भारी होने के कारण मिट्टी पर गिर जाते हैं। इसके बाद ये रोग जीवाणु धूल के कणों से निकलकर हवा में तैरते हैं और नाक मुंह के द्वारा ये स्वास्थ्य शरीर में स्वांस द्वारा प्रवेश कर जाते हैं।

प्रश्न 14.
तपेदिक के क्या लक्षण है तथा इसकी रोकथाम का क्या उपाय है?
उत्तर :
तेपेदिक के लक्षण :-

  • लगातार बुखार
  • खांसी
  • थूक फेकते समय रक्त गिरना।

उपाय :-

  • डॉक्टर से आवश्यक परामर्श लेन।
  • उचित मात्रा में पानी पीना
  • पौष्टिक खाद्य का सेवन करना आदि।

प्रश्न 15.
एलर्जी क्या है और इसके क्या लक्षण हैं?
उत्तर :
अपने आस-पास की वस्तुओं के इस्तेमाल तथा खाने-पीने से जो समस्था उत्पन्न होती है उसे एलर्जी कहते हैं।
लक्षण :-

  • लाल-लाल दाग
  • छींक
  • आँख और नाक में जलन
  • उल्टी।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 16.
वायु द्वारा संक्रमित होने वाले रोगों से बचने का क्या उपाय है?
उत्तर :

  • खासते समय मुँह पर रूमाल लेना।
  • जहाँ-तहाँ थूक न फेंकना।
  • उचित डॉक्टरी सलाह लेना

प्रश्न 17.
जल से फैलने वाले दो रोगों के नाम लिखो।
उत्तर :

  • कोलेरा
  • टायफाइड

प्रश्न 18.
कॉलेरा के क्या लक्षण हैं ? इसकी रोकथाम के क्या उपाय है?
उत्तर :
कॉलेरा के लक्षण :-

  • उल्टी।
  • बार-बार पानी जैसा मल त्याग
  • हाथ-पैर में सूई चूभने जैसी अनुभूति।

उपाय :

  • अधिक मात्रा में जल पीना।
  • शुद्ध या उबला जल पीना।

प्रश्न 19.
पोलियो का क्या लक्षण है तथा इसका क्या उपाय है?
उत्तर :
पोलियो का लक्षण :

  • हाथ पैर की मासपेशियों में अस्वाभाविक शिधिलता समेत पक्षाघात,
  • कंधे का संख्त होना
  • बुखार

उपाय :- पोलियो वेक्सीन दिया जाना चाहिए।

प्रश्न 20.
जल प्रवाहित रोगों से बचने का क्या उपाय है?
उत्तर :

  • शुद्ध जल पीना
  • मिट्टी के नीचे तथा जलधार को साफ रखना
  • जल को उबाल कर पीना।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 21.
मलेरिया परजीवी की विभिन्न प्रजातियों के नाम लिखें।
उत्तर :

  • प्लाज्मोडियम बाइबाक्स
  • प्लाजमोडियम फैलसीपेरम
  • प्लाजमोडियम बोबली
  • प्लाजमोडियम भलेरी।

प्रश्न 22.
मलेरिया परजीवी की खोज किसने की?
उत्तर :
24 दिसम्बर 1880 ई० का फ्रांसीसी सेना के डाक्टर चार्ल्स लुई अपफीसेंट लावेश ने की थी।

प्रश्न 23.
मलेरिया रोग से बचने का उपाय लिखें।
उत्तर :

  • मच्छर संक्रमण को रोकना ।
  • मच्छर के लार्वा को नष्ट करना ।
  • मच्छरदानी का प्रयोग करना ।
  • उचित डॉक्टरी सलाह लेना ।

प्रश्न 24.
प्लेग रोग कैसे फैलता है और इसके क्या लक्षण हैं?
उत्तर :
प्लेग रोग मैदानी चूहों द्वारा फैलता है। मैदानी चूहों की त्वचा भार में एक कीड़े होते है, इन जीवाणुओं के पेट में प्लेग के जीवाणु आश्रय लेते हैं।

लक्षण :-

  • बार-बार उल्टी करना ।
  • शरीर पर काले-काले धब्बे पड़ना ।

प्रश्न 25.
मच्छर के मुख के उपादान कौन से है।
उत्तर :

  • लेबियम
  • मैडीबल
  • मैकजीला
  • हाइपोफोरिन्स
  • लैब्राम

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 26.
एनाफिलिज मच्छर की पहचान लिखें।
उत्तर :

  • विश्राम के समय समतल पर सिकुड़कर बैठते हैं
  • शाम के समय बाहर निकलते है।
  • पंखों पर काले-काले धब्बे होते है।
  • स्वच्छ जल में अंडे देते हैं।

प्रश्न 27.
क्यूलेकस की पहचान क्या है?
उत्तर :

  • पंखों पर काले धब्बे नहीं होते हैं।
  • विश्राम के समय समतल पर समान भाव से बैठते हैं।
  • सिर्फ रात के समय निकलते हैं।
  • ये दूषित जल में अंडे देते हैं।
  • उड़ते समय पंखों में आवाज नही होती है।

प्रश्न 28.
एडिस मच्छर की क्या पहचान है?
उत्तर :

  • पैर और पेट पर सफेद और काले रेशे होते हैं।
  • उड़ते समय पंखों से आवाज नहीं होती है।
  • विश्राम के समय समतल पर समानांतर होकर बैठते हैं।
  • स्वच्छ जल में अंडे देते हैं।

प्रश्न 29.
एनाफिलिज, क्यूलेकस तथा एडिस मच्छरों से कौन सी बीमारियाँ होती है?
उत्तर :

  • एनाफिलिज :- मलेरिया।
  • एडिस : डेंगू, चिकनगुनिया।
  • क्यूलेकस : फाइलेरिया, एनकेफलाइटिस।

प्रश्न 30.
यांत्रिक वाहक तथा जैव वाहक में क्या अन्तर है ?
उत्तर :

यांत्रिक वाहक जैव वाहक
i) रोग के जीवाणुओं को अपने साथ ले जाते हैं। i) रोग के जीवाणुओं को शरीर के भीतर वंश वृद्धि करने देता है।
ii) साधारण मक्खी ii) मच्छर

29.
परजीवी क्या है? ये कैसे रोग फैलाते हैं, उनकी पहचान को लिखो।,
उत्तर :
परजीवी वे जीव होते हैं जो दूसरे जीवों के भीतर अपना आश्रय बनाते हैं तथा उनसे भोजन प्राप्त करते हैं।

पशु परजीवी रोग के लक्षण
गाय फीता कृमि पेट में दर्द, उल्टी, खाने की इच्छा
का अभाव।
सूअर फीता कृमि
गोल कृमि
सिर दर्द, चक्कर आना, कंपकपी
उल्टी होना, डायरिया।

प्रश्न 31.
मक्खी की कितनी जातियाँ हैं? इससे होने वाले रोगों के नाम लिखो।
उत्तर :
मक्खी की तीन जातियाँ हैं :

  • साधारण मक्खी i) काली मक्खी ii) बाली मक्खी
  • साधारण मक्खी : i) टायफायड, ii) डायरिया
  • काली मक्खी :- i) अंकोसारकियासीस
  • बाली मक्खी :- i) काला ज्वर ii) बाली मक्खी ज्वर

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 32.
साधारण मक्खी की क्या विशेषता है?
उत्तर :

  • मटमैले रंग की छाती
  • पीठ पर चार लंबी धारियां
  • सम्पूर्ण शरीर रोएं से ढंका हुआ
    दिन के वक्त बाहर निकलना आदि।

प्रश्न 33.
फफूंदी हमारे किस काम आती है?
उत्तर :

  • डबलरोटी, चीज बनाने में
  • किनवण द्वारा अल्कोहल बनाने
  • पेनिसिलियम एंटीबायोटिक बनाने में।

प्रश्न 34.
दो लाभदायक बैक्टीरिया तथा फफूंदी के नाम लिखें।
उत्तर :
लाभदायक बैक्टीरिया

  • लैक्टोबेसिलस
  • स्ट्रोप्टोमाइसिस

लाभटायक फंफूँदी :-

  • यीस्ट
  • पेनिसिलियम

प्रश्न 35.
बर्ड फ्लू पर नोट लिखें।
उत्तर :
पक्षियों में एक प्रकार का वायरस (H5) होता है जिससे पाल्ट्री की मुर्गियाँ आक्रान्त हो जाती है। बर्ड फ्लू मुर्गी के मुँह से लार, मलमूत्र, सर्दी से संस्पर्श होते ही अन्य मुर्गियाँ पीड़ित हो जाती हैं। इन मुर्गियों के संस्पर्श में आने पर मनुष्य भी बर्ड फ्लू से पीड़ित हो जाते हैं, अत: बर्ड फ्लू से पीड़ित मुर्गियों के मांस को 70°C तापमान पर 30 मिनट तक पकाना चाहिए। बर्ड फ्लू के लक्षण में गले में खुसखुस, नेत्र संक्रमण, उल्टी आदि देखे जाते हैं।

प्रश्न 36.
पोस्तुराइजेशन किसे कहते हैं ? दूध का पोस्तुराइजेशन कैसे किया जाता है?
उत्तर :
दूध या दूध से तैयार पदार्थ, फलों के रस को जीवाणु मुक्त करने को पास्तुराइजेशन कहते हैं। दूध को पास्तुराइजेशन करने के लिए 15-40 सेकेण्ड तक 72°-75°C या 2 सेकेण्ड के लिए 130°C तापमान में गर्म किया जाता है। दूध को उस निर्दिष्ट तापक्रम पर पहुँचाने के बाद 35°C तक नीचे लाया जाता है।

प्रश्न 37.
एलर्जी का लक्षण दिखाई देने पर क्या करोगे? कुछ एलर्जिक पदार्थ के नाम लिखें।
उत्तर :

  • डाक्टर से बात करेंगे।
  • बार-बार मल त्याग होने पर ORS या नमक का घोल लेंगे।

एलर्जन पदार्थ :- अंडा, सरसों, घोंघा, बादाम, बैगन।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 38.
खाने के जीवाणुओं द्वारा कैसे संक्रमण होता है।
उत्तर :

रोगों के नाम जीवाणु की प्रकृति संक्रमण
1) सैलमोनेलोसिस बैक्टीरिया पाल्ट्री जैसे खाद्य पदार्थ से एवं वर्ज्य
पदार्थ के सहयोग से उगई गई सब्जी से।
2) कैम्पाइलो-बैक्टिरीयासिस बैक्टीरिया सही तापमान परं नहीं पकाना एवं
दूध को ठीक तरह से न उबालने पर।
3) फूड प्वायजन बैक्टीरिया पकाये गये बासी मांस, फ्रिज से
निकाले गये मांस को ठीक तरह से न गर्म करने पर।
4) बटुलिसम बैक्टीरिया टीन के डिब्बे में बंद खाना
को ठीक ढंग से जीवाणु मुक्त न किये जाने पर।


बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
मैकालाइड ग्रीन रंग का प्रयोग किस लिए होता है?
(a) लहु
(b) करेला रंगने में
(c) हल्दी
(d) गुड़
उत्तर :
(b) करेला रंगने में।

प्रश्न 2.
अरहर दाल के साथ मिलावट होता है।
(a) खेसारी दाल
(b) मूँग दाल
(c) मसूर दाल
(d) चना दाल
उत्तर :
(a) खेसारी दाल।

प्रश्न 3.
विषाणु का क्या अर्थ है?
(a) सूक्ष्म जीव
(b) लवण
(c) कवक
(d) जहर
उत्तर :
(a) सूक्ष्म जीव।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 4.
DDT क्या है।
(a) जीवन रक्षक दवा
(b) कीटनाशक
(c) कवकनाशक
(d) कोई नहों
उत्तर :
(b) कीटनाशक

प्रश्न 5.
मलेरिया किससे होता है?
(a) बैक्टीरिया से
(b) कवक से
(c) विषाणु से
(d) प्रोटोजोआ से
उत्तर :
(d) प्रोटोजोआ से

प्रश्न 6.
प्लाजमेडियम वाइबेक्स क्या है?
(a) प्रोटोजोआ
(b) शैवाल
(c) कवक
(d) विषाणु
उत्तर :
(a) प्रोटोजोआ।

प्रश्न 7.
BGG का टीका दिया जाता है :
(a) टौ॰ बी० में
(b) मलेरिया में
(c) चेचक में
(d) डारिया में
उत्तर :
(a) टी० बी० में।

प्रश्न 8.
तेपेदिक कैसा रोग है?
(a) संक्रामक
(b) असंकामक
उत्तर :
(a) संकामक।

प्रश्न 9.
पास्तुराइजेशन की खोज किसने की
(a) जेनर ने
(b) राकेट हुक में
(c) डाल्टन ने
(d) बालुई पास्तुर ने
उत्तर :
(d) बालुई पास्तुर।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 10.
बार-बार दस्त होने पर क्या लेना चाहिए?
(a) ग्लूकोज
(b) PRS
(c) ORS
(d) ROS
उत्तर :
(c) ORS

प्रश्न 11.
खाने से एलर्जी हो सकता है :
(a) चावल
(b) अंडा
(c) गेहूं
(d) रोटी
उत्तर :
(c) अंडा

प्रश्न 12.
डेंगू रोग होता है :
(a) एनाफिलिस के काटने से
(b) क्यूलेकस के काटने से
(c) एसिड मच्छर के काटने से
(d) कुछ नहीं
उत्तर :
(b) क्यूलेकस के काटने से

प्रश्न 13.
कोलेरा किसके प्रदूषण से होता है?
(a) हवा
(b) जल
(c) प्रदूषण
(d) ऑक्सीजन
उत्तर :
(b) जल

प्रश्न 14.
जैव वाहक होता है?
(a) मच्छर
(b) तितली
(c) साधारण मक्खी
(d) मधुमक्खी
उत्तर :
(c) साधारण मक्खी

प्रश्न 15.
रोलड रोस को कब नोबेल पुरस्कार दिया गया?
(a) 1900 ई० में
(b) 1901 ई० में
(c) 1902 ई० में
(d) 1905 ई० में
उत्तर :
(c) 1902 ई० में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 16.
काली मक्खी रोग फैलाती है :
(a) काला ज्वर
(b) टायफाइड
(c) डायरिया
(d) एकोसार कियासीज
उत्तर :
(c) डायरिया।

प्रश्न 17.
प्लेग के जीवाणुओं का वाहक है।
(a) बिल्ली
(b) चूहा
(c) गाय
(d) मनुष्य
उत्तर :
(b) चूहा।

प्रश्न 18.
प्लेग से पीड़ित व्यक्ति को क्या होता है?
(a) शरीर पर काला धब्बा
(b) शरीर पर फोड़ा
(c) शरीर पर सादा धब्बा
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) शरीर पर काला धब्बा।

प्रश्न 19.
कलकत्ता में प्लेग कब फैला था?
(a) 1890 ई० में
(b) 1895 ई० में
(c) 1899 ई० में
(d) 1900 ई० में
उत्तर :
(c) 1899 ई० में।

प्रश्न 20.
मादा मच्छर का प्रोवोसिस कैसा होता है?
(a) भोधर
(b) सूई के समान
(c) कोई नहीं
उत्तर :
(b) सूई के समान

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 21.
डायरिया किससे फैलता है?
(a) साधारण मक्खी से
(b) मच्छर से
(c) टी॰बी० में
(d) कोई नहीं मे
उत्तर :
(a) साधारण मक्खी से।

प्रश्न 22.
एक लाभकारी बैक्टीरिया है :
(a) लैक्टो वैसिलस
(b) प्रोटोजोआ
(c) कवक
(d) विषाणु
उत्तर :
(a) लैक्टो वैसिलस ।

प्रश्न 23.
बर्ड फ्लू किसके कारण होता है?
(a) H2N2
(b) H3NI
(c) H5NI
(d) HINI
उत्तर :
(c) H5NI

प्रश्न 24.
बटुलिसम किसके कारण होता है?
(a) बैक्टोरिया
(b) प्रोटोजोआ
(c) कवक
(d) कृमि
उत्तर :
(a) बैक्टीरिया।

प्रश्न 25.
अजीनामोटो खाने से क्या हो सकता है?
(a) कैंसर
(b) कोशिका का नष्ट होना
(c) याददास्त में कमी
(d) तपेदिक
उत्तर :
(b) कोशिका का नष्ट होना

प्रश्न 26.
उदास रहकर बैठे रहना उदाहरण है :
(a) डिंशन एकामहीनता का
(b) आर्टिज्म का
(c) मानसिक उद्वेग का
उत्तर :
(a) डिपेशन एकायुहीनता का।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 27.
सरसों में क्या मिलाया जाता है?
(a) सियाल काँटा का बीज
(b) पत्थर
(c) तुलसी का बीज
(d) गेहूँ
उत्तर :
(a) सियाल काँटा का बीज

प्रश्न 28.
मिलावटी संरसों तेल खाने से कौन सी बीमारी होती है ?
(a) कैंसर
(b) टी॰बी०
(c) ड्रपसी
(b) आँख का रोग
उत्तर :
(c) ड्रपसी।

प्रश्न 29.
खेसारी मिली दाल खाने से क्या हो सकता है?
(a) पक्षाघात
(b) डायरिया
(c) तपेदिक
(d) कैंसर
उत्तर :
(a) पक्षाघात

प्रश्न 30.
हल्दी में क्या मिलाया जाता है?
(a) मैकलाइट मीन
(b) मेटानिल एलो
(c) दोनो
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) मेटानिल एलो।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. WHO की स्थापना 9 अप्रैल ……………… ई० में हुई थी।
उत्तर : 1949

2. उदास रहकर अकेले बैठना ……………… का लक्षण है।
उत्तर : डिपेशन

3. गर्भावस्था के समय कुपोषण से ……………… समस्या उत्पन्न होती है।
उत्तर : मानसिक

4. सामान्य सर्दी खाँसी ……………… के माध्यम से फैलती है।
उत्तर : वायु

5. पढ़ाई के वक्त पीछे हो जाना ……………… की समस्या है।
उत्तर : आर्टिज्म

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

6. मलेरिया के जीवाणु प्राय ……………… से भी अधिक प्रज़ातियों के होते हैं।
उत्तर : 100

7. रोग को ब्लैक डेथ रोग कहा जाता है।
उत्तर : प्लेग

8. तपेद्किक एक ……………… रोग है।
उत्तर : संक्रामक

9. विभिन्न द्वन्द्व एवं तनावग्रस्त में ……………… की सहायता ली जाती है ।
उत्तर : मनो चिकित्सक

10. ……………… के एक देश से दूसरे देश में जाना प्लेग फैलने का कारण है।
उत्तर : चूहा

11. ……………… मच्छर का रक्त चूसने वाला प्रधान नल है।
उत्तर : लैब्राम

12. H5NI एक प्रकार का ……………… है।
उत्तर : वायरस

13. ………… जैव वाहक होता है।
उत्तर : मच्छर

14. पेनिसिलियम से ……………… औषधि बनाई जाती है।
उत्तर : एंटीबायोटिक

15. सूक्ष्म जीव को ……………… किरणों द्वारा नष्ट किया जाता है।
उत्तर : UV

16. एमोबियोसिस ……………… के द्वारा होता है।
उत्तर : एंटामोएबा हिस्टोलिटिका

17. मलेरिया का पहला लक्षण ……………… में देखा गया था।
उत्तर : अफ्रीका

18. जिन तत्वों से एलर्जी होती है उन्हें ……………… कहते हैं।
उत्तर : एलर्जिन

19. संक्रमित भोजन करने से उसका लक्षण ……………… घंटे में दिखाई देता है।
उत्तर : 2-3 घंटा

21. चाउमिंग का स्वाद ……………… के कारण आता है।
उत्तर : एजिनोमोटो

22. ……………… एक फायदेमंद फफूँदी है।
उत्तर : पेनिसिलियम

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

23. दूसरों पर आश्रित रहने वाले जीव ……………… कहलाते हैं।
उत्तर : परजीवी

24. भोजन में ……………… की मात्रा अधिक होने से फफूँदी का विकास अधिक होता है।
उत्तर : कार्बोहाइड्रेट

25. मिलावटी खाना खाने से ……………… होता है।
उत्तर : विषाक्त

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
i) विद्युत a) तुषार घाव
ii) तेज सक्रिय पदार्थ b) शॉक लगना
iii) शब्द c) रक्ताल्पता
iv) ठंडक d) बहरापन

उत्तर :

A B
i) विद्युत b) शॉक लगना
ii) तेज सक्रिय पदार्थ a) तुषार घाव
iii) शब्द d) बहरापन
iv) ठंडक c) रक्ताल्पता

प्रश्न 2.

A B
i) गैस a) कार्बोहाइड्रेट
ii) धातु b) CO
iii) संश्लिष्ट जैव रंजक c) Pb,Cu
iv) कार्बनिक पदार्थ d) रंग

उत्तर :

A B
i) गैस b) CO
ii) धातु c) Pb,Cu
iii) संश्लिष्ट जैव रंजक d) रंग
iv) कार्बनिक पदार्थ a) कार्बोहाइड्रेट

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 3.

A B
i) सूती वस्त्र रंगने के लिए a) Co
ii) खिलौने गाड़ी की बैटरी बनाने के लिए b) Cu
iii) मिट्टी के बर्तन को सजाने के लिए c) शीशा
iv) वायु में अधिक होने से श्रमिक की मृत्यु d) संश्लिष्ट जैवरंजक

उत्तर :

A B
i) सूती वस्त्र रंगने के लिए d) संश्लिष्ट जैवरंजक
ii) खिलौने गाड़ी की बैटरी बनाने के लिए c) शीशा
iii) मिट्टी के बर्तन को सजाने के लिए b) Cu
iv) वायु में अधिक होने से श्रमिक की मृत्यु a) Co

प्रश्न 4.

A B
i) एडिस a) फाइलेरिया
ii) साधारण मक्खी b) टायफाइड
iii) क्यूलेक्स c) डेंगू
iv) एनाफिलिस d) मलेरिया

उत्तर :

A B
i) एडिस c) डेंगू
ii) साधारण मक्खी b) टायफाइड
iii) क्यूलेक्स c) डेंगू
iv) एनाफिलिस d) मलेरिया

प्रश्न 5.

A B
i) लाभदायक बैक्टीरिया a) स्ट्रेण्टोमैसिस सेरेवेसिया
ii) लाभदायक फफूंद b) लेक्टोबेसिलस
iii) एन्टीबायोटिक फफूंदी c) पेनिसिलियम
iv) शारीरिक B2 का निर्माण करते हैं। d) यीस्ट

उत्तर :

A B
i) लाभदायक बैक्टीरिया b) लेक्टोबेसिलस
ii) लाभदायक फफूंद d) यीस्ट
iii) एन्टीबायोटिक फफूंदी c) पेनिसिलियम
iv) शारीरिक B2 का निर्माण करते हैं। a) स्ट्रेण्टोमैसिस सेरेवेसिया

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 8 पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य

प्रश्न 6.

A B
i) सामान्य सर्दी खाँसी a) तेल मिलावट से
ii) अमाशय b) वायु के माध्यम से
iii) मलेरिया c) जल के माध्यम से
iv) ड्रपसी d) मच्छर से

उत्तर :

A B
i) सामान्य सर्दी खाँसी b) वायु के माध्यम से
ii) अमाशय c) जल के माध्यम से
iii) मलेरिया d) मच्छर से
iv) ड्रपसी a) तेल मिलावट से

 

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 7 Question Answer – पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
आम के पेड़ पर कोंपल कब लगता है?
उत्तर :
शीतकाल।

प्रश्न 2.
हिल्सा मछली कब अंडा देती है?
उत्तर :
वर्षा काल में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 3.
हमारे देश में वर्ष में कब अधिक गर्मी पड़ती है?
उत्तर :
मीष्म काल में।

प्रश्न 4.
जलवायु परिवर्तन के कारण क्या हो सकता है?
उत्तर :
गर्मी, वर्षा।

प्रश्न 5.
विभिन्न म्रोतों से निकलने वाला धुआँ कहाँ जाता है?
उत्तर : परिवेश में।

प्रश्न 6.
धुआँ में कौन-कौन गैसीय कण पाये जाते हैं?
उत्तर :
CO2, No1 No2, SO2 ,CH4

प्रश्न 7.
वायुमंडल में कब CO2 का निर्माण अधिक हुआ?
उत्तर :
2006 ई० में।

प्रश्न 8.
NASA के अनुसार कौन सा वर्ष अधिक गर्म था?
उत्तर :
2005

प्रश्न 9.
कब अमरनाथ की गुफा की बर्फ की मोटाई 4-5 फीट ऊँची रह गई?
उत्तर :
2007 ई० के जून महीने में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 10.
पृथ्वी पर मीठे जल का भंडार कहाँ है ?
उत्तर :
उत्तरी तथा दक्षिणी भ्रुव पर।

प्रश्न 11.
तापमान बढ़ने की घटना को क्या कहते हें?
उत्तर :
ग्लोबल वार्मिग।

प्रश्न 12.
हिमालय का हिमवाह कितने लोगों के लिए जल का बन्दोबस्त करता है?
उत्तर :
120 करोड़।

प्रश्न 13.
दो अमेरूदंडी प्राणियों के नाम बताओ।
उत्तर :
प्रवाल और कोरल।

प्रश्न 14.
कौन-कौन से जीव प्रवाल प्राचीर में निवास करते हैं?
उत्तर :
मछली, मुलास्का, इकाजयो, डारमार, संज कास्टेसिया आदि।

प्रश्न 15.
1993 से 2005 ई० के दौरान समुद्र का जलस्तर कितना बढ़ा है?
उत्तर :
3 मि॰मी०।

प्रश्न 16.
पूर्व हिमालय में जैव वैचित्र देश कौन है?
उत्तर :
सिक्किम, डुयार्स, तराई अंचल, दार्जिलिंग।

प्रश्न 17.
सुंदालैंड की वैचित्रय क्षेत्र कौन है।
उत्तर :
अंडमान और निकोबार अंचल।

प्रश्न 18.
पृथ्वी पर कौन मेगा डाइवरसिटी नेशन है?
उत्तर :
ब्राजील, इण्डोनेशिया, मेडागास्कर और इक्वाडोर।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 19.
भारतीय भूखंड का आयतन कितना है?
उत्तर :
33 लाख वर्ग कि०मी०।

प्रश्न 20.
वनस्पति वैचित्र्य में दवा के स्रोत कौन से है ?
उत्तर :
सिनकोना, कुनैन, सर्पगंधा, पैनिसिलिन।

प्रश्न 21.
किस पक्षी को नीला पक्षी कहते हैं?
उत्तर :
बेनवर्ड पक्षी को।

प्रश्न 22.
भारत में कितनी प्रजातियाँ हैं?
उत्तर :
91214

प्रश्न 23.
किन जानवरों के दाँत कीमती होते हैं?
उत्तर :
हाथी, सूअर आदि।

प्रश्न 24.
भुवीय प्रदेश में बर्फ गलने के कारण कौन-कौन से जानवरों का जीवन संकट में है?
उत्तर :
स्पेसर, पेंगुइल, धुवीय सियार।

प्रश्न 25.
प्रवाल का बाहरी आवरण किससे बना होता है?
उत्तर :
CaCO3

प्रश्न 26.
क्वालर भालू का मुख्य भोज़न क्या है?
उत्तर :
युक्लिप्टस पौधे का पत्ता।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 27.
मृगनाभी से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर :
मृगनाभी से विभिन्न प्रकार के सुगंध बनते हैं।

प्रश्न 28.
किन जानवरों से बाल प्राप्त होता है?
उत्तर :
भालू और भेंड़ से।

प्रश्न 29.
गंगा का डॉल्फिन क्यों कम हो गया है?
उत्तर :
पार्यावरण प्रदूषण के कारण।

प्रश्न 30.
निवास स्थान खोने के कारण कौन से प्राणी संकट में हैं?
उत्तर :
साइबेरियन बाघ।

प्रश्न 31.
अवैध शिकार किसलिए किया जाता है?
उत्तर :
दाँत, चमड़ा, हड्डी के लिए।

प्रश्न 32.
पर्यावरण में नये जीवों के आगमन से किसका अस्तित्व संकट में है?
उत्तर :
मौरेला, पुटी, खलसा।

प्रश्न 33.
मैंग्रोव तूफान का वेग कितना कम कर देता है?
उत्तर :
60% से 80% तक।

प्रश्न 34.
किन पेड़ों के पत्ते अधिक प्रदूषित पदार्थ को अटकाये रखते हैं?
उत्तर :
बरगद, आम, आदि।

प्रश्न 35.
किन पेड़ों का यौगिक पत्ता घुआं को शोषित कर लेता है?
उत्तर :
कृष्णचुरा तथा गुलमोहर पत्ता।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 36.
मक्खी द्वारा फैलने वाले रोग कौन से हैं।
उत्तर :
टाइफाइड, कोंलेरा, पोलियो।

प्रश्न 37.
पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर :
5 जून को।

प्रश्न 38.
किस मच्छर से फाइलेरिया होता है?
उत्तर :
क्यूलेक्स मच्छर से ।

प्रश्न 39.
यमुना का उद्गम स्थान क्या है ?
उत्तर :
यमुनोत्री।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
मौसम किसे कहते हैं ?
उत्तर :
मौसम वायुमंडल में होने वाले परिवर्तन कीक्षणिक अवस्था है। इसके उपादान तापमान, आँधी, वर्षा, धूप आदि हैं।

प्रश्न 2.
जलवायु किसे कहते हैं
उत्तर :
लगभग 30 से 35 वर्षों में वायुमंडल में होने वाले परिवर्तन को जलवायु कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 3.
पृथ्वी का घूँघट क्या है?
उत्तर :
पृथ्वी के विभिन्न भागों में CO2,CH4 N2O, CFC, SO2 आदि गैस निकलती हैं। ये पदार्थ वायुमंडल में जमा होकर चादर का काम करते हैं। यह चादर पृथ्वी द्वारा छोड़े गए ताप शक्ति के एक हिस्से को वायुमंडल में समेटे रखता है, अतः इसे पृथ्वी का घुंघट कहते हैं।

प्रश्न 4.
मौसम तथा जलवायु में क्या अंतर है?
उत्तर :

मौसम जलवायु
i) यह वायुमंडलीय परिवर्तन की छोटी अवस्था है। i) यह वायुमंडलीय परिवर्तन की लम्बी अवस्था है।
ii) इसका क्षेत्र कम होता है। ii) इसका क्षेत्र विशाल होता है।

प्रश्न 5.
ग्लोबल वार्मिंग किसे कहते हैं।
उत्तर :
पृथ्वी का जीवन बनाये रखने के लिए CO2 CH4 की आवश्यकता होती है। CO2 नहीं रहने पर पृथ्वी की उष्मता -18°C तक कम हो जाती है, इससे प्राणी का विकास नहीं होता। इसी तरह इन गैसों का परिमाण बढ़ने से ये पदार्थ अधिक मात्रा में ताप को रोके रहते हैं। इसके कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है। इसे ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं।

प्रश्न 6.
प्रवाल क्या है? प्रवाल प्राचीर कैसे बनता है?
उत्तर :
प्रवाल एक तरह का समुद्री अमेरुदंडी प्राणी है। एक साथ निवास करने वाले बहुत से प्रबाल के शरीर के बाहर रहने वाला कैल्सियम कार्बेनेट का बहिर्कंकाल एक ठोस प्राचीर बनाता है जिसे प्रवाल प्राचीर कहते हैं।

प्रश्न 7.
जैव विचित्र्य क्या है ? वैचित्र्य के महत्वपूर्ण क्षेत्र से क्या समझते हो?
उत्तर :
किसी विशिष्ट क्षेत्र में पौधे, प्राणी एवं जीवाणु का वैचित्र ही जीवन का वैचित्य है। पृथ्वी पर वैसे क्षेत्र जहाँ बहुत सी जीव प्रजाति एक साथ पाई जाती है और कहीं नहीं मिलते हैं। ऐसे प्रदेशों को जैव वैचित्य का महत्वपूर्ण प्रदेश कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 8.
भारत के जैव वैचित्र्य क्षेत्र कौन-कौन से है ?
उत्तर :
भारत में चार जैव वैचित्य प्रदेश हैं।

  • पूर्वी हिमालय – सिक्किम, दार्जिलिंग, डुआर्स तथा तराई अंचल।
  • पर्वतमाला – भारत की पश्चिमी तट के घने जंगल से ढंका पहाड़ी अंचल।
  • इंडो-बर्मा – उत्तर पूर्व के राज्य समूह।
  • सुंदालैंड – भारत का अंडमान निकोबार अंचल।

प्रश्न 9.
जैव वैचित्र्य का क्या महत्व है ?
उत्तर :
जैव वैचित्रय का निम्नलिखित महत्व है –

  • खाद्य का स्रोत।
  • पर्यावरण प्रदूषण के प्रतिरोधक
  • पर्यावरण के तत्वों की रक्षा करना
  • मिट्टी का संरक्षण।

प्रश्न 10.
जैव वैचित्र्य का अन्य महत्व क्या है?
उत्तर :

  • दवा के स्रोत
  • लकड़ी
  • अन्य शिल्प
  • मोनोरंजन तथा भ्रमण
  • विभिन्न जीवों का पारस्परिक निर्भरशीलता।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 11.
वर्ज्य पदार्थ क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण दो।
उत्तर :
वे पदार्थ जो हमारे क्रियाकलापों के बाद पैदा होते हैं, जिनका हमारे जीवन में कोई महत्व नही रहता है उसे बर्ज्य पदार्थ कहते हैं। ये तीन प्रकार के होते हैं।

  • ठोस
  • द्रव
  • गैसीय वर्ज्य पदार्थ।

ठोस :- शीशी बोतल, प्लास्टिक, लकड़ी, काँच। द्रव : नाली का गंदा पानी, कारखानों का गंदा पानी। गैसीय :कारखानों से निकलने वाली गैसें।

प्रश्न 12.
नीचे दी गई बीमारियाँ किनके द्वारा फैलती है? मलेरिया, फाइलेरिया, चर्मरोग, स्नायु रोग, हेपाटाइटिस, कैंसर, हड्डी का रोग, डेंगू, डायरिया।
उत्तर :

बीमारियाँ कारक
मलेरिया, फाइलेरिया, डेंग, डायरिया कैंसर, चर्मरोग, हड्डी का रोग, स्नायु रोग

हेपाटाटिस

मच्छर, मक्खी
कल-कारखाने से निकलने वाली
अपरिशोधित यौगिक धातुएँ।
अस्पताल में प्रयोग होने वाले उपादानों सं।

प्रश्न 13.
खाद्य श्रृंखला क्या है? खाद्य जाल क्या है?
उत्तर :
हरे पौधे अपना भोजन सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डॉइआक्साइड CO2 तथा पानी से मिलकर बनाते है। प्रकृति में पेड़ ही भोजन का उत्पादक है। बाकी सभी प्राणी एक दूसरे पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में आश्रित हैं। पहले उत्पादक आते हैं उसे शाकाहारी जीव खाते हैं, वे उपभोक्ता हैं। इन शाकाहारी जीवों को मांसाहारी जीव खाते हैं, इस प्रकार एक श्रृंखला बन जाती है। इसे खाद्य श्रृंखला कहते हैं। अनेक खाद्य श्रृंखला एक साथ जुटकर खाद्य जाल बनाते हैं। तालाब की खाद्य श्रृंखला, पेड़-पौधों की पत्तियाँ – छोटी मछली – बड़ी मछली – पक्षी।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
पर्यावरण के संरक्षण में पेड़-पौधे की भूमिका का उल्लेख करो।
उत्तर :
i) पेड़-पौधे एवं जल चक्र :- जंगल जितना घना होता वह वाष्पन को रोकती है यह वाष्प घनीभूत होकर जल बनकर मिट्टी पर पड़ता है, टपकता जल स्रोत बन जाता है, आगे बढ़कर यह नदी का रूप लेता है।

ii) पेड़ पौधे तथा ताप मात्रा :- पेड़ वातावरण के तापमान को नियंत्रित करता है। घने वन होने पर सूर्य प्रकाश की मात्रा कम ही जमीन पर पड़ती है। पौधे वाष्प बनाने के लिए ताप का प्रयोग करते हैं जिससे वातावरण ठंडा हो जाता है।

iii) पेड़ और तूफान की गति :- मैंग्रोव तूफान की गति को 60 से 80% तक कम कर देते हैं। पौधों के कारण द्वीपों को नुकसान नहीं पहुँचता है, आस-पास के जीवों की सुरक्षा होती है।

iv) पेड़ – पौधे तथा प्रदूषण :- पेड़-पौधे वातावरण से जहरीली गैसों को अवशोषित कर लेते हैं। कदम्ब, बेल, शिरीष के पत्ते चलनी की तरह कणों को अटकाये रखते हैं।

v) पेड़-पौधे वन जीवों के आश्रय में होते हैं। पक्षी, बंदर जैसे जीव पेड़ों की डालों पर रहते हैं, वन्य जीव वन में निवास करते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 2.
पृथ्वी पर जैव वैचित्र्य के नष्ट होने का क्या कारण है?
उत्तर :
i) निवास स्थान खो जाना :- प्रकृति सजीवों का बड़ा निवास स्थान नष्ट हो जाता है। घरों में लकड़ी के समान, खेती के लिए जमीन, रहने के लिए आवास के कारण वनों का अंधा धुंध काटा जा रहा है। साइबेरियन बाघ का अस्तित्व का संकट निवास खो जाने के कारण ही है।

ii) अवैध शिकार या चोर शिकार :- शिकारियों द्वारा चमड़ा, दाँत, हड्डी के लिए जानवरों का अवैध शिकार किया जाता है। गैंडा, हाथी, बाघ जैसे जंगली जानवरों का शिकार होता है।

iii) पर्यावरण में नवीन जीवों का आगमन :- बाहर से आने वाले जीवों के कारण स्थानीय जीवों का जीवन खतरे में पड़ गया है। गैला पागोज द्वीप समूह में बाहर से कुत्ता, सूअर और बकरी लाया गया। ये बकरी कछुए का खाद्य खाते हैं। कुत्ता, कछुए का अंडा खा जाते हैं। ग्रामीण बंगाल में अफ्रीका से लाए गये तेलापिया, मांगुर मछली, मोरैला, पुटी और खालसा जैसी स्थानीय मछलियों के अस्तित्व के लिए संकट बन गए हैं।

iv) जलवायु परिवर्तन :- जलवायु परिवर्तन के कारण जीव अपने को अनुकूलित नहीं कर पाते हैं। जिससे उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है। धुवीय भालू का जीवन संकट में पड़ गया है। बर्फ गल जाने के कारण स्पेशर, पेंगुइन, ध्रुवीय सियार जैसे प्राणियों का जीवन खतरे में है। पर्यावरण में CO2 की मात्रा बढ़ने से युक्लिपटस के पत्ते का खाद्य गुण घटता जा रहा है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का Kuala भालू संकट में है।

v) पर्यावरण प्रदूषण :- रासायनिक खादों का प्रयोग जीवों के विनाश को आमंत्रित करता है। खाद्य पानी के साथ बहकर नदी में चले जाते हैं। मछलियों एवं जलज प्राणियों की मृत्यु हो जाती है। उद्योग एवं कृषि क्षेत्र में प्रयोग की जाने वाले रसायन गंगा में आकर मिलते हैं इससे गंगा की डाल्फिन कम होती जा रही हैं।

vi) अतिरिक्त उपयोग :- हिमालय का कस्तुरी मृग ऐसा प्राणी है जिसमें मृगनाभी प्राप्त होता है। इस मृगनाभी से सुंगधित द्रव्य बनता है इसके कारण कस्तुरी मृग का जीवन संकट में है।

प्रश्न 3.
जलवायु परिवर्तन का मानव जीवन तथा वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
उत्तर :
i) पृथ्वी की उष्णता में वृद्धि :- मनुष्य के क्रियाकलापों से वायुमंडल में CO2 की मात्रा बढ़ती जा रही है। 1970-2004 के बीच पर्यावरण में इसकी मात्रा 80% तक बढ़ गई है। 2001 ई० तक 100 साल में पृथ्वी का तापमान 1°C बढ़ गई है।
1980 से 1988 ई० बीच 18 ताप प्रवाह से कई लोगों की मृत्यु हो गई है।

ii) हिमवाह का गलना तथा नदी का जलस्तर बढ़ना :- पृथ्वी में मीठे जल का भंडार हिमवाह है। हिमावाह के गलने से विभिन्न नदी का पोषण होता है। हिमालय से 9 बड़ी नदियों का उद्गम है जिससे 120 करोड़ लोगों का जल का बदोबस्त होता है।

पृथ्वी की उष्णता के कारण हिमवाह पिघल रहा है जिससे हर साल यह छोटा होता जा रहा है। उत्तरी धुव की बर्फ का स्तर 30 वर्ष में 40% घटकर पतला हो गया है। हिमवाह गलने से समुद्र का जल स्तर 70 से॰ मी॰ बढ़ सकती है। इसके कारण तटों पर निवास करने वाले प्राणी का जीवन संकट में है। हिमवाह 80% सूर्य किरणों को परावर्तित करता है, हिमवाह गलने से पृथ्वी की उष्णता और अधिक बढ़ जाती है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रवाल प्राचीर ध्वंस :- पृथ्वी के समुद्र तल से 0.1% दखल रखने वाला प्रार्चार 25% जीवों का आश्रय स्थल है, समुद्र जल की उष्णता का सामान्यतम निरंतरता धुवीय एवं उपध्रुवीय प्रदेशों में प्रवाल दीज दिखाई पड़ता है, ग्रीष्म उष्णता के कारण पृथ्वी का प्रवाल दीप तथा प्रवाल संकट में है। 1988 ई० में 16% प्रवाल प्रचीर नष्ट हो गया है। हिन्द महासागर का जल उष्णता बढ़ने से इस क्षेत्र के प्रचीर की मछलियों का निवास स्थान खतरे में आ गया है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
NASA के अनुसार पिछली एक शताब्दी का सबसे गर्म वर्ष था :
(a) 2008
(b) 2004
(c) 2010
(d) 2005
उत्तर :
(d) 2005

प्रश्न 2.
पृथ्वी पर हिमवाह का अवस्थान उत्तरी तथा दक्षिणी धुव है :
(a) 80 %
(b) 99 %
(c) 30 %
(d) 95 %
उत्तर :
(b) 99 %

प्रश्न 3.
सिलिकोसिड का लक्षण क्या है?
(a) अस्थमा
(b) मोटापा
(c) चमड़े का हरा रंग
(d) सभी
उत्तर :
(d) सभी।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 4.
2001 ई० तक 100 वर्ष में औसतन पृथ्वी का तापमान कितना बढ़ गया है ?
(a) 1°C
(b) 3°C
(c) 2°C
(d) 14°C
उत्तर :
(a) 1°C

प्रश्न 5.
हरित गृह का एक प्रभाव है :
(a) समुद्र तल का उठना
(b) समुद्र तल का घटना
(c) समुद्र में नमक का बढ़ना
(d) समुद्र की साद्रता बढ़ना
उत्तर :
(a) समुद्र तल का उठना।

प्रश्न 6.
ग्लेशियर सूर्य की किरणों को परावर्तित करता है:
(a) 10 %
(b) 20 %
(c) 30 %
(a) 80 %
उत्तर :
(d) 80 %

प्रश्न 7.
हिमालय की बर्फ लगभग कितने लोगों को पानी देती है ?
(a) 15 करोड़
(b) 120 करोड़
(c) 80 करोड़
(d) 60 करोड़
उत्तर :
(b) 120 करोड़

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 8.
इंडो-बर्मा का कौन सा क्षेत्र जैव वैचित्र है?
(a) मेबालय अरुणाचल प्रेशे
(b) सिक्किम, तराई द्वार
(c) पश्चिम घाट
(d) अंडमान निकोबार
उत्तर :
(a) मेघालय अरूणाचल प्रदेश।

प्रश्न 9.
कुल प्राणियों में कितने भारत में पाये जाते हैं?
(a) 2.43 %
(b) 7.43 %
(c) 11.43 %
(d) 4,43 %
उत्तर :
(b) 7.43 %

प्रश्न 10.
1988 ई० तक कितनी प्रवाल प्राचीर नष्ट हो गई थी ?
(a) 20 %
(b) 16 %
(c) 25 %
(d) 17 %
उत्तर :
(b) 16 %

प्रश्न 11.
पूरे विश्व के कितना % पौथे भारत में हैं?
(a) 6 %
(b) 8 %
(c) 7 %
(d) 9 %
उत्तर :
(c) 7 %

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 12.
प्राणी जगत का कितना हिस्सा भारत में निवास करता हैं?
(a) 6 %
(b) 6.5 %
(c) 7 %
(d) 5 %
उत्तर :
(b) 6.5 %

प्रश्न 13.
कितने प्रकार के वनस्पति समुदाय जैव वैचित्र्य में पाये जाते हैं?
(a) लगभग \(1 \frac{1}{2}\) लाख
(b) लगभग 2 लाख
(c) लगभग \(3 \frac{1}{2}\) लाख
(d) लगभग \(6 \frac{1}{2}\) लाख
उत्तर :
(c) लगभग \(3 \frac{1}{2}\) लाख

प्रश्न 14.
जंगल में पौथे कहलाते हैं?
(a) उत्पादक
(b) ग्राहक
(c) रूपांतर
(d) अपघटनकर्त्ता
उत्तर :
(a) उत्पादक।

प्रश्न 15.
जीवन विलुप्त हो रहा है :
(a) अधिक वर्षा से
(b) गर्मी बढ़ने से
(c) पेड़ काटने से
(d) कम वर्षा से
उत्तर :
(c) पेड़ काटने से।

प्रश्न 16.
वन जितना घना होगा ध्वनि की प्रबलता उतनी होगी :
(a) ज्यादा
(b) कम
(c) कोई नही
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) कम।

प्रश्न 17.
भारत का क्षेत्रफल है :
(a) 11 लाख वर्ग कि० मी०
(b) 2 लाख वर्ग कि० मी०
(c) 40 लाख वर्ग कि० मी०
(d) 33 लाख वर्ग कि॰ मी॰
उत्तर :
(d) 33 लाख वर्ग कि० मी०।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 18.
अमेरूदंडी प्राणियों में कितनी प्रजातियाँ 500 वर्ष में नष्ट हो गयी है?
(a) 138
(b) 238
(c) 338
(d) 538
उत्तर :
(c) 338

प्रश्न 19.
नील पक्षी कहते हैं :
(a) कोयल को
(b) मोर को
(c) गौरैया को
(d) बेनेबर्ड को
उत्तर :
(d) बेनेबर्ड को

प्रश्न 20.
अलास्का तट का बर्फ 30 वर्षों में घटी :
(a) 30 %
(b) 40 %
(c) 20 %
(d) 50 %
उत्तर :
(c) 20 %

प्रश्न 21.
एक वर्ष में मैंग्रोव पेड़ द्वारा प्रति हेक्टेयर कितने कैल्शियम जमा होता है?
(a) 31 किग्रा०
(b) 47 किग्रा०
(c) 99 किग्रा०
(d) 26 किग्रा०
उत्तर :
(c) 99 किग्रा०।

प्रश्न 22.
कितना सोडियम प्रति हेक्टेयर एक मैंनग्रोव पेड़ द्वारा जमा होता है?
(a) 32 किग्रा०
(b) 99 किग्रा०
(c) 26 किग्रा०
(d) 50 किग्रा०
उत्तर :
(a) 32 किग्रा०।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 23.
प्रवाल प्राचीर प्राब: समुद्री जीवों का आश्रय स्थल है :
(a) 20 %
(b) 40 %
(c) 50 %
(d) 25 %
उत्तर :
(b) 40%

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. वायुमंडल में गैसीय अवस्था के अलावा ……… एवं ………… रहता है।
उत्तर : ओजोन, जलीय वाष्प

2. हिमालय एशिया की ………… बड़ी-बड़ी नदियों को समृद्ध करता है।
उत्तर : 9

3. ………… और ………… एक साथ दल में कॉलोनी बनाकर निवास करते हैं।
उत्तर : प्रवाल, कोरल

4. सन् 2007 में जून महीने के अन्त तक अमरनाथकी बर्फ की मोटाई …………थी।
उत्तर : 4-5 फीट

5. गंगा, यमुना तथा ब्रह्मपुत्र हिमालय के ………… से निकलती हैं।
उत्तर : ग्लेशियर।

6. पिछले 20 वर्ष लगभग ………… प्रजातियां विलुप्त हो गई है।
उत्तर : 27

7. वर्तमान में लगभग ………… जैव प्रजातियाँ पृथ्वी पर हैं।
उत्तर : 20 लाख

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

8. वर्तमान में लगभग ………… वनस्पति प्रजातियाँ पृथ्वी पर है।
उत्तर : 3 \(\frac{1}{2}\) लाख

9. ……………… गैस के कारण श्वसन संभव है।
उत्तर : O2

10. ग्लेशियर …………% सूर्य प्रकाश को परावर्तित करता है।
उत्तर : 80

11. केरल ………… में निवास करते है।
उत्तर : कोलोनी।

12. ………… वन कार्बनिक तथा अकार्बनिक यौगिक का स्टोर हाउस है।
उत्तर : मैंग्रोव।

13. जलवायु परिवर्तन के कारण आस्ट्रेलिया का ………… भालू संकट में है।
उत्तर : क्लाला।

14. 1988 ई० में पृथ्वी का प्राय: ………… प्रवाल संपदा नष्ट हो गई थी।
उत्तर : 16

15. सुन्दरवन ………… संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : सफेद बाय

16. टोप एक ………… उपभोक्ता है।
उत्तर : द्वितीय।

17. ………… वृक्ष अधिक मात्रा में वायु प्रदूषक को सोखता है।
उत्तर : बरगद।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

18. पृथ्वी पर तापमान ………… के कारण बढ़ रहा है।
उत्तर : हरित गृह -प्रभाव।

19. अस्पताल से निकलने वाले कचरे से ………… रोग फैलता है।
उत्तर : हेपाटाइटिस।

20. ………… डेंगू का वाहक है।
उत्तर : मच्छर।

21. खाद्य – श्रृंखलाएँ आपस में मिलकर …………. बनाती हैं।
उत्तर : खाद्य जाल।

22. …………. तथा …………. वृक्ष ध्वनि प्रदूषण को कम करते हैं।
उत्तर : बेल, सप्तप्रणी, जारनल।

23. सरल वर्गीय वृक्ष का वन …………. एवं …………. हैं।
उत्तर : तुषारचिता, नेकड़।

24. प्रवाल प्राचीर प्राय: ………….% समुद्री जीवों का आश्रय है।
उत्तर : 77.43

25. 2100 ई० में समुद्र के जल तल की उच्चता प्राय: …………. से०मी० बढ़ सकती है।
उत्तर : 70

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
i) 2013 ई० a) प्लास्टिक
ii) 2005 ई० b) सबसे गर्म वर्ष
iii) 2007 ई० c) लोहा
iv) 2001 ई० d) पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ा

उत्तर :

A B
i) 2013 ई० a) प्लास्टिक
ii) 2005 ई० b) सबसे गर्म वर्ष
iii) 2007 ई० c) लोहा
iv) 2001 ई० d) पृथ्वी का औसत तापमान बढ़ा

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 2.

A B
i) दाँत a) बाँध से
ii) चमड़ा b) कस्तुरी मृग से
iii) सिंह c) हाथी
iv) मृगनाभी d) हिरन, गेंडा से

उत्तर :

A B
i) दाँत c) हाथी
ii) चमड़ा a) बाँध से
iii) सिंह d) हिरन, गेंडा से
iv) मृगनाभी b) कस्तुरी मृग से

प्रश्न 3.

A B
i) कल-कारखानों का धुआँ a) ठोस
ii) बाजार का वर्ज्य पदार्थ b) तरल
iii) गंदे टैंकर का पानी c) ठोस तरल
iv) घर का वर्ज्य d) गैसीय

उत्तर :

A B
i) कल-कारखानों का धुआँ d) गैसीय
ii) बाजार का वर्ज्य पदार्थ a) ठोस
iii) गंदे टैंकर का पानी b) तरल
iv) घर का वर्ज्य c) ठोस तरल

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 7 पर्यावरण संकट, उद्भिज एवं पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 4.

A B
i) बाज a) पेड़ का पत्ता
ii) उल्लू b) चूट्टा, चींटीए
iii) उदविलाव c) चूहा चींटी
iv) हनुमान d) सहागल । शरीर का अवशेष

उत्तर :

A B
i) बाज d) सहागल । शरीर का अवशेष
ii) उल्लू c) चूहा चींटी
iii) उदविलाव b) चूट्टा, चींटीए
iv) हनुमान a) पेड़ का पत्ता

 

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 6 Question Answer – पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पौधों के शरीर के अंग क्या हैं?
उत्तर :
जड़, तना, पत्ते, फूल, फल और बीज।

प्रश्न 2.
आलू और अदरख तना है या जड़।
उत्तर :
जड़।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 3.
मुलत का क्या कार्य है?
उत्तर :
यह कठोर आघात से जड़ के कोमल भागों को बचाता है।

प्रश्न 4.
जड़ का एक कार्य बताओ।
उत्तर :
यह पौधे को जमीन से बाँधकर खड़ा रखती है।

प्रश्न 5.
जड़ के सिरे पर टोपी जैसी आकृति क्या कहलाती है?
उत्तर :
मूलत्र।

प्रश्न 6.
जड़ के बढ़ने वाले स्थान के ठीक ऊपर रोआं वाला स्थान क्या कहलाता है?
उत्तर :
मूलरोम क्षेत्र।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 7.
जिन जड़ों की कोई प्रधान जड़ नहीं होती उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर :
स्थानिक जड़।

प्रश्न 8.
धान तथा पाथरकूची में कैसी जड़ पायी जाती है?
उत्तर :
अस्थानिक जड़।

प्रश्न 9.
पाथरकूची के जड़ का क्या कार्य है?
उत्तर :
वंश वृद्धि करना।

प्रश्न 10.
सुंदरी पौधे की जड़ क्या करती है?
उत्तर :
मिट्टी के ऊपर से श्वांस लेना।

प्रश्न 11.
तना की शाखाएँ जहाँ से निकलती है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
पर्ण।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 12.
पत्ता तथा तना के बीच जो कोण बनता है उसे कहते हैं।
उत्तर :
कक्ष या एकिसल।

प्रश्न 13.
विटप क्या है?
उत्तर :
मिट्टी के ऊपर तना, शाखा-प्रशाखा, डालियाँ, पत्र, फूल, फल को मिलाकर पेड़ का हिस्सा विटप कहलाता है।

प्रश्न 14.
किन पौधों का जड़ खाने के काम आती है?
उत्तर :
गाजर, बीट, मूली।

प्रश्न 15.
पेड़ की जड़ में निवास करनेवाले जीव कौन हैं?
उत्तर :
चूहा, साँप।

प्रश्न 16.
रूपान्तरित तना किसे कहते हैं?
उत्तर :
जो पौधा अपने तना को बदल देते हैं, उसे रूपान्तरित तना कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 17.
पत्र, फूल तथा फल पेड़ के किस हिस्से से जुड़ा होता है?
उत्तर :
तना से

प्रश्न18.
अपनी जानकारी में कौन-कौन पौधा खड़ा नहीं हो सकता है?
उत्तर :
लौकी, कुम्हड़ा, मटर, करेला।

प्रश्न 19.
पत्ते द्वारा निर्मित खाद्य कहाँ जमा होता है?
उत्तर :
शाखा-प्रशाखा में।

प्रश्न 20.
एक शाखाविहीन पौधे का नाम लिखो।
उत्तर :
नारियल।

प्रश्न 21.
पौधे अपना अवशिष्ट भोजन कहाँ रखते हैं?
उत्तर :
जड़, तना, फल एवं पत्ती में।

प्रश्न 22.
पत्तेके चिपटा हिस्सा का आकार क्या कहलाता है?
उत्तर :
फलक।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 23.
पत्ता पेड़ से किसके द्वारा जुड़ा रहता है?
उत्तर :
इंठल।

प्रश्न 24.
किस पौधे के पत्ते में शिराएँ जाल के जैसी आकृति बनाती है?
उत्तर :
जबा।

प्रश्न 25.
घृतकुमारी का पत्ता कैसा होता है?
उत्तर :
चमड़ा जैसा।

प्रश्न 27.
यदि पत्ता केवल एक फलस से गठित है तो उसे क्या कहेंगे।
उत्तर :
एकक पत्र।

प्रश्न 28.
तृण भोजी पशु जब पौधे को खाने जाते हैं तब पौधा अपनी रक्षा कैसे करता है?
उत्तर :
कॉटा, रोम द्वारा।

प्रश्न 29.
वस्त्र तथा रूई कैसे बनता है?
उत्तर :
रूई से वस्त तथा कपास से रूई बनता है।

प्रश्न 30.
पोई का साग, लौकी का साग पत्ते के आलावा और किस अंग से भोजन बनाती है।
उत्तर :
तना के माध्यम से।

प्रश्न 31.
रात में पक्षी और गिलहरी कहाँ रहते हैं?
उत्तर :
पेड़ पर।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 32.
मनुष्य या उपकारी कीड़ा जो पेड़ के पत्ते को खाद्य के रूप में ग्रहण करते हैं।
उत्तर :
रेशम।

प्रश्न 33.
पत्र वृंत का क्या कार्य है?
उत्तर :
जल एवं खाद्य का परिवहन करना।

प्रश्न 34.
कैक्टस के पत्र कटटक का क्या कार्य है?
उत्तर :
अतिरिक्त वाष्प मोचन में बाधा देना।

प्रश्न 35.
एकक पत्र का उदाहरण दो।
उत्तर :
पोपल का पत्ता, आम का पत्ता, जवा का पत्ता।

प्रश्न 36.
किस पत्ते के फलक तोड़ने पर टप-टप रस चूता है।
उत्तर :
रबड़।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 37.
यौगिक पत्ता का उदाहरण दो।
उत्तर :
इमली, बेल, गुलाब।

प्रश्न 38.
पौधों का जनन अंग क्या कहलाता है?
उत्तर :
फूल।

प्रश्न 39.
फूल के बाहरी हरे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर :
बाह्या दलपुँज।

प्रश्न 40.
फूल बाहर से भीतर, कुछ भागों से बना होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
गुच्छा

प्रश्न 42.
समस्त पपड़ी मिलकर क्या बनाती है?
उत्तर :
दलमंडल

प्रश्न 43.
जावा फूल के भीतर एक पतला धागा तथा सिरे पर थैली है तो इसे क्या कहेंगे?
उत्तर :
परागधानी।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 44.
फूलों की थैली में पीले रंग का पाउडर होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
पराग कण (Pollen grain)

प्रश्न 45.
जावा फूल में एक साथ कई पुंकेशर होते हैं उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
पुकेशर चक्र।

प्रश्न 46.
फूल के बाह्य दलमंडल का क्या कार्य है?
उत्तर :
प्रकाश संश्लेषण में भाग लेना तथा दल पूंज को घेरकर रखना।

प्रश्न 47.
फूल का अड़ के आकार वाला भाग क्या है?
उत्तर :
अंडाशय।

प्रश्न 48.
फूल का नर जनन अंग क्या है?
उत्तर :
पूमंग।

प्रश्न 49.
फूल का मादा जनन अंग क्या है?
उत्तर :
जयांग्म

प्रश्न 50.
गर्म केशर के विभिन्न हिस्सों का क्या नाम है?
उत्तर :
गर्भाशय, गर्भदंड, गर्भ मूंड।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 51.
एक सरल फल का उदाहरण दें।
उत्तर :
आम का फल।

प्रश्न 52.
फूल के सारे गर्म केशर एक साथ क्या कहलाता है?
उत्तर :
गर्भ केशर चक्र।

प्रश्न 53.
बीज तथा फल कैसे बनता है?
उत्तर :
परागधानी का पराग गर्भ मुंड में गिरता है और इसके बाद यह मिलकर बीज तथा फल बनाता है।

प्रश्न 54.
आम में कितने बीजपत्र होते हैं?
उत्तर :
दो।

प्रश्न 55.
आम के किस हिस्से को खाते हैं?
उत्तर :
मध्यत्पक।

प्रश्न 56.
अंतःत्वक को हम क्या कहकर पुकारते हैं?
उत्तर :
गुठली।

प्रश्न 57.
आम कैसा फल है?
उत्तर :
सरस।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 58.
बीज के प्रत्येक भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर :
बौजपत्र।

प्रश्न 59.
बीज पत्र का क्या कार्य है?
उत्तर :
खाद्य संचय करना।

प्रश्न 60.
फूल के किस भाग में बीज बनता है।
उत्तर :
अंडाशय में।

प्रश्न 61.
हाथी, हिरण, गाय किस-किस पेड़ के पत्ते को खाते हैं?
उत्तर :
घास, केला, कटहल, बरगद।

प्रश्न 62.
किस पेड़ के पत्ते का सिरा झाडू के काम आता है?
उत्तर :
नारियल।

प्रश्न 63.
किस पेड़ के पत्ते का रस दवा के रूप में काम आता है?
उत्तर :
घृतकुमारी, गेंदा।

प्रश्न 65.
घर सजाने के लिए किस पेड़ के पत्ते का प्रयोग होता है?
उत्तर :
झाऊ पत्ता।

प्रश्न 66.
कौन सा प्राणी पत्ते की आकृति एवं रंग का अनुकरण करता है।
उत्तर :
हरा कीडा

प्रश्न 67.
किस फूल में दलमंडल के भाग आकृति एवं बनावट में समान होते हैं।
उत्तर :
जावा, धतूरा।

प्रश्न 68.
किन फूलों में एक से अधिक गुच्छा नहीं रहता है?
उत्तर :
लौकी, पपीता, कुम्हड़ा।

प्रश्न 69.
किन फूलों में चार गुच्छे रहते हैं?
उत्तर :
जावा, अपाराजिता, धतूरा।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 70.
पत्ते के रंग तथा फूलों की पंखुड़ी का रंग अलग क्यों होता है?
उत्तर :
क्योंक पत्ते में कलोरोप्लास्ट तथा पंखुड़ी में कोमोप्लास्ट पाया जाता है।

प्रश्न 71.
फूल की पंखुड़ी का रंग अलग-अलग क्यों होता है?
उत्तर :
विभिन्न प्रकार के लवको की उपस्थिति के कारण।

प्रश्न 72.
रात या दिन में कौन सा फूल खिलता है?
उत्तर :
दिन में खिलने वाला फूल जावा, गुलाब है।
रात में खिलने वाला फूल बेली, जूही, गंधराज है।

प्रश्न 73.
फूलों की पंखुड़ी का रंग किस काम आता है?
उत्तर :
रंग बनाने में।

प्रश्न 74.
किस फूल के पराग को कोई प्राणी खाद्य रूप में ग्रहण करता है?
उत्तर :
पलास, सिमुल।

प्रश्न 75.
सूर्य के प्रकाश के साथ फूलों के खिलने का क्या संबंध है?
उत्तर :
तापमान और प्रकाश के प्रभाव के कारण होता है।

प्रश्न 76.
ऐसे दो फल जो बहुत रसीला है और सेंकने पर बहुत कसैला होता है।
उत्तर :
आवलल, हरितकी।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 77.
ऐसे दो फलों के नाम बताओ बहुत रसीला है लेकिन पकने पर बहुत खद्टा होता है।
उत्तर :
इमली, अमड़ा।

प्रश्न 78.
ऐसे दो फल जो कच्चे में सब्जी के रूप में और पकने पर फल के रूप में प्रयुक्त होता है।
उत्तर :
कटहल और केला।

प्रश्न 79.
ऐसे फल का नाम बताओ जो रसीला नहीं है और खाया भी नहीं जाता है।
उत्तर :
धतूरा।

प्रश्न 80.
ऐसे फूल का नाम लिखो जिसमें स्वपरागण होता है।
उत्तर :
जावा।

प्रश्न 81.
मटर का बीज कैसा बीज है?
उत्तर :
द्विबीजपत्री बीज।

प्रश्न 82.
एक बीजपत्री का उदाहरण दें।
उत्तर :
धान, गेहूँ।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 83.
धूप का पूरे कमरे में फैल जाना कौन सी भौतिक क्रिया है?
उत्तर :
व्यापन।

प्रश्न 84.
व्यापन किन अवस्थाओं में होता है?
उत्तर :
ठोस, द्रव तथा गैस तीन अवस्था में।

प्रश्न 85.
फल पर कौन सी मक्सियाँ आकर बैठती हैं?
उत्तर :
ड्सोफिला।

प्रश्न 86.
सांप में कौन सा अंग होता है।
उत्तर :
जैकोबसन ओरगन।

प्रश्न 87.
किस घटना में किसमिस को जल में डालने पर वह फूल जाता है?
उत्तर :
परासरण।

प्रश्न 88.
बंद नली या सेप्टिकटैंक में कौन सी विषाक्त गैस जमा रहती है?
उत्तर :
H2S

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 89.
पेड़ पौधे मिट्टी से जल का अवशोषण किस प्रकार करते हैं?
उत्तर :
परासरण द्वारा।

प्रश्न 90.
भूण मूल से क्या निर्मित होता है?
उत्तर :
जड़!

प्रश्न 91.
जिस द्रव का अभिश्रवन दाब समान होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
आइसोटनिक।

प्रश्न 92.
जिस कोशिका के बाहर का अभिश्रवण दाब कोशिका के भीतर के दाब से कम होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
हाइपोटोनिक।

प्रश्न 93.
खेती करते समय बीज को जल्द अंकुरित करने के लिए क्या किया जाता है?
उत्तर :
जल तथा प्रकाश की व्यवस्था की जाती है।

प्रश्न 94.
अंकुरण की आवश्यक उपादान क्या है?
उत्तर :
तापमान, प्रकाश, जल, ऑक्सीजन।

प्रश्न 95.
बीज तल अधिक सूखा या जल में रहने पर क्या होगा?
उत्तर :
बीज सूख जाएगा।

प्रश्न 96.
अंकुरोद्गम के बाद ऑक्सीजन की क्या भूमिका है?
उत्तर :
ऊर्जा प्रदान करना।

प्रश्न 97.
किस क्रिया द्वारा जल बीज के भीतर प्रवेश करता है?
उत्तर :
अभिश्रवण द्वारा।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 98.
बीज बाहरी मिट्टी में रोपना उचित है या नही?
उत्तर :
नहीं।

प्रश्न 99.
ORS का पूरा नाम क्या है?
उत्तर :
ओरल रिहाइड्रेसन सॉल्यूशन।

प्रश्न 100.
लवण के अभाव को पूरा करने का काम कौन करता है?
उत्तर :
नींबू, नमक, चीनी का घोल।

प्रश्न 101.
पसीना के द्वारा क्या-क्या बाहर निकलता है?
उत्तर :
जल, नमक।

प्रश्न 102.
कुछ प्राणियों के नाम लिखें जो पराग मिलन में सहायक होते हैं।
उत्तर :
पक्षी, चींटी, मधुमक्खी ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
जड़ क्या है और इसकी पहचान क्या है?
उत्तर :
जड़ पौधे का वह हिस्सा होता है जो पौधे को खड़ा रखता है तथा पौधों के भोजन के लिए पानी तथा खनिज लवण मिट्टी से अवशोषित करता है।

लक्षण :-

  • इसमें कोई गांठ नहीं होती है।
  • निचले सिरे पर एक टोपी एवं कुछ ऊपर रोआँ-रोआँ रहता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 2.
जड़ के हिस्सों के नाम लिखो तथा उनके क्या कार्य हैं?
उत्तर :
जड़ के चार हिस्से होते हैं :-

  • मूलत्र
  • वर्धनशील क्षेत्र
  • मूलरोम क्षेत्र
  • स्थायी क्षेत्र।

कार्य :-

  • मूलत्र जड़ के मुलायम भाग को आघात से बचाता है।
  • वर्धनशील क्षेत्र जड़ की वृद्धि करता है।
  • मूलरोम क्षेत्र जमीन से खनिज लवण तथा जल का अवशोषण करता है।
    स्थायी क्षेत्र पौधे को मजबूत बनाता है।

प्रश्न 3.
स्थानिक जड़ तथा अस्थानिक जड़ किसे कहते हैं?
उत्तर :
जड़ का वह हिस्सा जिससे शाखाएँ निकलती हैं उसे स्थानिक जड़ कहते हैं । जैसे- डांटा साग की जड़ और जब तना को जड़ से एक साथ बहुत सा गुच्छे के रूप में निकलता है तो उसे अस्थानिक जड़ कहते हैं। जैसे – धान तथा पाथर कूची की जड़।

प्रश्न 4.
तना किसे कहते हैं? इसकी क्या विशेषता होती है?
उत्तर :
पौधे का वह भाग जो जमीन के ऊपर वायुवीय भाग में रहता है उसे तना कहते हैं।

विशेषता :-

  • तना में पर्व एवं पर्व मध्य संधियां होती हैं।
  • तना में तृण मुकुल से उत्पन्न होता है।

प्रश्न 5.
रूपान्तरित तना किसे कहते हैं।
उत्तर :
जो तना अपनी सुविधा के अनुसार अपने तना को बदल लेता है, उस बदले हुए तना को रूपान्तरित तना कहते है।
जैसे :- आलू के पौधे में रूपान्तरित तना होता है।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 1

प्रश्न 6.
जड़ तथा तना में अन्तर लिखे :-
उत्तर :

जड तथा
a) यह जमीन के भीतर रहती है। a) यह जमीन के ऊपर रहता है।
b) तृणमूल से जड़ उत्पन्न होता है। b) तृण मुकुल से तना निकलता है।
c) यह गुरुत्वानुवर्तन की तरफ बढ़ता है। c) यह गुरुत्वानुवर्तन के विपरीत बढ़ता है।

प्रश्न 7.
तना का क्या कार्य है?
उत्तर :

  • तना से कागज बनता है।
  • तना खाद्य संचय करता है।
  • जूट का बैग, सूती पोशाक आदि तना से बनता है।
  • साल की तना से रेल की पटरी, घर बनाया जाता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 8.
तना पर्यावरण के लिए किस प्रकार लाभप्रद है?
उत्तर :

  • तना पर पक्षी, बंदर रात में विश्राम करते हैं।
  • गर्मी में पेड़ के नीचे ठण्डक मिलती है।
  • गाड़ी के धुआ को खींचकर वातावरण शुद्ध करता है।
  • पेड़ की तना से पेड़ की आयु का पता चलता है।

प्रश्न 9.
पत्ती किसे कहते हैं? एक आदर्श पत्ती में कौन कौन से भाग होते हैं?
उत्तर :
पौधे के तना या शाखा-प्रशाखा पर्ण से निकले हरे रंग का फैला चपटा अंश पत्ती कहलाती है।
एक आदर्श पत्ती में तीन अंश होते हैं –

  • पत्र फलक
  • पत्र वृन्त
  • पत्रमूल

प्रश्न 10.
पत्र फलक का क्या कार्य है?
उत्तर :

  • पत्र फलक में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण में सहायक होता है।
  • श्वसन में सहायक होता है।
  • यह पत्ती को मजबूती प्रदान करता है।

प्रश्न 11.
एकक पत्ती तथा यौगिक पत्ती किसे कहते हैं?
उत्तर :
एकक पत्ती :- यह पत्ता जो एक फलक से गठित है और फलक का किनारा खंड में नहीं होता है, उसे एकक पत्ती कहते हैं।
जैसे :- आम, पीपल, जामुन
यौगिक पत्ती :- वह पत्ता जिसमें फलक कई खंड में बँटा होता है इसे यौगिक पत्ती कहते हैं।
जैसे – इमली, नींबू, गुलाब

प्रश्न 12.
एकक पत्ती तथा यौगिक पत्ती में क्या अन्तर है।
उत्तर :

एकक पत्ती यौगिक पत्ती
i) इसके फलक में कोई खंड नहीं होता i) इसका फलक खंड में रहता है।
ii) इसमें शिराओं का जाल होता है। ii) इसमें शिराओं का जाल नहीं होता है।

प्रश्न 13.
फूल किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
पौधे का जनन अंग जो वंश विस्तार में सहायक होता है उसे फूल कहते हैं। फूल दो प्रकार के होते हैं पूर्ण फूल : जिन फूलों में वृत्त, दलमंडल, पुंकेशचक्र तथा, गर्भ केशर चक्र रहता है उसे पूर्ण फूल कहते हैं :- जावा का फूल।
अपूर्ण फूल :- जिन फूलों में वृत्त, दलमंडल, पुंकेशरचक्र तथा गर्भ केशर चक्र में कोई अंग अनुपस्थित रहता है, उसे अपर्ण फूल कहते है :- कुम्हड़ा, लौकी।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 2

प्रश्न 14.
फल किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
निषेचित, परिपक्व, अंडाशय जिसमें एक या अधिक बीज होती है उसे फल कहते हैं। फल निम्न तीन प्रकार के होते हैं :

  • सरल फल : आम, मटर
  • गुच्छित फल : देबदार
  • यौगिक फल : कटहल, अनारस

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 15.
आम के गठन के बारे में लिखो :-
उत्तर :
आम एक सरस फल है इसका गठन दो रूप में होता है।
i) छिलका या फलत्वक
ii) बीज

  • फलत्वक : यह तीन भाग में बंटा होता है।
  • वहि:त्वक : यह चमड़े के तरह का एक आवरण जो पहले हरा तथा पकने पर पीला या लाल हो जाता है।
  • मध्यत्वक : यह रसीला भाग है जिसे खाया जाता है।
  • अंतत्वक : यह भाग कड़ा होता है जो बीज को ढँके रहता है।

प्रश्न 16.
बीज किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? ।
उत्तर :
निषेचित बीजाण्ड को बीज कहते हैं। इसमें भ्रूण सुप्त अवस्था में रहता है जो अंकुरित होने पर पौधे में बदल जाता है। यह दो प्रकार का होता है।

  • एक बीजपत्री
  • द्विबीज पत्री बीज

एक बीजपत्री : जिस बीज में केवल एक बीज पत्री मिलता है उसे एक बीज पत्री कहते है। जैसे : धान, गेहूँ
द्वि बीजपत्री : जिस बीजपत्री में दो या दो से अधिक बीजपत्र उपस्थित होता है उसे द्वि बीजपत्री कहते हैं। जैसे : चना, मसूर

प्रश्न 17.
भूण पोषी बीज तथा अभूण पोषी बीज में क्या अन्तर है :-
उत्तर :

भ्रूणपोषी बीज अभ्रूणपोषी बीज
i) बीजों के भोज्य पदार्थ भ्रूणपोष में संचित रहता है। i) बीजों का भोज्य पदार्थ बीज पत्रों में संचित होता है।
ii) जैसे : मक्का, गेहूँ ii) जैसे : मटर, चना

प्रश्न 18.
स्व-परागयोग तथा इतर परागयोग क्या है?
उत्तर :
फूल के परागकण जब फूल के एक ही पौधे के दूसरे फूल के गर्भ केशर में स्थान्तरित करता है तो उसे स्वपरागयोग कहते हैं :- दूपाटी, शियाल काँटा सेमल। फूल के परागकण जब एक ही तरह के दूसरे गर्भकेशर में स्थान्तरित होते है उसे इतर परागयोग कहते हैं।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 3
प्रश्न 19.
परागयोग में कौन सी समस्या आती है ?
उत्तर :

  • अधिक कीड़ा मारने की दवा प्रयोग करने से मधुमक्खी एवं भौरों का आभाव हो जाता है।
  • समान तापमान पर फूल खिलते समय परिवर्तित होता है जो परागयोग में बाधा पहुँचाता है।
  • सेमल पौधे को काटकर फेंकने से बंदर जैसे पराग योग के वाहक का निवास नष्ट होने से परागयोग में बांधा पहुँचता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 20.
शिरा विन्यास किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
पत्तियों की मुख्य शिरा से निकली शिराएँ जलवत संरचना बनाती है, इसे शिरा विन्यास कहते हैं। यह दो प्रकार की होती है :-

  • जालिका शिरा विन्यास : इस तरह का शिरा विन्यास पत्तियों में जाल के रूप में फैला होता है, जैसे : आम, जावा, कुम्हड़ा।
  • समान्तर शिरा विन्यास : इस तरह के विन्यास में कई शिराएँ समांतर रूप से मध्य शिरा की तरह व्यवस्थित रहती है, जैसे :- गेहूँ, मक्का, बाँस।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 4

प्रश्न 21.
साधारण पत्ती तथा संयुक्त पत्ती में अन्तर लिखें।
उत्तर :

साधारण पत्ती संयुक्त पत्ती
i) इसमें केवल एक पर्णफलक होता है। i) इसके पर्णफलक कई पर्णकों में बँटा रहता है।
ii) कलिका पत्ती के कक्ष में रहती है। ii) इसमें कलिका कक्ष में नहीं होता।
iii) पत्ती के कक्ष से शाखा निकलती है। iii) पर्णकों के कक्ष से शाखा नहीं निकलती है।

प्रश्न 22.
व्यापन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
उत्तर :
वैसी भौतिक क्रिया जिसमें उच्च सांद्रता वाले अणु का कम सांद्रता वाले अणुओं में फैलने की घटना को व्यापन कहते है, जैसे :- जल में गाढ़ा चीनी का घोल मिलाने पर चीनी का अणु जल में फैल जाता है। अगरबत्ती का सुगंध, फूलों का सुगंध एक स्थान से दूसरे स्थान तक व्यापन द्वारा पहुँच जाता है।

प्रश्न 23.
साँप बार-बार जीभ क्यों बाहर निकालता है?
उत्तर :
विभिन्न प्राणियों के शरीर से विभिन्न उद्वायी यौगिक अणु वायु में फैल जाते हैं। सांप की जीभ पर ये अणु अटक जाते हैं। साप मुँह में जीभ को घुसाकरऊपर के तालु में टिकाये रखता है। सांप में जोकोबसन ऑरगन होता है, जब साप जीभ को वहाँ टिकाता है तब उसे गंध का अणु मस्तिष्क में उद्दीपन करता है, जिससे साँप वातावरण का ज्ञान पा लेता है।

प्रश्न 24.
व्यापन का क्या गुण है?
उत्तर :

  • एक ही ताप पर गैसीय अवस्था की तुलना में घोल में व्यापन धीरे- धीरे होता है।
  • एक ही ताप पर हल्के अणुओं की तुलना में भारी अणुओं में व्यापन धीरे-धीरे होता है।
  • तापमान बढ़ने से तीव्र गति से होता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 25.
अभिश्रवण किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी अर्द्ध पारगम्य माध्यम द्वारा उच्च सांद्रता से अणु का गमन निम्न सांद्रता वाले अणुओं की तरफ होता है तो उसे अभिश्रवण कहते हैं।

प्रश्न 26.
आसोटनिक क्या है?
उत्तर :
यदि दो द्रवण को अर्द्ध भेद्य पर्दा से अलग रखें तब जल के अणु किसी एक ओर अधिक परिमाण में प्रवेश करेगा ऐसा नहीं होता है। इसे ही आसोटनिक कहते हैं।

प्रश्न 27.
हाइपरटनिक तथा हाइपोटनिक में क्या अन्तर है?
उत्तर :

हाइपरटनिक हाइपोटनिक
i) कोशिका के भीतर का दबाव बाहर के अभिश्रवण दबाव से अधिक होता है। i) कोशिका के बाहर का अभिश्रवण दबाव भीतर की तुलना में अधिक होता है।
ii) कोशिका से जल धीरे-धीरे बाहर आता है। ii) बाहर से जल कोशिका में प्रवेश करता है।
iii) किशमिश का पानी में फूल जाना। iii) चीन का पानी में घुलना।

प्रश्न 28.
गाढ़ा नमक का जल किस प्रकार हानिकारक होता है?
उत्तर :
नमक का जल लाल रक्त कोशिका के संपेक्ष हाइपरटनिक होता है जिससे रक्त में अभिश्रवण दबाव बढ़ जाता है। इसके फलस्वरूप रक्त नली के बाहर से प्रचुर कोशिका रस खींच लेता है जिससे रक्त का आयतन एवं रक्त चाप बढ़ जाता है।

प्रश्न 29.
अंकुरन किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
बीच में उपस्थित भ्रूण सुसुप्त त्याग कर बीजपत्र से बाहर निकलकर नये पौधे को जन्म देता है, उसे अंकुरण कहते हैं।
ये दो प्रकार के होते है।

  • मृदभेदी अंकुरण
  • मदवर्ती अंकुरण

मृदभेदी अंकुरण : जब अंकुरन के समय बीजपत्र बीजत्वक को फोड़कर बाहर आ जाता है तो उसे मृदभेदी अंकुरण कहते है, जैसे :- कुम्हड़ा, इमली।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

मदवर्ती अंकुरण : जब अंकुरन के समय बीजत्वक को बंद बीजपत्र कभी भी मिट्टी से बाहर नहीं आता है, उसे मदवर्ती अंकुरण कहते हैं। जैसे :- मटर, चना, आम

प्रश्न 30.
किसी पेड़ की आयु का पता कैसे चलता है?
उत्तर :
किसी भी पेड़ के तना में हर वर्ष एक रिंग जैसी आकृति बन जाती है, इसे वार्षिक रिंग कहते हैं। रिंगों की संख्या से पेड़ की आयु का पता चलता है।

प्रश्न 31.
समुद्री मछली को तालाब या नदी के जल में रखने पर वे क्यों मर जाती हैं।
उत्तर :
समुद्री जल में नमक की मात्रा नदी के जल से अधिक होती है जिससे समुद्री जल हाइपरटनिक माध्यम का काम करता है जिससे शरीर की कोशिकाएँ जलत्याग कर देर देती है और इससे समुद्री मछलियां मर जाती है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
एक द्विबीज पत्री बीज की संख्या का वर्णन करो।
उत्तर :
मटर का बीज द्विबीजपत्री बीज का उदाहरण है। इसके दो भाग हैं – बीज आवरण तथा भ्रूण।
बीज आवरण :- बीज का आवरण दो पत्तों से मिलकर बना होता है बाहरी पते हेस्टा तथा भीतरी भाग टेगमेन कहलाता है। बीज आवरण के किनारे पर लकीर बनी होती है । जिसे रेफी कहते हैं। रेफी के सिरे पर हाइलुम रहता है और बीज छेमी से जुड़ा रहता है। हाइलम के समीप एक छिद्र होता है जिसे माइक्रोपाइल कहते हैं।
कार्य :- बीजावरण भ्रूण की रक्षा करता है।
भूण :- मटर के छिलके के बाहर एक पीले रंग की गोलाकार रचना दिखाई देती है इसे भूण कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

दो बीज पत्र तथा अक्ष :- बीजपत्र अर्द्ध गोलाकार होता है और इसमें खाद्य संचित रहता है। दो बीज पत्र जिस स्थान पर जुड़े रहते हैं उसे अक्ष कहते हैं। अक्ष का भाग माइक्रो पाइल से बाहर निकलता है। इसे मूलांकूर कहते हैं। अक्ष का जो भाग अंकुरण के बाद, कोमल पत्तों के रूप में निकलता है तो इसे प्रांकुर कहते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पौधों का निचला भाग जो मिट्टी में रहता है उसे कहते हैं :
(a) तना
(b) पत्ता
(c) फूल
(d) जड़
उत्तर :
(d) जड़

प्रश्न 2.
शरीर का आड़ा-तिरछा भाग है :
(a) जल
(b) तना
(c) फूल
(d) फल
उत्तर :
(b) तना

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 3.
जड़ के सीरे पर टोपी जैसे हिस्से को कहते हैं :
(a) वर्धनशील क्षेत्र
(b) जल
(c) मूल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मूल

प्रश्न 4.
मिट्टी से जल तथा खनिज का अवशोषण कौन करता है?
(a) मूत्र
(b) स्थायी क्षेत्र
(c) मूलरोम क्षेत्र
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मूलरोम क्षेत्र

प्रश्न 5.
जहाँ से तना की शाखाएँ निकलती हैं उसे कहते हैं :
(a) एक्जिल
(b) पर्ण मध्य
(c) विटप
(d) नोड
उत्तर :
(d) नोड

प्रश्न 6.
नयनतारा में जड़ पाई जाती है :
(a) स्थानिक
(b) बीट
(c) अस्थानिक
(d) A,C दोनों में
उत्तर :
(c) अस्थानिक

प्रश्न 7.
खाद्य संचय करता है :
(a) मूली
(b) अर्किंड की जड़
(c) वटवृक्ष की जड़
(d) पीपल की जड़
उत्तर :
(a) मूली

प्रश्न 8.
पेड़-पौघे श्वसन के लिए कौन-सा गैस ग्रहण करते हैं?
(a) O2
(b) No
(c) NO2
(d) Co2
उत्तर :
(d) CO2

प्रश्न 9.
वृक्ष के पत्ता के चिपटा हिस्से के आकार को कहते हैं?
(a) डंठल
(b) फलक
(c) पर्ण
(d) एक्सिल
उत्तर :
(b) फलक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 10.
यौगिक पत्र का उदाहरण है:
(a) आम
(b) इमली
(c) जावा
(d) पीपल
उत्तर :
(b) इमली

प्रश्न 11.
फूल के सबसे बाहरी भाग को कहते हैं ;
(a) दल मंडल
(b) पुंकेशर
(c) वृंत
(d) गर्भमूंड
उत्तर :
(c) वृंत

प्रश्न 12.
पत्ता को तना से जोड़ता है :
(a) पत्र फलक
(b) पत्रमूल
(c) तना
(d) पत्रवृंत
उत्तर :
(d) पत्रवृंत

प्रश्न 13.
गर्भाशय के भीतरी भाग में दाने जैसी आकृति क्या है ?
(a) पुंकेशर
(b) डिम्बक
(c) गर्भ केशर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) डिम्बक

प्रश्न 14.
वृति के अंदर लाल रंग का कागज समान कई आकृतियाँ मिलकर बनती है :
(a) परागधानी
(b) दलमंडल
(c) पपड़ी
(d) गर्भदंड
उत्तर :
(c) पपड़ी

प्रश्न 15.
परगधानी का पराग तथा गर्भमुंड को डिम्बक मिलाकर क्या बनता है?
(a) फल
(b) बीज
(c) फूल
(d) A तथा B दोनो
उत्तर :
(d) A तथा B दोनों

प्रश्न 16.
बीज के बाहरी आवरण के कितने स्तर होते हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर :
(b) दो

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 17.
बीज के अंदर के ऊपरी तथा नीचे के किनारों को क्या कहते हैं?
(a) तुण मुकुल
(b) तृण मूल
(c) दोनों
(d) कोई नही
उत्तर :
(c) दोनों

प्रश्न 18.
मक्का में बीज पत्र होता है :
(a) दो
(b) तीन
(c) एक
(d) चार
उत्तर :
(c) एक

प्रश्न 19.
खाने वाला नमक होता है :
(a) NaOH
(b) Nacl
(c) CO2
(d) H2SO4
उत्तर :
(b) Nacl

प्रश्न 20.
आलू है :
(a) तना
(b) जड़
(c) फूल
(d) फल
उत्तर :
(b) जड़

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. डाटा साग की जड़ …………….. जड़ होती है।
उत्तर : स्थानिक

2. पेड़ विहीन मिट्टी बहुत …………….. होती है।
उत्तर : बंजर

3. आलू एक रूपांतरित …………….. है।
उत्तर : तना

4. जलकुम्भी में …………….. जड़ पायी जाती है।
उत्तर : अस्थानिक

6. दो पर्दा के बीच के स्थान को …………….. कहते हैं।
उत्तर : पर्व मध्य

7. पत्र तथा तना के बीच …………….. कोण बनता है।
उत्तर : कक्ष

8. पेड़ के ऊपर हरा निशान …………….. होता है।
उत्तर : लाइकन

9. …………….. के पत्ते को तोड़ने से मीठा गंध मिलता है ।
उत्तर : नींबू

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

10. …………….. के पौधे के फलक को तोड़ने से टप-टप रस चूता है ।
उत्तर : पोपल

11 ……………..पेड़ का पत्ता चमड़ा के समान मोटा होता है।
उत्तर : घृतकुमारी

12. अंडाशय के सिर से पतला सूता जैसा लंबा साग निकलता है उसे …………….. कहते हैं।
उत्तर : गर्भदंड

13. पराग कण……………..पर स्थित होते हैं।
उत्तर : परागधानी

14. …………….. तथा …………….. को एक साथ …………….. कहा जाता है।
उत्तर : गर्भाशय, गर्भदंड, गर्मकुंड

15. पतला चमड़ा की तरह हरे रंग का कवच जो पकने पर पीला या लाल हो जाता है उसे …………….. कहते हैं।
उत्तर : छिलका

16. गैसीय अवस्था की तुलना में द्रवण में परासरण …………….. होता है।
उत्तर : धीरे- धीरे

17. आम का मध्य भाग रसीला है इसलिए आम …………….. फल है।
उत्तर : सरस

18. आम के बीज में …………….. बीजपत्र होता है ।
उत्तर : सरल

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

19. तापमान बढ़ने से परासरण …………….. से होता है।
उत्तर : तीव्र गति

20. पौधों का तना भूण के …………….. भाग से निर्मित होता है।
उत्तर : तृणमूल

21. जल, चीनी तथा नमक के मिश्रण को …………….. कहते हैं।
उत्तर : घोल ORS

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
i) जड़ a) दाल
ii) बोज b) आलू
iii) दाना c) गाजर
iv) तना d) गेहूँ

उत्तर :

A B
i) जड़ c) गाजर
ii) बोज a) दाल
iii) दाना d) गेहूँ
iv) तना b) आलू

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 2.

A B
i) सुंदरी पौधे की जड़ a) वंश-वृद्धि करना
ii) आर्किड की जड़ b) श्वसन में सहायक
iii) बरगद पेड़ के डाल की जड़ c) वायु से जलीय वाष्प ग्रहण करना
iv) पाथरकूची पत्ते की जड़ d) भार वहन करना
v) पीपल वृक्ष की जड़ e) खाद्य संचय करना

उत्तर :

A B
i) सुंदरी पौधे की जड़ b) श्वसन में सहायक
ii) आर्किड की जड़ c) वायु से जलीय वाष्प ग्रहण करना
iii) बरगद पेड़ के डाल की जड़ d) भार वहन करना
iv) पाथरकूची पत्ते की जड़ a) वंश-वृद्धि करना
v) पीपल वृक्ष की जड़ e) खाद्य संचय करना

प्रश्न 3.

A B
i) पत्र फलक a) पत्र फलक को पकड़ कर रखना
ii) पत्रवृत b) खाद्य निर्माण करना
iii) पत्रमूल c) गैस का आदान-प्रदान करना

उत्तर :

A B
i) पत्र फलक b) खाद्य निर्माण करना
ii) पत्रवृत a) पत्र फलक को पकड़ कर रखना
iii) पत्रमूल c) गैस का आदान-प्रदान करना

प्रश्न 4.

A B
i) मटर का पत्ताकर्ष a) वंश वृद्धि करना
ii) कैक्टस का पत्र कंटक b) अवरोहण में सहायता करना
iii) पाथर कूची का पत्ता c) पतंग के शरीर से नाइट्रोजन उपादान संग्रह करना
iv) कलश पत्री का पत्ता d) खांद्य संचय करना
v) घृतकुमारी का पत्ता e) अतिरिक्त वाष्प – मोचन में बाधा देना

उत्तर :

A B
i) मटर का पत्ताकर्ष c) पतंग के शरीर से नाइट्रोजन उपादान संग्रह करना
ii) कैक्टस का पत्र कंटक e) अतिरिक्त वाष्प – मोचन में बाधा देना
iii) पाथर कूची का पत्ता d) खांद्य संचय करना
iv) कलश पत्री का पत्ता c) पतंग के शरीर से नाइट्रोजन उपादान संग्रह करना
v) घृतकुमारी का पत्ता a) वंश वृद्धि करना

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 5.

A B
i) तृणमूल a) मक्का
ii) तृण मुकुल b) मटर
iii) द्विबोजपत्री बीज c) जड़
iv) एक बीजपत्री बीज d) तना

उत्तर :

A B
i) तृणमूल a) मक्का
ii) तृण मुकुल d) तना
iii) द्विबोजपत्री बीज a) मक्का
iv) एक बीजपत्री बीज b) मटर

 

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 5 Question Answer – मनुष्य का खाद्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
खाद्य क्या है?
उत्तर :
वे पदार्थ जो खाने योग्य होते है तथा हमारे शरीर को पौष्टिकता देते हैं जिससे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है एव हमारे शरीर का विकास होता है उसे खाद्य कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.
ऊर्जा देने वाले भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :
वे सभी भोज्य पदार्थ जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है उसे ऊर्जा देने वाले भोजन कहते है :- जैसे कार्बोहाइड्रेट, लिपिड।

प्रश्न 3.
कार्बोहाइड्रेड किसे कहते हैं।
उत्तर :
वे कार्बोनिक यौगिक जो कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन से मिलकर बने होते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, उन्हें कार्बोहाइड्रेट कहते हैं।

प्रश्न 4.
कार्बोहाइड्रेट का स्रोत क्या है ?
उत्तर :
वनस्पति स्रोत : चावल, गेहूँ, मक्का, प्याज, बीट, अंगूर, सेब, केला, गुड़ आदि।
प्राणी स्रोत : मधु, खस्सी के गुर्दे में।

प्रश्न 5.
प्रोटीन किसे कहते हैं? इसका स्रोत क्या है?
उत्तर :
प्रोटीन कार्बनिक यौगिक होते हैं जो कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन से बने होते हैं, प्रोटीन की इकास्मीनो अम्ल होता है।
वनस्पति स्रोत : सोयाबीन, दाल, गेहूँ, बाजरा, मक्का, लहसुन, लौंग, धनिया, आदि।
प्रणी स्रोत : छेना, केकड़ा, दूध, मछली, मांस आदि।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 6.
लिपिड किसे कहते हैं? इसके स्रोत क्या हैं?
उत्तर :
लिपिड कार्बोनिक वे यौगिक होते हैं जो शरीर में चर्बी के रूप में जमा रहते हैं। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। ये छूने में तैलीय होते हैं। जल में अघुलनशील लेकिन कार्बोनिक घोल में घुलनशील होते हैं।
वनस्पति स्रोत : नारियल, कटहल, दाल, आटा, काली मिर्चा, अजवाइन आदि 1
प्राणी स्रोत : मछली का तेल, दूध, दही, मांस, घी, मक्खन।

प्रश्न 7.
चर्बी तथा तेल किसे कहते हैं?
उत्तर :
चर्बी :- वे लिपिड जो समान्य तापमान पर ठोस अवस्था में रहते हैं उसे चर्बी कहते हैं।
तेल :- वे लिपिड जो सामान्य तापमान पर तरल अवस्था में रहते हैं उसे तेल कहते हैं।

प्रश्न 8.
विटामिन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर :
कार्बोनिक यौगिक जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, शरीर का विकास करते हैं और कोशिकाओं का पोषण करते हैं उन्हें विटामिन कहते हैं। विटामिन दो प्रकार के होते हैं :-

  • जल में घुलनशील विटामिन – B काम्प्लेक्स, C
  • जल में अघुलनशील विटामिन A, D, E, K

प्रश्न 9.
विटामिन का स्रोत क्या है?
उत्तर :
विटामिन हमें वनस्पति तथा प्राणी दोनों से प्राप्त होता है।
वनस्पति स्रोत : पका आम, कोहड़ा, डाटा साग, जोरा, जलपाई, धनिया पत्ता, हरा साग, तेल, दाल आदि। प्राणी स्रोत : मांस, घी, छेना, केकड़ा।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 10.
विटामिन A, D, E, K का कार्य क्या है?
उत्तर :

विटामिन कार्य
A चमड़ा, हड्डी, दाँत तथा खाद्य नली को ठीक रखता है।
D हड्डी एवं दाँत के स्वाभाविक गठन को ठीक रखता है।
E त्वचा, लाल रक्त कणिका, नपुंसकता आदि से बचाता है।
K रक्त जमने में सहायक होता है।

प्रश्न 11.
विटामिन B काम्प्लेक्स तथा विटामिन C की कमी से क्या होता है?
उत्तर :
विटामिन B काम्प्लेक्स की कमी का प्रभाव :

  • होंठ फट जाना,
  • आँख के नीचे एवं नाखून पर प्रभाव,
  • स्नायु दुर्बलता,
  • अनीमिया,
  • याददास्त खो जाना।

विटामिन C:

  • मँसूड़े से खून निकलना।
  • दाँत दूट जाना।

प्रश्न 12.
खनिज तत्व किसे कहते हैं? इनकी कमी के क्या लक्षण होते हैं?
उत्तर :
खनिज तत्व वे हैं जो हमारे शरीर के विकास के लिए अधिक या कम मात्रा में आवश्यक होता है।
जैसा :- Na, Zn, Fe, Ca, P, mg, I आदि

लक्षण :-

  • नाखून चम्मच की आकृति के हो जाते हैं।
  • बीच-बीच में पेशी में खिंचाव होता है।
  • शरीर का रक्तचाच अचानक बढ़ जाता है या घट जाता है।
  • बच्चों का मानसिक तथा बौद्धिक विकास न होना।
  • रक्त में शर्करा का परिमाण बढ़ जाता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 13.
निम्न खनिजों के स्रोत क्या हैं?
उत्तर :
कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नेशियम, आयरन, सोडियम, आयोडिन, जिंक

खनिज स्रोत
1) कैल्सियम, फास्फोरस दूध, अंडा, चिंगड़ी मछली, पका पपीता, पटल
2) मैग्नेशियम साग-सब्जी,
3) आयरन यकृत, चिंगड़ी मछली, आवला, खीरा
4) सोडियम नमक
5) आयोडिन साग-सब्जी

प्रश्न 14.
निम्नलिखित खनिजों – सोडियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, आयोडिन एवं जिंक का क्या कार्य है?
उत्तर :

खनिज कार्य
1) सोडियम शरीर में जल के परिमाण को ठीक रखना।
2) केल्सियम i) पेशी संकुचन को सामान्य रखना।
ii) रक्त को कटे स्थान पर जमाना।
iii) दाँत तथा हड्ड़ी के लिए।
3) आयरन ऑक्सीजन का परिवहन करने में।
4) फास्फोरस मैग्नेशियम दाँत-हड्डी के गठन में।
5) जिंक i) मस्तिष्क का गठन।
ii) रक्त में शर्करा के परिमाण का नियंत्रण रखना।

प्रश्न 15.
आयोडिन की भूमिका का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • आयोडिन खनिज के रूप में आवश्यक होता है।
  • शरीर के सामान्य विकास में आवश्यक है।
  • थायराइड ग्रंथि के सुचारु काम करने में।
  • यह गलघंट रोग से बचाता है।

प्रश्न 16.
गलघंट क्या है?
उत्तर :
गलघंट आयोडिन की कमी से होने वाला रोग है। आयोडिन की कमी होने पर थाइराइड ग्रंथि फूल जाता है जिससे थाइरास्किन हर्मोन का रिसाव कम हो जाता है जो वयस्क आदमी के लिए 100 से 150 mg रोजाना आवश्यक है। ज़ल में इतनी मात्रा में आयोडिन नहीं मिलता है तथा गलघंट हो जाता है।

प्रश्न 17.
जल के कौन-कौन से स्रोत हमारे शरीर में है? इसकी क्या विशेषता है?
उत्तर :
जल का मुख्य स्रोत पीने का जल है। इसके अलावा जल में तरल पदार्थों से मिलता है जैसे – दूध, चाय, जूस, सूप, ठांस पदार्थों में फल, चावल, दाल आदि।

विशेषता :-

  • जल समान्य तापमान पर द्रव अवस्था में रहता है।
  • जल 0°C पर जमता है तथा 100°C पर उबलता है।
  • जल एक अच्छा घोलक है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 18.
जल का क्या कार्य है?
उत्तर :

  • जल शरीर के तापक्रम को संतुलित रखता है।
  • भूख को बढ़ाता है।
  • रक्त के बहाव को सामान्य रखता है।
  • शरीर से वर्ज्य पदार्थ को बाहर निकालने में सहायता करता है।
  • भोजन का पाचन तथा अच्छी तरह अवशोषण मदद करता है।

प्रश्न 19.
मोटापा से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करो।
उत्तर :
जब मनुष्य के शरीर में उसकी लम्बाई के अनुसार वजन आवश्यकता से 10% अधिक हो तो उसे मोटापा कहतं हैं।
\(\mathrm{BMI}=\frac{\mathrm{W}}{(\mathrm{H})^2}\)

हानियाँ :-

  • मोटापा से रक्तचाप बढ़ जाता है।
  • रक्त में शर्करा का परिमाण बढ़ने से डायबिटिज हो जाता है।
  • हृतपिंड संबंधी समस्या हो जाती है।
  • हड्डियों के जोड़ों में दर्द तथा कैंसर हो सकता है।

प्रश्न 20.
मनुष्य के शरीर में जल किन-किन अवस्थाओं में रहता है?
उत्तर :

अंगों के नाम जल का स्वरूप
1) मुख विवर लार
2) यकृत पित्त
3) रक्त नली रक्त
4) मूत्र थैली मूत्र
5) आँसू अश्रु
6) त्वचा पसीना
7) मस्तिष्क सैरीबेल्पाइनल तरल
8) अस्ति संधि लसलसा रस

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
पौधों के भोजन बनाने में जल तथा प्रकाश की क्या भूमिका है?
उत्तर :
प्रकाश की भूमिका :- सूर्य के प्रकाश में उपस्थित कण पौधे की पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल को उत्त्रोंजित कर देता है जिससे जल टूट जाता है, इसके फलस्वरूप CO2 तथा जल से भोजन बनता है।

जल की भूमिका :- पौधे जड़ों से मिट्टी में उपस्थित जल का अवशोषण करते हैं। जलीय पौधे सम्पूर्ण अंग से जल ग्रहण करते हैं। पत्ते में मौजूद CO2 जल से प्रतिक्रिया कर भोजन का निर्माण करते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.
प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं? प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण लिखें। इसके उपादान क्या हैं?
उत्तर :
क्लोरोफिल युक्त हरे पौधे वायुमुंडल से CO2 लेकर पत्ती में मौजूद जल एवं सूर्य प्रकाश से रासायनिक क्रिया कर अपना भोजन बनाते है उसे प्रकाश संश्लेषण कहते है।
6 CO2+12 H2O
C6 H12O6+6 H2O+6 O2
प्रकाश संश्लेषण के उपादान :

  • सूर्य प्रकाश
  • जल
  • CO2
  • क्लोरोफिल

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पीने वाले जल को कहते हैं :
(a) नमकीन जल
(b) मोठा जल
(c) अशुद्ध जल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) मीठा जल

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.
पीने के जल का स्रोत है :
(a) समुद्री जल
(b) नल कूप का जल
(c) तालाब का जल
(d) नदी का जल
उत्तर :
(c) तालाब का जल।

प्रश्न 3.
दिनभर काम करने के लिए आवश्यक होती है :
(a) ज़ल
(b) हवा
(c) ऊर्जा
(d) प्रकाश
उत्तर :
(c) ऊर्जा।

प्रश्न 4.
रोगों और समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है :
(a) घी
(b) लिपिड
(c) खनिज
(d) विटामिन्स
उत्तर :
(d) विटामिन्स।

प्रश्न 5.
हमलोग को ऊर्जा मिलती है :
(a) कार्बोहाइड्रेट से
(b) लिपिड से
(c) विटामिन से
(d) प्रोटीन से
उत्तर :
(a) कार्बोहाइड्रेट से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 6.
भात, रोटी, दूध आदि में होता है :
(a) विटामिन
(b) लिपिड
(c) कार्बोहाइड्रेट
(d) प्रोटीन
उत्तर :
(c) कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 8.
टमाटर, आँवला, गाजर आदि किसके स्रोत हैं।
(a) लिपिंड के
(b) जल के
(c) विटामिन के
(d) खनिज के
उत्तर :
(c) विटामिन के।

प्रश्न 9.
खाने वाला तेल किससे मिलता है?
(a) गेहूँ से
(b) तेलहन से
(c) दलहन से
(d) चना से
उत्तर :
(b) तेलहन से।

प्रश्न 10.
लिपिड किसमें अघुलनशील है?
(a) इथर में
(b) बेजिन में
(c) जल मे
(d) क्लोरोफार्म में
उत्तर :
(c) जल में।

प्रश्न 11.
कुल भोजन का कितना % कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए?
(a) 50-60
(b) 30-35
(c) 10-25
(d) 20-25
उत्तर :
(a) 50-60

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 12.
हमारे शरीर में खनिजों की संख्या लगभग है :
(a) 18
(b) 28
(c) 38
(d) 8
उत्तर :
(b) 28

प्रश्न 13.
ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने पर क्या होता है ?
(a) गलघंट
(b) कैंसर
(c) मधुमेह
(d) रतौधी
उत्तर :
(c) मधुमेह ।

प्रश्न 14.
रतौंधी किसकी कमी से होता है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन C
(d) विटामिन E
उत्तर :
(a) विटामिन A

प्रश्न 15.
शरीर में प्रोटीन बढ़ने पर क्या हो जाता है?
(a) फिल पाँव
(b) मस्तिष्क की समस्या
(c) किडनी में स्टोन
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) किडनी में स्टोन।

प्रश्न 16.
केराटीन कहाँ रहता है?
(a) पेशी
(b) हड्डी
(c) रक्त के प्लाज्मा
(d) बाल नाखून
उत्तर :
(d) बाल नाखु।

प्रश्न 17.
शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार होता है :-
(a) चावल
(b) माँ का दूध
(c) मछली
(d) जल
उत्तर :
(b) माँ का दूध।

प्रश्न 18.
किसमें नाइट्रोजन एक मुख्य उपादान है :-
(a) लिपिंड में
(b) खाद्य तंतु में
(c) ग्रोटीन में
(d) विटामिन में
उत्तर :
(c) प्रोटीन में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 19.
आयोडिन की कमी से क्या होता है?
(a) गलंट
(b) मसममस
(c) अंधत्व
(d) एनिमिया
उत्तर :
(a) गलघंट।

प्रश्न 20.
रक्त में जल की मात्रा कितनी है।
(a) 50%
(b) 40%
(c) 88%
(d) 90%
उत्तर :
(d) 90%

प्रश्न 21.
इनमें से कौन विटामिन ताप से नप्ट हो जाता है?
(a) A
(b) C
(c) E
(d) K
उत्तर :
(c) E

प्रश्न 22.
किसकी कमी से एनिमिया हो जाता है?
(a) केल्शियम
(b) मैग्निसियम
(c) आयरन
(d) फास्फोरस
उत्तर :
(c) आयरन ।

प्रश्न 23.
एक प्राणी स्टार्च है :-
(a) लेक्टोस
(b) सेलूलोज
(c) ग्लाइकोजिन
(d) ग्लूकोज
उत्तर :
(c) ग्लाइकोजिन।

प्रश्न 24.
खीरा में कितना प्रतिशत पानी होता है?
(a) 45 %
(b) 75 %
(c) 90 %
(d) 95 %
उत्तर :
(d) 95%

प्रश्न 25.
औसतन कितना लि० जल ग्रहण करना चाहिए?
(a) 2-8
(b) 3-8
(c) 4.8
(d) 5-8
उत्तर :
(a) 2-8

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 26.
कितने परिमाण (ml) में जल पेशाब के रूप में बाहर आता है?
(a) 100
(b) 400
(c) 800
(d) 500
उत्तर :
(d) 500

प्रश्न 27.
इनमें से कौन सा कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा नहीं देता है लेकिन कब्ज को रोकता है :
(a) स्टॉच
(b) सेल्यूलोज
(c) सुक्रोज
(d) कूकटोज
उत्तर :
(b) सेल्यूलोज।

प्रश्न 28.
गन्ना में कौन सा कार्बोहाइड्रेट मिलता है?
(a) मालटोस
(b) सुकोज
(c) ग्लूकोज
(d) फ्रुकटोज
उत्तर :
(d) फ्रुकटोज।

प्रश्न 29.
आँसू से कितना जल बाहर निकलता है?
(a) 100 मि॰ली०
(b) 50 मि०ली०
(c) 150 मि॰ली॰
(d) 1 लीटर
उत्तर :
(b) 50 मि०ली०।

प्रश्न 30.
पौधों का रसोईघर किसे कहते हैं?
(a) जल
(b) हवा
(c) पत्ता
(d) सूर्य प्रकाश
उत्तर :
(c) पत्ता

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. दिनभर काम करने के लिए ……………. की आवश्यकता होती है।
उत्तर : ऊर्जा

2. शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक उपादान का स्रोत ……………. है।
उत्तर : खाद्ध

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

3. ……………. की कमी से ओठ के भाग एवं जीभ में घाव होता है।
उत्तर : विटामिन

4. आँख के कोण का घुंधलापन …………….की कमी से होता है।
उत्तर : खनिज तत्व

5. दूघ में ……………. पाया जाता है।
उत्तर : शर्करा, खनिज तत्व, प्रोटीन

6. सहजन डाँटा से ……………. प्राप्त होता है।
उत्तर : खाद्य तंतु

7. प्रोटीन की इकाई ……………. है।
उत्तर : एमीनो एसिड

8. विटामिन ……………. रक्त जमने में सहायक है।
उत्तर : K

9. लिवर में संचित कार्बोहाइड्रेट ……………. कहलाता है।
उत्तर : ग्लाइकोजेन।

10. विटामिन ……………. आयरन का अवशोषण करता है।
उत्तर : C

11. …….. भोजन का स्वाद तथा सुगंध बढ़ाता है।
उत्तर : चर्बी

12. घी एक प्रकार का …………….है।
उत्तर : प्राणी लिपिड है।

13. मक्खन ……………. से बनता है।
उत्तर : दूध

14. एनीमिया ……………. की कमी से होता है।
उत्तर : आयरन

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

15. जल में घुलनशील विटामिन ……………. है।
उत्तर : B और C

16. समुद्री मछली में ……………. ज्यादा पाया जाता है।
उत्तर : आयोडिन

17. शरीर में अत्यधिक विटामिन जमा होने को ……………. कहते हैं।
उत्तर : हापइपरविटामिनोसिस

18. विटामिन ……………. कहलाता है।
उत्तर : संरक्षक

19. मानव शरीर में जल की मात्रा ……………. है।
उत्तर : 70%

20. जेली फिश के शरीर में लगभग ……………. जल है।
उत्तर : 95

21. बेरी बेरी ……………. की कमी से होता है।
उत्तर : विटार्मिन B. Complex

22. शरीर का वजन बढ़ने से ……………. बढ़ता है।
उत्तर : रक्तचाप

23. हरे पौधे अपना भोजन …………… द्वारा बनाते हैं।
उत्तर : प्रकाश संश्लेषण

24. पलेगरा ……………. कमी से होता है।
उत्तर : विटामिन B3

25. पके फलों में ……………. अधिक मात्रा में पाया जाता है।
उत्तर : फ़ुकटोज

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

26. कुपोषण से हाथ पैर बहुत …………… हो जाता है।
उत्तर : पतला

27. नीबू, हरी मिर्च, टमाटर, अमरूद में विटामिन ……………. पाया जाता है।
उत्तर : C

29. कुपोषण के कारण …………….. बाहर से स्पष्ट दिखाई पड़ती है।
उत्तर : पेशी

30. कुपोषण के कारण ……………. जगह-जगह सिकुड़ जाता है।
उत्तर : चमड़ा

31. यकृत में जल की मात्रा ……………. % है।
उत्तर : 85

32. श्वास के माध्यम से ……………. मि०ली० जल बाहर निकलता है।
उत्तर : 400

33. मुँह में उपस्थित पानी ……………. कहलाता है।
उत्तर : लार

34. हड्ड़ी में जल की मात्रा ……………. % है।
उत्तर : 55

35. जमीन के नीचे का पानी ………………कहलाता है।
उत्तर : मीठा पानी

36. एक बड़े ग्लास में लगभग ……………… ml पानी होता है।
उत्तर : 200

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

37. खाद्य तंतु एक प्रकार का सेल्युलोज या ……………….जैसे कार्बोहाइड्रेट है।
उत्तर :  पेक्टिन

38. आदर्श भोजन ……………… कहते हैं।
उत्तर :  दूध को।

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

समस्या कमी
1) रात में कम दिखाई पड़ना a) खानिज तत्व
2) आँख का कोण धुंधला b) विटामिन
3) ओंठ के कोण एवं जीभ पर घाव c) विटामिन
4) मसूड़ा फूलना एवं खून निकलना d) खनिज तत्व
5) हड्ड़ टूट जाना e) विटामिन

उत्तर :

समस्या कमी
1) रात में कम दिखाई पड़ना b) विटामिन
2) आँख का कोण धुंधला d) खनिज तत्व
3) ओंठ के कोण एवं जीभ पर घाव c) विटामिन
4) मसूड़ा फूलना एवं खून निकलना e) विटामिन
5) हड्ड़ टूट जाना a) खानिज तत्व

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.

खाद्य उपादान खाद्य स्रोत
1) शर्करा a) मक्खन, तेल, बादाम
2) प्रोटीन b) टमाटर, आँवला, आटा, गाजर
3) लिपिड c) मठ्ठा, रोटी, दूध
4) जल d) नमक, मांस, गुड़
5) विटामिन e) मछली, अंडा
6) खनिज तत्व f) फल, सब्जी, पीने का जल

उत्तर :

खाद्य उपादान खाद्य स्रोत
1) शर्करा c) मठ्ठा, रोटी, दूध
2) प्रोटीन e) मछली, अंडा
3) लिपिड a) मक्खन, तेल, बादाम
4) जल f) फल, सब्जी, पीने का जल
5) विटामिन b) टमाटर, आँवला, आटा, गाजर
6) खनिज तत्व d) नमक, मांस, गुड़

प्रश्न 3.

A B
1) केरोटीन a) लाल रक्त कणिका
2) एक्टिन b) हड्डी, टेंडन लिगामेंट
3) हेमोग्लोबिन c) पेशी
4) ग्लोबीवलीन d) रक्त का प्लाज्मा
5) कोलीजेन e) बाल, नाखून

उत्तर :

A B
1) केरोटीन a) लाल रक्त कणिका
2) एक्टिन b) हड्डी, टेंडन लिगामेंट
3) हेमोग्लोबिन c) पेशी
4) ग्लोबीवलीन d) रक्त का प्लाज्मा
5) कोलीजेन e) बाल, नाखून

प्रश्न 4.

रोग खनिज तत्व की कमी
1) उच्च रक्त चाप a) आयोडिन
2) रक्त-अल्पता b) जिंक
3) गलघंट c) कैल्शियम, फॉसफोरस
4) बार-बार हड्डी टूटना, टेढ़ा हो जाना d) सोडियम
5) रक्त में शर्करा का बढ़ जाना e) आयरन

उत्तर :

रोग खनिज तत्व की कमी
1) उच्च रक्त चाप d) सोडियम
2) रक्त-अल्पता e) आयरन
3) गलघंट a) आयोडिन
4) बार-बार हड्डी टूटना, टेढ़ा हो जाना c) कैल्शियम, फॉसफोरस
5) रक्त में शर्करा का बढ़ जाना b) जिंक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 5.

बाहर किस माध्यम से जल निकलता है जल का परिमाण
1) मूत्र के माध्यम से a) 50 मि०ली०
2) श्वाँस के माध्यम से b) 2 ली०
3) आंसू के माध्यम से c) 200 मि॰ली०
4) पसीना के माध्यम से d) 1.5 से 2 ली०
5) मल के माध्यम से e) 400 मि॰ली०

उत्तर :

बाहर किस माध्यम से जल निकलता है जल का परिमाण
1) मूत्र के माध्यम से d) 1.5 से 2 ली०
2) श्वाँस के माध्यम से e) 400 मि॰ली०
3) आंसू के माध्यम से a) 50 मि०ली०
4) पसीना के माध्यम से b) 2 ली०
5) मल के माध्यम से c) 200 मि॰ली०

 

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 4 Question Answer – पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
दो ऐसे पदार्थ का नाम लिखो जो मानव शरीर में पृथ्वी से अधिक परिमाण में हैं।
उत्तर :
ऑक्सीजन, नाइट्रोजन।

प्रश्न 2.
हमारे शरीर की हड्डियाँ किससे गठित हैं?
उत्तर :
कैल्सियम फास्फेट।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 3.
छोटी मछली खाने से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर :
कैल्सियम।

प्रश्न 4.
शिशु या वयस्क में से किसके शरीर में जल की मात्रा अधिक है?
उत्तर :
वयस्क में।

प्रश्न 5.
शरीर में निर्मित दूषित पदार्थ किस के द्वारा बाहर आता है?
उत्तर :
जल।

प्रश्न 6.
हमारे शरीर में बनने वाली यूरिया क्या है?
उत्तर :
दूषित पदार्थ।

प्रश्न 7.
जल के उद्भिज जल में कैसे श्वास लेते हैं।
उत्तर :
जल में घुलनशील ऑक्सीजन से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 8.
हमारे शरीर के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर :
कार्बोहाइट्रेट, लिपिड, न्यूक्लिक एसिड, प्रोटीन तथा विटामिन।

प्रश्न 9.
धान के बीज से पौधे निकलने के लिए ऊर्जा कहाँ से मिलती है?
उत्तर :
शर्करा द्वारा।

प्रश्न 11.
होमोग्लोबिन में उपस्थित प्रोटीन क्या करता है?
उत्तर :
सभी जगह ऑक्सीजन पहुँचाता है।

प्रश्न 12.
दो प्राणियों के नाम लिखो जिनका चमड़ा नीचे से मोटा होता है।
उत्तर :
जल हाथी, शुशुक।

प्रश्न 13.
एक अकार्बनिक एसिड का नाम बताओ जो पाचन क्रिया के लिए आवश्यक है।
उत्तर :
हाइड्रोक्लोरिक एसिड।

प्रश्न 14.
एक प्राकृतिक निर्देशक का नाम बताओ।
उत्तर :
जावा का फूल।

प्रश्न 15.
सिरका में जावा फूल की पंखुड़ी का रस डालने पर क्या होता है?
उत्तर :
सिरका का रंग लाल से गुलाबी हो जाएगा।

प्रश्न 17.
अजैव एसिड का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर :
खनिज अम्ल।

प्रश्न 18.
जलीय द्रवण में HCL विधटित होकर कौन-कौन सा आयन देता है?
उत्तर :
H+, Cl

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 19.
एसिड नीले लिटमस का क्या करता है?
उत्तर :
नीले लिटमल को लाल कर देता है।

प्रश्न 20.
क्षार लाल लिटमस का क्या करता है?
उत्तर :
क्षार लाल लिटमस को नीला कर देता है।

प्रश्न 21.
अम्ल का pH कितना होता है?
उत्तर :
0 से 7 के बीच।

प्रश्न 22.
साबून जल का pH है।
उत्तर :
7 से ज्यादा।

प्रश्न 23.
NaOH का pH} क्या है?
उत्तर :
14

प्रश्न 24.
खाने वाले सोडा की प्रकृति है।
उत्तर :
क्षारीय

प्रश्न 25.
अम्ल तथा भस्म के बीच होने वाली क्रिया से क्या बनता है?
उत्तर :
लवण तथा जल।

प्रश्न 26.
दो जैव एसिड के नाम लिखो।
उत्तर :
मैलिक एसिड, साइट्रिक एसिड।

प्रश्न 27.
दो अजैव एसिड के नाम लिखो।
उत्तर :
सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड।

प्रश्न 28.
किस तापक्रम पर जल का pH7 के बराबर होता है?
उत्तर :
25°C

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 29.
हमारें भोजन में भस्म तथा अम्ल की मात्रा का अनुपात क्या होना चाहिए?
उत्तर :
4:1

प्रश्न 30.
मानव शरीर में एसिड-क्षार की मात्रा किन बातों पर निर्भर करती है?
उत्तर :
1) निः स्वासन में CO2 की मात्रा पर,
2) शरीर में घटित रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर।

प्रश्न 31.
लम्बे समय तक धूप्रपान करने से क्या बढ़ जाता है?
उत्तर :
एसिड।

प्रश्न 32.
बहुत देर तक काम करने से पेशी कोशिका में कौन सा रासायनिक परिवर्तन होता है।
उत्तर :
ग्लूकोज से लैक्टिक एसिड।

प्रश्न 33.
जीवाणुओं द्वारा शरीर में क्या बढ़ जाता है?
उत्तर :
लैक्टिक अम्ल।

प्रश्न 34.
वृक्क के क्षतिग्रस्त होने पर रक्त में क्या बढ़ने लगता है?
उत्तर :
यूरिक एसिड एवं क्रियोटीन।

प्रश्न 35.
ज्यादा नमक खाने से क्या होगा?
उत्तर :
रक्तबाप बढ़ जाएगा।

प्रश्न 36.
हड्डी का मूल उपादान क्या है?
उत्तर :
कैल्सियम।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 37.
हमें कैल्सियम किन-किन स्रोतों से मिलता है?
उत्तर :
दूध, दही, छोटी मछली का काँटा।

प्रश्न 38.
खाने वाला नमक किस प्रकार का पदार्थ है?
उत्तर :
दानेदार पदार्थ।

प्रश्न 39.
कैल्सियम क्लोराइड का सूत्र क्या है?
उत्तर :
CaCl2

प्रश्न 40.
नमक के उपादान क्या हैं?
उत्तर :
सोडियम (Nacl), मैग्नेशियम एवं कैल्शियम धातु का क्लोराइड यौगिक।

प्रश्न 41.
रक्त का स्वाद कैसा होता है?
उत्तर :
नमकीन।

प्रश्न 42.
स्नायु का क्या कार्य है?
उत्तर :
मस्तिष्क एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में संवेदना का आदान-प्रदान करना।

प्रश्न 43.
हमारे शरीर का कुल कैल्सियम का कितना भाग हड्डी में रहता है?
उत्तर :
99%

प्रश्न 44.
हड्डियों में कैल्सियम जमा करने में कौन सहायक है?
उत्तर :
विटामिन D

प्रश्न 45.
समुद्री स्रोत से प्रदूषण मुक्त कौन-सा नमक बनाया जाता है तथा उसमें मुख्य रूप से क्या रहता है?
उत्तर :
समुद्री स्रोत से प्रदूषण मुक्त नमक का नाम Organic Sea Salt है। इसका मुख्य उपादान मैगनेशियम है।

प्रश्न 46.
आयोडिन की कमी से क्या होता है?
उत्तर :
घंघा ।

प्रश्न 47.
हमारे शरीर में अधिकांश रेचन किसके द्वारा होता है?
उत्तर :
मूत्र से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 48.
खाद्य संरक्षक के रूप में क्या व्यवहार करते हैं?
उत्तर :
नमक।

प्रश्न 49.
दो पालीमर के नाम लिखो।
उत्तर :
PVC, PET

प्रश्न 50.
दो संश्लेषण रेशा का नाम लिखो।
उत्तर :
रेकॉन, नाइलॉन।

प्रश्न 51.
पौधों को रंग से बचाने के लिए क्या व्यवहार करते हैं?
उत्तर :
कीटनाशक।

प्रश्न 52.
दो कीटनाशक के नाम लिखो।
उत्तर :
अं्ड्रिन, काबोर्रिल।

प्रश्न 53.
सुगंधित स्रे से कौन सी समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर :
श्वास की समस्या।

प्रश्न 54.
शरीर से अतिरिक्त लवण कैसे बाहर निकलता है?
उत्तर :
पसीना द्वारा।

प्रश्न 55.
लोहा धँस जाने पर पहले दवा के रूप में क्या प्रयोग में लाया जाता था?
उत्तर :
गेंदा के पत्ते का रस या दूब का रस।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 56.
पालीथिन किसका पालीमर है?
उत्तर :
इथिलिन का।

प्रश्न 57.
PVC का एक उपयोग बताओ?
उत्तर :
जूता-चप्पल बनाने में, पानी के पाइप बनाने में।

प्रश्न 58.
जैव भंगुर का उदाहरण है।
उत्तर :
गोबर, पेड़ के पत्ते, हरी साग सज्जियाँ।

प्रश्न 59.
अजैव भंगुर का उदाहरण दो।
उत्तर :
प्लास्टिक, रेयांन, PVC

प्रश्न 60.
हडियों में दर्द तथा रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाना किससे होता है?
उत्तर :
कैडमियम।

प्रश्न 61.
पॉली बैग की जगह हम क्या व्यवहार कर सकते हैं?
उत्तर :
मोटे कागज या जूट का बैग।

प्रश्न 62.
लवण शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई है?
उत्तर :
Salarium या Salary से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 63.
किसी का रक्तचाप घटने के लक्षण में क्या करेंगे।
उत्तर :
उसे अतिरिक्त नमक खाने को देंगे।

प्रश्न 64.
काँच में नील रंग लाने के लिए क्या व्यवहार किया जाता है?
उत्तर :
कोबाल्ट ऑक्साइड।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
कार्बनिक यौगिक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे यौगिक जिनमें कार्बन मुख्य रूप से उपस्थित रहता है तथा कार्बन के चेन बनते हैं। उनमें समावयता पायी जाती है। उसे कार्बनिक यौगिक कहते हैं।

प्रश्न 2.
मनुष्य के शरीर के आवश्यक तत्व कौन से है नाम लिखो।
उत्तर :
मनुष्य के शरीर के आवश्यक तत्व सोडियम, पोटाशियम, कैल्सियम, आयरन, कॉपर, जस्ता, मैंगनीज, मैग्निशियम आदि हैं।

प्रश्न 3.
जैव अणु क्या है?
उत्तर :
वे रासायनिक यौगिक जो जैविक प्रक्रिया तथा जीव के शरीर के लिए आवश्यक है, उन्हे जैव अणु कहते हैं। जैसे :- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आदि।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 4.
आयरन का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर :

  • यह हेमोग्लोबिन का अभिन्न भाग है।
  • यह ऑक्सीजन का परिवहन करता है।
  • एनजाइम के निर्माण में भाग लेता है।

प्रश्न 5.
कैल्सियम के महत्व का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • यह खून के जमने में सहायक होता है।
  • यह हमारे ककाल का निर्माण करता है।
  • यह पेशी संकुचन में सहायक होता है।

प्रश्न 6.
सोडियम के स्रोत क्या हैं तथा इसका क्या महत्व है?
उत्तर :
सोत :- सोडियम हरी सब्जियों, गेहूँ, गाजर, दालों में मिलता है। साथ ही, माँस, दूध तथा नमक में। महत्व :-

  • यह शरीर में अम्ल क्षार को संतुलन बनाता है।
  • यह माँसपेशी के संकुचन तथा फैलाव को नियंत्रित करता है।
  • यह परासरण दाब तथा पानी की मात्रा को संतुलित करता है।

प्रश्न 7.
मैंग्रोव अरण्य में मिलने वाले पौधों की क्या विशेषता होती है?
उत्तर :

  • जमीन के ऊपर पेड़ों की जड़ें होती है जो श्वसन में सहायक होती हैं।
  • इनमें बिबिपेरस अंकुरण होता है।
  • इनकी जड़ें जमीन को अच्छी तरह पकड़े रहती है जिससे पेड़ सीधा खड़ा रहता है।

प्रश्न 8.
किन पौधों की जड़े खायी जाती है?
उत्तर :
बोट, गाजर, मूली आदि।

प्रश्न 9.
अम्ल किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे यौगिक जो जल में घुलकर (H+) या (H3+O) देते हैं तथा जिनका स्वाद खट्टा होता है, उन्हें अम्ल कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 10.
कार्बनिक अम्ल किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे अम्ल जो मनुष्य के शरीर में रहता है, उन्हें कार्बनिक अम्ल कहते हैं। जैसे CH3CoOH, (एसिटिक अम्ल) CH3CnloH, CoOH (लैक्टिक अम्ल)

प्रश्न 11.
अकार्बनिक अम्ल किसे कहते हैं?
उत्तर :
वे यौगिक जो खनिजों से मिलते हैं उन्हें अकार्बनिक अम्ल कहते हैं जैसे :- HCl, HNO3

प्रश्न 12.
भस्म तथा क्षार किसे कहते हैं?
उत्तर :
धातु के आक्साइड तथा हाइड्रोक्साइड जो अम्ल से प्रतिक्रिया कर लवण तथा जल बनाते हैं। उन्हें भस्म कहते हैं :- Fe(OH)3, CaO
क्षार :- वे भस्म जो जल में घुलनशील होते हैं, उन्हें क्षार कहते हैं। क्षार ज़ल में घुल कर (OH) आयन देता है।
जैसे :- NaOH, Ca(OH)2

प्रश्न 13.
अम्ल तथा क्षार में दो समानताएँ बताओ।
उत्तर :

  • अम्ल तथा क्षार दोनों जल में घुलनशील होते हैं।
  • अम्ल तथा क्षार दोनों सांद्र अवस्था में जलन पैदा करते हैं।

प्रश्न 14.
अम्ल तथा क्षार में क्या अन्तर है?
उत्तर :

अम्ल क्षार
1. अम्ल का स्वाद खट्टा होता है। 1. क्षार का स्वाद कड़वा होता है।
2. अम्ल लाल लिटमस पेपर को नोला कर देता हे। 2. क्षार नील लिटमस पेपर को लाल कर देता है।
3. अम्ल जल के साथ H+ आयन देता है। 3. क्षार जल के साथ OHआयन देता है।

प्रश्न 15.
उदासीनीकरण प्रतिक्रिया क्या है?
उत्तर :
अम्ल तथा क्षार के बीच की प्रतिक्रिया जिसमें लवण तथा जल का निर्माण होता है और अम्ल तथा क्षार अपना गुण त्याग देते हैं, उसे उदासीनीकरण प्रतिकिया कहते हैं। HaOH+HCl=NaCl+H2O

प्रश्न 16.
निर्देशक क्या है? अम्ल, क्षार तथा लवण पर लिटमस, मिथाइल आरेंज, फिनाफथिलिन का प्रभाव बताओ।
उत्तर :
निर्देशक के रासायनिक यौगिक हैं जो प्रतिक्रिया में भाग नहीं लेते पर अपना रंग बदलकर प्रतिक्रिया पूरी होने की सूचना देते हैं, उन्हें निर्देशक कहते हैं।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका 1

प्रश्न 17.
मछली पालन से पहले तलाब में चूना को क्यों मिलाया जाता है?
उत्तर :
पानी का अम्लत्व कम करने के लिए तालाब में चूना मिलाया जाता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 18.
इमली के पेड़ के आस-पास और कुछ पैदा क्यों नहीं होता है?
उत्तर :
इमली में टारटरिक अम्ल रहता है। पत्ता गिरने से मिट्टी का अम्लत्व बढ़ जाता है जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति घट जाती है। इसलिए इमली के पेड़ के आस-पास कुछ भी पैदा नहीं होता है।

प्रश्न 19.
मानव के शरीर में अम्ल-क्षार का संतुलन क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
मानव के शरीर में अम्ल-क्षार का संतुलन बिगड़ने से शरीर के अंग क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। अम्ल बढ़ने से कैसियम का क्षय होने लगता है जिससे वात संबंधी बीमारियाँ होने लगती हैं। अत: pH 7-0 के मध्य होना चाहिए।

प्रश्न 20.
मानव शरीर में अम्ल क्षार की मात्रा किन बातों पर निर्भर करती है।
उत्तर :

  • नि:श्वास प्रक्रिया में CO2 कितना बाहर निकलता है।
  • शरीर में घटित होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर।

प्रश्न 21.
खाने वाले नमक की क्या विशेषता है?
उत्तर :

  • खाने वाला नमक सफेद होता है।
  • खाने वाला नमक रवेदार होता है।
  • यह जल में घुलनशील होता है।

प्रश्न 22.
किस प्रकार का लवण खाने के व्यवहार में आता है?
उत्तर :

  • सेंधा नमक
  • वीट नमक या रॉकसॉल्ट
  • खाने वाला नमक या टेबल सॉल्ट।

प्रश्न 23.
कैल्सियम का उपयोग क्या है?
उत्तर :

  • हड्डी एवं दाँत के गठन में सहायता करता है।
  • हुपपेशी के कार्य को नियंत्रित करता है।

प्रश्न 24.
खाद्य संरक्षण में नमक कैसे काम करता है।
उत्तर :
नमक के संस्पर्श में आने वाला जीवाणु का कोश तरल सावित होकर बाहर निकल जाता है जिससे जीवाणु मर जाता है। इसलिए खाद्य संरक्षण में नमक का प्रयोग होता है। जैसे :- आलू का चिप्स हो। आचार बनाने में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 25.
साबुन क्या है?
उत्तर :
साबुन उच्च अणुभार वाले कार्बनिक अम्लो का सोडियम या पोटाशियम हाइड्रोक्साइड के साथ प्रतिक्रिया कर बनाया जाता है।
चर्बी +NaOH या = साबुन
(बसा) KOH

प्रश्न 26.
डिटरजेन्ट क्या है ?
उत्तर :
कार्बनिक अम्लों के लम्बे चेन वाले सल्फोनेट फास्फेट तथा सल्फेट होते हैं उन्हें डिटरजेन्ट कहते हैं।

प्रश्न 27.
साबुन तथा डिटरजेन्ट में अन्तर लिखो।
उत्तर :

साबुन डिटरजेन्ट
1) साबुन सोडियम तथा पोटाशियम के उच्च अणुभार वाले लक्षण हैं। 1) डिटरजेन्ट उच्च अणु भार वाले सल्फोनेट, सल्फेट, फास्फेट होते हैं।
2) साबुन जैव भंगुर होते हैं। 2) डिंटरजेन्ट जैव अभंगुर होते हैं।

प्रश्न 28.
प्लास्टिक कितने प्रकार होते हैं? उनके बारे में लिखो।
उत्तर :
प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं –

  • थर्मो प्लास्टिक
  • थर्मो सेटिंक प्लास्टिक।

थर्मो प्लास्टिक : वे प्लास्टिक जो गर्म करने पर पिघल जाते हैं, उनकी आकृति बदल जाती है या उनका आकार बदला जा सकता है, उन्हें थर्मो प्लास्टिक कहते हैं। जैसे -पालीथिन।

थर्मोसेटिंक प्लास्टिक : वे प्लास्टिक जो आग से गर्म करने पर भी आकृति नहीं बदलते हैं, उन्हें थमो सेटिंग प्लास्टिक कहते हैं। जैसे – बेके लाइट।

प्रश्न 29.
पोलीमर किसे कहते है?
उत्तर :
जब छोटे छोटे कार्बनिक अणु को जोड़कर बड़े कार्बनिक अणुभार वाले चैन आकार की वस्तु बनाई जाती है, उन्हें पोलीमर कहते हैं। पोलीमर की प्रकृति अपने मोनोमर से भिन्न हो जाती है। पोलीथिन एक पालिमर है जो इथिलिन का पालिमर है।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका 2

प्रश्न 30.
कुछ कीटनाशकों के नाम लिखो।
उत्तर :
मिथाइल पैराथियन, अलड़िन, कार्बोरिल।

प्रश्न 31.
डिटरजेन्ट के प्रयोग से क्या हानि होती है?
उत्तर :
डिटरजेन्ट के प्रयोग करने से ये पानी द्वारा जल स्रोतों में जाता है, जिससे जल में शैवाल की वृद्धि हो जाती है और पानी में O2 की मात्रा में कमी आती है।

प्रश्न 32.
सीमेंट क्या है? यह फट जाता है क्यों?
उत्तर :
सीमेंट कैल्सियम, अल्युमिनियम, आयरन ऑक्साइड और सिलिकेट जैसे धातुओं से मिलकर बना यौगिक है। जल के सम्पर्क में आने से सीमेंट का कैल्सियम ऑक्साइड हाइड्रोऑक्साइड में परिणत हो जाता है तथा सिलिकेट यौगिक के जल मुक्त होता है। इस रासायनिक प्रतिक्रिया में उष्मा उत्पन्न होता है, जिससे सिमेंट फट जाता है।

प्रश्न 33.
काँच क्या है? काँच का रंग बनाने में कौन-कौन से यौगिक का प्रयोग होता है।
उत्तर :
काँच चूना पत्थर, सोडा भस्म, सिलिका से मिलकर बना यौगिक है।
काँच बनाने के लिए निम्नलिखित यौगिक उपयोग होता है :-
पीला — आयरन ऑक्साइड
नीला — कोबाल्ट ऑक्साइड
हरा — क्रोमियम ऑक्साइड

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 34.
जैव भंगुर पदार्थ क्या है?
उत्तर :
वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रतिक्रिया द्वारा नष्ट हो जाते हैं। उन्हें जैव भंगुर कहते हैं – फल, हरी सब्जियाँ।

प्रश्न 35.
जैव अभंगुर पदार्थ क्या है? इनका दुष्पभाव क्या है?
उत्तर :
वे पदार्थ जो प्रकृति में प्रतिक्रियाँ द्वारा नष्ट नहीं हो पाते हैं उन्हें जैव अभंगुर पदार्थ कहते हैं,जैसे – प्लास्टिक बोतल, PVC
दुष्रभाव :-

  • मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट जाती है।
  • जल प्रवाह को रोकता है।
  • इससे जल का वर्ण तथा गंध में परिवर्तन होता है।

प्रश्न 36.
कीटनाशक का दुष्परिणाम क्या है?
उत्तर :
कीटनाशक हमारे शरीर में फल, सब्जियों तथा अनाजों के साथ चले जाते हैं, जो शरीर की जैव प्रतिरोध शक्ति को घटा देते हैं। ग्रंथियों का कार्य क्षमता घट जाती है, स्नायु अनियमित हो जाता, है। कीड़ा मारने वाले कीटनाशक से रेशम के कीट मर जाते हैं जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है।

प्रश्न 37.
निम्नलिखित धातुओं का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :

धातु या यौगिक दुष्परिणाम
लेड खाने से अरुचि होना, उल्टी होना, सिरदर्द।
पारा मुँह एवं अंदर की पेशी की प्रतिक्रिया घट जाना,
वृक्क की हानि।
कैडमियम हड्डियों के जोड़ों में दर्द, रीढ़ की हड्ड़ी टेढ़ी
हो जाना।

प्रश्न 38.
रासायनिक खाद का क्या दुष्परिणाम है :
उत्तर :
रासायनिक खाद के अधिक प्रयोग करने पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ता है।

  • रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से जमीन की अम्लियता बढ़ जाती है।
  • खाद वर्षा के जल के साथ बहकर नदी, तलाब में चले जाते हैं जिससे शैवाल की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है, O2 की मात्रा में कमी आती है।
  • रासायनिक खाद के प्रयोग से मिट्टी में कार्बनिक तथा अकार्बनिक तत्व का संतुलन बिगड़ जाता है।
  • फल, सब्जियों द्वारा हमारे शरीर में जाने से श्वास संबंधी बीमारियाँ होती है। त्वचा के रोग तथा वृक्क को नुकसान पहुँचाता

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
नीम के औषधीय गुणों का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • कान दर्द, दाँत और मसूड़ों के दर्द में नीम का तेल उपकारी होता है।
  • डायबिटीज में नीम के पत्ते काम में आते हैं।
  • साबुन, शैम्पू, दंत मंजन बनाने में नीम को उपयोग में लाया जाता है।
  • कीटनाशक औषधि के रूप में नीम के तेल का व्यवहार होता है।
  • नीम में बैक्टीरिया, छत्रक और परजीवी जीवाणु नाशक क्षमता है।
  • नीम वृक्ष के पत्ता तथा तेल एंटिबायोटिक के रूप में काम करता है।

प्रश्न 2.
बेल के औषधीय गुणों का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • बेल में पेक्टिम या रोगों को दूर करने वाला गुण रहता है।
  • पेट की बीमारी में बेल उपकारी है।
  • बेल का पत्ता तथा बेल के फल में जीवाणु प्रतिरोधक क्षमता है।
  • बेल का शर्बत पाचन तथा भूख को बढ़ाता है।

प्रश्न 3.
आँवला के औषधीय गुणों के बारे में लिखो ।
उत्तर :

  • आँवला में Vit C रहता है। दाँत के मसूढ़े फूल जाने पर लाभकारी होता है।
  • सुखा हुआ आँवला पेट की गड़बड़ी को ठीक करता है।
  • अनीमिया तथा कैंसर प्रतिरोध में आँवला लाभकारी है।
  • उल्टी की आशंका उत्पन्न होने पर आँवला काफी उपकारी है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 4.
नयनतारा के औषधीय गुणों को लिखें।
उत्तर :

  • नयनतारा का पत्ता डायबिटीज रोग में काम आता है।
  • मूत्र शुद्धीकरण, आमाशय प्रतिरोध गुण नयनतारा में पाया जाता है।
  • विन क्रिस्टिन तथा बिन ब्लास्टिन नामक उपक्षार नयनतारा में मिलता है जो ब्लडकैंसर और दूसरे कैंसर रोग से छुटकारा पाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
जीवन के लिए आवयश्यक तत्व है:
(a) नाइट्रोजन
(b) हाइड्रोजन
(c) ऑक्सीजन
(d) (a) और (c) दोनो होगा
उत्तर :
(d) (a) और (c) दोनो होगा।

प्रश्न 2.
पुरुष के शरीर में स्त्रियों की तुलना में कितना % अधिक जल होता है?
(a) 5 %
(b) 10 %
(c) 15 %
(d) 9 %
उत्तर :
(b) 10 %

प्रश्न 3.
सीप, घोंघा की ऊपरी खोल किससे बनी होती है।
(a) कैल्शियम कार्बेनेट से
(b) जल से
(c) सोडियम स्ल्फाइड से
(d) ऑक्सीजन से
उत्तर :
(a) कैल्शियम कार्बोनेट से

प्रश्न 4.
ऑक्सीजन पानी होता है:
(a) घुलनशील
(b) अघुलनशील
उत्तर :
(a) घुलनशील

प्रश्न 5.
हेमोग्लोबिन तैयार करने में सहायक होता है :-
(A) ताँबा
(B) जस्ता
(C) लोहा
(D) कैल्शियम
उत्तर :
(C) लोहा

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 6.
चमड़ा के नीचे का मोटा स्तर हमें ठंड से बचाता है :-
(a) लिपिड
(b) खनिज
(c) कार्बोहाइट्रेट
(d) सभी
उत्तर :
(a) लिपिड

प्रश्न 7.
जीव के आचरण और वंश का निर्धारण करता है :-
(a) लिपिड
(b) विटामिन्स
(c) न्यूक्लिक एसिड
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) न्यूक्लिक एसिड

प्रश्न 8.
किनकी कमी से स्नायुतंत्र सही ढंग से काम नहीं करता है?
(a) Na+
(b) 1K+
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) दोनों

प्रश्न 9.
हिमोग्लोबिन एक प्रकार का है :
(a) न्यक्लिक एसिड
(b) लिपिड
(c) प्रोटीन
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) प्रोटीन।

प्रश्न 10.
सेब में कौन सा अम्ल मिलता है:
(a) एसिटिक एसिड
(b) साइट्रिक एसिड
(c) मैलिक एसिड
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मैलिक एसिड।

प्रश्न 11.
नीबू में होता है :
(a) साइट्रिक एसिड
(b) एसकरविक एसिड
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) दोनों।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 12.
दही में पाया जाता है।
(a) एसिटिक एसिड
(b) लैक्टिक एसिड
(c) साइट्रिक एसिड
(c) मैलिक एसिड
उत्तर :
(b) लैक्टिक एसिड।

प्रश्न 13.
मछली पालन से पहले जल में डाला जाता है।
(a) आयरन
(b) टिन
(c) चूना
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) चूना।

प्रश्न 14.
हाइड्रोक्लोरिक एसिड का दूसरा नाम है।
(a) म्यूरेटिक एसिड
(b) सल्फ्यूरिक एसिड
(c) सोडियम हाइड्रोक्साइड
(d) एसिटिक एसिड
उत्तर :
(a) म्यूरेटिक एसिड।

प्रश्न 15.
अम्ल तथा क्षार की पहचान होती है :-
(a) साबून से
(b) जोड़ा से
(c) निदेशक से
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) निदेशक।

प्रश्न 16.
अम्ल तथा क्षार के बीच होने वाली प्रतिक्रिया कहलाती है:-
(a) विस्थापन प्रतिक्रिया
(b) संलयन प्रतिक्रिया
(c) उदासीनीकरण प्रतिक्रिया
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) उदासीनौकरण प्रतिक्रिया।

प्रश्न 17.
जैव स्रोत से पाये जाने वाले एसिड को कहते हैं :-
(a) अजैव एसिड
(b) खनिज एसिड
(c) जैव एसिड
(d) सभी
उत्तर :
(c) जैव एसिड।

प्रश्न 18.
जो एसिड जैव स्रोत से प्राप्त नहीं होते उन्हें कहते हैं :-
(a) जैव एसिड
(b) खनिज एसिड
उत्तर :
(b) खनिज एसिड।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 19.
25° की उष्णता पर जल का PH होता है।
(a) < 7
(b) > 7
(c) = 7
(d) = 14
उत्तर :
(c) = 7

प्रश्न  20.
हड़ी में कैल्सियम जमा करने के लिए आवश्यक है :
(a) विटामिन A
(b) विटामिन D
(c) विटामिन C2
(d) विटामिन E
उत्तर :
(b) विटामिन D

प्रश्न 21.
आयोडिन को एकत्र करने के लिए नमक में मिलाया जाता है :
(a) Nacl
(b) HCl
(c) I2
(d) Klo3
उत्तर :
(d) Klo3

प्रश्न 22.
आयोडिन की कमी से होता है :
(a) रतौंधी
(b) भरासभस
(c) डायवेटिस
(d) घेंघा
उत्तर :
(d) घेघा।

प्रश्न 23.
इनमें कौन पालीमर है।
(a) पालीथिन
(b) इथिलीन
(c) बैजिन
(d) मिथेन
उत्तर :
(a) पालीथिन ।

प्रश्न 24.
इनमें से कौन प्रोटिन पोलीमर नहीं है ?
(a) मांसपेशी
(b) लिगमेंट
(c) शर्करा
(d) टेनडन
उत्तर :
(a) मांसपेशी।

प्रश्न 25.
साबुन बनाने के लिए चर्बी में क्या मिलाया जाता है ?
(a) कास्टिक सोडा
(b) कास्टिक पोटाश
(c) दोनों
(d) कोई नही
उत्तर :
(c) दोनों।

प्रश्न 26.
यूरिया क्या है?
(a) अकार्बनिक यौगिक
(b) कार्बनिक यौगिक
उत्तर :
(b) कार्बनिक यौगिक।

प्रश्न 27.
DDT है :-
(a) खाद्य
(b) कीटनाशक
(c) शेम्फू
(d) कवक
उत्तर :
(b) कीटनाशक।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. C, H, O द्वारा तैयार यौगिक______________ है।
उत्तर : शर्करा

2. इमली में _____________अम्ल मिलता है।
उत्तर : टारटरिक

3. चाय में _____________अम्ल रहता है
उत्तर : टैनिक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

4. लिपिड _____________तत्व से बना है।
उत्तर : C, H, O, N

5. वंशनिर्धारण में काम _____________आता है।
उत्तर : न्यूकलिक एसिड।

6. अम्ल का स्वाद _____________होता है ।
उत्तर : खद्टा

7. जल में घुलनशील भस्म ___________कहलाता है।
उत्तर : क्षार

8. जवा फूल की पंखुडी का रस ___________का कार्य करता है।
उत्तर : निर्देशक

9. एसिटिक एसिड विघटित होकर ___________आयन देता है।
उत्तर : CH3+, CoOH

10. एसिड ___________लिटमस को बना देता है।
उत्तर : लाल, नीला

11. भस्म _____________लिटमस को _____________करता है।
उत्तर : नीला, लाल

12. पाक स्थली के रसका PH मान _____________होता है।
उत्तर : 0.9-1.5

13. पित्तरस का PH_____________है।
उत्तर : 8.0-8.60

14. मूत्र का आचरण _____________है।
उत्तर : क्षारीय

15. रक्त में _____________की मात्रा अधिक होने से _____________का परिमाण बढ़ जाता है ।
उत्तर : सुगर, एसिड

16. मानसिक तनाव बढ़ने से _____________बढ़ जाता है ।
उत्तर : एसिड

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

17. वृक्क के क्षतिग्रस्त होने पर _____________और_____________ का परिमाण बढ़ जाता है ।
उत्तर : यूरिक एसिड, क्रियोटिन

18. चींटी के डंक में _____________अम्ल रहता है ।
उत्तर : HCOOH

19. सोडियम क्लोराइड _____________तथा _____________आयन में विधटित होता है।
उत्तर : Na+, Cl

20. 100 मि०ली० रक्त में NaCl का परिमाण _____________ग्राम होता है।
उत्तर : 0.9

21. ___________ दाँत तथा हड्डी के गठन में सहायक है।
उत्तर : कैल्सियम।

22. प्रदूषण मुक्त समुद्री क्षेत्र में ___________ नमक बनाया जाता है।
उत्तर : Organic sea salt

23. Organi sea salt में ___________ मुख्य रूप में पाया जाता है।
उत्तर : मैग्नेशियम

24. स्वर यंत्र के दोनों ओर की ग्रंधि ___________ कहलाती है।
उत्तर : थायराइड प्रंथि

25. थायराइड ग्रंथि से ___________हार्मोन निकलता है।
उत्तर : थायराक्सिन

26. ___________की कमी से ___________हो जाता है।
उत्तर : आयोडिन, घेंा

27. पश्चिम बंगाल के ___________में बड़ा वायु कल स्थापित है।
उत्तर : बकखाली

28. श्वेत रक्त कणिका शरीर को ___________बचाती है ।
उत्तर : रोगों से

29. विटामिन ___________हड़ी में___________ जमा करने में सहायता करता है।
उत्तर : डी, कैल्शियम

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

30. छोटे अणु से जुड़कर बनने वाले यौगिक ___________कहलाते हैं।
उत्तर : पॉलीमर

31. गलने वाले प्लास्टिक को ___________कहते हैं।
उत्तर : थर्मोप्लास्टिक

32. जिनकी प्रकृति बदली नहीं जा सकती है उन्हें ___________ कहते हैं।
उत्तर : थर्मोंसेटिग प्लास्टिक

33. ___________एक प्राकृतिक पालीमर है।
उत्तर : शर्करा

34. PET___________ है।
उत्तर : पॉलीमर

35. ___________एक कीटनाशक है
उत्तर : एलड़्रन

36. प्रसाधन सामग्री ___________से बना होता है ।
उत्तर : संश्लेषित पदार्थ

37. चोट लगने से दर्द होने पर ___________देते हैं।
उत्तर : दर्द नाशक

38. अम्ल होने पर ___________देते हैं।
उत्तर : ऐंटासिड

39. जो वस्तुएँ प्रकृति में नष्ट नहीं होतीं उन्हें ___________कहते हैं।
उत्तर : जैव अभगुर

40. पैरासूट की रस्सी ___________से बने होते हैं ।
उत्तर : नायलॉन

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

41. ___________के प्रभाव से खाने की इच्छा नहीं होना तथा सिरदर्द होता है।
उत्तर : लेड

42. ___________ से हड्डियों के जोड़ में दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है।
उत्तर : कैडमियम

43. अपने परिवेश को साफ रखने के लिए पॉलि बैग की जगह का ___________ इस्तेमाल करना चाहिए।
उत्तर : जूट के बैग

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
1) पाती नींबू a) खट्टा
2) पका आम b) खट्टा मीठा
3) इमली c) नमकीन मीठा
4) कुम्हड़ा d) मीठा

उत्तर :

A B
1) पाती नींबू a) खट्टा
2) पका आम d) मीठा
3) इमली b) खट्टा मीठा
4) कुम्हड़ा c) नमकीन मीठा

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 2.

A B
1) नींबू a) टैनिक अम्ल
2) इमली b) फॉमिक अम्ल
3) चींटी के डंक c) टारटरिक अम्ल
4) सेब d) साइट्रिक अम्ल
5) चाय e) मैलिक अम्ल

उत्तर :

A B
1) नींबू d) साइट्रिक अम्ल
2) इमली c) टारटरिक अम्ल
3) चींटी के डंक b) फॉमिक अम्ल
4) सेब e) मैलिक अम्ल
5) चाय a) टैनिक अम्ल

प्रश्न 3.

तरल का नाम B pH
1) पित्तरस a) 6.02-7.05
2) रक्त b) 4.6-8.0
3) मूत्र c) 0.9-1.05
4) पाकस्थली का रस d) 7.35-7.45
5) लार e) 8.0-8.60

उत्तर :

तरल का नाम B pH
1) पित्तरस e) 8.0-8.60
2) रक्त d) 7.35-7.45
3) मूत्र b) 4.6-8.0
4) पाकस्थली का रस c) 0.9-1.05
5) लार a) 6.02-7.05

प्रश्न 4.

A B
1) पाउडर a) प्राकृतिक
2) दूथपेस्ट b) संश्लेषित
3) कागज c) प्रक्रिया
4) इरेजर d) मानव निर्मित
5) पेंसिल e) मानव निर्मित

उत्तर :

A B
1) पाउडर e) मानव निर्मित
2) दूथपेस्ट d) मानव निर्मित
3) कागज a) प्राकृतिक
4) इरेजर b) संश्लेषित
5) पेंसिल c) प्रक्रिया

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 5.

A B
1) बुखार a) एंटिसेप्टिक
2) बैक्टिरिया द्वारा संक्रमित होने पर b) जीवाणु नाशक
3) अम्ल c) पेनकिलर
4) लोहा घँस जाने पर d) ऐंटासिड
5) चोट लगने से दर्द होने पर e) ज्वर नाशक

उत्तर :

A B
1) बुखार e) ज्वर नाशक
2) बैक्टिरिया द्वारा संक्रमित होने पर b) जीवाणु नाशक
3) अम्ल d) ऐंटासिड
4) लोहा घँस जाने पर a) एंटिसेप्टिक
5) चोट लगने से दर्द होने पर c) पेनकिलर

 

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 11 Question Answer – यूरोप महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भूमध्य सागर यूरोप के किस तरफ है?
उत्तर :
दक्षिण में।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से कौन अलग करता है?
उत्तर :
जिबाल्टर जलडमरूमध्य।

प्रश्न 3.
यूरोप के उत्तर में कौन सा सागर स्थित है?
उत्तर :
उत्तरी सागर।

प्रश्न 4.
यूरोप व एशिया को मिलाकर क्या कहते हैं?
उत्तर :
यूरेशिया।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 5.
फ्रांस और स्विद्जरलैण्ड की सीमा पर कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है?
उत्तर :
आल्पस पर्वत श्रेणी।

प्रश्न 6.
काकेशस की सर्वोच्च चोटी का नाम बताओ।
उत्तर :
एल्बुर्ज।

प्रश्न 7.
सिसली द्वीप के प्रमुख ज्वालामुखी का क्या नाम है?
उत्तर :
एटना।

प्रश्न 8.
यूरोप महाद्वीप में किस तरह की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
समशीतोष्ण जलवायु।

प्रश्न 9.
विश्व के किस महाद्वीप में मरुस्थल नहीं पाया जाता है?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 10.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र की प्रमुख उपज क्या है?
उत्तर :
जलपाई।

प्रश्न 11.
रूढ़ प्रदेश की प्रमुख नदी कौन सी है?
उत्तर :
राइन नदी।

प्रश्न 12.
रूढ़ प्रदेश का प्रधान खनिज क्या है?
उत्तर :
कोयला।

प्रश्न 13.
रूढ़ क्षेत्र का प्रमुख उद्योग क्या है?
उत्तर :
लौह इस्पात।

प्रश्न 14.
लंदन किस नदी के किनारे बसा है?
उत्तर :
टेम्स नदी।

प्रश्न 15.
टेम्स की प्रमुख सहायक नदी का क्या नाम है?
उत्तर :
ली नदी।

प्रश्न 16.
यूरोप के किस देश में भूमध्यसागरीय वनस्पति पायी जाती है?
उत्तर :
इटली, स्पेन, फ्रांस।

प्रश्न 17.
लंदन बेसिन की मुख्य कृषि क्या है?
उत्तर :
सब्जी की खेती करना।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 18.
पोल्डर का क्या अर्थ है?
उत्तर :
समुद्र से छीनी गयी भूमि।

प्रश्न 19.
पोल्डर भूमि की प्रधान कृषि उपज क्या है?
उत्तर :
गेहूँ।

प्रश्न 20.
नीदरलैण्ड की राजधानी का नाम बताओ।
उत्तर :
एम्सटरडम ।

प्रश्न 21.
हीरा काटने एवं पॉलिश करने का उद्योग कहाँ विकसित है?
उत्तर :
एम्सटरडम।

प्रश्न 22.
किस महाद्वीप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहते हैं?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप को।

प्रश्न 23.
यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या कितनी है?
उत्तर :
54 देश।

प्रश्न 24.
किन देशों में स्टेप मैदान पाये जाते हैं?
उत्तर :
रूस और यूक्रेन।

प्रश्न 25.
नीदरलैण्ड किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 26.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ है?
उत्तर :
हेग शहर में।

प्रश्न 27.
रूढ़ औद्योगिक प्रदेश किस देश में स्थित है?
उत्तर :
जर्मनी।

प्रश्न 28.
यूरोप के किस भाग में आग्नेय पर्वत पाये जाते हैं?
उत्तर :
दक्षिण में।

प्रश्न 29.
यूरोप की मुख्य नदी का नाम बताओ।
उत्तर :
डेन्यूब।

प्रश्न 30.
यूरोप महाद्वीप की जलवायु को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर :
पाँच भागों में।

प्रश्न 31.
रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र की ऊँचाई मीटर में बताओ।
उत्तर :
240 मीटर।

प्रश्न 32.
रूढ़ प्रदेश में कौन सी जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
शीतल समशीतोष्ण जलवायु।

प्रश्न 33.
रूढ़ प्रदेश में ग्रीष्मकालीन तापमान कितना रहता है?
उत्तर :
15° से 20° से०।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 34.
एसेन किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
सीमेंट उद्योग।

प्रश्न 35.
लंदन कहाँ की राजधानी है?
उत्तर :
ग्रेट ब्रिटेन की

प्रश्न 36.
टेम्स किस प्रवाह क्षेत्र की प्रधान नदी है?
उत्तर :
लंदन प्रवाह क्षेत्र।

प्रश्न 37.
लंदन प्रवाह क्षेत्र में किस हवा के प्रभाव से पूरे वर्ष वर्षा होती है?,
उत्तर :
पथिमी हवा।

प्रश्न 38.
गिलफोर्ड शहर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
इंजीनियरिंग उद्योग।

प्रश्न 39.
रिडिग शहर किस उद्योग के लिए जाना जाता है?
उत्तर :
घिस्कुट उद्योग।

प्रश्न 40.
नीदरलैण्ड ने किस शताब्दी में पोल्डर भूमि तैयार करनी शुरू की थी ?
उत्तर :
ग्यारहवीं शताब्दी में।

प्रश्न 41.
पोल्डर क्षेत्र को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर :
तीन भागों में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 42.
पोल्डर भूमि की नमक की मात्रा को कम करने के लिए किस घास को उगाया जाता है?
उत्तर :
क्लोमर नामक घास।

प्रश्न 43.
पोल्डर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था कैसी है?
उत्तर :
उन्नतशील।

प्रश्न 44.
पोल्डरलैण्ड में खनिज तेल कहाँ पाया जाता है?
उत्तर :
दि हेग के पास।

प्रश्न 45.
पोल्डरलैण्ड में आबादी कैसी पायी जाती है?
उत्तर :
घनी जनसंख्या पायी जाती है।

प्रश्न 46.
किस उद्योग के कारण एम्सटरडम विश्व विख्यात है?
उत्तर :
हीरा काटने एवं पॉलिश करने के उद्योग।

प्रश्न 47.
टेम्स नदी किस सागर में गिरती है?
उत्तर :
उत्तरी सागर में।

प्रश्न 48.
नीदरलैण्ड में कौन फल सबसे अधिक उगाया जाता है?
उत्तर :
ट्यूलिप (Tulip)।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 49.
यूक्रेन शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर :
सीमा का प्रदेश।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
यूरोप महाद्वीप की सीमा एवं विस्तार का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
स्थिति : यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में 35° उत्तरी अक्षांश से 71° उत्तरी अक्षांश तथा 10° पथ्चिमी देशांतर से 65° पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।
सीमा एवं विस्तार : यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पथिम में अन्ध महासागर तथा दक्षिण में भूमध्यसागर है। पूर्वी सीमा पर यूराल पर्वत इसे एशिया से अलग करता है। यूराल पर्वत के अतिरिक्त यूरोप के पूर्व में यूराल नदी, कैस्पियन सागर तथा काकेशस पर्वत है।
यूरोप आस्ट्रेलिया के बाद विश्च का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। पश्चिम से पूर्व इसकी लम्बाई लगभग 5770 कि॰मी० तथा उत्तर से दक्षिण इसकी चौड़ाई लगभग 3850 किलोमीटर है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप की समृद्धि के क्या कारण हैं?
उत्तर :
आर्थिक, व्यापारिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में यूरोप महाद्वीप के अग्रगण्य होने के निम्नलिखित कारण हैं।

  1. यूरोप की महानता का वास्तविक श्रेय यहाँ की उत्तम भौगोलिक स्थिति को है। यह संसार के मध्य में स्थित है।
  2. यह महाद्वीप तीन तरफ से समुद्रों से धिरा है। समुद्री प्रभाव के कारण यहाँ की जलवायु सम है।
  3. यहाँ का समुद्री तट कटा-फटा है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में सबसे लम्बा है। यहाँ समुद्री तट-रेखा अत्यन्त कटी-फटी है जिससे इसमें अनेक खाड़ियाँ हैं। अत: यहाँ उत्तम प्राकृतिक बन्दरगाह पाये जाते हैं।
  4. यूरोप में मानव निवास तथा कृषि योग्य भूमि की अधिकता है। अतः यहाँ कृषि एवं उद्योग दोनों का समान रूप से विकास हुआ है।
  5. यहाँ खनिज पदार्थों की अधिकता है। यहाँ का मुख्य खनिज कोयला एवं लोहा है जिसे उद्योग-धन्धों का विकास हुआ है।
  6. वैज्ञानिक प्रगति में यह महाद्वीप आगे रहा है जिससे यहाँ की औद्योगिक उन्नति को लाभ पहुँचा है।
  7. यूरोप उपनिवेशों की एक अच्छी सुविधा थी जिससे यहाँ के निर्मित माल आसानी से बिकते थे और इस कारण यहाँ उद्योग उन्नति कर गये हैं।

प्रश्न 3.
डेन्यूब और वोल्गा नदियों की विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर :
डेन्यूब नदी : डेन्यूब नदी यूरोप की सबसे प्रसिद्ध नदी है। यह नदी ब्लैक फॉरिस्ट पर्वत से निकलती है और 2849 किलोमीटर यूरोप के आठ देशों से प्रवाहित होती हुई कालासागर में गिरती है। कई देशों से प्रवाहित होने के कारण इस नदी को अंतर्राष्ट्रीय नदी कहा जाता है।
वोल्गा : वोल्गा यूरोप की सबसे लम्बी नदी है। इसकी लम्बाई 3687 किलोमीटर है। यह नदी रूस के वाल्डाई पर्वत से निकलती है तथा कैस्पियन सागर में गिरती है। इस प्रकार वोल्गा एक अंतः प्रवाह बनाती है। अतः इसे अंतः प्रवाहित नदी कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 4.
पोल्डर भूमि के प्रसिद्ध नगर एवं बंदरगाह का वर्णन करो।
उत्तर :
दि हेग नीदरलैण्ड की राजधानी एवं प्रसिद्ध औद्योगिक केन्द्र है। एम्सटरडम एक प्रसिद्ध व्यापारिक केन्द्र तथा नीदरलैण्ड का एक बड़ा नगर है। राइन नदी के मुहाने पर स्थित राटरडम एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह तथा औद्योगिक केन्द्र है। यहाँ बहुत बड़ा शिपयार्ड तथा खनिज तेल शोधन का कारखाना है।

प्रश्न 5.
पोल्डर भूमि किस प्रकार तैयार की जाती है ?
उत्तर :
पहले अत्यंत गहरे जलभूमि और सागर के कुछ भाग को चारो ओर से मिट्टी अथवा कंक्रीट के बाँध बनाकर घेर दिया जाता है। इस बाँध के भीतर से जल को निकालने के लिए एक नाला रहता है। इसके बाद इस घेरे हुए जलभूमि को पंप की सहायता से कीचड़ पानी से भरा जाता है। जल भूमि के भर जाने के बाद ऊपर का जल पंप की सहायता से नाले से समुद्र में फेंक दिया जाता है। जब पानी सूख जाता है तो उस जमीन को कुछ वर्ष छोड़ दिया जाता है। लवणमुक्त करने के लिए यहाँ कुछ वर्ष विभिन्न पशु खाद (हेक्लीयर) की खेती और पशुपालन किया जाता है। जब जमीन कृषि योग्य होती है तो सूर्यमुखी ट्यूलिप इत्यादि खाद्य एवं फलों की कृषि होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश 1

प्रश्न 6.
रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर :
जर्मनी के उत्तरी-पथिमी भाग में राइन और रूढ़ नदियों के संगम के समीपवर्ती 80 किलोमीटर की लम्बाई तथा 40 किलोमीटर चौड़ाई में फैले हुए क्षेत्र को रूर प्रदेश कहते हैं। औद्योगिक दृष्टि से बहुत अधिक विकसित होने के कारण इसे रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र कहते हैं। इस क्षेत्र के उत्तर में लिथो नदी, दक्षिण में रूर नदी, पश्चिम में राइन नदी तथा पूर्व में आयर की उच्च भूमि स्थित है।

प्रश्न 7.
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वतों का नाम बताओ।
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वत निम्नलिखित हैं –
आल्स पर्वत, एटलस पर्वत, पीरेनीज पर्वत, काकेशस पर्वत एवं हार्ज पर्वत आदि।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 8.
यूरोप के प्राकृतिक परिवेश का वर्णन करो।
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद इसके प्राकृतिक वैचित्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। दक्षिण में भूमध्यसागर के उपकुल से उत्तर सागर के तट के किनारे एवं पूर्व में यूराल पर्वत से पश्चिम में अटलांटिक महासागर के उपकुल तक विभिन्न प्रान्तों में बर्फ से ढँके पर्वत विशाल भूमि, घना पाईन के वन चारों तरफ फैले हुए है। यूरोप के अधिकांश क्षेत्र समतल भूमि होने के कारण यहाँ ऊँची मालभूमि, नीची भूमि एवं पर्वतीय क्षेत्र भी है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
यूरोप महाद्वीप की भौगोलिक स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया महाद्वीप के उत्तर में पथ्चिम स्थित यूरोप महाद्वीप का उत्तर-दक्षिण विस्तार 70° उत्तरी अक्षांश से 30° उत्तरी अक्षांश तथा पूर्व पथ्चिम विस्तार 65° पूर्वी देशांतर से 9 % प्पश्चिमी देशांतर तक है। यूरोप का क्षेत्रफल 1 करोड़ 6 लाख वर्ग किलोमीटर है जो एशिया के क्षेत्रफल का चौथाई तथा विश्व के क्षेत्रफल का 14 वाँ भाग है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का विश्व में छठवाँ स्थान है। केवल ओशेनिया महाद्वीप ही यूरोप से छोटा है।

यूरोप के उत्तर में उत्तरी हिन्द महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर, एजोब सागर एवं काकेशस पर्वत है। पश्चिम में अटलांटिक महासागर एवं पूर्व में एशिया महाद्वीप है। यूराल पर्वत, यूराल नदी एवं कैस्पियन सागर इसे एशिया महाद्वीप से अलग करते हैं। दक्षिण-पश्चिम में जिब्बाल्टर जल-प्रणाली इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करती है। तीन तरफ से महासागरों से घिरा होने एवं एक तरफ से स्थल भाग से जुड़ा होने के कारण यूरोप महाद्वीप का आकार एक विशाल प्रायद्वीप जैसा है।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप के महत्व पर प्रकाश डालो।
उत्तर :
यूरोप की विश्व के स्थल में मध्यवर्ती स्थिति होने के कारण एशिया एवं उत्तरी अमेरिका के देशों के साथ व्यापारिक संबंध अच्छा है। इसके पश्चिम में स्थित अटलांटिक महासागर विश्व का व्यस्तम महासागर है। यूरोप का लगभग 90 प्रतिशत भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु में मानव की कार्यक्षमता अंधिक रहती है। यहाँ की जलवायु कृषि एवं उद्योग दोनों के लिए अनुकूल है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश 2

यूरोप का समुद्र तट अत्यन्त कटा-फटा है। इसके तट पर वाल्टिक सागर, उत्तर सागर, आयरिस सागर, इंग्लिश चैनल, भूमध्य सागर, कालासागर एवं ऐजोब सागर के अतिरिक्त असंख्य छोटी-बड़ी खाड़याँ है जो महादेश के भीतरी भागों तक चली गयी हैं। इन खाड़ियों में बोथानिया की खाड़ी बिस्के की खाड़ी, एड्रियाटिक सागर एवं एजियन सागर उल्लेखनीय है। यूरोप के समुद्र तट पर इन खाड़ियों एवं सागरों से घिरे हुए असंख्य द्वीप एवं प्रायद्वीप स्थित है। द्वीपों में ग्रेट बिटेन, आयरलेण्ड, कार्सिका सार्डीनिया एवं सिसली तथा प्रायद्वीपों में स्केण्डीनेविया, इटली यूनान और वाल्कन प्रायद्वीप उल्लेखनीय हैं।

इन्हीं प्रायद्वीपों के कारण यूरोप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है। समुद्र तट कटा-फटा होने के कारण प्राकृतिक बन्दरगाहों की स्थापना एवं विकास सहज है। रूस को छोड़कर यूरोप के सभी देशों में समुद्री प्रभाव के कारण सम जलवायु पायी जाती है। यूरोप के पथ्धिमी तट पर गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा प्रवाहित होती है। अत: यूरोप का उत्तरी-पश्चिमी तट ऊँचे अक्षांशों में स्थित होते हुए भी वर्ष भर यातायात के लिए खुला रहता है।

आदर्श स्थिति के कारण ही यांत्रिक एवं औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात यूरोप में हुआ। यहाँ के साहसी नाविकों ने नई दुनिया की खोज की, यूरोपीय देशों ने विश्व के विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक संपर्क स्थापित किये एवं धीरे-धीरे राजसत्ता हासिल कर अपने उपनिवेश स्थापित किये।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 3.
पोल्डर भूमि की भूप्रकृति एवं जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति : पोल्डर का अर्थ है समुद्र से छीनी गयी भूमि। इस भाग का बहुत बड़ा भूभाग सागर सतह से भी नीचा है । समुद्री जल को आंतरिक भागों में आने से रोकने के लिए देश के पथ्थिम भाग में ऊँचे-ऊँचे बाँध बनाये गये हैं। इन बाँधों को डाइक (Dyke) कहते हैं। हॉलैण्ड की भूमि प्राय: चौरस है। यहाँ दो प्रकार की भूमि मिलती है। देश के उत्तरी भाग में स्थित ज्वीडर जी (Zuider Zee) नामक झील के पानी को बाहर निकाल कर अच्छी पोल्डर भूमि प्राप्त की गयी है। दूसरी वह भूमि है जो सागर सतह से भी नीची है।
जलवायु : नीदरलैण्ड में समुद्र के प्रभाव से गर्मी में कम गर्मी पड़ती है। परन्तु जाड़े में स्थल के प्रभाव के कारण अधिक जाड़ा पड़ता है। वर्षा वर्ष भर होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 75 सेन्टीमीटर है।

प्रश्न 4.
रूढ़ प्रदेश के औद्योगिक विकास के कारण क्या हैं?
उत्तर :
रूढ़ प्रदेश के औद्योगिक विकास के कारण : रूढ़ औद्योगिक प्रदेश के विकसित होने के निम्नलिखित कारण हैं –

  1. रूढ़ नदी घाटी के वेस्टफालिया क्षेत्र से ही उत्तम किस्म का कोकिंग कोयला मिल जाता है।
  2. यहाँ रेललाईन एवं सड़कों का जाल बिछा हुआ है। प्रत्येक औद्योगिक नगर को नदी अथवा सड़क यातायात की सुविधा प्राप्त है।
  3. लोहा फ्रांस के लारेन क्षेत्र से तथा स्वीडेन से मँगा लिया जाता है।
  4. कपास, ऊन तथा कच्चा रेशम का आयात विदेशों से कर लिया जाता है।
  5. इस प्रदेश के दक्षिण में उपजाऊ कृषि प्रदेश तथा वन प्रदेश है जिनसे आवश्यक कच्चे माल मिल जाते हैं।
  6. नदियों से स्वच्छ जल उपलब्ध है।
  7. रासायनिक पदार्थ आसानी से मिल जाते हैं।
  8. जर्मनी के लोगों ने विज्ञान तथा तकनीकी विधा में उच्चकोटि की दक्षता प्राप्त कर ली है।
  9. जनसंख्या सघन होने के कारण यह क्षेत्र एक व्यापक बजार भी है।
  10. यहाँ की समशीतोष्ण जलवायु लोगों को फुर्तीला तथा बुद्धिमान बनाती है।

प्रश्न 5.
लंदन बेसिन की औद्योगिक उत्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर :
लंदन बेसिन की औद्योगिक उत्नति के निम्नलिखित कारण हैं :-
उत्तम बन्दरगाह : लंदन टेम्स नदी की एस्चुअरी पर स्थित है। अतः यहाँ पानी की गहराई अधिक है जिससे बड़ेबड़े जहाज आसानी से देश के भीतरी भागों तक पहुँच जाते हैं। अतः यहाँ कच्चे मालों को मँगाने तथा निर्मित मालों को निर्यात करने की सुविधा है।
यातायत की सुविधा : यद प्रदेश सड़कों, रेलों तथा जल मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। अत: यातायात की सुविधा है।
शक्ति के साधनों की सुविधआ : यहाँ सस्ती जल विद्युत उपलब्ध हो जाती है। अणु शक्ति का भी विकास हुआ है जिससे शक्ति के साधनों की कमी नहीं है।
उपयुक्त जलवायु : इस भाग की जलवायु समशीतोष्ण है जिससे यहाँ के निवासियों की शुरीरिक एवं मानसिक कार्यक्षमता अधिक है।
घनी जनसंख्या : इस भाग में जनसंख्या अत्यंत घनी है जिससे यहाँ सस्ते श्रमिकों तथा विस्तृत बाजार की सुविधा प्राप्त है।
पूँजी की सुविधा : यहाँ बैकिंग की सुविधा अच्छी है। अतः उद्योग को चलाने के लिए पूँजी की कमी नहीं है।
पूर्व उपनिवेश की सुविधा : कुछ वर्ष पहले विश्व के विभिन्न देशों में ब्रिटिश साम्राज्य फैला था। आज भी उन देशों के साथ ब्रिटेन का संबंध बना हुआ है। अत: लंदन को इन देशों से कच्चा माल तो मिलता ही है, ये देश इस क्षेत्र में निर्मित सामानों के लिए उत्तम बाजार भी है।

प्रश्न 6.
यूक्रेन क्षेत्र की भू-प्रकृति तथा जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति (Physical Features) : सम्पूर्ण यूक्रेन प्रदेश एक समतल परन्तु लहरदार मैदान है। जिस पर डॉन (Don), नीपर (Dnieper) और निस्टर (Dniaster) नदियाँ बहती हैं। हिम-युग में यह मैदान हिमाच्छादित था। हिमनदी ने इस प्रदेश को काँट-छाँट कर निम्न कर दिया है। पूर्व में वाल्डाइ की पहाड़ियों की ओर ऊँचाई बढ़ती गयी है। सभी नदियाँ वाल्डाई की पहाड़ियों से निकलती हैं। डान नदी एजोब सागर में तथा नीपर काला सागर में गिरती है।

जलवायु (Climate) : समुद्र से दूर होने के कारण इस प्रदेश की जलवायु विषम है। ग्रीष्मकाल में काफी गर्मी पड़ती है जबकि औसतन तापक्रम 20° C रहता है। जाड़े में कठोर जाड़ा पड़ता है और तापक्रम हिमांक से नीचे गिर जाता है। वर्षा कम होती है। अधिकांश वर्षा बसन्त काल में तूफानों से होती है। पथिम से पूर्व जाने पर वर्षा की मात्रा कम होती जाती है और शीतकाल की कठोरता बढ़ती जाती है। उत्तरी भाग में 50 सेमी॰ वर्षा होती है। परन्तु दक्षिण एवं पूर्व की ओर 15 से 20 सेमी॰ वर्षा होती है। जाड़े में हिमपात होता है और उत्तरी भाग में 25 सेंमी॰ मोटी वर्फ की तह जम जाती है। इस प्रकार यहाँ स्टेप तुल्य जलवायु पायी जाती है।.

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 7.
यूक्रेन में उद्योग-धन्धों की उत्रति का क्या कारण है ?
उत्तर :
यूक्रेन की औद्योगिक उन्नति के निम्नलिखइत कारण हैं –
कच्चे माल की सुविधा : यह यूरोप का प्रमुख कृषि क्षेत्र है। अतः यहाँ पर कृषि पर आधारित उद्योगों के लिए कपास एवं चुकन्दर आदि कच्चे माल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही यहाँ कोयला, लोहा, मैंगनीज आदि खनिज पदार्थ भी पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। अत: यहाँ धातु सम्बन्धी उद्योगों के लिए कच्चे माल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
शक्ति के साधनों की सुविधा : नीपर, निस्टर आदि नदियों से पर्याप्त मात्रा में जलविद्युत उत्पन्न की जाती है। नीपर नदी पर निम्रोपेट्रोवस्क स्थान पर बाँध बना कर अपार जलविद्युत शक्ति का उत्पादन किया जाता है। बाकू मैकाप तथा ग्रोजनी में खनिज तेल पाया जाता है साथ ही डोनेज बेसिन तथा नीपर बेसिन से पर्याप्त कोयला भी प्राप्त होता है। इस प्रकार यहाँ शक्ति के साधनों की सुविधा है।
यातायात की सुविधा : मैदानी भाग होने से यातायात के साधनों का विकास अधिक हुआ है। यूक्रेन में रेलमागों एवं सड़कों की अधिकता है। साथ ही यहाँ नीपर, निस्टर आदि नदियों से जल ग्यातायात की सुविधा है।
बन्दरगाह की सुविधा : ओडेसा, रोस्टीव आदि बन्दरगाहों से आयात एवं निर्यात की सुविधा है।
घनी जनसंख्या की सुविधा : यहाँ की जनसंख्या सघन है। अत: सस्ते तथा कुशल श्रमिकों तथा बाजार की सुविधा है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार यूरोप महाद्वीप का विश्व में स्थान है-
(a) पहला
(b) छठवाँ
(c) तीसरा
उत्तर :
(b) छठवाँ

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है-
(a) एलबुर्ज
(b) रॉकी
(c) आल्स
उत्तर :
(a) एलबुर्ज

प्रश्न 3.
यूरोप महाद्वीप की जलवायु है-
(a) मानसून
(b) शीत
(c) समशीतोष्ण
उत्तर :
(c) समशीतोष्ण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 4.
यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है-
(a) डेन्यूब
(b) वोला
(c) राइन
उत्तर :
(a) डेन्यूब

प्रश्न 5.
पोल्डर भूमि जिस देश में है, वह है-
(a) बिटेन
(b) हॉलैण्ड
(c) जर्मनी
उत्तर :
(b) हॉलैण्ड

प्रश्न 6.
लंदन किस नदी के किनारे बसा है-
(a) टेम्स
(b) राईन
(c) नीपर
उत्तर :
(a) टेम्स

प्रश्न 7.
लंदन राजधानी है-
(a) टेम्स की
(b) ग्रेट ब्रिटेन की
(c) कोरिया की
उत्तर :
(b) ग्रेट बिटेन की

प्रश्न 8.
रूढ़ प्रदेश स्थित है-
(a) फ्रांस में
(b) जर्मनी में
(c) जापान में
उत्तर :
(b) जर्मनी में

प्रश्न 9.
रूढ़ प्रदेश का प्रमुख उद्योग है-
(a) लौह इस्पात उद्यग
(b) जूट उद्योग
(c) सूती वस्त उद्योग
उत्तर :
(a) लौह इस्पात उद्यग

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 10.
यूरोप महाद्वीप के शीतोष्ण घास के मैदान को कहते हैं-
(a) प्रेयरी
(b) वेल्ड
(c) स्टेपी
उत्तर :
(c) स्टेपी

प्रश्न 11.
इटली, स्पेन, फ्रांस में जलवायु पायी जाती है-
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु
(b) टुण्ड़ा जलवायु
(c) शीतोष्ण जलवायु
उत्तर :
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु

प्रश्न 12.
रूढ़ क्षेत्र की प्रधान नदी है-
(a) राइन
(b) लूनी
(c) डेन्यूब
उत्तर :
(a) राइन

प्रश्न 13.
रूढ़ प्रदेश में प्रधान खनिज है-
(a) लोहा
(b) कोयला
(c) सोना
उत्तर :
(b) कोयला

प्रश्न 14.
रूढ़ प्रदेश प्रसिद्ध है-
(a) कागज उद्योग के लिए
(b) इस्पात उद्योग के लिए
(c) मोटरगाड़ी उद्योग के लिए
उत्तर :
(c) मोटरगाड़ी उद्योग के लिए

प्रश्न 15.
झीलों का देश कहते हैं-
(a) जर्मनी को
(b) फिनलैण्ड को
(c) स्पेन को
उत्तर :
(b) फिनलैण्ड को

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 16.
यूरोप महाद्वीप में कुल देशों की संख्या है-
(a) 50
(b) 40
(c) 54
उत्तर :
(c) 54

प्रश्न 17.
यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है-
(a) आल्पस पर्वत
(b) रॉकी पर्वत
(c) यूराल पर्वत
उत्तर :
(a) आल्पस पर्वत

प्रश्न 18.
समुद्र से छीनी गई भूमि को कहते हैं-
(a) पोल्डरलैण्ड
(b) फिनलैण्ड
(c) नीदरलैण्ड
उत्तर :
(a) पोल्डरलैण्ड

प्रश्न 19.
नीदरलैण्ड में समुद्र के पानी को रोकने के लिए बनाये गये बांधों को कहते हैं-
(a) पोल्डर
(b) डाइक
(c) बेसिन
उत्तर :
(b) डाइक

प्रश्न 20.
यूरोप में विश्व की जनसंख्या निवास करती है-
(a) 1 / 4
(b) 1 / 10
(c) 1 / 5
उत्तर :
(a) 1 / 4

प्रश्न 21.
यूरोप का समुद्री तट है-
(a) सपाट
(b) कटाफटा
(c) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) कटाफटा

प्रश्न 22.
इटली के मध्य भाग में पर्वत श्रेणी स्थित है-
(a) पिनाइन श्रेणी
(b) एपिनाइन श्रेणी
(c) आल्स श्रेणी
उत्तर :
(b) एपिनाइन श्रेणी

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 23.
यूक्रेन क्षेत्र की मिट्टी है-
(a) लाल
(b) काली
(c) दोमट
उत्तर :
(b) काली

प्रश्न 24.
क्रिवोईराग में खानें हैं –
(a) कच्चा लोहा की
(b) कोयला की
(c) मैंगनीज की
उत्तर :
(a) कच्चा लोहा की

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. क्षेत्रफल के अनुसार यूरोप का विश्व में _______ स्थान है।
उत्तर : छठा

2. ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी _______ है।
उत्तर : लंदन

3. फ्रांस की सबसे लंबी नदी _______ है।
उत्तर : सीन

4. यूरोप की जलवायु _______ प्रकृति की है।
उत्तर : समशीतोष्ण

5. यूरोप के घास के मैदान को _______ कहा जाता है।
उत्तर : स्टेप

6. रूढ़ क्षेत्र की प्रधान नदी _______ है।
उत्तर : राइन

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

7. रूढ़ प्रदेश की जलवायु _______ प्रकृति की है।
उत्तर : शीलल समशितोष्ण

8. _______ रूढ़ अंचल का प्रधान खनिज है।
उत्तर : कोयला

9. _______ रूढ़ अंचल का प्रमुख उद्योग है ।
उत्तर : लौह इस्पात

10. _______ लौह इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : डुइस वर्ग

11. लंदन के उत्तर में _______ स्थित है।
उत्तर : उत्तरी सागर

12. _______ लंदन का प्रमुख एयरपोर्ट है।
उत्तर : हिथो

13. लंदन _______ नदी के किनारे बसा हुआ है।
उत्तर : टेम्स

14. ला _______ नदी की प्रधान उप नदी है।
उत्तर : टेम्स

15. पुनर्निर्यात बंदरगाह _______ को कहा जाता है।
उत्तर : लंदन

16. समुद्र से उद्धार की गई भूमि को _______ भूमि कहा जाता है।
उत्तर : पोल्डर

17. डेन्यूब को _______ नदी कहा जाता है।
उत्तर : अंतराष्ट्रीय

18. ब्लैक फॉरेस्ट _______ का उद्गम स्थान है।
उत्तर : डेन्यूब

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

19. राइन नदी _______ सागर में गिरती है।
उत्तर : उत्तरी

20. पोल्डर भूमि में उद्योग और _______ व्यवस्था काफी उन्नतशील है।
उत्तर : परिवहन

21. यूरोप की डेन्यूब _______ नदी है।
उत्तर : अंतराष्ट्रीय

22. इंग्लैण्ड का लंदन विश्व विख्यात _______ बंदरगाह है।
उत्तर : पुनर्निर्यात

23. पोल्डर भूमि का निर्माण _______ के निवासियों ने किया है।
उत्तर : हॉलैण्ड

24. जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र _______ है।
उत्तर : रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र

25. इटली का प्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत _______ है।
उत्तर : विसुवियस

26. लंदन प्रवाह क्षेत्र में _______ बहती है।
उत्तर : टेम्स नदी

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. विश्ष की सबसे पहले औद्योगिक क्रांति का शहर लंदन है।
उत्तर : (सही)

2. काकेशस की सर्वोच्च चोटी एलबुर्ज (5642 मी०) है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

3. यूरोप की मुख्य नदियों का उद्गम स्रोत भलडाई पहाड़ी क्षेत्र है।
उत्तर : (सही)

4. यूरोप की जलवायु समशीतोष्ण प्रकृति की है।
उत्तर : (गलत)

5. सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र पथ्थिमी यूरोपीय एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्र है।
उत्तर : (सही)

6. टुण्ड़ा जलवायु क्षेत्र वर्ष भर ठंडा नहीं बना रहता है।
उत्तर : (सही)

7. यूरोप विश्च का छठवाँ बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : (सही)

8. उत्तर में पर्वत क्षेत्र के मध्य आलप्स पर्वत श्रेणी है।
उत्तर : (गलत)

9. काकेशस पर्वत की उच्च चोटी एलबुर्ज यूरोप की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : (सही)

10. राइन फ्रांस की दीर्घतम नदी है।
उत्तर : (सही)

11. सीन यूरोप का व्यस्ततम आंतरिक जलमार्ग है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

12. पो नदी इटली की दीर्घतम नदी है।
उत्तर : (गलत)

13. यूरोप के उत्तरी क्षेत्र में नार्वे में पूरे साल तीव्र सर्द मौसम रहता है।
उत्तर : (सही)

14. स्टेप तृणभूमि में ग्रीष्मकालीन उष्णता 21°-27° से० रहती है।
उत्तर : (गलत)

15. रूढ़ शिल्पांचल का क्षेत्रफल 4600 वर्ग कि॰मी॰ है।
उत्तर : (सही)

16. रूढ़ प्रदेश की औसत ऊँचाई 270 मीटर है।
उत्तर : (गलत)

17. रूढ़ प्रदेश की जलवायु समशीतोष्ण है।
उत्तर : (सही)

18. रूढ़ प्रदेश की परिवहन व्यवस्था उन्नतशील है।
उत्तर : (गलत)

19. रूढ़ प्रदेश के शहरों के आस-पास मिश्रित खेती पद्धति से कृषि कार्य होता है।
उत्तर : (सही)

20. लंदन प्रवाह क्षेत्र का आयतन 8000 वर्ग कि॰मी॰ है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

21. नीदरलैण्ड में प्रायः 3000 से ज्यादा छोटे-बड़े पोल्डर हैं।
उत्तर : (सही)

22. पोल्डर भूमि की आबादी विरल है।
उत्तर : (सही)

23. पोल्डर भूमि का प्रधान शहर एम्टरडम है।
उत्तर : (सही)