WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

Students should regularly practice West Bengal Board Class 7 Hindi Book Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए to reinforce their learning.

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 Question Answer – पापा खो गए

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए-

प्रश्न 1.
खंभा अपनी तबीयत को किसका बना कहता है?
(क) लकड़ी का
(ख) लोहे का
(ग) पीतल का
(घ) अल्यूमिनियम का
उत्तर :
(ख) लोहे का

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 2.
लाल ताऊ किसे कहा गया है?
(क) पेड़ को
(ख) खंभे को
(ग) लेटर बाक्स को
(घ) कौआ को
उत्तर :
(ग) लेटर बाक्स को

प्रश्न 3.
सभी वस्तुएँ छोटी लड़की को क्या करती है?
(क) निरीक्षण
(ख) संरक्षण
(ग) आरक्षण
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) संरक्षण

प्रश्न 4.
“पापा खो गए'” किसकी रचना है ?
(क) इरफान हबीब
(ख) विजय तेंदुलकर
(ग) लक्ष्मीनारायण लाल
(घ) विष्यु प्रभाकर
उत्तर :
(ख) विजय तेंदुलकर

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 5.
‘पापा खो गए” ‘ किस विधा की रचना है ?
(क) कहानी
(ख) नाटक
(ग) एकांकी
(घ) उपन्यास
उत्तर :
(ग) एकांकी

प्रश्न 6.
विजय तेंदुलकर का जन्म कब हुआ था ?
(क) सन् 1925 में
(ख) सन् 1926 में
(ग) सन् 1927 में
(घ) सन्. 1928 में
उत्तर :
(घ) सन् 1928 में

प्रश्न 7.
खंभे ने पेड़ को अभिवादन कैसे किया ?
(क) राम राम राम!
(ख) नमस्कार
(ग) नमस्ते
(घ) जय श्री राम
उत्तर :
(क) राम राम राम!

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 8.
पेड़ के अनुसार आजकल रात कैसी होती है ?
(क) आंददायक
(ख) शांत
(ग) बोरियत से भरी
(घ) उत्तेजक
उत्तर :
(ग) बोरियत से भरी

प्रश्न 9.
यहाँ पर सबसे पुराना कौन है ?
(क) पेड़
(ख) खंभा
(ग) लेटरबाक्स
(घ) कौआ
उत्तर :
(क) पेड़

प्रश्न 10.
दोहा कौन गुनगुनाता रहता है ?
(क) पेड़
(ख) खंभा
(ग) लेटरबाक्स
(घ) कौआ
उत्तर :
(ग) लेटरबक्स

प्रश्न 11.
आदमी कौन है ?
(क) राहगीर
(ख) बच्चा उठानेवाला
(ग) पुलिस
(घ) डॉक्टर
उत्तर :
(ख) बच्चा उठानेवाला

प्रश्न 12.
कौआ को कौन जगाता है ?
(क) पेड़
(ख) लेटरबाक्स
(ग) राहगीर
(घ) खंभा
उत्तर :
(क) पेड़

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 13.
कौन झुक पाने में असमर्थ है ?
(क) पेड़
(ख) लेटरबाक्स
(ग) कौआ
(घ) खंभा
उत्तर :
(घ) खंभा

प्रश्न 14.
बार-बार कौन नाचता है ?
(क) कौआ
(ख) लेटरबाक्स
(ग) खंभा
(घ) पोस्टर पर बनी नृत्यांगना
उत्तर :
(घ) पोस्टर पर बनी नृत्यांगना

प्रश्न 15.
किसने कहा मुझे डर लग रहा है ?
(क) लेटरबाक्स
(ख) लड़की
(ग) पेड़
(ग) खंभा
उत्तर :
(ख) लड़की

प्रश्न 16.
कौन भजन की एक लाइन गाता है ?
(क) लेटरबाक्स
(ख) लड़की
(ग) कौआ
(घ) पेड़
उत्तर :
(क) लेटरबाक्स

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 17.
किससे बिलकुल बैठा नहीं जाता ?
(क) लड़की
(ख) पेड़
(ग) खंभा
(घ) लेटरबाक्स
उत्तर :
(ग) खंभा

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

प्रश्न 1.
पेड़ किसका कोट पहनता है?
उत्तर :
पेड़ अपने पत्तों का कोट पहनता है।

प्रश्न 2.
पेड़ को रात में बोरियत क्यों होती है?
उत्तर :
पेड़ को रात में बोरियत होती है, क्योंकि रातें जल्दी बीतने में ही नहीं आती। कभी-कभी आसमान से बिजली भी गिरती है। बारिश में वह भयभीत होकर रातें बिताता है।

प्रश्न 3.
परीक्षित लड़के को क्या अच्छा लगता है?
उत्तर :
कक्षा की पढ़ाई में परीक्षित का ध्यान बिल्कुल नहीं रहता। उसे कक्षा से गायब रहकर खेलना ज्यादा अच्छा लगता है।

प्रश्न 4.
घुँघरुओं की आवाज कब होती है?
उत्तर :
पोस्टर पर बनी नाचने वाली का संतुलन जब बिगड़ जाता है तब घुँचरुओं की आवाज होती है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 5.
नाटक में सभी पात्रों ने लड़की को दुष्ट आदमी से कैसे बचाया?
उत्तर :
नाटक में सम नाटक के सभी पात्र सरकते-सरकते उस दुष्ट आदमी के रास्ते में आकर लड़की की रक्षा करने लगते हैं। लड़की दुष्ट आदमी के हाथ नहीं लगती। तभी कौआ, खंभा, पेड़, लेटर बाक्स सभी भूत-भूत चिल्लाने लगते हैं। वह आदमी घबराकर भाग जाता है। इस प्रकार सभी पात्रों लड़की को बचाया।

प्रश्न 6.
लेटरबाक्स चिट्ठियाँ क्यों पढ़ता है ?
उत्तर :
लेटरबाक्स अपनी बोरियत दूर करने के लिए दूसरों की चिट्वियाँ पढ़ता है।

प्रश्न 7.
आदमी किसे लेकर आया है ?
उत्तर :
आदमी एक छोटी सी लड़की को उठाकर (अपहरण करके) लाया है।

प्रश्न 8.
आदमी थोड़ी देर के लिए लड़की को रखकर कहाँ चला जाता है ?
उत्तर :
आदमी को बहुत जोर की भूख लगी है, इसी कारण वह भोजन की तलाश में जाता है।

प्रश्न 9.
दिन कैसे बीत जाता है ?
उत्तर :
दिन जैसे-तैसे हड़बड़ी में बीत जाता है।

प्रश्न 10.
लड़की आदमी से घबड़ाकर कहाँ छिप जाती है ?
उत्तर :
लड़की आदमी से घबड़ाकर पेड़ के पीछे छिप जाती है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 11.
लेटरबाक्स के अनुसार छोटी लड़की को क्या मालूम नहीं है ?
उत्तर :
उसे अपने घर का पता-ठिकाना ही नहीं मालूम, अपनी गली का नाम तक नहीं बता सकती । उस बेचारी को अपने पापा का नाम भी नहीं मालूम।

बोधमूलक प्रश्नोत्तर 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

प्रश्न 1.
पेड़ और खंभे में किस प्रकार की दोस्ती हुई?
उत्तर :
एक दिन आँधी-पानी में खंभा पेड़ के ऊपर गिरा, पर पेड़ खड़ा था। इसलिए कुछ संभल गया। पेड़ ने खंभे को ऊपर ही ऊपर झेल लिया। यद्यापि पेड़ भी जखी हो गया। इस प्रकार खंभे का घमंड खत्म हो गया और दोनों में दोस्ती हो गई।

प्रश्न 2.
लेटर बाक्स हेडमास्टर होने की इच्छा क्यों प्रकट करता है?
उत्तर :
लेटर बाक्स हेडमास्टर के पत्र को पढ़कर सोचने लगता है कि कितनी मेहनत करके पापा लोग फीस देते हैं। पर बच्चे कक्षा में गायब रहकर बंटे खेलते हैं, यह बिल्कुल अनुचित है। अतः परीक्षित जैसे लड़कों के होश ठिकाने लगाने के लिए लेटर बाक्स हेडमास्टर होने की इच्छा प्रकट करता है।

प्रश्न 3.
नाटक में आप किसे सबसे अधिक बुद्धिमान पात्र समझते हैं और क्यों?
उत्तर :
नाटक में सबसे अधिक बुद्धिमान पात्र कौआ को समझा जा सकता है। कौआ सबसे अधिक समझदार है। वह सभी पात्रों को संकेत से उचित निर्देश देता है। लड़की को बचाने और दुष्ट आदमी को भगाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कौआ ही पेड़ तथा खंभे को निर्देश देता है कि पेड़ लड़की पर घनी छाया करता रहे, खंभा टेढ़ा होकर खड़ा रहे। पुलिस दुर्घटना समझकर आएगी और लड़की के घर का पता लगाएगी। लेटर बाक्स को भी वह पापा खो गए हैं, लिखवाता है और घोषणा कराता है कि जिसे बच्ची के पापा मिल जाए यहाँ ले आए। इस प्रकार कौए की बुद्धिमानी से बच्ची बच सकी।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 4.
लड़की के पापा का पता लगाने के लिए सभी पात्रों ने क्या किया?
उत्तर :
कौआ की योजना के अनुसार पेड़ ने लड़की पर घनी छाया की। खंभा टेढ़ा होकर खड़ा हो गया। पुलिस इसे दुर्घटना समझकर आएगी और लड़की के घर का पता लगाकर उसके घर पहुँचा देगी। कौआ काँव-काँव करता रहेगा। पुलिस के आने पर योजना के अनुसार लेटर बाक्स सिनेमा के पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा- पापा खो गए हैं। लेटर बाक्स बोलने लगा कि यदि किसी को इस बच्ची के पापा मिल जाएँ तो उन्हें तुरंत यहाँ ले आइए।

यथानिर्देश उत्तर दीजिए।

(क) ‘अंग थर-थर काँपने लगते हैं।’

प्रश्न 1.
यह किसने किससे कहा?
उत्तर :
यह पेड़ ने खंभा से कहा।

प्रश्न 2.
वक्ता के अंग क्यों थर-थर काँपने लगते हैं?
उत्तर :
एक रात आसमान से वक्ता पेड़ पर बिजली आकर पड़ी थी। बिजली जहाँ गिरी थी वहाँ गहरा गड्डा पड़ गया। जब कभी बारिश होती है तो उसे उस रात की याद आती है। याद आते ही उसका दिल धक-धक करने लगता है और अंग थर-थर काँपने लगते हैं।

(ख) ‘इसीलिए तो मुझे अपना बहुत महत्व लगता है।’

प्रश्न 1.
यह पंक्ति किस पाठ से उद्धत है? इसके लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
यह पंक्ति ‘पापा खो गए’ पाठ से उद्धृत है। इसके लेखक का नाम विजय तेंदुलकर है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

प्रश्न 2.
किसे अपना महत्व लगता है और क्यों?
उत्तर :
लेटर बाक्स को अपना महत्व लगता है। वह किसी की चिट्ठी अपने पास नहीं रंखता। जिसकी होती है उसे मिल जाती है। किसी की गुप्त बातें बाहर नहीं निकलने देता है। वह उसी तक रहती है। इसी कारण उसे अपना महत्व लगता है।

भाषा-बोध

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग एवं मूल शब्द पृथक कीजिए।

  • बेहोशी – बे + होशी
  • निर्जीव – नि:(निर) + जीव
  • संरक्षण – सम् + रक्षण

2. निम्नलिखित शब्दों से प्रत्यय पृथक कीजिए।

  • बहाव – बह + आव
  • अकेलापन – अकेला + पन
  • नाचनेवाली – नाचने + वाली
  • भनभनाहट – भनभन + आहट
  • पढ़ाई – पढ़ + आई

3. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए :

  • समुद्र – सागर, जलधि, रत्नाकार
  • बिजली – चंचला, चपला, विद्युत
  • औरत – स्त्री, नारी, महिला
  • हवा – वायु, पवन, समीर
  • रात – निशा, रजनी, रात्रि
  • आसमान – नभ, गगन, आकाश

4. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए :

  • गुप्त – प्रकट
  • जल्दी – देरी
  • बुरा – भला
  • दुष्ट – सज्जन
  • स्वीकृति – अस्वीकृति

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

5. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग वाक्य में कीजिए :

  • तबीयत – बरसात में भींगने से तबीयत खराब हो जाती है।
  • तकलीफ – किसी अपाहिज को देखकर तकलीफ होती है।
  • संतुलन – कभी-कभी नाचने वाली का संतुलन बिगड़ जाता है।
  • हैरान – उसकी बेढंगी बातें सुनकर मैं हैरान रह गया।

WBBSE Class 7 Hindi पापा खो गए Summary

जीवन-परिचय 

श्री तेंदुलकर का जन्म 1928 ई॰ में महाराष्ट्र प्रदेश के कोल्हापुर जनपद में हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएँ घासीराम कोतवाल, निशांत, मंथन, सिंहासन, अर्धसत्य, माझी बहिन आदि हैं। सन् 1984 ई० में उन्हें ‘पदभूषण’ से सम्मनित किया गया। सन् 2008 ई० में इनका देहावसान हो गया।

एकांकी का सारांश

रात के समय समुद्र के आगे लड़की के सामने फुटपाथ पर एक बिजली का खंभा, एक पेड़ तथा एक लेटर बाक्स हैं। दूसरी ओर धीमे प्रकाश में एक सिनेमा के पोस्टर पर नाचनेवाली एक औरत की आकृति दिखाई पड़ती है। खंभा और पेड़ आपस में बातचीत करते है। खंभा बरसात की रातों में तकलीफ का वर्णन करता है।

पेड़ भी एक रात में बिजली के गिरने की आफत का जिक्र करता है। लोहे के होने के कारण खंभा कभी बीमार नहीं पड़ता। पेड़ पत्तों का कोट पहनकर सरदी, बारिश, धूप में तकलीफ से बचता है। पेड़ बतलाता है कि उसका जन्म तब हुआ था, जब वहाँ सड़क, ऊँचे घर, सिनेमा का पोस्टर कुछ नहीं था। एक दिन आँधी पानी में खंभा पेड़ के ऊपर आ पड़ा। पेड़ ने उसे अपने ऊपर झेल लिया।

उसी दिन से दोनो में दोस्ती हो गई। लेटर बाक्स मीठी आवाज में कुछ गाता है। वह किसी की चिट्ठी पढ़ने लगता है। किसी हेडमास्टर ने एक अभिभावक को उसके लड़के परीक्षित की पढ़ाई में कमजोरी का और कक्षा से गायब रहने की शिकायती पत्र लिखा था। खंभा और पेड़ दोनों किसी का पत्र पढ़ना उचित नहीं समझते। पर लेटर बाक्स मन बहलाने के लिए चिट्ठियाँ पढ़ लेता है। किसी की गुप्त बातें वह अपने मन में ही रखता है।

उसी समय एक बच्चा चोर दुष्ट आदमी कहीं से एक लड़की को चुराकर लाता है और वहीं सुला देता है। फिर वह कहीं से कुछ खाना लाने के लिए चला जाता है। खंभा, पेड़, लेटर बाक्स तथा कौआ सभी आपस में इसकी चर्चा करते हैं। प्यारी सी बच्ची बेहोशी की दवा के कारण सोती रही। वे सोच रहे थे कि अभी वह दुष्ट आदमी आ जाएगा तो इस बच्ची का क्या होगा। बच्ची अब कुछ जग गई। पेड़, खंभा, लेटर बाक्स और कौआ एक दूसरे से बातें करने लगे। वे बच्चे चुराने वाले के काम की निंदा करते हैं। लड़की इनकी बातें सुनकर इनके पास जाकर खड़ी हो जाती है।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

सभी एकदम चुप हो जाते हैं। लड़की को लगा कि वह सपना देख रही थी। वह अपने पापा, मम्मी को खोजती है और डरने लगती है। लैटर बाक्स उससे बात करने लगता है। लड़की बतलाती है कि उसका घर एक सड़क पर एक गली में है, पर उसे सड़क या गली का नाम नहीं मालूम। उसके पूछने पर भी लड़की अपना पता नहीं बता पाती।

लेटर बाक्स ने बतलाया कि हम सभी अकेले में बातें करते हैं। पर व्यक्ति सोचता है कि भूत सब करते हैं। लड़की को मजा आने लगा, वह हँसने लगती है। लड़की सभी को बैठने के लिए कहती है। बड़े यत्न से खंभा भी बैठ पाता है। पोस्टर पर नाचने वाली लड़की को देखकर यह लड़की भी नाचने लगती है।

खंभा और पेड़ ने स्पष्ट किया कि अभी वह दुष्ट आदमी आ जाएग। इस लड़की को अभी ले जाएगा। इसलिए हम लोगों को कोई उपाय करना है। तभी वह दुष्ट आदमी आ जाता है। लड़की पेड़ के पीछे छिप जाती है। वह आदमी लड़की को खोजने लगाता है। वह लपक कर लड़की को ढूँढने लगता है। लड़की बचने का प्रयत्म करती है।

सभी वस्तुएँ उसके रास्ते में आकर लड़की का संरक्षण करने लगती हैं। लड़की उस दुष्ट आदमी के हाथ नहीं लगती। तभी कौआ चिल्लाता है। पेड़, खंभा, लेटर बाक्स नाचते हुए चिल्लाने लगते हैं। कौआ, खंभा, भूत की आवाज लगाते हैं। तीनों जोर से चिल्लाते हैं। इसी बीच भूत-भूत करता हुआ वह दुष्ट आदमी घबराकर भाग जाता है।

इसी बीच सभी लड़की को ढूँढने लगते हैं। सोचते हैं कि कहीं वह दुष्ट आदमी उसे ले तो नहीं गया। तभी नाचनेवाली के पीछे से लड़की धीरे से झाँकती है। सभी उसे पकड़ने को दौड़ते हैं। आखिर कौआं उसे पकड़ता है। थकी हुई लड़की सो जाती है। वे सभी सोचते हैं कि जागने पर लड़की कहाँ जाएगी। उसे अपना पता-ठिकाना मालूम नहीं। पापा का नाम भी नहीं बता पांती। कौआ बोला कि हम सब मिलकर इसको पापा से मिलवा सकते हैं।

WBBSE Class 7 Hindi Solutions एकांकी Chapter 1 पापा खो गए

कौआ तरकीब बतलाई कि सुबह पेड़ उस पर अपनी घनी छाया करे, खंभा थोड़ा टेढ़ा होकर खड़ा रहे, पुलिस इसे दुर्घटना समझकर इसके घर का पता लगाएगी। कौआ काँव-काँव कर लोगों का ध्यान इधर खींचेगा। सुबह होता है। खंभा अपनी जगह पर टेढ़ा होकर खड़ा है। पेड़ उस लड़की पर छाया किए हुए है। कौए की काँव-काँव की आवाज सुनाई दे रही है। सिनेमा के पोस्टर पर बड़ेबड़े अक्षरों में लिखा है, पापा खो गए हैं। लेटर बाक्स धीरे-धीरे सरकता हुआ प्रेक्षकों की ओर आता है। लेटर बाक्स ने यह घोषणा की कि मैं लाल ताऊ बोल रहा हूँ। आप में से किसी को अगर हमारी प्यारी सी बच्ची के पापा मिल जाएँ तो उन्हें तुरंत यहाँ ले आइएगा।

शब्दार्थ :

  • हड़बडी – उतावलापन
  • बोरियत – मनहूसी
  • गरूर – गर्व, घमंड
  • कर्कश – कठोर, कदु
  • नासपीटा – दुष्ट, नीच
  • भंगिमा – टेढ़ापन
  • शोक ग्रस्त – दुःखी, पीड़ित
  • प्रेक्षक-दर्शक, देखने वाला
  • एक्सीडेंट – दुर्घटना
  • संतुलन – मानसिक शांति
  • निस्तब्ध – निश्चेष्ट
  • आकृति – आकार
  • आफत – मुसीबत
  • फोकट – मुफ्त
  • मुमकिन – संभव
  • निर्जीव – बेजान
  • संरक्षण- रक्षा करना, बचाव
  • स्वीकृति – सहमति
  • आड़ा – तिरछा, टेढ़ा
  • व्याकुल – बेचैन
  • नाक काटना – बेइज्जत होना
  • गण् – इधर-उधर की बातें

Leave a Comment