WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 4 Question Answer – उष्मीय घटनायें

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
किसी चालक के परिच्छेद का क्षेत्रफल अपरिवर्तित रहने से, उस चालक के ऊष्मीय प्रतिरोध एवं ऊष्मीय चालकता में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
चालक का उष्मीय प्रतिरोध एवं उष्मीय चालकता एक दूसरे के व्युत्क्रमानुपाती होते हैं। \(\frac{1}{R}\) जहाँ K उष्मीय चालकता और R उष्मीय प्रतिरोध है।

प्रश्न 2.
S.I. में उष्मा चालकता की इकाई क्या है ?
उत्तर :
S.I. में उष्मा चालकता की इकाई Jm-1 k-1 s-1 है।

प्रश्न 3.
धातुओं में उष्मा चालकता अधिक होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर :
धातुओं के भीतर मुक्त इलेक्ट्रानों के कारण उष्मा चालक्क्ता अधिक होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 4.
द्रव का आभासी प्रसार (Apparent Expansion) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
द्रव के आयतन में होने वाले प्रसार को ज्ञात करते समय यदि पात्र में होने वाले प्रसार को छोड़ दिया जाये, तो उसे द्रव का आभासी प्रसार कहते है।

प्रश्न 5.
द्रव के वास्तविक प्रसर से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
पात्र के प्रसार को ध्रान में रखते हुए द्रव में जो प्रसार होत़ा है, उसे वास्तविक प्रसार कहते हैं।

प्रश्न 6.
किसी द्रव के आभासी एवं वास्तविक प्रसार में किसका मान अधिक है ?
उत्तर :
वास्तविक प्रसार का मान अधिक होता है।

प्रश्न 7.
किसी पदार्थ को उष्मा देने पर उसमें होने वाले प्रसार को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
उष्मीय प्रसार।

प्रश्न 8.
मूं द्वारांकिसीछठोस वस्तु के क्षेत्रफल में वृद्धि को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
क्षेत्रीयक्सिरणं।

प्रश्न 9.
रैखिक प्रसे गुणांक किस बात पर निर्भर है ?
उत्तर :
पदार्थ की प्रकृति पर रैखिक प्रसार गुणांक निर्भर है।

प्रश्न 10.
चाँदी, सीग, लोहा और ताँबा में किसका रैखिक प्रसार गुणांक सबसे अधिक है ?
उत्तर :
चाँदी 1

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 11.
किसी छड़ा में कौन सा प्रसार सबसे अधिक होगा ?
उत्तर :
आयतन प्रसार।

प्रश्न 12.
रैखिक प्रसाटऔऔर प्रारम्भिक लम्बाई में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
रैखिक प्रसार और प्रारंभिक लंबाई समानुपाती होते हैं।

प्रश्न 13.
रैखिक प्रसार गुणांक और क्षेत्रीय प्रसार गुणांक में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
क्षेत्रीय प्रसार गुणांक, रैखिक प्रसार गुणांक का दो गुना होता है।

प्रश्न 14.
एक ऐसे उपकरण का नाम लिखें, जो तापक्रम को स्वतः नियंत्रण करता है।
उत्तर :
थर्मोस्टेट।

प्रश्न 15.
नियत आयतन पर गैसों के प्रसार गुणांक का नाम क्या है ?
उत्तर :
दबाव प्रसार गुणांक।

प्रश्न 16.
रेखीय प्रसार गुणांक की इकाई क्या है ?
उत्तर :
C.G.S प्रणाली में प्रति डिग्री सेन्ट्रीम्रेड तथा S.I प्रणाली में प्रति केल्विन है।

प्रश्न 17.
किसी पदार्थ के उष्मा परिचालन की क्षमता को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
उष्मीय चालकता।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 18.
भोजन बनाने वाले बर्तन ताँबा या एल्यूमीनियम के बनाये जाते हैं, क्यों ?
उत्तर :
ताँबा और एल्यूमीनियम की उष्मीय – चालकता अधिक होती है तथा सस्ते होते हैं।

प्रश्न 19.
किसी ठोस के आयतन प्रसार गुणांक की S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर :
किसी ठोस के आयतन प्रसार गुणांक की S.I. इकाई K-1 है।

प्रश्न 20.
ठोस के रेखीय, तलीय तथा आयतन प्रसार गुणांक में सम्बन्ध लिखिए।
उत्तर :
α = \(\frac{\beta}{2}\) = \(\frac{\gamma}{3}\) अर्थात β = 2 α या γ = 3 α

प्रश्न 21.
लकड़ी या लकड़ी के बुरादे में किसकी उष्मीय चालकता सबसे अधिक है।
उत्तर :
लकड़ी की उष्मीय चालकता लकड़ी के बुरादे (Saw dust) की उष्मीय चालकता से अधिक है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
उष्मीय चालकता क्या है ? इसकी.S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर :
उष्मीय चालकता (Thermal Conductivity) : किसी पदार्थ के उष्मा संचालन करने की क्षमता को उस पदार्थ की उष्मीय चालकता कहते हैं। विभिन्न पदार्थो की उष्मीय चालकता विभिन्न होती है।
इसकी S.I. इकाई Jm-1 K-1 s-1 है।

प्रश्न 2.
उष्मीय चालकता गुणांक किसे कहते हैं ? इसकी इकाई क्या होती है ?
उत्तर :
उष्मीय चालकता गुणांक (Co-efficient of thermal conductivity) : किसी पदार्थ का उष्मीय चालकता गुणांक उष्मा की वह मात्रा है जो स्थायी अवस्था में उस पदार्थ की 1 मीटर लम्बी तथा 1 मीटर अनुप्सस्थ क्षेत्रफल की छड़ में 1 सेकेण्ड में प्रवाहित होती है जबकि छड़ के दोनों सिरों के तापक्रम में अन्तर 1° C हो तथा उष्मा का स्थानान्तरण छड़ के सिरों के लम्बवत हो।
इसकी इकाई जूल x मी० -1 K-1 – से०-1 होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 3.
रेखीय प्रसार गुणांक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
रेखीय प्रसार गुणांक (Coefficient of Linear Expansion) : किसी पदार्थ की छड़ का तापक्रम 1° C बढ़ाने पर छड़ की लम्बाई में होने वाली वृद्धि तथा छड़ की प्रारम्भिक लम्बाई के अनुपात को उस पदार्थ का रेखीय प्रसार गणांक कहते हैं। इसकी इकाई प्रति डिग्री सेन्टीग्रेड होता है। इसे α द्वारा प्रदर्शित करते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें 1

प्रश्न 4.
क्षेत्रीय प्रसार गुणांक किसे कहते हैं ? इसकी S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर :
क्षेत्रीय प्रसार गुणांक (Co-efficient of Superficial Expansion) : किसी पदार्थ के पटल का तापक्रम 1° C बढ़ाने पर पटल के क्षेत्रफल में होनेवाली वृद्धि तथा पटल के प्रारम्भिक क्षेत्रफल के अनुपात को उस पदार्थ का क्षेत्रीय प्रसार गुणांवः कहते हैं। इसे β (बीटा) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
किसी पदार्थ का क्षेत, ध प्रसार गुणांक उसके रेखीय प्रसार गुणांक का दोगुना होता है।
इसकी S.I. इकाई K-1 होता है।

प्रश्न 5.
किसी ठोस के आयतन प्रसार गुणांक से आप क्या समझते हैं ? किसी ठोस पदार्थ का आयतन प्रसार गुणांक किन कारकों पर निर्भर करता है ?
उत्तर :
आयतन प्रसार गुणांक (Co-efficient of Volume Expansion) : किसी पदार्थ के एक पिण्ड का तापक्रम 1° C बढ़ाने पर पिण्ड के आयतन में होनेवाली वृद्धि तथा पिण्ड के प्रारम्भिक आयतन के अनुपात को उस पदार्थ का आयतन प्रसार गुणांक कहते हैं। इसे γ (गामा) द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
किसी ठोस का आयतन प्रसार प्रारम्भिक आयतन, तापक्रम में वृद्धि तथा ठोस पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर करता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 6.
उष्मीय प्रतिरोध किसे कहते हैं ?
उत्तर :
उष्मीय प्रतिरोध (Thermal Resistance) : जिस प्रकार किसी विद्युत परिपथ में दो बिन्दुओं के बीच विभव का अन्तर होने से आवेश का प्रवाह होता है, उसी प्रकार किसी वस्तु में दो बिन्दुओं के बीच तापक्रम में अन्तर होने से उष्मा का प्रवाह होता है। अतः पदार्थ में विद्युत प्रतिरोध के सदृश उष्मीय प्रतिरोध होता है।
जिस पदार्थ की उष्मीय चालकता अधिक होती है उस पदार्थ का उष्मीय प्रतिरोध कम होता है। उष्मीय प्रतिरोध की इकाई J-1 S° C है।

प्रश्न 7.
दैनिक जीवन में द्रवों के उष्मीय प्रसार का एक उदाहरण दें।
उत्तर :
जाड़े में पहाड़ी चट्टानें स्वयं टूट जाती हैं। जाड़े में चट्टानों के दरारों और छिद्र में जल भीतर चला जाता है। जब यह जल जमता है तो आयतन में प्रसार होता है, फलस्वरूप चट्टानों पर इतना दबाव पड़ता है कि वह टूट जाती है।

प्रश्न 8.
दो खम्भों के बीच टेलीफोन या केबल के तारों को थोड़ा ढीला क्यों रखते हैं ?
उत्तर :
टेलीफोन या केबल का तार ताँबा या अन्य किसी सुचालक धातु का होता है जिसका रेखीय प्रसार गुणांक अधिक होता है। अत: यह गर्मी में अधिक फैलता है और जाड़ा में सिकुड़ता है। यदि टेलीफोन या केबल का तार थोड़ा ढीला न रखा जाय तो जाड़े में उसके टूटने का खतरा रहता है।

प्रश्न 9.
रैखिक प्रसार गुणांक के साथ क्षेत्रीय प्रसार गुणांक और आयतन प्रसार गुणांक में क्या सम्बन्ध होता है ?
उत्तर :
क्षेत्रीय प्रसार गुणांक, रैखिक प्रसार गुणांक का दो गुना होता है जबकि आयतन प्रसार गुणांक रैखिक प्रसार गुणांक का तीन गुना होता है।

प्रश्न 10.
द्रवों के वास्तविक और आभासी-प्रसार गुणांक में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
द्रव के आयतन में होने वाले प्रसार को ज्ञात करते समय यदि पात्र के प्रसार को भी ध्यानमें रखा जाये जिसमें द्रव भरा है, तो इस प्रसार को वास्तविक प्रसार (Real Expansion) कहते हैं। इस वास्तविक प्रसार गुणांक को γr से प्रदर्शित करते हैं।
अत: किसी द्रव का वास्तविक प्रसार गुणांक उस द्रव के आभासी प्रसार गुणांक तथा बर्तन के पदार्थ के आयतन प्रसार गुणांक के योग के बराबर होता है।
∴ αr = βa + γg

प्रश्न 11.
बर्फ की सिल्ली को लकड़ी के बुरादे से ढककर रखा जाता है। क्यों ?
उत्तर :
लकड़ी का बुरादा उष्मा का कुचालक होता है। इसलिए बर्फ की सिल्ली को लकड़ी के बुरादे से ढक देने पर बर्फ को बाहरी उष्मा नहीं मिल पाती जिसके फलस्वरूप बर्फ जल्दी नहीं पिघल पाती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 12.
ताप प्रवाह और विद्युत प्रवाह में दो समानताएँ लिखिए। उच्च उष्मीय चलकता वाली एक अधातु का नाम लिखिए।
उत्तर :
ताप प्रवाह और विद्युत प्रवाह में समानताएँ :
(i) जिस प्रकार ताप का प्रवाह अधिक गर्म भाग से कम गर्म भाग की तरफ होता है उसी प्रकार विद्युत प्रवाह अधिक विभव वाले क्षेत्र से कम विभव वाले क्षेत्र की तरफ होता है।
(ii) जिस प्रकार ताप का प्रवाह अणुओं की गति के कारण होता है उसी प्रकार विद्युत प्रवाह इलेक्ट्रान की गति के कारण होता है। उच्च उष्मीय चालकता वाली एक अधातु ग्रेफाइट है।

प्रश्न 13.
किसी गैस का आयतन प्रसार गुणांक \(\frac{1}{273}\)° C है। इस कथन का क्या तात्पर्य है।
उत्तर :
“गैस का आयतन प्रसार गुणांक \(\frac{1}{273}\)° C है” इस कथन का तात्पर्य यह है कि तापक्रम के 1°C बढ़ाने से गैस के आयतन में वृद्धि और 0° C पर गैस के आयतन का अनुपात \(\frac{1}{273}\) है। जबकि गैस का दबाव स्थिर है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
ताँबा का रेखीय प्रसार गुणांक 17 × 10-6/°C है। इसका क्या तात्पर्य है ? यह मान केल्विन स्केल में भी एक ही रहता है, क्यों ?
उत्तर :
‘ताँबा का रेखीय प्रसार गुणांक 17 × 10-6/° C है’ इसका तात्पर्य यह है कि ताबाँ की इकाई लम्बाई वाली छड़ में एक इकाई डिग्री तापक्रम की वृद्धि होने से छड़ की लम्बाई में 17 × 10-6 इकाई की वृद्धि होती है।
परम स्केल या केल्विन स्केल का प्रत्येक इकाई खाना (Division) सेल्सियस स्केल के इकाई खाना के बराबर होता है। अतः सेस्लियस स्केल में व्यक्त एक ही तापक्रम परिवर्तन, परमस्केल में व्यक्त तापक्रम में परिवर्तन के बराबर होता है। अत: रेखीय प्रसार गुणांक का मान दोनों स्केल में एक समान होता है।

प्रश्न 2.
द्विधात्विक पत्तर (Bimetal Strip) किसे कहते हैं ? यह क्यों मुड़ जाती है ? इसका एक उपयोग लिखें।
उत्तर :
द्विधात्विक पत्तर (Bimetal Strip) : दो धातुओं की पत्तर जिनकी लम्बाई और मोटाई समान होती है लेकिन उष्मीय प्रसार गुणांक भिन्न-भिन्न होता है। दोनों पत्तियों को जोड़कर एक संयुक्त पत्ती बना लेते हैं। संयुक्त पत्ती एक सिरे पर लकड़ी एक मुठिया (Handle) लगा रहता है। इस तरह की धातुओं की संयुक्त पत्तर को द्विधात्विक पत्तर कहते हैं।
एक ही तापक्रम पर दो धातुओं का प्रसार भिन्न-भिन्न होता है। जिस धातु का उष्मीय प्रसार गुणांक अधिक होता है, वह अधिक फैलता है जिससे द्विधात्विक पत्तर मुड़ जाते हैं।
इसका उपयोग फायर अलार्म (Fire Alarm) में होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 3.
प्रयोग द्वारा दिखाओ की भिन्न-भिन्न पदार्थों की उष्मीय चालकता भिन्न-भिन्न होती है।
उत्तर :
विभिन्न पदार्थों की उष्मीय चालकता भिन्न-भिन्न होती है। इसे इंजन हौज के प्रयोग से दिखा सकते हैं। इस प्रयोग में एक धातु का हौज होता है जिसके सामने वाले तल पर समान व्यास के कई छिद्र होते हैं। प्रत्येक छिद्र में समान लम्बाई और व्यास वाले विभिन्न धातुओं की छड़ें लगा दी जाती हैं। सभी छड़ों को छिद्र में लगे कार्क की सहायता से हौज के अन्दर समान दूरी तक प्रवेश करा दिया जाता है तथा सभी छड़ों पर मोम की एक पतली परत चढ़ा दी जाती है। अब धातु के हौज को उबलते हुए पानी से भर दिया जाता है। विभिन्न छड़ों के माध्यम से गर्म जल की उष्मा द्वारा उन छड़ों पर लगी मोम की परत पिघलने लगती है। जब मोम का पिघलना रूक जाता है, तो देखा जाता है कि भिन्न-भिन्न छड़ों पर लगी मोम भिन्न-भिन्न लम्बाई तक पिघली है। इस प्रयोग से पता चलता है कि भिन्न-भिन्न पदार्थो की उष्मीय चालकता भिन्न-भिन्न होती है।

प्रश्न 4.
थर्मोस्टेट (Thermostat) किसे कहते हैं ? इसका क्या उपयोग है ?
उत्तर :
थर्मोस्टेट एक ऐसा उपकरण है, जो तापक्रम को स्वत: नियंत्रित करता है। यह एक निश्चित तापक्रम तक उष्मा को चालित होने देता है तथा स्वतः एक निश्चित तापक्रम पर बन्द हो जाता है।
इसका उपयोग विद्युत भट्ठी, रेफ्रिजिरेट, विद्युत आयरन, इलेक्ट्रिक हीटर आदि में किया जाता है।

प्रश्न 5.
ठोस के प्रसार गुणांक से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
ठोसों के प्रसार गुणांक (Co-efficient of expansion of solids) : ठोस पदार्थों का एक निश्चित आयतन एवं एक निश्चित आकार होता है तथा गर्म किये जाने पर उनका सभी दिशाओं में प्रसार होता है। यदि हम किसी घनाकार ठोस को गर्म करें तो उसकी लम्बाई, चौड़ाई तथा मोटाई तीनों में समान वृद्धि हांती है। दूसरे शब्दों में ठोस की लम्बाई, क्षेत्रफल व आयतन तीनों बढ़ जाते हैं। लम्बाई के बढ़ने को रेखीय प्रसार (Linear expansion), क्षेत्रफल के बढ़ने को क्षेत्रीय या पृष्ठीय प्रसार (Superficial expansion) तथा आयतन के बढ़ने को आयतनी प्रसार (Cubical or volumetric expansion) कहते हैं। इस आधार पर ठोसों के तीन प्रसार गुणांक होते हैं।

प्रश्न 6.
आयतन प्रसार गुणांक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
आयतन प्रसार गुणांक (Coefficient of Volume Expansion) : किसी ठोस का आयतन प्रसार भी प्रारम्भिक आयतन ताप में वृद्धि तथा ठोस के पदार्थ पर निर्भर करता है।
किसी पदार्थ के एक पिंड का ताप 1° C बढ़ाने पर पिंड के आयतन में होनेवाली वृद्धि तथा पिंड के प्रारंभिक आयतन के अनुपात को उस पदार्थ का आयतन प्रसार गुणांक कहते हैं। इसे γ (gama) द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
माना कि किसी पिंड का प्रारम्भिक आयतन V है तथा इसके ताप में Δ t की वृद्धि करने पर इसका आयतन V + Δ V हो जाता है तब पिंड के पदार्थ का आयतन-प्रसार-गुणांक –

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें 2

प्रश्न 7.
किसी चालक में उष्मा प्रवाह किन कारकों पर निर्भर करता है ? उष्मा, चालकता गुणांक से क्या समझते हो ?
उत्तर :
किसी चालक में प्रवाहित उष्मा की मात्रा (Q) निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है :

  1. पदार्थ की छड़ के समानान्तर फलकों (focas) में प्रत्येक का क्षेत्रफल (A) के समानुपाती होता है।
  2. फलकों के तापान्तर (θ1 – θ2) के समानुपाती होता है।
  3. समय (t) के समानुपाती होता है।
  4. फलकों के बीच की दूरी (I) के विलोमानुपाती होते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें 3

जहाँ k एक स्थिरांक है जिसका मान छड़ के पदार्थ पर निर्भर करता है। इसे उस पदार्थ का उष्मा चालकता गुणांक कहते हैं। यदि प्रत्येक सिरे का क्षेत्रफल A=1 मीटर ^2 सिरों के बीच की दूरी =1 मीटर, तापमान में अन्तर \left(\theta_1-\theta_2\right)=1° C तथा समय =1 सेकेण्ड हो, तो समीकरण (i) से Q = \(\frac{k \times 1 \times 1 \times 1}{1}\) = k

अतः किसी पदार्थ का उष्मा चालकता गुणांक उष्मा की वह मात्रा है जो स्थायी अवस्था में उस पदार्थ की एक मीटर लम्बी तथा 1 मीटर 2 अनुप्रस्थ – क्षेत्रफल की छड़ में i सेकेण्ड में प्रवाहित होती है जबकि छड़ के दोनों सिरों के तापमान में अन्तर 1° C हो तथा उष्मा का स्थानान्तरण छड़ के सिरों के लम्बवत होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 8.
उष्मीय प्रतिरोध से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
उष्मीय प्रतिरोध (Thermal Resistance) : जिस प्रकार विद्युतीय परिपथ में दो बिन्दुओं के बीच विभवान्तर होने से आवेश का प्रवाह होता है, ठीक उसी प्रकार किसी चालक के दो बिन्दुओं के बीच तापान्तर होने से उष्मा का प्रवाह होता है। अत: किसी चालक में विद्युतीय प्रतिरोध के सदृश उष्मीय प्रतिरोध भी होता है। माना एक छड़ की लम्बाई तथा अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल A है एवं स्थायी दशा में इसके गर्म और ठण्डे सिरों का तापक्रम क्रमशः θ1 और θ2 है, तो छड़ में उष्मा प्रवाह की दर H = \(\frac{Q}{t}\) = \(\frac{K A\left(\theta_1-\theta_2\right)}{1}\) अथवा \(\frac{\left(\theta_1-\theta_2\right)}{H}\) = \(\frac{1}{KA}\) उपरोक्त सूत्र चालक में उष्मीय प्रवाह के सम्बन्ध में है। (θ1 – θ2) चालक के सिरों के बीच तापान्तर है तथा H उष्मीय प्रवाह की दर है। इस आधार पर (θ1 – θ2) / H को चालक का उष्मीय प्रतिरोध (R) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण can serve as a valuable review tool before exams.

पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
दीर्घ आवर्त्त सारणी के किस वर्ग में हैलोजन तत्व स्थित हैं ?
(a) वर्ग 1
(b) वर्ग 16
(c) वर्ग 17
(d) वर्ग 2
उत्तर :
(c) वर्ग 17

प्रश्न 2.
दीर्घ आवर्त सारणी में कितने वर्ग हैं ?
(a) 7
(b) 8
(c) 9
(d) 18
उत्तर :
(d) 18

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में किसकी परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक है ?
(a) K
(b) H
(c) Li
(d) Na
उत्तर :
(a) K

प्रश्न 4.
क्षारीय धातुओं को आवर्त सारणी के किस वर्ग में रखा गया है ?
(a) IA
(b) IB
(c) VIIA
(d) VIIB
उत्तर :
(a) IA

प्रश्न 5.
हैलोजन तत्वों की संयोजकता कितनी है ?
(a) 1
(b) -1
(c) 2
(d) -2
उत्तर :
(b) -1

प्रश्न 6.
किसी आवर्त के लिए बाएँ से दाहिने जाने पर, तत्व का धात्विक गुण –
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) कभी घटता है, कभी बढ़ता है
(d) समान रहता है
उत्तर :
(b) घटता है।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 7.
सर्वाधिक सक्रिय धातु कौन है ?
(a) Na
(b) Mg
(c) Al
(d) Si
उत्तर :
(a) Na

प्रश्न 8.
निम्न में से सर्वाधिक सक्रिय अधातु कौन है ?
(a) Si
(b) P
(c) S
(d) Cl
उत्तर :
(d) Cl

प्रश्न 9.
आवर्त सारणी के प्रत्येक आवर्त का अन्तिम तत्व होता है :
(a) धातु
(b) अधातु
(c) उपधातु
(d) निष्किय गैस
उत्तर :
(d) निष्किय गैस।

प्रश्न 10.
आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार क्या है ?
(a) परमाणु संख्या
(b) परमाणु द्रव्यमान
(c) परमाणु घनत्व
(d) परमाणु आयतन
उत्तर :
(a) परमाणु संख्या।

प्रश्न 11.
मेंडलीफ के अनुसार तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण किसके आवर्ती फलन से होते हैं ?
(a) परमाणु संख्या के
(b) परमाणु भार के
(c) परमाणु आयतन के
(d) परमाणु घनत्व के
उत्तर :
(b) परमाणु भार के।

प्रश्न 12.
सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व को किस वर्ग में रखा गया है ?
(a) वर्ग – 1
(b) वर्ग – 5
(c) वर्ग – 17
(d) वर्ग – 18
उत्तर :
(c) वर्ग – 17

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से किस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक है ?
(a) क्लोरिन कौ
(b) फ्लोरिन की
(c) बोमिन की
(d) आयोडिन की
उत्तर :
(b) फ्लोरिन की।

प्रश्न 14.
लोथर मेयर के तत्वों का वर्गीकरण किस गुण पर आधारित है ?
(a) परमाणु भार
(b) परमाणु संख्या
(c) अणु भार
(d) परमाणु-आयतन और परमाणु भार
उत्तर :
(d) परमाणु-आयतन और परमाणु भार।

प्रश्न 15.
रेडियो-सक्रिय तत्वों को एक साथ क्या कहते हैं ?
(a) एक्टिनाइट
(b) सिडेराइट
(c) डोलोमाइट
(d) लैन्थेनाइट
उत्तर :
(a) एक्टिनाइट।

प्रश्न 16.
किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर धात्विक गुण –
(a) घटता है
(b) बढ़ता है
(c) समान रहता है
(d) कोई परिवर्तन नहीं होता है
उत्तर :
(b) बढ़ता है।

प्रश्न 17.
आवेशयुक्त परमाणु या परमाणुओं के समूह को क्या कहते हैं ?
(a) ॠणायन
(b) धनायन
(c) आयन
(d) धनोद
उत्तर :
(c) आयन।

प्रश्न 18.
नोबल गैसें होती हैं –
(a) एक-पारमाणविक
(b) द्वि-पारमाणविक
(c) त्रि-पारमाणविक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) एक-पारमाणविक।

प्रश्न 19.
हीलियम को छोड़कर बाकी सभी नोबल गैसों के बाहरी कक्ष में इलेक्ट्रोनों की संख्या होती है-
(a) 2
(b) 7
(c) 8
(d) 6
उत्तर :
(c) 8

प्रश्न 20.
आधुनिक आवर्त सारणी किसकी खोज पर आधारित है ?
(a) न्यूलैण्ड
(b) डोवरेनर
(c) मोसले
(d) रेले
उत्तर :
(c) मोसले।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 21.
निम्नलिखित में कौन सा तत्व संक्रमण (transitional) तत्व नहीं है ?
(a) Au
(b) Fe
(c) CO
(d) Bi
उत्तर :
(d) Bi

प्रश्न 22.
हैलोजन में कौन सा तत्व रेडियो सक्रिय है ?
(a) फ्लोरिन (F)
(b) क्लोरिन (Cl)
(c) ब्रोमीन (Br)
(d) एस्टेटीन (At)
उत्तर :
(d) एस्टेटीन (At)।

प्रश्न 23.
आवर्त सारणी के एक ही वर्ग में उपस्थित तत्व के समान होते हैं।
(a) परमाणु संख्या
(b) परमाणु भार
(c) विद्युत ॠणात्मकता
(d) संयोजक इलेक्ट्रॉन (Valence Electron)
उत्तर :
(d) संयोजक इलेक्ट्रॉन (Valence Electron)

प्रश्न 24.
निम्नलिखित में कौन किसी तत्व का आवर्त गुण नहीं है।
(a) आक्सीकरण
(b) अवकरण
(c) पारमाणविक अर्द्धव्यास
(d) रेडियो सक्रियता
उत्तर :
(d) रेडियो सक्रियता

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. दीर्घाकार आवर्त सारणी में _______आवर्त और _______वर्ग होते हैं।
उत्तर : सात, अग्गरह।

2. परमाणु १ंत्रज्या की इकाई _______ है।
उत्तर : एंगस्ट्रॉम (A°)

3. किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर आयनन ऊर्जा _______जाती है।
उत्तर : घटती।

4. सप्तम आवर्त में स्थित थोरियम (Th) से लेकर लारेन्सियम (Lr) तक के रेडियो सक्रिय तत्वों को _______कहते हैं।
उत्तर : एक्टिनाइड्स (Actinides)

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

5. आधुनिक आवर्त सारणी _______ की देन है।
उत्तर : मोसले।

6. _______एक विद्युत धनात्मक अधातु है।
उत्तर : हाइड्रोजन।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. मेण्डलीफ का आवर्त नियम परमाणु संख्या पर आधारित है।
उत्तर : False

2. हैलोजन को वर्ग 17 में रखा गया है।
उत्तर : True

3. कैल्शियम के बाहरी कक्ष में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं।
उत्तर : True

4. हैलोजन तत्वों की संयोजकता -1 है।
उत्तर : True

5. दुर्लभ मृदा तत्वों को लैन्थेनाइड कहते हैं।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

6. धातु और अधातु के बीच प्राय: विद्युत संयोजी बन्धन का निर्माण होता है।
उत्तर : True

7. जिस तत्व का परमाणु इलेक्ट्रॉन त्यागता है उसे विद्युत ऋणात्मक तत्व कहते हैं।
उत्तर : False

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) आधुनिक आवर्त सारणी (a) क्लोरिन
(ii) परमाणु संख्या पर आधारित (b) एक्रिटनाइड्स
(iii) रेडियो सक्रिय तत्वों का समूह (c) मोसले
(iv) तृतीय आवर्त में आकार में सबसे छोटा परमाणु (d) दीर्घ आवर्त सारणी

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) आधुनिक आवर्त सारणी (c) मोसले
(ii) परमाणु संख्या पर आधारित (d) दीर्घ आवर्त सारणी
(iii) रेडियो सक्रिय तत्वों का समूह (b) एक्रिटनाइड्स
(iv) तृतीय आवर्त में आकार में सबसे छोटा परमाणु (a) क्लोरिन

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक can serve as a valuable review tool before exams.

परमाणु नाभिक Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
रेडियोसक्रिय परमाणु से β – कण निकलने से उत्पत्र परमाणु की –
(a) द्रव्यमान संख्या बढ़ती है
(b) परमाणु संख्या बढ़ती है
(c) द्रव्यमान संख्या कम होती है
(d) परमाणु संख्या कम होती है
उत्तर :
(b) परमाणु संख्या बढ़ती है

प्रश्न 2.
रेडियोएक्टिव तत्व से निर्गत β-किरण है –
(a) इलेक्ट्रॉन का समूह
(b) मोटॉन का समूह
(c) न्यूट्रॉन का समूह
(d) विद्युत चुम्बकीय तरंग
उत्तर :
(a) इलेक्ट्रॉन का समूह

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा α, β और γ किरणों की आयनिक क्षमता का सही क्रम है ?
(a) α >β > γ
(b) α > γ >β
(c) γ >β>α
(d) β >α>γ
उत्तर :
(a) α >β > γ

प्रश्न 4.
परमाणु के किस भाग में रेडियोघर्मिता की घटना घटित होती है ?
(a) केन्द्रक के बाहरी कक्ष में
(b) केन्द्रक में
(c) कक्ष और केन्द्रक दोनों में
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) केन्द्रक में।

प्रश्न 5.
किस तत्व के समस्थानिक का उपयोग कैंसर के इलाज में किया जाता है ?
(a) कार्बन
(b) यूरेनियम
(c) कोबाल्ट
(d) वोरोन
उत्तर :
(c) कोबाल्ट।

प्रश्न 6.
थॉयरायड ग्रन्थि के कैंसर में किस रेडियोसक्रिय तत्व का उपयोग किया जाता है ?
(a) कार्बन
(b) क्लोरिन
(c) आयोडिन
(d) कोबाल्ट
उत्तर :
(c) आयोडिन

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 7.
परमाणु बम का सिद्धांत है –
(a) विद्युत चुम्बकीय प्रभाव
(b) नाभिकीय संलयन
(c) नाभिकीय विखण्डन
(d) रासायनिक प्रतिक्रिया
उत्तर :
(c) नाभिकीय विखण्डन।

प्रश्न 8.
यूरेनियम से एक α किरण निर्गत होने पर कौन सा तत्व बनता है ?
(a) रेडियम
(b) कैल्शियम
(c) थोरियम
(d) प्लूटोनियम
उत्तर :
(c) धोरियम।

प्रश्न 9.
रेडियम निकाला गया था –
(a) म्रेफाइट से
(b) डायमण्ड से
(c) चारकोल से
(d) पिच ब्लेंड से
उत्तर :
(d) पिच ब्लेंड से।

प्रश्न 10.
रेडियो सक्रिय किरणों पर आवेश का पता लगाया था :
(a) प्रो० क्यूरी ने
(b) मैडम क्यूरी ने
(c) रदरफोर्ड ने
(d) हेनरी बेक्वेरल ने
उत्तर :
(c) रदरफोर्ड ने।

प्रश्न 11.
जीव के अवशेषों की आयु का निर्धारण किया जाता है :
(a) कार्बन डेटिंग विधि द्वारा
(b) यूरेनियम डेटिंग विधि द्वारा
(c) जैव डेटिंग विधि द्वारा
(d) ताँबा डेटिंग विधि द्वारा
उत्तर :
(a) कार्बन डेटिंग विधि द्वारा।

प्रश्न 12.
α – कण हैं –
(a) इलेक्ट्रॉन
(b) विद्युत चम्बकीय विकिरण
(c) हीलियम नाभिक
(d) केवल एक प्रोटोन
उत्तर :
(c) हीलियम नाभिक।

प्रश्न 13.
रेडियो सक्रिय पदार्थ किसे उत्सर्जित नहीं करते हैं ?
(a) इलेक्ट्रॉन को
(b) प्रोटॉन को
(c) बीटा किरणों को
(d) गामा किरणों को
उत्तर :
(b) प्रोटॉन को।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 14.
92U235 की एक नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या क्रमशः होती है :
(a) 92,235
(b) 92,143
(c) 235,92
(d) 143,92
उत्तर :
(b) 92,143

प्रश्न 15.
सूर्य की ऊर्जा का आधार नाभिकीय संलयन है जिसमें हाइड्रोजन बदलती है :
(a) आक्सीजन में
(b) नाइट्रोजन में
(c) हीलियम में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) हीलियम में।

प्रश्न 16.
परमाणु बम में निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व उपयोग किया जाता है ?
(a) बैरियम
(b) लेड
(c) किप्टन
(d) यूरेनियम
उत्तर :
(d) यूरेनियम।

प्रश्न 17.
नाभिकीय विद्युत संयत्रों के उत्सर्जित पदार्थो का निपटारा एक बड़ी समस्या है। इसका निम्नलिखित में से कौन सा कारण है ?
(a) अति ज्वलनशील
(b) अत्यधिक भारी
(c) दुर्गन्ध
(d) अति रेडियोधर्मी
उत्तर :
(d) अति रेडियोधर्मी।

प्रश्न 18.
यदि एक रेडियोधर्मी पदार्थ के नाभिक के एक α – कण उत्सर्जित हो, तो :
(a) परमाणु संख्या कम हो जाती है, द्रव्यमान संख्या बढ़ जाती है
(b) परमाणु संख्या बढ़ जाती है, द्रव्यमान संख्या कम हो जाती है
(c) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों बढ़ जाती है
(d) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों घट जाती है
उत्तर :
(d) परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या दोनों घट जाती है।

प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से किसमें नाभिकीय विखण्डन की अनियंत्रित शृंखला प्रतिक्रिया होती है ?
(a) नाभिकीय प्रतिक्रिया
(b) परमाणु बम
(c) सौर प्रतिक्रिया
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) परमाणु बम।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से किसमें नाभिकीय विखण्डन की नियंत्रित शृंखला प्रतिक्रिया का उपयोग किया जाता है ?
(a) हाइड्रोजन बम
(b) परमाणु बम
(c) नाभिकीय रिएक्टर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) नाभिकीय रिएक्टर।

प्रश्न 21.
रेडियो सक्रियता की खोज किस वैज्ञानिक ने किया था ?
(a) डाल्टन ने
(b) मैड़म क्यूरी ने
(c) बेक्वेरेल ने
(d) जूलिऑट ने
उत्तर :
(c) बेक्वेरेल ने।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 22.
निम्नलिखित में से किसमें ऋणात्मक विद्युत आवेश होता है ?
(a) अल्फा किरणों में
(b) बीटा किरणों में
(c) गामा किरणों में
(d) इनमें से किसी में नहीं
उत्तर :
(b) बीटा किरणों में।

प्रश्न 23.
निम्नलिखित में से किसमें धनात्मक विद्युत आवेश होता है ?
(a) अल्फा किरण में
(b) बीटा किरण में
(c) गामा किरण में
(d) इनमें से किसी में नहीं
उत्तर :
(a) अल्फा किरण में।

प्रश्न 24.
निम्नलिखित में से कौन उदासीन किरणें हैं ?
(a) अल्फा किरणें
(b) बीटा किरणें
(c) गामा किरणें
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) गामा किरणें।

प्रश्न 25.
किस घटना के कारण तारे प्रकाश ऊर्जा का विकिरण करते हैं ?
(a) नाभिकीय संलयन
(b) नाभिकीय विखण्डन
(c) नाभिकीय अपचयन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) नाभिकीय संलयन।

प्रश्न 26.
प्रकाश के वेग के समान वेग है :
(a) अल्फा किरण का
(b) गामा किरण का
(c) बीटा किरण का
(d) इनमें किसी का नहीं
उत्तर :
(b) गामा किरण का।

प्रश्न 27.
किसी भारी परमाणु के नामिक का कम द्रव्यमान वाले परमाणुओं के नाभिक में टूटने की घटना को कहा जाता है।
(a) नाभिकीय विखण्डन (Nuclear fission)
(b) नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion)
(c) नाभिकीय अपशिष्ट (Nuclear waste)
(d) इनमें से कोई नहीं (None of these)
उत्तर :
(a) नाभिकीय विखण्डन (Nuclear fission)

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 28.
दो या दो से अधिक हल्के नाभिकों का संयुक्त होकर भारी नाभिक बनाने की प्रक्रिया है।
(a) नाभिकीय विखण्डन (Nuclear fission)
(b) नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion)
(c) नाभिकीय अपशिष्ट (Nuclear waste)
(d) इनमें से कोई नहीं (None of these)
उत्तर :
(b) नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion)

प्रश्न 29.
सभी रेडियो सक्रिय तत्व α और β करणों का उत्सर्जन करके अन्ततः किस तत्व में परिणत होते हैं ?
(a) कार्बन
(b) लेड
(c) थोरियम
(d) कैल्शियम
उत्तर :
(b) लेड

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. यूरेनियम नाभिक का विखण्डन _______ द्वारा होता है।
उत्तर : ताप।

2. मैडम क्यूरी और प्रो० क्यूरी ने_______ नामक एक रेडियोसक्रिय तत्व की खोज की थी।
उत्तर : पोलोनियम।

3. नाभिकीय विकिरण मनुष्य में_______ विकलांगता उत्पन्न करते हैं।
उत्तर : आनुवांशिक।

4. नाभिकीय रिएक्टर का ईंघन _______है।
उत्तर : यूरेनियम।

5. हेनरी बेक्वेरेल ने सन् _______में _______का खोज किया।
उत्तर : 1896 , रेडियोसक्रियता।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

6. α किरणें चुम्बकीय क्षेत्र में _______और बीटा किरणें _______ओर मुड़ती हैं।
उत्तर : बाँयी ओर, दाँयी ओर।

7. विद्युतीय क्षेत्र में α किरणें _______प्लेट की ओर तथा किरणें _______प्लेट की ओर जाती हैं।
उत्तर : त्रण, धन।

8. β कण वास्तव में _______होते हैं।
उत्तर : इलेक्ट्रॉन।

9. β कणों की भेदन क्षमता की तुलना में _______अधिक होती है।
उत्तर : 100 गुणा।

10. β किरणों का वेग प्रकाश के वेग का _______होता है।
उत्तर : 9 / 10 भाग।

11. पृथ्वी और चट्टानों की आयु की जानकारी _______से प्राप्त की जाती है।
उत्तर : रेडियोसक्रियता।

12. _______और _______रेडियोसक्रियता की दो इकाइयाँ हैं।
उत्तर : क्यूरी, रदरफोर्ड।

13. जिन परमाणुओं के नाभिक में N.P. का मान _______से अधिक और _______से कम होता है वे परमाणु अस्थायी होते हैं।
उत्तर : 1.5,1

14. अनियंत्रित नाभिकीय विखण्डन _______में होती है।
उत्तर : परमाणु बम।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

15. _______तारीख को सन् 1986 में _______नाभिकीय संयंत्र की दुर्घटना हुई थी।
उत्तर : 26 अभैल, चेनोबिल।

16. नाभिकीय संलयन का अर्थ है नाभिकों का _______
उत्तर : संयुक्त होना।

17. _______बम नाभिकीय संलयन के सिद्धान्त पर आधारित है।
उत्तर : हाइड्रोजन।

18. दो _______ के नाभिक संयोग करके 2He3 का नाभिक बनाते हैं।
उत्तर : इ्यूटेरियम।

19. और . के नाभिकों के संलबन से 2He4 नाभिक का निमार्ण करते हैं।
उत्तर : उयूटेरियम, हीलियम -3

20. प्रतिक्रिया को पूर्ण करें :-
1H2+ 2He3→ ……………….+……………….+17.6 meV(energy)
उत्तर : 2 He4, 0n1

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. गामा किरणों में भेदन क्षमता सबसे अधिक होती है।
उत्तर : True

2. शृंखला प्रतिक्रिया, नाभिकीय विखंडन के समय दिखती है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 7 परमाणु नाभिक

3. नाभिकीय संलयन के कारण तारे प्रकाश ऊर्जा का विकिरण करते हैं।
उत्तर : True

4. बीटा किरण पर धनात्मक विद्युत आवेश होता है।
उत्तर : False

5. कार्बन डेटिंग विधि द्वारा जीव के अवशेषों की आयु का निर्धरण किया जा सकता है।
उत्तर : True

6. गामा किरणों की आयनीकरण क्षमता सबसे अधिक होती है।
उत्तर : False

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) रेडियो सक्रियता की खोज (a) क्यूरी
(ii) सूर्य की अपार ऊर्जा का स्रोत (b) परमाणु बम
(iii) रेडियो सक्रियता की इकाई (c) नाभिकीय संलयन
(iv) अनियंत्रित नाभिकीय विखण्डन (d) बेकरल

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) रेडियो सक्रियता की खोज (d) बेकरल
(ii) सूर्य की अपार ऊर्जा का स्रोत (c) नाभिकीय संलयन
(iii) रेडियो सक्रियता की इकाई (a) क्यूरी
(iv) अनियंत्रित नाभिकीय विखण्डन (b) परमाणु बम

 

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 3 Question Answer – रासायनिक परिकलन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
किस भौतिक राशि की इकाई मोल है ?
उत्तर :
पदार्थ के परिमाण की इकाई मोल है।

प्रश्न 2.
1 ग्राम अणु ऑक्सीजन कितना ग्राम ऑक्सीजन होता है ?
उत्तर :
2 ग्राम

प्रश्न 3.
STP पर किसी गैस के 1 मोल का आयतन कितना होता है ?
उत्तर :
22.4 लीटर

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 4.
1 ग्राम मोल आक्सीजन का भार कितना होगा ?
उत्तर :
32 ग्राम।

प्रश्न 5.
N.T.P. या S.T.P. पर किसी गैस के 22.4 लीटर आयतन में अणुओं की संख्या कितनी है?
उत्तर :
6.023 × 1023

प्रश्न 6.
नाइट्रोजन का ग्राम-आणविक द्रव्यमान कितना है ? (N=14)
उत्तर :
नाइट्रोजन का ग्राम-आणविक द्रव्यमान 28 ग्राम है।

प्रश्न 7.
STP में 2.24 लीटर CO2 का द्रव्यमान कितना ग्राम है ?
उत्तर :
STP में 2.24 लीटर CO2 का द्रव्यमान 4.4 ग्राम है।

प्रश्न 8.
1.8 ग्राम जल में अणुओं की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
1.8 ग्राम जल में अणुओं की संख्या 6.023 × 1022 है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 9.
STP में गैस का मोलर आयतन कितना है ?
उत्तर :
STP में गैस का मोलर आयतन 22.4 लीटर है।

प्रश्न 10.
नाइट्रोजन का परमाणु भार कितना है ?
उत्तर :
नाइट्रोजन का परमाणु भार 14 है।

प्रश्न 11.
एक बीमाविहीन इकाई का नाम बताएँ।
उत्तर :
मोल (Mole)।

प्रश्न 12.
आपेक्षिकता का सिद्धांत किसने दिया ?
उत्तर :
अल्बर्ट आइन्सटीन ने।

प्रश्न 13.
आपेक्षिकता का सिद्धांत (Theory of Relativity) का समीकरण लिखें।
उत्तर :
E = mc2

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
कार्बन स्केल पर अणु द्रव्यमान (Molecular Mass) की परिभाषा लिखें।
उत्तर :
अणु द्रव्यमान (Molecular Mass) : किसी पदार्थ का अणु द्रव्यमान एक संख्या है जिससे ज्ञात होता है कि उस पदार्थ का एक अणु कार्बन परमाणु के द्रव्यमान के \(\frac{1}{12}\) वें भाग से कितना गुना भारी है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 1

प्रश्न 2.
गैस का ग्राम अणु आयतन से आप क्या समझते हैं ? STP पर इसका मान क्या होता है ?
उत्तर :
ग्राम अणु आयतन (Gram molecular volume) या मोलर आयतन (Molar volume) : किसी गैस के ग्राम अणु द्रव्यमान या 1 मोल के आयतन को उस गैस का ग्राम अणु आयतन कहते हैं।
सामान्य तापमान और दबाव (STP) पर सभी गैसों का 1 ग्राम अणु आयतन या मोलर आयतन 22.4 लीटर होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 3.
ग्राम आणविक द्रव्यमान किसे कहते हैं ?
उत्तर :
ग्राम आणविक द्रव्यमान (Gram Molecular Mass) : जब किसी तत्व या यौगिक के आणविक द्रव्यमान को ग्राम में व्यक्त किया जाता है, तो उसे ग्राम आणविक द्रव्यमान या ग्राम अणु या मोल कहते हैं। जैसे आक्सीजन का आणविक द्रव्यमान 32 है। अतः आक्सीजन का ग्राम आणविक द्रव्यमान 32 ग्राम है।

प्रश्न 4.
किसी गैस के वाष्प घनत्व से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
वाष्प घनत्व (Vapour density) : सामान्य तापमान एवं दबाव (STP) पर किसी गैस के एक निश्चित आयतन का भार और हाइड्रोजन के उतने ही आयतन के भार का अनुपात उस गैस का वाष्प घनत्व कहलाता है।
किसी गैस का अणुभार उसके वाष्प घनत्व का दो गुना होता है अर्थात गैस का अणु भार = 2 x वाष्प घनत्व।

प्रश्न 5.
मोल की परिभाषा दीजिए।
उत्तर :
मोल (Mole) : किसी पदार्थ के एक ग्राम अणु या परमाणु में उपस्थित अणुओं या परमाणुओं की संख्या के परिमाण की इकाई को मोल कहते हैं। मोल किसी पदार्थ के भार को ग्राम में प्रदर्शित करता है जिसमें 6.023 × 1023 अणु या परमाणु उपस्थित रहते हैं। जैसे : 1 मोल ऑक्सीजन =32 ग्राम ऑक्सीजन जिसमें परमाणुओं की संख्या 6.023 × 1023 है।

प्रश्न 6.
4 मोल अमोनिया कहने का तात्पर्य क्या है?
उत्तर :
अमोनिया (NH3) का ग्राम आणविक द्रव्यमान (eram molecular mass) 17 ग्राम है।
∴ 1 मोल अमोनिया = 17 ग्राम अमोनिया
∴ 4 मोल अमोनिया = 4 × 17 = 68 ग्राम अमोनिया

प्रश्न 7.
प्रमाणिक तापमान और दबाव पर 7 ग्राम नाइट्रोजन गैस का आयतन क्या होगा ? (N}=14)
उक्तर :
नाइट्रोजन का अणु द्रव्यमान =28
∴ नाइट्रोजन का ग्राम अणु द्रव्यमान = 28 ग्राम
∴ 28 ग्राम नाइट्रोजन का आयतन = 22.4 लीटर
∴ 1 ग्राम नाइट्रोजन का आयतन = \(\frac{22.4}{28}\) लीटर
∴ 7 ग्राम नाइट्रोजन का आयतन = \(\frac{22.4}{28}\) × 7 लीटर = 5.6 लीटर

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 8.
समान तापक्रम और दबाव पर दो गैस CO2 और NO एक समान जार में रखी हुई है। किस जार में अधिक ऑक्सीजन परमाणु है और क्यों ?
उत्तर :
एवोगेड्रो के नियम के अनुसार समान तापक्रम और दबाव पर दोनों गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है, परन्तु 1 अणु CO2 में ऑक्सीजन के 2 परमाणु हैं तथा 1 अणु NO में ऑक्सीजन के एक परमाणु हैं।
अतः CO2 में ऑक्सीजन परमाणु की संख्या अधिक होगी।

प्रश्न 9.
S.T.P. पर 11 ग्राम कार्बन डाई-आक्साइड का आयतन क्या है ?
उत्तर :
CO2 का 1 ग्राम अणु भार = 12 + 2 × 16=44 ग्राम
∴ S.T.P. पर 44 ग्राम CO2 का आयतन = 22.4 ली०
∴ S.T.P. पर 11 ग्राम CO2 का आयतन = \(\frac{22.4}{44}\) × 11 ली॰ = 5.6 ली०

प्रश्न 10.
मात्रा और ऊर्जा के परिवर्तन के सम्बन्ध में आइन्सीन की क्या विचारधारा है ? बताओ।
उत्तर :
मात्रा और ऊर्जा के परिवर्तन के सम्बन्ध में आइन्स्टीन की विचारधारा : आइन्स्टीन ने सापेक्षता के सिद्धान्त से मात्रा और ऊर्जा को एक दूसरे के तुल्य माना है। इनके अनुसार यदि किसी वस्तु की कुल मात्रा किसी विशेष प्रतिक्रिया में कम हो जाती है, तो मात्रा की यह कमी ऊर्जा के रूप में प्रकट होती है। यदि किसी प्रतिक्रिया में कम हुई मात्रा ‘ m ‘ हो, तो उत्पन्न ऊर्जा E = mc2. जहाँ C प्रकाश का वेग (3 × 1010. से०मी॰/सेकेण्ड) है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 11.
यदि किसी गैस का आणविक द्रव्यमान 44 हो, तो उसका वाष्प घनत्व कितना होगा ?
उत्तर :
∵ आणविक द्रव्यमान = 2 × वाष्प घनत्व

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 2

\(\frac{44}{2}\) = 22

प्रश्न 12.
HNO3 का अणु भार तथा वाष्प घनत्व कितना होगा ?
उत्तर :
HNO3 का अणु भार = 1 + 14 + 16 × 3
1 + 14 + 48
= 63
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 3

प्रश्न 13.
स्थिर तापक्रम और दबाव पर 1 ग्राम मोल गैस का आयतन तथा अणुओं की संख्या कितनी होगी ?
उत्तर :
स्थिर तापक्रम और दबाव पर किसी गैस का,
1 ग्राम मोल गैस का आयतन = 22.4 ली० एवं
1 ग्राम मोल में गैस के अणुओं की संख्या =6.023 × 102 होती है।

प्रश्न 14.
कितना ग्राम सल्फर को S.T.P. पर जलाने से 10 लीटर SO2 प्राप्त होगी ?
उत्तर :
∵ S + O2 = SO2
32 ग्राम 22.4 लीटर
∵ S.T.P. पर 22.4 लीटर SO2 प्राप्त होती है = 32 ग्राम सल्फर से।
∴ S.T.P. पर 10 ली० SO2 प्राप्त होती है = \(\frac{32}{22.4}\) × 10 ग्राम सल्फर से।
= 14.28 ग्राम सल्फर से

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
32.1 g अमोनियम क्लोराइड को कैल्शियम हाइड्राक्साइड के साथ गर्म करने पर 10.2 g NH3, 33.3 g CaCl2 एवं 10.8 g H2O उत्पत्र होता है। कितना ग्राम केलियम हाइड्राक्साइड रासायनिक क्रिया में भाग लिया था ? इस प्रतिक्रिया में कितना मोल अमोनिया एवं STP पर कितना लीटर अमोनिया उत्पन्न हुई ? (N = 14, H =1)
उत्तर :
अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण
= 2 NH4 Cl + Ca(OH)2 = 2 NH3↑+ CaCl2 + 2 H2O

प्रतिक्रिया में उत्पन्न पदार्थ की मात्रा

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 4

= 54.3 ग्राम

अत: Ca(OH)2 की मात्रा =(54.3-32.1) gram = 22.2 ग्राम
प्रतिक्रिया में भाग लेने वाले Ca(OH)2 की मात्रा = 22.2 ग्राम

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 10

= 0.6 मोल

S.T.P. पर 0.6 मोल अमोनिया का आयतन 22.4 लीटर = 22.4 × 0.6 = 13.44 लीटर
Ca(OH)2 की मात्रा =22.2 grams, NH3 के mole संख्या =0.6 mole.
S.T.P. पर NH}3 का आयतन =13.44 लीटर

प्रश्न 2.
अमोनियम सल्फेट के साथ कास्टिक सोडा घोल को गर्म करने पर 6.8 ग्राम अमोनिया उत्पत्न करने के लिए कितने ग्राम अमोनियम सल्फेट की आवश्यकता होगी ?
(N = 14, O = 16, S = 32, H = 1 )
उत्तर :
(NH4)2 SO4 + 2 NaOH → Na2 SO4 + 2 H2O + 2 H2O + 2 NH3
(NH4)2 SO4 का ग्राम अणु भार = (14 + 1 × 4) × 2 + 32 + 16 × 4 = 132 ग्राम
NH3 का ग्राम अणु भार = 2(14 + 1 × 3) = 2 × 17 ग्राम =34 ग्राम
∵ 34 ग्राम अमोनिया उत्पन्न करने के लिए 132 ग्राम अमोनियम सल्फेट की अवश्यकता होती है।
∵ 6.8 ग्राम अमोनिया उत्पन्न करने के लिए \(\frac{132 \times 6.8}{34}\)
= 26.4 ग्राम अमोनियम सल्फेट की आवश्यकता होगी।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 3.
CaCO3 और तनु HCl की क्रिया से CaCl2 और जल उत्पत्र होता है। 50.0 ग्राम CaCO3 से 55.5 ग्राम CaCl2, 22.0 ग्राम CO2 और 9.0 ग्राम H2 O उत्पन्न करने के लिए कितना ग्राम Hcl आवश्यक होगा ? कितना मोल Hcl की आवश्यकता होगी ? (H = 1, Cl = 35.5)

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 5

∵ 100 ग्राम CaCO3 से 111 ग्राम CaCl2, 44 ग्राम CO2 तथा 18 ग्राम H2 O उत्पन्न करने के लिए 73 ग्राम HCl की अवश्यकता होती है।
अत: 50 ग्राम CaCO3 से 55.5 ग्राम CaCl2, 22 ग्राम CO2 तथा 18 ग्राम जल (H2 O) उत्पन्न करने के लिए \(\frac{73}{2}\) = 36.6 ग्राम HCl की आवश्यकता होगी।

प्रश्न 4.
1.8 ग्राम जल में अणुओं की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
H2 O का ग्राम अणु भार = 2 × 1 + 16 = 18 ग्राम
∵ 18 ग्राम जल में अणुओं की संख्या = 6.023 × 1023

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 6

प्रश्न 5.
STP में V लीटर N2 गैस में n संख्यक अणु उपस्थित है तो फिर STP में \frac{n}{2} संख्यक CO2 अणुओं का आयतन क्या होगा ?
उत्तर :
एवोगैड्रो के नियम के अनुसार समान आयतन वाले बर्तनों में विभिन्न गैसे सामान्य तापमान और दबाव (STP) पर भर दी जाय तो प्रत्येक बर्तन में गैस के अणुओं की संख्या बराबर होगी। अर्थात यदि STP पर V लीटर N2 गैस में अणुओं की संख्या n हो, तो उसी तापमान और दबाव पर V लीटर CO2 में अणुओं की संख्या n होगी। चूँकि STP पर n संख्या वाले CO2 अणुओं का आयतन V लीटर है, अत: \(\frac{n}{2}\) संख्या वाले CO2 अणुओं का आयतन \(\frac{V}{2}\) लीटर होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 6.
9 ग्राम पानी में विद्यमान अणुओं की संख्या यदि n हो, तो फिर 44 ग्राम कार्बन डाई-आक्साइड में विद्यमान अणुओं की संख्या क्या होगी ? (H = 1, C = 12, O = 16)
उत्तर :
जल का ग्राम अणुभार =2 × 1 + 16 = 18 ग्राम
कार्बन डाई-आक्साइड का ग्राम अणुभार = 12+2 × 16 = 44 ग्राम
9 ग्राम जल में अणुओं की संख्या = n है
18 ग्राम जल में अणुओं की संख्या = 2n

अब, एवोगैड्रो के नियम के अनुसार STP पर ग्राम अणुभार में सभी पदार्थों में अणुओं की संख्या समान होती है।
44 ग्राम कार्बन डाई-आक्साइड में अणुओं की संख्या = 2n

प्रश्न 7.
20 ग्राम कैल्शियम कार्बोनेट उत्तप्त कराया जाए तो कितने द्रव्यमान की कैल्शियम आक्साइड मिलती है ? मान लीजिए कि कैल्शियम कार्बोनेट का संपूर्ण रूप से विघटन हुआ है ? (Ca = 40, C = 12, 0 = 16 )
उत्तर :
कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म करने पर रासायनिक प्रतिक्रिया का सन्तुलित रासायनिक समीकरण है :

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 7

प्रश्न 8.
4.0 ग्राम सोडियम हाइड्राक्साइड की उदासीनीकरण प्रतिक्रिया के लिए कितने ग्राम सल्फ्यूरिक अम्ल की आवश्यकता होगी ? (H = 1, O = 16, Na = 23, S = 32)
उत्तर :
NaOH तथा H2 SO4 निम्न समीकरण द्वारा प्रतिक्रिया करते हैं :
2 NaOH + H2 SO4 = Na2 SO4 + 2 H2O
2[23 +16 + 1][1 × 2 + 32 + 16 × 4]
80 ग्राम 98 ग्राम

∵ 80 ग्राम NaOH के उदासीनीकरण के लिए 98 ग्राम H2 SO4 चाहिए।
∵ 1 ग्राम NaOH के उदासीनीकरण के लिए \(\frac{98}{80}\) ग्राम H2 SO4 चाहिए।
∵ 4.0 ग्राम NaOH के उदासीनीकरण के लिए \(\frac{98}{80}\) × 4 ग्राम H2 SO4 चाहिए।
∵ 4.0 ग्राम NaOH के उदासीनीकरण के लिए 4.9 ग्राम H2 SO4 चाहिए।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 9.
एक उत्रेरक (Catalyst) के माध्यम से आक्सीजन के द्वारा SO2 को आक्सीकृत करने पर SO3 उत्पन्न होता है। 40 ग्राम SO3 उत्पन्न करने के लिए कितने ग्राम SO2 की आवश्यकता होगी ? (O = 16, S = 32 )
उत्तर :
प्रतिक्रिया का संतुलित समीकरण :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 8

∵ 160 ग्राम SO3 उत्पन्न करने के लिए आवश्यक SO2 की मात्रा 128 ग्राम है
1 ग्राम SO3 उत्पन्न करने के लिए आवश्यक SO2 की मात्रा = \(\frac{128}{160}\) ग्राम
∵ 40 ग्राम SO3 उत्पन्न करने के लिए आवश्यक SO2 की मात्रा = \(\frac{128 \times 40}{160}\) = 32 ग्राम
SO2 की अभीष्ट मात्रा = 32 ग्राम

प्रश्न 10.
32.7 ग्राम जिंक अतिरिक्त तनु गंधकाम्ल (H2 SO4) के साथ प्रतिक्रिया करता है तो कितने ग्राम हाइड्रोजन उत्पन्न करेगा ? (Zn = 65, H = 1)
उत्तर :
प्रतिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 3 रासायनिक परिकलन 9
65.4 ग्राम जिंक से उत्पत्न हाइड्रोजन की मात्रा 2 ग्राम है
1 ग्राम जिंक से उत्पन्न हाइड्रोजन की मात्रा = \(\frac{2}{65.4}\) ग्राम
∵ 32.7 ग्राम जिंक से उत्पन्न हाइड्रोजन की मात्रा = \(\frac{2 × 32.7}{65.4}\) = 1 ग्राम
हाइड्रोजन की अभीष्ट मात्रा = 1 माम

प्रश्न 11.
STP पर 11.2 लीटर O2 गैस में अणुओं की संख्या कितनी होगी, यदि STP पर 22.4 लीटर CO2 में अणुओं की संख्या 6.023 × 1023 हो ?
उत्तर :
एवोगैड्रो के नियम के अनुसार STP पर सभी गैसों के 22.4 लीटर में अणुओं की संख्या समान होती है।
STP पर 22.4 लीटर CO2 में अणुओं की संख्या = 6.023 × 1023
STP पर 22.4 लीटर O2 में अणुओं की संख्या = 6.023 × 1023
STP पर 11.2 लीटर O2 में अणुओं की संख्या = \(\frac{6.023 × 10^{23}}{22.4}\) × 11.2
= \(\frac{6.023 × 10^{23}}{2}\) = 3.011 × 1023

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत can serve as a valuable review tool before exams.

धारा विद्युत Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
तापक्रम अपरिवर्तित रहने से यदि किसी चालक के दोनों सिरों के बीच का विभवान्तर V और चालक में प्रवाहित विद्युत धारा । हो, तो कौन सम्बन्ध सही है ?
(a) V α I
(b) V α I2
(c) V α I-1
(d) V α I-2
उत्तर :
(a) V α I

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 2.
विद्युतवाहक बल (V), कार्य (W) एवं आवेश (Q) के मध्य सम्पर्क है –
(a) Q=W V
(b) Q=\(\frac{v}{W}\)
(c) Q=\(\frac{V}{W^2}\)
(d) Q=\(\frac{W}{V}\)
उत्तर :
(d) Q=\(\frac{W}{V}\)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से किसका प्रतिरोध कण तापक्रम के बढ़ने से घटता है ?
(a) चालक
(b) अर्द्धचालक
(c) अतिचालक
(d) इन्सुलेटर
उत्तर :
(b) अर्द्धचालक

प्रश्न 4.
निम्नलिखित इकाइयों में कौन-सी प्रतिरोध की S.I. इकाई है ?
(a) वोल्ट
(b) एम्पीयर
(c) कूलम्ब
(d) ओम
उत्तर :
(d) ओम

प्रश्न 5.
घरेलू विद्युत परिपथ में फ्यूज तार निम्नलिखित में किससे जुड़ा होता है ?
(a) अर्थ लाइन
(b) लाइव लाइन
(c) उदासीन लाइन
(d) लाइव और उदासीन दोनों लाइन
उत्तर :
(b) लाइव लाइन

प्रश्न 6.
C.G.S. पद्धति में विशिष्ट प्रतिरोध की इकाई है :
(a) ओम
(b) वोल्ट
(c) ओम से॰मी०
(d) ओमी मीटर
उत्तर :
(c) ओम से॰मी०।

प्रश्न 7.
S.I. पद्धति में विभवान्तर और विद्युतवाहक बल की इकाई है :
(a) ओम
(b) वोल्ट
(c) कुलम्ब
(d) एम्पौयर
उत्तर :
(b) वोल्ट।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 8.
S.I. पद्धति में शक्ति की इकाई है :
(a) ओम
(b) वोल्ट
(c) एम्पीयर
(d) वाट
उत्तर :
(d) वाट।

प्रश्न 9.
विद्युत आवेश की इकाई इनमें से कौन है ?
(a) Volt
(b) Coulomb
(c) ohm
(d) watt
उत्तर :
(b) Coulomb

प्रश्न 10.
विशिष्ट प्रतिरोघ (प्रतिरोधकता) की S.I. इकाई है।
(a) ओम
(b) ओम से॰मी०
(c) ओम मीटर
(d) ओमी मीटर
उत्तर :
(c) ओम मीटर

प्रश्न 11.
3 ओम और 6 ओम को समानान्तर क्रम में जोड़ने पर equivalent resistance कितना होगा ?
(a) 3 ohm
(b) 4 ohm
(c) 2 ohm
(d) 1 ohm
उत्तर :
(c) 2 ohm

प्रश्न 12.
विद्युत धारा मापने के यंत्र को क्या कहते हैं ?
(a) एमीटर
(b) वोल्टमीटर
(c) मोनोमीटर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) एमीटर।

प्रश्न 13.
विद्युत बल्ब के भीतर क्या भरा रहता है ?
(a) वायु
(b) ऑक्सीजन
(c) नाइट्रोजन
(d) निष्किय गैस
उत्तर :
(d) निष्किय गैस।

प्रश्न 14.
किलोवाट घण्टा (kwh) किसकी इकाई है ?
(a) विद्युत शक्ति की
(b) विद्युत धारा की
(c) विद्युत ऊर्जा की
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) विद्युत ऊर्जा की

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 15.
विद्युत बल्ब में फिलामेन्ट किस तत्व का बना होता है ?
(a) ताँया का
(b) जस्ता का
(c) नाइकोम का
(d) टंगस्टन का
उत्तर :
(d) टंगस्टन का।

प्रश्न 16.
बिजली का फ्यूज तार बना होता है :
(a) ताँबा का
(b) टीन का
(c) लोहा का
(d) ताँबा और टीन के मिश्र धातु का
उत्तर :
(d) ताँबा और टीन के मिश्र धातु का।

प्रश्न 17.
विद्युत हीटर का तार बना होता है :
(a) ताँबा का
(b) लोहा का
(c) नाइक्रोम का
(d) टंगस्टन का
उत्तर :
(c) नाइक्रोम का।

प्रश्न 18.
किस उपकरण द्वारा यांत्रिक ऊर्जा का रूपान्तर विद्युत ऊर्जा में होता है ?
(a) विद्युत मोटर
(b) पंखा
(c) डायनेमो
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) डायनेमो।

प्रश्न 19.
फ्लेमिंग के बाँये हाथ के नियम में अंगूठा दर्शाता है –
(a) विद्युत धारा की दिशा
(b) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा
(c) चालक की गति की दिशा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) चालक की गति की दिशा।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में कौन अर्द्धचालक है ?
(a) नाइक्रोम
(b) लोहा
(c) सिलिकॉन
(d) क्रोमियम
उत्तर :
(c) सिलिकॉन

प्रश्न 21.
विभवान्तर का मान हमेशा विद्युत वाहक बल से होता है :
(a) कम
(b) अधिक
(c) बराबर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) कम।

प्रश्न 22.
धारावाही तार (Live wire) के कवर का रंग होता है :
(a) पीला
(b) हरा
(c) लाल
(d) काला
उत्तर :
(c) लाल।

प्रश्न 23.
विद्युत धारा की प्रबलता की इकाई है –
(a) ओम
(b) वोल्ट
(c) जूल
(d) एम्पियर
उत्तर :
(d) एम्पियर।

प्रश्न 24.
घरेलू उपयोग के लिए विद्युत की आपूर्ति (Supply) होती है –
(a) 110 V, 100 HZ पर
(b) 220 V, 100 HZ पर
(c) 220 V, 50 HZ पर
(d) 110 V, 50 HZ पर
उत्तर :
(c) 220 V, 50 HZ

प्रश्न 25.
घरेलू (domestic) वायरिंग में तीन तार होते हैं – गर्म (जीवित), ठण्डा (उदासीन) और अर्थ (भूयोजित)। इन तारों के रंग होते हैं क्रमश:-
(a) हरा, काला तथा लाल
(b) काला, हरा तथा लाल
(c) लाल, काला तथा हरा
(d) काला, लाल तथा हरा
उत्तर :
(c) लाल, काला तथा हरा।

प्रश्न 26.
पृथ्वी सतह का विभव माना जाता है :
(a) अनंत विभव
(b) धन विभव
(c) क्षण विभव
(d) शून्य विभव
उत्तर :
(d) शून्य विभव।

प्रश्न 27.
वाट इकाई है –
(a) विभवान्तर
(b) विद्युत धारा
(c) विद्युत शक्ति
(d) विद्युत ऊर्जा
उत्तर :
(c) विद्युत शक्ति।

प्रश्न 28.
लेंज का नियम किस सिद्धांत से प्राप्त होता है ?
(a) मात्रा संरक्षण का सिद्धांत
(b) ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत
(c) संवेग संरक्षण का सिद्धांत
(d) आवेश संरक्षण का सिद्धांत
उत्तर :
(b) ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 29.
निम्नलिखित में से कौन धारा प्रवाह के परिमाण को सूचित करता है ?
(a) अर्ग / सेकेण्ड
(b) डाइन / सेकेण्ड
(c) कूलम्ब / सेकेण्ड
(d) अर्ग / कूलम्ब
उत्तर :
(c) कूलम्ब / सेकेण्ड।

प्रश्न 30.
प्रेरित धारा की दिशा प्राप्त होती है –
(a) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम से
(b) फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियम से
(c) एम्पियर के तैरने के नियम से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियम से।

प्रश्न 31.
विद्युत का चुम्बकीय प्रभाव किसकी खोज है ?
(a) फैराडे
(b) मैक्सवेल
(c) ओरेस्टेड
(c) हेनरी
उत्तर :
(c) ओरेस्टेड।

प्रश्न 32.
M.C.B. का प्रयोग क्यों होता है ?
(a) विद्युत ऊर्जा का खर्च दिखाता है
(b) विद्युत ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा में
(c) यांत्रिक ऊर्जा का चुम्बकीय ऊर्जा में
(d) चुम्बकीय ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा में
उत्तर :
(a) विद्युत ऊर्जा का खर्च दिखाता है।

प्रश्न 33.
स्विच को सर्वदा जोड़ा जाता है :
(a) गर्म तार से
(b) उदासीन तार से
(c) भू-तार से
(d) किसी से नहीं
उत्तर :
(a) गर्म तार से।

प्रश्न 34.
विद्युत ऊर्जा की इकाई है –
(a) BOT
(b) वोल्ट
(c) कुलम्ब
(d) एम्मियर
उत्तर :
(a) BOT

प्रश्न 35.
चुम्बकीय फ्लक्स की इकाई है –
(c) टेसला
(b) गौस
(c) वेबर
(d) वेबर/मी०
उत्तर :
(c) वेबर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 36.
किस प्रकार का बल्ब सबसे किफायती होता है ?
(a) तन्तुमय बल्ब
(b) LED
(c) DFL
(d) सभी
उत्तर :
(b) LED

प्रश्न 37.
विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को कहते हैं –
(a) जनित्र
(b) गैल्वेनोमीटर
(c) एमीटर
(d) मीटर
उत्तर :
(a) जनित्र।

प्रश्न 38.
विद्युत जनित्र का सिद्धांत आधारित है –
(a) धारा के उष्मीय प्रभाव पर
(b) विद्युत-चुम्बकीय प्रेण पर
(c) प्रेरित चुम्बकत्व पर
(d) प्रेरित विद्युत पर
उत्तर :
(b) विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण पर।

प्रश्न 39.
किसी चालक से प्रति सेकेण्ड एक कुलम्ब आवेश प्रवाहित हो, तो उसे कहते हैं :
(a) 1 वोल्ट
(b) 1 एम्पियर
(c) 1 ओम
(d) 1 जूल
उत्तर :
(b) 1 एम्मियर।

प्रश्न 40.
तीन प्रतिरोध R1, R2 और R3 श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं (R1>R2>R3) तथा उनमें प्रवाहित विद्युत धारा क्रमश: I1, I2 और I3 है, में सम्बन्ध है।
(a) I1=I2=I3
(b) I1>I2>I3
(c) I1<I2<I3
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) I1=I2=I3

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 41.
किस उपकरण द्वारा विद्युत ऊर्जा का रूपान्तर यांत्रिक ऊर्जा में होता है ?
(a) डायनेमो
(b) विद्युत मोटर
(c) ट्रांसफार्मर
(d) प्रेरक
उत्तर :
(b) विद्युत मोटर

प्रश्न 42.
किसी चालक का प्रतिरोध किस पर निर्भर नहीं करता है ?
(a) चालक की लम्बाई
(b) चालक का तापक्रम
(c) चालक का दबाव
(d) घालक का पदार्थ
उत्तर :
(c) चालक का दबाय

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. एक मेगावाट = _________वाट होता है।
उत्तर : 106

2. आयनिक यौगिकों के आयनों के बीच कार्य _________करता है।
उत्तर : स्थिर विद्युतीय बल।

3. जिस व्यवस्था से होकर विद्युत धारा प्रवाहित होती है, उसे _________कहते हैं।
उत्तर : विद्युत परिपथ।

4. किसी विद्युत परिपथ में विद्युत ऊर्जा के व्यय की दर को उस परिपथ की _________कहते हैं।
उत्तर : विद्युत शक्ति (Electric power)

5. किसी चालक के सिरों के बीच का विभावन्तर 1 वोल्ट है और उसमें प्रवाहित विद्युत धारा एक एम्पियर है, तो चालक का प्रतिरोध _________ होगा।
उत्तर : एक ओम।

6. किसी चालक का विभवान्तर और उसमें प्रवाहित विघ्युत धारा का अनुपात _________के बराबर होता है।
उत्तर : प्रतिरोध।

7. B.C.M. का प्रयोग _________को नष्ट होने से बचाता है।
उत्तर : विद्युत उपकरणों।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

8. किसा चालक के दो बिन्दुओं के बीच आवेश का प्रवाह उनके बीच _________के कारण होता है।
उत्तर : विभवान्तर।

9. गैल्वेनोमीटर _________सूचित करने वाला एक उपकरण है।
उत्तर : विद्युत धारा

10. वह धारा जो अपनी मध्यमान स्थिति के दोनों तरफ दिशा बदलते प्रवाहित होती है उसे _________कहते हैं।
उत्तर : परिवर्तित धारा (A.C.)

11. वह धारा जो हमेशा एक ही दिशा की ओर प्रवाहित होती है उसे_________ कहते हैं।
उत्तर : अपरिवर्तित धारा (D.C.)

12. शक्ति की बड़ी इकाई _________है।
उत्तर : किलोवाट या मेगावाट

13. C.F.L. का पूरा नाम_________है।
उत्तर : Compact Flurorescent Light

14. L.E.D. का पूरा नाम_________ है।
उत्तर : Light Emitting Diode

15. 1 अश्वशक्ति (H.P.) = _________ वाट होता है।
उत्तर : 746

16. विद्युत मोटर में विद्युत ऊर्जा का रूपान्तरण_________ में होता है।
उत्तर : यांत्रिक ऊर्जा।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

17. विद्युत आवेश की व्यवहारिक तथा S.I इकाई _________ है।
उत्तर : कुलम्ब।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. स्विच को हमेशा गर्म तार (live wire) से जोड़ा जाता है।
उत्तर : True

2. किसी धातु चालक में विद्युत धारा इलेक्ट्रान द्वारा प्रवाहित होती है।
उत्तर : True

3. विद्युत शक्ति की S.I. इकाई वाट है।
उत्तर : True

4. पृथ्वी सतह का विभव शून्य माना जाता है।
उत्तर : True

5. तापक्रम बढ़ने से चालक का प्रतिरोष घटता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 6 धारा विद्युत

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) 1 BOT Unit (a) \(\frac{V^2}{R}\)
(ii) उदासीन तार (b) 3.6 × 106 जूल
(iii) पावर (P) (c) IR
(iv) विभवान्तर (V) (d) हल्का नीला

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) 1 BOT Unit (b) 3.6 × 106 जूल
(ii) उदासीन तार (d) हल्का नीला
(iii) पावर (P) (a) \(\frac{V^2}{R}\)
(iv) विभवान्तर (V) (c) IR

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश can serve as a valuable review tool before exams.

प्रकाश Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
वर्तन के समय यदि आयतन कोण एवं वर्तन कोण क्रमशः 45° एवं 30° हो, तो विचलन कोण का मान होगा –
(a) 75°
(b) 15°
(c) 7.5°
(d) 37.5°
उत्तर :
(b) 15°

प्रश्न 2.
विरल से सधन माध्यम में प्रवेश करने पर आपतन कोण के किस मान पर प्रकाश का विचलन निम्नतम होगा ?
(a) 60°
(b) 0°
(c) 90°
(d) 45°
उत्तर :
(b) 0°

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

प्रश्न 3.
एक पतले उत्तल लेन्स के प्रकाश केन्द्र और फोकस के बीच एक वस्तु रखी गयी है। वस्तु के प्रतिबिम्ब की प्रकृति कौन है ?
(a) वास्तविक और उल्टा
(b) काल्पनिक गैर उल्टा
(c) वास्तविक और सीधा
(d) काल्पनिक और सीधा
उत्तर :
(d) काल्पनिक और सीधा

प्रश्न 4.
जब एक प्रकाश की किरण किसी पारदर्शक काँच के गुटके के ऊपर लम्बवत आपतित होती है, तो उसका विचलन कोण क्या होगा
(a) 0°
(b) 30°
(c) 90°
(d) 180°
उत्तर :
(a) 0

प्रश्न 5.
किसी दर्पण के वक्रता अर्द्धव्यास और फोकस दूरी में क्या सम्बन्य है ?
(a) f=2 r
(b) \(f=\frac{r}{2}\)
(c) \(f=\frac{r}{3} \)
(d) \(f=\frac{3}{2}r \)
उत्तर :
(b) \(f=\frac{r}{2}\)

प्रश्न 6.
जब सफेद प्रकाश किसी प्रिज्म द्वारा वर्तित होता है, तो कौन-सा रंग सबसे अधिक विचलित होता है ?
(a) लाल
(b) पीला
(c) बैंगनी
(d) नीला
उत्तर :
(c) बैंगनी

प्रश्न 7.
किस दर्पण का उपयोग वाहनों के हेडलाइट में किया जाता है ?
(a) उत्तल दर्पण
(b) अवतल दर्पण
(c) समतल दर्पण
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर :
(b) अवतल दर्पण

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

प्रश्न 8.
मानव नेत्र का वह भाग जो स्पष्ट दृष्टि के लिए संवेदना उत्पन्न करता है।
(a) अंध बिन्दु
(b) फोबिया सेन्ट्रेल्सि (पीत बिन्दु)
(c) आजरिस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) फोबिया सेन्ट्रेल्सि (पीत बिन्दु)

प्रश्न 9.
आँख के किस भाग में वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है।
(a) पुतली पर
(b) स्वेत पटल पर
(c) दृष्टि पटल या रेटिना पर
(d) परितारिका पर
उत्तर :
(c) दृष्टि पटल या रेटिना पर

प्रश्न 10.
आइरिस नियंत्रित करता है :
(a) नेत्र लेंस की फोकस दूरी को
(b) पुतली के खुलने को
(c) नेत्र लेंस के आकार को
(d) वृक तंत्रिका को
उत्तर :
(b) पुतली के खुलने को।

प्रश्न 11.
प्रकाश के परिमाण जो आँख में प्रवेश करता है, उसे कौन नियंत्रित करता है ?
(a) सिलियरी पेशियाँ और नेत्र-लेंस
(b) सिलियरी पेशियाँ और पुतली
(c) आइरिस और पुतली
(d) वृक तंत्रिका
उत्तर :
(c) आइरिस और पुतली।

प्रश्न 12.
किस दृष्टि दोष में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है –
(a) निकट-दृष्टि दोष
(b) दूर-दृष्टि दोष
(a) a और b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) दूर-दृष्टि दोष।

प्रश्न 13.
किस प्रकार के लेन्स द्वारा दूर दृष्टि दोष दूर किया जा सकता है ?
(a) अयतल
(b) उत्तल
(c) समतल
(d) बेलनाकार
उत्तर :
(b) उत्तल।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

प्रश्न 14.
इन्द्रथनुष का बनना उदाहरण है।
(a) प्रकाश के परावर्तन का
(b) प्राश के अपवर्तन का
(c) प्रकाश के विचलन का
(d) म्रकाश के वर्ण विक्षेपण का
उत्तर :
(d) प्रकाश के वर्ण विक्षेपण का

प्रश्न 15.
किस विद्युत चुम्बकीय तरंगों की ऊर्जा सर्वाधिक होती है ?
(a) रेडियो तरंग
(b) माइक्रो वेब
(c) इस्फारेड वेब
(d) दृश्य किरणें
उत्तर :
(d) दृश्य किरणें

प्रश्न 16.
सफेद प्रकाश के द्वारा निर्मित शुद्ध वर्णपट के किनारों का रंगों का जोड़ा कौन-सा है ?
(a) लाल और बैंगनी
(b) लाल और हरा
(c) बैंगनी और नारंगी
(d) नीला और नील
उत्तर :
(a) लाल और बैंगनी।

प्रश्न 17.
दाँत के डाक्टर किस प्रकार के दर्पण का उपयोग करते हैं ?
(a) उत्तल
(b) अवतल
(c) समतल
(d) गोलीय
उत्तर :
(b) अवतल।

प्रश्न 18.
कार में उत्तल दर्पण (Convex Mirror) उपयोग किया जाता है :
(a) दृष्टि (Vision) के क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए
(b) दृष्टि (Vision) के क्षेत्रफल को घटाने के लिए
(c) दृष्टि के क्षेत्रफल को समान रखने के लिए
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) दृष्टि (Vision) के क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए।

प्रश्न 19.
किस दर्पण द्वारा हमेशा छोटा और आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त किया जाता है ?
(a) उत्तल दर्पण
(b) अवतल दर्पण
(c) समतल दर्पण
(d) गोलीय दर्पण
उत्तर :
(a) उत्तल दर्पण।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

प्रश्न 20.
मानव नेत्र द्वारा बने प्रतिबिम्बों के लिए पर्दे का कार्य करता है :
(a) रेटिना
(b) कॉन्निया
(c) पुतली
(d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर :
(a) रेटिना।

प्रश्न 21.
मानव नेत्र में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है ?
(a) अवतल लेंस
(b) उत्तल लेंस
(d) बाइफोकल लेंस
(d) बेलनाकार लेन्स
उत्तर :
(b) उत्तल लेंस।

प्रश्न 22.
जल का वर्तनांक निम्नलिखित में से क्या है ?
(a) 1.33
(b) 1.34
(c) 1.53
(d) 1.63
उत्तर :
(a) 1.33

प्रश्न 23.
निम्नलिखित में से किस पदार्थ का वर्तनांक सबसे अधिक होता है ?
(a) जल का
(b) काँच का
(c) रूबी का
(d) हीरा का
उत्तर :
(d) हीरा का।

प्रश्न 24.
प्रतिबिम्ब के आकार और वस्तु के आकार के अनुपात को क्या कहते हैं ?
(a) आवर्द्धन
(b) नाभ्यांतर
(c) विस्तार
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) आवर्द्धन।

प्रश्न 25.
वस्तु की किस स्थिति को छोड़कर बाकी सभी स्थितियों में अवतल दर्पण वास्तविक और उल्टा प्रतिबिम्ब बनाते हैं ?
(a) अनन्त पर
(b) F और 2F के बीच
(c) फोकस पर
(d) फोकस और धुव के बीच में
उत्तर :
(d) फोकस और ध्रुव के बीच में।

प्रश्न 26.
एक अवतल दर्पण में वस्तु की स्थिति फोकस और ध्रुव के बीच हो, तो प्रतिबिम्ब होगा –
(a) वास्तविक और बड़ा
(b) वास्तविक और छोटा
(c) आभासी और बड़ा
(d) आभासी और छोटा
उत्तर :
(c) आभासी और बड़ा।

प्रश्न 27.
एक गोलीय दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब का आवर्द्धन (m) ॠणात्मक है। इसका अर्थ है कि प्रतिबिम्ब :
(a) वस्तु से छोटा है
(b) वस्तु से बड़ा है
(c) उल्टा है
(d) सीधा है
उत्तर :
(c) उल्टा है।

प्रश्न 28.
एक अवतल दर्पण के लिए वस्तु तथा प्रतिबिम्ब का आकार और वस्तु की दूरी भुव से और प्रतिबिम्ब की दूरी धुव से दोनों बराबर हैं, तो वस्तु स्थित है –
(a) ध्रुव पर
(b) फोकस पर
(c) वक्रता केन्द्र पर
(d) अनन्त पर
उत्तर :
(c) वक्रता केन्द्र पर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

प्रश्न 29.
हजामती (दाढ़ी बनाने के लिए) दर्पण किस प्रकार का होता है ?
(a) उत्तल
(b) अवतल
(c) समतल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) अवतल।

प्रश्न 30.
एक वस्तु को अवतल लेंस के सामने रखा जाता है तो प्रतिबिम्ब होगा :
(a) हमेशा सीधा
(b) सीधा या उल्टा दोनों हो सकता है
(c) हमेशा उल्टा
(d) हमेशा वास्तविक
उत्तर :
(a) हमेशा सीधा।

प्रश्न 31.
अवतल लेंस का आवर्द्धन होता है –
(a) हमेशा 1 से कम
(b) हमेशा 1 से अधिक
(c) हमेशा 1 के बराबर
(d) 1 से कम या 1 से अधिक दोनों
उत्तर :
(a) हमेशा 1 से कम।

प्रश्न 32.
साधारण कैमरे में कौन सा लेंस होता है ?
(a) उत्तल लेंस
(b) अवतल लेंस
(c) दोनों प्रकार के
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) उत्तल लेंस।

प्रश्न 33.
सौर भट्टी में कौन-सा दर्पण का उपयोग होता है ?
(a) समतल
(b) उत्तल
(c) अवतल
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) अवतल

प्रश्न 34.
एक वस्तु को उत्तल लेन्स की तरफ लाया जाता है, तो प्रतिबिम्ब का आकार –
(a) घटेगा
(b) बढ़ेगा
(c) पहले घटेगा फिर बढ़ेगा
(d) पहले बढ़ेगा फिर घटेगा
उत्तर :
(b) बढ़ेगा

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. जलती हुई मोमबत्ती क्षय होती रहती है फिर भी ________का संरक्षण सिद्धांत लागू होता है।
उत्तर : मात्रा।

2. ________प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तर : वास्तविक।

3. प्रकाश के वर्तन के ________नियम को स्नेल का नियम कहते हैं।
उत्तर : द्वितीय।

4. किसी माध्यम का वर्तनांक अधिक होने पर विचलन कोण ________होगा।
उत्तर : अधिक।

5. निकट-दृष्टि दोष दूर करने के लिए चश्मे में ________लेन्स का उपयोग किया जाता है।
उत्तर : अवतल।

6. ________लेन्स में प्रतिबिम्ब के रेखीय आवर्द्धन का मान हमेशा 1 से कम होता है।
उत्तर : अवतल।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

7. आकाश का नीला होने का कारण प्रकाश का ________है।
उत्तर : छिटकना (Scattering)।

8. दाँतों के डॉक्टर ________का उपयोग करते हैं।
उत्तर : अवतल दर्पण।

9. दाढ़ी बनाने के दर्पण के रूप में का उपयोग करते हैं।
उत्तर : अवतल दर्पण।

10. उत्तल दर्पण में हमेशा ________प्रतिबिंब बनता है।
उत्तर : छोटा काल्पनिक।

11. मनुष्य की आँख के ऊपरी कड़ी और सफेद परत को ________कहते हैं।
उत्तर : श्वेत पटल या स्केलरा (Sclera)।

12. ________ के पीछे आँख का लेंस होता है।
उत्तर : एक्वस ह्यूमर (Aqueous Humour)।

13. गोलीय दर्पण के ध्रुव से फोकस की दूरी को ________कहते हैं।
उत्तर : फोकस दूरी।

14. लेन्स की क्षमता की S.I. इकाई ________है।
उत्तर : डाइऑप्टर (Diopter)

15. किस माध्यम में लाल प्रकाश का वर्तनांक पीले प्रकाश से अधिक ________होता है।
उत्तर : कम (less)।

16. हैलोजन्स में सबसे अधिक सक्रिय तत्व ________है।
उत्तर : फ्लोरीन (F)।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. किसी गोलीय दर्पण का वक्रता अर्द्धव्यास फोकस दूरी का दुगना होता है।
उत्तर : True

2.शून्य में प्रकाश का वेग सबसे कम होता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

3.सौर भट्टियों में अवतल दर्पण का उपयोग होता है।
उत्तर : True

4.अपवर्तन के पहले नियम को स्नेल का नियम कहते हैं ।
उत्तर : False

5.किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब आँख के रेटिना (Retina) पर बनता है।
उत्तर : True

6. वर्ण-विक्षेपण में सबसे कम विचलन लाल रंग के प्रकाश का होता है।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) प्रकाश तरंगें (a) ध्रुव
(ii) दाढ़ी बनाने के लिए उपयोगी दर्पण (b) डाइऑप्टर
(iii) लेंस के पावर की SI इकाई (c) अवतल दर्पण
(iv) गोलीय दर्पण का मध्य बिन्दु (d) अनुप्रस्थ

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) प्रकाश तरंगें (d) अनुप्रस्थ
(ii) दाढ़ी बनाने के लिए उपयोगी दर्पण (c) अवतल दर्पण
(iii) लेंस के पावर की SI इकाई (b) डाइऑप्टर
(iv) गोलीय दर्पण का मध्य बिन्दु (a) ध्रुव

प्रश्न 2.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) गोलीय दर्पण के धुव से फोकस की दूरी (a) कार्निया
(ii) दाँत के डॉक्टर उपयोग करते हैं (b) वर्ण-विक्षेपण
(iii) आँख में प्रकाश का सबसे अधिक वर्तन होता है (c) फोकल दूरी
(iv) श्वेत प्रकाश का विभिन्न रंगों में विभक्त होने की घटना (d) अवतल दर्पण

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) गोलीय दर्पण के धुव से फोकस की दूरी (c) फोकल दूरी
(ii) दाँत के डॉक्टर उपयोग करते हैं (d) अवतल दर्पण
(iii) आँख में प्रकाश का सबसे अधिक वर्तन होता है (a) कार्निया
(iv) श्वेत प्रकाश का विभिन्न रंगों में विभक्त होने की घटना (b) वर्ण-विक्षेपण

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 5 प्रकाश

प्रश्न 3.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) नेत्र-लेंस और रेटिना के बीच का द्रव (a) वहुवर्णी
(ii) सूर्य का प्रकाश (b) द्वारक या एपरचर
(iii) लेंस की वृत्तीय परिधि का व्यास (c) सोडियम वाष्प लैंप
(iv) एकवर्णी प्रकाश (d) विट्रियस ह्यूमर या नेत्रक जलीय द्रव

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) नेत्र-लेंस और रेटिना के बीच का द्रव (a) वहुवर्णी
(ii) सूर्य का प्रकाश (b) द्वारक या एपरचर
(iii) लेंस की वृत्तीय परिधि का व्यास (c) सोडियम वाष्प लैंप
(iv) एकवर्णी प्रकाश (d) विट्रियस ह्यूमर या नेत्रक जलीय द्रव

प्रश्न 4.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) विद्युत शक्ति की SI इकाई (a) किलोवाट घण्टा
(ii) विद्युत ऊर्जा की इकाई (b) ओम-मीटर
(iii) प्रतिरोधकता की SI इकाई (c) अमीटर
(iv) विद्युतधारा मापी यंत्र (d) वाट

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) विद्युत शक्ति की SI इकाई (d) वाट
(ii) विद्युत ऊर्जा की इकाई (a) किलोवाट घण्टा
(iii) प्रतिरोधकता की SI इकाई (b) ओम-मीटर
(iv) विद्युतधारा मापी यंत्र (c) अमीटर

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें can serve as a valuable review tool before exams.

उष्मीय घटनायें Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
एक ठोस के लिए कितने प्रकार के ऊष्मीय प्रसार गुणांक होते हैं ?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर :
(c) तीन

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में किसकी तरंग लम्बाई सबसे अधिक होती है ?
(a) X किरण
(b) गामा-किरण
(c) इन्कारेड किरण
(d) अल्ट्रावाइलेट किरण
उत्तर :
(c) इन्फारेड किरण

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 3.
एक ठोस के रेखीय प्रसार गुणांक की इकाई है।
(a) m
(b) m-1
(c) °C-1
(d) °C
उत्तर :
(c) °C-1

प्रश्न 4.
एक धातु की उष्मीय चालकता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है।
(a) तापक्रम
(b) लम्बाई
(c) धातु की प्रकृति
(d) परिच्छेद का क्षेत्रफल
उत्तर :
(c) धातु की प्रकृति

प्रश्न 5.
किसी पदार्थ के उष्मा परिचालन की क्षमता को क्या कहते हैं ?
(a) उष्मीय प्रवाह
(b) उष्मीय चालकता
(c) उष्मीय चालकता गुणांक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) उष्मीय चालकता

प्रश्न 6.
उष्मीय चालकता की S.I. इकाई क्या है ?
(a) K cal m-1 k-1 s-1
(b) J m-1 k-1  s-1
(c) m-1 k-1 s-1
(d) cal m-1 k-1 s-1
उत्तर :
(b) J m-1k-1 s-1

प्रश्न 7.
यदि उष्मीय चालकता K हो, तो उष्मीय प्रतिरोध होगा।
(a) \(\frac{1}{\mathrm{~K}}\)
(b) \(\frac{1}{\mathrm{~K}^2}\)
(c) \(\mathrm{K}^2\)
(d) \(\frac{1}{\mathrm{~K}^3}\)
उत्तर :
(a) \(\frac{1}{\mathrm{~K}}\)

प्रश्न 8.
किसी द्रव के वास्तविक प्रसार और आभासी प्रसार में कौन सा इसका आन्तरिक गुण है ?
(a) आभासी प्रसार
(b) वास्तविक प्रसार
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) वास्तविक प्रसार

प्रश्न 9.
धातु के रेखीय प्रसार गुणांक, क्षेत्रीय प्रसार गुणांक तथा आयतन प्रसार गुणांक में किस प्रकार का अनुपात है ?
(a) 1: 3: 2
(b) 3: 2: 1
(c) 1: 2: 3
(d) 2: 3: 1
उत्तर :
(c) 1: 2: 3

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में कौन-सी उष्मा चालकता के बढ़ते क्रम में सही है ?
(a) Ag, Cu, Al
(b) Al, Ag, Cu
(c) Cu, Ag, Al
(d) Al, Cu, Ag
उत्तर :
(d) Al, Cu, Ag

प्रश्न 11.
लोहे का रेखीय प्रसार गुणांक 1.2 x 10-5 प्रति °C है, तो लोहे का आयतन प्रसार गुणांक होगा :
(a) 4.8 x 10-5 प्रति °C
(b) 6.3 x 10-5 प्रति °C
(c) 3.6 x10-5 प्रति °C
(d) 2.4 x 10-5 प्रति °C
उत्तर :
(c) 3.6 x 10-5 प्रति °C

प्रश्न 12.
किसी पदार्थ का क्षेत्रीय प्रसार गुणांक 0.0002 प्रति °C है तो उसका रेखीय प्रसार गुणांक होगा-
(a) 0.0002 °C
(b) 0.0001 °C
(c) 0.0003 °C
(d) 0.0004 °C
उत्तर :
(b) 0.0001 °C

प्रश्न 13.
ताँबे की एक आयताकार प्लेट में एक गोल छिद्र किया गया है। प्लेट को गर्म करने पर छिद्र का आकार :
(a) बढ़ेगा
(b) घटेगा
(c) वही रहेगा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) बढ़ेगा।

प्रश्न 14.
समान रूप से गर्म करने पर ताँबा में लोहे की अपेक्षा प्रसार होता है :
(a) कम
(b) अधिक
(c) समान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) अधिक।

प्रश्न 15.
धात्विक छड़ का रैखिक प्रसारण समानुपाती होता है :
(a) प्रारम्भिक लम्बाई के
(b) तापक्रम वृद्धि के
(c) a एवं b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) a एवं b दोनों।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 16.
आयतन प्रसार गुणांक को प्रदर्शित करने वाला चिह्न है :
(a) α (अल्फा)
(b) (बीटा)
(c) (गामा)
(d) इनमें सभी
उत्तर :
(c) (गामा)

प्रश्न 17.
C.G.S. पद्धति में चाँदी की उष्मीय चालकता है –
(a) 0.92
(b) 0.26
(c) 0.72
(d) 0.97
उत्तर :
(d) 0.97

प्रश्न 18.
किसी ठोस पदार्थ के रैखीय प्रसार गुणांक α, क्षेत्रीय प्रसार गुणांक β और आयतन प्रसार गुणांक γ में सम्बन्ध है।
(a) 3α=2β=γ
(b) \(\frac{\alpha}{3}=\frac{\beta}{2}=\gamma\)
(c) \(\alpha=\frac{\beta}{2}=\frac{\gamma}{3}\)
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) \(\alpha=\frac{\beta}{2}=\frac{\gamma}{3}\)

प्रश्न 19.
एक लोहे की गेंद को गर्म किया जाता है तो किसमें प्रतिशत वृद्धि अधिक होगी ?
(a) व्यास में
(b) सतह के क्षेत्र में
(c) आयतन में
(d) घनत्व में
उत्तर :
(c) आयतन में।

प्रश्न 20.
आयतन प्रसार गुणांक होता है :
(a) रैखिक प्रसार गुणांक से कम
(b) रैखिक प्रसार गुणांक का दो गुना
(c) रैखिक प्रसार गुणांक के बराबर
(d) रैखिक प्रसार गुणांक का तीन गुना
उत्तर :
(d) रैखिक प्रसार गुणांक का तीन गुना।

प्रश्न 21.
एक दीवार से होकर गुजरने वाले ताप का परिमाण किस पर निर्भर नहीं करता है ?
(a) मोटाई
(b) क्षेत्रफल
(c) पदार्थ की प्रकृति
(d) औसत तापमान
उत्तर :
(d) औसत तापमान।

प्रश्न 22.
सबसे अच्छा उष्मा का चालक कौन है ?
(a) ताँबा
(b) लोहा
(c) चाँदी
(d) सोना
उत्तर :
(c) चाँदी।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

प्रश्न 23.
किसी धातुई छड़ की उष्मीय चालकता गुणांक निर्भर करती है :
(a) छड़ की लम्बाई पर
(b) दोनों सिरों के तापमान के अन्तर पर
(c) पदार्थ की प्रकृति पर
(d) इनमें से सभी पर
उत्तर :
(c) पदार्थ की प्रकृति पर।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. सबसे अच्छा उष्मा चालक ताँबा है।
उत्तर : False

2. तापक्रम बढ़ने से चालक का प्रतिरोध घटता है ।
उत्तर : False

3. आयतन प्रसार गुणांक, रेखीय प्रसार गुणांक का दो गुना होता है।
उत्तर : False

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

1. सामान्य रूप से गर्म करने पर ताँबा में लोहे की अपेक्षा प्रसार _________ होता है।
उत्तर : अधिक।

2. सबसे अच्छा उष्मा का चालक _________है।
उत्तर : चाँदी।

3. मोल CO2 में कार्बन के परमाणुओं की संख्या _________होती है।
उत्तर : 6.023 ×1029

4. किसी ठोस में _________प्रसार सबसे अधिक होता है।
उत्तर : आयतन।

5. द्रव्य का _________प्रसार गुणांक एक आन्तरिक गुण है।
उत्तर : वार्तविक

6. ताँबा का मुख्य अयस्क _________है।
उत्तर : कॉपर पायराइटिस या कैलकोपायराइटिस CuFeS2

7. पदार्थ में ताप के कारण प्रसार की घटना को _________कहा जाता है।
उत्तर : तापीय प्रसार।

8. रेल की पटरियों के बीच स्थान न छोड़ा जाय तो गर्मी के कारण पटरियाँ _________हो जायेंगी।
उत्तर : टेढ़ी।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

9. रेखीय प्रसार गुणांक को से प्रदर्शित किया जाता है।
उत्तर : α

10. SI पद्धति में उष्मा चालकता का मात्रक या इकाई है।.
उत्तर : Jm-1 k-1 s-1 या wm-1 k-1

11. उष्मा चालकता के को उष्षा प्रतिरोधकता कहते हैं।
उत्तर : व्युत्क्रम।

12. उष्मीय प्रतिरोध (R)=
उत्तर : \(\frac{1}{\mathrm{KA}}\)

13. किसी धातु को गर्म करने पर उसकी लम्बाई में होने वाली वृद्धि को _____________ कहते हैं
उत्तर : रेखीय प्रसार।

14. किसी घनाकार ठोस के गर्म करने पर उसके आयतन में होने वाले वृद्धि को _____________कहते हैं।
उत्तर : आयतनी प्रसार।

15. जब हम किसी ठंडी वस्तु को हाथ से छूते हैं, तो उष्मा हमारे हाथ से उस वस्तु _____________विधि से जाती है।
उत्तर : चालन

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 4 उष्मीय घटनायें

16. यदि के के प्रसार का ध्यान न रखते हुए द्रव कां प्रसार नापा जाये, तो उसे_____________ कहते हैं
उत्तर : क्राभ प्रसारे।

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) उष्मीय प्रतिरोध (R)= (a) 3α
(ii) CGS प्रणाली में उष्मा चालकता (k) की इकाई (b) \(\frac{1}{\mathrm{KA}}\)
(iii) γ (c) 2α
(iv) β (d) Cal cm-1 s-1° C-1

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) उष्मीय प्रतिरोध (R)= (b) \(\frac{1}{\mathrm{KA}}\)
(ii) CGS प्रणाली में उष्मा चालकता (k) की इकाई (d) Cal cm-1 s-1° C-1
(iii) γ (a) 3α
(iv) β (c) 2α

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 2 Question Answer – गैसों का व्यवहार

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
स्थिर तापक्रम पर बॉयल के नियम के अनुसार किसी दी गई मात्रावाली गैस के दबाव और आयतन में सम्बन्ध लिखिए।
उत्तर :
स्थिर तापक्रम पर बॉयल के नियम के अनुसार किसी दी गई मात्रा वाली गैस का दबाव आयतन के विलोमानुपाती होता है।

प्रश्न 2.
S.I. पद्धति में तापक्रम की इकाई क्या है ?
उत्तर :
S.I. पद्धति में तापक्रम की इकाई केल्विन है।

प्रश्न 3.
मोनोमीटर किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी पात्र में बन्द किसी गैस के दबाव को मापने के लिए जिस उपकरण का उपयोग किया जाता है, उसे मोनोमीटर कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 4.
किसी गैस के आयतन, दबाव और परम तापमान के बीच सम्बन्ध बताने वाला समीकरण लिखो। अथवा, समीकरण का गणितीय रूप क्या है ?
उत्तर :
\(\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\)

प्रश्न 5.
गैस समीकरण से क्या समझते हो ?
उत्तर :
किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन, दबाव और परम तापक्रम में सम्बन्ध बताने वाले समीकरण को गैस समीकरण कहते हैं।

प्रश्न 6.
मानक (स्टैण्डर्ड) या प्रामाणिक दबाव का मान कितना होता है ?
उत्तर :
मानक (स्टैण्डर्ड) दबाव का मान 760 mm या 76 से॰मी० पारे के स्तम्भ क्री ऊँचाई के दबाव के बराबर होता है।

प्रश्न 7.
क्या केल्विन स्केल में तापक्रम का ॠणात्मक मान पाना सम्भव है ?
उत्तर :
केल्विन स्केल में तापक्रम का कणात्मक मान पाना सम्भव नहीं है।

प्रश्न 8.
गैस से भरे गुब्बारे को गर्म करने पर क्या होगा और क्यों ?
उत्तर :
गैस से भरे गुब्बारे को गर्म करने पर वह फट जाएगा क्योंकि तापक्म बढ़ने पर उसका आयतन और दबाव दोनों बढ़ जाएगा।

प्रश्न 9.
S.I. पद्धति में Universal गैस स्थिरांक (R) का मान कितना होता है ?
उत्तर :
S.I. पद्धति में Universal गैस स्थिरांक का मान 8.31 जूल/केल्विन/मोल होता है।

प्रश्न 10.
गैस के अणुओं के बीच होने वाली टक्कर की प्रकृति कैसी होती है ?
उत्तर :
पूर्ण प्रत्यास्थ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 11.
वायुमण्डलीय दबाव का मान SI पद्धति में कितना होता है ?
उत्तर :
1.013 ×105 पास्कल।

प्रश्न 12.
बॉयल के नियमानुसार, आयतन को \(\frac{1}{V}\) और दबाव को P के रूप में लेकर ग्राफ खींचने पर कैसी रेखा प्राप्त होगी ?
उत्तर :
सीधी सरल रेखा।

प्रश्न 13.
बॉयल के नियम और चार्ल्स के नियम के सम्मिलित रूप को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
गैस समीकरण।

प्रश्न 14.
कौन गैस बॉयल और चार्ल्स के नियमों का पूर्ण रूप में पालन करती हैं ?
उत्तर :
आदर्श गैस।

प्रश्न 15.
सेल्सियस पैमाने पर 273 K तापमान का मान क्या होगा ?
उत्तर :
सेल्सियस पैमाने पर 273 K तापमान का मान 0° C [273 K = 273 – 273 = 0° C] होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 16.
तापमान वृद्धि का गैसों के अणुओं की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
तापमान वृद्धि के फलस्वरूप गैसों के अणुओं की गति बढ़ जाती है।

प्रश्न 17.
किसी गैस का दबाव किस यंत्र से मापा जाता है ?
उत्तर :
किसी गैस का दबाव बैरोमीटर नामक यंत्र से मापते हैं।

प्रश्न 18.
गैस के अणुओं की गति का इसके दबाव पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
अणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ने से गैसीय दबाव बढ़ जाता है।

प्रश्न 19.
चार्ल्स के नियमानुसार सेन्टीग्रेड स्केल में किस तापक्रम पर किसी गैस का आयतन शून्य होता है।
उत्तर :
– 273° C पर ।

प्रश्न 20.
एक बन्द बर्तन में कोई गैस रखी गयी है। तापमान में बिना कोई परिवर्तन किये इसमें कुछ और गैस डाली गयी। इसके दबाव में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर :
बढ़ेगा।

प्रश्न 21.
मानक दबाव में तापमान के परम स्केल में जल के हिमांक का मान क्या है ?
उत्तर :
मानक दबाव में तापमान के परम स्केल में जल के हिमांक का मान 273 K है।

प्रश्न 22.
केल्विन स्केल में मानक तापमान का मान कितना होता है?
उत्तर :
केल्विन स्केल में मानक तापमान का मान 273 K होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 23.
चार्ल्स के नियम में क्या स्थिर रहता है ?
उत्तर :
चार्ल्स के नियम में दबाव और गैस की मात्रा स्थिर रहती है।

प्रश्न 24.
परम शून्य तापक्रम पर आदर्श गैस का आयतन कितना होता है ?
उत्तर :
परम शून्य तापक्रम पर आदर्श गैस का आयतन शून्य होता है।

प्रश्न 25.
बॉयल के नियम में क्या स्थिर रहता है ?
उत्तर :
बॉयल के नियम में तापमान एवं गैस की मात्रा स्थिर रहती है।

प्रश्न 26.
बॉयल के प्रयोग के लिए आवश्यक पम्प को किसने विकसित किया था ?
उत्तर :
राबर्ट हुक ने।

प्रश्न 27.
एक ऐसे गैसीय तत्व का नाम बताएँ, जिसके परमाणु एवं अणु का सूत्र एक ही होता है।
उत्तर :
हीलियम (He) एक ऐसा तत्व है, जिसके परमाणु एवं अणु का सूत्र एक होता है।

प्रश्न 28.
स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा के आयतन (v) तथा दबाव (p) के ग्राफ की आकृति किस प्रकार की होती है तथा उस वक्र को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा के आयतन (v) तथा दबाव (p) मे ग्राफ अंकन करने पर एक वक्र प्राप्त होता है जिसकी आकृति समकोणीय हाइपरबोला होता है तथा इस वक्र को समतापी वक्र(Iso – therm) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 29.
30° C और 300 K में कौन – सा तापक्रम अधिक है ?
उत्तर :
∴ 30° C = (30 + 273) K = 303 K
∴ 30° C तापक्रम अधिक है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
किसी गैस का 1 ग्राम 7° C तापक्रम एवं 2 वायुमण्डलीय दबाव पर आयतन 410 mL है। गैस का आणविक द्रव्यमान ज्ञात कीजिए। ( R = 0.082 लीटर एटमॉसफीयर/मोल/केल्विन)
उत्तर :
गैस समीकरण के अनुसार PV = nRT
गैस के ग्राम अणुओं की संख्या n = \(\frac{m}{M}\)
∴ PV = \(\frac{m}{M RT}\) या M = \(\frac{mRT}{PV}\)
यहाँ m = 1 gram ; R = 0.082 लीटर वायुमण्डलीय/मोल/केल्विन
T = 7 + 273 = 280 K ; P = 2 वायुमण्डल
V = 410 m / या 0.410 लीटर
∴ M = \(\frac{1 \times 0.082 \times 280}{2 \times 0.410}\) = 28 ग्राम

प्रश्न 2.
STP पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन 273 cm3 है। किस दबाव पर उस गैस का 27° C तापक्रम पर आयतन 300 cm3 होगा ?
उत्तर :
गैस समीकरण के अनुसार \(\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\)
यहाँ P1 = 76 cm. of Hg . ; T1 = 273 k ; V1 = 273 cm3
P2 = ? ; V2 = 300 cm3, T2 = 27+273 = 300 K
∴ P2 = \(\frac{P_1 V_1 T_2}{T_1 V_2}=\frac{76 \times 273 \times 300}{273 \times 300}\)
= 76 cm. of Hg.

प्रश्न 3.
17. 0° C तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा की गैस का दबाव दो गुना एवं आयतन आधा किया गया। गैस का अन्तिम तापक्रम क्या होगा ?
उत्तर :
माना 0° C पर किसी गैस का दबाव P cm और आयतन V c.c. है
नया दबाव = 2 P cm और नया आयतन = \(\frac{V}{2}\) c.c.
प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 0° C = 273 K
गैस के नियम के अनुसार,

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 1

∴ गैस का अन्तिम तापक्रम = 273 या 0° C.

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 4.
स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस को 0° C से 546° C तक गर्म किया गया। गैस के अंतिम आयतन के साथ प्रारम्भिक आयतन का अनुपात क्या होगा ?
उत्तर :
गैस का प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 0° C = 273 K
गैस का अन्तिम तापक्रम (T2) = 546° C = (546+273) K = 819 K
माना किसी गैस का प्रारम्भिक आयतन V1 c.c. और अन्तिम आयतन V2 c.c. है।
चार्ल्स के नियम के अनुसार,

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 2

या, V2 : V1 = 3 : 1.

प्रश्न 5.
यदि किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का STP पर आयतन 52 cm3 है। स्थिर तापक्रम पर पारे के 104 cm दबाव पर इसका आयतन क्या होगा ?
उत्तर :
STP पर गैस का आयतन (V1) = 52 cm3
STP पर गैस का दबाव (P1) = 76 cm
अन्तिम दबाव (P2) = 104 cm
अन्तिम आयतन (V2) = ?
बॉयल के नियम के अनुसार
P1 V1 = P2 V2
76 × 52 = 104 × V2
या, V2 = \(\frac{76 \times 52}{104}\)
या, V2 = 38 cm3

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 6.
4 वायुमण्डलीय दबाव और 300 K तापक्रम पर 8 ग्राम H2 गैस (H = 1) का आयतन कितना होगा ?
(R = 0.082 लीटर वायुमण्डल mol-1 K-1)
उत्तर :
2 ग्राम H2 = 1 मोल
∴ 8 ग्राम H2 = \(\frac{8}{2}\) मोल = 4 मोल
दबाव (P) = 4 वायुमण्डलीय दबाव
तापक्रम (T) = 300 K
R = 0.082 वायुमण्डल mol-1 K-1
गैस समीकरण के अनुसार,
P V = n R T
या, V = \(\frac{n R T}{P}\) = \(\frac{4 \times 0.082 \times 300}{4}\) लीटर
= 24.6 लीटर

प्रश्न 7.
300 K तापमान तथा 760 mm Hg दबाव पर कैसी गैस का आयतन 300 cm3 है। STP पर आयतन कितना होगा ?
उत्तर :
यहाँ P1 = 760 mm Hg ; T1 = 300 K, V1 = 300 cm3
P2 = 760 mm Hg, T2 = 273 K, V2 = ?
हम जानते हैं कि \(\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\)
या, \(\frac{760 \times 300}{300}\) = \(\frac{760 V_2}{273}\)
या, V2 = 273 cm3

प्रश्न 8.
गैस के विसरण के मुख्य कारण क्या हैं ? गैसीय विरण का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
गैस के अणुओं की अनियमित गति (random motion) ही गैस के विसरण के मुख्य कारण हैं। गैसीय विसरण का उदाहरण वायु है।

प्रश्न 9.
स्थिर ताप पर किसी गुब्बारे का 750 ml गैस का दाब 830 mm है। यदि गुब्बारे का आयतन बढ़ाकर 900 ml कर दिया जाय तो गैस का दाब कितना होगा ?
उत्तर :
स्थिर ताप पर Boyle’s law के अनुसार P1 V1 = P2 V2
यहाँ P1 = 830 mm, V1 = 750 ml, V2 = 900 ml
∴ P2 = ?
P2 = \(\frac{P_1 V_1}{V_1^i}=\frac{830 \times 750}{900}\) = 691.67 mm (लगभग).

प्रश्न 10.
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई लिखें और उसे परिभाषित करें।
उत्तर :
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई न्यूटन/वर्ग मीटर या पास्कल होती है।
पास्कल : एक न्यूटन बल द्वारा एक वर्ग मी॰ क्षेत्रफल पर आरोपित दबाव को एक पास्कल कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 11.
S.I. के अतिरिक्त आयतन एवं दबाव की एक – एक इकाई लिखिए।
उत्तर :
S.I. के अतिरिक्त आयतन की इकाई लीटर एवं दबाव की इकाई बार है।

प्रश्न 12.
बॉयल तथा चार्ल्स के नियम में गैस की निश्चित मात्रा का उल्लेख क्यों किया जाता है?
उत्तर :
बॉयल तथा चार्ल्स के नियम में गैस की निश्चित मात्रा का उल्लेख किये जाने का कारण यह है कि गैस की मात्रा पर ही गैस का आयतन और दबाव निर्भर करता है।
स्थिर तापक्रम और दबाव पर गैस की मात्रा में परिवर्तन करने से आयतन बदल जाता है।
स्थिर तापक्रम और आयतन पर गैस की मात्रा बढ़ाने से दबाव बढ़ जाता है तथा मात्रा घटाने से दबाव घट जाता है।

प्रश्न 13.
जब एक बैलून में हवा भरते हैं तब उसका दबाव और आयतन दोनों बढ़ता है। क्या यह बॉयल के नियम का उल्लंघन है ? समझाओ।
उत्तर :
जब बैलून के अन्दर कुछ हवा भरते हैं तो उसका दबाव और आयतन दोनों बढ़ जाता है लेकिन यह बॉयल के नियम का उल्लंघन नहीं होता है, क्योंकि बॉयल का नियम गैसकी स्थिर मात्रा के लिए लागू होता है। जब बैलून के अन्दर हवा भरते हैं तो बैलून के अन्दर हवा की मात्रा स्थिर नहीं रहती है बल्कि बढ़ती है, फलस्वरूप गैस का आयतन और दबाव दोनों बढ़ते हैं।

प्रश्न 14.
परम तापक्रम पैमाना से क्या समझते हो ?
उत्तर :
परम तापक्रम पैमाना (Absolute scale of temperature) : तापक्रम का वह पैमाना जिसमें – 273° C को OK माना जाता है तथा जिसमें प्रत्येक विभाग का मान 1° C होता है, परम तापक्रम पैमाना कहलाता है।

प्रश्न 15.
परम शून्य से क्या समझते हो ? इसका मान कितना होता है ? क्या वास्तव में परम शून्य तापक्रम पर गैसों का आयतन शून्य होता है ? स्पष्ट करो।
उत्तर :
परम शून्य (Absolute zero): चार्ल्स के नियम के अनुसार परम शून्य वह तापक्रम है जिस पर सभी गैसों का आयतन गणितीय रूप से शून्य हो जाता है।
इसका मान – 273° C होता है।
वास्तव में परम शून्य तापक्रम का मिलना असम्भव है, क्योंकि इस तापक्रम पर पहुँचने के पहले ही सभी गैस द्रव या ठोस की अवस्था में परिवर्तित हो जाती हैं। अत: आयतन का शून्य होना असम्भव है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 16.
बॉयल के नियम को ग्राफ द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर :
(i) स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन (v) और दबाव (p) के बीच ग्राफ अंकन करने पर एक वक्क (Curve) प्राप्त होता है जिसकी आकृति समकोणीय हाइपरबोला चित्र A होती है। इस वक्र को समतापी वक्र (Isotherm) कहते हैं। यह वक्र प्रदर्शित करता है कि स्थिर तापक्रम पर गैस के दबाव में वृद्धि करने से उसका आयतन घटता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 3

(ii) स्थिर तापक्रम पर गैस के PV और P के बीच ग्राफ अंकन करने पर एक सरल रेखा प्राप्त होती है, जो P अक्ष के समानान्तर होती है। चित्र B में यह रेखा प्रदर्शित करती है कि स्थिर तापक्रम पर किसी गैस के दबाव और आयतन का गुणनफल स्थिर रहता है।

प्रश्न 17.
परम या केल्विन स्केल एवं सेल्सियस स्केल में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
परम या केल्विन स्केल एवं सेल्सियस स्केल में सम्बन्ध : सेल्सियस तापमान को परम तापमान या केल्विन में बदलने के लिए उसमें 273 जोड़ दिया जाता है, जबकि परम तापमान को सेल्सियस (सेन्टीग्रेड़) में बदलने के लिए उसमें से 273 घटा दिया जाता है।
अर्थात (i) t° C = (t + 273) k (ii) TK = (T – 273)° C

प्रश्न 18.
किन – किन दशाओं में एक वास्तविक गैस एक आदर्श गैस के समान व्यवहार करती है ?
उत्तर :
वास्तविक गैसें, अत्यधिक तापक्रम एवं कम दबाव पर आदर्श गैस की तरह काम करती है।

प्रश्न 19.
किसी गैस के दबाव से आप क्या समझते हैं ? गतिज सिद्धान्त के आधार पर व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
गैसों के अणु हमेशा गतिशील अवस्था में रहते हैं और बर्तन की दीवार से टकराते रहते हैं, जिससे बाहर की तरफ बल लगता है। पात्र के इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला गैसीय बल दबाव उत्पन्न करता है, जिसे गैसीय दबाव कहते हैं।

प्रश्न 20.
क्या गैस के अणु हमेशा स्थिर अवस्था में रहते हैं, यदि नहीं तो कब गैस के अणुओं की गति बढ़ जाती है ?
उत्तर :
गैस के अणु कभी भी स्थिर अवस्था में नहीं रहते हैं। वे आपस में तथा पात्र की दीवारों से टकराते रहते हैं। जब गैस का तापक्रम बढ़ जाता है तो गैस के अणुओं की गति बढ़ जाती है। आयतन के घटने से भी अणुओं की गति बढ़ जाती है।

प्रश्न 21.
मानक दबाव (सामान्य दबाव) का मान क्या है ? एक गैस का दबाव किस प्रकार गैस के अणुओं की गति पर निर्भर करता है ?
उत्तर :
मानक दबाव (सामान्य दबाव) का मान 76 से०मी० ऊँचे पारे के स्तम्भ के दबाव के बराबर होता है ।
गैस का दबाव, गैस के अणुओं की गति पर निर्भर करता है । गैस के अणुओं की गति बढ़ने से गैस का दबाव बढ़ जाता है तथा गैस के अणुओं की गति घटने से गैस का दबाव घट जाता है ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 22.
शुष्क वायु और आर्द्र वायु (नम वायु) में कौन हल्की होती है और क्यों ?
उत्तर :
नम वायु, शुष्क वायु से हल्की होती है क्योंकि शुष्क वायु में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और अल्प मात्रा में कार्बन डाई – आक्साइड होता है। नाइट्रोजन, आक्सीजन तथा कार्बन डाइ – आक्साइड का वाष्प घनत्व क्रमश: 14,16 और 21 होता है। नम वायु में इन गैसों के आलावा जलवाष्प होता है जिसका वाष्प घनत्व 9 होता है। जो बहुत ही कम होने के कारण नम वायु शुष्क वायु से हल्की होती है।

प्रश्न 23.
एवोगेड्रो का नियम लिखें और उसकी व्याख्या करें।
उत्तर :
एवोगेड्रो का नियम : समान तापक्रम और दबाव पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है। यदि समान तापक्रम और दबाव पर 1 c.c. ऑक्सीजन में अणुओं की संख्या n हो, तो उसी तापक्रम और दबाव पर 1 c.c. क्लोरीन, 1 c.c. कार्बन – डाइ – आक्साइड और 1 c.c. नाइट्रोजन में भी अणुओं की संख्या n होगी।

प्रश्न 24.
एवोगेड्रो संख्या किसे कहते हैं ? इसका मान कितना है ?
उत्तर :
एवोगेड्रो संख्या : किसी पदार्थ के एक ग्राम अणु (1 मोल) में उपस्थित अणुओं की संख्या को एवोगेड्रो संख्या कहते हैं। इसे N द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसका मान 6.023 ×1023 होता है।

प्रश्न 25.
गे – लुसाक का नियम लिखो।
उत्तर :
गे – लुसाक का नियम : जब गैसें परस्पर अभिक्रिया करती हैं तो उनके क्रिया कारको के आयतन और अभिक्रिया में बने गैसीय पदार्थो के आयतन में सरल अनुपात होता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
किसी गैस के मोलर आयतन से क्या समझते हैं ? वास्तविक गैस का आदर्श गैस के आचरण से विचलन के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
मोलर आयतन : निश्चित दाब और ताप पर किसी गैस के 1 मोल (1 ग्राम अणु भार) अणु जो आयतन घेरता है उसका मोलर आयतन Vm कहलाता है।
आदर्श गैस के आचरण से वास्तविक गैस के आचरण से विचलन के कारण :
(i) आदर्श गैस Pv = RT या संयुक्त रूप से Boyle’s तथा Charle’s के नियमों का पालन करती है, जबकि वास्तविक गैस Pv = RT नियम का पालन नहीं करती है।
(ii) आदर्श गैस की धारणा एक कल्पना मात्र है, जबकि सभी ज्ञात गैसें (H2, O2, N2, CO2, NH3, H2 S …) आदि वास्तविक गैस हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 2.
गैस के आयतन प्रसार गुणांक की परिभाषा में कौन राशियाँ स्थिर रहती है ? किसी ताप सुचालक अधातु का नाम लिखिए।
उत्तर :
आयतन प्रसार गुणांक की परिभाषा देते समय किसी आदर्श गैस का दबाव तथा मात्रा स्थिर रहती हैं। ताप सुचालक अधातु – ग्रेफाइट (C) है ।

प्रश्न 3.
बॉयल का नियम, चार्ल्स का नियम एवं एवोगैड्रो के नियम पर आधारित आदर्श गैस समीकरण का गठन कीजिए।
उत्तर :
गैस समीकरण (Gas equation) : किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन दबाव तथा परम तापमान में सम्बन्ध बताने वाले समीकरण को गैस समीकरण कहते हैं।
माना निश्चित मात्रा वाली किसी गैस का दबाव P, आयतन V तथा परम तापमान T है, तो बॉयल के नियम के अनुसार V α \(\frac{T}{P}\) (जबकि T स्थिर है) चार्ल्स के नियम के अनुसार V α T (जबकि P स्थिर है)
दोनों नियमों को मिलाने से
V α \(\frac{T}{P}\) जबकि T और P दोनों परिवर्तनशील हैं।
या, V = K \cdot \(\frac{T}{P}\) (जहाँ K एक स्थिरांक है जो गैस की मात्रा पर निर्भर करती है।)
या, PV = KT
या, \(\frac{PV}{T}\) = K
यदि किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन, दबाव तथा परम तापमान क्रमश: V1, P1 और T1 तथा बाद में

बदलकर क्रमश: V2, P2 और T2 हो, तो \(\frac{P V}{T}=\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\) = K,

∴ PV = KT को आदर्श गैस समीकरण (Ideal gas equation) कहते हैं।

अत: गैस समीकरण से ज्ञात होता है कि किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन और उसके दबाव का गुणनफल उसके परम तापमान के समानुपाती होता है। यह गैस स्थिरांक K गैस की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि K = n R (जहाँ n गैस की मोल में व्यक्त मात्रा है।) हो, तो \(\frac{PV}{T}\) = nR
या, PV = nRT
इसमें स्थिरांक R का मान सभी आदर्श गैस के लिए तथा सभी परिस्थितियों में एक समान होता है। इसे Universal गैस स्थिरांक कहते हैं। इसका मान S.I. पद्धति में 8.31 जूल/केल्विन/मोल होता है।

प्रश्न 4.
गैस से सम्बन्थित चार्ल्स का नियम लिखिए और इसे ग्राफ की सहायता से दिखाइये (V α T)
उत्तर :
चार्ल्स का नियम : स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का तापक्रम 1° C बढ़ने या घटने से गैस का आयतन अपने 0° C वाले आयतन का \(\frac{1}{273}\) वाँ भाग क्रमश: बढ़ या घट जाता है।

चार्ल्स के अनुसार तापक्रम और आयतन में ग्राफ अंकन : यदि दबाव को स्थिर रखते हुए 0° C से तापक्रम बढ़ाते हुए गैस के आयतन नापने पर इसके प्राप्त t – v एक सीधी रेखा (ऋतु रेखा) के रूप में प्राप्त होती है। इस रेखा को पीछे बढ़ाने पर यह – 273° C तापक्रम पर t अक्ष को काटती है, जिसका अर्थ है कि – 273° C पर गैस का आयतन (यदि गैस रूप में ही बनी रहे) शून्य हो जाएगा। यह ग्राफ दो भिन्न – भिन्न दबाव (P1. और .P2) पर अंकन किया गया है।
यदि स्थिर दबाव पर आयतन (V) तथा परम तापक्रम (T) में एक ग्राफ खींचा जाय, तो एक सरल सीधी रेखा प्राप्त होती है। इस सरल एवं सीधी रेका को ‘आइसोबर’ (Isobars) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 4

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 5.
उच्च तापक्रम पर Al द्वारा Fe2 O3 को अवकृत करके 558 g Fe उत्पन्न करने के लिए कितना ग्राम Al प्रयुक्त होगा ? विक्रिया में कितना मोल Fe2 O3 लगेगा ? (Fe = 55.8, AI = 27, O = 16)
उत्तर :
अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण :
2 Al + Fe2 O3 = 2 Fe+Al2 O3+850 Kj / mol.
2 [27] + [55.8 × 2 + 16 × 3] → 2[55.8]
54 ग्राम – ; 159.6 ग्राम → 111.6 ग्राम
∵ 111.6 ग्राम Fe उत्पन्न होता है 54 ग्राम Al प्रयुक्त होगा।
∴ 558 ग्राम Fe उत्पन्न होगा = \(\frac{54}{111.6}\) × 558 = 270 ग्राम Al से
∵ 54 ग्राम Al से प्रतिक्रिया करने के लिए Fe2 O3 की 159.6 ग्राम आवश्यकता होती है।
∴ 270 ग्राम Al से प्रतिक्रिया करने के लिए Fe2 O3 की = \(\frac{159.6}{54}\) × 270 = 159.6 × 5 = 798 ग्राम आवश्यकता होगी।
अत: Fe2 O3 की मोल की संख्या = \(\frac{789}{159.6}\) = 5 मोल
270 ग्राम Al ; Fe2 O3 की मोल संख्या = 5

प्रश्न 6.
बॉयल का नियम लिखो और उसे स्पष्ट करो।
उत्तर :
बॉयल का नियम : स्थिर तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन उस पर आरोपित दबाव के विलोमानुपाती होता है।
माना t°C तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का दबाव P और आयतन V हो, तो बॉयल के नियम के अनुसार V α \(\frac{1}{P}\) (जबकि गैस की मात्रा तथा तापक्रम स्थिर हो)
या, V = K . \(\frac{1}{P}\) (जहाँ K एक स्थिरांक है) या, PV = K
यदि किसी निश्चित तापक्रम पर गैस का दबाव क्रमश: P1, P2, P3 आदि और गैस का आयतन क्रमश: V1, V2, V3 आदि हो, तो P1 V1 = P2 V2 = P3 V3 = K
अर्थात निश्चित तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन तथा दबाव का गुणनफल हमेशा स्थिर होता है।

प्रश्न 7.
चार्ल्स का नियम लिखें और उसकी व्याख्या करें।
उत्तर :
चार्ल्स का नियम : “स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन तापक्रम के 1° C बढ़ने या घटने से अपने 0° C वाले आयतन का \(\frac{1}{273}\) वाँ भाग क्रमशः बढ़ या घट जाता है।”

व्याख्या : माना स्थिर दबाव पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन 0° C पर V0, 1° C पर V1, 2° C पर V2 t° C तथा Vt है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 5

प्रश्न 8.
चार्ल्स के नियम से परम शून्य तापक्रम कैसे प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर :
माना किसी गैस कीm निश्चित मात्रा का आयतन 0° C पर Vo है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 6

इस प्रकार चार्ल्स के नियम से हम देखते हैं कि – 273° C पर गैस का आयतन गणितीय रूप से शून्य हो जाता है। इसीलिए – 273° C को परम शून्य तापक्रम कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 9.
केल्विन स्केल तापक्रम के अनुसार चार्ल्स के नियम की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
माना स्थिर दबाव पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का 0° C तापक्रम पर आयतन v0 c.c., t1 ° C तापक्रम पर आयतन v1 c.c. तथा t2° C तापक्रम पर आयतन v2 c.c. है।
चार्ल्स के नियम के अनुसार

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 7

∴ V α T

अत: केल्विन स्केल तापक्रम के अनुसार चार्ल्स का नियम : ‘स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन परम तापक्रम के समानुपाती होता है।”

प्रश्न 10.
आदर्श गैस तथा वास्तविक गैस किसे कहते हैं ?
उत्तर :
आदर्श गैस (Ideal gas) : वे गैस जो संयुक्त रूप से बॉयल तथा चार्ल्स के नियमों का पालन करती हैं उन्हें आदर्श गैस कहते हैं। लेकिन कोई भी ऐसी गैस नहीं है जो बॉयल तथा चार्ल्स के नियमों को संयुक्त रूप से पालन करती है। अत: आदर्श गैस एक कल्पना मात्र है।

वास्तविक गैस (Heal gas): वे गैस जो संयुक्त रूप से बॉयल तथा चार्ल्स के नियमों का पालन नहीं करती हैं उन्हें वास्तविक गैस (Real gas) कहते हैं। सभी परिचित गैसे जैसे H2, O2, N2, CO2 आदि वास्तविक गैस हैं।

प्रश्न 11.
गैस के अणुओं में गति होने की दो युक्ति लिखें।
उत्तर :
गैस के अणुओं में गति होने की युक्ति :-
(i) फुटबॉल में हवा भरने पर बॉल कठोर हो जाता है। वास्तव में हवा के अणु फुटबॉल के भीतरी दीवार से टकराते हैं जिससे बाहर की तरफ दबाव उत्पन्न होता है। इसी बाहरी दबाव के कारण फुटबॉल कठोर हो जाती है। अत: फुटबॉल का कठोर होना स्पष्ट करता है कि गैस के अणुओं में गति होती है।
(ii) गैसें परस्पर मिलकर मिश्रण बनाने की प्रवृत्ति रखती हैं। जैसे अमोनिया गैस से भरे जार को किसी कमरे में खोल देने पर उसकी गन्ध कमरे में चारों तरफ फैलती है, अर्थात् गैस के अणु गतिशील होते हैं।

प्रश्न 12.
आदर्श गैसों का अणु गतिज सिद्धान्त लिखें।
उत्तर :
आदर्श गैसों का अणु गतिज सिद्धान्त (Kinetic Molecular Theory of Ideal Gases) : आदर्श गैसों के सामान्य गुणों की व्याख्या करने के लिए कुछ अनुमान किए गए हैं, जिन्हें गैसों के अणु गतिज सिद्धान्त के अनुमान (Assumption या Postulates) कहते हैं। ये अनुमान निम्नलिखित हैं :
1. गैसें अति सूक्ष्म कणों से बनी होती हैं, जिन्हें अणु कहते हैं। किसी भी गैस के अणु भार व अन्य गुणों में समानता होति है।
2. प्रत्येक गैस के अणु सभी दिशाओं में तीव्र वेग से लगातार अनियमित गति (Random motion) करते रहते हैं।
3. अणु सीधी रेखा में गति करते हैं और एक दूसरे से तथा पात्र की दीवारो से टकराते रहते हैं। इन टक्करों के कारण इनकी गति की दिशा बदलती रहती है। ये टक्करें (Collisions) प्रत्यास्थ (Elastic) होती है, अर्थात् इन टक्करों के कारण गतिज ऊर्जा की कोई हानि नहीं होती है। अणुओं के परस्पर टकराने पर अणुओं के मध्य ऊर्जा का स्थानान्तरण हो सकता है परन्तु कुल गतिज ऊर्जा स्थिर रहती है।
4. गैस का दाब गैस के अणुओं के पात्र की दीवरों से टक्कर होने के कारण होता है।
5. गैस से अणुओं के मध्य आकर्षक बल नगण्य होते हैं।
6. गैस में अणु एक दूसरे से अधिक दूरी पर रहते हैं। गैस के कुल आयतन की तुलना में अणुओं का वास्तविक आयतन नगण्य होता है।
7. स्थिर ताप पर किसी गैस में भिन्न – भिन्न अणुओं की चाल और गतिज ऊर्जा भिन्न – भिन्न होती है। अणुओं की औसत गजित ऊर्जा (K.E.) परम ताप (T) के समानुपाती होती है। ताप बढ़ने से अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा और इनका वेग बढ़ता है। उपरोक्त वर्णित अनुमान पूर्ण रूप से केवल आदर्श गैस (Ideal gas) पर लागू होता है। वास्तविक गैस (Real Gas) के लिए अनुमान 5 और 6 सही नहीं उतरते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 13.
सार्वभौम गैस स्थिरांक क्या है ?
उत्तर :
सार्वभौम गैस स्थिरांक (Universal Gas Constant) : गैस समीकरण के अनुसार PV = KT है।

यहाँ गैस स्थिरांक K गैस की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि इसे K = n R (जहाँ n गैस की मोल में व्यक्त मात्रा है) हो, तो

\(\frac{P}{V}\) = n R

या, PV = n R T
इसमें स्थिरांक R का मान सभी आदर्श गैस के लिए तथा सभी परिस्थितियों में एक समान होता है। इसे Universal Gas Constant कहते हैं। इसका मान S.I. पद्धति में 8.3 जूल/केल्विन होता है।

प्रश्न 14.
स्थिर तापक्रम पर किसी निश्चित द्रव्यमान वाली गैस का आयतन एवं दबाव क्रमश: 750 मि॰ ली० और 80 से० मी॰ Hg है। उसी तापक्रम पर किस दबाव में गैस का आयतन 1000 मि॰ ली॰ होगा ?
उत्तर :
दिया गया है कि –
गैस का प्रारम्भिक दबाव (P1) = 80 से० मी॰
गैस का प्रारम्भिक आयतन (V1) = 750 मि. ली。
गैस का अंतिम आयतन (V2) = 1000 मि॰ ली॰। माना गैस का अंतिम दबाव = P2
बॉयल के नियम के अनुसार,
P1 V1 = P2 V2
या, 80 × 750 = P2 × 1000
या, P2 = \(\frac{80 \times 750}{1000}\)
या, P2 = 60 से॰ मी॰

प्रश्न 15.
किसी गैस के प्रदत्त द्रव्यमान का तापक्रम 17° C है। समान दबाव पर इसका आयतन किस तापक्रम (डिग्री सेल्सियस) में दोगुना होगा ?
उत्तर :
दिया गया है –
गैस का प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 17° C = (17+273) K = 290 K
माना गैस का प्रारम्भिक आयतन (V1) = x c.c.
∴ गैस का अन्तिम आयतन (V2) = 2x c.c.
गैस का अन्तिम तापक्रम = T2
चार्ल्स के नियम के अनुसार,
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 8
या, T2 = 580 K = (580 – 273)° C = 307° C

प्रश्न 16.
किस तापमान पर एक गैस का आयतन और दबाव दुगुना हो जाता है, जब 0° C तापमान पर गैस को उष्मा प्रदान की जाती है ?
उत्तर :
माना कि 0° C पर गैस की निश्चित मात्रा का आरंभिक द्बाव ‘ P ‘ और आयतन ‘ V ‘ है।
दिया गया है,

P1 = P
V1 = V
T1 = 0° C = 273 K

∴ P2 = 2 P
V2 = 2 V
T2 = ?

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 9

प्रश्न 17.
– 3° C पर एक गैस का आयतन 750 cc है। स्थिर दबाव पर गैस को गर्म किया जाता है और आयतन 1 लीटर हो जाता है। अन्तिम तापमान क्या है ?
उत्तर :
यहाँ, T1 = – 3° C = – 3 + 273° = 270 K
V1 = 750 c.c. T2 = ?
V2 = 1 लीटर = 1000 c.c.

चार्ल्स के नियम से, \(\frac{V_1}{T_1}=\frac{V_2}{T_2}\)

∴ \(\frac{750}{270}=\frac{1000}{T_2}\) ;
∴ T2 = \(\frac{270 \times 1000}{750}\) = 360° K
∴ अन्तिम तापमान = (360 – 273)° C = 87° C

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 18.
स्थिर दबाव पर किसी गैस के निश्चित द्रव्यमान का आयतन 0° C में गर्म करने पर दोगुना हो जाता है। उसका अन्तिम तापक्रम क्या होगा ?
उत्तर :
दिया गया है –
गैस का प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 0° C = 273 k
माना गैस का प्रारम्भिक आयतन (V1) = x c.c.
∴ गैस का अन्तिम आयतन (V2) = 2 x c.c.
गैस का अन्तिम तापक्रम = T2
चार्ल्स के नियम के अनुसार,

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 10

या, T2 = 546 K = (546 – 273)° C = 273° C

प्रश्न 19.
स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन दबाव के माध्यम से घटाकर आधा कर दिया जाता है। दबाव में वृद्धि का परिमाण निर्णय कीजिए।
उत्तर :
माना किसी गैस का प्रारम्भिक आयतन (v1) = x c.c. एवं प्रारम्भिक दबाव (p1) = y से॰मी॰
दबाव के बढ़ने पर गैस का आयतन (v2) = \(\frac{x}{2}\) c.c.
गैस का अन्तिम दबाव = p2
बॉयल के नियम के अनुसार,
p1 v1 = p2 v2
या, x × y = p2 ×\(\frac{x}{2}\)
या, p2 = 2Y
∴ बढ़ा हुआ दबाव = 2 ×प्रारम्भिक दबाव
∴ दबाव में वृद्धि का परिमाण = 2 y – y = y = प्रारम्भिक दबाव के बराबर
∴ दबाव में वृद्धि का परिमाण प्रारम्भिक दबाव के बराबर होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन can serve as a valuable review tool before exams.

रासायनिक परिकलन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
मिथेन का अणु भार 16 है, निम्नलिखित में से कौन वाष्प घनत्व होगा ?
(a) 22.4
(b) 8
(c) 16
(d) 32
उत्तर :
(b) 8

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 2.
गैस का अणु भार M तथा वाष्प घनत्व D हो, तो निम्नलिखित में कौन सा सम्बन्ध सही है।
(a) D=M
(b) D=2 M
(c) M=2 D
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर :
(c) M=2 D

प्रश्न 3.
किसी गैस के वाष्प घनत्व और आणविक भार का अनुपात होता है।
(a) 1: 2
(b) 2: 1
(c) 3: 1
(d) 1: 1
उत्तर :
(a) 1: 2

प्रश्न 4.
आक्सीजन गैस के 0.5 मोल की मात्रा निम्नलिखित में से कितनी होती है ?
(a) 32 ग्राम
(b) 16 ग्राम
(c) 3.2 ग्राम
(d) 48 ग्राम
उत्तर :
(b) 16 ग्राम।

प्रश्न 5.
किस वैज्ञानिक ने द्रव्यमान एवं ऊर्जा के बीच परस्पर सम्बन्ध का प्रतिपादन किया ?
(a) लैण्डोल्ट
(b) लैवोजियर
(c) आइन्सटीन
(d) गे-लुसैक
उत्तर :
(c) आइन्सटीन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 6.
रासायनिक प्रतिक्रिया में द्रव्यमान के ऊर्जा में रूपान्तरण का सूत्र है :
(a) E=mc2
(b) E=mc
(c) E=m2c
(d) E2=m c2
उत्तर :
(d) E2=m c2

प्रश्न 7.
NTP पर 48 ग्राम ओजोन का आयतन क्या होगा ?
(a) 1 लीटर
(b) 2.24 लीटर
(c) 22.4 लीटर
(d) 4.8 लीटर
उत्तर :
(c) 22.4 लीटर।

प्रश्न 8.
द्रव्यमान – ऊर्जा सम्बन्ध का उपयोग होता है जिसमें वह है :
(a) परमाणु बम
(b) जल विद्युत उत्पादन
(c) गतिज ऊर्जा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) परमाणु बम।

प्रश्न 9.
CH4 का आणविक द्रव्यमान होगा :
(a) 14 gm
(b) 15 gm
(c) 16 gm
(d) 17 gm
उत्तर :
(c) 16 gm

प्रश्न 10.
यदि एक कार्बन युक्त गैसीय पदार्थ का वाष्प घनत्व 13 है। निम्न में से कौन-सा इसका अणुसूत्र हो सकता है ?
(a) CO2
(b) C2 H4
(c) C2 H6
(d) C2 H2
उत्तर :
(d) C2 H2

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 11.
एक गैस का वाष्प घनत्व 32 है। निम्नलिखित में कौन इसका अणुभार है ?
(a) 8
(b) 16
(c) 32
(d) 64
उत्तर :
(d) 64

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को __________ कहते हैं।
उत्तर : क्रियाकारक (Reactor)

2. गैसों के अणुभार = 2x __________ |
उत्तर : वाष्प घनत्व।

3. ऑक्सीजन अणु के एक मोल का द्रव्यमान __________ ग्राम होता है।
उत्तर : 32

4. सर्वप्रथम एवोगैड्रो ने __________ और परमाणु में अन्तर स्पष्ट किया था।
उत्तर : अणु।

5. शुष्क वायु, नम (आर्द) वायु की तुलना में __________ होती है।
उत्तर : भारी।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

6. किसी पदार्थ के एक मोल में अणुओं की संख्या __________ होती है।
उत्तर : 6.02 x 10231

7. N.T.P या S.T.P पर सभी गैसों के एक मोल का आयतन __________होता है।
उत्तर : समान।

8. नाइट्रोजन का ग्राम अणुभार __________है।
उत्तर : 28 ग्राम।

9. रासायनिक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप उत्पत्न पदार्थों को __________कहते हैं।
उत्तर : क्रियाफल (Reactants)।

10. केल्विन पैमाना में सभी तापक्रम __________होते हैं।
उत्तर : धनात्मक।

11. जल के 1 ग्राम मोल का भार __________है।
उत्तर : 18 ग्राम

12. द्रव्यमान तथा __________का योग किसी भी रासायनिक प्रतिक्रिया के पूर्व एवं उपरान्त स्थिर रहता है।
उत्तर : ऊर्जा।

13. पदार्थ की अविनाशिता के सिद्धान्त का प्रतिपादन __________ने किया।
उत्तर : लैवोजियर।

14. द्रव्यमान-ऊर्जा के सम्बन्ध को सर्वप्रथम __________ने प्रतिपादित किया।
उत्तर : आइन्स्टीन।

15. द्रव्यमान-आयतन सम्बन्धी गणनाएँ __________में की जाती है।
उत्तर : स्टोशियोमैट्री।

16. रासायनिक समीकरणों पर आधारित गणनाओं को हल करने के लिए सर्वप्रथम __________समीकरण लिखना चाहिए।
उत्तर : mc2

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. NTP पर किसी भी गैस के ग्राम अणु का आयतन =22.4 ली०।
उत्तर : True

2. द्रवमान-ऊर्जा के सम्बन्ध को सर्वप्रथम आइन्स्टीन ने प्रतिपादित किया।
उत्तर : True

3. 16 ग्राम O2 में, 2 ग्राम H2 से अणुओं की संख्या अधिक होगी।
उत्तर : False

4. जल के एक मोल का द्रवमान 18 ग्राम है ।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

5. हीलियम एक द्विपरमाणविक गैस है ।
उत्तर : False

6. S.I. पद्धति में सामान्य वायुमण्डलीय दबाव का मान 1.013 x 105 पास्कल होता है ।
उत्तर : True

7. सबसे अच्छा उष्मा चालक ताँबा है।
उत्तर : False

8. S.I. पद्धति में गैस स्थिरांक (R) का मान 8.31 जूल/केल्वि/मोल है ।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) 1 amu पदार्थ से ऊर्जा होती है (a) 2.14 x 1023 कैलोरी
(ii) NTP पर 1 मोल का आयतन (b) 3 x 1010cm/(s)
(iii) 1 ग्राम पदार्थ के रूपांतरित होने पर ऊत्पन्न ऊर्जा (c) 22.4 लीटर
(iv) शून्य में प्रकाश का वेग (d) 931 MeV

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) 1 amu पदार्थ से ऊर्जा होती है (d) 931 MeV
(ii) NTP पर 1 मोल का आयतन (c) 22.4 लीटर
(iii) 1 ग्राम पदार्थ के रूपांतरित होने पर ऊत्पन्न ऊर्जा (a) 2.14 x 1023 कैलोरी
(iv) शून्य में प्रकाश का वेग (b) 3 x 1010cm/(s)

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार can serve as a valuable review tool before exams.

गैसों का व्यवहार Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
STP पर 2.24 लीटर आयतन होता है –
(a) 4.4 ग्राम CO2
(b) 0.64 ग्राम SO2
(c) 28 ग्राम CO
(d) 16 ग्राम O[C=12, O=16, S=32]
उत्तर :
(a) 4.4 ग्राम CO2

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 2.
1 मोल C, 1 मोल O2 के साथ पूर्ण रूप से क्रिया करके CO2 के कितना अणु उत्पन्न करेंगी ?
(a) 6.022 × 1023
(b) 1.806 × 1024
(c) 6.022 × 1022
(d) 6.022 × 1024
उत्तर :
(a) 6.022 × 1023

प्रश्न 3.
बॉयल के नियम के अनुसार कौन सा PV-P ग्राफ है ?
WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 1
उत्तर :
(b)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कौन दबाव की S.I. इकाई है ?
(a)Nm2
(b) Nm-2
(c) Nm
(d) N
उत्तर :
(b) Nm-2

प्रश्न 5.
बॉयल के नियम में स्थिर होता है :
(a) तापक्रम
(b) गैस की मात्रा
(c) गैस का दबाव
(d) गैस की मात्रा तथा तापक्रम
उत्तर :
(d) गैस की मात्रा तथा तापक्रम।

प्रश्न 6.
चार्ल्स के नियम में स्थिर होता है :
(a) गैस का तापक्रम
(b) गैस का दबाव
(c) गैस की मात्रा
(d) गैस की मात्रा तथा दबाव
उत्तर :
(d) गैस की मात्रा तथा दबाव।

प्रश्न 7.
किस उपकरण से गैस का दबाव ज्ञात किया जाता है ?
(a) थर्मामीटर
(b) बैरोमीटर
(c) हाइड्रोमीटर
(d) कैलोरीमीटर
उत्तर :
(b) बैरोमीटर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 8.
CO2 का अणु भार है।
(a) 44 ग्राम
(b) 22 ग्राम
(c) 11 ग्राम
(d) 14 ग्राम
उत्तर :
(a) 44 ग्राम।

प्रश्न 9.
गैस का तापक्रम बढ़ने से उसके अणुओं की गति :
(a) बढ़ती है
(b) घटती है
(c) स्थिर रहती है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) बढ़ती है।

प्रश्न 10.
गैस का दबाव बढ़ाने पर उसका आयतन :
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) कोई परिवर्तन नहीं होता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) घटता है।

प्रश्न 11.
निश्चित मात्रा तथा तापक्रम वाली किसी गैस का दब्बाव बढ़ाने पर उसके घनत्व में क्या अन्तर होता है ?
(a) वृद्धि होती है
(b) कमी होती है
(c) स्थिर रहता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) वृद्धि होती है।

प्रश्न 12.
किसी गैस के आयतन एवं गैस के अणुओं की संख्या के बीच सम्बन्ध दर्शानेवाला नियम कौन सा है ?
(a) बॉयल का नियम
(b) चार्ल्स का नियम
(c) एवोगैड्रो का नियम
(d) गे-लूजक का नियम
उत्तर :
(c) एवोगैड्रो का नियम।

प्रश्न 13.
गे-लूजक का नियम निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है ?
(a) ठोस पर
(b) द्रव पर
(c) गैस पर
(d) द्रव और गैस दोनों पर
उत्तर :
(c) गैस पर।

प्रश्न 14.
किसी गैस के एक मोल द्वारा STP पर धारण किया गया आयतन निम्नलिखित में से कौन है ?
(a) आणविक आयतन
(b) मोलर आयतन
(c) आणविक सूत्र
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) मोलर आयतन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 15.
पात्र की दीवार की प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस द्वारा लगाया गया बल होता है :
(a) गैस का घनत्व
(b) गैस का संवेग
(c) गैस का दबाव
(d) गैस की मात्रा
उत्तर :
(c) गैस का दबाव।

प्रश्न 16.
C. G. S. पद्धति में दबाव की इकाई होती है –
(a) न्यूटन/वर्ग मीटर
(b) डाइन/वर्ग से॰मी०
(c) ग्राम/वर्ग से॰मी॰
(d) कि॰प्रा०/वर्ग मौटर
उत्तर :
(b) डाइन/वर्ग से॰मी०।

प्रश्न 17.
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई होती है।
(a) डाइन
(b) न्यूटन
(c) ग्राम/वर्ग से॰मी॰
(d) न्यूटन/वर्ग मी० या पास्कल
उत्तर :
(d) न्यूटन/वर्ग मी॰ या पास्कल

प्रश्न 18.
1 bar का मान होता है।
(a) 103 Pa
(b) 104 Pa
(c) 105 Pa
(d) 106 Pa
उत्तर :
(c) 105 Pa

प्रश्न 19.
किस तापक्रम पर आदर्श गैस का आयतन गणितीय रूप से शून्य होता है ?
(a) 0°C पर
(b) 273°C पर
(c) -273°C पर
(d) 273 K पर
उत्तर :
(c) -273°C पर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 20.
उच्च तापक्रम और कम दबाव पर प्रत्येक गैस व्यवहार करती है :
(a) वास्तविक गैस
(b) बायल गैस
(c) आदर्श गैस
(d) चार्ल्स गैस
उत्तर :
(c) आदर्श गैस।

प्रश्न 21.
N.T.P. पर किसी गैस के 1 मोल का आयतन होगा :
(a) 20.4 लीटर
(b) 22.4 लीटर
(c) 23.4 लीटर
(d) 24.4 लीटर
उत्तर :
(b) 22.4 लीटर।

प्रश्न 22.
जल का हिमांक कितना होता है ?
(a) O°A
(b) O K
(c) 273 K
(d) 373 K
उत्तर :
(c) 273 K

प्रश्न 23.
जल का क्वथनांक (Boiling Point) कितना होता है ?
(a) 100 K
(b) 273 K
(c) 373 K
(d) 473 K
उत्तर :
(c) 373 K

प्रश्न 24.
एक पात्र में रखी गैस का दबाव मापा जा सकता है :
(a) बैरोमीटर से
(b) थर्मामीटर से
(c) मैनोमीटर से
(d) लैक्टोमीटर से
उत्तर :
(c) मैनोमीटर से।

प्रश्न 25.
परम तापक्रम वह तापक्रम है, जिस पर –
(a) पानी ठोस बनता है
(b) गणितीय रूप से गैसों का आयतन शून्य होता है
(c) सभी गैसे द्रव बनती हैं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) गणितीय रूप से गैसों का आयतन शून्य होता है।

प्रश्न 26.
गैसें पात्र की दीवारों पर दबाव डालती हैं, क्योंकि –
(a) गैसों में भार होता है
(b) गैस अणुओं में संवेग होता है
(c) गैस के अणु पात्र की दीवारों से टकराते हैं
(d) गैस के अणु आपस में टकराते हैं
उत्तर :
(c) गैस के अणु पात्र की दीवारों से टकराते हैं।

प्रश्न 27.
अणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ने से इनमें से क्या बढ़ेगा ?
(a) स्थितिज ऊर्जा
(b) मात्रा
(c) तापमान
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) तापमान।

प्रश्न 28.
32 gm ऑक्सीजन का आयतन NTP पर कितना होगा ?
(a) 16 लीटर
(b) 22.4 लीटर
(c) 22.2 लीटर
(d) 8 लीटर
उत्तर :
(b) 22.4 लीटर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 29.
STP पर 28gm नाइट्रोजन और 44 ग्राम CO2 गैस के आयतन में क्या सम्बन्ध है ?
(a) नाइट्रोजन का आयतन अधिक है
(b) कार्बन डाई-ऑक्साइड का आयतन अधिक है
(c) दोनों का आयतन बराबर है
(d) नाइट्रोजन और CO2 के आयतन का अनुपात 1: 2 है
उत्तर :
(c) दोनों का आयतन बराबर है।

प्रश्न 30.
केल्विन स्केल के एक भाग का मान होता है :
(a) 1K
(b) 1° C
(c) 1° F
(d) 273 K
उत्तर :
(b) 1° C

प्रश्न 31.
जल के एक मोल का द्रव्यमान कितना है ?
(a) 3 ग्राम
(b) 6 ग्राम
(c) 9 ग्राम
(d) 18 ग्राम
उत्तर :
(d) 18 ग्राम।

प्रश्न 32.
स्थिर तापक्रम पर गैस की निश्चित मात्रा के आयतन (V) तथा दबाव (P) को लेकर खींचे गए लेखाचित्र में प्राप्त वक्र को क्या कहते हैं?
(a) आइसोबार (isobar)
(b) आइसोथर्म (isotherm)
(c) आइसोटोन (isotone)
(d) आइसोटोप (isotope)
उत्तर :
(b) आइसोथर्म (isotherm)

प्रश्न 33.
किसी आदर्श गैस के n मोल के लिए समीकरण को किस रूप में लिखा जा सकता है ?
(a) \(\frac{PT}{n}\) = RV
(b) PV = (RT)2
(c) \(\frac{P}{T}=\frac{n R}{V}\)
(d) \(PV=\frac{RT}{n}\)
उत्तर :
(c) \(\frac{P}{T}=\frac{n R}{V}\)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. अणुओं की गति बढ़ने से गैस का तापक्रम ____________जाता है।
उत्तर : बढ़।

2. ____________ पर सभी गैसों का आयतन शून्य हो जाता है।
उत्तर : -273°

3. N.T.P या S.T.P पर सभी गैसों के एक मोल का आयतन ____________होता है।
उत्तर : समान।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

4. जल के 1 ग्राम मोल का भार ____________है।
उत्तर : 18 ग्राम।

5. एवोगैड्रो संख्या का मान ____________होता है।
उत्तर : 6.023 × 1023

6. तापक्रम बढ़ने से गैस के अणुओं की औसत ____________ऊर्जा बढ़ती है।
उत्तर : गतिज।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. एवोगैड्रो संख्या का मान 6.022 × 1022 होता है।
उत्तर : False

2. बॉयल के नियम में गैस की मात्रा एवं तापमान स्थिर रहता है।
उत्तर : True

3. गैसीय विसरण का एक उदाहरण वायु है।
उत्तर : True

4. समान तापक्रम एवं दबाव पर CO2 और N2 गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या भिन्न होगी।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

5. चरम तापक्रम (Critical temperature) के ऊपर वाष्प, गैस की तरह व्यवहार करता है।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) सेल्सियस पैमाने में 273 k का मान (a) आदर्श गैस समीकरण
(ii) परम शून्य तापमान (b) पास्कल
(iii) PV=nRT (c) 0° C
(iv) वायुमंडलीय दबाव मापने की SI इकाई (d) -273° C

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) सेल्सियस पैमाने में 273 k का मान (c) 0° C
(ii) परम शून्य तापमान (d) -273° C
(iii) PV=nRT (a) आदर्श गैस समीकरण
(iv) वायुमंडलीय दबाव मापने की SI इकाई (b) पास्कल