WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 9 एशिया महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 9 Question Answer – एशिया महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
एशिया महाद्वीप के सबसे गर्म स्थान का नाम बताओ।
उत्तर :
जैकोवाबाद।

प्रश्न 2.
एशिया महाद्वीप के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान का नाम बताओ।
उत्तर :
मौसिनराम

प्रश्न 3.
एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है?
उत्तर :
कैस्सियन सागर।

प्रश्न 4.
किस महाद्वीप को विविधताओं का महाद्वीप कहते हैं?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप को ।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 5.
सिन्धु नदी के किनारे किस सभ्यता का जन्म हुआ था?
उत्तर :
हड़ण्पा मोहनजोदड़ो।

प्रश्न 6.
मेसोपोटामिया की सभ्यता का विकास किस नदी घाटी में हुआ था?
उत्तर :
दजला और फरात।

प्रश्न 7.
एशिया और यूरोप को मिलाकर क्या कहा जाता है?
उत्तर :
यूरेशिया।

प्रश्न 8.
एशिया और यूरोप को कौन अलग करता है?
उत्तर :
यूराल पर्वत और यूराल नदी।

प्रश्न 9.
एशिया और अफ्रीका को कौन सागर अलग करता है?
उत्तर :
लाल सागर।

प्रश्न 10.
हिमालय और क्यूनलुन पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित पठार का क्या नाम है?
उत्तर :
तिब्बत का पठार ।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 11.
एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है?
उत्तर :
यांगटिसीक्यांग।

प्रश्न 12.
किस नदी को सुनहरे कणों वाली नदी कहते हैं?
उत्तर :
यांगटिसीक्यांग नदी को।

प्रश्न 13.
पीली नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
ह्वांगहो नदी को।

प्रश्न 14.
ओब नदी का उद्गम स्थान कहाँ है?
उत्तर :
अल्टाई पर्वत।

प्रश्न 15.
एशिया में कहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
इण्डोनेशिया में ।

प्रश्न 16.
सीरिया में किस तरह की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु।

प्रश्न 17.
भूमध्यसागरीय जलवायु की एक प्रमुख वनस्पति का नाम बताओ।
उत्तर :
जलपाई।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 18.
अरब के मरुस्थल में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
उष्ण मरुस्थलीय।

प्रश्न 19.
टुणड्रा जलवायु की एक वनस्पति का नाम बताओ।
उत्तर :
लाइकेन।

प्रश्न 20.
भूमध्यरेखीय क्षेत्र की एक वनस्पति का नाम क्या है?
उत्तर :
महोगनी।

प्रश्न 21.
एशिया महाद्वीप के पूर्व में कौन सा महासागर है?
उत्तर :
प्रशांत महासागर।

प्रश्न 22.
एशिया महाद्वीप के पूर्व में प्रवाहित होने वाली नदियों का नाम बताओ।
उत्तर :
यांगटीसीक्यांग, सिक्यांग, ह्वांगहो, आमूर।

प्रश्न 23.
OPEC का पूरा नाम बताओ।
उत्तर :
Organisation of Petroleum Exporting Countries.

प्रश्न 24.
विश्व में सबसे अधिक खनिज तेल निकालने वाले केन्द्र का नाम बताओ।
उत्तर :
घावर (सऊदी अरब)।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 25.
विश्व की सबसे बड़ा समुद्री तेलकूप का क्या नाम है?
उत्तर :
सफानिया।

प्रश्न 26.
गंगा नदी के किनारे बसे दो शहरों के नाम बताओ।
उत्तर :
हरिद्वार, कानपुर।

प्रश्न 27.
एशिया महाद्वीप के दक्षिण की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों के नाम बताओ।
उत्तर :
गंगा, बह्मपुत्र, सिंधु, मेकांग, मेनान, इरावदी, टाइप्रिस, यूक्रेटिश।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
एशिया को विविधताओं का महाद्वीप कहा जाता है ?
उत्तर :
एशिया पृथ्वी के स्थलीय भाग के तीन अंशों में से एक अंश से जुड़ा हुआ है। सोचने पर आध्धर्य होता है कि चार यूरोप अथवा डेढ़ अफ्रीका के बराबर है यह महाद्वीप। हमारा यह महाद्वीप इतना विशाल है कि जब पथ्चिमी किनारे पर सूर्योदय होता है तब पूर्वी किनारे पर सूर्यास्त का समय हो जाता है । ऊँची-ऊँची पर्वत चोटी, विशाल पठार, फैले हुए मैदान और उर्वर नदी उपत्यकाओं वाले महाद्वीप में कुछ ऐसी स्वतंत्र विशेषतायें है जो अन्य महाद्वीपों में नहीं है। इसी कारण एशिया महाद्वीप को विषमताओं का महादेश (Continent of Extreemes) कहा जाता है।

प्रश्न 2.
एशिया महाद्वीप के तीन दक्षिणी पठारों के नाम बताओ।
उत्तर :

  1. अरब का पठार
  2. दक्षिण भारत का पठार
  3. हिन्द चीन का पठार।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 3.
एशिया महाद्वीप की विशाल समतल भूमि को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर :

  1. तुरान की निम्न भूमि
  2. साइबेरिया की समतल भूमि
  3. पूर्व की उच्च भूमि।

प्रश्न 4.
एशिया महाद्वीप के प्रमुख मैदानों के नाम क्या हैं?
उत्तर :

  1. उत्तरी चीन का समतल मैदान।
  2. सिन्धु-गंगा-बह्मपुत्र का मैदान।
  3. मेसोपोटामिया का मैदान।

प्रश्न 5.
एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत प्रशान्त महासागरीय द्वीपों के नाम क्या हैं?
उत्तर :

  1. जापान द्वीप
  2. इण्डोनेशिया
  3. क्यूराइल
  4. फिलीपाइन्स द्वीप।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 6.
एशिगाया की दक्षिणगामिनी नदियों में सबसे लम्बी नदी कौन सी-है एवं इसकी लम्बाई कितनी है?
उत्तर :
ए एंशिया की दक्षिणगामिनी नदी सिक्यांग नदी है। इसकी लम्बाई 4350 किमी० है।

प्रश्न 7.
एंशिया में कहाँ-कहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के आस-पास 10° उत्तरी अक्षांश से 10° दक्षिणी अक्षांश रेखा के मध्य इण्डोनेशिया, मालदीव, सिगापुर अदि देशों में भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 8.
भूमध्यरेखीय जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

  1. भुमध्यरंखीय जलवायु क्षेत्र में सूर्य की किरणों के लम्बवत् पड़ने के कारण पूरे वर्ष अधिक गर्मी पड़ती है।
  2. वाष्षिक औसत तापक्रम 25° C से 30° C तक रहती है।
  3. प्रतिदिन शाम के समय वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा का औसत 200 सेमी० से लेकर 280 सेमी० तक होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 9.
एशिया महाद्वीप की भूमध्यरेखीय वनस्पति का वर्णन करो।
उत्तर :
भुर्यरंखीय प्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के कारण वर्षा अधिक होती है जिससे यहाँ सदाबहार वन पाये जाते हैं। इन वनों में मुख्य रूप से महोगिनी, रोज वुड, आयरन वुड, सागोन, आबनूस, रबड़, कोक, सिनकोना आदि वृक्ष पाये जाते हैं।

प्रश्न 10.
एशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु कहाँ पायी जाती हैं?
हत्तर :
एंशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु 10° उत्तरी अक्षांश रेखा से 30° उत्तरी अक्षांश रेखा के बीच भारत, याग्लादेश, पांकिस्तान, दक्षिण चीन क्षेत्र में मानसून जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 11.
एशिया में कहाँ भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
भम्ध्यसागर के किनारे सीरिया, लेबनान, तुरस्क, इजराइल, जार्डन आदि देशों में भूमध्यसागरीय जलवायु जिताती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 12.
भूमध्यसागरीय जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु की निम्न विशेषताएँ हैं :-
(i) यहाँ ग्रीष्मकाल में तापक्रम 24° सेल्सियस से 27° सेल्सियस होता है।
(ii) शोतकाल में तापक्रम 5° सेल्सियस से 10° सेल्सियस रहता है।
(ii) पी हृमी हवा के प्रभाव से यहाँ शीतकाल में वर्षा होती है। यहाँ वर्षा की मात्रा 30 सेन्टीमीटर से 50 सेन्टीमीटर है।

प्रश्न 13.
भूमध्यसागरीय जलवायु की वनस्पतियों का विवरण लिखो।
उत्तर :
इस जलवायु प्रदेश में अधिक फलवाले पौधे जैसे- जलपाई, अंगूर, नींबू पैदा होते हैं। इनके अलावा अन्य पौधे भी तोरे है जैसे – कार्क, ओक, जैतून एवं झाड़ी युक्त पौधे आदि लारेल, लैवेण्डर, रोज़मेरी भई पाये जाते हैं।

प्रश्न 14.
उण्गा मरुस्थलीय जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
उणा मरुस्थलीय जलवायु की विशेषताएँ :

  1. ग्राजकाल में ताधक्रम 30° सेल्सियस से 35° सेल्सियस रहता है।
  2. शीनकाल में तापक्रम 15° सेल्सियस से 25° सेल्सियस रहता है।
  3. उनां वाँा का परिणाम 10 सेमी० से 25 सेमी० है।
  4. एशया महादश का सबसे गर्म स्थान पाकिस्तान में जैकोवाबाद (तापक्रम 52° सेल्सियस) है।

प्रश्न 15.
एंशिया में कहाँ-कहाँ उष्ण मरुस्थलीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
अरव के मरुस्थल, भारत और पाकिस्तान के थार मरुस्थल, इराक, ईरान, कुवैत- इन सभी देशों में गर्मी बहुन अधिक होती है और वर्षा कम हती है। इसलिए यहाँ उष्ण मरु प्रकृति की जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 16.
टुण्ड्रा जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
टुण्ड्रा जलवायु की विशेषताएँ :

  1. यहाँ अति शीतल एवं स्थायी शीतकाल होता है। वर्ष के 7 से 8 महीने तक बर्फबारी होती है।
  2. यहाँ तापक्रम हिमांक (0° सेल्सियस) से कम रहता है। ग्रीष्मकाल में तापक्रम औसतन 15° सेल्सियस रहता है।
  3. टुण्ड़ा जलवायु क्षेत्र में पूरे वर्ष तापक्रम हिमांक से कम रहता है। शीतकाल में प्रबल हिम वर्षा होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 17.
टुण्ड्रा जलवायु की वनस्पतियों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
(i) टुण्ड्रा जलवायु के पौधे शंकु के आकार के होते हैं और इनके पत्ते झाडूदार होते हैं। पाईन, फर, स्मूस, लार्च, बार्च, सिडार आदि पौधे पाये जाते हैं।

कारण बताओ : 3 MARKS

प्रश्न 1.
पामीर के पठार को ‘संसार की छत’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
एशिया के मध्य में संसार के सबसे ऊँचे पर्वत और पठारों का क्रम फैला हुआ है। इसी भाग में ‘पामीर का पठार’ भी अवस्थित है। यह पठार विश्च का सर्वोच्च पठार माना जाता है। इस पठार के चारों ओर वलित पर्वतों का क्रम फैला हुआ है। यह पठार विश्च में सबसे ऊँचा होने के कारण इसे ‘संसार की छत’ कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश 1

प्रश्न 2.
एशिया की जलवायु विषम क्यों है ?
उत्तर :
एशिया में कई प्रकार की जलवायु पायी जाती हैं। एक ओर तो भूमध्यरेखीय जलवायु है जिनमें सालभर बहुत गर्मी पड़ती है और जलवृष्टि होती है तो दूसरी ओर टुण्ड़ा जैसी शीतल जलवायु पायी जाती है। एक ओर तो संसार में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र भारत के अंतर्गत मेघालय का चेरापूँजी एवं मौसिनराम हैं, तो दूसरी ओर गोबी, अरब और थार के मरुस्थलों के शुष्क प्रदेश जहाँ वर्ष में कभी-कभी ही बादलों के दर्शन होते हैं। बर्खोयांस्क संसार का सबसे ठण्डा स्थल एवं जैकोवाबाद विश्व का सबसे गर्म स्थान इसी महादेश में पाये जाते हैं। अतः उपर्युक्त जलवायु की विषमताएँ इस महादेश में पायी जाती हैं।

प्रश्न 3.
यांग-टि-सीक्यांग डेल्टा को चीन का हॉलैण्ड क्यों कहते हैं।
उत्तर :
हॉलैण्ड के समुद्रतटीय अंचल का भूतल समुद्रतल से नीचा है। किनारे पर बाँध बनाकर इसे जलप्लावन से बचाया जाता है। यांग-टि-सीक्यांग नदी के मुहाने के पास बहुत से डेल्टाई द्वीप हैं। इनका भूतल समुद्रतल से नीचा है। यही कारण है कि यांग-टि-सीक्यांग डेल्टा को चीन का हॉलेण्ड कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 4.
जापान को पूर्व का इंग्लैण्ड क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
जापान को पूर्व का इंग्लैण्ड कहा जाता है। इसके निम्नलिखित कारण हैं-

  1. जापान तथा ग्रेट-ब्रिटेन दोनो की स्थिति द्वीपीय है। दोनों ही असंख्य द्वीप-समूहों से निर्मित हैं।
  2. दोनों ही देश समशीतोष्ण कटिबंध में स्थित हैं जिसका अनुकूल प्रभाव यहाँ के लोगों के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता तथा मानसिकता पर पड़ता है।
  3. दोनों ही देशों के पश्चिमी तटों पर गर्म समुद्री धाराएँ बहती हैं जो जलवायु को गर्म बनाये रखती हैं और वर्षा में भी सहायक होती हैं।
  4. दोनों ही देशों में उद्योगीकरण विकास के उच्च बिन्दु पर है । दोनों ही देशों के लोग उद्यमी तथा महत्वाकांक्षी हैं और द्वितीय विश्वयुद्ध के पहले दोनों ही देश महाशक्तियों में गिने जाते थे।
  5. दोनों ही देशों के चारों ओर समुद्र का विस्तार होने के कारण मछली उद्योग का विकास हुआ है। अनुपम समुद्री स्थिति के कारण दोनों ही देशों के लोग साहसी नाविक होते हैं। इनके जहाजी बेड़े विश्व में अपना स्थान रखते हैं।
  6. दोनों ही देश सँकरी समुद्री पेटियों से मुख्य स्थलखंड से अलग है। संयुक्त राज्य इंग्लिश चैनेल से तथा जापान, जापान सागर से।
  7. दोनों ही देश घने आबाद हैं तथा जनसंख्याधिक्य की समस्या से ग्रस्त होते हुए भी औद्योगिक विकास तथा विदेशी व्यापार के जरिये अपनी आर्थिक संपन्नता को बनाए हुए हैं।

प्रश्न 5.
जापान को उदीयमान सूर्य का देश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
जापान पूर्वी गोलार्द्ध के सुदूर पूर्वी सीमा पर स्थित है। इसका अक्षांशीय विस्तार 130° पूर्वी देशान्तर से 150° पूर्वी देशान्तर तक है। इसका तात्पर्य यह है कि 180° देशान्तर रेखा जिसे ‘अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा’ (International Date Line) कहते है जापान के पूर्व में स्थित है और इस रेखा तक जापान के स्थल-खण्ड के बीच कोई दूसरा स्थल खण्ड नहीं पड़ता। पृथ्वी की दैनिक गति के कारण स्थानीय समय में काफी अंतर देखने को मिलता है। ज्यों-ज्यों हम पध्विम की ओर बढ़ते जाते है, प्रत्येक देशान्तर पर चार मिनट का अंतर बढ़ता जाता है। चूंकि जापान विश्च के पूर्वी छोर पर स्थित है अतः सबसे पहले सूर्य की किरणें यहीं दिखाई देती हैं और इसीलिए इसे ‘उदीयमान सूर्य का देश’ कहते हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
भू-प्रकृति के आधार पर एशिया महाद्वीप को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? उनके नाम लिखो तथा किसी एक भू-प्रकृति का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति के आधार पर एशिया महाद्वीप को निम्नलिखित पाँच भौतिक विभागों में बाँटा जा सकता है-

  1. उत्तर की विशाल समतल भूमि
  2. मध्यवर्ती पर्वत का पठारी भाग
  3. दक्षिणी पठार
  4. नदियों द्वारा निर्मित मैदान
  5. द्वीप समूह

उत्तर का विशाल मैदान : इस समतल मैदानी भाग की भूमि को निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा जा सकता है।

  • तुरान की निम्न भूमि
  • साइबेरिया की समतल भूमि
  • पूर्व की उच्च भूमि या शिल्ड समतल भूमि

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश 2

तुरान की निम्न भूमि : उत्तर की समतल भूमि के पथ्चिम में कैस्पियन तथा अराल सागर के चारों ओर स्थित भूमि तुरान की निम्न भूमि के नाम से जानी जाती है।
साइबेरिया की समतल भूमि : एशिया के उत्तर में ओब, यनीसी एवं लीना नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी एवं हिम प्रवाह के कारण इस समतल भूमि का निर्माण हुआ है। इस समतल भूमिकी नदियों में बीच-बीच में बाढ़ आती रहती है।
पूर्व की उच्चभूमि या शिल्ड समतल भूमि : इस समतल भूमि की उत्तर पूर्व दिशा में प्राचीन पठार के क्षय होने के कारण जिस समतल भूमि का निर्माण हुआ है, उसे पूर्व की उच्च भूमि या शिल्ड समतल भूमि कहा जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 2.
एशिया महादेश के विभित्र स्थानों की जलवायु पर किन-किन बातों का प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप की जलवायु पर निम्नलिखित बातों का प्रभाव पड़ता है-

  1. महाद्वीप की विशालता
  2. अक्षांश या भूमध्यरेखा से दूरी
  3. महासागरीय प्रभाव
  4. ऊँचाई का प्रभाव

महाद्वीप की विशालता : एशिया महाद्वीप की विशालता के कारण एशिया के अधिकांश मध्यवर्ती भाग समुद्र से दूर हैं। अतः ये समुद्र के समकारी प्रभाव से वंचित रह ज्यते हैं। अत: वहाँ की जलवायु महाद्वीपीय (Continental) अर्थात विषम हो जाता है।

अक्षांश या भूमध्यरेखा से दूरी : एशिया 10° दक्षिणी अक्षांश से 80° उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत है। अत: इस महाद्वीप में तीनों ही ताप कटिबंध-उष्ण, शीतोष्ण तथा शीत कटिबंध की अवस्थाएँ मिलती हैं। एशिया के दक्षिणी भाग में भूमध्य रेखा की समीपता के कारण काफी गर्मी पड़ती है। लेकिन उत्तर की ओर जाने पर भूमध्य रेखा से दूरी के साथ तापक्रम घटता जाता है।

महासागरीय प्रभाव : एशिया महाद्वीप तीन ओर से महासागरों से घिरा है और ये महासागर एक ओर तो तटीय भागों की जलवायु को सम बनाती है और दूसरी तरफ इनके ऊपर से होकर जाने वाली भाप भरी हवाओं से तटीय भागों में पर्याप्त वर्षा होती है।

ऊँचाई का प्रभाव : एशिया महाद्वीप के अधिक ऊँचाई के कारण मध्य एशिया के पर्वतीय भाग का तापक्रम हमेशा कम रहता है और वहाँ पूरे वर्ष हिमपात होता है जिसका प्रभाव पर्वतीय भागों के क्षेत्रीय जलवायु पर पड़ता है।

प्रश्न 3.
चीन की यांगटिसीक्यांग नदी के प्रवाह मार्ग का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया महाद्वीप में एक उन्नत समृद्धिशाली क्षेत्र यांगटिसीक्यांग नदी का प्रवाह क्षेत्र है। यह नदी एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है, जिसकी लम्बाई (5530 किलोमीटर) है। यांगटिसीक्यांग नदी क्यूनलून पर्वत के एक हिमनद से निकलती है। इसके बाद यह पूर्व की ओर बहती हुई चीन सागर में मिल जाती है। भू-प्रकृति में अंतर, मिट्टी और जलवायु में विभिन्नता के आधार पर यांगटिसीक्यांग नदी के प्रवाह मार्ग को निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा जा सकता है-
यांगटिसीक्यांग नदी के उद्गम अंचल में चार सहायक नदियों के निक्षेपण कार्य के परिणामस्वरूप सेजुयान प्रवाह मार्ग तैयार हुआ है। यह प्रवाह मार्ग लाल रंग के पत्थर से निर्मित है। इसलिए इसे रेड बेसिन कहते हैं। यह बेसिन इंचाग तक फैला हुआ है। यहाँ की जलवायु बहुत मनोरम है। यह क्षेत्र कृषि समृद्ध क्षेत्र है।

इचांग से हूनान तक मध्य यांगसी प्रवाह मार्ग उर्वर समतल भूमि है। इस क्षेत्र का निर्माण भूर-भूरी मिट्टी से हुआ है। मिट्टी भूरभूरी होने के कारण यह भाग कृषि कार्य के लिए उपयुक्त है। इस भाग में प्रचुर मात्रा में धान का उत्पादन होता है। इसी कारण हुनान प्रदेश को चीन के धान का भण्डार कहते हैं। धान के अलावा इस भाग में गेहूँ, कपास, गन्ना, तेलहन आदि फसलें भी उत्पन्न होती हैं। इस नदी के प्रवाह मार्ग के मध्य भाग में अधिक मात्रा में अन्न का उत्पादन होता है। इसी से इसे चीन का अन्न भण्डार कहा जाता है।

हुनान में चीन सागर के मुहाना तक का क्षेत्र यांगटिसीक्यांग का द्वीप क्षेत्र है। यूरोप महाद्वीप में हॉलेण्ड की तरह इस क्षेत्र में भी बहुत जलाशय, नहरें तथा समुद्र द्वारा छोड़ी गयी जमीन या पोल्डर भूमि पायी जाती है। अतः इसे एशिया का हॉलैण्ड या चीन का हॉलैण्ड कहा जाता है। शंघाई शहर चीन का सबसे बड़ा शहर, औद्योगिक केन्द्र तथा बड़ा बन्दरगाह है । कपास आधारित शिल्ड के कारण इसे चीन का मैनचेस्टर कहा जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 4.
टोकियो-याकोहामा औद्योगिक प्रदेश की समस्याएँ क्या हैं एवं उन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाये गये हैं?
उत्तर :
टोकियो-याकोहामा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएँ निम्नलिखित हैं-
अत्यधिक आबादी : जापान की राजधानी टोकियो जहाँ एक ओर देश का सबसे बड़ा शहर बंदरगाह एवं वृहत्तर शिल्प-वाणिज्य केन्द्र है वहीं दूसरी ओर यह शिक्षा-संस्कृति का केन्द्र भी है। होन्शु द्वीप के दक्षिण दिशा की ओर टोकियो से प्राय: 300 किमी॰ दूर स्थित है जो याकोहामा जापान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। याकोहामा जापान का सबसे बड़ा बंदरगाह है। टोकियो बंदरगाह के निकट उपसागर की गहराई कम है। अत: बड़े-बड़े जहाज बंदरगाह में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। याकोहामा इस देश के वृहत्तम वाह्य बंदरगाह के रूप में कार्यरत है। फलस्वरूप यहाँ की आबादी अधिक है।
समस्याओं का समाधान : कारखानों को किसी दूसरी जगह ले जाना विशेष रूप से चीबा, इबारकी शहरों में ले जाने की बात पर जापान सरकार विचार कर रही है।

प्रश्न 5.
दक्षिण-पश्रिम एशिया के तेल क्षेत्र के बारे में बताइये।
उत्तर :
खनिज तेल निकालने में दक्षिण-पश्चिम एशिया के देशों का पूरी दुनिया में पहला स्थान है। सम्पूर्ण पृथ्वी में खनिज तेल का जितना भण्डार है उसका 60 प्रतिशत तेल इसी क्षेत्र से प्राप्त होता है। यहाँ के तेल निकालने वाले देशों में प्रमुख देश सऊदी अरब, इराक, ईरान, कुवैत तथा बहरीन आदि मुख्य हैं। सउदी अरब संसार का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। यहाँ पूरी दुनिया का 26 प्रतिशत तेल संचित है।

परन्तु दक्षिण-पक्विम एशिया की आबादी कम है। अतः खनिज तेल की आवश्यकता भी अधिक नहीं है। इसी कारण खनिज तेल जितना निकाला जाता है उसका अधिकांश भाग निर्यात कर दिया जाता है। यान वाहक चलाने में, विद्युत उत्पादन करने में, कारखानों की मशीनों को चलाने में खनिज तेल अपरिहार्य है। इसके अलावा प्लास्टिक, कृत्रिम रबड़, रंग तथा अन्य बहुत सारी वस्तुओं को बनाने में खनिज तेल की आवश्यकता होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 6.
याकोहामा औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख विशेषतायें बताइये।
उत्तर :
याकोहामा औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित हैं-

  1. इस शहर ने पूरे विश्य को नगर परिकल्पना के लिए नयी दिशा दी है।
  2. जापान सरकार द्वारा घोषित आदर्श परिवेश मित्र शहर के रूप में स्वीकृति मिली है।
  3. यह औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण का प्रतिरोध करने में सक्षम है।
  4. यहाँ उद्योग के साथ-साथ कृषि का भी विकास हुआ है।
  5. यहाँ वर्ज्य पदार्थो की सटीक व्यवस्था एवं पुन: व्यवहार किया जाता है।
  6. यहाँ पर उपेक्षित जमीन का पुनरुद्धार किया गया है एवं इसके पुनर्विन्यास को महत्व दिया जा रहा है।

प्रश्न 7.
एशिया महाद्वीप की उत्तर की ओर बहने वाली नदियों में प्रायः बाढ़ क्यों आती है?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप की उत्तरवाहिनी नदियाँ हमेशा बाढ़ से प्रभावित रहती हैं। उत्तरवाहिनी नदियाँ ओबी, यनीसी तथा लीना मध्यवर्ती उच्च पर्वतों से निकलकर अपनी ढाल के अनुसार प्रवाहित होती हैं एवं आर्कटिक महासागर में गिरती हैं। आर्कटिक महासागर शीतकाल में जम जाता है। इसलिए इन नदियों का मुहाना भी शीतकाल में जम जाता है। अत: वर्ष के अधिकांश महीनों में इन नदियों का पानी आर्कटिक महासागर में न गिरकर मुहाने के निकट ही इधर-उधर फैल जाता है जिससे बाढ़ आ जाया करती है। इसलिए एशिया की उत्तरवाहिनी नदियों में प्राय: बाढ़ आती हैं।

प्रश्न 8.
एशिया महाद्वीप सभ्यताओं का जन्म क्षेत्र है। इसे स्पष्ट करो।
उत्तर :
ईशा के जन्म के 3500-5000 वर्ष पूर्व एशिया की नदियों की उर्वर उपत्यकाओं में पानी केन्द्रित अनेक सभ्यताओं का जन्म हुआ था। सिन्धु नदी के किनारे हड़प्पा मोहनजोदड़ो एवं सिन्धु सभ्यता का विकास हुआ था। इसी प्रकार टाइग्रिस युक्रेटिस नदी की उपत्यका में उत्पन्न मेसोपोटामिया एव सुगेर सभ्यता तथा ह्ञांगहो नदी की घाटी चीन की सभ्यता की जन्मस्थली है। अतीत काल से अब तक एशिया संस्कृति का धारक एवं समृद्धिमय उत्स है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 9.
यांगटिसीक्यांग की आर्थिक सम्पन्नता का कारण क्या है?
उत्तर :
यागटटिसीक्यांग की आर्थिक सम्पन्नता के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. कृषि की उन्नति : अनुकूल जलवायु, उर्वर भूर- भूरी मिट्टी एवं विस्तृत समतल भूमि के विस्तार के कारण यहाँ कृषि का पर्याप्त विकास हुआ है।
  2. खनिज संपदा की अधिकता : इस बेसिन में कोयला, लोहा, ताँबा, टंगस्टन आदि खनिज काफी मात्रा में पाये जाते हैं जो इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास में सहायक हैं।
  3. विकसित परिवहन व्यवस्था : इस क्षेत्र में परिवहन का अधिक विकास हुआ है। सड़क मार्ग, रेल मार्ग तथा उन्नत जल परिवहन की सुविधा के कारण यहाँ के उद्योगों के लिए कच्चा माल आसानी से आयात किया जाता है।
  4. बंदरगाहों की सुविधा : यहाँ नानकिंग, शंघाई आदि बन्दरगाह स्थित है जो आयात व निर्यात को काफी बढ़ावा देते हैं।
  5. अन्य सुविधा : इन सबके अलावा यहाँ सस्ती जलविद्युत, कुशल श्रमिक, निर्मित वस्तुओं की माँग, अधिक जनसंख्या आदि के कारण इस औद्योगिक प्रदेश में उत्पादन अधिक होता है जो इस क्षेत्र के विकास में सहायक है।

प्रश्न 10.
तिब्बत हिमालय के वृष्टिछाया प्रदेश में स्थित है, क्यों?
उत्तर :
तिब्बत हिमालय पर्वत के उत्तर में स्थित है। भारत में दक्षिणी-पक्चिमी मानसून की दोनों शाखाएँ हिमालय पर्वत से टकरा कर उसके दक्षिण में यानी उत्तरी भारत में तो खूब वर्षा करती है परन्तु ये हवाएँ हिमालय पर्वत को पारकर तिब्बत में पहुँच ही नहीं पाती है और जो पहुँचती भी है वे पूर्णत: शुष्क हो जाती है। अत: उनमें वर्षा करने की शक्ति ही नहीं होती। अत: तिब्बत में मानसून हवाओं से वर्षा नहीं हो पाती है। इस प्रकार तिब्बत हिमालय की वृष्टि छाया प्रदेश में पड़ता है।

प्रश्न 11.
एशिया की भू-मध्य सागरीय जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया में भू-मध्य सागरीय जलवायु भूमध्य सागर के निकट साइपस, जोर्डन, इजरायल, लेबनान, टर्की तथा सीरिया के कुछ भागों में पायी जाती है। इस प्रकार की जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता गर्मियों में बहुत गर्मी, स्वच्छ आकाश तथा सर्दियों में वर्षा होती है। गर्मियों में औसतन तापमान लगभग 24° C तथा जाड़े में 8° सेटीग्रेट रहता है। वर्षा गर्मी में बहुत कम होती है और प्राय: वर्षा सर्दियों में ही होती है। वर्षा का वार्षिक औसत50-75 सेन्टीमीटर है। वर्षा जाड़े की ऋतु में पछुआ हवाओं के साथ आने वाली चक्रवाती हवाओं द्वारा होती है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
एशिया महाद्वीप का सबसे गर्म स्थान है-
(a) जैकोबावाद
(b) मौसिनराम
(c) राजस्थान
उत्तर :
(a) जैकोबावाद

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 2.
विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है-
(a) दक्षिण अमेरिका
(b) एशिया
(c) यूरोप
उत्तर :
(b) एशिया

प्रश्न 3.
विविधताओं का महादेश कहते हैं-
(a) यूरोप को
(b) आस्ट्रेलिया को
(c) एशिया को
उत्तर :
(c) एशिया को

प्रश्न 4.
एशिया और यूरोप को मिलाकर कहते हैं-
(a) यूरेशिया
(b) आस्ट्रेलिया
(c) एशिया मायनर
उत्तर :
(a) यूरेशिया

प्रश्न 5.
एशिया और यूरोप को अलग करता है-
(a) लालसागर
(b) यूराल पर्वत
(c) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) यूराल पर्वत

प्रश्न 6.
एशिया और अफ्रीका को अलग करता है-
(a) अरब सागर
(b) भूमध्य सागर
(c) लाल सागर
उत्तर :
(c) लाल सागर

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 7.
हिमालय और क्यूनलून पर्वतों के मध्य स्थित पठार है-
(a) ईरान का पठार
(b) अदन का पठार
(c) तिब्बत का पठार
उत्तर :
(c) तिब्बत का पठार

प्रश्न 8.
एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है-
(a) यांग-टि-सीक्यांग
(b) गंगा
(c) झेलम
उत्तर :
(a) यांग-टि-सीक्यांग

प्रश्न 9.
एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग की सबसे प्रमुख नदी है-
(a) गंगा
(b) ओब
(c) ह्वांगहो
उत्तर :
(a) गंगा

प्रश्न 10.
एशिया की स्वर्ण किरण नदी है-
(a) सीक्यांग
(b) यांग-टि-सीक्यांग
(c) सुवर्ण रेखा
उत्तर :
(b) यांग-टि-सीक्यांग

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 11.
एशिया महाद्वीप की पीली नदी है-
(a) आमूर
(b) ह्वांगहो
(c) सीक्यांग
उत्तर :
(b) ह्वांगहो

प्रश्न 12.
यांग-टि-सीक्यांग का मुहाना है-
(a) जापान सागर
(b) चीन सागर
(c) अरब सागर
उत्तर :
(b) चीन सागर

प्रश्न 13.
गंगा नदी का मुहाना है-
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) हिन्द महासागर
(c) अरब सागर
उत्तर :
(a) बंगाल की खाड़ी

प्रश्न 14.
एशिया के किस भाग में वर्ष भर तापक्रम ऊँचा रहता है-
(a) भूमध्यसागरीय प्रदेश
(b) भूमध्यसागरीय जलवायु
(c) भूमध्यरेखीय प्रदेश
उत्तर :
(c) भूमध्यरेखीय प्रदेश

प्रश्न 15.
सीरिया में पायी जाती है-
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु
(b) उष्णमरुस्थलीय जलवायु
(c) भूमध्यरेखीय जलवायु
उत्तर :
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 16.
ह्वांगहो नदी की लम्बाई किलोमीटर है-
(a) 4560 किमी०
(b) 5460 किमी०
(c) 7000 किमी०
उत्तर :
(b) 5460 किमी०

प्रश्न 18.
गंगा नदी निकलती है-
(a) शान के पठार से
(b) गोमुख से
(c) हेमू हिमनद से
उत्तर :
(b) गोमुख से

प्रश्न 19.
तिब्बत के पठार के उत्तर-पूर्व दिशा में पठार है-
(a) चीन
(b) मंगोलिया
(c) अरब
उत्तर :
(b) मंगोलिया

प्रश्न 20.
गंगा नदी की लम्बाई किलोमीटर है-
(a) 2510 किमी०
(b) 3000 किमी०
(c) 5000 किमी०
उत्तर :
(a) 2510 किमी०

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 21.
इरावदी नदी निकलती है-
(a) पामीर के पठार से
(b) यूनान के पठार से
(c) शान के पठार से
उत्तर :
(b) यूनान के पठार से

प्रश्न 22.
गंगा नदी प्रवाहित होती है-
(a) पूर्व की ओर
(b) उत्तर की ओर
(c) पश्चिम से पूर्व की ओर
उत्तर :
(a) पूर्व की ओर

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. _______ के पठार को पृथ्वी की छत कहते हैं।
उत्तर : पामीर

2. पृथ्वी का सर्वाधिक नमकीन सागर _______ है।
उत्तर : मरूस्थल

3. पान्टिक और _______ के बीच अनातोलिया का पठार स्थित है।
उत्तर : टारस

4. एशिया की वृहत्तम नदी _______ है।
उत्तर : यांग-टी-सीक्यांग

5. यांगटिसीक्यांग को _______ किरण नदी कहा जाता है।
उत्तर : स्वर्ण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

6. यांगटिसीक्यांग नदी _______ सागर में गिरती है।
उत्तर : चीन

7. पृथ्वी की वृहत्तम समभूमि एशिया की _______ दिशा में पायी जाती है।
उत्तर : पूर्व

8. एशिया की सबसे बड़ी झील _______ है।
उत्तर : कैस्पियन सागर

9. सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप _______ है।
उत्तर : एशिया

10. विविघताओं का महाद्वीप _______ को कहा जाता है।
उत्तर : एशिया

11. यूरेशिया _______ को मिलाकर बना है।
उत्तर : एशिया और यूरोप

12. एशिया महाद्वीप में कुल _______ देश हैं।
उत्तर : 48

13. एशिया और अफ्रीका महाद्वीय को _______ अलग करता है।
उत्तर : स्वेज नहर, लालसागर

14. चीर्न की सभ्यता का जन्म स्थल _______ नदी है।
उत्तर : ह्रांगहो

15. एशिया की _______ को पीली नदी कहते हैं।
उत्तर : ह्वांगहो नदी

16. एशिया का सबसे गर्म स्थान _______ है।
उत्तर : जैकोवाबाद

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

17. गंगा नदी सबसे बड़ा _______ बनाती है।
उत्तर : डेल्टा

18. एशिया का क्षेत्रफल _______ है।
उत्तर : 4457900 वर्ग किमी०

19. भारत की समतल भूमि को _______ कहते हैं।
उत्तर : वृहत्तम हिमनद सम भूमि

20. जापान का प्रमुख शिल्पांचल _______ है।
उत्तर : टोकियो-याकोहामा

21. साइबेरिया से गुजरने वाला प्रमुख रेलमार्ग _______ है।
उत्तर : ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. एशिया महाद्वीप विश्ष का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : (सही)

2. हमलोग एशिया महाद्वीप में रहते हैं।
उत्तर : (सही)

3. एशिया का उत्तरी भाग पठारी है।
उत्तर : (गलत)

4. एशिया और यूरोप को मिलाकर यूरेशिया कहते हैं।
उत्तर : (सही)

5. एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग की नदियाँ दक्षिण की ओर बहती हैं।
उत्तर : (गलत)

6. एशिया और अफ्रीका महाद्वीप को लाल सागर अलग करता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

7. एशिया और यूरोप महाद्वीप को यूराल पर्वत अलग करता है।
उत्तर : (सही)

8. ह्वांगहो एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है।
उत्तर : (गलत)

9. ह्रांगहो नदी की घाटी चीन की सभ्यता की जन्म स्थली है।
उत्तर : (सही)

10. एशिया महाद्वीप को विविधताओं का महाद्वीप कहते हैं।
उत्तर : (सही)

11. पान्टिक एवं टारस के बीच अनातोलिया का पठार स्थित है।
उत्तर : (सही)

12. हिमालय और क्यूनलून के बीच तिब्बत का पठार स्थित है।
उत्तर : (सही)

13. गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
उत्तर : (सही)

14. एशिया के उत्तरी भाग की नदियाँ हमेशा बाढ़ ग्रस्त रहती है।
उत्तर : (सही)

15. ह्वांगहो नदी के जल में पीले रंग का अवक्षेप मिलता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

16. भूमध्यरेखीय क्षेत्र पूरे वर्ष ठंडा रहता है।
उत्तर : (गलत)

17. रूस के साइबेरिया और सखालीन द्वीप समूहों में साइबेरिया तुल्य जलवायु पायी जाती है।
उत्तर : (सही)

18. उत्तर की ओर सुमेरू खण्ड में टुण्ड्रा जलवायु नहीं पायी जाती है।
उत्तर : (गलत)

19. यांगटिसीक्यांग एशिया की सबसे लम्बी नदी है।
उत्तर : (सही)

20. यांगटिसीक्यांग नदी क्यूनलून पर्वत से निकलती है।
उत्तर : (गलत)

Leave a Comment