WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 2 Question Answer – धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
देशांतर रेखाओं को मध्याह्न रेखा क्यों कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी जब सूर्य के सामने परिभ्रमण करती है तो पृथ्वी का प्रत्येक देशांतर बारी-बारी से सूर्य के सामने आता है और प्रत्येक देशांतर पर सूर्य एक बार अवश्य लंबवत् चमकता है जिससे वहाँ मध्याह्न काल होता है। इसलिए देशांतर रेखाओं को मध्याह्न रेखा भी कहा जाता है।

प्रश्न 2.
भूमध्य रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर :
दोनों भुवों से समान दूरी पर पृथ्वी के धरातल के बीचों बीच पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा कहते हैं। भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटती है। उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्द्ध कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 3.
अक्षांश किसे कहते हैं?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के समानान्तर समान अक्षांश के स्थानों को मिलाकर खींची गयी कल्पित रेखा को अक्षांश रेखा कहते हैं। अक्षांश रेखाओं का वृत्त धुवों की ओर क्रमश: छोटा होता जाता है। अक्षांश रेखाओं को डिग्री में मापा जाता है।

प्रश्न 4.
मुख्य मध्याह्न रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर :
मुख्य मध्याह्न रेखा लंदन के निकट स्थित ग्रीनविच नामक स्थान के ऊपर से होकर गुजरता है। मुख्य मध्याह्न रेखा भी पृथ्वी को दो भागों में विभाजित करती है। पूर्वी भाग में पूर्वी गोलार्द्ध तथा पश्चिमी भाग में पथ्चिमी गोलार्द्ध है।

प्रश्न 5.
देशान्तर रेखा क्या है?
उत्तर :
मुख्य मध्याह्न रेखा से पूर्व या पश्चिम समान कोणिक दूरी या समान देशान्तर के स्थान को मिलाती हुई उत्तर से दक्षिण खींची गई कल्पित रेखा को देशान्तर रेखा कहते हैं।

प्रश्न 6.
किस अक्षांश रेखा की परिधि सबसे छोटी होती है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा की परिधि सबसे छोटी होती है।

प्रश्न 7.
पृथ्वी की विभिन्र अक्षांश रेखा पर ताप के अन्तर का पता कैसे चलता है?
उत्तर :
पृथ्वी की विभिन्न अक्षांश रेखा पर ताप के अन्तर का पता सूर्य की कोणिक ऊँचाई से चलता है। जिस अक्षांश रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं वहाँ अधिक ताप रहता है तथा भूमध्य रेखा से क्रमशः उत्तर एवं दक्षिण की ओर बढ़ने पर ताप कम होता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 8.
मकर रेखा का वर्णन करो।
उत्तर :
भूमध्य रेखा से समानकोणिक दूरी अर्थात समान अक्षांश के स्थान को मिलाते हुए पथ्विम से पूर्व खींची गयी कल्पित रेखा को अक्षांश रेखा कहते हैं। इस रेखा पर सूर्य की किरणें 22 दिसम्बर को लम्बवत् पड़ती हैं। इस रेखा के बाहर सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में कभी भी लम्बवत् नहीं पड़ती हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
देशान्तर रेखाओं की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
देशान्तर रेखाओं की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

  1. ये काल्पनिक रेखाएँ हैं।
  2. इनकी संख्या 360 है।
  3. पृथ्वी पर सभी देशान्तर रेखाओं की लम्बाई एक समान है।
  4. इन रेखाओं को उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों को मिलाते हुए खींची गयी है।
  5. ये रेखाएँ अर्द्ध वृत्ताकार होती हैं।
  6. सभी देशान्तर रेखाएँ भूमध्य वृत्त को समान कोण पर काटती है।
  7. ये रेखाएँ समानान्तर नहीं होती हैं। धुवों की ओर आगे बढ़ने पर इनकी आपसी दूरी कम होती जाती है। यहाँ तक कि धुवों पर सभी देशान्तर रेखाएँ मिल जाती हैं।
  8. अलग-अलग देशान्तर रेखाओं पर स्थानीय समय अलग-अलग होता है लेकिन एक देशान्तर रेखा पर स्थित सभी स्थानों पर मध्याह्न काल एक साथ ही होता है।

प्रश्न 2.
किसी स्थान के देशान्तर को कैसे ज्ञात किया जाता है?
उत्तर :
किसी स्थान के देशान्तर को ज्ञात करने की निम्नलिखित विधियाँ हैं-
समयांतर द्वारा : पृथ्वी के आवर्तन गति के कारण प्रति 1° देशान्तर के अन्तर पर 4 मिनट समय का अन्तर पड़ता है। इस आधार पर दो स्थानों के समय में जो अन्तर होता है उसमें 60 से भाग देने पर जो प्राप्त होता है वह दो स्थानों के देशान्तर में अन्तर होता है। यदि किसी स्थान का देशान्तर ज्ञात हो तो प्राप्त देशान्तर को दिये हुए देशान्तर से जोड़ अथवा घटा देने से दूसरे स्थान का देशान्तर प्राप्त हो जाता है। जिस स्थान का समय अधिक होता है वह स्थान पूर्व में एवं जिस स्थान का समय कम होता है वह स्थान पथ्विम में स्थित होता है।

क्रोनोमीटर एवं मध्याह्नकालीन सूर्य द्वारा : क्रोनोमीटर वह घड़ी है जो सदा ग्रीनविच का समय बताती है। जब किसी स्थान पर सूर्य की कोणिक ऊँचाई सबसे अधिक होती है, अर्थात् सूर्य जब ठीक सिर के ऊपर चमकने लगता है तो वस्तु की छाया सबसे छोटी होती है। उस समय वहाँ ठीक दोपहर के 12 बजे का समय होता है। क्रोनोमीटर द्वारा ठीक उसी समय से ग्रीनविच के समय का पता चल जाता है। इसके बाद दोनों स्थानों के समय में अन्तर निकालकर 4 से भाग देकर उस स्थान का देशान्तर मालूम किया जा सकता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 3.
मानचित्र पर अक्षांश और देशान्तर रेखाओं का किस प्रकार का चित्रण होता है ?
उत्तर :
मानचित्र पर बनाये गये अक्षांश व देशान्तर रेखा के जाल (Network) को पृथ्वी की ग्रिड (Earth’s Grid) कहते हैं।

प्रश्न 4.
भूगोल का अध्ययन ग्लोब से क्यों करते हैं ?
उत्तर :
ग्लोब पृथ्वी का सही स्वरूप प्रस्तुत करता है। ग्लोब को पृथ्वी के छोटे स्वरूप के रूप में माना जाता है। ग्लोब के द्वारा हम पृथ्वी के किसी भी भाग की सही जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। ग्लोब पर जो पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण रेखाएँ खींची गई हैं उनके द्वारा इस धरातल के किसी भी स्थान की स्थिति की जानकारी आसानी से प्राप्त कर ली जाती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण 1

प्रश्न 5.
किसी स्थान का निर्धारण किन-किन विधियों द्वारा किया जाता है?
उत्तर :
अक्षांश व देशान्तर रेखाओं के कटान बिन्दु के द्वारा पृथ्वी पर किसी स्थान विशेष की स्थिति का निर्धारण किया जा सकता है।

प्रश्न 6.
अक्षांश रेखाओं की क्या विशेषता है? बताइए।
उत्तर :
अक्षांश रेखाओं की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  1. ये कल्पित रेखाएँ हैं।
  2. ग्लोब पर इनकी संख्या 180 है।
  3. ये रेखाएँ पूर्ण वृत्ताकार होती हैं।
  4. ये पूर्व से पश्चिम की ओर खींची गई हैं।
  5. ये रेखाएँ एक दूसरे के समानान्तर होती हैं।
  6. इन रेखाओं की लम्बाई एक समान नहीं होती है।

प्रश्न 7.
पृथ्वी पर किस ओर जाने से समय आगे हो जाता है और इसका कारण क्या है?
उत्तर :
पृथ्वी पर पश्चिम से पूर्व की ओर जाने से समय आगे होता है क्योंकि सबसे पहले सूर्योदय पूर्व में ही होता है। चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर चक्कर लगाती है, इसलिए पूर्व का हिस्सा पहले सूर्य के सामने आता है। अतः पूर्व की ओर जाने से समय आगे होता है।

प्रश्न 8.
लंदन ओलंपिक का उद्याटन कार्यक्रम का भारत में सीधा प्रसारण रात के 11:30 बजे शुरू होता है। लंदन में यह कार्यक्रम कब शुरू हुआ?
उत्तर :
लंदन ओलंपिक का उद्घाटन कार्यक्रम का भारत में सीधा प्रसारण रात के 11:30 बजे शुरू होता है। लंदन में यह कार्यक्रम शाम के 6:00 बजे शुरू हुआ क्योंकि भारतीय प्रमाणिक समय (Standard Time) लंदन के समय से 5:30 घंटा आगे है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 9.
अक्षाश और देशान्तर रेखाओं में अन्तर बताओ।
उत्तर :
अक्षांश और देशान्तर रेखाओं में निम्नलिखित अन्तर हैं –

अक्षांश रेखा देशान्तर रेखा
(i) ये रेखाएँ एक दूसरे के समानान्तर होती हैं। (i) भूमध्य रेखा से दूर जाने पर दो देशान्तर रेखाओं के बीच की दूरी कम होती है।
(ii) ये रेखाएँ पूर्व से पश्चिम खींची हुई मान ली गई हैं। (ii) ये रेखाएँ उत्तर से दक्षिण खींची गई मान ली गई हैं।
(iii) ये रेखाएँ पूर्ण वृत्त होती हैं। (iii) ये रेखाएँ अर्धवृत्त होती हैं।
(iv) अक्षांश रेखाओं में भूमध्य रेखा सबसे महत्वपूर्ण रेखा का मान 0°है। (iv) देशान्तर रेखा का मान मुख्य मध्याह्ल रेखा से पूर्व व पश्चिम क्रमश: बढ़ता जाता है।
(v) अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या 180 है। (v) देशान्तर रेखाओं की कुल संख्या 360 है।

प्रश्न 10.
स्थानीय समर किसे कहते हैं?
उत्तर :
स्थानीय समय (Local Time) : देशान्तरीय स्थिति के अनुसार मध्याह्नकाल को दोपहर (12 Noon) मानकर निर्धारित किये गये किसी स्थान विशेष के समय को वहाँ का स्थानीय समय (Local Time) कहते हैं।

प्रश्न 11.
भारत की प्रामाणिक देशान्तर रेखा से क्या समझते हो?
उत्तर :
भारत में 82% पूर्वी देशान्तर रेखा इलाहाबाद से गुजरती है। उसी रेखा के स्थानीय समय को सारे भारत का प्रामाणिक समय मान लिया गया है। भारत का प्रामाणिक समय ग्रीनविच के समय से 5 % घंटा आगे है। अत: यदि कोई कार्यक्रम लंदन में शाम को 5 बजे शुरू होता है तो भारत में उसका सीधा प्रसारण शाम को 5+5 घंटा 30 मिनट = रात के 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसलिए लंदन में जब शाम रहती है तब भारत में रात हो जाती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 12.
भूमंडलीय स्थितीय यंत्र (GPS) किसे कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी के किसी भी स्थान की अक्षांश और देशान्तर जानने की एक अत्याधुनिक व्यवस्था है। जैसे अफ्रीका के जंगलों में रास्ते में भटका यात्री अपना मार्ग कैसे खोजे? पर्वतारोही की आँखों से ओझल हुई पर्वत चोटी कैसे ढूँढ़ी जाय? दिल्ली और मुम्बई के बीच अत्यन्त शुद्ध दूरी कैसे मापी जाय? सहारा के विशाल मरूस्थल में भटका मोटर चालक कैसे सही मार्ग पर आ जाय? इन सारी समस्याओं का समाधान भूमंडलीय स्थितीय यंत्र (Global Positioning System) या संक्षेप में GPS है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण 2

इस जी०पी०एस० की मदद से स्थान और वाहन की सही स्थिति ज्ञात की जा सकती है। वायुयान और जलयान का परिचालन भूकेन्द्रों की मदद के बिना केवल भूस्थित यंत्र (GPS) की मदद से ही करना संभव है। जी०पी०एस० से सहायता लेने के लिए हाथ में आसानी से उठाये जा सकने वाले रिसीवर की सहायता लेनी पड़ती है। इस रिसीवर में व्यक्ति की स्थिति, अक्षांश और देशान्तरों या किसी अन्य वस्तु से दूरी और दिशा प्रकट हो जाती है। अक्षांश और देशान्तर अंश, मिनट, और सेकेण्ड में बताया जाता है। इस प्रकार व्यक्ति, वाहन या अन्य वस्तु की स्थिति लगभग सही स्पष्ट हो जाती है।

प्रश्न 13.
पृथ्वी के धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण किस प्रकार किया जा सकता है?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी गोल है। गोलाकार वस्तु का कोई किनारा नहीं होता। अत: पृथ्वी का न कहीं आरम्भ है और न कहीं अन्त। पृथ्वी के धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण करना एक कठिन समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए पृथ्वी पर अक्षांश व देशान्तर रेखाओं की कल्पना की गई है। अक्षांश व देशांतर रेखाओं के कटान बिन्दु द्वारा पृथ्वी पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धरण किया जा सकता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

टिप्यी लिखो :

(i) अक्षांश : अक्षांश शब्द का अर्थ है – किसी स्थान की विषुवत वृत्त से उत्तर या दक्षिण में कोण बनी हुई दूरी अर्थात् भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण किसी स्थान विशेष की कोणात्मक दूरी को अक्षांश कहते हैं। 90° उत्तर और 90° दक्षिण सर्वोच्च अक्षांश है। अक्षांश एक कोण है, रेखा नहीं।
(ii) अक्षांश रेखाएँ : ये वे कल्पित रेखाएँ हैं जो विषुवत् रेखा के उत्तर या दक्षिण समान कोणात्मक दूरी वाले अक्षांशों को मिलाती हुई विषुवत् रेखा के समानांतर तिरछी खींची गयो है। हमारी पृथ्वी पर कुल अक्षांश रेखाओं की संख्या 180 है।
(iii) देशांतर : मुख्य मध्याह्न रेखा के पूर्व या पथ्थिम किसी स्थान विशेष की कोणात्मक दूरी को देशांतर कहते हैं।
(iv) देशांतर रेखा : मुख्य मध्याह्न रेखा से समान कोणात्मक दूरी को मिलाने वाली मध्याह्न रेखा को मध्याह्न रेखा कहते हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा को 0° देशान्तर रेखा या ग्रीनविच रेखा कहते हैं। इसी रेखा के माध्यम से ग्रीनविच के स्थानीय समय को ग्रीनविच समय (GMT) कहते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
लंदन के ग्रीनविच से भारत का समय आगे है –
(a) 5 % घंटा
(b) 8 घंटा
(c) 4 % घंटा
(d) 6 घंटा
उत्तर :
(a) 5 % घंटा

प्रश्न 2.
भारत में प्रमाणित देशांतर रेखा है –
(a) 30° पूर्व
(b) 82%° पूर्व देशांतर रेखा
(c) 70° पूर्व
(d) 80° पूर्व
उत्तर :
(b) 82 %° पूर्व देशांतर रेखा

प्रश्न 3.
अक्षांश रेखाओं की विशेषता है –
(a) बड़ी होती है
(b) बराबर
(c) असमान एवं परसर समान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) असमान एवं परस्पर समान

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 4.
भू-पृष्ठ पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण होता है –
(a) अक्षांश
(b) उत्तरी ध्रुव
(c) अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं के द्वारा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं के द्वारा

प्रश्न 5.
देशान्तर रेखाओं की विशेषता है –
(a) परिधि समान
(b) देशान्तर रेखाओं की लम्बाई समान है
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) सभी
उत्तर :
(b) देशान्तर रेखाओं की लम्बाई समान है

प्रश्न 6.
ग्लोब का मान होता है –
(a) समकोण
(b) चार समकोण
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) चार समकोण

प्रश्न 7.
जब सूर्य मुख्य मध्याह्न रेखा पर होता है तो समय ठीक –
(a) दोपहर
(b) 12 बजे रात
(c) 10 बजे दिन
(d) 10 बजे रात
उत्तर :
(a) दोपहर

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

प्रश्न 8.
भूमध्य रेखा को समकोण पर काटते हुए उत्तर से दक्षिण खींची गई कल्पित रेखा को कहते हैं –
(a) ध्रुवीय रेखा
(b) मध्याह्न रेखा
(c) कल्पित रेखा
(d) मकर रेखा
उत्तर :
(b) मध्याह्न रेखा

प्रश्न 9.
प्रधान मध्याह्न रेखा विश्व में गुजरती है –
(a) लन्दन से
(b) जापन से
(c) अमेरिका से
(d) चीन से
उत्तर :
(a) लन्दन से

प्रश्न 10.
सर्वोच्च अक्षांश रेखा है –
(a) 60° पूर्वी अक्षांश
(b) 40° पश्चिमी अक्षांश
(c) 90° अक्षांश
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) 90° अक्षांश

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. मुख्य मध्याह्न रेखा का मान ______ है।
उत्तर : 0°

2. ______ रेखाओं की परिधि समान होती है।
उत्तर : देशांतर

3. भारत का स्थानीय प्रमाणिक समय का निर्धारण ______ के 82 % पूर्वी देशांतर रेखा से होता है।
उत्तर : इलाहाबाद

4. ग्लोब का मान ______ है।
उत्तर : 360°

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

5. सूर्य की किरणें दोनों ध्रुवों पर ______ पड़ती हैं।
उत्तर : तिरछी

6. 1° देशांतर के समय का मान बराबर ______ है।
उत्तर : 4 मिनट

7. 1° अक्षांश की दूरी बराबर ______ है।
उत्तर : 111 किमी०

8. मुख्य मध्याह्न रेखा को ______ कहते हैं।
उत्तर : प्रधान मध्याह्न रेखा

9. GMT के समय से भारत का समय ______ पीछे होता है।
उत्तर : 5: 30 मिनट

10. हमारी पृथ्वी पश्चिम से ______ को घूमती है।
उत्तर : पूर्व

11. सबसे बड़ा वृत्त ______ है।
उत्तर : 0° अक्षांश

12. 0° अक्षांश रेखा को ______ कहते हैं।
उत्तर : भूमध्य रेखा

13. सभी देशान्तर रेखाओं पर ______ एक साथ ही होता है।
उत्तर : मध्याह्न काल

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

14. भूमध्य रेखा के उत्तर एवं दक्षिण की कोणिक दूरी को ______ कहते हैं।
उत्तर : अक्षांश

15. देशांतर रेखाएँ है जबकि अक्षांश रेखाएँ ______ हैं।
उत्तर :
अर्द्धवृत्त, पूर्णवृत्त

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. देशांतर रेखाएँ पूर्ण वृत्ताकार होती है।
उत्तर : (गलत)

2. ग्रीनविच का देशांतर 0° होता है।
उत्तर : (सही)

3. पृथ्वी के मध्य भाग में उभार है।
उत्तर : (सही)

4. एक वृत्त में 360° होते हैं।
उत्तर : (सही)

5. भूमध्य रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटते हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

6. कुल देशांतर रेखाओं की संख्या 360 होती है।
उत्तर : (सही)

7. भूमध्य रेखा को महान वृत्त कहते हैं।
उत्तर : (सही)

8. देशांतर रेखाएँ एक दूसरे के समानांतर होती हैं।
उत्तर : (गलत)

9. सभी देशांतर रेखा उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव तक जाकर आपस में मिल जाती हैं।
उत्तर : (सही)

10. 0° रेखा को मुख्य मध्याह्न रेखा कहते हैं।
(गलत)

11. अक्षांश रेखाओं की कल्पना की गई है।
उत्तर : (सही)

12. देशांतर रेखाएँ परस्पर समानान्तर होती हैं।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

13. देशांतर एक रेखा है कोण नहीं।
उत्तर : (सही)

14. सभी अक्षांश रेखाएँ धुवों पर आपस में मिल जाती हैं।
(गलत)

15. अक्षांश रेखाओं द्वारा जल वायु का निर्धरण होता है।
उत्तर : (सही)

16. देशांतर रेखाओं द्वारा स्थानीय समय का निर्धारण होता है।
उत्तर : (सही)

17. सभी देशांतर रेखाओं की लम्बाई समान होती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 2 धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण

18. धुवों पर दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी शून्य होती है।
उत्तर : (सही)

Leave a Comment