WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 11 Question Answer – यूरोप महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भूमध्य सागर यूरोप के किस तरफ है?
उत्तर :
दक्षिण में।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से कौन अलग करता है?
उत्तर :
जिबाल्टर जलडमरूमध्य।

प्रश्न 3.
यूरोप के उत्तर में कौन सा सागर स्थित है?
उत्तर :
उत्तरी सागर।

प्रश्न 4.
यूरोप व एशिया को मिलाकर क्या कहते हैं?
उत्तर :
यूरेशिया।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 5.
फ्रांस और स्विद्जरलैण्ड की सीमा पर कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है?
उत्तर :
आल्पस पर्वत श्रेणी।

प्रश्न 6.
काकेशस की सर्वोच्च चोटी का नाम बताओ।
उत्तर :
एल्बुर्ज।

प्रश्न 7.
सिसली द्वीप के प्रमुख ज्वालामुखी का क्या नाम है?
उत्तर :
एटना।

प्रश्न 8.
यूरोप महाद्वीप में किस तरह की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
समशीतोष्ण जलवायु।

प्रश्न 9.
विश्व के किस महाद्वीप में मरुस्थल नहीं पाया जाता है?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 10.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र की प्रमुख उपज क्या है?
उत्तर :
जलपाई।

प्रश्न 11.
रूढ़ प्रदेश की प्रमुख नदी कौन सी है?
उत्तर :
राइन नदी।

प्रश्न 12.
रूढ़ प्रदेश का प्रधान खनिज क्या है?
उत्तर :
कोयला।

प्रश्न 13.
रूढ़ क्षेत्र का प्रमुख उद्योग क्या है?
उत्तर :
लौह इस्पात।

प्रश्न 14.
लंदन किस नदी के किनारे बसा है?
उत्तर :
टेम्स नदी।

प्रश्न 15.
टेम्स की प्रमुख सहायक नदी का क्या नाम है?
उत्तर :
ली नदी।

प्रश्न 16.
यूरोप के किस देश में भूमध्यसागरीय वनस्पति पायी जाती है?
उत्तर :
इटली, स्पेन, फ्रांस।

प्रश्न 17.
लंदन बेसिन की मुख्य कृषि क्या है?
उत्तर :
सब्जी की खेती करना।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 18.
पोल्डर का क्या अर्थ है?
उत्तर :
समुद्र से छीनी गयी भूमि।

प्रश्न 19.
पोल्डर भूमि की प्रधान कृषि उपज क्या है?
उत्तर :
गेहूँ।

प्रश्न 20.
नीदरलैण्ड की राजधानी का नाम बताओ।
उत्तर :
एम्सटरडम ।

प्रश्न 21.
हीरा काटने एवं पॉलिश करने का उद्योग कहाँ विकसित है?
उत्तर :
एम्सटरडम।

प्रश्न 22.
किस महाद्वीप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहते हैं?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप को।

प्रश्न 23.
यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या कितनी है?
उत्तर :
54 देश।

प्रश्न 24.
किन देशों में स्टेप मैदान पाये जाते हैं?
उत्तर :
रूस और यूक्रेन।

प्रश्न 25.
नीदरलैण्ड किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 26.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ है?
उत्तर :
हेग शहर में।

प्रश्न 27.
रूढ़ औद्योगिक प्रदेश किस देश में स्थित है?
उत्तर :
जर्मनी।

प्रश्न 28.
यूरोप के किस भाग में आग्नेय पर्वत पाये जाते हैं?
उत्तर :
दक्षिण में।

प्रश्न 29.
यूरोप की मुख्य नदी का नाम बताओ।
उत्तर :
डेन्यूब।

प्रश्न 30.
यूरोप महाद्वीप की जलवायु को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर :
पाँच भागों में।

प्रश्न 31.
रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र की ऊँचाई मीटर में बताओ।
उत्तर :
240 मीटर।

प्रश्न 32.
रूढ़ प्रदेश में कौन सी जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
शीतल समशीतोष्ण जलवायु।

प्रश्न 33.
रूढ़ प्रदेश में ग्रीष्मकालीन तापमान कितना रहता है?
उत्तर :
15° से 20° से०।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 34.
एसेन किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
सीमेंट उद्योग।

प्रश्न 35.
लंदन कहाँ की राजधानी है?
उत्तर :
ग्रेट ब्रिटेन की

प्रश्न 36.
टेम्स किस प्रवाह क्षेत्र की प्रधान नदी है?
उत्तर :
लंदन प्रवाह क्षेत्र।

प्रश्न 37.
लंदन प्रवाह क्षेत्र में किस हवा के प्रभाव से पूरे वर्ष वर्षा होती है?,
उत्तर :
पथिमी हवा।

प्रश्न 38.
गिलफोर्ड शहर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
इंजीनियरिंग उद्योग।

प्रश्न 39.
रिडिग शहर किस उद्योग के लिए जाना जाता है?
उत्तर :
घिस्कुट उद्योग।

प्रश्न 40.
नीदरलैण्ड ने किस शताब्दी में पोल्डर भूमि तैयार करनी शुरू की थी ?
उत्तर :
ग्यारहवीं शताब्दी में।

प्रश्न 41.
पोल्डर क्षेत्र को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर :
तीन भागों में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 42.
पोल्डर भूमि की नमक की मात्रा को कम करने के लिए किस घास को उगाया जाता है?
उत्तर :
क्लोमर नामक घास।

प्रश्न 43.
पोल्डर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था कैसी है?
उत्तर :
उन्नतशील।

प्रश्न 44.
पोल्डरलैण्ड में खनिज तेल कहाँ पाया जाता है?
उत्तर :
दि हेग के पास।

प्रश्न 45.
पोल्डरलैण्ड में आबादी कैसी पायी जाती है?
उत्तर :
घनी जनसंख्या पायी जाती है।

प्रश्न 46.
किस उद्योग के कारण एम्सटरडम विश्व विख्यात है?
उत्तर :
हीरा काटने एवं पॉलिश करने के उद्योग।

प्रश्न 47.
टेम्स नदी किस सागर में गिरती है?
उत्तर :
उत्तरी सागर में।

प्रश्न 48.
नीदरलैण्ड में कौन फल सबसे अधिक उगाया जाता है?
उत्तर :
ट्यूलिप (Tulip)।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 49.
यूक्रेन शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर :
सीमा का प्रदेश।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
यूरोप महाद्वीप की सीमा एवं विस्तार का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
स्थिति : यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में 35° उत्तरी अक्षांश से 71° उत्तरी अक्षांश तथा 10° पथ्चिमी देशांतर से 65° पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।
सीमा एवं विस्तार : यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पथिम में अन्ध महासागर तथा दक्षिण में भूमध्यसागर है। पूर्वी सीमा पर यूराल पर्वत इसे एशिया से अलग करता है। यूराल पर्वत के अतिरिक्त यूरोप के पूर्व में यूराल नदी, कैस्पियन सागर तथा काकेशस पर्वत है।
यूरोप आस्ट्रेलिया के बाद विश्च का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। पश्चिम से पूर्व इसकी लम्बाई लगभग 5770 कि॰मी० तथा उत्तर से दक्षिण इसकी चौड़ाई लगभग 3850 किलोमीटर है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप की समृद्धि के क्या कारण हैं?
उत्तर :
आर्थिक, व्यापारिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में यूरोप महाद्वीप के अग्रगण्य होने के निम्नलिखित कारण हैं।

  1. यूरोप की महानता का वास्तविक श्रेय यहाँ की उत्तम भौगोलिक स्थिति को है। यह संसार के मध्य में स्थित है।
  2. यह महाद्वीप तीन तरफ से समुद्रों से धिरा है। समुद्री प्रभाव के कारण यहाँ की जलवायु सम है।
  3. यहाँ का समुद्री तट कटा-फटा है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में सबसे लम्बा है। यहाँ समुद्री तट-रेखा अत्यन्त कटी-फटी है जिससे इसमें अनेक खाड़ियाँ हैं। अत: यहाँ उत्तम प्राकृतिक बन्दरगाह पाये जाते हैं।
  4. यूरोप में मानव निवास तथा कृषि योग्य भूमि की अधिकता है। अतः यहाँ कृषि एवं उद्योग दोनों का समान रूप से विकास हुआ है।
  5. यहाँ खनिज पदार्थों की अधिकता है। यहाँ का मुख्य खनिज कोयला एवं लोहा है जिसे उद्योग-धन्धों का विकास हुआ है।
  6. वैज्ञानिक प्रगति में यह महाद्वीप आगे रहा है जिससे यहाँ की औद्योगिक उन्नति को लाभ पहुँचा है।
  7. यूरोप उपनिवेशों की एक अच्छी सुविधा थी जिससे यहाँ के निर्मित माल आसानी से बिकते थे और इस कारण यहाँ उद्योग उन्नति कर गये हैं।

प्रश्न 3.
डेन्यूब और वोल्गा नदियों की विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर :
डेन्यूब नदी : डेन्यूब नदी यूरोप की सबसे प्रसिद्ध नदी है। यह नदी ब्लैक फॉरिस्ट पर्वत से निकलती है और 2849 किलोमीटर यूरोप के आठ देशों से प्रवाहित होती हुई कालासागर में गिरती है। कई देशों से प्रवाहित होने के कारण इस नदी को अंतर्राष्ट्रीय नदी कहा जाता है।
वोल्गा : वोल्गा यूरोप की सबसे लम्बी नदी है। इसकी लम्बाई 3687 किलोमीटर है। यह नदी रूस के वाल्डाई पर्वत से निकलती है तथा कैस्पियन सागर में गिरती है। इस प्रकार वोल्गा एक अंतः प्रवाह बनाती है। अतः इसे अंतः प्रवाहित नदी कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 4.
पोल्डर भूमि के प्रसिद्ध नगर एवं बंदरगाह का वर्णन करो।
उत्तर :
दि हेग नीदरलैण्ड की राजधानी एवं प्रसिद्ध औद्योगिक केन्द्र है। एम्सटरडम एक प्रसिद्ध व्यापारिक केन्द्र तथा नीदरलैण्ड का एक बड़ा नगर है। राइन नदी के मुहाने पर स्थित राटरडम एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह तथा औद्योगिक केन्द्र है। यहाँ बहुत बड़ा शिपयार्ड तथा खनिज तेल शोधन का कारखाना है।

प्रश्न 5.
पोल्डर भूमि किस प्रकार तैयार की जाती है ?
उत्तर :
पहले अत्यंत गहरे जलभूमि और सागर के कुछ भाग को चारो ओर से मिट्टी अथवा कंक्रीट के बाँध बनाकर घेर दिया जाता है। इस बाँध के भीतर से जल को निकालने के लिए एक नाला रहता है। इसके बाद इस घेरे हुए जलभूमि को पंप की सहायता से कीचड़ पानी से भरा जाता है। जल भूमि के भर जाने के बाद ऊपर का जल पंप की सहायता से नाले से समुद्र में फेंक दिया जाता है। जब पानी सूख जाता है तो उस जमीन को कुछ वर्ष छोड़ दिया जाता है। लवणमुक्त करने के लिए यहाँ कुछ वर्ष विभिन्न पशु खाद (हेक्लीयर) की खेती और पशुपालन किया जाता है। जब जमीन कृषि योग्य होती है तो सूर्यमुखी ट्यूलिप इत्यादि खाद्य एवं फलों की कृषि होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश 1

प्रश्न 6.
रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर :
जर्मनी के उत्तरी-पथिमी भाग में राइन और रूढ़ नदियों के संगम के समीपवर्ती 80 किलोमीटर की लम्बाई तथा 40 किलोमीटर चौड़ाई में फैले हुए क्षेत्र को रूर प्रदेश कहते हैं। औद्योगिक दृष्टि से बहुत अधिक विकसित होने के कारण इसे रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र कहते हैं। इस क्षेत्र के उत्तर में लिथो नदी, दक्षिण में रूर नदी, पश्चिम में राइन नदी तथा पूर्व में आयर की उच्च भूमि स्थित है।

प्रश्न 7.
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वतों का नाम बताओ।
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वत निम्नलिखित हैं –
आल्स पर्वत, एटलस पर्वत, पीरेनीज पर्वत, काकेशस पर्वत एवं हार्ज पर्वत आदि।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 8.
यूरोप के प्राकृतिक परिवेश का वर्णन करो।
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद इसके प्राकृतिक वैचित्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। दक्षिण में भूमध्यसागर के उपकुल से उत्तर सागर के तट के किनारे एवं पूर्व में यूराल पर्वत से पश्चिम में अटलांटिक महासागर के उपकुल तक विभिन्न प्रान्तों में बर्फ से ढँके पर्वत विशाल भूमि, घना पाईन के वन चारों तरफ फैले हुए है। यूरोप के अधिकांश क्षेत्र समतल भूमि होने के कारण यहाँ ऊँची मालभूमि, नीची भूमि एवं पर्वतीय क्षेत्र भी है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
यूरोप महाद्वीप की भौगोलिक स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया महाद्वीप के उत्तर में पथ्चिम स्थित यूरोप महाद्वीप का उत्तर-दक्षिण विस्तार 70° उत्तरी अक्षांश से 30° उत्तरी अक्षांश तथा पूर्व पथ्चिम विस्तार 65° पूर्वी देशांतर से 9 % प्पश्चिमी देशांतर तक है। यूरोप का क्षेत्रफल 1 करोड़ 6 लाख वर्ग किलोमीटर है जो एशिया के क्षेत्रफल का चौथाई तथा विश्व के क्षेत्रफल का 14 वाँ भाग है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का विश्व में छठवाँ स्थान है। केवल ओशेनिया महाद्वीप ही यूरोप से छोटा है।

यूरोप के उत्तर में उत्तरी हिन्द महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर, एजोब सागर एवं काकेशस पर्वत है। पश्चिम में अटलांटिक महासागर एवं पूर्व में एशिया महाद्वीप है। यूराल पर्वत, यूराल नदी एवं कैस्पियन सागर इसे एशिया महाद्वीप से अलग करते हैं। दक्षिण-पश्चिम में जिब्बाल्टर जल-प्रणाली इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करती है। तीन तरफ से महासागरों से घिरा होने एवं एक तरफ से स्थल भाग से जुड़ा होने के कारण यूरोप महाद्वीप का आकार एक विशाल प्रायद्वीप जैसा है।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप के महत्व पर प्रकाश डालो।
उत्तर :
यूरोप की विश्व के स्थल में मध्यवर्ती स्थिति होने के कारण एशिया एवं उत्तरी अमेरिका के देशों के साथ व्यापारिक संबंध अच्छा है। इसके पश्चिम में स्थित अटलांटिक महासागर विश्व का व्यस्तम महासागर है। यूरोप का लगभग 90 प्रतिशत भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु में मानव की कार्यक्षमता अंधिक रहती है। यहाँ की जलवायु कृषि एवं उद्योग दोनों के लिए अनुकूल है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश 2

यूरोप का समुद्र तट अत्यन्त कटा-फटा है। इसके तट पर वाल्टिक सागर, उत्तर सागर, आयरिस सागर, इंग्लिश चैनल, भूमध्य सागर, कालासागर एवं ऐजोब सागर के अतिरिक्त असंख्य छोटी-बड़ी खाड़याँ है जो महादेश के भीतरी भागों तक चली गयी हैं। इन खाड़ियों में बोथानिया की खाड़ी बिस्के की खाड़ी, एड्रियाटिक सागर एवं एजियन सागर उल्लेखनीय है। यूरोप के समुद्र तट पर इन खाड़ियों एवं सागरों से घिरे हुए असंख्य द्वीप एवं प्रायद्वीप स्थित है। द्वीपों में ग्रेट बिटेन, आयरलेण्ड, कार्सिका सार्डीनिया एवं सिसली तथा प्रायद्वीपों में स्केण्डीनेविया, इटली यूनान और वाल्कन प्रायद्वीप उल्लेखनीय हैं।

इन्हीं प्रायद्वीपों के कारण यूरोप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है। समुद्र तट कटा-फटा होने के कारण प्राकृतिक बन्दरगाहों की स्थापना एवं विकास सहज है। रूस को छोड़कर यूरोप के सभी देशों में समुद्री प्रभाव के कारण सम जलवायु पायी जाती है। यूरोप के पथ्धिमी तट पर गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा प्रवाहित होती है। अत: यूरोप का उत्तरी-पश्चिमी तट ऊँचे अक्षांशों में स्थित होते हुए भी वर्ष भर यातायात के लिए खुला रहता है।

आदर्श स्थिति के कारण ही यांत्रिक एवं औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात यूरोप में हुआ। यहाँ के साहसी नाविकों ने नई दुनिया की खोज की, यूरोपीय देशों ने विश्व के विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक संपर्क स्थापित किये एवं धीरे-धीरे राजसत्ता हासिल कर अपने उपनिवेश स्थापित किये।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 3.
पोल्डर भूमि की भूप्रकृति एवं जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति : पोल्डर का अर्थ है समुद्र से छीनी गयी भूमि। इस भाग का बहुत बड़ा भूभाग सागर सतह से भी नीचा है । समुद्री जल को आंतरिक भागों में आने से रोकने के लिए देश के पथ्थिम भाग में ऊँचे-ऊँचे बाँध बनाये गये हैं। इन बाँधों को डाइक (Dyke) कहते हैं। हॉलैण्ड की भूमि प्राय: चौरस है। यहाँ दो प्रकार की भूमि मिलती है। देश के उत्तरी भाग में स्थित ज्वीडर जी (Zuider Zee) नामक झील के पानी को बाहर निकाल कर अच्छी पोल्डर भूमि प्राप्त की गयी है। दूसरी वह भूमि है जो सागर सतह से भी नीची है।
जलवायु : नीदरलैण्ड में समुद्र के प्रभाव से गर्मी में कम गर्मी पड़ती है। परन्तु जाड़े में स्थल के प्रभाव के कारण अधिक जाड़ा पड़ता है। वर्षा वर्ष भर होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 75 सेन्टीमीटर है।

प्रश्न 4.
रूढ़ प्रदेश के औद्योगिक विकास के कारण क्या हैं?
उत्तर :
रूढ़ प्रदेश के औद्योगिक विकास के कारण : रूढ़ औद्योगिक प्रदेश के विकसित होने के निम्नलिखित कारण हैं –

  1. रूढ़ नदी घाटी के वेस्टफालिया क्षेत्र से ही उत्तम किस्म का कोकिंग कोयला मिल जाता है।
  2. यहाँ रेललाईन एवं सड़कों का जाल बिछा हुआ है। प्रत्येक औद्योगिक नगर को नदी अथवा सड़क यातायात की सुविधा प्राप्त है।
  3. लोहा फ्रांस के लारेन क्षेत्र से तथा स्वीडेन से मँगा लिया जाता है।
  4. कपास, ऊन तथा कच्चा रेशम का आयात विदेशों से कर लिया जाता है।
  5. इस प्रदेश के दक्षिण में उपजाऊ कृषि प्रदेश तथा वन प्रदेश है जिनसे आवश्यक कच्चे माल मिल जाते हैं।
  6. नदियों से स्वच्छ जल उपलब्ध है।
  7. रासायनिक पदार्थ आसानी से मिल जाते हैं।
  8. जर्मनी के लोगों ने विज्ञान तथा तकनीकी विधा में उच्चकोटि की दक्षता प्राप्त कर ली है।
  9. जनसंख्या सघन होने के कारण यह क्षेत्र एक व्यापक बजार भी है।
  10. यहाँ की समशीतोष्ण जलवायु लोगों को फुर्तीला तथा बुद्धिमान बनाती है।

प्रश्न 5.
लंदन बेसिन की औद्योगिक उत्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर :
लंदन बेसिन की औद्योगिक उत्नति के निम्नलिखित कारण हैं :-
उत्तम बन्दरगाह : लंदन टेम्स नदी की एस्चुअरी पर स्थित है। अतः यहाँ पानी की गहराई अधिक है जिससे बड़ेबड़े जहाज आसानी से देश के भीतरी भागों तक पहुँच जाते हैं। अतः यहाँ कच्चे मालों को मँगाने तथा निर्मित मालों को निर्यात करने की सुविधा है।
यातायत की सुविधा : यद प्रदेश सड़कों, रेलों तथा जल मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। अत: यातायात की सुविधा है।
शक्ति के साधनों की सुविधआ : यहाँ सस्ती जल विद्युत उपलब्ध हो जाती है। अणु शक्ति का भी विकास हुआ है जिससे शक्ति के साधनों की कमी नहीं है।
उपयुक्त जलवायु : इस भाग की जलवायु समशीतोष्ण है जिससे यहाँ के निवासियों की शुरीरिक एवं मानसिक कार्यक्षमता अधिक है।
घनी जनसंख्या : इस भाग में जनसंख्या अत्यंत घनी है जिससे यहाँ सस्ते श्रमिकों तथा विस्तृत बाजार की सुविधा प्राप्त है।
पूँजी की सुविधा : यहाँ बैकिंग की सुविधा अच्छी है। अतः उद्योग को चलाने के लिए पूँजी की कमी नहीं है।
पूर्व उपनिवेश की सुविधा : कुछ वर्ष पहले विश्व के विभिन्न देशों में ब्रिटिश साम्राज्य फैला था। आज भी उन देशों के साथ ब्रिटेन का संबंध बना हुआ है। अत: लंदन को इन देशों से कच्चा माल तो मिलता ही है, ये देश इस क्षेत्र में निर्मित सामानों के लिए उत्तम बाजार भी है।

प्रश्न 6.
यूक्रेन क्षेत्र की भू-प्रकृति तथा जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति (Physical Features) : सम्पूर्ण यूक्रेन प्रदेश एक समतल परन्तु लहरदार मैदान है। जिस पर डॉन (Don), नीपर (Dnieper) और निस्टर (Dniaster) नदियाँ बहती हैं। हिम-युग में यह मैदान हिमाच्छादित था। हिमनदी ने इस प्रदेश को काँट-छाँट कर निम्न कर दिया है। पूर्व में वाल्डाइ की पहाड़ियों की ओर ऊँचाई बढ़ती गयी है। सभी नदियाँ वाल्डाई की पहाड़ियों से निकलती हैं। डान नदी एजोब सागर में तथा नीपर काला सागर में गिरती है।

जलवायु (Climate) : समुद्र से दूर होने के कारण इस प्रदेश की जलवायु विषम है। ग्रीष्मकाल में काफी गर्मी पड़ती है जबकि औसतन तापक्रम 20° C रहता है। जाड़े में कठोर जाड़ा पड़ता है और तापक्रम हिमांक से नीचे गिर जाता है। वर्षा कम होती है। अधिकांश वर्षा बसन्त काल में तूफानों से होती है। पथिम से पूर्व जाने पर वर्षा की मात्रा कम होती जाती है और शीतकाल की कठोरता बढ़ती जाती है। उत्तरी भाग में 50 सेमी॰ वर्षा होती है। परन्तु दक्षिण एवं पूर्व की ओर 15 से 20 सेमी॰ वर्षा होती है। जाड़े में हिमपात होता है और उत्तरी भाग में 25 सेंमी॰ मोटी वर्फ की तह जम जाती है। इस प्रकार यहाँ स्टेप तुल्य जलवायु पायी जाती है।.

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 7.
यूक्रेन में उद्योग-धन्धों की उत्रति का क्या कारण है ?
उत्तर :
यूक्रेन की औद्योगिक उन्नति के निम्नलिखइत कारण हैं –
कच्चे माल की सुविधा : यह यूरोप का प्रमुख कृषि क्षेत्र है। अतः यहाँ पर कृषि पर आधारित उद्योगों के लिए कपास एवं चुकन्दर आदि कच्चे माल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही यहाँ कोयला, लोहा, मैंगनीज आदि खनिज पदार्थ भी पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। अत: यहाँ धातु सम्बन्धी उद्योगों के लिए कच्चे माल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
शक्ति के साधनों की सुविधा : नीपर, निस्टर आदि नदियों से पर्याप्त मात्रा में जलविद्युत उत्पन्न की जाती है। नीपर नदी पर निम्रोपेट्रोवस्क स्थान पर बाँध बना कर अपार जलविद्युत शक्ति का उत्पादन किया जाता है। बाकू मैकाप तथा ग्रोजनी में खनिज तेल पाया जाता है साथ ही डोनेज बेसिन तथा नीपर बेसिन से पर्याप्त कोयला भी प्राप्त होता है। इस प्रकार यहाँ शक्ति के साधनों की सुविधा है।
यातायात की सुविधा : मैदानी भाग होने से यातायात के साधनों का विकास अधिक हुआ है। यूक्रेन में रेलमागों एवं सड़कों की अधिकता है। साथ ही यहाँ नीपर, निस्टर आदि नदियों से जल ग्यातायात की सुविधा है।
बन्दरगाह की सुविधा : ओडेसा, रोस्टीव आदि बन्दरगाहों से आयात एवं निर्यात की सुविधा है।
घनी जनसंख्या की सुविधा : यहाँ की जनसंख्या सघन है। अत: सस्ते तथा कुशल श्रमिकों तथा बाजार की सुविधा है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार यूरोप महाद्वीप का विश्व में स्थान है-
(a) पहला
(b) छठवाँ
(c) तीसरा
उत्तर :
(b) छठवाँ

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है-
(a) एलबुर्ज
(b) रॉकी
(c) आल्स
उत्तर :
(a) एलबुर्ज

प्रश्न 3.
यूरोप महाद्वीप की जलवायु है-
(a) मानसून
(b) शीत
(c) समशीतोष्ण
उत्तर :
(c) समशीतोष्ण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 4.
यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है-
(a) डेन्यूब
(b) वोला
(c) राइन
उत्तर :
(a) डेन्यूब

प्रश्न 5.
पोल्डर भूमि जिस देश में है, वह है-
(a) बिटेन
(b) हॉलैण्ड
(c) जर्मनी
उत्तर :
(b) हॉलैण्ड

प्रश्न 6.
लंदन किस नदी के किनारे बसा है-
(a) टेम्स
(b) राईन
(c) नीपर
उत्तर :
(a) टेम्स

प्रश्न 7.
लंदन राजधानी है-
(a) टेम्स की
(b) ग्रेट ब्रिटेन की
(c) कोरिया की
उत्तर :
(b) ग्रेट बिटेन की

प्रश्न 8.
रूढ़ प्रदेश स्थित है-
(a) फ्रांस में
(b) जर्मनी में
(c) जापान में
उत्तर :
(b) जर्मनी में

प्रश्न 9.
रूढ़ प्रदेश का प्रमुख उद्योग है-
(a) लौह इस्पात उद्यग
(b) जूट उद्योग
(c) सूती वस्त उद्योग
उत्तर :
(a) लौह इस्पात उद्यग

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 10.
यूरोप महाद्वीप के शीतोष्ण घास के मैदान को कहते हैं-
(a) प्रेयरी
(b) वेल्ड
(c) स्टेपी
उत्तर :
(c) स्टेपी

प्रश्न 11.
इटली, स्पेन, फ्रांस में जलवायु पायी जाती है-
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु
(b) टुण्ड़ा जलवायु
(c) शीतोष्ण जलवायु
उत्तर :
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु

प्रश्न 12.
रूढ़ क्षेत्र की प्रधान नदी है-
(a) राइन
(b) लूनी
(c) डेन्यूब
उत्तर :
(a) राइन

प्रश्न 13.
रूढ़ प्रदेश में प्रधान खनिज है-
(a) लोहा
(b) कोयला
(c) सोना
उत्तर :
(b) कोयला

प्रश्न 14.
रूढ़ प्रदेश प्रसिद्ध है-
(a) कागज उद्योग के लिए
(b) इस्पात उद्योग के लिए
(c) मोटरगाड़ी उद्योग के लिए
उत्तर :
(c) मोटरगाड़ी उद्योग के लिए

प्रश्न 15.
झीलों का देश कहते हैं-
(a) जर्मनी को
(b) फिनलैण्ड को
(c) स्पेन को
उत्तर :
(b) फिनलैण्ड को

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 16.
यूरोप महाद्वीप में कुल देशों की संख्या है-
(a) 50
(b) 40
(c) 54
उत्तर :
(c) 54

प्रश्न 17.
यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है-
(a) आल्पस पर्वत
(b) रॉकी पर्वत
(c) यूराल पर्वत
उत्तर :
(a) आल्पस पर्वत

प्रश्न 18.
समुद्र से छीनी गई भूमि को कहते हैं-
(a) पोल्डरलैण्ड
(b) फिनलैण्ड
(c) नीदरलैण्ड
उत्तर :
(a) पोल्डरलैण्ड

प्रश्न 19.
नीदरलैण्ड में समुद्र के पानी को रोकने के लिए बनाये गये बांधों को कहते हैं-
(a) पोल्डर
(b) डाइक
(c) बेसिन
उत्तर :
(b) डाइक

प्रश्न 20.
यूरोप में विश्व की जनसंख्या निवास करती है-
(a) 1 / 4
(b) 1 / 10
(c) 1 / 5
उत्तर :
(a) 1 / 4

प्रश्न 21.
यूरोप का समुद्री तट है-
(a) सपाट
(b) कटाफटा
(c) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) कटाफटा

प्रश्न 22.
इटली के मध्य भाग में पर्वत श्रेणी स्थित है-
(a) पिनाइन श्रेणी
(b) एपिनाइन श्रेणी
(c) आल्स श्रेणी
उत्तर :
(b) एपिनाइन श्रेणी

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 23.
यूक्रेन क्षेत्र की मिट्टी है-
(a) लाल
(b) काली
(c) दोमट
उत्तर :
(b) काली

प्रश्न 24.
क्रिवोईराग में खानें हैं –
(a) कच्चा लोहा की
(b) कोयला की
(c) मैंगनीज की
उत्तर :
(a) कच्चा लोहा की

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. क्षेत्रफल के अनुसार यूरोप का विश्व में _______ स्थान है।
उत्तर : छठा

2. ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी _______ है।
उत्तर : लंदन

3. फ्रांस की सबसे लंबी नदी _______ है।
उत्तर : सीन

4. यूरोप की जलवायु _______ प्रकृति की है।
उत्तर : समशीतोष्ण

5. यूरोप के घास के मैदान को _______ कहा जाता है।
उत्तर : स्टेप

6. रूढ़ क्षेत्र की प्रधान नदी _______ है।
उत्तर : राइन

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

7. रूढ़ प्रदेश की जलवायु _______ प्रकृति की है।
उत्तर : शीलल समशितोष्ण

8. _______ रूढ़ अंचल का प्रधान खनिज है।
उत्तर : कोयला

9. _______ रूढ़ अंचल का प्रमुख उद्योग है ।
उत्तर : लौह इस्पात

10. _______ लौह इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : डुइस वर्ग

11. लंदन के उत्तर में _______ स्थित है।
उत्तर : उत्तरी सागर

12. _______ लंदन का प्रमुख एयरपोर्ट है।
उत्तर : हिथो

13. लंदन _______ नदी के किनारे बसा हुआ है।
उत्तर : टेम्स

14. ला _______ नदी की प्रधान उप नदी है।
उत्तर : टेम्स

15. पुनर्निर्यात बंदरगाह _______ को कहा जाता है।
उत्तर : लंदन

16. समुद्र से उद्धार की गई भूमि को _______ भूमि कहा जाता है।
उत्तर : पोल्डर

17. डेन्यूब को _______ नदी कहा जाता है।
उत्तर : अंतराष्ट्रीय

18. ब्लैक फॉरेस्ट _______ का उद्गम स्थान है।
उत्तर : डेन्यूब

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

19. राइन नदी _______ सागर में गिरती है।
उत्तर : उत्तरी

20. पोल्डर भूमि में उद्योग और _______ व्यवस्था काफी उन्नतशील है।
उत्तर : परिवहन

21. यूरोप की डेन्यूब _______ नदी है।
उत्तर : अंतराष्ट्रीय

22. इंग्लैण्ड का लंदन विश्व विख्यात _______ बंदरगाह है।
उत्तर : पुनर्निर्यात

23. पोल्डर भूमि का निर्माण _______ के निवासियों ने किया है।
उत्तर : हॉलैण्ड

24. जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र _______ है।
उत्तर : रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र

25. इटली का प्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत _______ है।
उत्तर : विसुवियस

26. लंदन प्रवाह क्षेत्र में _______ बहती है।
उत्तर : टेम्स नदी

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. विश्ष की सबसे पहले औद्योगिक क्रांति का शहर लंदन है।
उत्तर : (सही)

2. काकेशस की सर्वोच्च चोटी एलबुर्ज (5642 मी०) है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

3. यूरोप की मुख्य नदियों का उद्गम स्रोत भलडाई पहाड़ी क्षेत्र है।
उत्तर : (सही)

4. यूरोप की जलवायु समशीतोष्ण प्रकृति की है।
उत्तर : (गलत)

5. सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र पथ्थिमी यूरोपीय एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्र है।
उत्तर : (सही)

6. टुण्ड़ा जलवायु क्षेत्र वर्ष भर ठंडा नहीं बना रहता है।
उत्तर : (सही)

7. यूरोप विश्च का छठवाँ बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : (सही)

8. उत्तर में पर्वत क्षेत्र के मध्य आलप्स पर्वत श्रेणी है।
उत्तर : (गलत)

9. काकेशस पर्वत की उच्च चोटी एलबुर्ज यूरोप की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : (सही)

10. राइन फ्रांस की दीर्घतम नदी है।
उत्तर : (सही)

11. सीन यूरोप का व्यस्ततम आंतरिक जलमार्ग है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

12. पो नदी इटली की दीर्घतम नदी है।
उत्तर : (गलत)

13. यूरोप के उत्तरी क्षेत्र में नार्वे में पूरे साल तीव्र सर्द मौसम रहता है।
उत्तर : (सही)

14. स्टेप तृणभूमि में ग्रीष्मकालीन उष्णता 21°-27° से० रहती है।
उत्तर : (गलत)

15. रूढ़ शिल्पांचल का क्षेत्रफल 4600 वर्ग कि॰मी॰ है।
उत्तर : (सही)

16. रूढ़ प्रदेश की औसत ऊँचाई 270 मीटर है।
उत्तर : (गलत)

17. रूढ़ प्रदेश की जलवायु समशीतोष्ण है।
उत्तर : (सही)

18. रूढ़ प्रदेश की परिवहन व्यवस्था उन्नतशील है।
उत्तर : (गलत)

19. रूढ़ प्रदेश के शहरों के आस-पास मिश्रित खेती पद्धति से कृषि कार्य होता है।
उत्तर : (सही)

20. लंदन प्रवाह क्षेत्र का आयतन 8000 वर्ग कि॰मी॰ है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

21. नीदरलैण्ड में प्रायः 3000 से ज्यादा छोटे-बड़े पोल्डर हैं।
उत्तर : (सही)

22. पोल्डर भूमि की आबादी विरल है।
उत्तर : (सही)

23. पोल्डर भूमि का प्रधान शहर एम्टरडम है।
उत्तर : (सही)

Leave a Comment