Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 14 भारत की प्राकृतिक उद्भिज offer valuable context and analysis.
WBBSE Class 6 Geography Chapter 14 Question Answer – भारत की प्राकृतिक उद्भिज
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK
प्रश्न 1.
भारत में लगभग कितने प्रकार के पेड़ों की प्रजातियाँ पायी जाती हैं?
उत्तर :
लगभग 5000 प्रकार के।
प्रश्न 2.
सुन्दरी का पेड़ किस प्रकार के वन के अन्तर्गत आता है?
उत्तर :
मैंग्रोव वन।
प्रश्न 3.
हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में पाये जाने वाले दो प्रमुख वृक्षों के नाम बताओ।
उत्तर :
पाइन एवं फर।
प्रश्न 4.
राजस्थान में किस प्रकार के वन पाये जाते हैं?
उत्तर :
नागफनी एवं कँटीली झाड़ियों के ।
प्रश्न 5.
गंगा की समतल भूमि की प्रमुख वनस्पति का नाम बताओ।
उत्तर :
पतझड़ वाले वन।
प्रश्न 6.
आम का वृक्ष किस प्रकार के वन के अन्तर्गत आता है?
उत्तर :
पतझड़ वन।
प्रश्न 7.
विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर :
21 मार्च को।
प्रश्न 8.
तुलसी का एक औषधीय गुण क्या है?
उत्तर :
सर्दी के उपचार में।
प्रश्न 9.
सिनकोना से तैयार होने वाली दवा का क्या नाम है?
उत्तर :
कुनैन।
प्रश्न 10.
कुनैन का प्रयोग किस रोग के लिए किया जाता है?
उत्तर :
मलेरिया रोग के उपचार में।
प्रश्न 11.
पश्चिम बंगाल में सिनकोना किस क्षेत्र में प्राप्त होता है?
उत्तर :
दार्जिलिंग जिला में।
प्रश्न 12.
कालमेघ का उपयोग क्या है?
उत्तर :
एन्टीबायोटिक में।
प्रश्न 13.
भारत में सर्पगंधा कहाँ अधिक मात्रा में पाया जाता है?
उत्तर :
पश्चिमी घाट पर्वत के आर्द्र भागों में।
प्रश्न 14.
चिरेता भारत में कहाँ मुख्य रूप से पाया जाता है?
उत्तर :
मेघालय और हिमालय के पर्वतीय भाग में।
प्रश्न 15.
भारत के एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताओ।
उत्तर :
काजीरंगा।
प्रश्न 16.
पश्चिम बंगाल के एक अभयारण्य का नाम बताओ।
उत्तर :
जलदापाड़ा।
प्रश्न 17.
रॉयल बंगाल टाइगर कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर :
सुन्दरवन में।
प्रश्न 18.
गुजरात के गिरिवन में पाये जाने वाले महत्वपूर्ण वन्य जीव का क्या नाम है?
उत्तर :
बब्बर शेर ।
प्रश्न 19.
पश्चिम बंगाल के प्रमुख चिड़ियाखाना का नाम क्या है?
उत्तर :
अलीपुर चिड़ियाखाना।
प्रश्न 20.
उच्च रक्तचाप रोकने के लिए कौन सा औषधीय पौधा उपयोगी है?
उत्तर :
सर्पगंधा।
प्रश्न 21.
वन्य प्राणी संरक्षण कब प्रारंभ हुआ?
उत्तर :
1942 ई० में।
प्रश्न 22.
वन्य प्राणी सप्ताह भारत में किस महीने में मनाया जाता है?
उत्तर :
प्रतिवर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में।
प्रश्न 23.
सुन्दरवन क्षेत्र में कौन-कौन से वन्य जीव पाये जाते हैं?
उत्तर :
रॉयल बंगाल टाइगर, घड़ियाल आदि।
प्रश्न 24.
राजस्थान की मरुभूमि में कौन से वन्य जीव पाये जाते हैं?
उत्तर :
ऊँट एवं मोर।
प्रश्न 25.
हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में किस तरह के वन्य जीव पाये जाते हैं?
उत्तर :
हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में भालू, लालपाण्डा एवं चीता पाये जाते हैं।
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS
प्रश्न 1.
प्राकृतिक उद्धिज किसे कहते हैं?
उत्तर :
प्राकृतिक या स्वाभाविक उद्धिज उसे कहते हैं जो अपने आप उत्पत्र होते हैं। ये पूर्णतः प्रकृति के ऊषर निर्भर रहते हैं। ये मनुष्य पर निर्भर नहीं होते हैं।
प्रश्न 2.
भारत में पाये जाने वाले प्रमुख उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन के वृक्षों के नाम बताओ।
उत्तर :
रबड़, रोजवुड, आयरनवुड, महोगनी, बाँस, चापलस, गर्जन इत्यादि।
प्रश्न 3.
भारत में सदाबहार वन कहाँ-कहाँ पाये जाते हैं?
उत्तर :
भारत में सदाबहार वन अण्डमान निकोबार द्वीप समूह, पश्विमी घाट पर्वत की पथ्धिमी ढाल, उत्तर पूर्व राज्य. और पश्विम बंगाल के डुआर्स क्षेत्र में पाये जाते हैं।
प्रश्न 4.
भारत में पाये जाने वाले प्रमुख पतक्षड़ वनों के वृक्षों के नाम बताओ।
उत्तर :
साल, सागौन, चन्दन, आम, जामुन, पपीता, पलाश, महुआ, कटहल आदि पतझड़ वन के ममुख वृक्ष्त हैं।
प्रश्न 5.
भारत में पाये जाने वाले कुछ औषधीय पौधों के नाम बताओ।
उत्तर :
भारत में मुख्य रूप से नीम, सिनकोना, तुलसी, सर्पगंधा, कालमेघ, चिरैता आदि औषधीय पौधे पाये जाते हैं
प्रश्न 6.
प्रवासी पक्षी किसे कहते हैं?
उत्तर :
शीत ॠतु में शीत प्रधान देशों से कुछ पक्षो उड़कर हमारे देश में आते हैं। ग्रीष्म ऋतु आने पर पुन: अप्ने देश लौट जाते हैं। उन्हें प्रवासी पक्षी कहते हैं।
प्रश्न 7.
संरक्षित वन किसे कहते हैं?
उत्तर :
जहाँ शिकार, पशुचारण और दूसरे क्रिया-कलाप वर्जित हों उन वनों को संरक्षित वन कहते हैं। जैसे कोड़ामा संरक्षित वन है।
प्रश्न 8.
अभयारण्य किसे कहते हैं?
उत्तर :
ऐसे वन जहाँ विलुप्त प्रजातियों की रक्षा एवं विकास का विशेष उद्देश्य हो उसे अभयारण्य कहते हैं। जैसे जलदापाड़ा अभयारण्य।
प्रश्न 9.
सुरक्षित वन किसे कहते हैं?
उत्तर :
ऐसे वन जहाँ पूर्णत: वनों पर आश्रित मनुष्यों को शिकार और पशुपालन का अधिकार दिया गया है, उसे सुरक्षित वन कहते हैं।
प्रश्न 10.
राष्ट्रीय उद्यान किसे कहते हैं?
उत्तर :
जहाँ वन्य प्राणियों के साथ स्वाभाविक उद्धिज और प्राकृतिक सौन्दर्य की रक्षा का भी प्रायास किया जाता है उसे राष्ट्रीय उद्यान कहते हैं। जैसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान।
विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARKS
प्रश्न 1.
उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन किसे कहते हैं?
उत्तर :
उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन में 200 सेमी॰ से ज्यादा वर्षा एवं 25° C से 35° C तापमान रहता है। इस कन के प्रधान वृक्ष रबर, रोजवुड, आयरन वुड, गर्जन, चापलस एवं बाँस इत्यादि पाये जाते हैं। यहाँ के पेड़ों की विशेषताएँ यह है कि पूरे वर्ष पेड़ों के पत्ते हरे रहते हैं। पेड़ की जड़ें मोटी रहती हैं। लकड़ी कठोर एवं भारी होती है। पेड़ों की लम्बाई बहुन अधिक होती है। यह वन अण्डमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिमी घाट के पर्वतों का पश्चिमी ढाल, उत्तर पूर्वाचल के राज्यें में एवं पथिम बंगाल के डुआर्स क्षेत्र में पाया जाता है।
प्रश्न 2.
पर्वतीय समशीतोष्ण वन के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
यह वन 1800 मी० से अधिक ऊँचे अंचल में पाये जाते हैं। यहाँ का वार्षिक औसत तापमान 15° C से कम है। यहाँ वृ्टिपात 50 सेमी॰ से 100 सेमी॰ तक होती है। इस प्रकार के वन में प्रधान वृक्ष पाईन, फर, स्पूस, वार्च, सिडार, देवदार, लार्च एवं पैपलर आदि पाये जाते हैं। इस पेड़ की विशेषताएँ यह है कि इसके पत्ते चिकने होते हैं। इप कारण प्ते पर बर्फ नहीं जमने पाते हैं। इन वृक्षों की लम्बाई अधिक होती है। नीचे से ऊपर देखने पर इन पेड़ों की आकृति छाते के समान लगती है। इनकी लकड़ियाँ नरम होती हैं। ये हिमालय के पर्वतीय अंचल के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, दार्जिलिंग, अरुणाचल प्रदेश, नीलगिरि एवं अन्नामलाई पर्वत के ऊपरी क्षेत्र में पाये जाते हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)
प्रश्न 1.
भारत में वन क्षेत्र का विस्तार है-
(a) 40 %
(b) 30 %
(c) 21.05 %
(d) 42 %
उत्तर :
(c) 21.05 %
प्रश्न 2.
पर्वतीय प्रदेश का मुख्य वृक्ष है-
(a) देवदार
(b) महुआ
(c) शीशम
(d) सभी
उत्तर :
(a) देवदार।
प्रश्न 3.
ज्वारीय वन पाये जाते हैं-
(a) मैदानी भाग में
(b) डेल्टाई भाग में
(c) पर्वतीय भाग में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) डेल्टाई भाग में।
प्रश्न 4.
सदाबहार वन का वृक्ष है-
(a) नीम
(b) शीशम
(c) महोगनी
(d) बरगद
उत्तर :
(c) महोगनी।
प्रश्न 5.
सुन्दरवन क्षेत्र में पाये जाते हैं-
(a) ज्वारीय वन
(b) पतझड़ के वन
(c) सदाबहार वन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) ज्वारीय वन।
प्रश्न 6.
औषधीय वृक्ष नहीं है-
(a) नीम
(b) आम
(c) तुलसी
(d) बरगद
उत्तर :
(b) आम।
प्रश्न 7.
ज्वारीय वनों में महत्वपूर्ण वृक्ष पाये जाते हैं-
(a) पलाश
(b) सुन्दरी
(c) जामुन
(d) आम
उत्तर :
(b) सुन्दरी।
प्रश्न 8.
राजस्थान और गुजरात में वृक्षों की अधिकता है-
(a) पीपल की
(b) कटहल की
(c) नागफनी की
(d) आम की
उत्तर :
(c) नागफनी की।
प्रश्न 9.
अधिक वर्षा वाले भागों में वन पाये जाते हैं-
(a) सदाबहार के
(b) मैंग्रोव के
(c) पतझड़ के
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) सदाबहार के।
प्रश्न 10.
औषधीय पौधा है-
(a) कटहल
(b) नीम
(c) आम
(d) बरगद
उत्तर :
(b) नीम।
प्रश्न 11.
विश्व वन दिवस मनाया जाता है-
(a) 21 मार्च को
(b) 25 जून को
(c) 15 जनवरी को
(d) 16 अपैल को
उत्तर :
(a) 21 मार्च को।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)
1. _________ उच्च रक्त चाप को कम करता है।
उत्तर : प्रकाश
2. जलदापाड़ा एक _________ है।
उत्तर : अभयारण्य
3. _________ मैंग्रोव वन का प्रमुख वृक्ष है।
उत्तर : सुन्दरी
4. नागफनी और खजूर _________ मुख्य रूप से पाये जाते हैं।
उत्तर : राजस्थान में
5. सिनकोना की छाल से _________ तैयार किया जाता है।
उत्तर : कुनैन
6. स्वाभाविक उद्भिज पूर्णत: _________ के ऊपर निर्भर रहते हैं।
उत्तर : प्रकृति
7. भारत में _________ प्रकार के वन पाये जाते हैं।
उत्तर : 5
8. वनों की सहायता से _________ होती है।
उत्तर : वृष्टि
9. वन _________ को क्षय होने से बचाता है।
उत्तर : मिट्टी
10. वन _________ को नियंत्रित करते हैं।
उत्तर : बाढ़ और सूखा।
सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)
1. स्वाभाविक उद्भिज अपनी उत्पत्ति के लिए मनुष्य के ऊपर निर्भर रहते हैं।
उत्तर : (गलत)
2. भारत में प्राय: 5000 किस्म के पेड़ देखे जाते हैं।
उत्तर : (सही)
3. भारत के उद्भिजो को साधारणत: 7 भागों में बाँटा गया है।
उत्तर : (गलत)
4. खजूर एक काँटेदार उद्भिज का उदाहरण है।
उत्तर : (सही)
5. सुन्दरी पेड़ जड़ों से श्वसन करते हैं।
उत्तर : (सही)
6. देवदार के वृक्षों में अपेक्षाकृत लम्बाई कम होती है।
उत्तर : (गलत)
7. सदाबहार पेड़ों में अपेक्षाकृत लम्बाई कम होती है।
उत्तर : (सही)
8. बाँस के पेड़ों की लम्बाई अधिक होती है।
उत्तर : (सही)
9. कैक्टस पौधों के पत्ते काँटे में परिणत हो जाते हैं।
उत्तर : (सही)
10. पेड़ काटने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
उत्तर : (गलत)