WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि can serve as a valuable review tool before exams.

प्रजनन तथा वृद्धि Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
लैंगिक जनन के संपर्क में नीचे दिये हुए कथनों में कौन सा सही है –
(क) लैंगिक जनन में हैप्लॉयड युग्मक का निर्माण आवश्यक है
(ख) लैंगिक जनन केवल माइटोसिस पे निर्भर करता है
(ग) लैंगिक जनन में संततियों का निर्माण एक पैतृक जीव से हो सकता है
(घ) लैंगिक जनन में बने संततियां पैतृक जीव के साथ आनुवंशिक रूप से समरूप होता है
उत्तर :
(क) लैंगिक जनन में हैप्लॉयड युग्मक का निर्माण आवश्यक है

प्रश्न 2.
किसी पादप को कम समय में प्रजनन के लिए जिसको बीज का सुसुप्तावस्था अधिक है, तुम किस प्रक्रिया को अपनाओगे ?
(क) लैंगिक प्रजनन
(ख) विखण्डन
(ग) पुनर्जनन
(घ) माइक्रोप्रोपेगेसन
उत्तर :
(घ) माइक्रोप्रोपेगेसन।

प्रश्न 3.
मानव विकास का वह चरण जब याददास्त एवं दृष्टि सामान्यत: कमजोर होने लगती है, कहलाता है –
(क) बचपन
(ख) किशोरवस्था
(ग) वृद्धावस्था
(घ) नवजात
उत्तर :
(ग) वृद्धावस्था।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 4.
जनन अंग एवं जनन ग्रन्थि की परिपूर्णता मानव शरीर के विकास की कौन अवस्था में होती है ?
(क) बचपन
(ख) प्रौढ़
(ग) वयस्क
(घ) शिशु
उत्तर :
(ख) प्रौढ़

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में कौन जोड़ा सही है ?
(क) मुकुलन – यीस्ट
(ख) खण्डीभवन – केंचुआ
(ग) स्पोर-निर्माण – अमीबा
(घ) पुनः उत्पादन – ड्रायोप्टेरिस
उत्तर :
(क) मुकुलन – यीस्ट

प्रश्न 6.
अलैंगिक प्रजनन करने वाला जन्तु है –
(क) केंचुआ
(ख) अमीबा
(ग) मेढक
(घ) पक्षी
उत्तर :
(ख) अमीबा

प्रश्न 7.
लैंगिक तथा अलैंगिक दोनों प्रकार का प्रजनन होता है –
(क) तिलचट्टा में
(ख) केंचुआ में
(ग) मेढ़क में
(घ) हाइड्रा में
उत्तर :
(घ) हाइड्रा में

प्रश्न 8.
लैंगिक प्रजनन की इकाई कौन सी है –
(क) युग्मक
(ख) बीजाणु
(ग) कली
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) युग्मक

प्रश्न 9.
अलैंगिक प्रजनन की इकाई कौन सी है –
(क) कली
(ख) युग्मक
(ग) बीजाणु
(घ) जाइगोट
उत्तर :
(ग) बीजाणु

प्रश्न 10.
पार्थेनोजेनेसिस होती है –
(क) पक्षी में
(ख) कीट में
(ग) सरीसृप में
(घ) उभयचर में
उत्तर :
(ख) कीट में

प्रश्न 11.
गर्भाशय प्रजनन अंग का एक भाग –
(क) नर
(ख) मादा
(ग) उभयलिगी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) मादा

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 12.
द्विविभाजन पाया जाता है –
(क) हाइड्रा में
(ख) अमीबा में
(ग) टोड में
(घ) कोई नहीं में
उत्तर :
(ख) अमीबा में

प्रश्न 13.
वृषण प्रजनन का एक भाग –
(क) मादा
(ख) नर
(ग) कोई नहीं
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) नर

प्रश्न 14.
उभयलिंगी जन्तु है –
(क) अमीबा
(ख) हाइड्रा
(ग) टोड
(घ) केंचुआ
उत्तर :
(घ) केंचुआ

प्रश्न 15.
लैंगिक प्रजनन की क्रिया के लिए आवश्यक होती है –
(क) माइटोसिस
(ख) मियोसिस
(ग) एमाइटोसिस
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) मियोसिस।

प्रश्न 16.
किस प्राणी में मादा युग्मक के निषेचन के बिना ही संतान उत्पत्र होती है –
(क) मधुमक्खी
(ख) टोड
(ग) कबूतर
(घ) मनुष्य
उत्तर :
(क) मधुमक्खी।

प्रश्न 17.
परागकणों के गर्भमुण्ड पर पहुँचने की क्रिया कहलाती है –
(क) परागण
(ख) निषेचन
(ग) प्रजनन
(घ) विखण्डन
उत्तर :
(क) परागण।

प्रश्न 18.
नर युग्मक तथा मादा युग्मक के संयोजन से बनता है –
(क) युग्मनज
(ख) अण्डाणु
(ग) शुक्राणु
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) युग्मनज।

प्रश्न 19.
स्त्री केसर के आधारित भाग को कहते हैं –
(क) अण्डाशय
(ख) पुष्दासन
(ग) वर्तिकाग्र
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) अण्डाशय।

प्रश्न 20.
एमाइटॉसिस की क्रिया होती है –
(क) अमीबा में
(ख) मनुष्य में
(ग) टोड में
(घ) कबूतर में
उत्तर :
(क) अमीबा।

प्रश्न 21.
अमीबा में अलैंगिक प्रजनन की क्रिया होती है –
(क) बहु विखण्डन द्वारा
(ख) विखण्डन द्वारा
(ग) द्विविखण्डन द्वारा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) द्विविखण्डन द्वारा

प्रश्न 22.
बाह्य निषेचन होता है –
(क) मनुष्य में
(ख) मेढक में
(ग) पक्षी में
(घ) गाय में
उत्तर :
(ख) मेढक में

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 23.
स्तनधारी के भ्रूण का पोषण होता है –
(क) गर्भांशय से
(ख) वर्जिन से
(ग) प्लासेन्टा से
(घ) ग्राफियन फॉलिकल से
उत्तर :
(ग) प्लासेन्टा से

प्रश्न 24.
18 से 25 वर्ष की अवस्था है (Stage from 18 to 25 years is) –
(क) शिशुकाल (Childhood)
(ख) किशोरावस्था (Puberty)
(ग) व्यस्क अवस्था (Adult stage)
(घ) मैनोपॉज (Menopause)
उत्तर :
(ग) व्यस्क अवस्था (Adult stage)

प्रश्न 25.
दो गैमिट के मध्य संयोग जाना जाता है –
(क) वर्षी प्रजनन
(ख) लैंगिक प्रजनन
(ग) अलैंगिक म्रजन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) लैंगिक प्रजनन

प्रश्न 26.
प्राथमिक जनन अंग कहलाता है –
(क) जननांग
(ख) गैमिट
(ग) बीजाणु
(घ) युग्मक
उत्तर :
(क) जननांग

प्रश्न 27.
निषेचित अण्डा कहलाता है –
(क) बीजाणु
(ख) गैमिट
(ग) युग्मनज
(घ) शुक्राणु
उत्तर :
(ग) युग्मनज

प्रश्न 28.
मादा जनन इकाई है –
(क) शुक्राणु
(ख) बीजाणु
(ग) अण्डाणु
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) अण्डाणु

प्रश्न 29.
निषेचन की क्रिया होती है –
(क) वर्धी प्रजनन में
(ख) लैंगिक प्रजनन में
(ग) अलैंगिक प्रजनन में
(घ) कोई नहीं
उत्तर :
(ख) लैंगिक प्रजनन में

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 30.
कंजुगेशन की क्रिया होती है –
(क) हाइड्रा में
(ख) केंचुआ में
(ग) तिलचट्टा में
(घ) पारामिसियम में
उत्तर :
(घ) पारामिसियम में

प्रश्न 31.
नर जनन अंग है –
(क) अण्डाशय
(ख) गर्भाशय
(ग) आमाशय
(घ) वृषण
उत्तर :
(घ) वृषण

प्रश्न 32.
एक कोशिकीय पौधा जिसमें लैंगिक प्रजनन होता है –
(क) क्लेमाइडोमोनास
(ख) यिस्ट
(ग) कारा
(घ) मटर
उत्तर :
(क) क्लेमाइडोमोनास

प्रश्न 33.
गौण लैंगिक लक्षणों के विकास की अवस्था है –
(क) किशोरावस्था
(ख) शिशुकाल
(ग) मेनोपोंज
(घ) व्यस्क अवस्था
उत्तर :
(क) किशोरावस्था

प्रश्न 34.
स्पाइरोगाइरा में प्रजनन की क्रिया होती है –
(क) कलिका द्वारा
(ख) विखण्डन द्वारा
(ग) विभाजन द्वारा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) विखण्डन द्वारा

प्रश्न 35.
अलैंगिक प्रजनन में लक्षण देखे जाते हैं –
(क) एकल मातृ पादप अथवा जन्तु की उपस्थिति
(ख) गैमिट का न बनना
(ग) भावी पीढ़ी में विविधता का उत्पन्न न होना
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर :
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 36.
निम्नलिखित में से कौन लैंगिक प्रजनन का लक्षण नहीं है ?
(क) एक जनक द्वारा पुत्री जीव की उत्पत्ति होती है
(ख) सोर उत्पादन के द्वारा प्रजनन होता है
(ग) पुत्री जीव जनक के समान दिखता है
(ख) स्पोर उत्पादन के द्वारा प्रजनन हाता है
(घ) युग्मकों के निर्माण और निषेचन द्वारा प्रजनन होता है
उत्तर :
(क) एक जनक द्वारा पुत्री जीव की उत्पत्ति होती है।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 37.
फूल का पुरुष जनन अंग है (Male reproductive organ of flower is) –
(क) दल पुँज (Corolla)(ख) अण्डप (Carpel)
(ग) पुंकेसर (Stamen)
(घ) वाह्य दलयुंज़ (Calyx)
उत्तर :
(ग) पुंकेसर (Stamen)

प्रश्न 38.
किसी पूर्ण फूल का प्रजनन चक्र …..होता है –
(क) दल चक्र
(ख) बाहा दल चक्र
(ग) पुमंग तथा जायांग
(घ) पुष्पासन
उत्तर :
(ग) पुमंग तथा जायांग

प्रश्न 39.
फूल का मादा जनन अंग है (Female reproductive organ of flower is) –
(क) पुंकेसर (Stamen)
(ख) दलपुंज (Corolla)
(ग) बाह्य दलपुंज (Calyx)
(घ) अण्डप (Carpel)
उत्तर :
(घ) अण्डप (Carpel)

प्रश्न 40.
पुष्प तन्तु का ऊपरी भाग है (Upper part of filament is) –
(क) द्लपुंज (Corolla)
(ख) सेपल (Sepal)
(ग) पराग कोष (Pollen sac)
(घ) भूण (Embryo)
उत्तर :
(ग) पराग कोष (Pollen sac)

प्रश्न 41.
अण्डाशय के अन्दर अण्डाकार रचना है (Oval shaped structure in the ovary is) –
(क) न्यूसेलस (Nucellus)
(ख) श्रूग को (Embryo sac)
(ग) एन्थर (Anther)
(घ) बीजाण्ड (Ovule)
उत्तर :
(घ) बीजाण्ड (Ovule)

प्रश्न 42.
मुकुलन द्वारा अलौगिक प्रजनन होता है (Reproduction by budding occurs in) –
(क) क्लेमाइडोमोनास (Chlamydomonas) में
(ख) यीस्ट (Yeast) में
(ग) अमीबा (Amoeba) में
(घ) प्याज़ (Onion) में
उत्तर :
(ख) यीस्ट (Yeast) में

प्रश्न 43.
युग्मक के संयोग से प्रजनन होने की क्रिया (The mode of reproduction which takes place by the union of two gametes is called) –
(क) लैंगिक प्रजनन (Sexual reproduction)
(ख) वर्धी प्रजनन (Vegetative reproduction)
(ग) अलैंगिक प्रजनन (Asexual reproduction)
(घ) पार्थेनोजेनेसिस (Parthenogenesis)
उत्तर :
(क) लैंगिक प्रजनन (Sexual reproduction)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 44.
आइससोगैमी पायी जाती है (Isogamy is observed in) –
(क) भालवॉक्स (Volvox) में
(ख) मॉस (Moss) में
(ग) युलोथिक्स (Ulothrix) में
(घ) इनमें से कोई नहीं (None of these)
उत्तर :
(ग) युलोथिक्स (Ulothrix) में

प्रश्न 45.
प्लेनेरिया में अलिंगी प्रजनन की विधि है –
(क) मुकुलन
(ख) स्पोर निर्माण
(ग) पुन: उत्पादन
(घ) द्विविखंडन
उत्तर :
(ग) पुन : उत्पादन

प्रश्न 46.
भूणपोष नाभिक (एंडोस्पर्म न्यूक्लियस) होता है –
(क) अगुणित
(ख) द्वागुणित
(ग) त्रिगुणित
(घ) चौगुणित
उत्तर :
(ग) त्रिगुणित

प्रश्न 47.
यीट्ट में प्रजनन की विधि है ?
(क) कलिका
(ख) बहु भंजन
(ग) बिखण्डन
(घ) द्विभंजन
उत्तर :
(क) कलिका

प्रश्न 48.
यीष्ट और हाइड्रा में प्रजनन की विधि है :
(क) विखण्डन
(ख) बहुभंजन
(ग) कलिका द्वारा
(घ) द्विभंजन
उत्तर :
(ग) कलिका द्वारा।

प्रश्न 49.
कौन पौधा जो अर्धवायवीय तना द्वारा वर्धी प्रजनन करता है ?
(क) आलू
(ख) जलकुम्भी
(ग) अदरख
(घ) प्याज
उत्तर :
(ख) जलकम्भी।

प्रश्न 50.
इनमें मे किस प्राणी में पुनर्डद्भवन गुण मिलता है ?
(क) हाइड्रा
(ख) घांघा
(ग) सिपी
(घ) प्लेनेरिया
उत्तर :
(घ) प्लेनेरिया।

प्रश्न 51.
इनमें से किसमें कलम विधि अपनाई जाती है ?
(क) जलकुंभी
(ख) अदरख
(ग) डैलिया
(घ) आम
उत्तर :
(घ) आम।

प्रश्न 52.
कौन सा कृत्रिम बर्धी प्रजनन क्रिया नहीं है –
(क) कलम लगाना
(ख) रोपण
(ग) सिनगैमी
(घ) गूटी
उत्तर :
(ग) सिनगैमी।

प्रश्न 53.
पक्षी द्वारा पर परागण होता है –
(क) कैक्टस
(ख) शिमुल
(ग) गुलाव
(घ) गेहूँ
उत्तर :
(ख) शिमुल।

प्रश्न 54.
निम्नलिखित में से कौन वायु द्वारा परागण करने वाला नहीं है ?
(क) सन डयू
(ख) धान
(ग) गेहूँ
(घ) मक्का
उत्तर :
(ख) धान।

प्रश्न 55.
इनमें से किसमें मूल कलिका द्वारा प्रजनन होता है ?
(क) डैलिया
(ख) जलकुम्भी
(ग) शकरकंद
(घ) ल्वायोफिलम
उत्तर :
(ग) शकरकंद।

प्रश्न 56.
फूल का अंग जो बीज में रूपान्तरित होता है –
(क) अण्डाशय
(ख) बीजाण्ड
(ग) परागकोश
(घ) वर्तिकाग्र
उत्तर :
(ख) बीजाण्ड।

प्रश्न 57.
पादप कोशिका विभाजन में सहायता करने वाला अंगक है –
(क) गॉल्गीकाय
(ख) सेन्ट्रोसोम
(ग) राइबोसोम
(घ) माइटोकाण्ड्रिया
उत्तर :
(क) गॉल्गीकाय।

प्रश्न 58.
पीढ़ियों का एकान्तरण स्पष्ट रूप से पाया जाता है –
(क) कमल में
(ख) वरगद में
(ग) आम में
(घ) फर्न में
उत्तर :
(घ) फर्न में।

प्रश्न 59.
रोपण में जड़ सहित पौथे का भाग कहलाता है –
(क) घूषक
(ख) स्टाक
(ग) स्थान
(घ) राइजोम
उत्तर :
(ख) स्टाक।

प्रश्न 60.
भिन्न पौघों के दो इच्छित लक्षणों के बीच मिलन होता है –
(क) रोपण
(ख) कटिंग
(ग) बडिंग
(घ) पुनरुत्पादन
उत्तर :
(क) रोपण।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 61.
किस पौधे में भूमिगत तना द्वारा वर्धी प्रजनन होता है ?
(क) कॉर्म
(ख) ब्रायोफिलम
(ग) ईकॉर्निया
(घ) डायोस्कोरिया
उत्तर :
(क) कॉर्म (घनकंद)।

प्रश्न 62.
निषेचन के बाद जाइगोट कोशिका विभाजन द्वारा बनाता है –
(क) प्रविभाजी उत्तक
(ख) तंत्रिका उत्तक
(ग) भूण
(घ) बीज
उत्तर :
(ग) श्रूण।

प्रश्न 63.
पुनर्जनन पद्धति पायी जाती है :
(क) प्लेनेरिया में
(ख) हाइड्रा में
(ग) स्टारफिश में
(घ) सभी में
उत्तर :
(घ) सभी में।

प्रश्न 64.
बडिंग सामान्यतया जन्तु में पाया जाता है –
(क) अमीबा
(ख) छिपकली
(ग) हाइड्रा
(घ) केंचुआ
उत्तर :
(ग) हाइड्रा।

प्रश्न 65.
कलम काटने (cutting) नामक वर्धी प्रजनन में से कौन-सा पादर्प अंग काटा जाता है –
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पत्तियाँ
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर :
(ख) तना।

प्रश्न 66.
गैमिट इकाई है-
(क) अलैंगिक जनन की
(ख) लैंगिक जनन की
(ग) दोनो प्रकार के जनन की
(घ) इनमें से किसी की नहीं
उत्तर :
(ख) लैंगिक जनन की

प्रश्न 67.
गन्ने का पौधा उदाहरण है –
(क) कृत्रिम कायिक प्रवर्धन का
(ख) प्राकृतिक कायिक प्रवर्धन का
(ग) दोनो प्रकार के कायिक प्रवर्धन का
(घ) इनमें से किसी का नहीं
उत्तर :
(क) कृत्रिम कायिक प्रवर्धन का

प्रश्न 68.
आम के पौधे में होता है –
(क) वायु परागण
(ख) जल परागण
(ग) कीट परागण
(घ) पक्षी परागण
उत्तर :
(ग) कीट परागण

प्रश्न 69.
भू-प्रसारिका (offset) प्रकार का वर्धी प्रजनन मिलता है –
(क) दूब घास में
(ख) मटर में
(ग) जलकुम्भी में
(घ) आम में
उत्तर :
(ग) जलकुम्भी में।

प्रश्न 70.
बोलने की क्षमता का प्रारंभ मानव विकास की किस अवस्था में होता है ?
(क) बचपन
(ख) शिशु अवस्था
(ग) परिपक्व
(घ) यौवनास्था
उत्तर :
(क) बचपन।

प्रश्न 71.
यौवनावस्था है –
(क) 1-6 वर्ष
(ख) 10-19 वर्ष
(ग) 25-40 वर्ष
(घ) 60-80 वर्ष
उत्तर :
(ख) 10-19 वर्ष।

प्रश्न 72.
निम्नलिखित में से कौन मनुष्य के विकास की परिपक्व अवस्था का लक्षण है ?
(क) अपने विचार को स्पष्ट करना
(ख) भंगुर हड्ड़ी
(ग) विपरीत लिंग की ओर आकर्षण
(घ) दूध के दाँत के गिरने के पश्चात स्थायी दाँत का निर्माण
उत्तर :
(ग) विपरीत लिंग की ओर आर्कषण।

प्रश्न 73.
मानव विकास की अवस्थाओं की संख्या है –
(क) 4
(ख) 3
(ग) 5
(घ) 2
उत्तर :
(ग) 5

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. अलैंगिक प्रजनन की इकाई ___________ है।
उत्तर : बीजाणु (Spore)।

2. लैंगिक प्रजनन की इकाई___________ है।
उत्तर : गैमिट (Gamete)।

3. प्राथमिक जनन अंग ___________ है।
उत्तर : जननांग (Gonads)।

4. नर प्रजनन की इकाई को को कहा ___________जाता है।
उत्तर : शुक्राणु (Sperm)। कहा जाता है।

5. मादा तथा नर दोनों जनन अंग एक ही जन्तु में पाये जाने वाले को ___________कहा जाता है।
उत्तर : उभयलिंगी (Bisexual)।

6. बहुविखंडन ___________में पाया जाता है।
उत्तर : प्लाज्मोडियम।

7. द्विविखंडन ___________ में पाया जाता है।
उत्तर : पारामिसियम (Paramaecium)।

8. ___________में लैगिक तथा अलैंगिक दोनों प्रजनन क्रिया होती है।
उत्तर : हाइड्रा (Hydra)।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

9. जो जन्तु कलिकाओं द्वारा प्रजनन करता है उसका नाम ___________है।
उत्तर : हाइड्रा (Hydra)।

10. परागकण ___________में विकसित होते हैं।
उत्तर : परागकोष (Pollen Sac)।

11. फूलों का अण्डाणु ___________में स्थित रहता है।
उत्तर : अण्डाशय (Ovary)।

12. निषेचन का परिणाम ___________
उत्तर : जाइगोट (Zygote)।

13. उगेमी ___________ पाया जाता है ।
उत्तर : क्लेमाइडोमोनास (Chlamydomonas)।

14. ऑटोगेमी ___________में पाया जाता है।
उत्तर : पारामोयिक्लूम्स (Paramoeculums)।

15. पार्थेनोजेनेसिस ___________में पाया जाता है।
उत्तर : मधुमक्खी।

16. रोपण ___________प्रजनन की विधि है।
उत्तर : वर्षी (Vegetative)।

17. दो गैमिट के मध्य संयोग को ___________प्रजनन कहते हैं।
उत्तर : लैंगिक (Sexual)।

18. दो आकृति-मूलकता सदृश गैमिट के मध्य संयुक्त होने की क्रिया को ___________कहते हैं।
उत्तर : आइसोगेमी (Isogamy)।

19. पार्थेनोजेने।स दो प्रकार ___________एवं ___________के होते हैं।
उत्तर : प्राकृतिक, कृत्रिम (Natural, Artificial) ।

20. ___________पौधे में पत्ती द्वारा प्रजनन होता है।
उत्तर : अजूबा (Bryophylum)।

21. पौथे में जड़ द्वारा प्रजनन होता है।
उत्तर : शकरकन्द (Sweet Potato)।

22. एक एककोशिकीय पौया ___________है जिसमें लैंगिक प्रजनन होती है।
उत्तर : क्लेमाइडोमोनास (Chlamydomonas)।

23. ___________ऐसा पौधा है जिसमें कंजुगेशन होता है।
उत्तर : स्पाइरोगाइरा (Spirogyra)।

24. परागकोष से स्टीग्मा (Stigma) तक परागकणों के स्थानान्तरण की क्रिया ___________कहलाती है।
उत्तर : परागण (Pollination)।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

25. ___________एक उभयलिंगी पौधा है।
उत्तर : उड़हल (Hibiscus rosa)।

26. ___________में वृद्धि सम्पूर्ण शरीर में समान रूप से होती है।
उत्तर : जन्तुओं (Animals)।

27. वृद्धि मापक यंत्र ___________है।
उत्तर : ऑक्जेनोमीटर (Auxanometre)।

28. वृद्धि को प्रभावित करने वाले विशिष्ट कारक ___________तथा ___________हैं ।
उत्तर : वातावरण तथा वशागति।

29. वृद्धि के बाह्य कारक___________,___________ ,___________ जल आदि हैं।
उत्तर : प्रकाश, ताप, वायु (Light, Heat, Air)।

30. हार्मोन, इन्जाइम, भोज्य पदार्थ वृद्धि के___________ हैं।
उत्तर : अन्तःकारक (Internal factor)।

31. 12 से 18 वर्ष की अवस्था ___________है।
उत्तर : किशोरावस्था (Puberty Stage)।

32. ___________अवस्था में मेनुसुरेशन की क्रिया बन्द हो जाती है।
उत्तर : मेनोपॉज (Menopause)।

33. भूणकोष के अन्दर उपस्थित कोशिकाएँ जो अणडाणु को घेरे रहती हैं ___________कहलाती हैं।
उत्तर . साइनरजिड्स (Synergids)।

34. अग्र प्रविभाजी में होने वाली वृद्धि ___________है।
उत्तर : प्राथमिक वृद्धि (Primary growth)।

35. पार्श्व प्रविभाजी में होने वाली वृद्धि ___________है।
उत्तर : द्वितीयक वृद्धि (Secondary growth)।

सही कथन के आगे ‘True’ एवं गलत कथन के आगे ‘False’ लिखिए : (1 Mark)

1. मटर के पौधें के फूल में स्वपरागण या पर-परागण आवश्यकतानुसार किया जा सकता है।
उत्तर : True

2. अलैंगिक प्रजनन की इकाई स्पोर है।
उत्तर : True

3. अधिक उम्र (उम्रदराज) होने का सामान्य लक्षण बुढ़ापा (Senescence) है।
उत्तर : True

4. फाइलोक्लेड़ एक प्रकार का रूपान्तरित वायवीय तना है।
उत्तर : True

5. बढ़ती उम्न का सामान्य मंजिल (लक्षण) सिनेसेन्स (Senescense) है।
उत्तर : True

6. पशु परागित फूलों के परागकण छोटे एवं हल्के होते हैं।
उत्तर : False

7. मुकुलन द्वारा प्रजनन प्याज में होता है।
उत्तर : False

8. अमीबा में केवल अलैंगिक प्रजनन होता है।
उत्तर : True

9. वाह्य निषेचन मनुष्य में होता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

10. फर्न के पौधे के युग्मान्दिद (गैमेटोफाइट) में ही आर्कीगोनियम और अंथरिडीयम नामक रचनाएं मिलती है
उत्तर : True

11. प्रत्येंक परागकण में चार नर गैमेट्स होते हैं।
उत्तर : False

12. स्योरोफाइट के बाद गैमिटोफाइट पीढ़ी का क्रमश: आते रहना पीढ़ी का एकान्तरण कहा जाता है।
उत्तर : True

13. प्रजनन सजीवों का एक मौलिक लक्षण है।
उत्तर : True

14. अलैगिक प्रजनन के लिए नर और मादा दोनों आवश्यक हैं।
उत्तर : False

15. अलैगिक प्रजनन के समय युग्मको का निर्माण होता है।
उत्तर : False

16. लैंगिक प्रजनन से उत्पन्न जीवों में विभित्नता परिलक्षित होती है।
उत्तर : True

17. अमीबा और पैरामेशियम मुकुलन की विधि से प्रजनन करते हैं।
उत्तर : False

18. शकरकंद में प्राकृतिक वर्धी प्रजनन होता है।
उत्तर : True

19. गुलाब के पौधो को कटिंग विधि से तैयार किया जा सकता है।
उत्तर : True

20. सूक्ष्म प्रजनन कोशिकाओं या उत्तकों की सहायता से की जाती है।
उत्तर : True

21. सूक्ष्म प्रजनन एक प्राकृतिक वर्धी प्रजनन की विधि है।
उत्तर : False

22. पुष्प जड़ का रूपांतरित रूप है।
उत्तर : False

23. परपरागण द्वारा पौधों की नयी जातियाँ नहीं उत्पन्न होती हैं।
उत्तर : False

24. निषेचन के पश्चात् बीजाण्ड का रूपांतर बीज में होता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

25. निषेचन के पश्चात् अंडाशय फल के रूप में परिवर्तित हो जाती है।
उत्तर : True

26. शैशवावस्था की अवधि 2 वर्ष से 5 वर्ष की है।
उत्तर : False

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) लैंगिक प्रजनन की इकाई (a) अन्तरावस्था की अवस्थायें
(ii) G1 S एवं G2 (b) अलैंगिक प्रजनन
(iii) परागण (c) किशोरावस्था
(iv) पुनर्उद्भवन (d) युग्मक
(v) मानव विकास की दशाएँ (e) कीट

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) लैंगिक प्रजनन की इकाई (d) युग्मक
(ii) G1 S एवं G2 (a) अन्तरावस्था की अवस्थायें
(iii) परागण (e) कीट
(iv) पुनर्उद्भवन (b) अलैंगिक प्रजनन
(v) मानव विकास की दशाएँ (c) किशोरावस्था

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) पर-परागण (a) आम
(ii) पक्षी परागण (b) द्विखण्डन
(iii) रोपण (c) स्पोर (Spore)
(iv) अमीबा (d) शिमूल
(iv) अमीबा (e) एक लिंगी फूल

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) पर-परागण (e) एक लिंगी फूल
(ii) पक्षी परागण (d) शिमूल
(iii) रोपण (a) आम
(iv) अमीबा (b) द्विखण्डन
(iv) अमीबा (c) स्पोर (Spore)

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) वर्धी प्रवर्धन (a) बुढ़ापा
(ii) परपरागण (b) वाह्यदल पुंज, दलपुंज, पुमंग, जायांग
(iii) मानव विकास का अंतिम अवस्था (c) जड़ द्वारा
(iv) पूर्ण पूष्प (d) अण्डाशय (ovary)
(v) फल का निर्माण (e) मटर का पुष्प

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) वर्धी प्रवर्धन (c) जड़ द्वारा
(ii) परपरागण (e) मटर का पुष्प
(iii) मानव विकास का अंतिम अवस्था (a) बुढ़ापा
(iv) पूर्ण पूष्प (b) वाह्यदल पुंज, दलपुंज, पुमंग, जायांग
(v) फल का निर्माण (d) अण्डाशय (ovary)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 4.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) पती द्वारा प्रजनन वाले पौधे (a) पपीता
(ii) जायांग (b) अजूबा
(iii) मुकुलन (c) पौधे के नर जनन अंग
(iv) पुमंग (d) यीस्ट
(v) एकलिंगी पौधे (e) पौधे के मादा जनन अंग

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) पती द्वारा प्रजनन वाले पौधे (b) अजूबा
(ii) जायांग (e) पौधे के मादा जनन अंग
(iii) मुकुलन (d) यीस्ट
(iv) पुमंग (c) पौधे के नर जनन अंग
(v) एकलिंगी पौधे (a) पपीता

प्रश्न 5.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) सूक्ष्म प्रजनन (a) प्राकृतिक वर्धी प्रजनन
(ii) प्रजनन (b) पर्ण कलिका द्वारा प्रजनन
(iii) वर्धी प्रजनन (c) वर्धी प्रजनन की एक कृत्रिम विधि
(iv) शकरकंद (d) केवल पौधो में पाया जाता है।
(v) ब्रायोफाइलम (e) जातियों की उपस्थिति को पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रखने के लिए आवश्यक है

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) सूक्ष्म प्रजनन (c) वर्धी प्रजनन की एक कृत्रिम विधि
(ii) प्रजनन (e) जातियों की उपस्थिति को पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रखने के लिए आवश्यक है
(iii) वर्धी प्रजनन (d) केवल पौधो में पाया जाता है।
(iv) शकरकंद (a) प्राकृतिक वर्धी प्रजनन
(v) ब्रायोफाइलम (b) पर्ण कलिका द्वारा प्रजनन

 

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 2B Question Answer – प्रजनन तथा वृद्धि

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
बैक्टेरिया में किस प्रकार का प्रजनन होता है ?
उत्तर :
द्विभंजन (Binary fission)।

प्रश्न 2.
लैंगिक प्रजनन की इकाई क्या है ?
उत्तर :
युग्मक (Gamete)।

प्रश्न 3.
अलैंगिक प्रजनन की इकाई क्या है ?
उत्तर :
बीजाणु (Spore)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 4.
नर गैमिट क्या है ?
उत्तर :
शुक्राणु (Sperm)।

प्रश्न 5.
मादा गैमिट क्या है ?
उत्तर :
अण्डा या अण्डाणु (Ova या Ovum)।

प्रश्न 6.
एक ऐसे जन्तु का नाम बताओ जिसमें लैंगिक तथा अलैगिक दोनों प्रकार की प्रजनन क्रिया होती है।
उत्तर :
हाइड्रा (Hydra)।

प्रश्न 7.
एक जन्तु का नाम बताओ जिसमें अलैंगिक प्रजनन होता है।
उत्तर :
अमीबा (Amoeba)।

प्रश्न 8.
एक ऐसे पौधे का नाम बताओ जिसमें पत्ती द्वारा प्रजनन होता है।
उत्तर :
अजूबा (Bryophyllum)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 9.
एक ऐसे पौधे का नाम बताओ जिसमें कंजुगेशन होता है।
उत्तर :
स्पाइरोगाइरा (Spirogyra)।

प्रश्न 10.
एक ऐसे जन्तु का नाम बताओ जिसमें कंजुगेशन होता है।
उत्तर :
पैरामिसियम (Paramoecium)।

प्रश्न 11.
पार्थेनोजेनेसिस में भाग लेने गैमिट को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
एजाइगोस्पोर (Azygospore)।

प्रश्न 12.
एक एककोशिकीय पौधे का नाम बताओ जिसमें लैंगिक प्रजनन होता है।
उत्तर :
क्लेमाइडोमोनास (Chlamydomonas)।

प्रश्न 13.
दो असमान गैमिट के मिलन से उत्पत्न सन्तान क्या कहलाता है ?
उत्तर :
संकर (Hybrid)।

प्रश्न 14.
कुछ जीवों में भ्रूण का निर्माण अनिषेचित अण्डे से होता है, उस क्रिया का नाम बताओ।
उत्तर :
पार्थेनोजेनेसिस (Parthenogenesis)।

प्रश्न 15.
एक ऐसे पौधे का नाम बताओ जिसमें जड़ द्वारा प्रजनन होती है।
उत्तर :
शकरकन्द (Sweet Potato)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 16.
वृद्धि मापक यंत्र क्या कहलाता है ?
उत्तर :
ऑक्जेनोमीटर (Auxanometer)।

प्रश्न 17.
अग्र प्रविभाजी में होने वाला वृद्धि क्या कहलाती है ?
उत्तर :
प्राथमिक वृद्धि (Primary growth)।

प्रश्न 18.
पार्श्व प्रविभाजी में होने वाली वृद्धि क्या कहलाती है ?
उत्तर :
द्वितीयक वृद्धि (Secondary growth)।

प्रश्न 19.
नर तथा मादा गैमिट के परस्पर संयोग को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
सिनगेमी (Syngamy)।

प्रश्न 20.
वृद्धि की उच्च दर का समय क्या है ?
उत्तर :
रात में (In night)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 21.
पौधे द्वारा एक दिन में प्रकाश प्राप्त करने की अवधि को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
फोटो अवधि (Photo period)।

प्रश्न 22.
जाइगोट क्या है ?
उत्तर :
निषेचन के पश्चात् उत्पन्न डिप्लायड कोशिका को जाइगोट कहते हैं।

प्रश्न 23.
एजाइगोस्पोर क्या है ?
उत्तर :
पार्थेनोजेनेसिस में भाग लेने वाले गैमिट को एजाइगोस्पोर कहते हैं।

प्रश्न 24.
बीजाणु क्या है ?
उत्तर :
बीजाणु अलैंगिक प्रजनन की इकाई है जो अंकुरित होकर नये पौधे को जन्म देती है।

प्रश्न 25.
मेरिस्टेम क्या है ?
उत्तर :
वह पादप उत्तक जिनमें कोशिका विभाजन की क्षमता अधिक होती है।

प्रश्न 26.
कंजुगेशन क्या है ?
उत्तर :
प्रजनन हेतु एक ही जाति के दो सदस्यों के अस्थाई संयोग को कंजुगेशन कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 27.
श्रूण क्या है ?
उत्तर :
यह प्राय: निषेचित या कभी-कभी अनिषेचित ओवम द्वारा विकसित अपरिपक्व जन्तु अथवा पौधा है।

प्रश्न 28.
निषेचन क्या है ?
उत्तर :
नर तथा मादा गैमिट के परस्पर मिलन को निषेचन कहते हैं।

प्रश्न 29.
ट्यूब केन्द्रक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
पराग नलिकाओं में उपस्थित अगले बड़े केन्द्रक को ट्यूब केन्द्रक (tube nucleus) कहते हैं।

प्रश्न 30.
सिनगेमी क्या है ?
उत्तर :
नर तथा मादा गैमिट के परस्पर संयोग को सिनगेमी कहते हैं

प्रश्न 31.
आइसोगैमिट क्या है ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन में भाग लेने वाले नर तथा मादा गैमिट सभी प्रकार से समान हो, उसे आइसोगैमिट (Isogamete) कहते हैं।

प्रश्न 32.
एनआइसोगैमिट क्या है ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन में भाग लेने वाले नर तथा मादा गैमिट आकार, आयतन तथा प्रकृति में भिन्न होते हैं, उसे एनआइसोगैमिट (Anisogamete) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 33.
प्रजनन क्या है ?
उत्तर :
सजीवों द्वारा अपने जैसी सन्तान उत्पन्न करने की क्रिया को प्रजनन कहते हैं।

प्रश्न 34.
लैंगिक प्रजनन के लिए फूल का कौन सा चक्र आवश्यक है ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन के लिए फूल का पुमंग (Androecium) तथा जायांग (Gynaecium) आवश्यक है।

प्रश्न 35.
मैटिंग क्या है ?
उत्तर :
मैथुन क्रिया हेतु नर तथा मादा के जननांगों के परस्पर संयोग को Mating कहते हैं।

प्रश्न 36.
जननांग क्या है ?
उत्तर :
प्रजनन क्रिया में भाग लेने वाले गैमिट्स को उत्पन्न करने वाले अंग जननांग (Gonads) कहे जाते हैं। जैसेवृषण, अण्डाशय आदि।

प्रश्न 37.
बीजाण्ड में अण्डे की स्थिति क्या है ?
उत्तर :
बीजाण्ड में अण्डे सदा माइक्रोपाइल की ओर स्थित होता है।

प्रश्न 38.
परागण क्या है ?
उत्तर :
परागकोष (Anther) से परागकणों के गर्भकुण्ड (Stigma) पर पहुँचने की क्रिया को परागण कहते हैं।

प्रश्न 39.
अण्डप के विभिन्न भाग कौन-कौन हैं ?
उत्तर :
अण्डप (Carpel) के तीन भाग हैं –
(a) Style
(b) Stigma
(c) Ovary

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 40.
वृद्धि क्या है ?
उत्तर :
सजीवों के शरीर के आयतन तथा शुष्क भार में होने वाली स्थायी परिवर्तन को वृद्धि कहते हैं।

प्रश्न 41.
वृद्धि को प्रभावित करने वाले बाह्य कारकों के नाम बताओ ।
उत्तर :
वृद्धि को प्रभावित करने वाले बाह्य कारक तापक्रम, प्रकाश, वायु, जल आदि हैं।

प्रश्न 42.
वृद्धि के लिए आवश्यक अन्तःकारकों के नाम बताओ ?
उत्तर :
वृद्धि के लिए आवश्यक अन्तःकारक हार्मोन, भोज्य पदार्थ, इन्जाइम आदि हैं।

प्रश्न 43.
क्रेस-को-ग्राफ क्या है ?
उत्तर :
वह उपकरण जिसके द्वारा पौधों की वृद्धि लगभग 10,000 गुना बढ़ा कर मापी जाती है, क्रेस-को-ग्राफ कहलाता है।

प्रश्न 44.
क्रेस-को-ग्राफ का अविष्कार किसने किया ?
उत्तर :
सर जगदीश चन्द्र बसु ने क्रेस-को-ग्राफ का अविष्कार किया था।

प्रश्न 45.
प्राथमिक वृद्धि क्या है ?
उत्तर :
अग्र प्रविभाजी उत्तक में होने वाली वृद्धि को प्राथमिक वृद्धि कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 46.
द्वितीयक वृद्धि क्या है ?
उत्तर :
पार्श्थ प्रविभाजी या कैम्बियम में होने वाली वृद्धि को द्वितीयक वृद्धि कहते हैं।

प्रश्न 47.
परागण कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
परागण दो प्रकार के होते हैं –
(i) स्व परागण (Self pollination),
(ii) पर परागण (Cross pollination)

प्रश्न 48.
अण्डाशय क्या है ?
उत्तर :
अण्डप के सुराही के समान फूली हुई आधार को अण्डाशय कहते हैं।

प्रश्न 49.
कुक्षि वृन्त या गर्भ दण्ड क्या है ?
उत्तर :
अण्डाशय के ऊपर खोखली नली के आकार वाली रचना को style कहते हैं।

प्रश्न 50.
कुक्षि क्या है ?
उत्तर :
Style के ऊपर फूली हुई घुण्डी के समान रचना को Stigma कहते हैं।

प्रश्न 51.
पुष्प के सहायक चक्र का नाम लिखिए।
उत्तर :
वाह्यदलयुंज एवं दलपुंज पुष्प के सहायक चक्र हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 52.
नीचे दिया गया जोड़ा मिलते-जुलते शब्द हैं। दूसरे जोड़े की खाली जगह में उपयुक्त शब्द भरिए :
Fertilization : Sporophytic plant :………….. : Gametophytic plant.
उत्तर :
Fertilization: Sporophytic plant : Sporulation : Gametophytic plant.

प्रश्न 53.
बीजरहित फल उत्पादन की विधि को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
पार्थेनोकार्पी।

प्रश्न 54.
ओल (सूरन) में किस प्रकार का प्रजनन पाया जाता है ?
उत्तर :
सूरन या ओल में वर्धी प्रजनन होता है।

प्रश्न 55.
निषेचन किस प्रकार के प्रजनन में होता है ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन।

प्रश्न 56.
निर्दिष्ट केन्द्रक की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
पुष्पीय पौधों के निषेचन में एक नर गैमिट निर्दिष्ट केन्द्रक से संयोग कर त्रिगुणित 3) इन्डोस्पर्मिक केन्द्रक (Triploid Endospermic Nucleus) का निर्माण करता है। इससे भूरणोष Endosperm) उत्पन्न होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 57.
जल परागित पुष्प की विशेषता लिखिए।
उत्तर :
जल परागित पुष्प में बड़ी संख्या में परागकण (Pollengrains) उत्पन्न होते हैं। इसके गर्भमुण्ड पर परागकण चिपक जाते हैं। बीज कड़े आवरण द्वारा ढ़के होते हैं, जो जल में सड़ते नहीं है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
स्पाइरोगायरा तथा प्लैनेरिया में कौन से विधि से अलैंगिक प्रजनन होता है ?
उत्तर :
(i) स्पाइरोगाइरा – अपखणण्डन (Fragmentation)
(ii) प्लैनेरिया – पुनरूत्पादन (Regeneration)

प्रश्न 2.
मनुष्य के विकास में अंतिम परिणति या प्रौढ़ावस्था में हड्डियों तथा दृष्टि संबंधी दो बदलाव का उल्लेख करो।
उत्तर :
(i) हड्डियाँ – हड्डियाँ कमजोर हो जाती है। इनमें उपस्थित अस्थिमज्जा का निमार्ण भी कम होने लगता है।
(ii) दृष्टि – आँख से देखने की क्षमता में कमी आ जाती है।

प्रश्न 3.
नीचे दिये पौधों में कौन कारक परागण का कार्य करते हैं :
धान, शिमूल, हाइड्रिला,आम

पौधा परागण कारक
(i) धान वायु
(ii) शिमूल पक्षी
(iii) हाइड्रिला जल
(iv) आम कीट

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 4.
प्रजनन से क्या समझते हो ?
उत्तर :
ऐसी जैविक प्रक्रिया जिसके द्वारा सजीव अपने समान अन्य जीव की सृष्टि कर अपनी वंश परम्परा को कायम रखते हैं तथा वंश वृद्धि करते हैं, उसे प्रजनन कहते हैं।

प्रश्न 5.
प्रजनन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
प्रजनन निम्न चार प्रकार के होते हैं –

  1. वर्धी प्रजनन (Vegetative reproduction)
  2. लैंगिक प्रजनन (Sexual reproduction)
  3. अलैंगिक प्रजनन (Asexual reproduction)
  4. पार्थेनोजेनेसिस (Parthenogenesis)

प्रश्न 6.
वर्धी प्रजनन क्या है ?
उत्तर :
वर्धी प्रजनन (Vegetative reproduction) : पौधों के वर्धी भाग में होने वाली प्रजनन की वह विधि जिसमें पौधे का कोई अंग पौधे से अलग हो जाता है तथा अनुकूल परिस्थिति में विकसित होकर नये पौधे को जन्म देता है, वर्धी प्रजनन कहलाता है।

प्रश्न 7.
लैंगिक प्रजनन क्या है ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन (Sexual reproduction) : नर युग्मक तथा मादा युग्मक के संयोग से उत्पन्न जाइगोट नामक रचना के विकसित होने से नये जीव के उत्पन्न होने की विधि को लैंगिक प्रजनन कहते हैं।

प्रश्न 8.
अलैंगिक प्रजनन क्या है ?
उत्तर :
अलैंगिक प्रजनन (Asexual reproduction) : केवल एक ही जन्तु या पौधे से दूसरे जन्तु या नया पौधा बनने की उस विधि को जिसमें प्रजनन की इकाई गैमिट भाग नहीं लेती है, उसे अलैंगिक प्रजनन कहते हैं।

प्रश्न 9.
पार्थेनोजेनेसिस क्या है ?
उत्तर :
प्रजनन की वह विशेष विधि जिसमें बिना निषेचन के ही अण्ड कोशिका से नये जीव का निर्माण होता है उसे पार्थेनोजेनेसिस कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 10.
वर्धी प्रजनन के दो महत्व बताओ।
उत्तर :
(i) इस विधि द्वारा उत्पन्न पौधे अपने जनक पौधों के समान फल तथा फूल उत्पन्न करते हैं।
(ii) इस विधि द्वारा कम खर्च में तथा कम समय में अधिक से अधिक पौधे उत्पन्न किये जा सकते हैं।

प्रश्न 11.
लैंगिक प्रजनन के दो महत्व लिखिए।
उत्तर :
(i) इससे उत्पन्न सजीवों में वातावरण के प्रति अनुकूलन की क्षमता अधिक होती है।
(ii) इससे उत्पन्न सन्तानों में विभिन्नताएँ आती हैं, जो क्रम विकास के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 12.
पुष्पिय पौधों के निषेचन को द्वि-गुणित निषेचन क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
परागण में उपस्थित दोनों नर गैमिट भूण कोष में उपस्थित Ova तथा Polar nucleus में अलग-अलग संयोग करते हैं, अतः पुष्पिय पौधों के निषेचन को double fertilization कहते हैं।

प्रश्न 13.
मुकुलन (Buidding) द्वारा प्रजनन करने वाला एक पौधा एवं एक प्राणी का नाम लिखिए।
उत्तर :
मुकुलन द्वारा प्रजनन करने वाला पौधा – यीस्ट
मुकुलन द्वारा प्रजनन करने वाला प्राणी – हाइड्रा

प्रश्न 14.
कृत्रिम वर्धी प्रजनन की कौन-कौन विधियाँ हैं ?
उत्तर :
कृत्रिम वर्धी प्रजनन निम्न विधियों द्वारा होता है-

  1. दाब कलम (Layering)
  2. शाखा कलम (Cutting)
  3. रोपण (Graftiŕg)
  4. शाखा बन्धन (Inarching)
  5. गुटी द्वारा (By Goottee)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 15.
वर्धी प्रजनन से दो हानि बताओ।
उत्तर :

  1. वर्धी प्रजनन द्वारा नये गुण वाले पौधे उत्पन्न नहीं होते हैं।
  2. इस प्रजनन द्वारा उत्पन्न पौधे शारीरिक रूप से दुर्बल या हीन होते हैं, तना पतले तथा टेढ़े होते हैं।

प्रश्न 16.
जन्तुओं में अलैंगिक प्रजनन की कौन-कौन सी विधियाँ हैं ?
उत्तर :

  1. द्विविखण्डन द्वारा (By binary fission) – अमीबा, पारामिसियम
  2. बहुविखण्डन द्वारा (By multiple fission) – प्लाज्मोडियम
  3. कलिका द्वारा (By budding) – हाइड्रा
  4. प्रनर्जनन (Regeneration) – प्लेनेरिया।

प्रश्न 17.
पार्थेनोकार्पी क्या है ?
उत्तर :
बिना निषेचन के ही अण्डाशय से फल में बदलने की क्रिया को पार्थेनोकार्पी कहते हैं। इस फल में बीज नहीं पाये जाते हैं। जैसे- केला, शहतूत, अमरूद इत्यादि।

प्रश्न 18.
नर युग्मक तथा मादा युग्मक का नाम बताओ।
उत्तर :
प्रजनन क्रिया में भाग लेने वाले नर युग्मक पौधे में परागकण तथा जन्तुओं में शुक्राणु (Sperm) तथा मादा युग्मक ओवम या अण्डे (Ovum or Egg) होते हैं।

प्रश्न 19.
अन्तः निषेचन से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जब निषेचन की क्रिया जनन अंगों के अन्दर सम्पन्न होती है तो उस निषेचन को अन्तः निषेचन कहते हैं। जैसेसरीसृप वर्ग, पक्षी तथा स्तनपायी वर्ग।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 20.
पुनर्जनन क्या है ?
उत्तर :
प्रजनन की वह विधि जिसके द्वारा किसी जीव का अंग कई खण्डों में विभक्त होने पर प्रत्येक भाग पुन: एक नये जीव के रूप में विकसित हो जाता है। इस क्रिया को पुनर्जनन कहते हैं।

प्रश्न 21.
पौधों में वृद्धि का क्षेत्र क्या है ?
उत्तर :
पौधों के वृद्धि प्रदेश के मेरिस्टेमेटिक ऊत्तकों में वृद्धि के फलस्वरूप तने तथा जड़ की लम्बाई में वृद्धि होती है। पार्श्व प्रविभाजी में वृद्धि के फलस्वरूप पार्श्र शाखाओं में वृद्धि होती है।

प्रश्न 22.
वृद्धि को प्रभावित करने वाले विभित्र कारक कौन-कौन हैं ?
उत्तर :
वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक –

  1. अन्त:कारक (Internal factor) – हार्मोन, इन्जाइम, भोज्य पदार्ध आट्।
  2. बाह्ध कारक (External factor) – प्रकाश, ताप, वायु, जल आदि।
  3. विशेष कारक (Special factor) – वातावरण, वंशागति।

प्रश्न 23.
पुनर्निर्माण वृद्धि क्या है ?
उत्तर :
पौधों के कटे या टूटे-फूटे अंगों में कोशिका विभाजन की क्रिया तीव्र होती है, फलस्वरूप टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत होती है जिससे घाव भरते हैं, पुनर्निमाण वृद्धि कहलाता है।

प्रश्न 24.
परागण क्या है ?
उत्तर :
परागण (Pollination) – परागकोष से परागकणों के गर्भमुण्ड (Stigma) पर पहुँचने की क्रिया को परागण कहते हैं। परागण दो प्रकार का होता है –
(i) स्व परागण (Self pollination)
(ii) पर-परागण (Cross pollination)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 25.
पर परागण क्या है ?
उत्तर :
किसी एक ही प्रजाति के दो पौधे के फूलों में एक के पराग कण दूसरे फूल के Stigma पर पहुँचने की क्रिया को पर-परागण कहते हैं।

प्रश्न 26.
Definitive केन्द्रक क्या है ?
उत्तर :
भूण कोष के बीच उपस्थित वह केन्द्रक जो दो केन्द्रको के fussion से बनती है उसे definitive या seconctary nucleus कहते हैं।

प्रश्न 27.
Am’ipodal Cells क्या है ?
उत्तर :
भुण, कोष के अन्दर आधार पर तीन कार्य विहीन कोशिकाओं के समूह को Antipodal Cell कहते हैं।

प्रश्न 28.
शिशुकाल अवस्था क्या है ?
उत्तर :
जन्म के 10 महीने से 12 वर्ष की अवस्था को शिशु अवस्था या शैशव काल कहते हैं। इस अवस्था में वृद्धि की दर क्रमश: बढ़ती जनाती है।

प्रश्न 29.
पुमंग में कौन-कौन सी रचनायें पायी जाती हैं।
उत्तर :
पुमंग में निम्नलिखित रचनायें पायी जाती हैं –
(a) पुष्प तन्तु (F lament)
(b) परागकोष (Anther)
(c) संयोजक (Connective)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 30.
भ्रूणकोष त्या है ?
उत्तर :
Nucellus कोशिकाओं में अण्डाकार थैलीनुमा रचना पायी जाती है जिसे भूणकोष कहते हैं। इसके अन्दर 8 केन्द्रक उपस्थित रहते हैं।

प्रश्न 31.
माइक्रोपाइल क्या है ?
उत्तर :
Ovule चारों ओर से इन्टीगुमेनट्स (Integuments) नामक आवरण से ढका रहता है। चारों ओर से आवरण युक्त Ovule एक ओर से खुला रहता है। इस खुले भाग को माइक्रोपाइल (Micropyle) कहते हैं।

प्रश्न 32.
परण नली क्या है ?
उत्तर :
Stigma पर परागकण फूल कर बड़े हो जाते हैं तथा जर्म स्सोर के रास्ते से एक नली द्वारा बाहर निकलते हैं। इस नली को पराग नली (Pollen tube) कहते हैं।

प्रश्न 33.
लैंगिक प्रजनन से क्या-क्या हानियाँ हैं ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन से हानि :

  1. यह प्रजनन की एक जटिल प्रक्रिया है, इसमें समय अधिक लगता है।
  2. इस प्रजनन के लिए नर तथा मादा एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं।
  3. इस प्रजनन से अधिक सन्तान उत्पन्न करने पर जनक प्राय: नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 34.
पर-परागण का एक लाभ और एक हानि लिखिए।
उत्तर :
लाभ : (i) नई किस्मों का उत्पादन (ii) हानिकारक गुणों को पृथक करना।
हानि : (i) पराग कण अधिक मात्रा में बनते हैं जो व्यर्थ जाते हैं। (ii) हानिकारक प्रभावी गुणों का संतति में प्रकट होना।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 35.
स्व-परागण के किन्हीं एक लाभ तथा एक हानि लिखिए।
उत्तर :
स्व-परागण से लाभ :- (i) जनको के गुण संतति में सुरक्षित रहते हैं।
स्व-परागण से हानि : – (i) पीढ़ी दर पीढ़ी एकान्तरण होने से वह प्रजाति कमजोर हो जाती है।

प्रश्न 36.
स्टॉक और सिऑन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
स्टॉक और सिऑन :- रोपण विधि द्वारा कृत्रिम वर्धी प्रजनन में जड़युक्त पौधे के तना को स्टॉक कहा जाता है, जो घटिया किस्म का होता है। इसके ऊपर उच्च कोटि का तना लगाया जाता है, जिसे सिऑन कहते हैं।

प्रश्न 37.
यूक्रोमैटिन की दो विशेषताएँ लिखें।
उत्तर :
यूक्रोमैटिन (Euchromatin) :- कोशिका विभाजन के समय क्रोमैटिन तन्तु कसा हुआ कुण्डलित तथा मोटा हो जाता है, इसे युक्रोमैटिन कहते हैं। इसमें अधिक मात्रा में DNA होता है। इसी भाग में क्रॉसंग ओवर (Crossing Over) की क्रिया होती है।

प्रश्न 38.
दो पौधा का नाम बताइए जिसमें वर्धी प्रजनन होता है।
उत्तर :
(i) जल कुम्भी एवं
(ii) आलू में वर्धी प्रजनन होता है।

प्रश्न 39.
‘बडिंग’ किस प्रकार का प्रजनन है ? यह किस पौथा में पाया जाता है ?
उत्तर :
(a) बडिंग अलैंगिक प्रजनन है।
(b) यह यीस्ट में पाया जाता है।

प्रश्न 40.
एक पौथा और एक जंतु प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए जहाँ पार्थेनोजिनेसिस होता है।
उत्तर :
(i) पौधा-केला (Banana)
(ii) जंतु-नर मधुमक्खी (Honeybee)

प्रश्न 41.
वायु द्वारा परागण करने वाले पौधों के पुष्प का अनुकूलनीय विशेषता बताइए।
उत्तर :
(a) परागकण हल्के किन्तु अधिक संख्या में उत्पन्न होते हैं।
(b) वर्तिकाग्र पंखदार होता है।
(c) परागवं गष जल्द फटने वाले होते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 42.
स्व-परागण किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब एक फूल के परागकोष से निकला परागकण अपने ही फूल की वर्तिकाग्र पर या इसी पौधे के नि की दूसरे फूल की वर्तिकाग्र पर पहुँचता है तो इसे स्व-परागण कहते हैं।

प्रश्न 43.
दोहरा निषेचन से आप क्या समझते हैं ? यह कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर :
(a) दोहरा निषेचन (Double fertilization) : भूणकोष में स्थित दो मादा युग्मकों को दो नर युग्मकों से मिलने की क्रिया को दोहरा निषेचन कहते हैं।
(b) यह पुष्प के अंडाशय के अंदर स्थित भूरकोष में पाया जाता है।

प्रश्न 44.
प्राकृतिक वर्धी प्रजनन कितने प्रकार के होते हैं।
उत्तर :
प्राकृतिक वर्धी प्रजनन निम्न प्रकार के होते हैं –

  1. विभाजन द्वारा (By fission)
  2. विखण्डन द्वारा (By fragmentation)
  3. कलिका द्वारा (By budding)
  4. अपस्थानिक कलिका द्वारा (By ac/entitious buds)

प्रश्न 45.
निषेचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
निषेचन की क्रिया निम्न प्रकार के होते हैं –

  1. अन्त: निषेचन (Internal fertilization)
  2. बाद्य निषेचन (External fertilization)
  3. स्व निषेचन (Self fertilization)
  4. पर निषेचन (Cros fertilization)

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
कलिका द्वारा प्राकृतिक वर्धी प्रजनन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
कलिका द्वारा (By budding) प्राकृतिक वर्धी प्रजनन : इस प्रकार का प्रजनन Yeast में हो ता है। Yeast अपने शरीर पर कलिकायें उत्पन्न करता है। इसका केन्द्रक एमाइटोसिस पद्धति द्वारा साधारण रूप से ववभाजित होकर दो केन्द्रक उत्पन्न करता है। इसमें एक केन्द्रक कोशिका द्रव्य के साथ एक कलिका में प्रवेश कर जारit है। बाद में यह केन्द्रक युक्त कलिका Yeast से अलग होकर नये पौधे में बदल जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 2.
वर्धी प्रजनन के महत्व क्या-क्या हैं ?
उत्तर :
वर्धी प्रजन के महत्व निम्नलिखित हैं –

  1. इस प्रजनन में कम समय में अधिक संततियाँ उत्पन्न होती हैं तथा उत्पन्न संततियाँ जनक के समान होते हैं।
  2. इसमे वंश वृद्धि निश्चित रहती है।
  3. कृत्रिम वर्धी प्रजनन द्वारा उत्पन्न किस्म के पौधे उत्पन्न किये जा सकते हैं।
  4. इस प्रजनन में समय तथा मेहनत कम लगता है तथा क्षति की सम्भावना भी कम रहती है।

प्रश्न 3.
वर्धी प्रजनन से क्या-क्या हानियाँ हैं ?
उत्तर :

  1. इस प्रजनन द्वारा नये गुण वाले पौधे उत्पन्न नहीं हो पाते हैं।
  2. वर्धी प्रजनन द्वारा उत्पन्न पौधे शारीरिक रूप से दुर्बल या हीन होते हैं।
  3. इसके तने पतले तथा टेढ़े होते हैं।

प्रश्न 4.
पुनर्जनन क्या है ?
उत्तर :
इस क्रिया में जन्तुओं के शरीर से प्रवर्धन निकलते हैं जिन्हें कलिका(buds) कहते हैं। ये कलिका मात्त कोशिका में बढ़ती रहती है तथा अनुकूल परिस्थिति में ये मातृ देह से अलग होकर व्यस्क प्राणी में बदल जाते हैं। जैसे- हाइड्रा, प्लेनेरिया, स्पंज आदि।

प्रश्न 5.
बहु विखंडन क्या है ?
उत्तर :
यह अलैंगिक प्रजनन की एक विधि है। इस प्रकार के प्रजनन में व्यस्क कोशिका का केन्द्रक अनेक केन्द्रिका (Nuclei) में विभाजित हो जाता है। प्रत्येक केन्द्रक के चारों ओर साइटोप्लाज्म एकत्रित होकर प्रत्येक केन्द्रक को बीजाणु में बदल देता है। अन्त में यह बीजाणु मातृकोशिका से बाहर निकल आते हैं तथा व्यस्क प्राणी में बदल जाते हैं। जैसेअमीबा, प्लाज्मोडियम आदि।

प्रश्न 6.
प्रजनन क्रिया discontinuous growth क्यों कहलाती है ?
उत्तर :
प्रजनन क्रिया के अन्तर्गत जनक तथा भावी सन्तान के बीच एक ऐसी अवस्था आती है जिसमें कुछ समय के लिए वृद्धि रुक जाती है तथा प्रजनन के बाद उत्पत्न सन्तानों में यह पुन: आरम्भ हो जाती है। इसलिए प्रजनन क्रिया को discontinuous growth कहते हैं।

प्रश्न 7.
पार्थेनोकार्पी की परिभाषा लिखो तथा कृषि में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
उत्तर :
बिना निषेचन के ही अण्डाशय के फल में बदलने की क्रिया को पार्थेनोकार्पी कहते हैं। इस प्रकार उत्पन्न फल में बीज नहीं पाया जाता है, जैसे- संतरा, केला, नींबू आदि। ऑक्सिन हार्मोन बीजहीन फल उत्पन्न करने में अहम भूमिका निभाता है। पार्थेनोकार्पी फलों की माँग बाजार में अधिक है। खेती को उन्नत करने में पर्थेनोकार्पी प्रमुख भूमिका निभाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 8.
अलैंगिक प्रजनन के महत्व क्या-क्या हैं ?
उत्तर :
अलैंगिक प्रजनन के महत्व :-

  1. अलैंगिक प्रजनन, प्रजनन की सरल विधि है। इस प्रजनन में केवल एक ही जनक की आवश्यकता पड़ती है।
  2. इस प्रजनन में एक ही साथ अनेक जीवों की उत्पत्ति हो जाती है।
  3. इस प्रजनन में वंश वृद्धि की दर तेज होती है।
  4. इस प्रजनन द्वारा उत्पन्न जीव अपने जनक के समान होते हैं।

प्रश्न 9.
लैंगिक प्रजनन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन मुख्यत: दो प्रकार का होता है-
1. सिनगैमी (Syngamy) : यह निम्न प्रकार का होता है-
(a) आइसोगैमी (Isogamy)
(b) ऐनआइसगैमी (Anisogamy)
(c) ऊगैमी (Oogamy)।

2. कंजुगेशन (Conjugation)

प्रश्न 10.
पार्थेनोकार्पी की परिभाषा लिखो तथा कृषि में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
उत्तर :
बिना निषेचन के ही अण्डाशय के फल में बदलने की क्रिया को पार्थेनोकार्पी कहते हैं। इस प्रकार उत्पन्न फल में बीज नहीं पाया जाता है, जैसे- संतरा, केला, नींबू आदि। ऑक्सिन हार्मोन बीजहीन फल उत्पन्न करने में अहम भूमिका निभाता है। पार्थेनोकार्पी फलों की माँग बाजार में अधिक है। खेती को उन्नत करने में पार्थेनोकार्पी प्रमुख भूमिका निभाता है।

प्रश्न 11.
लैंगिक प्रजनन के महत्व क्या-क्या हैं ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन के महत्व :-

  1. यह प्रजनन की एक उन्नत विधि है, इस प्रजनन में उत्पन्न सन्तान में माता-पिता दोनों के गुणों का समावेश रहता है।
  2. इस प्रकार के प्रजनन में Crossing over की क्रिया होती है जिससे विभिन्नताये उत्पन्न होती हैं।
  3. इस प्रजनन में उत्पन्न जीवों में अनुकूलन की प्रचूर क्षमता पायी जाती है।
  4. इस प्रजनन में उत्पन्न सन्तान अधिक स्वस्थ तथा उनमें प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है।

प्रश्न 12.
लैंगिक प्रजनन से क्या-क्या हानियाँ हैं ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन से हानि :

  1. यह प्रजनन की एक जटिल प्रक्रिया है, इसमें खर्च के साथ-साथ समय भी अधिक लगता है।
  2. इस प्रजनन के लिए नर तथा मादा एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं।
  3. इस प्रजनन से अधिक सन्तान उत्पन्न करने पर जनक प्राय: नष्ट हो जाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 13.
अलैंगिक प्रजनन की अपेक्षा लैंगिक प्रजनन अधिक उत्तम है, क्यों ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन में नर तथा मादा गैमिट का संयोग होता है। फलस्वरूप इस विधि से उत्पन्न जीव में दोनों गुण का समावेश होता है। परन्तु अलैंगिक प्रजनन में नर तथा मादा गैमिट का fusion नहीं होता बल्कि बीजाणु का निर्माण होता है। अतः उसमें नर तथा मादा दोनों के गुण उपस्थित नहीं रहते। इसीलिए, अलैंगिक प्रजनन की अपेक्षा लेंगिक प्रजनन उत्तम है।

प्रश्न 14.
लैंगिक प्रजनन के लिए क्रम विकास महत्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर :
सन्तानों की उत्पत्ति तथा उनमें नये गुणों का समावेश लैंगिक प्रजनन के द्वारा होता है। इन गुणों के कारण ही सन्तानों में विभिन्नताएँ आती हैं, जो क्रम विकास में सहायक है। अत: क्रम विकास के लिए लैंगिक प्रजनन आवश्यक है।

प्रश्न 15.
प्रजनन को स्वनित्यता माना जाता है – क्यों ?
उत्तर :
प्रजनन एक ऐसी क्रिया है जिसमें सजीव अपने संतान द्वारा अस्तित्व को बनाये रखता है अर्थात मृत्यु के बाद भी सजीव अपने सन्तान के रूप में जीवित रहता है। इसलिए प्रजनन को स्वनित्यता(Self perpetuation) का एक साधन माना जाता है।

प्रश्न 16.
पुष्पिय पौधों के निषेचन को द्वि-गुणित निषेचन क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
परागण में उपस्थित दोनों नर गैमिट भूण कोष में उपस्थित Ova तथा Polar nucleus में अलग-अलग संयोग करते हैं, अत: पुष्पिय पौधों के निषेचन को double fertilization कहते हैं।

प्रश्न 17.
स्व-निषेचन क्या है ?
उत्तर :
स्व निषेचन (Self fertilization) : जब एक ही लैंगिक अंग से उत्पन्न शुक्राणु अपने ही अन्दर उपस्थित Ova को निषेचित करता है तो इस प्रकार के निषेचन को स्व निषेचन कहते हैं। यह निषेचन उभयलिंगी जन्तु या फूल में होता है। जैसे – फिता कृमी।

प्रश्न 18.
प्लासेन्टा क्या है ?
उत्तर :
यह मादा जनन अंग का एक महत्वपूर्ण भाग है जो पुष्प के अण्डाशय तथा स्तनपायी में गर्भाशय की दीवार एवं भ्रूण के मध्य एक नली के रूप में पाया जाता है। पुष्पीय पौधों में यह अपने ऊपर बीजाण्ड धारण किये रहता है। स्तनीय जन्तुओं में यह भ्रूण को पोषण तत्व, O2 आदि की उपलब्धि कराने के साथ-साथ उसके रक्त परिवहन एवं उत्सर्जन क्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 19.
जन्तुओं तथा पौधों में अलैंगिक प्रजनन की कौन-कौन विधियाँ हैं ?
उत्तर :
जन्तुओं तथा पौधों में अलैंगिक प्रजनन की विधियाँ :-

  1. बीजाणु निर्माण द्वारा – बैक्टेरिया
  2. विखंडन द्वारा – स्पाइरोगाइरा, युलोध्रिक्स
  3. कलिका द्वारा स्साइरोगाइरा, युलोधिक्स – हाइड्रा आदि
  4. बहु विखंडन द्वारा हाइड्रा आदि – इन्टअमीबा (Entamoeba)
  5. द्विविखंडन द्वारा इन्टअमीबा (Entamoeba) – अमीबा, बैक्टेरिया आदि

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
अनुक्रम तालिका (फ्लोचार्ट) की सहायता से फर्न में पीढ़ी एकांतरण को समझाओ। ‘ ‘प्रोफेज तथा टेलोफेज़ में विपरीत प्रकृति में बदलाव होता है” – ऐसे दो बदलावों को लिखो। 3 + 2
उत्तर :
फर्न में पीढ़ीयों का एकान्तरण :- कुछ पौधों का जीवन-चक्र दो स्पष्ट पीढ़ियों में पूरा होता है। जैसे – फर्न का पौधा। फर्न का मुख्य पौधा बीजाणुद्भिज (Sporophyte) द्विगुणित (Diploid) होता है। इसमें जड़, तना और पत्तियाँ होती हैं। कुछ पत्तियों के निचली सतह पर बीजाणुधानियाँ (Sporangia) पाई जाती हैं। इन पत्तियों को बीजाणुपर्ण (Sporophylls) कहते हैं। प्रत्येक बीजाणुधानी में 1216 बीजाणु मातृ कोशिकाएँ (Spore mother cells) होती हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 1

प्रत्येक बीजाणु मातृ कोशिका अर्द्धसूत्रण (Meosis) कोशिका विभाजन की क्रिया के द्वारा चार अगुणित(Haploid) पुत्री कोशिकाएँ (Daughter cells) उत्पन्न करती हैं। इन पुत्री कोशिकाओं को बीजाणु (Spore) कहते हैं। बीजाणु के अंकुरण से गैमेटोफाइट पौधा प्रोथैलस बनता है। इसके नर अंग ऐथेरिडियम में नर युग्मक ऐन्थ्रोज्वाएड तथा मादा अंग आर्किगोनियम में मादा युग्मक अण्डकोशिका का निर्माण होता है। नर युग्मक और मादा युग्मक आपस में संयोग करके द्विगुणित जाइगोट का निर्माण करते हैं जो विकसित होकर स्फोरोफाइट पौधे का निमार्ण करते हैं।

प्रोफेज तथा टेलोफेज़ में विपरीत प्रकृति में बदलाव :

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 2

प्रश्न 2.
माइक्रोप्रापगेशन् या सुक्ष्म प्रवर्धन (Micropropagation) किस प्रकार सम्पन्न होता है ? सपुष्पक पौधों के लैंगिक प्रजनन में निम्न तीन अवस्थाओं में क्या होता है ? गैमेट या प्रजनन कोशिका का निर्माण निषेचन, भ्रूण और नये पौधे का निर्माण। 3 + 2
उत्तर :
‘माइक्रो’ से तात्पर्य किसी वस्तु के सूक्ष्म आकार से होता है, जो पृथक किए गए किसी कोशिका अथवा ऊतक का अत्यंत छोटा टुकड़ा होता है। सर्वप्रथम वांछित भाग को संवर्धन माध्यम पर वृद्धि कर कैलस प्राप्त करते हैं। इसकी सभी कोशिकाएं समान होती हैं इसमें विभिन्न रसायनों के माध्यम से विभेदीकरण कराकर छोटे-छोटे पादप प्राप्त करते हैं जिन्हें पौधाशाल में रोपित कर पौधा प्राप्त कर सकते हैं।

गैमेट या प्रजनन कोशिका का निर्माण :- पौधो के पुष्प के पुकेसर के पराग कोष की जनन कोशिकायों में अर्द्धसूत्री विभाजन होता है। जिसके फलस्वरूप हेप्लायड क्रोमोसोम्स वाले नर युग्मक का निर्माण होता है। इसे पराग कण कहते हैं।
पुष्प के अण्डाशय के भाग की जनन कोशिकाओं में अर्ध सूत्री विभाजन के फलस्वरूप भ्रुणकोष में मादा युग्मकों का निर्माण होता हैं जिन्हें पोलर केन्द्रीकायें और अण्डा कहते हैं।

निषेचन (Fertilization) : Stigma पर के द्रव को शोषित करके परागकण फूल कर बड़े हो जाते हैं । परागकण को केन्द्रक विभाजित होता जाता है। इसकी बाहरी भिति exine फट जाती है। अन्दर की Intine एक नली के रूप में स्टाइल में प्रवेश करती हैं। इसे परागनली कहते हैं। इसमें दो नर केन्द्रक उपस्थित हैं। पराग नली धीरे-धीरे बढ़कर बीजाणु के बीजाण्डद्वार नामक छिद्र से होकर भ्रूण कोष की दीवाल सो स्पर्श करता है। इस स्थान की भूण कोष की दीवाल और पराग नली का शीर्ष भाग नष्ट हो जाता है जिससे पराग नली की दोनों नर केन्द्रक भ्रूण कोष के अंदर प्रवेश कर जाती हैं। अब अंडाणु की केन्द्रक एक नर केन्द्रक से मिलकर युग्मनज में बदल जाती है। इस विधा के निषेचन कहते हैं।

भूण का विकास (Development of Embryo) : इस प्रकार निषेचित अण्डाणु, लगातार विभाजित होकर बहु कोशिकीय भूण का निर्माण करता है। इसके पथ्वात अण्डाशय के विभिन्न भाग निम्न रूपों में परिवर्तित हो जाते हैं तथा फूल के अन्य अंग जैसे- वृति, दलचक्र आदि झड़कर गिर जाते हैं।

अण्डाशय (Ovary) का रूपान्तरण फल (Fruit) में बीजाण्ड (Ovule) का रूपान्तरण बीज (Seed) में तथा definitive nucleus इण्डोस्पर्म में होता है।
बीजाण्ड आवरण (Integument) का रूपान्तरण बीज खोल (Seed Coal) में होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 3.
वर्धी प्रजनन की व्याख्या करो। वायु परागित और जल-परागित पुष्पों की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
(क) वर्धी प्रजनन (Vegetative reproduction) : पौधों के वर्धी भागों द्वारा नये पौधे उत्पन्न करने को वर्धी प्रजनन कहते हैं। उदाहरण- budding, grafting, cutting आदि।

व्याख्या : वर्धी प्रजनन केवल पौधों में एक विशेष प्रकार का प्रजनन है। इसके अन्तर्गत पौधे का कोई भी वर्धी भाग प्राकृतिक अथवा कृत्रिम विधि से मुख्य पौथे से अलग हो जाता है। अनुकूल परिस्थितियों में इस भाग से जड़ों तथा शाखाओं का विकास होने लगता है और अन्य में एक नये पौधे का जन्म हो जाता है।

वायु-परागित पुष्प की विशेषता :

  1. पुष्प छोटे तथा फीके रंग के होते हैं।
  2. इनमें गंध नहीं होती है।
  3. इनके पुंकेसर लम्बे होते हैं जो पुष्प के बाहर निकले होते है।

जल-परागित पुष्प की विशेषता :

  1. परागकण अधिक संख्या में उत्पन्न होते हैं।
  2. परागकण जल में तैरते रहते हैं क्योंकि इनका विशिष्ट गुरूत्व जल से कम होता है।
  3. परागकल मादा पुष्य से मिलने तक तैरते रहते हैं। जैसे – वैलिस्नेरिया।

प्रश्न 4.
अलैंगिक जनन की तुलना में लैंगिक जनन से क्या लाभ हैं ?
उत्तर :
अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न आनुवांशिक गुणों में ठीक जनकों के समानता होती है, उनमें किसी तरह की भिन्नता नहीं पाई जाती है। लेकिन लैंगिक जनन में दो भिन्न लिंग (नर एवं मादा) भाग लेते हैं। उनके द्वारा अलग-अलग नर एवं मादा युग्मक, अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा बनते हैं। इस अर्द्धसूत्री विभाजन की क्रिया के दौरान होने वाली कॉसिंग ओवर के कारण DNA में भिन्नता उत्पन्न होती है। इस तरह लैंगिक जनन द्वारा दो जीवों से प्राप्त DNA के निषेचन के बाद युग्मनज में समाहित होने से विभिन्नताओं के नए संयोजन पैदा होते हैं, जो जीवों में विविधता उत्पन्न करता हैं और यह जैव विकास को गति देता है। अत: अलैंगिक जनन की तुलना में लैंगिक जनन जीवों में विविधता एवं जैव विकास के लिए लाभप्रद जनन विधि है।

प्रश्न 5.
प्राकृतिक वर्धी प्रजनन किन-किन विधियों द्वारा होती है? मुकुलन द्वारा, विखण्डन द्वारा, पत्तियों द्वारा तथा तने द्वारा होने वाली प्राकृतिक वर्धी प्रजनन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
प्राकृतिक वर्धी प्रजनन निम्न विधियों द्वारा होता है –

  1. मुकुलन द्वारा (By budding)
  2. विखण्डन द्वारा (By fragmentation)
  3. पत्तियों द्वारा (By leaves)
  4. जड़ो द्वारा (By roots)
  5. भूमिगत तने द्वारा (By under ground stems)।

मुकुलन द्वारा (By budding) : इस प्रकार का वर्धी प्रजनन यीस्ट इत्यादि पौधों में देखा जाता है। इसमें सर्वप्रथम यीस्ट कोशिका से एक कलिका (bud) विकसित होती है जो बाद में मातृकोशिका से अलग होकर नये पौधे को जन्म देती है। लगातार कलिका निर्माण के फलस्वरूप कलिकाओं की एक कड़ी सी बन जाती है और केन्द्रक माइटोसिस विभाजन द्वारा विभाजित होकर प्रत्येक कलिका में चला जाता है। प्रत्येक कलिका एक नये पौधे को जन्म देने के लिए स्वतंत्र होती है।

निषेचन के पश्चात जाइगोट में बार-बार में समसूत्री विभाजन होता है जिसके फलस्वरूप बीजाण्ड् बीज के सम में और अण्डाशय फलस्वरूप में परिवर्तित हो जाता है। कुछ समय बाद आवश्यक परिस्थितियों को प्राप्त कर बीज अंकुरित होकर नये पौधा को जन्म देता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 3

विखण्डन द्वारा (By fragmentation) : विखण्डन द्वारा प्रजनन कुछ निम्न श्रेणी के जलीय पौधों में होती है। इस प्रजनन में ये प्राकृतिक कारणों से छोटे-छोटे खण्डों में टूट जाते हैं और प्रत्येक खण्ड से एक नये पौधे का जन्म होता है। जैसे स्पाइरोगाइरा म्यूकर आदि में।

पत्तियों द्वारा (By leaves) : कुछ पौधों की पत्तियाँ वर्धी प्रजनन में भाग लेती हैं। इन पत्तियों पर अपस्थानिक कलिकायें (Adventitious buds) विकसित हो जाती है। प्रत्येक कलिका एक नये पौधे को जन्म देती हैं। जैसे- अजूबा (Bryophyllum), बिगोनिया (Begonia), कलंची (Kalanchee) इत्यादि की पत्तियाँ।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 4

तने द्वारा (By stem) :
(a) भूमिगत तने द्वारा (By under ground stems) : आलू, प्याज, अदरख, सूरन आदि के तने भूमिगत होते हैं जो भोजन संचय के कारण फूले होते हैं। इन पर अग्रस्थ तथा कक्षस्थ कलिकायें विकसित होती हैं जिनसे अनुकूल परिस्थितियों में नये पौधे विकसित होते हैं।

(b) रेंगने वाले तने (Creeping stems): इस प्रकार के तने के उदाहरण निम्न हैं –

  1. भूप्रसारी (Runner) : मिट्टी की सतह के ऊपर रेंगने वाले तने जैसे – दूब, घास इत्यादि।
  2. भूस्तारी (Sucker) : मिट्टी की सतह के नीचे रेंगने वाले तने, जैसे – पुदीना (mint) इत्यादि।
  3. भू-स्तारिका (Offset) : जैसे जलकुम्भी उपर्युक्त पौधों के तनों की गाँठों पर कक्षस्थ कलिकायें विकसित होकर नये पौधे को जन्म देती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 5

प्रश्न 6.
कृत्रिम वर्धी प्रजनन किन-किन विधियों द्वारा होती है ? कलम लगाकर (By cutting) तथा रोपण (Grafting) द्वारा होने वाली कृत्रिम वर्धी प्रजनन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
कृत्रिम वर्धी प्रजनन निम्न विधियों द्वारा होती है –

  • कलम लगाना (Cutting)
  • दाब लगाना (Layering)
  • गूटी (Gootee)
  • रोपण (Grafting)

कलम लगाना (Cutting) : इस विधि से पौधे के स्वस्थ तने का एक छोटा टकडा (3-12 ईंच) काटकर नम मिट्टी में या तो क्षैतिज या तिरछा करके गाड़ देते हैं। कुछ दिनों बाद इसकी गाँठों के निचले भाग से आकस्मिक जड़ों तथा ऊपरी भाग से प्ररोह का विकास होता है। इस प्रकार प्रत्येक गाँठ से एक नया पौधा उत्पन्न हो जाता है। तिरछे रूप से गाड़े हुए तने के निचले भूमिगत गाँठों से जड़ों तथा ऊपरी गाँठों से प्ररोह का विकास होता है। जैसे – गन्ना, गुलाब, जवा, अनार, अंगूर इत्यादि में।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 6

रोपण (Grafting) : इस विधि में एक जड़युक्त पौधे की शाखा को छीलकर उस पर उसी जाति के अच्छी किस्म के कटे हुए शाखा को छीलकर बाँधते हैं। एक जड़ युक्त पौधे की शाखा को स्टॉक (Stock) तथा दूसरी कटी हुई शाखा को सीऑन (Scion) कहते हैं। दोनों शाखाओं (Stock तथा Scion) की मोटाई समान होनी चाहिए। दोनों शाख़ाओं के जोड़ पर नम मिट्टी रखकर उसे कपड़े से बाँघ देते हैं। कुछ दिनों के बाद ये अच्छी तरह जुड़ जाते हैं और Scion से शाखायें निकलने लगती हैं। इस प्रकार रोपण द्वारा बटिया किस्म से बढिया किस्म के पौधे तैयार किये जाते हैं। रोपण निम्न प्रकार का होता है –

(a) कशा रोपण (Whip grafting) : इसमें स्टॉक तथा सिऑन को तिरछा काटकर जोड़ते हैं। जैसे- आम, अमरुद इत्यादि में।

(b) वेज रोपण (Wedge grafting) : इस विधि में स्टॉक ‘V’ के आकार का गर्त बनाकर Scion को उसी के अनुसार छोलकर उसमें फिट करते हैं। जैसे- आँवला, आम इत्यादि में।

(c) शाखा बंधन (Inarching) : इस विधि में समान जाति के एक बढ़िया तथा दूसरे घटिया किस्म के पौधों की शाखाओं को छीलकर आपस में बाँधते हैं। कुछ समय पश्चात् जब दोनों के ऊत्तक एक दूसरे से सट जाते हैं तो ऊपर वाली शाखा, जिसे stock के रूप में प्रयुक्त करते हैं, को जोड़ के ऊपरी भाग से काटकर अलग कर देते हैं। इस प्रकार स्वसथ पौधे की शाखा (Scion) कमजोर पौधे की शाखा (Stock) पर जाती है तथा अच्छे किस्म का पौधा तैयार हो जाता है, जैसे- आम, लीची इत्यादि में।

(d) कली रोपण (Bud grafting) : इसमें Scion कोई कलिका होती है जिसे छाल सहित काटकर Stock पर बनाये हुए गर्त में रख देते हैं। अब इसे मुलायम नम मिट्टी से ढँककर बाँध देते हैं। कुछ दिनों में कलिका से एक नया पौधा उत्पन्न होता है। जैसे- गुलाब, सेब इत्यादि।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 7.
कृत्रिम कायिक प्रवर्धक (Artifical vegetative propagation) क्या है ? पौधों में प्राकृतिक वर्धी प्रजनन के दो उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
उत्तर : कृत्रिम कायिक प्रवर्धक : यह किया मानव द्वारा कल्पित है। पादप का कायिक भाग मातृ पादप से अलग कर स्वतंत्र रूप से उगाया जाता है तथा उससे नया पौधा प्राप्त करते हैं। इनकी मुख्य विधियाँ कलम लगाना (cutting), दाब कलम (layering), तथा रोपण (Grafting) आदि हैं।
पौघों में प्राकृतिक वर्धी प्रजनन :

  1. जड़ द्वारा (By root) : शकरकंद (Sweet potato) की जड़ मांसल होती है। अनुकूल परिस्थितियों में शकरकंद की मांसल जड़ों से नये पौधे का जन्म होता है।
  2. पत्तियों द्वारा (By leaves) : कुछ पौधों की पत्तियाँ वर्धी प्रजनन में भाग लेती हैं। इन पत्तियों पर आकस्मिक कलिकायें (Adventitious buds) विकसित हो जाते हैं। प्रत्येक कलिका एक नये पौधे को जन्म देती हैं। जैसे- अजूबा (Bryophyllum) !
  3. तने द्वारा (By stem) : आलू, प्याज, अदरख, सूरन आदि के तने भूमिगत होते हैं जो भोजन संचय के कारण फूले होते हैं। इन पर अग्रस्थ तथा कक्षस्थ कलिकायें विकसित होती हैं जिनसे अनुकूल परिस्थितियों में नये पौधे विकसित होते हैं।

प्रश्न 8.
कृत्रिम वर्धी प्रजनन तथा वर्धी प्रजनन का महत्व क्या है ? वर्धी प्रजनन से क्या-क्या हानियाँ हैं ?
उत्तर :
कृत्रिम वर्धी प्रजनन के निम्नलिखित महत्व हैं –

  1. कृत्रिम वर्धी प्रजनन द्वारा इच्छित फूल तथा फल उत्पन्न करने वाले पौधे को उत्पन्न किया जा सकता है।
  2. कृत्रिम वर्षी प्रजनन द्वारा अधिक दिनों में फल देने वाले पौधों से उत्पन्न नये किस्म वाले पौधे कम समय में फल देने लगते हैं।
  3. बीजहीन फलों जैसे- केला, अंगूर, अनारस आदि से तथा गुलाब, चमेली, गुड़हल आदि फूल के पौधों से कृत्रिम वर्धी प्रजनन द्वारा अन्य पौधे उत्पन्न किये जा सकते हैं।
  4. दरक, आलू, सूरन, हल्दी आदि तनों द्वारा कृत्रिम वर्धी प्रजनन क्रिया द्वारा ही नये पौधों की उत्पत्ति होती है।
  5. इस प्रजनन में समय तथा मेहनत कम लगता है।
  6. इस विधि में क्षति की सम्भावना कम रहती है।
  7. इस विधि से उत्पन्न पौधों का गुण तथा प्रकृति बीजों से उत्पन्न पौधों की तुलना में अधिक टिकाऊ होता है।

वर्धी प्रजनन का महत्व या लाभ (Significance of vegetative reproduction) :

  1. इस विधि द्वारा उत्पन्न पौधे अपने जनक पौधों के समान फल तथा फूल उत्पन्न करते हैं।
  2. इस विधि द्वारा कम समय में अधिक से अधिक पौधे उत्पत्न किये जा सकते हैं।
  3. यह प्रजनन की सरल विधि है तथा इसमें खर्च भी कम लगता है।
  4. इस विधि रा बीजरहित पौधे उत्पन्न किये जाते हैं।
  5. इस विधि द्वारा पन्न पौधे जल्द ही फल तथा फूल उत्पन्न करने लगते हैं।
  6. इस प्रजनन में उत्पन्न होने वाले पौधे जनक पौधे से अपना भोजन ग्रहण करते रहते हैं।

वर्धी प्रजनन से हानियाँ (Demerits of vegetative reproduction) :

  1. इस प्रजनन द्वारा नये गुण वाला पौधा उत्पन्न नहीं होता है।
  2. इस विधि द्वारा उत्पन्न पौधों में अनुकूलन की क्षमता कम होती है।
  3. ये पौधे शारीरिक रूप से दुर्बल तथा हीन होते हैं।
  4. इनके तने पतले तथा टेढ़े होते हैं। इसके कारण मोटे व्यास वाली लकड़ियाँ प्राप्त नहीं हो पाती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 9.
अलैंगिक प्रजनन क्या है ? यह कितने प्रकार का है ? संक्षेप में इसका उल्लेख करो। अलैंगिक प्रजनन के महत्व तथा हानियाँ बताओ।
उत्तर :
अलैंगिक प्रजनन : केवल एक ही जन्तु या पौधा से दूसरा नया पौधा या जन्तु बनने की उस विधि को जिसमें प्रजनन की इकाई गैमिट भाग नहीं लेती है, उसे अलैंगिक प्रजनन कहते हैं।
अलैंगिक प्रजनन निम्न प्रकार से होता है –
i. विभाजन (Fission) : इस प्रकार का प्रजनन एक कोशिकीय प्राणियों जैसे- अमीबा, पैरामिसियम, युग्लिना आदि में पाया जाता है। यह निम्न प्रकार का होता है –
(a) द्विविभाजन (Binary fission) : इस प्रकार के विभाजन में मातृकोशिका का केन्द्रक तथा साइटोप्लाज्म साधारण रीति अर्थात एमाइटोसिस प्रक्रिया द्वारा विभाजित होकर दो पुत्री कोशिकाओं की सृष्टि करते हैं। ये दोनों पुत्री कोशिकायें दो विभिन्न जीवों में बदल जाती हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 7

(b) बहु विभाजन (Multiple fission) : इस प्रकार के प्रजनन में व्यस्क कोशिका का केन्द्रक अनेक केन्द्रकों में विभाजित हो जाता है प्रत्येक केन्द्रक के चारों ओर साइटोप्लाज्म एकत्रित होकर प्रत्येक केन्द्रक को बीजाणु में बदल देते हैं। इस प्रक्रिया को sporulation कहते हैं। अन्तः में ये स्पोर मातृकोशिका से बाहर निकल आते हैं तथा व्यस्क प्राणी में बदल जाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 8

ii. कलिका द्वारा (By budding) : हाइड्रा, फीता कृमि, एनिलिडा वर्ग के प्राणियों में इस प्रकार का प्रजनन होता है। इस क्रिया में जन्तुओं के शरीर से प्रवर्धन निकलते हैं जिन्हें कलिका (bud) कहते हैं। ये कलिका मातृकोशिका से भोज्य पदार्थ ग्रहण कर बढ़ती रहती है तथा अनुकूल परिस्थिति में ये मातृ देह से अलग होकर व्यस्क प्राणी में बदल जाते हैं।

iii. पुनरूत्पादन (Regeneration) : हाइड्रा, प्लानेरिया, लाइनिज, संज आदि में इस प्रकार की प्रजनन क्षमता पायी जाती है। इन जन्तुओं का शरीर कई खण्डों में विभाजित हो जाता है और प्रत्येक भाग एक नये जीव का रूप धारण कर लेता है। इस प्रकार की विशिष्ट प्रजनन क्रिया को regeneration कहते हैं।

अलैंगिक प्रजनन का महत्व (Importance of Asexual reproduction) :

  1. इस प्रजनन में एक ही साथ अनेक जीवों की उत्पत्ति हो जाती है
  2. इस प्रजनन में केवल एक ही जनक की आवश्यकता पड़ती है।
  3. इस प्रजनन से उतपन्न जीव के विकसित अंगों तथा शरीर की रचना में कोई विशेष अन्तर न होने के कारण प्राणियों के जीवित रहने की सम्भावना कम रहती है।
  4. इस प्रजनन में वंश वृद्धि की दर तीव्र होती है।
  5. इस प्रजनन द्वारा उत्पन्न जीव अपने जनक के सदृश्य होते हैं।
  6. यह प्रजनन विपरीत प्राकृतिक अवस्थाओं में होता है, अत: यह प्रजनन की सरल विधि है।

अलैंगिक प्रजनन से हानि (Demerits of Asexual reproduction) :

  1. इस प्रजनन में उत्पन्न सन्तानों में आनुवंशिक लक्षणों के संयोग न होने के कारण वंश में विभिन्नतायें उत्पन्न होती हैं।
  2. एक ही जनक से बार-बार प्रजनन होने से उनका अस्तित्व खतरा में पड़ जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 10.
लैंगिक प्रजनन क्या है ? विभित्र प्रकार के लैंगिक प्रजनन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
नर तथा मादा गैमिट के संयोग से उत्पन्न जाइगोट नामक रचना के विकसित होने तथा नये जीव के उत्पन्न होने की विधि को लैंगिक प्रजनन (Sexual reproduction) कहते हैं।
लैंगिक प्रजनन के प्रकार (Types of sexual reproduction) :
लैंगिक प्रजनन मुख्यतः दो प्रकार का होता है – 1. सिनगैमी (Syngamy), 2. कंजुगेशन (Conjugation)
(i) सिनगैमी (Syngamy) : इस प्रकार के प्रजनन में नर तथा मादा गैमिट का पूर्ण तथा स्थायी संयोग होता है। यह पौधों तथा जन्तुओं में लैंगिक प्रजनन की एक सामान्य विधि है। यह प्रजनन संयोग करने वाले नर तथा मादा गैमिट की विशिष्टता पर निर्भर करता है। यह प्रजनन निम्न तीन प्रकार का होता है।

(a) आइसोगैमी (Isogamy) : लैंगिक प्रजनन में भाग लेने वाले नर तथा मादा गैमिट सभी प्रकार से समान हों तो उन्हें आइसोगैमिट कहा जाता है तथा इनके संयोग को आइसोगैमी(Isogamy) कहा जाता है। जैसे- स्पाइरोगाइरा, म्यूकर, मोनोसिस्टिस आदि का लेगिक प्रजनन। आइसोगैमिट के मिलन से उत्पन्न द्विगुणित रचना को जाइगोस्पोर(Zygospore) कहते हैं।

(b) अनआइसोगैमी (Anisogamy) : लैंगिक प्रजनन में भाग लेने वाले नर तथा मादा गैमिट आकार, आयतन तथा प्रकृति में एक दूसरे से भिन्न होते हैं तो उन्हें अनआइसोगैमिट (Anisogamete) कहा जाता है तथा इनके संयोग को अनआइसोगैमी (Anisogamy) कहा जाता है। इसमें नर गैमिट छोटा एवं सक्रिय या सचल होता है जिसे शुक्राणु (Sperm) कहते हैं तथा मादा गैमिट बड़ा एवं निष्क्रिय होता है जिसे Ova कहते हैं। नर तथा मादा गैमिट का संयोग जनन अंगों के बाहर होता है, जैसे- क्लेमाइडोमोनास।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 9

(c) ओगैमी (Oogamy) : यह एक प्रकार का अनआइसोगैमी प्रजनन है जिसमें संयोग करने वाले गैमिट्स में नर गैमिट छोटा तथा सचल होता है तथा मादा गैमिट बड़ा तथा अचल होता है। मादा गैमिट मादा जनन अंगों के अन्दर रहता है तथा पुरुष गैमिट मादा जनन अंग में प्रवेश कर Ova के साथ संयोग कर जाइगोट की रचना करते हैं। अत: इस ओगैमी को अन्त: निषेचन (Internal fertilization) भी कहते हैं।

(ii) कंजुगेशन (Conjugation) : प्रजनन की वह विधि जिसमें एक ही जाति के दो विभिन्न गैमिट्स का अस्थाई संयोग होता है। फिर भी संयोग करने वाले गैमिट्स के जीवद्रव्य का आदानप्रदान होता है तथा नये जीव की उत्पत्ति होती है, इसे कंजुगेशन(Conjugation) कहते हैं। संयोग के समय कंजुगेशन नली द्वारा उनके केन्द्रिय पदार्थों का आदान-प्रदान होता है। कंजुगेशन के पश्धात् डिप्लायड रचना को जाइगोस्पोर(Zygospore) कहते हैं। जैसे- स्पाइरोगाइरा पैरामिसियम, म्यूकर आदि।

प्रश्न 11.
लैंगिक प्रजनन के महत्व तथा हानियाँ बताओ।
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन का महत्व :

  1. लैंगिक प्रजनन में उत्पन्न सन्तान में माता-पिता दोनों के गुणों का समावेश होता है।
  2. यह प्रजनन की एक उन्नत विधि है।
  3. इस प्रकार के प्रजनन में crossing over की क्रिया होती है जिसमें विभिन्नताएँ उत्पन्न होती है।
  4. इस विधि से उत्पन्न जीवों में अनुकूलन की प्रचुर क्षमता पायी जीत है।
  5. सन्तान अधिक स्वस्थ तथा उनमें प्रतिरोध की क्षमता अधिक होती है।

लैंगिक प्रजनन से हानि या दोष (Demerits of asexual reproduction) :

  1. लैंगिक प्रजनन में समय अधिक लगता है।
  2. यह एक जटिल प्रक्रिया है तथा खर्च भी अधिक पड़ता है।
  3. इस प्रजनन के लिए नर तथा मादा एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं।
  4. इस प्रजनन में सफलता भी सन्देहास्पद रहती है।
  5. अधिक प्रजनन या सन्तान उत्पन्न करने पर जनक प्राय: नष्ट या क्षीण नट्ट हो जाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 12.
पष्पीय पौधा में दोहरा निषेचन का वर्णन कीजिये।
उत्तर :
निषेचन (Fertilization) :
Stigma पर के द्रव को शोषित करके परागकण फूल कर बड़े हो जाते हैं। परागकण दो केन्द्रक विभाजित होता जाता है। दूसरी बाहरी भिति exine फट जाती है। अन्दर की intine एक नली के रूप में स्टाइल में प्रवेश करता है।

Pollen tube लम्बाई में बढ़ने लगता है तथा style द्वारा होता हुआ माइक्रोपाइल छिद्र के माध्यम से बीजाण्ड में प्रवेश करता है।

Pollen का जेनेरेटिव केन्द्रक (Generative nucleus) विभाजित होकर दो नर गैमिट का निर्माण करता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि 10

Pollen tube, न्यूसेलस (Nucellus) कोशिकाओं को छेदकर भूण कोष के सम्पर्क में आ जाता है। यहाँ पर pollen tube का अग्र भाग फट जाता है जिससे दोनों नर गैमिट भूण कोष में प्रवेश कर जाते हैं। इस समय tube nucleus गायब हो जाता है।

दोनों नर गैमिट्स में एक नर गैमिट Ova या Egg से संयोग कर जाइगोट का निर्माण करता है। इस क्रिया को निषेचन कहते हैं। दूसरा नर गैमिट definitive nucleus से संयोग कर त्रिगुणित (3n) इन्डोस्पर्मिक केन्द्रक का निर्माण करता है।

चूँकि इस निषेचन में मादा गैमिट अलग-अलग स्थानों पर मादा तथा definitive nucleus से संयोग करता है, अतः इसे दोहरा निषेचन double fertilization भी कहते हैं।

प्रश्न 13.
वृद्धि क्या है? वृद्धि के कारण क्या हैं ?
उत्तर :
वृद्धि (Growth) : सजीवों के शरीर का आयतन तथा शुष्क भार में होने वाली स्थायी परिवर्तन को वृद्धि कहते हैं। वृद्धि के कारण (Cause of growth) : सजीवों में कोशिका विभाजन की क्रिया होती रहती है। कोशिका विभाजन के फलस्वरूप कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है जिससे आकार तथा आयतन बढ़ता है। साथ ही साथ विभिन्न ऊत्तकों में विभेदन के कारण जीव देह में वृद्धि होती है। कभी-कभी जीवों के विभिन्न अंगों में संयमी पदार्थों के कारण भी जीवों में वृद्धि होती है।

सेल्युलोज, पेक्टिन, लिग्निन आदि पदार्थों का जमाव पौधों में होता है, जिसके कारण इसकी कोशिकाओं के आकार में वृद्धि होती है। जन्तुओं के दाँत, नाखुन आदि में फास्फोरस, कैल्सियम आदि के तथा बाल में केरोटिन जमाव से वृद्धि होती है। जीवों में रचनात्मक क्रियाओं की दर अधिक होने के कारण जीवों के शरीर में शुष्क भार में वृद्धि होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 14.
वृद्धि की अवस्थाओं का वर्णन संक्षेप में करो।
उत्तर :
वृद्धि की अवस्था (Phase of Growth) :

  1. कोशिका विभाजन की अवस्था (Phase of cell division) : इस अवस्था में वृद्धि प्रदेश की कोशिका माइटोसिस विभाजन द्वारा विभाजित होकर अपनी संख्या में वृद्धि करता है।
  2. दीर्घीकरण अवस्था (Phase of Elongation) : कोशिका विभाजन से उत्पन्न पुत्री कोशिकाओं का आकार बढ़ता है तथा ये परिपक्व हो जाती हैं।
  3. विभेदन की अवस्था (Phase of differentiation) : पूर्ण आकार प्राप्त कर कोशिकायें विभिन्न प्रकार के ऊत्तको तथा उत्तक तंत्र का निर्माण करती है अर्थात कोशिकायें विभिन्न स्थायी ऊत्तकों में विभेदित हो जाती है।

प्रश्न 15.
विभिन्न प्रकार के वृद्धि का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
वृद्धि के प्रकार (Types of Growth) :
वर्धी वृद्धि (Vegetative Growth) : वर्धी वृद्धि के कारण निषेचन के पश्धात् जाइगोट बनता है। विभाजन प्रक्रिया द्वारा यह भूण में बदल जाता है तथा वृद्धि के द्वारा एक पूर्ण जीव की सृष्टि हो जाती है।

प्रजनन वृद्धि (Reproductive Growth) : इस प्रकार के प्रजनन द्वारा जीवों के जनन अंग परिपक्व होते हैं जिसके फलस्वरूप पौधों में फूल तथा फल उत्पन्न होता है तथा जन्तुओं के वृषण तथा अण्डाशय में वृद्धि होती है।

पुनर्निर्माण वृद्धि (Regenerative Growth) : पुनर्निर्माण वृद्धि के फलस्वरूप मृत तथा दूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत होती है तथा नये कोशिकाओं की उत्पत्ति होती है।

वृद्धि की दर (Rate of Growth) : जन्तुओं में वृद्धि की अवधि निश्चित होती है। जीवों के शरीर में वृद्धि सब समय समान नहीं होता है। प्रारम्भिक अवस्था में वृद्धि की दर बहुत कम रहती है, इसके बाद वृद्धि की दर बढ़ जाती है तथा अन्त में पुन: वृद्धि की दर घटने लगती है। वृद्धि की इस प्रारम्भ से लेकर अन्त तक की सम्पूर्ण अवधधि को Grand period of growth कहते हैं। ये अवधि क्रमश: Lag period, Accelerating period तथा Retarding period कहलाती है। पौधों में वृद्धि की दर ऑक्जेनोमीटर (Auxanometer) नामक यंत्र द्वारा मापा जाता है।

प्रश्न 16.
वृद्धि को प्रभावित करने वाले अन्तःकारकों का वर्णन करो।
उत्तर :
वृद्धि को प्रभावित करने वाले अन्त:कारक निम्न हैं –
इन्जाइम (Enzyme) : पौधों तथा जन्तुओं में विभिन्न प्रकार के इन्जाइम पाये जाते हैं। इस इन्जाइम से विभिन्न रासायनिक परिवर्तन द्वारा एनाबोलिक क्रियाओं की दर बढ़ती है, फलस्वरूप वृद्धि की दर बढ़ जाती है।
हार्मोन (Hormone) : पौधों में उपस्थित विभिन्न पादप हार्मोन जैसे- ऑक्सिन, साइटोकाइनिन, जिबरैलिन आदि वृद्धि को प्रभावित करते हैं। जन्तुओं में भी पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा स्रावित STH हार्मोन, थाइरॉयड ग्रंथि द्वारा स्नावित थाइरॉक्सिन हार्मोन जन्तुओं की वृद्धि को प्रभावित करते हैं।
भोजन (Food) : पौधों तथा जन्तुओं में समुचित विकास के लिए भोजन आवश्यक है। भोजन से प्रोटोप्लाज्म का निर्माण होता है तथा वृद्धि नियंत्रित होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 17.
पौधों में वृद्धि के विभिन्न प्रकार का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
पौधों में वृद्धि निम्न तीन प्रकार की होती है-
भ्रूण का विकास (Development of Embryo) : पौधों में निषेचन के फलस्वरूप जाइगोट का निर्माण होता है जो विभाजित होकर भूण का निर्माण करता है। भूण का निर्माण बीजपत्र तथा इण्डोस्पर्म द्वारा होता है।
अंकुरण (Germination) : ऑक्सीजन, तापक्रम, जल आदि की उपस्थिति पादप हार्मोन जिबेरेलिन द्वारा भूरण की सुषुप्तावस्था टूटकर भूण बीज के बाहर अंकुरित हो जाता है। अंकुरण से भूणमूल जमीन में प्रवेश कर जड़तंत्र का निर्माण करता है तथा भ्रूणमुकुल मिट्टी से ऊपर निकलकर प्ररोह तंत्र का निर्माण करता है।
प्ररोह का विकास (Growth of seedling) : प्ररोह तंत्र अनुकूल वातावरण में विकसित होकर एक पूर्ण पौधे का रूप धारण कर लेता है। प्ररोह के विकास के समय पौधे में निम्न प्रकार की वृद्धि पायी जाती है।

(a) प्राथमिक वृद्धि (Primary Growth) : पौधों के अग्र प्रविभाजी में कोशिका विभाजन के फलस्वरूप पौधों की लम्बाई में वृद्धि होती है। विभिन्न प्रकार के ऊत्तक तंत्र का निर्माण होता है। इस ऊत्तक तंत्र से शाखायें प्रशाखायें निकलती हैं।
(b) द्वितीयक वृद्धि (Secondary Growth) : प्राथमिक वृद्धि के बाद पार्श्ध प्रविभाजी या कैम्बियम में कोशिका विभाजन के फलस्वरूप पौधों की मोटाई में वृद्धि होती है।
(c) प्रजनन वृद्धि (Reproductive Growth) : प्राथमिक वृद्धि तथा द्वितीयक वृद्धि के पक्धात् पौधों में पुष्प कलिकायें निकलती हैं जिससे फूल व फल का निर्माण होता है तथा पोधों में वंश विस्तार की क्रिया सम्पन्न होती है।
(d) पुनर्निर्माण वृद्धि (Regenerative Growth) : पौधों के कटे या दूटे-फूटे अंगों में कोशिका विभाजन की क्रिया तीव्र होती है। फलस्वरूप टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत होती है जिससे घाव भरता है।

प्रश्न 18.
मनुष्य के वृद्धि में किशोरावस्था का क्या महत्व है ? इस अवस्था के दौरान मनुष्य में देखे जाने वाले किन्हीं तीन संकेत को लिखिए।
उत्तर :
किशोरावस्था (Adolescence) : 12 से 18 वर्ष तक की आयु की अवस्था किशोरावस्था (Puberty Stage) कहलाता है। इस अवस्था में वृद्धि की दर अधिक होती है, जिसके फलस्वरूप शरीर के प्रत्येक भाग में समूचित विकास प्रारम्भ हो जाता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन (Testosterone) तथा खियों में एस्ट्रोजन (Estrogen) तथा प्रोजेस्टेरॉन (Progesterone) हार्मोन का साव उत्पन्न होने लगता है, जिसके फलस्वरूप Secondary Sexual Character का विकास होने लगता है।

इस अवस्था के दौरान मनुष्य में देखे जाने वाले संकेत : इस अवस्था में कई परिवर्तन होने लगते हैं-

  1. गुप्त अंगों पर बालों का उगना
  2. पुरुषों में दाढ़ी तथा मूँछों का निकलना
  3. औरतों की बोली में मिठास, पुरुषों के गले की आवाज में मोटापन आदि लक्षण उत्पन्न होने लगते हैं तथा मनुष्य पूर्ण वयस्क का रूप धारण करने लगता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2B प्रजनन तथा वृद्धि

प्रश्न 19.
एक सजीव में वृद्धि कैसी होती है ? मनुष्य में शारीरिक वृद्धि की अवस्थाओं का नाम बताइए।
उत्तर :
जीवद्रव्य क्रियाशील होकर सम्पूर्ण शारीरिक क्रियाओं की सहायता से नए अंगों के निर्माण, शुष्क भार और आयतन में वृद्धि करते हैं। फलस्वरूप सजीवो को वृद्धि प्राप्त होती है।
मनुष्य में शारीरिक वृद्धि की कई अवस्थायें होती हैं जो निम्न हैं –

  1. शैश्वास्था (Infancy)
  2. बाल्यावस्था (Childhood)
  3. किशोरावस्था (Adolescence)
  4. वयस्कावस्था (Adulthood)
  5. जीर्णतश (Senescence)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन can serve as a valuable review tool before exams.

कोशिका विभाजन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
माइटोसिस कोशिका विभाजन के किस स्तर में, केंद्रकला (केन्द्रक झिल्ली) तथा न्यक्लियोलस लुप्त हो जाते है-
(क) एनाफेज़
(ख) प्रोफेज़
(ग) मेटाफेज़
(घ) टेलोफेज़
उत्तर :
(ख) प्रोफेज़

प्रश्न 2.
इनमें से कौन DNA का संरचनात्मक अवयव नहीं है –
(क) डिआव्सिराइबोज़ शर्करा
(ख) युरेसिल क्षार
(ग) थायमिन क्षार
(घ) फॉंस्फोरिक अम्ल
उत्तर :
(ख) युरेसिल क्षार

प्रश्न 3.
आपने माइटोसिस कोशिका विभाजन की एक दशा में दो सिस्टर क्रोमेटिड को अलग होते हुए देखा। वह अवस्था है –
(क) प्रोफेज
(ख) टेलोफेज
(ग) एनाफेज
(घ) मेटाफेज
उत्तर :
(ग) एनाफेज

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 4.
कोशिका विभाजन के दौरान तुम किसी स्पाइंडल फायवर का गठन नहीं देखे हो। इस प्रकार का विभाजन कहलाता है –
(क) एमायटासिस
(ख) प्रथम मियोटिक विभाजन
(ग) द्वितीय मियोटिक विभाजन
(घ) मायटासिस
उत्तर :
(क) एमायटासिस।

प्रश्न 5.
जीन विनिमय होता है-
(क) समसूत्री में
(ख) असूत्री में
(ग) अर्द्धसूत्री में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) अर्द्धसूत्री में

प्रश्न 6.
‘V’ आकार के गुणसूत्र जो मेटाफेज में है –
(क) एसेन्ट्रिक
(ख) ऐकोसेन्ट्रिक
(ग) मेटा सेन्ट्रिक
(घ) सब मेटा सेन्ट्रिक
उत्तर :
(ग) मेटा सेन्द्रिक।

प्रश्न 7.
न्युक्लिर ऑर्गनाइजिंग अंचल है –
(क) प्राथमिक संकुचन
(ख) द्वितीयक संकुचन
(ग) टिलोमोरिक अंचल
(घ) सैटेलाइट अंचल
उत्तर :
(ख) द्वितीयक संकुचन।

प्रश्न 8.
शारीरिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या –
(क) 22 जोड़े
(ख) 10 जोड़े
(ग) 36 जोड़े
(घ) 23 जोड़े
उत्तर :
(घ) 23 जोड़े।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में कौन अम्ल DNA में उपस्थित है ?
(क) कार्बोनिल अम्ल
(ख) एसिटिक अम्ल
(ग) पायरूविक अम्ल
(घ) फास्फोरिक अम्ल
उत्तर :
(घ) फास्फोरिक अम्ल

प्रश्न 10.
माइटोसिस कोशिका विभाजन की किस अवस्था में गुणसूत्र स्पष्ट देखे जाते हैं ?
(क) प्रोफेज
(ख) मेटाफेज
(ग) एनाफेज
(घ) टेलोफेज
उत्तर :
(क) प्रोफेज

प्रश्न 11.
कोमोसोम पर जीन की स्थिति को कहते हैं –
(क) अलील
(ख) लोकस
(ग) कारक
(घ) ट्रेट
उत्तर :
(ख) लोकस

प्रश्न 12.
इस प्रजनन में सूत्री और अर्द्धसूत्री, दोनों प्रकार का कोशिका विभाजन होता है –
(क) लैंगिक
(ख) अलैंगिक
(ग) वर्धी
(घ) विखण्डन
उत्तर :
(क) लैंगिक

प्रश्न 13.
माइटोसिस कोशिका विभाजन की इस प्रावस्था में द्विघुवीय स्पिंडिल बनता है –
(क) टेलोफेज
(ख) एनाफेज
(ग) प्रोफेज
(घ) मेटाफेज
उत्तर :
(घ) मेटाफेज

प्रश्न 14.
कोशिका चक्र की किस अवस्था में डि. एन. ए. का संश्लेषण होता है ?
(क) G1 अवस्था
(ख) S अवस्था
(ग) G2 अवस्था
(घ) G0 अवस्था
उत्तर :
(ख) S अवस्था

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 15.
मनुष्य के युग्मक में ऑटोसोम्स की संख्या है –
(क) 22
(ख) 23
(ग) 2
(घ) 46
उत्तर :
(क) 22

प्रश्न 16.
बाइवैलेन्ट समजात क्रोमोसोम के निर्माण की विधि है –
(क) सिनेप्स
(ख) सिनैप्सिस
(ग) कासिंग ओवर
(घ) मेटाकाइनेसिस
उत्तर :
(ख) सिनैप्सिस।

प्रश्न 17.
Aa Bb से उत्पन्न गैमिट है –
(क) एक प्रकार
(ख) दो प्रकार
(ग) तीन प्रकार
(घ) चार प्रकार
उत्तर :
(घ) बार प्रकार।

प्रश्न 18.
किसी पौधे के परागकण में गुणसूत्रों की संख्या क्या होगी जिसके जड़ की कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या 18 है ?
(क) 9
(ख) 18
(ग) 27
(घ) 36
उत्तर :
(क) 9

प्रश्न 19.
क्रोमोजोम जिसके प्रायः सिरे पर सेण्ट्रोमियर रहता है, वह है –
(क) टेलोसेण्ट्रिक
(ख) मेटासेण्ट्रिक
(ग) ऐक्रोसेण्ट्रिक
(घ) सब-मेटासेण्ट्रिक
उत्तर :
(ग) ऐक्रोसेण्ट्रिक

प्रश्न 20.
मनुष्य जाति के मादाओं में गुणसूत्र का गठन……. है-
(क) 44 A+XY
(ख) 22 A+X
(ग) 22 AY
(घ) 44 A+XX
उत्तर :
(घ) 44 A+XX

प्रश्न 21.
आटोसोम्स और एलोसोम्स मनुष्य के युग्मक में संख्या क्रमशः हैं –
(क) 44,1
(ख) 22,2
(ग) 22,1
(घ) 44,2
उत्तर :
(ग) 22,1

प्रश्न 22.
माइटोसिस विभाजन की किस अवस्था में गुणसूत्र मध्यवर्ती क्षेत्र पर सज जाते हैं –
(क) टेलोफेज
(ख) अन्तरावस्था
(ग) एनाफेज
(घ) मेटाफेज
उत्तर :
(घ) मेटाफेज

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 23.
स्त्रियों का लिंग-निर्धारक क्रोमोजोम है –
(क) XY
(ख) XX
(ग) YY
(घ) XO
उत्तर :
(ख) XX

प्रश्न 24.
मियोसिस कोशिका-विभाजन में उत्पत्र पुत्री कोशिकाओं की संख्या है –
(क) 2
(ख) 4
(ग) 6
(घ) 8
उत्तर :
(ख) 4

प्रश्न 25.
माइटोसिस कोशिका विभाजन की किस दशा में केन्द्रिका झिल्ली का पुनः निर्माण हो जाता है।
(क) प्रोफेज
(ख) मेटाफेज
(ग) टिलोफेज
(घ) एनाफेज
उत्तर :
(ग) टिलोफेज

प्रश्न 26.
प्रत्येक क्रोमोजोम में क्रोमोटिड की संख्या :-
(क) एक
(ख) चार
(ग) दो
(घ) तीन
उत्तर :
(ख) दो।

प्रश्न 27.
मानव के द्विगुणित शारीरिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या होती है :-
(क) 2n=36
(ख) 2n=64
(ग) 2n=26
(घ) 2n=46
उत्तर :
(घ) 2n=46

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 28.
ऐसा क्रोमोजोम जिसके घुमावदार क्षोर पर सेन्ट्रोमियर स्थित रहता है, उसे कहा जाता है :
(क) एकोसेण्ट्रक क्रोमोजोम
(ख) मेटासेन्ट्रिक क्रोमोजोम
(ग) टेलोसेन्ट्रिक क्रोमोजोम
(घ) सब-मेटासेन्ट्रिक क्रोमोजोम
उत्तर :
(ग) टेलोसेन्ट्रिक क्रोमोजोम।

प्रश्न 29.
किस कोशिका विभाजन में शारीरिक कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है :
(क) माइटोसिस
(ख) एमाइटोसिस
(ग) मिओसिस
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर :
(क) माइटोसिस।

प्रश्न 30.
मिओसिस कोशिका विभाजन होती है :
(क) तंत्रिका कोशिका
(ख) शारीरिक कोशिका
(ग) जनन कोशिका
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) जनन कोशिका।

प्रश्न 31.
माड्टोसिस कोशिका विभाजन होती है :
(क) वर्धी भाग
(ख) जनन भाग
(ग) दोनों में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) वर्षी भाग।

प्रश्न 32.
माइटोसिस क्रोमोसोम इक्वीटेरिबल प्लेन स्पंदन करते हैं :
(क) क्रोमोजोम
(ख) गोल्गी बॉडी
(ग) माइटोकोण्ड्रिया
(घ) माइकोट्यूब्युल्स
उत्तर :
(घ) माइकोटयूब्युल्स।

प्रश्न 33.
क्रोमोजोम का क्रासिंग ओवर होता है :
(क) माइटोसिस में
(ख) एमाइटोसिस में
(ग) मिओसिस में
(घ) किसी में नहीं में
उत्तर :
(ग) मिओसिस में

प्रश्न 34.
कोशिका द्रव के विभाजन को कहा जाता है :
(क) साइटोकाइनेसिस
(ख) कैरिओकाइनेसिस
(ग) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) साइटोकाइनेसिस।

प्रश्न 35.
केन्द्रिका गायब हो जाता है :
(क) मेटाफेज में
(ख) एनाफेज में
(ग) टेलीफेज में
(घ) प्रोफेज में
उत्तर :
(क) मेटाफेज में।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 36.
यीस्ट में कोशिका विभाजन होती है, के द्वारा :
(क) माइटोसिस
(ख) एमाइटोसिस
(ग) मिओसिस
(घ) मायरोसिस
उत्तर :
(ख) एमाइटोसिस।

प्रश्न 37.
यदि किसी पौथे की शारीरिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या 14 हो, तो माइटोसिस की कोशिका विभाजन के पश्चात पुत्री कोशिका के क्रोमोजोम की संख्या कितनी होगी :
(क) 7
(ख) 14
(ग) 21
(घ) 28
उत्तर :
(ख) 14

प्रश्न 38.
क्रोमोजोम्स स्थित रहते हैं :
(क) केन्द्रक
(ख) कोशिका द्रव
(ग) केन्द्रिका
(घ) सेन्ट्रोमियर
उत्तर :
(क) केन्द्रक।

प्रश्न 39.
क्रोमोजोम्स की संख्या का हास होता है :
(क) प्रजनन
(ख) एमाइटोसिस में
(ग) माइटोसिस में
(घ) मिओसिस में
उत्तर :
(घ) मिओसिस में।

प्रश्न 40.
माइटोसिस कोशिका विभाजन के दौरान केन्द्रक विभाजित होता है :
(क) एक बार
(ख) दो बार
(ग) तीन बार
(घ) विभाजित नहीं होता
उत्तर :
(क) एक बार।

प्रश्न 41.
यदि शारीरिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या 18 है, तो इन्डोस्पार्म में क्रोमोजोम की संख्या क्या होगी :
(क) 9
(ख) 18
(ग) 27
(घ) 36
उत्तर :
(ग) 27

प्रश्न 42.
क्रोमोजोम की गणना की जा सकती है :
(क) मेटाफेज
(ख) टिलोफेज
(ग) एनाफेज
(घ) प्रोफेज
उत्तर :
(क) मेटाफेज।

प्रश्न 43.
केन्द्रक विभाजन को कहा जाता है :
(क) साइटोकाइनेसिस
(ख) कैरियोकाइनेसिस
(ग) इन्टर काइनेसिस
(घ) गैमेटोजेनेसिस
उत्तर :
(ख) कैरियोकाइनेसिस।

प्रश्न 44.
मनुष्य की कायिक कोशिका में आटोसोम की संख्या है :
(क) 23
(ख) 24
(ग) 48
(घ) 44
उत्तर :
(घ) 44

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 45.
मानव शरीर के गैमिट में क्रोमोजोम की संख्या है :
(क) 23
(ख) 22
(ग) 46
(घ) 21
उत्तर :
(क) 23

प्रश्न 46.
जीन प्रस्तुत करता है :
(क) RNA
(ख) DNA
(ग) Nucleotides
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर :
(ख) DNA

प्रश्न 47.
डी एन ए (DNA) का मॉडल प्रस्तावित किया था :
(क) वाटसन एवं क्रिक ने
(ख) डेबरीज एवं फिशर ने
(ग) डारविन एवं हुक ने
(घ) डारविन एवं वाटसन ने
उत्तर :
(क) वाटसन एवं क्रिक ने ।

प्रश्न 48.
माइटोसिस को इस नाम से भी जाना जाता है :
(क) सोमैटोजेनेसिस
(ख) असमरूप विभाजन
(ग) गेमेटोजेनेसिस
(घ) विशुद्ध कोशिका विभाजन
उत्तर :
(क) सोमैटोजेनेसिस।

प्रश्न 49.
मिओसिस को इस नाम से भी जाना जाता है :
(क) गैमेटोजेनेसिस
(ख) सोमैटोजेनेसिस
(ग) समरूप विभाजन
(घ) सीधा कोशिका विभाजन
उत्तर :
(क) गैमेटेजेनेसिस।

प्रश्न 50.
ऐसी क्रिया जिसके द्वारा शारीरिक कोशिकाओं में विभाजन होता है :
(क) मिओसिस
(ख) माइटोसिस
(ग) एमाइटोसिस
(घ) साइटोकाइनेसिस
उत्तर :
(ख) माइटोसिस।

प्रश्न 51.
साइटोटिक स्पिण्डल का निर्माण होता है :
(क) मेटाफेज
(ख) एनाफेज
(ग) टेलीफेज
(घ) प्रोफेज
उत्तर :
(क) मेटाफेज।

प्रश्न 52.
बैक्टोरिबा पुन: उत्पन्न हो जाता है, के द्वारा :
(क) एमाइटोसिस
(ख) माइटोसिस
(ग) मिओसिस
(घ) क्रोमोसोम
उत्तर :
(क) एमाइटोसिस।

प्रश्न 53.
RNA के राइबोस शर्करा में कार्बन की संख्या उपस्थित रहती है –
(क) 2
(ख) 3
(ग) 4
(घ) 5
उत्तर :
(घ) 5

प्रश्न 54.
निम्नलिखित में से कौन ड़ी एन ए का सुगर है ?
(क) ग्लूकोज
(ख) सेलुलोज
(ग) डिआवसीराइवोज
(घ) राइवोज
उत्तर :
(ग) डिआक्सीराइवोज।

प्रश्न 55.
निम्नलिखित में से कौन आर एन ए का लक्षण नहीं है ?
(क) गुवानीन
(ख) यूरैसिल
(ग) एडेनिन
(घ) चायमिन
उत्तर :
(घ) थायमिन।

प्रश्न 56.
तर्कु तंतु का सम्बन्ध क्रोमोसोम के काइनेटोकोर से होता है –
(क) मेटाफेज में
(ख) एनाफेज में
(ग) प्रोफेज में
(घ) टेलोफेज में
उत्तर :
(ख) एनाफेज में।

प्रश्न 57.
निम्नलिखित में से कौन एक पाइरिमिडिन नहीं है ?
(क) गुआनीन
(ख) यूरासिल
(ग) थायमिन
(घ) सायटोसिन
उत्तर :
(ख) यूरासिल।

प्रश्न 58.
एक कोशिका में 25 सेन्ट्रोमियर उपस्थित है, तो उस कोशिका में क्रोमोसोम्स की संख्या कितनी होगी ?
(क) 10
(ख) 50
(ग) 25
(घ) 100
उत्तर :
(ग) 25

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 59.
निम्नलिखित में कौन स्पिन्डल के निर्माण में सहायता करता है ?
(क) सेन्ट्रिओल
(ख) केन्द्रक
(ग) राइबोसोम
(घ) माइटोकान्ड्रिया
उत्तर :
(क) सेन्ट्रिओल।

प्रश्न 60.
निम्नलिखित में कौन अर्द्धसूत्री विभाजन का लक्षण नहीं है ?
(क) प्रजनन कोशिकाओं में होता है
(ख) कोमोसोम का न्यूनीकरण विभाजन होता है
(ग) 2 कोशिकायें उत्पन्न होती हैं
(घ) 4 कोशिकायें उत्पन्न होती हैं
उत्तर :
(ग) 2 कोशिकायें उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 61.
समसूत्रण विभाजन है –
(क) न्यूनीकरण विभाजन
(ख) प्रथम न्यूनीकरण और इसके बाद सम विभाजन
(ग) प्रथम सम इसके बाद न्यूनीकरण
(घ) सम विभाजन
उत्तर :
(घ) सम विभाजन।

प्रश्न 62.
डी एन ए का द्विगुणन होता है –
(क) M अवस्था
(ख) G1 अवस्था
(ग) S अवस्था
(घ) G अवस्था
उत्तर :
(ग) S अवस्था।

प्रश्न 63.
एक द्विगुणित कोशिका में अर्द्धसूत्री विभाजन के पश्चात किस प्रकार की और कितनी कोशिकायें उत्पन्न होंगी ?
(क) 2 द्विगुणित कोशिकायें
(ख) 4 एक गुणित कोशिकायें
(ग) 4 द्विगुणित कोशिकायें
(घ) 2 द्विगुणित और 2 एक गुणित कोशिकायें
उत्तर :
(ख) 4 एक गुणित कोशिकायें।

प्रश्न 64.
क्रोमोसोम का टेलोमेरिक भाग है –
(क) सैटेलाइट
(ख) सेट्रोमियर
(ग) NOR
(घ) टेलोमियर
उत्तर :
(क) सैटेलाइट।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 65.
निम्नलिखित में कौन समसूत्री विभाजन का लक्षण है ?
(क) 2n →2n – 2n
(ख) 2n – 4n – n – 2n
(ग) 2n – 4n – 4n – 4 n
(घ) 2n – n-2 n-n-n
उत्तर :
(क) 2n →2n – 2n

प्रश्न 66.
निम्नलिखित में कौन अन्तःवस्था का लक्षण है ?
(क) कोमैटिड का ध्रुव की ओर गति
(ख) कोमोसोम का इक्वाटोरियल प्लेट के साथ व्यवस्चित होना
(ग) डी एन ए का द्विगुणन
(घ) तर्कु तंतु का निर्माण
उत्तर :
(ग) डी एन ए का द्विगुणन।

प्रश्न 67.
जीन का अवयव है –
(क) सुगर + नाइट्रोजन बेस H2SO4
(ख) प्रोटीन + नाइट्रोजन बेस + H3PO4
(ग) सुगर + फास्फेट बेस H2CO3
(घ) सुगर + नाइट्रोजन बेस H3PO4
उत्तर :
(घ) सुगर + नाइट्रोजन बेस H3PO4

प्रश्न 68.
निम्नलिखित में से कौन यूक्रोमैटिन के निर्माण के लिए डी एन ए से जुड़ता है ?
(क) उदासीन हिस्टोन प्रोटीन
(ख) अम्लीय नान-हिस्टोन प्रोटीन
(ग) भष्मीय हिस्टोन प्रोटीन
(घ) भष्दीय नान-हिस्टोन प्रोटीन
उत्तर :
(ग) भष्मीय हिस्टोन प्रोटीन।

प्रश्न 69.
निम्नलिखित में कौन सही है ?
(क) G +S = अन्तःअवस्था
(ख) S + G2 = अन्त:अवस्था
(ग) G1 + G2= अन्तः अवस्था
(घ) G1 + S + G2= अन्त:अवस्था
उत्तर :
(घ) G1 + S + G2= अन्त:अवस्था

प्रश्न 70.
कैरियोकाइनेसिस की तृतीय अवस्था है –
(क) मेटाफेज
(ख) एनाफेज
(ग) प्रोफेज
(घ) टेलोफेज
उत्तर :
(ख) एनाफेज।

प्रश्न 71.
निम्नलिखित में से कौन जन्तु कोशिका के साइटोकाइनेसिस के लिए सही नहीं है ?
(क) कोशिका पट्टी का निर्माण होता है
(ख) पुत्री कोशिकायें एक दूसरे से दूर हो जाती हैं
(ग) गाल्जीकाय की कोई भूमिका नहीं होती है
(घ) क्लीभेज उत्पन्न होता है
उत्तर :
(क) कोशिका पट्टी का निर्माण होता है।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 72.
अर्द्धसूत्री विभाजन नहीं होता है –
(क) स्पोर मातृ कोशिका में
(ख) युग्मक मातृ कोशिका में
(ग) भूरीय अक्ष में
(घ) युग्मनज में
उत्तर :
(घ) युग्मनज में।

प्रश्न 73.
ध्रुव की ओर क्रोमैटिड की गति लक्षण है –
(क) एनाफेज
(ख) प्रोफेज
(ग) मेटाफेज
(घ) टेलोफेज
उत्तर :
(क) एनाफेज।

प्रश्न 74.
निम्नलिखित में कौन मेटाफेज का लक्षण है –
(क) डिहाइड्रेशन
(ख) केन्द्रीय झिल्ली और न्यूक्लिओलस का गायब होना
(ग) क्रोमोसोम्स का इक्वाटोरियल प्लेट में व्यवस्थित होना
(घ) तुर्क तंतु का गायब होना
उत्तर :
(ग) क्रोमोसोम्स का इक्वाटोरियल प्लेट में व्यवस्थित होना।

प्रश्न 75.
वह कोशिका विभाजन जो जाइगोट से युग्मक का निर्माण करती है –
(क) मियोसिस
(ख) माइटोसिस
(ग) एमाटोसिस
(घ) पार्थेनोजिनेसिस
उत्तर :
(क) मियोसिस।

प्रश्न 76.
कोशिका विभाजन के किस अवस्था में गुणसूत्र से जल का अवशोषण होता है ?
(क) टिलोफेज
(ख) ऐनाफेज
(ग) मेटाफेज
(घ) प्रोफेज
उत्तर :
(घ) प्रोफेज।

प्रश्न 77.
निम्नलिखित में कौन टेलोफेज में भाग नहीं लेता है ?
(क) क्रोमैटिड से केन्द्रीय झिल्ली का पुनः उत्पन्न होना
(ख) केन्द्रीय झिल्ली और न्यूक्लिओलस का पुन: प्रकट होना
(ग) तर्कु तंतु का गायब होना
(घ) धुव की ओर सेन्ट्रिओल्स का गति करना
उत्तर :
(घ) धुव की ओर सेन्द्रिओल्स का गति करना।

प्रश्न 78.
अर्द्धसूत्री विभाजन पाया जाता है –
(क) अमीबा में
(ख) आर बी सी में
(ग) पादप कोशिका में
(घ) प्रजनन मातृ कोशिका में
उत्तर :
(घ) प्रजनन मातृ कोशिका में।

प्रश्न 79.
मनुष्य मे लिंग गुणसूत्र की संख्या होती है –
(क) 2
(ख) 1
(ग) 22
(घ) 44
उत्तर :
(क) 2

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 80.
निम्नलिखित में से कौन लिंग क्रोमोसोम का लक्षण नहीं है ?
(क) मानव में इसकी संख्या 2 है
(ख) यह मनुष्य में लिंग निर्धारित करता है
(ग) यह मनुष्य के भौतिक विशेषता को निर्धारित करता है
(घ) यह नारी में XX और पुरुष में XY है
उत्तर :
(ग) यह मनुष्य के भौतिक विशेषता को निर्धारित करता है।

प्रश्न 81.
क्रोमोसोम का वह भाग जो प्राथमिक संकुचन में पाया जाता है, कहलाता है –
(क) क्रोमोमीयर
(ख) सेण्ट्रोमीयर
(ग) टेलीमीयर
(घ) NOR
उत्तर :
(ख) सेण्ट्रोमीयर।

प्रश्न 82.
युग्मक में कोमोसोम की संख्या है –
(क) 2n
(ख) 3n
(ग) n
(घ) 4n
उत्तर :
(ग) n

प्रश्न 83.
सर्वप्रथम क्रोमोसोम की खोज किया था-
(क) वाल्डेयर
(ख) स्ट्रॉस बर्गर ने
(ग) काल्डेयर और सॉरूस बर्गार ने
(घ) इनमें से किसी ने नहीं
उत्तर :
(क) वाल्डेयर।

प्रश्न 84.
जीन शब्द का प्रथम प्रयोग किया था-
(क) जेम्स वाटसन ने
(ख) फ्रंसिस क्रिक ने
(ग) जानसन ने
(घ) इसमें से किसी ने नहीं
उत्तर :
(ग) जानसन ने

प्रश्न 85.
विल्किन्स, वाटसन और क्रिक को 1962 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था –
(क) गुणपत्र की संरचना ज्ञात करने के लिए
(ख) जीव की संरवना ज्ञात करने के लिए
(ग) DNA अणु की संरचना ज्ञात करने के लिए
(घ) इनमें से किसी के लिए नहीं
उत्तर :
(ग) DNA अणु की संरचना ज्ञात करने के लिए

प्रश्न 86.
दोनों लैंगिक गुणसूत्र अलग होते हैं-
(क) मादा में
(ख) नर में
(ग) दोनों में
(घ) इनमें से किसी में नहीं
उत्तर :
(ख) नर में

प्रश्न 87.
1878-1882 के मध्य वाल्टर फ्लेमिंग ने आविष्कार किया था –
(क) एमाइ्टोसिस का
(ख) माइटोसिस का
(ग) मिओसिस का
(घ) इनमें से किसी का नहीं
उत्तर :
(ख) माइटोसिस का

प्रश्न 88.
G1 अवस्था है कोशिका चक्र की –
(क) विभाजन अवस्था
(ख) अन्तरावस्था का प्रथम चरण
(ग) अन्तरावस्था का द्वितीय चरण
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) अन्तरावस्था का प्रथम चरण

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 89.
दैहिक कोशिका विभाजन होती है –
(क) माइटोसिस द्वारा
(ख) मियोसिस द्वारा
(ग) दोनों विधि द्वारा
(घ) एमाइटॉंसिस द्वारा
उत्तर :
(क) माइटोसिस द्वारा।

प्रश्न 90.
युग्मक का निर्माण होता है –
(क) माइटोसिस द्वारा
(ख) मियोसिस द्वारा
(ग) दोनो विधि द्वारा
(घ) एमाइटॉंसिस द्वारा
उत्तर :
(ख) मियोसिस द्वारा।

प्रश्न 91.
माइटोसिस के द्वारा बनी पुत्री कोशिकाओं की संख्या होती है
(क) दो
(ख) चार
(ग) छ:
(घ) आठ
उत्तर :
(क) दो।

प्रश्न 92.
मनुष्य के नर जाति के लिए कौन सा क्रोमोजोम सूत्र सटीक होगा –
(क) 44 A+X X
(ख) 44 A+XY
(ग) 44 A+XXY
(घ) 44 A+XYY
उत्तर :
(ख) 44 A+XY

प्रश्न 93.
जनन कोशिका में गुणसूत्र की कुल संख्या कहलाती है –
(क) हैप्लॉयड
(ख) डिप्लॉयड
(ग) जिनोम
(घ) जाइगोट
उत्तर :
(ग) जिनोम।

प्रश्न 94.
पुत्री कोशिकाओं के लिए मात् कोशिका का विभाजन कहलाता है –
(क) कोशिका विभाजन
(ख) केन्द्रक विभाजन
(ग) कोशिका द्रव्य विभाजन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) कोशिका विभाजन।

प्रश्न 95.
हमारे जीवन का भौतक आधार है –
(क) कोशिका द्रव्य
(ख) केन्द्रक
(ग) जीन्स
(घ) जीवद्रव्य
उत्तर :
(घ) जीवद्रव्य।

प्रश्न 96.
कोशिका का मस्तिष्क है –
(क) केन्द्रक
(ख) गुणसूत्र
(ग) सेण्ट्रासोम
(घ) माइटोकॉण्ड्रिया
उत्तर :
(क) केन्द्रक।

प्रश्न 97.
समसूत्रण है –
(क) न्यूनकारी विभाजन
(ख) समीकरणीय विभाजन
(ग) केन्द्रक विभाजन
(घ) कोशिका द्रव्य विभाजन
उत्तर :
(ख) समीकरणीय विभाजन।

प्रश्न 98.
स्पिण्डल तन्तु के निर्माण में कौन भाग लेता है ?
(क) माइटोकाण्ड्रिया
(ख) लाइसोसोम
(ग) माइकोट्युब्युल
(घ) गॉल्गीकाय
उत्तर :
(ग) माइकोट्युब्युल।

प्रश्न 99.
निम्नलिखित में कौन यूक्रोमैटिन का लक्षण नहीं है ?
(क) अविभाजन की अवस्था में हल्का और विभाजन की अवस्था में गाढ़ा स्टेन ग्रहण करता है
(ख) क्रोमैटिन का निष्क्रिय भाग
(ग) क्रोमैटिन का सक्रिय भाग
(घ) आर एन ए संगठन द्वारा प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेता है
उत्तर :
(ख) क्रोमैटिन का निष्किय भाग।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. मेरुदंडियों में भ्रूण के विकास तथा बढ़ने के दौरान _______कोशिका विभाजन होता है।
उत्तर : माइटोसिस।

2. एडेनिन एक _______प्रकार का नाइट्रोजन युक्त क्षार है।
उत्तर : प्यूरिन। में होती है।

3. गुणसूत्रों के विनिमय की क्रिया _______ में होती है।
उत्तर : मियोसिस।

4. सेण्ट्रोसोम _______में भाग लेता है।
उत्तर : कोशिका विभाजन।

5. मलेरिया परजीवी में सामान्यत: _______द्वारा प्रजनन होता है।
उत्तर : विखंण्डन।

6. बीजाणु का निर्माण _______में होता है।
उत्तर : स्पोरोफिल।

7. शुक्राणु एवं अण्डाणु के संलग्न को _______कहा जाता है।
उत्तर : निषेचन।

8. जीवन चक्र है _______, परिपक्वता तथा_______
उत्तर : शैशव, जीर्णता।

9. परिपक्व अण्डाशय _______बनाता है तथा परिपक्व _______से बीज बनता है।
उत्तर : फल, बीजाण्ड।

10. मकरन्द का स्राव _______ग्रन्थियों द्वारा होता है।
उत्तर : मकर।

11. निर्दिष्ट केन्द्रक (Definitive Nucleus) में _______पाया जाता है।
उत्तर : भूणकोष।

12. मानव के _______गुणसूत्र के कारण ही नर (लड़का) पैदा होता है।
उत्तर : Y

13. स्त्रियों का मादा जनन अंग _______है।
उत्तर : अण्डाशय।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

14. गुणसूत्र के हैप्लॉयड (अगुणित) संख्या को _______कहते हैं।
उत्तर : G1

15. _______ तथा _______ प्युरिन भस्म हैं।
उत्तर : एडेनिन, गुयानीन।

16. जाइगोट में _______गुणसूत्र रहता है।
उत्तर : द्विगुणित।

17. कोशिका चक्र की प्रथम अवस्था _______कहलाती है।
उत्तर : G1

18. क्रोमैटिन DNA तथा _______का बना जटिल यौगिक है।
उत्तर : प्रोटीन।

19. Germ Cell के प्रोटोप्लाज्म को _______कहते हैं।
उत्तर : जर्म प्लाज्म (Germplasm)

20. _______ को Little nucleus कहा जाता है।
उत्तर : केन्द्रका (Nucleolus)

21._______ में एडेनीन स्थित रहता है।
उत्तर : डी एन ए (DNA)

22. केन्द्रक विभाजन को _______कहा जाता है ।
उत्तर : कैरियोकाइनेसिस (Karyokinesis)

23. कोशिका द्रव विभाजन को _______कहा जाता है।
उत्तर : साइटोकाइनेसिस (Cytokinesis)

24. आरम्भिक केन्द्रक _______में पाया जाता है।
उत्तर : प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic cell)

25. सेन्ट्रोसोम के केन्द्र को _______कहा जाता है।
उत्तर : सेन्ट्रीयोल (Centriole)

26. मिओसिस कोशिका विभाजन _______के उत्पादन काल में होता है।
उत्तर : परांगकण (Pollen grains)

27. DNA की इकाई है _______
उत्तर : न्यूकिलओटाइड (Nucleotide)

28. समजात क्रोमोजोम का जोड़ा _______कहलाता है।
उत्तर : बाइवेलेन्ट (Bivalent)

29. माइटोसिस कोशिका विभाजन को _______विभाजन के नाम से जाना जाता है।
उत्तर : समरूप (Equational)

30. किसी क्रोमोजोम के दोनों क्रोमैटिड्स को _______कहा जाता है।
उत्तर : सिस्टर क्रोमैटिड्स (Sister Chromatids)

31. माइटोसिस कोशिका विभाजन में की _______संख्या निश्चित रहती है।
उत्तर : क्रोमोजोम (Chromosome)

32. मिओटिक कोशिका विभाजन में _______पाया जाता है।
उत्तर : जर्म कोशिका (Germ cell)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

33. _______ कोशिका विभाजन मे मदद करता है।
उत्तर : सेन्द्रोसोम (Centrosome)

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. DNA में, एडिनीन गुआनीन से हाइड्रोजन बंधन द्वारा जुड़ा है।
उत्तर : False

2. डिम्बाणु केवल माइटोसिस के कारण उत्पत्न है।
उत्तर : False

3. DNA में मिलने वाले सभी नाइट्रोजनयुक्त क्षार (बेस) पाईरिमिडीन जाति के ही होते हैं।
उत्तर : False

4. अर्धसूत्री विभाजन में एक मातृ कोशिका से चार संतति कोशिकाएँ उत्पन्न होती हैं।
उत्तर : True

5. अन्त : स्तर के G2 स्तर में DNA की मात्रा द्विगुण हो जाती है।
उत्तर : False

6. जन्तु कोशिका विभाजन के समय तर्कु तन्तु का निर्माण तारक किरणों से होता है।
उत्तर : True

7. समसूत्री (माइटोसिस) कोशिका विभाजन में क्रॉसिंग ओवर होता है।
उत्तर : False

8. युग्मक में गुणसूत्र की संख्या 23 होती है।
उत्तर : True

9. स्त्रियों में XY – लिंग गुणसूत्र होता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

10. समसूत्री केन्द्रक विभाजन के टीलोफेज अवस्था में केन्द्रक झिल्ली पुन: उत्पन्नहोती है।
उत्तर : True

11. चार क्रोमैटिड वाले गुणसूत्र को बाई वैलेन्ट कहा जाता है।
उत्तर : False

12. शारीरिक कोशिका के विभाजन को समसूत्रण विभाजन कहते हैं।
उत्तर : True

13. लैंगिक प्रजनन के लिए अर्द्धसूत्रण विभाजन की जरुरत है।
उत्तर : True

14. अर्द्धसूत्रण विभाजन को इक्वेशनल विभाजन कहते हैं।
उत्तर : False

15. प्यूरिन बेस पाइरिमिडन बेस से भारी है।
उत्तर : True

16. कोशिका चक्र में चेकपाइन्टस आवश्यक नहीं है।
उत्तर : False

17. अंतः अवस्था कोशिका चक्र की अत्यधिक सक्रिय होता है।
उत्तर : True

18. अंतः अवस्था के संश्लेषित अवस्था में आरएनए और प्रोटीन का संश्लेषण होता है।
उत्तर : False

19. प्रजनन कोशिकाओं में डिप्लायड क्रोमोसोम्स उपस्थित होते हैं।
उत्तर : False

20. असूत्री विभाजन को प्रत्यक्ष कोशिका विभाजन कहते हैं।
उत्तर : True

21. गुणसूत्र के निश्चित जगह पर जहाँ ऐलील उपस्थित रहता है जीन अवस्थिति कहलाता है।
उत्तर : True

22. परागमन क्रिया माइटोसिस कोशिका विभाजन के मेटाफेज अवस्था में होती है।
उत्तर : False

23. पादप कोशिका में स्पिंडल तन्तु का निर्माण सेन्ट्रोसोम से होता है।
उत्तर : False

24. DNA में युरैसिल पाया जाता है।
उत्तर : False

25. क्रोमोसोंम का गठन न्यूक्लिओप्रोटीन से होता है।
उत्तर : True

26. सिस्टर क्रोमैटिड्स के बीच क्रॉसिंग ओवर होता है।
उत्तर : False

27. हेटरो क्रोमैटीन में DNA अल्प मात्रा में उपस्थित रहता है।
उत्तर : False

28. मेटाफेज अवस्था में स्पिण्डल विलुप्त हो जाता है।
उत्तर : False

29. कर्क रोग ग्रसित कोशिकाओं में इन्टरफेज अल्प अवधि का होता है।
उत्तर : True

30. DNA में मिलने वाली सभी नाइट्रोजनयुक्त क्षार (बेस) पाईरिमिडीन जाति की ही होते हैं।
उत्तर : False

31. कोशिका चक्र में तीन निगरानी बिन्दु होते है।
उत्तर : True

32. गुणसूत्र के अगुणित संख्या को जीनोम कहते हैं।
उत्तर : True

33. मनुष्य में 22 जोड़ीऑटोसोम होता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

34. जन्तु कोशिका विभाजन में तारक रश्मियों द्वारा तर्कु तन्तु का निर्माण होता है।
उत्तर : False

35. प्रोफेज में गुणसूत्र को गिनना संभव है।
उत्तर : False

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) 44 A+xy (a) R.N.A
(ii) पुरुष लिंग गुणसूत्र है। (b) एलिल
(iii) क्रांसिग-ओवर (c) मियोसिस
(iv) प्रोटिन संश्लेषण (d) अनियंत्रित कोशिका विभाजन
(v) समजात गुणसूत्र (e) पुरुष मनुष्य का क्रोमोजोम विन्यास
(vi) कैन्सर (f) xy

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) 44 A+xy (c) मियोसिस
(ii) पुरुष लिंग गुणसूत्र है। (f) xy
(iii) क्रांसिग-ओवर (c) मियोसिस
(iv) प्रोटिन संश्लेषण (a) R.N.A
(v) समजात गुणसूत्र (b) एलिल
(vi) कैन्सर (d) अनियंत्रित कोशिका विभाजन

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) मनुष्य की शारीरिक कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या होती है। (a) एडेनिन और गुआनिन
(ii) जीवाणु गुणसूत्र (b) 22 जोड़े
(iii) आटोसोम (c) असूत्री कोशिका विभाजन
(iv) प्यूरिन (d) न्युक्लिआयड
(v) प्रत्यक्ष कोशिका विभाजन (e) 46

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) मनुष्य की शारीरिक कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या होती है। (e) 46
(ii) जीवाणु गुणसूत्र (d) न्युक्लिआयड
(iii) आटोसोम (b) 22 जोड़े
(iv) प्यूरिन (a) एडेनिन और गुआनिन
(v) प्रत्यक्ष कोशिका विभाजन (c) असूत्री कोशिका विभाजन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) कोशिका का शक्तिघर (a) इक्वेटर
(ii) निष्क्रिय चरण (b) एस्टर नहीं बनता
(iii) गुणसूत्रों का विन्यास (c) प्लेनेरिया
(iv) पादप कोशिका (d) माइटोकाँन्ड्रिया
(v) पुनरुद्भवन (e) Go

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) कोशिका का शक्तिघर (d) माइटोकाँन्ड्रिया
(ii) निष्क्रिय चरण (e) Go
(iii) गुणसूत्रों का विन्यास (a) इक्वेटर
(iv) पादप कोशिका (b) एस्टर नहीं बनता
(v) पुनरुद्भवन (c) प्लेनेरिया

प्रश्न 4.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) इसमें कोशिका दो बार विभाजित होती है। (a) सेंट्रियोल
(ii) केंद्रक विभाजन की विधि (b) 2x
(iii) सेंट्रोसोम की केन्द्रक (c) जीवाणु
(iv) द्विगुणित गुणसूत्र (d) कैरियोकाइनेसिस
(v) एककोशिय जीव (e) अर्धसूत्रण (Meiosis)

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) इसमें कोशिका दो बार विभाजित होती है। (e) अर्धसूत्रण (Meiosis)
(ii) केंद्रक विभाजन की विधि (d) कैरियोकाइनेसिस
(iii) सेंट्रोसोम की केन्द्रक (a) सेंट्रियोल
(iv) द्विगुणित गुणसूत्र (b) 2x
(v) एककोशिय जीव (c) जीवाणु

 

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 2A Question Answer – कोशिका विभाजन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
संपर्कयुक्त शब्दों का जोड़ा नीचे दिया गया है। पहले जोड़े के आधार पर, दूसरे जोड़े के खाली स्थान को उपयुक्त शब्द, से भरो : माइटोसिस : भूणमूल :: : स्पोर (जनन) मातृ कोशिका।
उत्तर :
मिओसिस

प्रश्न 2.
मनुष्य की पीढ़ी एकान्तरण में होने वाले एक परिवर्तन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
कर्णपिण्ड का संलग्न या स्वतंत्र होना।

प्रश्न 3.
सेन्ट्रोमियर का एक कार्य लिखिए।
उत्तर :
सेन्ट्रोमियर का कार्य क्रोमोजोम (गुणसूत्र) की गति का नियंत्रण एवं निर्देशन करना है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 4.
जीन कहाँ स्थित होता है ?
उत्तर :
गुण सूत्र पर जीन स्थित होता है।

प्रश्न 5.
DNA की इकाई क्या है ?
उत्तर :
न्यूक्लिओटाइड (Nucleotide)।

प्रश्न 6.
DNA में किस प्रकार का शर्करा पाया जाता है ?
उत्तर :
डिऑक्सी राइबोज शर्करा (Deoxy Ribose Sugar) या पेन्टोज शर्करा (Pentose sugar)।

प्रश्न 7.
अनुवांशिक लक्षणों का वाहक कौन है ?
उत्तर :
कोमोजोम (Chromosome)!

प्रश्न 8.
सेन्ट्रोसोम का केन्द्रक क्या कहलाता है ?
उत्तर :
सेन्ट्रिओल (Centriole)।

प्रश्न 9.
अनुनाभिक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
केन्द्रिका (Nucleolus)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 10.
कोशिका का मस्तिष्क कौन कहलाता है ?
उत्तर :
केन्द्रक (Nucleus) को।

प्रश्न 11.
केन्द्रक का पता सर्वप्रथम किसने लगाया ?
उत्तर :
राबर्ट बाउन (Robert Brown) ने।

प्रश्न 12.
माइटोसिस कोशिका विभाजन कहाँ होती है ?
उत्तर :
शारीरिक कोशिकाओं में (In Somatic Cells)।

प्रश्न 13.
किस कोशिका विभाजन के कारण क्रोमोजोम की संख्या पुत्री कोशिकाओं में मातु कोशिका की आधी हो जाती है ?
उत्तर :
मिओसिस (Meosis)।

प्रश्न 14.
किस प्रकार की कोशिका विभाजन में शारीरिक कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है ?
उत्तर :
माइटोसिस (Mitosis)।

प्रश्न 15.
जर्म कोशिका का प्रोटोप्लाज्म क्या कहलाता है ?
उत्तर :
जर्मप्लाज्म (Germplasm)।

प्रश्न 16.
जर्म कोशिकाएँ कहाँ पायी जाती है ?
उत्तर :
जनन अंगों में (Gonad)!

प्रश्न 17.
Cell cycle की किस अवस्था में DNA का संश्लेषण होता है ?
उत्तर :
संश्लेषण अवस्था (Synthesis Stage)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 18.
अमीबा में द्विविखण्डन किस प्रकार का कोशिका विभाजन है ?
उत्तर :
एमाइटोसिस कोशिका विभाजन (Amitosis cell division)।

प्रश्न 19.
मिओटिक कोशिका विभाजन में कितनी पुत्री कोशिकाएँ पैदा होती है ?
उत्तर :
चार पुत्री कोशिकाएँ (Four daughter cells) ।

प्रश्न 20.
किस कोशिका विभाजन में केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य प्रत्यक्ष रूप में विभाजित होते हैं ?
उत्तर :
एमाइटोसिस (Amitosis)।

प्रश्न 21.
मानव शरीर की कोशिका में किस प्रकार का लिंग क्रोमोजोम पाया जाता है ?
उत्तर :
एलोसोम (Aliosome) or हीटेरोकोमोजोम (Heterochromosome)।

प्रश्न 22.
यदि पौधा के एक शारीरिक कोशिका में क्रोमोजोम की संख्या $2 n=24$ हो तो परागकण में क्रोमोजोम की संख्या क्या होगी ?
उत्तर :
12

प्रश्न 23.
कोशिका द्रव्य का विभाजंन क्या कहलाता है ?
उत्तर :
साइटोकाइनेसिस (Cytokinesis)।

प्रश्न 24.
केम्द्रक रहित एक परिपक्व मानव की शारीरिक कोशिका का नाम बताओ ।
उत्तर :
RBC

प्रश्न 25.
मिओसिस कोशिका विभाजन में एक केन्द्रक से कितने न्यूक्लिआई का निर्माण होता है ?
उत्तर :
चार (Four) ।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 26.
माइटोसिस के किस अवस्था में केन्द्रक झिल्ली दुबारा दिखाई पड़ती है ?
उत्तर :
टेलोफेज (Telophase)।

प्रश्न 27.
माइटोसिस के किस अवस्था में केन्द्रक झिल्ली गायब हो जाती है ?
उत्तर :
प्रोफेज अवस्था (Prophase stage)।

प्रश्न 28.
कोशिका विभाजन के किस अवस्था में क्रोमोसोम स्पाइण्डल के मध्य रेखीय क्षेत्र में सज जाते हैं?
उत्तर :
मेटाफेज (Metaphase)।

प्रश्न 29.
कोशिका विभाजन के किस अवस्था में क्रोमोसोम स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं ?
उत्तर :
मेटाफेज (Metaphase)।

प्रश्न 30.
किस अवस्था के बाद सइटोकाइनेसिस की क्रिया होती है ?
उत्तर :
टेलोफेज (Telophase)।

प्रश्न 31.
किस कोशिका विभाजन में प्रोफेज की अवस्था लम्बी होती है ?
उत्तर :
मिओसिस (Meiosis)।

प्रश्न 32.
परागकणों के निर्माण के समय में कौन सा कोशिका विभाजन होता है ?
उत्तर :
मिओसिस (Meiosis)।

प्रश्न 33.
कोशिका चक्र की अवधि क्या है ?
उत्तर :
16 घण्टे।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 34.
एक जन्तु में यदि क्रोमोजोम की संख्या $2 n=16$ है, तो प्रजनन कोशिका में क्रोमोजोम की संख्या क्या होगी ?
उत्तर :
8

प्रश्न 35.
गैमिट में क्रोमोजोम की संख्या क्या है ?
उत्तर :
एक गुणित (Haploid)।

प्रश्न 36.
किस प्रकार के कोशिका विभाजन में स्पीण्डल गठित नहीं होता है ?
उत्तर :
पादप के कोशिका विभाजन में (In cell division of plant)।

प्रश्न 37.
किस बिन्दु पर दो क्रोमैटिड्स आपस में जुड़े रहते हैं ?
उत्तर :
सेन्द्रोमियर (Centromere) नामक बिन्दु पर।

प्रश्न 38.
शारीरिक कोशिका में क्रोमोजोम की संख्या क्या है ?
उत्तर :
द्विगुणित।

प्रश्न 39.
एक बीज के इण्डोस्पर्म केन्द्रक में क्रोमोजोम की संख्या क्या है ?
उत्तर :
त्रिगुणित (Triploid [3n])

प्रश्न 40.
कोशिका विभाजन के समय तन्तु क्रोमोजोम के किस भाग से लगा रहता है ?
उत्तर :
सेन्ट्रोमियर (Centromere)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 41.
किस विभाजन में केन्द्र दो बार विभाजित होता है ?
उत्तर :
मिओसिस (Meosis)।

प्रश्न 42.
मातु कोशिका से पुत्री कोशिका के निर्माण की क्रिया क्या कहलाती है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन (Cell division)।

प्रश्न 43.
क्रोमोसोम की खोज किसने और कब किया था ?
उत्तर :
क्रोमोसोम की सर्वप्रथम खोज स्ट्राँसबर्गर ने 1895 ई० में की थी।

प्रश्न 44.
न्यूक्लियोसोम किसे कहते हैं ?
उत्तर :
हिस्टोन की इकाइयाँ DNA द्वारा घिरी रहती है, इन्हें न्यूक्लियोसोम कहते है।

प्रश्न 45.
क्रोमैटिन कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर :
क्रोमैटिन केन्द्रक के अन्दर डी एन ए में पाया जाता है।

प्रश्न 46.
जीन कहाँ स्थित रहता है ?
उत्तर :
डीएनए में।

प्रश्न 47.
किसने कहा था कि ‘जीन स्वजनन का अंतिम एकक है’?
उत्तर :
गाइडो पोण्टेकोर्वो (Guido pontecorvo)

प्रश्न 48.
RNA कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर :
कोशिका द्रव्य में।

प्रश्न 49.
किस विधि द्वारा कोशिका के जीवनकाल का प्रदर्शन होता है ?
उत्तर :
कोशिका चक्र।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 50.
गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर :
केन्द्रक में।

प्रश्न 51.
किस कोशिका विभाजन द्वारा युग्मक का निर्माण होता है ?
उत्तर :
मिओसिस।

प्रश्न 52.
सेन्ट्रोमियर कहाँ स्थित होता है ?
उत्तर :
क्रोमोसोम में।

प्रश्न 53.
किस कोशिका में कोशिका द्रव्य का विभाजन फारग्मोप्लास्ट द्वारा होता है ?
उत्तर :
पादप कोशिका।

प्रश्न 54.
लिंग गुणसुत्र (Sex Chromosome) क्या है ?
उत्तर :
वे क्रोमोजोम जिस पर लिंग निर्धारण करने वाले Genes उपस्थित रहते हैं उन्हें Sex chromosome कहते हैं।

प्रश्न 55.
जीन क्या है ? यह कहाँ स्थित रहता है ?
उत्तर :
आनुवांशिक लक्षणों की इकाई को जीन कहते हैं। जीन क्रोमोजोम पर लोकस (Locus) नामक रचना पर स्थित होता है।

प्रश्न 56.
जर्म प्लाज्म क्या है ?
उत्तर :
Germ Cell के साइटोप्लाज्म को जर्म प्लाज्म कहते हैं।

प्रश्न 57.
Centriole क्या है ?
उत्तर :
सेन्ट्रोसोम के केन्द्रक को सेन्ट्रीओल (Centriole) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 58.
छोटी-नाभिक क्या है ?
उत्तर :
केन्द्रक में उपस्थित केन्द्रिका को छोटी-नाभिक (little nucleus) कहते हैं।

प्रश्न 59.
संतति नाभिक क्या है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन द्वारा निर्मित संतति कोशिकाओं की नाभिक को संतति नाभिक कहते हैं।

प्रश्न 60.
मेटाबोलिक केन्द्रक क्या है ?
उत्तर :
विभाजन के लिए तैयार केन्द्रक को metabolic nucleus कहते हैं।

प्रश्न 61.
K. P. R क्या है ?
उत्तर :
केन्द्रक तथा केन्द्रक द्रव्य के बीच स्थापित रचनात्मक सम्बन्ध को Kern Plasma Relation (KPR) कहते हैं।

प्रश्न 62.
RNA का कार्य क्या है ?
उत्तर :
RNA संदेशवाहक का कार्य करता है तथा प्रोटिन संश्लेषण में सहायता करता है।

प्रश्न 63.
क्रोमैटिड्स क्या हैं ?
उत्तर :
क्रोमोजोम दो सर्पिलाकार अक्ष तन्तुओं से मिलकर बना होता है। प्रत्येक तन्तु को कोमैटिड्स कहते हैं।

प्रश्न 64.
साइटोकाइनेसिस क्या है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन में साइटोप्लाज्म के विभाजन को साइटोकाइनेसिस (Cytokinesis) कहते हैं।

प्रश्न 65.
कैरियोकाइनेसिस क्या है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन में केन्द्रक के विभाजन को कैरियोकाइनेसिस (Karyokinesis) कहते हैं।

प्रश्न 66.
युकैरियोटिक कोशिका क्या है ?
उत्तर :
पूर्ण विकसित केन्द्रक युक्त कोशिका को यूकैरियोटिक कोशिका कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 67.
कोशिका विभाजन क्या है ?
उत्तर :
मातृ कोशिका से पुत्री कोशिकाओं के उत्पन्न होने की क्रिया को कोशिका विभाजन कहते हैं।

प्रश्न 68.
कोशिका विभाजन के समय क्रोमोजोम के किस भाग से तर्कु तन्तु जुड़ा रहता है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन के समय spindl fibre क्रोमोजोम के centromere से जुड़े रहते हैं।

प्रश्न 69.
माइटोसिस कोशिका विभाजन क्या है ?
उत्तर :
वह कोशिका जिसमें एक मातृ कोशिका से दो पुत्री कोशिकाओं की उत्पत्ति होती है, माइटोसिस कोशिका विभाजन कहते हैं।

प्रश्न 70.
Equatorial plate क्या है ?
उत्तर :
Spindle fibres के मध्य भाग पर क्रोमोजोम सुव्यवस्थित होकर एक प्लेटनुमा रचना का निर्माण करते हैं, इसे इक्वीटोरियल प्लेट कहते हैं।

प्रश्न 71.
माइटोसिस कोशिका विभाजन कहाँ होती है ?
उत्तर :
माइटोसिस कोशिका विभाजन पौधों के सभी वर्धी भागों में तथा जन्तुओं की शारीरिक कोशिका (Somatic cell) में होती है।

प्रश्न 72.
मिओसिस कोशिका विभाजन कहाँ होती है ?
उत्तर :
मिओसिस की क्रिया जनन अंगों (gonads) में होती है।

प्रश्न 73.
सेन्ट्रोमियर कहाँ स्थित होता है ?
उत्तर :
सेन्ट्रामियर, क्रोमोजोम पर स्थित होता है।

प्रश्न 74.
मेटाफेज में क्रोमोजोम की स्थिति बताओ।
उत्तर :
मेटाफेज में क्रोमोजोम कोशिका के मध्य रेखीय क्षेत्र में पाया जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 75.
कोशिका विभाजन कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन तीन प्रकार की होती है –
(a) एमाइटोसिस (Amitosis)
(b) मिओसिस (Meiosis)
(c) माइटोसिस (Mitosis)।

प्रश्न 76.
कोशिका विभाजन की स्थिति में बिना सेन्ट्रोसोम वाली जन्तु कोशिका में क्या होगा ?
उत्तर :
सेन्ट्रासोम के बिना कोशिका विभाजन नहीं होगी।

प्रश्न 77.
उस क्रिया का नाम बताओ जिसमे सजीवों की शारीरिक कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है।
उत्तर :
माइटोसिस कोशिका विभाजन द्वारा सजीवों की शारीरिक कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है।

प्रश्न 78.
केन्द्रक तर्कु क्या है ?
उत्तर :
दोनों सेन्ट्रीओल के मध्य में भी एक spindle का निर्माण होता है जिसे केन्द्रक तर्कु (Central Spindle) कहते हैं।

प्रश्न 79.
दो जन्तु कोशिका का नाम बताओ जो विभाजित नहीं हो सकते हैं।
उत्तर :
तंत्रिका कोशिका (Nerve cell या Neuron) तथा पेशी कोशिका (Muscle Cell) में विभाजन नहीं होता है।

प्रश्न 80.
लैंगिक तथा अलैंगिक प्रजनन में कहाँ मिओसिस आवश्यक है ?
उत्तर :
लैंगिक प्रजनन के लिए मिओसिस आवश्यक है।

प्रश्न 81.
इन्टरकाइनेसिस क्या है ?
उत्तर :
प्रथम मिओटिक विभाजन तथा द्वितीयक मिओटिक विभाजन के बीच की अवधि को इन्टरकाइनेसिस (Interkinesis) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 82.
क्रोमोजोम की द्विगुणित संख्या से क्या समझते हो ?
उत्तर :
सजीवों के शारीरिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम जोड़े के रूप में मिलते है, जिसे द्वि-गुणित संख्या (Diploid number) कहते हैं।

प्रश्न 83.
मानव शरीर में माइटोसिस विभाजन कहाँ होता है ?
उत्तर :
युग्मक उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं को छोड़कर शरीर के सभी अंगों की कोशिकाओं में माइटोसिस विभाजन होता है।

प्रश्न 84.
माइटोटिक उपकरण क्या है ?
उत्तर :
दोनों सेन्ट्रीओल, एस्टर किरणें तथा स्सिडल एक साथ मिलकर जिस रचना का निर्माण करते हैं, उसे माइटोटिक उपकरण कहते हैं।

प्रश्न 85.
उस निम्न श्रेणी के पौधों के नाम बताओ जिनमें एमाइटोटिक विभाजन होता है।
उत्तर :
निम्न श्रेणी के पौधे- जैसे- कारा, यीस्ट, बैक्टेरिया आदि में एमाइटोटिक विभाजन होता है।

प्रश्न 86.
यूकैरियोटिक कोशिका के दो कोशिकांग का उदाहरण दो।
उत्तर :
लाइसोसोम (Lysosome) तथा सेन्ट्रोसोम (Cetrosome)।

प्रश्न 87.
जीनोम क्या है ?
उत्तर :
क्रोमोजोम की आधी संख्या (Haploid number) को ही जीनोम कहते हैं।

प्रश्न 88.
क्रोमोनिमेटा क्या है ?
उत्तर :
केन्द्रक की क्रोमैटिन रेटिकुलम लम्बे धागों जैसी रचना में बदल जाता है, जिसे क्रोमोनिमेटा (Chromonemata) कहते हैं।

प्रश्न 89.
Triploid number क्या है ?
उत्तर :
कभी-कभी सजीवों के शारीरिक कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या तीन सेट (set) में होती है, जिसे Triploid number कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 90.
बाइवैलेन्ट क्या है ?
उत्तर :
समजात क्रोमोजोम (homologus chromosome) के जोड़े को ही बाइवैलेन्ट (Bivalent) कहते हैं।

प्रश्न 91.
Continuous Fibre क्या है ?
उत्तर :
स्पिण्डल के एक धुव से दूसरे ध्रुव तक फैले हुए spindle fibre को continuous fibre कहते हैं।

प्रश्न 92.
सेटेलिट क्या है ?
उत्तर :
द्वितीयक संकुचन के कारण क्रोमोजोम के एक सिरे पर एक गोलाकार रंचना बन जाती है, जिसे सेटेलिट (Satellite) कहते हैं।

प्रश्न 93.
टीलोमियर क्या है ?
उत्तर :
क्रोमोजोम के लम्बे क्रोमैटिड वाली भुजा के स्वतन्त्र सिरे को टीलोमियर (Tilomere) कहते हैं।

प्रश्न 94.
SAT क्रोमोजोम क्या है ?
उत्तर :
जिस क्रोमोजोम में सेटेलाइट पाया जाता है, उन्हें SAT Chromosome कहते हैं।

प्रश्न 95.
Spiralization क्या है ?
उत्तर :
क्रोमोजोम के क्रोमैटिड का स्पिंगनुमा रूप में कुण्डलित होने की दशा को Spiralization कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 96.
टेलोसेन्ट्रिक कोमोजोम क्या है ?
उत्तर :
इस क्रोमोजोम में सेन्ट्रोमियर क्रोमोजोम के एक सिरे पर स्थित रहता है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
निम्न लक्षणों के आधार पर दैहिक गुणसूत्र तथा लैंगिक गुणसूत्र के बीच अंतर लिखो :
उत्तर :

दैहिक गुणसूत्र लैंगिक गुणसूत्र
प्रकृति ये समजात क्रोमोसोम्स के जोड़े हैं। ये असमजात क्रोमोसोम्स के जोड़े हैं।
संख्या इनकी संख्या 22 जोड़ी है। इनकी संख्या 1 जोड़ी है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित विशेषताओं के आधार पर DNAऔर RNA में अन्तर लखिए।
(i) पिरिमिडिन क्षार (Pyrimidine base)
(ii) 5-C युक्त शर्करा (5-C sugar)
उत्तर :

DNA RNA
पिरिमिडिन क्षार i. इसमें साइटोसिन और थाइमिन है। i. इसमें साइटोसिन और यूरैसिल है।
5-C युक्त शर्करा ii. इसमें डिआक्सीराइबोज सुगर है। ii. इसमें राइबोज सुगर है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 3.
कोशिका चक्र के दो महत्व लिखिए।
उत्तर :
कोशिका चक्र के दो महत्व :
(i) इस अवस्था में कोशिका के अन्दर अनेक रासायनिक पदार्थों का निमार्ण होता है।
(ii) चेक पांइट के द्वारा कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन का नियंत्रण एवं संतुलन कायम रहता है।

प्रश्न 4.
माइटोसिस कोशिका विभाजन क्या है ?
उत्तर :
वह कोशिका जिसमें एक मातृ कोशिका से दो पुत्री कोशिकाओं की उत्पत्ति होती है, माइटोसिस कोशिका विभाजन कहते हैं।

प्रश्न 5.
दो जन्तु कोशिका का नाम बताओ जो विभाजित नहीं हो सकते हैं।
उत्तर :
तंत्रिका कोशिका (Nerve cell या Neuron) तथा पेशी कोशिका (Muscle Cell) में विभाजन नहीं होता है।

प्रश्न 6.
DNA क्या है ?
उत्तर :
DNA (Deoxy ribonucleic acid) : क्रोमोजोम पर स्थित वह न्यूक्लिक अम्ल जो आनुवांशिक लक्षणों को धारण तथा वाहन का कार्य करता है।

प्रश्न 7.
डीएनए शब्द का पूरा नाम लिखिए। एक कोशिका में यह कहाँ स्थित होता है ?
उत्तर :
(a) डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (Deoxyribo Nucleic Acid)
(b) यह केंद्रक में गुणसूत्र पर पाया जाता है।

प्रश्न 8.
विभिन्नता की परिभाषा और एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
कभी-कभी कोमोसोम की संरचना या संख्या में भी बदलाव (Alteration) होता है या डीएनए की संरचना (Composition) में परिवर्तन होने से जीन में भी बदलाव होता है। कोमोसोम या डीएनए के इस स्थायी परिवर्तन को जिसके कारण लक्षणों के प्रकट होने में अंतर होता है उसे विभिन्नता (Variation) कहते हैं।
विभिन्नता के उदाहरण : (i) स्वतंत्र और संलग्न कान पिंड (Free and attached ear lobe)

प्रश्न 9.
दैहिक कोशिका में गुणसूत्र की संख्या तथा मानव शरीर के गुणसूत्र की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :
दैहिक शरीर में गुणसुत्र की संख्या तथा मनुष्य के शरीर में गुणसुत्र की संख्या 23 जोड़े अर्थात 46 समजात कोमोसोम होते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 10.
माइटोसिक विभाजन समरूप विभाजन क्यों कहलाता है ?
उत्तर :
इस विभाजन के फलस्वरूप संतति कोशिकाओं (Daughter cells) में क्रोमोजोम की संख्या मातृकोशिका (Mother cell) के क्रोमोजोम की संख्या के बराबर होती है। अत: इस विभाजन को समरूप विभाजन (Equational division) कहते हैं।

प्रश्न 11.
माइटोसिस कोशिका विभाजन सोमैटोजेनेसिस क्यों कहलाता है ?
उत्तर :
माइटोसिस कोशिका विभाजन शरीर की कोशिकाओं में होता है। ये शरीर की रचना में सहायक होती हैं। ये कोशिकाएँ Somatic cells कहलाती हैं। माइटोसिस कोशिका विभाजन केवल somatic cells में होती है। अत: माइटोसिस कोशिका विभाजन सोमैटोजेनेसिस (Somatogenesis) कहलाती है।

प्रश्न 12.
जंतु और पादप कोशिका में किस प्रकार की साइटोकाइनेसिस की क्रिया होती है ?
उत्तर :
जंतु कोशिका : क्लीभेज (Cleavage) निर्माण की विधि।
वनस्पति कोशिका : कोशिका पट्टी निर्माण की विधि।

प्रश्न 13.
एक कोशिका में क्रोमोसोम का क्या महत्व है ?
उत्तर :
यह आनुवांशिक लक्षणों का वाहक है अर्थात् एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आनुवांशिक लक्षणों का स्थानांतरण करता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 14.
ऑटोसोम और हेटेरोसोम में दो अन्तर लिखिए।
उत्तर :
ओटोसोम तथा हेटरोसोम में अन्तर (Difference between Autosome and Heterosome)

ओटोसोम (Autosome) हेटरोसोम (Heterosome)
i. ये शारीरिक गठन में भाग लेते हैं लेकिन लिंग निर्धारण नहीं करते हैं। i. ये लिंग निर्धारण में भाग लेते हैं।
ii. नर तथा मादा दोनों में इसकी संरचना समान होती है, जैसे – xx ii. इसकी संरचना नर तथा मादा में भिन्न-भिन्न होती है, जैसे – नर में xy तथा मादा में xx

प्रश्न 15.
साइनेप्सिस क्या है ?
उत्तर :
मिओसिस विभाजन में होमोलोगस क्रोमोजोम के जोड़े बनने की क्रिया को साइनेप्सिस कहते हैं।

प्रश्न 16.
कायज्मा तथा कायज्माटा क्या है ?
उत्तर :
होमोलोगस क्रोमोजोम के दो क्रोमैटिड्स जिस स्थान पर x के रूप में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं उस स्थान को कायज्मा कहते हैं। कायाज्मा को बहुवचन में कायाज्माटा कहते हैं।

प्रश्न 17.
मिओसिस की क्रिया कहाँ होती है ?
उत्तर :
मिओसिस की क्रिया गोनाड्स (gonads) की मियोसाइट्स (Meiocytes) में होती है।

प्रश्न 18.
कोमोजोम की द्वि-गुणित संख्या से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जब क्रोमोजोम की संख्या जोड़े में होती है तो इनकी संख्या को द्वि-गुणित संख्या कहते हैं। इसे 2 n या 2 x से प्रदर्शित किया जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 19.
यदि साइटोकाइनेसिस की क्रिया नहीं होगी तो क्या होगा ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन के अन्तर्गत साइटोकाइनेसिस की क्रिया न होने से मातृ कोशिका में अनेक केन्द्रको का निर्माण हो जाता है और मातृकोशिका संतति कोशिका में विभाजित नहीं होती है। ऐसी कोशिका को बहुनाभिकीय कोशिका कहते हैं।

प्रश्न 20.
क्रम विकास के लिए लैंगिक प्रजनन महत्वपूर्ण है, क्यों ?
उत्तर :
सन्तानों की उत्पत्ति तथा उनमें नये गुणों का समावेश लैंगिक प्रजनन के द्वारा होता है। इन गुणों के कारण ही सन्तानों में विभिन्नताएँ आती हैं, जो क्रम विकास में सहायक है। अत: क्रम विकास के लिए लैंगिक प्रजनन आवश्यक है।

प्रश्न 21.
प्रजनन को स्वनित्यता माना जाता है – क्यों ?
उत्तर :
प्रजनन एक ऐसी क्रिया है जिसमें सजीव अपने संतान द्वारा अस्तित्व को बनाये रखता है अर्थात मृत्यु के बाद भी सजीव अपने सन्तान के रूप में जीवित रहता है। इसलिए प्रजनन को स्वनित्यता (Self perpetuation) का एक साधन माना जाता है।

प्रश्न 22.
प्रारम्भिक केन्द्रक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वह केन्द्रक जो अपूर्ण होता है अर्थात् केन्द्रक में केन्द्रक झिल्ली तथा केन्द्रिका नहीं पाये जाते हैं, केवल क्रोमैटिन जालिका ही कोशिका में इधर-उधर बिखरी होती है, प्रारम्भिक केन्द्रक (Incipient nucleus) कहलाता है।

प्रश्न 23.
सेन्ट्रोमियर क्या है ?
उत्तर :
प्रत्येक क्रोमैटिड्स एक दूसरे से प्राय: क्रोमोजोम के मध्य में एक गोलाकार रचना से जुड़े रहते हैं। इस गोलाकार रचना को सेन्ट्रोमियर कहते हैं।

प्रश्न 24.
तारा रश्मियाँ क्या हैं ?
उत्तर :
सेन्ट्रीओल से उत्पन्न पतली किरणों के समान रचनाओं को जो विपरीत धुवों की ओर जाने में मार्ग प्रदर्शन का कार्य करती हैं, उन्हें तारा रश्मियाँ (astral rays) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 25.
RNA क्या है ?
उत्तर :
RNA केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य दोनों में पाया जाता है। यह एक सूत्रीय होता है तथा कई न्यूक्लिओटाइड (Nucleotide) के मिलने से बना होता है। यह संदेश वहन तथा प्रोटिन संश्लेषण में सहायता करता है।

प्रश्न 26.
द्विगुणित गुणसूत्र क्या है ?
उत्तर :
द्विगुणित गुणसूत्र (Diploid chromosome) : शरीरिक कोशिका में उपस्थित गुणसूत्रों को द्विगुणित गुणसूत्र कहते हैं। इनकी संख्या को ‘ 2 n ‘ से व्यक्त करते हैं।

प्रश्न 27.
इन्टरकाइनेसिस क्या है ?
उत्तर :
कोशिका विभाजन की वह विधि जिसमें कोशिका अपने विभाजन की तैयारी करता है तथा परिपक्व होती है, उसे इन्टरफेज या इन्टरकाइनेसिस (Interphase or interkinesis) कहते हैं।

प्रश्न 28.
कोशिका चक्र क्या है ?
उत्तर :
कोशिका चक्र (Cell Cycle) : लगातार कोशिका विभाजन में प्रत्येक कोशिका दो अवस्थाओं से गुजरती है जिसे Cell cycle या Mitotic cycle कहते हैं। Cell cycle की दो अवस्थायें हैं –
(a) प्रारम्भिक अवस्था (Inter phase)
(b) कोशिका विभाजन अवस्था (Cell division phase)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 29.
पादप एवं जन्तु कोशिका के माइटॉसिस में दो अन्तर लिखिए।
उत्तर :

जन्तु कोशिका में माइटोसिस (Mitosis in Animal cells) पादप कोशिका में माइटोसिस (Mitosis in Plant cells)
i. इसमें तर्कु (spindle) का निर्माण सेण्ट्रोसोम की तारक-किरणों (astral rays) द्वारा होता है। i. इसमें तर्कु (spindle) का निर्माण केन्द्रक द्रव्य (nucleoplasm) द्वारा होता है।
ii. इसमें सेण्ट्रोसोम (centrosome) भाग लेता है। ii. इसमें सेण्ट्रोसोम नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 30.
DNA का महत्व क्या है ?
उत्तर :
DNA का महत्व निम्न है –

  1. यह अनुवांशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचता है।
  2. यह समस्त जैविक क्रियाओं का नियमन करता है।
  3. यह RNA का संश्लेषण करता है।

प्रश्न 31.
सेंट्रोमियर कहाँ पाया जाता है ? इसका कार्य बताइए।
उत्तर :
(i) यह केंन्द्रक में गुणसूत्र में उपस्थित होती है।
(ii) कार्य : यह एक गुणसूत्र के दोनों अर्द्ध गुण सूत्रों को एक स्थान पर जोड़ने का कार्य करता है।

प्रश्न 32.
माइटोसिस की क्रिया कहाँ होती है ?
उत्तर :
माइटोसिस की क्रिया प्रायः सभी बहुकोशकीय जन्तुओं की शारीरिक कोशिकाओं (Somatic Cells) में होती है। पौधों के सभी वर्धी भागों में जैसे – जड़, तना, पत्तियों, कलिकाओं तथा पाश्र्व कलिकाओं आदि में होती है।

प्रश्न 33.
क्रोमोजोम की haploid संख्या से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जब क्रोमोजोम की संख्या मातृकोशिका की आधी हो जाती है, तो इसे haploid कहते हैं। इसे n अक्षर से प्रदर्शित किया जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 34.
क्रोमोमियर्स क्या है ?
उत्तर :
क्रोमोनिमेट के ऊपर गहरे रंग के दानों के समान रचनाएँ पायी जाती हैं जिन्हें क्रोमोमियर्स कहते हैं। क्रोमोमियर पर जीन स्थित होते हैं।

प्रश्न 35.
यूकैरियोटिक कोशिका के केन्द्रक में कौन-कौन भाग होते हैं ?
उत्तर :
किसी यूकैरियोटिक कोशिका के केन्द्रक में निम्न भाग होते हैं –

  1. केन्द्रक झिल्ली (Nuclear membrane)
  2. केन्द्रक द्रव (Nucleoplasm)
  3. केन्द्रिका (Nucleolus)
  4. क्रोमैटिन रेटिकुलम (Chromatin reticulum)

प्रश्न 36.
Tetrad क्या है ?
उत्तर :
वाइवैलेन्ट क्रोमोजोम के प्रत्येक क्रोमोजोम में दो क्रोमैटिड्स होते हैं। इस प्रकार चार क्रोमैटिड्स युक्त बाइवैलेन्ट क्रोमोजोम को Tetrad कहते हैं।

प्रश्न 37.
एमाइटोसिस कोशिका विभाजन कहाँ होता है ?
उत्तर :
जन्तुओं में- अमीबा, White Blood Cell (WBC), अस्थि-कोशिकाओं (Bone Cells) आदि में तथा निम्न श्रेणी के पौधों में- बैक्टिरिया, यीस्ट (yeast), कारा (chara)।

प्रश्न 38.
मेटासेन्ट्रिक क्रोमोजोम क्या है ?
उत्तर :
मेटासेन्ट्रिक क्रोमोजोम में सेन्ट्रोमियर क्रोमोजोम के मध्य में स्थित रहता है। इसकी दोनों भुजाएँ समान होती हैं। इसका आकार ‘ V ‘ के समान होता है।

प्रश्न 39.
मिओसिस विभाजन को रिडक्शनल विभाजन क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
मिओसिस विभाजन को ह्रास विभाजन कहते हैं; क्योंकि इस विभाजन के फलस्वरूप चार पुत्री कोशिकाएँ उत्पन्न होती हैं जिनमें क्रोमोजोम की संख्या घटकर मातृकोशिका के क्रोमोजोम के आधी हो जाती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 40.
क्रोमोजोम गति क्या है ?
उत्तर :
एनाफेज अवस्था में क्रोमोजोम के विपरीत धुवों की ओर गति करने की घटना को क्रोमोजोम गति कहते हैं।

प्रश्न 41.
Stem body क्या है ?
उत्तर :
जन्तु कोशिका के spindle fibre आपस में संयुक्त होकर क्रोमोजोम के मध्य में जिस रचना का निर्माण करते हैं, उसे stem body कहते हैं।

प्रश्न 42.
शारीरिक कोशिका क्या है ?
उत्तर :
जर्म कोशिका को छोड़कर शेष सारी कोशिकाओं को शारीरिक कोशिका कहते हैं। इसमे माइटोसिस कोशिका विभाजन होती है। ये कोशिकाएँ शरीर के सभी अंगों के निर्माण तथा अन्य कार्यों में भाग लेती है।

प्रश्न 43.
M-phase क्या है ?
उत्तर :
यह इन्टरफेज के बाद की अवस्था है। इसमें कोशिका के केन्द्रक के अवयवों और कोशिका द्रव्य के कोशिकांग में परिवर्तन होता है। यह दो अवस्थाओं में पूरी होती है –
a. साइटोकाइनेसिस (Cytokinesis)
b. कैरियोकाइनेसिस (Karyokinesis)

प्रश्न 44.
क्रॉसिंग ओवर के दो महत्व बताओ।
उत्तर :
(i) क्रॉसंग ओवर की क्रिया द्वारा सजीवों में नये-नये गुणों का विकास होता है।
(ii) इस क्रिया के कारण जैव-विकास में सहायता मिलती है।

प्रश्न 45.
न्यूक्लिओटाइड क्या है ?
उत्तर :
न्यूक्लिओटाइड वास्तव में न्यूक्लिअक अम्ल की इकाई होते हैं। प्रत्येक न्यूक्क्लिओटाइड तीन प्रकार के अणुओं का यौगिक होता है। एक अणु नाइट्रोजनीय कार्बनिक भस्म का, दूसरा अणु पैंटोज शर्करा तथा तीसरा फॉस्फेट समूह का होता है।

प्रश्न 46.
क्रोमोजोमल तन्तु क्या है ?
उत्तर :
Spindle fibre के कुछ तन्तु एक साथ एक ध्रुव के क्रोमोजोम तथा दूसरे धुव के क्रोमोजोम तक फैले रहते हैं, उन्हें chromosomal fibre कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 47.
सबमेटासेन्ट्रिक क्रोमोजोम क्या है ?
उत्तर :
इस क्रोमोजोम में सेन्ट्रोमियर मध्य से थोड़ी दूर स्थित रहता है। इसका आकार ‘ V ‘ के समान होता है।

प्रश्न 48.
टर्मिनलाइजेशन क्या है ?
उत्तर : क्रॉसिंग ओवर के पश्धात कायज्मा क्रोमैटिड के सिरों की ओर गतिशील होने लगता है, जिसे टर्मिनलाइजेशन कहते हैं।

प्रश्न 49.
केन्द्रक क्या है ?
उत्तर :
प्रत्येक कोशिका के अन्दर केन्द्र में एक गोलाकार या अण्डाकार रचना को केन्द्रक कहते हैं। इसमें केन्द्रक झिल्ली, केन्द्रक द्रव, केन्द्रिका तथा न्यूक्लिअर जालिका पाया जाता है। यह कोशिका की सम्पूर्ण जैविक क्रियाओं पर नियंत्रण करता है।

प्रश्न 50.
Phragmoplast क्या है ?
उत्तर :
पादप कोशिका में golgibodies के viscles के मिलने से बनने वाली वह तन्तुवत रचनाएँ जो साइटोकाइनेसिस के समय cell-plate के निर्माण में सहायता करता है, phragmoplast कहलाती है।

प्रश्न 51.
Karyoplasmic index क्या है ?
उत्तर :
किसी कोशिका के केन्द्रक के अन्दर पाये जाने वाले केन्द्रक द्रव (Nucleoplasm) तथा कोशिका के कोशिका द्रव (Cytoplasm) के अनुपात को Karyoplasmic index कहते हैं।

प्रश्न 52.
टीलोमियर क्या है ?
उत्तर :
क्रोमोजोम के लम्बे क्रोमैटिड वाली भुजा के स्वतन्त्र सिरे को टिलोमियर कहते हैं।

प्रश्न 53.
तंत्रिका कोशका में विभाजन नहीं होता है, क्यों ?
उत्तर :
तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन में विभाजन की क्रिया नहीं होती है, क्योंकि न्यूरॉन में सेन्ट्रोसोम नहीं पाया जाता है जिससे सेन्ट्रिओल का निर्माण नहीं होता है और न ही spindle fibre तथा तारा रशिमयों का निर्माण होता है।

प्रश्न 54.
गुणसूत्र का शाब्दिक अर्थ बताओ।
उत्तर :
गुणसूत्र (Chromosome) एक जर्मन भाषा का शब्द है। Chromo ग्रीक शब्द Khroma से बना है जिसका अर्थ रंग होता है। Some ग्रीक शब्द Soma से बना है जिसका अर्थ शरीर होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 55.
जब कोई एक कोशिका दो समान पुत्री कोशिकाओं में विभाजित होती हैं तो क्या वह समसुत्रण के कारण होती है ?
उत्तर :
नहीं, मातृ कोशिका के क्रोमोसोम्स का लम्वबत (Longitudinal) विभाजन होने के कारण होता है।

प्रश्न 56.
क्रोमैटिन अथवा कैरियोटिन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
क्रोमैटनि कोशिका के केन्द्रक में उपस्थित पदार्थ है जिससे क्रोमोसोम का निमार्ण होता है। कैरियोटिन और क्रोमैटिन एक ही होते हैं किन्तु अब कैरियोटिन शब्द का प्रयोग कहीं भी नहीं होता है।

प्रश्न 57.
सूक्ष्मदर्शी से देखने पर एक आदर्श गुणसूत्र में कौन-कौन से अंश पाये जाते हैं ?
उत्तर :
(i) क्रोमैटिड्स और (ii) सेन्ट्रोमियर।

प्रश्न 58.
G2 अवस्था अथवा प्री-माइटोटिक अवस्था का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर :
G2 अवस्था अथवा प्री-माइटोटिक अवस्था (G2-phase or pre-mitotic phase) : यह अंतरावस्था का तृतीय चरण हैं जिसमें DNA का संश्लेषण बंद हो जाता है, लेकिन माइटोटिक विभाजन के लिए आवश्यक प्रोटीन एवं RNA का संश्लेषण जारी रहता है। इस चरण के बाद कोशिका वास्तविक विभाजन के लिए तैयार हो जाती है।

प्रश्न 59.
हेटरोक्रोमैटिन क्या है ?
उत्तर :
यह 30 um क्रोमैटिन तंतु से बना होता है। यह आनुवांशिक रूप से निष्क्रिय होता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
जन्तु कोशिका में साइटोकाइनेसिस की क्रिया किस प्रकार होती है ?
उत्तर :
इस क्रिया द्वारा कोशिका के मध्य में विभाजक का निर्माण होता है। कोशिका के मध्य भाग में कोशिका झिल्ली दोनों ओर से अन्दर में धँसकर एक गढ्डा (groove) बनाती है। इस गड्दुा की लम्बाई धीरे-धीरे बढ़ती जाती है और अन्त में ये मिल जाती है। इनके मिलने के फलस्वरूप कोशिका द्रव्य दो भागों में विभाजित हो जाता है तथा प्रत्येक भाग में एकएक पुत्री केन्द्रक उपस्थित रहता है। फलस्वरूप दो पुत्री कोशिकाओं का निर्माण हो जाता है।

प्रश्न 2.
G2 अवस्था अथवा प्री-माइटोसिट अवस्था का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर :
G2 अवस्था अथवा प्री-माइटोटिक अवस्था (G2 – phase or pre-mitotic phase) : यह अंतरावस्था का तृतीय चरण हैं जिसमें DNA का संश्लेषण बंद हो जाता है, लेकिन माइटोटिक विभाजन के लिए आवश्यक प्रोटीन एवं RNA का संश्लेषण जारी रहता है। इस चरण के बाद कोशिका वास्तविक विभाजन के लिए तैयार हो जाती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 3.
क्रोमोसोम तथा क्रोमैटिड में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
क्रोमोसोम तथा क्रोमैटिड में संबंध : कोशिका विभाजन के प्रारम्भ में ही लम्बे बेलनाकार धागे जैसी रचना बनती है, इसे क्रोमोजोम कहते हैं। प्रोफेज अवस्था में यह लम्बाई दो भागों में बँट जाती है। सेन्ट्रोमियर के स्थान पर विभाजन की क्रिया नहीं होती है। आधे क्रोमोजोम को ही अब क्रोमैटिड कहते हैं। एनाफेज की अवस्था में सेन्ट्रोमियर के विभाजन के पश्चात दोनों क्रोमैटिड एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। बाद में प्रत्येक क्रोमैटिड क्रोमोजोम में बदल जाते हैं।

प्रश्न 4.
कोमोसोम के प्राथमिक तथा द्वितीयक संकुचन से क्या समझते हो ?
उत्तर :
प्राथमिक संकुचन (Primary constriction) : क्रोमोसोम में होने वाला वह संकुचन जो हल्के रंग के साथ होता है, उसे प्राथमिक संकुचन कहते हैं।
द्वितीयक संकुचन (Secondary constriction) : क्रोमोसोम के क्रोमैटिड जिन अन्य अंगों पर संकुचन होते है, उसे द्वितीयक संकुचन कहते हैं।

प्रश्न 5.
सेन्ट्रीओल, तारक रश्मियाँ तथा केन्द्रीय किरणें क्या हैं ?
उत्तर :
सेन्ट्रीओल (Centriole) : कोशिका के सेन्ट्रोसोम के अन्दर विन्दु के समान दो रचनाएँ पाई जाती हैं जिन्हें centrioles कहते हैं। यह कोशिका विभाजन के समय ध्रुवों का निर्माण करते हैं। Centriole से उत्पन्न पतली किरणों के समान रचनाओं को जो विपरीत ध्रुवों की ओर जाते समय रास्ता स्पष्ट करती है, उसे तारक रश्मियाँ (astral rays) कहते हैं। ये प्रोटीन की बनी होती है।
दोनों centriole को जोड़कर रखने वाली किरण को केन्द्रीय किरणें (central rays) कहते हैं।

प्रश्न 6.
सेन्ट्रोमियर की उपस्थिति के आधार पर क्रोमोजोम का वर्गीकरण करो।
उत्तर :
सेन्ट्रोमियर की उपस्थिति के आधार पर क्रोमोजोम निम्न प्रकार के होते हैं –

  1. एकोसेन्ट्रिक (Acrocentric) : इस तरह के क्रोमोजोम में सेन्ट्रोमियर क्रोमोजोम के सिरे से कुछ नीचे स्थित होता है। इसका आकार छड़ जैसा होता है।
  2. टेलोसेन्ट्रिक (Telocentric) : इस प्रकार के क्रोमोजोम का आकार छड़ जैसा होता है। इसमें सेन्ट्रोमियर क्रोमोजोम के एक सिरे पर स्थित होता है।
  3. सब मेटासेन्ट्रिक (Sub metacentric) : इस प्रकार के क्रोमोजोम में सेन्ट्रोमियर क्रोमोजोम के मध्य में थोड़ी दूर पर स्थित रहता है। इस क्रोमोजोम का आकार ‘J ‘ जैसा होता है।
  4. मेटासेन्ट्रिक (Metacentric) : इस तरह के क्रोमोजोम में सेन्ट्रोमियर क्रोमोजोम के मध्य में स्थित रहता है। क्रोमोजोम की दोनों भुजाएँ समान होती हैं। इसका आकार ‘V ‘ जैसा होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 7.
कायज्मा निर्माण का महत्व बताओ।
उत्तर :
कायज्मा निर्माण का निम्नलिखित महत्व है –

  1. कायज्मा का निर्माण दो क्रोमैटिड्स के बीच genes के आदान-प्रदान के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
  2. कायज्मा की संख्या से chiasma frequency ज्ञात करते हैं।
  3. क्रोमैटिड्स जो आपस में जुड़े रहते हैं, कायज्मा पर टूटकर एक दूसरे के टुकड़ों से जुड़ जाते हैं जिससे माता-पिता के क्रोमोजोम नये सिरे से व्यवस्थित हो जाते हैं।

प्रश्न 8.
यूकैरिओटिक क्रोमोजोम की बाह्य संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
गुणसूत्र की संरचना (Structure of Chromosome) : प्रत्येक गुणसूत्र में दो परस्पर लिपटे हुए अक्षीय सूत्र (Axial thread) होते हैं, जिन्हे क्रोमोनिमैटा (Chromonemata) या अर्द्धगुणसूत्र (Chromatids) कहते हैं। इन पर जगह-जगह उभरी हुई कण जैसी रचनायें होती हैं, जिन्हें क्रोमोमियर्स (Chromomeres) कहते हैं।

रोबरटिस ने 1970 ई० में बतलाया कि गुणसूत्र में मैट्रक्स और पेलिकल नहीं पाये जाते हैं। प्रत्येक गुणसूत्र के दोनों क्रॉमैटिड्स एक स्थान पर आपस में जुड़े रहते हैं, इसे गुणसूत्र विन्दु (Centromere) या प्राथमिक संकुचन (Primary constriction) कहते हैं। कुछ गुणसूत्रों में एक द्वितीयक संकुचन उपस्थित होता है। इसका सम्बन्ध केन्द्रिका के निर्माण से रहता है। अर्द्धगुणसूत्रों का कुछ भाग केन्द्रिका के बाहर गोले के आकार का होता है। इसमें केन्द्रिय अम्ल नहीं पाये जाते हैं। इस भाग को सेटेलाइट (Satellite) कहते हैं।

प्रश्न 9.
क्रॉसिंग ओवर का महत्व क्या है ?
उत्तर :
क्रॉसिंग ओवर का निम्नलिखित महत्व है –

  1. यह सजीवों में आनुवंशिक विभिन्नताएँ स्थापित करने की एक अनिवार्य क्रिया है जिससे सजीवों में नये-नये गुणों का विकास होता है।
  2. यह जैव विकास में सहायक है।
  3. इस क्रिया के कारण क्रोमोजोम के ऊपर माता-पिता के genes एक साथ स्थापित हो जाते हैं।
  4. इससे सन्तानों में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती है जो कि विकास का एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्न 10.
यूकैरियोटिक कोशिका में क्रोमोजोम के रासायनिक गठन पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर :
क्रमोमोजोम बहुत अधिक अणुभार वाले एवं जटिल रचना वाले कार्बनिक अम्ल है। इसका गठन मुख्यत: न्यूक्लिअक अम्ल तथा प्रोटीन द्वारा होता है। केन्द्रक में मिलने के कारण इनको न्यूक्लिक अम्ल कहा जाता है। यह सूक्ष्म कार्बनिक बहुलक का बना होता है जिन्हें न्यूक्लिओटाइड कहा जाता है। प्रत्येक न्यूक्लिओटाइड तीन प्रकार के अणुओं से बना होता है- शर्करा (Sugar), फॉस्फेट (Phosphate) और नाइट्रोजन बेस (Nitrogenous base)। न्यूक्लिक अम्ल का 45 % भाग DNA, 5 % RNA, शेष प्रोटीन होता है। इसकी कुछ मात्रा क्लोरोप्लास्ट एवं माइटोकोण्ड्रिया में मिलता है। यह दो प्रकार के होते हैं – (i) DNA (ii) RNA।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 11.
क्रोमोजोम के मुख्य मौलिक अवयवों का पूरा नाम लिखो।
उत्तर :
क्रोमोजोम के मुख्य मौलिक अवयव का पूरा नाम डीऑक्सी राइबोज न्यूक्लिक अम्ल (Deoxy ribose nucleic acid), राइबोन्यूक्लिक अम्ल (Ribonucleic acid), हिस्टोन, प्रोटीन तथा गैरहिस्टोन प्रोटीन है।

प्रश्न 12.
माइटोटिक विभाजन का महत्व बताओ।
उत्तर :
माइटोटिक विभाजन का महत्व निम्न है :-

  1. समसूत्रण कोशिका विभाजन से बहुकोशीय जीवधारियों के शरीर में वृद्धि होती है।
  2. इस विभाजन के द्वारा एककोशीय जीवधारियों में अलैंगिक प्रजनन की क्रिया होती है।
  3. इस विभाजन के फलस्वरूप क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत होती हैं।
  4. इसके फलस्वरूप बनी हुई संतति कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या समान होती है।

प्रश्न 13.
RNA क्या है ? RNA कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
यह केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य में पाया जाता है। यह एक सूत्रीय होता है तथा कई न्यूक्लिओटाइड के मिलने से बना होता है। इसके अन्दर राइबोज शर्करा होती है। यह संदेशवाहक का कार्य करता है तथा प्रोटीन संश्लेषण में सहायक है। RNA निम्न तीन प्रकार के होते हैं-

  1. राइबोसोम RNA : यह RNA राइबोसोम पर लगा रहता है तथा प्रोटीन के बनने में सहायता करता है।
  2. संदेशवाहक RNA : यह DNA के द्वारा बनकर कोशिका द्रव्य में आता है और केन्द्रक से आदेश लेकर विभिन्न प्रकार के प्रोटीन का निर्माण करता है।
  3. स्थानान्तरण RNA : यह कोशिका द्रव्य में पाया जाने वाला RNA है। यह प्रोटीन के संश्लेषण में सहायता करता है।

प्रश्न 14.
शारीरिक कोशिकाओं में मिओसिस की क्रिया क्यों नहीं होती है ?
उत्तर :
शारीरिक कोशिका में मिओसिस की क्रिया नहीं होती है, इसका कारण यह है कि मिओसिस के फलस्वरूप उत्पन्न पुत्री कोशिकाओं में क्रोमोजोम की संख्या आधी हो जाती है। यदि क्रोमोजोम के घटने का क्रम पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहे तो एक ऐसी स्थिति आ सकती है कि यह संख्या घटकर शून्य हो जाय और पूरी स्पेसिज ही समाप्त हो जाय। अतः सोमेटिक सेल में क्रोमोजोम की संख्या अपरिवर्तित रखने के लिए माइटोसिस की क्रिया होती है, मिओसिस नहीं होती है।

प्रश्न 15.
माइटोटिक विभाजन समरूप विभाजन क्यों कहलाता है ?
उत्तर :
इस विभाजन के फलस्वरूप संतति कोशिकाओं (Daughter cells) में क्रोमोजोम की संख्या मातृकोशिका (Mother cell) के क्रोमोजोम की संख्या के बराबर होती है। अतः इस विभाजन को समरूप विभाजन (Equationa! division) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 16.
प्रथम मिओटिक विभाजन की कितनी अवस्थाएँ हैं ?
उत्तर :
प्रथम मिओटिक विभाजन (First meiotic division) : इस विभाजन में निम्नलिखित चार अवस्थाएँ होती हैं

  1. प्रथम प्रोफेज (First Prophase) : इसमें पाँच अवस्थाएँ होती हैं।
    1. लिप्टोटीन (Liptotene)
    2. जाइगोटीन (Zygotene)
    3. पकिटीन (Pachytene)
    4. डिप्लोटीन
    5. डायकाइनेसिस (Diakinesis)
  2. प्रथम मेटाफेज (First Metaphase)
  3. प्रथम एनाफेज (Anaphase-1)
  4. प्रथम टेलीफेज (Telophase-1)

प्रश्न 17.
जर्म कोशिकाओं में मिओसिस विभाजन होता है, क्यों ?
उत्तर :
जर्म कोशिकाओं में मिओसिस विभाजन होता है। इसका कारण यह है कि लैगिक प्रजनन में मादा तथा नर गैमिट (ovum) तथा sperm मिलकर जाइगोट बनाते हैं जिसमें नर तथा मादा गैमिट के क्रोमोजोम परस्पर संयुक्त होकर द्विगुणित (2 n) कोशिका का गठन करते हैं। नर तथा मादा गैमिट में क्रोमोजोम की संख्या एक गुणित (n) होना आवश्यक है। अत: क्रोमोजोम की संख्या एक गुणित (n) रखने के लिए germ cell में मिओसिस विभाजन होता है।

प्रश्न 18.
कोशिकाएँ क्यों विभाजित होती हैं ?
उत्तर :
कोशिका के केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य के बीच क्रियात्मक सम्बन्ध होता है, जिसे kern plasma relation कहते हैं। जब तक kern-plasma relation सामान्य रहता है तब तक कोशिका द्रव्य में होने वाली समस्त जैव रासायनिक क्रियाओं पर केन्द्रक का नियंत्रण रहता है। पूर्ण विकसित कोशिका में विभिन्न क्रियाएँ तीव गति से होने के कारण केन्द्रक के लिए उन पर नियंत्रण रखना सम्भव नहीं हो पता। अतः इस सम्बन्ध को सही ढंग से बनाये रखने के लिए कोशिकाएँ विभाजित होती हैं।

प्रश्न 19.
मनुष्य के R.B.C. में कोशिका विभाजन क्यों नहीं होता है ?
उत्तर :
मनुष्य की परिपक्व लाल रक्त कोशिकाओं (R.B.C.) में केन्द्रक नहीं पाया जाता है। कोशिका विभाजन दो अवस्थाओं में पूरा होता है। प्रथम अवस्था में केन्द्रक का विभाजन तथा पुन: साइटोप्लाज्म का विभाजन। केन्द्रक में क्रोमोजोम पाए जाते हैं जो विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। मनुष्य के R.B.C. में केन्द्रक की अनुपस्थिति के कारण इनका विभाजन नहीं होता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
कोशिका चक्र के इंटरफेज के विभिन्न स्तरों में संश्लेषित रासायनिक अवयवों के प्रकार क्या है ? क्या होगा यदि कोशिका चक्र के विभित्र बिंदुओं पे स्वाभाविक नियंत्रण नष्ट हो जाए ? 3 + 2
उत्तर :
कोशिका चक्र के इंटरफेज के G1 में RNA उत्पन्न होता है और प्रोटीन का संश्लेषण होता है। S अवस्था में DNA का संश्लेषण होता है।
कोशिका चक्र के इंटरफेज में दो स्थानों पर जाँच बिन्दु (Checking Point) होते हैं। पहला जाँच बिन्दु G1 के अन्त में और S अवस्था को प्रारम्भ होने के बीच होता है। यहाँ पर साइक्लीन्स (Cyclines) प्रोटीन्स और काइनेजेज (Kinases) इन्जाइम्स कोशिका चक्र की क्रिया को नियमित करते हैं। यहाँ पर खास जाँच इस बात की होती है कि कोशिका DNA के संश्लेषण के लिए सभी तरह से तैयार है या नहीं। दूसरा जाँच बिन्दु G2 के अन्त में और M Phase को प्रारम्भ होने के बीच होता है। इस जाँच बिन्दु पर इस बात की निगरानी होती है कि सभी क्रोमोसोम्स का रिप्लीकेशन पूर्ण रूप से हुआ है या नहीं। कोशिका विभाजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार है या नहीं।

कोशिका चक्र के विभिन्न बिन्दुओं पर स्वाभाविक नियंत्रण नष्ट होने से अनियंत्रित कोशिका विभाजन होगा जिससे ट्यूमर हो जायेगा। यह ट्यूमर अन्तत: कैंसर (Cancer) में भी परिणित हो सकता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 2.
आदर्श युकैरियोटिक गुणसूत्र (क्रोमोसोम) के तीन संरचनात्मक अवयवों का नाम लिखो तथा सेन्ट्रोमियर और टेलोमियर का एक-एक कार्य लिखो।
अथवा
क्रोमोसोम से तुम क्या समझते हो? सटीक चित्र सहित इसकी बाह्य रचना का वर्णन करो। अथवा, गुणसूत्र की रासायनिक रचना का सक्षिप्त विवरण दिजिए। :-
अथवा
क्रोमोसोम्स क्या हैं और ये कैसे बनते हैं ?
उत्तर :
परिभाषा : यूकैरियोटिक कोशिका में विभाजन के समय कोशिका के केन्द्रक में स्पष्ट दिखने वाली वे सूत्रवत रचनाएँ जो समान संख्या वाली होती हैं तथा जिस पर जीन्स (genes) उपस्थित होती है, उसे क्रोमोसोम कहते हैं।
क्रोमोसोम का रासायनिक गठन (Composition of Chromosome) : इसका गठन मुख्यत: न्यूक्लिअक अम्ल तथा प्रोटीन द्वारा होता है। DNA लगभग 45 %, RNA लगभग 5 % तथा शेष प्रोटीन होता है। DNA का गठन न्यूक्लिओटाइड द्वारा होता है। Nucleotide, Pentose Sugar, फॉस्फोरिक अम्ल तथा नाइट्रोजन युक्त क्षार प्यूरीन (Purine) द्वारा निर्मित होता है। DNA के अणु दो खाँच (Helix) द्वारा युक्त होते हैं तथा दो ऐंठन युक्त तन्तु से निर्मित होते हैं। DNA के न्यूक्लिओटाइड आपस में मिलकर जीन की रचना करते हैं।

क्रोमोसोम की बाह्य संरचना (External construction of chromosome) : क्रोमोसोम में निम्नलिखित रचनाएँ पायी जाती हैं –
(a) क्रोमैटिड्स (Chromatids) : प्रत्येक क्रोमोसोम में दो परस्पर लिपटे हुए अक्षीय सूत्र (Axial thread) होते हैं जिन्हें क्रोमैटिड्स (Chromatids) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन 1

(b) क्रोमोनिमेटा (Chromonemata) : प्रत्येक क्रोमैटिड अत्यन्त सूक्ष्म सर्पिलाकार तन्तुओं से बना होता है। इन तन्तुओं को क्रोमोनिमेटा (Chromonemata) कहते हैं।
(c) सेन्ट्रोमियर (Centromere) : क्रोमैटिड जिस स्थान पर जुड़े रहते हैं जिस स्थान को सेन्ट्रोमियर कहते हैं।
(d) प्राथमिक तथा द्वितीयक संकुचन (Primary and secondary constriction) : प्राय: प्रत्येक क्रोमोसोम में दो संकुचित स्थान पाया जाता है। प्राथमिक संकुचन पर सेन्ट्रोमियर (Centromere) तथा द्वितीयक संकुचन में केन्द्रिका (Nucleolus) स्थित रहता है।
(e) सेटेलाइट (Satellite) : द्वितीयक संकुचन के कारण क्रोमोसोम के एक सिरे पर एक गोलाकार रचना बन जाती है, जिसे Satellite कहते हैं।
सेन्ट्रोमियर का कार्य : यह क्रोमैटिड्स को जोड़कर रखने का कार्य करता है। टेलोमियर का कार्य : यह दो क्रोमोसोम्स को एक दूसरे से जोड़ने नहीं देता है।

प्रश्न 3.
कोमोसोम्स, DNA तथा जीन में पारस्परिक सम्बन्ध का संक्षिप्त वर्णन करें।
अथवा
क्रोमोसोम, DNA और जीन के अन्तः सम्बन्धों का वर्णण करो। यूक्रोमाटिन और हेट्रोक्रोमाटिन में निम्नलिखित दो विषयों में अन्तर लखिए : कुण्डली, सक्रियता। 3 + 2
उत्तर :
क्रोमोसोम, DNA और जीन में अत: सम्बन्ध :- क्रोमोसोम्स आनुवंशिक गुणों के वाहक हैं जो केन्द्रक में स्थित होते हैं। प्रत्येक क्रोमोसोम में DNA का अत्यन्त ही जटिलता अणु होता है। DNA के कुछ भागों को जो विभिन्न लक्षणों का नियंत्रण करते हैं उन्हें जीन्स कहते हैं।

यूक्रोमैटिन और हेट्रोक्रो मैटिन में अन्तर :-

यूक्रोमैटिन हेट्रोक्रोमैटिन
कुण्डली : i. यह कम कुडलित है। i. इसमें साइटोप्लाज्म के बीच में खाँच (cavage) बनती है।
सक्रियता : ii. यह अधिक सक्रिय है। ii. यह क्रम सक्रिय हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 4.
एक वनस्पति कोशिका के अथवा माइटोसिस कोशिका विभाजन की मेटाफेज अवस्था के दो और एक प्राणी कोशिका के माइटोसिस कोशिका विभाजन की एनाफेज अवस्था की तीन विशेषताओं को लिखिए। 3 + 2
उत्तर :
वनस्पति कोशिका की मेटाफेज अवस्था :-

  1. कोशिका द्रव में स्पिंडल उपकरण माइक्रोटयूब्यूल्स से पूर्णतः बन जाते हैं।
  2. केन्द्रीय झिल्ली और केन्द्रिका अदृश्य हो जाते हैं।

प्राणि कोशिका की एनाफेज अवस्था :-

  1. सेन्ट्रोमियर विभाजित हो जाती है। दोनों सिस्टर क्रोमैटिडस एक दूसरे से अलग होने लगती हैं।
  2. स्पिंडल तंतु जो काइनेटोफोर से जुड़े होते हैं छोटे होने लगते हैं।
  3. सेन्ट्रोमियर की स्थिति के कारण क्रोमैटिड V, L अथवा। आकृति की दीखने लगती है।

प्रश्न 5.
एमाइटोसिस विभाजन क्या है ? एमाइटोसिस विभाजन की प्राप्ति स्थान तथा महत्व बताओ। अथवा, एमाइटोसिस को प्रत्यक्ष विभाजन क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
असमसूत्री विभाजन (Amitosis Division) : इसको Direct cell division या प्रत्यक्ष विभाजन कहा जाता है। यह सबसे सरल प्रकार का कोशिका विभाजन है। इसमें स्पिण्डल (Spindle) का निर्माण नहीं होता है। इसमें क्रोमैटिन तन्तु भी नहीं बनता है और न ही केन्द्रिय झिल्ली गायब होती है।
प्राप्ति स्थान (Occurance) : यह विधि जीवाणु, साइनो जीवाणु, यीस्ट, अमीबा, कारा(Chara), W.B.C. आदि में –
महत्व (Significance) :
(i) यह कोशिका विभाजन की सबसे सरल विधि है। यह एक कोशिकीय सजीवों की प्रजनन विधि है।
(ii) इस विभाजन में उत्पन्न पुत्री कोशिकाएँ मातृ कोशिका के समान होती है।

प्रश्न 6.
माइटोसिस कोशिका विभाजन क्या है ? ऑटोसोम तथा सेक्स क्रोमोसोम से क्या समझते हो ?
उत्तर :
माइटोसिस (Mitosis) : यह शारीरिक कोशिका विभाजन की वह सामान्य विधि है जिसमें एक मातृ कोशिका के केन्द्रक का केवल एक बार विभाजन के फलस्वरूप समान तथा समरूप क्रोमोसोम की संख्या वाली दो पुत्री कोशिकाओं की उत्पत्ति होती है, उसे समसूत्री विभाजन (Mitosis) कहते हैं। जैसे- बहुकोशकीय पौधों तथा जन्तु की शारीरिक कोशिकाएँ।

ऑटोसोम (Autosome) : वे क्रोमोसोम जिन पर शारीरिक गठन में भाग लेने वाले जीन उपस्थित रहते हैं ऑटोसोम (Autosome) कहते हैं। मनुष्य में 23 जोड़ी क्रोमोसोम में 22 जोड़ी क्रोमोसोम ऑटोसोम होते हैं। ये केवल शारीरिक गठन में भाग लेते हैं, लिंग निर्धारण में भाग नहीं लेते हैं।

सेक्स क्रोमोसोम (Sex Chromosome) : वे क्रोमोसोम जिन पर लिंग निर्धारण करने वाले जीन उपस्थित रहते हैं, उन्हें सेक्स क्रोमोसोम या एलोसम (Allosome) कहते हैं। जैसे – मनुष्य में 23 जोड़ी में से एक जोड़ी क्रोमोसोम लिंग निर्धारण में भाग लेते हैं, इसलिए यह एक जोड़ी क्रोमोसोम लिंग क्रोमोसोम (Sex chromosome) कहलाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 7.
माइटोसिस कोशिका विभाजन पौधों तथा जन्तुओं में कहाँ होती है? माइटोसिस का महत्व बताओ।
उत्तर :
माइट्रोसिस कोशिका विभाजन बहुकोशिकीय जन्तुओं के शारीरिक कोशिकाओं में होती है। पौधों में- माइटोसिस विभाजन पौधों के वर्धी भागों जैसे- जड़, तना, पत्तियों, कलिकाओं तथा पार्श्श कलिकाओं आदि में होती है। एक कोशिकीय प्राणियों तथा जन्तुओं में वृद्धि तथा वर्धी प्रजनन में माइटोसिस विभाजन होती है।
माइटोसिस का महत्व (Significance of mitosis) :

  1. माइटोसिस विभाजन के फलस्वरूप अंगों में वृद्धि तथा विकास होता है।
  2. इस विभाजन द्वारा कोशिका की प्रकृति तथा आयतन समान बना रहता है।
  3. इस विभाजन द्वारा क्षतिग्रस्त तथा टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत होती है।

प्रश्न 8.
द्विगुणित गुणसूत्र क्या है ? समजातीय और विषमजातीय (Homotypic and Heterotypic) कोशिका विभाजन से आप क्या समझते हैं ? ऐस्ट्रल और ऐनऐस्ट्रल समसूत्रण क्या है ?
उत्तर :
द्विगुणित गुणसूत्र : शारीरिक कोशिका में उपस्थित गुणसूत्रों को द्विगुणित गुणसूत्र कहते हैं। इनकी संख्या को ‘2n’ से व्यक्त करते हैं।
समजातीय कोशिका विभाजन : एक मातृ कोशिका विभाजित होकर जब दो समान संताति कोशिकायें उत्पन्न करती हैं, तो इसे समजातीय कोशिका विभाजन कहते हैं।
विषमजातीय कोशिका विभाजन : एक मृत कोशिका विभाजित होकर जब दो असमान संतति कोशिकायें उत्पन्न करती हैं, तो इसे विषमजातीय कोशिका विभाजन कहते हैं।

प्रश्न 9.
मिओसिस कोशिका विभाजन क्या है ? मिओसिस विभाजन का प्राप्ति स्थान क्या है? मिओसिस विभाजन का महत्व बताइए।
अथवा
मियोसिस विभाजन को न्यूनकारी विभाजन क्यों कहते हैं। मिओसिस विभाजन का महत्व लिखिए। अथवा, अर्धसूत्री कोशिका विभाजन के किन्हीं तीन महत्व को लिखिए। अर्धसूत्री को न्यूनकारी विभाजन क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
मिओसिस कोशिका विभाजन : जर्मिनल कोशिकाओं के उस विभाजन को जिसके फलस्वरूप उत्पन्न संतति कोशिकाओं में क्रोमोसोम की संख्या मातृकोशिका के क्रोमोसोम की संख्या की आधी हो जाती है, मिओसिस कहते हैं। इसमें एक द्विगुणित (Deploid) मातृकोशिका से चार एक गुणित (Haploid) संतति कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसे न्यूनकारी विभाजन भी कहते हैं।
मिओसिस विभाजन का प्राप्ति स्थान : यह विभाजन जनदों (Gonads) के मियोसाइट्स में होता है।
मिओसिस विभाजन का महत्व (Significance of meiosis division) :

  1. इस विभाजन द्वारा किसी भी सजीव समुदाय में क्रोमोसोम की संख्या स्थिर बनी रहती है।
  2. जन्तुओं में मिओसिस द्वारा (Gametes) अर्थात अण्डाणु तथा शुक्राणु का निर्माण होता है।
  3. इस विभाजन द्वारा माता-पिता तथा सन्तानों में विभिज्नताएँ उत्पन्न होती हैं।
  4. पौधों में इस विभाजन द्वारा परागकण तथा अण्डाणु का निर्माण होता है।

अर्धसूत्री या न्यूनकारी विभाजन (Meiosis or Reduction division) : अर्धसूत्री विभाजन में दो क्रमिक कोशिका विभाजन होते हैं किन्तु गुणसूत्रों का विभाजन केवल एक बार ही होता है। अतः अर्धसूत्री विभाजन की मुख्य विशेषता है दो क्रमिक विभाजन तथा इनसे बनने वाली चार सन्तति कोशिकाएँ। प्रथम अर्धसूत्री विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है। इसे न्यूनकारी विभाजन भी कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 10.
कोशिका विभाजन का महत्व बताइए। मिओसिस तथा माइटोसिस में दो अन्तर लिखिए। कोशिका विभाजन के समय सेण्ट्रोमियर का कार्य बताइए।
उत्तर :
कोशिका विभाजन का महत्व (Significance of Cell Division) : कोशिका विभाजन सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके फलस्वरूप ही जीव देह के आकार एवं आयतन में वृद्धि होती है। कोशिका विभाजन की विभेदन क्रिया ही विभिन्न अंगों के निर्माण का कार्य करती है। जीव देह के क्षतत्रस्त स्थान भी कोशिका विभाजन के फलस्वरूप ही अपने पूर्ण रूप को प्राप्त करते हैं। कोशिका विभाजन के फलस्वरूप ही सजीवों में वंशवृद्धि होती है।

माइटोसिस तथा मिओसिस में अन्तर :-

माइटोसिस मिओसिस
i. यह सोमैटिक कोशिका (Somatic Cell) विभाजन की विधि है। i. यह Germ Cell विभाजन की विधि है।
ii. इस विभाजन के फलस्वरूप एक मातृकोशिका से दो पुत्री कोशिका उत्पन्न होती है। ii. इस विभाजन के फलस्वरूप एक मातृ कोशिका से चार पुत्री कोशिका उत्पन्न होती है।

कोशिका विभाजन के समय सेन्ट्रोमियर दो क्रोमैट्डि को जोड़कर रखने का कार्य करता है।

प्रश्न 11.
जीन क्या है ? ऑटोसोम तथा सेक्स क्रोमोसोम से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जीन (Gene) : क्रोमोसोम पर स्थित वे विशिष्ट कण जो आनुवांशिक लक्षणों के वाहक होते हैं उन्हें जीन कहते है। ये DNA द्वारा गठित होते हैं। जीन को ही आनुवांशिकता की इकाई माना जाता है।
ऑटोसोम (Autosome) : वे क्रोमोसोम जिन पर शारीरिक गठन में भाग लेने वाले जीन उपस्थित रहते हैं ऑटोसोम (Autosome) कहते हैं। मनुष्य में 23 जोड़ी क्रोमोसोम में 22 जोड़ी क्रोमोसोम ऑटोसोम होते हैं। ये केवल् शारीरिक गठन में भाग लेते हैं, लिंग निर्धारण में भाग नहीं लेते हैं।
सेक्स क्रोमोसोम (Sex Chromosome) : वे क्रोमोसोम जिन पर लिंग निर्धारण करने वाले जीन उपस्थित रहते हैं, उन्हें सेक्स क्रोमोसोम या एलोसम (Allosome) कहते हैं। जैसे – मनुष्य में 23 जोड़ी में से एक जोड़ी क्रोमोसोम लिंग निर्धारण में भाग लेते हैं, इसलिए यह एक जोड़ी क्रोमोसोम लिंग क्रोमोसोम (Sex chromosome) कहलाता है।

प्रश्न 12.
अर्धसूत्री कोशिका विभाजन के किन्हीं तीन महत्व को लिखिए। मियोसिस को अर्धसूत्री या न्यूनकारी विभाजन क्यों कहा जाता है ? 2 + 3
उत्तर :
अर्धसूत्री विभाजन का महत्व (Significance of meiosis division) :

  1. इस विभाजन द्वारा किसी भी सजीव समुदाय में क्रोमोसोम की संख्या स्थिर बनी रहती है।
  2. जन्तुओं में मिओसिस द्वारा (Gametes) अर्थात अण्डाणु तथा शुक्राणु का निर्भाण होता है।
  3. इस विभाजन द्वारा माता-पिता तथा सन्तानों में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं।

अर्धसूत्री या न्यूनकारी विभाजन (Meiosis or Reduction division) : अर्धसूत्री विभाजन में दो क्रमिक कोशिका विभाजन होते हैं किन्तु गुणसूत्रों का विभाजन केवल एक बार ही होता है। अतः अर्धसूत्री विभाजन की मुख्य विशेषता है दो क्रमिक विभाजन तथा इनसे बनने वाली चार सन्तति कोशिकाएँ। प्रथम अर्धसूत्री विभाजन में गुणसूत्रों की संख्या आधी रह जाती है। इसे न्यूनकारी विभाजन भी कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 13.
साइटोकाइनेसिस क्या है ? पादप तथा जन्तु साइटोकाइनेसिस में अन्तर बताइए।
उत्तर : साइटोकाइनेसिस : कोशिका में केन्द्रक के विभाजन के पश्चात् कोशिका द्रव्य के विभाजन की विधि को साइटोकाइनेसिस कहते हैं।

पादप कोशिका तथा जन्त् कोशिका के साइटोकाइनेसिस में अन्तर –

Plant Cell Cytokinesis Animal Cell Cytokinesis
i. इसमें साइटोकाइनेसिस की क्रिया Cell Plate निर्माण के द्वारा होती है। i. इसमें साइटोकाइनेसिस की क्रिया furowing या Cleavage के द्वारा होती है।
ii. पौधों में यह क्रिया टिलोफेज अवस्था से शुरू होती है। ii. जन्तुओं में यह क्रिया Anaphase अवस्था में ही Stem body निर्माण के समय शुरू हो जाती है।
iii. पौधों में टिलोफेज अवस्था में फ्रैग्मोप्लास्ट के बनने से कोशिका दो पुत्री कोशिकाओं में बँट जाती है। iii. जन्तुओं में कोशिका झिल्ली equational zone पर दबने लगती है और दबते दबते बीच में मिलकर कोशिका को दो भागों में विभाजित कर देती है।

प्रश्न 14.
माइटोसिस के प्रत्येक अवस्था का नाम और प्रत्येक अवस्था का कार्य बताओ।
उत्तर :
माइटोसिस विभाजन में कैरियोकाइनेसिस की क्रिया निम्न चार अवस्थाओं में सम्पन्न होती हैं-
प्रोफेज (Prophase) :

कार्य :

  1. क्रोमैटिन कणिकाओं से पूर्ण क्रोमोसोम का निर्माण
  2. केन्द्रक कला तथा अणुनाभिक का हास
  3. क्रोमोसोम का कोशिका के मध्य में एकत्रित होना।

मेटाफेज (Metaphase) :

कार्य :

  1. तर्क तन्तुओं (Spindle fibres) तथा तारा रश्मियों (Astral rays) का निर्माण
  2. क्रोमोसोम का अपने तर्क तन्तुओं से जुड़ना
  3. क्रोमोसोम का कोशिका के मध्य रेखा पर विन्यस्त करना।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन 2

एनाफेज (Anaphase) :

कार्य :

  1. सेन्ट्रोमियर का विभाजित होना
  2. सेन्ट्रोमियर्स तथा क्रोमैटिड्स का एक दूसरे से अलगाव
  3. सिस्टर क्रोमोसोम का कोशिका के विपरीत ध्रुवों की ओर गमन
  4. क्रोमोसोम का ‘V ‘ अथवा ‘L’ आकृति का होना।

टिलोफेज (Telophase) :

कार्य :

  1. क्रोमोसोम का क्रोमैटिन कणों अथवा क्रोमैट्सि जाल में परिवर्तन
  2. केन्द्रक कला तथा केन्द्रिका का पुन: निर्माण
  3. तर्क तन्तुओं तथा तारा रश्मियों का पूर्ण हास।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 15.
माइटोसिस क्या है ? माइटोसिस विभाजन के मेटाफेज अवस्था का वर्णन करो।
उत्तर :
माइटोसिस : समसूत्र विभाजन (Mitosis division) शारीरिक कोशिकाओं (Somatic cell) में होने वाली वह विधि है जिसमें मातृ कोशिका के क्रोमोसोम की संख्या पुत्री कोशिकाओं के क्रोमोसोर्म की संख्या के बराबर होती है।

मेटाफेज (Metaphase) : यह माइटोसिस की दूसरी अवस्था है। यह अल्प स्थायी होती है। यह अवस्था आरम्भ होने के पहले केन्द्रक झिल्ली तथा केन्द्रिका पूर्ण रूप से विलुप्त हो जाते हैं। जन्तु कोशिका में केन्द्रक में दोनों ध्रुवों पर स्थित सेन्ट्रिओल से निकलने वाली तारा रश्मियाँ विस्तृत होकर तर्क तन्तु का निर्माण करती है। तर्क तन्तु के दोनों सिरे को ध्रुव कहते हैं। पादप कोशिका में सेन्ट्रोसोम अनुपस्थित होने के बावजूद स्पिण्डल का गठन होता है। क्रोमोसोम कोशिका के मध्य में आ जाते हैं। बगल से देखने पर सेन्ट्रोमियर एक ही सरल रेखा में दिखाई देती है और एक प्लेट का निर्माण करती है जिसे मध्य रेखीय प्लेट (Equatorial plate) कहते हैं। क्रोमैटिड्स के सेन्ट्रोमियर Spindle fibre द्वारा अपनी-अपनी ओर के सेन्ट्रिओल से जुड़े रहते हैं। सभी सेन्ट्रोमियर एक ही स्तर पर रहते हैं। इस अवस्था में क्रोमोसोम अधिक स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं तथा इनकी संख्या को सरलतापूर्वक गिना जा सकता है।

प्रश्न 16.
कोशिका विभाजन और वृद्धि में सम्बन्ध बतायें।
उत्तर :
कोशिका विभाजन और वृद्धि में सम्बन्ध (Relationship between cell-division and growth): वृद्धि प्रोटोप्लाज्म द्वारा नियन्त्रित होने वाली एक जटिल प्रतिक्रिया है। जब किसी कोशिका में एनाबोलिक क्रियाओं की दर केटाबोलिक क्रियाओं की अपेक्षा अधिक होती है तो कोशिका में प्रोटोप्लाज्म की मात्रा में तेजी से वृद्धि होने लगती है। इससे कोशिका के केन्द्रक और प्रोटोप्लाज्म के सम्बन्धों में अस्थिरता अर्थात Kern plasma relation में अस्थिरता आ जाती है जिससे कोशिका दो भागों में बँट जाती है।

माइटोसिस कोशिका विभाजन द्वारा सजीवों के शरीर में कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है जिसके फलस्वरूप सजीवों के अंगों के आयतन, आकार, शुष्क भार आदि में अनुत्क्रमणीय परिवर्तन हो जाता है जिसे वृद्धि कहते हैं। इस तरह पूर्ण वृद्धि के बाद ही कोशिका विभाजन होता है जिससे वृद्धि होती है। अत: कोशिका विभाजन और वृद्धि में एक दूसरे के फलस्वरूप ही सम्पन्न होते हैं।

प्रश्न 17.
Cell cycle या माइटोटिक साइकिल से क्या समझते हो? (Cell cycle के विभिन्न अवस्थाओं का संक्षिप्त वर्णन करो।)
उत्तर :
Cell cycle or Mitotic cycle : लगातार विभाजन में प्रत्येक कोशिका दो अवस्थाओं से गुजरती है जिसे Cell cycle या Mitotic cycle कहते हैं।
माइटोटिक साइकिल की अवस्थाएँ : Cell cycle मुख्यत: दो अवस्थाओं में पूर्ण होती हैं –
(i) प्रारम्भिक अवस्था (Inter phase)
(ii) कोशिका विभाजन अवस्था (Cell division phase) या, माइटोटिक अवस्था (M-phase)

i. प्रारम्भिक अवस्था (Inter phase) : यह कोशिका विभाजन के प्रारम्भ होने के पूर्व की अवस्था है। इस अवस्था में कोशिका विभाजन विभिन्न प्रकार के पदार्थों का संश्लेषण पूर्ण रूप से विभाजन के लिए तैयार होती है। इन्टरफेज की सम्पूर्ण प्रक्रिया निम्न तीन उप-अवस्थाओं में पूरी होती है-
A. G, Phase or Post Mitotic Phase : इस अवस्था में केन्द्रक इन्टरफेज अवस्था में होता है। RNA तथा प्रोटीन का संश्लेषण होता है। साधारण कोशिका की अपेक्षा इस अवस्था में DNA दो गुना हो जाता है। इसलिए इसे Duplication of DNA कहा जाता है। क्रोमोजोम क्रोमैटिन धागे के रूप में कुण्डलित होते हैं।
B. S, Phase or Synthetic Phase : यह अवस्था G, अवस्था के बाद की अवस्था है। इस अवस्था में DNA एवं Histone Protein का निर्माण होता है। क्रोमोसोम दो क्रोमैटिड्स में विभक्त हो जाता है।
C. G2-Phase : यह अवस्था S-Phase के बाद की अवस्था है। यह विभाजन के पूर्व की अवस्था है। इस अवस्था में कोशिका विभाजन की तैयारी होती है।

ii. Mitotic Phase or Cell Division Phase : यह कोशिका चक्र की दूसरी अवस्था है। इसमें कोशिका के केन्द्रक के अवयवों और कोशिका द्रव्य के कोशिकांग में परिवर्तन होता है। यह अवस्था प्रोफिज, मेटाफेज, एनाफेज तथा टीलोफेज उप अवस्थाओं के साथ पूरी होती है। यह अवस्था प्रायः एक जीवधारी के सभी कोशिकाओं में समान होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन

प्रश्न 18.
पौधे के किस भाग में बॉडी कोशिका मायटासिस की विधि से विभाजित होती है? इस तरह की कोशिका विभाजन में कितनी अवस्थायें होती हैं और वह क्या-क्या होती हैं ? किस अवस्था के बाद साइटोकाइनेसिस होता है ?
उत्तर :
(क) पौधों में माइटोटिस का स्थान : परागकोष (Anther) तथा अण्डाशय (Ovary) की जर्मिनल कोशिकाओं को छोड़कर शेष सभी अंगों की शारीरिक कोशिकाओ (Somatic cell) में माइटोसिस की क्रिया होती है।
(ख) माइटोसिस की अवस्थायें :
(i) प्रोफेज (Prophase) : माइटोसिस की उस अवस्था को जिसके अन्तर्गत केन्द्रक में उपस्थित क्रोमैटिन कणिकाओं से पूर्ण विकसित क्रोमोसोम का निर्माण तथा केन्द्रक कला व केन्द्रिका का ह्लास होता है उसे प्रोफेज कहते हैं।
(ii) मेटाफेज (Metaphase) : माइटोसिस की वह अवस्था जिसके अन्तर्गत क्रोमोसोम तर्क तन्तुओं से जुड़कर कोशिका की मध्य रेखा पर विन्यस्त हो जाते हैं, मेटाफेज कहलाता है।
(iii) एनाफेज (Anaphase) : माइटोसिस की उस अवस्था को जिसके अन्तर्गत सेन्ट्रोमियर्स तथा क्रोमैटिड्स एक दूसरे से अलग होकर कोशिका के विपरीत ध्रुवों की तरह अग्रसित होने लगते हैं, उसे एनाफेज कहते हैं।
(iv) टिलोफेज (Telophase) : माइटोसिस की वह अवस्था जिसके अन्तर्गत क्रोमोसोम का क्रोमैटिन जाल में सरलीकरण, केन्द्रक कला तथा केन्द्रिका का पुन: निर्माण तथा तर्क तन्तुओं का पूर्ण हास होता है, टिलोफेज कहलाता है।
(ग) साइटोकाइनेसिस का समय : माइटोसिस की अन्तिम अवस्था टिलोफेज के बाद साइटोकाइनेसिस की क्रिया होती है।

प्रश्न 19.
आदर्श यूकैरियोटिक गुणसूत्र (क्रोमोसोम) की संरचना का चित्रण करें तथा निम्न भागों का नामांकन करें: 3 + 2
(क) क्रोमैटिड
(ख) सेन्ट्रोमियर
(ग) न्युक्लियर आर्गेनाइजर
(घ) टेलोमियर
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन 3

प्रश्न 20.
एक वनस्पति कोशिका या एक प्राणी कोशिका के माइटोसिस कोशिका विभाजन की मेटाफेज अवस्था का स्वच्छ चित्र अंकन करके निम्नलिखित अंशों को चिह्रित कीजिए : 3 + 2
(क) क्रोमोजोम
(ख) स्पिंडल तन्तु
(ग) ध्रुव क्षेत्र
(घ) सेन्ट्रोमीटर
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 2A कोशिका विभाजन 4

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन can serve as a valuable review tool before exams.

प्रचलन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन जोड़ा सही है –
(क) मुकुलन – यीस्ट
(ख) खण्डीभवन – केंचुआ
(ग) स्पोर-निर्माण – अमीबा
(घ) पुन: उत्पादन – ड्रायोप्टेरिस
उत्तर :
(क) मुकुलन – यीस्ट

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 2.
अमीबा का प्रचलन अंग है –
(क) टन्यूब फीट
(ख) कूटपाद
(ग) पैर
(घ) सीटी
उत्तर :
(ख) कूटपाद

प्रश्न 3.
अमीबीय गति देखी जाती है –
(क) अमीबा में
(ख) पैरामिशियम में
(ग) यूग्लीना में
(घ) किसी में नहीं
उत्तर :
(क) अमीबा में

प्रश्न 4.
युग्लिना गति करता है –
(क) टेन्टिकल द्वारा
(ख) पखना द्वारा
(ग) पक्ष्म द्वारा
(घ) फ्लैजिला द्वारा
उत्तर :
(घ) फ्लैजिला द्वारा

प्रश्न 5.
सिलिया प्रचलन अंग की तरह कार्य करता है –
(क) यूग्लिना में
(ख) अमीबा में
(ग) पैरामोसियम में
(घ) मछली में
उत्तर :
(ग) पैरामोसियम में।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 6.
वह जीव जो स्यूडोपोडिया को प्रचलन अंग के रूप में इस्तेमाल करता है –
(क) पैरामीशियम
(ख) अमीबा
(ग) मेढक
(घ) केंचुआ
उत्तर :
(ख) अमीबा।

प्रश्न 7.
स्वीम ब्लैडर पाया जाता है-
(क) कबूतर में
(ख) बिल्ली में
(ग) चमगादड़ में
(घ) मछली में
उत्तर :
(घ) मछली में

प्रश्न 8.
मछलियों का पतवार है-
(क) कॉडल पखना
(ख) पेक्टोरल पखना
(ग) पेल्विक पखना
(घ) एनल पखना
उत्तर :
(क) कॉडल पखना

प्रश्न 9.
कबूतर के पंख का नियंत्रण करती है-
(क) ऐच्छिक पेशी
(ख) अनैच्छिक पैशी
(ग) उड़न पेशी
(घ) हृदयपेशी
उत्तर :
(ग) उड़न पेशी

प्रश्न 10.
अमीबिय गति में भूमिका निभाता है-
(क) प्रोटोप्लाज्म
(ख) साइटोप्लाज्म
(ग) एन्डोल्लाज्म तथा एक्टोप्लाज्म
(घ) कैरियोप्लाज्म
उत्तर :
(ग) एन्डोप्लाज्म तथा एक्टोप्लाज्म

प्रश्न 11.
मछली में पखनों की संख्या हैं –
(क) तीन
(ख) पाँच
(ग) सात
(घ) नौ
उत्तर :
(ग) सात

प्रश्न 12.
फ्लैजिलरी गति पाया जाता है –
(क) अमीबा
(ख) यूग्लिना
(ग) पैरामिसियम में
(घ) हाइड्रा
उत्तर :
(ख) यूग्लिना

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 13.
अचल संधि का उदाहरण है –
(क) केहुनी का जोड़
(ख) केशेरुक जोड़
(ग) घुटने का जोड़
(घ) खोपड़ी की हड्डुयों का जोड़
उत्तर :
(घ) खोपड़ी की हड्डियों का जोड़

प्रश्न 14.
जन्तु जो प्रचलन नहीं कर सकता है –
(क) हाइड्रा
(ख) अमीबा
(ग) स्पंज
(d) मछली
उत्तर :
(ग) स्पंज

प्रश्न 15.
मायोटोम पेशियाँ पायी जाती हैं –
(क) कबूतर में
(ख) मछलियों में
(ग) केंचुआ में
(घ) तिलचट्टा में
उत्तर :
(ख) मछलियों में

प्रश्न 16.
प्रचलन करने वाला एक उद्भिज है –
(क) म्यूकर
(ख) एगरीकस
(ग) वालवॉक्स
(घ) ईस्ट
उत्तर :
(ग) वालवॉक्स।

प्रश्न 17.
मछलियों में उत्प्लावकता बनाये रखने वाला अंग है :-
(क) गिल्स
(ख) वाताशय
(ग) पूँळ
(घ) पेक्टोरल पखना
उत्तर :
(ख) वाताशय।

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में से कौन पूच्छ परवना का कार्य नहीं है ?
(क) शरीर का संतुलन करना
(ख) दिशा का परिवर्तन करना
(ग) शरीर को सहीं स्थिति में रखना
(घ) मछली को आगे बढ़ने के लिए चालक बल उत्पन्न करना
उत्तर :
(घ) मछली को आगे बढ़ने के लिए चालक बल उत्पन्न करना।

प्रश्न 19.
पेशियों के संकुचन से केहुनी का मुड़ना कहलाता है –
(क) फ्लेवशन
(ख) एव्सटेन्सन
(ग) एबडक्सन
(घ) एडक्सन
उत्तर :
(क) फ्लेवशन।

प्रश्न 20.
हिंज संधि रहता है –
(क) घुटना में
(ख) गर्दन में
(ग) कंधा में
(घ) खोपड़ी में
उत्तर :
(क) घुटना में।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 21.
मनुष्य में चलन है-
(क) पक्षाभीय
(ख) कशाभिकीय
(ग) द्विपादीय
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) द्विपादीय

प्रश्न 22.
कौन पेशी ऐब्डक्सन करती है –
(क) बाइसेप्स
(ख) ट्राइसेप्स
(ग) पायरि फारमिस
(घ) डेलहायड
उत्तर :
(ख) ट्राइसेप्स।

प्रश्न 23.
पायरिफॉर्म है –
(क) ऐडक्शन
(ख) ऐब्डक्शन
(ग) रोटेशन
(घ) फ्लेक्शन
उत्तर :
(क) ऐडकशन।

प्रश्न 24.
बॉल और सॉकेट सन्धि का उदाहरण है –
(क) घुटने की संधि
(ख) कलाई की संधि
(ग) खोपड़ी की संधि
(घ) कंधे की संधि
उत्तर :
(घ) कंधे की संधि।

प्रश्न 25.
बॉल और सॉकेट संधि पाई जाती है –
(क) केहुनी में
(ख) घुटना में
(ग) पेल्विक गर्डल में
(घ) अंगुली में
उत्तर :
(ग) पेल्विक गर्डल में।

प्रश्न 26.
द्विपाद प्रचलन होता है –
(क) मनुष्य में
(ख) तिलबट्टा में
(ग) केंचुआ में
(घ) छिपकली में
उत्तर :
(क) मनुष्य में

प्रश्न 27.
मानव शरीर की सबसे लम्बी हड़ी –
(क) स्कैपुला
(ख) फीमर
(ग) मेलियस
(घ) स्टेपिस
उत्तर :
(ख) फीमर

प्रश्न 28.
हिंज जोड़ है –
(क) केहुनी, घुटना का जोड़
(ख) कलाई का जोड़
(ग) खोलड़ी के आघार का जोड़
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) केहुनी, घुटना का जोड़

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 29.
एक ही दिशा की ओर 90 के कोण पर मुड़ने वाला जोड़ –
(क) कन्दुक और खलिका जोड़
(ख) हिंज जोड़
(ग) पाइ मोट जोड़
(घ) कोन्द्रित्मायड जोड़
उत्तर :
(क) कन्दुक और खलिका जोड़

प्रश्न 30.
अंगों को शरीर के मध्यवर्ती रेखा से दूर हटाने वाली पेशियाँ –
(क) ऐडक्टर पेशी
(ख) एक्सटेन्सर पेशी
(ग) ऐबडक्टर पेशी
(घ) स्फिगटर पेशी
उत्तर :
(ग) ऐबडक्टर पेशी

प्रश्न 31.
जाँघ में उपस्थित हड्डी कहलाती है –
(क) ह्यूमर
(ख) फीमर
(ग) टिबिया-फिबुला
(घ) टार्सल्स
उत्तर :
(ख) फीमर

प्रश्न 32.
मानव कंकाल में हड्डियों की संख्या है –
(क) 106
(ख) 206
(ग) 601
(घ) 306
उत्तर :
(ख) 206

प्रश्न 33.
किलदार संधि का उदाहरण है –
(क) ह्यूमरस की हड्डियाँ
(ख) कशेरुक दंड का अक्ष और खोपड़ी
(ग) कलाई की हंड्डियाँ
(घ) टखने की हड्डियाँ
उत्तर :
(ख) कशेरुक दंड का अक्ष और खोपड़ी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) :

1. मनुष्य का प्रचलन _________ कहलाता है।
उत्तर :द्विपाद प्रचलन

2. मछली का शरीर _________ होता है।
उत्तर :नौकाकार

3. अमीबा _________द्वारा प्रचलन करता है।
उत्तर :सुडोपोडिया

4. मछलियों में _________और _________युग्म पंख होते हैं।
उत्तर :पेक्टोरेल, पेल्भिक

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

5. _________अमीबा का प्रचलन अंग है।
उत्तर :कूटपाद

6. स्वीम ब्लैडर मछलियों के शरीर का _________अंग है।
उत्तर :हाइड्रोस्टेटिक

7. मछलियों में पाई जाने वाली V आकार की पेशियाँ _________कहलाती है।
उत्तर :मायोटोम पेशियाँ

8. चल संधि को _________भी कहा जाता है।
उत्तर :साइनोवियल संधि

9. घुटने का जोड़ _________जोड़ है।
उत्तर :साइनोवियल

10. ऊपरी बाहु के अग्र भाग में _________पेशियाँ पायी जाती हैं।
उत्तर :बाइसेप्स

11. ऊपरी बाहु के पश्च भाग में _________पेशियाँ पायी जाती हैं।
उत्तर :ट्राइसेप्स

12. प्रचलन हमेशा _________द्वारा प्रभावित होता है।
उत्तर :उद्दीपन

13. दो अस्थियों को जोड़ने का कार्य मुलायम संयोजी ऊत्तक_________ करता है।
उत्तर :कार्टिलेज

14. अस्थि जोड़ के गर्त में भरे द्रव को _________कहते हैं।
उत्तर :साइनोवियल द्रव

15. खोपड़ी के आधार और प्रथम कशेरुका की बीच _________अस्थि जोड़ पायी जाती है।
उत्तर : पाइभोट

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

16. युग्लिन में प्रचलन _________की सहायता से होता है।
उत्तर : फ्लैजिला।

17. सिलिया _________का प्रचलन अंग है।
उत्तर : पैरामीसियम

18. यूग्लिना _________की सहायता से चलता है।
उत्तर : कशाभिका

19. अमीबा में प्रचलन क्रिया _________की सहायता से होता है।
उत्तर : कूटपाद

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. पैरामीसियम का प्रचलन अंग फ्लैजेला है।
उत्तर : False

2. मानव हाथ की बाइसेप्स मांसपेशी एक एक्सटेन्सर पेशी है।
उत्तर : False

3. अस्थि और पेशियों को जोड़ने वाले तन्तु को लिगामेंट कहते हैं।
उत्तर : False

4. हमारे घुटने में बॉल और सॉकेट (Ball & Socket) जोड़ पाया जाता है।
उत्तर : False

5. मछलियों में दो युग्म पक्षत् और तीन अयुग्म पक्षत् पाये जाते हैं।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

6. फ्लेक्सर पेशियाँ दो समीपवर्ती हड्डियों को नजदीक में लाती है।
उत्तर : True

7. वह पेशी जो किसी अंग को शरीर के अक्ष के नजदीक लाती है, उसे फ्लेक्शन कहते हैं।
उत्तर : True

8. हमारे घुटने में ‘बॉल और सॉकेट’ जोड़ पाया जाता है।
उत्तर : False

9. एब्डक्टर पेशी के संकुचन से कोई अंग शरीर के मध्यवर्ती रेखा से दूर हटता है।
उत्तर : True

10. इन ट्रिंसिक पेशी आइरिस और सिलियरी बॉडी से जुड़ी रहती है।
उत्तर : True

11. गति के द्वारा हमेशा प्रचलन सम्भव नहीं है।
उत्तर : True

12. गति पौधो तथा जन्तुओ दोनो में होती है।
उत्तर : True

13. प्रचलन में सजीव अपना स्थान परिवर्तन करता है।
उत्तर : True

14. प्रचलन में सजीव अपना स्थान परिवर्तन नहीं करता है।
उत्तर : False

15. सिलिया की सहायता से पैरामिशियम जल में गति करता है।
उत्तर : True

16. लम्बी चाबुकनामा रचना को सिलिया कहते हैं।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

17. मछलियों में प्रचलन अंग आठ पखने एवं कुटपाद होते हैं।
उत्तर : True

18. चल जोड़ों में विभिन्न श्रेणी की गतियाँ संभव है।
उत्तर : True

19. विसर्पी संधि का उदाहरण कंधे है।
उत्तर : False

20. बाईसेप्स पेशीकेहुनी को मोड़ती है।
उत्तर : True

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) फ्लैजेला (a) मछली की गति
(ii) मायोटोम पेशी (b) न्यूमैटोफोर
(iii) सुन्दरी पौधा (c) यूग्लिना
(iv) मछली का प्रचलन (d) डैने
(v) अग्रबाहु का रूपांतर (e) पखने

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) फ्लैजेला (c) यूग्लिना
(ii) मायोटोम पेशी (a) मछली की गति
(iii) सुन्दरी पौधा (b) न्यूमैटोफोर
(iv) मछली का प्रचलन (e) पखने
(v) अग्रबाहु का रूपांतर (d) डैने

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) अचल संधि (a) कब्जा संधि
(ii) यूग्लिना (b) उड़ने की क्रिया
(iii) पक्ष्माभी गति (c) फ्लेजेलम
(iv) विसर्पण (d) खोपड़ी की हड्डियाँ
(v) केहुनी (e) पैरामिशियम

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) अचल संधि (d) खोपड़ी की हड्डियाँ
(ii) यूग्लिना (c) फ्लेजेलम
(iii) पक्ष्माभी गति (e) पैरामिशियम
(iv) विसर्पण (d) खोपड़ी की हड्डियाँ
(v) केहुनी (a) कब्जा संधि

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) साइनोवियल संधि (a) काडल पखना
(ii) तारामछली (b) मासल पैर
(iii) सीप (c) चलायमान संधि
(iv) लम्बी हड्डी (d) ट्यूब फीट
(v) पतवार (e) फीमर

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) साइनोवियल संधि (a) काडल पखना
(ii) तारामछली (b) मासल पैर
(iii) सीप (c) चलायमान संधि
(iv) लम्बी हड्डी (d) ट्यूब फीट
(v) पतवार (e) फीमर

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 4.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) फ्लैजिला (a) तन्तुमय संयोजी उत्तक
(ii) कोणिका जोड़ (b) यूग्लिना
(iii) लिगामेंट (c) पैरामेशियम
(iv) सिलिया (d) पेक्टोरेल्सि मेजर
(v) वक्ष पेशियाँ (e) Carpel

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) फ्लैजिला (b) यूग्लिना
(ii) कोणिका जोड़ (e) Carpel
(iii) लिगामेंट (a) तन्तुमय संयोजी उत्तक
(iv) सिलिया (c) पैरामेशियम
(v) वक्ष पेशियाँ (d) पेक्टोरेल्सि मेजर

 

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र can serve as a valuable review tool before exams.

जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
इनमें से कौन सा प्रतिवर्ती चाप सही है ?
(क) ग्राही अंग → प्रभावी अंग → चालक तंत्रिका → तंत्रिका केन्द्र → संवेदी तंत्रिका
(ख) तंत्रिका केन्द्र → ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → प्रभावी अंग → चालक तंत्रिका
(ग) चालक तंत्रिका → ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → तंत्रिका केन्द्र → प्रभावी अंग
(घ) ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → तंत्रिका केन्द्र → चालक तंत्रिका → प्रभावी अंग
उत्तर :
(घ) ग्राही अंग → संवेदी तंत्रिका → तंत्रिका केन्द्र → चालक तंत्रिका → प्रभावी अंग

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 2.
शरीर का तामक्रम नियंत्रित करने से सम्बन्धित मानव मस्तिष्क का भाग है –
(क) थैलामस
(ख) सेरिबेलम
(ग) हाइपोथैलामस
(घ) मेडुला ओबलंगाटा
उत्तर :
(ग) हाइपोथैलामस

प्रश्न 3.
मस्तिष्क का वह भाग जो शरीर के संतुलन को बनाये रखने में संलग्न है –
अथवा, ”शरीर संतुलन” को नियंत्रित करने वाला मस् …
(क) मेडुला आबलांगटा
(ख) थैलामस
(ग) सेरिबेलम
(घ) सेरिब्रम
उत्तर :
(ग) सेरिबेलम

प्रश्न 4.
तंत्रिका तंत्र की इकाई है-
(क) नेफ्रॉन
(ख) न्यूरॉन
(ग) न्यूरोग्लिया
(घ) तंत्रिका
उत्तर :
(ख) न्यूरॉन

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन एक्सान का रचनात्मक लक्षण नहीं है ?
(क) निस्ल के कण
(ख) श्वान कोशिका
(ग) मायलीन शीथ
(घ) न्यूरोलेम्मा
उत्तर :
(क) निस्ल के कण।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 6.
मस्तिष्क का कौन सा भाग रिले केन्द्र का कार्य करता है –
(क) हाइपोथैलमस
(ख) थैलमस
(ग) पॉन्स
(घ) सेरिबेलम
उत्तर :
(ख) थैलमस।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में कौन सही है ?
(क) कोशिकाय — तंत्रिका संवेदना को प्रहण करना
(ख) डेन्ड्रान — तंत्रिका संवेदना को भेजना
(ग) एक्सान — तंत्रिका संवेदना को ग्रहण करना
(घ) कोशिकाय—तंत्रिका संवेदना को प्रहण करना और भेजना
उत्तर :
(घ) कोशिकाय — तंत्रिका संवेदना को ग्रहण करना और भेजना।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से कौन न्यूरोग्लिया के लिए सही नहीं है ?
(क) ग्राही कोशिका की तरह कार्य करता है
(ख) आक्रमण कोशिक्का की तरह कार्य करता है
(ग) मायलीन शीथ बनाता है
(घ) उद्दीपक का वाहन करता है
उत्तर :
(ग) मायलीन शीथ बनाता है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन संवेदी तंत्रिका की तरह कार्य करता है ?
(क) आकुलोमोटर
(ख) ट्रोक्लीयर
(ग) आप्टिक
(घ) एब्डयूसेन्स
उत्तर :
(ग) आप्टिक।

प्रश्न 10.
मानव में क्रैनियल तंत्रिकाओं की संख्या है –
अथवा, मनुष्य में कपाल तंत्रिकाओं की संख्या है –
(क) 10 जोड़ी
(ख) 31 जोड़ी
(ग) 11 जोड़ी
(घ) 12 जोड़ी
उत्तर :
(घ) 12 जोड़ी।

प्रश्न 11.
मानव शरीर में स्पाइनल तंत्रिकाओं की संख्या होती है –
(क) 12 जोड़े
(ख) 32 जोड़े
(ग) 31 जोड़े
(घ) 24 जोड़े
उत्तर :
(ग) 31 जोड़े।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से मस्तिष्क का कौन सा भाग मनुष्य में बातचीत करने की योग्यता और बुद्धि का नियंत्रण करता है ?
(क) सेरिबेलम
(ख) सेरित्रम
(ग) पान्स
(घ) मेइ्यूला आब्लांगेटा
उत्तर :
(ख) सेरिव्रम।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन मेड्यूला आब्लांगेटा का कार्य नहीं है ?
(क) शरीर का नियंत्रण
(ख) हुदय की धड़कन का नियंत्रण
(ग) भूख और प्यास का नियंत्रण
(घ) दृष्टि और सुनने का नियंत्रण
उत्तर :
(क) शरीर का नियंत्रण।

प्रश्न 14.
सी एस एफ का क्या कार्य है ?
(क) बुद्धि का नियंत्रण
(ख) खोड़ी में दबाइ का मियम्यण
(ग) भोजन का नियंत्रण
(घ) प्रतिवर्ती क्रिया का नियंत्रण
उत्तर :
(ख) खोपड़ी में दबाब का नियंत्रण

प्रश्न 15.
निम्नलिखित में से कौन मेनिनजेज का हिस्सा नहीं है ?
(क) ड्यूरा मैटर
(ख) पाया मैटर
(ग) एरेक्नायड
(घ) मायलीन शीथ
उत्तर :
(घ) मायलीन शीथ।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित में नेत्र गोलक के किस परत में मेलानीन कण और रक्त वाहिनियाँ उपस्थित हैं ?
(क) स्वसेरा
(ख) रेटिना
(ग) आइरिस
(घ) कोरायड
उत्तर :
(घ) कोरायड।

प्रश्न 17.
दृष्टि तंत्रिका है एक –
(क) चालक तंत्रिका
(ख) स्पाइनल तंत्रिका
(ग) मिश्रित तंत्रिका
(घ) संवेदी तंत्रिका
उत्तर :
(घ) संवेदी तंत्रिका।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में कौन नेत्र गोलक को आकृति प्रदान करता है ?
(क) रेटिना
(ख) स्क्लेरा
(ग) कोरायड
(घ) कार्निया
उत्तर :
(ख) स्क्लेरा।

प्रश्न 19.
निम्नलिखित में कौन नेत्र गोलक का आवर्तन माध्यम नहीं है ?
(क) कार्निया
(ख) लेंस
(ग) भायट्स ह्यूमर
(घ) स्क्लेरा
उत्तर :
(घ) स्क्लेरा।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में कौन नेत्र दोष द्वि उत्तल माइनस पावर लेंस से ठीक किया जाता है ?
(क) प्रेस बायोपिया
(ख) मोतियाविंद
(ग) हाइपर मेट्रोपिया
(घ) मायोपिया
उत्तर :
(ग) हाइपर मेट्रोपिया।

प्रश्न 21.
दो न्यूरान के बीच का कार्यत्मक सम्बन्ध कहलाता है –
(क) सिनेप्सिस
(ख) सिनैप्स
(ग) प्रतिवर्ती चाप
(घ) गैग्लियान
उत्तर :
(ख) सिनैप्स

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 22.
इनमें कौन-सी संरचना मस्तिष्क में नहीं पाई जाती है ?
(क) सेरीबल हेमीस्फीयर
(ख) रेटिना
(ग) सेरीबेलम
(घ) मेडूला आबलॉगाटा
उत्तर :
(ख) रेटिना

प्रश्न 23.
कॉर्पस कैलोसम जोड़ती है –
(क) एकअस्थि को दूसरे अस्थि से
(ख) मस्तिष्क को स्पाइनल काई से
(ग) दो सेरीव्रल हेमीस्फियर से
(घ) मध्य मस्तिष्क को पष्ध मस्तिष्क से
उत्तर :
(ग) दो सेरीबल हेमीस्फियर से

प्रश्न 24.
यादाश्त, बुद्धि, ताप, दर्द (पीड़ा) और दबाव आद के उद्दीपन नियंत्रित होते हैं –
(क) सेरिब्भम से
(ख) सेरीबेलम से
(ग) मेडूला आबलाँगाटा से
(घ) पॉन्स से
उत्तर :
(क) सेरिब्रम से

प्रश्न 25.
मस्तिष्क एवं मेरूरज्जु को ढकनेवाली झिल्ली कहलाती है-
(क) पेरीकार्डियम
(ख) प्लूरा
(ग) मेनिन्जेज
(घ) कन्जन्कटिवा
उत्तर :
(ग) मेनिन्जेज

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 26.
इनमें से कौन सी एक प्रतिवर्ती क्रिया नहीं है –
(क) खाना देखकर मुँह से लार उत्पन्न होन
(ख) घुटने का जर्क
(ग) पसीना (श्वेद) का स्राव
(घ) तेज रोशनी में पलकों का झपकना
उत्तर :
(ग) पसीना (श्वेद) का स्राव

प्रश्न 27.
अपनी इच्छाशक्ति द्वारा नियंत्रित होनेवाली क्रियाएँ कहलाती हैं –
(क) ऐच्छिक क्रियाएँ
(ख) प्रतिवर्ती क्रियाएँ
(ग) अनैच्छिक क्रियाएँ
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) ऐच्छिक क्रियाएँ

प्रश्न 28.
राड और कोन कोशिकाएँ पायी जाती हैं –
(क) रेटिना में
(ख) कोरायड में
(ग) स्क्लेरा में
(घ) लेन्स में
उत्तर :
(क) रेटिना में

प्रश्न 29.
एक इक्सटेंसर पेशी का उदाहरण है –
(क) ट्राइसेप्स
(ख) बाइसेप्स
(ग) डेल्टॉयड
(घ) पेक्टोरोलिस
उत्तर :
(क) ट्राइसेप्स

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 30.
प्रतिवर्ती क्रिया संचालित होती है –
(क) मस्तिष्क द्वारा
(ख) हृदय द्वारा
(ग) रीढ़ रज्जु द्वारा
(घ) मेडुला ऑब्लांगेटा द्वारा
उत्तर :
(ग) रीढ़ रज्जु द्वारा

प्रश्न 31.
निलय पाया जाता है-
(क) मस्तिष्क में
(ख) किडनी में
(ग) फेफड़ा में
(घ) दॉत में
उत्तर :
(क) मस्तिष्क में

प्रश्न 32.
निम्नलिखित में से कौन स्वान कोशिका के साथ संयुक्त है ?
(क) डेन्ड्राइट
(ख) तंत्रिकाक्ष
(ग) कोशिका काय
(घ) सिनैप्स
उत्तर :
(ख) तंत्रिकाक्ष

प्रश्न 33.
मनुष्य में 12 जोड़ी होती है –
(क) क्रेनियल नर्भ
(ख) स्पाइनल नर्भ
(ग) मिश्रित नर्भ
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) क्रेनियल नर्भ

प्रश्न 34.
स्पाइनल कार्ड की औसत लम्बाई –
(क) 40 cm
(ख) 75 cm
(ग) 60 cm
(घ) 45 cm
उत्तर :
(घ) 45 cm

प्रश्न 35.
अंध बिन्दु (Blind spot) पाया जाता है –
(क) रेटिना में
(ख) कोरॉयड में
(ग) स्केलेरा में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) रेटिना में

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 36.
मस्तिष्क का गुहा जाना जाता है –
(क) क्रेनियम
(ख) निलय
(ग) शरीर गुहा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) निलय

प्रश्न 37.
सेरिब्रल हेमिस्फेयर संबंधित है-
(क) श्रसन दर से
(ख) स्मरण से
(ग) बुद्धि से
(घ) अनुभव से
उत्तर :
(ग) बुद्धि से

प्रश्न 38.
Eye ball निम्नलिखित स्तरों द्वारा बना होता है –
(क) स्केलेरा तथा कोरॉयड
(ख) रेटिना
(ग) स्केलेरा, कोरॉयड तथा रेटिना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) स्केलेरा, कोरॉयड तथा रेटिना

प्रश्न 39.
न्यूरॉन है –
(क) बॉडी कोशिका
(ख) पेशीं कोशिका
(ग) तंत्रिका कोशिका
(घ) कोई नहीं
उत्तर :
(ग) तंत्रिका कोशिका

प्रश्न 40.
Grey matter किसके आन्तरिक भाग में पाया जाता है –
(क) कान के
(ख) आँख के
(ग) नाक के
(घ) रीद रज्जु के
उत्तर :
(घ) रीढ़ रज्जु के

प्रश्न 41.
सेरेब्रो स्पाइनल द्रव पाया जाता है –
(क) मस्तिष्क में
(ख) रीढ़ रज्जु में
(ग) आँख में
(घ) कान में
उत्तर :
(क) मस्तिष्क में

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 42.
पश्च मस्तिष्क्र का सबसे बड़ा भाग है –
(क) सेरिब्रम
(ख) सेरिबेलम
(ग) पान्स
(घ) दृष्टि-पिंड
उत्तर :
(ख) सेरिबेलम (Cerebellum)

प्रश्न 43.
मास्टर अंग कहलाता है –
(क) रीढ़ रज्जु
(ख) मस्तिष्क
(ग) कान
(घ) आँख
उत्तर :
(ख) मस्तिष्क

प्रश्न 44.
प्रकाशग्राही है –
(क) कान
(ख) आँख
(ग) मस्तिष्क
(घ) नाक
उत्तर :
(ख) आँख

प्रश्न 45.
प्रकाश के अपवर्तन का कार्य करता है –
(क) लेंस
(ख) रेटिना
(ग) कोरॉयड
(घ) स्केलेरा
उत्तर :
(क) लेंस

प्रश्न 46.
मनुष्य के मस्तिष्क का वजन है –
(क) 1540 ग्राम
(ख) 1360 ग्राम
(ग) 980 ग्राम
(घ) 1050 ग्राम
उत्तर :
(ख) 1360 ग्राम

प्रश्न 47.
हमारी आँख का कौन सा भाग तारा छिद्र को नियंत्रित करता है ?
(क) लेन्स
(ख) कॉर्निया
(ग) रेटिना
(घ) आइरिस
उत्तर :
(घ) आइरिस।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 48.
सेरीब्रम के गोलार्द्ध को जोड़नेवाली रचना है :
(क) कॉर्पस स्टियाटम
(ख) कार्पस-ल्युटिएम
(ग) कार्पस कैलोसम
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर :
(ग) कार्पस कैलोसम।

प्रश्न 49.
आँख का प्रकाश-सुग्राही स्तर है –
(क) कंजंकटाइवा
(ख) लेंस
(ग) रेटिना
(घ) कॉर्निया
उत्तर :
(ग) रेटिना।

प्रश्न 50.
फोविया पाया जाता है जिसमें –
(क) रेटिना
(ख) स्क्लेरा
(ग) कोरॉयड
(घ) कॉर्निया
उत्तर :
(क) रेटिना।

प्रश्न 51.
न्यूरोसील पाया जाता है जिसमें –
(क) मस्तिष्क
(ख) मेडुल आब्लॉंगेटा
(ग) तंत्रिका
(घ) रीढ़ रज्जु
उत्तर :
(घ) रीढ़ रज्जु।

प्रश्न 52.
लेंस के प्रयोग से मायोपिया ठीक किया जा सकता है।
(क) अवतल
(ख) उत्तल
(ग) अवतलोत्तल
(घ) समतलावतल
उत्तर :
(क) अवतल।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 53.
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र में क्या सम्मिलित है –
(क) मस्तिष्क एवं स्याइनल कार्ड
(ख) क्रेनियल एवं स्पाइनल नर्व
(ग) रिले न्यूरॉन एवं मस्तिष्क
(घ) न्यूरान एवं मस्तिष्क
उत्तर :
(क) मस्तिष्क एवं स्पाइनल कार्ड

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) :

1. मानव नेत्र में लेंस की फोकस दूरी को ठीक करने की पद्धति को ________कहते हैं।
उत्तर : समायोजन

2. तंत्रिका तंत्र की क्रियात्मक तथा रचनात्मक इकाई ________है।
उत्तर : न्यूरॉन

3. तंत्रिका तंत्र के दो अवयव हैं – (a)________ (b)________
उत्तर : (a) मस्तिष्क (b) रीढ़ रज्जु

4. मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग ________है।
उत्तर : सेरिब्रम

5. तंत्रिका कोशिका के एक्सॉन हिलॉक से निकली लम्बी, समव्यासी, पतली रचना को________ कहते हैं।
उत्तर : एव्सान

6. ________में तंत्रिका तंत्र का अभाव होता है।
उत्तर : अमीबा

7. दृष्टि पिण्ड ________का हिस्सा है।
उत्तर : सेरिब्रम

8. छींकना ________प्रतिक्षेप क्रिया का उदाहरण है।
उत्तर : अनुवंछित

9. मनुष्य की आँख के लेंस का लचीलापन सामाप्त हो जाने से ________रोग हो जाता है।
उत्तर : प्रेस बायोपिया

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

10. जन्तुओं में भौतिक समन्वयन ________द्वारा होता है।
उत्तर : तंत्रिका तंत्र

11. सेरिबेलम भाग है ________मस्तिष्क का।
उत्तर : पश्च

12. मनुष्य में स्पाइनल नर्भ की संख्या ________है।
उत्तर : 31 जोड़ी

13. बहुत सारे तंत्रिका तंतु ढके होते हैं ________द्वारा।
उत्तर : माइलिन शीथ

14. मस्तिष्क एक झिल्ली द्वारा ढका होता है जो ________के नाम से जाना जाता है।
उत्तर : मेनिंजेज स्तर (Menengis layer)

15. ________बुद्धि से संबंधित है ।
उत्तर : सेरिब्रल हेमिस्फेयर

16. आइरिस का केन्द्रिय भाग ________है।
उत्तर : तारा

17. मानव मस्तिष्क का वजन ________ग्राम है।
उत्तर : 1360

18. साइटोन के अन्दर उपस्थित कोशिका द्रव्य________ है।
उत्तर : न्यूरोप्लाज्म

19. रौड कोशिका में उपस्थित रंगा________ है।
उत्तर : Rhodopsin

20. कोशिका काय के समूह को ________कहते हैं।
उत्तर : गैंग्लियान

21. ________प्रतिवर्ती क्रियाओं के केन्द्र के रूप में कार्य करती है।
उत्तर : मेरुरज्जु

22. मेनिंजेज और मस्तिष्क के बीच ________भरा होता है।
उत्तर : सेरीब्रोस्पाइनल द्रव्य

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

23. ________विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों को ग्रहण करते हैं।
उत्तर : ग्राही अंग

24. मनुष्य की दृष्टि को ________दृष्टि कहते हैं।
उत्तर : द्विनेत्रीय

25. ________के संकुचन के कारण नेत्र लेंस मोटा हो जाता है।
उत्तर : सिलियरी पेशियों

26. Cone कोशिका में पाया जाने वाला रंगा ________है।
उत्तर : lodopsin

27. ________में वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना में पीछे बनता है।
उत्तर : दीर्घ दृष्टि दोष

28. हाइपरमेट्रोपिया के रोगी ________ लेंस के चश्में का प्रयोग करते हैं।
उत्तर : उत्तल

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. निकट दृष्टिदोष वस्तुओं का प्रतिबिम्ब दृष्टिपटल के पीछे बनता है।
उत्तर : False

2. एक्सॉन की सबसे बाहरी परत को ऐक्सोलेमा कहते हैं।
उत्तर : False

3. स्कलेरा पर अंध बिन्दु स्थित रहता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

4. रेटिना नेत्र-गोलक को प्रकाश रोधी बनाता है।
उत्तर : False

5. घ्राण पिण्ड दृष्टि से सम्बन्धित है।
उत्तर : False

6. सेरिब्बल हेमिस्फियर के ऊभरी हुई अनियमिताकार रचनाओं को सल्कस कहते हैं।
उत्तर : False

7. श्षेत पटल का पारदर्शी भाग कार्निया है।
उत्तर : True

8. लेंस और कॉर्निया के बीच के कक्ष में भिट्रियस हयुमर नामक द्रव होता है।
उत्तर : False

9. मस्तिष्क से निकलने वाली तंत्रिकाओं को स्पाइनल तंत्रिका कहते हैं।
उत्तर : False

10. थैलमस को सेरिब्रम कॉर्टक्स का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

11. प्राय: प्रतिवर्ती क्रिया का नियंत्रण पश्च मस्तिष्क द्वारा होता है।
उत्तर : False

12. सभी ऐच्छिक क्रियाएँ सेरिबेलम द्वारा नियंत्रित होती हैं।
उत्तर : False

13. दृष्टि श्लाका कोशिकाएँ अंधकार में देखने के लिए उत्तरदायी हैं।
उत्तर : True

14. दृष्टि शंकु कोशिकाएँ प्रकाशग्राही हैं जो मंद प्रकाश में सुग्राही हैं।
उत्तर : False

15. न्यूरान तंत्रिका तंत्र की क्रियात्मक एवं रचनात्मक इकाई है।
उत्तर : True

16. मानव मस्तिष्क दो झिल्लियों से घिरा है।
उत्तर : False

17. हाइपोथैललमस अग्र मस्तिष्क में थैलमस के ऊपर में स्थित है।
उत्तर : False

18. मेरुरज्जा मेडूला आवलांगेटा से जुड़ा है।
उत्तर : True

19. ग्राही प्रतिवर्ती चाप का एक अवयव है।
उत्तर : True

20. प्रतिवर्ती क्रियाएँ मनुष्य के लिए महत्त्वपूर्ण नहीं है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

21. अनैच्छिक कार्यों का केन्द्र सेरिबल कार्टेक्स में स्थित होता है।
उत्तर : False

22. क्रैनियम मस्तिष्क का भाग है।
उत्तर : False

23. मेरुरज्जा से निकलने वाली सभी तंत्रिकाएँ मिश्रित हैं।
उत्तर : True

24. नेत्र गोलक के बाहरी आवरण रेटिना है।
उत्तर : False

25. मोतियाबिन्दमें लेंस पर एक सफेद अपारदर्शक सतह बन जाती है।
उत्तर : True

26. रंजित पटल यह नेत्र गोलक के मध्य आवरण का पिछला काला भाग है।
उत्तर : True

27. मनुष्य के नेत्र गोलक में दो आवरण पाये जाते है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

28. नेत्र गोलक का व्यास लगभग 2 इंच होता है।
उत्तर : False

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) अन्ध बिन्दु (a) यूग्लिना
(ii) मेनिन्जेज (b) एक्सान (Axon)
(iii) फ्लैजेला (c) लेंस
(iv) रैनवियर का गाँठ (d) रीढ़ रज्जु का आवरण
(v) प्रेसबायोपिया (e) आप्टिक नर्व (दृष्टि तंत्रिका) एवं रेटिना के जोड़ने का स्थान

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) अन्ध बिन्दु (e) आप्टिक नर्व (दृष्टि तंत्रिका) एवं रेटिना के जोड़ने का स्थान
(ii) मेनिन्जेज (d) रीढ़ रज्जु का आवरण
(iii) फ्लैजेला (a) यूग्लिना
(iv) रैनवियर का गाँठ (b) एक्सान (Axon)
(v) प्रेसबायोपिया (c) लेंस

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) रंग-भेद दृष्टि (a) थैलमस
(ii) मस्तिष्क का विकास (b) हाइपोथैलमस
(iii) रीढ़ रज्जु (c) कोन्स
(iv) सुचनाओं का प्रसारण केन्द्र (d) प्रतिवर्ती क्रिया पैर उठाना या हटाना
(v) भूख प्यास, नीद, क्रोध आदि पर नियंत्रण (e) थाइरॉक्सिन

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) रंग-भेद दृष्टि (c) कोन्स
(ii) मस्तिष्क का विकास (e) थाइरॉक्सिन
(iii) रीढ़ रज्जु (d) प्रतिवर्ती क्रिया पैर उठाना या हटाना
(iv) सुचनाओं का प्रसारण केन्द्र (a) थैलमस
(v) भूख प्यास, नीद, क्रोध आदि पर नियंत्रण (b) हाइपोथैलमस

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) मस्तिष्क का छोटा भाग (a) सेरीबेलम
(ii) विशिष्ट ज्ञानेन्द्रिय (b) मध्य मस्तिष्क
(iii) तेज प्रकाश के सामने आँख का बन्द होना। (c) सिलियरी वाडी
(iv) नेत्रगोलक का मध्य आवरण (d) अनुबंधित प्रतिवर्तन
(v) मस्तिष्क का दूसरा सबसे बड़ा भाग (e) लेटरल लाइन सिस्टम

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) मस्तिष्क का छोटा भाग (b) मध्य मस्तिष्क
(ii) विशिष्ट ज्ञानेन्द्रिय (e) लेटरल लाइन सिस्टम
(iii) तेज प्रकाश के सामने आँख का बन्द होना। (d) अनुबंधित प्रतिवर्तन
(iv) नेत्रगोलक का मध्य आवरण (c) सिलियरी वाडी
(v) मस्तिष्क का दूसरा सबसे बड़ा भाग (a) सेरीबेलम

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 4.

स्तम्भ -A स्तम्भ-B
(i) एक्वस ह्यूमर (a) कुत्ते में भोजन को देखकर लार का स्राव
(ii) अन्तः आवरण (b) ठण्ड लगने पर काँपना
(iii) शर्तविहीन प्रतिवर्तन (c) द्रव
(iv) अनुबंछित प्रतिवर्ती क्रिया (d) पोन्स
(v) पश्ध मस्तिष्क (e) रेटिना

उत्तर :

स्तम्भ -A स्तम्भ-B
(i) एक्वस ह्यूमर (c) द्रव
(ii) अन्तः आवरण (e) रेटिना
(iii) शर्तविहीन प्रतिवर्तन (a) कुत्ते में भोजन को देखकर लार का स्राव
(iv) अनुबंछित प्रतिवर्ती क्रिया (b) ठण्ड लगने पर काँपना
(v) पश्ध मस्तिष्क (d) पोन्स

प्रश्न 5.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) पारदर्शक झिल्ली (a) मेरुरज्जु
(ii) कोमल रस्सी जैसी रचना (b) दूर की वस्तु नहीं देख सकता
(iii) प्रोटोनोपिया (c) सेरिव्रम का गुहा
(iv) निकट-दृष्टि दोष (d) कन्जीक्टइवा
(v) पैरासील (e) लाल रंग नहीं पहचानना

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) पारदर्शक झिल्ली (d) कन्जीक्टइवा
(ii) कोमल रस्सी जैसी रचना (a) मेरुरज्जु
(iii) प्रोटोनोपिया (e) लाल रंग नहीं पहचानना
(iv) निकट-दृष्टि दोष (b) दूर की वस्तु नहीं देख सकता
(v) पैरासील (c) सेरिव्रम का गुहा

 

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 1D प्रचलन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 1D Question Answer – प्रचलन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
मनुष्य में किस प्रकार का प्रचलन होता है ?
उत्तर :
द्विपाद प्रचलन

प्रश्न 2.
युग्लिना का प्रचलन अंग क्या है ?
उत्तर :
फ्लैजिला

प्रश्न 3.
अमीबा का प्रचलन अंग क्या है ?
उत्तर :
कूटपाद

प्रश्न 4.
मछलियों में कितने पखने होते हैं ?
उत्तर :
सात पखने

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 5.
अमीबा में होने वाली गति क्या कहलाती है ?
उत्तर :
अमीबायी गति

प्रश्न 6.
किस प्रक्रिया में जीवधारी का पूरा शरीर अपना स्थान परिवर्तित करता है ?
उत्तर :
प्रचलन

प्रश्न 7.
मछलियों का कौन सा अंग उसके शरीर की उत्प्लावकता को बनाए रखने में सहायक होता है ?
उत्तर :
स्वीम ब्लैडर

प्रश्न 8.
आइरिस तथा सिलियरी बॉडी से जुड़ी पेशियों को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
ससपेंसरी लिगामेंट

प्रश्न 9.
किस पखना की सहायता से मछलियाँ जल की गहराई में जाती हैं ?
उत्तर :
पेल्भिक पखना

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 10.
मछलियों का कौन सा पखना पतवार का कार्य करता है ?
उत्तर :
कॉडल पखना

प्रश्न 11.
कौन सा जोड़ साइनोवियल संधि भी कहलाता है ?
उत्तर :
चलायमान जोड़

प्रश्न 12.
मनुष्य के शरीर के ढाँचा में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं ?
उत्तर :
206 हड्डियाँ

प्रश्न 13.
साइनोवियल गुहा में उपस्थित द्रव का नाम बताओ।
उत्तर :
साइनोवियल द्रव

प्रश्न 14.
मानव शरीर की सबसे लम्बी हड्डी कौन है ?
उत्तर :
फीमर (जाँघ की हड्ड़ी)

प्रश्न 15.
अंगों को समीप लाने वाली पेशी कौन है ?
उत्तर :
फ्लेक्सर पेशी

प्रश्न 16.
अंगों को दूर ले जाने वाली पेशी का नाम बताओ।
उत्तर :
इक्सटेन्सर पेशी

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 17.
मनुष्य के ऊपरी बाहु के अग्र भाग में पायी जाने वाले पेशी कौन है ?
उत्तर :
बाइसेप पेशी

प्रश्न 18.
फ्लैजिला द्वारा गति करने वाले प्राणी का नाम बताओ।
उत्तर :
युग्लिना

प्रश्न 19.
खोपड़ी के आधार का जोड़ कैसा जोड़ है ?
उत्तर :
पिभोट जोड़ (Pivot joint)

प्रश्न 20.
दो अस्थियों को एक दूसरे के निकट लाने वाली पेशी का नाम बताओ।
उत्तर :
फ्लेक्सर पेशी

प्रश्न 21.
किस पेशी की सहायता से अंगों को चारों ओर घुमाया जाता है ?
उत्तर :
रोटेटर पेशी

प्रश्न 22.
प्रचलन क्या है ?
उत्तर :
सजीवों द्वारा अपने अंगों के संचालन के साथ-साथ स्थान परिवर्तन करने की क्रिया को प्रचलन कहते है

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 23.
सजीवों में प्रचलन के दो उद्देश्य बताओ।
उत्तर :
(i) भोजन की प्राप्ति के लिए
(ii) प्रजनन या मनोरंजन के लिए।

प्रश्न 24.
मझलयाँ विभित्र गहराई में किस प्रकार तैरती हैं ?
उत्तर :
मछलियों में स्वीम ब्लैडर नामक एक गैसीय थैली होती है जिसकी सहायता से जल की विभिन्न गहराई में मछालियाँ तैरती है।

प्रश्न 25.
पेक्टोरल पखने का क्या कार्य है ?
उत्तर :
पेक्टोरल पखने की सहायता से मछली जल की सतह पर आती है।

प्रश्न 26.
पेल्विक पखने का क्या कार्य है ?
उत्तर :
पेल्विक पखने द्वारा मछली जल की गहराई में प्रवेश करती है।

प्रश्न 27.
मछलियों का प्रचलन अंग क्या है ?
उत्तर :
मछलियों के प्रचलन अंग पखने हैं, परन्तु पखने के साथ-साथ जुड़ी हुई पेशियाँ मछलियों के प्रचलन में सहायक है।

प्रश्न 28.
मायोफाइब्रिल क्या है ?
उत्तर :
मासपेशियों के संकुचन में सहायक पेशी तन्तु को मायोफाइब्रिल कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 29.
जोड़ की गति के लिए कौन सा ऊत्तक आवश्यक है ?
उत्तर :
जोड़ की गति के लिए लिगामेन्ट (Ligament) आवश्यक है।

प्रश्न 30.
रोहू मछली में कितने पखने होते हैं ?
उत्तर :
रोहू मछली में कुल सात पखने होते हैं। इसमें दो जोड़े तथा तीन बेजोड़े होते हैं।

प्रश्न 31.
द्विपाद प्रचलन क्या है ?
उत्तर :
मनुष्य द्वारा दो पैरों द्वारा प्रचलन करने की क्रिया को द्विपाद प्रचलन (Bipedal locomotion) कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
एक जन्तु जो विरामावस्था में था वो गमन के लिए चेष्टा करता है इसके संभावित चार कारणों को लिखो।
उत्तर :

  1. भोजन प्राप्ति के लिये
  2. प्रजनन के लिये
  3. खादक से स्वंय की सुरक्षा के लिये
  4. आश्रय के लिये।

प्रश्न 2.
मछली के प्रचलन में मायोटोम पेशियों की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
मछली के प्रचलन क्रिया में वर्टिब्रल कालम (vertebral column) के दोनों ओर पाई जाने वाली ‘ $V$ ‘ आकार की पेशियों के संकुचन तथा प्रसारण के फलस्वरूप शरीर में गति उत्पन्न होता है।

प्रश्न 3.
पक्षी में उपस्थित दो उड़नशील पेशी का नाम बताइए।
उत्तर :
(a) पेक्टोरैलिस मेजर
(b) पेक्टोरैलिस माइनर।

प्रश्न 4.
फ्लैजिलरी (Figaellary movement) गति कैसे होती है ?
उत्तर :
फ्लैजिला को सहायता से होने वाले प्रचलन को फ्लैजिलरी कहते है। जैसे-यूग्लिना का प्रचलन

प्रश्न 5.
साइनोवियल संधि क्या है।
उत्तर :
साइनोवियल संधि :- जब दो अस्थियाँ लिगामेंट द्वारा जुड़कर स्वतंत्र रूप से गति कराती हैं, तो इस प्रकार के अस्थि जोड़ को सचल संधि या साइनोवियल संधि कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 6.
मछली के प्रचलन में जोड़े पखने का क्या कार्य है ?
उत्तर :
पेक्टोरल (Pectoral) तथा पेल्विक (Pelvic) पखने युग्म पखने (Paired fins) होते हैं। पेक्टोरल पखने की सहायता से मछली जल की सतह पर आती है जबकि पेल्विक पखने द्वारा मछली जल की गहराई में प्रवेश करती है।

प्रश्न 7.
एब्डक्टर पेशी क्या है ?
उत्तर :
इन पेशियों में संकुचन के फलस्वरूप कोई अंग शरीर के मध्यवर्ती रेखा से दूर हटता है। जैसे- डेल्टायड पेशी हाथ को मध्य रेखा से दूर हटाने में सहायता करता है।

प्रश्न 8.
अल्प चल संधि क्या है ?
उत्तर :
अल्प चल संधि में दो अस्थियाँ कार्टिलेज द्वारा जुड़ी रहती है, फलस्वरूप इसमें अल्प गति पायी जाती है। जैसेमेरुदण्ड से जुड़ी अस्थियाँ।

प्रश्न 9.
सिनोवियल झिल्ली क्या है ?
उत्तर :
अस्थि संधि के ऊपर पायी जाने वाली पतली झिल्ली सिनोवियल झिल्ली(Synovial membrane) कहलाती है।

प्रश्न 10.
संधि (Joints) क्या है ?
उत्तर :
कंकाल तंत्र में दो या दो से अधिक अस्थियों के संयोग स्थल को संधि या जोड़ कहते हैं।

प्रश्न 11.
सिनोवियल द्रव क्या है ?
उत्तर :
सिनोवियल गुहा में एक प्रकार का द्रव भरा रहता है जिसे सिनोवियल द्रव (Synovial fluid) कहते हैं। यह घर्षण से अस्थियों की रक्षा करता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 12.
विसर्पण (gliding) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब पक्षियों के उड़ान में गति आ जाती है। तब वे कुछ देर के लिए पंख बिना हिलाये उड़ते रहते हैं। पंख बिना हिलाये उड़ने की क्रिया को विसर्पण कहते हैं।

प्रश्न 13.
सिलियरी बॉडी क्या है ?
उत्तर :
रंजित पटल (के सामने का पेशीयुक्त भाग जो लेंस के ससेंसरी लिंगामेंट से जुड़ा रहता है, उसे सिलियरी बॉडी कहते हैं।

प्रश्न 14.
मछली के पखनों को हटा देने पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
यह जल में स्थान परिवर्तन की क्रिया नहीं कर पायेगी।

प्रश्न 15.
कंकाल पेशी क्या है ?
उत्तर :
कंकाल पेशी : शरीर की वह पेशी जो कंकाल के हड्डियों के साथ जुड़ी रहती है, उसे कंकाल कहते हैं।

प्रश्न 16.
कीलदार संधि (पिवोट ज्वाइन्ट) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
कीलदार संधि : ऐसी संधि जिसमें एक हड्ड़ी कील का काम करती है और दूसरी इसी पर घुमती है।

प्रश्न 17.
पल्विनस क्या है ?
उत्तर :
लाजवंती, छुईमुई आदि पौधों में पत्ती के नीचे उपस्थित वृंत थोड़ा-सा फूला हुआ होता है, जिसे पल्विनस कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 18.
उपास्थि क्या है ?
उत्तर :
उपास्थि : उपास्थि हड्डी तथा पेशी के बीच की रचना है। यह लचीली तथा संयोजी उत्तक की बनी होती है।

प्रश्न 19.
फिसलने वाली संधि (ग्लाइडिंग) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
फिसलने वाली संधि : जिस संधि में एक हड्डु दूसरी हड्दी पर फिसल जाती है, उसे फिसलनेवाली संधि कहते हैं।

प्रश्न 20.
साइनोवियल गुहा क्या है ?
उत्तर :
साइनोवियल गुहा : साइनोवियल कलाओं के बीच एक गुहा पायी जाती है, जिसे साइनोवियल गुहा कहते हैं।

प्रश्न 21.
ऐच्छिक पेशी क्या है ?
उत्तर :
ऐच्छिक पेशी : वह पेशी जो जन्तु के इच्छा के अनुरूप कार्य करती है, उसे ऐच्छिक पेशी कहते हैं। जैसेजीभ को की पेशी।

प्रश्न 22.
अनैच्छिक पेशी क्या है ?
उत्तर :
अनैच्छिक पेशी : वह पेशी जो जन्तु के इच्छा के अनुरूप कार्य नहीं करती है, उसे अनैच्छिक पेशी कहते हैं। जैसे : गर्भाशय की पेशी।

प्रश्न 23.
पक्षी में उपस्थित दो उड़नशील पेशी का नाम बताइए।
उत्तर :
(a) पेक्टोरैलिस मेजर
(b) पेक्टोरैलिस माइनर।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 24.
फ्लैजिलरी (Flagellary movement) गति कैसे होती है ?
उत्तर :
फ्लैजिला यूग्लिना का प्रचलन अंग है। फ्लैजिला एक बड़ा और एक छोटा होता है। इसको ऊपर नीचे करके यूग्लिना अपना स्थान बदलता है।

प्रश्न 25.
साइनोवियल संधि क्या है।
उत्तर :
साइनोवियल संधि :- जब दो अस्थियाँ लिगामेंट द्वारा जुड़कर स्वतंत्र रूप से गति कराती हैं, तो इस प्रकार के अस्थि जोड़ को सचल संधि या साइनोवियल संधि कहते हैं।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
सुप्रवाही शरीर किसे कहते हैं ? पंखों के कार्यों को लिखो।
उत्तर :
अग्र भाग नुकीला और पीछे की तरफ क्रमशः चौड़े शरीर को सुपवाही कहते हैं। पंखों के कार्य :

  1. पक्षी के उड़ने में उसके पंख सहायक होते हैं।
  2. पंखों से पक्षी का शरीर हल्का रहता है।
  3. पंख शरीर के तापमान को भी स्थिर बनाये रखने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 2.
पक्षियों के डैने (wings) किस अंग का रूपान्तरण हैं ?उड़न पेशयों के नाम लिखिए।
उत्तर :
पक्षियों के डैने अग्रबाहु का रूपान्तरित रूप है।
पक्षियों में पेक्टोरेलिस मेजर, पेक्टोरेलिस माइनर, कोराको बांकयलिस आदि वक्ष पेशियाँ उपस्थित रहती हैं जो उड़ते समय डैनों को उपर नीचे करने में सहायता करती हैं।

  1. पेक्टोरैलिस मेजर : इनके संकुचन से विंग्स Wings नीचे की ओर गति करता है जिससे पक्षी ऊपर की ओर उड़ता है।
  2. पेक्टौरैलिस मइनर : इनके संकुचन से विंग्स ऊपर की ओर गति करता है जिससे यह ऊपर से नीचे की ओर उतरता है।
  3. कोरेको ब्रेकिएल्स : यह भी संकुचित होकर विंग्स को नीचे करने में सहायता करता है।।

प्रश्न 3.
प्रचलन के समय फ्लेक्सर तथा इक्सटेन्सर पेशियाँ क्या कार्य करती हैं ?
उत्तर :
फ्लेक्सर प्रेशियाँ : इन पेशियाँ में संकुचन से किसी अंग में खिंचावट या झुकाव उत्पन्न होता है अर्थात् दो हड्डियाँ एक दूसरे के निकट आने लगती है।
इक्सटेन्सर पेशियाँ : इन पेशियाँ में संकुचन से किसी अंग में फैलाव उत्पन्न होता है, अर्थात् दो हड्डियाँ एक दूसरे से दूर जाने लगती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 4.
विभिन्न जीवों में भित्र-भिन्न प्रचलन अंग क्यों होते हैं ?
उत्तर :
विभिन्न प्रकार के जीव विभिन्न वातावरण में निवास करते हैं। अतः वातावरण के प्रभाव से जन्तुओं की शारीरिक रचना अलग-अलग होती है। इसलिए इनके प्रचलन अंग भी अलग अलग होते हैं।

प्रश्न 5.
मछली का शरीर नौकाकार क्यों होता है ?
उत्तर :
जलीय प्राणियों का शारीरिक गठन जलीय वातावरण के अनुकूल होता है। मछालयों का शरीर नौकाकार होता है ताकि जल में तैरते समय इनके शरीर पर जल का अवरोध कम से कम पडे तथा मछलियाँ आसानी से जल की सतह पर तैर सकें तथा जल की गहराई में नीचे की ओर जा सके।

प्रश्न 6.
जन्तु एक स्थान से दूसरे स्थान को गमन क्यों करते हैं ?
उत्तर :
जन्तु अपनी जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान को गमन करते हैं, जैसे-भोजन की खोज में प्राणी एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रचलित होते हैं, शत्तु से अपनी रक्षा के लिए प्राणी स्थान परिवर्तन करते हैं, सुरक्षित निवास की खोज के लिये भी प्राणि गमन करते हैं, तथा प्राणियों में संचलन वंशवृद्धि के लिए भी होता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
जीवधारियों में प्रचलन का उदेश्य क्या है ? संक्षेप में अमीबीय प्रचलन एवं सिलियरी प्रचलन का उल्लेख कीजिए। 2 + 3
उत्तर :
जीवधारियों में प्रचलन का उदेश्य :

  1. भोजन प्राप्ति के लिये
  2. प्रजनन के लिये
  3. खादक से स्वंय की सुरक्षा के लिये
  4. आश्रय के लिये।

अमीबीय गति (Amoeboid locomotion) : एक कोशिकीय जीवों में इस प्रकार की गति होती है। अमीबा सुडोपोडिया (Pseudopodia) या कूटपाद से बनता है। कूटपाद बनने और उसमें जीव द्रव्य के बहने से कोशिका के आकार में परिवर्तन होता है और अमीबा सतह पर प्रचन करता रहता है। इस प्रकार की गति दूसरे जीवधारियों की कुछ कोशिकाएं जैसे मानव रक्त की श्वेत रक्त कणिका या ल्यूकोसाइट में पायी जाती है।

पक्ष्माभि गति (Ciliary locomotion) : इस प्रकार की गति पैरामिशयम (Paramecium) जैसे जन्तु में होती है। पैरामिशियम का शरीर छोटे-छोटे बालनुमा रचनाओं द्वारा ढँका होता है जो सिलिया कहलाते हैं। सिलिया की सहायता से पैरामिशियम जल में एक स्थान से दूसरे स्थान तक गति करता है।
साधारणत: सिलिया आगे की दिशा में गति करता है मगर प्रतिकूल दशा में यह अपने गति की दिशा बदलने की क्षमता रखता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 2.
यूग्लिना में फ्लेजेला द्वारा होने वाले गति से क्या समझते हैं ? अमीबीय प्रचलन एवं यूगिलना प्रचलन में अन्तर लिखें।
उत्तर :
यूग्लिना के शरीर से एक लम्बी चाबुकनुमा रचना जुड़ी होती है जिस फ्लेजेलम कहते हैं। यह रचना पानी में यूग्लिना के शरीर को धक्का देने के लिए मुड़ती और घूमती रहती है जिससे यूग्लिना आसानी से पानी में एक स्थान तक प्रचलन करता रहता है।

अमीबीय प्रचलन यूगिलना प्रचलन
i. यह अमीबा के प्रचलन की विधि है। i. यह यूग्लिना के प्रचलन की विधि है।
ii. यह सूडोपोडिया के द्वारा होता है। ii. यह फ्लेजिला के द्वारा होता है।
iii. सूडोपोडिया का निर्माण केवल प्रचलन के समय में हो होता है। iii. यह इसके जन्म के साथ ही उत्पन्न होता है।

प्रश्न 3.
मछली में प्रचलन की क्रिया का संक्षेप में वर्णन करो।
अथवा
मछली किस प्रकार से प्रचलन करती है ?
अथवा
मछली के प्रचलन में मायोटीम पेशियों की क्या भूमिका है ?’
उत्तर :
मछली में प्रचलन : मछलियों का प्रचलन अंग पखना है परन्तु पखना के साथ-साथ जुड़ी हुई पेशियाँ भी मछलियों के प्रचलन में सहायक है। अत: मछलियों में प्रचलन पेशियों तथा पखनों द्वारा सम्पन्न होता है।

पेशियों का कार्य : प्रचलन क्रिया में ‘V’ आकार वाली मोयोटोम पेशियों के संकुचन तथा प्रसारण के फलस्वरूप मछलियों के शरीर में गति उत्पन्न होता है। मायोटोम पेशियाँ Vertebra के दोनों वक्ष से पूँछ तक क्रमबद्ध रूप से सजी रहती है। ये पेशियाँ मछलियों के शरीर के एक ओर संकुचित होती है तथा दूसरी तरफ इसमें प्रसारण होता है। जब बायें पक्ष की मायोटोम पेशियों में संकुचन होता है तो दाहिने तरफ की मायोटोम पेशियों में प्रसारण होता है। फलस्वरूप मछली का शरीर बाँयी तरफ झुक जाता है। इसके पध्वात् यही क्रिया ठीक विपरीत दिशा में होती है। फलस्वरूप मछलियों का शरीर दाहिनी तरफ झुकने लगता है। इस झुकाव से मछली के पूँछ पर एक प्रकार का प्रतिक्रियात्मक बल कार्य करता है जो मछली को आगे की ओर बढ़ने में सहायता करता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन 1

पखना (Fins) का कार्य : मछलियों में कुल सात पखने होते हैं, जिनमें दो युग्म (Paired) तथा तीन एकल (Single) होते हैं। युग्म पखने में एक जोड़ी पेक्टोरल पखने तथा एक जोड़ी पेल्विक पखने होती हैं। पेल्विक पखने द्वारा मछली जल की गहराई में प्रवेश करती है। पेक्टोरल पखने की सहायता से जल के सहह पर आती है। पूँछ पखने तैरते समय दिशा परिवर्तन का कार्य करती है जिसे मछलियों का पतवार (Propeller) कहते हैं।
हाइड्रोस्टेटिक अंग या स्वीम ब्लैडर : मछलियों के उदर गुहा में एक वायु से भरी थैली पायी जाती है। यह थैली मछलियों को विभिन्न गहराई में तैरने या उतरने में सहायता करती है, अतः इसे हाइड्रोस्टेटिक अंग कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 4.
सचल संधि या साइनोवियल जोड़ (Synovial joint) कितने प्रकार के होते हैं ? परिभाषा तथा उदाहरण सहित बताओ।
अथवा
साइनोवियल संधि से आप क्या समझते हैं? हिन्ज जोड़ एवं बॉल तथा सॉकेट जोड़ का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
अथवा
मनष्य के प्रचलन में सहायक चल संधियों पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर :
साइनोवियल जोड़ निम्न चार प्रकार के होते हैं –
हिंज जोड़ (Hinge joints) : इस प्रकार के जोड़ में अस्थियाँ हमेशा दरवाजे के किवाड़ की तरह एक ही दिशा की ओर मुड़ती है परन्तु विपरीत दिशा में कभी नहीं मुड़ती हैं। जैसे- केहुनी (Elbow), घुटना (Knee) आदि के जोड़।

बाल तथा सॉकेट जोड़ (Ball and socket joints) : इस प्रकार के जोड़ में एक अस्थि के सिरे पर स्थित Ball अन्य अस्थि के साकेट में फिट रहता है। इस जोड़ में बाल सिरे वाली अस्थि स्वतंत्रतापूर्वक साकेट के अन्दर चारों दिशाओं में घूम सकती है। जैसे- स्केपुला के अन्दर Humerus का बाल फिट रहता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन 2

कोणिक जोड़ (Angular या Condyloid joints) : इस प्रकार के जोड़ में एक अस्थि का अवतल भाग अन्य अस्थि के ऊत्तल भाग से जुड़ा रहता है। जैसे- Radius तथा Carpel का जोड़, Metacarpel तथा Phalanges का जोड़ आदि।

पिभोट जोड़ (Pivot joints) : इस प्रकार के जोड़ में एक अस्थि एक गोलाकार या वृत्ताकार अस्थि के ऊपर इस प्रकार जुड़ी रहती है कि एक अस्थि परस्पर चारों दिशाओं में घूम सकती है। जैसे- Vertebra का अक्ष तथा खोपड़ा।

प्रश्न 5.
अस्थि जोड़ क्या है ? मानव शरीर में विभिन्न प्रकार के जोड़ का वर्णन करो।
उत्तर :
अस्थि जोड़ (Bone joints) : दो या दो से अधिक अस्थियों के मिलाप के स्थान को अस्थि जोड़ कहते हैं। अस्थि जोड़ में निम्नलिखित पदार्थ उपस्थित रहते हैं।
(a) लिगामेंट : यह तन्तुमय संयोजी ऊत्तक है जो अस्थियों को बाँधकर रखने में सहायक है।
(b) कार्टिलेज : यह मुलायम संयोजी ऊत्तक है जो दो अस्थियों को जोड़ने का कार्य करता है।
(c) सिनोवियल झिल्ली : अस्थि जोड़ के ऊपर एक पर्दा उपस्थित रहता है जिसे Synovial memberane कहते हैं।
(d) सिनोवियल द्रव : अस्थि जोड़ के गर्त (Cavity) में एक प्रकार का द्रव उपस्थित रहता है जिसे Synovial fluid कहते हैं। यह प्रचलन के समय अस्थियों को घर्षण से रक्षा करता है।

मनुष्य में निम्न प्रकार के अस्थि जोड़ पाये जाते हैं-

  1. अचल संधि (Immovable joint) : इस प्रकार के जोड़ में दो अस्थियाँ एक दूसरे के साथ मिलकर एक अस्थि के समान खड़ी हो जाती है जिससे उनमें अलग-अलग गति संभव नहीं हो पाती है। जैसे- खोपड़ी(Skull) के जोड़।
  2. अल्प सचल संधि (Slightly movable joints) : इस प्रकार के जोड़ में दो अस्थियाँ कार्टिलेज द्वारा जुड़ी रहती हैं, फलस्वरूप इसमें अल्प गति पायी जाती है। जैसे- मेरुदण्ड से जुड़ी अस्थियाँ।
  3. सचल संधि (Movable joints) : इस प्रकार के जोड़ में दो अस्थियाँ लिगामेन्द द्वारा जुड़ी रहती हैं तथा दोनों अस्थियाँ स्वतंत्र रूप से गति करती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 6.
मनुष्य में विभिन्न प्रकार के पेशियों का वर्णन करो। इन पेशियों के कार्य बताओ। अथवा, फ्लेक्सर, एक्टेन्सर एवं एब्डक्टर पेशी के कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर :
पेशियाँ (Muscles) : पेशियाँ एक प्रकार की ऊत्तक है जो पेशी तन्तुओं या कोशिकाओं द्वारा निर्मित होती है। पेशियों के प्रकार : कार्य तथा बनावट के अनुसार पेशियाँ निम्न प्रकार की होती हैं-
(i) ऐच्छिक पेशियाँ (Voluntary muscles)
(ii) अनैच्छिक पेशियाँ (Involuntary muscies)
(iii) कार्डियक पेशियाँ (Cardiac or heart muscles)

(i) ऐच्छिक पेशियाँ (Voluntary muscles) : वे पेशियाँ जिन्हें इच्छानुसार संचालित अर्थात् संकुचित तथा प्रसारण किया जा सकता है। इन पेशियों पर सफेद तथा काले रंग का दाग रहता है। अतः इन्हें रेखित पेशियाँ (Striped muscles) भी कहा जाता है। ये पेशियाँ अस्थियों से जुड़ी रहती हैं। अत: Skeletal muscle भी कहते हैं।

(ii) अनैच्छिक पेशियाँ (Involuntary muscles): वे पेशियाँ जिन्हें इच्छानुसार संचालित नहीं किया जा सकता है तथा इन पर सफेद या काला चिन्ह नहीं पाया जाता है। अत: इन्हें अरेखित पेशियाँ (Unstriped muscle) भी कहा जाता है। जैसे- आहारनाल, मूत्राशय आदि की पेशियाँ।

(iii) कार्डियक पेशियाँ (Cardiac or heart muscles) : हृदय में उपस्थित पेशियों को कार्डियक पेशियाँ कहते हैं।

Skeletol से संबंधित पेशियाँ अस्थियों के दोनों किनारों पर टेंडन (Tendon) द्वारा जुड़ी रहती है। जब ये पेशियाँ संकुचित होती हैं तो अस्थियों के दोनों किनारों के बीच की दूरी घट जाती है जिससे प्रचलन में सहायता मिलती है। ये पेशियाँ निम्न प्रकार की होती हैं-

(a) फ्लेक्सर पेशियाँ (Flexor muscles) : इन पेशियों के संकुचन से किसी भाग में खिंचावट या झुकाव उत्पन्न होता है अर्थात् दो अस्थियाँ एक दूसरे के निकट आने लगती हैं। जैसे- अग्र बाहु की biceps muscles।

(b) इक्सटेन्सर पेशियाँ (Extensor muscles): इन पेशियों के संकुचन से किसी अंग में फैलाव उत्पन्न होता है अर्थात दो अस्थियाँ एक दूसरे से दूर होने लगती है। जैसे- अग्रबाहु के पश्च भाग में क्रित Triceps पेशियाँ।

(c) एडुक्टर पेशियाँ (Adductor muscies) : इन पेशियों के संकुचन से कोई अंग शरीर के मध्यवर्ती रेखा के समीप आने लगता है। जैसे- लेटीसिमस डोर्सी हाथ को शरीर के मध्य की ओर लाने में सहायता करता है।

(d) एब्डक्टर पेशियाँ (Abductor muscles) : इन पेशियों के संकुचन से कोई अंग शरीर के मध्यवर्ती रेखा से दूर हटता है। जैसे- डेल्टायड पेशी हाथ को मध्य रेखा से दूर हटाने में सहायता करता है।

प्रश्न 7.
द्विपाद गति क्या है ? मनुष्य में द्विपाद गति का वर्णन करो। अथवा, मानव में प्रचलन विधि का विवरण दो।
अथवा
मनुष्य के प्रचलन प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर :
द्विपाद गति (Bipedal locomotion) : दो पैरों पर शरीर के सम्पूर्ण भार को सम्भालते हुए स्थानान्तरण की क्रिया को द्विपाद प्रचलन कहते हैं। इस प्रकार की सक्रिय प्रचलन मनुष्य में होती है।

मनुष्य में बाईपेडल गति : मनुष्य में द्विपाद प्रचलन निम्न प्रकार से होता है –

(i) शरीर का सामने की ओर झुकना : प्रचलन के आरम्भ में कुल्हा, जाँघ तथा अगल-बगल की पेशियों को सिथिल रखने के उद्देश्य से शरीर का ऊपरी अर्द्ध भाग सामने की ओर झुक जाता है।
(ii) एड़ी का उठना : अब बायें पैर की ऐड़ी जमीन से ऊपर उठ जाती है जिससे शरीर के बाँये तरफ का भार केवल पैर की अंगुलियों के ऊपर ही केन्द्रित हो जाता है।
(iii) पैर का ऊपर उठना तथा घुटने का मुड़ना : जाँघ की संधि मुड़कर बायें पैर को ऊपर उठाकर पीछे की ओर झुका देती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन 3

(iv) शरीर के सम्पूर्ण भार का दायें पैर पर केन्द्रीकरण : बायें पैर के उठने के साथ-साथ शरीर का सम्पूर्ण भार दायें पैर पर आ जाता है। दायें कुल्हे की कुछ पेशियाँ संकुचित होकर इस भार को नियंत्रित करती है।

(v) एड़ी-संधि का मुड़ना : अब बायें पैर की एड़ी-संधि मुड़कर पैर की तरफ कर देती है।

(vi) बायें पैर का आगे बढ़ना : बायें पैर की पेशियाँ संकुचित होकर कुल्ह को फैला देती है और पाँव सामने की तरफ बढ़ जाता है।

(vii) बायें पैर का पुन: जमीन पर स्थिर होना : अब बायें पैर की एड़ी जमीन पर पड़ती है, साथ-साथ तलवा भी जमीन से स्पर्श करता है और पैर सीधा हो जाता है।

(viii) दायें पैर का आगे बढ़ना : बायें पैर पर शरीर का आधा भाग स्थिर होता है और दायाँ पैर आगे बढ़ने की स्थिति में आ जाता है। पहले एड़ी ऊपर उठती है, इसके बाद घुटना मुड़कर पूरे पाँव को जमीन से ऊपर उठा लेती है। अब दायाँ पैर आगे बढ़कर पुन: अपनी एड़ी और अंगुलियों द्वारा जमीन पर स्थिर हो जाता है।

इस प्रकार बायाँ तथा दायाँ पैर क्रमबद्ध रूप से जमीन से उठकर सामने की ओर बढ़ता है और शरीर का आधा भार क्रमशः इन पैरों द्वारा नियंत्रित होता रहता है। फलस्वरूप मनुष्य धीरे -धीरे या तेजी से आगे बढ़ता जाता है। दोनों भुजायें क्रमश: आगे पीछे होकर शरीर के भार के नियंत्रण में सहायक होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 8.
जल में प्रचलन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
जल में प्रचलन क्रिया मुख्यत: निम्न प्रकार से होती है-
(क) तैरना (Swimming) : विभिन्न प्रकार के जलीय जन्तु तैरकर स्थान परिवर्तन करते हैं। इस कार्य के लिए शरीर में कुछ विशेष अंग पाये जाते हैं। स्थलीय जन्तु भी कभी-कभी जल के अन्दर तैरते हैं।

मछलियों में तैरने की क्रिया के लिए विशेष उपयोजन पाया जाता है। पूँछ पेशियाँ तथा पखने इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। इनके शरीर की बनावट नाव के आकार की होती है ताकि तैरते समय जल का प्रतिरोध कम से कम पड़े।

मेढ़क, टोड तथा अन्य उभयचर और कुछ पक्षियाँ जैसे बत्तख इत्यादि में भी जल में तैरने के उपयोजन होते हैं। इसमें शरीर का धारा रेखित होना तथा पैरों की अँगुलियों का जाल युक्त होना मुख्य है। अन्य जन्तु जैसे- मगर, कच्छप, डोलफिन, क्हेल, मनुष्य आदि में भी यह क्रिया मिलती है।

(ख) उतराना (Floating) : अनेक जलीय जन्तु जल की सतह पर उतराते हुए धारा के साथ स्थान परिवर्तन करते हैं। हाइड्रा में यह क्रिया स्पष्ट रूप से देखी जाती है। टोड, मेढ़क आदि भी पानी की सतह पर अपने थूथन को बाहर निकालते हुए उतराते रहते हैं।

(ग) गोता लगाना (Diving) : कुछ ऐसे भी जलीय जन्तु है जो तैरते समय पानी में तीव्र गति से गोता लगाते रहते हैं, जैसे- गुरबैला (Water beetle)।

(घ) पक्ष्मी गति (Ciliary movement) : कुछ एक कोशिकीय जलीय जन्तु की सतह पर अत्यन्त सूक्ष्म रचनायें मिलती हैं जिन्हें पक्ष्म (Cilia) कहते हैं। ये पक्ष्म गतिशील होकर जन्तु को जल के अन्दर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। जैसे- पारामिसियम आदि में।

(ङ) फ्लैजरी गति (Flagellary movement) : कुछ अन्य एक कोशिकीय जलीय जन्तुओं में अपेक्षाकृत लम्बी सूत्रवत संरचनायें मिलती हैं जिन्हें Flagella कहते हैं। फ्लैजिला विशेष प्रकार से गतिशील होकर जन्तु में स्थान परिवर्तन करते हैं। जैसे- साँप, ट्रिपैनोसोमा इत्यादि में।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1D प्रचलन

प्रश्न 9.
स्थल में प्रचलन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
स्थल में प्रचलन निम्न प्रकार से होती है –
(क) रेंगना (Creeping or Crawling) : कुछ स्थलीय जन्तु अपने सूक्ष्म पादों अथवा प्रतिपृष्ठ सतह पर उत्पन्न तरंगों द्वारा रेंग का स्थान परिवर्तन करते हैं।
उदाहरण : साँप, छिपकली, मगर, कच्छप इत्यादि में।

(ख) चलना (Walking) : कुछ जन्तु अपने पैरों को बारी-बारी से आगे बढ़ाकर स्थान परिवर्तन करते हैं। इस प्रकार का प्रचलन चौपाया में देखी जाती है। गाय, मनुष्य, बिल्ली इत्यादि में चलना एक सामान्य क्रिया है।

(ग) दौड़ना (Running) : प्राय: सभी चलने वाले जन्तु दौड़ते भी हैं। दौड़ते समय जन्तुओं की एड़ी ऊपर उठ जाती है और वे पंजे को जमीन पर रखते हुए तीव्र गति से आगे बढ़ते जाते हैं। इस प्रकार पंजे व अँगुलियाँ विशेष योगदान देती हैं। घोड़ा जैसे तेज व धावक में पंजे खुर में रूपान्तरित होते हैं।

(घ) आरोहण (Climbing) : वृक्षों पर रहने वाले जन्तुओं में इस प्रकार का प्रचलन मिलता है। इन जन्तुओं के अग्र तथा पश्च पाद विशेष रूप से उपयोजित होकर ग्रैस्पिंग अंग का कार्य करते हैं। किसी-किसी में पूँछ भी यह कार्य करती है। इस प्रकार ये आसानी से पेड़ों पर इधर-उधर स्थानान्तरित होते रहते हैं। जैसे- लंगूर, बन्दर, चिम्पैनजी आदि।

(ङ) संकुचन व विमोचन (Contraction and expansion) : कुछ जन्तुओं में शारीरिक पेशियाँ व सिटी नामक संरचनाएँ प्रचलन में भाग लेती है। केंचुआ में इस प्रकार की गति विशेष उल्लेखनीय है।

(च) कलाबाजी करना (Sumer Saulting) : इस प्रकार के प्रचलन में जन्तु गति की दिशा में बारी-बारी से कभी अपने बेसल डेस्क व कभी टेन्टिकल के सहारे खड़ा होकर उलटता हुआ आगे बढ़ता है। जैसे- हाइड्रा में।

(छ) फिसलना (Gliding) : इस प्रकार के प्रचलन में जन्तु किसी सतह पर अपने आधार भाग से स्यूडोपोडिया व एक प्रकार के चिकने द्रव को स्रावित करके फिसलता हुआ आगे बढ़ता है। जैसे- हाइड्रा में।

(ज) अमिबीय गति (Amaeboid movement) : अमीबा जैसे सूक्ष्म जन्तु में इस प्रकार का प्रचलन होता है। इसके लिए इनके शारीरिक सतह पर अनेक अस्थाई संरचनायें उभरती रहती हैं, इन्हें कूटपाद(Pseudopodia) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन can serve as a valuable review tool before exams.

पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
महिलाओं में फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन जों अंडाशय के ग्राफियन फॉलिकल्स को उत्तेजित करके जिस हार्मोन का स्राव करता है, वो है –
(क) TSH
(ख) ADH
(ग) ओस्ट्रोजेन
(घ) ACTH
उत्तर :
(ग) ओस्ट्रोजेन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 2.
डाइबिटीज मेलिटस से आक्रान्त एक व्यक्ति नीचे दिये गये किस हार्मोन का स्राव उचित मात्रा में करने में अक्षम होता है –
(क) एड्रिनलीन
(ख) इन्सुलीन
(ग) थाइराक्सीन
(घ) टेस्टोस्टेरान
उत्तर :
(ख) इन्सुलीन

प्रश्न 3.
किस हार्मोन का स्राव तेज गति से होता है जब एक व्यक्ति भयभीत हो जाता है
(क) जी० एच०
(ख) जी॰ टी॰ एच॰
(ग) थॉयराक्सिन
(घ) एड्रेनैलिन
उत्तर :
(घ) एड्रेनैलिन

प्रश्न 4.
ऑक्सिन क्या है ?
(क) इन्जाइम (Enzyme)
(ख) उत्सर्जी पदार्थ (Excrètory product)
(ग) वनसति हार्मोन (Plant hormone)
(घ) जन्तु हार्मोन (Animal hormone)
उत्तर :
(ग) वनस्पति हार्मोन (Plant hormone)

प्रश्न 5.
बीज के अंकुरण में सहायक हार्मोन है –
(क) ऑक्सिन
(ख) साइटोकाइनिन
(ग) N.A.A
(घ) गिब्बरेलिन
उत्तर :
(घ) गिब्बरेलिन

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में कौन एन्टी ऑक्सीन है ?
(क) NAN
(ख) IBA
(ग) साइटोकीनिन
(घ) गिब्बरेलिन
उत्तर :
(ग) साइटोकीनिन

प्रश्न 7.
पौधों की वृद्धि में सहायता करने वाला हार्मोन है –
(क) फ्लोरीजेन
(ख) काइनिन
(ग) ऑंक्सिन
(घ) इन्सुलिन
उत्तर :
(ग) ऑक्सिन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 8.
कृत्रिम पादप हार्मोनहै-
(क) काइनिन
(ख) जिब्रेलिन
(ग) भरनालिन
(घ) इन्डोलब्यूटिरिक अम्ल
उत्तर :
(घ) इन्डोलब्यूटिरिक अम्ल

प्रश्न 9.
कौन-सा हार्मोन ट्रापिक (अनुवर्तन) गति में सहायक होता है ?
(क) साइटोकाइनिन
(ख) आक्सिन
(ग) जिबरेलिन
(घ) इन्सुलिन
उत्तर :
(ख) आक्सिन

प्रश्न 10.
बीज रहित फलों के उत्पादन में सहायक है-
(क) साइटोकाइनिन
(ख) ऑक्सीन
(ग) गिबैरलिन
(घ) आक्सीन तथा गिबैरलिन
उत्तर :
(घ) आक्सीन तथा गिबैरलिन

प्रश्न 11.
प्राकृतिक आक्सिन में कौन सा कार्यकारी समूह पाया जाता है ?
(क) अल्कोहल
(ख) इण्डोल
(ग) एल्डीहाइड
(घ) जिबरेलिन
उत्तर :
(ख) इण्डोल

प्रश्न 12.
रासायनिक समन्वयक – को कहते हैं –
(क) इन्जाइम
(ख) हार्मोन
(ग) प्रोटीन
(घ) वसा
उत्तर :
(ख) हार्मोन

प्रश्न 13.
ट्रॉपिक हार्मोन है –
(क) ऑक्सिन
(ख) जिबरेलिन
(ग) काइनिन
(घ) कोई नहीं
उत्तर :
(क) ऑक्सिन

प्रश्न 14.
कौन एक प्राकृतिक आक्सिन है ?
(क) IBA
(ख) IAA
(ग) NAA
(घ) 2, 4-D
उत्तर :
(ख) IAA

प्रश्न 15.
निम्नलिखित में से कौन गिब्बरेलिन का कार्य है ?
(क) शीर्ष प्रभाविता
(ख) अनुवर्तन गति
(ग) बीज का अंकुरण
(घ) पत्रियों की जीर्गता को रोकना
उत्तर :
(ग) बीज का अंकुरण।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित में से कौन आक्सीन का स्रोत नहीं है ?
(क) आस्थयन्विभाजो केशिका
(ख) अपरिपक्व पत्तियाँ
(ग) कलियाँ
(घ) नारियल जल
उत्तर :
(घ) नारियल जल।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन गिब्बरेलिन का स्रोत है ?
(क) सेव
(ख) मक्का का भूरण पोष
(ग) नारियल जल
(घ) बीज का बीज पत्र और अकुरित बीज
उत्तर :
(घ) बीज का बीज पत्र और अकुंरित बीज।

प्रश्न 18.
पार्थेनोकार्षि किया जाता है-
(क) काइनिन (Kinin)
(ख) जिब्बरेलिन (Gibbrellin)
(ग) ऑंक्सन (Auxin)
(घ) फ्लोरिजिन (Florigen)
उत्तर :
(ग) ऑक्सिन (Auxin)

प्रश्न 19.
फूलों के खिलने में हार्मोन सहायक होते हैं-
(क) फ्लोरिजिन (Florigen)
(ख) ऑंकिसन (Auxin)
(ग) काइनिन (Kinin)
(घ) जिब्रेलिन (Gibbrellin)
उत्तर :
(क) फ्लोरिजिन (Florigen)

प्रश्न 20.
ट्रॉपिक गति को नियंत्रित करता है-
(क) काइनिन (Kinin)
(ख) जिब्बरेलिन (Gibbrellin)
(ग) फ्लोरिजिन (Florigen)
(घ) ऑक्सिन (Auxin)
उत्तर :
(घ) ऑक्सिन (Auxin)

प्रश्न 21.
हार्मोन बीज की निष्क्रिय अवस्था को नियंत्रित करता है-
(क) फ्लोरिंजिन (Florigen)
(ख) बिब्देरेलि (Gibbrelin)
(ग) काइनिन (Kinin)
(घ) ऑक्सिन (Auxin)
उत्तर :
(ख) जिब्बरेलिन (Gibbrellin)

प्रश्न 22.
प्राकृतिक हार्मोन है-
(क) काइनिन (Kinin)
(ख) NAA
(ग) भरनालिन (Vernalin)
(घ) IPA
उत्तर :
(क) काइनिन (Kinin)

प्रश्न 23.
परिकल्पित हार्मोन है-
(क) जिल्बरेलिन (Gbbrellin)
(ख) काइनिन (Kinin)
(ग) ऑक्सिन (Auxin)
(घ) भरनालिन (Vernalin)
उत्तर :
(घ) भरनालिन (Vernalin)

प्रश्न 24.
घावों के भरने में सहायक (Helpful in filling of wounds) –
(क) काइनिन (Kinin)
(ख) ऑंक्सिन (Auxin)
(ग) जिब्बरोलिन (Gibbrellin)
(घ) फ्लोरिजिन (Florigen
उत्तर :
(ख) ऑक्सिन (Auxin)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 25.
निम्नलिखित में कौन मास्टर ग्रंधि है ?
(क) पीयूष ग्रंथि
(ख) थायराइड
(ग) पैन्क्रियाज
(घ) ऐड्रनल
उत्तर :
(क) पीयूष ग्रथि

प्रश्न 26.
संकट कालीन हार्मोन है ?
(क) इन्सुलिन
(ख) ऐड्रैनैलिन
(ग) थायराक्सिन
(घ) इस्ट्रोजेन
उत्तर :
(ख) ऐड़ैनलिन

प्रश्न 27.
बह मास्टर अन्तः स्रावी ग्रन्थि के नाम से जानी जाती है –
(क) थॉयरोंयड
(ख) अग्य्याशय
(ग) हाइपोथैलामास
(घ) पिटचूटरी (पीयूष)
उत्तर :
(घ) पिट्यूटरी (पीयूष)

प्रश्न 28.
बहिस्तावी ग्रन्थि तथा अन्त स्रावी ग्रन्थि दोनों के लक्षण उपस्थित हैं :
(क) पीयूष
(ख) अग्नाशय
(ग) थायरायड
(घ) एड़िनल
उत्तर :
(ख) अग्नाशय

प्रश्न 29.
थायरोट्राफिन किस भाग से मुक्त होती है ?
(क) धायरायड
(ख) अप्र-पिटुइटरी
(ग) पश्च पिदुइटरी
(घ) हाइपो थेलमस
उत्तर :
(ख) अग्र-पिदुइटरी

प्रश्न 30.
जिस हार्मोन की कमी से बौनापन का रोग होता है, वह हार्मोन है –
(क) TSH
(ख) GH
(ग) थायरोंक्सिन
(घ) एड्रिनेलीन
उत्तर :
(ख) GH

प्रश्न 31.
इन्सुलिन स्रवित होता है-
(क) पीयुज ग्रन्थि के अग्रभाग से
(ख) थाईरायड ग्रन्धि से
(ग) वृक्क से
(घ) अग्नाशय से
उत्तर :
(घ) अग्नाशय से

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 32.
निम्नलिखित में से कौन जन्तु हार्मोन अग्र पियूष ग्रंथि से स्रावित नहीं होता है ?
(क) जी टी एच
(ख) एस टी एच
(ग) टी एस एच
(घ) टेस्टोस्टेरान
उत्तर :
(घ) टेस्टोस्टेरान।

प्रश्न 33.
पीयूष से स्रावित हार्मोन है –
(क) इस्ट्रोजेन
(ख) ग्लूकागॉन
(ग) एड्रिनैलीन
(घ) वृद्धि हार्मोन
उत्तर :
(घ) वृद्धि हार्मोन।

प्रश्न 34.
निम्नलिखित में से कौन लिंग हार्मोन नहीं है ?
(क) टेस्टोस्टेरान
(ख) इन्सुलिन
(ग) इस्ट्रोजेन
(घ) प्रोजेस्टेरान
उत्तर :
(ख) इन्सुलिन।

प्रश्न 35.
बच्चों में STH के कम स्रवण का परिणाम है –
(क) मिक्सोडिमा
(ख) केटिनिज्म
(ग) घंघा (ग्वायटर)
(घ) बौनापन
उत्तर :
(घ) बौनापन।

प्रश्न 36.
एक हार्मोन का नाम बताइए जो दूरस्थ कुंडलित नलिका में जल का पुन: अवशोषण नेफ्रान में करती है –
(क) ACTH
(ख) FSH
(ग) ADH
(घ) ICSH
उत्तर :
(ग) ADH

प्रश्न 37.
निम्नलिखित में से कौन हार्मोन रक्त में ग्लूकोज की मात्रा का नियंत्रण करता है ?
(क) इन्सुलिन
(ख) टी एस एच
(ग) ए सी टी एच
(घ) एफ एस एच
उत्तर :
(क) इन्सुलिन।

प्रश्न 38.
निम्नलिखित में से कौन हार्मोन डायबिटिज इन्सिपिडस से सम्बन्धित है ?
(क) एस टी एच
(ख) ए डी एच
(ग) आक्सीटासिन
(घ) आइ सी एस एच
उत्तर :
(ख) ए डी एच।

प्रश्न 39.
फीड बैंक क्रिया विधि में थाबराक्सिन हार्मोन के ग्राव को कौन हार्मोन नियंत्रित करता है ?
(क) ए सी टी एच
(ख) एस टी एच
(ग) टी एस एच
(घ) एफ एस एच
उत्तर :
(ग) टी एस एच।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 40.
इस्ट्रोजेन का स्राव के स्राव द्वारा नियन्त्रित होता है।
(क) एफ एस एच
(ख) एल एव
(ग) ए सी टी एच
(घ) ए डी एच
उत्तर :
(ख) एल एच।

प्रश्न 41.
निम्नलिखित में से कौन एड्रेन्मैलिन का कार्य नहीं है ?
(क) रक्त दाब का नियंत्रण
(ख) पसीना का नियंत्रण
(ग) श्वसन दर का नियंत्रण
(घ) शुकाणु के निषेचन क्षमता का नियंत्रण
उत्तर :
(घ) शुक्राणु के निषेचन क्षमता क  नियंत्रण।

प्रश्न 42.
निम्नलिखित में से कौन इस्टोजेन का कार्य नहीं है ?
(क) यौवनास्था में लैंगिक लक्षण का प्रदर्शन
(ख) त्वचा के नीचे वसा का सं।ह
(ग) निषेचित अण्डा को स्थापित करने के लिए यूटेरिन की दीवाल को तैयार करना
(घ) मासिक चक्र का नियंत्रण
उत्तर :
(ख) त्वया के नीचे वसा का सं ग्रह ।

प्रश्न 43.
निम्न में से कौन मिश्रित गथि है ?
(क) थायरोंयड (Thyroid)
(ख)अन्बूशय (Pancreas)
(ग) यकृत (Liver)
(घ) पीट्यूटरी (Pituitary)
उत्तर :
(ख) अग्याशय (Pancreas)

प्रश्न 44.
निम्नलिखित में कौन सं $\dagger$ अन्त:स्रावी ग्रंधि है ?
(क) लार ग्रंथि (Salivary gland)
(ख) अश्रु ग्रंथि (Tear gland)
(ग) यकृत (Liver)
(घ) थायरॉयड ग्रंथि (Thyroid gland)
उत्तर :
(घ) थायरॉयड ग्रंथि (Thyroid gland)

प्रश्न 45.
हार्मोन की कमी के कारण क्रिटिनिज्म होता है –
(क) एड्रीनेलिन (Adrenalin)
(ख) इन्सुलिन (Insulin)
(ग) थायरॉक्सिन (Thy/roxine)
(घ) टेस्टोस्टेरान (Testosterone)
उत्तर :
(ग) थायरोंक्सिन (Thy yroxine)

प्रश्न 46.
टेस्टोस्टेरान हार्मोन का स्राव होता है-
(क) अण्डाशय से (O vary)
(ख) वृषण से (Testes)
(ग) यकृत से (Liver?,
(घ) एड्रीनल ग्रंथि से (Adrenal gland)
उत्तर :
(ख) वृषण से (Testes)

प्रश्न 47.
एड्रीनल ग्रंथि उत्तो/जत होती है-
(क) एस्टी.एव.(STH) द्वरा
(ख) जी.ी.एव. (GTH) द्वारा
(ग) टीएस.एव. (TSH) द्वारा
(घ) एसी.टी. एच(ACTH) द्वारा
उत्तर :
(घ) ए.सी.टी. एच (ACTH) द्वारा

प्रश्न 48.
अण्डाशय से रुावित होने वाला हर्मोन –
(क) टेस्टोसटेरा न (Testosteron)
(ख) जी.टी.एच. (GTH)
(ग) इस्ट्रोजन (‘Oestrogen)
(घ) ए.सी.टी.एच. (ACTH)
उत्तर :
(ग) इस्ट्रोजन (Oestrogen)

प्रश्न 49.
निम्नलिखित r ग्रंथियों में किससे इन्सुलिन स्रावित होता है-
(क) आइसते अंट ऑंफ लैंगरहेन्स (Islet of Langerhans) से
(ख) थायरॉ नड ग्रंथि (Thyroid gland) से
(ग) पीटबूट री ग्रथि (Pituitary gland) से
उत्तर :
(क) आइ सलेट ऑफ लैंगरहेन्स (Isiet of Langerhans) से

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 50.
जी.टी,एच. कार्य करता है –
(क) र कृत (Liver) पर
(ख) जन क्रि(Gonads) पर
(ग) अम्याशय (Pancreas) फर
(घ) वृषण (Testes) पर
उत्तर :
(ख) जनन ग्रंथि (Gonads) पर

प्रश्न 51.
निम्नलिखित में कौन सा लोकल हार्मोन है ?
(क) टेस्टोस्टेरान (Testosterone)
(ख) इस्ट्रोजन (Oestrogen)
(ग, सेक्रेटिन (Secretin)
(घ) जी.टी.एच. (GTH)
उत्तर :
(ग) सेक्रेटिन (Secretin)

प्रश्न 52.
पीट्यूटरी ग्रंधि पायी जाती है –
(क) यकृत (Liver) में
(ख) वृषण (Testes) में
(ग) मस्तिह क (Brain) में
(घ) गला (Throat) में
उत्तर :
(ग) मस्तिष्क (Brain) में

प्रश्न 53.
अन्तः स्रावी ग्रंधि को ऐसा भी कहा जाता है-
(क) नलिका विहीन ग्रंथि (Ductless gland)
(ख) पाचक ग्रंथि (Digestive gland)
(ग) नलिका युक्त ग्रंथि (Ductful gland)
(घ) इनमें से ‘कोई नहीं (None of these)
उत्तर :
(क) नलिका विहीन ग्रंथि (Ductless gland)

प्रश्न 54.
नलिका विहीन ग्रंथियों के स्राव को कहते हैं-
(क) लार (Saliva)
(ख) रस (Juice)
(ग) जल (Miater)
(घ) हार्मोन (Hormone)
उत्तर :
(घ) हार्मोन (Hormone)

प्रश्न 55.
कायान्तरण के लिए कौन सा हार्मोन सहायक होता है –
(क) इन्सुलिन (Insulin)
(ख) थायरांक्ति बन (Thyroxine)
(ग) एड्रीनेलिन (Adrenalin)
(घ) ए.सी.टी.ए.व. (ACTH)
उत्तर :
(ख) थायरॉंक्सिन (Thyroxine)

प्रश्न 56.
कौन सी ग्रंधि मास्टर ग्रंथि कहलाती है –
(क) एड़ीनल ग्रंथि (Adrenal gland)
(ख) थायरॉइड ग्रीं थे (Thyroid gland)
(ग) पीट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary gland)
(घ) थाइमस ग्रंथि (Thymus gland)
उत्तर :
(ग) पीट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary gland)

प्रश्न 57.
स्वरयंत्र के नीचे कौन सी ग्रथथि स्थित है ?
(क) पीटघूटरी ग्रंथि (Pituitary gland)
(ख) थायरॉयड ग्रंथि (Thyroid gland)
(ग) एड्रीनल ग्रंथि (Adrenal gland)
(घ) इनमें से कोई नहें (None of these)
उत्तर :
(ख) थायरॉयड ग्रंथि (Thyroid gland)

प्रश्न 58.
इस्ट्रोजेन स्रावित होता है –
(क) यकृत (Liver) से
(ख) अन्यशव (Pancreas)
से(ग) वृषण (Testes) से
(घ) अण्डाशय (Ovary) से
उत्तर :
(d) अण्डाशय (Ovary) से

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 59.
एस.टी.एच. के अधिक स्राव के कारण होता है –
(क) बौनापन (Dwarfism)
(ख) एक्रोमेगाली (Acriomegaly)
(ग) मिक्सोडिमा (Myxoedema)
(घ) अनेमिया (Anaemia)
उत्तर :
(ख) एक्रोमेगाली (Acromegaly)

प्रश्न 60.
हार्मोन को कहा जाता है –
(क) ग्राही (Receptor)
(ख) भौतिक संयोजनक (F गhysical Co-ordinator)
(ग) रासायमिक संयोजक (Chemical Co-ordinator)
(घ) इनमें से कोई नहीं (Noine of these)
उत्तर :
(ग) रासायनिक संयोजक (Chemical Co-ordinator)

प्रश्न 61.
थायरॉक्सिन स्राव है –
(क) एड़ीनल (Adrenal)
(ख) पाराथायरॉइड (Parathy/roid)
(ग) थाइमस (Thymus)
(घ) थायरॉइड (Thyroid)
उत्तर :
(घ) धायरॉइड (Thyroid)

प्रश्न 62.
कौन सी ग्रंथि सुप्रा रेनल ग्रंधि के नाम से भी जाना जाता है ?
(क) एड्रीनल ग्रंथि (Adrenal gland)
(ख) पीट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary gland)
(ग) गैस्ट्रिक ग्रंथि (Gastric gland)
(घ) थायरोइड ग्रंथि (Thyroid gland)
उत्तर :
(क) एड्रीनल ग्रंथि (Adrenal gland)

प्रश्न 63.
निम्नलिखित में से कौन अन्तः स्रावी ग्रंथि थाइरॉक्सिन स्रावित करती है ?
(क) एड़ीनल (Adrenal)
(ख) पाराथाइरॉयड (Parathyroid)
(ग) थाइमस (Thymus)
(घ) थायरॉइड (Thyroid)
उत्तर :
(घ) थायरॉइड (Thyroid)

प्रश्न 64.
इन्सुलिन का स्राव कम होने के कारण होता है-
(क) अनेमिया (Anaemia)
(ख) बौनापन (Dwarfism)
(ग) मधुमेह (Diabetes)
(घ) घेघा (Goitre)
उत्तर :
(ग) मधुमेह (Diabetes)

प्रश्न 65.
पीट्यूटरी ग्रंथि होती है-
(क) अन्त:स्रावी (Endocrine)
(ख) बहि:स्रावी (Exocrine)
(ग) मिश्रित (Mixed)
(घ) इनमें से कोई नहीं (None of these)
उत्तर :
(क) अन्तःस्रावी (Endocrine)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. आयोडीन की कमी से ________हार्मोन के संश्लेषण में रूकाव होता है।
उत्तर : थाइराक्सिन

2. पादप हार्मोन को ________भी कहा जाता है।
उत्तर : फाइटोहार्मोन (Phytohormone)

3. ________शिखर पर निवास करता है।
उत्तर : ऑक्सिन (Auxin)

4.________ एक स्थानीय हार्मोन है।
उत्तर : गैस्ट्रिन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

5. जीवों के जैविक कार्यों के संचालन के लिए ________और________ आवश्यक है।
उत्तर : तंत्रिका तंत्र, अन्तः स्रावी तंत्र

6. रासायनिक नियंत्रण में ________की सहायता से जैविक कार्य सम्पन्न होते हैं।
उत्तर : हार्मोन

7. जीवों में बाहरी एवं भीतरी वातावरण के बीच एक ________बना रहता हैं।
उत्तर : सामंजस्य

8. ऑक्सीन प्रधानत: ________पर मिलते हैं।
उत्तर : शीर्ष

9. ऑक्सिन का निर्माण पौधे के भाग में होता है-
उत्तर : शीर्ष

10. लिंग निर्णय करने में ________भाग लेता है।
उत्तर : जिब्रेलिन (Giberellin)

11. ऑक्सिन का निर्माण स्थल है________।
उत्तर : तने का शीर्ष एवं मूल का अन्तिम शिरा (tip of stem and tip of root)

12. बीजों के अंकुरण में ________सहायता करता है।
उत्तर : जिब्रेलिन (Giberellin)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

13. पत्तियों तथा फलों को गिरने से रोकता है________.
उत्तर : ऑक्सिन (Auxin)

14. ________ हार्मोन कोशिका विभाजन तथा वृद्धि में सहायक है।
उत्तर : ऑक्सिन (Auxin)

15. ________ हार्मोन फूलों के खिलने में सहायक होता है।
उत्तर : फ्लोरिजेन (Florigen)

16. ________ हार्मोन पौधों में होने वाली ट्रॉपिक गति से सम्बन्धित होता है।
उत्तर : ऑंक्सिन (Auxin)

17. ________ नाइट्रोजन विहीन वनस्पति हार्मोन है।
उत्तर : जिबेलिन (Gibrellin)

18. मानव शरीर में सबसे छोटी अन्त:स्रावी ग्रंथि ________ है।
उत्तर : पिनियल ग्रंथि (Pineal gland)

19. वृषण से ________ स्रावित होता है।
उत्तर : टेस्टोस्टेरोन (Testosteron)

20. ________ की कमी के कारण मधुमेह रोग होता है।
उत्तर : इन्सुलिन (Insulin)

21. ________ एक रासायनिक दूत है।
उत्तर : हार्मोन (Hormone)

22. ________ की कमी के कारण मिक्सोडिमा रोग होता है।
उत्तर : थायरॉंक्सिन (Thyroxine)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

23. इन्सुलिन ________ के मेटाबोलिज्म को नियंत्रित रखता है।
उत्तर : कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)

24. एड्रीनैलिन को ________ के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर : आपातकालीन (Emergency)

25. ________ मादा हार्मोन है।
उत्तर : प्रोजेस्टरॉन (Progesteron)

26. ________ को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है।
उत्तर : पिट्यूटरी ग्रंधि (Pituitary gland)

27. पिटचूटरी बॉडी ________ में स्थित रहती है।
उत्तर : मस्तिष्क (Brain)

28. ________ एक प्राकृतिक ऑक्सिन है।
उत्तर : इन्डोल एसिटिक अम्ल (Indole Acetic Acid)

29. लीवर एक ________ ग्रन्थि है।
उत्तर : बहि: सावी

30. ________ से आँसू स्रावित होते हैं।
उत्तर : अश्र ग्रंथि

31. ऑक्सिन का नामकरण ________ द्वारा किया गया।
उत्तर : एच. डब्ल्यू. वेन्ट (H. W. Went)

32. अन्तःस्रावी ग्रंधि के स्राव को________ कहते हैं।
उत्तर : हार्मोन (Hormone)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

33. इस्ट्रोजन एक ________ हार्मोन है।
उत्तर : जननांगों (Gonadal)

34. ________ को सुप्रा रेनल ग्रंथि भी कहते हैं।
उत्तर : एड्रीनल ग्रंथि (Adrenal gland)

35. ________ से ए.सी.टी.एच. स्रावित होता है।
उत्तर : पिट्यूटरी ग्रंथि (Pituitary gland)

36. मधुमेह रोगी के मूत्र में ________ होता है।
उत्तर : ग्लूकोज (Glucose)

37. अंतः स्रावी ग्रंथि को ________ भी कहते हैं।
उत्तर : नलिका विहीन ग्रंथि (Ductless gland)

38. वृषण से ________ हार्मोन स्रावित होता है।
उत्तर : टेस्टोस्टेरोन (Testosteron)

39. अग्नाशय एक ________ ग्रंथि है।
उत्तर : मिश्रित (Mixed)

40. ________ का मुख्य अवयव आयोडीन है ।
उत्तर : थायरॉंक्सिन (Thyroxine)

41. ________ की कमी के कारण घेघा होता है।
उत्तर : थायरॉक्सिन (Thyroxine)

42. इस्ट्रोजेन ________ से स्रावित होता है।
उत्तर : अण्डाशय (Ovary)

43. स्वर यंत्र के नीचे ________ ग्रंथ स्थित है।
उत्तर : थायरॉइड ग्रंथि (Thyroid gland)

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

44. ________ लोकल हार्मोन कहलाता है।
उत्तर : सेक्रेटिन (Secretin)

45. कायान्तरण के लिए ________ हार्मोन सहायक है।
उत्तर : थायरॉक्सिन (Thyroxine)

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. हाइपोथैलामस मनुष्य के शारीरिक तापक्रम को कायम रखता है।
उत्तर : True

2. जिबरेलिन हर्मोन पौधों में अकाल पत्तियों का झड़ना रोकता है।
उत्तर : False

3. इन्सुलिन हार्मोन ऐण्टिडायबिटिक हार्मोन है।
उत्तर : True

4. वृषण एक मिश्रित ग्रंथि है।
उत्तर : True

5. थाइरॉक्सिन का एक अवयव आयोडिन है।
उत्तर : True

6. स्तन ग्रंथि एक मिश्रित ग्रंथि है।
उत्तर : False

7. वृषण द्वारा एस्ट्रोजेन स्रावित होता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

8. हार्मोन पौधों में समन्वयन कार्य करता है।
उत्तर : True

9. 2-4 D एक खर-पतवार नाशक है।
उत्तर : True

10. पीयूष ग्रंथि को ACTH उत्तेजित करता है।
उत्तर : False

11. एक परिकल्पित हार्मोन का एक प्रमुख अवयव आयोडिन है।
उत्तर : True

12. हार्मोन को रासायनिक दूत या रासायनिक समन्यवक कहते हैं।
उत्तर : True

13. गिब्बरेलिन नाइट्रोजन विहीन पादप हार्मोन है।
उत्तर : True

14. आक्सीन और साइटोकिनिन नाइट्रोजनयुक्त पादप हार्मोन है।
उत्तर : True

15. ऑक्सीन कोशिका विभाजन की दर को घटाता है।
उत्तर : False

16. गिब्बेरिलन का संश्लेषण अंकुरित बीजों में होता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

17. कृत्रिम ऑक्सीन हार्मोन का उपयोग कीटनाशक के रूप में नहीं होता है।
उत्तर : False

18. अग्नाशय एक बहिस्रावी ग्रंथि है।
उत्तर : False

19. टेस्टोस्टेरान एक ऐन्ड्रोजेन है।
उत्तर : True

20. पियूष ग्रंथि नीबू के आकार की होती है।
उत्तर : False

21. पियूष ग्रंथि के तीन पिंड हैं।
उत्तर : True

22. ऐड्रिनेलिन को संकटकालीन हार्मोन कहा जाता है।
उत्तर : True

23. ‘बौनापन’ TSH हार्मोन की कमी से होता है।
उत्तर : False

24. पियूष ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहते हैं।
उत्तर : True

25. NAA एक कृत्रिम हार्मोन है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

26. मक्का के इण्डोस्पर्म में अधिक काइनिन उपस्थित रहता है।
उत्तर : False

27. मानव शरीर में होने वाली क्रियाए अत्यन्त सरल होती है।
उत्तर : False

28. अन्त: स्राव ग्रंथियाँ को नलिका विहीन ग्रंथियाँ भी कहते हैं।
उत्तर : True

29. अग्नाशय (Pancreas) वहि: स्रावी ग्रंथि है।
उत्तर : False

30. FSH के अधिकता से ग्रेव का रोग होता है।
उत्तर : False

31. T.S.H की कमी से मिक्सोडेमा (Myxoedema) नामक रोग होता है।
उत्तर : True

32. गलगंड या घेंघा (Goitre) इस्टेरोजेन की कमी से होने वाला रोग है
उत्तर : False

33. थायराक्सिन BMR को नियंत्रित रखता है।
उत्तर : True

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) साइटोकाइनिसिस (a) गिबरेलिन
(ii) पीयूष ग्रंथि (b) एड्रिनलिन स्रवन
(iii) परिपक्व बीज (c) ADH हार्मोन का स्रवण
(iv) स्पिण्डल तन्तु (d) ICSH
(v) गुरु ग्रंथि पश्चपिंड (e) सेट प्लेट का निर्माण

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) साइटोकाइनिसिस (e) सेट प्लेट का निर्माण
(ii) पीयूष ग्रंथि (d) ICSH
(iii) परिपक्व बीज (a) गिबरेलिन
(iv) स्पिण्डल तन्तु (b) एड्रिनलिन स्रवन
(v) गुरु ग्रंथि पश्चपिंड (c) ADH हार्मोन का स्रवण

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 2.

स्तम्भ -A स्तम्भ – B
(i) L.T.H का स्राव होता है। (a) इन्डोल एसिटिक एसिड
(ii) फल द्वारा (b) अंकुरित बीज
(iii) साइटोकाइनिन (c) पियूष ग्रंथि का अग्र भाग
(iv) गिब्बरेलिन (d) मिलर
(v) प्राकृतिक ऑक्सीन (e) ऑक्सिन

उत्तर :

स्तम्भ -A स्तम्भ – B
(i) L.T.H का स्राव होता है। (c) पियूष ग्रंथि का अग्र भाग
(ii) फल द्वारा (e) ऑक्सिन
(iii) साइटोकाइनिन (d) मिलर
(iv) गिब्बरेलिन (b) अंकुरित बीज
(v) प्राकृतिक ऑक्सीन (a) इन्डोल एसिटिक एसिड

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) फलोरिजेन (a) बेलिस और स्टारलिंग
(ii) जिब्बरेलिन (b) आपात्कालीन हार्मोन
(iii) एड्रिनैलीन (c) थाइराक्सिन
(iv) उपापचयी दर (d) चैल्याखान
(v) हार्मोन का नामकरण (e) कुरोसावा

उत्तर :

स्तम्भ -A स्तम्भ – B
(i) L.T.H का स्राव होता है। (d) चैल्याखान
(ii) फल द्वारा (e) ऑक्सिन
(iii) साइटोकाइनिन (b) आपात्कालीन हार्मोन
(iv) गिब्बरेलिन (c) थाइराक्सिन
(v) प्राकृतिक ऑक्सीन (a) इन्डोल एसिटिक एसिड

प्रश्न 4.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) कैलोरीजोनिक हार्मोन (a) संतुलन
(ii) TSH (b) थाइरॉक्सिन
(iii) एडिनिन (c) अग्र पीयूष ग्रंथि
(iv) सेरीबेलम (d) पिट्यूटरी
(v) हाइपोथेलेमस (e) प्यूरीन

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) कैलोरीजोनिक हार्मोन (b) थाइरॉक्सिन
(ii) TSH (c) अग्र पीयूष ग्रंथि
(iii) एडिनिन (e) प्यूरीन
(iv) सेरीबेलम (a) संतुलन
(v) हाइपोथेलेमस (d) पिट्यूटरी

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1B पादप हार्मोन तथा जन्तु हार्मोन

प्रश्न 5.

स्तम्भ -A स्तम्भ – B
(i) मधुमेह (डायबिटिज) (a) न्यूरोहार्मोन का स्राव
(ii) हाइपोथैलमस (b) कोकोनट मिल्क
(iii) कृत्रिम हार्मोन (c) GA3
(iv) गिबरेलिक एसिड (d) इन्सुलिन से सम्बन्धित रोग
(v) काइनिन (e) नेफ्थेलिन एसिटिक एसिड

उत्तर :

स्तम्भ -A स्तम्भ – B
(i) मधुमेह (डायबिटिज) (d) इन्सुलिन से सम्बन्धित रोग
(ii) हाइपोथैलमस (a) न्यूरोहार्मोन का स्राव
(iii) कृत्रिम हार्मोन (e) नेफ्थेलिन एसिटिक एसिड
(iv) गिबरेलिक एसिड (c) GA3
(v) काइनिन (b) कोकोनट मिल्क

प्रश्न 6.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) प्राकृतिक ऑक्सीन (a) 2, 4, D
(ii) कृत्रिम ऑक्सीन (b) साइटोकिनिन
(iii) एन्टी ऑक्सीन (c) डार्मिन
(iv) काल्पनिक पादप हार्मोन्स (d) थायरॉक्सीन
(v) जंतु हार्मोन (e) इन्डोल एसिटिक एसिड

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) प्राकृतिक ऑक्सीन (e) इन्डोल एसिटिक एसिड
(ii) कृत्रिम ऑक्सीन (a) 2, 4, D
(iii) एन्टी ऑक्सीन (b) साइटोकिनिन
(iv) काल्पनिक पादप हार्मोन्स (c) डार्मिन
(v) जंतु हार्मोन (d) थायरॉक्सीन

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 1C Question Answer – जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
मनुष्य के नेत्रगोलक के लेंस का एक कार्य लिखो।
उत्तर :
प्रकाश के किरणों को लेन्स वर्तित कर रेटिना पर फोकास करता है।

प्रश्न 2.
माइलिन शीथ का एक कार्य लिखिए :
उत्तर :
यह तंत्रिका तंतु में संवेदना की गति की दर में बृद्धि करता है।

प्रश्न 3.
तंत्रिका तंत्र की इकाई क्या है ?
उत्तर :
न्यूरॉन

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 4.
दो लगातार न्यूरान के बीच के क्रियात्मक जोड़ को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
सिनैप्स

प्रश्न 5.
मनुष्य में कितनी जोड़ी कपाल तंत्रिका पायी जाती हैं ?
उत्तर :
12 जोड़े

प्रश्न 6.
मनुष्य की आँख के पश्च कक्ष में भरे द्रव का नाम लिखिए।
उत्तर :
भायट्र

प्रश्न 7.
सुनने के अलाबे कान का एक अन्य कार्य लिखिए।
उत्तर :
संतुलन

प्रश्न 8.
मानव मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग कौन है ?
उत्तर :
सेरिब्नम

प्रश्न 9.
एक मिश्रित तंत्रिका का नाम बताओ।
उत्तर :
वेगस (Vagus)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 10.
उस जन्तु का नाम बताओ जिसमें मस्तिष्क नहीं है।
उत्तर :
अमीबा

प्रश्न 11.
मस्तिष्क का कौन सा भाग बुद्धि से संबंधित है ?
उत्तर :
सेरिब्रम

प्रश्न 12.
मस्तिष्क से कौन सी तंत्रिका निकलती है ?
उत्तर :
क्रेनियल तंत्रिका

प्रश्न 13.
कौन सा अंग मास्टर अंग कहलाता है ?
उत्तर :
मस्तिष्क

प्रश्न 14.
चमकीले प्रकाश के लिए रेटिना का कौन सा भाग जिम्मेदार है ?
उत्तर :
कोन कोशिकाएँ

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 15.
Blind spot में कौन सी तंत्रिका प्रवेश करती है ?
उत्तर :
दृष्टि तंत्रिका

प्रश्न 16.
मानव मस्तिष्क का वजन क्या है ?
उत्तर :
1360 ग्राम

प्रश्न 17.
आँख में प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ?
उत्तर :
रेटिना में

प्रश्न 18.
स्केलेरोटिक स्तर का पारदर्शक भाग कौन है ?
उत्तर :
कोर्निया

प्रश्न 19.
आइरिस में उपस्थित छिद्र का नाम बताओ।
उत्तर :
तारा (Pupil)

प्रश्न 20.
एक नेत्रिय दृष्टि वाले जन्तु का नाम बताओ।
उत्तर :
टोड

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 21.
रौड कोशिका में उपस्थित रंगा का नाम बताओ।
उत्तर :
Rhodopsin

प्रश्न 22.
कोन कोशिका में उपस्थित रंगा का नाम बताओ।
उत्तर :
Iodopsin

प्रश्न 23.
रीढ़-रज्जु में उपस्थित कैनाल का नाम बताओ।
उत्तर :
सेन्ट्रल कैनाल

प्रश्न 24.
मस्तिष्क में उपस्थित गुहा का नाम बताओ।
उत्तर :
न्यूरोसील (Neurocoel)

प्रश्न 25.
सेरीब्रल हेमेस्फेयर में उपस्थित गुहा का नाम बताओ।
उत्तर :
पारासील (Paracoel)

प्रश्न 26.
मस्तिष्क को ढकने वाली झिल्ली का नाम बताओ।
उत्तर :
मेनिंजेज (Meninges)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 27.
रेटिना किस अंग में उपस्थित है ?
उत्तर :
आँख

प्रश्न 28.
सातवीं क्रेनियल तंत्रिका का नाम बताओ।
उत्तर :
फेसियल तंत्रिका (Facial nerve)

प्रश्न 29.
उदरीय भाग में उपस्थित तंत्रिका का नाम बताओ।
उत्तर :
लम्वर तंत्रिका (Lumber nerve)

प्रश्न 30.
गर्दन के भाग में उपस्थित तंत्रिका का नाम बताओ।
उत्तर :
सरभिकल तंत्रिका (Cervical nerve)

प्रश्न 31.
कौन सी तंत्रिका नेत्र गोलक की गति में सहायक है ?
उत्तर :
ऐब्डुसेन्ट तंत्रिका (Abducent nerve)

प्रश्न 32.
सभी प्रतिवर्ती क्रिया का नियंत्रण एवं संचालन कौन करता है ?
उत्तर :
रीढ़ रज्जु

प्रश्न 33.
मध्य आवरण का पिछला वाला भाग क्या कहलाता है ?
उत्तर :
रंजित पटल

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 34.
कौन सी कोशिका रंग भेद का ज्ञान कराती है ?
उत्तर :
कोन कोशिका

प्रश्न 35.
लेंस तथा रेटिना के चैम्बर के बीच भरा द्रव क्या कहलाता है ?
उत्तर :
काचर द्रव (Vitreous humour)

प्रश्न 36.
कोर्निया एवं लेंस के बीच अग्र वेश्म में भरा द्रव क्या कहलाता है ?
उत्तर :
तेजो जल (Aquous humour)

प्रश्न 37.
रेटिना के जिस स्थान पर दृष्टि तंत्रिका जुड़ी रहती है, उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर :
अंध बिन्दु (Blind spot)

प्रश्न 38.
कौन सा न्यूरॉन आवेग को प्रतिचार के रूप में अपवाही अंगों तक पहुँचाते हैं ?
उत्तर :
चालक न्यूरॉन

प्रश्न 39.
उद्दीपनों को ग्रहण करके तंत्रिका केन्द्र की ओर प्रेषित करने का काम कौन सा न्यूरॉन करता है ?
उत्तर :
संबेदी न्यूरॉन

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 40.
मस्तिष्क का सबसे बाहरी तथा कड़ी झिल्ली क्या है ?
उत्तर :
डयुरामेटर (Duramater)

प्रश्न 41.
रीढ़ रज्जु के मध्य भाग में उपस्थित नाल का नाम बताओ।
उत्तर :
केन्द्रीय नाल (Central Canal)

प्रश्न 42.
मध्य मस्तिष्क का सबसे छोटा भाग जो चार फूली तंत्रिकाओं द्वारा गठित होता है, क्या कहलाता है?
उत्तर :
कार्पोरा क्वाड्रीजेमिना (Corpora quadragemina)

प्रश्न 43.
तंत्रिका तंत्र की इकाई क्या है ?
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र की क्रियात्मक तथा रचनात्मक इकाई न्यूरॉन या तंत्रिका कोशिका (Nerve cell) है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 44.
प्रतिक्षेप चाप क्या है ?
उत्तर :
प्रतिक्षेप क्रिया के समय संवेदना द्वारा तप किये गये मार्ग को प्रतिक्षेप चाप कहते हैं।

प्रश्न 45.
द्विसिमेप्टिक प्रतिवर्ती चाप क्या है ?
उत्तर :
वह प्रतिवर्ती चाप जिसमें दो सिनैप्स उपस्थित रहते हैं, उसे द्विसिनेप्टिक चाप कहते हैं।

प्रश्न 46.
तंत्रिका क्या है ?
उत्तर :
विशेष संयोजी ऊत्तक द्वारा घिरे तंतुओं को ही तंत्रिका कहते हैं।

प्रश्न 47.
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का मुख्य भाग क्या है ?
उत्तर :
मस्तिष्क (Brain) तथा मेरु-रज्जु (Spinal Cord)।

प्रश्न 48.
एक्सॉन क्या है ?
उत्तर :
प्रत्येक न्यूरॉन के साइटॉन से निकलने वाले अपेक्षाकृत मोटा प्रवर्ध एक्सॉन कहलाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 49.
क्या पौधों में कोई तंत्रिका तंत्र पाया जाता है ?
उत्तर :
नहीं, पौधों में कोई तंत्रिका तंत्र नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 50.
न्यूरोप्लाज्मा क्या है ?
उत्तर :
साइटॉन के अन्दर पाये जाने वाले साइटोप्लाज्म को न्यूरोप्लाज्मा कहते हैं।

प्रश्न 51.
कौन सा तंत्र प्राणियों के शरीर के सभी अंगों के कार्यों में समन्वय स्थापित रखता है ?
उत्तर :
प्राणियों के शरीर के सभी अंगों के कार्यो में समन्वय स्थापित रखने वाला तंत्र तंत्रिका तंत्र है।

प्रश्न 52.
न्यूरोफाइब्रिल क्या है ?
उत्तर :
साइटॉन के कोशिका द्रव्य में पाई जाने वाली तन्तुमय रचनाओं को न्यूरोफाइबिल कहते हैं।

प्रश्न 53.
माइलिन शीथ कहाँ स्थित होती है ?
उत्तर :
एक्सॉन के ऊपर पायी जाने वाली न्यूरीलेमा झिल्ली के नीचे माइलिन शीथ(Myelin Sheath) स्थित होती है।

प्रश्न 54.
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के तीन मुलायम आवरण के नाम बताओ।
उत्तर :
मेनिंजेस- पाया मेटर, ड्यूरामेटर तथा आक्रेन्वायड।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 55.
गैंगलिऑन क्या है ?
उत्तर :
न्यूरॉन्स के साइटॉन के समूह को गैंगलिऑन कहते हैं।

प्रश्न 56.
मस्तिष्क कहाँ स्थित होता है ?
उत्तर :
मस्तिष्क सिर में हड्डियों से बने बक्से क्रेनियम में बन्द रहता है।

प्रश्न 57.
तंत्रिका तन्तु क्या है ?
उत्तर :
दो झिल्लियों से घिरे एक्सॉन को ही तंत्रिका तन्तु कहते हैं।

प्रश्न 58.
किस अंग में स्केलेरा पाया जाता है ?
उत्तर :
स्केलेरा आँख में पाया जाता है

प्रश्न 59.
Node of Ranvier क्या है ?
उत्तर :
एक्सॉन की बाहरी सतह पर स्थित मायलीन जगह-जगह पर धँसा होता है, यह धँसा हुआ स्थान Node of Ranvier कहलाता है।

प्रश्न 60.
एक्सॉन हिलौक क्या है ?
उत्तर :
साइटॉन के जिस भाग से एक्सॉन निकलता है उस स्थान को एक्सॉन हिलौक (Axon hillock) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 61.
सिलियरी बॉडी क्या है ?
उत्तर :
यह मध्य आवरण सामने का पेशीयुक्त भाग है जो आँख के लेंस के संसेंसरी लिगामेंट से जुड़ा रहता है।

प्रश्न 62.
Schwann Cell क्या है ?
उत्तर :
मेड्लरी तथा न्यूरीलेमा आवरण के बीच केन्द्र युक्त अण्डाकार कोशिकाओं कोSchwann Cell कहा जाता है।

प्रश्न 63.
कोरॉयड क्या है ?
उत्तर :
यह आँख के मध्य आवरण का पिछला काला भाग है।

प्रश्न 64.
रेटिना क्या है ?
उत्तर :
यह आँख के नेत्रगोलक का सबसे भीतरी आवरण है।

प्रश्न 65.
एक्सोलेमा क्या है ?
उत्तर :
यह एक्सॉन को घेरने वाली सबसे भीतरी आवरण है।

प्रश्न 66.
डेन्ड्रान का क्या कार्य है ?
उत्तर :
डेन्ड्रान संवेदनाओं को ग्रहण करके Cell body तक पहुँचाने का कार्य करते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 67.
कार्यकारी अंग क्या है ?
उत्तर :
नर्भ संवेदों को प्राप्त कर उसके अनुसार क्रिया करने वाले अंगों को ही कार्यकारी अंग कहते हैं।

प्रश्न 68.
मस्तिष्क को मास्टर अंग क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
मस्तिष्क शरीर के सभी अंगों के कार्यो को नियंत्रित करता है, इसलिए इसको मास्टर अंग कहते हैं।

प्रश्न 69.
मनुष्य में क्रेनियल तंत्रिका की संख्या बताओ।
उत्तर :
12 जोड़ी।

प्रश्न 70.
मेनिनजेज क्या है ?
उत्तर :
मस्तिष्क तथा मेरु-रज्जु को घेरने वाली तीन झिल्लियों के संयुक्त रूप को मेनिनजेज कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 71.
सेरिब्रो-स्पाइनल द्रव क्या है ?
उत्तर :
CSF एक प्रकार का परिवर्तित ऊत्तक द्रव है, जो मस्तिष्क के निलय, रीढ़-रज्जु के केन्द्रीय नाल एवं सबआर्केन्वायड स्थान में पाया जाता है।

प्रश्न 72.
शारीरिक तापमान का नियंत्रण मस्तिष्क का कौन-सा भाग करता है ?
उत्तर :
शारीरिक ताप का नियंत्रण हाइपोथैलमस करता है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
निम्न घटनायें होने से प्रतिवर्ति क्रियायें मनुष्य के जीवन में होती है। दिये हुये दो प्रतिवर्ति क्रियाओं के महत्वों को लिखो।
(i) जब खाद्य कण ट्रैकिया में प्रवेश करते है
(ii) जब बाहरी कणों का प्रवेश नाक में होता है
उत्तर :
(i) खाँसी आना : जब खाद्य कण ट्रैकिया में प्रवेश करते है तो तब खाद्य पदार्थ को बाहर निकालने के लिए खांसी आना एक प्रतिवर्ति क्रिया है।
(ii) छींकना : जब कोई उत्तेजक पदार्थ या धूलकण इत्यादि हमारे नाक की नासिका गुहा में प्रेवश करता है तब वहाँ अचानक संवेदना उत्पन्न हो जाती है जिससे हम छींकने लगते हैं। इस क्रिया के फलस्वरूप उत्तेजक पदार्थ नाक से बाहर निकल आता है।

प्रश्न 2.
आँख में दृष्टि संबंधी किन त्रुटियों को ठीक करने हेतु उत्तल तथा अवतल लेंसों का प्रयोग होता है ?
उत्तर :
उत्तल लेंस का प्रयोग : दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी का उत्तल लेन्स का प्रयोग होता है।
अवतल लेंस : निकट दृष्टि दोष को दूर करने के लिए अवतल लेंस का प्रयोग होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 3.
निम्नलिखित क्रियाओं में कौन प्राकृतिक तथा कौन अर्जित प्रतिवर्ती क्रिया है, उसे तालिकायुक्त कीजिए।

  1. नवजात की स्तनपान की इच्छा
  2. साइकिल चलाना
  3. छींक आना
  4. शीघ्रता से विकेट कीपर द्वारा बॉल पकड़ना

उत्तर :

  1. नवजात की स्तनपान की इच्छा – (क) प्राकृतिक
  2. साईंकिल चलाना – (ख) अर्जित
  3. छीक आना – (ग) अर्जित
  4. शीघता से विकेटकीपर द्वारा बॉल पकड़ना – (घ) अर्जित

प्रश्न 4.
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र एंव प्रान्तीय तंत्रिका तंत्र के भागों को लिखिए।
उत्तर :
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के भागों के नाम :
(i) मस्तिष्क (Brain)
(ii) मेरु-रज्जु (Spinal Cord)

प्रान्तीय तंत्रिका तंत्र के भागों के नाम :
(i) क्रेनियल तंत्रिका (Cranial Nerves)
(ii) स्पाइनल त्तित्रिका (Spinal Nerves)

प्रश्न 5.
संवेदी तंत्रिका तथा चालक तंत्रिका की एक-एक विशेषता बताओ।
उत्तर :
संवेदी तंत्रिका संवेदना को ग्राही से मस्तिष्क और मेरूरज्जा को पहुंचाती है। चालक तंत्रिका संवेदना को मस्तिष्क और मेरूरज्जा से चालक अंगों (मांसपेशियों, ग्रन्थियों) को पहुँचाती हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 6.
अन्ध विन्दु (Blind spot) क्या है ?
उत्तर :
नेत्र गोलक के रेटिना पर उपस्थित वह स्थान जहाँ रोड सेल तथा कोन सेल का अभाव होता है एवं जहाँ सेoptic nerves जुड़ी रहती है उसे अन्ध विन्दु कहते हैं।

प्रश्न 7.
Yellow spot क्या है?
उत्तर :
रेटिना का वह भाग जो लेंस के अक्ष पर स्थित होता है उसे Yellow spot कहते हैं। इस भाग में rod तथा cone की संख्या बहुत अधिक होती है।

प्रश्न 8.
घ्राण तंत्रिका (Olfactory nerve) क्या है ?
उत्तर :
यह मस्तिष्क के घ्राण पिण्ड से उत्पन्न होकर नासिका कोष के संवेदी अंगों में बिछी रहती है तथा गन्ध के अनुभूति को मस्तिष्क में पहुँचाती है।

प्रश्न 9.
ग्राही क्या है?
उत्तर :
ज्ञानेन्द्रियों के स्थित वह स्थान जो उद्दीपनों को ग्रहण करता है उसे ग्राही कहते हैं।

प्रश्न 10.
चाप में उद्दीपन के प्रवाह दिशा के आधार पर प्रतिवर्ती चाप के विभिन्न भाग का नाम लिखिए।
उत्तर :

  1. ग्राही अंग या रिसेप्टर्स (Receptors)
  2. संवेदना मार्ग (Sensory Path)
  3. तंत्रिका केन्द्र (Nerve Centre)
  4. प्रेरक मार्ग (Motor Path)
  5. अभिवाही अंग (Effectors)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 11.
नोड ऑफ रैनवियर क्या है ? इसका कार्य बताइए।
उत्तर :
मायलिनेटेड तंत्रिका तंतु का वह स्थान जहाँ पर मायलीन शीथ का अभाव होता है उसे नोड ऑफ रैनवियर कहते हैं।
(i) यह एक्सोप्लाज्म और वाह्य कोशिकीय द्रव के बीच आयन्स के विनिमय में सहायक है। पार्श्व शाखायें भी इसी स्थान से निकलती हैं।
कार्य :
(ii) यह न्यूरॉन की रक्षा करती है और इन्हें सहारा भी देती हैं।

प्रश्न 12.
C.S.F. के दो कार्य लिखिए।
उत्तर :
(i) यह मस्तिष्क और मेरुरज्जा को पोषक तत्वो की आपूर्ति करता है।
(ii) यह इन अंगों को आघात से बचाता है।

प्रश्न 13.
एक संवेदी तंत्रिका एवं एक मिश्रित तंत्रिका का उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
संवेदी तंत्रिका – दृष्टि तंत्रिका।
मिश्रित तंत्रिका – वेगस तंत्रिका।

प्रश्न 14.
प्रतिवर्ती क्रिया किस प्रकार मानव के दैनिक जीवन में सहायक है ? – दो उदाहरणों के साथ वर्णन करो।
उत्तर :
प्रतिवर्ती क्रियाओं का दैनिक जीवन में सहायता करना :
(a) पलको का झुपकना : आँख में किसी वस्तु के अचानक पड़ जाने से उपरी पलके उपर-नीचे करने लगती हैं। इससे वह वस्तु बाहर निकल जाती है। इस अवस्था में अभग्रु ग्रंथियों से आँसू भी ग्रावित होता है। यह आँख को संक्रमण से बचाता है और वस्तु को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
(b) छींकना : जब कोई उत्तेजक पदार्थ या धूलकण इत्यादि हमारे नाक की नासिका गुहा में प्रेवश करता है तब वहाँ अचानक संवेदना उत्पन्न हो जाती है जिससे हम छीकने लगते हैं। इस क्रिया के फलस्वरूप उत्तेजक पदार्थ नाक से बाहर निकल आता है।

प्रश्न 15.
शर्त विहीन एवं शर्तयुक्त प्रतिवर्ती क्रिया में दो अन्तर लिखिए।
उत्तर :

शर्तयुक्त या उपार्जित प्रतिवर्ती शर्तविहीन या जन्मजात प्रतिवर्ती क्रिया
i. यह जन्म के पश्चात अभ्यास या अनुभवों के आधार पर उपार्जित होती है। i. यह जन्मजात, स्वतः तथा आनुवांशिक होती है।
ii. यह शर्त पर आधारित होती है। ii. यह किसी शर्त पर आश्रित नहीं होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 16.
प्रतिवर्ती क्रियाओं से क्या लाभ है ?
उत्तर :
प्रतिवर्ती क्रियाओं से लाभ :-
(i) प्रतिवर्ती क्रिया रीढ़ – रज्जु द्वारा नियंत्रित होती है जिससे मस्तिष्क का कार्य भार कम हो जाता है।
(ii) इस क्रिया में अचानक होने वाली घटनाओं पर रीढ़-रज्जु द्वारा शीघ्र ही प्रतिक्रिया हो जाती है। यदि यह कार्य मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होता तो सोचने-समझने में देरी होती।

प्रश्न 17.
तेजोद्रव्य एवं काचर द्रव्य का कार्य लिखिए।
उत्तर :
काचर द्रव्य (Vitreous Humour) :- यह वर्तित माध्यम एवं नेत्र गोलक का आकार ठीक रखने का कार्य करता है।
तेज़ोजल (Aqueous Humour) :- यह लेंस का पोषण एवं वर्तित माध्यम का कार्य करता है।

प्रश्न 18.
कार्निया कहाँ स्थित है ? इसका क्या कार्य है ?
उत्तर :
(a) कार्निया आँख में स्थित है।
(b) कार्य- यह वस्तु से आने वाली प्रकाश किरणों को उचित कोण पर झुका देती है।

प्रश्न 19.
पीत बिन्दु (फोविया सेन्ट्रोलिस) क्या है ?
उत्तर :
दृध्र पटल का वह भाग जहाँ दृष्टि शंकुओं की संख्या सबसे अधिक होती है तथा किसी वस्तु का सबसे स्पष्ट प्रतिबिंब बनता है, उपे पीत विन्दु (Yellow spot) कहते हैं।

प्रश्न 20.
स्क्लेरा कहः स्थित है ? इसका क्या कार्य है ?
उत्तर :
(a) यह आँख की सबसे बाहरी परत है।
(b) यह आँख के भीतरी भागों की रक्षा करती है।

प्रश्न 21.
राडाप्सिम क्या है ?
उत्तर :
दृष्टिशलाका (Rod) कोशिका द्वारा उत्पन्न रासायनिक यौगिक को राडास्पिन (Rhodospin) कहते हैं।

प्रश्न 22.
परिधीय तंत्रिका तंत्र (Peripheral nervous system) से क्या समझते हो?
उत्तर :
इस तंत्र का निर्माण विभिन्न प्रकार की ऐसी तंत्रिकाओं द्वारा होता है जो सेरीब्रोस्पाइनल अक्ष से उत्पन्न होकर शरीर के विभिन्न अंगों तक फैली रहती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 23.
फोरामेन मैगनम क्या है ?
उत्तर :
खोपड़ी के आधार पर स्थित जिस छिद्र द्वारा मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु से आपस में संयुक्त रहते हैं उस छिद्र को फोरामेन मैगनम कहते हैं।

प्रश्न 24.
Colour blindness क्या है ?
उत्तर :
जिन व्यक्तियों के आँखों में कोन की संख्या कम होती है या कोन की कोशिकाओं में कोई वर्णक नहीं पाया जाता है तो उन्हें प्रकाश के रंग का ज्ञान नहीं हो पाता है, जिसे Colour blindness कहते हैं।

प्रश्न 25.
कार्पस कैलोसम क्या है ?
उत्तर :
सेरीब्रम के दोनों अर्द्धगोलकों को जोड़ने वाली संयोजी तन्तुओं को कार्पस कैलोसम कहते हैं।

प्रश्न 26.
एस्टीगमेटिज्म (Astigmatism) क्या है ?
उत्तर :
कोर्निया की सतह का अनियमित रूप से वक्र हो जाने के कारण व्यक्ति टेढ़ा देखने लगता है। इस रोग को एस्टीगमेटिज्म कहते हैं। इसके लिए सिलिंड्रिकल युक्त चश्मा लगाया जाता है।

प्रश्न 27.
कार्पस स्ट्रेटम क्या है ?
उत्तर :
सेरीब्रम के मेड्यूला भाग के कार्टेक्स का कुछ भाग उपस्थित रहता है, इस भाग को कार्पस स्ट्रेटम कहते हैं।

प्रश्न 28.
कैटेरेक्ट (Cataract) क्या है ?
उत्तर :
इसे मोतियाबिन्द भी कहते हैं। यह कन्जकटिवा पर एक अपारदर्शक झिल्ली के बढ़ जाने से होता है। सर्जरी द्वारा इस झिल्ली को हटा देने पर दुबारा रौशनी आ जाती है।

प्रश्न 29.
एक नेत्रीय दृष्टि से क्या समझते हो ?
उत्तर :
ऐसी दृष्टि जिसमें वस्तु के प्रतिबिम्ब निर्माण में केवल एक आँख भाग लेती है उसे एक नेत्रीय दृष्टि (Uniocular vision) कहते हैं। जैसे- टोड में।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 30.
द्विनेत्रीय दृष्टि से क्या समझते हो ?
उत्तर :
ऐसी दृष्टि जिसमें प्रतिबिम्ब निर्माण में दोनों आँखें भाग लेती है उसे द्विनेत्रीय दृष्टि (Binocular vision) कहते हैं। जैसे- मनुष्य में।

प्रश्न 31.
ट्राइजेमिनल तंत्रिका (Trigeminal nerve) क्या है ?
उत्तर :
तीन शाखाओं युक्त इस तंत्रिका का सम्बन्ध आँख, दाँत, जीभ तथा जबड़ा आदि अंगों में रहता है।

प्रश्न 32.
मिबोमीयन ग्रंधि (Meibomian glands) से क्या समझते हो ?
उत्तर :
मनुष्य की आँख में पलकों के भीतरी किनारे पर नन्हें-नन्हें छिद्र होते हैं जिनसे एक तरल पदार्थ निकलता है। ये छिद्र जिस ग्रन्थि के होते हैं उन्हें मिबोमीयन ग्रंथि कहते हैं।

प्रश्न 33.
रौड्स तथा कोन्स क्या है ?
उत्तर :
वे संवेदी कोशिकायें जिनके द्वारा प्रकाश तथा अंधकार के भेद का पता चलता है, rods कहलाती है तथा जिनके द्वारा रंग भेद का ज्ञान होता है, cones कहलाती है।

प्रश्न 34.
मायोसिस (Myosis) क्या है ?
उत्तर :
आँख की पुतलियों के संकुचन की क्रिया जिसके द्वारा प्रकाश की उचित मात्रा आँख में प्रवेश करती है उसे मायोसिस कहते हैं।

प्रश्न 35.
अभिवाही नर्भ (Afferent nerve) क्या है ?
उत्तर :
संवेदी न्यूरॉंन से बनी तंत्रिका जो संवेदनाओं को ज्ञानेन्द्रियों से केन्द्रित तंत्रिका तंत्र तक पहुँचाने का कार्य करता है, अभिवाही नर्भ कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 36.
सेरीब्रम में कितने पिण्ड होते हैं ?
उत्तर :
सेरीबम में निम्न पाँच पिण्ड (lobes) होते हैं –

  1. अग्र पिण्ड (Frontal lobe)
  2. श्रवण पिण्ड (Temporal lobe)
  3. पेराइटल पिड (Parietal lobe)
  4. आसिपिटल पिण्ड (Occipital lobe)!
  5. लिम्विक पिंड (Limbiclobe)

प्रश्न 37.
बटन (Button) क्या है ?
उत्तर :
एक्सॉन अपने अन्तिम सिरे पर छोटी-छोटी शाखाओं में विभाजित हो जाते है, जो सिरे पर फूलकर बटननुमा रचना का निर्माण कर लेते हैं, इन्हें ही बटन कहते हैं।

प्रश्न 38.
अपवाही नर्भ (Efferent nerve) क्या है ?
उत्तर :
चालक न्यूरॉन से बनी वह नर्भ जो संवेदनाओं को मस्तिष्क तथा रीढ़-रज्जु से अपवाहक अंगों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं, अपवाही नर्भ कहलाते हैं।

प्रश्न 39.
शुक्ल पटल (स्केलेरा) का क्या कार्य है ?
उत्तर :
आँख के भीतरी भागों की रक्षा करना। आँख की मांसपेशियों को आधार प्रदान करना तथा एक निध्धित आकृति प्रदान करना।

प्रश्न 40.
मानव मस्तिष्क के मुख्य कितने भाग हैं ?
उत्तर :
मानव मस्तिष्क के तीन प्रमुख भाग होते हैं –

  1. अग्र मस्तिष्क (Fore brain)
  2. मध्य मस्तिष्क (Mid brain)
  3. पश्च मस्तिष्क (Hind brain)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 41.
डायनसेफालन (Diencephalon) क्या है ?
उत्तर :
यह अग्र मस्तिष्क का पिछ्छला भाग है जो सेरीब्रम तथा मध्य मस्तिष्क के बीच स्थित रहता है। इसकी गुहा को डायोसील (Diocoel) कहते हैं।

प्रश्न 42.
सेरेब्रोस्पाइनल गैंगलिया क्या है ?
उत्तर :
स्पाइनल नर्भ की पृष्ठ मूल तथा क्रेनियल नर्भ की संवेदी मूल में उपस्थित गुच्छक को सेरेबोस्पाइनल गैंगलिया कहते हैं।

प्रश्न 43.
मेड्यूला ऑबलंगाटा (Medulla oblongata) का कार्य क्या है ?
उत्तर :
यह हंद्य की धड़कन, भ्षसन दर तथा आहार नाल के पेशियों के संकुचन का नियंत्रण करता है। इसके अतिरिक्त खांसने तथा छिंके के केन्द्र होते हैं।

प्रश्न 44.
स्वायत गैंगलिया (Autonomous ganglia) क्या है ?
उत्तर :
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र और अपवाहक अंगों के बीच उपस्थित गैंगलिया को स्वायत गैंगलिया कहते हैं।

प्रश्न 45.
पोन्स क्या है ?
उत्तर :
यह मध्य मस्तिष्क के नीचे तथा मेडुला आँवलेंगटा के ऊपर स्थित रहता है। यह मेटासेफालन का उत्तल भाग है। यह श्वसन, हुदय की दर और रक्त दबाव का नियमन करता है।

प्रश्न 46.
अर्द्ध्रगोलक (Hemispheres) क्या है ?
उत्तर :
सेरीब्बम दो अर्द्धगोलकों से गठित होता है जिन्हें क्रमश: बाँया तथा दाँया अर्द्धगोलक (left and right hemispheres) कहते हैं।

प्रश्न 47.
अग्र मस्तिष्क कितने भागों से मिलकर बना होता है ?
उत्तर :
अग्र मस्तिष्क तीन भागों से मिलकर बना होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 48.
डायनसेफालन का कार्य क्या है ?
उत्तर :
डायनसेफालन का मुख्य कार्य नींद, भूख, रक्त दाब, जनन सम्बन्धी क्रियाओं, ताप नियंत्रण, जल नियंत्रण आदि का नियंश्रण करता है।

प्रश्न 49.
सेरिब्रो-स्पाइनल द्रव का क्या कार्य है ?
उत्तर :
यह मस्तिष्क तथा मेरु रज्जु के सुरक्षात्मक आवरण के मध्य उपस्थित रहकर एक गद्दा का कार्य करता है, जिससे बाहरी आयातों से सुरक्षा होती है। यह इन अंगों के पोषण में भी सहायता करता है।

प्रश्न 50.
पार्श्व-निलय क्या है ?
उत्तर :
सेरिब्रम के दोनों अर्द्धगोलकों में एक-एक निलय होता है, जिसे पार्श्य-निलय कहते हैं।

प्रश्न 51.
स्वायत तंत्रिका तंत्र किन-किन भागों द्वारा गठित होता है ?
उत्तर :
यह तंत्र सिम्पैथेटिक तंत्रिका (Sympathatic nerve) तथा पारासिम्थैटिक तंत्रिका (Para sympathatic nerve) द्वारा गठित होता है।

प्रश्न 52.
न्यूरोग्लिया (Neuroglia) क्या है ?
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र में तन्तुमय तथा कोष युक्त यौगिक के परिवर्तित रूप होते हैं जिन्हें न्यूरोग्लिया कहते हैं। न्यूरॉन के नष्ट होने पर उनका स्थान ग्रहण कर लेते हैं।

प्रश्न 53.
रेटिना क्या है ?
उत्तर :
यह नेत्रगोलक का अन्त: आवरण है जो प्रकाशग्राही कोशिकाओं द्वारा बना होता है।

प्रश्न 54.
डेन्ड्रान (Dendron) क्या है ?
उत्तर :
न्यूरान के छोटे और शाखान्वित प्रबर्ध को डेन्ड्रान कहा जाता है। ये कोशिका काय के समीप मोटे एवं ऊपर की ओर क्रमश: पतले होकर कई शाखाओं में बँट जाते हैं। इनका शाखाएँ डेन्ड्राइद्स (Dendrites) कहलाती हैं

प्रश्न 55.
नेत्र गोलक के तीन पटल कौन-कौन हैं ?
उत्तर :

  1. स्कलेरा
  2. कोरायड
  3. रेटिना

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 56.
सेरिब्रो-स्पाइनल द्रव (C.S.F.) के कोई दो कार्य लिखिए।
उत्तर :
सेरिब्रो-स्पाइनल द्रव के दो कार्य –
(i) यह मस्तिष्क तथा मेरुरज्जु के सुरक्षात्मक आवरण के मध्य उपस्थित रहकर एक गदे का कार्य करता है, जिससे बाहरी आघातों से सुरक्षा होती है।
(ii) यह इन अंगों के पोषण में भी सहायता करता है।

प्रश्न 57.
सेरिबेलम के दो कार्य लिखिए।
उत्तर :
(i) शरीर को संतुलित रखना।
(ii) यह प्रमंस्तिष्क द्वारा प्रेरित एच्छिक गतियों का नियमन करता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
तंत्रिका तंत्र कितने प्रकार का होता है ?
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र तीन प्रकार का होता है –

  • केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र (Central nervous system)
  • परिधीय तंत्रिका तंत्र (Peripheral nervous system)
  • स्वायत तंत्रिका तंत्र (Autonomous nervous system)

प्रश्न 2.
तंत्रिका तंत्र के क्या कार्य हैं ?
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र के निम्नलिखित कार्य है –

  1. शरीर में होने वाली विभिन्न क्रियाओं पर नियंत्रण तथा नियमन रखना तथा अंगों एवं तंत्रों के बीच सामंजस्य स्थापित करना।
  2. शरीर के बाहरी तथा आन्तरिक वातावरण से उद्दीपन ग्रहण करना तथा प्रतिचार करके अपने वातावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करना।
  3. बुद्धि, विवेक, स्पर्श, स्मरण, गंध, पीड़ा, दृष्टि आदि का ज्ञान करना।

प्रश्न 3.
न्यूरॉन के क्या कार्य हैं ?
उत्तर :
न्यूरॉन के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं-

  • न्यूरॉन उद्दीपनों को ग्रहण करता है।
  • न्यूरॉन तंत्रिका तंत्र की रचना करता है।
  • संवेदनाओं के गमन में न्यूरॉन सहायता करता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 4.
संवेदनांग (receptor) क्या है ? एक दाब संवेदनांग तथा एक ताप संवेदनांग का नाम बताओ।
उत्तर :
संवेदनांग (Receptor) : वे अंग जो उद्दीपन को ग्रहण कर उत्तेजित हो जाते हैं, उन्हें संवेदनांग कहते हैं। ये संवेदी तंत्रिकाओं के अन्तिम सिरे होते हैं।
दाब संवेदनांग (Pressure receptor) : उदाहरण – पासीनियन कारपसल्स (Pacinian corpuscles)।
ताप संवेदनांग (Temperature receptor) : उदाहरण – Endorgan of Ruffni, End bulb of Krause.

प्रश्न 5.
मानव मस्तिष्क के तीन मुख्य भागों के कार्यों को लिखो।
उत्तर :
मानव मस्तिष्क के तीन प्रमुख भाग- सेरिब्रम, सेरीबेलम तथा मेड्यूला ऑब्लौंगाटा के कार्य निम्नलिखित हैंसेरिब्रम के कार्य : सभी ऐच्छिक पेशियों की गति पर नियंत्रण रखना।
सेरीबेलम के कार्य : शरीर को संतुलित रखना।
मेड्यूला ऑब्लौंगाटा के कार्य : लार, पसीना, गैस्ट्रिक रस के साव को नियंत्रित करना।

प्रश्न 6.
प्रतिवर्ती क्रियाओं से क्या लाभ है ?
उत्तर :
प्रतिवर्ती क्रियाओं से लाभ :-

  1. प्रतिवर्ती क्रिया रीढ़ रज्जु द्वारा नियंत्रित होती है जिससे मस्तिष्क का कार्य भार कम हो जाता है।
  2. इस क्रिया में अचानक होने वाली घटनाओं पर रीढ़-रज्जु द्वारा शीघ्र ही प्रतिक्रिया हो जाती है। यदि यह कार्य मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होता तो सोचने-समझने में देरी होती।
  3. इस क्रिया द्वारा जन्तु सोते समय अपनी रक्षा करते हैं।

प्रश्न 7.
शर्तयुक्त तथा शर्तविहीन प्रतिक्षेप क्रिया की परिभाषा उदाहरण सहित लिखो।
अथवा
शर्तयुक्त या जटिल या उपार्जित प्रतिवर्ती क्रिया (Conditioned or Complex or Acquired reflex action) की परिभाषा उदाहरण सहित दो।
उत्तर :
शर्तयुक्त या जटिल या उपार्जित प्रतिवर्ती क्रिया : प्रतिवर्ती क्रिया जो जीवन से प्राप्त अनुभवों, प्रशिक्षणों तथा किसी शर्त पर आधारित होती है, जटिल प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है। जैसे- भोजन देखकर मुँह में लार आना, पैर से साइकिल चलाना, प्रचलन, तैरना आदि।
सरल या जन्मजात या शर्तविहीन प्रतिवर्ती क्रिया (Simple or in born or unconditioned reflex action): वह प्रतिवर्ती क्रिया जो जन्मजात तथा आनुवांशिक होती है तथा बिना किसी शर्त के होती है उसे सरल प्रतिवर्ती क्रिया कहते हैं। जैसे- काँटा चुभने पर पैर का स्वतः ऊपर उठ जाना, धूल पड़ने से आँख का बन्द हो जाना, नवजात शिशु का स्तनपान करना, मलमूत्र का त्यागना आदि।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 8.
न्यूरोग्लिया क्या है ? इसका कार्य क्या है ?
उत्तर :
न्यूरोग्लिया : ये तंत्रिका तंत्र के तन्तुमय तथा कोषयुक्त यौगिक उत्तक का परिवर्तित रूप है जो न्यूरॉन के नष्ट होने पर उसका स्थान ग्रहण करते हैं। यह तंत्रिका तंत्र में पायी जाने वाली सम्पूर्ण कोशिकाओं का लगभग 90% होते हैं।
कार्य :
(i) तंत्रिका तंत्र को सहारा प्रदान करना।
(ii) बाहरी हानिकारक जीवाणुओं का भक्षण (Phagocytosis) करना।

प्रश्न 9.
हाइपर मेट्रोपिया तथा मायोपिया क्या है ?
उत्तर :
हाइपर मेट्रोपिया (Long sightedness) : इस रोग में व्यक्ति को दूर की वस्तु साफ परन्तु नजदीक की वस्तु धुँधली दिखाई पड़ती है। यह नेत्र गोलक के चपटा होने तथा लेन्स के पावर के बढ़ने से होता है। इस रोग को ठीक करने के लिए वाइकान्वेक्स युक्त लेंस वाला चश्मा लगाना चाहिए।

मायोपिया (Short sightedness) : इस रोग में व्यक्ति को नजदीक की वस्तुएँ साफ तथा दूर की वस्तुएँ धुँधली दिखाई देती हैं। इसमें नेत्र का पावर कम अथवा नेत्रगोलक लम्बा हो जाता है। इस रोग को ठीक करने के लिए बाइकानकेभ लेंस का चश्मा लगाया जाता है।

प्रश्न 10.
परिधीय तंत्रिका तंत्र क्या है ?
उत्तर :
ऐसा तंत्रिका तंत्र जो संवेदनाओं को ज्ञानेन्द्रियों से केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुँचाता है तथा केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के आदेशों को चालक अंगों तक पहुँचता है, परिधीय तंत्रिका तंत्र कहलाता है। मनुष्य में इसकी संख्या 12 जोड़ी क्रेनियल नर्भ तथा 31 जोड़ी स्पाइनल नर्भ से जुड़ी हुई है।

प्रश्न 11.
स्वायत तंत्रिका तंत्र (Autonomous nervous system) क्या है ?
उत्तर :
स्वायत तंत्रिका तंत्र : यह तंत्र विसरल संवेदी तथा विसरल चालक तन्तुओं एवं उनकी कोशिकाओं का बना होता है। यह हदय, आमाशय, रक्तवाहिनियों इत्यादि अंगों की सक्रियता का नियंत्रण रखता है।

प्रश्न 12.
फोरामेन ऑर्फ मोनरो क्या है ?
उत्तर :
सेरिब्रम के अन्दर दोनों ओर लेटरल निलय आपस में जुड़ने के बाद डायनासेफालन के अन्दर स्थित तृतीय वेन्ट्रीकल की गुहा से जिस छिद्र द्वारा जुड़े रहते हैं, उसे फोरामेन ऑफ मोनरो (Foramen of Monoro) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 13.
मायलिनेटेड तंत्रिका तन्तु तथा नन-मायलिनेटेड तंत्रिका तन्तु क्या है ?
उत्तर :
मायलिनेटेड तंत्रिका तन्तु : जिस तंत्रिका तन्तु में मायलिन शीथ होता है उसे मायलिनेटेड तंत्रिका तन्तु कहते हैं। नन-मायलिनेटेड तंत्रिका तन्तु : जिस तंत्रिका तन्तु में मायलिन शीथ अनुपस्थित रहती है, उसे नन-मायलिनेटेड नर्भ कहते हैं।

प्रश्न 14.
Knee-jerk reflex क्या है ?
उत्तर :
यह एक सरल प्रतिवर्ती क्रिया का उदाहरण है। किसी व्यक्ति को टेबुल पर बैठने से उनके नीचे लटके पैर के किसी एक घुटने पर Knee cap के नीचे नीचे Patella द्वारा लिगामेंट पर झटके से पीटने पर हम देखते हैं कि पूरी टाँग बिना इच्छा के साथ सीधा हो जाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
प्रतिवर्ती चाप के तीन संरचनात्मक अवयवों का नाम लिखो। संवेदी तंत्रिका तथा चालक तंत्रिका के कार्यों को लिखो। 3 + 2
अथवा
प्रतिवर्ती चाप (Reflex Arc) के अवयवों के बारे में लिखिए। दैनिक जीवन में इसका क्या महत्व है ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
प्रतिवर्ती चाप (Reflex Arc) के अवयव :-

  1. ग्राही अंग या रिसेप्टर्स (Receptors): ये त्वचा, पेशियों तथा अन्य अंगों में मौजूद रहते हैं। ग्राही अंग विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों को ग्रहण करते हैं।
  2. संवेदना मार्ग (Sensory path) : ग्राही अंगों द्वारा उद्दीपनों के ग्रहण किए जाने के पश्चात् इन उद्दीपनों का संचरण संवेदी न्यूरॉनों (Sensory neurons) में होता है। ये संवेदी न्यूरॉन संवेदना मार्ग का निर्माण करते हैं।
  3. तंत्रिका केन्द्र (Nerve centres) : मस्तिष्क और स्माइनल कार्ड तंत्रिका केन्द्र का काम करते हैं। ये संवेदना मार्ग से आए हुए संदेशों को प्राप्त कर उचित आदेश देने का कार्य करते हैं।
  4. प्रेरक मार्ग (Motor path) : तंत्रिका केन्द्र आदेशों का संचरण न्यूरॉनों (Motor neurons) द्वारा होता है। प्रेरक न्यूरॉन प्रेरक मार्ग का निर्माण करते हैं।
  5. अभिवाही अंग (Effectors): प्रेरक मार्ग से होते हुए आदेश अभिवाही अंगों में पहुँचते हैं जहाँ पर केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से प्राप्त आदेशों के अनुसार उचित अनुक्रिया होती है। पेशियाँ अभिवाही अंग होती हैं। ये तंत्रिका केन्द्र से प्राप्त आदेशों के अनुसार कार्य करती हैं।

उदाहरण एवं महत्व – घुटने पर चोट लगने से पैर का स्वतः ऊपर उठ जाना, तीव्र प्रकाश में पलक का नीचे गिरना, भय लगने पर भाग जाना, हुय का धड़कन, श्चसन, भोजन चबाना, रक्त परिवहन, भोजन देखकर मुँह में लार आना इत्यादि स्वाभाविक क्रियायें जो हमारी दैनिक जीवन में काफी महत्व रखती हैं।
संवेदी तंत्रिका (Afferent nerves) के कार्य : ये संवेदनाओं को ग्राही अंगों से मस्तिष्क तथा मेरु-रज्जु तक ले जाता है। जैसे- 1,2 और 8 नम्बर की कपाल तंत्रिकाएँ।
चालक तंत्रिकाएँ (Efferent nerve) के कार्य : ये संवेदनाओं को केन्द्रीय तंत्रिका से अपवाहक अंगों तक ले जाती हैं। जैसे- $3,4,6,11$ और 12 नम्बर की कपाल तंत्रिकाएँ।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 2.
ऐक्सॉन और डेन्ड्रान का कार्य लिखिए। न्यूरॉन के एक्सॉन का संक्षिप्त विविरण लिखिए। अथवा, तंत्रिका कोशिका के एक्सान की संरचना संक्षेप में लिखिए। 2 + 3
उत्तर :
एक्सान का कार्य : यह संवदेना को कोशिकाय से प्रेरक अंग (Motor organ) में पहुँचाता है।
डेन्ड्रान का कार्य : यह संवेदना (Impulse) को ज्ञानेन्द्रिय (Sensory organ) में उपस्थित ग्राही से कोशिकाय (Cell body) में ले आता है।
न्यूरॉन के एक्सान का विविरण : यह कोशिकाय के निचले भाग से निकलता है। इस भाग को एक्सान हिल्लाक कहते हैं। इसका व्यास सभी जगहों पर समान होता है। एक्सान के कोशिका द्रव्य को एक्सोप्लाज्म कहते हैं। यह तीन परतों से घिरा रहता है : (i) एक्सोलिमा, (ii) मायलीन शीथ, (iii) न्यूरीलेम्मा। किसी-किसी न्यूरान में एक्सान से शाखायें भी निकलती हैं जिन्हें कोलैटेरल तंतु कहते हैं। ये एक्सान से समकोण बनाती हुए निकलती हैं। न्यूराऐक्सिस एवं झिल्ली को संयुक्त रूप से तंत्रिका तंतु कहते हैं। कुछ तंत्रिका तंतु में न्यूराऐक्सिस से सटी मायलीन नामक पदार्थ की एक परत पाई जाती है। किसी-किसी स्थान पर इस पदार्थ की मात्रा कम होती है या गढ़े सदृश रचना दिखाम्री देती है जिसे नोड्स ऑफ रैनावियर कहते हैं। न्यूरिलेम्मा के नीचे एक लंबा एवं चपटा केंद्रक भी स्थित रहता है जिसे श्वान केंद्रक कहते हैं।

प्रश्न 3.
न्यूरॉन तथा नर्भ में क्या सम्बन्ध है ? संवेदी तथा चालक तंत्रिका में अन्तर बताओ। 2 + 3
उत्तर :
न्यूरॉन तथा नर्भ में सम्बन्ध : न्यूरॉन तंत्रिका तंत्र की रचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई है। यह साइटॉन, एक्सॉन, डेन्ड्रान जैसे प्रर्वधनों से बना हुआ है। एक्सॉन संयोजी ऊत्तक से बने झिल्लियों से ढका होता है। यह नर्भ फाइबर (Nerve fibre) कहलाता है। इसका मुख्य कार्य उद्दीपनों को नर्भ में भेजना है।

नर्भ तंत्रिका तन्तुओं से बना होता है जिसमें एक्सॉन तथा संयोजी ऊत्तकों से बने एन्डोन्यूरियम नामक आवरण उपस्थित रहते हैं। इस प्रकार यदि नर्भ टेलीफोन का तार है तो एक्सॉन धातु का तार है। न्यूरीलेमा तथा एण्डोन्यूरियम तार के ऊपर अवरोधक का कार्य करते हैं। नर्भ केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से सम्बन्धित रहते हैं तथा संवेदी चालक उद्दीपनों को ग्रहण कर शरीर की यांत्रिक क्रियाओं पर नियंत्रण तथा नियमन करते हैं।

संवेदी तथा चालक तंत्रिकाओं में अन्तर :-

संवेदी तंत्रिका चालक तंत्रिका
i. यह संवेदी न्यूरॉन से बनी होती है। i. यह चालक न्यूरॉन से बनी होती है।
ii. यह आवेग को अपवाहक अंगों से केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र में पहुँचाता है। ii. यह प्रतिचार को केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से अपवाहक अंगों तक पहुँचाता है।
iii. इसका एक्सॉन केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र में प्रवेश करता है। iii. इसका एक्सॉन केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से बाहर निकलता है।

प्रश्न 4.
तंत्रिका तंत्र तथा हार्मोन में एक समानता तथा एक असमानता बताओ। एक्सॉन तथा डेन्ड्रान में एक रचनात्मक तथा एक क्रियात्मक अंतर बताओ। 2 + 3
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र तथा हार्मोन के कार्य में समानता : तंत्रिका तंत्र तथा हार्मोन दोनों ही नियंत्रण तथा नियमन का कार्य करता है।

तंत्रिका तंत्र तथा हार्मोन के कार्य में असमानता : तंत्रिका तंत्र की क्रिया तेज गति से होती है, जबकि हार्मोन की क्रिया धीमी गति से होती है।
एक्सॉन तथा डेन्ड्रान में अन्तर :-
रचनात्मक अन्तर :
एक्सॉन :
(i) साइटॉन से निकलने वाले शाखाविहीन प्रवर्धन को एक्सॉन कहते हैं।
(ii) इसमें निसिल ग्रेन्यूल्स नहीं पाये जाते हैं।

डेन्ड्रान :
(i) साइटॉन से निकले छोटे शाखायुक्त प्रवर्धन को डेन्ड्रान कहते हैं।
(ii) इसमें निसिल ग्रेन्यूल्स पाये जाते हैं। क्रियात्मक अन्तर :

एक्सॉन :
(i) एक्सॉन उद्दीपनों को साइटॉन से दूर ले जाते हैं।

डेन्ड्रान :
(i) ड्रेन्ड्रान उद्दीपनों को साइटोन की ओर ले जाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 5.
सिनैप्स क्या है ? सिनैप्स कितने प्रकार के होते हैं ? इसका कार्य बताओ। 2 + 3
उत्तर :
सिनैप्स (Synapse) : एक न्यूरॉन के एक्सॉन दूसरे न्यूरॉन के डेन्ड्राइद्स से क्रियात्मक रूप से जुड़े रहते हैं। इस मिलाप स्थान को सिनैप्स कहते हैं।
सिनैप्स निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं –
(a) एक्सोडेन्ड्राइटिक सिनैप्स (Axodendritic synapse) : जब एक न्यूरॉन की शाखायें दूसरे न्यूरॉन के डेन्ड्राइट्स से सम्बन्धित रहती है, तो यह सिनैप्स एक्सोडेन्ड़ाइटिक कहलाता है।
(b) एक्सोसोमैटिक सिनैप्स (Axosomatic synapse) : इस सिनैप्स में एक एक्सॉन की शाखायें दूसरे न्यूरॉन के साइटॉन से सम्बन्धित रहती है।
(c) एक्सो ऑक्सेनिक सिनैप्स (Axo axanic synapse) : एक न्यूरॉन के एक्सॉन की टर्मिनल डेन्ड्राइद्स तथा दूसरे न्यूरॉन के एक्सॉन के मिलने के स्थान पर बने सिनैप्स को एक्सो ऑक्सेनिक सिनैप्स कहते हैं।
(d) बहु एक्सो डेन्ड्राइटिक सिनैप्स (Multi axo dendritic synapse) : इस सिनैप्स में एक एव्सॉन की शाखायें अनेक न्यूरॉन के डेन्ड्राइट्स से एक न्यूरॉन के डेन्ड्राइट्स अनेक न्यूरॉन के शाखाओं से सम्बन्धित रहते हैं।
सिनैंप्स का कार्य : यह संवेदना को एक न्यूरॉन से दूसरे न्यूरॉन में भेजने का कार्य करता है।

प्रश्न 6.
तंत्रिका तंत्र क्या है? गैंग्लियान क्या है? एक्सॉन तथा डेन्ड्रान में दो अन्तर बताओ। 2 + 3
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र (Nervous sysem) : जन्तुओं के शरीर में उपस्थित वह अंग तंत्र जो अन्य अंग तंत्रों के कार्यो का नियंत्रण और समन्वय करता है, उसे तंत्रिका तंत्र कहते हैं।
गैग्लियान (Ganglion) : न्यूरॉन्स के साइटॉन के समूह को गैग्लियान कहंते हैं।

एक्सॉन तथा डेन्ड्रान में अन्तर :-

एक्सॉन डेन्ड्रान
i. एक्सॉन काफी लम्बा होता है। i. डेन्ड्रान छोटा होता है।
ii. यह प्रत्येक न्यूरॉन में केवल एक होता है। ii. इसकी संख्या एक या एक से अधिक भी होती है।

प्रश्न 7.
प्रतिवर्ती क्रिया क्या है ? प्रतिवर्ती क्रिया में आवेग-गमन के पथ को दर्शाएँ। प्रतिवर्ती चाप क्या है ?
उत्तर :
प्रतिवर्ती क्रिया : संवेदी अंगों के उद्दीपनों के प्रतिचार रूप में केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र द्वारा नियंत्रित होने वाली अचानक तथा अनैच्छिक क्रियाओं को प्रतिवर्ती क्रिया कहते हैं।
उदाहरण – भोजन को देखकर मुँह में पानी आना, पलकों का झपकना, बिना इच्छा के किसी गर्म पदार्थ से हाथ को छु जाने पर हटा लेना इत्यादि।
प्रतिवर्ती क्रिया में आवेग-गमन का पथ निम्नवत है –
उद्दीपक → ग्राही अंग → संवेदी तंत्र → साइनल कॉर्ड → प्रेरक तंत्र → अभिवाही अंग → उद्दीपक के प्रति अनुक्रिया।
प्रतिवर्ती चाप : प्रतिवर्ती क्रिया के दौरान किसी संवेदी तंत्र द्वारा आवेग को ग्राही अंगों से स्पाइनल कॉर्ड तक तथा पुन: वहाँ से आवेग को प्रेरक तंत्र द्वारा अभिवाही अंगों तक आने के पथ को प्रतिवर्ती चाप (reflex arc) कहते हैं।

प्रश्न 8.
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के दो मुख्य भाग बताओ। इसके कार्यों को लिखो।
उत्तर :
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के दो मुख्य भाग हैं-
(i) मस्तिष्क (Brain)
(ii) रीढ़-रज्जु (Spinal cord)

मस्तिष्क के कार्य :

  1. घ्राण पिण्ड गंध का ज्ञान कराता है।
  2. सेरिब्रम समस्त ऐच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण करता है। यह बुद्धि, ज्ञान, स्मरण, विवेक, पीड़ा, चिन्तन, निर्णय आदि का प्रमुख केन्द्र है।
  3. डायनसेकालन भूख, प्यास, नींद, जल नियंत्रण, शरीर के ताप नियंत्रण, जनन क्रियाओं आदि का नियंत्रण करता है।
  4. दृष्टि पिण्ड देखने की क्रिया का नियंत्रण करता है। यह नेत्र गति, शारीरिक संतुलन का नियंत्रण करता है।
  5. मेडुला आवलांगेटा भ्षसन गति, हृदय गति तथा मूत्र त्याग आदि क्रियाओं का नियत्रण करता है।

रीढ़ रज्जु के कार्य :

  1. मस्तिष्क से आने वाले संवेदना को मार्ग प्रदान करना।
  2. प्रतिवर्ती क्रियाओं का संचालन तथा नियमन करना।
  3. शरीर को संतुलित रखने में सहायता करना।
  4. कुछ सीमा तक मस्तिष्क के कार्य को हल्का करने में मदद करना।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 9.
नर्भ गैग्लियान क्या है ? तंत्रिका तंत्र का महत्व बताओ।
उत्तर :
नर्भ गैग्लियान : केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के बाहर स्थित साइटॉन के समूह को, जो संयोजी ऊत्तक द्वारा घिरा रहता है, उसे नर्म गैग्लियान कहते हैं।

कार्य :
(i) इससे तंत्रिकाओं की उत्पत्ति होती है।
(ii) इससे न्यूरोसेक्रेटरी हार्मोन का स्राव होता है जो तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करता है।

तंत्रिका तंत्र का महत्व :

  1. यह जन्तुओं के शरीर में होने वाली समस्त क्रियाओं का नियंत्रण तथा नियमन करता है।
  2. शरीर के विभिन्न अंगों तथा तंत्रों के बीच समन्वय स्थापित करता है।
  3. वातावरण में होने वाले परिवर्तन की जानकारी प्राप्त कराता है।
  4. शरीर के विभिन्न पेशियों के संकुचन तथा ग्रन्थियों के स्राव में सहायता करता है।

प्रश्न 10.
अभिवाही तथा अपवाही तंत्रिका की विशेषता क्या है ?
उत्तर :
संवेदी या अभिवाही तंत्रिका की विशेषता :

  1. यह उद्दीपनों को ग्राही अंग से केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुँचाती है।
  2. इसकी रचना संवेदी न्यूरॉन द्वारा होती है।
  3. इसके एक्सॉन की शाखायें केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र में प्रवेश करती है।
  4. इसके साइटॉन तथा डेन्ड्राइट केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के बाहर स्थित रहते हैं।

चालक या अपवाही तंत्रिका की विशेषता :

  1. प्रेरक तंत्रिका प्रतिचार को केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से अपवाहक अंगों तक पहुँचाती है।
  2. ये चालक न्यूरॉन के बने होते हैं।
  3. इसके एक्सॉन की शाखायें प्रभावी अंगों में बिखरी रहती हैं।
  4. इसके साइटॉन तथा डेन्ड्राइट केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के ग्रे-मैटर में स्थित रहते हैं।

प्रश्न 11.
गैग्लियान क्या है ? गैग्लियान कितने प्रकार के होते हैं, परिभाषा सहित लिखो। 2 + 3
उत्तर :
गैग्लियान (Ganglion) : न्यूरॉन के साइटॉन केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र के बाहर संयुक्त होकर एक ग्रन्थि का निर्माण करते हैं। यह ग्रंथि गैग्लियान कहलाती है। अर्थात न्यूरॉन के साइटॉन के समूह को गैग्लियान कहते हैं।
गैग्लियान दो प्रकार का होता है –
(i) सेरिब्रो स्पाइनल गैग्लियान (Cerebro spinal ganglion) : यह गैग्लियान कपाल तंत्रिकाओं के संवेदी तंत्रिका के मूल में तथा स्पाइनल नर्भ के पृष्ठ मूल में पाई जाती है।
(ii) स्वायत गैग्लियान (Autonomic ganglion) : यह गैग्लियान केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र तथा उद्दीप्त अंगों (Effectors) में पायी जाती है।

प्रश्न 12.
पावलव के अनुसार प्रतिवर्ती क्रिया कितने प्रकार की होती है? केन्द्रीय तंत्र में कौन सा द्रव पाया जाता है ?
उत्तर :
पावलव (Paviov) के अनुसार प्रतिवर्ती क्रिया दो प्रकार की होती है –
(i) जटिल या उपार्जित या शर्तयुक्त प्रतिवर्ती क्रिया (Complex or acquired or conditioned reflex action) : ऐसी प्रतिवर्ती क्रिया जो जीवन से प्राप्त अनुभवों, प्रशिक्षणों तथा किसी शर्त पर आधारित होती है, उपार्जित प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है। जैसे- भोजन देखकर मुँह में लार आना, छोटे बच्चों का चलना, साइकिल चलाना आदि।
(ii) सरल या जन्मजात या शर्तविहीन प्रतिवर्ती क्रिया (Simple or inborn or unconditioned reflex action) : ऐसी प्रतिवर्ती क्रिया जो जन्मजात, स्वत: आनुवांशिक तथा बिना किसी शर्त पर आधारित होती है, सरल या जन्मजात प्रतिवर्ती क्रिया कहलाती है। जैसे- श्वेसन, हृदय का धड़कन, भोजन का चबाना या निगलना आदि। केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र में सेरिब्रो स्पाइनल द्रव (Cerebro spinal fluid) पाया जाता है।

प्रश्न 13.
तंत्रिका क्या है ? कार्य और उत्पत्ति के स्थान के आधार पर तंत्रिका कितने प्रकार की होती है ? 2 + 3
उत्तर :
तंत्रिका (Nerve) : एक या एक से अधिक न्यूरॉन द्वारा गठित सफेद या धुसर रंग वाली पतली तन्तुमय रचना को तंत्रिका कहते हैं। कार्य के आधार पर तंत्रिका निम्न तीन प्रकार की होती हैं –
(a) अभिवाही नर्भ (Afferent nerve) : संवेदी न्यूरोंन से बनी नर्भ जो संवेदना को ज्ञानेन्द्रियों से तंत्रिका तंत्र तक पहुँचाने का कार्य करता है, उसे अभिवाही नर्भ कहते हैं।
(b) अपवाही नर्भ (Efferent nerve) : चालक न्यूरॉन से बनी नर्भ जो प्रेरणा को केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से अपवाहक अंगों तक पहुँचाने का कार्य करता है, उसे अपवाही नर्भ कहते हैं।
(c) मिश्रित नर्भ (Mixed nerve) : ऐसा नर्भ जो संवेदी तथा चालक दोनों प्रकार के तन्तुओं से बनी होती है, उसे मिश्रित नर्भ कहते हैं। इनका कार्य भी मिश्रित होता है।

उत्पत्ति के स्थान के आधार पर तंत्रिका निम्न दो प्रकार की होती है –
(a) केनियल नर्भ (Cranial nerve) : मस्तिष्क से निकलने वाली नर्भ को क्रेनियल नर्भ कहते हैं। मनुष्य में इसकी संख्या 12 जोड़ी होती है।
(b) स्पाइनल नर्भ (Spinal nerve) : मेरु रज्जु से निकलने वाली नर्भ को स्पाइनल नर्भ कहते हैं। मनुष्य में इसकी संख्या 31 जोड़ी होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 14.
तंत्रिका तंत्र के अवयवों के नाम लिखो। मानव मस्तिष्क के तीन मुख्य भागों का वर्णन करो। अथवा, मस्तिष्क के विभिन्न भागों का संक्षेप वर्णन कीजिए।
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र के अवयव निम्न हैं –

  1. मस्तिष्क (Brain)
  2. रीढ़-रज्जु (Spinal Cord)
  3. तंत्रिका (Nerve)
  4. न्यूरॉन (Neurone)

मानव मस्तिष्क के भाग :
मनुष्य के मस्तिष्क को निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा गया है –

  1. अग्र मस्तिष्क (Fore brain)
  2. मध्य मस्तिष्क (Mid brain)
  3. पश्ध मस्तिष्क (Hind brain)

अग्र मस्तिष्क (Fore brain) : यह मस्तिष्क का अग्र तथा सबसे बड़ा भाग है। यह तीन भागों से मिलकर बना है –
(a) सेरिब्रम (Cerebrum)
(b) घ्राण पिण्ड (Olfactory lobe)
(c) डायन सेफालन (Dian cephaion)।

कार्य :

  1. अग्र मस्तिष्क का सेरिबम सभी ऐच्छिक पेशियों की गति को नियंत्रित करता है।
  2. यह स्पर्श, दबाब, तापक्रम, पीड़ा आदि उद्दीपनों को ग्रहण करता है।
  3. यह बुद्धि, स्मरण विचार, मनःशक्ति, कल्पना, निर्णय आदि का प्रमुख केन्द्र है। घाण पिण्ड गन्ध की जानकारी कराती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय तंत्रिका तंत्र 1

डायनसेफालन ताप तथा जल नियंत्रण, दबाव, क्रोध, भय, लज्जा, पीड़ा आदि का प्रमुख केन्द्र है। भूख, प्यास, भोजन ग्रहण, निद्रा आदि का नियंग्रण करता है।

(ii) मध्य मस्तिष्क (Mid brain) : यह मस्तिष्क का सबसे छोटा भाग है। यह दो दृष्टि पिण्डों (optic lobes) से बना है। यह अग्र मस्तिष्क तथा पश्र मस्तिष्क को जोड़ता है।

कार्य :
(i) यह दृष्टि को नियंत्रित करता है।
(ii) यह पेशियों की गति को नियंत्रित करता है।

पश्च मस्तिष्क (Hind brain) : यह मस्तिष्क का निचला भाग है। इसके तीन भाग होते हैं –
(a) सेरीबेलम (Cerebellum)
(b) पोन्स भेरोली (Pons varoli)
(c) मेड्यूला ऑब्लौंगाटा (Meduila oblongata)

कार्य : यह हुदय गति, भसन, पाचन, नेत्रगोलक की गति, परिवहन, मूत्र त्याग, आहार नली की पेशियों का संकुचन, शारीरिक गति, रक्तवाहिनियों का सिकुड़ना तथा अनैच्छिक क्रियाओं आदि पर नियंत्रण रखता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 15.
मनुष्य के आँख की क्रिया विधि लिखो।
उत्तर :
मानव आँख के अन्दर चित्र बनने की क्रिया विधि एक कैमरा की तरह है। किसी वस्तु से परावर्तित होकर प्रकाश की किरणें सबसे पहले कंजक्टिवा (Conjuctiva) पर पड़ती है। फिर यह कार्निया से होकर Aqucous humour को पार कर तारा (pupil) से होती हुई लेंस पर आती है। फिर लेंस तथा Vitreous humour द्वारा परावर्तित होकर प्रकाश की किरणें रेटिना पर कन्भर्ज (Converge) कर जाती है, फलस्वरूप रेटिना पर उल्टा प्रतिबिम्ब बनता है। रेटिना पर उपस्थित rod तथा cone cells इस प्रतिबिम्ब को सेरिब्रल हेमिस्फेयर के occipital lobe के दृष्टि केन्द्र तक पहुँचाती है। यहाँ इसका विश्लेषण होता है और उल्टे प्रतिबिम्ब को सीधे रूप में अनुभव करता है। फलस्वरूप हमलोग वस्तु को सही रूप में देखते हैं। मनुष्य अपनी दोनों आँखों से एक ही वस्तु को देखता है इसलिए मनुष्य की दृष्टि द्विनेत्री दृष्टि(Bionucular vision) कहलाती है।

प्रश्न 16.
नेत्र के समंजन से आप क्या समझते हैं ? नेत्र के दृष्टि दोषों के बारे में लिखिए तथा उनके संसोधन के उपायों के बारे में चर्चा कीजिए।
अथव
आँख के स्वतः समायोजन के बारे में आप क्या जानते हैं ? मायोपिया किस प्रकार की आँख दोष है आँख के इस दोष के कारण या निवारण बताइएँ।
उत्तर :
समंजन क्षमता (Accomodation power) : नेत्र के लेंस की वह क्षमता जिसके द्वारा वह अपने फोकस की दूरी को कम या ज्यादा करके किसी वस्तु का प्रतिविम्ब रेटिना पर बनाता है उसे समायोजन (accomodation) कहते हैं। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए पद यात्रियों और गाड़ियों के चालक को समंजन की आवश्यकता पड़ती है।

नेत्र के दृष्टि दोष तथा उनके संसोधन : विभिन्न कारणों से नेत्र की समंजन क्षमता कम होती जाती है जिससे व्यक्ति वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाते हैं। नेत्र में होने वाले इस प्रकार के दोष मुख्य रूप से अपवर्तन माध्यम (refraction medium) में गड़बड़ी होने की वजह से होते हैं।अपवर्तन के कारण दृष्टि के मुख्य तीन दोष हैं-
(i) निकट दृष्टि दोष (Myopia or near sightedness)
(ii) दीर्घ दृष्टि दोष (Hypermetropia) तथा जरा दूर दृष्टि दोष (Presbyopia)

निकट दृष्टिदोष : इस दोष में व्यक्ति को नजदीक की वस्तुएं साफ दिखाई पड़ती हैं। परन्तु दूर की वस्तुएँ धुँधली दिखाई देती हैं। इस दोष के कारण नेत्र गोलक का आकार बड़ा हो जाता है।
संशोधन : इस नेत्र दोष के निवारण के लिए अवतल लेंस (Concave Lense) का चशमा पहनना पड़ता है।

प्रश्न 17.
रीढ़ रज्जु, दृष्टि पिण्ड, कोर्निया, स्केलेरा, रेटिना, लेंस की स्थिति तथा कार्य बताओ।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय तंत्रिका तंत्र 2

प्रश्न 18.
दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia) एवं जरा दूर दृष्टि दोष (Presbyopia), क्या हैं एवं इसे दूर करने का उपाय क्या हैं ?
अथवा
हाइपरमेट्रोपिया (दूर दृष्टि) क्या है ? इसके कारण एवं इसे दूर करने का क्या उपाय है ?
उत्तर :
दूर दृष्टि दोष (Hypermetropia) : इस दोष में व्यक्ति दूर की वस्तुओं को साफ-साफ देख सकता है परन्तु नजदीक वस्तुएं धुंधली दिखाई पड़ती है।
कारण : नेत्र गोलक का आकार छोटा हो जाता है। कर्निया चप्टी हो जाती है।
निवारण : इस नेत्र दोष के निवारण के लिए अवतल लेंस (Concave Lense) का चशमा पहनना पड़ता है।
जरा दूर दृष्टि दोष (Presbyopia) : यह दोष आयु में वृद्धि होने के साथ सिलियरी पेशियों के कमजोर होने या लेंस के लचीलेपन में कमी आने के कारण उत्पन्न होता है। इस दोष में निकट दृष्टि या दूर दृष्टि दोष दोनों ही प्रकार के दोष एक साथहो सकते हैं।
कारण : सिलियरी पेसियों की लचक कम हो जाती है। लेंस की लचक घट जाती है।
निवारण या संशोधण : इस दोष के संशोधन के लिए द्विफोकली लेंसो (Bifocal Lens) का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 19.
संवेदी, चालक एवं अन्तरवर्ती तंत्रिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर :

  • संवेदी तंत्रिका : संवेदना को ग्राहीं अंग से केंद्रीय अंग तक पहुँचाने वाली तंत्रिका को संवेदी तंत्रिका कहते हैं।
  • चालक तंत्रिका : केंद्रीय अंग से संवेदना को कार्यवाही अंग तक पहुँचाने वाली तंत्रिका को चालक तंत्रिका कहते है।
  • अन्तरवर्ती तंत्रिका : प्रतिवर्ती चाप में संवेदी तंत्रिका एवं चालक तंत्रिका के मध्य में स्थित तंत्रिका को अन्तरवर्ती कहते है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय : तंत्रिका तंत्र

प्रश्न 20.
मस्तिष्क प्रकोष्ठ (निलय) से आप क्या समझते हैं ? सेरिब्रोस्पाइनल द्रव (C.S.F.) के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर :
मस्तिष्क प्रकोष्ठ (निलय) : मस्तिष्क के अन्दर उपस्थित गुहाओं को निलय कहते हैं इनकी संख्या चार है इनमें सेरिवोस्पाइनल द्रव भरा रहता है।
सेरिब्रोस्पानल द्रव (C.S.F.) : मेनिंजेज और मस्तिष्क के बीच सेरीब्रोसाइनल द्रव्य (cerebrospinal fluid) भरा होता है। मस्तिष्क की गुहा भी इस द्रव्य से भरी होती है। सेरिबोस्पाइनल द्रव्य मस्तिष्क को बाहरी आघातों से सुरक्षित रखनें में मद्व करता है तथा यह मस्तिष्क को नम बनाए रखता है।

प्रश्न 21.
प्रतिवर्ती चाप का चित्रण करें तथा उसके निम्न भागों का नामांकन करें : 3 + 2
(क) ग्राही अंग
(ख) संवेदी तंत्रिका
(ग) तंत्रिका केन्द्र
(घ) चालक तंत्रिका
अथवा
प्रतिवर्ती चाप के सभी भागों को स्वच्छ तथा नामांकित चित्र द्वारा प्रदर्शित करो।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय तंत्रिका तंत्र 3

प्रश्न 22.
मनुष्य की आँख के लम्बप्रस्थ काट का स्वच्छ तथा नामांकित चित्र बनाओ।
अथवा
मनुष्य की आँख के लम्ब काट का चित्र बनाकर इसके मुख्य भागों के नाम लिखो।
अथवा
मानव नेत्र के नेत्र गोलक के अनुप्रस्थ काट स्वच्छ चित्र बनाकर निम्नलिखित भागों का नामलिखिए।
(i) कार्निया
(ii) लेंस
(iii) विट्रियस ह्यूमर
(iv) रेटिना
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय तंत्रिका तंत्र 4

प्रश्न 23.
तंत्रिका तंत्र इकाई क्या है ? न्यूरॉन का चित्र बनाकर सभी भागों को अंकित करो।
उत्तर :
तंत्रिका तंत्र की कार्यत्मक एवं रचनात्मक इकाई न्यूरान है।
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 1C जन्तुओं में होने वाले प्रतिचार और भौतिक समन्वय तंत्रिका तंत्र 5

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय can serve as a valuable review tool before exams.

सजीवों में नियंत्रण व समन्वय Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
सनड्यु (सूर्यशिशिर) नामक कीटभक्षी पौथे की पत्ती के रोम का कीट के देह के संपर्क में आते ही, मुड़ के कीट को पकड़ लेता है। यह है –
(क) सिसमोनैस्टि
(ख) थर्मोनैस्टि
(ग) फोटोनैस्टि
(घ) केमोनास्टि
उत्तर :
(घ) केमोनास्टि

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 2.
कुछ फूल सूर्योदय के बाद खिलते हैं और सूर्यास्त के बाद बंद हो जाते हैं, वह है-
(क) फोटोनास्टी
(ख) सिस्मोनास्टी
(ग) केमेनास्टी
(घ) थर्मोनास्टी
उत्तर :
(क) फोटोनास्टी

प्रश्न 3.
मिमोसा पौधे की पत्तियों को यदि स्पर्श किया जाय तो यह नीचे की ओर लटक जाती है। यह है – अथवा, छुई-मुई के पत्रकों को छूते ही बन्द हो जाना-किस प्रकार की गति है ?
(क) केमोनास्टी
(ख) सिस्मोनास्टी
(ग) फोटोट्रापिज्म
(घ) फोटोटैक्टिक विचलन
उत्तर :
(ख) सिस्मोनास्टी

प्रश्न 4.
रसायनाकुंचन गति का उद्दीपक है –
(क) प्रकाश
(ख) रासायनिक पदार्थ
(ग) स्पर्श
(घ) तापक्रम
उत्तर :
(ख) रासायनिक पदार्थ।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 5.
सूरजमुखी का पुष्प तेज प्रकाश में खिलता है – यह का एक उदाहरण है।
(क) उष्मानुकुंचन
(ख) स्पर्शानुकुंचन
(ग) रसायनानुकुंचन
(घ) प्रकाशानुकुंचन
उत्तर :
(घ) प्रकाशानुकुंचन।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन यंत्र पौधों में संवेदना को मापता है ?
(क) सूक्ष्मदर्शी
(ख) सिसमोग्राफ
(ग) टेलिस्कोप
(घ) क्रेस्कोग्राफ
उत्तर :
(घ) क्रेस्कोम्माफ।

प्रश्न 7.
उद्दीपन है –
(क) एक भौतिक बल
(ख) ऊर्जा
(ग) परिवर्तित वातावरण
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) ऊर्जा

प्रश्न 8.
उत्तेजनशीलता है –
(क) उद्दीपन के अनुसार अनुक्रिया
(ख) उद्दीपन के अनुसार नान-अनुक्रिया
(ग) शरीर के अंदर परिवर्तन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) उद्दीपन के अनुसार अनुक्रिया

प्रश्न 9.
पौधों में उद्दीपन के अनुसार अनुक्रिया होती है –
(क) तंत्रिका तंत्र द्वारा
(ख) वृद्धि गति द्वारा
(ग) हार्मोनल गति द्वारा
(घ) आशून दबाव द्वारा
उत्तर :
(ख) वृद्धि गति द्वारा

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 10.
अनुचलन गति में पायी जाती है –
(क) आम का वृक्ष
(ख) अमीबा
(ग) शैवाल
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) शैवाल

प्रश्न 11.
पौथों के जड़ और तना में गुरुत्वाकर्षण बल के कारण हुई अनुक्रिया को कहते हैं ?
(क) रसायनानुवर्तन
(ख) गुरुत्वानुवर्तन
(ग) जलानुवर्तन
(घ) स्पर्शानुवर्तन
उत्तर :
(ख) गुरुत्वानुवर्तन

प्रश्न 12.
फोटोनैस्टी गति में देखी जाती है।
(क) मिमोसा पडिका
(ख) कमल
(ग) हाइड्रिला
(घ) कैक्टस
उत्तर :
(ख) कमल

प्रश्न 13.
ॠणात्मक गुरुत्वानुवर्तन जड़ें विकसित करती हैं
(क) कमल
(ख) कैक्टस
(ग) सुंदरी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) सुंदरी

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 14.
जलीय वातावरण में क्लैमाइडोमोनस का प्रकाश की ओर तैरना –
(क) फोटोट्रापिक गति
(ख) फोटोटैक्टिक गति
(ग) फोटोनैस्टक गति
(घ) हाइड्रेट्रापिक गति को दर्शाता है
उत्तर :
(ख) फोटोटैक्टिक गति।

प्रश्न 15.
आर्द्र मिट्टी की ओर पौधों के जड़ की गति को कहते हैं –
(क) हाइड्रोट्रोंपिक गति
(ख) फोटोट्रोंपिक गति
(ग) सिस्मोनैस्टिक गति
(घ) जिओट्रॉपिक गति
उत्तर :
(क) हाइड्रोट्रॉपिक गति।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित में से कौन शैवाल स्वतंत्र रूप से तैरने वाली है ?
(क) क्लेमाइडोमोनास
(ख) ओडोगोनियम
(ग) स्पाइरोगाइरा
(घ) कैरा
उत्तर :
(क) क्लेमाइडोमोनास

प्रश्न 17.
पौधों में संवेदनशीलता की खोज किसने किया ?
(क) पेवलॉव
(ख) जे०सी० बोस
(ग) डार्विन
(घ) वेन्ट
उत्तर :
(ख) जे०सी० बोस

प्रश्न 18.
टच्यूलिप में किस प्रकार की गति पायी जाती है
(क) सर्शानुकुंचन
(ख) रसायनुकुंचन
(ग) उष्मानुकुंचन
(घ) प्रकाशानुकुंचन
उत्तर :
(घ) प्रकाशानुकुंचन

प्रश्न 19.
वातावरण में होनेवाला वह परिवर्तन जो पौधे को प्रतिचार करने के लिए बाध्य कर देता है, उसे कहत हैं-
(क) उद्दीपन
(ख) संवेदनशीलता
(ग) गति
(घ) प्रचलन
उत्तर :
(क) उद्दीपन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 20.
सजीवों की वह क्षमता जिससे वातावरण में होनेवाले परिवर्तनों का अनुभव कर उसका प्रतिचार करते हैं, उसे कहा जाता है-
(क) उद्दीपन
(ख) उत्तेजनशीलता
(ग) समन्वयन
(घ) गति
उत्तर :
(घ) गति

प्रश्न 21.
पौधों में उद्दीपन के कारण स्थान परिवर्तन को कहते हैं –
(क) ट्रापिक गति
(ख) नैस्टिक गति
(ग) टैक्टिक गति
(घ) स्वतःगति
उत्तर :
(ग) टैक्टिक गति

प्रश्न 22.
जड़े होती हैं-
(क) प्रकाशानुवर्ती
(ख) तापानुवर्ती
(ग) गुरुत्वानुवर्ती
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) गुरुत्वानुवर्ती

प्रश्न 23.
पत्ती के टेन्टा किल्स गति कीटो के प्रतिचार में निम्नलिखित में से किस प्रकार की गति है ?
(क) रसायनानुचलन
(ख) रासायनानुवर्तन
(ग) रसायानानुंकचन
(घ) कम्पानुकुंचन
उत्तर :
(ग) रसायानानुंकचन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 24.
किस पौधे में अनुचलन गति (टैक्टिक) होती है –
(क) मेरिवेल्स जल्पा
(ख) टेलिग्राफ पौधा
(ग) वाल्वाक्स
(घ) सूर्यमुखी
उत्तर :
(ग) वाल्वाक्स

प्रश्न 25.
पौधे जो प्रचलन कर सकते हैं –
(क) संज
(ख) नागफनी
(ग) क्लेमाइडोमोनास
(घ) अमीबा
उत्तर :
(ग) क्लेमाइडोमोनास

प्रश्न 26.
जल उद्दीपन के प्रभाव से प्रेरित होकर जड़ का जल की ओर बढ़ना –
(क) फोटोट्रोंपिक गति
(ख) जल अनुवर्ती गति
(ग) गुरुत्वावर्ती गति
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) जल अनुवर्ती गति

प्रश्न 27.
बाहरी उद्दीपन के कारण पौधों के सम्पूर्ण शरीर में गति –
(क) ट्रॉपिक गति
(ख) पक्ष्मी गति
(ग) नास्टिक गति
(घ) टैकटिक गति
उत्तर :
(घ) टैकटिक गति

प्रश्न 28.
प्रकाश अनुवर्ती गति होती है –
(क) पत्तियों में
(ख) तना में
(ग) जड़ों में
(घ) फूलों में
उत्तर :
(ख) तना में

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 29.
उद्दीपन की दिशा से प्रभावित होकर होने वाली गति –
(क) ट्रॉपिक गति
(ख) नास्टिक गति
(ग) प्रकाश अनुवर्ती गति
(घ) जल अनुवर्ती गति
उत्तर :
(क) ट्रॉपिक गति

प्रश्न 30.
सूर्योंद्य के समय खिलने वाला तथा सूर्यास्त के समय बन्द होने वाला फूल –
(क) ऑक्जेलिस
(ख) सूर्यमुखी
(ग) नागफनी
(घ) छुई-मुई
उत्तर :
(ख) सूर्यमुखी

प्रश्न 31.
रासायनिक पदार्थ की तीव्रता या सान्द्रता के प्रभाव से होने वाली गति-
(क) ट्रॉपिक गति
(ख) नास्टिक गति
(ग) सिसमोनास्टी
(घ) किमोनास्टी
उत्तर :
(घ) किमोनास्टी

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 32.
उष्मा की तीव्रता के प्रभाव से होने वाली गति –
(क) थर्मोनास्टी
(ख) सिसमोनास्टी
(ग) किमोनास्टी
(घ) निक्टिनास्टी
उत्तर :
(क) थर्मोनास्टी

प्रश्न 33.
प्रकाश की तीव्रता के कारण पौधों में किस प्रकार की गति देखी जाती है ?
(क) फोटोटैक्टिक
(ख) फोटोट्रॉंपिक
(ग) फोटोनैस्टिक
(घ) थर्मोनॉंस्टिक
उत्तर :
(ग) फोटोनैस्टिक।

प्रश्न 34.
निम्नलिखित में से किस पादप में जन्तुओं की तरह प्रचलन गति देखा जाता है –
(क) ड्रोसेरा
(ख) ऑंसिलेटोरिया
(ग) क्लेमाइडोमोनास
(घ) पॉपी
उत्तर :
(ग) क्लेमाइडोमोनास।

प्रश्न 35.
स्फीति के फलस्वरूप गति होती है –
(क) शालपर्णी (इन्डियन टेलिग्राफ) में
(ख) फर्न में
(ग) लाजवंती में
(घ) किसी में
उत्तर :
(क) शालपर्णी (इन्डियन टेलिग्राफ) में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. आरोही या लता वाले पौधों में ______ होती है।
उत्तर : वृद्धि गति

2. जड़ें की दिशा में ______करती हैं।
उत्तर : जल, गति

3. ______अधिक उष्मा के प्रभाव से दूर भागने लगता है।
उत्तर : क्लेमाइडोमोनास

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

4. ______के प्रभाव से प्रोटोप्लाज्म की गति की दर बढ़ जाती है।
उत्तर : उष्मा

5. प्रकाश उद्दीपन के प्रभाव से होने वाली गति ______कहलाती है।
उत्तर : फोटोट्रॉपिक गति

6. जड़ में ______फोटोट्रापिक गति पाई जाती है।
उत्तर : ऋणात्मक

7. राइजोफोरा की जड़ ______में गति पाई जाती है।
उत्तर : धनात्मक प्रकाशानुर्वतन

8. उद्दीपन की दिशा के विपरीत होने वाली गति ______ कहलाती है।
उत्तर : ॠणात्मक ट्रॉपिक गति

9. रात-रानी का रात में खिलना ______ है।
उत्तर : ऋणात्मक फोटोनेस्टी

10. पौधों के अंगों की गति गुरुत्वाकर्षण बल की दिशा के प्रभाव से प्रभावित होनेवाली है______ कहलाती है।
उत्तर : जियोट्रॉपिक गति

11. छुई-मुई में ______गति होती है।
उत्तर : सिसमोनेस्टी (Seismonasty)

12.______ की उत्तेजनशीलता के कारण ही पौधा अपने आपको वातावरण के अनुकूल बनाये रखता है।
उत्तर : जीवद्रव्य

13. जीवद्रव्य वातावरण के प्रति ______ की क्षमता रखता है।
उत्तर : संवेदनशीलता

14. प्रेरित वक्रण गति दो प्रकार की होती है की ______तथा______।
उत्तर : ट्रॉपिक गति, नेस्टिक गति

15. तना ______की ओर गति करता है।
उत्तर : प्रकाश

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

16. प्रचलन में सक्षम एक पौधा______है
उत्तर : क्लेमाइडोमोनास

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. पौधों की जड़ों में जियोट्रापिक गति मिलती है।
उत्तर : True

2. क्लेमाइडोमोनास में नैस्टिक गति होती है
उत्तर : False

3. ट्रैपडोर में रसायन-अनुचलन गति देखी जाती है।
उत्तर : True

4. उद्दीपन एक प्रकार का बल है।
उत्तर : False

5. एककोशिकीय एवं जलीय पौधों में अनुचलन गति पायी जाती है।
उत्तर : True

6. अनुकंचन गति उद्दीपन की तीव्रता पर निर्भर नहीं करती है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

7. ट्यूलिप के पुष्प में उष्मानुकंचन गति परिलक्षित होती है।
उत्तर : True

8. अधिकांश जड़े धनात्मक प्रकाशानुवर्तन गति करती है।
उत्तर : False

9. पौधे भी संवेदनशील है।
उत्तर : True

10. प्रचलन करने वाला पौधा क्लेमाइडोमोनास है।
उत्तर : True

11. कलश पौधों के ढक्कन में रसायनाकुंचन गति नहीं पाई जाती है।
उत्तर : False

12. श्वसन मूल गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध गति करती है।
उत्तर : True

13. वालवाक्स पौधा अनुचलन गति को प्रदर्शित करता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

14. पौधों में संवेदनशीलता की खोज वेन्ट ने किया था।
उत्तर : False

15. छुई-मुई के पत्ती को छूने पर पत्रकों का मुड़ जाना जलानुर्वतन गति है।
उत्तर : False

16. न्यूमैटाफोर गुरुत्वानुवर्तन गति प्रदर्शित करता है
उत्तर : False

17. मिमोसा पडिका स्पर्शानुकंचन गति प्रदर्शित करती है।
उत्तर : True

18. पतियाँ सूर्य से प्रकाश प्राप्त करने के लिए लम्बवत् लगी रहती है :
उत्तर : True

19. यदि गति जल के विपरीत दिशा में होती है तो गुरुत्वानुवर्तन गति है
उत्तर : False

20. ताप अनुकंचन उदाहरण है। ताप बढ़ने से पुष्प का खिलना :
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

21. अनुचलन गति में पौधे में वृद्धि नहीं होती है।
उत्तर : True

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) गुरुत्वानुवर्तन (a) टेलिग्राफ पौधा
(ii) ट्रापिक गति (b) प्रकाशानुवर्तन
(iii) वह गति जिसमें पौधो में प्रचलन होती है। (c) छुई-मुई
(iv) विभिन्नता गति (d) आँक्सीन
(v) सिस्मोनैस्टिी (e) टैक्टिक
(vi) प्ररोह तंत्र (f) पौधों का जड़

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) गुरुत्वानुवर्तन (f) पौधों का जड़
(ii) ट्रापिक गति (d) आँक्सीन
(iii) वह गति जिसमें पौधो में प्रचलन होती है। (e) टैक्टिक
(iv) विभिन्नता गति (a) टेलिग्राफ पौधा
(v) सिस्मोनैस्टिी (c) छुई-मुई
(vi) प्ररोह तंत्र (d) आँक्सीन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) वृद्धि गति (a) वालवाक्स
(ii) उद्धापन (b) लौकी के टेण्ड्रिल की वृद्धि
(iii) अनुचलन (c) रसायनांकुचन
(iv) क्रेस्कोग्राफ (d) आचार्य जगदीश चन्द्र बोस
(v) कलश पौधा (e) ऊर्जा

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) वृद्धि गति (b) लौकी के टेण्ड्रिल की वृद्धि
(ii) उद्धापन (e) ऊर्जा
(iii) अनुचलन (a) वालवाक्स
(iv) क्रेस्कोग्राफ (d) आचार्य जगदीश चन्द्र बोस
(v) कलश पौधा (c) रसायनांकुचन

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तस्भ – B
(i) मिमोसा पडिका (a) अनुवर्तन गति
(ii) न्यूमैटोफोर (b) अनुचलन गति
(iii) प्रेरित वक्र गति (c) स्फीत दबाव
(iv) पौधो का स्थान-परिवर्तन (d) गति
(v) अंगो की स्थिति में परिवर्तन (e) राइजोफोरा

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तस्भ – B
(i) मिमोसा पडिका (c) स्फीत दबाव
(ii) न्यूमैटोफोर (e) राइजोफोरा
(iii) प्रेरित वक्र गति (a) अनुवर्तन गति
(iv) पौधो का स्थान-परिवर्तन (b) अनुचलन गति
(v) अंगो की स्थिति में परिवर्तन (d) गति

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 1A सजीवों में नियंत्रण व समन्वय

प्रश्न 4.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) ताप अनुकुंचन (a) रसायन-अनुचलन
(ii) प्रकाशानुचलन गति (b) हाइपोनैस्टी
(iii) केमो-टैक्सिस (c) उपकरण
(iv) पत्ती की ऊपर की ओर मुड़ना (d) वैक्टीरिया
(v) स्पंदन रिकार्डर (e) ट्यूलिप

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) ताप अनुकुंचन (e) ट्यूलिप
(ii) प्रकाशानुचलन गति (d) वैक्टीरिया
(iii) केमो-टैक्सिस (a) रसायन-अनुचलनण
(iv) पत्ती की ऊपर की ओर मुड़ना (b) हाइपोनैस्टी
(v) स्पंदन रिकार्डर (c) उपकरण