Detailed explanations in West Bengal Board Class 9 History Book Solutions Chapter 7 राष्ट्रसंघ एवं संयुक्त राष्ट्रसंघ offer valuable context and analysis.
WBBSE Class 9 History Chapter 7 Question Answer – राष्ट्रसंघ एवं संयुक्त राष्ट्रसंघ
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK
प्रश्न 1.
‘लीग ऑफ नेशन्स’ का वैधानिक रूप से जन्म कब हुआ
उत्तर :
10 जनवरी, 1920 ई० में।
प्रश्न 2.
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद विश्वशांति के लिए किस संस्था की स्थापना की गई थी ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ की स्थापना की गई थी।
प्रश्न 3.
राष्ट्रसंघ की स्थापना किसके दिमाग की उपज थी ?
उत्तर :
अमेरिकी राष्ट्रपति विल्सन के दिमाग की उपज थी।
प्रश्न 4.
आरम्भ में राष्ट्रसंघ के कुल कितने सदस्य थे ?
उत्तर :
आरम्भ में राष्ट्रसंघ के कुल 43 सदस्य थे।
प्रश्न 5.
राष्ट्रसंघ के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की कार्यावधि कितने वर्ष की होती थी ?
उत्तर :
1 वर्ष की।
प्रश्न 6.
राष्ट्र संघ का कब अन्त हो गया था ?
उत्तर :
8 अप्रैल, 1948 ई० को।
प्रश्न 7.
राष्ट्रसंघ के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों एवं महासचिव की नियुक्ति कौन करता था ?
उत्तर :
असेम्बली और सुरक्षा परिषद।
प्रश्न 8.
राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर :
10 जनवरी, 1920 ई०
प्रश्न 9.
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर :
24 अक्टूबर, 1945 ई०
प्रश्न 10.
अटलांटिक चार्टर की घोषणा किस वर्ष की गई?
उत्तर :
14 अगस्त, 1941 ई० को।
प्रश्न 11.
सं० राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर :
न्यूर्याक में ।
प्रश्न 12.
कौन-सी बड़ी शक्ति राष्ट्र संघ का सदस्य कभी नहीं बनी ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका।
प्रश्न 13.
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का आयोजन कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर :
26 अप्रैल 1945 ई० को सेनफ्रांसिस्को सम्मेलन में।
प्रश्न 14.
संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम बैठक क्यों हुई थी ?
उत्तर :
विश्व शान्ति की स्थापना के लिये।
प्रश्न 15.
राष्ट्र संघ की एक अन्य सहयोगी संस्था का नाम बताएं।
उत्तर :
साधारण सभा ।
प्रश्न 16.
राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर :
विश्व को भावी युद्ध से बचाना ।
प्रश्न 17.
राष्ट्र संघ की एसम्बली की किन कार्यों के लिए उप समितियां थी?
उत्तर :
परिषद के कार्यो की जाँच के लिए ।
प्रश्न 18.
संयुक्त राष्ट्र महासभा की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
बिना भेदभाव के सदस्यता दी जाती थी ।
प्रश्न 19.
राष्ट्रसंघ के अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना के क्या उद्देश्य थे ?
उत्तर :
श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाना।
प्रश्न 20.
संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन के लिए तेहरान सम्मेलन कब आयोजित हुआ था ?
उत्तर :
1943 ई० में।
प्रश्न 21.
राष्ट्रसंघ का सबसे प्रमुख अंग कौन है?
उत्तर :
साधारण सभा ।
प्रश्न 22.
राष्ट्रसंघ का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय किस देश और नगर में स्थित था?
उत्तर :
हालैण्ड के हेग नगर में ।
प्रश्न 23.
राष्ट्रसंघ के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों एवं महासचिव की नियुक्ति कौन करता था?
उत्तर :
साधारण सभा और परिषद दोनों मिलकर संयुक्त बैठक द्वारा ।
प्रश्न 24.
राष्ट्रसंघ के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की कार्यावधि कितने वर्ष की होती थी?
उत्तर :
एक वर्ष की ।
प्रश्न 25.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में जजों की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में जजों की संख्या 15 है।
प्रश्न 26.
सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यों की संख्या 10 है।
प्रश्न 27.
महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति के लिए कितना प्रतिशत जरूरी है ?
उत्तर :
महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति का प्रतिशत $2 / 3$ होना जरूरी है।
प्रश्न 28.
निरस्त्रीकरण का पहला सम्मेलन कब हुआ था ?
उत्तर :
निरस्त्रीकरण का पहला सम्मेलन 1932 ई० में हुआ था।
प्रश्न 29.
राष्ट्रसंघ के कितने उद्देश्य थे ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ के कुल तीन उद्देश्य थे।
प्रश्न 30.
राष्ट्रसंघ की अंतिम बैठक कब हुई ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ की अंतिम बैठक 1949 ई० में हुई।
प्रश्न 31.
राष्ट्र संघ की व्यवस्थापिका सभा के कार्यों का उल्लेख करो।
उत्तर :
अर्थव्यवस्था, सामाजिक व्यवस्था, शिक्षा एवं संस्कृति के विकास तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की व्यवस्था राष्ट्र संघ के कार्य होते हैं।
प्रश्न 32.
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संघ के मुख्य उद्देश्यों का वर्णन करो।
उत्तर :
अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संघ के मुख्य उद्देश्य हैं श्रमिकों के कार्य करने के घंटे, मजदूरी, कल्याण तथा स्थिति में सुधार करना।
प्रश्न 33.
संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता का क्या प्रावधान है ?
उत्तर :
सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासभा द्वारा दो तिहाई बहुमत से अनुमोदन।
प्रश्न 34.
संयुक्त राष्ट्र के सिद्धान्तों का उल्लेख करो।
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सिद्धान्त : सामूहिक सुरक्षा, शांति, आपसी सहयोग तथा समानता आदि।
प्रश्न 35.
निषेधाधिकार से क्या समझते हो ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थायी सदस्यों द्वारा किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के रोक देने को निषेधाधिकार कहा जाता है।
प्रश्न 36.
राष्ट्रसंघ की साधारण सभा के सदस्यों की संख्या कितनी होती थी ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ के साधारण सभा के सदस्यों की संख्या 100 होती थी।
प्रश्न 37.
किस दिन UNO का गठन किया गया ?
उत्तर :
24 अक्टूबर 1945 ई० को UNO का गठन किया गया।
प्रश्न 38.
UNO के चार्टर पर कब और कहाँ हस्ताक्षर किये गये ?
उत्तर :
UNO के चार्टर पर 1945 ई० में अमेरिका के सेनफांसिस्को सम्मेलन में हस्ताक्षर किये गये।
प्रश्न 39.
कब और किस चार्टर के आधार पर UNO का गठन किया गया ?
उत्तर :
1941 ई० के अटलांटिक चार्टर के आधार पर UNO का गठन किया गया।
प्रश्न 40.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कब और कहाँ स्थापित हुआ था ?
उत्तर :
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 1921 ई० में दि हेग में हुई थी।
प्रश्न 41.
राष्ट्रसंघ के तीन प्रधान अंगों के नाम लिखो।
उत्तर :
राष्ट्रसंघ के तीन प्रधान अंगों के नाम हैं –
- साधारण सभा
- सुरक्षा परिषद
- सचिवालय।
प्रश्न 42.
राष्ट्रसंघ की सदस्यता न लेने वाले एक देश का नाम बताओ।
उत्तर :
राष्ट्रसंघ की सदस्यता न लेनेवाला एक देश अमेरिका है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS
प्रश्न 1.
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्यों के नाम बताएँ।
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्यों के नाम हैं – संयुक्त अमेरिका, सोवियत रूस, ब्रिटेन, फ्रांस तथा चीन।
प्रश्न 2.
राष्ट्रमंघ के अस्थायी सदस्थों का निर्वाचन कितनी अवधि के लिए तथा कौन करता था ?
उत्तर :
राष्ट्रसघ के अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन तीन वर्षों के लिये होता था तथा ये साधारण सभा द्वारा निर्वींचित किया जाता है।
प्रश्न 3.
राष्ट्रसंघ अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के कितने विभाग थे ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के तीन विभाग थे –
- साधारण सम्मेलन
- प्रशासन विभाग
- अन्तर्राष्ट्रीय श्रम।
प्रश्न 4.
क्या राष्ट्रसंघ नि:शस्त्रीकरण को रोकने में सफल रहा ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ नि:शस्वीकरण को रोकने में असफल रहा क्योकि इसके सदस्य राष्ट्रों ने इसके बताये नियमों को अवहेलना की थी।
प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र किस सम्मेलन में तैयार किया गया ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन में तैयार किया गया।
प्रश्न 6.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सिद्धान्तों में किन भावनाओं को प्रधानता दी गई ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रंघ के सिद्धान्त में समानता, प्रादेशिक अखंडता, परस्पर सहयोग, अन्तरिक मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं तथा विवदों का शान्तिपूर्ण समाधान की भावनाओं को प्रधानता दी गई।
प्रश्न 7.
संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी सदस्य कितने हैं ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ के स्थायी सदस्य पाँच (5) हैं।
प्रश्न 8.
संयुक्त राष्ट्र संघ के अस्थायी सदस्य कितने हैं? उनका निर्वाचन कितने वर्ष के लिए होता है तथा उनका निर्वाचन कौन करता है ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य दस(10) हैं। उन्हें साधारण सभा 2 वर्षों के लिए निर्वाचित करती है।
प्रश्न 9.
राप्ट्रसंघ के प्रमुख उद्देश्य क्या थे ?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित थे —
- अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, शांति एवं सुरक्षा को प्रोत्साहन देना।
- विश्व के राष्ट्रों द्वारा युद्ध सामग्री के निर्माण को कम करना।
- शांतिपूर्ण उपायों द्वारा राष्ट्रों के मतभेदों को दूर करना।
इनके अर्तिरक्त अन्य उद्देश्यों में – सार्वजनिक हितों के लिये कार्य करना जैसे – जन-स्वास्थ्य की उन्नति करना, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देना, अल्पसंख्यक जाति की सुरक्षा तथा प्रगति में सहयोग देना, दास प्रथा समाप्त करना एवं नारी जाति की प्रगति करना आदि उल्लेखनीय थे।
प्रश्न 10.
वीटो से क्या समझते हो ?
अथवा
निषेधाधिकार अथवा वीटो क्या है? इसके प्रयोग का अधिकार किसे है?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ की लीग परिषंद (League Council) के प्रत्येक सदस्य को यह अधिकार दिया गया था कि वह सभी ऐसे प्रस्तावों को पारित होने से रोक सके जिससे उसे या किसी अन्य राष्ट्र को क्षति पहुँच रही हो। परिषद द्वारा सारे प्रस्ताव आम सहमति से ही पारित हो सकते थे। UNO की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों को ही यह अधिकार प्राप्त है । इसे ही वीटो शक्ति (Veto Power) कहा जाता है।
प्रश्न 11.
संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य अंग –
- साधारण सभा
- सुरक्षा परिषद
- आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
- न्यास परिषद
- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय
- सचिवालय है ।
प्रश्न 12.
राष्ट्रसंघ की स्थापना कैसे हुई ?
उत्तर : प
्रथम महायुद्ध के अंत होते-होते सारे विश्व को अनुभव होने लगा कि युद्ध समस्त विश्व मानव संस्कृति के लिए घातक है। साथ ही यह धारणा भी घरकर रही थी कि कोई भी राष्ट्र अलग रहकर उन्नति नहीं कर सकता और सबका हित परस्पर संबंध बनाये रखने में ही है। अमेरिका के राष्ट्रपति विल्सन ने भी युद्ध की समाप्ति पर विश्व-शांति की स्थापना के लिए अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी योजना की रूपरेखा तैयार करने का आश्वासन दिया था। अत: राष्ट्रसंघ की स्थापना के लिए लोग प्रयत्नशील हो उठे तथा 1919 ई० के जून महीने में उसकी स्थापना की गई। 10 जनवरी, 1920 ई० को वह वैधानिक रूप में अस्तित्व में आ गया।
प्रश्न 13.
राष्ट्र संघ की स्थापना का उद्देश्य लिखें।
उत्तर :
विश्व में भावी युद्ध को रोकना तथा शान्ति स्थापित करना ।
प्रश्न 14.
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद का वर्णन करें।
उत्तर :
सं० राष्ट्र संघ के 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी सदस्यों से निर्मित प्रभावशाली अंग का सुरक्षा परिषद कहा जाता है। विश्व में स्थायी शान्ति की स्थापना करना इसका मुख्य कार्य हैं।
प्रश्न 15.
19 वीं सदी में राष्ट्रीयता की भावना के कुछ उदाहरण दो।
उत्तर :
19 वीं सदी का समय राष्ट्रीय भावना की प्रबलता का समय रहा है 1815 ई० से 1870 ई० की अवधि में यूरोप राष्ट्रीयता की भावना के ज्वार से उमड़ता रहा। राष्ट्रीयता की इसी ज्वार ने जर्मनी तथा इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को जन्म दिया।
प्रश्न 16.
मास्को घोषणा का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
30 अक्टूबर 1943 ई० को अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और चीन के विदेश मंत्री मास्को में एकत्रित हुए और उन्होंने एक संयुक्त घोषणा की। इसमें विश्व-शांति और सुरक्षा के लिये एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था की आवश्यकता पर मुख्य रूप से प्रकाश डाला गया। इस घोषणा को मास्को घोषणा कहते हैं।
प्रश्न 17.
वाशिंगटन सम्मेलन का महत्व क्या था ?
उत्तर :
संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में 1942 ई० के जनवरी महीने में अमेरिका, इंगलैण्ड, सोवियत रूस, चीन आदि देशों के प्रतिनिषि एक सम्मेलन में एकत्रित हुए। उस अवसर पर अटलांटिक चार्टर के प्रमुख सिद्धान्तों का अनुकरण करने के लिये एक सहमति-पत्र पर सभी ने हस्ताक्षर किये। इसे संयुक्त राष्ट्र घोषणा(United Nations Declaration) कहा जाता है।
प्रश्न 18.
सन् 1941 का अटलांटिक चार्टर क्या था ?
उत्तर :
9 अगस्त 1941 ई० को अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट तथा इंगलैण्ड के प्रधानमंत्री चर्चिल के बीच उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक युद्धपोत (म्रिंस ऑफ वेल्स) पर मुलाकात तथा विचार-विमर्श हुआ । युद्धकाल के पश्चात् विश्व शांति तथा प्रत्येक राष्ट्र के विचार-स्वाधीनता के अधिकार को लेकर एक घोषणा की गयी, जिसे अटलांटिक चार्टर कहा जाता है। इसमें संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना का संकेत निहित था।
प्रश्न 19.
लंदन घोषणा का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
सन् 1941 में इंगलैण्ड, कनाडा, न्यूजीलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधियों ने लंदन की अपनी बेठक में विश्व शांति एवं सुरक्षा हेतु एक संस्था गठित करने का प्रस्ताव पारित किया। इसे ही लंदन घोषणा कहा गया।
प्रश्न 20.
राष्ट्रसंघ द्वारा हल किये गये मामलों का वर्णन करो।
उत्तर :
छोटे-छोटे विवादों को संघ ने सहज ही सुलझा दिया था, किन्तु बड़े विवादों में वह स्वयं उलझ कर रह गया था। सुलझाये गये विवादों में अपर साइबेरिया पर अधिकार का मामला था जिसमें जर्मनी और पोलैण्ड टकरा गये । संघ ने दोनों की सीमाएँ निर्धरित कर दी जिसे दोनों देशों ने मान लिया। संघ ने यूनान और इटली तथा यूनान और बुल्गारिया का विवाद सुलझाया। हंगरी-रूमानिया विवाद, बिटेन-फ्रांस विवाद आदि भी संघ ने सुलझाए।
प्रश्न 21.
राष्ट्रसंघ के अंगों के नाम लिखो।
उत्तर :
राष्ट्रसंघ के कई अंग थे जिनमें प्रमुख अंग तीन थे –
- साधारण सभा
- सुरक्षा परिषद
- सचिवालय।
इनके अतिरिक्त एक स्थाई न्यायालय तथा अन्तर्राष्ट्रीय श्रमसंघ थे। सहायक अंगों के रूप में आर्थिक एवं वित्तीय संघ, संचार और यातायात संघ, स्थायी शासनादेश आयोग आदि भी थे।
प्रश्न 22.
राष्ट्रसंघ की आर्थिक आवश्यकताएँ कैसे पूरी होती थीं ?
उत्तर :
लीग ऑफ़ नेशन्स (राष्ट्रसंघ) की आर्थिक आवश्यकताएँ सदस्य राष्ट्रों के सहयोग से पूरी होती थीं। प्रत्येक सदस्य राष्ट्र अग्रनी जनसंख्या, क्षेत्रफल, राष्ट्रीय धन के अनुपात के आधार पर राष्ट्रसंघ को चंदा देते थे। चंदे की धनराशि राष्ट्रसंघ के वित्तीय कोष में जमा होती थी और समय-समय पर संघ की आर्थिक आवश्यकताओं हेतु उस कोष का उपयोग किया जाता था।
प्रश्न 23.
तेहरान घोषणा क्या थी ?
उत्तर :
1 दिसम्बर 1943 ई० को बिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल, अमेरिका के राष्ट्रपति रूजवेल्ट तथा सोवियत राष्ट्रपति स्टालिन तेहरान में एक सम्मेलन में मिले। उन्होंने विश्व शांति की समस्या पर काफी विचार-विमर्श कर युद्धकाल के पश्चात् स्थायी विश्वशंति की स्थापना की घोषणा की। उनमें अराजकता, दासता, अत्याचार, भष्टाच, असहिष्णुता जैसी दुर्भावनाओं को दूर करने तथा राष्ट्रों के एक विश्वपरिवार के रूप में गठित करने के बारे में चर्चा की गई। इनमें एक अन्तराष्ट्रीय संस्था के गठन का भी उल्लेख था।
प्रश्न 24.
डम्बर्टन आक्स सम्मेलन का विवरण दो।
उत्तर :
डम्बर्टन आक्स सम्मेलन का आयोजन 1944 ई० में अगस्त से अक्टूबर तक अमेरिका के वाशिंगटन नगर के निकट डम्बर्टन आक्स नामक स्थान पर किया गया था जिसमें इंगलैण्ड, अमेरिका, रूस, चीन आदि देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। उस सभा में सयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना, उसके संगठनात्मक ढाँचे तथा क्रियाकलापों की रूपरेखा तैयार की गयी थी। प्रतिनिधियों ने विश्वशांति एवं सुरक्षा को इस संस्था का प्रधान उद्देश्य माना तथा उसमें सभी शांतिप्रिय सदस्य राष्ट्रों के समान अधिकार के विचार को मान्यता दी गयी।
प्रश्न 25.
याल्टा सम्मेलन के महत्व को लिखिये।
उत्तर :
1 फरवरी 1945 ई० को अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट, सोवियत राष्ट्रपति स्टालिन तथा ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल, क्रोमिया के याल्टा नगर में मिले। उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ में सदस्यों के वीटो (Veto) अधिकार पर विचार-विमर्श किया। सबने एक मत से यह स्वीकार किया कि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को यह अधिकार दिया जाये कि उनकी सहमति न होने पर कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं होगा। वीटों के द्वारा कोई भी सदस्य किसी भी प्रस्ताव को पारित होने से रोक सकेगा।
प्रश्न 26.
सेनफ्रांसिस्को सम्मेलन का संक्षिप्त वर्णन कीजिये।
उत्तर :
सेनफ्रांसिस्को सम्मेलन का आयोजन सन् 1945 में 25 अप्रैल से 26 जून तक सेनफांसिस्को नगर में किया गया। इस सम्मेलन में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिचियों ने संयुक्त राष्ट्रसंब के उद्देश्य, गठन, क्रियाकलाप आदि पर अंतिम बार विचार-विमर्श कर उन्हें एक सुनियोजित रूप दिया। 25 जून को चार्टर की प्रक्रिया पूरी हुई और 26 जून को 51 राष्ट्राष्यक्षों ने उस पर हस्ताक्षर किये। 24 अक्टूबर से यह चार्टर लागू कर दिया गया। अत: 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्रसंघ का स्थापना दिवस मान लिया गया।
प्रश्न 27.
UNESCO पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखो।
उत्तर :
United Nations Educational Scientific and Cultural Organisation (UNESCO) संयुक्त राष्ट्रसंघ का ही एक अंग है जिसकी स्थापना 4 नवम्बर, 1946 ई० को ही की गई किन्तु इसे 4 दिसम्बर 1946 ई० को संयुक्त राष्ट्रसंघ का अंग बनाया गया। इसका उद्देश्य विश्व की शांति-सुरक्षा में योगदान देना है। यह शिक्षा, साहित्य, विज्ञान और संस्कृति का विकास कर विश्व के राश्ट्रों के बीच मैत्री-संबंध स्थापित करता है तथा विश्व में मानवतावादी आदर्शों को सुप्रतिष्ठित करता है । यह संयुक्त राष्ट्रसंघ का अति महत्वपूर्ण संगठन है।
प्रश्न 28.
I.L.O. का वर्णन करो।
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ का एक प्रमुख अंग अर्त्तराष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organisation) है। इसका गठन 1919 ई० में गठित राष्ट्रसंघ की धारा 13 के अनुसार किया गया है। यद्यापि राष्ट्रसंघ असफल रहा तथापि यह संस्था सक्रिय एवं सफल बनी रही। इसका प्रधान कार्यालय कनाडा के माण्ट्रियल नगर में है। इसका प्रमुख कार्य श्रमिको के कल्याण हेतु योजनाएँ बनाना एवं उनका क्रियान्वयन करना है। अंतर्राष्ट्रोय सम्मेलन आयोजित कर यह श्रमिक जीवन की विभित्र समस्याओं का समाधान करता है अर्थात् वेतन, कार्यकाल, कार्य की शर्तें, मुआवजा, सामाजिक बीमा, औद्योगिक सुरक्षा आदि से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का हल ढूँढ़ना इसका कार्य है।
प्रश्न 29.
सुरक्षा परिषद का गठन कैसे हुआ ?
उत्तर :
सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यपालिका के समान है। इसमें कुल 15 सदस्य होते हैं जिसमें पाँच सदस्य स्थायी – ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन हैं। इसके 10 अस्थायी सदस्यों को दो वर्षों के लिये महासभा चुनती है।
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 4 MARKS
प्रश्न 1.
कौसिल के प्रमुख कार्य क्या थे ?
उत्तर :
कौंसिल के प्रमुख कार्य है – अन्तर्राष्ट्रीय झगड़ों को सुलझाना, निरस्त्रीकरण की योजना बनाना, आक्रमण के विरुद्ध पाबन्दी लनाना, युद्ध की संभावना से सदस्य को चेतावनी देना, शन्ति संधियों द्वारा अल्पसंख्यकों को जो अंधिकार मिले हैं हर राज्य में उस पर निगरानी रखना ताकि राज्य एवं बहुसंख्यक उनको पीड़ित न कर सकें । वर्साय संधि के अनुसार डाअ्डिंग एवं सार के प्रशासन का संरक्षण एवं निरीक्षण करना। एसेम्बली की सिफारिशों को लागू करना, महासचिव मनोनीत करना, संचिवालय के महत्वपूर्ण अधिकारियों को नियुक्त करना इत्यादि।
प्रश्न 2.
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का क्या महत्व है ?
उत्तर :
याल्टा में हुए पूर्व निर्णय और कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रै, 1945 ई० को सानफांसिस्को में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के संबंध में औपचारिक सम्मेलन प्रारंभ हुआ। इनमें सबसे अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र पाँच थे अमेरिका, बिटेन, फ्रांस, सोवियत संघ और चीन गणराज्य। सम्मेलन 25 अप्रैल से 26 जून, 1945 ई० तक चलता रहा। इसी दिन 50 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी सरकारों की संपुष्टि की शर्त लगाकर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। अंतिम भाषण राष्ट्रपति ट्रूमै का हुआ, जिन्होंने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा – “संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर, जिस पर आप सज्जनों ने अपने हस्ताक्षर किए, एक ऐसी शक्तिशाली नींव डाल रही है जिसपर हम एक सुन्दर संसार का निर्माण करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। इसके लिए, इतिहास आपका सम्मान करेगा।’ 24 अक्टूबर 1945 ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ (U. N. Day) के नाम से प्रसिद्ध है।
प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रमुख उद्देश्य क्या थे ?
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं –
- अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाये रखना।
- भावी पीढ़ी को भयंकर युद्धों की विभीषिका से मुक्त रखना।
- समान अधिकार तथा आत्म-निर्णय के आधार पर राष्ट्रों के मैत्रीपूर्ण संबंधों को सहयोग और बढ़ावा देना।
- विश्व की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा अन्य मानवतावादी समस्याओं का समाधान करना।
- अंतर्राष्ट्रीय झगड़ों को शांतिपूर्ण वाद-विवादों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कानून और न्याय के आधार पर सुलझाना।
- संपूर्ण मानव जाति के अधिकारों का सम्मान करना।
- इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ को केन्द्र बनाना।
प्रश्न 4.
संयुक्त राष्ट्र महासभा की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ का केन्द्रीय अंग है जिसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। संघ के सभी सदस्य देश इसके सदस्य होते हैं। इसका अधिवेशन वर्ष में एक बार होता है किन्तु विशेष परिस्थितियों में इसका विशेष अधिवेशन बुलाया जा सकता है। इसे संघ के सभी कार्यों पर विचार करने, पुनर्विचार करने तथा उनका पर्यवेक्षण और समालोंचना करने का अधिकार है।
प्रश्न 5.
अन्तर्राश्ट्रीय न्यायालय का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर :
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना संयुक्त राष्ट्र की देख-रेख में हालैण्ड के हेग (अब नीदरलैण्ड) में हुई थी। अन्तर्राष्ट्रीय न्याय, कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए मित्र राष्ट्रों के मध्य आपसी सम्बन्ध मजबूत बनाए गए। सदस्य देश इसकी न्याय व्यवस्था को मानने के लिए बाध्य हैं परन्तु इसके खिलाफ वे सुरक्षा परिषद में अपील कर सकते हैं। इस न्याय सभा में कुल 15 सदस्य होते हैं जो सुरक्षा परिषद और साधारण सभा में से बहुमत के आधार पर नौ वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
प्रश्न 6.
राष्ट्रसंघ की आम सभा (जेनरल असेंबली) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर :
साधारण सभा राष्ट्रसंघ की प्रमुख अंग थी। इसका मुख्य केन्द्र जेनेवा में था। साधारण सभा की सदस्य संख्या सामान्यत: 100 होती थी। इसमें विभिन्न राष्ट्रों द्वारा नियुक्त किये गये अनुभवी व्यक्ति होते थे। प्रत्येक सदस्य राष्ट्र को एक ही मत देने का अधिकार था। इसकी बैठक वर्ष में एक ब्वार होती थी। आवश्यकतावश और भी बैठके हो सकती थीं। राजनीतिक विषयों पर निर्णय लेने के लिए सबकी सम्मति आवश्यक थी। कार्य-सचालन के लिए सभापति तथा उप-सभापति होते थे। सभा के सदस्य ही उनका चुनाव करते थे । सभा के दो तिहाई मत किसी भी राष्ट्र को संघ का सद्स्य बना सकते थे।
साधारण सभा की 6 समितियाँ होती थीं –
- वैधानिक एवं कानूनी समिति
- टेक्निकल संस्थाओं से संबंधित समिति
- नि:शस्त्रीकरण संबंधी समिति
- बजट संबंधित समिति
- सामाजिक मामलों से संबंधित समिति
- राजनीतिक समिति।
प्रश्न 7.
राष्ट्रसंघ कौंसिल (परिषद) का गठन किस प्रकार होता था ?
उत्तर :
आरंभ में ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और जापान परिषद के स्थायी सदस्य और चार अस्थायी सदस्य चुने गये। अन्य स्थायी सदस्य अमेरिका सम्मिलित नहीं हुआ। अस्थायी सदस्य साधारण सभा द्वारा चुने जाते थे। परिषद् के सदस्यों की संख्या घटती-बढ़ती रहती थी। जब किसी सदस्य राज्य से संबंधित विषय पर विवाद होता था तो उसे भी बुला लिया जाता था। परिषद् संघ की कार्यकारणी समिति थी। इसकी बैठक वर्ष में तीन बार होती थी। प्रत्येक बैठक के लिए सभापति का निर्वाचन होता था। उसके प्रमुख कार्य थे – सचिवालय को कार्य-निर्देश देना, अंतर्राष्ट्रीय सभा सम्मेलन करने का प्रबंध करना, नि शस्तीकरण के लिए प्रारूप तैयार करना, अल्प संख्यकों की सुरक्षा करना, बाह्य आक्रमणों से सदस्य राष्ट्रों की सुरक्षा करना।
प्रश्न 8.
राष्ट्रसंघ के अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के कार्यों की विवेचना कीजिए।
उत्तर :
प्रथम विश्वयुद्ध के उपरान्त श्रमिक आन्दोलनों ने अत्यन्त उग्र रूप धारण कर लिया था। महँगाई की वृद्धि के साथ चारों ओर निराशा एवं असंतोष का वातावरण था। मजदूर वर्ग अपनी दशा सुधारने के लिए बेचैन हो उठे थे। साम्यवादी प्रभाव बढ़ता जा रहा था। अत: जेनेवा में अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गयी जिसका मुख्य काम मजदूरों की दशा सुधारना था जिससे उनमें ‘लाल मजदूरो’ की बाढ़ रोकी जा सके। जर्मनी भी इस संघ का सदस्य था जबकि वह राष्ट्र संघ का सदस्य नहीं था।
प्रश्न 9.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के गठन पर प्रकाश डालें।
उत्तर :
द्वितीय विश्व युद्ध के अन्त के बाद विश्व में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई। इसकी स्थापना मुख्यत: यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और रूस के प्रयास से हुआ था। इन प्रयासों में कई सम्मेलन हुए, जिसमें लंदन घोषणा, अटलांटिक चर्टर, वाशिंगटन सम्मेलन, डम्बरटॉन ऑक्स सम्मेलन और अन्त में सॉन फ्रांसिस्को सम्मेलन था। संयुक्त राष्ट्र संघ छः संस्थाओं के माध्यम से कार्य करता है। वह है –
- साधारण सभा
- सुरक्षा परिषद
- आर्थिक और सामाजिक परिषद
- संरक्षण परिषद
- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय।
प्रश्न 10.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की साधारण सभा (जेनरल असेम्बली) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर :
साधारण सभा : इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य होते हैं। सभी सदस्य राष्ट्र अपने पाँच प्रतिनिधियों को इसमें भेज सकते हैं लेकिन प्रत्येक राज्य को केवल एक ही मत देने का अधिकार प्राप्त है। प्रत्येक वर्ष सितम्बर में इस सभा का एक अधिवेशन होता है, लेकिन सुरक्षा परिषद या साधारण सभा का विशेष अधिवेशन उस समय बुलाया जाता है, जब इसके सदस्य बहुमत के आधार पर ऐसा चाहते है। साधारण सभा चार्टर में उल्लेखित किसी भी मसले पर विचार-विमर्श कर सकती है लेकिन इन अधिवेशनों के विचारों को स्वीकार करने का किसी देश पर कोई दबाव नहीं है। यह सभा मुख्य रूप से एक पथ प्रदर्शक, आलोचक और विचार विमर्श के लिए मंच की भूमिका निभाती है। इसके पास कानून बनाने का कोई अधिकार नहीं है। यह विश्व के सभी स्वाधीन देशों के आपसी वाद-विवाद का मंच है और परस्पर सम्बन्धों के द्वारा जनमत के निर्माण में मदद करता है। इसके कार्य की शुरुआत 1945 ई० में 51 सदस्य देशों को लेकर हुई थी और मई 2003 तक इसके सदस्य देशों की संख्या 191 हो गई।
प्रश्न 11.
राष्ट्र संघ की असफलता के कारणों का वर्णन करें।
उत्तर :
राष्ट्र संघ बड़े राष्ट्रों के झगड़े को निपटाने में असफल रहा। राष्ट्र संघ को अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश का समर्थन नहीं मिला। जर्मनी और रूस लम्बे समय तक राष्ट्र संघ से अलग रहे। इस संघ की अपनी कोई सैन्य शक्ति नहीं थी, जिसका उपयोग कर सके। इस संघ के पास आर्थिक अभाव था। विश्व में आर्थिक मंदी ने भी राष्ट्र संघ के पतन में योगदान दिया।
प्रश्न 12.
संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक और सामाजिक परिषद का वर्णन करें।
उत्तर :
संयुक्त राष्ट्रसंघ का मुख्य उद्देश्य मानव जाति का आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में विकास करना और विश्व को अधिक समृद्धिशाली, सुखी और न्यायपरक बनाने का प्रयास करना है। इस परिषद में आम सभा द्वारा निर्वाचित सदस्य होते हैं। इसके सदस्यों की कुल संख्या 54 है। इसके एक तिहाई सदस्य साधारण सभा द्वारा प्रत्येक वर्ष 3 वर्षों के लिये चुने जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 6 सदस्यों का चुनाव होता है। प्रत्येक सदस्य की अवधि पूरी होने के बाद वे सदस्य दुबारा भी चुने जाते हैं। इसमें प्रत्येक सदस्य राष्ट्र को एक मत देने का अधिकार है।