WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Science Book Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Science Chapter 7 Question Answer – जीवाणुओं की दुनिया

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी में कितने वर्षों से जीवाणु है?
उत्तर :
प्राय: 3.8 मिलियन वर्ष से।

प्रश्न 2.
मिट्टी में कितने प्रकार के जीवाणु होते हैं?
उत्तर :
10 लाख।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 3.
जीवधारी के शरीर से भोजन प्राप्त करने वाले जीव को कहते हैं।
उत्तर :
परजीवी।

प्रश्न 4.
दो परजीवियों के नाम लिखो।
उत्तर :
वायरस, कवक।

प्रश्न 5.
बैक्टीरिया शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने और कब किया?
उत्तर :
एडेनवर्ग ने 1924 ई० में।

प्रश्न 6.
माइलेलियम नामक रचना किस छत्रक में दिखता है?
उत्तर :
म्यूकर पेनीसिलियम में।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 7.
एक कोशिय शैवाल का एक नाम बताओ।
उत्तर :
क्लाइडोमोनस।

प्रश्न 8.
एक बहुकोशिय शैवाल का नाम बताओ।
उत्तर :
स्पाइरोगायरा।

प्रश्न 9.
वायरस-शब्द का शब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर :
जहर ।

प्रश्न 10.
प्रोटोजोवा से होने वाले कुछ रोगों के नाम लिखो।
उत्तर :
एमीबीयोसिस, मलेरिया, कालाजार।

प्रश्न 11.
वायरस प्रभावित कुछ रोगों के नाम लिखो।
उत्तर :
फ्लू, पॉक्स, पोलियो, हाइड्रोफोलिया।

प्रश्न 12.
दलहन के जड़ में कौन बैक्टीरिया रहता है?
उत्तर :
राइजोबियम ।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 13.
कौन सा बैक्टीरिया आँत में विटामिन B12 बनाता है?
उत्तर :
इश्चेरिशिया कोलाई।

प्रश्न 14.
थर्मो फिलिक बैक्टीरिया किस तापमान पर अपनी जनसंख्या बढ़ाता है?
उत्तर :
100°C के आस-पास।

प्रश्न 15.
दो लाभकारी बैक्टीरिया का नाम लिखो।
उत्तर :
लेक्टोवैसिलस, इश्चेरिशिया कोलाई।

प्रश्न 16.
मिट्टी में नाइट्रोजन किस अवस्था में रहता है?
उत्तर :
मिट्टी में नाइट्रोजन (Na3 तथा NO2) अवस्था में रहता है।

प्रश्न 17.
वायु-शून्य पात्र में भोजन को ढककर रखने की प्रक्रिया है।
उत्तर :
कैनिंग।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 18.
एक हानिकारक बैक्टीरिया है।
उत्तर :
बैक्टीरियम टियुबर कुलोसिस।

प्रश्न 19.
एक नाइट्रीफाईग बैक्टीरिया का नाम बताओ।
उत्तर :
नाइट्रोबैक्टर बैक्टीरिया।

प्रश्न 20.
पेनिसिलियम नोटेटम से कौन सा एन्टीबायोटिक मिलता है?
उत्तर :
पेनिसिलिन।

प्रश्न 21.
टीकाकरण द्वारा किन रोगों का रोकथाम होता है?
उत्तर :
पोलियो, डिप्थेरिया, टीटेनस, चेचक।

प्रश्न 22.
बैक्टीरिया का संक्रमण होने पर क्या खाते हैं?
उत्तर :
एन्टीवायोटिक।

प्रश्न 23.
कवक द्वारा होने वाले रोग क्या हैं ?
उत्तर :
एलर्जी तथा गले का रोग, दाद!

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 24.
वायरस को किसके सहारे देखना संभव हुआ?
उत्तर :
इलेक्ट्रोन माइक्रोस्कोप़ से।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
जीवाणु किसे कहते हैं?
उत्तर :
वायु, मिट्टी तथा जल में रहने वाले वे सूक्ष्म जीव जिन्हें हम नंगी आँखों से नहीं देख सकते है, उसे जीवाणु कहते हैं, जैसे – बैक्टीरिया, छत्रक, शैवाल आदि।

प्रश्न 2.
जीवाणु कितने प्रकार के हैं?
उत्तर :
जीवाणु चार प्रकार के हैं :-

  • बैक्टीरिया
  • वायरस
  • कवक
  • प्रोटोजोवा।

प्रश्न 3.
सहजीवी किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब दो जीवधारी परस्पर सहयोग से भोजन के लिए निर्भर रहते हैं तो उन्हें सहजीवी कहते हैं तथा इस क्रिया को सहजीविता कहते है। जैसे, लेग्यूमिनस पौधों के जड़ में रहने वाला राइजोबियम बैक्टीरिया। यह मिट्टी से नाइट्रोजन लेकर नाइट्रेट में बदल देता है जिसे पौधे ग्रहण करते हैं तथा ये अपना भोजन पौधों से लेते हैं।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 4.
अधिक एन्टीबायोटिक का प्रयोग किस प्रकार नुकसानदायक है?
उत्तर :
हमारे शरीर के छोटी आँत में बैक्टीरिया B12 का निर्माण करते हैं। यह विटामिन RBC के निर्माण में सहायक होता है, लेकिन जब हम एन्टीबोंयोटिक का सेवन करते हैं तब लाभकारी तथा हानिकारक दोनों बैक्टीरिया मर जाते हैं जिससे शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है।

प्रश्न 5.
माइसेलियम क्या है?
उत्तर :
छत्रकों में धागे के समान तंतु होता है जो शाखा-प्रशाखाओं में विभाजित रहता है जिससे ये एक-दूसरे से उलझकर जिस रचना का निर्माण करते है उन्हें छत्रक कहते हैं। जैसे :- म्यूकर, पेनीसिलियम।

प्रश्न 6.
एमोनिफिकेशन क्या है?
उत्तर :
पौधे या पाणी के मर जाने पर शरीर के विभिन्न नाइट्रोजन युक्त यौगिक का विभाजन होकर अमोनिया बनता है, इस प्रक्रिया को एमोनिफिकेशन कहते हैं।

प्रश्न 7.
कुछ नाइट्रोजन स्थिरकारी बैक्टीरिया का नाम बताओ।
उत्तर :

  • एजोटोबैक्टर
  • राइजोबियम
  • कलास्टीडियम।

प्रश्न 8.
नाइट्रिफिकेशन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जिस पद्धति द्वारा जीवाणु अमोनिया को नाइट्रेट या नाइट्राइट में बदल देते हैं उसे नाइट्रीफिकेशन कहते है, जैसे :- नाइट्रोफैक्टर, नाइट्रोसोमोनास।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 9.
टीकाकरण क्या है?
उत्तर :
जीवाणु के आक्रमण से शरीर को बचाने के लिए थोड़ी मात्रा में दवाएँ दी जाती हैं जिससे उस रोग के लिए हमारा एन्टीयॉडी पहले से तैयार रहे। इस क्रिया को टीकाकरण कहते हैं, तथा जिन दवाओं को खाया जाता है उन्हें टीका कहते हैं। जैसे – TAB टीका, रेबिज टीका, पोलियो टीका, डिप्थेरिया का टीका।

प्रश्न 10.
मृतोपजीव पौधे किसे कहते हैं?
उत्तर :
वे पौधे जो सड़े-गले कार्बोनिक पदार्थ पर पैदा होते हैं लेकिन उनमें हरित कवक नहीं होता है, जैसे – न्यूकर, यीस्ट, पेनीसिलियम आदि।

प्रश्न 11.
भोजन को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है?
उत्तर :

  • भोजन को बंद डल्बे वाला जार में रखना चाहिए।
  • मछली, मांस में नमक लगाकर।
  • फलों को अतिरिक्त चीनी लगाकर।
  • दूध को वास्तुराइजेशन करके।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
बैक्टीरिया की क्या विशेषता होती है?
उत्तर :

  • बैक्टीरिया सबसे छोटा कोशिय जीव है।
  • यह एक कोशिय जीव है।
  • यह राड, कुंडलीनुमा तथा गोलाकार होता है।
  • इसमें वास्तविक केन्द्रक अनुपस्थित रहता है।
  • इसमें कोई झिल्ली नहीं होती।
  • बिना झिल्ली वाला राइबोजोम अंगाणु होता है।

प्रश्न  2.
प्रोटोजीवा की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :

  • यह एक कोशिय जीव है।
  • यह प्रोटीस्ता समूह का प्राणी है जिसमें एक से अधिक केन्द्रक होता है।
  • यह अंडाकार, गोलाकार, चपटा अथाव थाल की तरह होता है।
  • यह अकेले ही रहता है या किसी जीव के भीतर रहता है।
  • इसका प्रचलन अंग ज्यूडोपोडिया है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 3.
कवक की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :

  • इसका शरीर ऐसा होता है जिसमें जड़, तना तथा पत्ती अलग-अलग नहीं होते हैं।
  • यह एक कोशिय तथा बहुकोशिय दोनों होता है।
  • इसमें फिलामेंट जैसे आकार का अंग होता है जिसे हाइपे कहते हैं।
  • इसमें कोशिका भित्ति, केन्द्रक तथा अण्डाणु होते हैं लेकिन क्लोरोप्लास्ट का अभाव होता है।
  • इसकी कोशिका भित्ति बड़े जीवों से भिन्न होती है।
  • यह जल में जीवित रहता है, जमीन पर भी अंधेरे में जीवित रहता है।

प्रश्न 4.
शैवाल की क्या विशेषता है?
उत्तर :

  • शैवाल का शरीर जड़, तना तथा पत्तों में बँटा नहीं होता है।
  • यह एक कोशिय तथा बहु कोशिय दोनों होते हैं।
  • इसमें कोशिका भित्ति, केन्द्रक तथा अन्य अंगाणु उपस्थित होते हैं।
  • क्लोरोप्लस्ट उपस्थित रहता है।
  • वृद्धि के लिए ये सूर्य प्रकाश का उपयोग करते हैं।
  • ये जलीय जीव होते हैं।

प्रश्न 5.
वायरस की क्या विशेषता है?
उत्तर :

  • यह अल्प संख्या में होते हुए भी अधिक प्रभावशाली होता है।
  • इसे छन्नापत्र से नहीं छाना जा सकता है।
  • इसमें साइटोप्लाज्म नहीं होता लेकिन DNA या RNA उपस्थित होता है।
  •  ये सभी परजीवी होते हैं।
  • ये स्वस्थ शरीर से अस्वस्थ शरीर में जाते हैं।
  • ये रिप्लीकेशन द्वारा वंश-वृद्धि करते हैं।
  • इनके शरीर में कोई जैविक क्रिया नहीं होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 6.
बैक्टीरिया तथा वायरस में क्या अन्तर है ?
उत्तर :

बैक्टीरिया वायरस
i) यह एक कोशिय होता है। i) इसमें कोशिका नहीं पाया जाता ।
ii) इसमें श्वसन की क्रिया होती है। ii) इसमें श्वसन की क्रिया नहीं होती।
iii) यह सजीव है। iii) यह संजीव तथा निर्जीव दोनों होते हैं।
iv) यह स्वपोषी तथा परपोषी होता है। iv) यह केवल परपोषी होता है।
v) इसमें साइटोप्लाज्म पाया जाता है। v) इसमें साइट्रोप्लाज्म नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 7.
कवक तथा शैवाल में क्या अन्तर है?

कवक शैवाल
i) यह एक कोशिय या बहु कोशिय तथा इसमें फिलामेंट होता है। i) इसमें फिलामेंट नहीं होता है।
ii) इसमें क्लोरोप्लास्ट का पूर्णत: अभाव होता है। ii) इसमें क्लोरोप्लास्ट पाया जाता है।
iii) यह जल तथा थल में अंघेरे में रहता है। iii) यह जलीय होता है।
iv) यह सूर्य प्रकाश की अनुपस्थिति में वृद्धि करता है। iv) यह सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में वृद्धि करता है।
v) जैसे :- यीस्ट, म्यूकर v) जैसे :- बॉल्वाकस, क्लोइडोमोनास

प्रश्न 8.
बेक्टीरिया तथा कवक में क्या अन्तर है?
उत्तर :

बैक्टीरिया कवक
i) ये स्वपोषी तथा विषमपोषी होते हैं। i) ये विषमप्रोषी होते हैं।
ii) इनके केन्द्रक में केन्द्रक झिल्ली नहीं होता है। ii) इनके कोशिका में केन्द्रक झिल्ली होता है।
iii) इनमें जनन अंग नहीं होता है। iii) इनमें जनन अंग पाया जाता है।
iv) कुछ में क्लोरोफिल पाया जाता है। iv) क्लोरोफिल नहीं पाया जाता है।
v) इनकी कोशिका प्रोकैरियोटिक होती है। v) इनकी कोशिका युकैरियोंटिक होती है।

प्रश्न 9.
वायरस के सजीव तथा निर्जीव गुण कौन से हैं?
उत्तर :
वायरस के सजीव गुण :-

  • वायरस में वृद्धि होती है।
  • वायरस में प्रजनन तथा म्यूटेशन की क्रिया होती है।
  • इसमें DNA अथवा RNA होता है।

वायरस के निर्जीव गुण :-

  • इसमें कोशिका नहीं होता है।
  • इसमें कोशिका द्रव नहीं होता है।
  • इसमें मेटाबोल्कि क्रियाएँ नहीं होती है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 10.
वायरस द्वारा फैलने वाले रोगों के नाम लिखो ।
उत्तर :
पीत ज्वर वायरस —- पीत ज्वर (Yellow Fever)
पोलियो वायरस —- पोलियो
HIV —- AIDS
गलफूली वायरस —- गलफूली (Mumpa)
होड्रोफोविया वायरस —- होइड्रोफोविया
चेचक वायरस —- चेचक
इनफ्लूएंजा वायरस —- इनफ्लूएंजा

प्रश्न 11.
बैक्टीरिया द्वारा होने वाले रोगों के नाम लिखो।
उत्तर :
इयेरसिना पेसटिज —- प्लेग
लालमोना टाइफि —- टाइफाइड
माइको बैक्टीरियम ट्यूबर कुलोसिस —- तपेदिक
माइको बैक्टीरियम, लेप्री —- कुष्ठ
डिप्ली कोकसनिमोनि —- निमोनिया
बिब्रिओ कॉलेरी —- कॉलेरा
क्लोस्ट्रिडियम टेतानी —- टेटनस
करिनेबैक्टीरियम डिप्थेरी —- डिप्थेरिया

प्रश्न 12.
भोजन निर्माण में जीवाणुओं की क्या भूमिका है?
उत्तर :
दूध के 3°C तक गर्म लैक्टोवेसिलस बैक्ट्रीरिया को मिलाया जाता है तब उसके जीवाणुओं की संख्या में असंख्य वृद्धि होती है। यह बैक्टीरिया लेकटोस को लैक्टिक अम्ल में बदल देता है।

  • चीस, केक, ढोसा, बेड अनेक जीवाणुओं के कारण होता है।
  • सुगर में यीस्ट मिलाने से किण्वन की क्रिया होती है जिससे एल्कोहोल का निर्माण होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 13.
एन्टीजेन तथा एन्टीवॉडी किसे कहते हैं? रोग प्रतिरोधी क्षमता कैसे उत्पन्न होती है?
उत्तर :
एन्टीजेन : जब कोई जीवाणु हमारे शरीर में प्रवेश करता है तब जीवाणु के शरीर से निकले पदार्थ हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, इसे एन्टीजेन कहते हैं।

एन्टीबॉडी : एन्टिजेन को नष्ट करने के लिए हमारे शरीर में जो यौगिक तैयार होते हैं उसे एन्टीबॉडी कहते हैं। जब हमारा शरीर जीवाणुओं से निकले एन्टीजेन से संकमित होता है तब हमारे शरीर में एक यौगिक का निर्माण होता है जो एन्टीजेन को नष्ट कर देता है। इस प्रोटीन युक्त यौगिक को एन्टीबॉड़ी कहते हैं।

किसी जीवधारी का स्वाभाविक रोगप्रतिरोधी क्षमता Immunity कहलाती है।जब किसी मृत, दुर्बल, जीवित जीवाणु को सीधे-सीधे जीवाणुओं के शरीर में पहुँचाया जाता है तो इसे टीका कहते है और इसके प्रक्रिया को टीकाकरण कहते हैं। इससे जीवाणुओं के विरुद्ध हमारा शरीर पहले से तैयार हो जाता है।

प्रश्न 13.
बैक्टीरिया का क्या उपयोग है ? वर्णन करें।
उत्तर :
वैक्टीरिया का निम्नलिखित उपयोग है :-
i) मिट्टी के उर्वरा शक्ति बढ़ाने में : वैक्टिरिया मिट्टी में N2 की मात्रा बढ़ाता है, जैसे :- राइजोबियम, एजोटो वैक्टर, कलोस्ट्रोडियम।
ii) सिरका बनाने में : बेसिलास लैक्टि शर्करीय घोल को एसिटिक अम्ल में बदलता है।
iii) अल्कोहोल बनाने में : क्लोस्ट्रोडिन एसिटव्यूटी-लिसियम नामक बैक्टीरिया ब्यूटाइल एल्कोहोल का निर्माण करता है।
iv) चमड़ा उद्योग में : जंतुओं के शरीर से चमड़ा अलग करने में या त्वचा से बाल निकालने के लिए बैक्टीरिया की क्रियाएँ होती है जिसे टेनिंग कहते हैं।
v) दही बनाने में : लेक्टोवैसिलस दूध को दही में बदल देता है।
vi) विटामिन का संश्लेषण में : क्लोट्रोडियम व्यूटलिकम बैक्टीरिया B12 विटामिन का निर्माण करता है।
vii) वंशानुगत गुणों के अध्ययन में : इशचेरिशिया कोली जेनेटिक के अध्ययन में सहायक हुए है। बैक्टीरिया द्वारा प्रमाणित होता है कि DNA ‘जेनेटिक मेटेरियल’ है।

प्रश्न 14.
कुछ लाभकारी तथा हानिकारक छत्रकों के बारे में लिखो।
उत्तर :
लाभकारी छत्रक : यीस्ट : यीस्ट ऐसे स्थानों पर मिलते हैं जहाँ कार्बोनिक यौगिक उपस्थित होते हैं, ये सूक्ष्म एक कोशिय पौधे होते हैं।
यीस्ट का महत्व :

  • यह ग्लूकोज से इथाइल एल्कोहोल बनाता है।
  • यीस्ट के पाउडर से पावरोटी बनाया जाता है।

पेनिसिलियम : यह निली फफूंदी है जो सड़े सब्जियों, मुरब्बे तथा आचार पर मिलते हैं।
महत्व : इससे पेनिसिलिम नामक एनटीबायोटिक बनता है जो निमोनिया, रिमेटिक ज्वर एवं डिष्थीरिया में उपयोगी है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

हानिकारक छत्रक :-

  • वाकिसिनिया : यह छत्रक गेहूँ, ज्वार, जौ पर परजीवी अवस्था में रहता है। यह लाल, भूरे धब्बे के रूप में विकसित होता है। पौधों में इससे जंग रोग होता है। इससे कवक लाल गेहूँ के आततरिक उत्तकों में मिलते हैं।
  • फाइन्ताफथोरा : यह परजीवी छत्रक है जिससे लेट ब्लाइट नामक बीमारी होती है। इस बीमारी में आलू की पंक्तियों पर बादामी रंग के धब्बे जगह-जगह दिखाई पड़ते हैं। इस छत्रक के कवक जाल शाखान्वित होते हैं और इसमें केन्द्रक होते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
दूध से दही में परिणत करने वाला बैक्टीरिया कौन है?
(a) लेक्टो बैसिलस
(b) बाह्यावियो कोलेरी
(c) एजैटी बैक्टर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) लेक्टो बैसिलस।

प्रश्न 2.
एन्टी बायोटिक उत्पन्न करने वाला कवक कौन है?
(a) यीस्ट
(b) बैक्टीरिया
(c) लेक्टो बैसिलस
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) लेक्टो बैसिलस

प्रश्न 3.
मलेरिया किस कारण होता है?
(a) शैवाल
(b) बैक्टीरिया
(c) वायरस
(d) म्रोटोजोवा
उत्तर :
(d) प्रोटोजोवा।

प्रश्न 4.
एन्टी बायोटिक किस पर काम नहीं करता है?
(a) बैक्टीरिया
(b) वायरस
(c) कवक
(d) सभी
उत्तर :
(b) वायरस।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 5.
1 ग्राम मिट्टी में जिवाणु होते हैं प्राय: –
(a) 10 लाख
(b) 100 करोड़
(c) 1 करोड़
(d) 5 लाख
उत्तर :
(b) 100 करोड़।

प्रश्न 6.
वायरस द्वारा होने वाला रोग है-
(a) कॉलेरा
(b) प्लेग
(c) डायरिया
(d) AIDS
उत्तर :
(d) AIDS

प्रश्न 7.
त्वचा के रोग किसके कारण होते हैं?
(a) वायरस
(b) कवक
(c) बैक्टीरिया
(d) प्रोटोजीवा
उत्तर :
(b) कवक।

प्रश्न 8.
छत्रक से होने वाला रोग है –
(a) हैजा
(b) मलेरिया
(c) डिप्थेरिया
(d) डेंगू
उत्तर :
(a) हैजा।

प्रश्न 9.
कॉलेरा तथा टी० बी० की खोज किसने की?
(a) एवडेजेनर
(b) राबर्ट कोच
(c) लुइस पास्तुर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) राबर्ट कोच।

प्रश्न 10.
बैक्टीरिया किस समूह का जीव है?
(a) प्रोटिस्टा
(b) कवक
(c) मोनेरा
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मोनेरा।

प्रश्न 11.
बोल्बाकस क्या है?
(a) कवक
(b) प्रोटोजोवा
(c) शैवाल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) शैवाल।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 12.
शैलाल कहाँ पाये जाते हैं?
(a) मीठे पानी में
(b) समुद्री जल में
(c) दोनों में
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) मीठे पानी में।

प्रश्न 13.
प्रोटोजोवा से होने वाला रोग है –
(a) कालाजार
(b) फ्लू
(c) टाइफाइड
(d) एलर्जी
उत्तर :
(a) कलाजावर।

प्रश्न 14.
बैक्टीरिया हमारे शरीर में किस विटामिन का निर्माण करता हैं?
(a) A
(b) B5
(c) B12
(d) C
उत्तर :
(c) B12

प्रश्न 15.
नाइट्रोजन फिक्सेसन में कौन बैक्टीरिया काम आता है?
(a) सापनो बैक्टीरिया
(b) लैक्टोवैसिलस
(c) एजोटोवेक्टर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) एजोटोवेक्टर।

प्रश्न 16.
अल्कोहोल को विनेगर में कौन बदल देता है?
(a) यीष्ट
(b) प्रोटोजोवा
(c) वायरस
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) यीष्ट।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

प्रश्न 17.
जूट के तने में रहने वाले पेकिटन को नष्ट कर देता है –
(a) वायरस
(b) छत्रक
(c) कवक
(d) बैक्टीरिया
उत्तर :
(d) बैक्टीरिया।

प्रश्न 18.
लाइकेन की यौगिक संरचना है –
(a) बैक्टीरिया तथा शैवाल का
(b) शैवाल तथा वायरस का
(c) शैवाल तथा छत्रक का
(d) छत्रक तथा कवक का
उत्तर :
(c) शैवाल तथा छत्रक का।

प्रश्न 19.
किस रोग में वैकसिन नहीं दिया जाता है?
(a) पोलियो
(b) प्लेग
(c) टेटनस
(d) डिप्थेरिया
उत्तर :
(b) प्लेग

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. ______________ प्रकिया में अमोनिया से नाइट्रेट बनता है।
उत्तर : नाइट्रीफिकेशन।

2. ______________प्रकिया में नाइट्रेट से अमोनिया बनता है।
उत्तर : डिनाइट्रीफिकेशन।

3. यीस्ट एक प्रकार का एक कोशिय मृतजीवी ______________है।
उत्तर : कवक

4. माइसेलियस रचना ______________जाति के पौधे में पाया जाता है।
उत्तर : छत्रक ।

5. शरीर में एन्टीजीन को आक्रामक करने के लिए ______________दिया जाता है।
उत्तर : एन्टीबायोटिक ।

6. पेनिसिलियम एन्टीबायोटिक का आविष्कार ______________ने किया।
उत्तर : एडवर्ड जेनर।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 7 जीवाणुओं की दुनिया

7. राइजोवियम एक प्रकार का नाइट्रोजन स्थिरकारी ______________है।
उत्तर : बैक्टीरिया।

8. डेंगू, AIDS ______________से होने वाले रोग हैं ।
उत्तर : वायरस।

9. स्टेप्टोमायसिस, क्लोरोमाइसेटिन ______________है।
उत्तर : एन्टीबायोटिक।

10. छोटा तंतु आकार की रचना जो यीस्ट में रहता है उसे ______________कहते हो।
उत्तर : हाइपे ।

11. प्रोटोजोवा का प्रचलन अंग ______________है।
उत्तर : ज्यूडोपैडिया।

12. वायरस का अर्थ ______________है।
उत्तर : जहर।

13. बैक्टीरिया में कोशिका झिल्ली नहीं होती लेकिन ______________रहता है।
उत्तर : राइबोजोम।

14. वायरस में न्यूक्लिक अम्ल ______________द्वारा घिरा होता है।
उत्तर : प्रोटीन।

15. माइक्रोव होते ______________है।
उत्तर : एरोकिक।

16. ______________जीव अपना भोजन स्वयं बना लेता है।
उत्तर : शैवाल।

17. माइक्रोव के लिए ______________ से ______________तक तापमान उत्तम है।
उत्तर : 25°C, 38°C

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
1) शैवाल a) प्रोटेस्टा
2) प्रोटोजोवा b) मोनेरा
3) बैक्टीरिया c) फंगी
4) छत्रक d) प्लन्टि

उत्तर :

A B
1) शैवाल d) प्लन्टि
2) प्रोटोजोवा a) प्रोटेस्टा
3) बैक्टीरिया b) मोनेरा
4) छत्रक c) फंगी

प्रश्न 2.

A B
1) नाइट्रोवैक्टर a) दूध से दही बनाना
2) बैक्टेरियोफेज b) नाइट्रोजन स्थिरीकरण बैक्टीरिया
3) राइजोबियम c) उपकारी वायरस
4) लैक्टो वैसिलस d) नाइट्रिफाइंग बैक्टीरिया

उत्तर :

A B
1) नाइट्रोवैक्टर d) नाइट्रिफाइंग बैक्टीरिया
2) बैक्टेरियोफेज c) उपकारी वायरस
3) राइजोबियम b) नाइट्रोजन स्थिरीकरण बैक्टीरिया
4) लैक्टो वैसिलस a) दूध से दही बनाना

प्रश्न 3.

A B
1) बैक्टीरिया a) एलर्जी
2) कवक b) पोलिओ
3) वायरस c) मलेरिया
4) प्रोटोजोवा d) डायरिया

उत्तर :

A B
1) बैक्टीरिया d) डायरिया
2) कवक a) एलर्जी
3) वायरस b) पोलिओ
4) प्रोटोजोवा c) मलेरिया

प्रश्न 4.

A B
i) नाइट्रोसोमोनस a) शैवाल
ii) एगरिकस b) बैक्टीरिया
iii) स्पाइरोगायरा c) हीमोग्लोबिन
iv) मटर का जड़ d) राइजोबियम
v) लाल रक्त कणिका e) छत्रक
vi) प्लास्मोडियम f) प्रोटोजोवा

उत्तर :

A B
i) नाइट्रोसोमोनस b) बैक्टीरिया
ii) एगरिकस e) छत्रक
iii) स्पाइरोगायरा a) शैवाल
iv) मटर का जड़ d) राइजोबियम
v) लाल रक्त कणिका c) हीमोग्लोबिन
vi) प्लास्मोडियम f) प्रोटोजोवा

 

Leave a Comment