WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 History Book Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 History Chapter 3 Question Answer – औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
ब्रिटिश प्रेसीडेन्सी व्यवस्था किसे कहते हैं ?
उत्तर :
ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक व्यापारिक संस्था थी। उसने मद्रास, बम्बई और कोलकाता को आधार बना कर व्यापारिक व्यवस्था तैयार की। इन तीनों केन्द्रों से ही सारे प्रशासनिक और वाणिज्यिक कार्य होते थे। शुरु में प्रशासन मद्रास, बम्बई एवं कलकत्ता तीन परिषद या कौसिल के माध्यम से चलती थी। इन तीनों कौंसिल का लंदन की परिचालन समूह से सीधा संपर्क था। इसी को ब्रिटिश प्रेसीडेन्सी व्यवस्था कहते है।

प्रश्न 2.
कंपनी परिचालित कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए लार्ड कार्नवालिस ने क्या किया था ?
उत्तर :
सन् 1793 ई० में लार्ड कार्नवालिस ने दीवानी संबंधित न्याय और राजस्व व्यवस्था को अलग-अलग कर दिया। न्याय व्यवस्था को व्यवस्थित करा दिया गया जो कि जिले से लेकर सदर तक का हुआ। निम्न अदालत के विरुद्ध उच्च अदालत में न्याय का आवेदन स्वीकार अधिकार भी मान लिया गया लेकिन भारतीय मुगल न्याय के साथ-साथ ब्रिटिश न्याय व्यवस्था नहीं समझ पाए। सभी अदालतों के मुख्य न्यायधीश यूरोपीय ही होंगे। लार्ड कार्नवालिस की न्याय संशोधन ने औपनिवेशिक चौखटों से भारतीयों को पूरी तरह से अलग कर दिया था।

प्रश्न 3.
कम्पनी की सिपाही वाहिनी से आप क्या समझते हो?
उत्तर :
कम्पनी की सिपाही वाहिनी पर कम्पनी का हक होता था। सिपाही का निर्माण कम्पनी ही करती थीं। यह परम्परा मुगलों के शासनकाल से चली आ रही थी। सिपाही कम्पनी की हर समस्या का समाधान करते थे। जब-जब कम्पनी सिपाही का इस्तेमाल करते थे उन्हें सफलता मिलती थी। चाहे किसानों का दमन हो या आंदोलनकारियों को हटाना हो सिपाही अहम भूर्मका निभाते थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया सिपाहियों की संख्या बढ़ती गई।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 4.
कम्पनी के शासन में माप के क्षेत्र में जेम्स रेनेल की क्या भूमिका थी?
उत्तर :
1764 ई० में बंगाल के नदीपथ की माप की जेम्स रेनेल ने। उन्हें 1767 ई० में ब्रिटिश कम्पनी ने भारत का सर्वे जनरल या माप विभाग का प्रधान नियुक्त किया। बंगाल के नदी पथों को माप कर रेनेल ने कुल 16 मानचित्र (नक्शे) तैयार किये। तब पहली बार बंगाल की नदियों का गतिपथ बनाया गया।

प्रश्न 5.
ईस्ट इण्डिया कम्पनी की व्यापारिक व्यवस्था कैसी थी?
उत्तर :
ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक व्यापारिक संस्था थी। उसने मद्रास, बम्बई और कोलकाता को आधार बना कर व्यापारिक व्यवस्था तैयार की। इन तीनों केन्द्रों से ही सारे प्रशासनिक और वाणिज्यिक कार्य होते थे।

प्रश्न 6.
बंगाल में द्वैध शासन का अंत कैसे हुआ?
उत्तर :
सन् 1772 ई० में बंगाल में द्वैध शासन खत्म हो गया साथ ही साथ सीधा कम्पनी का शासन लागू हो गया। धीरेधीरे न्याय व्यवस्था में भी संशोधन होने लगा। हेस्टिंग्स के बाद कार्नवालिस ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 7.
ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने न्याय व्यवस्था के लिए क्या-क्या कदम उठाया?
उत्तर :
वारेन हेस्टिंगस ने न्याय व्यवस्था को अलग करने का प्रस्ताव दिया था। सन् 1772 ई० में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने न्याय व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रत्येक जिले में एक दीवानी और एक फौजदारी अदालत की स्थापना किया था। दीवानी अदालत में प्रधान विचारक यूरोपीय ही थे साथ ही साथ फौजदारी अदालत में काजी और मुफ्ति रहते थे।

प्रश्न 8.
दीवानी न्याय व्यवस्था में और क्या बदलाव लाए गए?
उत्तर :
सन् 1772 से 1781 ई० के दौरान दीवानी न्याय व्यवस्था में कई तरह के बदलाव लाए गए। बदलाव लाने वाले दो व्यक्ति थे। प्रथम वारेन हेस्टिंग्स और दूसरा न्यायाधीश सर एलिजा इम्पे। पूरी दीवानी न्याय व्यवस्था को यूरोपीयकरण जामा पहनाया गया। सभी आदेश लिखित रूप में रखने को कहा गया।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 9.
किस प्रकार लार्ड कार्नवालिस ने नियम-कानून को विधिवत् किया?
उत्तर :
सन् 1793 ई० में लार्ड कार्नवालिस ने दीवानी संबंधित न्याय और राजस्व व्यवस्था को अलग-अलग कर दिया। न्याय व्यवस्था को व्यवस्थित करा दिया गया जो कि जिले से लेकर सदर तक का हुआ। निम्न अदालत के विरुद्ध उच्च अदालत में न्याय का आवेदन स्वीकार अधिकार भी मान लिया गया लेकिन भारतीय मुगल न्याय के साथ-साथ ब्रिटिश न्याय व्यवस्था को नहीं समझ पाए।

प्रश्न 10.
ब्रिटिश के साप्राज्य विस्तार में सेनावाहिनी का क्या महत्व था?
उत्तर :
ब्रिटिश के शासन काल में सेना का बहुत बड़ा योगदान था। जैसे-जैसे ब्रिटिश सामाज्य बढ़ा ठीक उसी तरह सेना का भी विस्तार होता गया। सेना ब्रिटिश कम्पनी की हर आदेश का पालन करती थीं। जैसे – उत्तर भारत के किसानों का दमन सेना से ही कराया जाता था। सेना को आम आदमी से अलग रखा जाता था। सेना में काम करने वालों को भत्ता भी दिया जाता था। स्न् 1820 ई० के आस-पास सेना एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में ऊँचा स्थान प्राप्त करने लगा।

प्रश्न 11.
संगठित नौकरशाही रखने के लिए ब्रिटिश कम्पनी द्वारा क्या-क्या किया गया?
उत्तर :
नौकरशाही को ब्रिटिश कम्पनी बहुत बड़े हथियार के रूप में देखते थे क्योंकि वह असामरिक शासन व्यवस्था के शासकों का महत्वपूर्ण हथियार था। इसी कारण लार्ड कार्नवालिस ने सिविल सर्विस प्रशासन व्यवस्था चालू किया। उसका उद्देश्य एक ही था। प्रशासन को दुर्नीति से दूर करना। लार्ड कार्नवालिस ने नौकरशाही के लिए अनेक कार्य किए। सब नौकरशाही का वेतन बढ़ा दिया साथ ही साथ उनकी पदोत्रति के विकल्प का रास्ता निकाला ताकि यह संगठित रहे।

प्रश्न 12.
सामरिक जाति का क्या अर्थ है?
उत्तर :
सिपाहियों का विद्रोह 1857 ई० में होने के बाद उन्हें अच्छी तरह तैयार किया गया था। अब सैनिकों में अलगअलग जाति के लोगों को भी लिया जाता था। जैसे – पठान, नेपाली, राजपूत, गोरखा ये-सभी युद्ध के लिए सक्षम और निपुण थे। सब इन्हें सामरिक जाति के नाम से प्रचार किया करते थे।

प्रश्न 13.
इजारेदारी बन्दोबस्त का क्या अर्थ था?
उत्तर :
ब्रिटिश कम्पनी ने राजस्व की व्यवस्था के लिए अधिक कदम उठाया। सबसे पहले जमीन नीलाम की जाती थी, बाद में जो सबसे ज्यादा बोली लगाता था उसे जमीन पाँच वर्षों के लिए दे दी जाती थी। इसी से उस बन्दोबस्त को इजारेदारी बन्दोबस्त कहा जाता था।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 14.
बंगाल में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना कब एवं क्यों हुई थी ?
उत्तर :
1773 ई० में बंगाल के कलकत्ता में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना की गई। उसमें एक प्रधान न्यायाधिश और तीन अन्य न्यायाधीश नियुक्त किए गये। यह तय किया गया कि इसमें केवल भारत में रह रहे ब्रिटिश नागरिको का न्याय होगा।

प्रश्न 15.
भारत में कानून व्यवस्था के विषय में क्या जानते हो?
उत्तर :
भारत में अंग्रेजों का ही कानून व्यवस्था का लेखा-जोखा था। अंग्रेजों का कहना था कि ‘प्रशासन कानून मानकर चलेगा। शासकों की स्वेच्छा पर कानून निर्भर नहीं करेगा।”

प्रश्न 16.
विलियम केरी कौन था ?
उत्तर :
विलियम केरी श्रीरामपुर मिशनरी का सदस्य था। उन्होंने भारतीय महाकाव्यों का अग्रेजी में अनुवाद किया। इसके अतिरिक्त बाईबिल के एक अंश का विभिन्र भाषाओं में अनुवाद किया था।

प्रश्न 17.
बापटिस्ट मिशन के विषय में क्या जानते हो?
उत्तर :
सन् 1800 ई० में बापटिस्ट मिशन की स्थापना की गई। श्रीरामपुर के मिशनरी ब्रिटिशों के शिक्षा विस्तार योजना में शामिल था।

प्रश्न 18.
बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
बक्सर युद्ध के बाद जब ब्विटिश सरकार को दीवानी प्राप्त हो गई तब राजस्व प्राप्त करने के लिए जमीन का माप करवाना पड़ा था। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई थी। यह कमेटी सन् 1786 में बनी। इसका नाम कमेटी ऑफ रेवेन्यू था। बाद में फिर इस कमेटी का नया नाम दिया गया ‘बोर्ड ऑफ रेवेन्यू’।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 19.
‘उड्स डिस्पैच’ किसे कहा जाता है?
उत्तर :
सबसे पहले शिक्षा का प्रसार नियम उच्च शिक्षा के लिए लागू हुआ था। शिक्षा का प्रसार लार्ड मैकाले की सिफारिश से हुआ। सन् 1854 ई० में बोर्ड ऑफ कन्ट्रोल के सभापति चार्ल्स उड के निर्देशानुसार इसमें परिवर्तन किया गया। साथ ही साथ उड्स ने प्रतिवेदन में कम्पनी को भारतीयों को शिक्षा का पूर्ण दायित्व ग्रहण करने का निर्देश किया। इसी निदेश प्रणाली को उड्स डिस्पैच (Woods Despatch) कहा जाता है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
लार्ड कार्नवालिस और वारेन हेस्टिंग्स की न्याय व्यवस्था के साथ-साथ नियम-कानून पर प्रकाश डालिए।
अथवा
वारेन हेस्टिंग्स और लार्ड कार्नवालिस के न्याय व्यवस्था की तुलनात्मक आलोचना करो। इस न्याय व्यकस्था का आम आदमी पर क्या प्रभाव पड़ा था?
उत्तर :
वारेन हेस्टिंग्स और लार्ड कार्नवालिस ने ब्रिटिश साम्राज्य को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार का संशोधन किया। चाहे वह न्याय व्यवस्था हो या नियम-कानून।

शुरू से ही वारेन हेस्टिंग्स ने देशी कुलीनों के हाथों से न्याय व्यवस्था को अलग करने की बात कही थी। इसके लिए सन् 1772 ई० में ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने प्रत्येक जिले में एक दीवानी और एक फौजदारी अदालत की स्थापना की। साथ ही साथ नियम कानून व्यवस्था के लिए ब्राह्मण, पण्डित और मुस्लिम मौलवी दीवानी न्याय व्यवस्था में भी कई बदलाव लाये गये। पूरी न्याय व्यवस्था को यूरोपिय किया गया।

इसके साथ ही लार्ड कार्नवालिस ने नियम कानून बनाया। उन्होंने भी संबंधित न्याय और राजस्व न्याय को अलग-अलग रखने की माँग उठाई। उन्होंने कानून की प्रक्रिया में बहुत सारे बदलाव किये। निम्न अदालत के विरुद्ध उच्च अदालत में अपील कर सकते हैं। साथ-साथ सभी न्यायाधीश यूरोपिय होंगे।

प्रश्न 2.
भारत में कंपनी का विस्तार और सेना वाहिनी की वृद्धि के बीच क्या सीधा संबंध था ?तर्कपूर्ण उत्तर दें।
उत्तर :
औरानवेशिक शासन के महत्वपूर्ण हथियार के रूप में सेना का स्थान अत्यन्त महत्वपूर्ण था। जैसे-जैसे ब्रिटिशों का साम्राज्य विस्तार होता गया वैसे-वैसे उनकी सेना का विस्तार होता गया। किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पर पहले पुलिस उसका समाधान करती थी। पर गंभीर स्थिति में सेना का उपयोग किया जाता था कंपनी के पक्ष में इलाकों पर अधिकार के साथ-साथ विभिन्न विद्रोहों का मुकाबला करना सेना का काम था। उत्तर भारत के किसानों का दमन सेना ने ही किया था। सेनावाहिनी पर ही कंपनी का सबसे अधिक खर्च होता था। प्रारम्भ में सेना की भर्ती में जाति को लेकर ब्रिटिशों ने विरोध नहीं किया था। इसी कारण सेना में भूमिहार, ब्राह्मण, राजपूत, किसान सबको स्थान मिला था। इन्हें अनेक सुविधएँ दी जाती थीं और मासिक भत्ता भी दिया जाता था।

राज्य में शांति एवं सुव्यवस्था की स्थापना के लिए कार्नवालिस ने पुलिस व्यवस्था में भी सुधार किया। उसने प्रत्येक जिले में हर बीस मील की दुरी पर एक थाना स्थापित किया तथा प्रत्येंक थाने में थानेदार की नियुक्ति की। उनकी सहायता के लिए 15-20 पुलिस कर्मचारी भी नियुक्त किये गये थे। उसने पुलिस संगठन में भी सुधार करना चाहा किन्तु इसमें उसे सफलता नहीं मिली। कार्नवालिस की पुलिस व्यवस्था दोषपूर्ण थी। थानेदार को बहुत से अधिकार दिए गये थे। उसका दुरुपयोग करने लगे तथा जनता को सताने लगे। उसके मनमाने ढंग के आचरण से लोग सदा आंतकित रहते थे।

कार्नवालिस अत्यन्त सदाचारी तथा कर्तव्य परायण व्यक्ति था। अपने राष्ट्र के प्रति उसमें अगाध प्रेम था। उसने ब्रिटिश शासन में आये अनेको दोषों को सफलतापूर्वक दूर किया एवं कर्मचारियों का नैतिक स्तर ऊँचा करने का भगीरथ प्रयत्न किया। वास्तव में यदि देखा जाय तो लार्ड कार्नवालिस ने ब्रिटिश शासित भारते को नवजीवन प्रदान किया। 1820 ई० में सिपाहियों के ढ़ाँचे में कुछ परिवर्तन दिखाई पड़ा। सेना में मराठा, महीसुर, अंचल की पहाड़ी उपजाति और नेपाल से गोरखा आदि ने सेना में भरती होना शुरु किया। अतः उच्च वर्ण के भूमिहारों बाहमणों, राजपूतों, किसानों की सुखसुविधाँए घटंने लगी।

इससे सिपाहियों के बीच असंतोष दिखाई पड़ा। 1857 ई० के विद्रोह के बाद सिपाहियों को अच्छी तरह तैयार किया जाने लगा। तभी से पंजाब के जाटों को सेना में लिया जाने लगा। साथ ही साथ पठान, राजपूत और नेपाली गोरखा की संख्या बढ़ने लगी। शासकों का विचार था कि यह सब जातियाँ युद्ध में निपुण है। इन्हें सामरिक जाति कहकर इनका प्रचार किया गया। ये सिपाही ब्रिटिश शासकों के अधीन रहते थे। 1880 ई० के दशक में सिपाहियों की संख्या प्राय: 250,000 थी। जिनके पीछे राज्य का 40 प्रतिशत खर्च किया जाता था।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 3.
ब्रिटिश सरकार के समय में किस प्रकार नौकरशाही को संगठित या एकजुट किया गया?
अथवा
ब्रिटिश कम्पनी की शासन व्यवस्था में नौकरशाही की क्या भूमिका थी? नौकरशाह किस प्रकार एक संकीर्ण दल के रूप में एकजुट हुए ?
उत्तर :
असामरिक शासन व्यवस्था के शासको के लिए नौकरशाही एक प्रमुख हथियार था। पर इनसे कोई लाभ नहीं ली जाती थी। इसी कारण शासन के लिए एक संगठित नौकरशाही की जरूरत महत्वपूर्ण हो गई थी। इन्हें एकजुट रखने के लिए लार्ड कार्नवालिस ने कई योजनाएँ बनाई। सबसे पहले सिविल सेवा व्यवस्था चालू की। नौकरशाहों का मन काम में लगा रहे इसके लिए उसने इनका वेतन बढ़ा दिया। साथ ही साथ उचित व्यक्तियों के लिए उचित पदवी की घोषणा की गई। लेकिन भारतीयों को उच्च पदों पर नियुक्ति की रोक लगा दी गई, क्योंकि उन्हें ईमानदार नहीं समझा जाता था।

लार्ड कार्नवालिस के समय भारतीयों की सिविल सर्विस में प्रवेश बंद हो गया था। सन् 1880 ई० में कलकत्ता में फोर्ट विलियम कालेज भी खुला लेकिन ब्रिटिशों के प्रशिक्षण को ही अधिक महत्व दिया गया था।

प्रश्न 4.
शिक्षा नीति के क्षेत्र में बंगाल से बम्बई में क्या अन्तर था?
अथवा
कम्पनी शासन की शिक्षा नीति के क्षेत्र में बंगाल से बम्बई का क्या कोई अन्तर था क्या?
उत्तर :
ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए नई शिक्षा नीति का प्रयोग किया। वारेन हेस्टिंग्स नई शिक्षा नीति लेकर आए। शिक्षा से जुड़ा हर एक विषय- वस्तु को कम्पनी ने बदल कर रख दिया था। कई तरह के लिखी किताबों को दूसरी भाषा में अनुवाद किया गया। नीति इस तरह बनाई गई जिस पर पूरा पकड़ कम्पनी के पास रहे। बम्बई प्रेसिडेन्सी में शुरू से ही भारतीय भाषा के माध्यम से अनेक चर्चा होती थी। वहाँ के प्रशासकों को लगता था कि केवल अंग्रेजी का अधिकार बम्बई को दिया गया है। अंत में बम्बई के बाहर देशी भाषा का प्रयोग में लाना या देना अच्छा होगा।

प्रश्न 5.
कम्पनी शासन के साथ जमीन माप का क्या संबंध था? इजारेदारी व्यवस्था चालू करने और बंद करने के पीछे क्या-क्या कारण थे?
उत्तर :
बक्सर के युद्ध के बाद (1764 ई०) दीवानी अधिकार पाने के फलस्वरूप बंगाल की जमीन माप करवाकर राजस्व का निर्णय कंपनी को करना पड़ता था। 1770 ई० में मुर्शिदाबाद में ‘काउन्सिल ऑफ रेवेन्यू’ नाम से एक कमेटी का गठन किया गया। इसका नाम था ‘कमेटी ऑफ रेवेन्यू’।1786 ई० में ‘कमेटी ऑफ रेवेन्यू’ को फिर से नया नाम दिया गया ‘बोर्ड ऑफ रेवेन्यू’ तब से ‘बोर्ड ऑफ रेवेन्यू’ ही राजस्व संबंधी विषयों की जानकारी रखता था।

पहले जमीन नीलाम की जाती थी। जो अधिक बोली लगाते थे उसे जमीन 5 साल के लिए दी जाती थी। देने के एक साल बाद कम्पनी जिसने जमीन खरीदा है उस पर राजस्व निर्धारण करती थीं। सबसे पहले यह नियम बंगाल में शुरू हुआ। इस पूरी प्रक्रिया को इजारेदारी बन्दोबस्त कहा जाता था।

प्रश्न 6.
ब्रिटिश कम्पनी के लिए सेनावाहिनी का क्या महत्व था?
उत्तर :
बिंटिश कम्पनी का एक ही मूल उद्देश्य था अपनी ताकत और साम्राज्य पूरे भारत में फैलाना। इसके लिए उसे सेनावाहिनी की बहुत जरूरत थी। सेनावाहिनी कम्पनी को संरक्षण प्रदान करते थे और हर आदेश मानते थे जो वे लोग कहते थे। समय-समय पर ब्रिटिश के खिलाफ आवाज उठने पर सेनावाहिनी की मदद से उस आवाज का दमन कर दिया जाता था। जिस प्रकार उत्तर भारत के किसानों का हुआ था। सेना को ठीक रखने के लिए उन्हें लोगों से अलग रखा जाता था। पहले सेना की भर्ती में ब्विटिश विरोध नहीं करते थे किन्तु जैसे-जैसे समय बीतता गया सेनावाहिनी के हर एक पहलू में बदलाव देखने को मिला। ब्रिटिश सरकार जानती थी कि सेना के ठीक रहने से वह किसी तरह अपना साम्माज्य भी चला सकते हैं। धीरे-धीरे सेना में मराठा, नेपाली, गोरखा की भी भर्ती की जाने लगी। सन् 1880 के दशक में देखा गया कि सिपाहियों की संख्या प्राय: 2,50,000 थी। ब्रिटिश सरकार द्वारा इतने दिनों तक शासन करने में सेनावाहिनी ने भी अहम भूमिका निभाई।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 7.
सामरिक जाति किसे कहा जाता था?
उत्तर :
ब्रिटिशों की धारणा थी कि भारतीय ज्यादा चावल खाते हैं इसीलिए वे शरीर से मजबूत नहीं होते हैं। इसी कारण सेना में भर्ती होने से पहले उनसे क्या खाते हैं पूछा जाता था। कुछ दिनों के बाद पठान, गोरखा, नेपाली एवं अन्य को भी सेना में भर्ती किया जाने लगा। वे सब शरीर से स्वस्थ हांते थे। लोग इन्हें सामरिक जाति के नाम से पुकारते थे और इनका प्रचार भी करते थे।

प्रश्न 8.
लार्ड विलियम वेण्टिक के सुधारों का वर्णन करो ।
उत्तर :
लार्ड विलियम वेण्टिक प्रशासनिक व्यवस्था में कई तरह के सुधार करना चाहते ते। उन्हें गवर्नर जनरल के रूप में इस कार्य को सौंपा गया। उन्होंने भूमि राजस्व को पूरी तरह ठीक करने का बंदोबस्त किया। इसके लिए उन्होंने महालवादी-बंदोबस्त चालू किया था। इनके समय में भारतीयों को अच्छे पदों पर नियुक्तियाँ प्राप्त हुई। डिप्टी मेजिस्ट्रेट, डिप्टी कलक्टर जैसे पद पर भारतीय को देखा गया। उन्होंने एक कानून तैयार किया था कि जाति-पाति के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्तियाँ नहीं होगी। जिसकी जैसी योग्यता होगी उसे वैसा ही कार्य दिया जाएगा। किन्तु उच्च पद पर रहने के बावजूद भारतीयों को कम वेतन मिलता था। भारत के उत्तर और मध्य में दस्युओं को खत्म करने के लिए विशेष विभाग का गठन भी किया गया था।

प्रश्न 9.
ब्रिटिश कम्पनी की कानून व्यवस्था में समता का महत्व ज्यादा था। इस पर प्रकाश डालो?
उत्तर :
बिटिश ने अपने स्वार्थ और कार्य को पूरा करने के लिए भारत के लिए कानून बना दिया। यहाँ तक कि अदालतों की व्याख्यायित कानून की धारा के अनुसार ही कम्पनी का कार्य चलता था। वे व्याख्याएं अंग्रेजों के स्वार्थ में थी।
अगर देखा जाए कि क्या कानून की व्यवस्था जाति, धर्म, वर्ण की श्रेणी में कानून सबसे बड़ा था तो इस कथन में अपवाद की दशा साफ स्पष्ट शब्दों में दिखती है।
उन लोगों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए नया कानून बनाया गया जो कि हर जगह अंतर के सिवाय कुछ नहीं दिखाता। यह कानून अंतर, भेदभाव के सिवाय कुछ भी नहीं देता था।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक संस्था थी –
(a) व्यापारिक
(b) समाजिक
(c) आर्थिक
(d) धार्मिक
उत्तर :
(a) व्यापारिक।

प्रश्न 2.
बम्बई प्रेसीडेन्सी का गठन केन्द्र था –
(a) दिल्ली
(b) पटना
(c) सूरत
(d) भोपाल
उत्तर :
(c) सूरत ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 3.
गवर्नर जनरल का कार्यकाल था –
(a) तीन साल का
(b) एक साल का
(c) पाँच साल का
(d) सात साल का
उत्तर :
(c) पाँच साल।

प्रश्न 4.
कब ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री विलियम पिट नया कानून लेकर आये ?
(a) सन् 1748 ई० में
(b) सन् 1.784 ई० में
(c) सन् 1704 ई० में
(d) सन् 1748 ई० में
उत्तर :
(b) सन् 1784 ई० में।

प्रश्न 5.
बंगाल में कम्पनी शासन कब लागू हुआ ?
(a) सन् 1771 ई० में
(b) सन् 1772 ई० में
(c) सन् 1767 ई॰ में
(d) सन् 1762 ई॰ में
उत्तर :
(b) सन् 1772 ई०में ।

प्रश्न 6.
कब कम्पनी ने हर जिले में दीवानी और फौजदारी अदालत की स्थापना की?
(a) सन् 1727 ई० में
(b) सन् 1772 ई० में
(c) सन् 1721 ई० में
(d) सन् 1737 ई॰ में
उत्तर :
(b) सन् 1772 ई०।

प्रश्न 7.
कब न्यायपालिका आदेश का लिखित रूप में हुआ ?
(a) सन् 1718 ई०
(b) सन् 1781 ई० में
(c) सन् 1757 ई० में
(d) सन् 1775 ई॰ में
उत्तर :
(b) सन् 1781 ई० में।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 8.
एलिजा इम्पे कहाँ के न्यायधीश थे ?
(a) लोवर कोर्ट के
(b) सुप्रीम कोर्ट के
(c) हाई कोर्ट के
(d) जिला कोर्ट के
उत्तर :
(b) सुप्रीम कोर्ट के ।

प्रश्न 9.
एम्पिरियल कोर्ट कलकत्ता में कब बना ?
(a) सन् 1714 ई० में
(b) सन् 1774 ई० में
(c) सन् 1709 ई० में
(d) सन् 1754 ई० में
उत्तर :
(b) सन् 1774 ई०।

प्रश्न 10.
कितने पंडितों ने हिन्दू कानून का सार संकलन किया ?
(a) 115
(b) 113
(c) 114
(d) 112
उत्तर :
(c) 114

प्रश्न 11.
किसने नियम-कानून के कोड को विधिवत बनाया ?
(a) लार्ड कार्नवालिस
(b) लार्ड मार्क
(c) लार्ड रॉबर्ट
(d) लार्ड रिपन
उत्तर :
(a) लार्ड कार्नवालिस।

प्रश्न 12.
कब कम्पनी के कार्यों पर ब्रिटेन के संसद का नियन्त्रण और भी मजबूत हो गया ?
(a) सन् 1748 ई० में
(b) सन् 1784 ई० में
(c) सन् 1704 ई० में
(d) सन् 1740 ई० में
उत्तर :
(b) सन् 1784 ई० में।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 13.
कब बंगाल में मन्वन्तर के फलस्वरूप सामाजिक ‘कानून व्यवस्था का अवनति हो गया ?
(a) सन् 1770 ई० में
(b) सन् 1708 ई० में
(c) सन् 1710 ई०. में
(d) सन् 1780 ई० में
उत्तर :
(a) 1770 ई० में ।

प्रश्न 14.
कब लार्ड कार्नवालिस ने जिलों की देखभाल के लिए पुलिस कानून लागू किया ?
(a) 1793 ई० में
(b) 1739 ई० में
(c) 1708 ई० में
(d) 1727 ई० में
उत्तर :
(a) 1793 ई० में ।

प्रश्न 15.
कब दरोगा व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया ?
(a) 1812 ई० में
(b) 1821 ई० में
(c) 1810 ई० में
(d) 1820 ई० में
उत्तर :
(a) 1812 ई० में ।

प्रश्न 16.
किस जगह सन् 1843 ई० में नये ढ़ंग की पुलिस व्यवस्था का प्रयोग किया गया ?
(a) दिल्ली
(b) सिन्धु
(c) पटना
(d) भोपाल
उत्तर :
(b) सिन्धु।

प्रश्न 17.
सन् 1914 ई० में कितने भाग में सेना की सामरिक जाति बनी ?
(a) तीन
(b) दो
(c) चार
(d) पाँच
उत्तर :
(c) चार।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 18.
2,50,000 प्रायः सिपाहियों के पीछे राज्य को कितना खर्च करना पड़ता था?
(a) 40 प्रतिशत
(b) 20 प्रतिशत
(c) 90 प्रतिशत
(d) 95 प्रतिशत
उत्तर :
(a) 40 प्रतिशंत।

प्रश्न 19.
A CODE OF GENTOO LAW नामक किताब किसने लिखी ?
(a) श्लेन ने
(b) रॉबर्ट ने
(c) लार्ड हेस्टिंग ने
(d) लार्ड क्लाईव ने
उत्तर :
(a) श्लेन ने

प्रश्न 20.
कलकत्ता के एशियाटिक सोसायटी की स्थापना कब हुई ?
(a) सन् 1784 ई० में
(b) सन् 1748 ई० में
(c) सन् 1794 ई० में
(d) सन् 1749 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1784 ई० में ।

प्रश्न 21.
कब ब्रिटिश प्रशासन ने जनरल समिति आफ पब्लिक इन्सटीच्यूशन बनायी?
(a) सन् 1823 ई० में
(b) सन् 1832 ई० में
(c) सन् 1830 ई० में
(c) सन् 1830 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1823 ई० में ।

प्रश्न 22.
कलकत्ता हिन्दू कॉलेज कब बना ?
(a) सन् 1817 ई० में
(b) सन् 1871 ई० में
(c) सन् 1891 ई० में
(d) सन् 1819 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1817 ई० में ।

प्रश्न 23.
कब अंग्रेजी भाषा आधारित शिक्षा का बहुत अधिक विस्तार हुआ ?
(a) सन् 1835 ई० में
(b) सन् 1853 ई० में
(c) सन् 1840 ई० में
(d) सन् 1845 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1835 ई० में ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 24.
कब सरकारी नौकरी के लिए अंग्रेजी को अनिवार्य माना गया ?
(a) सन् 1844 ई० में
(b) सन् 1840 ई० में
(c) सन् 1850 ई० में
(d) सन् 1930 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1844 ई० में।

प्रश्न 25.
कब तीन प्रेसीडेन्सी में तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की गयी ?
(a) सन् 1857 ई० में
(b) सन् 1875 ई० में
(c) सन् 1890 ई॰में
(d) सन् 1865 ई०में
उत्तर :
(a) सन् 1857 ई० में।

प्रश्न 26.
कब बंगाल में ‘काउन्सिल ऑफ एडूकेशन’ तैयार हुई ?
(a) सन् 1843 ई० में
(b) सन् 1834 ई० में
(c) सन् 1840 ई० में
(c) सन् 1930 ईं०में
उत्तर :
(a) सन् 1843 ई० में ।

प्रश्न 27.
सन् 1790 ई० में कम्पनी ने कितने वर्ष का बन्दोबस्त चालू किया ?
(a) दस वर्ष
(b) चार वर्ष
(c) दो वर्ष
(c) पाँच वर्ष
उत्तर :
(a) दस वर्ष।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक _____ संस्था थी। (व्यापारिक / धार्मिक)
उत्तर :
व्यापारिक।

2. _____ और. _____ में मुसलिपटनम और सूरत को केन्द्रित कर ईस्ट इण्डिया कम्पनी कार्य चलाती थी। (1611 और 1612 ई० / 1618 और 1620 ई०)
उत्तर :
1611 और 1612 ई०।

3. _____ ग्राम में ब्रिटिश ने सेण्ट जार्ज दुर्ग भी बनाया। (मद्रासपट्नम / मद्रास)
उत्तर :
मद्रासपट्नम।

4. बंगाल प्रेसिडेन्सी को _____ भी कहते हैं। (फोर्टविलियम / लाल किला)
उत्तर :
फोर्टविलियम।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

5. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का नाम _____ था। (विलियम पिट/ विलियस दरकस)
उत्तर :
विलियम पिट।

6. _____ ई० में द्वैध शासन हटाकर कम्पनी का शासन लागू हो गया था। (1772/1769ई०)
उत्तर :
1772

7. 1793 ई० में _____ ने नियम-कानून का कोड (आचार संहिता) तैयार किया। (लार्ड कार्मवालिस/लार्ड हरमन)
उत्तर :
लार्ड कार्नवालिस।

8. _____ ई० में लार्ड कार्नवालिस ने जिलों की देखभाल के लिए पुलिस कानून व्यवस्था लागू की थी। (1793 / 1799)
उत्तर :
1793

9. _____ ई० में कोलकाता में फोर्टविलियम कॉलेज़ की स्थापना हुई। (1800/1900)
उत्तर :
1800 ।

10. _____ ने 1784 ई० में कोलकाता में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की थी। (विलियन जोन्स / विलियम)
उत्तर :
विलियन जोन्स।

11. _____ ई० में कोलकाता के संस्कृत कॉलेज में पठन-पाठन शुरू हुआ। $(1821 / 1800)$ ।
उत्तर :
1821 ।

12. _____ ई० में ब्रिटिश प्रशासन ने जनरल समिति ऑफ पक्लिक इन्सिट्यूशन बनाया। (1823/1842)
उत्तर :
1823 ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

13. _____ ई० में कोलकाता हिन्दू कॉलेज बना। (1817/1888)।
उत्तर :
1817 ।

14. _____ ई० में सरकारी नौकरी के लिए अंग्रेजी को अनिवार्य माना गया। (1844/1818)।
उत्तर :
1844 ।

15. _____ ई० में तीन प्रेसिडेन्सी में तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना की गयी। (1857/1864)।
उत्तर :
1857 ।

16. बम्बई प्रेसिडेन्सी का गठन _____ हुआ। (सूरत / दिल्ली)
उत्तर :
सूरत में।

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. बंगाल प्रेसीडेन्सी को सेण्ट जार्ज प्रेसीडेन्सी कहा जाता था।
उत्तर : (गलत)

2. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना जोनाथन डन्कन ने की थी।
उत्तर : (सही)

3. विलियम कैरी श्रीरामपुर मिशनरी सोसाइटी के सदस्य थे।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

4. दस वर्ष के भूमि राजस्व के लिए कंपनी ने इजारेदारी व्यवस्था चालू की थी।
उत्तर : (सही)

5. बम्बई प्रेसिडेन्सी का गठन सूरत में हुआ था।
उत्तर : (सही)

6. ब्रिटिश के लिए कलकत्ता उनका प्रमुख केन्द्र बना।
उत्तर : (सही)

7. कम्पनी को दीवानी का अधिकार 1754 में मिला।
उत्तर : (सही)

8. गवर्नर जनरल का कार्यकाल 5 वर्ष का था।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

9. 1784 ई० में प्रधानमंत्री विलियम पिट ने नया कानून बनाया।
उत्तर : (सही)

10. 1772 ई० में द्वैध शासन था।
उत्तर : (गलत)

11. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलिजा इम्पे थे।
उत्तर : (सही)

12. 1781 ई० में सभी न्यायपालिका आदेश लिखित रूप से रखने लगे।
उत्तर : (सही)

13. लार्ड कार्नवालिस ने नया कानून का कोड बनाया।
उत्तर : (सही)

14. ईस्ट इण्डिया कम्पनी एक व्यापारिक संस्था नहीं थी।
उत्तर : (गलत)

15. 1754 ई० में कंपनी को बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हुई।
उत्तर : (सही)

16. बंगाल प्रेसीडेन्सी को फोर्ट विलियम प्रेसीडेन्सी भी कहते थे।
उत्तर : (सही)

17. 1774 ईं तक भारत ग्रेट ब्रिटेन का उपनिवेश नहीं बना था।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

18. गवर्नर जनरल का पद पाँच वर्ष का था।
उत्तर : (सही)

19. 1774 ई० में कलकत्ता में सुप्रीम कोर्ट बनाया गया।
उत्तर : (सही)

20. लार्ड कार्नवालिस ने नियम कानून को कोड या विधिवत नहीं किया था।
उत्तर : (गलत)

21. 1812 ई० में दरोगा व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया।
उत्तर : (सही)

22. ब्रिटिशों की धारणा थी कि चावल खाने वाले शरीर से कमजोर होते है।
उत्तर : (सही)

23. विलियम जेम्स ने 1784 ई० में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की।
उत्तर : (सही)

24. 1823 ई० में ब्रिटिश प्रशासन ने जनरल समिति ऑफ पब्लिक इन्स्टीच्यूशन बनाई।
उत्तर : (सही)

25. बंगाल में कानून व्यवस्था की 1771 ई० में अवनति हुई।
उत्तर : (गलत)

26. सन् 1814 ई० में दरोगा व्यवस्था समाप्त हुआ।
उत्तर : (सही)

27. सन् 1843 ई० सिन्धु प्रदेश में नयी ढंग की पुलिस व्यवस्था का प्रयोग किया गया।
उत्तर : (सही)

28. सन् 1915 ई० में औपनिवेशिक सेना का लगभग चार भाग ही सामरिक जाति के लोग थे।
उत्तर : (गलत)

29. सिपाही विद्रोह 1858 ई० में हुआ था।
उत्तर : (गलत)

30. कानून के साथ कानून की दृष्टि में ‘समता’ का भी महत्व था।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

31. जोनाथन डंकन का अनुवाद 1784 ई० में प्रकाशित हुई थी।
उत्तर : (सही)

32. सन् 1801 ई० में श्रीराम पूर में बापटिस्ट मिशन की स्थापना की गयी।
उत्तर : (गलत)

33. स्काटिश मिशनरी सोसायटी के सदस्य एलेक्जेण्डर थे।
उत्तर : (सही)

34. हिन्दू कॉलेज बना सन् 1818 ई० में।
उत्तर : (गलत)

35. बांग्ला व्याकरण की पुस्तक चार्लस ने लिखी थी।
उत्तर : (गलत)

बेमेल शब्द को खोजकर लिखो :

1. बम्बई, मद्रास, कलकत्ता, बंगाल।
उत्तर : बंगाल।

2. क्लाइव, हेस्टिंग्स, डुप्ले, कार्नवालिस।
उत्तर : डुप्ले।

3. बंगाल, बिहार, सिन्धु प्रदेश, उड़ीसा।
उत्तर : सिन्धु प्रदेश।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

4. डेविड हेयर, विलियम कैरी, जोनाथन डंकन, पिट।
उत्तर : पिट।

5. फ्लैक्लैण्ड हग कैमेरन, जेम्स रेनेल, राजा राममोहन राय।
उत्तर : राजा राममोहन राय।

6. जेम्स रेनेल, राजा राममोहन राय, विलियम कैरी, बीटन साहब।
उत्तर : जेम्स रेनेल।

7. पुलिस, सेना, नौकरशाही, राजा।
उत्तर : राजा।

8. प्लासी युद्ध, कर्नाटक युद्ध, बक्सर युद्ध, महिसुर युद्ध।
उत्तर : कर्नाटक युद्ध।

9. मुर्शिदाबाद, जयपुर, कलकत्ता, बक्सर।
उत्तर : बक्सर।

10. पुर्तगाली, ब्रिटिश, फ्रांसिसी, अमेरिकी।
उत्तर :
अमेरिकी।

सही मिलान करो Match the following : (1 Mark)

प्रश्न 1.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) सन् 1770 ई० (क) कमेटी ऑफ रेवेन्यू
(b) सन् 1786 ई० (ख) मातृभाषा के माध्यम से शिक्षादान
(c) सन् 1853 ई० (ग) पब्लिक इन्सिट्यूशन
(d) सन् 1923 ई० (घ) एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना
(e) सन्-1784 ई० (ङ) कम्पट्रोलिंग काउन्सिल ऑफ रेवेन्यू

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) सन् 1770 ई० (ङ) कम्पट्रोलिंग काउन्सिल ऑफ रेवेन्यू
(b) सन् 1786 ई० (क) कमेटी ऑफ रेवेन्यू
(c) सन् 1853 ई० (ख) मातृभाषा के माध्यम से शिक्षादान
(d) सन् 1923 ई० (ग) पब्लिक इन्सिट्यूशन
(e) सन्-1784 ई० (घ) एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 3 औपनिवेशिक सत्ता की प्रतिष्ठा

प्रश्न 2.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) जोनाथन डंकन (क) सन् 1820 ई०
(b) सिपाहियों के ढाँचे में परिवर्तन (ख) सन् 1800 ई०
(c) फोर्ट विलियम कॉलेज (ग) सन् 1857 ई०
(d) सिपाही विद्रोह (घ) सन् 1857 ई०
(e) दरोगा व्यवस्था समाप्त (ङ) हिन्दू कॉलेज़

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) जोनाथन डंकन (ङ) हिन्दू कॉलेज़
(b) सिपाहियों के ढाँचे में परिवर्तन (क) सन् 1820 ई०
(c) फोर्ट विलियम कॉलेज (ख) सन् 1800 ई०
(d) सिपाही विद्रोह (ग) सन् 1857 ई०
(e) दरोगा व्यवस्था समाप्त (घ) सन् 1857 ई०

प्रश्न 3.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) कानून व्यवस्था में अवनति (क) सन् 1773 ई०
(b) रेगुलेटिंग ऐक्ट (ख) सन् 1770 ई० (बंगाल)
(c) सन् 1774 ई० (ग) सन् 1772 ई०
(d) द्वैध शासन समाप्त (घ) सूरत
(e) बम्बई प्रेसिडेन्सी का गठन (ङ) एम्पिरियल कोर्ट

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) कानून व्यवस्था में अवनति (ख) सन् 1770 ई० (बंगाल)
(b) रेगुलेटिंग ऐक्ट (ख) सन् 1770 ई० (बंगाल)
(c) सन् 1774 ई० (ङ) एम्पिरियल कोर्ट०
(d) द्वैध शासन समाप्त (ग) सन् 1772 ई०
(e) बम्बई प्रेसिडेन्सी का गठन (घ) सूरत

Leave a Comment