WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 History Book Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०) offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 History Chapter 3 Question Answer – भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भारत के पश्चिम में कौन सा-सागर है?
उत्तर :
अरब सागर

प्रश्न 2.
अरब उपद्वीप के दो महत्वपूर्ण शहरों के नाम लिखो।
उत्तर :
मक्का और मदीना

प्रश्न 3.
हजरत मोहम्मद का जन्म कब हुआ था?
उत्तर :
लगभग 570 ई० में।

प्रश्न 4.
मोहम्मद साहब के चाचा का नाम क्या था?
उत्तर :
अबु तालिब।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 5.
मोहम्मद गोरी का असली नाम क्या था?
उत्तर :
मुईजुद्दीन महमूद बिन साय।

प्रश्न 6.
सुल्तान महमूद के शासन काल के दो उल्लेखनीय व्यक्तियों के नाम लिखो।
उत्तर :
अलबरुनी और फिरदौसी।

प्रश्न 7.
बखितार खिलजी की मृत्यु कब हुई थी?
उत्तर :
1206 ई० में।

प्रश्न 8.
सबसे पुराना बौद्ध मन्दिर कहाँ था?
उत्तर :
इंडोनेशिया का बोरोवोदूर का बौद्ध मन्दिर।

प्रश्न 9.
तिब्बत की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर :
ल्हासा

प्रश्न 10.
किसका घर नास्तिक विद्वानों का घर कहा जाता था।?
उत्तर :
दीपंकर श्रीज्ञात (अतीश)।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 11.
कवि ने किस शासन की तुलना कृष्ण भगवान से की है?
उत्तर :
राजा लक्ष्मण सेन।

प्रश्न 12.
बल्लभ सेन द्वारा रचित दो प्रसिद्ध पुस्तकों के नाम लिखो।
उत्तर :
दान सागर एवं अदभुत सागर।

प्रश्न 13.
गीत गोविन्द किसने लिखा था?
उत्तर :
कवि जयदेव।

प्रश्न 14.
दीपंकर श्रीज्ञात किस महाविहार के महाचार्य थे?
उत्तर :
विक्रमशिला महाविहार।

प्रश्न 15.
विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किसने की थी?
उत्तर :
पाल शासक धर्मपाल।

प्रश्न 16.
नालन्दा बौद्ध विहार की स्थापना किसके शासन काल में हुई थी?
उत्तर :
गुप्त सम्राट के शासन काल में ।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 17.
‘रामचरित’ नामक ग्रन्थ को किस भाषा में लिखा गया?
उत्तर :
संस्कृत।

प्रश्न 18.
बंगला भाषा की उत्पत्ति किस युग में हुई थी।
उत्तर :
पालयुग में।

प्रश्न 19.
चक्रपाणि दत्त कौन था?
उत्तर :
पाल युग का प्रसिद्ध चिकित्सक था।

प्रश्न 20.
वैष्णव धर्म को मानने वाले सेन राजा का नाम लिखो।
उत्तर :
राजा लक्षमण सेन।

प्रश्न 21.
चोल शासनकाल में कृषि कैसी थी ?
उत्तर :
वोल शासनकाल में कृषि काफी उन्नत थी।

प्रश्न 22.
बंगाल की बड़ी सम्पत्ति प्राचीनकाल में क्या थी ?
उत्तर :
प्राचीनकाल में बंगाल की बड़ी सम्पत्ति ‘मछली’ थी।

प्रश्न 23.
‘खलीफा’ किस भाषा का शब्द है ?
उत्तर :
‘खलीफा’ अरबी भाषा का शब्द है।

प्रश्न 24.
खलीफा शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
खलीफा शब्द का अर्थ है प्रतिनिधि या उत्तराधिकारी।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 25.
किस युग में बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार कम हो गया ?
उत्तर :
सेन युग।

प्रश्न 26.
हिजरत के बाद के समय से किस नामक संवत शुरू हुआ ?
उत्तर :
हिजरी इस्लामी।

प्रश्न 27.
मुहम्मद गोरी ने भारत पर क्यों आक्रमण किया ?
उत्तर :
वह भारत का शासक बनना चाहता था।

प्रश्न 28.
पाल शासक संभवत: किस जाति के थे ?
उत्तर :
पाल शासक संभवत: क्षत्रिय या कायस्थ थे।

प्रश्न 29.
किस क्षेत्र का अधिकांश भाग मरुस्थल है ?
उत्तर :
अरब उपद्वीय।

प्रश्न 30.
हजरत मुहम्मद को क्या कहा जाता है ?
उत्तर :
ईश्वर या अल्लाह का संदेश वाहक।

प्रश्न 31.
मोहम्मद गोरी की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर :
सन् 1206 ई०

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
सुल्तान महमूद ने भारत में लूटी धन-सम्पत्ति का प्रयोग किस तरह किया?
उत्तर :
भारतीय इतिहास में गजनी सुल्तान महमूद एक आक्रमणकारी के रूप में जाना जाता है। वह भारत से प्रचुर सम्पत्ति लूट कर अपने राज्य में उसे अच्छे कार्यों में खर्च किया। उसके शासन काल में राजधानी और दूसरे शहरों को अच्छी तरह सजाया गया। वह बहुत सारे बाँध, मस्जिद, बगीचा, जलाशय आदि का निर्माण करवाया। वह एक विश्वविद्यालय बनवाया जहाँ शिक्षकों को वेतन और छात्रों को छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था थी।

प्रश्न 2.
900-1100 ई० के बीच दक्षिण भारत में वाणिज्यिक उन्नति क्यों हुई?
उत्तर :
दक्षिण भारत में व्यावसायिक हितों एवं विभिन्न समस्याओं का मुकाबला करने के लिए नगरम नामक एक परिषद् का गठन किया गया था। दक्षिण भारत में 900-1100 ई० के बीच व्यापार के क्षेत्र में उन्नति दिखाई देती है। विभिन्न लेखों से विभिन्न व्यापारिक संगठन एवं उनमें सहयोग का पता चलता है। ये संगठन विभिन्न मंदिरों को जमीन दान करते थे, दंक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में चोलों का आधिपत्य बढ़ जाने से वहाँ के व्यापार पर भारतीय व्यापारियों का प्रभाव धीरे- धीरे बढ़ गया था।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 3.
पाल और सेन युग के दौरान बंगाल में कौन-कौन सी फसल पैदा होती थी?
उत्तर :
पाल और सेन युग के दौरान बंगाल की प्रमुख फसलों में धान, सरसों और अनेक प्रकार के फल जैसे आम, कटहल, केला आदि थे। इसके अलावा कपास, पान, सुपारी आदि भी बहुत अधिक मात्रा में पैदा होता था। हाथ से बनी वस्तुओं में सूती कपड़ा प्रमुख था। बंगाल के महीन सूती वस्त्रों की ख्याति देश विदेश तक फैल गई थी। हस्त शिल्प के अंतर्गत लकड़ी एवं धातुओं से बनी विभिन्न चीजें और गहने भी उस युग में मिलते थे।

प्रश्न 4.
राजा लक्ष्मण सेन के राज दरबार के साहित्यिक विचार-विमर्श का परिचय दीजिए।
उत्तर : सेन युग में लक्ष्मण सेन के राज दरबारी कवि जयदेव सबसे प्रसिद्ध साहित्यकार थे। उनके द्वारा रचित गीत गोविन्द काव्य का मुख्य विषय राधा कृष्ण का प्रेम लीला थी। लक्ष्मण सेन के राजदरबार के एक अन्य कवि धोप ने पवन दूत नामक काव्य की रचना की। इस युग के तीन और मुख्य कवि गोवर्द्धन एवं उमापतिधर शारण थे। ये पाँचों कवि लक्ष्मण सेन के राजदरबार के पंचरत्न थे। 1300 ई० में गौड़ कवि श्रीधर दास द्वारा संकलित “सदूक्ति कर्णामृत” ग्रन्थ में विभिन्न विषयों की कविताएँ संकलित हैं।

प्रश्न 5.
पाल शासन की तुलना में सेन शासन बंगाल में थोड़े दिनों तक ही स्थायी क्योंरहा?
उत्तर :
गोपाल जब शासक थे तो उनके साथ जनता का पूरा समर्थन था जबकि विजय सेन को इस तरह का जन समर्थन नहीं मिला था। पाल शासक जिस तरह बंगाली समाज को अपने शासन के अनुकूल बना पाये सेन शासक वैसा नहीं कर पाये। शिक्षा-दीक्षा, धार्मिक विचार एवं कला के क्षेत्र में पाल युग बहुत आगे था।
इन्ही सब कारणों से पाल शासन की तुलना में सेन शासन बंगाल में थोड़े ही दिनों तक ही स्थायी रहा।

प्रश्न 6.
बेदूइन किन्हें कहा जाता था?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप के पश्चिमी भाग में अरब द्वीप है। इसका अधिकांश भाग सूखा क्षेत्र है। यहाँ के यायावर जाति के लोगों को बेदूइन कहा जाता था। इन्हें बंजारा भी कहा जाता था। इनका प्रमुख खाद्य खजूर एवं ऊँट का दूध था।

प्रश्न 7.
काबा से क्या समझते हो?
उत्तर :
अरब द्वीप के दो महत्वपूर्ण स्थान मक्का और मदीना हैं। इसी मक्का में एक चौकोर काला रंग का पत्थर है। इसका आकर बहुत बड़ा है। इसी विशेष प्रकार के पत्थर को काबा कहा जाता है।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 8.
खलीफा किसे कहा जाता था?
उत्तर :
हजरत मोहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लामिक दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने वालों को खलीफा कहा गया। इस्लामिक दुनिया में खलीफा ही राजनैतिक तथा धार्मिक नेता बने। खलीफा अरबी भाषा का शब्द है। इसका अर्थ प्रतिनिधि या उत्तराधिकारी होता है।

प्रश्न 9.
अलबरुनी व फिरदौसी के बारे में क्या जानते हो लिखो?
उत्तर :
सुल्तान महमूद के शासन काल में अलबरुनी और फिरदौसी महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। अलबरुनी दर्शन एवं गणित के विद्वान थे। उनके द्वारा लिखित पुस्तक अलहिन्द से उस समय के भारतीय इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है। फिरदौसी ने शाहनामा नामक काव्य लिखा था।

प्रश्न 10.
ब्रह्मदेव व्यवस्था से आप क्या समझते हो?
उत्तर :
चोल शासन के दौरान खेती करने लायक जमीन का परिमाण बढ़ाने के लिए ब्राह्मणों को जमीन दान दी जाती थी। वे लोग बंजर जमीन और जंगल को साफ करके बस्ती का निर्माण करते थे। ब्वाह्मणों को करमुक्त जमीन दी जाती थी। जिसका कर वसूल नहीं किया जाता था। जमीन दान करने की इस व्यवस्था को बाह्मण देव व्यवस्था कहा जाता था।

प्रश्न 11.
सामंत व्यवस्था क्या थी?
उत्तर :
राजस्व और शासन का अधिकार विभिन्न स्तरों में विभाजित व्यवस्था था जिसे सामंत व्यवस्था कहते हैं। इस व्यवस्था में सबसे नीचे जनता रहती थी। इसके ऊपर सामंत या मध्यम श्रेणी के शासक और सबसे ऊपर महासामंत तथा राजा होते थे।

प्रश्न 12.
बंगला भाषा का संक्षिप्त ऐतिहासिक परिचय दीजिए।
उत्तर :
बंगला भाषा की उत्पति पाल युग में हुई। लगभग 800-1100 ई० के मध्य बंगला भाषा का जन्म हुआ। यही सामान्य निरक्षर लोगों की भाषा थी।

प्रश्न 13.
चर्चापद क्या था?
उत्तर :
800-1200 ई० बौद्ध सिद्धाचार्यों द्वारा लिखित कविता एवं गानों का संकलन को चर्चापद कहा जाता है। इसकी भाषा बंगला भाषा थी, इसके माध्यम से उस समय के बंगाली परिवेश एवं सामान्य लोगों के बारे में जाना जा सकता है।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 14.
संकर या शूद्र किसे कहा जाता था?
उत्तर :
बाह्मण ही समाज के प्रधान व्यक्ति के रूप में सुविधाओं का उपभोग करते थे। ब्राह्मणों में भी एक से अधिक विभाग थे। अब्राह्मणों को संकर या शूद्र कहा जाता था। ब्राह्मण लोग अब्राह्मणों का काम कर सकते थे लेकिन अब्बाह्मण ब्राह्मणों का काम नहीं कर सकते थे।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
इस्लाम धर्म के प्रचार से पहले अरब देश का संक्षिप्त परिचय दीजिए। इस्लाम धर्म के प्रचार से अरब देश में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर :
600 ई० की शुरुआत में कुछ अरब उप-जातियों ने व्यवसाय को अपनी प्रधान जीविका बनाया। मक्का शहर दो वाणिज्यक मार्गो के संधि स्थल पर अवस्थित था जिससे इस शहर पर अपना आधिपत्य बनाये रखने के लिए विभिन्न उपजातियों के मध्य संघर्ष चलता रहा। सातवीं शताब्दी में अरब उपद्वीप में हजरत मोहम्मद ने मक्का को केन्द्रित कर इस्लाम धर्म का प्रचार शुरू किया। वे स्वयं भी एक व्यापारी थे।
अनेक अरब उपजातियों के मध्य धार्मिक विभेद को मिटाने के लिए मोहम्मद एक ही ईश्वर की उपासना पर बल दिये। जिसके फलस्वरूप विभिन्न उपजातियों के बीच एकता स्थापित हुई। दस वर्षों के भीतर ही मोहम्मद अरब की धरती के विस्तृत क्षेत्रों में प्रसिद्ध हो गए।

प्रश्न 2.
भारतीय सामंत व्यवस्था का चित्र बनाते समय क्यों उसे त्रिभुज की तरह दिखाया जाता है? इस व्यवस्था में सामंत किस तरह अपनी जीविका चलाते थे।
उत्तर :
त्रिभुज का निचला हिस्सा अधिक चौड़ा होता है इसका अर्थ हुआ कि नीचे जनता है, उसके ऊपर कुछ सामंत या मध्यम श्रेणी के शासक हैं। मध्यम श्रेणी के शासकों के ऊपर कुछ महा सामंत और उसके ऊपर राजा है। इस तरह राजस्व एवं शासन का अधिकार विभिन्न स्तरों में विभाजित कराने की व्यवस्था को सामंत व्यवस्था कहते हैं।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०) 1

सामंत लोग जनता से ही अपनी जीविका चलाते थे। राज्य की जमीन का राजस्व जिसकी आय होती थी। ये लोग कभी परिश्रम करके उत्पादन नहीं करते थे। दूसरों के परिश्रम से उत्पन्न पदार्थ या राजस्व से ही अपनी जीविका चलाते थे।

प्रश्न 3.
पाल और सेन युग में बंगाल के वाणिज्य एवं कृषि की तुलना किजिए।
उत्तर :
पाल और सेन यग में वाणिज्य और कृषि ही बंगाल की अर्थ व्यवस्था का मुख्य आधार था। इस युग में बंगाल की अर्थ व्यवस्था में वाणिज्य का महत्व कमशः घटता गया था। भारत के पश्चिमी सागर की तरफ से अरब के व्यापारियों के प्रभाव के कारण बंगाल के व्यापारी पीछे हट गये थे। विदेशी व्यापार में बंगाल के व्यापारियों का महत्व घट जाने के कारण बंगाल की अर्थ व्यवस्था कृषि पर निर्भर हो गयी थी। इस युग की प्रधान फसलों में धान, सरसों और विभिन्न प्रकार के फल प्रचूर मात्रा में पाये जाते हैं।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 4.
पाल शासन काल में बंगाल की कला एवं स्थापत्य का जो परिचय मिलता है, उसे लिखिए।
उत्तर :
पाल शासनकाल में बंगाल में बढ़ई की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण थी, बंगाल में लकड़ी का व्यापक रूप से प्रयोग होता था। जैसे मन्दिर, पालकी, बैलगाड़ी, नौका आदि बनाने में। पाल शासन काल की स्थापत्य कलाओं में स्तूप विहार एवं मन्दिर था। प्रचीन भारत में बौद्ध एवं जैन लोगों में स्तूप निर्माण की शैली प्रचलित थी।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०) 2

विशेष रूप से बौद्धों ने बहुत से स्तूप बनवाये थे। ये पहले देखने में गोलाकार थे, पर बाद में बहुत कुछ केला के फूल के समान शरत आकृति वाला हो गया। पाल शासन काल में निर्मित स्तूप देखने में शिखर के समान या पाल युग की धातुओं की मूर्ति इस युग की कला का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। धातुओं की मूर्ति में लाल मिट्टी की कला साम्रगी भी थी। 800-900 ई० में बरेन्द्र भूमि के धीमन एवं उसका पुत्र वीरपाल इस पाल युग के प्रसिद्ध कलाकार थे। धातु सम्बन्धी कला मूर्ति एवं चित्रकला के क्षेत्र में उनका प्रभुत्व था।

प्रश्न 5.
पाल एवं सेन युग के समाज एवं धर्म का परिचय दीजिए।
उत्तर :
पाल एवं सेन युग में सामान्य लोगों का जीवन साधारणतः अच्छा था लेकिन भूमिहीन व्यक्ति तथा श्रमिकों की आर्थिक अवस्था अच्छी नहीं थी। पाल शासन काल की तुलना में सेन शासनकाल में वर्ण व्यवस्था कठोर एवं दृढ़ हो गई थी।
पाल युग में पाल शासक ब्राह्मण न होकर सभवतः क्षत्रिय या कायस्थ थे। वे लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हो गये थे। पाल युग में बौद्ध धर्म के साथ अन्य दार्शनिक विचारधाराओं के मेल से ही प्रयात या तांत्रिक बौद्ध धर्म का जन्म हुआ। उस मत को मानने वाले साधकों को सिद्धाचार्य कहा जाता था। इस धर्म में देवी-देवता, मंत्र-पूजा आदि का कोई भी महत्व नहीं था। इस मत को मानने वाले गुरु-शिष्य के गहरे सम्बन्ध में विश्वास करते थे।

प्रश्न 6.
मुसलमान किसे कहा जाता है? हजरत मुहम्मद का इस्लाम धर्म में क्या योगदान है?
उत्तर :
इस्लाम धर्म के मानने वालों को मुसलमान कहा जाता है। हजरत मोहम्मद वेग का जन्म अनुमानत: 570 ई० में हुआ था। उनको लोग अल्लाह का संदेशवाहक मानते थे। मक्का निवासियों के धार्मिक विचार एक दूसरे से अलग था, फिर उन्होने अपने चाचा अबू तालिब के सहयोग से सातवीं शताब्दी में मक्का को केन्द्रित कर इस्लाम धर्म का प्रचार करना शुरू किए। अपने चाचा के मृत्यु के बाद मोहम्मद साहब और उनके अनुयायी मदीना शहर आ गये। धीरे-धीरे उनका प्रभाव मक्का से होते हुए अरब में फैल गया। इस तरह यह देखा जाता है कि मोहम्मद साहब इस धर्म के जन्मदाता थे।

प्रश्न 7.
प्रथम खलीफा कौन था? सुल्तान महमूद के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
प्रथम खलीफा आबू बकर था। भारतीय इतिहास में गजनी सुल्तान महमूद एक आक्रमणकारी के रूप में जाना जाता है। वह भारत से प्रचूर सम्पत्ति लूटकर अपने राज्य में उसे अच्छे कार्यो में खर्च किया। उसके शासन-काल में राजधानी गजनी और दूसरे शहरों को अच्छी तरह सजाया गया। उसने बहुत सारे बाँध, मस्जिद, बगीचा, जलाशय आदि का निर्माण करवाया। उसने एक विश्वविद्यालय बनवाया जहाँ शिक्षकों को अच्छे वेतन और छात्रों को छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था थी।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 8.
गजनी सुल्तान महमूद और मोहम्मद गोरी के उद्देश्य का उल्लेख करो।
उत्तर :
अरबी लोगों के बाद तुर्की लोगों का ह्यात भारत पर पड़ा। ग्यारहवीं और बारहवीं शताब्दी में गजनी सुल्तान महमूद और मोहम्मद गोरी ने भारत पर आक्रमण कर दिया। दोनों का उद्देश्य अलग-अलग था।
महमूद गजनी का उद्देश्य भारत के मन्दिरों से धन-संपदा लूट कर खुरासान और मध्य एशिया के अपने साम्राज्य में खर्च करना था जबकि मोहम्मद गोरी भारत का शासक बनना चाहता था। वह जब मर गया तब कुतुबुद्दीन ऐबक ने दिल्ली में सुलतानी शासन की स्थापना की।

प्रश्न 9.
चोल शासक का प्रधान कौन था? इसके शासन में किस प्रकार दायित्व बाँटागया था-
उत्तर :
चोल शासन का प्रधान राजा होता था। चोल शासन में राजा की सहायता के लिए मंत्रियों की एक परिषद् होती थी। पूरे राज्य को कई प्रदेशों में बाँट दिया गया था। किसानों की बस्ती से घिरे गाँव का शासन ग्राम-परिषद् करता था। इसी तरह के कुछ गाँवों को लेकर नाडू का गठन किया गया था।
स्वायत्त शासन और राजस्व संग्रह का दायित्व दो स्थानीय सभाओं उर और नाडू को दिया गया था। जो नये गाँव बने उसकी देख-रेख के लिए वयस्क लोगों की एक समिति गठित की गयी थी। वे लोग प्रशासनिक दायित्व का पालन करते थे। व्यावसायिक हितों और विभिन्न समस्याओं का मुकाबला करने के लिए नगरम नामक एक परिषद् का गठन किया गया था। स्थानीय महत्वपूर्ण परिवारों को भी मालगुजारी संग्रह करने का दायित्व दिया गया था। ये परिवार मालगुजारी का एक अंश अपने पास रखकर शेष राजकोष में जमा कर देते थे। इस तरह चोल शासन प्रणाली चलती थी।

प्रश्न 10.
पाल-सेन युग में विभिन्न प्रकार के करों का उल्लेख करो।
उत्तर :
पाल-सेन युग में बंगाल की अर्थ-व्यवस्था कृषि आधारित थी। राजा का ही जमीन पर मूल अधिकार होता था। राजा ऊपज का छठवाँ भाग किसानों से कर के रूप में वूसल करता था। राजा अपने उपभोग के लिए फल, फूल. लकड़ी. भी प्रजा से कर के रूप में वसूल करता था। व्यापारी भी अपने व्यवसाय वाणिज्य के लिए राजा को कर देते थे। प्रजा अपनी सुरक्षा के लिए राजा को कर देते थे। पूरे गाँव के ग्रामवासियों को कर देना पड़ता था। इसके अलावा बाजार, नौका-घाट के ऊपर भी कर लगाया जाता था।

प्रश्न 11.
सिद्धाचार्य किसको कहा जाता था? पाल युग के बौद्ध धर्म की विशेषता और सिद्धाचार्यों का योगदान लिखिए।
उत्तर :
पाल युग में जन्मे तान्त्रिक बौद्ध धर्म को मानने वाले साधकों को सिद्धाचार्य कहा जाता था।
पाल शासक ल्राह्मण न होकर सभवतः क्षत्रिय या कायस्थ थे। वे बौद्ध धर्म के अनुयायी हो गये थे। पाल युग में बौद्ध धर्म के साथ अन्य दार्शनिक विचारधाराओं के मेल से ब्रजयात या तंत्रयात या तांत्रिक बौद्ध धर्म का जन्म हुआ था। इस धर्म में देवी-देवता, मंत्र-पूजा, कर्मकाण्ड आदि का कोई महत्व नहीं था। इस मत को मानने वाले गुरु-शिष्य के गहरे सम्बन्ध में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि ज्ञान मनुष्य के अन्दर मौजूद है और किसी शाख़ को पढ़कर इसे प्राप्त नहीं किया जा सकता है। उनका कहना था कि आत्मा के पवित्र होने पर ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 12.
दीपंकर श्रीज्ञात (आतीश) के बारे में क्या जानते हो? लिखो।
उत्तर :
बंगाली बौद्ध आचार्यों में अतीश जी सबसे अधिक प्रसिद्ध और श्रेष्ठ विद्वान थे। उनका जन्म बंगाल के विक्रम मणिपुर के वज्जयोगिनी नामक गाँव में हुआ था। तिब्बत के राजा ज्ञान प्रमेर के अनुरोध पर वे हिमालय की दुर्गम घाटियों को पार कर तिब्बत पहुँचे। वहाँ बौद्ध धर्म के महायान का प्रचार किये। उनके प्रयत्न से ही तिब्बत में बौद्ध धर्म लोकप्रिय बन गया। उन्होंने बहुत से संस्कृत ग्रन्थों का मोट भाषा में अनुवाद किया। अभी अतीश तिब्बत में बुद्ध के अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। तिब्बत की राजधानी ल्हासा के निकट उनका समाधि स्थल पवित्र तीर्थ स्थल है। सम्पूर्ण बंगाल एवं बिहार पर उनका प्रभाव बहुत ही व्यापक रूप से पड़ा।

सोचकर लिखो :

प्रश्न 1.
यदि आप दसवीं शताब्दी के बंगाल के एक किसान होते तब आपका सारा समय कैसे व्यतीत होता? लिखो।
उत्तर :
यदि मैं दसवी शताब्दी के बंगाल का एक किसान होता तब मेरा समय बहुत अच्छी तरह व्यतीत होता। मेरी जमीन पूर्ण रूप से हमारी होती। मेरी अनुमति के बिना मेरी जमीन बिक्री नहीं होती। दसवीं शताब्दी के लोग अत्याचारी नहीं होते थे। उस समय मैं धान और सरसों की देख-रेख करता, फिर बड़े-बड़े बाँसों की छाया में विश्राम करता और फिर निश्रित होकर घर लौट जाता।

प्रश्न 2.
सोचिए कि आप विक्रमशिला महाविहार के एक छात्र हैं। आपका शिक्षक अतीश दीपंकर तिब्बत चले जा रहे हैं। उनके साथ आप क्या बात करेंगे। वे आप से क्या कहेंगे इस सम्बन्ध में एक काल्पनिक संवाद लिखिए।
उत्तर :
मैं – प्रणाम गुरु जी
अतीश दीपंकर : खुश रहो, मनुष्य बनो।
मैं : गुरु जी आप तो तिब्बत जा रहे है, यदि जाते-जाते कुछ उपदेश दे देते तो बहुत अच्छा होता।
अतीश दीपंकर : हाँ बहुत सारी ज्ञान की बातों को लाने जा रहा हूँ।
मैं : परन्तु अभी कुछ उपदेश दे देते तो बहुत अच्छा होता।
अतीश दीपंकर : देखो यहाँ बहुत सारे ज्ञानो लोग रहते हैं तब तक उनसे कुछ सीखो।
मैं : अच्छा गुरुजी जल्द ही लौटियेगा। आपकी यात्रा शुभ हो।
काल – इतिहास की प्रमुख घटनाएँ
570 ई० – हजरत मोहम्मद का जन्म
610 ई० – हजरत मोहम्मद साहब ने घोषणा की कि अल्ला व ईश्वर ने उनके सामने सत्य का प्रकाश किया है।
622 ई० – हजरत मोहम्मद एवं उनके अनुयायी मदीना शहर छोड़कर चले गये।
632 ई० – हजरत मोहम्म्द की मृत्यु।
800-1100 ई० – मगधी अपभंश भाषा एवं गौड़ बंगीय भाषा के मेल से ‘बंगला’ भाषा का जन्म हुआ।
980-1053 ई० – पण्डित अतोश दीपंकर का समय
1000 ई० – सुल्तान महमूद का भारत पर प्रथम आक्रमण
1000-1027 ई० – सुल्तान महमूद इस समय में भारत पर 17 बार आक्रमण किया था
1040 ई० – पंडित अतीश दीपंकर इस समय तिब्बत गये
1192 ई० – तराइन का द्वितीय युद्ध
1204-1205 ई० – तुर्की सेनापति बरिज्ञार खिलजी ने नदिया को जीता और बंगाल में तुर्की शासन काल का आरम्भ हुआ
1206 ई० – मुहम्मद गोरी की मृत्यु

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 3.
पाल युग और सेन युग के लोगों का आर्थिक जीवन कैसा था?
उत्तर :
पाल युग में लोग प्रायः गाँवों में रहते थे। उनका मुख्य पेशा कृषि था। लोग धान की खेती अधिक करते थे। आम, महुआ, कटहल, सुपारी, सरसों, पान, नारियल आदि की खेती-बारी भी प्रचुर मात्रा में की जाती थी। उस समय बाँस बंगाल का अमूल्य धन था। कृषि ऊपज का एक निश्वित अंश कर के रूप में राजा को दिया जाता था।
सेन युग में समाज की आर्थिक दशा पाल युग जैसी ही थी। लोगों का प्रमुख पेशा कृषि ही था। वे धान की खेती अधिक करते थे। आम, महुआ, कटहल, नारियल, सरसों आदि की उपज भी अधिक थी तथा बाँस का महत्व भी पूर्वतः अधिक था। सेन युग में सूती वस्रोद्योग विकसित था। ढाका के सुप्रसिद्ध मलमल की विदेश में मांग थी। गंगे तथा ताम्रलिप्ति प्रमुख बन्दरगाह थे। इनके द्वारा जावा, सुमात्रा, बर्मा, मलाया आदि देशों से व्यापार होता था।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. _______ का अधिकांश भाग ही मरूस्थल था।
उत्तर : अरब उपद्वीप

2. हजरत मुहम्मद को ईश्वर या अल्लाह का _______ कहा जाता है।
उत्तर : संदेश वाहक

3. मोहम्मद गोरी भारत वर्ष का _______ बनना चाहता था।
उत्तर : शासक

4. कवि फिरदौसी ने _______ काव्य की रचना की।
उत्तर : शाहनामा

5. अलबरुनी _______ एवं _______ के विद्वान थे।
उत्तर : दर्शन, गणित

6. _______ में मोहम्मद गोरी की मृत्यु हुई थी।
उत्तर : 1206 ई०

7. दक्षिण भारत के शासकों ने बहुत से _______ का निर्माण करवाया।
उत्तर : मंदिरों

8. चोल राज्य का ताँबे का _______ काफी विख्यात था।
उत्तर : हस्त शिल्प

9. _______ शासन का प्रधान राजा होता था।
उत्तर : चोल

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

10. _______ एवं _______ का रस भी बंगाली समाज में प्रचलित था।
उत्तर : महुआ, ईख

11. _______ एवं _______ बंगाल के बाहर से आये थे।
उत्तर : घोड़ा, ऊँट

12. पाल शासक ब्राह्मण न होकर सम्भवत: _______ या _______ थे।
उत्तर : क्षत्रिय, कायस्थ

13. पाल शासक _______ के अनुयायी हो गये थे।
उत्तर : बौद्ध धर्म

14. दीपंकर जी का जन्म _______ के विक्रम मणिपुर के वज्रयोगिनी नामक गाँव में हुआ था।
उत्तर : बंगाल

15. गौड़ कवि श्रीधर दास द्वारा रचित _______ एक ग्रन्थ है।
उत्तर : सदूक्ति कर्णामृत

16. _______ के शासन की तुलना भगवान श्री कृष्ण से की गई है।
उत्तर : राजा लक्ष्मण सेन।

17. बल्लभ सेन ने _______ पुस्तक की रचना की थी।
उत्तर : दान सागर।

18. गीत गोविन्द के रचयिता _______ है।
उत्तर : कवि जयदेव।

19. तिब्बत की राजधानी _______ थी।
उत्तर : ल्हासा।

20. _______ का घर नास्तिक विद्वानों का घर कहलाता है।
उत्तर : दीयंकर श्रीज्ञात (अतीश)।

21. मोहम्मद साहब के चाचा का नाम _______ था।
उत्तर : अबु तालिब।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

22. _______ भारत के पश्चिम भाग का सागर है।
उत्तर : अरब सागर।

23. _______ में बंगला भाषा की उत्पत्ति हुई थी।
उत्तर : पाल युग में।

24. रामचरित नामक ग्रन्थ _______ भाषा में लिखा गया।
उत्तर : संस्कृत।

25. _______ पालयुग का प्रसिद्ध चिकित्सक था।
उत्तर : चक्रपाणि।

26. दीपंकर श्रीज्ञात _______ महाविहार के महाचार्य थे।
उत्तर : विक्रमशिला।

27. मोहम्मद गोरी का असली नाम _______ था।
उत्तर : मुईजुद्दीन महमूद बिन साय।

28. हजरत मोहम्मद का जन्म लगभग _______ में हुआ था।
उत्तर : 570 ई०।

29. चक्रपाणि _______ युग का प्रसिद्ध चिकित्सक था।
उत्तर : पालयुग।

सही उत्तर के सामने सही और गलत के सामने गलत लिखें :-

1. बेदूइन लोग पालते थे – ऊँट
उत्तर : सही

2. तिब्बत की राजधानी चेत्रई थी।
उत्तर : गलत।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

3. गीत गोविन्द की रचना कवि जयदेव ने की थी।
उत्तर : सही।

4. धर्मपाल विक्रमशिला महाविहार के संस्थापक थे।
उत्तर : सही।

5. चक्रपाणि दत्त सेन युग के प्रसिद्ध चिकित्सक थे।
उत्तर : गलत।

6. हजरत मोहम्मद का जन्म 1570 ई० में हुआ था।
उत्तर : गलत।

7. मोहम्मद साहब के चाचा का नाम सुल्तान महमूद था।
उत्तर : गलत।

8. राजा लक्ष्मण सेन के शासनकाल की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की गई है।
उत्तर : सही।

9. भारत के पूर्वी भाग में अरब सागर है।
उत्तर : गलत।

10. रामचरितमानस नामक ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखा गया है।
उत्तर : सही।

11. प्राचीनकाल में बंगाल की बड़ी संपत्ति ‘मछली’ थी।
उत्तर : सही।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

12. ‘खलीफा’ फारसी भाषा का शब्द है।
उत्तर : गलत।

13. हिजारत के समय के बाद हिजरी नामक इस्लामी संवत् शुरू हुआ।
उत्तर : सही।

14. मोहम्मद गोरी ने अमेरिका पर आक्रमण किया।
उत्तर : गलत।

सही विकल्प पर (✓) का चिह्न लगाओ :

1. इस्लाम धर्म को मानने वाला कहलाते है – हिन्दू / मुसलमान / सिक्ख
उत्तर : मुसलमान

2. गीता एक पावन धर्म ग्रन्थ है – हिन्दुओं का / पंजाबियों का / अंग्रेजों का
उत्तर : हिन्दुओं का

3. खलीफा शब्द है – अरबी भाषा का / जापानी भाषा का / चीनी भाषा का
उत्तर : अरबी भाषा का

4. हजरत मुहम्मद की मृत्यु हुई – 632 ई० में / 362 ई० में / 263 ई० में
उत्तर : 632 ई० में

5. इस्लामिक जगत में राजनीतिक नेता बन गये – मंत्री / राजा / खलीफा
उत्तर : खलीफा

6. महमूद गजनी भारत पर कितनी बार आक्रमण किया – 17/12/71
उत्तर : 17

7. बखित्तियार खिलजी की मृत्यु हुई थी – 1206 ई० में / 1203 ई० / 1201 ई०
उत्तर : 1206 ई० में

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

8. जमीन दान करने की व्यवस्था को कहते हैं – बह्मदेव व्यवस्था/सहदेय व्यवस्था/दिलदार व्यवस्था।
उत्तर : ब्रह्मदेव व्यवस्था

9. पाल राजा रामपाल का पुत्र था – मदन सेन / धृतराष्ट्र पाल / मदन पाल
उत्तर : मदन पाल

10. राम पाल की राजधानी थी – उमावती/रामावती / कलावती
उत्तर : रामावती

11. पाल युग की कला शैली को – प्राच्य कला शैली / स्थापत्य शैली / गुरुमूर्ति शैली कहा जाता है।
उत्तर : प्राच्य कला शैली

नीचे दिये गये नामों में कौन-सा दूसरों के साथ मेल नहीं खा रहा है। उसके नीचे चिह्न लगाओ।

1. मोहम्मद गोरी, मिनहाज-उल-सिराज सुल्तान महमूद, इख्तियारुद्दीन मोहम्मद, बख्तियार खिलजी।
उत्तर : मिनहाज-उल-सिराज।

2. नाडू, चोल, उर, नगरम
उत्तर : चोल।

3. उदंत पुरीस, विक्रमशिला, नालन्दा, लखनौती
उत्तर : लखनौती।

4. जयदेव, धीमन, बीरपाल, संध्याकर नन्दी
उत्तर : जयदेव।

5. लुईपाद, अश्वघोष, सरहपाद, कण्हपाद
उत्तर : अश्वघोष।

6. महमूद, अलबरूनी, फिरदौसी, मुहम्मद गोरी।
उत्तर : मुहम्म्द गोरी।

7. लखनौती, देवकोट, रंगपुर, अवध।
उत्तर : अवध।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

8. थानेश्वर, कन्नौज, वाराणसी, इलाहाबाद
उत्तर : इलाहाबाद।

9. चोल, मंदिर, सिंचाई, ह्नेनसांग।
उत्तर : ह्वेनसांग।

10. सोना, कौड़ी, ताँबा, चाँदी
उत्तर : ताँबा।

निम्नलिखित कथनों के साथ उसके नीचे की कौन सी व्यवस्था आपके अनुसार सबसे अधिक उपयुक्त है।

(क) कथन – हजरत मोहम्मद ने मक्का को केन्द्रित कर इस्लाम धर्म का प्रचार शुरू किया।
व्याख्या – 1. हजरत मोहम्मद ने मक्का के निवासियों को और अधिक एकता के सूत्र में बाँधना चाहा था।
व्याख्या – 2. हजरत मोहम्मद कुरेशी जाति के व्यक्ति थे।
व्याख्या – 3. हजरत मोहम्म्द व्यापारी के रूप में मक्का आये थे।
उत्तर :
व्याख्या – 1. हजरत मोहम्मद ने मक्का के निवासियों को और अधिक एकता के सूत्र मेंबाँधना चाहा था।

(ख) कथन मोहम्मद गोरी ने भारत पर आक्रमण किया था।
व्याख्या – 1. वे भारत के खिलाफत का हिस्सा बनाना चाहते थे।
व्याख्या – 2. वे भारत का शासक बनना चाहते थे।

(ग) बंगाल की अर्थव्यवस्था पाल-सेन युग में कृषि पर निर्भर था।
व्याख्या – 1, पाल सेन-युग में भारत की मिट्टी पहले की तुलना में अधिक उर्वर हो गयी थी।
व्याख्या – 2, पाल सेन युग में भारत के पश्चिमी भाग में अरबी व्यापारियों का प्रभुत्व बढ़ गया था।
व्याख्या – 3, पाल-सेन युग के शाक कृषकों से फसल पर कर लेते थे।
उत्तर :
व्याख्या – 3, पाल-सेन युग के शाक कृषकों से फसल पर कर लेते थे।

(घ) कथन-दक्षिण भारत में मन्दिर को केन्द्रित कर लोगों का घर एवं निवास स्थान का निर्माण हुआ।
व्याख्या – 1, राजा एवं कुलीन लोग मन्दिर को नि:शुल्क जमीन दान करते थे।
व्याख्या – 2, नदियों से नहर बनाकर सिंचाई व्यवस्था में उन्नति की गयी।
व्याख्या – 3, दक्षिण भारत के शासकों ने बहुत से मन्दिर बनवाए।
उत्तर :
व्याख्या – 1, राजा एवं कुलीन लोग मन्दिर को नि:शुल्क जमीन दान करते थे।

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

(ङ) सेन युग में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार कम हो गया था।
व्याख्या – 1, सेन शासक बौद्ध था।
व्याख्या – 2, सेन शासक ब्राह्मण धर्म को ही प्रधानता देते थे।
व्याख्या – 3, समाज में शूद्रों की संख्या बढ़ गई थी।
उत्तर :
व्याख्या – 2 , सेन शासक ब्राह्मण धर्म को ही प्रधानता देते थे।

(च) कथन : हिजरी नामक इस्लामी संवत् शुरू हुआ :-
व्याख्या – 1, हिजारत के बाद का समय से।
व्याख्या – 2, हजरत मुहम्मद की मृत्यु के पश्चात से।
व्याख्या – 3, हजरत मुहम्मद के जन्म के बाद से।
उत्तर :
व्याख्या – 1, हिजारत के बाद का समय से।

सही मिलान करो Match the following : (1 Mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
i) दर्शन एवं गणित के विद्वान a) दान सागर
ii) बल्लभ सेन b) ल्हासा
iii) गीत गोवन्दि c) विक्रमशिला महाविहार
iv) दीपंकरश्रीज्ञात d) अलबरूनी
v) तिब्बत की राजधानी e) जयदेव

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
i) दर्शन एवं गणित के विद्वान d) अलबरूनी
ii) बल्लभ सेन a) दान सागर
iii) गीत गोवन्दि e) जयदेव
iv) दीपंकरश्रीज्ञात c) विक्रमशिला महाविहार
v) तिब्बत की राजधानी b) ल्हासा

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 2.

स्तंभ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
i) विक्रमशिला महाविहार के संस्थापक a) 1206 ई०
ii) बख्यितयार खिलजी की मृत्यु b) पालयुग का चिकित्सक
iii) मोहम्मद साहब के चाचा c) धर्मपाल
iv) चक्रपाणि दत्त d) अबु तालिब
v) हजरत मोहम्मद का जन्म e) लगभग 570 ई०

उत्तर :

स्तंभ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
i) विक्रमशिला महाविहार के संस्थापक c) धर्मपाल
ii) बख्यितयार खिलजी की मृत्यु a) 1206 ई०
iii) मोहम्मद साहब के चाचा d) अबु तालिब
iv) चक्रपाणि दत्त b) पालयुग का चिकित्सक
v) हजरत मोहम्मद का जन्म e) लगभग 570 ई०

WBBSE Class 7 History Solutions Chapter 3 भारतीय समाज, अर्थनीति एवं संस्कृति की विभिन्न धाराएँ (700-1200 ई०)

प्रश्न 3.

स्तंभ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
i) बंगला भाषा की उत्पत्ति a) शाहनामा
ii) कवि फिरदौसी b) राजा लक्ष्मण सेन
iii) नास्तिक विद्वानों का घर c) मक्का
iv) अरब उपद्वीप का शहर d) पालयुग
v) वैष्णव धर्म को माननेवाले सेन राजा e) विक्रमशिला महाविहार

उत्तर :

स्तंभ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
i) बंगला भाषा की उत्पत्ति a) शाहनामा
ii) कवि फिरदौसी b) राजा लक्ष्मण सेन
iii) नास्तिक विद्वानों का घर c) मक्का
iv) अरब उपद्वीप का शहर d) पालयुग
v) वैष्णव धर्म को माननेवाले सेन राजा e) विक्रमशिला महाविहार

पाठ सारांश :

हजरत मुहम्मद साहब का जन्म लगभग सन् 570 ई० में हुआ था। उनको अल्लाह या ईश्वर का संदेशवाहक माना जाता है। उन्होंने इस्लाम धर्म का प्रचार किया। इस धर्म के अनुयायियों को मुसलमान कहा जाने लगा।

सन् 700 ई०से ही उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में व्यवसाय-वाणिज्य के क्षेत्र में मंदी दिखाई पड़ने लगी, प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी यह काफी महत्वपूर्ण था। 9 वीं शताब्दी से अरब व्यापारियों के यातायात के बढ़ने से दूसरे देशों से व्यवसाय में प्रगति हुई।

सन् 1200 ई० के पूर्वार्द्ध में कम्बोडिया के अंकोर भाट में प्रसिद्ध विष्णु मंदिर का निर्माण किया गया। बाद में वहाँ बौद्ध लोग उपासना करने लगे। इस मंदिर की दीवार पर रामायण और महाभारत की कथाओं की खुदाई की गई है।

Leave a Comment