Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण offer valuable context and analysis.
WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 8.1 Question Answer – पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK
प्रश्न 1.
मेंडलीफ के आवर्त नियम एवं आधुनिक आवर्त नियम में अन्तर लिखिए।
उत्तर :
मेंडलीफ का आवर्त नियम परमाणु-द्रव्यमान पर आधारित है जबकि आधुनिक आवर्त नियम में परमाणु संख्या को आधार माना गया है।
प्रश्न 2.
लोथर मेयर के ग्राफ से क्या समझते हो ?
उत्तर :
लोथर मेयर ने तत्वों के परमाणु आयतन (परमाणु भार/घनत्व) और परमाणु भारों के बीच एक ग्राफ खींचा और यह प्रदर्शित किया कि प्राप्त वक्र ग्राफ पर समान गुण वाले तत्व समान स्थान ग्रहण करते हैं।
प्रश्न 3.
मेंडलीफ के आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त में पहले आवर्त की तुलना में कित्रने अधिक तत्व होते हैं
उत्तर :
मेंडलीफ के आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त में पहले आवर्त की तुलना में 6 अधिक तत्व होते हैं।
प्रश्न 4.
किस आवर्त में दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare earth elements) को रखा गया है ?
उत्तर :
छठे आवर्त में दुर्लभ मृदा तत्वों को रखा गया है।
प्रश्न 5.
किस आवर्त में ट्रान्स-यूरेनिक तत्वों को रखा गया है ?
उत्तर :
सप्तम आवर्त में ट्रान्स-यूरेनिक तत्वों (रेडियो सक्रिय तत्वों) को रखा गया है।
प्रश्न 6.
आवर्त सारणी में सबसे बड़ा आवर्त कौन सा है और उसमें कुल कितने तत्व हैं ?
उत्तर :
आवर्त सारणी में सबसे बड़ा आवर्त छठा आवर्त है। इसमें कुल 32 तत्व हैं।
प्रश्न 7.
किस प्रकार के गैसों को नोबल गैस कहते हैं ?
उत्तर :
निष्क्रिय गैसों को नोबल गैस कहते हैं।
प्रश्न 8.
वर्ग – 17 के तत्वों को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
वर्ग – 17 के तत्वों को हैलोजेंस (Halogens) कहते हैं।
प्रश्न 9.
वर्ग – 18 के तत्वों को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
वर्ग – 18 के तत्वों को निष्किय गैस या नोबल गैस कहते हैं।
प्रश्न 10.
मेंडलीफ की आवर्त सारणी में कौन सा वर्ग नहीं था और क्यों ?
उत्तर :
मेंडलीफ के आवर्त सारणी में शून्य वर्ग नहीं था क्योंकि उस समय निष्किय गैसों की खोज नहीं हुई थी।
प्रश्न 11.
जिन तत्वों का बाहरी कक्ष पूर्ण होता है उन्हें क्या कहते हैं ?
उत्तर :
नोबल गैस (Noble gases)
प्रश्न 12.
त्रियक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर :
जे. डब्ल्यू. डोवेरीनर।
प्रश्न 13.
चतुर्थ आवर्त के प्रथम और अंतिम तत्व क्या हैं ?
उत्तर :
K और Kr.
प्रश्न 14.
चतुर्थ आवर्त के कितने संक्रमण तत्व हैं ?
उत्तर :
10 (दस)।
प्रश्न 15.
तीन तत्वों की परमाणु संख्या A(2), B(10) एवं C (5) है। इनमें कौन-कौन एक ही आवर्त में होंगे ?
उत्तर :
B(2,8) और C(2,3)
प्रश्न 16.
K और Zn में क्या सम्बन्ध हैं ?
उत्तर :
दोनों एक ही आवर्त में स्थित हैं।
प्रश्न 17.
K, Na और Rb में कौन ज्यादा सक्रिय तत्व है ?
उत्तर :
Na
प्रश्न 18.
द्वितीय आवर्त और सोलहवें वर्ग का तत्व क्या है – धातु या अधातु ?
उत्तर :
अधातु।
प्रश्न 19.
लैन्थेनाइट्स क्या है ?
उत्तर :
छठे आवर्त के 14 वें तत्व जो लैन्थेनियम के बाद आते हैं, जिनकी परमाणु संख्या 58-71 है, को लैन्थेनाइद्स कहते हैं।
प्रश्न 20.
सबसे सक्रिय हैलोजेन कौन है ?
उत्तर :
फ्लोरीन।
प्रश्न 21.
आवर्त सारणी में क्षारीय धातुओं की स्थिति का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
आवर्त सारणी में क्षारीय धातुओं को प्रथम वर्ग में रखा गया है।
प्रश्न 22.
किस तत्व को अवारा या दुष्ट तत्व कहा जाता है।
उत्तर :
हाइड्रोजन को अवारा या दुष्ट तत्व कहा जाता है।
प्रश्न 23.
आवर्त सारणी के किस आवर्त में \({ }_3 \mathrm{Li}^7\) को रखा गया है।
उत्तर :
\({ }_3 \mathrm{Li}^{\mathrm{T}}\) को आवर्त सारणी के द्वितीय आवर्त में रखा गया है।
प्रश्न 24.
आवर्त सारणी के किस आवर्त एवं किस वर्ग में नाइट्रोजन को रखा गया है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी में नाइट्रोजन को द्वितीय आवर्त तथा वर्ग 15 में रखा गया है।
प्रश्न 25.
हीलियम (He) के सबसे बाहरी कक्ष में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं?
उत्तर :
हीलियम के सबसे बाहरी कक्ष में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं।
प्रश्न 26.
निम्न में से कौन-सा तत्व धातु है और कौन सा अधातु ? कार्बन डाई-आक्साइड, सल्फर, नमक, टंगस्टन।
उत्तर :
धातु (Metal) :- टंगस्टन।
अधातु (Non-metal) :- सल्फर।
प्रश्न 27.
मेंडलीफ की आवर्त सारणी के आधुनिक रूप में कितने वर्ग और आवर्त हैं ?
उत्तर :
वर्ग (Groups) – 9
आवर्त (Periods) – 7.
प्रश्न 28.
सबसे हल्का धातु का नाम लिखो ।
उत्तर :
सबसे हल्का धातु :- लिथियम ।
प्रश्न 29.
Li, K, Na को परमाणु आकार के आधार पर बढ़ते क्रम में सजाओ।
उत्तर :
K>Na>Li
प्रश्न 30.
आवर्त सारणी के प्रत्येक आवर्त का अन्तिम तत्व क्या है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के प्रत्येक आवर्त का अन्तिम तत्व निष्क्रिय गैस है।
प्रश्न 31.
आवर्त सारणी के आधुनिक दीर्घ रूप में वर्गों की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
अठारह।
प्रश्न 32.
क्षारीय धातुओं तथा हेलोजेन्स को किस वर्ग में रखा गया है ?
उत्तर :
क्षारीय धातुओं को प्रथम वर्ग तथा हेलोजेन्स को वर्ग – 17 में रखा गया है।
प्रश्न 33.
आवर्त सारणी के किस वर्ग में आक्सीजन और क्लोरीन को रखा गया है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के वर्ग 16 में आक्सीजन तथा वर्ग 17 में क्लोरीन को रखा गया है।
प्रश्न 34.
दीर्घ आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में उपस्थित निष्क्रिय गैस का नाम लिखिए।
उत्तर :
हिलियम।
प्रश्न 35.
एक गैस का नाम बताओ जो सभी तत्वों में सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक है।
उत्तर :
फ्लोरीन (F)।
प्रश्न 36.
एक विद्युत धनात्मक अधातु का नाम लिखिए।
उत्तर :
हाइड्रोजन।
प्रश्न 37.
18 वें वर्ग में तत्वों की संयोजकता क्या है ?
उत्तर :
18 वें वर्ग में निक्किय गैस उपस्थित रहती है। इसलिए उसकी संयोजकता शून्य है।
प्रश्न 38.
अभी तक कुल कितने तत्वों की खोज हो चुकी है ?
उत्तर :
अभी तक कुल 118 तत्वों की खोज हो चुकी है।
प्रश्न 39.
F, Cl, Br और I तत्वों को बढ़ती हुई विद्युत ऋणात्मकता के अनुसार व्यवस्थित करें।
उत्तर :
I<Br<Cl<F
प्रश्न 40.
ऐक्टीनाइड्स (Actinide) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के सप्तम आवर्त में स्थित थोरियम (Th) से लेकर लॉरेन्सियम (Lr) तक के 14 रेडियो सक्रिय तत्वों को ऐक्टीनाइड्स (Actinides) कहते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS
प्रश्न 1.
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम लिखो।
उत्तर :
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम : यदि तत्वों को उनके परमाणु भार के वृद्धि क्रम में रखा जाय तो जिस प्रकार संगीत का आठवाँ स्वर पहले स्वर के समान होता है, ठीक उसी प्रकार आठवें तत्व का गुण पहले तत्व के गुणों के समान होत है।
प्रश्न 2.
मेण्डलीफ का आवर्त नियम क्या है ?
उत्तर :
मेण्डलीफ का आर्वत नियम : तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भार (Atomic Weight) के आवर्त फलन होते हैं, अर्थात यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भार के क्रम में रखा जाय तो वे तत्व जिनके गुण समान होते हें, एक निश्चित अन्तर के बाद आते हैं।
प्रश्न 3.
मेण्डलीफ के आवर्त नियम का संशोधित रूप लिखिए अथवा आधुनिक आवर्त नियम लिखिए।
उत्तर :
मेण्डलीफ के आवर्त नियम का संशोधित रूप : तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं अर्थात यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु संख्या के क्रम में रखा जाए तो वे जिनके गुण समान होते हैं, एक निश्चित अन्तर के बाद आते है।
प्रश्न 4.
आवर्त और वर्ग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
आवर्त (Periods) : तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के वृद्धि क्रम में सजाकर रखने पर सारणी में कुछ क्षैतिज (Horizontal) कतारें प्राप्त होती हैं, जिन्हें आवर्त (Periods) कहते हैं। आवर्त सारणी में कुल सात आवर्त हैं।
वर्ग (Group) : तत्वों को परमाणु संख्या के वृद्धिक्रम में क्षैतिज कतारों में सजाने पर समान गुण वाले तत्व एक ही उर्ध्वाधर स्तम्भ में उपस्थित रहते हैं। इन ऊर्ध्वाधर स्तम्भों को वर्ग कहते हैं आधुनिक आवर्त सारणी में 9 वर्ग हैं जबकि दीर्घ आवर्त सारणी में 18 वर्ग हैं।
प्रश्न 5.
दीर्घ आवर्त सारणी के तुतीय आवर्त में कुल कितने तत्व हैं ? इस आवर्त के प्रथम एवं अन्तिम तत्व का नाम बताइए।
उत्तर :
दीर्घ आवर्त सारणी के तृतीय आवर्त में कुल आठ तत्व हैं।
इस आवर्त के प्रथम तत्व का नाम सोडियम एवं अन्तिम तत्व का नाम आर्गन है।
प्रश्न 6.
आवर्त सारणी के किस वर्ग में हिलियम को रखा गया है और क्यों ?
उत्तर :
हिलियम को आवर्त सारणी के शून्य वर्ग में रखा गया है।
हिलियम को शून्य वर्ग में रखने का कारण यह है कि हिलियम के सबसे बाहरी कक्ष में इलेक्ट्रॉन की संख्या पूर्ण होती है। अत: हिलियम को शून्य संयोज्य कहते हैं और इसीलिए इसे शून्य वर्ग में रखा जाता है।
प्रश्न 7.
आवर्त सारणी के किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर और बाएँ से दाएँ जाने पर आक्सीकरण और अवकरण गुण में क्या परिवर्तन होता है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी में प्रथम और द्वितीय वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर अवकारक गुण बढ़ता है तथा आक्सीकरक गुण घटता है। 13 से 17 वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों का अवकारक गुण घटता है तथा आक्सीकारक गुण बढ़ता है।
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर अवकारक गुण घटता जाता है तथा आक्सीकारक गुण बढ़ता जाता है।
प्रश्न 8.
प्रथम, द्वितीय और तृतीय आवर्त में स्थित निष्किय गैसों के नाम लिखो।
उत्तर :
प्रथम आवर्त में निक्किय गैस : He (हिलियम)
द्वितीय आर्वत में निष्क्रिय गैस : Ne (नियॉन)
तृतीय आवर्त में निष्क्रिय गैस : Ar (आर्गन)
प्रश्न 9.
मेंडलीफ की मूल आवर्त सारणी में शून्य वर्ग नहीं होने का क्या कारण है ?
उत्तर :
शून्य वर्ग निष्किय गैसों का स्थान है। मेंडलीफ के समय निष्किय गैसों की खोज नहीं हुई थी। इसी कारण मेंडलीफ की मूल आवर्त सारणी में शून्य वर्ग नहीं है।
प्रश्न 10.
विद्युत ऋणात्मकता किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी तत्व के परमाणु की वह क्षमता, जिसके सहरे वह साझे की इलेक्ट्रॉन जोड़ी को अपनी ओर खींचता है, उसे उस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता कहते हैं।
प्रश्न 11.
किस तरह आवर्त सारणी में तत्वों का विद्युत ऋणात्मकता बदलता है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्व की विद्युत ॠणात्मक बढ़ती जाती है। द्वितीय आवर्त में लिथियम (Li) की विद्युत ॠणात्मकता सबसे कम तथा फ्लोरिन (F) की विद्युत ॠणात्मकता सबसे अधिक होती है। किसी वर्ग में नीचे से ऊपर जाने पर तत्व की विद्युत ॠणात्मकता बढ़ती है। जैसे : वर्ग 17 में आयोडीन (I2) की विद्युत ॠणात्मकता कम और फ्लोरिन की विद्युत ऋणात्मकता अधिक होती है।
प्रश्न 12.
किसी तत्व के एक परमाणु की आयनिक ऊर्जा का क्या अर्थ है ? Li, Rb, K, Na का आयानक ऊर्जा को बढ़ते क्रम में सजाइये।
उत्तर :
आयनिक ऊर्जा (Ionization Energy) : किसी तत्व के एक isolated गैसीय परमाणु में से एक इलेक्ट्रान को पूर्ण रूप से बाहर निकालने में खर्च होने वाली न्यूनतम ऊर्जा को उस तत्व का आयनिक (आयनन) ऊर्जा कहते हैं।
आयनिक ऊर्जा का बढ़ता क्रम : Rb<K<Na
प्रश्न 13.
किस तरह आवर्त सारणी में तत्वों की आयनिक ऊर्जा में परिवर्तन होता है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्व की आयनिक ऊर्जा बढ़ती जाती है। किसी वर्ग में नीचे से ऊपर जाने पर आयनिक ऊर्जा बढ़ती है।
प्रश्न 14.
आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एवं हीलियम का स्थान क्या है ? कारण सहित उत्तर लिखिए।
उत्तर :
आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान विवादास्पद है क्योंकि इसके कुछ गुण वर्ग- 1 के क्षारीय धातुओं से मिलते हैं तथा कुछ गुण वर्ग-17A के हैलोजन तत्वों से मिलते हैं। अत: इसे दोनों वर्ग में रखा जा सकता है। हाइड्रोजन की स्थिति अनिश्चित होने के कारण इसे ‘आवारा तत्व’ (Rough element) कहते हैं। परन्तु इसके अधिकतर गुण क्षारीय धातुओं से मिलने के कारण इसे वर्ग- 1 में ही रखना उचित समझा गया है।
हीलियम को शून्य वर्ग में निष्किय गैसों के साथ रखा गया है क्योंकि यह भी निष्क्रिय गैसों की तरह रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करती है।
प्रश्न 15.
हाइड्रोजन को प्रथम वर्ग में क्षारीय धातुओं के साथ रखने तथा वर्ग 17 के हैलोजन तत्वों के साथ रखने का कारण बताओ (प्रत्येक दशा में दो कारण बतायें)।
उत्तर :
हाइड्रोजन को वर्ग 1 के क्षारीय धातुओं के साथ रखने का कारण : (i) यह क्षारीय धातुओं की तरह एक संयोजक और विद्युत धनात्मक है। (ii) क्षारीय धातुओं की तरह इसके बाहरी कक्ष में एक इलेक्ट्रॉन है।
हाइड्रोजन को वर्ग 17 के हैलोजन के साथ रखने का कारण : (i) यह हेलोजन की तरह एक अधातु और विद्युत का कुचालक है। (ii) यह हेलोजन की तरह धातुओं से प्रतिक्रिया करके उनके हाइड्राइड (NaH) बनाते हैं तथा द्विपारमाणविक (Diatomic) है।
प्रश्न 16.
सामान्य तत्व (Normal elements) या टिपिकल (Typical) तत्व किसे कहते हैं ? इनकी क्या विशेषता है ?
उत्तर :
दीर्घ आवर्त सारणी के 1 और 2 तथा 13 से 17 तक के वर्ग के तत्वों को सामान्य या टिपिकल तत्व कहते हैं। इन तत्वों के सभी अन्दर वाले कक्ष (Shell) इलेक्ट्रानों से पूर्ण होते हैं केवल सबसे बहरी कक्ष (Shell) अपूर्ण होता है। एक निश्चित वर्ग में सामान्य तत्वों के संयोज्य इलेक्ट्रॉन (Valence electrons) की संख्या समान होती है। जैसे वर्ग- 1 में क्षारीय धातुएँ Li, Na, K इत्यादि हैं। सभी में संयोज्य इलेक्ट्रॉन 1 है। अतः सभी समान गुण दर्शाते हैं।
प्रश्न 17.
परमाणु के अर्द्धव्यास या परमाणु के आकार से क्या समझते हो ? किस तरह आवर्त सारणी में परमाणु का अर्द्धव्यास बदलता है ?
उत्तर :
परमाणु के केन्द्रक के केन्द्र से सबसे बाहरी कक्ष के बीच की दूरी को परमाणु का अर्द्धव्यास (Atomic radii) या परमाणु का आकार (Atomic Size) कहते हैं।
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्वों के परमाणु का अर्द्धव्यास घटता है। किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु का अर्द्धव्यास बढ़ता है क्योंकि कक्षों की संख्या बढ़ती है।
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS
प्रश्न 1.
मोसले के प्रयोग का महत्वपूर्ण निष्कर्ष क्या है ? आवर्त्त सारणी के सम्बन्ध में इस निष्कर्ष का महत्व क्या है ?
उत्तर :
मोसले द्वारा प्रस्तुत आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, “‘तत्वों के गुण उसके परमाणु क्रमांकों (संख्याओं) के अवर्ती फलन होते ह।”.
इस नियम के आधार पर मेंठीी के आवर्त सारणी में संशोधन किया गया। इसके अनिरिक्ति सारणी में निष्क्रिय गैसों का एक गया वर्ग (शून्य वर्ग) जोड़ा गया तथा दुर्लभ मृदा तत्वों एवं एक्टिनाइट तत्वों के स्थान निर्धारित किये गये। किसी तत्व के सभी आइसोटोप का परमाणुं संख्या समान होने के कारण उनके स्थान निर्धारण की त्रुटि स्वतः ही दूर हो गयी।
प्रश्न 2.
एक उदाहरण सहित लिखिए कि तत्वों के आवर्त गुण से आप क्या समझते हैं ? एक ऐसे गुण का उल्लेख कीजिए जो आवर्त गुण नहीं है।
उत्तर :
आवर्त गुण (Periodic property) : तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम में (क्षैतिज पंक्ति में) व्यवस्थित करने पर मिलते-जुलते गुणों के तत्व एक नियमित अन्तराल के बाद आते रहते हैं तथा उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणों की पुनरावृति होती रहती हैं। तत्वों के इन गुणों की पुनरावृति होने को आवर्त गुण (Periodic property) कहते हैं।
जैसे : Li, Na और K के गुण मिलते-जुलते हैं इसी प्रकार Be, Mg और Ca के गुण भी मिलते हैं। लेकिन रेडियो सक्रिय तत्वों में यह आवर्त गुण नहीं मिलते हैं।
परमाणु भार (Atomic Weight) एक आवर्त गुण नहीं हैं।
प्रश्न 3.
किस तरह आवर्त सारणी में तत्वों के धातुई गुण बदलते हैं ? दीर्घ आवर्त सारणी के किस वर्ग में निम्नलिखित तत्व उपस्थित हैं :- कार्बन, आक्सीजन, हीलियम और आयोडीन।
उत्तर :
निष्क्रिय गैसों को छोड़कर किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्व के विद्युत धनात्मक गुण Electro positive character) अर्थात् उनके धात्विक गुण में कमी होती है। किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर धात्विक गुण में वृद्धि होती है।
- कार्बन : आवर्त-सारणी के चौदहवें वर्ग में रखा गया है।
- आक्सीजन : आवर्त-सारणी के सोलहवें वर्ग में रखा गया है।
- हीलियम : आवर्त-सारणी के अद्ठारहवें वर्ग में रखा गया है।
- आयोडीन : आवर्त-सारणी के सत्रहवें वर्ग में रखा गया है।
प्रश्न 4.
किन गैसों को आदर्श गैस (Noble gas) कहते हैं ? आवर्त सारणी में उनके स्थान की विवेचना करें।
उत्तर :
शून्य वर्ग में उपस्थित छ: निष्क्रिय गैसों को आदर्श गैस (Noble gas) कहते हैं। इन गैंसों के नाम क्रमशः हीलियम (He), नियॉन (Ne), आर्गन (Ar), क्रिप्टान (Kr), जेनॉन (Xe) और रेडॉन (Rn) हैं।
ये सभी आदर्श गैसीय तत्वों का बाहरी कक्ष पूर्ण होता है। फलस्वरूप किसी अन्य तत्व से रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करते हैं। इनकी संयोजकता (Valency) शून्य (0) होती है। इसलिए इन तत्वों को निष्क्रिय तत्व कहते हैं। इन तत्वों को आवर्त सारणी के वर्ग 18 (शून्य वर्ग) में रखा गया है।
प्रश्न 5.
दीर्घ आवर्त सारणी का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
उत्तर :
तत्वों के वर्गीकरण का आधुनिकतम स्वरूप दीर्घ आवर्त सारणी है। इस सारणी में मेंडलीफ की आधुनिक आवर्त सारणी के उपवर्ग A और B समाप्त करके कुल 18 वर्गों में बाँट दिया गया है। दीर्घ आवर्त सारणी का आधार परमाणुओं का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है। इसके अनुसार तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आवर्त फलन होते हैं।
दीर्घ आवर्त सारणी की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं :
(i) इस सारणी में 7 क्षैतिज कतार (Horizontal row) हैं जिन्हें आवर्त कहते हैं तथा 18 उदग्र स्तम्भ (Vertical Column) हैं जिन्हें वर्ग कहते हैं।
(ii) प्रत्येक आवर्त चाहे वह लघु हो अथवा दीर्घ एक ही सरल रेखा में रखा गया है।
(iii) इस सारणी में भिन्न गुण वाले तत्वों को स्पष्टत: अलग देखा जा सकता है जैसे : वर्ग 1 के तत्व क्षारीय-धातुएँ, वर्ग 2 के तत्व क्षारीय मृदा धातुएँ, 3 से 12 तक के तत्व संक्रमण (Transitional) तत्व, 13-16 वाले तत्व सामान्य (Normal) तत्व, 17 के तत्व हैलोजन्स और वर्ग 18 के तत्व निष्किय गैस कहलाते हैं।
(iv) इस आवर्त सारणी के नीचे दो कतारों में लैंथेनाइट और ऐक्टिनाइड्स हैं। ये वर्ग 3 के सदस्य हैं।
प्रश्न 6.
A, B और C तीन तत्वों की परमाणु संख्या क्रमश: 10,8 और 6 है।
(i) इनमें किस तत्व की विद्युत ॠणात्मकता सबसे अधिक है और क्यों ?
(ii) B और C में किसके परमाणु का आकार बड़ा है ?
(iii) A तत्व को आवर्त सारणी के किस वर्ग में रखा गया है ?
उत्तर :
A का इलेक्ट्रान विन्यास = (2,8)
B का इलेक्ट्रान विन्यास = (2,6)
C का इलेक्ट्रान विन्यास = (2,4)
A, B और C तीनों तत्व आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त के तत्व हैं।
चृंकि निष्किय गैसों को छोड़कर किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर विद्युत ऋणात्क्कता बढ़ती है, इसलिए B सबसे अधिक विद्युत ॠणात्मक तल है।
(ii) चूँकि निष्किय गैसों को छोड़कर किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार घटता है, इसलिए C के परमाणु का आकार B की तुलना में अधिक होगा।
(iii) A तत्व का बाहरी कक्ष पूर्ण है, अत: A तत्व आवर्त सारणी के शून्य वर्ग (18वें वर्ग) में रखा गया है।
प्रश्न 7.
परमाणु A के बाह्यतम कक्ष में दो इलेक्ट्रान हैं और परमाणु B के बाह्यतम कक्ष में सात इलेक्ट्रान हैं। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो :-
- आवर्त सारणी के कौन से वर्ग में A तथा B पाये जाएँगे ?
- कौन सा परमाणु धातु है, कौन सा अधातु ?
- दोनों परमाणु के संयोजन पर किस प्रकार के यौगिक का निर्माण होगा ?
- इनके आक्साइड की प्रकृति क्या होगी ?
- परमाणुओं के संयोजन से यौगिक की उत्पत्ति सें कौन सा परमाणु ऑक्सीकारक होगा तथा कौन सा अवकारक ?
उत्तर :
- परमाणु A एवं परमाणु B क्रमशः वर्ग 2 एवं वर्ग 17 के हैं ।
- परमाणु A धातु है तथा परमाणु B अधातु है।
- दोनों परमाणु के संयोजन पर विद्युत संयोजी यौगिक का निर्माण होगा।
- परमाणु A भास्मिक आक्साइड बनाता है।
- जब परमाणु A तथा परमाणु B के संयोजन से यौगिक की उत्पत्ति होगी तो परमाणु A अवकारक होगा तथा परमाणु 8 ऑंकसीकारक होगा।
प्रश्न 8.
X, Y एवं Z की परमाणु संख्याएँ क्रमश: 7,10 एवं 11 हैं।
- दीर्घ आवर्त सारणी के किस वर्ग के अन्तर्गत तत्व Y है।
- इनमें से किसकी विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक है ?
- X के दो परमाणु मिलकर अणु का गठन करे तो कौन संयोजन बन्धन बनता है। अणु की इलेक्ट्रॉनडॉट संरचना का अंकन कीजिए।
उत्तर :
- दीर्घ आवर्त सारणी के 18 वें वर्ग या शून्य वर्ग में तत्व Y आता है।
- तत्व X की विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक है।
- X के दो परमाणु मिलकर अणु गठन करे तो सह-संयोजक बन्धन बनता है।
अणु की इलेक्ट्रॉन डॉट संरचना :
प्रश्न 9.
क्षारीय धातुएँ और हेलोजन तत्व किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर :
क्षारीय धातुएँ (Alkali metals) : प्रथम वर्ग के तत्वों Li, Na, K आदि को क्षारीय धातुएँ कहते हैं क्योंकि ये सभी धातुएँ जल से प्रतिक्रिया करके प्रबल क्षार (NaOH, KOH अधि) उत्पन्न करते हैं। इसलिए इन धातुओं को क्षारीय बातुएँ कहते हैं। इनकी संयोजकता (Valency) एक होती है तथा इनके यौगिक विद्युत संयोजी (Electro valent) होते हैं।
हैलोंजन्स (Halogens) : आवर्त सारणी के वर्ग 17 में उपस्थित F, Cl, Br, I तथा At को हैलोजन्स कहते हैं क्योंक ये सभी तत्व क्षारीय धातुओं से क्रिया करके लवण उत्पन्न करत हैं। जैसे KCl, NaCl आदि। ये अत्यधिक ॠणात्मक गुण वाले होते हैं।