WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Science Book Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Science Chapter 1.2 Question Answer – स्पर्शहीन क्रियाशील बल

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पतनशील वस्तु का सिद्धांत किसने बताया?
उत्तर :
गैलिलियो ने।

प्रश्न 2.
न्यूटन के महाकर्ष में G क्या है?
उत्तर :
G को सर्वकालीन महाकर्ष स्थिरांक कहते हैं।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 3.
किस बल द्वारा पृथ्वी किसी वस्तु को अपनी ओर खिंचती है?
उत्तर :
गुरूत्वाकर्षण बल।

प्रश्न 4.
काँच को रेशम से घसने पर कौन सा आवेश उत्पन्न होता है?
उत्तर :
काँच के छड़ में धनात्मक आवेश तथा रेशम में ऋणात्मक आवेश होता है।

प्रश्न 5.
डाइन क्या है ?
उत्तर :
डाइन बल की C.G.S इकाई है जो 1 gm की वस्तु में 1cm/s2 का त्वरण उत्पन्न कर देता है।

प्रश्न 6.
चाँद पर वायुमंडल क्यों नहीं है?
उत्तर :
चाँद पर अपकर्ष बहुत कम होने के कारण वायुमंडल नहीं है।

प्रश्न 7.
दो अर्धचालकों के नाम लिखो।
उत्तर :
i. सिलिकोन
ii. जमेनियम

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 8.
परमाणु के मौलिक कणों के नाम लिखो।
उत्तर :
A. इलेक्ट्रोन
B. प्रोटान
C. न्यूट्रॉन

प्रश्न 9.
मनुष्य का शरीर क्या होता है ?
उत्तर :
विद्युत का सुचालक।

प्रश्न 10.
घर्षण के फलस्वरूप क्या उत्पन्न होता है ?
उत्तर :
स्थिर विद्युत।

प्रश्न 11.
‘g’ वस्तु के भार को कैसे प्रभावित करता है ?
उत्तर :
‘g’ का मान बढ़ने या घटने से भार बढ़ता और घटता है।

प्रश्न 12.
कुलम्ब क्या है?
उत्तर :
एक कुलम्ब वह आवेश होता है जो AgNO3 के घोल में प्रवाहित करने पर कैथोड पर 0.001182 ग्राम चाँद देता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 13.
परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन ऋण पर क्या होता है ?
उत्तर :
परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने पर परमाणु ऋण आवेशित हो जाता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
गुरूत्वाकर्षण बल किसे कहते हैं ?
उत्तर :
बह्माण्ड में प्रत्येक कण एक दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, इसे गुरूत्वाकर्षण बल कहते हैं। इस घटना को गुरूत्वाकर्षण कहते हैं।

प्रश्न 2.
न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण का नियम लिखो ।
उत्तर :
(i) वस्तुओं पर लगा गुरूत्वाकर्षण बल वस्तुओं के मात्रा के गुणनफल का समानुपाती होता है।
(ii) गुरूत्वाकर्षण बल का मान वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग के विलोमानुपाती होता है।
माना वस्तु की मात्रा m तथा m2 है तथा इसके बीच की दूरी d है तो गुरुत्वाकर्षण बल F होगा।
F α m1 α m2
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 2
जहाँ G सर्वकालीन महाकर्ष नियतांक होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 3.
मात्रा से क्या समझते हो ?
उत्तर :
किसी वस्तु में स्थित पदार्थ के परिमाण को वस्तु की मात्रा कहते हैं। द्रव्यमान वस्तु का मौलिक गुण है।

प्रश्न 4.
स्थिर विद्युत किसे कहते हैं ?
उत्तर :
घर्षण या रंगड के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली आवेश को स्थिर विद्युत कहते हैं।

प्रश्न 5.
गिरनेवाली वस्तु का नियम क्या है?
उत्तर :
(i) शून्य में वस्तु का भार शून्य होता है।
(ii) शून्य में सभी वस्तुएँ एक समान वेग से गिरती हैं।
(iii) शुन्य में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी, समय के वर्ग के समानुपाती होती है।

प्रश्न 6.
परमाणु उदासीन क्यों होता है ?
उत्तर :
परमाणुं में ऋण आवेश्ति इलेक्ट्रॉन विभिन्न कक्षों में चक्कर लगाता है । नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन पर धन आवेश तथा न्यूट्रॉन आवेशहीन होता है। ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन की संख्या धन आवेश्रित प्रोटॉन की संख्या के समान होता है जिससे कुल आवेश शून्य हो जाता है। जिसके कारण परमाणु उदासीन होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 7.
कुलम्ब का नियम लिखो।
उत्तर :
(i) दो आवेशित वस्तुओं के बीच लगने वाले स्थिर विद्युत बल वस्तुओं की मात्रा के गुणनफल के समानुपाती है।
(ii) दो आवेशित वस्तुओं के बीच का विद्युत बल उनके बीच की दूरी के वर्ग का विलोमानुपाती होता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 3
q1 q2= आवेश की मात्रा
r= आवेशों के बीच की दूरी

प्रश्न 8.
काँच के छड़ को रेशम से रगड़ने पर वह आवेशित हो जाती है किन्तु पीतल का छड़ नहीं क्यों?
उत्तर :
काँच के छड़ को रेशम से रगड़ने पर काँच आवेशित हो जाता है लेकिन काँच विद्युत का कुचालक है जिससे विद्युत का गमन नहीं होता है, जबकि पीतल विद्युत का सुचालक है उसे रेशम से रगड़ने पर वह अवेशित होता है लेकिन सुचालक होने के कारण आवेश पृथ्वी में चला जाता है जिससे पीतल आवेशहीन प्रतीत होता है।

प्रश्न 9.
स्थिर विद्युत श्रेणी क्या है?
उत्तर :
दो कुचालक में घर्षण होने पर दोनों कुचालक आवेशित हो जाते हैं, इसे स्थिर विद्युत कहते हैं। वस्तुओं को परस्पर रगड़ने पर पहले में धन आवेश तथा दूसरे में ऋण आवेश होता है।

  • ऊन
  • काँच
  • कागज
  • रेशम
  • लकड़ी
  • मनुष्य का शरीर
  • धातु
  • एबोनाइट
  • गोंद
  • एम्बर
  • रेजिन
  • सेलूलायड।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 10.
घर्षण में स्थिर विद्युत पैदा होती है उदाहरण सहित समझाओ।
उत्तर :
प्लास्टिक की कंघी को सुखे बाल में रगड़ने पर कंघी आवेशित हो जाती है। अब कंघी को कागज के टुकड़ों के समीप लाने पर कागज कंघी से आकर्षित होने लगता है। बालों को भी कागज के पास लाने से कागज आकर्षित होने लगता है। इसंसे प्रमाणित होता है कि कंघी और बाल दोनों में स्थिर विद्युत उत्पन्न होता है।

प्रश्न 11.
दो बैलून और एक ऊनी स्वेटर दिया गया। इससे सिद्ध करो कि समान आवेश में विकर्षण और असमान आवेश में आकर्षण होता है।
उत्तर :
दो बैलून को अच्छी तरह से फूला कर धागे से बाँध लेते हैं। अब दोनों बैलूनों को ऊनी स्वेटर से अच्छी तरह रगड़ते हैं। रगड़ने के बाद दोनों स्वेटर आवेशित हो जाते हैं। दोनों बैलूनों पर आवेश समान रहता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 4
अब उनको समीप लाने पर दोनों बैलून एक दूसरे से दूर जाते हैं इससे यह प्रमाणित होता है कि समान आवेश में आकर्षण होता है। ऊन के स्वेटरों तथा बैलूनों में विपरीत आवेश उत्पन्न होता है जिससे उनमें आकर्षण पैदा होता है। ऊन के स्वेटरों तथा बैलूनों में विपरीत आवेश उत्पन्न होता है जिससे उनमें आकर्षण पैदा होता है।

प्रश्न 12.
दो कुचालकों में घर्षण होने से आवेश क्यों पैदा होता है?
उत्तर :
जब दो कुचालकों में रगड़ होती है, तब घर्षण के फलस्वरूप उष्मा पैदा होती है। एक वस्तु में ज्यादा तो दूसरे वस्तु में कम। गर्म वस्तु इलेक्ट्रानों का त्याग करता है। कम गर्म वस्तु इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है। गर्म वस्तु अधिक इलेक्ट्रॉन त्याग तथा कम इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है जबकि कम गर्म वस्तु अधिक ग्रहण तथा कम मात्रा में इलेक्ट्रॉन त्याग करता है। इससे गर्म वस्तु धन आवेशित तथा कम गर्म वस्तु ऋण आवेशित हो जाता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 13.
पेट्रोलवाही ट्रकों में पीछे की ओर जंजीर जमीन को स्पर्श करती हुई झूलती है क्यों ?
उत्तर :
प्रेट्रोलवाही ट्रकों में भरे पेट्रोल तथा टंकी के बीच निरंतर घर्षण होता है। घर्षण के कारण दोनों आवेशित हो जाते हैं। टंकी धातु का बना होने से विद्युत का सुचालक होता है, लेकिन ट्रक में लगा पहिया रबड़ का होने के कारण कुचालक होता है जिससे उत्पन्न आवेश द्वारा टंकी गर्म होकर आग लगने की संभावना होती है। टंकी में लगा जंजीर इस आवेश को लेकर पृथ्वी में भेज देता है जिससे आग लगने की संभावना हट जाती है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा दिखाओ कि सजातीय आवेश में विकर्षण तथा विजातीय आवेश में आकर्षण होता है।
उत्तर :
प्रयोग – एक काँच के छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ लेते हैं। घर्षण के बाद दोनों वस्तुएँ आवेशित हो जाती हैं। एक धागे से काँच के छड़ को बाँध कर स्वतंत्रतापूर्वक लटका देते हैं। अब एक काँच को दूसरे छड़ के समीप ले जाते हैं तो हम पाते हैं कि दोनों छड़ एक दूसरे से दूर हट जाते हैं। अब इस आवेशित काँच के छड़ के समीप एक एबोनाइट के छड़ को फलहीन से रगड़कर ले जाते हैं तब हम पाते हैं कि काँच के छड़ का सिरा एबोनाइट द्वारा आकर्षित होता है।

निष्कर्ष :- इस प्रकार फ्रांस के वैज्ञानिक डयूक्फे ने यह निष्कर्ष निकाला कि समान आवेश में विकर्षण तथा असमान आवेश में आकर्षण पैदा होता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 4 (2)

प्रश्न 2.
न्यूटन के गति के नियम से वेग परिवर्तन के कारण परमाणु के अंदर इलेक्ट्रॉन के घूर्णन गति को समझाओ।
उत्तर :
न्यूटन के गति के नियम से वेग परिवर्तन से त्वरण की सृष्टि होती है। आकर्षण बल के प्रभाव के कारण होने वाली गति परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रान की गति में होती है, परमाणु के नाभिक में उपस्थित धन आवेशित प्रोटॉन तथा ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन की संख्या बराबर होने से परमाणु उदासीन हो जाता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 6

विपरीत आवेशों के कारण दोनों में आकर्षण पैदा होता है, जिससे इलेक्ट्रॉन के गति की दिशा टेढ़ी हो जाती है। इसे तरंग आकर्षण बल कहते हैं। इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर कक्षों में गति करता है। कक्ष का व्यास तरंग आकर्षण बल के कारण स्थिर रहता है जिससे इलेक्ट्रॉन सदैव अपने कक्ष में बने रहते हैं।

प्रश्न 3.
दो कणों की आवेश को दो गुणा करने पर बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर :
दो वस्तु के बीच का आकर्षण बल
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 7
बल का परिमाण 4 गुणा बढ़ जाएगा।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पेड़ से फल कैसे गिरता है ?
(a) घर्षण द्वारा
(b) गुरुत्वाकर्षण द्वारा
(c) कार्य द्वारा
(d) हवा द्वारा
उत्तर :
(b) गुरूत्वाकर्षण द्वारा।

प्रश्न 2.
गुरूत्वाकर्षण का गणितिय रूप है :
(a) F =  \(\frac{g m}{R}\)
(b) F = G \(\frac{M \cdot M_2}{K^2}\)
(c) F = \(\frac{G}{R} \)
(d) M = \(\frac{F \times R^2}{k^2}\)
उत्तर :
(b) F = \(G \frac{M . M}{K^2}\)

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 3.
‘g’ का मान सबसे अधिक कहाँ होता है?
(a) ध्रुवों पर
(b) विषुवत रेखा पर
(c) कर्क रेखा पर
(d) मकर रेखा पर
उत्तर :
(a) ध्रुवों पर।

प्रश्न 4.
चाँद पर ‘g’ का मान होता है :
(a) पृथ्वी का 6 गुणा
(b) पृथ्वी के बराबर
(c) पृथ्वी का \(\frac{1}{6}\) भाग
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) पृथ्वी का \(\frac{1}{6}\) भाग

प्रश्न 5.
शून्य में वस्तु का भार :-
(a) शून्य रहता है
(b) बढ़ता है
(c) घटता है
(d) नहीं बदलता है
उत्तर :
(a) शून्य रहता है।

प्रश्न 6.
दो प्रोटॉन परस्पर एक दूसरे को :-
(a) विकर्षित करते हैं
(b) आकर्षित करते हैं
(c) कुछ नहीं
(d) जुड़ जाते हैं
उत्तर :
(a) विकर्षित करते हैं।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 7.
पृथ्वी के केन्द्र पर भार होता है :
(a) सर्वाधिक
(b) शून्य
(c) समान
(d) कम
उत्तर :
(b) शून्य।

प्रश्न 8.
काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर उत्पन्न होता है :
(a) कण आवेश
(b) घन आवेश
(c) कोई नहीं
(d) कम
उत्तर :
(a) ऋण आवेश।

प्रश्न 9.
दो वस्तु के बीच की दूरी कम होने पर गुरूत्वाकर्षण बल का क्या होगा?
(a) घट जाएगा
(b) बढ़ जाएगा
(c) आधा होगा
(d) समान रहेगा
उत्तर :
(b) बढ़ जाएगा।

प्रश्न 10.
एक वस्तु में उत्पन्न आवेश को कहते हैं :
(a) चल विद्युत
(b) स्थिर विद्युत
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) स्थिर विद्युत।

प्रश्न 11.
‘g’ का मान कितना होता है ?
(a) 3.2 m/s2
(b) 1.67 m/s2
(c) 9.8 m/s2
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) 9.8 m/s2

प्रश्न 12.
रबड़ क्या है ?
(a) सुचालक
(b) कुचालक
(c) अर्षचालक
(d) कुछ नहीं
उत्तर :
(b) कुचालक

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 13.
परमाणु का आवेशहीन कण है ?
(a) न्यूटॉन
(b) प्रोटॉन
(c) इलेक्ट्रोन
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) न्यूटॉन

प्रश्न 14.
गुरूत्वाकर्षण बल लगता है :
(a) वस्तु को खिंचने के लिए
(b) वस्तु को दूर भेजने के लिए
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) वस्तु को खिंचने के लिए।

प्रश्न 15.
पृथ्वी से पलायन वेग का मान होता है :
(a) 10.5 km/s
(b) 10.2 km/s
(c) 6.5 km/s
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) 10.2 km/s

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. साधारण तुला द्वारा _________मापा जाता है।
उत्तर : मात्रा।

2. भू-पृष्ठ से जितना ही नीचे जायेंगे गुरूत्वजनित त्वरण का मान _________है।
उत्तर : घटता ।

3. शून्य अवस्था में गिरते हुए वस्तु में _________नहीं होता है।
उत्तर : मात्रा।

4. भार = मात्रा X 1 _________
उत्तर : गुरुत्वजनित त्वरण।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

5. अभिकर्ष त्वरण का मान CGS पद्धति में _________है।
उत्तर : 981 cm/s2

6. गिरते हुए वस्तु का नियम _________ने प्रतिपादित किया है।
उत्तर : गैलिलियो।

7. चाँद पर अभिकर्ष बल पृथ्वी के अभिकर्ष बल का _________भाग होता है।
उत्तर : \(\frac{1}{6}\)

8. परमाणु के केन्द्र को _________कहते हैं।
उत्तर : न्यूक्लियस।

9. परमाणु के द्वारा इलेक्ट्रॉन त्याग करने पर परमाणु _________आवेशित हो जाता है।
उत्तर : धन।

10. परमाणु के केन्द्र में _________और_________ रहता है।
उत्तर : प्रोटॉन, न्यूट्रॉन ।

11. समाजातिय विद्युत आवेश परस्पर _________करता है।
उत्तर : विकर्ष।

12. विद्युत आवेश की इकाई _________है।
उत्तर : कुलोम्ब।

13. स्थिर विद्युत उत्पन्न होता है _________के द्वारा।
उत्तर : घर्षण।

14. बल = मात्रा x _________
उत्तर : त्वरण।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

15. धातु में _________पाया जाता है।
उत्तर : मुक्त इलेक्ट्रॉन।

16. सिलिकोन एक _________है।
उत्तर : अर्धचालक।

17. इलेक्ट्रॉन पर आवेश _________है।
उत्तर : 1.6 × 10+9C

18. बादल के टकराने से _________उत्पन्न होता है।
उत्तर : स्थिर विद्युत।

19. हाइड्रोजन में _________नहीं होता है।
उत्तर : न्यूट्रोन।

20. पृथ्वी का भार _________है।
उत्तर : 5.96K 1024kg

21. एवोनाइट को ऊन से घसने पर _________एबोनाइट पर आवेश की उत्पत्ति होती है।
उत्तर : ऋणात्मक

Leave a Comment