Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 11 ओशोनिया valuable context and analysis.
WBBSE Class 8 Geography Chapter 11 Question Answer – ओशोनिया
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK
प्रश्न 1.
पृथ्वी के सबसे छोटे महाद्वीप का नाम क्या है ?
उत्तर :
ओशोनिया
प्रश्न 2.
पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान किस महासागर में स्थित है ?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर में
प्रश्न 3.
हमारी पृथ्वी की सबसे लम्बी प्रवाल द्वीप का क्या नाम है ?
उत्तर :
ग्रेट बैरियर रीफ
प्रश्न 4.
आस्ट्रेलिया के सबसे विचित्र प्राणी का नाम बताओ ?
उत्तर :
कंगारू
प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी नदी का नाम बताओ
उत्तर :
मर्रे – डार्लिंग नदी
प्रश्न 6.
विश्व के किस महाद्वीप को द्वीप महाद्वीप कहा जाता है ?
उत्तर :
आस्ट्रेलिया महाद्वीप को
प्रश्न 7.
आस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज किसने की थी ?
उत्तर :
कैप्टन जेम्स कुक ने
प्रश्न 8.
आस्ट्रेलिया के प्रमुख मोड़दार पर्वत का नाम बताओ
उत्तर :
ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज
प्रश्न 9.
आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम बताओ
उत्तर :
माउन्ट कोसिस्को
प्रश्न 10.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश की कृषि उपज का नाम बताओ
उत्तर :
गेहूँ
प्रश्न 11.
मर्रे नदी की सहायक नदी का नाम लिखो
उत्तर :
डार्लिंग
प्रश्न 12.
आस्ट्रेलिया में घास के मैदान को क्या कहते हैं?
उत्तर :
डाउन्स
प्रश्न 13.
मिटडुरा बिला क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर :
फलों की कृषि के लिए
प्रश्न 14.
पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान कौन है?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर में स्थित मेरियाना गर्त
प्रश्न 15.
किसकी खोज से यूरोपवासी आस्ट्रेलिया की ओर आकर्षित हुए
उत्तर :
सोने की खानों के खोज से
प्रश्न 16.
ओशेनिया के पूरब में कौन महासागर स्थित है ?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर
प्रश्न 17.
गेट डिवाइडिंग रेंज किस प्रकार की पर्वत श्रेणी है ?
उत्तर :
प्राचीन मोड़दार पर्वत श्रेणी
प्रश्न 18.
आस्ट्रेलिया में आर्टिजियन कूप सर्वाधिक कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर :
कार्पेन्टरिया की निम्नभूमि में
प्रश्न 19.
न्यूजीलैण्ड की क्लाथा नदी किस झील से निकलती है ?
उत्तर :
वानाका झील से
प्रश्न 20.
दक्षिणी-पूर्वी आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड की जलवायु कैसी है?
उत्तर :
ब्रिटिश तुल्य (पश्चिमी यूरोप तुल्य)
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS
प्रश्न 1.
ओशोनिया महाद्वीप की सीमा का संक्षिप्त वर्णन करो। .
उत्तर :
ओशोनिया महाद्वीप का विस्तार 15° उत्तरी अक्षांश से लेकर 47° दक्षिणी अक्षांश तथा 114° पूर्वी देशान्तर से लेकर 134° पश्चिमी देशान्तर के बीच है।
प्रश्न 2.
ओशोनिया महाद्वीप के अन्तर्गत प्रमुख देशों का नाम बताओ।
उत्तर :
दक्षिणी प्रशान्त महासागर के अनेक द्वीपों और आस्ट्रेलिया का सम्मिलित नाम ओशोनिया है। इसके अन्तर्गत प्रमुख देश – आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, न्यूगिनी, फिजी, तस्मानिया आदि हैं।
प्रश्न 3.
आस्ट्रेलिया के दो प्रमुख नदियों का नाम लिखो ?
उत्तर :
मर्रे और डार्लिंग आस्ट्रेलिया की दो प्रमुख नदियाँ हैं ।
प्रश्न 4.
मर्रे डार्लिंग की जलप्रवाह की सीमा और क्षेत्रफल बताओ ।
उत्तर :
यह क्षेत्र 24° दक्षिणी अक्षांश से लेकर 39° दक्षिणी अक्षांश एवं 139° पूर्वी देशान्तर से लेकर 149° पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है। इस जल प्रवाह के उत्तर और पूर्व की ओर ग्रेट डिवाईडिंग रेंज, पश्चिम की ओर लफटी रेंज, बेरियर रेंज, ग्रेरेज और दक्षिण की ओर ग्रेट आस्ट्रेलिया वाइट स्थित है। इस नदी का जल क्षेत्र आस्ट्रेलिया के 20 प्रतिशत भाग में फैली हुई है।
प्रश्न 5.
मर्रे डार्लिंग बेसिन की नदियों का वर्णन करो ।
उत्तर :
इस अववाहिका की प्रधान नदी मर्रे डार्लिंग है। डार्लिंग मर्रे की प्रमुख सहायक नदी है। मर्रे नदी की उत्पत्ति अल्पस पर्वत से हुई है। डार्लिंग नदी की उत्पत्ति न्यू इंग्लैंड से हुई है। इसका सम्मिलित प्रवाह दक्षिण-पश्चिम से प्रवाहित होता हुआ एन्काउन्टर सागर में गिरता है।
प्रश्न 6.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश की जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
डार्लिंग बेसिन प्रदेश की जलवायु मृदुल शीतोष्ण प्रकृति की है। ग्रीष्म ऋतु और शीत ऋतु में औसत तापमान यथाक्रम 25°C एवं 10°C रहता है। ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के पश्चिम में वृष्टिछाया प्रदेश होने के कारण परिमाण कम है। यहाँ वार्षिक वर्षा 50-75° सेंमी० होती है। दक्षिण में समुद्र तटीय क्षेत्र में भूमध्य सागरीय जलवायु का प्रवाह देखा जाता है।
प्रश्न 7.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश की वनस्पति का वर्णन करो ।
उत्तर :
यहाँ शीतोष्ण जलवायु एवं वर्षा की मात्रा कम होने के कारण घास के मैदान पाये जाते हैं। उन्हें डाउन्स कहा जाता है। यहाँ कई स्थानों पर ओक, मैपल, पापलार जैसे पतझड़ के वृक्ष भी पाये जाते हैं। एडिलेड क्षेत्र में भूमध्य सागरीय वनस्पतियाँ पायी जाती हैं।
प्रश्न 8.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन की कृषि और पशुपालन का वर्णन करो।
उत्तर :
मर्रे – डार्लिंग की बेसिन आस्ट्रेलिया का सर्वाधिक कृषि समृद्ध क्षेत्र है। यहाँ विकसित यंत्रों की सहायता से गेहूँ, जौ, मक्का, राई आदि का उत्पादन किया जाता है। इसके साथ ङी यहाँ रसदार फलों की भी खेती की जाती है। यहाँ के मुख्य उत्पादित फल अंगुर, नींबू, सेब, पिच, कमला नींबू, नासपाती आदि हैं।
प्रश्न 9.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन के खनिज सम्पदा का वर्णन करो ?
उत्तर :
इस प्रदेश में खनिज सम्पदाओं का अपार भंडार है। बेसिन के प्रान्तवर्ती क्षेत्रे में सोना, चाँदी, ताँबा, शीशा, टीन पाये जाते हैं। ब्रोकेनहिल में चाँदी, ताँबा पाये जाते हैं। ब्रोकेनाहिल को चाँदी का शहर कहा जाता है। एडिलेड क्षेत्र में सामान्य कोयला पाया जाता है।
प्रश्न 10.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश के उद्योगों का वर्णन करो ?
उत्तर :
इस प्रदेश में खनिज संपदाओं की कमी के कारण इस प्रदेश में धातु उद्योग का विकास नहीं हो पाया है। यहाँ उद्योग मुख्य रूप से कृषि एवं पशुपालन पर आधारित हैं। इन उद्योगों में मुख्य रूप से ऊन, वस्त्र, मैदा, मांस आदि का विकास हुआ है। इनके अलावा इंजीनियरिंग और रासायनिक उद्योग का भी विकास हुआ है। इस प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र एडिलेड, ब्रोकेनहील एवं मिलडुरा आदि हैं।
प्रश्न 11.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन की जनसंख्या और शहरों का वर्णन करो ।
उत्तर :
इस बेसिन प्रदेश में जनसंख्या घनी है। इस प्रदेश के कुल जनसंख्या का अधिकांश भाग तटीय भागों में निवास करता है। एडिलेड इस प्रदेश का मुख्य शहर एवं वाणिज्य केन्द्र हैं। ब्रोकेनहील और मिलडुरा अन्य शहर उल्लेखनीय हैं।
प्रश्न 12.
कंगारू की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
कंगारू आस्ट्रेलिया का प्रमुख जानवर है। इसके आगे के दो पैर छोटे एवं पीछे के दो पैर बड़े होते हैं एवं उसके पेट में एक चमड़े की थैली होती है। जिसमें मादा कंगारू अपने बच्चे को रखकर दौड़ती है।
कारण बताओ 3 MARKS
प्रश्न 1.
जब भारत में ग्रीष्ण ऋतु होती है तब ओशोनिया में शीत ऋतु होती है ।
उत्तर :
सम्पूर्ण आस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है । प्रायः उन्हीं अक्षांशों के बीच स्थित है जिन अक्षांशों के बीच भारत स्थित है। अत: जलवायु की दशायें प्राय: एक जैसी हैं। किन्तु भारत में जब शीतकाल होता है तब आस्ट्रेलिया में ग्रीष्मकाल होता है और जब आस्ट्रेलिया में ग्रीष्मकाल होता है तब भारत में ग्रीष्मऋतु होती है।
प्रश्न 2.
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के पूर्वी ढालों पर घनघोर वर्षा होती है ।
उत्तर :
दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवायें सम्पूर्ण पूर्वी तट पर प्रवाहित होती है। आर्द्रता से भरी हवाओं को ग्रेट डिवाइडिंग रेंज रोक लेता है जिससे पूर्वी ढालों पर अधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 3.
आस्ट्रेलिया के मध्य एवं पश्चिमी पठारी भाग में मरुस्थल पाये जाते हैं।
उत्तर :
आस्ट्रेलिया के मध्य एवं पश्चिमी भाग में कोई ऊँचा पर्वत नहीं होने के कारण इसमें प्रवाहित होने वाली पछुआ हवाएं बिना रुकावट के आगे बढ़ जाती है। इसलिए इस प्रदेश में वर्षा नहीं होती है और यह प्रदेश एक मरुस्थल है।
प्रश्न 4.
न्यूजीलैंड के द्वीप को दक्षिण का स्वीटजरलैंड कहा जाता है।
उत्तर :
न्यूजीलैंड की प्राकृतिक सौन्दर्यता एवं स्वास्थ्यवर्द्धक जलवायु के कारण न्यूजीलैंड के दक्षिणी भाग को दक्षिण का स्वीटजरलैण्ड कहा जाता है।
प्रश्न5.
आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में शीत ऋतु में वर्षा नहीं होती है।
उत्तर :
शीत ऋतु में आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ तट के समानान्तर प्रवाहित होती है एवं दक्षिण – पूर्वी एशिया की ओर चली जाती है। इसलिए आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में वर्षा नहीं होती है।
प्रश्न 6.
न्यूजीलैण्ड के उत्तरी भाग में परिवर्द्धित भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है।
उत्तर :
न्यूजीलैण्ड के उत्तरी द्वीप में ग्रीष्म ऋतु का तापमान 22°C तथा शीत ऋतु का तापमान 10°C के आसपास रहता है। समुद्री प्रभाव के कारण वार्षिक तापान्तर कम रहता है एवं किसी बड़े पर्वत का अवरोध नहीं होने के कारण सम्पूर्ण प्रदेश में वर्ष भर वर्षा होती है। शीत ऋतु में वर्षा अधिक होती है। इसी को परिवर्द्धित भूमध्य सागरीय जलवायु कहते हैं।
प्रश्न 7.
मर्रे – डार्लिंग की घाटी में घास का मैदान पाया जाता है।
उत्तर :
मर्रे-डार्लिंग नदियों की घाटी में वर्षा कम होती है एवं तापमान की मात्रा भी कम पायी जाती है। इसी कारण इस प्रदेश में शीतोष्ण घासें उगती हैं। इसलिए इस भू-भाग में घासों के मैदान अधिक पाये जाते हैं जिन्हें डाउन्स कहते हैं।
प्रश्न 8.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश में कभी-कभी तापमान अधिक ऊँचा हो जाता है
उत्तर :
मर्रे डार्लिंग बेसिन प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में कभी-कभी अचानक गर्म हवाएँ चलने लगती है। इन हवाओं को ब्रिक फिल्डर कहते हैं। इन्हीं हवाओं के प्रभाव से इस भू-भाग का तापमान बहुत अधिक हो जाता है।
प्रश्न 9.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन में ऊनी वस्त्र उद्योग का अधिक विकास हुआ है।
उत्तर :
मर्रे-डार्लिंग बेसिन प्रदेश के घास के मैदानों में मेरिनो भेड़ें पाली जाती है जिनसे उत्तम किस्म के ऊन प्राप्त होता है। अत: इस प्रदेश में ऊनी वस्त्र उद्योग का अधिक विकास हुआ है।
प्रश्न 10.
मर्रे नदी के मुहाने तक बड़े जहाजों का आवागमन नहीं होता ।
उत्तर :
मर्रे नदी अलेक्जेन्ड्रिया झील से होकर अपने मुहाने तक जाती है। अलेक्जेंड्रिया झील एक छिछला लैगून है जो बालुका स्तूपों द्वारा समुद्र से प्रायः अलग है। ये बालुका स्तूप समुद्र की ओर जाने वाली जहाजों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करती है। इसलिए मर्रे के मुहाने तक बड़े जहाज का आवागमन नहीं होता है।
विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS
प्रश्न 1.
ओशोनिया की भू-प्रकृति का वर्णन करो ।
उत्तर :
ओशोनिया का प्रधान भू-खंड आस्ट्रेलिया है जो विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। भू-प्रकृति के आधार पर आस्ट्रेलिया को चार भागों में बांटा जा सकता है।
- पूर्व की उच्च भूमि
- पश्चिम की पठारी भूमि
- मध्य भाग की समतल भूमि और
- तटीय भाग की समतल भूमि ।
पूर्व की उच्च भूमि : आस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्व में उत्तर से दक्षिण तक विस्तृत एवं प्राचीन मोड़दार पर्वत स्थित है जिसका नाम ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है। यह पर्वत श्रेणी भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न नाम से जाना जाता है। जैसे डार्लिंग डाउन्स, न्यू आस्ट्रेलिया आल्पस, न्यू रेंज, न्यू इंग्लैंड रेंज, लिभर पुल रेंज आदि न्यू इंग्लैंड रेंज का माउण्ट कोशिस्को (2230 मी०) आस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।
पश्चिम की पठारी भूमि : इस महाद्वीप के पश्चिम में आधे से भी अधिक भाग में ऊपर से नीचे तरंग की तरह असमतल और पथरीली पठारी भाग है। इसे पश्चिम की पठारी भूमि कहते हैं। इस पठार की औसत ऊँचाई 200-500 मीटर तक है। इस पठार की चट्टानें भारत के दक्षिण पठारी भूमि की तरह ही पुरानी चट्टानों से बनी है। पूर्व एवं पश्चिम की तरफ कुछ छोटे-छोटे पहाड़ दिखाई देते हैं। मध्य भाग में कहीं-कहीं लवणीय जल की झील और मरुद्यान भी पाये जाते हैं।
मध्य भाग की समतल भूमि – पूर्व की ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और पश्चिम के पठारी भूमि के मध्य समतल भूमि का विस्तार है। दक्षिण में मर्रे – डार्लिंग नदी की अववाहिका और उत्तर में कोर्पेण्टरिया की निम्न भूमि क्षेत्र है ।
तटीय भाग की समभूमि :- आस्ट्रेलिया के चारों ओर की तटीय भूमि समतल है। अधिकांश समान भूमियों की आकृति बहुत संकीर्ण है। उत्तर- -पूर्व के तटीय क्षेत्र के बराबर समुद्र में समानान्तर पर पृथ्वी की सबसे बड़ी प्रवाल दीवार ग्रेटवेरियर रीफ स्थित है।
प्रश्न 2.
ओशोनिया की जलवायु विभागों का संक्षेप में वर्णन करो ।
उत्तर :
ओशोनिया महाद्वीप उत्तर में उत्तरी द्वीप (10° उ०) से दक्षिण में स्टुअर्ट द्वीप (47° द०) तक विस्तृत है । तापक्रम एवं वर्षा की मात्रा में अन्तर के कारण आस्ट्रेलिया महाद्वीप में निम्नलिखित जलवायु पाई जाती है। छोटे-छोटे द्वीपों की जलवायु पर समुद्री प्रभाव देखा जा सकता है लेकिन आस्ट्रेलिया जैसे बड़े स्थलभाग के भीतरी भाग में जलवायु विषम है। । जलवायु में विविधता के आधार पर इस भू-भाग को निम्नलिखित 6 भागों में विभक्त किया जाता है :
- भूमध्य रेखीय जलवायु
- उष्ण मौसमी जलवायु
- शीतोष्ण जलवायु
- भू-मध्य सागरीय जलवायु
- उष्ण मरुस्थलीय जलवायु
- ब्रिटिश जलवायु ।
भूमध्य रेखीय जलवायु :- इस प्रकार की जलवायु आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में पायी जाती है। यहाँ सम्पूर्ण वर्ष तापमान अधिक (280°C) रहता है तथा वर्षा की मात्रा (200 सेंमी०) तक होता है। यही इस जलवायु प्रदेश की विशेषता है।
उष्ण मौसमी जलवायु :- आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में एवं उत्तर-पूर्वी भाग में इस जलवायु का प्रभाव रहता है जहाँ गर्मी की ऋतु गर्म एवं नम होती है एवं शीत ऋतु ठंडी एवं शुष्क होती है। गर्मी में मानसून हवाओं से खूब वर्षा होती है । वर्षा का औसत वार्षिक अनुपात 150 सेंमी० है ।
शीतोष्ण जलवायु :- आस्ट्रेलिया की मर्रे डार्लिंग की बेसिन प्रदेश एवं पूर्वी तट के ब्रिस्वेन में इस जलवायु का प्रभाव देखा जाता है। इस भाग के तटीय क्षेत्रों में पूरे वर्ष व्यापारिक वायु (ग्रीष्म ऋतुं) और पश्चिमी वायु (शीत ऋतु) के प्रभाव वर्षा होती है।
भूमध्य सागरीय जलवायु :- इस प्रकार की जलवायु आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में पर्थ और एडिलेड क्षेत्र में पायी जाती है। यहाँ गर्मी की ऋतु गर्म एवं शुष्क तथा जाड़े की ऋतु ठंडी एवं नम होती है। वर्षा केवल जाड़े में पछुआ हवाओं से होती है।
उष्ण मरुस्थलीय जलवायु :- आस्ट्रेलिया महाद्वीप के अधिकांश पश्चिमी भाग में उष्ण मरुस्थलीय जलवायु पायी जाती है एवं जाड़े की ऋतु साधारण ठंडी होती है। वार्षिक औसत वर्षा 25 सेंमी० से कम होती है।
ब्रिटिश जलवायु :- दक्षिण-पूर्व आस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यूजीलैंड में यह जलवायु पायी जाती है। इस भाग में गर्मी में साधारण गर्मी एवं जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से यहाँ वर्ष भर वर्षा होता है। औसत वार्षिक वर्षा 200 सेंमी० तक होती है।
प्रश्न 3.
ओशोनिया प्रदेश के प्राकृतिक वनों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
ओशोनिया महाद्वीप में जलवायु की विभिन्नता के कारण विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ पायी जाती है। प्राकृतिक वनस्पति के अनुसार इसे नौ भागों में बाँटा जा सकता है।
(i) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन :- न्यूगिनी द्वीप के भूमध्य रेखीय जलवायु के प्रदेश में सालभर वर्षा होती है। अतः इस क्षेत्र में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन पाये जाते हैं जिनमें रबर, नारियल, महोगनी, बाँस और बेंत के पेड़ उल्लेखनीय हैं।
(ii) मानसूनी वन : उत्तरी-पूर्वी आस्ट्रेलिया में चौड़ी पत्ती वाले वन पाये जाते हैं जिनमें बाँस, साल और सागौन के वृक्षों की अधिकता होती है ।
(iii) सवाना वनस्पति :- प्राय: सम्पूर्ण उत्तरी एवं मध्य पूर्वी भाग में वर्षा की कमी के कारण सवाना घासें उगती हैं। बीच- बीच में यूकलिपटस के वृक्ष दिखाई देते हैं। घास एवं रंग-बिरंगे फूल वाले पौधे रंग बिरेंगे कालीन जैसे दृष्य उपस्थित करते हैं।
(iv) मरुस्थलीय वनस्पति :- आस्ट्रेलिया के अधिकांश पश्चिमी भाग में वर्षा होने से मरुस्थलीय वनस्पतियाँ पायी जाती हैं जिनमें नागफनी एवं अनेक कांटेदार घास के पौधे भी होते हैं। जब कभी चक्रवातीय वर्षा हो जाती है तो यह भाग हरी घासों से ढंक जाती है ।
(v) भूमध्य सागरीय वनस्पति :- आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी भाग में तापमान साधारण रहता है एवं वर्ष भर वर्षा होती है। अतः हरी-हरी घासें और वृक्ष उगते हैं। जिनमें सीडर, साइप्रस, अंजीर और शहतूत के वृक्ष रहत हैं। कम वर्षा वाले भागों में यूकलिपटस के वृक्ष पाये जाते हैं।
(vi) शीतोष्ण घास के मैदान :- मर्रे-डार्लिंग नदियों के बेसिन में जहाँ वर्षा कम होती है शीतोष्ण कटिबन्ध घास के मैदान पाये जाते हैं। जिन्हें डाउन्स (Downs) कहते हैं। इनकी जड़ें छोटी, कड़ी, भूरी बिना गुच्छे की होती है ।
(vii) शीतोष्ण सदाबहार वन :- आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी तटीय भाग में साल भर वर्षा और ग्रीष्म ऋतु में अधिक वर्षा होने के कारण चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन पाये जाते हैं। इनमें वालनट, ओक, बीच, मैग्नोलिया, कपूर, शहतूत एवं ताड़ के वृक्ष पाये जाते हैं। इन वृक्षों के नीचे छोटी-छोटी झाड़ियाँ भी उगती हैं।
(viii) शीतोष्ण तटीय वन :- तस्मानिया और न्यूजीलैण्ड के दक्षिणी द्वीप में उत्तरी पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु पायी जाती है। यहाँ चौड़ी पत्ती वाले पतझड़ के वृक्ष पाये जाते हैं। जिनमें पीच, मेपला, वालनट, चेस्टनट, एभ आदि के वृक्ष उल्लेखनीय हैं। घना कुहरा और पाला पड़ने के कारण ये वृक्ष शरद ऋतु में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। इस ऋतु को इनका विश्रामकाल कहा गया है।
(ix) द्वीपीय वनस्पति :- प्रशांत महासागर के मुंगे द्वीपों के टूटे हुए मुगों पर नारियल एवं ताड़ के वृक्ष उगते हैं । नारियल के वृक्ष के तनों, पत्तियों, शाखाओं एवं फलों पर यहाँ के निवासियों की दिनचर्या निर्भर करती है।
प्रश्न 4.
सूर्य के उत्तरायन एवं दक्षिणायन होने पर ओशेनिया की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
सूर्य के दक्षिणायन एवं उत्तरायण होने के साथ-साथ ग्रहीय हवाओं का प्रभाव क्षेत्र भी क्रमशः दक्षिण एवं उत्तर की ओर खिसकता है जिसके फलस्वरूप वर्षा की दशायें भी परिवर्तित होती है। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य दक्षिणायन रहता है। अतः हवा की पत्तियाँ भी दक्षिण की ओर खिसक जाती है।
उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरी-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ भूमध्य रेखा को पार कर जाती है। दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश कर जाने पर फेरल के नियम के अनुसार वे अपनी बायीं ओर मुड़ जाती है। इस प्रकार आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में उत्तरी-पश्चिमी . मानसून हवाएं चलने लगती है। हिन्द महासागर से आने वाली इन हवाओं को ग्रेट डिवाईडिंग रेंज रोक लेता है । अत: इसके पश्चिमी भाग में स्थित भू-भाग में बादलों की गर्जना एवं बिजली की चमक के साथ वर्षा होती है ।
सूर्य के उत्तरायण होने के साथ-साथ हवा की पेटियाँ भी उत्तर की ओर खिसकने लगती है। शीत ऋतु में आस्ट्रेलिया का सुदूर दक्षिणी भाग दक्षिणी-पश्चिमी पछुआ हवाओं के प्रवाह क्षेत्र में आ जाता है। अतः इस क्षेत्र में शीत काल में वर्षा होती है।
प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया की जलवायु पर समुद्री धाराओं का क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
पूर्वी आस्ट्रेलिया गर्मधारा के प्रभाव से उत्तरी-पूर्वी समुद्र तट का तापमान हमेशा ऊँचा रहता है। पश्चिमी आस्ट्रेलियन ठंड धाराओं के प्रभाव से आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट का तापमान हमेशा नीचे रहता है। शीत ऋतु में दक्षिण से आने वाली ध्रुवीय हवायें तापमान को कम कर देती है।
प्रश्न 6.
न्यूजीलैंड की भू- प्रकृति का वर्णन करो ।
उत्तर :
न्यूजीलैंड का निर्माण उत्तरी व दक्षिणी नाम के दो बड़े द्वीपों एवं अनेक छोटे-छोटे द्वीपों को मिलाकर हुआ है। यहाँ की भूमि का अधिकांश भाग पर्वतों से घिरा है एवं यहाँ अनेक ज्वालामुखी पर्वतें है। माउण्ट कुक ( 3764 मी०) न्यूजीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। यहाँ नदियों की लम्बाई कम है। इस भाग के पर्वतीय प्रदेशों में हिमनद द्वारा अनेक झीलों का निर्माण हुआ है। न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)
प्रश्न 1.
क्षेत्रफल की दृष्टि से अस्ट्रेलिया विश्व का मंहाद्वीप है –
(a) सबेस छोटा महाद्वीप
(b) सबसे बड़ा महाद्वीप
(c) इनमें से कोई
(d) मष्यम आकार का
उत्तर :
(a) सबेस छोटा महाद्वीप
प्रश्न 2.
पृथ्वी की सबसे बड़ी प्रवाल भिती है –
(a) केरल द्वीप
(b) ग्रेट बैरियर रीफ
(c) बैरन द्वीप
(d) हवाई द्रीप
उत्तर :
(b) ग्रेट बैरियर रीफ
प्रश्न 3.
ओशोनिया महाद्वीप का सबसे विचित्र प्राणी है –
(a) पेंगुईन
(b) शील
(c) कगारु
(d) बिता
उत्तर :
(c) कंगारू
प्रश्न 4.
आस्ट्रेलिया की खोज की थी –
(a) वास्कोडिगामा
(b) अमेरिगो वेसुषुष्मी
(c) कैप्टन जेम्स कुक
(d) कोलंबस
उत्तर :
(c) कैप्टन जेम्स कुक
प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी नदी है-
(a) मरे-डालिग
(b) जायरे
(c) अमेजन
(d) स्वान
उत्तर :
(a) मरे-डालिंग
प्रश्न 6.
आस्ट्रेलिया के प्रमुख भेड़ की नष्ल है –
(a) ओक
(b) मेरिनो
(c) मुरी
(d) कोक
उत्तर :
(b) मेरिनो
प्रश्न 7.
आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम है –
(a) कोसिस्को
(b) डाउन्स
(c) ब्रीकेनहील
(d) सिओल
उत्तर :
(a) कोसिस्को ।
प्रश्न 8.
ब्रोकेनहील को कहा जाता है –
(a) हीरे का शहर
(b) कोयले का शहर
(c) चाँदी का शहर
(d) सोने का शहर
उत्तर :
(c) चाँदौ का शहर ।
प्रश्न 9.
आस्ट्रेलिया की जनसंख्या घनत्व है –
(a) अंधिक
(b) सामान्य
(c) कम
(d) बहुत कम
उत्तर :
(c) कम ।
प्रश्न 10.
आस्ट्रेलिया का कृषि प्रधान क्षेत्र है –
(a) तस्मानिया
(b) मरें-डालिग बेसिन द्देश
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) आयर बेसिन
उत्तर :
(b) मरे-डालिंग बेसिन मदेश।
प्रश्न 11.
ओशेनिया का सर्वोच्च श्रुंग है –
(a) आस्ट्रेलिया का माउण्ट कोसियास्को
(b) न्यूजीलैण्ड का माउण्ट एगमोण्ट
(c) पापुआ न्यूगिनी का माउण्ट विल्हेम
(d) न्यूजीलेण्ड का माउण्ट कुक।
उत्तर :
(c) पापुआ न्यूगिनी का माउण्ट विल्हेम।
प्रश्न 12.
आस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग की भूमि है –
(a) असमतल और पथरीली
(b) समतल मैदानी
(c) पर्वतीय
(d) चूना पत्थर से युक्त
उत्तर :
(a) असमतल और पथरीली।
प्रश्न 13.
ग्रेट बैरियर रीफ की लम्बाई है –
(a) 1500 कि॰मी०
(b) 1000 कि० मी०
(c) 2000 कि॰मी०
(d) 3000 कि० मी०
उत्तर :
(c) 2000 कि०मी०।
प्रश्न 14.
माउण्ट एगमण्ट ज्वालामुखी स्थित है –
(a) न्यूजीलैण्ड में
(b) आस्ट्रेलिया में
(c) मेलानेशिया में
(d) माइक्रोनेशिया में
उत्तर :
(a) न्यूजीलैण्ड में।
प्रश्न 15.
निम्नलिखित नदियों में से कौन न्यूजीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी है –
(a) स्वान नदी
(b) फ्लाई नदी
(c) क्लाथा नदी
(d) कईटाकी नदी
उत्तर :
(d) वाईटाकी नदी।
प्रश्न 16.
न्यूजीलैण्ड की सबसे बड़ी झील है –
(a) ताइपो झील
(b) आपार शील
(c) टरिंस झील
(d) म्याके झील
उत्तर :
(a) ताइपो झील।
प्रश्न 17.
उष्ण मानसूनी जलवायु पाई जाती है –
(a) माइक्रोनेशिायन में
(b) आस्ट्रेलिया के उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी भाग में
(c) पोलीनेशिया में
(d) न्यूजीलैण्ड में
उत्तर :
(b) आस्ट्रेलिया के उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी भाग में।
प्रश्न 18.
आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग (मानसूनी जलवायु क्षेत्र के दक्षिण) में पाए जाने वाले उष्णा कटिबन्धीय घास के मैदान को कहते हैं –
(a) पार्कलैण्ड सवाना
(b) कम्पोज
(c) प्रेयरी
(d) डाउन्स
उत्तर :
(a) पार्कलैण्ड सवाना।
प्रश्न 19.
डार्लिग नदी की उत्पत्ति हुई है –
(a) लीवरपुल रेंज में
(b) न्यूइंग्लैण्ड रेंज में
(c) कोसिस्को पर्वत से
(d) आर्थर पहाड़ी से
उत्तर :
(b) न्यूइंग्लैण्ड रेंज से।
प्रश्न 20.
मर्रे – डार्लिंग नदी घाटी में सबसे अधिक विकास हुई है –
(a) धातु उद्योग का
(b) कृषि एवं पशुषालन पर आधारित उद्योग का
(c) पेट्रो-रासयन उद्योग का
(d) पर्यटन उद्योग का
उत्तर :
(b) कृषि एवं पशुपालन पर आधारित उद्योग का।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)
1. आस्ट्रेलिया के घास के मैदान को __________ कहा जाता है।
उत्तर : डाउन्स
2. आस्ट्रेलिया की प्रमुख नदी __________है।
उत्तर : मरें
3. ओशोनिया महाद्वीप विश्व का __________महाद्वीप है।
उत्तर : छोटा
4. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाह की दीवार __________है।
उत्तर : ग्रेट बैरियर रीफ
5. __________आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : कोसिस्को
6. आस्ट्रेलिया महाद्वीप__________ गोलार्द्ध में स्थित है।
उत्तर : दक्षिणी
7. __________आस्ट्रेलिया में पाये जाने वाली प्रमुख किस्म की भेड़ है।
उत्तर : मेरिनो
8. ब्रोकेनहील __________महाद्वीप का एक प्रमुख शहर है।
उत्तर : आस्ट्रेलिया
9. मर्रे नदी की उत्पत्ति __________से हुई है।
उत्तर : आस्ट्रेलियन आल्पस
10. ओशोनिया महाद्वीप की आर्थिक उन्नति में __________का बहुत बड़ा योगदान है।
उत्तर : पर्यटन
11. आस्ट्रेलिया की बखोज़ __________ने की।
उत्तर : कैप्टन जेम्स कुक
12. आस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मध्य __________जल डमरू मध्य है।
उत्तर : बास जल डमरू मध्य
13. ओशेनिया की कुल जनसंख्या __________है।
उत्तर : साढे तीन करोड़
14. ओशोनिया महादेश में कुल __________भाषाएँ बोली जाती हैं।
उत्तर : 28
15. वेलिंग्टन __________का प्रमुख शहर है।
उत्तर : न्यूजीलैण्ड
16. कार्पेन्टरिया की निम्न भूमि में अनेक __________पाए जाते हैं।
उत्तर : आर्टिजियन कूप
17. तस्मानिया एवं न्यूजीलैण्ड में __________के वन देखे जाते हैं।
उत्तर : शीतोष्ण पतझड़
18. मरें एवं डार्लिग नदियाँ __________शहर के पास मिलती हैं।
उत्तर : वेंटवर्थ
19. मर्रे-डार्लिंग नदी घाटी में __________एवं __________का पर्याप्त उत्पादान होता है।
उत्तर : मांस, दूध
सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)
1. ओशोनिया विश्ष का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : False
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से ओशोनिया विश्च का सबसे छोटा महाद्वीप है।
उत्तर : True
3. ओशोनिया महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पापूया न्यूमिनी है।
उत्तर : True
4. मर्रे डार्लिग ओशोनिया महाद्वीप की सबसे लम्बी एवं प्रमुख नदी है।
उत्तर : True
5. माउन्ट कोसिस्को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : True
6. प्रेट डिवाईंडिंग रेंज आस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रेंखला है।
उत्तर : True
7. आयर रॉक न्यूजीलैंड का प्रमुख दर्शनीय स्थान है।
उत्तर : False
8. ग्रेट बैरियर रीफ विभिन्न जीवों का निवास स्थान है।
उत्तर : True
9. ग्रेट बैरियर रीफ प्रवाल जीवों द्वारा निर्मित है।
उत्तर : True
10. आस्ट्रेलिया के घास के मैदान को डाउन्स कहते हैं।
उत्तर : True
11. मर्रे नदी आस्ट्रेलियन आल्पस से निकलती है।
उत्तर : True
12. डार्लिंग मर्रे की सहायक नदी है।
उत्तर : True
13. मेरिनो आस्ट्रेलिया की प्रमुख भेड़ है।
उत्तर : True
14. क्वीन्स लैण्ड और न्यसाउवेल्स पशुपालन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : True
15. कंगारू नामक अद्भुत प्राणी माइक्रोनेशिया में पाया जाता है।
उत्तर : False
16. पोर्ट मोरेसकी पापुआ न्यूगिनी का प्रमुख शहर है।
उत्तर : True
17. कैंटरबरी का मैदान न्यूजीलैण्ड में स्थित है।
उत्तर : True
18. आस्ट्रेलिया की कूपर एवं आयर नदियाँ प्रशान्त महासागर में गिरती हैं।
उत्तर : False
19. पेरू नदी डार्लिंग नदी की सहायक नदी है।
उत्तर : False
20. डाउन्स घास का मैदान उत्तम नस्ल की भेड़ों के पालन के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।
उत्तर : True