Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Science Book Solutions Chapter 7 तरल एवं गैसीय पदार्थों की स्थिति और गति offer valuable context and analysis.
WBBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer – तरल एवं गैसीय पदार्थों की स्थिति और गति
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK
प्रश्न 1.
दबाव का सूत्र क्या है?
उत्तर :
प्रश्न 2.
दबाव की इकाई क्या है?
उत्तर :
पास्कल
प्रश्न 3.
बल और क्षेत्रफल में क्या संबंध है?
उत्तर :
बल के प्रयोग का क्षेत्रफल जितना कम होगा दबाव उतना ज्यादा होगा। इसका उल्टा क्षेत्रफल बढ़ने से बल का परिमाण घट जाता है।
प्रश्न 4.
गहराई बढ़ने या उच्चता से दबाव पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
दबाव बढ़ जाता है ।
प्रश्न 5.
दबाव तथा गति में क्या संबंध है?
उत्तर :
तरल किसी डब्बे में जितनी ऊँचाई तक भरा रहेगा उसके निकलने का वेग भी उतना ही ज्यादा होगा।
प्रश्न 6.
बारनौली के नियम का उल्लेख करो ।
उत्तर :
कोई भी गैस या द्रव जब गतिशील होता है तब जिस स्थान पर उसका वेग अधिक होता है उसी स्थान पर उस गैस या द्रव का दबाव कम होता है।
विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS
प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा दिखाओ कि क्षेत्रफल बढ़ने से दबाव का परिमाण बढ़ता है और अधिक परिमाण में बल कार्य करता है।
उत्तर :
उपकरण : टेबुल, एक लकड़ी का स्केल, कागज
प्रयोग : एक टेबुल पर एक लकड़ी का स्केल रख देते हैं। स्केल का कुछ हिस्स टेबुल के बाहर रहता है और अधिकांश हिस्सा टेबुल पर । टेबुल के बाहर निकले स्केल के ऊपर ऊँगली से दबाव डालते हैं। तब स्केल झट से उठ जाता है. फिर उसी स्केल को उसी प्रकार रख देते हैं। अब उसके ऊपर मोटा कागज रख देते हैं जिससे टेबल के ऊपर स्केल का अंश ढंक जाए।
अब जो अंश टेबल के बाहर है उसके ऊपर ऊँगली से दबाव डालते हैं।
निरीक्षण :- दूसरी बार हम देखते हैं कि स्केल ऊपर आसानी से नहीं उठा। इसका कारण है कि वह कागज से दबा पड़ा था तथा कागज के ऊपर हवा दबाव बना रही है।
निष्कर्ष :- इससे प्रमाणित होता है कि बड़े क्षेत्रफल के ऊपर दबाव के प्रभाव से अधिक परिमाण में बल कार्य करता है।
प्रश्न 2.
प्रयोग द्वारा दिखाओ कि दबाव गहराई पर निर्भर करता है।
उत्तर :
प्रयोग :- एक गोल आकृति का डब्बा लेते हैं। उसमें तीन विभिन्न ऊँचाई पर छिद्र कर देते हैं। पहले मुँह बंद कर उसमें पानी भर देते हैं। अब एक टेबुल के ऊपर ले जाकर इसे रख देते हैं। एक ही साथ तीनों छिद्रों का मुँह खोल देते हैं। तब हम पाते हैं कि जिस छिद्र का मुँह ऊपर है उससे निकलने वाला पानी नजदीक में गिरता है जबकि नीचे वाले छिद्र से दूर जाकर पानी गिरता है।
परीक्षण :- नीचे वाले छिद्र की गहराई ऊपर वाले छिद्र की तुलना में अधिक है।
निष्कर्ष :- इससे प्रमाणित होता है कि गहराई बढ़ने से दबाव बढ़ता है।
प्रश्न 3.
एक प्रयोग द्वारा दिखाओ कि गैस या तरल का प्रवाह अधिक दबाव वाले स्थान से निम्न दबाव वाले स्थान की ओर होता है।
उत्तर :
आवश्यक उपकरण :- पानी का बोतल, गमला, पाइप
प्रयोग : एक 2 लीटर वाली प्लास्टिक की बोतल लें। अब एक चौड़े मुँह वाला गमला लें जिसमें चार बोतल पानी भरा हो। बोतल तथा गमला को समान ऊँचाई पर रखते हैं। एक रबर के पाइप द्वारा दो पात्रों को जोड़ देते हैं। उनके संयोग स्थल को अच्छी तरह सील कर देंगे।
निरीक्षण : हम देखते हैं कि पानी बोतल से गमले की ओर जा रहा है। यद्यपि गमले में पानी ज्यादा है।
इससे साबित होता है कि द्रव का प्रवाह उसके परिमाण के ऊपर नहीं बल्कि उसकी उच्चता से निश्चित होता है। बोतल से गमले में पानी उच्चता के कारण प्रवाहित होता है।
निष्कर्ष : इससे साबित होता है कि द्रव या गैस अधिक दबाव वाले स्थान से निम्न दबाव वाले स्थान की ओर प्रवाह करता है।
प्रश्न 4.
चादर को खींच-खींच कर बिछाते समय चादर पूरी तरह बिछौने के ऊपर से क्यों नहीं खिसकती है?
उत्तर :
चादर का आकार बड़ा होता है। बड़े क्षेत्रफल पर दबाव के प्रभाव से अधिक परिमाण में बल कार्य करता है। इसी कारण चादर के ऊपर हवा के दबाव से बल कार्य करता है जिससे चादर पूरी तरह बिछौने से नहीं खिसकती है।
प्रश्न 5.
बाँध के नीचे का हिस्सा मोटा क्यों बनाया जाता है?
उत्तर :
नदी का जल बाँध के किनारों पर दबाव सृष्टि करता है। बाँध जितना ऊँचा है उतनी मात्रा में जल संग्रह कर सकता है। द्रव का दबाव गहराई बढ़ने के साथ बढ़ता है। नदी का पानी बाँध के नीचले हिस्से पर काफी दबाव बनाता है। इसलिए बाँध का निचला हिस्सा मोटा बनाया जाता है।
प्रश्न 6.
रबर का बना हुक आपस में कैसे चिपक जाता है?
उत्तर :
एक खास तरह का हुक होता है जिसके पीछे का हिस्सा रबर का बना होता है। दोनों हुक को पीछे की तरफ से एक साथ स्पर्श करते हुए दबाव देते समय रबर वाला अंश चिपक जाता है। उसके भीतर की हवा निकल आती है। बाहर की हवा उस रबर वाली अंश पर दबाव डालती है। इसी कारण दोनो हुक जोर से अटक जाते हैं।
प्रश्न 7.
किसी कागज को फूँक मारते हैं तब वह सीघा पड़ा होता है फिर जब फूँक मारना बन्द कर देते हैं तो झूल जाता है। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर :
बारनौली के नियम के अनुसार जहाँ द्रव या गैस का वेग अधिक होता है उस स्थान पर दबाव कम होता है। जब कागज को फूँक मार रहे थे तब उस स्थान पर गतिशील वायु का स्थान कम हो गया था। कागज के नीचे का वायु का दबाव उस समय ऊपर के वायु दबाव से अधिक था। इसी कारण कागज सीधा खड़ा था । लेकिन फूँक बंद करते ही कागज के ऊपर वायु का बल अधिक था जिससे कागज नीचे की ओर मुड़ गया।
प्रश्न 8.
जब दो पत्रे के बीच फूँक मारते हैं तब वे आपस में सट जाते हैं क्यों?
उत्तर :
जब हम फूँक मारते हैं तब दो कागज के बीच से वायु तेजी से प्रवाहित होती है, और उस स्थान पर हवा का दबाव कम हो जाता है। फलस्वरूप दो कागज के नजदीक की हवा दोनों कागजों पर लम्बवत जो दबाव डालती है वह भीतर के फूँक की जगह वाली हवा के दबाव से अधिक होती है। इसलिए कागज आपस में चिपक जाते हैं।
प्रश्न 9.
बारनौली के नियम को एक प्रयोग द्वारा समझाओ।
उत्तर :
बारनौली का नियम : कोई भी गैस या द्रव जब गतिशील होता है तब जिस स्थान पर उसका वेग अधिक होता है उस स्थान पर उस गैस या द्रव का दबाव कम होता है।
व्याख्या :
उपकरण : एक कागज का पन्ना।
प्रयोग : एक पन्ना लेकर उसे दोनों तरफ एक समान रूप से मोड़ लेते हैं। इस पुल को टेबल के ऊपर रख देते हैं। अब जोर से फूँक मारते हैं जिससे पुल नीचे गिर जाए।
निरीक्षण : फूँक मारते समय पुल के नीचे के निचले हिस्से के अंश पर दबाव कम होता है और पुल के ऊपर की हवा द्वारा दिया गया दबाव नीचे की दबाव से अधिक होता है। परिमाणस्वरूप पुल भी छत्त के नीचे की ओर दबी रहती है और नहीं गिरती है।
निष्कर्षण : इससे साबित होता है कि गतिशील द्रव या गैस जिस स्थान पर अधिक वेग से चलता है उस स्थान पर दबाव कम होता है।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)
प्रश्न 1.
(a) आयतन
(b) लम्बाई
(c) क्षेत्रफल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) क्षेत्रफल ।
प्रश्न 2.
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई है :-
(a) atm
(b) पास्कल
(c) N/m2
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) पास्कल ।
प्रश्न 3.
गहराई बढ़ने से दबाव :-
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) एक समान रहता है
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) बढ़ता है
प्रश्न 4.
तरंग का प्रवाह किससे निश्चित होता है?
(a) चौड़ाई से
(b) मात्रा से
(c) क्षेत्रफल से
(d) उच्चता से
उत्तर :
(d) उच्चता से ।
प्रश्न 5.
तरल का प्रवाह होता है –
(a) अधिक दबाव से कम दबाव
(b) कम दबाव से अधिक दबाव
(c) समान दबाव
(d) सभी
उत्तर :
(a) अधिक दबाव से कम दबाव ।
प्रश्न 6.
क्षेत्रफल बढ़ने से बल :-
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) बढ़ता है ।
प्रश्न 7.
हवा कैसे कार्य करती है?
(a) दबाव बढ़ाती है
(b) दबाव घटाती है
(c) कुछ नहीं करती है
(d) सभी
उत्तर :
(a) दबाव बढ़ाती है ।
प्रश्न 8.
तरल का वेग अधिक होने से दबाव होता है:-
(a) अधिक
(b) कम
(c) कोई नहीं
(d) सभी
उत्तर :
(b) कम ।
प्रश्न 9.
वेग तथा दबाव का सिद्धांत किसने दिया ?
(a) न्यूटन ने
(b) गैलिलियो ने
(c) बारनौली ने
(d) कोई नहीं ने
उत्तर :
(c) बारनौली।
प्रश्न 10.
रबड़ कैसे दीवार से चिपक जाता है?
(a) पानी द्वारा
(b) वायु दबाव द्वारा
(c) रबड़ की प्रकृति
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) वायु दबाव द्वारा ।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :
1. महीन नोक वाली कील की तुलना में भोथरी कील का ……………… अधिक होता है।
उत्तर : क्षेत्रफल
2.
उत्तर : बल
3. बल का परिमाण बढ़ने से दबाव ………………
उत्तर : बढ़ेगा
4. 1 किलो पास्कल = ……………… पास्कल
उत्तर : 1000
5. क्षेत्रफल घटने से दबाव ……………… है।
उत्तर : बढ़ता
6. तरल का दबाव ……………… पर निर्भर करता है।
उत्तर : उच्चता या गहराई
7. तरल या गैस का प्रवाह ……………… दबाव से ……………… दबाव वाले स्थान की तरफ होता है।
उत्तर : अधिक, कम
8. बड़े क्षेत्रफल के ऊपर दबाव के प्रभाव से अधिक परिमाण में ……………… कार्य करता है।
उत्तर : बल
9. जिस स्थान पर तरल का वेग अधिक होता है उसी स्थान पर गैस या द्रव का दबाव ……………… होता है।
उत्तर : कम