Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Science Book Solutions Chapter 10 जीवाणुओं की दुनिया offer valuable context and analysis.
WBBSE Class 8 Science Chapter 10 Question Answer – जीवाणुओं की दुनिया
अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK
प्रश्न 1.
विस्तृत अंचल में फैले और उगे उद्भिजों के समूह को क्या कहते हैं?
उत्तर :
वन।
प्रश्न 2.
यदि दीर्घायु वृक्ष 50 वर्ष बचे रहे तो कितना ऑक्सीजन हवा में छोड़ेंगे?
उत्तर :
2700 किलो।
प्रश्न 3.
सूई के आकार के पत्तों वाले वृक्षों के वन में कौन सा प्राणी वास करते हैं?
उत्तर :
काले भालू, चीता।
प्रश्न 4.
पृथ्वी के कितने देशों में वन नहीं है।
उत्तर :
10 देशों में।
प्रश्न 5.
समुद्र के कुछ मेरूदंडी जीवों का उदाहरण दें।
उत्तर :
शार्क, हाचेट मछली, तिमि।
प्रश्न 6.
वायोलूमिनेंट के शरीर में उपस्थित प्रोटीन प्रयुक्त रंजक पदार्थ का नाम लिखें।
उत्तर :
सूसिफेरीन तथा लूसिफेरेज।
प्रश्न 7.
ओशेनिया में वनों का % कितना है?
उत्तर :
5%
प्रश्न 8.
दक्षिण अमेरिका में वनों का परिमाण कितना है?
उत्तर :
23%
प्रश्न 9.
समुद्र के कुछ अमेरूदंडी जीवों का उदाहरण दो।
उत्तर :
जेलीफिस, सागरकुसुम, चिंगड़ी, तारामछली, आक्टोपस।
प्रश्न 10.
काटेदार झाड़-झंखार जैसे वृक्षों के वनों में कौन प्राणी वास करता है?
उत्तर :
चिंकारा, सियार।
प्रश्न 11.
वातावरण में किस गैस के बढ़ने से परिवेश गर्म हो जाता है?
उत्तर :
कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस के बढ़ने पर।
प्रश्न 12.
किस प्रकार का आक्टोपस मनुष्य के लिए प्राणघाती होता है?
उत्तर :
ब्लू रिंग्ड आक्टोपस।
प्रश्न 13.
बायोलूमिनेसेंट जीव समुद्र की कितनी गहराई में पाये जाते हैं?
उत्तर :
200-400 मीटर की गहराई में।
प्रश्न 14.
प्लेंक्टोस का क्या अर्थ होता है?
उत्तर :
इधर-उधर तैरते हुए घुमना।
प्रश्न 15.
स्कुइड मछली की कितनी भुजाएँ होती हैं?
उत्तर :
10
प्रश्न 16.
मानव भक्षी शार्क का एक उदाहरण दो।
उत्तर :
ग्रेट ह्ञाइट शार्क।
प्रश्न 17.
तारा मछली का प्रिय भोजन क्या है?
उत्तर :
झिनुक।
प्रश्न 18.
सहारा के मरूस्थल में पाये जाने वाले कुछ जीवों के नाम लिखें।
उत्तर :
उल्लू, हिरण।
प्रश्न 19.
अरब तथा थार का मरूस्थल किस प्रकार का मरूस्थल है?
उत्तर :
गर्म।
प्रश्न 20.
मरूस्थलीय पौधों का उदाहरण दें।
उत्तर :
कैक्टस, सागुयारो पेड़।
प्रश्न 21.
मरूस्थलीय प्राणी का उदाहरण दें।
उत्तर :
ऊँट, गिरगिट।
प्रश्न 22.
भारत के कितने % भूभाग पर वन है?
उत्तर :
21%
प्रश्न 23.
एशिया महादेश का गोबी मरूस्थल किस प्रकार का मरूस्थल है।
उत्तर :
ठंडा।
प्रश्न 24.
कंगारू चूहा किसे कहा जाता है?
उत्तर :
जेराबिल को।
प्रश्न 25.
थार मरूस्थल के सबसे बड़े पक्षी का नाम बताओ।
उत्तर :
बास्टडि ।
प्रश्न 26.
कालाहारी मरूभूमि में रहने वाले मनुष्यों को क्या कहते हैं?
उत्तर :
सैनबुशमेन ।
प्रश्न 27.
अमेरिका के मरू क्षेत्र में पत्थरों के मकान को क्या कहते हैं?
उत्तर :
प्यूबला।
प्रश्न 28.
बेदुईन किस मरूस्थल में वास करते हैं?
उत्तर :
सहारा तथा अरब की मरूभूमि में।
प्रश्न 29.
IUCN का पूरा नाम क्या है?
उत्तर :
International Union for theConservation of Nature and Natural Resources.
प्रश्न 30.
रुस्किमों का क्या अर्थ है?
उत्तर :
कच्या मांस खाने वाले।
प्रश्न 31.
ध्रुवीय क्षेत्र में बर्फ के घर को क्या कहते हैं?
उत्तर :
इग्लू।
प्रश्न 32.
पश्चिम बंगाल का राज्य पशु क्या है?
उत्तर :
बिलार (मेछो बिलार)।
प्रश्न 33.
भारत के सुरक्षित जीवों के नाम लिखें।
उत्तर :
हिम चीता, रायल बंगाल टाइगर।
प्रश्न 34.
उत्तर प्रदेश के किस सुरक्षित अरण्य में गैंडा का संरक्षण किया जाता है?
उत्तर :
दुधवा संरक्षित अरण्य में।
प्रश्न 35.
एक निवास स्थान को छोड़कर दूसरे वास स्थान पर जाने को क्या कहते हैं?
उत्तर :
प्रंवास।
प्रश्न 36.
थार मरूस्थल के एक प्राणी का नाम बताओ।
उत्तर :
काला हिरण।
प्रश्न 37.
दैत्याकार स्कूइज कहाँ दिखाई देते हैं?
उत्तर :
अटलांटिक सागर में।
प्रश्न 38.
प्रशांत महासागर के जल में प्राय: कितने प्रकार की मछलियाँ रहती हैं?
उत्तर :
प्राय: 240 प्रकार के।
प्रश्न 39.
गैंडा के नाक के उपर बनी सींग किससे बनी होती है?
उत्तर :
कैरोटिन नामक पदार्थ से।
प्रश्न 40.
भारत में गिद्धों के पुनर्वासन केन्द्र का नाम बताओ।
उत्तर :
हरियाणा के पिंजोर तथा पश्चिम बंगाल के राजाभात खरवा में।
प्रश्न 41.
चीन और मंगोलिया मरूभूमि में कौन-कौन से प्राणी देखे जाते हैं?
उत्तर :
बैक्टीरियन ऊँट, बिटल, नीलापहाड़ी, कबूतर, भालू, बर्फोला चीता, जंगली भेड़।
प्रश्न 42.
अरब मरूभूमि में कौन-कौन से प्राणी वास करते हैं?
उत्तर :
ऊँट, सियार, खरगोश, कैमेलिया, केकड़ा, गिद्ध आदि।
प्रश्न 43.
दक्षिणी ध्रुव में पाये जाने वाले जीवों के नाम लिखो।
उत्तर :
पैंगुईन, सील ।
प्रश्न 44.
पश्चिम बंगाल के दो प्रधान वन भूमि के नाम लिखें।
उत्तर :
i) उत्तर बंग वन भूमि
ii) सुन्दरवन मेंग्रोव वन भूमि।
प्रश्न 45.
मरूभूमि के विशाक्त सांप का नाम बताओ।
उत्तर :
रेटल सांप।
प्रश्न 46.
सहारा मरूभूमि के आदिवासी किस प्रकार के घास से झोपड़ी बनाते हैं?
उत्तर :
तूयारेगरा नामक घास से।
प्रश्न 47.
उत्तरी अफ्रिका के सहारा मरूस्थल के जीवों के नाम बताओ।
उत्तर :
उल्लू, सियार, शुतुरमुर्ग, घमना आदि।
प्रश्न 48.
धुवीय प्रदेश में पाये जाने वाले मछलियों के शरीर में मौजूद एण्टीफिज प्रोटीन का क्या कार्य होता है?
उत्तर :
यह अत्यधिक कम तापमान पर भी शरीर के अंदर तरल को जमने में बाधा देता है।
संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS
प्रश्न 1.
विलुप्त प्राय प्राणी किसे कहते हैं?
उत्तर :
ऐसे प्राणी जिनका अस्तित्व संकट में होने की संभावना हो और उनको पुनरूद्धार करने की संभावना न हो तो उसे विलुप्त प्राय प्राणी कहते हैं।
प्रश्न 2.
वनों में किस प्रकार के वृक्ष पाये जाते हैं?
उत्तर :
वनों में विभिन्न प्रकार के झाड़ जातीय, आरोही जातीय, औषधीय वृक्ष इत्यादि पाये जाते हैं।
प्रश्न 3.
वनों में पाये जाने वाले कुछ पक्षी एवं प्राणियों के नाम बताओ।
उत्तर :
कठफोड़वा, चील, तोता, कोयल, बंदर, उल्लू, हाथी एवं सियार इत्यादि प्राणी पाये जाते
प्रश्न 4.
न्यूमैटोफोर या श्वसन जड़ किसे कहते हैं?
उत्तर :
सुन्दर वन में लवणयुक्त दलदली मिट्टी पाई जाती है एवं जिसमें ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है, जिससे उस अंचल के वृक्ष जैसे पाइन, सुन्दरी, केवड़ा को श्वसन में समस्या होती है। इसी कारण वृक्षों के जड़ों की शाखाएँ मिट्टी से बाहर आ जाते हैं, इसे श्वसन मूल या न्यूमैटोफोर कहते हैं।
प्रश्न 5.
कुछ जलीय पाणी तथा उद्भिजों के नाम लिखें।
उत्तर :
जल्लीय प्राणी : रोहु, कतला, मृगेल, कवई, सिंघी, चिंगड़ी, स्सांज, प्रवाल, केवड़ा साँप, जूप्लोकटन आदि। जलीय उद्भिज : शैवाल, जलकुम्भी, कमला, हाइडिला, फाइटो प्लेंकटन आदि।
प्रश्न 6.
शीत निद्रा किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस प्राणी का तापमान वातावरण के अनुसार बढ़ता-घटता रहता है वे प्राणीशीतकाल में ठंड से बचने के लिए बिलों में चले जाते हैं। हदय के धड़कन और श्वांस क्रिया की दर घट जाती है, शीतकाल में निश्चल अवस्था में इस प्राणियों के रहने को शीत निद्रा कहते हैं। जैसे – साँप, मेढक, कछुआ।
प्रश्न 7.
मेरू अंचल क्या है?
उत्तर :
पृथ्वी के उत्तरी तथा दक्षिणी भुवों के चारों ओर जो भौगोलिक अंचल होता है उसे धुवीय अंचल कहते हैं। उत्तर धुव के चारों ओर का क्षेत्र आर्कटिक या मेरू अंचल तथा दक्षिणी धुव के चारों ओर का क्षेत्र अंटार्कटिक या कुमेरू अंचल कहलाता है। आर्कटिक अंचल में संपूर्ण सुमेरू महासागर एवं इसके आस-पास स्थित यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका के उत्रांश के देश बसे हुए हैं।
प्रश्न 8.
पृथ्वी शिखर सम्मेलन से क्या समझते हो?
उत्तर :
1992 ई० में ब्राजील के रियो-डिजेनोरो में परिवेश विषयक एक विश्व सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में परिवेश से जुड़ी समस्याओं और उनको सुलझाने के लिए इक्कीस सूत्री कार्यक्रम ग्रहण किया गया था। इसे एजेण्डा कहते हैं। इसका विषय मुख्यत: स्थायी उन्नति, वनों का संरक्षण, परिवेश के तापक्रम का नियंत्रण, जल संपदा का सही उपयोग, समुद्रों की सुरक्षा और मनुष्यों के स्वास्थ्य की सुरक्षा आदि था।
प्रश्न 9.
गिद्धों के वास-स्थान तथा परिवेश में इसका महत्व क्या है? सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में लिखो।
उत्तर :
पीपल, बरगद, ताड़, सेमर आदि वृक्षों के डालियों पर ये अपना घोसला बनाते हैं। लकड़ी के टुकड़ों और पेड़ों की टहनियाँ इकट्टा करके डालों पर अपना घोंसला बनाते हैं। सितम्बर से लेकर मार्च-मई के समय ये अपने घोंसले में अंडा देते हैं। बड़ी इमारतों को बनाने के लिए वृक्षों की कटाई से घासों की जगह कम होती जा रही है।
गाँव या शहर के सीमांके बाहर लम्बे पेड़ों पर ये रहते हैं। हुण्ड बनाकर ये मृत जीवो का शव खाकर भोजन संग्रह करतें हैं। शहर के कूड़े में मरे पड़े जीवों को खाते हैं। फलत: इससे महामारी नहीं फैलती है।
भारत सरकार ने सन् 2006 ई० में डाइक्लोफिनाक नामक कीटनाशक को निषिद्ध घोषित किया है। गिद्ध बहुत दिनों तक जीते हैं लेकिन इनके जीवन का विकास काफी घीमी गति से होता है। भारत के विभिन्न स्थानों पर गिद्धों के पुनर्वासन केन्द्र खोले गये हैं। इसमें हरियाणा का पिंजोर तथा पश्चिम बंगाल के राजा भातखावा विशेष रूप से उल्लेखनीय है।
प्रश्न 10.
इन-सीदू तथा एक्स-सीदू संरक्षण से क्या समझते हो?
उत्तर :
इन-सीटू : संकटापन्न उद्भिजों और जीवों को उनके निवास स्थान में सुरक्षित रखने के लिए उनके स्वभाविक स्थलों में मनुष्यों द्वारा वन को संरक्षित किया गया है। ये कई प्रकार की हैं जैसे :- नेशनल पार्क, बायोस्फेयर रिजर्व और भू-प्राकृतिक दृश्य। इन्हें इन-सीटू संरक्षण कहते हैं।
एक्स सीदू : जब जीव तथा उद्भिजों को सुरक्षित रखने के लिए उनके वासस्थान से हटाकर किसी अन्य स्थान पर अनुकुल वातावरण बनाकर कृत्रिम रूप से उनकी संख्या बढ़ाने की चेष्टा होती है तो इसे एक्स सीटू संरक्षण कहते हैं।
प्रश्न 11.
मनुष्य के किन आचरणों में वन्य प्राणियों से भिन्नता बढ़ी है?
उत्तर :
- सम्पदाओं का उपयोग
- जलवायु परिवर्तन
- वातावरण का प्रदूषित होना
- अन्य स्थान से अपरिचित जीवों को लाना
- शिकार करना
- वंन काटना आदि।
प्रश्न 12.
मेछो बिलार की शारीरिक रचना के बारे में लिखो।
उत्तर :
मेछो बिलार समान्य बिलार से दोगुनी बड़ी होती है। इसके शरीर पर छोटे-छोटे खस-खस रोएँ होते हैं। शरीर धूसर रंग का होता है, पूरे शरीर पर काले निशान होते हैं, माथे से घड़ तक 4-6 काले धागे जैसे रेखाएँ होती हैं। नहर, झील, नदी. दलदल जलभूमि आदि जगहों में पाये जाते हैं। ये मछली का शिकार करते हैं साथ ही शामुक, चूहा या पक्षी खाकर पेट भरते हैं।
प्रश्न 13.
गंगा के सोइंस के संकट तथा संरक्षण के बारे में लिखें।
उत्तर :
सोईस का अस्तित्व खतरे में हैं। नदियों में बाँध बनने से नदी के जल की गहराई घटती जा रही है। नदियों के बीच बालू के टीले छोटे-छोटे भागों में बाँट देते हैं जिससे सोईस के आने-जाने में बाधा होती है। इससे सोईस अनेक छोटेछोटे दलों में बिखर कर संपर्कविहीन हो जाते हैं। इसके कारण प्रजनन की समस्या उत्पन्न होती है।
सोईस ऐसे स्थानों में रहते हैं जहाँ गंगा के तट की आबादी अधिक होती है, इससे नदी के जल प्रदूषण की समस्या काफी दिखायी पड़ती है। जल प्रदूषण के कारण नदी में मछलियों की संख्या घट जाती है जो सोईस का भोजन है। मछलियों के पकड़ने वाले जाल में फँस जाने से भी ये मर जाते हैं।
संरक्षण : गंगा के सोईस को राष्ट्रीय जलज प्राणी घोषित कर दिया गया है। 1991 ई० में बिहार के सुल्तानगंज तथा पहलगाँव के बीच 60 कि॰मी० में सोईस सैक्बूरी के रूप में विक्रमशिला गैंगेटिक डालफिन सैकच्यूरी खोला गया है। उत्तर प्रदेश में ब्रिजघाट से नरोरा मध्यवर्ती गंगा के क्षेत्र में सोईस संरक्षण के लिए रामसर स्थान को संरक्षित स्थान के रूप में चिन्हित किया गया है।
प्रश्न 14.
प्लैंक्टन से क्या समझते हो?
उत्तर :
ये एक प्रकार के जीव हैं जो जलधारा के विपरीत नहीं तैर सकते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं।
- फाइटो प्लैंक्टन : सूर्य प्रकाश की सहायता से भोजन बनाते हैं।
- जूप्लैंक्टन : ये खुद भोजन नहीं बना सकते, अन्य प्लैंकटन को खाते हैं।
प्रश्न 15.
समुद्री फाइटो प्लैंकटन के बारे में लिखें।
उत्तर :
समुद्र में दो प्रकार के फाइटो प्लैंकटन होते हैं।
- डायाटोन :- ये एक कोशीय हैं। ये एक साथ कॉलोनी बनाते है, इनके कोश की दीवारें सिलिका की बनी होती है।
- डिनोप्लैंजेनेट : ये एक कोशीय हैं। डायोटोम के जैसी इनकी दीवार सिलिका की बनी होती है। ये अकेले रहते है, कॉलोनी नहीं बनाते।
प्रश्न 16.
बायोलूमिनेसेंस क्या है?
उत्तर :
समुद्र के गहरे भाग में सूर्य का प्रकाश नहीं पहुँचने पर भी वहाँ अन्य प्रकार का प्रकाश होता है किन्तु उसमें ताप नहीं होता है। इसे बायोलूमिनेसेंस कहते हैं। जिन जीवों के शरीर में रासायनिक विक्रिया द्वारा प्रकाश उत्पन्न होता है उसे बायोलूमिनेसेंट कहते हैं।
प्रश्न 17.
जेराबिल के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
यह चूहा जैसा एक छोटा प्राणी है जो बालू खोदकर उसके अंदर रहता है। ये कंगारू के तरह उछ्छल सकते है, अत: इन्हें कंगारू चूहा भी कहते हैं। ये जीवन भर जल पीये बिना रह सकते हैं। इनकी पूँछ लम्बी होती है। ये सफेद एवं कत्यई रंग के होते हैं। ये शत्रु के आँखों में घूल झोकने के लिए बालू जैसा रंग धारण कर लेते हैं, इनके कान सक्रिय होते हैं। ये साधारणतः घास, छोटे हरे पौधे, छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े खाकर जीवित रहते हैं।
प्रश्न 17.
एक सींगवाले गैंडे पर आए संकट और उनके संरक्षण के बारे में लिखो।
उत्तर :
एक सींगवाले गैंडे प्राकृतिक परिवेश में 35-45 वर्ष तक जीवित रहते है। इसकी संख्या में कमी शिकार के कारण हो रहा है। गैंडे के सींग में औषधि गुण है जैसी धारणा वैज्ञानिक आधार पर गलत साबित हो चुकी है।
इनके रहने के स्थान का अ्वंस होने से निवास की समस्या खड़ी हो गई है। गैंडा के संरक्षण के लिए गैंडा के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वर्तमान में भारतीय उप महादेश के ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह क्षेत्र में जलदापाड़ा, गोरूभार नेशनल पार्क बनाये गये है। नेपाल के चितवन राष्ट्रीय उद्यान में भी गेंडा पाये जाते हैं।
प्रश्न 18.
वन में आग कैसे लगती है?
उत्तर :
वन में निम्न कारणों से आग लगती है :
- बज्ञपात से।
- उल्कापात के दौरान गिरते लावा के स्पर्श से।
- वायु-प्रवाह की तीव्रता के कारण आस-पास के हिलते-डुलते बॉस के जड़ों में घर्षण से।
- लुढकते पत्थरों के धक्के से जमीन पर पड़े सूखी पत्तियों का आ जाना।
प्रश्न 19.
वनों में आग लगने से क्या नुकसान होता है?
उत्तर :
वनो में आग लगने से निम्नलिखित नुकसान होते है :-
- वन के नष्ट होने से CO2 की मात्रा बढ़ी है जिससे हरित गृह प्रभाव उत्पन्न हो जाता है, इससे वातावरण का तापमान बढ़ता है।
- वन की मिट्टी और पौधे के पत्ते 50% वर्षा को शोषित करते हैं। आग लगने से मिट्टी और पत्तों में जल धारण क्षमता नष्ट हो जाती है। फलत: बाढ़ की संभावना बढ़ जाती हैं।
- पेड़ों के कटाव से मिट्टी की कटाव बढ़ जाती है। दावानल होने से वायु प्रदूषण बढ़ता है।
- वनों में आग लगने से प्राणी अपना आश्रय खो देते हैं
प्रश्न 20.
वनों को काटने से क्या क्षति होती है?
उत्तर :
- मिट्टी का कटाव बढ़ जाता है।
- पेड़ों के जड़ मिट्टी से जल को सोखते हैं। पेड़ नहीं रहने पर मिट्टी के नीचे का जलस्तर घटता जाता है।
- अलग-अलग प्राणी विशेष प्रकार के पौधे को अपने निर्वाह के लिए प्रयोग में लाते हैं। वनांचल के ध्वंस होने पर कई प्रजाति के विलुप्त होने की संभावना में वृद्धि हुई है।
प्रश्न 21.
रेगिस्तान में रहने वाले जीव किस प्रकार गर्मी से अपनी रक्षा करते हैं?
उत्तर :
- रेगिस्तान के जीव केवल रात में बाहर निकलते हैं।
- कोई भी जीव सुबह सूर्य निकलने से पहले या सूर्यास्त होने पर कुछ घंटों के लिए सक्रिय होते हैं।
- कई प्राणियों की त्वचा मोटी रहती है ताकि शरीर की नमी बाहर न निकल जाय।
- कई जीव उष्ण निद्रा में चले जाते हैं। इसके दौरान उनकी श्वसन क्रिया तथा हृदय की धड़कन नहीं के बराबर होती है।
प्रश्न 22.
रेगिस्तान का गिरगिट और खड़खड़ा साँप के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
रेगिस्तान का गिरगिट :- ये बहुत लंबे नहीं होते, इनका अग्र भाग चौड़ा होता है। ये बालू के भीतर रहते हैं, भोजन की तलाश में शाम के समय बाहर निकलते हैं। ये बालू पर तैरते हुए मालूम होते हैं। इनकी चौड़ी पूँछ में चर्बी संचित रहती है। ये कीट-पतंगों को खाकर जीवित रहते हैं।
खड़खड़ा साँप : यह रेगिस्तान का सबसे जहरीला साँप है । पूँछ के पास झूमर जैसी आकृति होती है, यह अच्छी तरह बालू पर तैर सकता है। उम्र बढ़ने के साथ इनकी रेटल भी लम्बी होती है। शरीर का खून ठंडा होता है। इनकी जीभ लम्बी होती है, इनमें दो खोखले विषैले दाँत होते हैं। अपने शिकार पर विष ऊगल देते हैं जिससे मांस सड़कर नरम हो जाता है। इनका प्राकृतिक शत्रु चील है।
प्रश्न 23.
सुमेरू के प्राणी कब बच्चा देते हैं? ध्रुवीय भांलू किस प्रकार बच्चों को जन्म देते हैं?
उत्तर :
सुमेरू के प्राणी शीतकाल में प्रचंड ठंड में बच्चों को जन्म नहीं देते। इसका कारण यह है कि बच्चों के लिए आवश्यक भोजन नहीं मिल पाता। इसलिएये प्राणी बसंत ऋतु के शेष होते ही अपने-अपने क्षेत्र का चयन करते हैं। कम ठहरने वाले गर्मी में बच्चों को जन्म देते हैं या अंडे देते हैं। ध्रुवीय भालू बच्चा जनन के लिए अन्य पद्धति अपनाते हैं। ये शीतकाल में नये शिशु भालू को जन्म देते हैं। शीत के मौसम में गुफाओं में उसे छुपाकर रखते हैं। इस समय माता भालू बच्चे को दूध पिलाती है। बसंत आने पर ये बाहर आते हैं।
प्रश्न 24.
ध्रुवीय क्षेत्र के निवासियों के जीवन-यापन के बारे में क्या जानते हैं?
उत्तर :
आर्कटिक ध्रुव में रहने वाले मनुष्य एस्किमों कहलाते हैं। एस्किमों का अर्थ ‘कच्चा माँस खाने वाले’ लोग हैं। एस्किमों लोग एक घंटे में बर्फ से. अपना घर बना लेते हैं। एस्किमों एक स्थान पर बने इग्लू में नहीं बल्कि दूर गन्तव्य तक जाने की राह में नए इग्लू तैयार करके विश्राम करते हैं। एस्किमों की जीवन-यात्रा बहुत कठिन है। उत्तर महासागर के ठंडे जल में शील, सैमन काड मछली इनका भोजन है। ये हंस, खरगोश तथा धुवीय भालू का शिकार करते हैं। दूर-दूर तक जाने के लिए कुत्तों के द्वारा खींची जाने वाली स्लेज गाड़ी पर निर्भर करते हैं।
प्रश्न 25.
एम्परर पैंगुईन के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
पेंगुईन में सबसे बड़ा पेंगुईन एम्परर है। ये बर्फ तथा जल दोनों में रहते हैं। शीतकाल के समय जल काफी ठंडा होता है, घना अंधकार छाया रहता है तब ये अंडा देती है। नर एम्पेरर पेंगुईन अंडों को दो पैरों के साथ चमड़े की तह में रखता है। अंडा देने का समय प्राय: दो माह होता है, इस समय नर पेंगुईन एक साथ खंलते हैं। अंडे से बच्चा निकलने पर नर एम्पेरर पेंगुईन पहले भोजन कराने की जिम्मेदारी लेते हैं। इसके बाद माता-पिता का जिम्मा बच्चे को बड़ा करने का होता है। ग्रीष्मकाल के मध्य में बर्फ-खण्डों पर एम्पेरर पेंगुईन पक्षियों के बच्चे पहली बार जल के संपर्क में आते हैं।
प्रश्न 26.
सागर कुसुम क्या है?
उत्तर :
सागर कुसुम समुद्र के किनारे रहनेवाला एक जीव है। हाथ से उठाने पर नर्म और लंबे वृत्त के ऊपर फूलों की परतें जैसी फैली दिखाई पड़ती है। ये परतें सामने की ओर और पीछे की ओर गति करती है। इसका शरीर खोखला होता है, विभिन्न परतों की तरह उपांगों के ठीक बीच में इसका मुँह होता है। ये पपड़ियाँ वास्तव में कर्षिका हैं। छोटी मछलियों के शिकार करने में इनकी ये कर्षिकाएँ काम आती हैं।
प्रश्न 27.
आक्टोपस की क्या विशेषताएँ होती हैं?
उत्तर :
- इनके बाहुओं की संख्या आठ होती है।
- इनका शरीर गोलाकार होता है पर कोई खोल नहीं होता।
- बाहुओं में शोषक यंत्र होते हैं।
- आक्टोपस की दो बड़ी बड़ी आँखें होती है।
- सभी आक्टोपस विषैले होते हैं।
- ये विष केकड़ा, चिंगड़ियों को प्रभावित करते हैं। केवल ब्लूरिंग्ड आक्टोपस मनुष्य के लिए प्राणघाती होते हैं।
- ये देखने में निरीह तथा भीरू होते हैं, किन्तु आक्रमण के समय शरीर के ग्रंथियों से स्याही छोड़ कर भाग जाते है।
- ये अपने त्वचा का रंग कुछ सेकेंडों में बदल लेते हैं।
प्रश्न 28.
स्कुइड के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
स्कुइड की दस भुजाएँ होती हैं, सिर के निकट छोटे-छोटे मांसल होते हैं, प्रत्येक भुजा में शोषक यंत्र होते हैं। शोषक यंत्र की सहायता से स्कुइड शिकार पकड़ती है, आक्रांत होने पर बादामी रंग जैसा तरल छोड़ती है जिससे जल का रंग मटमैला कर शतु से बचकर भाग जाती है। दैत्यकार स्कुइड अटलांटिक महासागर में निवास करती है। ये 50-60 फुट लंबी होती हैं। इनकी भुजाएँ 30 फुट लम्बी होती है। इनके शरीर में बर्छे की धार की तरह कैल्शियम के कारण बनी कड़ी वस्तु होती है।
प्रश्न 29.
शार्क के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
शार्क का कंकाल हड्डी के नरम कर्टिलेज से बनता है। इनमें से कुछ मानव भक्षी होते हैं, जैसे ग्रेंट हाम्ट शार्क। इनकी लम्बाई 7 मी० होती है, इनका दाँत खो जाने पर पीछे का दाँत कतार में से आगे आकर खोये दाँत का स्थान ग्रहण कर लेता है।
प्रश्न 30.
तारा मछली की क्या विशेषताएँ होती हैं ?
उत्तर :
तारा मछली की पाँच बाहुएँ होती हैं। इनकी भुजायें चपटी मोती पत्ती के समान शरीर से निकल आती है। एक भुजा के टूट जाने पर नई भुजा तैयार हो जाती है। तारा मंछली का भीतरी भाग नरम अंगुली समान उपांग रहता है। नली पदों की सहायता से जल खींचकर फिर बाहर निकल कर तारा मछलियाँ अपना शिकार पकड़ती है, जल खिंचने पर सामयिक रूप में शून्य उत्पन्न हो जाता है। झिनुक इनका प्रमुख भोजन है, सीप का पता लगते ही नाली पद की सहायता से सिप को उपर-नीचे से दबोचती है जिससे सीपियाँ खोल से बाहर आने के लिए बाध्य हो जाती है।
प्रश्न 31.
यशुआ पेड़ की क्या विशेषता है?
उत्तर :
i) यह पेड़ 15 से 40 फुट लंबा होता है।
ii) यह लगभग दो सौ वर्षों तक जीवित रहता है।
iii) फलों का रंग हरा तथा कत्यई होता है।
iv) पत्ते काँटों से भरे होते हैं।
v) पौधे की छाल को थाली, कटोरे के रूप में व्यवहार की जाती है।
vi) दो प्रकार की जड़ें होती हैं एक जल संचय कर स्कीत को बंद कर लेती है और दूसरे प्रकार की जड़े जल की गहराई में चली जाती है।
प्रश्न 32.
सागुयारो पेड़ की क्या विशेषता है?
उत्तर :
i) यह एक दैत्याकार कैक्टस है।
ii) इनकी लम्बाई 50 फुट तथा ये 200 वर्षो तक जीवित रहते हैं। इनमें पत्तियों की जगह काँटा रहता है।
iii) ये अपने शरीर में 6 से 8 टन जल संचय करके रखते हैं।
iv) पूरे शरीर पीले फूलों से भरे रहते हैं। सूर्योदय होते ही ये मुरझा जाते हैं।
v) जैम बनाने में इसके फल का व्यवहार होता है।
प्रश्न 33.
भोजन के रूप कैक्टस की क्या भूमिका है?
उत्तर :
मरूस्थल में रहने वाले मनुष्यों के लिए कैक्टस आवश्यक पौधा है। कैक्टस की जड़ों में भोजन जमा होता है, मरूस्थल के बालू में छुपी जड़ों के बारे में बालू के आकार को देखकर मनुष्य समझ लेते हैं। अनेक कैक्टस भोजन की पूर्ति करते हैं।
प्रश्न 34.
मेशक्विट पेड़ के बारे में क्या जानते हो ?
उत्तर :
इस पेड़ में पत्ते होते हैं। ये शरीर में जल नहीं रख पाते हैं, बालू से अपनी जड़ को गहराई में शिला शिखर तक पहुँचा देते हैं और वहाँ के जल स्तर से जल संग्रह कर सहजता से जीवित रहते हैं।
प्रश्न 35.
ऊँट की क्या विशेषता है ?
उत्तर :
उँट एक बड़ा प्राणी है। यह दो प्रकार का होता है। पहला एक कुवड़वाला तथा दूसरा दो कुबड़ वाला बैक्टीयान ऊँट। ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। पीठ का कुबड़ चर्बी को जमाकर रखने वाला भाग है। ऊँट प्राय: 7 दिन तक बिना खाये रह सकता है। ऊँट के घुटने तथा पेट के बाहर की तरफ निचला भाग मोटे चमड़े की तरह होती है।
रेगिस्तान में प्राय: तुफान आते हैं,,उस समय ऊँट अपने नाक को जरूरत के अनुसार खुला रख सकता है तथा बंद कर सकता है। आँखों के ऊपर भौहें छोटी किन्तु गुच्छेदार होती है। ऊँट के होंठ और जीभ कड़ी पेशियों द्वारा निर्मित होती हैं। ऊँट लगभग 25 गैलन पानी एक बार में पी सकता है। इसके शरीर में पसीने की ग्रंथियाँ बहुत कम होती है। इसके पैर काफी चौड़े होते हैं। पैर की झिल्ली मोटी होती है।
प्रश्न 36.
पेंगुईनों पर छाये संकट एवं समाधान के बारे में लिखो।
उत्तर :
चर्बी के लालच में पेंगुईन का शिकार सोलहवीं शताब्दी में शुरू हुआ था। पेंगुईन के तेल से साबुन और प्रसाधन बनना शुरू हुआ। यहाँ तक कि पेंगुईन की तेल से औषधि तैयार की जाती थी।
पेंगुईन की खाल कमीज, टोपी, जूते बनाने के उपयोग में लायी जाती है। 1905 ई० में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पक्षी महासभा में पैंगुईन की रक्षा करने के लिए जिक्र किया गया। 1959 ई० में 12 देशों ने अण्टार्कटिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके फलस्वरूप अण्टार्कटिक के विस्तीर्ण क्षेत्र के पैंगुईन समुदाय की रक्षा करना संभव हुआ।
प्रश्न 37.
अण्टार्क्रटिका के वातावरण का प्रदूषित होने का क्या कारण है?
उत्तर :
पृथ्वी का सबसे कम प्रदूषित स्थान अष्टार्कटिका है। मनुष्यों ने उस जगह को भी प्रदूषित करना शुरू कर दिया है। मनुष्यों द्वारा व्यवहार की गई CFC तथा हैलोजन जैसे यौगिक अन्टार्कटिका के उपर स्थित ओजन स्तर को नष्ट कर दिया है जिससे ओजोन छिद्र दिखाई पड़ा है। इसके कारण UV किरणें पृथ्वी के वातावरण में आकार मिल गई है।
मनुष्यों त्वचा कैंसर, आँख में मोतिया बिंद दिखने लगा है और जल में रहने वाले सूक्ष्म जीवों की संख्या में कमी आ गई है। अण्टर्कटिका के जहाजों के यातायात में लगातार वृद्धि के कारण गिरे तेल जल को प्रदूषित करता जा रहा है। मछली पकड़ने की जाल, डोरी, बोकस के उपयोग बढ़ते रहने से पक्षी और सील जब-तब इसमें अटक कर मर जाते हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)
प्रश्न 1.
जल में रहने वाले सूक्ष्म जीव को कहते हैं –
(a) फाइटोलेकटम
(b) रवेनथस
(c) वायांक
(d) जूप्लेक्टान
उत्तर :
(a) फाइटोलेक्टम।
प्रश्न 2.
मैंग्रोव वन-भूमि पाया जाता है-
(a) दार्जिलिंग में
(b) मालदा में
(c) सुन्दरवन में
(d) बाँकुड़ा में
उत्तर :
(c) सुन्दरवन में।
प्रश्न 3.
कैक्टस जातिय उद्भिज उत्पन्न होता है –
(a) मालभूमि में
(b) मरूभूमि में
(c) सम-भूमि में
(d) पर्वतीय भाग में
उत्तर :
(b) मरूभूमि में
प्रश्न 4.
सहारा मरूभूमि अवस्थित है –
(a) भारत में
(b) यूरोप में
(c) अफ्रीका में
(d) मंगोलिया में
उत्तर :
(c) अफ्रीका में।
प्रश्न 5.
टुणड्रा मरू भूमि देखा जाता है –
(a) भारत में
(b) गोबी में
(c) सहारा में
(d) थार में
उत्तर :
(b) गोबी में।
प्रश्न 6.
मरूभूमि का जहाज कहते हैं –
(a) ऊँट को
(b) गदहा को
(c) घोड़ा को
(d) हाधी को
उत्तर :
(a) ऊँट को।
प्रश्न 7.
कांटायुक्त गिरगिट देखा जाता है –
(a) सहारा मरूभूमि में
(b) थार मरूभूमि में
(c) गोबी मरूभूमि में
(d) अरब मरूभूमि में
उत्तर :
(b) थार मरूभूमि
प्रश्न 8.
येजुवा पेड़ की लंबाई होती है प्राय: –
(a) 5-8 फुट
(b) 10-12 फुट
(c) 15-40 फुट
(d) 50-70 फुट
उत्तर :
(c) 15-40 फुट।
प्रश्न 9.
मरू अंचल के प्राणी का शरीर होता है –
(a) पतला
(b) रोमहीन
(c) मोटी खाल वाला
(d) इनमें से कोई
उत्तर :
(c) मोटी खाल वाला।
प्रश्न 10.
चीन और मंगोलिया में स्थित है-
(a) थार मरूभूमि
(b) सहारा मरूभूमि
(c) गोबी मरूभूमि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) गोबी मरूभूमि।
प्रश्न 11.
भारत में वनों का प्रतिशत है –
(a) 11 %
(b) 21 %
(c) 41 %
(d) 31 %
उत्तर :
(b) 21%
प्रश्न 12.
सागुयारो पेड़ की ऊँचाई होती है-
(a) 20 फुट
(b) 10 फुट
(c) 50 फुट
(d) 15 फुट
उत्तर :
(c) 50 फुट।
प्रश्न 13.
मरूभूमि में चूहा गिरगिट इत्यादि दिन में रहते हैं-
(a) बालू के ऊपर
(b) बालू के भीतर
(c) सदैव बालू में
(d) कहीं नहीं
उत्तर :
(b) बालू के भीतर।
प्रश्न 14.
दैत्य आकार का कैक्टस है –
(a) यशुआ पौधा
(b) सागुयारो पेड़
(c) मेरक्विट पेड़
(d) फनीमनसा
उत्तर :
(b) सागुयारो पेड़।
प्रश्न 15.
राष्ट्रीय जलज प्राणी है –
(a) डलफिन
(b) तिमि
(c) शुमुक
(d) कहुआ
उत्तर :
(c) शुमुक।
प्रश्न 16.
मरूभूमि में गिरगिट के पूँछ में क्या संचित होता है –
(a) प्रोटीन
(b) कार्बोहाइड्रेट
(c) चर्बी
(d) विटामिन
उत्तर :
(c) चर्बी।
प्रश्न 17.
पृथ्वी पर पहला शुमुक सेन्चुयरी बना –
(a) 1981 ई० में
(b) 2001 ई० में
(c) 1991 ई० में
(d) 2011 ई० में
उत्तर :
(c) 1991 ई० में।
प्रश्न 18.
ऊँट एक साथ पानी ग्रहण कर सकता है –
(a) 15 गैलन
(b) 5 गैलन
(c) 25 गैलन
(d) 20 गैलन
उत्तर :
(c) 25 गैलन।
प्रश्न 19.
सुमेरू महासागर में मछलियाँ पायी जाती हैं –
(a) 50 प्रकार के
(b) 200 प्रकार के
(c) 220 प्रकार के
(d) 240 प्रकार के
उत्तर :
(d) 240 प्रकार के।
प्रश्न 20.
हमारा राष्ट्रीय पशु है।
(a) बिल्ली
(b) चूहा
(c) बाघ
(d) हाथी
उत्तर :
(c) बाघ।
प्रश्न 21.
सागुयारी पेड़ अपने शरीर में जल की संचय करती है –
(a) 2-3 टन
(b) 6-8 टन
(c) 25-30 टन
(d) 15-20 टन
उत्तर :
(b) 6-8 टन।
प्रश्न 22.
गंगा के सौईस के जबड़े में दाँत होते हैं –
(a) 16-20
(b) 22-25
(c) 27-32
(d) 36-40
उत्तर :
(c) 27-32
प्रश्न 23.
सहारा मरूभूमि में रहने वाले मनुष्यों को कहते हैं –
(a) बुशमैन
(b) स्पाइटरमैन
(c) सुपरमैन
(d) जैन बुश में
उत्तर :
(c) सुपरमैन।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)
1. पृथ्वी पर स्थल भाग का___________ हिस्सा वन से ढँका हुआ है।
उत्तर : तिहाई।
2. पूरे भारत का ___________प्रतिशत भाग पर वन है।
उत्तर : 21
3. राष्ट्र संघ ने वर्ष ___________को अंतर्राष्ट्रीय वन वर्ष के रूप में घोषित किया।
उत्तर : 2011 ई०।
4. पृथ्वी पर ___________देशों में कोई वन नहीं है।
उत्तर : दस।
5. पूरे पृथ्वी का ___________वनों का निर्माण प्राकृतिक ढंग से हुआ है।
उत्तर : 95%
6. बायोलूमिनेसेंट जीवों के शरीर में ___________नामक प्रोटीन प्रयुक्त रंजक पदार्थ पाया जाता है।
उत्तर : लूसिफेरीन।
7. डायाटोन ___________उद्भिज है।
उत्तर : एककोशिय।
8. डायाटोन की कोशिका भित्ति ___________की बनी होती है।
उत्तर : सिलिका
9. अक्टोपस की भुजाओं की संख्या होती है।
उत्तर : 8
10. डिनोप्लैपेलेट ___________की सहायता से घुमते-फिरते हैं।
उत्तर प्लेजैल।
11. गैंडा का सिंग ___________का बना होता है।
उत्तर : केरोटिन।
12. गैंडा को देखने की शक्ति ___________होती है
उत्तर : कम।
13. पृथ्वी पर प्रति सेकेंड प्राय: ___________एकड़ वन काटकर मनुष्य बरबाद कर देता है।
उत्तर : 1%
14. विस्तृत अंचल में फैले और पनपे उद्भिज को ___________कहते हैं।
उत्तर : वन।
15. एस्किमों का अर्थ है ___________मांस खाने वाले लोग।
उत्तर : कच्चा।
16. ___________लगभग 11,000 मील उड़कर सुमेरू से कुमेरू तक पहुँचते हैं।
उत्तर : आर्कटिक टर्नर।
17. थार मरूस्थल का सबसे बड़ा पक्षी___________ है।
उत्तर : बास्टडि।
18. पृथ्वी का सबसे कम दूषित स्थान ___________है।
उत्तर : अण्टार्कटिका।
19. पैंगुईनों में सबसे बड़ा पैंगुईन होता ___________है।
उत्तर : एम्परर।
20. मानव भक्षी शार्क ___________है।
उत्तर : ग्रेट हाइट शार्क।
21. प्रशांत महासागर के जल में प्राय: ___________प्रकार की मछलियाँ रहती हैं।
उत्तर : 240
22. नाम्बिया मरूस्थल में रहने वाले मनुष्यों को ___________कहा जाता है।
उत्तर : बुश्मैन।
23. ___________अण्टाकर्टिका का आश्चर्य है।
उत्तर : एम्पेरर पैंगुईन।