WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 6 Question Answer – जलवायु क्षेत्र

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भूमध्यरेखीय जलवायु किन अक्षांशों के मध्य पाए जाते हैं?
उत्तर :
5° से 10° अक्षांशों के मध्य ।

प्रश्न 2.
वह कौन सी जलवायु क्षेत्र है जहाँ वर्ष भर वर्षा होती है ?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 3.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में किस प्रकार की वर्षा होती है?
उत्तर :
संवाहनिक वर्षा ।

प्रश्न 4.
दक्षिणी अमेरिका के किस भाग में भूमध्य रेखीय जलवायु पाई जाती है ?
उत्तर :
अमेजन बेसिन ।

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखीय जलवायु अंचल में कैसे वन पाये जाते हैं ?
उत्तर :
सदाबाहार वन ।

प्रश्न 6.
अमेजन बेसिन के घने वनों को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर :
सेल्वाज |

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 7.
सूर्य की किरणें किस जलवायु प्रदेश में लम्बवत् पड़ती है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय जलवायु क्षेत्र में ।

प्रश्न 8.
भारत के किस भू-भाग में भूमध्य रेखीय वन पाये जाते हैं?
उत्तर :
दक्षिण-पश्चिम भाग में ।

प्रश्न 9.
भूमध्य रेखीय जलवायु क्षेत्र का औसत तापमान कितना है?
उत्तर :
21°C से 27°C ।

प्रश्न 10.
सबसे कम तापान्तर किस जलवायु प्रदेश में मिलता है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय प्रदेश में ।

प्रश्न 11.
भूमध्य रेखीय जलवायु अंचल के किसी एक उपजाति का नाम लिखो –
उत्तर :
रेड इंडियन ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 12.
भारत में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
उष्ण मानसून ।

प्रश्न 13.
किस तरह की जलवायु प्रदेश में तीन स्पष्ट ऋतुएँ होती हैं ?
उत्तर :
उष्ण मानसून ।

प्रश्न 14.
मानसूनी प्रदेश में वर्षा किस मानसूनी हवा से होता है ?
उत्तर :
दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं से।

प्रश्न 15.
विश्व में सबसे ज्यादा वर्षा कहाँ होती है ?
उत्तर :
मौसिनराम में ।

प्रश्न 16.
मानसून जलवायु प्रदेश के लोगों का मुख्य पेशा क्या है?
उत्तर :
कृषि |

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 17.
भूमध्य सागरीय जलवायु किन अक्षांशों के मध्य पायी जाती है?
उत्तर :
30°- 45° अक्षांशों के मध्य |

प्रश्न 18.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश में किस ऋतु में वर्षा होती है?
उत्तर :
शीत ऋतु ।

प्रश्न 19.
किस हवा के द्वारा भूमध्यसागरीय प्रदेश में वर्षा होती है ?
उत्तर :
पछुआ वायु ।

प्रश्न 20.
टुण्ड्रा प्रदेश में बर्फ से बने घर को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर :
इग्लू ।

प्रश्न 21.
टुण्ड्रा प्रदेश के प्रमुख पशु का नाम बताओ ।
उत्तर :
रेडियार नामक बारसिंघा ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 22.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज क्या है ?
उत्तर :
संतरा व जैतुन ।

प्रश्न 23.
टुण्ड्रा प्रदेश के लोगों का मुख्य पेशा क्या है ?
उत्तर :
शिकार करना ।

प्रश्न 24.
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश में बहने वाली ठंडी आँधी का क्या नाम है ?
उत्तर :
ब्लिंजर्ड |

प्रश्न 25.
भूतल से ऊँचाई के साथ क्या घठित होने लगता है ?
उत्तर :
प्राकृतिक वनस्पतियों एवं जलवायु में परिवर्तन ।

प्रश्न 26.
धूल भरी मरुभूमियाँ किन क्षेत्रों में पायी जाती हैं?
उत्तर :
उष्ण क्षेत्रों में

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 27.
घने वनों की सृष्टि किस जलवायु क्षेत्र में हुई है ?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में ।

प्रश्न 28.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में आकाश बादलों से कब ढँक जाता है?
उत्तर :
संध्या के समय ।

प्रश्न 29.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
उत्तर :
उष्ण कटिबन्धीय चौड़ी पत्तीवाले सदाबहार वन ।

प्रश्न 30.
मलाया, जावा तथा सुमात्रा में किसकी खेती अधिक की जाती है ?
उत्तर :
रबर की

प्रश्न 31.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में कहाँ खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस पाई जाती है?
उत्तर :
जावा, समुत्रा तथा बोर्नियो में ।

प्रश्न 32.
मानसूनी जलवायु क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु कब रहती है ?
उत्तर :
मार्च से मई तक ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 33.
एशिया के किन देशों में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है?
उत्तर :
तुरस्क, इजराइल, सीरिया एवं लेबनान में ।

प्रश्न 34.
उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया की जलवायु कैसी है?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय ।

प्रश्न 35.
पृथ्वी के सर्वाधिक जैतून के वृक्ष किस जलवायु क्षेत्र में पाए जाते हैं?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु में ।

प्रश्न 36.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में कौन उद्योग विशेष रूप से विकसित है ?
उत्तर :
रेशम उद्योग ।

प्रश्न 37.
दक्षिणी गोलार्द्ध में टुण्ड्रा जलवायु कहाँ पायी जाती है?
उत्तर :
अण्टार्कटिका महादेश के कुछ क्षेत्रों में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 38.
बर्खोयान्स्क में जनवरी महीने का औसत तापमान कितना रहता है?
उत्तर :
50.6 सें० ग्रे० ।

प्रश्न 39.
यूरेशिया के साइबेरिया में कौन उपजातियाँ निवास करती हैं?
उत्तर :
सौमोदेय तथा इयाकूत ।

प्रश्न 40.
टुण्ड्रा प्रदेश के निवासी किसके चमड़े से नाव बनाते हैं?
उत्तर :
सील मछली के चमड़े से ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
भूमध्य रेखीय जलवायु का विस्तार विश्वभर में कहाँ-कहाँ है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5° से 10° उत्तरी और दक्षिणी अक्षांश के मध्य यह क्षेत्र स्थित है। इस प्रकार की जलवायु अफ्रीका की कांगो बेसिन, दक्षिण अमेरिका में अमेजन बेसिन एवं एशिया के इण्डोनेशिया, मलेशिया में मुख्य रूप से पायी जाती है ।

प्रश्न 2.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश की क्या विशेषता है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में किसी तरह का ऋतु परिवर्तन का असर नहीं होता है। अर्थात् पूरे वर्ष एक समान दिन होते हैं तथा वर्षा प्रतिदिन दोपहर के बाद मूसलाधार रूप से होती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 3.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश के मुख्य वनस्पतियों का नाम बताओ ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में सदाबहार वन पाये जाते हैं। कुछ पेड़, बाँस, मोहगनी, रबर, पाम, कोको, सिक्कोना आदि हैं। यह वन घने होते हैं जिसके कारण सूर्य का प्रकाश धरातल तक नहीं पहुँच पाता है। इन वनों में सैकड़ों प्रजातियों के वृक्ष पाये जाते हैं ।

प्रश्न 4.
भूमध्य रेखीय प्रदेश में मुख्य रूप से कौन-कौन से जीव-जन्तु पाये जाते हैं ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय प्रदेश में दुर्लभ पशु एवं पक्षियों की संख्या अधिक है। यहाँ मुख्य रूप से बंदर, गुरिल्ला, चिम्पैंजी, विभिन्न प्रकार के साँप, पक्षी, विषैले कीट-पतंग, हरिण, गैण्डा, हाथी, मगरमच्छ आदि पाये जाते हैं।

प्रश्न 5.
मानसूनी जलवायु प्रदेश विश्व में कहाँ कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर :
यह जलवायु प्रदेश दोनों गोलार्द्धां में 5° से 30° अक्षांश के मध्य महाद्वीप के पूर्वी भाग में पायी जाती है। एशिया में भारत इस जलवायु का सबसे आदर्श उदाहरण है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैण्ड, दक्षिणी चीन, अफ्रीका में सोमाली, मेगागास्कर तथा अस्ट्रेलिया में उत्तरी एवं उत्तरी पूर्व भाग में एवं अमेरिका में फ्लोरीडा में मानसून जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 6.
मानसूनी जलवायु प्रदेश की कृषि संपदा क्या है?
उत्तर :
मानसूनी जलवायु प्रदेश एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। इस जलवायु प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है। यहाँ की मुख्य कृषि उपज, चावल, चाय, जूट, गन्ना, गेहूँ, कपास, कहवा, रबड़ आदि हैं। इन फसलों के अलावा आम, जामुन, कटहल, अमरूद, अन्नानस आदि फलों का भी उत्पादन होता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 7.
मानसून जलवायु प्रदेश की प्रमुख खनिज संपादाओं का नाम बताओ?
उत्तर :
इस प्रदेश में कई प्रकार के खनिज पाये जाते हैं। कोयला, अबरक, खनिज लोहा, मैंगनीज, टीन, बॉक्साइड, ताँबा, पेट्रोल, सोना, हीरा आदि हैं

प्रश्न 8.
मानसून जलवायु प्रदेश के मुख्य उद्योग-धन्धे क्या हैं?
उत्तर :
मानसून जलवायुं क्षेत्र के मुख्य उद्योग लोहा, इस्पात, सूती वस्त्र, जूट, रेशम, चाय, चीनी, खनिज तेल शोधन, खाद, रसायन तथा इंजीनियरिंग आदि हैं।

प्रश्न 9.
विश्व में कहाँ-कहाँ भूमध्य सागरीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
यह जलवायु दोनों गोलार्द्धां में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य महाद्वीप के पश्चिमी भाग में पाये जाते हैं। इस जलवायु का विस्तार मुख्य रूप से यूरोप में पूर्तगाल, दक्षिण स्पेन, दक्षिण फ्रांस, इटली, यूनान, एशिया में सीरिया, लेबनान, इजराइल व टर्की, उत्तरी अमेरिका का एटलस प्रदेश, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका का केप प्रान्त, उत्तरी अमेरिका में कैलिफोर्नियां की घाटी, दक्षिणी अमेरिका में मध्य चीली एवं पूर्वी आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड में है ।

प्रश्न 10.
भूमध्य सागरीय जलवायु की क्या विशेषता है ?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि यहाँ वर्षा केवल जाड़े में होती है तथा ग्रीष्म ऋतु शुष्क रहती है।

प्रश्न 11.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश की मुख्य कृषि उपज क्या है ?
उत्तर :
यहाँ की प्रमुख कृषि उपज गेहूँ, मक्का, जौ और जई है । यहाँ तम्बाकू, चावल, तरकारी व फल भी पैदा किये जाते हैं। यहाँ रसदार फलों में नींबू, नारंगी, अंगूर, अंजीर, अनार, सेब, बादाम आदि पैदा होते हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 12.
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश विश्व में कहाँ-कहाँ पाई जाती है?
उत्तर :
यह प्रदेश केवल उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक महासागर के तटवर्ती भागों में टैगा प्रदेश के उत्तर में स्थित है। इस प्रदेश को उत्तरी यूरेशिया में टुण्ड्रा (Tundra) तथा उत्तरी अमेरिका में उजाड़ खण्ड (Barren Land) कहते हैं ।

प्रश्न 13.
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश की वनस्पति एवं जीव-जंतुओं के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
अत्यधिक शीत के कारण यह भाग वनस्पति शून्य है । मास, काई, लाइकेन इस प्रदेश का प्रमुख वनस्पति है । कहीं-कहीं एल्डर, वर्च एवं बिलो नामक झाड़ियाँ पायी जाती हैं। मुख्य जीव-जन्तु रेडियार, ध्रुवीय भालू, कस्तूरी मृग, खरगोश, भेड़िया, लोमड़ी आदि हैं।

प्रश्न 14.
टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र के प्रमुख जनजाति का नाम बताओ ।
उत्तर :
इस प्रदेश में लैप, याकूत, चुकती तथा समोयड आदि जन जाति पाये जाते हैं ।

प्रश्न 15.
किस देश को अर्धरात्रि के सूर्य का देश कहा जाता है ?
उत्तर :
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश में स्थित नार्वे में आधी रात को भी सूर्य दिखाई देता है। इसलिए नार्वे को अर्धरात्रि के सूर्य का देश कहते हैं।

प्रश्न 16.
उष्ण मानसूनी प्रदेशों में कितनी ऋतुएं पाई जाती हैं उनके नाम बताओ?
उत्तर :
उष्ण जलवायु प्रदेश में चार ऋतुएँ होती हैं जो निम्न हैं ।

  • ग्रीष्मकाल
  • वर्षाकाल
  • शीतकाल एवं
  • मानसून की ऋतुएँ

कारण बताओ : 3 MARKS

प्रश्न 1.
भूमध्य सागरीय जलवायु में ग्रीष्मकाल में वर्षा नहीं होती है।
उत्तर :
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश में यद्यपि ग्रीष्मकाल गर्म होता है लेकिन इस समय यहाँ वर्षा नहीं होती है, क्योंकि ग्रीष्मकाल में यहाँ हवाएं स्थल की ओर से चलती हैं। स्थल की ओर से हवाएं चलने के कारण ये हवाएँ शुष्क होती है। उनमें वर्षा करने की सामर्थ्य नहीं रहती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 2.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश में वर्षा शीतकाल में होती है?
उत्तर :
भूमध्य सागरीय प्रदेश (30° से 45°) अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में पाये जाते हैं। यह भाग व्यापारिक एवं पछुआ हवाओं की पेटियों के मध्य में स्थित है। वायु भार एवं हवाओं की पेटियों के खिसकने के कारण ये प्रदेश गर्मी में व्यापारिक या पूर्वी हवाओं की पेटी में आ जाते हैं जिनसे महाद्वीप के पूर्वी भाग में वर्षा होती है।

परन्तु पश्चिम भाग में आते-आते ये हवाएँ शुष्क हो जाती हैं। जिनसे यहाँ गर्मी में वर्षा नहीं होती है। लेकिन जाड़े में ये प्रदेश पछुआ हवाओं की पेटी में आ जाती है। पछुआ हवाएँ महासागरों से आने के कारण भाप से भरी होती हैं। इनमें महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित भूमध्य सागरीय प्रदेश में जाड़े में वर्षा होती है ।

प्रश्न 3.
टुण्ड्रा प्रदेश जन शून्य है ।
उत्तर :
टुण्ड्रा प्रदेश अति ठंडा एवं उजाड़ प्रदेश है। इस भाग में मिट्टी का अभाव है। तथा वर्ष भर हिम का साम्राज्य । आर्द्र होने आदि के कारण यहाँ कृषि की कोई सुविधा नहीं है। इसके अलावा जीवन-यापन का दूसरा कोई साधन नहीं है। इस कारण टुण्ड्रा प्रदेश जनशून्य है।

प्रश्न 4.
मौसमी जलवायु का क्षेत्र विश्व का सर्वाधिक जन बहुलता वाला क्षेत्र है ।
उत्तर :
मौसमी जलावयु का क्षेत्र उर्वर जलवायु, उर्वर मिट्टी, कृषि योग्य भूमि, विकसित यातायात के साधन, उद्योग धन्धों की व्यवस्था होने से इस क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 5.
भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र आर्थिक दृष्टिकोण से विकसित है ।
उत्तर :
भूमध्य सागरीय प्रदेश आर्थिक रूप से विकसित होता है क्योंकि यहाँ कृषि कार्य, फलों की खेती एवं फलों पर आधारित कई व्यवसाय तथा खनिज संपदा आदि जीवनयापन के प्रमुख स्रोत हैं। फ्रांस में अँगुर से शराब, जैतुन के तेल से साबुन बनाना आदि शिल्प विकसित है। इन वस्तुओं का सम्पूर्ण विश्व में निर्यात किया जाता है। कृषि पर आधारित अन्य उद्योगों में कच्चे फल, सूखे फल, फलों से बना जैम, जैली, अचार आदि व्यवसाय मुख्य रूप से विकिसत है। विश्व प्रसिद्ध फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र हॉलीवुड (Hallywood) कैलिफोर्निया के लास एंजिल्स शहर में स्थित है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 6.
पर्वतीय क्षेत्रों की विभिन्न ऊँचाई पर जलवायु और प्राकृतिक वनस्पति में विभिन्नता क्यों पायी जाती है ?
उत्तर :
ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ तापमान क्रमशः घटता जाता है। तापमान में होने वाला यह परिवर्तन जलवायु को प्रभावित करता है जिससे प्राकृतिक वनस्पतियों का स्वरूप भी परिवर्तित हो जाता है। इसीलिए पर्वतीय क्षेत्रों की विभिन्न ऊँचाई पर जलवायु और प्राकृतिक वनस्पति में विभिन्नता पायी जाती है।

प्रश्न 7.
जलवायु क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी विस्तृत क्षेत्र के जलवायुगत तत्वों जैसे तापमान एवं वर्षा की मात्रा आदि में समानात होने पर उस समस्त क्षेत्र को एक निश्चित जलवायु क्षेत्र के अन्तर्गत रखा जाता है। विभिन्न जलवायु क्षेत्रों की मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पतियों, जैव- विविधता तथा मनुष्यों के जीवन-यापन की पद्धति में पर्याप्त अन्तर देखने को मिलता है।

प्रश्न 8.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में रात को ‘उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु’ क्यों कहते हैं?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में सम्पूर्ण वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण वार्षिक तापान्तर बहुत कम (2 या 3 सें०) रहता है अत: यहाँ ऋतु परिवर्तन देखने को नहीं मिलता। उसके विपरीत इस जलवायु क्षेत्र में दैनिक तापान्तर अधिक (लगभग 10° सें०) रहता है। रात में स्वच्छ आकाश के कारण कभी-कभी तापमान इतना कम हो जाता है कि ठण्ड लगने लगती है। इसीलिए भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में रात को ‘उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु’ कहते हैं।

प्रश्न 9.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में भारी उद्योगों का विकास क्यों नहीं हुआ?
उत्तर :
भारी उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चे मालों की कमी तथा समुचित यातायात व्यवस्था के अभाव के कारण. भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में भारी उद्योगों का विकास नहीं हो पाया है।

प्रश्न 11.
मानसूनी जलवायु के वितरण पर प्रकाश डालिए ।
उत्तर :
मानसूनी जलवायु दोनों गोलाद्धों में 50° से 30° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पूर्वी भाग में पाया जाता है। इस जलवायु का सबसे आदर्श उदाहरण भारत है। इसी से इसे भारत तुल्य जलवायु प्रदेश (Indian Type Climatic Region) भी कहते हैं। इस जलवायु का सबसे प्रमुख क्षेत्र दक्षिण-पूर्व एशिया है जहाँ जलवायु भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैण्ड, दक्षिणी चीन, वियतनाम, ताइवान (फारमोसा), कम्बोडिया, फिलीपाइन में पाई जाती है।

इनके अतिरिक्त यह जलवायु उत्तरी अमेरिका में फ्लोरिडा, मैक्सिको एवं पश्चिमी द्वीप समूह, दक्षिणी अमेरिका में पूर्वी ब्राजील, अफ्रीका में पूर्वी अफ्रीका के तटीय भाग एवं मेडागास्कर तथा आस्ट्रेलिया के उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी भाग में भई पाई जाती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 12.
मानसूनी जलवायु क्षेत्र में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाए जाते हैं?
उत्तर :
जीव-जन्तु (Animal Life) – मनसून प्रदेश के घने जंगलों में हाथी, शेर, भालू, जंगली सूअर आदि जानवर पाये जाते हैं । कृषि प्रधान क्षेत्रों में पालतू पशु अधिक मिलते हैं। इन क्षेत्रों में गाय, बैल, भैंस, भेड़-बकड़ियाँ, घोड़े, ऊँट, सूअर आदि पशु पाले जाते हैं ।

प्रश्न 13.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र को ‘फलों की टोकरी’ क्यों कहते हैं?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु फलों की खेती के अनुकूल है। यहाँ अंगूर, जैतून, सेव, खूबानी, अखरोट, बादाम, बेर, नाशपाती, नारँगी, नींबू तथा अंजीर आदि फर प्रचुर परिमाण में उगाए जाते है, इसीलिए इस जलवायु क्षेत्र को ‘फलों की टोकरी’ कहते हैं।

प्रश्न 14.
विश्व में टुण्डा जलवायु कहाँ-कहाँ पायी जाती है?
उत्तर :
टुण्ड्रा जलवायु मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्द्ध में पायी जाती है। एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका के सुदूर उत्तर में उत्तरी धुव के आस-पास के क्षेत्रों में यह जलवायु पायो जाती है। कनाडा के कई द्वीप तथा ग्रीनलैण्ड के तटवर्ती अंचल भी इस जलवायु के अन्तर्गत आते हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में अण्टार्कटिका महादेश के कुछ क्षेत्रों में यह जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 15.
टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र में पायी जाने वाली प्राकृतिक वनस्पतियों का विवरण दीजिए।
उत्तर :
प्राकृतिक वनस्पति – अत्यधिक शीत के कारण साधारणतः यह प्रदेश वनस्पतिरहित है। शीत ऋतु समाप्त होते ही बर्फ के पिघलने पर रंग-विरंगे फूलों वाली वनस्पतियाँ फूट पड़ती हैं, परन्तु इनका जीवनकाल बहुत छोटा होता है। काई व लाइकेन यहाँ की प्रधान वनस्पतियाँ हैं।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश की स्थिति क्या है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के दोनों ओर साधारण 5°-10° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित क्षेत्र इस जलवायु के अंतर्गत आते हैं। अफ़ीका के कांगो और जायरे नदी की घाटी, दक्षिणी अमेरिका की अमेजन नदी घाटी, दक्षिण पूर्व एशिया के इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलिपाइन, भारत के दक्षिण-पथ्रिम भाग। श्रीलंका के दक्षिणी भाग, कोलंबिया के पधिमी तटीय क्षेत्र, मेगागास्कर के पूर्वी क्षेत्र, मध्य अमेरिका के पनामा, कोस्टारिका, कैरिवियन द्वीप समूह के भागों में भूमध्य रेखीय जलवायु पाई जाती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 2.
भूमध्य रेखीय प्रदेशों के तापक्रम का वर्णन करो।
उत्तर :
भूमध्य रेखीय क्षेत्रों में सूर्य की किरणें पूरे वर्ष लम्बवत् पड़ती है जिसके कारण दिन बड़े और राते छोटी होती हैं। इसलिए इस भू- भाग में तापक्रम हमेशा अधिक रहता है। दिन के समय सबसे ज्यादा तापक्रम प्रायः 38°C तक पहुँच जाता है। इसके साथ वायु की आर्द्रता एवं सूर्य की किरणों की प्रचंडता बहुत बढ़ जाती है। लेकिन रात्रि के समय तापक्रम बहुत कम हो जाता है (20°-25° से०)।

इसलिए भूमध्यरेखीय क्षेत्र में रात्रि को कटिबंधीय शीत ॠतु कहते हैं। इस कारण इस क्षेत्र में वार्षिक तापान्तर दैनिक तापान्तर से सर्वोच्च एवं सर्वनिम्न तापमान का अन्तर होता है। प्रचंड तापमान के कारण इस जलवायु क्षेत्र में गहरे निम्न चाप की स्थिति बन जाती है। यहाँ स्थल भाग की तुलना मे जल भाग का विस्तार अधिक होता है । इस कारण अधिक परिमाण में जलवाष्म वायु में मिल जाता है। इस तरह उष्ण आर्द्र वायु ठंडी होकर और घनीभूत होकर संवाहनिक वर्षा करती है।

प्रश्न 3.
भूमध्य रेखीय प्रदेश की प्राकृतिक वनस्पतियों का वर्णन करो?
उत्तर :
इस भू-भाग में सदाबहार वन पाये जाते हैं जिनके वृक्ष वर्ष भर हरे-भरे होते हैं। ब्वाजील की अमेजन नदी द्वारा निर्मित क्षेत्रों को यहाँ सेलवाज कहा जाता है। यहाँ के वनों में रबर, रोज बूड, बाजील नट, आयरन वूड के पेड़ एवं बाँस पाये जाते हैं। जाहूरे नदी की अववाहिका के भूमध्य रेखीय वनों में प्रधानत: रबर, पाम, कोको, सिनकोना के वृक्ष पाये जाते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया के भूमध्य रेखीय वनों में साल, सगौन, आबनुश, रबर के पेड़ पाये जाते है। तटीय क्षेत्रों में नारियल एवं ताड़ के वृक्षों की अधिकता है।

इन जंगलों में विभिन्न प्रकार के पेड़ एक दूसरे के आस-पास उत्पन्न होते हैं। ब्राजील के बर्षा वनों में 2 वर्ग किमी० में प्रायः 300 प्रजाति के पेड़ हैं। पृथ्वी के अन्य किसी भी वन में इस प्रकार के वृक्ष नहीं पाये जाते हैं। वृक्षों की लकड़ियाँ बहुत ठोस, तने बहुत लम्बे, मोटे और पत्तियाँ बहुत चौड़ी होती है। पेड़ एक दूसरे के आस-पास इतनी सघनता से उगते हैं कि वन के ऊपर चँदोआ (Chanopy) तना हुआ प्रतीत होता है। इनके बीच से सूर्य का प्रकाश नीचे नहीं आ पाता । इस कारण इन वनों में अंधकार व्याप्त रहता है।

प्रश्न 4.
टुण्ड्रा जलवायु किसे कहते हैं? टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र कहाँ स्थित है?
उत्तर :
सुमेरू और कुमेरू के निकटवर्ती उत्तरी अमेरिका का कनाडा के उत्तरी भागों, अलास्का, यूरेसिया का उत्तरी भाग, यूरोप के नार्वे, स्वीडेन, फिनलैण्ड, ग्रीनलैण्ड के संकीर्ण तटवर्ती भागों और एशिया का साइबेरिया टुण्डा जलवायु के क्षेत्र हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध के अण्टार्कटिका महादेश के कुछ क्षेत्रों में भी इस जलवायु का प्रसार देखा जा सकता है।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र 1

सुमेरू और कुमेरू के वृत्त क्षेत्रों से बहने वाली विशेष प्रकार की शीतल वायु को टुण्डा जल वायु कहते हैं। ग्रीष्मकाल में जब इस क्षेत्र में बर्फ गल जाती है तो कुछ शैवाल जन्म लेते हैं। इस शैवाल का नाम टुण्ड्रा होने के कारण यहाँ की जलवायु को टुण्ड़ा जलवायु कहा जाता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 5.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश की स्थिति एवं विस्तार को बताओ।
उत्तर –
स्थिति :- ये प्रदेश दोनों गोलार्द्धी में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिम भागों में पाये जाते हैं इसका विस्तार भूमध्य सागर के चारों ओर पाया जाता है। इसलिए इसे भूमध्य सागरीय जलवायु कहते हैं।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र 2

विस्तार : इस जलवायु प्रदेश का विस्तार यूरोप में दक्षिण एवं पूर्वी स्पेन, दक्षिणी फ्रांस, इटली, यूनान, युगोस्लाविया, लेबनान, इजराइल तथा टर्की, अफ्रीका में एटलस के पर्वतीय प्रदेश । ट्यूनीशिया, दक्षिण अमेरिका के केप प्रांत, उत्तरी अमेरिका में कैलिफोर्निया की मध्यवर्ती घाटी, दक्षिणी अमेरिका की मध्य चीली में यह जलवायु पाये जाते हैं अत: यह जलवायु प्रदेश भूखण्ड के केवल 1.7% भाग पर फैले हुए हैं।

प्रश्न 6.
टुण्ड्रा प्रदेश की शीतकालीन जलवायु एवं ग्रीष्मकालीन जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
शीतकालीन जलवायु – टुण्ड्रा प्रदेश की शीतकालीन जलवायु भूमध्य रेखा से बहुत दूर होने के कारण यहाँ वर्ष भर कठोर शीत पड़ती है। इस समय यहाँ का ताप – 20°C से – 30°C तक रहता है। साइबेरिया में जनवरी के महीने का औसत तापक्रम – 50.6°C होता है। भयंकर ठंड से यह पूरा क्षेत्र बर्फ से ढंक जाता है। बीच-बीच में तुषारपात और बर्फीली आँधी चलती है। इस समय आकाश में सूर्य प्राय: दिखाई ही नहीं पड़ता है। सूर्योदय 2 से 3 घण्टों के लिए ही होता है। अर्थात् सूर्य का प्रकाश इतनी ही देर मिलता है।

ग्रीष्मकालीन जलवायु – दो सप्ताह के बसंत के उपरान्त टुण्ड्रा क्षेत्र में 2-3 महीने की स्वअल्प ग्रीष्म ऋतु आती है। इस समय औसत तापमान 10°C तक होता है। आकाश में सूर्य बहुत कम समय के लिए अस्त होता है। लगातार 22- 23 घण्टे रहने वाले दिन में भी सूर्य की किरणें टेढ़ी पड़ती है। इस कारण तापमान बढ़ नहीं पाता।

नार्वे के उत्तर में यह हयारफेस्ट बन्दरगाह (10°-30° ऊँचा) और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय समय के अनुसार गहन रात्रि में भी आकाश में सूर्य देखा जा सकता है। इस क्षेत्र को अर्द्ध रात्रि के सूर्योदय का देश कहते हैं। ग्रीष्म काल में आकाश कुहासे से ढंका रहता है। यहाँ औसत वर्षा 20-30 सेंमी० होती है।

प्रश्न 7.
मानसूनी जलवायु क्षेत्र की जलवायुगत विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।
उत्तर :
मानसून प्रदेश में गर्मी में अत्यधिक गर्मी तथा जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। गर्मी का औसत तापक्रम27°C से 35°C तथा जाड़े का औसत तापक्रम 18°C से 22°C रहता है। औसत वार्षिक तापान्तर 10°C रहता है। अधिकांश वर्षा गर्मी में होती है और जाड़े की ऋतु प्रायः शुष्क होती है । परन्तु वर्षा की मात्रा सर्वत्र समान नहीं है। समुद्र के समीपवर्ती भागों तथा पर्वतों के पवनाभिमुख ढालों पर वर्षा अधिक होती है।

समुद्र से दूरवर्ती भागों तथा पवनक्मुिख ढालों पर वर्षा कम होती है । वार्षिक वर्षा का औसत 150 से 200 सें०मी० है | चेरापूँजी में विश्व में सबसे अधिक लगभग 1200 सें०मी० वार्षिक वर्षा होती है जबकि कुछ भागों में 50 सेंमी० से भी कम वर्षा होती है। श्रीलंका एवं दक्षिण भारत के तमिलनाडु में समुद्र से आने वाले शीतकालीन मानसून से जाड़े में भी वर्षा होती है। भारत में जाड़े में भूमध्यसागर से आने वाले शीतकालीन चक्रवातों से भी कुछ वर्षा होती है। मानसून प्रदेश में वर्षा समय एवं मात्रा दोनों दृष्टियों से अनिश्चित रहती है। तीन स्पष्ट ऋतुएँ होती हैं – शीतकाल, ग्रीष्मकाल तथा वर्षाकाल ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 8.
मानूसनी जलवायु क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
मानसूनी जलवायु क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक स्थिति :- उत्तम जलवायु, उपजाऊ, कृषि भूमि तथा अन्य अनुकूल परिस्थितियों की सुविधा के कारण मानसून प्रदेश की जनसंख्या घनी है। केवल दक्षिण-पूर्व एशिया में विश्व की लगभग आधी जनसंख्या पाई जाती है। विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देस क्रमश: चीन व भारत इसी प्रदेश “में हैं। कृषि सबसे प्रमुख व्यवसाय है। लगभग 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी है।

इस प्रदेश की मुख्य कृषि उपज चावल है। साथ ही यहाँ चाय, जूट, गन्ना, गेहूँ, कपास आदि की भी कृषि उपज भी अनिश्चित रहती है। इसी से यहाँ केलोग भाग्यवादी होते हैं। वर्षा की अनिश्चितता से बचने के लिए कृषि में सिंचाई का प्रयोग आवश्यक है। इस प्रदेश में कई प्रकार के खनिज पदार्थ भी पाये जाते हैं। भारत एवं चीन विश्व के सबसे बड़े कोयला उत्पादक देश हैं। अबरक के उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान रहा है। यहाँ के अन्य खनिज, खनिज लोहा, मैंगनीज, टिन, बॉक्साइट, ताँबा पेट्रोल, सोना, हीरा आदि हैं।

कच्चे माल, शक्ति के साधन, यातायात के साधनों एवं सस्ते श्रमिकों की सुविधा के कारण अब मानसून प्रदेश में उद्योग धंधों का विकास तेजी से हो रहा है। कृषि एवं खनिज पर आधारित उद्योगों का अधिक विकास हुआ है। भारत में लोहा-इस्पताल, सूती वस्त्र, जूट, रेशम, चाय, चीनी, खनिज तेल शोधन, खाद, रसायन तथा इंजीनियरिंग उद्योगों का विकास हुआ है। प्रदेश के मुख्य नगर कोलकाता, दिल्ली, ढाका, रंगून, मनीला आदि हैं।

प्रश्न 9.
टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र के निवासियों के जीवन यापन के बारे में संक्षेप में लिखिए ।
उत्तर :
कठोर शीत के कारण यह भाग मानव-जीवन के अनुपयुक्त है। जनसंख्या का घनत्व बहुत कम है। यूरेशिया ड्रा प्रदेश में लैप, याकूत, चुकची तथा समोयड जातियों के लोग तथा अमेरिका में एस्किमो जाति के लोग रहते हैं। ये सब घुमक्कड़ जातियाँ हैं जो शिकार करके अथवा मछली पकड़कर अपना जीवन निर्वाह करती हैं। पशु इनकी मुख्य सम्पत्ति है। ये लोग इनका मांस कच्चा खाते हैं तथा अधिक ठण्डक के कारण उसे आसानी से पचा लेते हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

इनकी पीठ पर अपना सामान ढोते हैं। इनका दूध पीते हैं। इनके चमड़े व खालों को पहनते हैं। इन्हें अपने बिना पहिये की जगाड़ी में जोतते हैं। इनकी नसों व हड्डियों का उपयोग अस्त्र-शस्त्र बनाने में करते हैं। तटवर्ती भाग के लोगहारपून नामक भाले से सील, हेल, बालरस आदि मछलियों का शिकार करते हैं। इनके घर बर्फ के बने होते हैं तथा गुम्बदाकार होते हैं जिन्हें इग्लू (Igloo) कहते हैं।

ग्रीष्मकाल में ये खाल के बने तम्बुओं में रहते हैं। इन तम्बुओं को ट्यूपिक (Tupic) कहा जाता है। गर्मी में ये कयाक नामक लम्बी नाव में बैठकर सील मछली का शिकार करते हैं। कुछ दिनों यहाँ समूर वाले पशुओं को पाला जा रहा है। यहाँ से समूर का निर्यात किया जाता है। आवागमन का मुख्य साधन बिना पहलिये की स्लेज गाड़ी है जिसे रेडियर तथा ध्रुवीय कुत्ते खींचते हैं। कृषि कार्य यहाँ असम्भव है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
ऋतु परिवर्तन नहीं होता है –
(a) मौसमी जलवायु क्षेत्र में
(b) भूमध्य रेखीय प्रदेश में
(c) मानसून प्रदेश में
(d) भूमध्यसागरीय क्षेत्र में
उत्तर :
(b) भूमध्य रेखीय प्रदेश में।

प्रश्न 2.
भूतल से ऊँचाई के साथ-साथ प्राकृतिक परिवर्तन होने लगता है।
(a) वनस्पतियो एवं जलवायु में
(b) मानव में
(c) पशु-पक्षियों में
(d) जीवन-जंतुओं में
उत्तर :
(a) वनस्पतियों एवं जलवायु में।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 3.
भूमध्यरेखीय प्रदेश में सूर्य की किरणें वर्ष भर पड़ती है –
(a) तिरछी
(b) लम्बवत्
(c) सीधी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) लम्बवत् ।

प्रश्न 4.
भूमध्यरेखीय प्रदेश में वर्षा का औसत होता है –
(a) 50 – 100 सेमी०
(b) 250-300 सेमी०
(c) 20-40 सेमी०
(d) 100 – 150 सेंमी०
उत्तर :
(a) 50-100 सेंमी०।

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखीय प्रदेश में वन पाये जाते हैं –
(a) नुकीले
(b) सदाबाहार
(c) पतझड़
(d) चौड़ी पत्तीवाले
उत्तर :
(b) सदाबहार।

प्रश्न 6.
अमेजन बेसिन के घने वनों को कहा जाता है –
(a) पम्पास
(b) कम्पास
(c) सेलवाज
(d) पम्पेरो
उत्तर :
(c) सेलवाज।

प्रश्न 7.
भूमध्य रेखीय प्रदेश में जलवायु पायी जाती है –
(a) स्वास्थकर
(b) अस्वास्थकर
(c) शक्ति वर्द्धक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) अस्वास्थकर।

प्रश्न 8.
मानसून जलवायु का विस्तार पाया जाता है –
(a) 0°-10° अक्षांश के बीच
(b) 10°-30° अक्षांश के बीच
(c) 40°-45° अक्षांश के बीच
(d) 50°-15°अक्षांश के बीच
उत्तर :
(b) 10°-30° अक्षांश के बीच

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 9.
इण्डोनेशिया की जलवायु है –
(a) मानसून
(b) भूमध्यरेखीय
(c) भूमध्य सागरीय
(d) मौसम
उत्तर :
(b) भूमध्य रेखीय।

प्रश्न 10.
भारत की जलवायु है –
(a) मानसून
(b) भूमध्यरेखीय
(c) सदाबहार
(d) भूमध्य सागरीय
उत्तर :
(b) मानसून।

प्रश्न 11.
भूमध्य सागरीय जलवायु का विस्तार है –
(a) 30°- 40° अक्षांश के बीच
(b) 25°- 35° अक्षांश के बीच
(c) 60°-65° अक्षांश के बीच
(d) 20°-30° अक्षांश के बीच
उत्तर :
(a) 30°- 40° अक्षांश के बीच

प्रश्न 12.
भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र में वर्षा होती है –
(a) वर्ष भर
(b) शीतकाल में
(c) ग्रीष्म काल
(d) कभी नहीं
उत्तर :
(b) शीतकाल।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 13.
भूमध्य सागरीय प्रदेश में वर्षा का औसत है –
(a) 100-200 सेंमी०
(b) 50-10 सेंमी०
(c) 150-200 सेंमी०
(d) 200-250 सेमी०
उत्तर :
(b) 50-100 सेमी०।

प्रश्न 14.
साल और सागौन प्रमुख वृक्ष है –
(a) भूमध्यरेखीय जलवायु प्रदेश के
(b) मानसून जलवायु क्षेत्र के
(c) भूमध्य सागरीय प्रदेश के
(d) सदाबहार क्षेत्र के
उत्तर :
(b) मानसून जलवायु क्षेत्र के ।

प्रश्न 15.
इटली, स्पेन और फ्रांस की जलवायु है –
(a) भूमध्यरेखीय
(b) मानसूनी
(c) भूमध्य सागरीय
(d) शुष्क
उत्तर :
(c) भूमध्य सागरीय।

प्रश्न 16.
भूमध्य रेखीय जलवायु के प्रमुख वृक्ष हैं –
(a) रबड़ और महोगनी
(b) साल – सागौन
(c) रसदार फल
(c) कांटेदार वृक्ष
उत्तर :
(a) रबड़ और महोगनी।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 17.
बंदर और मगरमच्छ पाये जाते हैं –
(a) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में
(b) भूमध्य सागरीय क्षेत्र में
(c) मानसूनी प्रदेश
(d) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में
उत्तर :
(a) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में ।

प्रश्न 18.
वर्ष भर वर्षा होती है –
(a) तुण्ड्रा प्रदेश में
(b) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में
(c) भूमध्यसागरीय प्रदेश में
(d) मानसूनी क्षेत्र में
उत्तर :
(c) भूमध्यसागरीय प्रदेश में ।

प्रश्न 19.
एस्किमो लोग शिकार के लिए जिस अस्त का प्रयोग करते हैं का नाम है –
(a) हारपून
(b) कैरेबु
(c) तलवार
(d) तीर – धनुष
उत्तर :
(a) हारपून।

प्रश्न 20.
रेडियार पाया जाता है –
(a) भूमध्यरेखीय प्रदेश
(b) भूमध्य सागरीय प्रदेश
(c) टुण्ड्रा प्रदेश
(d) रेण्डियार पाया जाता है
उत्तर :
(c) टुण्ड्रां प्रदेश ।

प्रश्न 21.
सदाबहार वन पाये जाते हैं –
(a) भूमष्यरेखीय प्रदश में
(b) मानसून प्रदेश में
(c) तुण्ड्रा प्रदेश में
(d) भूम्य सागरीय प्रदेश में
उत्तर :
(b) मानसून प्रदेश में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 22.
किसी क्षेत्र की जलवायु पर निर्भर करती है –
(a) उस क्षेत्र की देशान्तरीय स्थिति पर
(b) उस क्षेत्र की अक्षांशीय स्थिति पर
(c) उस क्षेत्र की कृषि व्यवस्था पर
(d) उस क्षेत्र की संस्कृति पर
उत्तर :
(b) उस क्षेत्र की अक्षांशीय स्थिति पर।

प्रश्न 23.
वर्षभर अधिक तापमान एवं पर्याप्त वर्षा देखने को मिलती है –
(a) कर्क एवं मकर रेखीय क्षेत्र में
(b) धुव-वृत्तीय क्षेत्रों में
(c) भूमध्यरेखआ के आस-पास के क्षेत्रों में
(d) धुवीय क्षेत्रों में
उत्तर :
(c) भूमध्यरेखा के आसपास के क्षेत्रों में।

प्रश्न 24.
भारत के दक्षिणी – पश्चिमी भाग की जलवायु है –
(a) भूमध्यरेखीय
(b) भूमध्यसागरीय
(c) उष्ण मरुस्थलीय
(d) टैग।
उत्तर :
(a) भूमध्यरेखीय।

प्रश्न 25.
भूमध्यरेखीय क्षेत्र में रात को कहते हैं –
(a) उष्ण कटिबन्ध की वर्षा ॠतु
(b) उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु
(c) उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु
(d) उष्ण करिबन्ध की वसंत ॠतु ।
उत्तर :
(b) उष्ण कटिबन्ध की शीत ॠतु

प्रश्न 26.
विश्व में सबसे अधिक वृक्षों की प्रजातियाँ पायी जाती हैं –
(a) ब्राजील के वर्षा वनो में
(b) दक्षिण-पूर्व एशिया के वर्षा वनों में
(c) कांगो नदी घाटी के वर्षा वनों में
(d) उपरोक्त सभी वर्षा वनों में।
उत्तर :
(a) ब्राजील के वर्षा वनों में।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 27.
पिग्मी उपजातियाँ निवास करती हैं –
(a) जायरे नदी घाटी में
(b) आमेजन नदी घाटी में
(c) दक्षिण-पूर्व एशिया के भूमध्य रेखीय अंचल में
(d) मानसूनी जलवायु क्षेत्र में
उत्तर :
(a) जायरे नदी घाटी में।

प्रश्न 28.
मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता है –
(a) आर्द्र शीत ऋतु एवं शुष्क ग्रीष्म ऋतु
(b) उष्णार्द्र ग्रीष्म ऋतु एवं शुष्क शीत ऋतु
(c) सम्पूर्ण वर्ष उच्च तापमान एवं अल्प वर्ष
(d) सम्पूर्ण वर्ष उच्च तापमान एवं अत्यधिक वर्षा।
उत्तर :
(b) उष्णार्द्र ग्रीष्म ऋतु एवं शुष्क शीत ऋतु।

प्रश्न 29.
भारत में कोरोमण्डल तट तथा अंडमान – निकोबार द्वीप समूह में शीतकाल में वर्षा होती है –
(a) दक्षिण-पथिम मानसून वायु से
(b) उत्तर-पूर्व मानसूनी वायु से
(c) दक्षिण-पूर्व मानसूनी वायु से
(d) उत्तर-पध्विम मानसूनी वायु से।
उत्तर :
(b) उत्तर – पूर्व मानसूनी वायु से।

प्रश्न 30.
मानसूनी वायु के लौटने का काल है –
(a) शरदकाल
(b) वसंतकाल
(c) वर्षाकाल
(d) शीतकाल
उत्तर :
(a) शरदकाल।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 31.
गुजरात के गिरवन में पाया जाने वाला प्रमुख जानवर है –
(a) बाघ
(b) हाथी
(c) सिंह
(d) गैंडा
उत्तर :
(c) सिंह 1

प्रश्न 32.
विश्व का सर्वाधिक जन बहुलता या जनसंख्या वाला क्षेत्र है –
(a) मानसूनी जलवायु क्षेत्र
(b) भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र
(c) भूमधअयरेखीय जलवायु क्षेत्र
(d) टुण्डा जलवायु क्षेत्र
उत्तर :
(a) मानसूनी जलवायु क्षेत्र।

प्रश्न 33.
भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पत्र होने वाली प्रमुख फसल है –