WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Chapter 3 Question Answer – जाँच अभी जारी है

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1: जाँच अभी जारी हैं कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 2 : ‘जाँच अभी जारी है’ कहानी के उदेश्य को लिखें।
अथवा
प्रश्न 3 : ‘जाँच अभी जारी है’ कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें।
अथवा
प्रश्न 4 : ‘जाँच अभी जारी है’ कहानी में उठाई गई समस्या पर अपने विचार व्यक्त करें।
अथवा
प्रश्न 5 : ‘जाँच अभी जारी है’ पाठ के आधार पर बताइए कि समाज को किस प्रकार पृणित रूप दिया ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
‘जाच अभी जारी है’ – कहानी की लेखिका हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध कहानीकार ममता कालिया हैं। इस कहानी में उन्होंने बैंक में कार्यरत अर्पणा के संघर्ष के बारे में लिखा है कि किस प्रकार एक ईमानदार, लगन से काम करने वाली तथा परिश्रमी युवती को इसके बदले में क्या पुरस्कार मिलता है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

अर्पणा को एक दिन आश्चर्य होता है कि उसके बैंक के मैनेजर खन्ना साहब ने अपने बेटे के जन्मदिन के बहाने उसे पार्टी में बुलाया जो कि बैंक में ही रखी गयी ची। उसे आश्चर्य हुआ कि वहाँ खुले आम निस्की की बोतल भी रखी गई थी। वह पार्टो से लौट गई। राष्ट्रीयकृत बैंकों के कार्यालयों का यह इस्तेमाल अर्पणा के लिए एक धक्का था।

एक बार अर्पणा ने माता-पिता के साथ कुल्तू-मनाली घूमने के लिए छुट्दियाँ ली। लैकिन पिता की तबौयत अचानक बिगड़ जाने से सारी छुट्टी इसी बीमारी में निकल गई। अर्पणा ने अपने अधिकारी को इस बात की सूचना भी दे दी थी।

दस दिनों के बाद बैंक जाने पर उसे आश्चर्य हुआ कि क्षेत्रीय कार्यालय से उसके नाम एक पत्र आया था जिसमें लिखा था-
“आपने एल. टी. सी. का झूठा बिल पेश कर बैंक के साथ धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग की चेष्टा की है। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तत्काल दें अन्यथा आपके विरद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को हम बाध्य होंगे।” वह समझ गई कि यह सारा खत्रा साहब का ही किया-कराया है।

उसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय में जो चक्कर शुरू किया तो उसका अंत ही होने में न आता था। बैंक के सहकर्मो भी उससे कन्री काटने लगे। यहाँ तक कि बैंक का चपरासी भी उसकी उपेक्षा करने लगा। जाँच के दौरान भी उससे ऐसे-ऐसे सवाल पूछेछे जाते जो उसे कई-कई दिनों तक विचलित कर जाते। लम्बे समय बीत जाने के बावजूद भी उसकी जाँच की आग उण्डी नहीं हुई । उसे लगता था कि न जाने कब उसे इस जाँच से छुटकारा मिलेगा।

इस प्रकार इस कहानी में इस समस्या को उठाया गया है कि आज भी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तरह-तरह से उनके शोषण का प्रयास किया जाता है। जिन अधिकारियों को कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना का दायित्व सौंपा गया है वही उनका शोषण करते हैं।

जाँच पूरा न होने से कहानी का अंत भी अधूरा ही रह जाता है। इस प्रकार इस कहानी का शीर्षक ‘जाँच अभी जारी है’ – बिल्कुल उपयुक्त एवं सार्थक है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 6.
शाम को अपर्पा मिस्टर सिन्हा के जाल में कैसे फँस गई ?’ स्यष्ट करते हुए मिस्टर सिन्हा का चरित्र-चित्रण कीजिए।
उत्तर :
एक दिन अपर्णा बैक में काम कर रही थी कि मिस्टर सिन्हा ने उससे शाम में बैक में थोड़ी देर रूकने का आग्रह किया। कारण पूछने पर मिस्टर सिन्हा ने उससे यह कहा कि “मेरे बेटे का जन्मदिन है आज …. मेरा बेटा अपनी अम्मी के साथ बनारस गया हुआ है। सुबह से ही उसकी बड़ी याद आ रही थी, इसलिए कुछ लोगों को यहीं बुला लिया।’

अपर्णा ने असमंजस में रुकना स्वीकार कर लिया। लेकिन बाद् में उसने पाया कि जन्मदिन तो एक बहाना था। दरअसल बैंक के कुछ लोग बैंक को ऑफिस का काम खत्म होने के बाद एक बार की तरह इस्तेमाल करते थे। अपर्णा ने सपने में भी न सोचा था कि किसी बैंक में ऐसा भी हो सकता है। अब अपर्णा को ऐसा लगने लगा कि वह मिस्टर सिन्हा के बिछाए जाल में फंस चुकी है। खैर उसने किसी तरह अपने को वहा से निकाला। घर के लिए रिक्शे में बैठने के बाद ही उसकी जान में जान आई।

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘जाँच अभी जारी है’ कहानी की लेखिका कौन है ?
उत्तर :
ममता कालिया।

प्रश्न 2.
अपर्णा किस कहानी की पात्र है?
उत्तर :
अपर्णा ‘जाँच अभी जारी हैं कहानी की पात्र है ।

प्रश्न 3.
ममता कालिया का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर :
ममता कालिया का जन्म 2 नबम्बर सन् 1940 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था।

प्रश्न 4.
ममता कीलया किस विभाग के निदेशक पद पर कार्य कर चुकी हैं?
उत्तर :
भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता के निदेशक पद पर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 5.
ममता कालिया के किन्हीं दो कहानी-संग्रह के नाम लिखें।
उत्तर :
हुटकारा, सीट नंबर छह (अन्य संम्रह – उनका यौवन, प्रतिदिन, जाँच अभी जारी है, पच्चीस साल की लड़की)

प्रश्न 6.
ममता कालिया द्वारा लिखित किन्हीं दो उपन्यासों के नाम लिखें।
उत्तर :
बेषर, नरक दर नरक (अन्य – दौड़, अंधेरे का ताला)

प्रश्न 7.
ममता कालिया के कविता-संग्रह के नाम लिखें।
उत्तर :
‘खांटी घरेलू औरत।’

प्रश्न 8.
‘जाँच अभी जारी है’ – की नायिका का नाम लिखें।
उत्तर :
अर्पणा।

प्रश्न 9.
अर्पणा को नौकरी कहाँ मिली?
उत्तर :
एक सम्मानित राष्ट्रीयकृत बैंक में।

प्रश्न 10.
विद्यार्थी जीवन में अर्पणा को कौन-सी नौकरी आकृष्ट करती थी?
उत्तर :
बैंक की नौकरी।

प्रश्न 11.
बैंक की नौकरी के बारे में अर्पणा के क्या विचार थे?
उत्तर :
अर्पणा की बैंक की नौकरी में ये विचार थे कि जितनी शक्ति, सच्चाई और नैतिकता जैसे मूल्यों का अहसास हो सकता है – वह किसी अन्य नौकरी में नहीं।

प्रश्न 12.
अर्पणा के अनुसार बैंक में काम करनेवालों की अर्निपरीक्षा क्या होती होगी?
उत्तर :
हाथ नोटों से भरे हों फिर भी दिमाग विचलित न हों।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 13.
छ: महीने पहले अर्पणा की नियुक्ति कहाँ हुई थी?
उत्तर :
विश्वकर्मा डिप्री कॉलेज में लेक्चररशिप में।

प्रश्न 14.
अर्पणा को शिक्षक, प्राध्यापक कैसे लगते थे?
उत्तर :
बासी और निरीह।

प्रश्न 15.
बैंक में अर्पणा की ड्यूटी कहाँ लगी थी?
उत्तर :
मुख्य हॉल में।

प्रश्न 16.
अर्पणा के बैंक के मुख्य हॉल में कुल कितनी मेजें थी?
उत्तर :
पच्चीस मेजें।

प्रश्न 17.
बैंक में क्या देखकर अर्पणा को गर्व और संतोष हुआ?
उत्तर :
बैंक में अपनी एक निश्चित जगह और अलग मेज देखकर अर्षणा को गर्व और संतोष हुआ।

प्रश्न 18.
बैंक में नियुक्ति के बाद अर्पणा ने घर जाकर माँ और पिताजी से क्या कहा?
उत्तर :
“जितनी बड़ी घर में चारपाई है, उतनी बड़ी तो मेरी मेज है, वहाँ। रोज लाखों रुपयों का टर्नओवर होता है, इतना बड़ा बैंक है।”

प्रश्न 19.
अर्पणा के माता-पिता ने उसकी उपलब्धियों के बारे में क्या कहा?
उत्तर :
“हमारी बेटी ने अपनी लियाकत (काबिलियत) के बूते (बल पर) यह जगह पायी है। हजारों ने इम्तिहान दिया, पर पास तो बिरले ही हुए।

प्रश्न20.
अर्पणा में अपने काम के बारे में कौन-से दो गुण थे?
उत्तर :
मेहनत और एकाग्रता।

प्रश्न 21.
अर्पणा के लिए कौन-सी बात करिश्मे से कम नहीं थी?
उत्तर :
अर्पणा के लिए यह बात करिश्मे से कम नहीं थी कि इतने काउण्टरों पर, मेजों पर इतनी तरह से पैसों का लेन-देन हो और अंत में हिसाब एक कॉस वर्ड पहेली की तरह फिट बैठ जाए।

प्रश्न 22.
शुरू-शुरू में अर्पणा को बैंक की किस बात से बड़ी हँसी आती थी?
उत्तर :
शुरू-शुरू में अर्पणा को बैंक की इस बात से बड़ी हँसी आती थी कि अगर दस पैसे का हिसाब गड़बड़ है तो उसके लिए इतना हाय-तौबा मचाने की जरूरत क्या है? अगर कम है तो अपने पास से डाल दो, ज्यादा हैं तो दराज में डाल दो।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 23.
अर्पणा के सहयोगियों ने उसे बैंकिग के बारे में क्या बताया?
उत्तर :
अर्पणा के सहयोगियों ने उसे बैंकिंग के बारे में यह समझाया कि भूल-चूक वाला मुहावरा बैंकिग के किसी काम का नहीं है। यह तो बैंकिंग के सिद्धान्त का शत्रु है।

प्रश्न 24.
अर्पणा जिस बैंक में कार्यरत् थी वहाँ के शाखा-प्रबंधक कौन थे?
उत्तर :
अर्पणा जिस बैंक में कार्यरत् थी वहाँ के शाखा-प्रबंधक एक नाटे मोटे-चश्मेवाले मिस्टर खन्ना थे।

प्रश्न 25.
शाखा-प्रबंधक मिस्टर खन्ना दिन भर क्या करते देखे जाते थे?
उत्तर :
हस्ताक्षर।

प्रश्न 26.
राष्ट्रीयकृत बैंक कहाँ स्थित था?
उत्तर :
शहर के हृंदय में (बोचों-बीच) स्थित था।

प्रश्न 27.
अर्पणा जिस बैंक में थी वहाँ खातों की भरमार क्यों थी?
उत्तर :
अर्पणा जिस बैंक मे थी वह शहर के बीचों बीच स्थित था इसलिए वहाँ व्यापारियों -व्यवसायियों के छोटे-बड़े खातों की भरमार थी।

प्रश्न 28.
बैंक के ग्राहकों के बारे में क्या अंदाज लगाना मुश्किल था?
उत्तर :
बैंक के प्राहकों के बारे में यह अंदाज लगाना मुश्किल था कि उनकी हैसियत कितनी है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 29.
जब लाला अपनी चोर जेबों में नोट भर के काउण्टर पर खड़ा होते तो अर्पणा का मन उनसे क्या कहने का होता था?
उत्तर :
सेठ जी, थोड़ा-सा पैसा खर्च कर कपड़े किसी पावर पैक्ड साबुन से धुलवा लीजिए, सारे बैंक में पसीने की गंध उड़ रही है।

प्रश्न 30.
अर्पणा को बैंक यूटोपिया (आश्चर्यलोक) की तरह क्यों लगता था?
उत्तर :
बैंक में वहाँ के कर्मी जिस प्रकार अपने काम में इतने मुस्तैद, इतने चौकस रहते हैं कि अर्पणा को बैंक यूटोपिया की तरह लगता था।

प्रश्न 31.
अर्पणा के बैंक में जगह-जगह लिखे कौन-से नारे अच्छे लगते थे?
उत्तर :
पराश्रिम ही देश को महान बनाता है।’ ‘अनुशासन आज की जरूरत है।’ कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, दूर दृष्टि।

प्रश्न 32.
अर्पणा को सपने में क्या दिखता था?
उत्तर :
अर्पणा को सपने में यह दिखता था कि वह अपनी ही शाखा में एक सहयोगी की पत्ली बन चुकी है। रोज सुबह साढ़े नौ बजे अपना-अपना लंच बॉक्स लेकर एक साथ स्कूटर से रवाना होते है। दोनों का एक ज्वायंट एकाउण्ट है और घर में दोनों की ही मर्जी से काम होता है।

प्रश्न 33.
अर्पणा के सपने कैसे पूरे हो सकते थे?
उत्तर :
अगर अर्पणा के हॉल में एक भी आदमी अविवाहित और नौजवान होता तो उसके सपने पूरे हो सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं था। सबके-सब विवाहित थे।

प्रश्न 34.
मिसेज श्रीवास्तव कौन थी? वह अर्पणा को क्या हिदायत देती थी?
उत्तर :
मिसेज श्रोवास्तब बैंक में अर्षणा की सहकर्मी थी। वह अर्पणा को हिदायत देती कि, “सँभलकर रहना अर्पणा, ये शादीशुदा मर्द बड़े खतरनाक होते हैं। पहले आतुर बनेंगे, फिर कातर, एकदम पन्नालाल हैं सब के सब।’

प्रश्न 35.
बैंक का हर छोटा-बड़ा अधिकारी धीरे-थीरे अर्पणा से कौन-सा सवाल पूछ चुका था?
उत्तर :
“आज शाम आप क्या कर रही है?”.

प्रश्न 36.
अर्पणा के लिए कौन-से बहाने उसके रक्षा कवच थे?
उत्तर :
माँ की बीमारी तथा पिता का प्रवास।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 37.
राष्ट्रीयकृत बैंकों का कौन-सा इस्तेमाल अर्पणा के लिए एक थक्का था?
उत्तर :
वैंक का कार्यकाल खत्म होने के बाद वहाँ शराब की पार्टी के लिए ऑफिस का इस्तेमाल करना-अर्पणा के लिए एक धक्का था।

प्रश्न 38.
अर्पणा ने कहाँ जाने के लिए अपनी छुट्टी मंजूर करवाई थी?
उत्तर :
जगन्नाधपुरी।

प्रश्न 39.
यात्रा वाले दिन अर्पणा के साथ कौन-सी घटना घटी?
उत्तर :
यात्रा वाले दिन अचानक उसके पिताजी को सीने में दर्द उठा तथा उन्हें तुरंत अस्पताल में भरती करखाना पड़ा। यात्रा टल गई।

प्रश्न 40.
अर्पणा ने बैंक में फोन करके अपने अधिकारी को क्या सूचना दी?
उत्तर :
अर्पणा ने बैंक में फोन करके अधिकारी को यह सूचना दी कि वह पिता की बीमारी के कारण बुट्टी में घूमने नहीं जा सकी है।

प्रश्न 41.
अर्पणा पिता की बीमारी के कितने दिनों बाद बैंक गई?
उत्तर :
दस दिनों के बाद।

प्रश्न 42.
अर्पणा जब कभी शाम में बैंक की बिजली जली देखा तो उसने क्या सोचा?
उत्तर :
अर्पणा ने यह सोबा कि यहाँ के अधिकारी कितने मन लगाकर अपना काम पूरा करते हैं?

प्रश्न 43.
अर्पणा ने यात्रा के लिए ली गई एडवांस (अग्रिम) के बारे में क्या सोचा?
उत्तर :
उसने यह सोचा कि वह हुट्टी के बाद जब दफ्तर जाएगी, एडवांस वापस कर देगी।

प्रश्न 44.
छुद्टी के बाद बैंक जाने पर चपरासी ने अर्पणा को क्या दिया? उसमें क्या लिखा था?
उत्तर :
बुट्टी के बाद बैंक जाने पर चपरासी ने अर्पणा को एक रजिस्टई लिफाफा दिया जो बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से आया था। उसमें लिखा था – “अपने एल. टी. सी. का झ्रूठा बिल पेश कर बैंक के साथ धोखाधड़ी और बन के दुरुपयोग की वेष्टा की है। इस संबंध में अपना सष्टीकरण तत्काल दें अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्खाई करने को हम बाध्य होंगे।”

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 45.
शाखा प्रबंधक से क्षेत्रीय कार्यालय से आए पत्र के बारे में शिकायत करने पर उसने क्या कहा?
उन्तर :
शाखा प्रबंधक ने अर्पणा को घूरते हुए कहा, ” मुझे आपका कोई फोन नहीं मिला। आपको जो भी कहना है, लिखित में कहें।”

प्रश्न 46.
अर्पणा के बारे में खन्ना और सिन्हा ने मिलकर क्या तय किया?
उत्तर :
अर्पणा के बारे में खन्ना तथा सिन्हा के मिलकर यह तय किया कि ये जो नए अपरिपक्व, अनुशासनहीन अधिकारी हैं, उन्हें सबक सिखाया जाय और उनकी लीपापोती कतई मंजूर न की जाए।

प्रश्न 47.
क्षेत्रीय कार्यालय जाते समय अर्पणा को उसके पिता पूरे रास्ते क्या समझाते रहे?
उत्तर :
अर्पणा के पिता ने उसे समझाया कि वह बिल्कुल न डरे। सच्चाई में आज भी बड़ी ताकत है। मैने इतनी उम्र में कभी झूठ का सहारा न लिया और कभी नुकसान में न रहा।

प्रश्न 48.
क्षेत्रीय कार्यालय कहाँ था और कैसा था?
उत्तर :
क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की एक व्यस्त तथा स्वच्छ सड़क के किनारे था। इमारत भव्य थी तथा भारी सुरक्षाव्यवस्था तथा ताम-झाम से भरा हुआ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 49.
कनिप्ठ अधिकारी ने अर्पणा के साथ कैसा व्यवहार किया?
उत्तर :
कनिष्ठ अधिकारी ने अर्पणा के साथ उपेक्षा भरा व्यवहार किया। उसने अर्पणा पर ध्यान न देकर फोन से बातचीत करने में ही लगा रहा।

प्रश्न 50.
अर्पणा ने कनिष्ठ अधिकारी से क्या निवेदन किया ?
उत्तर :
अर्पणा ने कनिष्ठ अधिकारी से यह निवेदन किया कि उसके स्पष्टीकरण पर ध्यान दिया जाय तथा उसकी विश्वसनीयता पर संदेह न किया जाय।

प्रश्न 51.
क्षेत्रीय कार्यालय के कनिष्ठ अधिकारी ने अर्पणा के निवेदन का क्या उत्तर दिया?
उत्तर :
क्षेत्रीय कार्यालय के कनिष्ठ अधिकारी ने अर्पणा के निवेदन को नामंजूर करते हुए कहा कि, ‘” आपके विरुद्ध जाँच की कार्रवाई तो करनी ही पड़ेगी …….. आपके पास अपनी भेजी गई सूचना का कोई लिखित सबूत नहीं है। फिर हम कैसे मानें कि आप संदेह से परे हैं।”

प्रश्न 52.
‘क्या मैं आपको एक बेईमान लड़की मालूम देती हूं’ के जबाब में कनिष्ठ अधिकारी ने अर्पणा से क्या कहा?
उत्तर :
कनिष्ठ अधिकारी ने अर्पणा से कहा कि, “व्यक्तिगत प्रतिक्रिया का दप्तर के रूटीन मे कोई अर्थ नहीं होता। फिर हमारे यहाँ नये आए जूनियर्स में इतने अजीब तत्व घुस गए हैं कि इनकी पड़ताल होनी जरूरी है। आप जा सकती हैं।’

प्रश्न 53.
क्षेत्रीय कार्यालय के डीलिंग क्लर्क ने अर्पणा के बारे में क्या सोचा?
उत्तर :
डीलिंग क्लर्क ने सोचा कि लड़की (अर्पणा) यदि उससे ठीक से मुलाकात करेगी, शू प्रॉपर चैनल अंदर जाएगी और आगे से इस मनहूस बूढ़े को साथ न लाएगी तो वह मामला दबवा देगा। लेकिन इसके मिजाज तो सातवें आसमान पर अटके हुए हैं।

प्रश्न 54.
अर्पणा के चले जाने के बाद डीलिंग क्लर्क ने चपरासी से क्या कहा?
उत्तर :
डीलिंग क्लर्क ने चपरासी से कहा कि “इसी तरह यह अपने पिताजी के साथ आती रहेगी तो दसियों साल इन्व्वायरी चलवाऊंगा, रो न दे तो कहना।”

प्रश्न 55.
अर्पणा ने जाँच जल्दी पूरा करवाने के लिए क्या किया?
उत्तर :
जाँच जल्द से जल्द पूरी हो जाए इसके लिए अर्पणा को जिसने, जिस किसी ने भी किसी मददगार का नाम बताया वह वहाँ चली जाती। लखनऊ और कानपुर जैसे शाहर के उसे इतने चक्कर लगाने पड़े मानो अपने शहर के मुहल्ले के चक्कर लगा रही हो।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 56.
अर्पणा के विरुद्ध जाँच समिति में कौन लोग शामिल थे?
उत्तर :
अर्पणा के विरुद्ध जाँच समिति में क्षेत्रीय कार्यालय के एक अधिकारी प्रीतम सिंह, यूनियन के एक प्रतिनिधि समीर सक्सेना और एक अन्य अधिकारी शामिल थे।

प्रश्न 57.
अर्पणा के विरुद्ध जाँच का आतंक कैसा था?
उत्तर :
अर्पणा के विरुद्ध जाँच का आतंक ऐसा था कि दफ्तर के चपरासी तक ने अर्पणा को सलाम करना बंद कर दिया। कोई भी इस लफड़े में नहीं पड़ना चाहता था।

प्रश्न 58.
शाखा प्रबंधक खन्ना के बारे में पूछने पर अर्पणा ने सक्सेना जी को क्या बताया?
उत्तर :
अर्पणा ने खन्ना के बारे में सक्सेना जी को बताते हुए कहा कि वह महाधूर्त है। इतना ही नहीं, दफ्तर में खन्रा और सिन्हा साहब का व्यवहार महिला कर्मचारियों से उचित नहीं है।

प्रश्न 59.
शाखा प्रबंधक खन्ना तथा सिन्हा साहब के बारे में शिकायत सुनकर सक्सेना जी ने अर्पणा से क्या कहा?
उत्तर :
शिकायत सुनने के बाद सक्सेना जी ने अर्पणा से यह कहा कि जब-जब महिला वर्करों की योग्यता पर सवाल उठाएजाते हैं, वे पुरुषों के चरित्र की बात बीच में ले आती हैं।

प्रश्न 60.
अपने विरुद्ध जाँच के रवैये से परेशान अर्पणा के मन में क्या आता था?
उत्तर :
जाँच के रवैये से परेशान कभी-कभी अर्पणा के मन में आता था कि वह खन्ना को पीटे, बैंक की असलियत सबको चीख-चीख कर बताए कि इस राष्ट्रीयकृत बैंक में कैसे घपले और सौदेबाजी होती है।

प्रश्न 61.
जाँच अधिकारी अर्पणा को क्या कहकर ढाढ़स बँंधाते थे?
उत्तर :
जाँच अधिकारी अर्पणा को यह कहकर ढाढ़स बँधाते थे कि – “तुम बिल्कुल बेफिक रहो। इस मामले को निपटाकर हम तुम्हारा तबादला और पोस्टिंग ऐसी बांच में करवा देंगे, जहाँ किसी को इस मामले की खबर ही न होगी। तुम नए सिरे से जीवन शुरू कर सकोगी।”

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 62.
निर्दोष साबित होने की पूरी संभावना के बावजूद अर्पणा को क्या लग रहा था?
उत्तर :
निर्दोष साबित होने की पूरी संभावना के बावजूद अर्षणा को यह लग रहा था कि असली सजा तो वह पा चुकी है। उसकी जाँच की आँब कभी ठण्डी नहीं होगी। इस जाँच से निकलने की कोशिश में और भी उलझती जाएगी।

प्रश्न 63.
जाँच से गुजरते-गुजरते अर्पणा की हालत क्या हो गई थी?
उत्तर :
जाँच से गुजरते-गुजरते अर्पणा की हालत बुरी हो चली थी। फाइल ढोते-ढोते बेजान हो चली थी। खून की कमी से सारा शरीर सफेद पड़ता जा रहा था। वह एक ऐसे कुचक्र मे फंस गई थी जिससे निकलना असंभव जान पड़ता था।

प्रश्न 64.
जाँच की खबर फैल जाने पर अर्पणा को क्या-क्या झेलना पड़ रहा था?
उत्तर :
जाँच की खबर फैल जाने से सब, यहाँ के परिचित भी अर्पणा को अजीब नज़रों से देखने लगे थे। उनकी नज़रों से ऐसा लगता मानो वह बेहद मक्कार और बेईमान लड़की है। वे खुद काफी साथ-सुथरे और पवित्र हैं।

प्रश्न 65.
अर्पणा के लिए कौन-सा अनुभव भयंकर अनुभव रहा था?
उत्तर :
दुनिया की नज़रों में गुनाहगार की हैसियत से जीना अर्पणा के लिए एक भयंकर अनुभव रहा था।

प्रश्न 66.
अर्पणा ने सोचकर भी वित्तमंत्री को पत्र क्यों नहीं लिखा?
उत्तर :
अर्पणा ने कई बार सोचा कि वह वित्तमंत्री को पत्र लिखे पर वह यह सोचकर रूक गई कि पत्र का नतोजा यही निकलेगा कि एक जाँच और बैठा दी जाएगी। उसकी जाँच की फाईल और भी पेचीदा होती जाएगी।

प्रश्न 67.
अर्पणा के विरुद्ध कितने रुपये के लिए जाँच बिठायी गई थी और इसके पीछे उसके कितने खर्च हो चुके थे?
उत्तर :
अर्पणा के विरुद्ध अठारह सौ रुपये के लिए जाँच बिठायी गई थी और इसके पीछे अबतक उसके अट्ठाईस हजार रुपये खर्च हो चुके थे।

प्रश्न 68.
फरीदा कौन थी? उसने अपना कौन-सा दुखड़ा अर्पणा को सुनाया था?
उत्तर :
फरीदा अर्पणा के साथ ही बैंक में काम करती थी तथा उससे जूनियर थी। उसने अपना दुखड़ा रोते हुए अर्पणा को बताया था कि उसे लगातार चार दिन अपनी दराज में गन्दे शे’र लिखे कागज मिले।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 69.
जब अर्पणा ने फरीदा को जाँच में साथ देने को कहा तो उसने क्या कहा?
उत्तर :
जब अर्पणा ने फरीदा से जाँच में साथ देने को कहा तो उसने दो दूक लहजे में मना करते हुए कहा, ‘नना बाबा, मैं इस लफड़े में नहीं पड़ना चाहती। कितनी फजीहत होगी। मेरे अब्या तो मुझे जान से मार डालेंगे।”

प्रश्न 70.
जाँच बिठाये जाने के बाद अर्पणा बैंक में जाने पर कैसा अनुभव करती थी?
उत्तर :
जाँच बिठाये जाने के बाद अर्पणा अधिकारी की बजाय एक अभियुक्त की तरह आती थी। वह शाखा प्रबंधक के कमरे के बाहर पड़ी कुर्सी पर फाईल को गोद में रखे बैठी रहती और तो और अब दफ्तर के चपरासी तक ने अर्पणा को सलाम करना बंद कर दिया था।

प्रश्न 71.
जाँच के दौरान अर्पणा से अक्सर कैसे सवाल पूछे जाते थे?
उत्तर :
जाँच के दौरान अर्पणा से अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते जिनका उत्तर ‘हाँ’ या ‘नहीं’ में देना असंभव था।

प्रश्न 72.
अर्पणा के लिए किससे मिलना आसान नहीं था? क्यों?
उत्तर :
अर्पणा के लिए समीर सक्सेना से मिलना आसान नहीं था क्योंकि अक्सर उनके होटल में उनके कमरे में ताला ही पड़ा रहता। अगर वे कभी लौटते तो इतने लोग वहाँ जमा रहते कि अर्पणा के लिए मुलाकात करना संभव नहीं हो पाता था। भीड़ से निपटते ही चपरासी उनके दरवाजे पर ‘डू नॉट डिस्टर्व’ की तख्ती लटका देता था।

प्रश्न 73.
मिसेज श्रीवास्तव अर्पणा की किस बात पर एक तजुर्बेदार हँसी हँस देती थी?
उत्तर :
जब मिसेज श्रीवास्तव अर्पणा को आंफिस के मर्दों से सावधान रहने को कहती तो अर्पणा यह कहती थी कि “म क्षे तो सब बड़े सीधे नजर आते हैं। लगता ही नहीं कि मद्दों के बीच बैठे हैं” – यह सुनकर मिसेज श्रीवास्तव एक तजुर्बेदार हैसी हैस देती थी।

प्रश्न 74.
अर्पणा के लिए शाखा-प्रबंधक का कौन-सा आरोप निराधार तथा बचकाना था?
उत्तर :
शाखा प्रबंधक का यह आरोप – ‘मुके आपका कोई फोन नहीं मिला। आपको जो भी कहना है, लिखित में कहें” – अर्पणा के लिए निराधार तथा बचकाना था।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 75.
अर्पणा अपने विरुद्ध लगाए गए आरोप से क्यों नहीं घबराई?
उत्तर :
अर्षणा अपने विरुद्ध लगे आरोप से इसलिए नहीं डरी क्योंकि उसे लगा कि सच्चाई उसके साथ है, उसकी नियत में कोई खोट नहीं है फिर वह क्यों घबड़ाए।

प्रश्न 76.
अर्पणा ने अपने विरुद्ध आरोप के बारे में माता-पिता को संक्षेप में क्यों समझाया?
उत्तर :
अर्पणा ने अपने विरुद्ध लगे आरोप के बारे मे माता-पिता को संक्षेप में इसलिए बताया ताकि उनके कलेजे पर बोझ न पड़े।

प्रश्न 77.
कौन अर्पणा को अपने चश्मे से बड़े गौर से देख रहा था?
उत्तर :
क्षेत्रीय कार्यालय का डीलिंग क्लर्क अर्पणा को अपने चश्मे से बड़े गौर से देख रहा था।

प्रश्न 78.
अधिकतर संबंधित व्यक्ति से अर्पणा की मुलाकात क्यों नहीं हो पाती थी?
उत्तर :
अधिकतर संबंधित व्यक्ति से अर्पणा की मुलाकात इसलिए नहीं हो पाती थी क्योंकि वह अपनी व्यस्तता बताकर दो दिन के बाद आने का समय देता था।

प्रश्न 79.
मिस्टर सक्सेना होटल में लौटने के बाद क्या किया करते थे?
उत्तर :
मिस्टर सक्सेना होटल आने के बाद लोगों की समस्याओं का समाधान निकालते और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त करते थे।

प्रश्न 80.
अर्पणा मिस्टर सक्सेना के सामने लगी भीड़ के बीच अपना मामला खोलना क्यों नहीं चाहती थी?
उत्तर :
अर्पणा मिस्टर सक्सेना के सामने लगी भीड़ के बीच अपना मामला इसलिए नहीं खोलना चाहती थी क्योंक सिर्फ उसका तमाशा ही बन सकता था, कोई समाधान मिलने वाला नहीं था।

प्रश्न 81.
बैंक में नौकरी से पहले अपर्णा की नियुक्ति कहाँ हो चुकी थी ?
उत्तर :
विश्वकर्मा डिग्री कॉलेज में।

प्रश्न 82.
सिर पर पाँच-पाँच लाख के नकद नोटों की गह्डी लेकर चलनेवाले कुली की कुल मजदूरी क्या होती है ?
उत्तर :
दस रुपये रोज।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 83.
अपर्णा ने सीधे किसे पत्र लिखने के बारे में सोचा ?
उत्तर :
वित्त मंश्री को।

प्रश्न 84.
अपर्णा के लिए क्या धक्का था ?
उत्तर :
राष्रीयकृत बैंकों का गलत इस्तेमाल अपर्णा के लिए धक्का था।

प्रश्न 85.
अपर्णा के कौन-से रूप ने निहायत मुमकिन किस्म के सपने थे ?
उत्तर :
वे सपने जिन्हें वह रात में देखती थी।

प्रश्न 86.
किसकी शक्ल हर समय रुआँसी रहने लगी थी ?
उत्तर :
अपर्णा की शक्ल ।

प्रश्न 87.
बैंक के किस अधिकारी से मिलना आसान नहीं था ?
उत्तर :
समीर सक्सेना से ।

प्रश्न 88.
अपर्णा खन्रा के बारे में क्या सोचती थी ?
उत्तर :
एक दिन खन्ना के केबिन में घुसकर उसे ताबड़-तोड़ मारना है ।

प्रश्न 89.
बैंक में अर्पणा का समय दो बजे तक पलक झपकते क्यों बीत जाता था?
उत्तर :
दो बजे तक का समय पब्लिक डीलिंग का था इसलिए अर्पणा का वह समय पलक झपकते ही बीत ज्ञाता था।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
अपर्णा किस बैंक में काम करती थी ?
(क) बैंक ऑफ अमेरिका में
(ख) राह्ट्रीयकृत बैंक में
(ग) कोआपरेटिव बैंक में
(घ) प्राइवेट बैंक में
उत्तर :
(ख) राध्रीयकृत बैंक में

प्रश्न 2.
‘जाँच अभी जारी है’ के रचनाकार हैं :
(क) ममता कालिया
(ख) मन्नू भंडारी
(ग) शेखर जोशी
(घ) अमरकांत
उत्तर :
(क) ममता कालिया।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 3.
‘सीट नंबर छह’ (कहानी-संग्रह) के रचनाकार हैं :
(क) शेखर जोशी
(ख) ममता कालिया
(ग) अमरकांत
(घ) रेणु
उत्तर :
(ख) ममता कालिया।

प्रश्न 4.
‘उनका यौवन’ (कहानी-संग्रह) किसकी रचना है?
(क) ममता कालिया
(ख) रेणु
(ग) अमरकांत
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) ममता कालिया।

प्रश्न 5.
‘प्रतिदिन’ (कहानी-संग्रह) के रचनाकार हैं :
(क) अमरकांत
(ख) प्रेमचंद
(ग) ममता कालिया
(घ) जयशंकर प्रसाद
उत्तर :
(ग) ममता कालिया।

प्रश्न 6.
‘पचचीस साल की लड़की’ (कहानी-संप्रह) किसकी रचना है?
(क) निराला
(ख) मोहन राकेश
(ग) रेणु
(घ) ममता कालिया
उत्तर :
(घ) ममता कालिया।

प्रश्न 7.
‘बेघर( (उपन्यास) किसकी रचना है?
(क) प्रेमचंद
(ख) ममता कालिया
(ग) गुलेरी
(घ) अमरकांत
उत्तर :
(ख) ममता कालिया।

प्रश्न 8.
‘नरक दर नरक’ (उपन्यास) किसकी रचना है?
(क) ममता कालिया
(ख) मन्नू भंडारी
(ग) उषा प्रियंवदा
(घ) महादेवी वर्मा
उत्तर :
(क) ममता कालिया।

प्रश्न 9.
‘दौड़’ (उपन्यास) के रचनाकार कौन हैं?
(क) संजीव
(ख) अमरकांत
(ग) ममता कालिया
(घ) प्रेमचंद
उत्तर :
(ग) ममता कालिया।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 10.
‘अंधेरे का ताला’ (उपन्यास) के रचनाकार कौन हैं?
(क) प्रेमचंद
(ख) बंग महिला
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) ममता कालिया
उत्तर :
(घ) ममता कालिया।

प्रश्न 11.
‘खांटी घरेलू औरत’ (काव्य-संग्रह) किसकी रचना है?
(क) ममता कालिया
(ख) प्रेमचंद
(ग) धूमिल
(घ) अजेय
उत्तर :
(क) ममता कालिया।

प्रश्न 12.
अर्पणा क्या पाकर फूली न समाई?
(क) बैंक में नियुक्ति
(ख) आरोप-पत्र
(ग) वेतन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) बैंक में नियुक्ति।

प्रश्न 13.
अर्पणा की नियुक्ति पहले कहाँ हुई थी?
(क) बैंक में
(ख) विश्वकर्मा डिग्री कॉलेज में
(ग) रेलवे में
(घ) स्कूल में
उत्तर :
(ख) विश्वकर्मा डिमी कॉलेज में।

प्रश्न 14.
अर्पणा की दूसरी नियुक्ति कहाँ हुई?
(क) राप्ट्रीयकृत बैंक में
(ख) स्कूल में
(ग) जीवन बीमा निगम में
(घ) विश्वकर्मा डिम्री कॉलेज में
उत्तर :
(क) राष्ट्रीयकृत बैंक में।

प्रश्न 15.
अर्पणा ने बैंक के लिए कौन-सी नौकरी छोड़ दी?
(क) डियी कॉलेज की नौकरी
(ख) स्कूल की नौकरी
(ग) जोवन बीमा निगम की नौकरी
(घ) अस्पताल की नौकरी
उत्तर :
(क) डिप्री कॉलेज की नौकरी।

प्रश्न 16.
शिक्षक, अध्यापक अर्पणा को क्या लगते थे?
(क) बेवकूफ
(ख) बुद्धिमान
(ग) बासी और निरीह
(घ) आलसी
उत्तर :
(ग) बासी और निरीहा

प्रश्न 17.
बैंक में अर्पणा की उ्यूटी कहाँ थी?
(क) काठन्टर पर
(ख) गेट पर
(ग) ऑफिस में
(घ) मुख्य हॉंल में
उत्तर :
(घ) मुख्य हॉल में।

प्रश्न 18.
अर्पणा के बैंक के मुख्य हॉल में कितनी मेजें थीं?
(क) बीस
(ख) पचीस
(ग) तीस
(घ) पैंतीस
उत्तर :
(ख) पचीस।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 19.
बैंक में क्या देखकर अर्पणा को गर्व और संतोष हुआ?
(क) अलग मेज
(ख) अलग ऑफिस
(ग) अलग काउंटर
(घ) वेतन
उत्तर :
(क) अलग मेज।

प्रश्न 20.
कौन-से दो गुण अर्पणा में थे?
(क) ईमानदारी और पढ़ाई
(ख) पढ़ाई-लिखाई
(ग) समय की पाबंदी और ईमानदारी
(घ) मेहनत और एकाम्यता
उत्तर :
(घ) मेहनत और एकाग्रता।

प्रश्न 21.
दो बजे के बाद बैंक का गार्ड क्या बंद कर देता था?
(क) शटर
(ख) काउंटर
(ग) फाटक
(घ) ऑफिस
उत्तर :
(क) शटर।

प्रश्न 22.
बैंक में दो बजे तक किसका समय होता?
(क) भोजन
(ख) नाश्ते
(ग) पब्लिक डीलिंग
(घ) पैसे-पैसे का हिसाब मिलाना
उत्तर :
(ग) पब्लिक डीलिंग।

प्रश्न 23.
बैंक में किसी-किसी दिन हिसाब में बल पड़ जाता तो?
(क) शाखा-प्रबंधक सबको डाँटता
(ख) चाय का दौर चलता
(ग) कर्मचारी और अधिकारी फुर्सत में आ जाते
(घ) सारे कागजात नए सिरे से जाँचे जाते
उत्तर :
(घ) सारे कागजात नए सिरे से जाँचे जाते।

प्रश्न 24.
हिसाब मिला लिया जाने के बाद ही .
(क) स्टॉफ फारिग होते
(ख) पब्लिक डीलिंग का समय होता
(ग) गप शुरू होता
(घ) चाय का दौर चलता
उत्तर :
(क) स्टॉफ फारिग होते।

प्रश्न 25.
कौन-सा मुहावरा बैंकिंग सिद्धांत का शब्रु है?
(क) आज नकद कल उधार
(ख) अनुशान ही देश को महान बनाता है
(ग) भूल-चूक लेनी-देनी
(घ) आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपैया
उत्तर :
(ग) भूल-चूक लेनी-देनी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 26.
बैंक के शाखा-प्रबंधक थे?
(क) मिस्टर खन्ना
(ख) मिस्टर सिन्हा
(ग) मिस्टर सक्सेना
(घ) मिस्टर सिंध
उत्तर :
(क) मिस्टर खन्ना।

प्रश्न 27.
यह राष्ट्रीयकृत बैंक स्थित था :
(क) गाँव में
(ख) बाजार में
(ग) शहर के हृद्य में (बीच में)
(घ) मैदान में
उत्तर :
(ग) शहर के हृदय में (बीच में)

प्रश्न 28.
पुराने किस्म के लाला बैंक में क्या पहनकर आते थे?
(क) कुरता-पाजामा
(ख) कोट पैंट
(ग) शेरवानी
(घ) धोती-कुर्ता
उत्तर :
(घ) धोती-कुर्ता।

प्रश्न 29.
अपर्णा को किस पर हैरानी होती थी?
(क) सहयोगियों और खुद पर
(ख) खुद पर और शाखा-प्रबंधक पर
(ग) सहयोगियों और लाला पर
(घ) स्कूटर पर आने वाले पर
उत्तर :
(क) सहयोगियों और खुद पर।

प्रश्न 30.
बैंक में क्या सबके हाथों से अमानत की तरह गुजरता ?
(क) चाय का कप
(ख) बही
(ग) रुपये
(घ) आमंत्रण-पत्र
उत्तर :
(ग) रुपये।

प्रश्न 31.
”हम होते तो नोट लेकर भाग जाते”-गद्यांश किस पाठ से उद्धत है?
(क) तीसरी कसम
(ख) जाँच अभी जारी है
(ग) उसने कहा था
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) जाँच अभी जारी है।

प्रश्न 32.
‘जब सिर पर जिम्मेदारी पड़ती है तो ईश्वर अपने-आप शक्ति देता है”‘ – वक्ता कौन हैं?
(क) अर्पणा
(ख) फरीदा जमाल
(ग) अर्पणा की माँ
(घ) मिसेज श्रीवास्तव
उत्तर :
(क) अर्पणा।

प्रश्न 33.
“मैं इस लफड़े में नहीं पड़ना चाहती” – वक्ता कौन है?
(क) मिसेज श्रीवास्तव
(ख) फरीदा जमाल
(ग) अर्पणा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) फरीदा जमाल।

प्रश्न 34.
“मैं मोर्चा नहीं बनना चाहती” – वक्ता कौन है?
(क) अर्पणा
(ख) मिसेज श्रीवास्तव
(ग) फरीदा जमाल
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) फरीदा जमाल।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 35.
किसके तेवर बदलते देख अर्पणा चुप हो गई?
(क) फरीदा जमाल
(ख) शाखा प्रबंधक
(ग) मिस्टर सिन्हा
(घ) मिस्टर सक्सेना
उत्तर :
(क) फरीदा जमाल।

प्रश्न 36.
“आपकी फाईल भी मैं अच्छी तरह देखूँगा” – वक्ता कौन है?
(क) प्रीतम सिंह
(ख) मिस्टर सिन्हा
(ग) मिस्टर सक्सेना
(घ) डीलिंग क्ल्लक
उत्तर :
(ग) मिस्टर सक्सेना।

प्रश्न 37.
सहृद्य से दिखने वाले अधिकारी का नाम था?
(क) प्रीतम सिंह
(ख) मिस्टर सक्सेना
(ग) मिस्टर सिंह
(घ) मिस्टर सिन्हा
उत्तर :
(क) मिस्टर सिंह।

प्रश्न 38.
‘यह तो दस से पाँच तक जेल की तरह है’ – वक्ता कौन है?
(क) मिसेज श्रीवास्तव
(ख) अर्पणा
(ग) अर्पणा की सहेलियाँ
(घ) मिस्टर सिन्हा
उत्तर :
(ग) अर्पणा की सहेलियाँ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 39.
निम्न में से कौन-सा नारा बैंक में नहीं लिखा था?
(क) परिश्रम ही देश को महान बनाता है
(ख) अनुशासन आज की जरूरत है
(ग) कड़ी मेहनत, पक्का इरादा, दूर दृष्टि
(घ) स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत
उत्तर :
(घ) स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत।

प्रश्न 40.
सपने में उसे दिखता कि .?
(क) एक सहयोगी से झगड़ा हो गया है
(ख) एक सहयोगी की पत्नी बन वुकी है
(ग) वह रुपये लेकर भाग गई है
(घ) जाँच खत्म हो गई है
उत्तर :
(ख) एक सहयोगी की पत्नी बन चुकी है।

प्रश्न 41.
बैंक का हर छोटा-बड़ा अधिकारी अर्पणा से कौन-सा सवाल पूछ चुका था?
(क) आपका नाम क्या है ?
(ख) आप कहाँ रहती है?
(ग) आज़ शाम आप क्या कर रही हैं?
(घ) आपने काँलेज की नौकरी क्यों छोड़ी?
उत्तर :
(ग) आज शाम आप क्या कर रही हैं?

प्रश्न 42.
“आप सिर्फ बीस मिनट मुझे दे दें” – वक्ता और श्रोता कौन हैं?
(क) मिस्टर सिन्हा और मिसेज श्रीवास्तव
(ख) मिस्टर सक्सेना और फरीदा जमाल
(ग) मिस्टर खन्ना और मिसेज श्रीवास्तव
(घ) मिस्टर सिन्हा और अर्पणा
उत्तर :
(घ) मिस्टर सिन्हा और अर्पणा।

प्रश्न 43.
राष्ट्रीयकृत बैंकों का कौन-सा इस्तेमाल अर्पणा के लिए एक धक्का था?
(क) रुपये का लेन-देन
(ख) रिश्वत लेना
(ग) दफ्तर में शराब पीना-पिलाना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) दफ्तर में शराब पीना-पिलाना।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 44.
रिक्शा स्टैंड तक अर्पणा को क्या खतरा महसूस होता रहा?
(क) कहीं सिन्हा उसके पीछे न आए
(ख) कहीं चोर-उचक्के पीछे न हों
(ग) कहीं शाखा-प्रबंधक उसके पीछे न आए
(घ) कहीं बिजली न चली जाए
उत्तर :
(क) कहीं सिन्हा उसके पीछे न आए।

प्रश्न 45.
अर्पणा कहाँ छुद्वियाँ मनाने के सपने देख रही थी?
(क) दार्जिंलिंग
(ख) दिल्ली
(ग) कुल्लू-मनाली
(घ) कानपुर
उत्तर :
(ग) कुल्लू-मनाली।

प्रश्न 46.
देखते-देखते वे तीनों स्टेशन के बाजय अस्पताल पहुँच गए – तीनो कौन हैं?
(क) लहना सिंह, सूबेदार हजारा सिंह, बोधा सिंह
(ख) अर्पणा, मिसेज श्रीवास्तव, फरीदा जमाल
(ग) अर्पणा, मिस्टर सिन्हा, मिस्टर सक्सेना
(घ) अर्पणा तथा उसके माता-पिता
उत्तर :
(घ) अर्पणा तथा उसके माता-पिता।

प्रश्न 47.
अर्पणा छुट्टी लेने के कितने दिनों बाद दफ्तर गई?
(क) पाँच
(ख) दस
(ग) पंद्रह
(घ) बौस
उत्तर :
(ख) दस।

प्रश्न 48.
“मैं चलूँगा तेरे साथ क्षेत्रीय दफ्तर” – वक्ता कौन है?
(क) मिस्टर सिन्हा
(ख) मिस्टर सक्सेना
(ग) अर्पणा के पिता
(घ) मिस्टर खत्ना
उत्तर :
(ग) अपर्णा के पिता।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 49.
‘एक बार में खाली एक जन जाएगा” – वक्ता कौन है?
(क) सूबेदार हजारा सिंह
(ख) लहना सिंह
(ग) सफ़िया का भाई
(घ) चपरासी
उत्तर :
(घ) चपरासी।

प्रश्न 50.
“यह सरासर अन्याय है”‘ – पंक्ति किस पाठ से ली गई है?
(क) नमक
(ख) नन्हा संगीतकार
(ग) जाँच अभी जारी है
(घ) चपल
उत्तर :
(ग) जाँच अभी जारी है।

प्रश्न 51.
“इनकी पड़ताल होनी जरूरी है” – पंक्ति किस पाठ से ली गई है?
(क) नमक
(ख) चष्पल
(ग) जाँच अभी जारी है
(घ) तौसरी कसम
उत्तर :
(ग) जाँच अभी जारी है।

प्रश्न 52.
“इनकी पड़ताल होनी जरूरी है” – वक्ता कौन है?
(क) कस्टम ऑफिसर
(ख) कनिष्ठ अधिकारी
(ग) मिस्टर सक्सेना
(घ) प्रीतम सिंध
उत्तर :
(ख) कनिष्ठ अधिकारी।

प्रश्न 53.
“आप अपना समय बर्बाद कर रही हैं” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
(क) नमक
(ख) तीसरी कसम
(ग) नन्हा संगीतकार
(घ) जाँच अभी जारी है
उत्तर :
(घ) जाँच अभी जारी है।

प्रश्न 54.
क्षेत्रीय शाखा के डीलिंग क्लर्क का नाम क्या है?
(क) सिन्हा
(ख) श्रीवास्तव
(ग) गुप्ता
(घ) दास
उत्तर :
(ख) श्रीवास्तव।

प्रश्न 55.
निम्नलिखित में से कौन जाँच समिति में शामिल थे?
(क) प्रौतम सिंह
(ख) कनिष्ठ अधिकारी
(ग) मिस्टर सिन्हा
(घ) मिस्टर खत्ना
उत्तर :
(क) प्रीतम सिंह।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 56.
रक्तहीन चेहरे पर न पहले -सा नूर था, न ?
(क) गरमी
(ख) सरदी
(ग) नरमी
(घ) गरूर
उत्तर :
(ग) नरमी।

प्रश्न 57.
तुम बिल्कुल बेफिक रहो – ‘तुम’ से कौन संकेतित है?
(क) जाँच अधिकारी
(ख) अर्पणा
(ग) वित्त मंत्री
(घ) शाखा-प्रबंधक
उत्तर :
(ख) अर्पणा।

प्रश्न 58.
सब इस जाँच की बलि चढ़ चुके थे – ‘सब’ किसके लिए आया है?
(क) मान-प्रतिष्ठा
(ख) रुपये-पैसे
(ग) शनिवार-रविवार
(घ) माता-पिता
उत्तर :
(ग) शनिवार-रविवार।

प्रश्न 59.
असली सजा तो वह पा चुकी है – ‘वह’ कौन है?
(क) सफिया
(ख) हीराबाई
(ग) फरीदा जमाल
(घ) अर्पणा
उत्तर :
(घ) अर्पणा।

प्रश्न 60.
अब तक शहर में कौन-सी खबर फैल चुकी थी?
(क) अर्षणा के ऊपर लगाए आरोप की
(ख) मिस्टर खन्ना के करतूतों की
(ग) बैंक में कोई कर्ज बिना कमीशन के मंजूर नही होता
(घ) ऊपर से नीचे तक सब का परसेण्टेज बंधा है
उत्तर :
(क) अर्पणा के ऊपर लगाए आरोप की।

प्रश्न 61.
अपर्णा ने सीधे किसे पत्र लिखने के बारे में सोचा ?
(क) बित्त मंत्री
(ख) शाखा प्रबंधक
(ग) जाँच अधिकारी
(घ) गृहमंत्री
उत्तर :
(क) बित्त मंत्री।

प्रश्न 62.
अपर्णा कहाँ नौकरी करना चाहती थी ?
(क) कॉलेज में
(ख) बैंक में
(ग) रेलवे में
(घ) बीमा कंपनी में
उत्तर :
(ख) बैंक में।

प्रश्न 63.
विद्यार्थी जीवन से ही किसे बैंक की नौकरी आकृष्ट करती थी ?
(क) मि० खन्ना
(ख) अपर्णा
(ग) मि० श्रीवास्तव
(घ) मि० सिन्हा
उत्तर :
(ख) अपर्णा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 64.
“जाँच अभी जारी है” – कहानी का मूल उद्देश्य/संदेश है –
(क) नारी उत्पौड़न की समस्या
(ख) महिला कर्मचारियों को महत्व न देना
(ग) कामकाजी महिलाओं के संघर्ष को दर्शाना
(घ) पुरुष-मानसिकता को स्पष्ट करना
उत्तर :
(क) नारी उत्पौड़न की समस्या।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है

प्रश्न 65.
‘छुटकारा’ (कहानी-संग्रह) किसकी रचना है?
(क) शेखर जोशी
(ख) फणीश्वरनाथ रेणु
(ग) शिव प्रसाद सिंह
(घ) ममता कालिया
उत्तर :
(घ) ममता कालिया।

WBBSE Class 10 Hindi जाँच अभी जारी है Summary

लेखक – परिचय

ममता कालिया का जन्म 2 नवंबर, 1940 को मथुरा (उ०प्र०) में हुआ था । इनकी शिक्षा – एम०ए० (अंग्रेजी साहित्य) में हुई थी । दिल्नी व मुंबई में अंग्रेजी का अध्यापन किया । इलाहाबाद के एक डिग्री कॉलेज के प्राचार्या पद से सेवानिवृत हुई । भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता के निदेशक पद पर कार्य कर चुकी हैं । वर्तमान में महात्मा गाँधी हिन्दी विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘हिन्दी’ के सम्पादन का कार्य कर रही हैं ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 3 जाँच अभी जारी है 1

प्रमुख कृतियाँ – ‘छुटकारा’, ‘सीट नबंर छह’, ‘उनका यौवन’, ‘प्रतिदिन’ ‘जाँच अभी जारी है’, ‘पच्चीस साल की लड़की’ (कहानी-संग्रह), ‘बेघर’, ‘नरक दर नरक’, ‘दौड़’, ‘अंधेरे का ताला’ (उपन्यास), ‘खांटी घरेलू औरत’ (कविता) आदि हैं। 9 महत्वपूर्ण पुस्तकों का सम्पादन किया है। नारीविमर्श एवं पत्रकारिता के विभिन्न पक्षों पर उन्होंने प्रामाणिक लेखन किया है । उन्हें 15 से अधिक महत्वपूर्ण साहित्यिक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं ।

Leave a Comment