Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions सहायक पाठ Chapter 1 तीसरी कसम to reinforce their learning.
WBBSE Class 10 Hindi Solutions Chapter 1 Question Answer – तीसरी कसम
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1 : ‘तीसरी कसम’ कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 2 : ‘तीसरी कसम’ कहानी के शीर्षक पर विचार करें।
उत्तर :
फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ की कहानियाँ हमें एक ऐसे हिंदुस्तान की यात्रा पर ले जाती है जो अभाव, अज्ञानता, अंधविश्वास, मजबूरी और बेबसी से घिरा है लेकिन इन सबके बावजूद बल्कि साथ-साथ जिसमें भरपूर रासरंग और फड़क के साथ जीने की ललक है। ‘तीसरी कसम’ फणीश्वरनाथ रेणु की एक ऐसी ही कहानी है।
कहानी का प्रारंभ वहाँ से होता है जब हीरामन नौटंकी कंपनी की हीराबाई को अपनी बेलगाड़ी से लालबाग के मेले में ले जा रहा है। बैलगाड़ी के हिचकोले खाने से रह-रहकर उसकी पीठ का स्पर्श हीराबाई के शरीर से होता है। यह सर्श उसके शरीर में रह-रहकर एक फुरफुरी-सी जगा देता है। यात्रा के क्रम में दोनों हिल मिल जाते हैं तथा हिरामन उसे महुआ घटवारिन की कथा गीत के माध्यम से सुनाता है।
उसके गीत से प्रभावित होकर अब हीरामन हीराबाई के लिए बैलगाड़ी का गाड़ीवान न रहकर मीता (मित्र) बन जाता है। मेले में पहुँचकर हीराबाई उसे ‘वेटर’ (थियेटर) में आने का पास देती है। धीरे-धीरे हीरामन हीराबाई से मन ही मन प्रेम करने लगता है। कई-कई सपने उसके मन में अंगड़ाई लेने लगते हैं लेकिन अचानक उसके जाने की खबर से वह सन्न रह जाता है। स्टेशन से गाड़ी खुलने पर उसके बैल भी जाती हुई रेलगाड़ी को टकटकी लगाकर देखते रहते हैं –
‘”सजनवा बैरी हो गये हमार। सजनवा ………….
हीरामन आज अपनी जिंदगी की तीसरी कसम खाता है – कंपनी की औरत की लदनी नहीं करेगा।
पहली कसम थी कि चोरी का माल नहीं लादेगा, दूसरी कसम थी कि बाँस की लदनी नहीं करेगा।
कहानी का अंत यह दर्शाता है कि रेणु ने बहुत निकट से मनुष्य की पीड़ा, मजबूरी और गरीबी को पहचाना था वे अपने साथ अनुभव की पूरी संपदा लाए थे। ये अनुभव उनकी रचनाओं में इतने ताजे जान पड़ते हैं कि मानो अभी-अभी उन्होंने धरती से निकालकर अपनी कथाओं में पिरोया है।
प्रश्न 3 : ‘तीसरी कसम’ के जिस पात्र ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया है उसका चरित्रचित्रण करें।
अथवा
प्रश्न 4 : ‘तीसरी कसम’ के प्रमुख पात्र की चारित्रिक विशेषताओं को लिखें ।
अथवा
प्रश्न 5 : ‘तीसरी कसम’ के हीराबाई का चरित्र-चित्रण करें।
अथवा
प्रश्न 6 : ‘तीसरी कसम’ कहानी में आपको कौन-सा चरित्र सर्वाधिक प्रभावित करता है और क्यों? सोदाहरण उत्तर दीजिए ।
उत्तर :
‘तीसरी कसम’ कहानी की हीराबाई ने मुझे ज्यादा प्रभावित किया है क्योंकि हिरामन के चरित्र में जो गंवईपन है वह उसके वातावरण की देन है। लेकिन हीराबाई जैसी कलाकार के साथ उसके रग-ढंग, रुचि तथा उसके संगीत में ढल जाना उसके चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता है।
हिरामन भी हीराबाई को पहले-पहल देखकर शक करता है – ‘कहीं डाकिन-पिशाचिन तो नहीं ?’
लेकिन धीरे-धीरे वह हीराबाई के प्रेम भरे व्यवहार से खुलता चला जाता है, केवल व्यवहार ही नहीं उसकी मुस्कुराहट में भी खुशबू है|
हीराबाई नौटंकी में काम करती है और उसकी प्रसिद्धि भी चारों ओर छायी हुई है। फिर भी वह हिरामन के अंदर के कलाकार को इज्जत देती है, सराहती है । जब हीरा बाई उससे गाँव की भाषा में कोई गीत सुनाने का आग्रह करती है तो हिरामन को सुखद् आश्चर्य होता है –
“…. इस्स! इतना शौख गांव का गीत सुनने का है आपको !”
हिरामन ने कंपनी की पतुरिया के बारे में सुना था लेकिन हीराबाई को देखकर उसे आश्चर्य हो रहा है –
” हिरामन का जी जुड़ गया । हीराबाई ने अपने हाथ से उसका पत्तल बिछा दिया, पानी छींट दिया, चूड़ा निकालकर दिया । इस्स ! धन्न है, धन्न है ! हिरामन ने देखा, भगवती मैया भोग लगा रही है । लाल दोनों पर गोरस का पारस। पहाड़ी तोते को दूध-भात खाते देखा है ?'”
इसी तरह अनेक खट्टे-मीठे अनुभवों के बीच वह दिन भी आ जाता है जब हीराबाई नौटकी से वापस लौट रही है। वह हिरामन से कहती है – “हिरामन इधर आओ, अंदर ! मैं फिर लौटकर जा रही हूँ मथुरामोहन कंपनी में, अपने देश की कंपनी है….बनौली मेला में आओगे, न ?” हिरामन को ऐसा लगता है मानो उसकी दुनिया उजड़ गयी हो ”
उलटकर अपने खाली टपर की ओर देखने की हिम्मत नहीं होती । पीठ में आज भी गुदगुदी लगती है। ….वह तीसरी कसम खा रहा है….कम्पनी की औरत की लदनी नहीं करेगा ।” हिरामन ही क्यों पाठक भी कुछ देर के लिए ऐसा महसूस करते हैं मानो उनके जिंदगी की कोई कीमती चीज खो गई हो । इन्हीं सारे कारणों से ‘तीसरी कसम’ की हीराबाई ने मुझे ज्यादा प्रभावित किया है ।
प्रश्न 7 :
‘तीसरी कसम’ कहानी के हिरामन का चरित्र-चित्रण करें ।
उत्तर :
हिरामन ‘तीसरी कसम’ कहानी का प्रमुख प्रात्र है । हम उसे कहानी का नायक भी कह सकते हैं । हिरामन का चरित्र गाँव की मिट्टी से रचा-बसा है । उसके चरित्र की विशेषताओं को हम निम्नलिखित शीर्षको के अंतर्गत देख सकते हैं –
(क) भोला-भाला ग्रामीण गाड़ीवान – हिरामन का जैसा नाम है वैसा ही वह होरा भी है । वह अत्यंत ही भोला-भाला है । उसके जैसा कुशल गाड़ीवान उस इलाके में कोई दूसरा नहीं है। फारबिसगंज का हर चोर व्यापारी उसको पक्का गाड़ीवान मानता है।
(ख) ईमानदार – हिरामन इमानदार है लेकिन अनजाने में उसने कालाबाजारी का माल ढोया है । पुलिस और कोर्ट कचहरी के चक्कर में वह नहीं पड़ना चाहता है । इसलिए नमक की कालाबाजारी में जब उसकी बैलगाड़ी भी पकड़ी जाती है तो वह गाड़ी छोड़कर बैलों के साथ नौ-दो ग्यारह हो जाता है ।
(ग) लोकगीतों का बेजोड़ गायक-पूर्णिया तथा इसके आसपास की लोककथा तथा लोकगीतों की उसे पूरीपूरी जानकारी है । जब वह हीराबाई को –
‘सजनवा बैरी हो गए हमार’ – सुनाता है तो हीराबाई को भी उसकी प्रशंसा करनी पड़ती है । रास्ते में महुवा घटवारिन से जुड़ी लोककथा को जब हिरामन गाकर सुनाता है तो हीराबाई उसे अपना गुरु मान लेती है।
(घ) छोकरा नाच का शौकीन – हिरामन जवानी के दिनों में छोकरा नाच का बड़ा शौकीन था। उसके कारण उसने भाभी ने न जाने कितनी बार डाँट खाया है। इतना ही नहीं, भाई ने उसे घर से निकल जाने को कहा था । हिरामन आज भी उस छोकरा-नाच वाले जमाने को याद करता है।
(ङ) प्रेमी हुदय – हिरामन के पत्नी की मृत्यु बालपन में गौने से पहले ही हो गई थी । दूसरी शादी के लिए उसके मन में कोई इच्छा शेष नहीं रह गई है क्योंकि वह चालीस का हो चुका है । हीराबाई के साथ बैलगाड़ी में बिताए दो दिनों में उसके हृदय का प्रेम जग जाता है। वह मन ही मन हीराबाई से प्रेम करने लगता है। वह मेले की अपनी सारी कमाई को भी हीराबाई को ही रखने को देता है।
(च) निराश प्रेमी – जब हीराबाई हिरामन की अमानत उसे सौप कर चली जाती है तो हिरामन का दिल टूट जाता है । हीराबाई को लेकर ना जाने उसने कितने सपने सजाए थे । प्रेम में निराश होने के बाद वह अपनी जिंदगी की तीसरी कसम खाता है – कंपनी की औरत की लदनी नहीं करेगा। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि हिरामन ‘तीसरी कसम’ का आदर्श पात्र है जिसका चरित्र आंचलिकता के तानेबाने से खुना गया है – मिद्टी की सौंधी महक के साथ।
लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
हीराबाई को किस बात का शौक थ्रा ?
उत्तर :
कथा-कहानी सुनने का शौक था।
प्रश्न 2.
रेणु किस कथाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं ?
उत्तर :
आंलिक कथाकार के रूप में
प्रश्न 3.
रेणु की कौन-सी रचना कालजयी रचना मानी जाती है?
उत्तर :
‘मैला आँचल’ (आंचलिक उपन्यास)।
प्रश्न 4.
रेणु द्वारा रचित उपन्यासों के नाम लिखें।
उत्तर :
मैला आँचल, परती परिकथा, दीर्घतपा, कितने चौराहे, पल्टू बाबू रोड।
प्रश्न 5.
रेणु की पहली कहानी का नाम लिखें।
उत्तर :
बटबाबा (यह सन् 1945 में कलकत्ता के ‘दैनिक विश्वामित्र’ में छपी थी।)
प्रश्न 6.
रेणु को हिंदी साहित्य की किस धारा का प्रवर्त्तक माना जाता है?
उत्तर :
आंचलिक साहित्य का प्रवर्त्तक।
प्रश्न 7.
‘तीसरी कसम’ फिल्म किस कथा पर आधारित है ?
उत्तर :
‘मारे गए गुलफाम’ कथा पर आधारित है ।
प्रश्न 8.
हिरामन कितने साल से गाड़ी हाँकता है?
उत्तर :
बीस साल से।
प्रश्न 9.
हिरामन कहाँ से धान और लकड़ी ढो चुका है ?
उत्तर :
नेपाल से।
प्रश्न 10.
हिरामन किस जमाने को कभी नहीं भूल सकता?
उत्तर :
कंट्रोल के जमाने को।
प्रश्न 11.
कौन हिरामन को पक्का गाड़ीवान मानता था?
उत्तर :
हर चोर-व्यापारी।
प्रश्न 12.
हिरामन के बैलों की बड़ाई कौन करते थे?
उत्तर :
बड़ी गद्दी के बड़े सेठ जी।
प्रश्न 13.
सीमा के पार तराई में हिरामन की गाड़ी कितनी बार पकड़ी गई ?
उत्तर :
पाँच बार।
प्रश्न 14.
चोरबत्ती किसे कहा गया है?
उत्तर :
टार्च को।
प्रश्न 15.
मुनीम दारोगा को कितना रिश्वत दे रहा था?
उत्तर :
पाँच हजार।
प्रश्न 16.
दारोगा ने किसकी आँखों पर रोशनी डाल दी?
उत्तर :
मुनीम की आँखों पर।
प्रश्न 17.
गाड़ीवान और गाड़ियों पर कितने बंदूकवाले सिपाहियों का पहरा था?
उत्तर :
पाँच-पाँच बन्दूकवाले सिपाहियों का।
प्रश्न 18.
गाठों के बीच चुक्की-भुक्की लगाकर कौन छिपा था?
उत्तर :
मुनीम।
प्रश्न 19.
किसकी पीठ में गुदगुदी लग रही थी?
उत्तर :
हिरामन की पीठ में।
प्रश्न 20.
हिरामन ने क्या फैसला कर लिया?
उत्तर् :
अपने बैलों को लेकर भाग जाने का फैसला।
प्रश्न 21.
हिरगणन ने गाड़ी पर भैठे-बैठे किसे जुड़वाँ बाँध दिया ?
उत्ञर :
वैलों को।
प्रश्न 22.
कौन तीनों जन रात भर भागते रहे शे?
उत्तर :
हिरामन और उसके दो बैल।
प्रश्न 23.
घार पहुँच कर कितने दिन तक हिरामन सुध पड़ा रहा?
उत्तर :
दो दिन।
प्रश्न 24.
होश में आते ही हिरामन ने क्या किया?
उत्तर :
कान पकड़कर कसम खाई – अव कभी ऐसी चीजों की लदनी नहीं लादेंगे।
प्रश्न 25.
हिरामन ने कौन-सी दो कसमें खाई हैं ?
उत्तर :
पहली-चोरबाजारो का माल नहीं लादेंगे। दूसरी – बाँस नहीं लादेंगे।
प्रश्न 26.
हिराभन ने किस शहर की लदनी छोड़ दी थी?
उत्तर :
खर्षैहिया शहरह की।
प्रश्न 27.
आघीदारी का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
आधा भाड़ा गाड़ीवाले का और आधा बैलवाले का।
प्रश्न 28.
सभी गाड़ीवानों की लाज किसने रख ली?
उत्तर :
हिरामन के बैलों ने।
प्रश्न 29.
हिरामन की गाड़ी में रह-रहकर क्या महक उठता है ?
उचस :
जंपा का फृल ।
प्रश्न 30.
हिसामन को दो वर्ष से क्या लगता है?
उत्ता :
चंपानगर मेले की भगवती मैया उस पर प्रसन्न हैं।
प्रश्न 31.
विछले साल हिरामन ने सरकस कंपनी का क्या बोया था?
उत्तर :
बाघगाही।
प्रश्न 32.
किसकी आवाज ने हिरामन को अचरज में डाल दिया?
उत्तर :
अनदेखी औरत (होराबाई) की आवाज ने।
प्रश्न 33.
हीराबाई की बोली कैसी है?
उत्तर :
बच्चों की बोली जैसी महीन, फेनूगिलासी (मामोफोन) बोली।
प्रश्न 34.
‘फेनूगिलासी बोली’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
ग्रामोफोन से निकलनेवाली आवाज।
प्रश्न 35.
हीराबाई किस नौटंकी कंपनी में काम करती है?
उतर :
मधुरामांहृन नौटंकी कंपनी में।
प्रश्न 36.
गथ्युरामोहन नौटंकी कंपनी में हीराबाई किसका रोल करती है?
उतर :
लैला का।
प्रश्न 37.
हिरामन की कौन-सी बात निराली है?
उत्तर :
उसने आजतक नौटंकी-धियेटर या बाइस्कोप-सिनेमा नहीं देखा।
प्रश्न 38.
हिरामन की सवारी की नाक पर क्या जगमगा उठा?
उत्तर :
जुगनू।
प्रश्न 39.
व्या सुनकर हिरामन के रोम-रोम बज उठे?
उत्तर :
गैया, तुम्न्नारा नाम क्या है?
प्रश्न 40.
हिरामन को क्या परतीत (विश्वास) नहीं होता?
उत्तर :
मर्द और औरत के नाम में फर्क होता है।
प्रश्न 41.
हिरामन टि-टि-टि-टि की आवाज कैसे निकालता है?
उत्तर :
जीभ को तालू से सटाकर।
प्रश्न 42.
‘अहां’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
आप।
प्रश्न 43.
हिरामन के सामने कौन-सा सवाल उपस्थित हुआ ?
उत्तर :
वह हीराबाई से क्या कहकर गप करे – तोहे (तुम) या अहा (आप)।
प्रश्न 44.
‘कचराही बोली’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
खिचड़ी बोली।
प्रश्न 45.
हिरामन के अनुसार दिलखोल गप किसी से किस बोली में की जा सकती है?
उत्तर :
गाँव की बोली में।
प्रश्न 46.
हिरामन को किससे पुरानी चिढ़ है?
उत्तर :
आसिन-कातिक की भोर में छा जाने वाले कुहासे से।
प्रश्न 47.
पर्व-पावन के दिन गाँव में कैसी गंध फैली रहती है?
उत्तर :
धान के पौधों की गंध।
प्रश्न 48.
हीराबाई ने क्या परख लिया?
उत्तर :
हिरामन सचमुच हीरा है।
प्रश्न 49.
हिरामन दिखने में कैसा है?
उत्तर :
हट्टा-कट्टा, काला-कलूटा, देहाती नौजवान।
प्रश्न 50.
हिरामन की उम्र कितनी है?
उत्तर :
चालीस साल।
प्रश्न 51.
हिरामन की सारी दिलचस्पी किसमें है?
उत्तर :
अपने बैलों में।
प्रश्न 52.
हिरामन के घर में कौन-कौन हैं?
उत्तर :
बड़ा भाई, भाभी और उसके बच्चे।
प्रश्न 53.
हिरामन भाई से भी बढ़कर किसकी इज्जत करता है?
उत्तर :
भाभी की।
प्रश्न 54.
हिरामन घर में किससे डरता है?
उत्तर :
भाभी से।
प्रश्न 55.
हिरामन की शादी कब हुई थी ?
उत्तर :
बचपन मे।
प्रश्न 56.
हिरामन की दुलहिन कब मरी?
उत्तर :
गौना से पहले।
प्रश्न 57.
हिरामन की भाभी की जिद क्या है?
उत्तर :
कुमारी लडकी से ही हिरामन की शादी करवाएगी।
प्रश्न 58.
हिरामन की भाभी के अनुसार ‘कुमारी’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
पाँच-सात साल की लड़की।
प्रश्न 59.
हिरामन ने क्या तय कर लिया है?
उत्तर :
शादी नहीं करेगा।
प्रश्न 60.
हिरामन शादी को क्या समझता है?
उत्तर :
बलाय यानी मुसीबत।
प्रश्न 61.
हिरामन क्या नहीं छोड़ सकता?
उत्तर :
गाड़ीवानी (बैलगाड़ी चलाना)।
प्रश्न 62.
क्या सुनकर हिरामन की हैसी छूटी?
उत्तर :
कानपुर।
प्रश्न 63.
हीराबाई से क्या सुनकर हिरामन हँसते-हैँसते दुहरा हो गया?
उत्तर :
नाकपुर भी है।
प्रश्न 64.
हिरामन ने किसका नाम कभी नहीं सुना?
उत्तर :
हौराबाई का।
प्रश्न 65.
हीराबाई के दाँत हिरामन को कैसे लगते हैं ?
उत्तर :
नन्हीं-नन्हीं कौड़ययों की पांत (पंक्ति) के समान।
प्रश्न 66.
तेगछिया (तीन गाछ) के तीन पेड़ कौन-से हैं?
उत्तर :
दो जटामासी वट तथा एक चम्पा।
प्रश्न 67.
टप्पर किसे कहते हैं?
उत्तर :
छतरी वाली बैलगाड़ी।
प्रश्न 68.
किसकी गंध दो कोस दूर तक जाती है?
उत्तर :
चमा की।
प्रश्न 69.
हिरामन ने क्या कहकर बात को चाशनी में डाल दिया?
उत्तर :
‘जा रे जमाना’।
प्रश्न 70.
हिरामन किसका भेद जानता है?
उत्तर :
गप रसाने (गषें मारने) का।
प्रश्न 71.
हीराबाई हिरामन की किस बात पर दिल खोलकर हँसी?
उत्तर :
हिरामन द्वारा लाटनी की नकल उतारने समय डैम-फैट-फैट करने पर।
प्रश्न 72.
पटपटांग’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
धन-दौलत, माल-मवेशी सब साफ।
प्रश्न 73.
हिरामन बिदेसिया नाच का कौन-सी बंदना गीत गाता है?
उत्तर :
जे मैया सरोसती, अरजी करत बानी ; हमरा पर होखू सहाई हे मैया ; हमरा पर होखू सहाई !
प्रश्न 74.
घोड़लदे बनियों से हिरामन ने क्या पूछा?
उत्तर :
“क्या भाव पटु आ खरीदते हैं, महाजन?”
प्रश्न 75.
हिरामन से बनिये ने क्या पूछा?
उत्तर :
मेला का क्या हाल-चाल है, भाई? कौन नौटंकी कंपनी का खेल हो रहा है, रौता कंपनी या मधुरा मोहन ?
प्रश्न 76.
हीराबाई के हाथ में कागज के टुकड़े को देखकर हिरामन को किसकी याद आती है?
उत्तर :
तरह-तरह के लोक गीतों की याद आती है?
प्रश्न 77.
हिरामन को छोकरा-नाच के किस गीत की याद आई?
उत्तर :
सजनवा बैरी हो गये हमार! सजनवा ……!
प्रश्न 78.
छोकरा-नाच के मनुआं-नदुवा का मुँह कैसा था?
उत्तर :
हीराबाई की तरह।
प्रश्न 79.
हिरामन ने किसके कारण अपनी भाभी की कितनी बोली-ठोली (डाँट) सुनी थी?
उत्तर :
छोकरा नाच देखने के कारण।
प्रश्न 80.
हिरामन के भाई ने उसे घर से क्यों निकल जाने को कहा था?
उत्तर :
छोकरा-नाच देखने के कारण।
प्रश्न 81.
कहाँ पे हमेशा गाड़ी और गाड़ीवानों की भीड़ लगी रहती है?
उत्तर :
तेगछिया में।
प्रश्न 82.
हीराबाई की कौन-सी बात सुनकर हिरामन का मुँह लाल हो गया?
उत्तर :
“वाह, कितना बढ़िया गाते हो तुम!”
प्रश्न 83.
हिरान किसकी नज़रों से हीराबाई को बचाकर रखना चाहता है?
उत्तर :
दुनिया भर की नजरों से।
प्रश्न 84.
हिरामन पास के गाँव से हीराबाई के लिए क्या लाता है?
उत्तर :
घूड़ा-दही-पानी।
प्रश्न 85.
हिरामन ने हीराबाई से कहाँ चाय मिलने की बात कही?
उत्चर :
फारबिसगंज में।
प्रश्न 86.
हीराबाई को खाते देख हिरामन को कैसा लगता है?
उत्तर :
मानो पहाड़ी तोता दूध-भात खा रहा हो।
प्रश्न 87.
गाँव के बच्चे परदेवाली गाड़ी देखकर कौन-सी पंक्तियाँ दुहराने लगे?
उत्तर :
लाली-लाली डोलिया में, लाली रे दुलहिनिया।
प्रश्न 88.
हिरामन ने कौन-सा सपना देखा है?
उत्तर :
वह भी अपनी दुलहिन को लेकर इसी तरह लौटे।
प्रश्न 89.
हीराबाई किस बोली में गीत सुनना चाहती है?
उत्तर :
ग़ाँव की बोली में।
प्रश्न 90.
हीराबाई को कहाँ पहुँचने की जल्दी नहीं है?
उत्तर :
फारबिसगंज।
प्रश्न 91.
हीराबाई को क्या सुनने का शौक है?
उत्तर :
गीत और कथा (कहानी)।
प्रश्न 92.
हिरामन हीराबाई को गीत और कथा वाली कौन-सा गीत सुनाता है?
उत्तर :
महुवा घटवारिन का गीत।
प्रश्न 93.
महुवा घटवारिन कहाँ रहती थी?
उत्तर :
परमान नदी के किनारे।
प्रश्न 94.
महुवा घटवारिन की सौतेली माँ कैसी थी?
उत्तर :
राक्षसी अर्थात् कठोर स्वभाव की।
प्रश्न 95.
सौदागर ने किसका पूरा दाम चुका दिया था?
उत्तर :
महुवा घटवारिन का।
प्रश्न 96.
हिरामन को कौन-सा गीत बहुत प्रिय है?
उत्तर :
महुवा घटवारिन का गीत।
प्रश्न 97.
महुवा घटवारिन का गीत गाते समय हिरामन को कैसा लगता है?
उत्तर :
मानो वह खुद उस सौदागर का नौकर है। वह नौकर जो महुवा घटवारिन को बचाने नदी में कूदा था।
प्रश्न 98.
हीराबाई की निकटता से हिरामन को कैसा लगता है?
उत्तर :
मानो खुद महुवा घटवारिन ने उसे अपने-आप को पकड़ा दिया है।
प्रश्न 99.
महुवा घटवारिन के गीतों का हिरामन के बैलों पर क्या असर होता है?
उत्तर :
उनकी चाल धीमी हो जाती है मानो सौ मन बोझ्ल लाद दिया हो किसी ने।
प्रश्न 100.
हिरामन को सूरज डूबने से पहले ही कौन-सा गाँव पहुँचना है?
उत्तर :
ननकपुर गाँव।
प्रश्न 101.
ननकपुर से फारबिसगंज की दूरी कितनी है?
उत्तर :
तीन कोस।
प्रश्न 102.
ननकपुर के हाट में आजकल क्या बिकने लगी है?
उत्तर :
चाय।
प्रश्न 103.
कौन-सी जगह हिरामन का घर-दुआर है?
उत्तर :
फारविसगंज।
प्रश्न 104.
हिरामन को ननकपुर में अपने गाँव के कौन-से गाड़ीवान मिलते हैं?
उत्तर :
लालमोहर, पलटदास, धुन्नीराम वगैरह।
प्रश्न 105.
हिरामन ने लालमोहर को डाँटते हुए क्या कहा?
उत्तर :
“बेसी भचर-भचर मत करो’ (अर्थात् ज्यादा बक-बक मत करो)।
प्रश्न 106.
हिरामन ने हीराबाई के पास किसे रहने को कहा?
उत्तर :
पलटदास को।
प्रश्न 107.
हिरापन की देह से किसकी खुशबू निकलती है?
उत्तर :
अतर (इञ्) गुलाब की खुशबू ।
प्रश्न 108.
गाड़ीवानों के बासा (रहने की जगह) का मीर (मालिक) का नाम क्या है?
उत्तर :
मियां जानू।
प्रश्न 109.
लहसनवां किस कहानी का पात्र है ?
उत्तर :
तीसरी कसम।
प्रश्न 110.
लहसनवां कौन है?
उत्तर :
लालमोहर का नौकर-गाड़ीवान है।
प्रश्न 111.
हीराबाई को देखकर पलटदास के मन में क्या होने लगा?
उत्तर :
सीता माता की जय-जयकार करने की इच्छा।
प्रश्न 112.
हीराबाई किस कंपनी में इस बार आई है?
उत्तर :
दि रौता संगीत कंपनी में।
प्रश्न 113.
हीराबाई का विज्ञापन सुनकर मेले के हर आदमी का दिल क्या हो गया है?
उत्तर :
नगाड़ा।
प्रश्न 114.
हिरामन का कौन-सा सवाल सुनकर कंपनी के आदमी की आँखें लाल हो गयी?
उत्तर :
“हीरा देवी किधर रहती हैं, बता सकते हैं ?”
प्रश्न 115.
नेपाली दरबान ने कंपनी के काले कोट वाले से जाकर क्या कहा?
उत्तर :
“हीराबाई का आदमी है। नहीं रोकने बोला।”
प्रश्न 116.
हीराबाई ने हिरामन को कंपनी के कितने पास दिए ?
उत्तर :
पॉँच पास।
प्रश्न 117.
हिरामन ने संगी-साथी को किस बात के लिए गुरु-कसम खाने की बात कही ?
उत्तर :
ताकि नौटंकी देखने की बात गाँव-घर में किसी को पता न चले।
प्रश्न 118.
हिरामन ने अपने पैसे की थैली किसके पास रखी?
उत्तर :
हीराबाई के पास।
प्रश्न 119.
हिरामन के मन का मान-अभिमान कब दूर हो गया?
उत्तर :
हीराबाई के द्वारा हिरामन के पैसे के बटुए को अपने चमड़े के बक्से में रखने से हिरामन के मन का मानअभिमान दूर हो गया।
प्रश्न 120.
हिरामन के बुद्धि की तारीफ किसने की?
उत्तर :
लालमोहर और धुन्नीराम ने हिरामन के बुद्धि की तारीफ की।
प्रश्न 121.
हिरामन के भाग्य को किसने सराहा ?
उत्तर :
लालमोहर और धुन्नीराम ने।
प्रश्न 122.
नौटंकी शुरू होने के दो घंटे पहले ही क्या बजना शुरू जो जाता है?
उत्तर :
नगाड़ा।
प्रश्न 123.
हिरामन को किस गीत की आधी कड़ी हाथ लगी है?
उत्तर :
मारे गए गुलफाम ..
प्रश्न 124.
दूसरे दिन मेले में कौन-सी बात फैल गई ?
उत्तर :
गथुरामोहन कंपनी से भागकर आई है हीराबाई।
प्रश्न 125.
पलटदास किससे दोस्ती करना चाहता है?
उत्तर :
कंपनी के जोकर से।
प्रश्न 126.
नौटंकी कंपनी के मैनेजर से लेकर परदा खींचने वाले तक सब किसको पहचानते हैं ?
उत्तर :
हिरामन को।
प्रश्न 127.
ननकपुर के मेले से लौटकर हीराबाई किस मेले में जाती है?
उत्तर :
बनैली मेला में।
प्रश्न 128.
हिरामन कौन-सी तीसरी कसम खाता है?
उत्तर :
कंपनी की औरत की लदनी नहीं करेगा।
प्रश्न 129.
हीराबाई को विदा करने के बाद हिरामन क्या गुनगुनाते हुए गाँव लौटता है?
उत्तर :
“अजी हाँ, मारे गए गुलफाम.
प्रश्न 130.
हिरामन की भाषा में बड़ों को क्या कहकर संबोधित किया जाता है ?
उत्तर :
अहां।
प्रश्न 131.
चोर बाजारी का माल नहीं लादने की कसम कान पकड़कर किसने खाई ?
उत्तर :
हिरामन ने ।
प्रश्न 132.
हीराबाई का नाम सुनते ही दरबान ने किन तीनों को छोड़ दिया ?
उत्तर :
हिरामन, पलटदास और लालमोहर को ।
प्रश्न 133.
पूलिसवाले को देखकर हिरामन ने क्या किया ?
उत्तर :
नौ-दो-गयारह हो गया ?
प्रश्न 134.
रेणु ने किस सरकार-विरोधी आंदोलन में भाग लिया था ?
उत्तर :
जयपकाश नारायण के नेतृत्व में बले आंदोलन- ‘छात्र आंदोलन’ में।
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
तीसरी कसम कहानी के लेखक हैं –
(क) राम वृक्ष बेनीपुरी
(ख) दिनकर
(ग) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
(घ) प्रेमचन्द्
उत्तर :
(ग) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
प्रश्न 2.
फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म किस राज्य में हुआ था?
(क) बिहार
(ख) बंगाल
(ग) मध्यु्रदेश
(घ) झारखंड
उत्तर :
(क) बिहार।
प्रश्न 3.
‘मैला आँचल’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) फणीश्वर नाथ रेणु
(ख) शेखर जोशी
(ग) ममता कालिया
(घ) मन्नू भंडारी
उत्तर :
(क) फणीश्वर नाथ रेणु।
प्रश्न 4.
‘परती परिकथा’ किस विधा की रचना है?
(क) कविता
(ख) कहानी
(ग) उपन्यास
(घ) डायरी
उत्तर :
(ग) उपन्यास।
प्रश्न 5.
‘परती परिकथा’ किसकी रचना है?
(क) ममता कालिया
(ख) फणीश्वर नाथ रेणु
(ग) मन्नू भंडारी
(घ) शेखर जोशी
उत्तर :
(ख) फणीश्वरनाथ रेणु।
प्रश्न 6.
‘परती परिकथा’ किस कोटि का उपन्यास है?
(क) आंचलिक
(ख) राजनीतिक
(ग) ऐतिहासिक
(घ) धार्मिक
उत्तर :
(क) आंचलिक।
प्रश्न 7.
‘दीर्घतपा’ किस विया की रचना है?
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) नाटक
(घ) एकांकी
उत्तर :
(ख) उपन्यास।
प्रश्न 8.
‘कितने चौराहै’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) शेखर जोशी
(ख) मन्नू भंडारी
(ग) ममता कालिया
(घ) फणीश्वरनाथ रेणु
उत्तर :
(घ) फणीश्वर नाथ रेणु।
प्रश्न 9.
‘पल्दू बाबू रोड’ किस विधा की रचना है?
(क) ललित निबंध
(ख) कहानी
(ग) उपन्यास
(घ) नाटक
उत्तर :
(ग) उपन्यास।
प्रश्न 10.
‘मारे गए गुलफाम’ कहानी का दूसरा नाम है :
(क) ठेस
(ख) अग्निखोर
(ग) तीसरी कसम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 11.
‘मारे गए गुलफाम’ के रचनाकार हैं :
(क) फणीश्वरनाथ रेणु
(ख) ममता कालिया
(ग) मन्नू भंडारी
(घ) शेखर जोशी
उत्तर :
(क) फणीश्वरनाथ रेणु।
प्रश्न 12.
‘लाल पान की बेगम’ किस विधा की रचना है ?
(क) नाटक
(ख) एकांकी
(ग) निबंध
(घ) कहानी
उत्तर :
(घ) कहानी।
प्रश्न 13.
‘लाल पान की बेगम’ के रचनाकार हैं :
(क) अमरकांत
(ख) मन्नू भंडारी
(ग) शेखर जोशी
(घ) फणीश्वरनाथ रेणु
उत्तर :
(घ) फणीश्वरनाथ रेणु।
प्रश्न 14.
‘संवादिया’ किस विधा की रचना है ?
(क) कहानी
(ख) उपन्यास
(ग) नाटक
(घ) निबंध
उत्तर :
(क) कहानी।
प्रश्न 15.
‘संवादिया’ के रचनाकार हैं :
(क) शेखर जोशी
(ख) फणीश्वर नाथ रेणु
(ग) मन्नू भंडारी
(घ) अमरकांत
उत्तर :
(ख) फणीश्वर नाथ रेणु।
प्रश्न 16.
‘तबे एकला चलो रे’ कहानी के रचनाकार हैं :
(क) रवीन्द्र नाथ ठाकुर
(ख) ममता कालिया
(ग) मन्नू भंडारी
(घ) फणीश्वर नाथ रेणु
उत्तर :
(घ) फणीश्वरनाथ रेणु।
प्रश्न 17.
‘ठुमरी’ किस विधा की रचना है ?
(क) गीत
(ख) नाटक
(ग) एकांकी
(घ) कहानी
उत्तर :
(घ) कहानी।
प्रश्न 18.
‘पागल’ किस विधा की रचना है?
(क) कहानी
(ख) इतिहास
(ग) नाटक
(घ) निबंध
उत्तर :
(क) कहानी।
प्रश्न 19.
‘अग्निखोर’ किस विधा की रचना है ?
(क) उपन्यास
(ख) कहानी
(ग) नाटक
(घ) रेखाचित्र
उत्तर :
(ख) कहानी।
प्रश्न 20.
‘आदिम रात्रि की महक’ किस विधा की रचना है?
(क) संस्मरण
(ख) रिपोतार्ज
(ग) डायरी
(घ) कहानी
उत्तर :
(घ) कहानी।
प्रश्न 21.
फणीश्वरनाथ रेणु की किस कहानी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ख्याति मिली ?
(क) अग्निखोर
(ख) तीसरी कसम
(ग) ठुमरी
(घ) पागल
उत्तर :
(ख) तीसरी कसम।
प्रश्न 22.
फणीश्वरनाथ की किस कहानी पर फिल्म बनी ?
(क) ठुमरी
(ख) पागल
(ग) तौसरी कसम
(घ) ठेस
उत्तर :
(ग) तौसरी कसम।
प्रश्न 23.
फणीश्वरनाथ रेणु की कौन-सी रचना कालजयी रचना के रूप में स्वीकार की गई है ?
(क) मैला आँचल
(ख) परती परिकथा
(ग) दीर्घतपा
(घ) कितने चौराहे
उत्तर :
(क) मैला आँचल।
प्रश्न 24.
‘तीसरी कसम’ कहानी की पृष्ठभूमि में बिहार का कौन-सा जिला है ?
(क) मुंगेर
(ख) शेखपुरा
(ग) फारबिसगंज
(घ) पूर्णिया
उत्तर :
(घ) पूर्णिया।
प्रश्न 25.
फणीश्वर नाथ रेणु किस परंपरा के रचनाकार माने जाते हैं ?
(क) प्रसाद
(ख) निराला
(ग) पंत
(घ) प्रेमचंद
उत्तर :
(घ) प्रेमचंद।
प्रश्न 26.
रेणु को किस उपाधि से सम्मानित किया गया?
(क) पद्यश्री
(ख) कर्पूरी ठाकुर सम्मान
(ग) मंगला प्रसाद पारितोषिक
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) पद्यश्री।
प्रश्न 27.
हिरामन कितने साल से गाड़ी हाँकता है?
(क) पाँच
(ख) दस
(ग) पंद्रह
(घ) बीस
उत्तर :
(घ) बीस।
प्रश्न 28.
हिरामन को पक्का गाड़ीवान कौन मानता था?
(क) भाई
(ख) साधी
(ग) चोर-व्यापारी
(घ) दारोगा
उत्तर :
(ग) चोर-व्यापारी।
प्रश्न 29.
‘तीसरी कसम’ का नायक कौन है?
(क) हीराबाई
(ख) हिरामन
(ग) पलटूदास
(घ) लालमोहर
उत्तर :
(ख) हिरामन।
प्रश्न 30.
‘चोरीबत्ती’ का अर्थ है :
(क) चोरी की बत्ती
(ख) चोर की बत्ती
(ग) टॉर्च
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) टॉर्च।
प्रश्न 31.
गाठों के बीच चुक्की-भुक्की लगाकर कौन बैठा था ?
(क) दारोगा
(ख) हिरामन
(ग) मुनीम
(घ) सेठ
उत्तर :
(ग) मुनीम।
प्रश्न 32.
हिरामन ने गाड़ी पर बैठे-बैठे किसे जुड़वाँ बाँध दिया ?
(क) सिपाही को
(ख) दारोगा को
(ग) बैलों को
(घ) गाँठों को
उत्तर :
(ग) बैलों को।
प्रश्न 33.
हिरामन ने निम्न में से कौन-सी कसम नहीं खाई?
(क) बैलगाड़ी नहीं चलाएंगे
(ख) चोर बाजारी का माल नहीं लादेंगे
(ग) बाँस नहीं लादेंगे
(घ) कंपनी की औरत की लदनी नहीं करेंगे
उत्तर :
(क) बैलगाड़ी नहीं चलाएंगे।
प्रश्न 34.
घर पहुँचकर हिरामन कितने दिन तक बेसुध पड़ा रहा ?
(क) चार
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) एक
उत्तर :
(ग) दो।
प्रश्न 35.
मुनीम दारोगा को कितने रुपये रिश्वत में दे रहा था ?
(क) दो हजार
(ख) तीन हजार
(ग) चार हजार
(घ) पाँच हजार
उत्तर :
(घ) पाँच हजार।
प्रश्न 36.
हिरामन ने किस शहर की लदनी छोड़ दी ?
(क) शेखपुरा
(ख) वेगूसराय
(ग) खरैहिया
(घ) फारबिसगंज
उत्तर :
(ग) खरैदिया।
प्रश्न 37.
‘आधीदारी’ का अर्थ है :
(क) सबको आधा-आधा
(ख) आधा मुनीम आधा सेठ का
(ग) आधा गाड़ीवाले आधा बैलवालेका
(घ) आधा दारोगा आधा सिपाहियों का
उत्तर :
(ग) आधा गाड़ीवाले आधा बैलवाले का।
प्रश्न 38.
हीराबाई पहले किस नौटंकी कंपनी में काम करती थी ?
(क) मथुरामोहन नौटंकी कंपनी में
(ख) रौता नौटंकी कंपनी में
(ग) बनारस नौटंकी कंपनी में
(घ) इनमें से किसी में नहीं
उत्तर :
(क) मथुरामोहन नौटंकी कंपनी में।
प्रश्न 39.
‘अहां’ का क्या अर्थ है?
(क) क्या
(ख) कहाँ
(ग) आप
(घ) अहा
उत्तर :
(ग) आप।
प्रश्न 40.
“औरत है या चंपा का फूल” – पंक्ति किस पाठ से ली गई हैं ?
(क) कर्मनाशा की हार
(ख) जाँच जारी है
(ग) तीसरी कसम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 41.
किसकी आवाज ने हिरामन को अचरज में डाल दिया ?
(क) अनदेखी औरत
(ख) गामीण औरत
(ग) बाष
(घ) गीत
उत्तर :
(क) अनदेखी औरत।
प्रश्न 42.
किसकी बोली को ‘फेनूगिलासी बोली’ कहा गया है?
(क) हिरामन
(ख) हीराबाई
(ग) लाल मोहन
(घ) रेणु
उत्तर :
(ख) हीराबाई।
प्रश्न 43.
मधुरामोहन नौटंकी कंपनी में लैला कौन बनती थी ?
(क) सुलोचना
(ख) वहीदा रहमान
(ग) हीराबाई
(घ) छीतनबाई
उत्तर :
(ग) हीराबाई।
प्रश्न 44.
हिरामन ने कितने साल तक लगातार मेलों की लदनी लादी है?
(क) चार
(ख) पाँच
(ग) छ:
(घ) सात
उत्तर :
(घ) सात।
प्रश्न 45.
“कोई चोरी-चमारी का माल-वाल तो नहीं ?” – वक्ता कौन है?
(क) मुनौम
(ख) हिरामन
(ग) हीराबाई
(घ) दरोगा
उत्तर :
(ख) हिरामन।
प्रश्न 46.
“अहा ! मारो मत !” – पंक्ति किस पाठ से ली गई है?
(क) उसने कहा था
(ख) कर्मनाशा की हार
(ग) तीसरी कसम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 47.
“मेरा नाम भी हीरा है” – वक्ता कौन है?
(क) हिरामन
(ख) हीराबाई
(ग) हीरालाल
(घ) हीरा
उत्तर :
(ख) हीराबाई।
प्रश्न 48.
“भगवान जाने क्या लिखा है इस बार उसकी किस्मत में” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
(क) उसने कहा था
(ख) कर्मनाशा की हार
(ग) तीसरी कसम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 49.
“परी की आँखें खुल गई” – परी कौन है ?
(क) सरदारनी
(ख) सफ्रिया
(ग) अर्पणा
(घ) हीराबाई
उत्तर :
(घ) हीराबाई।
प्रश्न 50.
‘औरत अकेली’ – किसे कहा गया है ?
(क) अर्पणा को
(ख) सफिया को
(ग) फुलमति को
(घ) हीराबाई को
उत्तर :
(घ) हीराबाई को।
प्रश्न 51.
हिरामन को किससे पुरानी चिढ़ है?
(क) लालमोहर से
(ख) भाभी से
(ग) गाड़ीवान से
(घ) आसिन-कातिक के भोर के कुहासे से
उत्तर :
(घ) आसिन-कातिक के भोर के कुहासे से ।
प्रश्न 52.
किसको अपनी दुलहिन का चेहरा याद नहीं ?
(क) पलटूदास को
(ख) लहना सिंह को
(ग) हिरामन को
(घ) लालमोहर को
उत्तर :
(ग) हिरामन को।
प्रश्न 53.
हिरामन ने किसका नाम कभी नहीं सुना ?
(क) हीराबाई का
(ख) पलदूदास का
(ग) लालमोहर का
(घ) फारबिसगंज का
उत्तर :
(क) हीराबाई का।
प्रश्न 54.
‘बिदागी’ का अर्थ क्या है ?
(क) विदा लेना
(ख) विदाई
(ग) बिना दाग का
(घ) नैहर या ससुराल जाती दुल्हन
उत्तर :
(ख) विदाई।
प्रश्न 55.
‘‘डस फूल में एक परी बैठी है'” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) नौरंगिया
(ख) उसने कहा था
(ग) तीसरी कसम
(घ) कर्मनाशा की हार
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 56.
“उस फूल का क्या नाम है” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) नन्हा संगीतकार
(ख) नमक
(ग) धावक
(घ) तीसरी कसम
उत्तर :
(घ) तीसरी कसम।
प्रश्न 57.
‘तेगछिया’ में तीन पेड़ हैं :
(क) तीन पीपल के
(ख) तीन वट के
(ग) तीन ताड़ के
(घ) दो जटामासी वट तथा एक चम्पा का
उत्तर :
(घ) दो जटामासी वट तथा एक चम्पा का।
प्रश्न 58.
हिरामन क्या कहकर बात में चाशानी डाल देता है?
(क) इस्स
(ख) जा रे जमाना
(ग) जा रे जवानी
(घ) डैम-फैट-लैट
उत्तर :
(ख) जा रे जमाना।
प्रश्न 59.
पर्व-पावन के दिन गाँव में कैसी गंध फैली रहती है?
(क) गोबर की गंध
(ख) पकवान की गंध
(ग) धान के पौधों की गंध
(घ) चम्पा के फूलों की गंध
उत्तर :
(ग) धान के पौधों की गंध।
प्रश्न 60.
हिरामन किससे डरता है ?
(क) हीराबाई से
(ख) भाभी से
(ग) मुनीम से
(घ) नेपाली दरवान से
उत्तर :
(ख) भाभी से।
प्रश्न 61.
हिरामन की शादी कब हुई थी ?
(क) जवानी में
(ख) बचपन में
(ग) चालीस वर्ष में
(घ) हीराबाई से मिलने के दो साल पहले
उत्तर :
(ख) बचपन में।
प्रश्न 62.
हिरामन की दुलहिन कब मरी ?
(क) गौने के बाद
(ख) गौने के पहले
(ग) पाँच साल पहले
(घ) दस साल पहले
उत्तर :
(ख) गौने के पहले।
प्रश्न 63.
हिरामन ने क्या तय कर लिया है ?
(क) दूसरी शादी करेगा
(ख) दूसरी शादी नहीं करेगा
(ग) हीराबाई से शादी करेगा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) दूसरी शादी नहीं करेगा।
प्रश्न 64.
हीराबाई के दाँत हिरामन को कैसे लगते हैं ?
(क) तारों की पंक्ति
(ख) हीरों की पंक्ति
(ग) मोतियों की पंक्ति
(घ) नन्हीं कौड़ियों की पंक्ति
उत्तर :
(घ) नन्हीं कौडियों की पंक्ति।
प्रश्न 65.
किसकी गंध दो कोस दूर तक जाती है?
(क) बौड़ी की
(ख) हीराबाई की इत्र की
(ग) चम्पा की
(घ) धान के पौधों की
उत्तर :
(ग) चम्पा की।
प्रश्न 66.
हिरामन शादी को क्या समझता है ?
(क) बलाय
(ख) उपहार
(ग) वरदान
(घ) नई जिंदगी
उत्तर :
(क) बलाय।
प्रश्न 67.
तेगछिया के पास से किस नदी की धारा गुजरती है ?
(क) गंगा
(ख) यमुना
(ग) दामोदार
(घ) कजरी
उत्तर :
(घ) कजरी।
प्रश्न 68.
“शायद कुमारी ही है” – किसके बारे में कहा गया है?
(क) फूलमति
(ख) अर्पणा
(ग) सरदारनी
(घ) हीराबाई
उत्तर :
(घ) हीराबाई।
प्रश्न 69.
हिरामन ने अपनी सफरी झोली से क्या निकाला ?
(क) चूड़ा-दही
(ख) बोड़ी
(ग) गंजी
(घ) पैसे
उत्तर :
(ग) गंजी।
प्रश्न 70.
खाते हुए हीराबाई की तुलना हिरामन किससे करता है ?
(क) पालतू तोते से
(ख) कबूतर से
(ग) पहाड़ी तोते से
(घ) मैने से
उत्तर :
(ग) पहाड़ी तोते से।
प्रश्न 71.
“बदमासी मत करो” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) उसने कहा था
(ख) चणल
(ग) तीसरी कसम
(घ) नमक
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 72.
हिरामन किसकी नज़रों से हीराबाई को बचाकर रखना चाहता है ?
(क) पलदू दास की नज़रों से
(ख) नेपाली दरवान की नजरों से
(ग) गाड़ीवानों की नज़रों से
(घ) दुनिया-भर की नज़रों से
उत्तर :
(घ) दुनिया-भर की नज़रों से।
प्रश्न 73.
हिरामन ने गाड़ीवानों को हीराबाई को किस अस्पताल की डॉक्टरनी बताया ?
(क) सिरपुर बाजार
(ख) कुड़मागाम
(ग) छत्तापुर पचीरा
(घ) ननकपुर
उत्तर :
(क) सिरपुर बाजार।
प्रश्न 74.
ननकपुर जानेवाली सड़क किस गाँव के बीच से निकलती है ?
(क) कुडामागाम
(ख) छत्तापुर-पचीरा
(ग) तेग्गिया
(घ) सिरपुर
उत्तर :
(ग) तेगछिया।
प्रश्न 75.
‘देहाती भुच्च सब’ – वक्ता कौन है ?
(क) लहना सिंह
(ख) हिरामन
(ग) हीराबाई
(घ) नेपाली दरबान
उत्तर :
(ख) हिरामन।
प्रश्न 76.
हीराबाई को किन दो चीजों का शौक है ?
(क) नाचने-गाने का
(ख) खाने-खिलाने का
(ग) गण्प मारने का
(घ) गीत और कथा सुनने का
उत्तर :
(घ) गीत और कथा सुनने का।
प्रश्न 77.
महुआ घटवारिन का वास कहाँ था ?
(क) परमान नदी के किनारे
(ख) कजरी नदी के किनारे
(ग) काशी नदी के किनारे
(घ) गंडक नदी के किनारे
उत्तर :
(क) परमान नदी के किनारे।
प्रश्न 78.
किसकी माँ को ‘साच्छात राकसनी’ कहा गया है ?
(क) हीराबाई
(ख) फुलमती
(ग) सफ़िया
(घ) महुआ घटवारिन
उत्तर :
(घ) महुआ घटवारिन।
प्रश्न 79.
‘एक रात की बात सुनिए” – गद्यांश किस पाठ से उद्धुत है ?
(क) कर्मनाशा की हार
(ख) जाँच अभी जारी है
(ग) तीसरी कसम
(घ) नमक
उत्तर :
(ग) तौसरी कसम।
प्रश्न 80.
“खोई हुई सूरत कैसी भोली लगती है”‘ – किसकी सूरत के बारे में कहा गया है ?
(क) हीराबाई
(ख) फुलमती
(ग) सफ़िया
(घ) नौरंगिया
उत्तर :
(कं) हीराबाई।
प्रश्न 81.
“मेरा कलेजा धड़कता है” – वक्ता कौन है ?
(क) हिरामन
(ख) हीराबाई
(ग) महुआ घटवारिन
(घ) लहना सिंह
उत्तर :
(ग) महुआ घटवारिन।
प्रश्न 82.
“मेरा कलेजा धड़कता है” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) उसने कहा था
(ख) कर्मनाशा की हार
(ग) नमक
(घ) तीसरी कसम
उत्तर :
(घ) तीसरी कसम।
प्रश्न 83.
“सौदागर ने पूरा दाम चुका दिया था” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) नमक
(ख) तीसरी कसम
(ग) चण्पल
(घ) उसने कहा था
उत्तर :
(ख) तीसरी कसम।
प्रश्न 84.
“मछली भी भला थकती है पानी में” – गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?
(क) कर्मनाशा की हार
(ख) चप्पल
(ग) तीसरी कसम
(घ) नमक
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 85.
“उसके मन को किनारा मिल गया है” – पंक्ति किस पाठ से उद्धत है ?
(क) तीसरी कसम
(ख) चमल
(ग) नमक
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) तीसरी कसम।
प्रश्न 86.
“लगता है सौ मन बोझ लाद दिया किसी ने'” – वक्ता कौन है?
(क) लहना सिंह
(ख) हिरामन
(ग) सफिया
(घ) रंग्या
उत्तर :
(ख) हिरामन।
प्रश्न 87.
“तुम तो उस्ताद हो मीता” – वक्ता कौन है ?
(क) धुन्नीराम
(ख) मियां जानू
(ग) हीराबाई
(घ) हिरामन
उत्तर :
(ग) हीराबाई।
प्रश्न 88.
“कुछ भी हो, जनाना आखिर जनाना है” – वक्ता कौन है ?
(क) लाल मोहर
(ख) धुन्नीराम
(ग) पलटदास
(घ) हिरामन
उत्तर :
(ग) पलटदास।
प्रश्न 89.
‘तीसरी कसम’ में किसे ‘करमसांड़’ कहा गया है ?
(क) हिरामन को
(ख) लाल मोहर को
(ग) लहसनवा को
(घ) पलटदास को
उत्तर :
(क) हिरामन को।
प्रश्न 90.
लहसनवां किसका नौकर-गाड़ीवान है ?
(क) लालमोहर का
(ख) हिरामन का
(ग) पलटदास का
(घ) धुन्नीराम का
उत्तर :
(क) लालमोहर का।
प्रश्न 91.
‘तीसरी कसम’ का कौन-सा पात्र दास-बैस्नव, कीर्तनिया है ?
(क) हिरामन
(ख) धुन्नीराम
(ग) पलटदास
(घ) लालमोहर
उत्तर :
(ग) पलटदास।
प्रश्न 92.
अरे, पागल है क्या ? – वक्ता कौन है ?
(क) नेपाली दरवान
(ख) पलटदास
(ग) हिरामन
(घ) हीराबाई
उत्तर :
(घ) हीराबाई।
प्रश्न 93.
युन्नीराम और लहसनवां किसे छोटा आदमी और कमीना कहते हैं ?
(क) हिरामन को
(ख) पलटदास को
(ग) मियांजानू को
(घ) नेपानी दरवान को
उत्तर :
(ख) पलटदास को।
प्रश्न 94.
‘बेचारी की जान खतरे में है” – ‘बेचारी’ कौन है ?
(क) सफ़िया
(ख) सरदारनी
(ग) फुलमती
(घ) हीराबाई
उत्तर :
(घ) हीराबाई।
प्रश्न 95.
“बड़ी खेलाड़ औरत है”‘ – पंक्ति किस पाठ से ली गई है ?
(क) नन्हा कलाकार
(ख) कर्मनाशा की हार
(ग) तीसरी कसम
(घ) नमक
उत्तर :
(ग) तीसरी कसम।
प्रश्न 96.
‘किधर की गाड़ी आ रही है”‘ – पंक्ति किस पाठ से ली गई है ?
(क) नमक
(ख) उसने कहा था
(ग) चफल
(घ) तौसरी कसम
उत्तर :
(घ) तीसरी कसम।
प्रश्न 97.
“मैं तो उम्मीद खो चुकी थी” – वक्ता कौन है ?
(क) फुलमती
(ख) सफ़िया
(ग) हीराबाई
(घ) सरदारनी
उत्तर :
(ग) हीराबाई।
प्रश्न 98.
“कोई संवाद देना है घर” – प्रस्तुत गद्यांश किस पाठ से लिया गया है ?
(क) उसने कहा था
(ख) तीसरी कसम
(ग) नमक
(घ) कर्मनाशा की हार
उत्तर :
(ख) तीसरी कसम।
प्रश्न 99.
लहसनवां को नौटंकी में किसका पार्ट सबसे अच्छा लगा ?
(क) हीराबाई का
(ख) लखन का
(ग) रावण का
(घ) जोकर का
उत्तर :
(घ) जोकर का।
प्रश्न 100.
हीराबाई ने दुबारा किसे नहीं पहुचाना ?
(क) हिरामन को
(ख) लालमोहर को
(ग) लहसनवा को
(घ) पलटदास को
उत्तर :
(ख) लालमोहर को।
प्रश्न 101.
सीमा के पार तराई में हिरामन की गाड़ी कितनी बार पकड़ी गई ?
(क) दो बार
(ख) तीन बार
(ग) चार बार
(घ) पाँच बार
उत्तर :
(घ) पाँच बार।
प्रश्न 102.
बायगाड़ी की गाड़ीवानी की है –
(क) हिरामन ने
(ख) हीराबाई ने
(ग) लहसनवा ने
(घ) रेणु ने
उत्तर :
(क) हिरामन ने।
प्रश्न 103.
हिरामन किस जमाने को नहीं भूल सकता ?
(क) पुराने जमाने को
(ख) गुलामी के जमाने को
(ग) कंट्रोल के जमाने को
(घ) आज के जमाने को
उत्तर :
(ग) कट्रोल के जमाने को।
प्रश्न 104.
हिरामन कौन-सी गाड़ी हाँकता है ?
(क) टमटम
(ख) मोटर गाड़ी
(ग) ठेला गाड़ी
(घ) बैल गाड़ी
उत्तर :
(घ) बैल गाड़ी।
प्रश्न 105.
कचराही बोली बोलना जानता था –
(क) हिरामन
(ख) लालमोहर
(ग) हीराबाई
(घ) पलटदास
उत्तर :
(ख) लालमोहर।
प्रश्न 106.
हिरामन के बैलों ने किसकी लाज रख ली –
(क) हिरामन की
(ख) बाघ की
(ग) गाड़ीवानों की
(घ) हीराबाई की
उत्तर :
(ग) गाड़ीवानों की।
प्रश्न 107.
क्या भाव पदुआ खरीदते हो महाजन – वक्ता कौन है –
(क) हिरामन
(ख) बनिया
(ग) हीराबाई
(घ) लहसनवा
उत्तर :
(क) हिरामन।
प्रश्न 108.
‘तीसरी कसम’ किस प्रकार की कहानी है ?
(क) सामाजिक
(ख) मनोवैज्ञानिक
(ग) आंचलिक
(घ) जासूसी
उत्तर :
(ग) आंचलिक
प्रश्न 109.
हिरामन ने सीमेंट और कपड़े लादकर पहुँचाया था –
(क) पूर्णिया से बिहार
(ख) जोगबनी से विराटनगर
(ग) बिराटनगर से फारबिसगंज
(घ) फारबिसगंज से नेपाल
उत्तर :
(ख) जोगबनी से बिराटनगर।
प्रश्न 110.
दारोगा ने किसके पेट में खोंचा मारा –
(क) हिरामन के
(ख) हीराबाई के
(ग) मुनीम के
(घ) नेपाली दरबान के
उत्तर :
(ग) मुनीम के।
प्रश्न 111.
मुनीम दारोगा को रिश्वत में दे रहा था –
(क) चार हजार रुपये
(ख) पाँच हजार रुपये
(ग) छ: हजार रुपये
(घ) सात हजार रुपये
उत्तर :
(ख) पाँच हजार रुपये।
प्रश्न 112.
हिरामन को किसका डर नहीं ?
(क) दारोगा का
(ख) हीराबाई का
(ग) जेल का
(घ) लेखक का
उत्तर :
जेल का।
प्रश्न 113.
हिरामन ने फैसला कर लिया ?
(क) हीराबाई को छोड़ने का
(ख) लहसनवा को पीटने का
(ग) नौ-दो-ग्यारह होने का
(घ) गाड़ीवानी छोड़ देने का
उत्तर :
(ग) नौ-दो-ग्यारह होने का।
प्रश्न 114.
हिरामन को परतीतत नहीं –
(क) मर्द और औरत के नाम में फर्क होता है
(ख) लहसुनवा चोर हो सकता है
(ग) मेला खत्म हो गया
(घ) हीराबाई गाली दे सकती है
उत्तर :
(क) मर्द और औरत के नाम में फर्क होता है।
प्रश्न 115.
हीराबाई ने परख लिया –
(क) मेला दूट रहा है
(ख) हिरामन बाल-बच्चेवाला आदमी है
(ग) हिरामन सचमुच हीरा है
(घ) हिरामन गाड़ीवानी छोड़ देगा
उत्तर :
(ग) हिरामन सचमुच हीरा है।
प्रश्न 116.
अब हिरामन ने तय कर लिया –
(क) गाड़ीवानी नहीं करेगा
(ख) हीराबाई से बात नहीं करेगा
(ग) मेले में ही रहेगा
(घ) शादी नहीं करेगा
उत्तर :
(घ) शादी नहीं करेगा।
प्रश्न 117.
हिरामन भेद जानता है –
(क) गप रसाने का
(ख) हीराबाई का
(ग) नौटककी कंपनी का
(ख) बैलगाड़ी बनाने का
उत्तर :
(क) गप रसाने का।
प्रश्न 118.
हिरामन का मन …….,बदल रहा है –
(क) हर दिन
(ख) पल-पल
(ग) हर घंटे
(घ) हर महीने
उत्तर :
(ख) पल-पल।
प्रश्न 119.
“डठिए, नींद तोड़िए” – वक्ता कौन है ?
(क) हीराबाई
(ख) पलटदास
(ग) दारोगा
(घ) हिरामन
उत्तर :
(घ) हिरामन।
प्रश्न 120.
हीराबाई
(क) फारबिसगंज का नाम भूल गई ?
(ख) बिराटनगर
(ग) छत्तापुर-पचीरा
(घ) ननकपुर
उत्तर :
(ग) छत्तापुर-पचीरा।
प्रश्न 121.
देहाती मुच्च सब-वक्ता कौन है ?
(क) हीराबाई
(ख) नेपाली दरबान
(ग) हिरामन
(घ) मुनीम
उत्तर :
(ग) हिरामन।
प्रश्न 122.
‘तुम तो उस्ताद हो’ – कौन, किससे कहता है ?
(क) नेपाली दरबान हिरामन से
(ख) मुनीम हिरामन से
(ग) हिरामन हीराबाई से
(घ) हीराबाई हिरामन से
उत्तर :
(घ) हीराबाई हिरामन से ।
प्रश्न 123.
एक नहीं, अब चार हिरामन – चार हिरामन किसे कहा गया है ?
(क) चार नौटंकीवाले को
(ख) चार जोकरों को
(ग) लालमोहर, घुन्रीराम, पलटदास और हिरामन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) लालमोहर, घुन्रीराम, पलटदास और हिरामन।
प्रश्न 124.
वह दास-बैस्नव है, कीर्तनिया है – ‘वह’ कौन है ?
(क) पलटदास
(ख) सूरदास
(ग) तुलसीदास
(घ) लहसनवां
उत्तर :
(क) पलटदास।
प्रश्न 125.
किसका नाम सुनते ही दारोगा ने तीनों को छोड़ दिया ?
(क) कलक्टर
(ख) मुनीम जी
(ग) हिरामन
(घ) हीराबाई
उत्तर :
(घ) हीराबाई।
प्रश्न 126.
बेचारी की जान खतरे में है – किसकी जान खतरे में है ?
(क) हीराबाई की
(ख) हिरामन की भाभी का
(ग) कंपनी की औरत की
(घ) गाय की
उत्तर :
(क) हीराबाई की।
प्रश्न 127.
नेपाली दरबान कहाँ खड़ा था –
(क) मेले में
(ख) चौराहे पर
(ग) एक रुपयावाले फाटक पर
(घ) अठन्नी वाले फाटक पर
उत्तर :
(ग) एक रुपया वाले फाटक पर।
प्रश्न 128.
‘पैंजनी’ का अर्थ है ?
(क) पायल
(ख) पाँच
(ग) पागल
(घ) पैर
उत्तर :
(क) पायल।
प्रश्न 129.
‘हिरामन की भाषा में ‘तुम’ को क्या कहा जाता है ?
(क) तू
(ख) अबे
(ग) तोहे
(घ) मोहें
उत्तर :
(ग) तोहें।
प्रश्न 130.
हिरामन का बड़ा भाई क्या करता है ?
(क) खेती करता है
(ख) माल ढोता है
(ग) बैलगाड़ी चलाता है
(घ) कुछ नहीं करता है
उत्तर :
(क) खेती करता है।
प्रश्न 131.
शायद वह तीसरी कसम खा रहा है – वह कौन-सी तीसरी कसम खा रहा है ?
(क) बॉस नहीं लादेगा
(ख) बाध नहीं लादेगा
(ग) चोरबाजारी का सामान नहीं लोदागा
(घ) कंपनी की औरत की लदनी नहीं करेगा
उत्तर :
(घ) कंपनी की औरत की लदनी नहीं करेगा।
WBBSE Class 10 Hindi तीसरी कसम Summary
लेखक – परिचय
फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के औराही हिंगना नामक गाँव में 4 मार्च, 1921 ई० को हुआ था । रेणु हिन्दी कथा साहित्य में ‘आंचलिक कथाकार’ के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन्होंने सन् 1942 के भारतीय स्वाधीनता संग्राम में एक प्रमुख सेनानी की भूमिका निभाई । सन् 1950 में नेपाली जनता को राणाशाही के दमन और अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए वहाँ की सशस्त्र क्रांति और राजनीति में सक्रिय सहयोग दिया । इन्होंने कथा साहित्य के अतिरिक्त संस्मरण, रेखाचित्र और रिपोतार्ज तथा उपन्यास आदि विधाओं में भी लिखा। 11 अप्रैल, 1977 को इनका देहावसान हो गया ।
इनकी कहानी ‘तीसरी कसम’ को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिली तथा उसपर फिल्म भी बनाई गई। प्रसुख रचनाएँ –
उपन्यास : मैला आँचल, परती परिकथा, दीर्घतपा, कलंकमुक्ति, जुलूस, पल्दू बाबू रोड । कहानी-संग्रह : ठुमरी, अगिनखोर, आदिम रात्रि की महक, एक श्रावणी दोपहरी की धूप, अच्छे आदमी, मारे गए गुलफाम, लालपान की बेगम, ठेस, संवादिया, तबे एकला चलो रे, ठुमरी, पागल आदि ।
संस्भरण : श्रृणजल-धनजल, वन तुलसी की गंध, श्रुत अश्रुत पूर्व ।
रिपोतार्ज : नेपाली क्रांति-कथा ।