WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 History Book Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 History Chapter 2 Question Answer – प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
फर्रूखशियर के फरमान का क्या महत्त्व था?
उत्तर :
फर्रूखशियर के फरमान का निम्नलिखित महत्त्व था।

  1. ब्रिटिश कम्पनी मात्र तीन हजार रुपयों के विनिमय में व्यापार कर पायेगी।
  2. उसके लिये कम्पनी को कोई शुल्क भी नहीं देना होगा।
  3. कम्पनी के चीजों के चोरी होने पर नवाब चोर को दण्ड देंगे एवं कम्पनी की क्षतिपूर्ति करेंगे।
  4. कम्पनी के जहाज पर अनुमति पत्र रहने पर वह जहाज बेरोक-टोक व्यापार कर पायेगा।

प्रश्न 2.
किसने, किस प्रकार और कब हैदराबाद में शासन की प्रतिष्ठा की थी?
उत्तर :
मीर कमानउद्दीन सिद्दिकी समाट मुहम्मद शाह से आसफ झा की उपाधि पायी थी। आसफ झा ने 1723 ई० में मुबारिज खान को हटा दिया और इसके बाद वाले वर्ष स्वयं दक्षिणोत्तर सूबेदार होकर हैदराबाद में अपना अधिपत्य स्थापित किया। क्रम से स्थायी भाव से हैदराबाद में रहकर प्रशासन करने लगे निजाम। 1740 से ही निजाम के शासन में स्वाधीन हैदराबाद राज्य प्रकाश में आया।

प्रश्न 3.
प्लासी का लूट किसे कहते हैं?
उत्तर :
अंग्रेजों ने कोलकाता पर आक्रमण करने के बदले सिराज से एक करोड़ ग्यारह लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में लिए। कम्पनी के उच्च अधिकारियों ने पर्याप्त धन कमाया। ब्रिटिश कम्पनी ने प्राय: 3 करोड़ रुपये मीरजाफर से लिए थे। इसी धन लूट को प्लासी का लूट कहा जाता है ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 4.
द्वैत शासन व्यवस्था से क्या समझते हो?
उत्तर :
वास्तव में बंगाल में दो शासक बने थे। एक ओर राजनैतिक एवं दीवानी का दायित्व था, बंगाल के हाथों में और दूसरी ओर आर्थिक कर्त्तव्य एवं राजस्व वसूली का अधिकार ब्रिटिश शासक को र्थ। नवाब के हाथों में आर्थिक क्षमताहीन राजनैतिक दायित्व था। ब्रिटिश कम्पनी को दायित्वहीन अर्थनैतिक क्षमता दिया गया। बंगाल की इस शासन व्यवस्था को द्वैत शासन व्यवस्था (Dual system of administration) कहा जाता है।

प्रश्न 5.
ब्रिटिश रेसिडेन्सों का क्या काम था?
उत्तर :
(i) इनके माध्यम से पूरे भारत की कम्पनी का विस्तार हुआ था।
(ii) कम्पनी की नजर बचाकर स्वाधीन भाव से कार्य करने की क्षमता भारतीय राजाओं में प्राय: नहीं थी। उनके राज्य की परिचालना स्थानीय ब्रिटिश रेसिडेन्स करते थे।

प्रश्न 6.
मुगल साम्राज्य किस प्रकार ध्वस्त हुआ?
उत्तर :
औरंगजेब की मृत्यु 1707 ई० में हुई और प्लासी युद्ध के मध्य में भारतीय उपमहादेश में ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का उत्थान हुआ। औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल साप्राज्य ध्वस्त होता चला गया और बाकी मुगल राजाओं में योग्यता की कमी के कारण मुगल साम्राज्य ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका।

प्रश्न 7.
मुर्शिदकूली खान के शासन काल में बंगाल में क्या-क्या हुआ?
उत्तर :
बंगाल के लिए औरंगबेज ने मुर्शिदकूली खान को दीवान बनाकर भेजा, साथ ही साथ उसे नाजिम की उपाधि से नियुक्त कर दिया गया जिसके कारण उसकी कार्य करने की क्षमता बढ़ गई। मुर्शिदकूली खान के बल पर जमींदार श्रेणी का उदय हुआ। उसने अपनी सूझबूझ से अपना कार्य किया। बंगाल में व्यापार नीति और राजनैतिक नीति दोनों ठीक किया जिसके कारण बंगाल और ज्यादा आगे बढ़ा।

प्रश्न 8.
जगत सेठ का प्रभाव बंगाल में किस प्रकार फैला?
उत्तर :
जगत सेठ का बंगाल के मुर्शिदाबाद में अच्छा खासा प्रभाव था। वे लोग बंगाल के सूबे और कोषागार का परोक्ष रूप से नियंत्रण करते थे। वे राजाओं के मुख्य व्यक्तियों में गिने जाते थे। जगत सेठ किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं। यह वश दर वश चलती गई और उन्हें वणिक के नाम से जाना गया। धीरे-धीरे उन सब का प्रभाव पूरे बंगाल में बढ़ता चला गया। पहला प्रभाव मुर्शिदाबाद में देखा गया था।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 9.
दिल्ली के मुगल सम्राट ने क्या आदेश (फरमान) जारी किया था?
उत्तर :
दिल्ली के मुगल सम्राट ने 1717 ई० में यह आदेश जारी किया कि ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी को कई प्रकार के विशेष वाणिज्यिक सुविधा मिलें। जैसा कि मात्र तीन हजार रुपये में वह व्यापार कर पायेगी और उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। कम्पनी कलकत्ता के आसपास 38 गाँव को खरीद सकेगी और किसी की चोरी होने पर उसका हर्जाना नवाबों को देना पड़ेगा।

प्रश्न 10.
अन्धकूप हत्या क्या है?
उत्तर :
इस हत्या का प्रचार हालवेल के द्वारा किया गया। उसने बताया कि ब्रिटिश के 146 नर-नारियों को एक छोटे से अंधकारमय कमरे में बन्दी बना कर रखा था। अंधेरा एवं त्रासदी के कारण कई लोग मारे गए। कमरे में अंधकार होने के कारण यहाँ हुई हत्या “अन्धकूप हत्या” कहलायी।

प्रश्न 11.
मीर कासिम और ईस्ट इंडिया कम्पनी के बीच विवाद किस प्रकार शुरू हुई?
उत्तर :
1760 ई० में मीर जाफर को हटाकर उनके दामाद मीर कासिम को नवाब बनाया गया। मीर कासिम ने कम्पनी को प्राय: 29 लाख की सम्पदा दी थी। साथ ही साथ बर्द्धवान, मेदिनीपुर और चटग्राम की जमींदारी उन्हें दी गई थी। कम्पनी मीर कासिम को अपने वश में करना चाहती थी। मीर कासिम ने मुंगेर को राजधानी बनाया। साथ ही साथ पुरानी सेना को हटा कर नई सेना का गठन किया। कानून विरोधी व्यापार के कारण बंगाल में आर्थिक संकट खड़ा हो गया और इसके साथ ही मीर कासिम और ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बीच विवाद बढ़ता चला गया।

प्रश्न 12.
रेसिडेन्स से क्या समझते हो?
उत्तर :
यह एक नई तरह की सुरक्षा व्यवस्था थी जो की व्यापारियों को प्राप्त होती थी। विभिन्न राजदरबारों में उनके प्रतिनिधि रहते थे। उन्हें ही रेसिडेन्स कहा जाता था।

प्रश्न 13.
भारतीय राज्य शक्तियों के लड़ने का कारण क्या था और इसका क्या परिणाम निकला?
उत्तर :
18 वीं सदी में भारतीय राज्य शक्तियाँ आपस में लड़ा करती थीं। उसका एकमात्र कारण सब अपने राज्यों का विस्तार चाहते थे। इस कारण वे सब आपस में लड़ा करते थे। वे सब ब्रिटिश कम्पनी को एक ताकत के रूप में देखते थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए कम्पनी से हाथ मिला लिया।
इसी के बल पर कम्पनी धीरे-धीरे अपने स्वार्थ को पूरा करती गई। वह मजबूत होती गई। अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया और शक्तियों को छिन्न-भिन्न कर दिया।

प्रश्न 14.
सिराजुद्दौला के पराजय का कारण क्या था?
उत्तर :
सिराजुद्दोला और ब्रिटिश कम्पनी के साथ विवाद साफ नजर आ रहा था और यह विवाद युद्ध के रूप में उपस्थित हो गया। प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला अंग्रेजों से हार गया। उसके सेनापति ने इस युद्ध में सही भूमिका नहीं निभाई। इसी कारण वह हार गए।

प्रश्न 15.
लार्ड कार्नवालिस की नीति क्या थी ?
उत्तर :
लार्ड कार्नवालिस के समय रेसिडेन्स संयमित न होकर आगे बढ़ने की नीति को लेकर चले। उसके समय भारत में रेसिडेन्स की व्यवस्था थम सी गयी थी।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 16.
76 के मन्वन्तर से क्या समझते हो?
उत्तर :
ब्रिटिश कम्पनी का एक मात्र लक्ष्य था अधिक से अधिक राजस्व। इसी कारण इस काल को 76 का मन्वन्तर कहा जाता है।

प्रश्न 17.
मुर्शिदकूली खान के बारे में बताओ।
उत्तर :
मुर्शिदकूली खान एक योग्य व्यक्ति था। इसी कारण उन्हें सन् 1717 ई० में बंगाल के नाजिम पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने आर्थिक प्रणाली को ठीक करने के लिए हर तरह के कदम उठाय थे- जैसे हिन्दुस्तानी व्यापारी से धन लेकर अपनी दस्तखत की गई पर्ची उन्हें दे देते थे। इस पर्ची के द्वारा जब देशी व्यापारी अपने माल को अंग्रेजों का माल बताकर राज्य की हानि करने लगे। तब मुर्शिदकूली खान ने अंग्रेजों को भी पर्ची देने का आदेश दिया।

प्रश्न 18.
बंगाल के नवाब एवं कम्पनी के बीच विरोध का सूत्रपात्र क्यों हुआ ?
उत्तर :
बंगाल में केवल ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी को ही व्यापार में रियायत थी। लेकिन कर्मचारी भी अपने व्यक्तिगत व्यापार करने के लिए नवाब को धोखा देने लगे। इसी कारण मुर्शिदकूली और कम्पनी के बीच सम्बंध बिगड़ते चले गए। उधर दूसरी तरफ नवाब के कर्मचारी ब्रिटिश व्यापारियों से रुपये ऐठते थे। इसी सब के कारण बंगाल के नवाब और कम्पनी के बीच विरोध का सूत्रपात वहीं से शुरू हुआ।

प्रश्न 19.
व्यापारी का मानदंड ‘राजदंड’ में बदल गया कहने का क्या अर्थ है?
उत्तर :
ईस्ट इण्डिया कम्पनी धीरे-धीरे एक प्रमुख शक्ति बन गई। यह देखने को मिला सन् 1757 ई० से लेकर 1758 ई० तक और उसके बाद ब्रिटिश साम्राज्य-विस्तार की नींव तैयार हो गई। सब जगह कम्पनी का बोलबाला था। इसी तरह व्यापारी नीति में भी बदलाव आता रहा। व्यापारी नीति के मानदंड ‘राजदंड’ में बदल गए।

प्रश्न 20.
हेस्टिंग्स ने आकर अकाल की खोज में क्या देखा?
उत्तर :
हेस्टिंग्स तब आए जब अकाल ने पूरी मनुष्य जाति को अपने में समेट लिया था। लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे। लेकिन कम्पनी अपना कार्य कर रही थी। कर-संग्रह में जरा भी कोताही नहीं बरती जा रही थी। साथ ही साथ बहुत से किसान अकाल की भेंट चढ़ गए। इस पर भी राजस्व संग्रह का काम चालू रहा। कम्पनी अपना कार्य करती रही और अकाल से पीड़ित मनुष्य रोज मरते ही जा रहे थे।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न : 5 MARK

प्रश्न 1.
अठारहवीं शताब्दी में भारत के प्रमुख प्रादेशिक शक्तियों के उत्थान के पीछे मुगल सम्राटों की व्यक्तिगत अयोग्यता ही क्या उत्तरदायी थी? तर्क पूर्ण उत्तर दीजिए।
उत्तर :
1707 ई० में मुगल सम्राट औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल शक्ति का बहुत शीघ पतन होने लगा। फलस्वरूप मुगल साम्माज्य ध्वंस हो गया। मुगल राजाओं की अयोग्यता, उनकी अकुशल शासन व्यवस्था को ही अनेक विद्वानों ने इस प्रतन का कारण माना है।

सम्राट जहाँगीर और शाहजहाँ के समय से ही मुगल शासन में छोटी-बड़ी समस्याएँ दिखलाई देने लगी थी। औरंगजेब के उत्तराधिकारी उन समस्याओं का निदान नहीं कर पाये। उनकी कमजोरी के कारण उन समस्याओं ने और भी भयंकर रूप धारण कर लिया था। मुगल शासकों ने 18 वी सदी में सामरिक-सुधार नहीं किया। अत: आंतरिक विद्रोह हो या बाहरी, मुगल सेना उसका सामना करने में असमर्थ थी। शिवाजी और मराठों के आक्रमण ने मुगल शासन को झकझोर डाला था। दूसरी ओर नादिरशाह के नेतृत्व में पारसी आक्रमणों (1738-39 ई०) तथा अहमद शाह अब्दाली के नेतृत्व में अफगानों के आक्रमण (1757-65) ने दिल्ली को ध्वंस कर डाला था।
जागीरदारी तथा मनसबदारी व्यवस्था के संकट ने मुगल शासन की आधारशिला तोड़ डाली थी। फलस्वरूप अर्थनीति पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा था।

18 वीं सदी में हैदरअली और टीपू सुल्तान के नेतृत्व्व में महीसुर राज्य दक्षिण भारत की अन्यतम प्रधान शक्ति हो उठे थे। महीसुर में सेनावाहिनी यूरोपीय ढंग से गढ़ी गई थी। महीसुर के आंचलिक विस्तार और आर्थिक नीति के तहत अर्थ जमाने के लिए टीपू और हैदर के साथ कई राजाओं का संघर्ष हुआ था। इस द्वन्द्व में अंग्रेज अपनी टांग अड़ाने की चेष्टा करते थे। अत: अपने वाणिज्यिक लाभ के लिए ब्रिटिश ने राजनैतिक युद्ध किया। 1768 से 1799 ई० के बीच में महीसुर और कम्पनी के बीच युद्ध हुआ।

उसे अंग्रेज महीसुर युद्ध कहा जाता है। 1799 ई० में चतुर्थ अंग्रेज-महीसुर युद्ध के माध्यम से वेलेजलि ने महीसुर पर चढ़ाई की। राजधानी श्रीरंगपट्टनम की रक्षा करते हुए टीपू सुल्तान मारे गए। अधीनतामूलक मित्रता की नीति के कारण महीसुर के सारे राजनैतिक अधिकार छिन लिए गए। महीसुर के अंचलों पर कम्पनी का शासन स्थापित हो गया। कम्पनी की सेना महीसुर में नियुक्त की गई। हैदराबाद को महीसुर के कुछ अंश दे दिए गए।
इन सब कारणों से मुगल शासक कमजोर पड़ गये थे। उनकी कमजोरी का लाभ उठा कर प्रादेशिक शक्तियाँ एकाएक सर उठाने लगी थीं।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 2.
प्लासी और बक्सर के युद्ध में से भारत पर ब्रिटिश शक्ति की दृष्टि से कौन अधिक महत्त्वपूर्ण हैं? तर्क सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर :
ब्रिटिश सरकार अपना शासन विस्तार कर रही थी। प्लासी के युद्ध में उसे अधिक फायदा नहीं पहुँचा किन्तु इस युद्ध से बंगाल के नवाबों का अंत हो गया और पूरा बंगाल ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। वहीं बक्सर के युद्ध का एक विशेष महत्व है। इसी युद्ध में भारत की तीन महा शक्तियाँ हार गई थी। इस हार के कारण ब्रिटिश की ताकत और बढ़ी। प्लासी का युद्ध हुआ लेकिन यह युद्ध छल से जीता गया किन्तु बक्सर के युद्ध में यह देखा गया कि ब्रिटिश शक्ति सबसे ज्यादा ताकतवर है।

बक्सर युद्ध के बाद ब्रिटिश अपना अधिकार पूरे भारत पर करता गया क्योंकि उसे अब कोई रोकने वाला नहीं था। इधर मुगल सम्माट के हार जाने पर उसे बंगाल, बिहार और ओड़िसा की दीवानी देनी पड़ी।

इसी कारण ब्रिटिश कम्पनी की ताकत और बढ़ गई साथ ही साथ वे राजनीतिक और आर्थिक बातों पर दखल देने लगे। प्लासी का युद्ध बक्सर के युद्ध से पहले हुआ था। अनेक इतिहासकार मानते हैं कि प्लासी का युद्ध तोपों की लड़ाई वाला युद्ध था। परन्तु यह युद्ध ब्रिटिश शासनकाल के शुरू में होने वाला युद्ध था। यह युद्ध उन्हें अधिक फायदा नहीं भी दिया हो परन्तु इसी युद्ध के बाद बिटिश कम्पनी ने अपने विस्तार पर पूरा जोर दिया।

इसी युद्ध के बाद बंगाल धीरे-धीरे ब्रिटिश के अधीन हो गया। इससे उसे काफी बल मिला और उसने आगे की रणनीति के बारे में सोचा।
प्लासी युद्ध ब्रिटिश के लिए विस्तार नीति वाला था और बक्सर का युद्ध अंतिम निर्णय लेने वाला था। यह कह सकते हैं कि प्लासी का युद्ध ब्रिटिश को हौसला प्रदान किया और अंतिम युद्ध बक्सर उसे अपनी मंजिल के नजदीक पहुँचा दिया।

प्रश्न 3.
मीर कासिम के साथ ब्रिटिश कम्पनी के विरोध के क्षेत्र में व्यापारियों के व्यक्तिगत व्यवसाय की क्या भूमिका थी?बंगाल में द्वैत-शासन व्यवस्था का क्या प्रभाव पड़ा था?
उत्तर :
मीर कासिम के नवाब पद के विनिमय में ईस्ट इंडिया कम्पनी को प्राय: 29 लाख की संपदा दी गई थी। इसके सिवाय बर्द्धवान, मेदिनीपुर और चट्टग्राम की जमींदारी के अधिकार भी उन्हें दिए गए थे। फलस्वरूप कम्पनी ने मीर कासिम को पूर्णता: अपने वश में कर लिया था। लेकिन उनकी यह धारणा गलत निकली। मीर कासिम ने मुर्शिदाबाद के बदले मुंगेर को बंगाल की राजधानी बनाया। साथ ही नवाब की पुरानी सेना को हटा कर नई सेना का गठन किया था। यहाँ तक कि उन्होंने जगत सेठ से भी दूरी बनाए रखी थी। प्रारंभ में मीर कासिम के इन कार्यो को महत्त्व नहीं दिया गया। कालांतर में ब्रिटिश कम्पनी के कर्मचारियों के व्यक्तिगत प्रयास से मीर कासिम और कम्पनी में विवाद शुरू हुआ।

कम्पनी के व्यापारियों के कानून विरोधी व्यापार के कारण बंगाल में आर्थिक समस्या उठ खड़ी हुई थी। कम्पनी को शुल्क देने से राजकीय-कोष खाली पड़ गया था। दूसरी ओर देशी व्यापारी शुल्क देने को बाध्य होकर उस प्रतियोगिता में फंस गये थे। इसके सिवाय दूसरे व्यापारी, व्यापारी-वर्ग भी कम्पनी की क्षमता की दुरूपयोग की शिकायत नवाब से कर रहे थे। अन्त में नवाब ने देशी व्यापारियों पर से भी शुल्क उठा दिया। इससे देशी व्यापारी प्रतियोगिता से तो बच गए, लेकिन कोष अर्थसंकट के मुख में आ पड़ा था।

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा एक विदेशी व्यापारी कम्पनी के हाथों में पहली बार दीवानी सौपीं गई। क्रमशः देखा गया कि व्यापार में लगाने के लिए जो मूलधन ब्रिटेन से लेकर आयें थे, उसका परिमाण घटता जा रहा था। बंगाल के राजस्व से ही कम्पनी का व्यापार चलता रहा। वस्तुत: 1757 से 1758 के बीच बंगाल में ईस्ट इंडिया कम्पनी एक प्रमुख शक्ति बन गई। इसके फलस्वरूप भारतीय उपमहादेश में ब्रिटिश साम्राज्य-विस्तार की नींव तैयार हुई। ‘व्यापारी के मानदंड’ ‘राजदंड’ में बदल गया था।

1765 ई० से 1772 ई० तक बंगाल में द्वैत शासन चला। इस ब्रिटिश कम्पनियों का एक मात्र लक्ष्य था अधिक से अधिक राज़स्व या कर वसूल करना। इस कारण 1770 ई० में बंगाल में भयानक अकाल पड़ा।

1768 ई० के प्रारंभ में कृषकों का दल आशा और उषा के साथ गीत गाते-गाते खेतों में हल चलाने निकल पड़े थे। उनकी आशा उपयुक्त वर्षा के अभाव में, खेत की सिंचाई नहीं होने के कारण निराशा में बदल गई।

1770 ई० के आरंभ होते ही चारों ओर अकाल की चिता धू धू कर जल उठी। अन्न के अभाव के साथ महामारी ने मिलकर ग्राम, नगर सबका सर्वनाश करना शुरू किया।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 4.
भारत में कम्पनी के आधिपत्य विस्तार के क्षेत्र में अधीनतामूलक मित्रता के नीति से लेकर स्वत्व विलोप नीति के बदलाव की व्याख्या किस प्रकार करेंगे?
उत्तर :
भारत में कम्पनी के राज्य विस्तार की प्रक्रिया में अधीनतामूलक मित्रता और स्वत्व विलोप नीति की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी। विभिन्न प्रादेशिक शक्तियाँ कभी पराजित होकर और कभी अपनी इच्छा से इन दो नीतियों का ग्रास बन गई थी। एक ओर हैदराबाद के निजाम ने स्वेच्छा से अधीनतामूलक मित्रता की नीति को मान लिया था। वहीं दूसरी ओर महीसुर (मैसूर) के शासक टीपू सुल्तान ने इस नीति का विरोध युद्ध से किया। 18 वीं सदी में भारतीय राज्य शक्तियाँ परस्पर लड़ा करती थी। प्रत्येक अपने राज्य का विस्तार और संपत्ति को बढ़ाना चाहते थे। अत: आपस में द्वन्द्व तो होना ही था। ये राजशक्तियाँ ब्रिटिश कम्पनी को एक नई राजनैतिक शक्ति के रूप में देखती थी।

18 वीं सदी में हैदरअली और टीपू सुल्तान के नेतृत्त्व में महीसुर राज्य दक्षिण भारत की अन्यतम प्रधान शक्ति हो उठे थे। महीसुर में सेनावाहिनी यूरोपीय ढंग से गढ़ी गई थी। महीसुर के आंचलिक विस्तार और आर्थिक नीति के तहत अर्थ जमाने के लिए टीपू और हैदर के साथ कई राजाओं का संघर्ष हुआ था। इस द्वन्द्व में अंग्रेज अपनी टांग अड़ाने की चेष्ट करते थे। अत: अपने वाणिज्यिक लाभ के लिए ब्रिटिश ने राजनैतिक युद्ध किया।

1768 से 1799 ई० के बीच में महीसुर और कम्पनी के बीच युद्ध हुआ। उसे अंग्रेज महीसुर युद्ध कहा जाता है। 1799 ई० में चतुर्थ अंग्रेज-महीसुर युद्ध के माध्यम से वेलेजलि ने महीसुर पर चढ़ाई की। राजधानी श्रीरंगपट्टनम की रक्षा करते हुए टीपू सुल्तान मारे गए। अधीनतामूलक मित्रता की नीति के कारण महीसुर के सारे राजनैतिक अधिकार छीन लिए गए। महीसुर की अंचलों पर कम्पनी का शासन स्थापित हो गया। कम्पनी की सेना महीसुर में नियुक्त की गई। हैदराबाद को महीसुर के कुछ अंश दे दिए गए।

पेशवा पद के लिए मराठों का अन्तः संघर्ष चलता ही रहा। इसका लाभ उठाकर वेलेजलि ने मराठों पर चढ़ाई कर दी। 1802 ई० में कम्पनी ने पेशवा द्वितीय बाजीराव से बेसिन की संधि के माध्यम से अधीनतामूलक मित्रता के समझौते पर दस्तखत करवा लिए। पेशवा दरबार में ब्रिटिश रेसिडेन्स नियुक्त किया गया। कम्पनी का समर्थन पाकर द्वितीय बाजीराव पेशवा अपना शासन चलाते रहे लेकिन दक्षिणोत्तर के विभिन्न स्थानों पर मराठों के साथ कम्पनी की लड़ाई चलती रही।

अन्त में पेशवा द्वितीय बाजीराव ने मराठों के विभिन्न दलों को संगठित कर कम्पनी का सामना किया। यह तृतीय मराठा युद्ध 1817-19 ई० में लड़ा गया और यंग मराठा युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में मराठे पराजित हुए। कम्पनी ने पेशवा के सारे राज्य पर अधिकार कर लिया। फलस्वरूप पेशवा विलुप्त हो गया। विभिन्न मराठा शक्तियों ने अधीनतामूलक मित्रता नीति को स्वीकार कर लिया। दक्षिण भारत और दक्षिणार्द्ध में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पूर्णत: अधिकार हो गया।

उत्तर भारत में अयोध्या और पंजाब कम्पनी के आमने-सामने हुआ था। 1773 ई० में अयोध्या में कम्पनी का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। इसके सिवाय कम्पनी की सेना स्थायी रूप से अयोध्या में नियुक्त की गई थी। साथ ही-साथ अयोध्या के उत्तराधिकारी को लेकर विवाद में पड़ गया था। इन सबका अंग्रेजों ने पूरा लाभ उठाया। पूरी अयोध्या का शासन अपने हाथों में करके इसके विभिन्न अंचलों पर अधिकार कर लिया। 1845 ई० में पहले यंग सिख युद्ध में सिखों की हार हुई। लाहौर के समझौते के अनुसार जालन्धर दोआब में ब्रिटिश शासन प्रतिष्ठित हुआ। सिख दरबार में सिख रेसिडेन्स नियुक्त किया गया।

स्वत्व विलोप नीति के प्रयोग के माध्यम से कम्पनी ने अपने अधिकार क्षमता को पूर्ण रूप से बढ़ा लिया था। इस नीति के प्रयोगकर्ता लॉर्ड डलहौसी के शासन काल में (1848-56 ई०) कम्पनी का सर्वग्रासी रूप प्रकट हुआ था। जिन भारतीय शासकों का कोई पुरुष अधिकारी नहीं होता था। उनका राज्य कम्पनी के अधिकार में चला जाता था। कम्पनी की सेना का खर्च पूरा करने के लिए कम्पनी ने हैदराबाद बेरार प्रदेश छीन लिया था। 1856 ई० में कुशासन का दोष लगाकर अयोध्या के बचे-खुचे अंशों को भी कम्पनी ने छिन लिया। द्वितीय यंग सिख युद्ध में पंजाब की हार से सारा पंजाब भी कम्पनी के अधिकार में चला गया। इस प्रकार 1857 ई० के बीच लॉर्ड डालहौसी भारतीय उपमहादेश के 60 भागों से अधिक क्षेत्रों पर उनका राज्य स्थापित कर लिया था।

प्रश्न 5.
मुर्शिदकूली खान और अलवर्दी खान के साथ बंगाल के मुगल बादशाहों के संबंधों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :
औरंगजेब ने बंगाल से राजस्व प्राप्त करने के लिए मुर्शिदकूली खान को दीवान बनाकर भेजा। कुछ समय बीतने के बाद उसकी नाजिम पद पर नियुक्ति भी कर दी गयी। क्षमता बढ़ता देखकर मुर्शिदकूली खान ने अपना कार्य और बेहतर ढंग से करना चालू किया। उसके शासन की अवधि में बंगाल काफी आगे बढ़ा साथ ही साथ बंगाल में जमीदार श्रेणी का भी उदय हुआ। वे निजाम को नियमित राजस्व देकर पूर्ण क्षमता का भोग करते थे। उनके शासन प्रणाली में राजनैतिक परिस्थिति भी ठीक थी। समुद्री मार्गों से सामानों का निर्यात होता था। हिन्दू और मुसलमान दो प्रमुख समुदाय व्यवसाय करने में योग्य थे। इनकी व्यवस्था में भी उद्योगपतियों का बोलबाला हुआ और एक नया नाम उजागर हुआ ‘जगत सेठ।’

मुर्शिदकुली के समान ही अलवर्दी खान ने भी बंगाल में यूरोपीय व्यापारियों के वाणिज्य के प्रति सकारात्मक रूख दिखलाया था। उन्हें लग रहा था इससे बंगाल की अर्थनीति समृद्ध होगी। परन्तु विदेशी व्यापारियों और कम्पनियों को किसी भी हालत में राजनैतिक, सामरिक क्षमता को बढ़ने नहीं दिया जायेगा। अलवर्दी इस बात का ख्याल रखते थे। जिससे ये विदेशी केवल व्यापार तक ही सीमित रहें। नवाब की सार्वभौम क्षमता के विरोधी के रूप में विदेशी व्यापारियों का उत्थान न हो सके, इसके प्रति अलवर्दी सर्वदा सजग रहते। साथ ही बंगाल की अर्थनीति की समृद्धि के वाहको पर कोई अत्याचार न हो पाये इसका ख्याल भी वे रखते थे। वस्तुत: बंगाल से विदेशियों को हटा देने की चिन्ता अलवर्दी खान को नहीं थी।

विदेशी व्यापारियों के व्यापार के प्रति उत्साह दिखलाते हुए भी वणिक कम्पनी जिससे अपने आपस में लड़े झगड़े न इस पर अलवर्दी की कड़ी नजर थी। इसी कारण बंगाल में फ्रांसीसी और ब्रिटिश कम्पनी के बीच संघर्ष नहीं हुआ। इन दोनों कम्पनियों को ही दुर्ग तैयार करने की अनुमति नहीं दी थी अलवर्दी ने। उनका तर्क था-व्यापारी वर्ग को दुर्ग का क्या प्रयोजन? इसके अतिरिक्त उनकी निरापदता की नवाब स्वयं ही देखभाल करते थे।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 6.
मुगल साम्राज्य के पतन का क्या कारण था?
उत्तर :
औरंगजेब की मृत्यु सन् 1707 ई० में हुई। फिर प्लासी युद्ध के माध्यम से ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का उदय हुआ। सम्राट औरंगजेब के बाद ऐसा कोई मुगल शासक नहीं हुआ जो मुगल साम्राज्य को आगे बढ़ाता। इसलिए धीरेधीरे मुगल साम्राज्य का पतन होना आरम्भ हो गया। जहाँ तक जहाँगीर और शाहजहाँ की बात है तो, उन लोगों को भी छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। औरंगजेब के अंतिम शासन काल के समय समस्याओं का दायरा बढ़ता ही गया और पूरे मुगल शासकों पर हावी होने लगा।

उनलोगों ने 18 वीं सदी में सामाजिक सुधार नहीं किया जिसके कारण समस्याएँ जो बाहरी या आन्तरिक थी। बड़ा विकराल रूप ले लिया। वहीं दूसरी तरफ शिवाजी और मराठों के बीच आक्रमण ने मुगल शासकों की नींव हिला दी थी। जागीरदारी व्यवस्था भी एक कारण था। खजाना बिल्कुल खाली हो गया था। मुगल साम्माज्य को सब तरफ से मुसीबत झेलनी पड़ रही थी। ऐसा कोई भी हिस्सा नहीं था जो उसे हिम्मत या साहस प्रदान कर सके। अतः उसका पतन होने लगा।

प्रश्न 7.
मुर्शिदकूली खान के कार्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :
औरंगंजेब ने बंगाल से राजस्व प्राप्त करने के लिए मुर्शिदकूली खान को दीवान बनाकर भेजा। कुछ समय बीतने के बाद उसे नाजिम पद पर नियुक्ति भी कर दी गयी। क्षमता बढ़ता देखकर मुर्शिदकूली खान ने अपना कार्य और बेहतर ढंग से करना चालू किया। उसके शासन की अवधि में बंगाल काफी आगे बढ़ा साथ ही साथ बंगाल में जमींदार श्रेणी का भी उदय हुआ। वह निजाम को नियमित राजस्व देकर पूर्ण क्षमता का भोग करता था। उसके शासन प्रणाली में राजनैतिक परिस्थिति भी ठीक थी। समुद्री मार्गों से सामानों का निर्यात होता था। हिन्दू और मुसलमान दो प्रमुख समुदाय व्यवसाय करने में योग्य थे। इनकी व्यवस्था में भी उद्योगपति का बोलबाला हुआ और एक नया नाम उजागर हुआ ‘जगत सेठ।’

प्रश्न 8.
इतिहास की राजनीति और आर्थिक दृष्टि से जगत सेठ का क्या प्रभाव था?
उत्तर :
इतिहास की राजनीति हो या आर्थिक लेखा-जोखा। ‘जगत सेठ’ का बोलबाला अच्छा था। उन्हें हम वणिक कह कर बुलाते थे। उनका प्रभाव और ताकत दिनों दिन आगे बढ़ता जा रहा था। वे राजाओं के मुख्य व्यक्तियों में से एक होते थे। सबसे पहले मुर्शिदाबाद से उनकी उत्पत्ति हुई फिर धीरे-धीरे वह सारे बंगाल में फैल गए। समय जिस तरह बीत रहा था वणिक अपनी जड़े उतनी ही ज्यादा मजबूत कर रहे थे। उनकी क्षमता और नियंत्रण करने के ढंग में कोई दिक्कत नहीं होती थी। धीर-धीरे सभी एक जगह एकजुट होते गए ताकि उनकी ताकत और मजबूत हो। उन दिनों की राजनीति में उनका प्रभाव बहुत ज्यादा था। वे अपनी धन-सम्पदा से अपने प्रभावों को और गहरा करते जा रहे थे।

प्रश्न 9.
ब्रिटिश कम्पनी ने किस प्रकार अपना विस्तार किया?

उत्तर :
ब्रिटिश कम्पनी अपनी सूझ-बूझ से धीरे-धीरे अपना व्यवसाय फैला रही थी, साथ ही साथ अपनी व्यापारिक नीति को और बेहतर करती जा रही थी। अपने व्यापार की सुरक्षा प्रबन्ध करने के लिए विभिन्न राजदरबारों में उनके प्रतिनिधि रहते थे। इन्हें हम रेसिडेन्स के नाम से जान सकते हैं। इसी माध्यम से पूरे भारत में कम्पनी का विस्तार पूर्ण रूप से हुआ। भारतीय राजाओं को स्वाधीन भाव से कार्य करने की क्षमता नहीं थी। राजाओं के अधीन राज्यों को रेसिडेन्स प्रायोजित करते थे। बक्सर युद्ध के बाद अनेक स्थानों, जैसे – बंगाल, अयोध्या आदि जगह पर रेसिडेन्स नियुक्त किए गए। जब लार्ड कार्नवालिस भारत आए तो वह ‘रेसिडेन्स’ तक ही नहीं रहना चाहते थे। उन्होंने मित्रता की भी नीति अपनाई जिस कारण बिटिश सरकार को फायदा भी मिला। लेकिन उनके चले जाने के बाद पुरानी नीति ने कार्य को और तेजी पकड़ी।

प्रश्न 10.
प्लासी के युद्ध का बंगाल पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर :
सन् 1757 ई० में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला तथा अंग्रेजी सेना के बीच घमासान युद्ध हुआ। इसी युद्ध में मिराज ने छल किया और प्रधान सेनापति मीरजाफर को सेना सहित तटस्थ बना डाला और सिराज का सिर काट लिया गया। इसके कारण बंगाल में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ किन्तु मीरजाफर को बंगाल का नवाब बना दिया गया। उस पर अंग्रेजों की कृपादृष्टि बनी रही। फिर अंग्रेजों ने मीरजाफर के राजकोष पर अधिकर करना चाहा साथ ही साथ शोषण करना भी आरम्भ कर दिया। उसे ही प्लासी की लूट कहा गया। इसी कारण बंगाल की आर्थिक नीति पर भी असर पड़ने लगा और बंगाल का आर्थिक ढाँचा खत्म हो गया। धीरे-धीरे अंग्रेजों ने अपना अधिकार स्थापित कर लिया।
अंग्रेजों ने एक तरफ अपनी कृपा दृष्टि बरसाई वहीं दूसरी तरफ वे हावी होते गए जिस कारण पूरे बंगाल में अंशांति का माहौल देखने को मिला।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 11.
अंग्रेजों और फारसों में द्वन्द्व से क्या समझते हो?
उत्तर :
अंग्रेजों और फारसी में द्वन्द्व करीब 20 वर्षों तक चलता रहा। एक तरफ अंग्रेज अपने उपनिवेश का गठन और उस पर अच्छा नियंत्रण चाहते थे, वहीं दूसरी तरफ फारसी के साथ स्वार्थ के कारण बना संघर्ष। यह संघर्ष दक्षिण भारत के हिस्सों तक सीमित रहा। मण्डलघाटी और उसके पथ्चिमी घाटी को कर्नाटक के नाम से पुकारते थे। इसी अंचल के कारण अंग्रेजों और फारसों में द्वन्द्व हुआ था।

प्रश्न 12.
18 वीं सदी में भारत की राज शक्तियाँ किस कारण लड़ा करती थी?
उत्तर :
18 वीं सदी में जहाँ एक तरफ भारत की राज शक्तियाँ जैसे राजा महाराजा आपस में लड़ रहे थे वहीं दूसरी तरफ ब्रिटिश शक्तियों का उदय हो रहा था। राजा- महाराजा आपस में लड़ रहे थे। उनके लड़ने का कारण यह था कि वे अपना साम्राज्य बढ़ाना चाहते थे। वे सब एकजुट होकर ब्रिटिश के साथ लड़ने के बजाए उनसे हाथ मिलाने लगे। ब्रिटिश कम्पनी दलाली के द्वारा अपना स्वार्थ पूरा कर रही थी। वे भी इस राजनीतिक अशांति से वंचित न हो सके। तभी उन्होंने अधीनतामूलक नीति के द्वारा सभी राजाओं और उनके राज्यों पर कब्जा जमाने लगे। कई राजाओं ने जैसे टीपू सुल्तान और हैदरअली कम्पनी के खिलाफ युद्ध करने की चेष्टा की लेकिन और कोई सहारा न देखते हुए उन्हें पराजय के साथ अपनी मृत्यु देखनी पड़ी।

प्रश्न 13.
अंग्रेज-मैसूर युद्ध के बारे में बताओ ।
उत्तर :
मैसूर और अंग्रेजों के बीच युद्ध सन् 1768 से 1799 ई० के बीच हुआ। सन् 1799 ई० में चतुर्थ अंग्रेज-मैसूर युद्ध में अंग्रेजों ने मैसूर पर चढ़ाई की। इसमें वेलेजली माध्यम बने। लेकिन यह युद्ध मैसूर जीत न सका और अधीनतामूलक मित्रता की नीति क्रे कारण उसके सारे राजनैतिक अधिकार छिन लिए गए। मैसूर के कई स्थानों पर कम्पनी ने अपना शासन स्थापित कर लिया और कम्पनी की सेना में मैसूर की नियुक्ति की गई।

प्रश्न 14.
बक्सर का युद्ध किस प्रकार ब्रिटिश शक्ति के लिए महत्वपूर्ण है?
उत्तर :
ब्रिटिश सरकार अपना शासन विस्तार कर रही थी। प्लासी के युद्ध में उसे अधिक फायदा नहीं पहुँचा किन्तु इस युद्ध से बंगाल के नवाबों का अंत हो गया और पूरा बंगाल ब्रिटिश शासन के अधीन हो गया। वहीं बक्सर के युद्ध का एक विशेष महत्व है। इसी युद्ध में भारत की तीन महा शक्तियाँ हार गई थी। इस हार के कारण. बिटिश की ताकत और बढ़ी। प्लासी का युद्ध हुआ लेकिन यह युद्ध छल से जीता गया किन्तु बक्सर के युद्ध में यह देखा गया कि ब्रिटिश शक्ति सबसे ज्यादा ताकतवर है।

बक्सर युद्ध के बाद ब्रिटिश अपना अधिकार पूरे भारत पर करता गया क्योंकि उसे अब कोई रोकने वाला नहीं था। इधर मुगल समाट के हार जाने पर उसे बंगाल, बिहार और ओड़िसा की दीवानी देनी पड़ी।
इसी कारण ब्रिटिश कम्पनी की ताकत और बढ़ गई साथ ही साथ वे राजनीतिक और आर्थिक बातों दखल देने लगे।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 15.
प्लासी के युद्ध का ऐतिहासिक महत्व लिखो।
उत्तर :
प्लासी का युद्ध बक्सर के युद्ध से पहले हुआ था। अनेक इतिहासकार मानते हैं कि प्लासी का युद्ध तोपों की लड़ाई वाला युद्ध था। परन्तु यह युद्ध ब्रिटिश शासनकाल के शुरू में होने वाला युद्ध था। यह युद्ध उन्हें अधिक फायदा नहीं भी दिया हो परन्तु इसी युद्ध के बाद ब्रिटिश कम्पनी ने अपने विस्तार पर पूरा जोर दिया।

इसी युद्ध के बाद बंगाल धीर-धीरे ब्रिटिश के अधीन हो गया। इससे उसे काफी बल मिला और उसने आगे की रणनीति के बारे में सोचा।
प्लासी युद्ध ब्रिटिश के लिए विस्तार नीति वाला था और बक्सर का युद्ध अंतिम निर्णय लेने वाला था। यह कह सकते हैं कि प्लासी का युद्ध ब्रिटिश को हौसला प्रदान किया और अंतिम युद्ध बक्सर उसे अपनी मंजिल के नजदीक पहुँचा दिया।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
मुगल सम्राट औरंगजेब की मृत्यु कब हुई थी ?
(a) सन् 1907 ई० में
(b) सन् 1757 ई० में
(c) सन् 1751 ई० में
(d) सन् 1957 ई० में
उत्तर :
(a) 1907 ई० में ।

प्रश्न 2.
प्लासी के युद्ध में किसका उत्थान हुआ था?
(a) ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का
(b) भारत का
(c) मुगलों का
(d) पठानों का
उत्तर :
(a) बिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी का ।

प्रश्न 3.
नादिरशाह के नेतृत्व मे पारसी आक्रमण कब हुआ था?
(a) सन् 1783-89 ई० में
(b) सन् 1738-40 ई० में
(c) सन् 1738-39 ई० में
(d) सन् 1735-36 ई० में
उत्तर :
(c) सन् 1738-39 ई० में।

प्रश्न 4.
अफगानों के आक्रमण ने किस जगह को ध्वस्त कर डाला?
(a) पटना को
(b) कोलकाता को
(c) दिल्ली को
(d) मद्रास को
उत्तर :
(c) दिल्ली को।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 5.
कौन दीवान बनकर बंगाल आया था?
(a) मुर्शिदकूली खान
(b) औरंगजेब
(c) अंग्रेज
(d) पठान
उत्तर :
(a) मुर्शिदकूली खान।

प्रश्न 6.
मुर्शिदकूली खान को कौन-सा पद दिया गया?
(a) नौकरशाही का
(b) नजिम का
(c) राजा का
उत्तर :
(b) नजिम का।

प्रश्न 7.
मूलधन ब्याज देने वाले का नाम क्या था?
(a) जगतू सेठ
(b) मुगल सेठ
(c) जागीदार
(d) वर्गादार
उत्तर :
(a) जगतू सेठ।

प्रश्न 8.
मुर्शिदकूली की मृत्यु कब हुई?
(a) सन् 1725 ई० में
(b) सन् 1727 ई० में
(c) सन् 1700 ई० में
(d) सन् 1717 ई० में
उत्तर :
(b) सन् 1727 ई० में।

प्रश्न 9.
अलवर्दी खान की मृत्यु कब हुई?
(a) सन् 1756 ई० में
(b) सन् 1765 ई० में
(c) सन् 1795 ई० में
(d) सन् 1785 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1756 ई० में ।

प्रश्न 10.
अलवर्दी खान का पौत्र कौन था?
(a) सिराजुद्दौला
(b) मीरकासीम
(c) मनिकचंद
(d) जाफर खाँ
उत्तर :
(a) सिराजुद्दौला।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 11.
किसने वर्गी के अत्याचार का विवरण किया?
(a) गंगाराम
(b) कबीर
(c) मोहनदास
(d) करमचन्द
उत्तर :
(a) गंगाराम।

प्रश्न 12.
बंगाल और मराठों की बीच सन्धि कब हुई?
(a) सन् 1715 ई॰ में
(b) सन् 1751 ई० में
(c) सन् 1700 ई० में
(d) सन् 1705 ई॰ में
उत्तर :
(b) सन् 1751 ई० में।

प्रश्न 13.
मुगल दरबार में शक्तिशाली कौन था?
(a) कुलीन
(b) अकबर
(c) अनवर
(d) जफर
उत्तर :
(a) कुलीन।

प्रश्न 14.
हैदराबाद की स्थापना कब हुई?
(a) सन् 1724 ई० में
(b) सन् 1742 ई० में
(c) सन्. 1714 ई० में
(d) सन् 1741 ई॰ में
उत्तर :
(a) सन् 1724 ई० में ।

प्रश्न 15.
अयोध्या कब स्वशासित प्रादेशिक शक्ति के रूप में उभरा?
(a) 1725 ई० में
(b) 1722 ई० में
(c) 1721 ई० में
(d) 1727 ई० में
उत्तर :
(b) 1722 ई० में।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 16.
शहादत खान की मृत्यु कब हुई?
(a) सन् 1740 ई० में
(b) सन् 1704 ई० में
(c) सन् 1751 ई० में
(d) सन् 1727 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1740 ई० में।

प्रश्न 17.
किसकी मृत्यु सन् 1758 ई० में हुई थी?
(a) सफदर जंग की
(b) सआदत खान की
(c) मुर्शिदकूली की
(d) बहादुर शाह की
उत्तर :
(a) सफदर जंग की।

प्रश्न 18.
मुगल सम्राट ने कब फरमान जारी किया था ?
(a) सन् 1717 ई० में
(b) सन् 1771 ई० में
(c) सन् 1709 ई० में
(d) सन् 1727 ई॰ में
उत्तर :
(a) सन् 1717 ई० में।

प्रश्न 19.
ब्रिटिश कम्पनी ने एक साथ कितने गाँव की जमीन्दारी खरीदी?
(a) 38 गाँव
(b) 40 गाँव
(c) 41 गाँव
(d) 45 गाँव
उत्तर :
(a) 38 गाँव।

प्रश्न 20.
अलवर्दी खान ने ब्रिटिश कम्पनी से कितने रुपये की माँग की थी?
(a) 30 लाख
(b) 20 लाख
(c) 25 लाख
(d) 35 लाख
उत्तर :
(a) 30 लाख।

प्रश्न 21.
आर्मेनियन व्यापारी का नाम क्या था ?
(a) खोजा वाजिद
(b) हामिद
(c) नासीर
(d) यासीर
उत्तर :
(a) खोजा वाजिद।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 22.
किसने ब्रिटिश की सेना को हटाकर कोलकाता पर अधिकार कर लिया ?
(a) नवाब की सेना
(b) कबीर की सेना
(c) हामिद की सेना
(d) सुल्तान की सेना
उत्तर :
(a) नवाब की सेना।

प्रश्न 23.
रॉबट क्लाईव कब इंग्लैड लौट गए?
(a) सन् 1760 ई० में
(b) सन् 1706 ई० में
(c) सन् 1710 ई० में.
(d) सन् 1766 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1760 ई० में ।

प्रश्न 24.
मीर कासिम और ब्रिटिश कम्पनी के बीच युद्ध कब हुआ था?
(a) सन् 1763 ई० में
(b) सन् 1736 ई० में
(c) सन् 1752 ई० में
(d) सन् 1725 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1763 ई० में ।

प्रश्न 25.
लॉर्ड क्लाईव दुबारा भारत कब आया?
(a) सन् 1755 ई० में
(b) सन् 1760 ई० में
(c) सन् 1706 ई० में
(d) सन् 1766 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1755 ई० में।

प्रश्न 26.
ईस्ट इंडिया कम्पनी कब प्रमुख शक्ति बन गई?
(a) स् 1757 से 1758 ई० में
(b) सन् 1760 से 1767 ई० में
(c) सन् 1790 से 1795 ई० में
(d) सन् 1970 से 1975 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1757 से 1758 ई० में।

प्रश्न 27.
बक्सर का युद्ध कब हुआ था?
(a) सन् 1764 ई० में
(b) सन् 1746 ई० में
(c) सन् 1701 ई० में
(d) सन् 1721 ई० में
उत्तर :
(a) सन्. 1764 ई० में ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 28.
राजदरबारों में प्रतिनिधि को क्या बोला जाता है?
(a) प्रधानमंत्री
(b) दास
(c) रेसिडेन्स
(d) विदेश मंत्री
उत्तर :
(c) रेसिडेन्स।

प्रश्न 29.
मैसूर और कम्पनी के बीच युद्ध कब हुआ था?
(a) 1768 से 1799 ई० के बीच
(b) 1799 से 1800 ई० के बीच
(c) 1765 से 1770 ई० के बीच
(d) 1755 से 1760 ई० के बीच
उत्तर :
(a) 1768 से 1799 ई० के बीच।

प्रश्न 30.
भारत में फारसी (फ्रांसिसी) का एक मुख्य केन्द्र कौन सा था?
(a) कलकत्ता
(b) चंदननगर
(c) दिल्ली
(d) गोवा
उत्तर :
(b) चंदननगर।

प्रश्न 31.
महीसुर (मैसूर) का शासक कौन था ?
(a) टीपू सुल्तान
(b) अकबर
(c) इसमें से कोई नहीं
(d) शेरशाह
उत्तर :
(a) टीपू सुल्तान।

प्रश्न 32.
1845 ई० में किसकी हार हुई?
(a) मुगलों की
(b) अंग्रेजों की
(c) सिखों की
(d) मराठों की
उत्तर :
(c) सिखों की।

प्रश्न 33.
सलबाई समझौता कब हुआ था?
(a) सन् 1782 ई० में
(b) सन् 1728 ई॰ में
(c) सन् 1791 ई॰ में
(d) सन् 1719 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1782 ई० में ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 34.
तृतीय मराठा युद्ध कब लड़ा गया था?
(a) सन् 1817-1819 ई० में
(b) सन् 1820-1825 ई० में .
(c) सन् 1806-1836 ई० में
(d) सन् 1815-1817 ई० में
उत्तर :
(a) सन् 1817-1819 ई० में ।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. औरंगजेब के शासन काल में मुर्शिदकूली खान बंगाल के _______ थे। (दीवान/फौजदार/नवाब)
उत्तर : दीवान।

2. अहमद शाह अब्दाली _______ थे। (मराठा/अफगान/पारासिक)
उत्तर : अफगान।

3. अलीनगर की संधि हुई _______ थी। (मीर जाफर और ब्रिटिश कंपनी के बीच/सिराज और ब्रिटिश कंपनी के बीच/मरिकासिम और ब्रिटिश कंपनी के बीच)।
उत्तर : सिराज और ब्रिटिश कंपनी के बीच।

4. ब्रिटिश कम्पनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी के अधिकारण _______ ने दिये थे। (सप्राट शाह आलम द्वितीय/ सम्राट फारूखशियर/ सम्राट औरंगजेब)।
उत्तर : सम्माट फारूखशियर।

5. अपनी इच्छा से अधीनता मूलक नीति _______ मान ली थी। (टीपू सुल्तान/शहादत खान/निजाम)
उत्तर : निजाम।

6. _______ ई० में चतुर्थ अंग्रेज – महीसुर युद्ध के माध्यम से बेलेजलि ने महीसुर पर चढ़ाई की। (1799ई० / 1899 ई०)
उत्तर : 1799 ई०।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

7.18वीं सदी में _______ शक्तियाँ परस्पर लड़ा करती थीं।
उत्तर : भारतीय राज्य।

8. 1717 में _______ को बंगाल के नाजिम पद पर नियुक्त किया गया। (मुर्शिदकूली / जहाँगीर)
उत्तर : मुर्शिदकूली।

9. राजदरबारी में प्रतिनिधि _______ के नामों से जाने जाते थे। (रेसिडेन्स/ रसीडेस)
उत्तर : रेसिडेन्स।

10. बंगाल के अनुसार वर्ष 1776 को _______ कहा जाता है। (बंगाब्द/ बंगाली)
उत्तर : बंगाब्द।

11. 1765 ई० से 1772 ई० तक बंगाल में _______ शासन चला। (द्वैध / रावण)
उत्तर : द्वैत।

12. _______ से _______ के दौरान ईष्ट इण्डिया कम्पनी एक प्रमुख शक्ति बन गई। (1757 से 1758 / 1857 से 1880)
उत्तर : 1757 से 1758 ।

13. व्यापारी का मानदंड _______ में बदल गया। (राजदंड / राजहंस)
उत्तर : राजदंड।

14. ईस्ट इंडिया कंपनी _______ थी (फ्रांसिसी/डच/ब्रिटिश)।
उत्तर : ब्रिटिश।

15. सम्राट जहाँगीर और शाहजहाँ _______ थे (मुगल/मराठा/अफगान)
उत्तर : मुगल।

16. मुर्शिदकूली खान बंगाल के नाजिम _______ बने। (1717 ई० में / 1718 ई० में /1719 ई० में)
उत्तर : 1717 ई० में।

17. बंगाल के सूबा और कोषागार टकसाल पर _______ नियंत्रण था। (अमीनचंद्र का/खोदा वाजिद का/जगत सेठ का)
उत्तर : जगत सेठ का।

18. अलीवर्दी खान की मृत्यु _______ हुई। (1755 ई० में/ 1756 ई० में/ 1757 ई० में)
उत्तर : 1756 ई० में।

19. मुर्शिदकूली खान की मृत्यु _______ हुई। (1727 ई० में/ 1728 ई० में/ 1729 ई० में)
उत्तर : 1727 ई० में।

20. हैदराबाद राज्य की स्थापना _______ हुई। (1724 ई० में/ 1725 ई० में/ 1726 ई० में)
उत्तर : 1724 ई० में।

21. _______ के मध्य में लार्ड क्लाईव दुबारा भारत आया। (1755 / 1765)
उत्तर : 1755 ई०।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

22. _______ ई० में मीर कासिम के साथ ब्रिटिश कम्पनी का खुलकर संघर्ष शुरू हुआ। (763/1743)
उत्तर : 17631

23. _______ ई० के आरंभ में राबर्ट क्लाईव इंग्लैंड वापस लौट गया। (1760/1740)
उत्तर : 1760 ।

24. _______ ई० को नवाब ने ब्रिटिश को हटा कर कोलकाता पर अधिकार कर लिया। (20 जून, 1756 / 20 जनवरी 1765)
उत्तर : 20 जून 1756 ।

25. _______ ई० में दिल्ली के मुगल सप्राट ने एक आदेश जारी किया था। (1717/1817)
उत्तर : 1717।

26. सफदरजंग के पुत्र का नाम _______ था। (सिराजुद्दौला / मीर कासिम)
उत्तर : सिराजुद्दौला।

27. _______ ई० में सफदरजंग की मृत्यु हो गई। (1758 / 1748)
उत्तर : 1758 ।

28. मुगल दरबार का एक शक्तिशाली कुलीन _______ था। (मीर कमानउद्दीन सिद्धिकी / मीर कासिम)
उत्तर : मीर कमानउद्दीन सिद्धिकी।

29. मुर्शिदाबाद के विख्यात मूलधन ब्याज देने वाला _______ का नाम प्रसिद्ध है। (जगत सेठ / भगत सेठ)
उत्तर : जगत सेठ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

30. मुगल सप्राट औरंगजेब की मृत्यु _______ ई० में हुई। ( 1707/1709)
उत्तर : 1707।

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. मुगल सम्राट औरंगजेब की मृत्यु सन् 1707 में हुई।
उत्तर :
(सही)

2. सन् 1757 ई० में प्लासी युद्ध हुआ।
उत्तर :
(सही)

3. औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल शक्ति और बढ़ी।
उत्तर :
(गलत)

4. मुगल शासको ने 18 वीं सदी में सामरिक सुधार किया।
उत्तर :
(गलत)

5. नादिरशाह के नेतृत्व में पारसी आक्रमण (1738-39) में हुआ।
उत्तर :
(गलत)

6. मुर्शिदकूली खान को बंगाल में दीवान बनाकर भेजा गया।
उत्तर :
(सही)

7. सन् 1717 ई० में मुर्शिदकूली खान को नाजिम पद पर नियुक्त किया गया।
उत्तर :
(सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

8. मुर्शिदकूली के शासन में बंगाल की काफी उन्नति हुई।
उत्तर :
(सही)

9. मूलधन ब्याज देने वाले का ‘जगतं सेठ’ बोला जाता था।
उत्तर :
(सही)

10. मुर्शिदकूली की मृत्यु सन् 1772 ई० में हुई।
उत्तर :
(गलत)

11. सन् 1756 ई० में अलवर्दी खान की मृत्यु हुई।
उत्तर :
(सही)

12. बंगाल और मराठा के बीच सन्धि 1715 ई० में हुई।
उत्तर :
(गलत)

13. मुगल दरबार में एक शक्तिशाली कुलीन था ‘ मीर कमान सिद्दिकि’।
उत्तर :
(सही)

14. सफदरजंग का पुत्र सिराजुद्दौला था।
उत्तर :
(सही)

15. सन् 1740 ई० में शहादत खान की मृत्यु हुई।
उत्तर :
(सही)

16. सन् 1748 ई० में ब्रिटिश कम्पनी ने आर्मोनियन जहाज अटका रखा था।
उत्तर :
(सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

17. रॉबर्ट क्लाईव सन् 1760 ई० में इंग्लैण्ड वापस लौट गए।
उत्तर :
(सही)

18. सन् 1763 ई० में मीर कासिम के साथ ब्रिटिश कम्पनी का खुलकर विरोध हुआ।
उत्तर :
(सही)

19. सन् 1765 ई० रॉबट क्लाईव दुबारा भारत आए।
उत्तर :
(गलत)

20. सन् 1757 से लेकर 1758 ई० तक ब्रिटिश कम्पनी एक प्रमुख शक्ति बनी।
उत्तर :
(सही)

21. व्यापारी दण्ड ‘राजदंड’ में नहीं बदला।
उत्तर :
(गलत)

22. सन् 1765 से 1722 ई० तक बंगाल में द्वैध शासन चला।
उत्तर :
(सही)

23. हेस्टिंग्स ने आकाल पर अनुसंधान किया।
उत्तर :
(सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

24. राजदरबार के प्रतिनिधि को रेसिडेन्स कहा जाता है।
उत्तर :
(सही)

25. सन् 1845 ई० के प्रथम सिख युंद्ध में सिखों की हार हुई।
उत्तर :
(सही)

सही मिलान करो Match the following : (1 Mark)

प्रश्न 1.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) अयोध्या (क) प्रथम यंग युद्ध
(b) 1764 ई० (ख) शहादत खान
(c) स्वत्व विलोप नीति (ग) बक्सर का युद्ध
(d) लाहौर समझौता (घ) महीसुर
(e) टीपू सुल्तान (ङ) लार्ड डलहौजी

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) अयोध्या (ख) शहादत खान
(b) 1764 ई० (ग) बक्सर का युद्ध
(c) स्वत्व विलोप नीति (ङ) लार्ड डलहौजी
(d) लाहौर समझौता (क) प्रथम यंग युद्ध
(e) टीपू सुल्तान (घ) महीसुर

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 2.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1707 ई० (क) 1756-57 ई०
(b) 1757 ई。 (ख) 1738-39 ई०
(c) सम्राट जहाँगीर और शाहजहाँ (ग) मुगल शासन
(d) पारसी आक्रमण (घ) प्लासी युद्ध
(e) अफगानी आक्रमण (ङ) औरंगजेब की मृत्यु

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1707 ई० (ङ) औरंगजेब की मृत्यु
(b) 1757 ई。 (घ) प्लासी युद्ध
(c) सम्राट जहाँगीर और शाहजहाँ (ग) मुगल शासन
(d) पारसी आक्रमण (ख) 1738-39 ई०
(e) अफगानी आक्रमण (क) 1756-57 ई०

प्रश्न 3.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1717 में (क) मानिकचंद
(b) मुर्शिदकूली का शासनकाल (ख) जगत सेठ
(c) हिन्दू उद्योगपति (ग) मूलचाँद
(d) मूलधन ब्याज देने वाला (घ) जमींदार श्रेणी का उदय
(e) हिरापद शाह का बेटा (ङ) मुर्शिदकूली का बंगाल के नाजिम

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1717 में (ङ) मुर्शिदकूली का बंगाल के नाजिम
(b) मुर्शिदकूली का शासनकाल (घ) जमींदार श्रेणी का उदय
(c) हिन्दू उद्योगपति (ग) मूलचाँद
(d) मूलधन ब्याज देने वाला (ख) जगत सेठ
(e) हिरापद शाह का बेटा (क) मानिकचंद

प्रश्न 4.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) बंगाल में अकाल (क) बंगाल में द्वैध शासन
(b) 1765 ई०- 1772 ई० (ख) 1769 ई०
(c) महीसुर (ग) महीसुर
(d) राजधानी श्रीरंगपट्टनम (घ) बेसिन की संधि
(b) 1802 ई० (ङ) मैसूर

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) बंगाल में अकाल (ख) 1769 ई०
(b) 1765 ई०- 1772 ई० (क) बंगाल में द्वैध शासन
(c) महीसुर (ङ) मैसूर
(d) राजधानी श्रीरंगपट्टनम (ग) महीसुर
(b) 1802 ई० (घ) बेसिन की संध

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 5.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) तृतीय मराठा युद्ध (क) सलबाईबेट समझौता
(b) 1782 ई० (ख) यंग मराठा युद्ध
(c) पेशवा (ग) मराठा
(d) नारायण राव की हत्या (घ) रघुनाथ राव
(e) टीपू सुल्तान (ङ) मैसर के अंतिम शासक

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) तृतीय मराठा युद्ध (ख) यंग मराठा युद्ध
(b) 1782 ई० (क) सलबाईबेट समझौता
(c) पेशवा (ग) मराठा
(d) नारायण राव की हत्या (घ) रघुनाथ राव
(e) टीपू सुल्तान (ङ) मैसर के अंतिम शासक

प्रश्न 6.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) मीरजाफर (क) नवाब बनाया गया
(b) 1727 ई。 (ख) अलवर्दी खान की मृत्यु
(c) 1756 ई० (ग) सिराजुद्दौला
(d) अलवर्दी खान का पौत्र (घ) वर्गीर्द्धाना
(e) कहावत (ङ) मुर्शिदकूली की मृत्यु

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) मीरजाफर (क) नवाब बनाया गया
(b) 1727 ई。 (ङ) मुर्शिदकूली की मृत्यु
(c) 1756 ई० (ख) अलवर्दी खान की मृत्यु
(d) अलवर्दी खान का पौत्र (ग) सिराजुद्दौला
(e) कहावत (घ) वर्गीर्द्धाना

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 7.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) बंगाली कवि (क) बंगाल के नवाब और मराठा में संधि
(b) 1751 ई० (ख) कलकत्ता
(c) मराठा खाई (ग) हैदराबाद राज्य की स्थापना
(d) कुलीन (घ) मीर कमान उद्दीन सिद्धिकी
(e) 1724 में (ङ) गंगाराम

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) बंगाली कवि (ङ) गंगाराम
(b) 1751 ई० (क) बंगाल के नवाब और मराठा में संधि
(c) मराठा खाई (ख) कलकत्ता
(d) कुलीन (घ) मीर कमान उद्दीन सिद्धिकी
(e) 1724 में (ग) हैदराबाद राज्य की स्थापना

प्रश्न 8.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) शहादत खान की मृत्यु (क) सफदर जंग की मृत्यु
(b) 1758 ई० (ख) 1764 ई०
(c) बक्सर युद्ध (ग) सिराजुद्दौला
(d) अयोध्या में एकछत्र राज (घ) 1717 ई०
(e) मुगल सम्राट का फरमान (ङ) 1740 ई०

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) शहादत खान की मृत्यु (ङ) 1740 ई०
(b) 1758 ई० (क) सफदर जंग की मृत्यु
(c) बक्सर युद्ध (ख) 1764 ई०
(d) अयोध्या में एकछत्र राज (ग) सिराजुद्दौला
(e) मुगल सम्राट का फरमान (घ) 1717 ई०

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 9.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1740 ई० (क) अफगान आक्रमण
(b) प्लासी का युद्ध (ख) पारसी आक्रमण
(c) 1758 ई० (ग) शहादत खान की मृत्यु
(d) नादिरशाह (घ) 1757 ई०
(e) अहमदशाह अब्दाली (ङ) सफदर जंग की मतत्य

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1740 ई० (ग) शहादत खान की मृत्यु
(b) प्लासी का युद्ध (घ) 1757 ई०
(c) 1758 ई० (ङ) सफदर जंग की मतत्य
(d) नादिरशाह (ख) पारसी आक्रमण
(e) अहमदशाह अब्दाली (क) अफगान आक्रमण

प्रश्न 10.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) मुर्शिदकूली (क) उपाधि
(b) जगत सेठ (ख) बंगाल के नाजिम
(c) 1748 ई० (ग) मीर कमानउद्दीन सिद्दिकी की
(d) 1760 ई० (घ) आर्मेनियम जहाज
(e) चिन कुलीन खान (ङ) मीर जाफर का निष्कासन

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) मुर्शिदकूली (ख) बंगाल के नाजिम
(b) जगत सेठ (क) उपाधि
(c) 1748 ई० (घ) आर्मेनियम जहाज
(d) 1760 ई० (ङ) मीर जाफर का निष्कासन
(e) चिन कुलीन खान (ग) मीर कमानउद्दीन सिद्दिकी की

प्रश्न 11.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1744 ई० (क) सिराजुद्दौला
(b) बंगाल का नवाब (ख) 146 ब्रिटिश नर-नारियों को कमरे में बंद
(c) अन्धकूप हत्या (ग) राबर्ट क्लाईव इंग्लैंड लौटे
(d) 1760 ई० (घ) द्वैध शासन
(e) 1756 ई० – 1772 ई० (ङ) मराठा आक्रमण

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1744 ई० (ङ) मराठा आक्रमण
(b) बंगाल का नवाब (क) सिराजुद्दौला
(c) अन्धकूप हत्या (ख) 146 ब्रिटिश नर-नारियों को कमरे में बंद
(d) 1760 ई० (ग) राबर्ट क्लाईव इंग्लैंड लौटे
(e) 1756 ई० – 1772 ई० (घ) द्वैध शासन

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 2 प्रादेशिक शक्तियों का उत्थान

प्रश्न 12.

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1770 ई० (क) महीसुर युद्ध
(b) 1768 ई० से – 1799 ई० (ख) 1782 ई०
(c) सलबाईट समझौता (ग) 1767 ई० के बाद
(d) 1845 ई० के पहले (घ) सिखों की हार
(e) रेसिडेन्स की नियुक्ति (ङ) बंगाल में भयानक अकाल

उत्तर :

‘क’ स्तंभ ‘ख’ स्तंभ
(a) 1770 ई० (ङ) बंगाल में भयानक अकाल
(b) 1768 ई० से – 1799 ई० (क) महीसुर युद्ध
(c) सलबाईट समझौता (ख) 1782 ई०
(d) 1845 ई० के पहले (घ) सिखों की हार
(e) रेसिडेन्स की नियुक्ति (ग) 1767 ई० के बाद

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Science Book Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Science Chapter 1.2 Question Answer – स्पर्शहीन क्रियाशील बल

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पतनशील वस्तु का सिद्धांत किसने बताया?
उत्तर :
गैलिलियो ने।

प्रश्न 2.
न्यूटन के महाकर्ष में G क्या है?
उत्तर :
G को सर्वकालीन महाकर्ष स्थिरांक कहते हैं।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 3.
किस बल द्वारा पृथ्वी किसी वस्तु को अपनी ओर खिंचती है?
उत्तर :
गुरूत्वाकर्षण बल।

प्रश्न 4.
काँच को रेशम से घसने पर कौन सा आवेश उत्पन्न होता है?
उत्तर :
काँच के छड़ में धनात्मक आवेश तथा रेशम में ऋणात्मक आवेश होता है।

प्रश्न 5.
डाइन क्या है ?
उत्तर :
डाइन बल की C.G.S इकाई है जो 1 gm की वस्तु में 1cm/s2 का त्वरण उत्पन्न कर देता है।

प्रश्न 6.
चाँद पर वायुमंडल क्यों नहीं है?
उत्तर :
चाँद पर अपकर्ष बहुत कम होने के कारण वायुमंडल नहीं है।

प्रश्न 7.
दो अर्धचालकों के नाम लिखो।
उत्तर :
i. सिलिकोन
ii. जमेनियम

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 8.
परमाणु के मौलिक कणों के नाम लिखो।
उत्तर :
A. इलेक्ट्रोन
B. प्रोटान
C. न्यूट्रॉन

प्रश्न 9.
मनुष्य का शरीर क्या होता है ?
उत्तर :
विद्युत का सुचालक।

प्रश्न 10.
घर्षण के फलस्वरूप क्या उत्पन्न होता है ?
उत्तर :
स्थिर विद्युत।

प्रश्न 11.
‘g’ वस्तु के भार को कैसे प्रभावित करता है ?
उत्तर :
‘g’ का मान बढ़ने या घटने से भार बढ़ता और घटता है।

प्रश्न 12.
कुलम्ब क्या है?
उत्तर :
एक कुलम्ब वह आवेश होता है जो AgNO3 के घोल में प्रवाहित करने पर कैथोड पर 0.001182 ग्राम चाँद देता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 13.
परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन ऋण पर क्या होता है ?
उत्तर :
परमाणु द्वारा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने पर परमाणु ऋण आवेशित हो जाता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
गुरूत्वाकर्षण बल किसे कहते हैं ?
उत्तर :
बह्माण्ड में प्रत्येक कण एक दूसरे को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, इसे गुरूत्वाकर्षण बल कहते हैं। इस घटना को गुरूत्वाकर्षण कहते हैं।

प्रश्न 2.
न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण का नियम लिखो ।
उत्तर :
(i) वस्तुओं पर लगा गुरूत्वाकर्षण बल वस्तुओं के मात्रा के गुणनफल का समानुपाती होता है।
(ii) गुरूत्वाकर्षण बल का मान वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग के विलोमानुपाती होता है।
माना वस्तु की मात्रा m तथा m2 है तथा इसके बीच की दूरी d है तो गुरुत्वाकर्षण बल F होगा।
F α m1 α m2
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 2
जहाँ G सर्वकालीन महाकर्ष नियतांक होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 3.
मात्रा से क्या समझते हो ?
उत्तर :
किसी वस्तु में स्थित पदार्थ के परिमाण को वस्तु की मात्रा कहते हैं। द्रव्यमान वस्तु का मौलिक गुण है।

प्रश्न 4.
स्थिर विद्युत किसे कहते हैं ?
उत्तर :
घर्षण या रंगड के फलस्वरूप उत्पन्न होने वाली आवेश को स्थिर विद्युत कहते हैं।

प्रश्न 5.
गिरनेवाली वस्तु का नियम क्या है?
उत्तर :
(i) शून्य में वस्तु का भार शून्य होता है।
(ii) शून्य में सभी वस्तुएँ एक समान वेग से गिरती हैं।
(iii) शुन्य में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी, समय के वर्ग के समानुपाती होती है।

प्रश्न 6.
परमाणु उदासीन क्यों होता है ?
उत्तर :
परमाणुं में ऋण आवेश्ति इलेक्ट्रॉन विभिन्न कक्षों में चक्कर लगाता है । नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन पर धन आवेश तथा न्यूट्रॉन आवेशहीन होता है। ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन की संख्या धन आवेश्रित प्रोटॉन की संख्या के समान होता है जिससे कुल आवेश शून्य हो जाता है। जिसके कारण परमाणु उदासीन होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 7.
कुलम्ब का नियम लिखो।
उत्तर :
(i) दो आवेशित वस्तुओं के बीच लगने वाले स्थिर विद्युत बल वस्तुओं की मात्रा के गुणनफल के समानुपाती है।
(ii) दो आवेशित वस्तुओं के बीच का विद्युत बल उनके बीच की दूरी के वर्ग का विलोमानुपाती होता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 3
q1 q2= आवेश की मात्रा
r= आवेशों के बीच की दूरी

प्रश्न 8.
काँच के छड़ को रेशम से रगड़ने पर वह आवेशित हो जाती है किन्तु पीतल का छड़ नहीं क्यों?
उत्तर :
काँच के छड़ को रेशम से रगड़ने पर काँच आवेशित हो जाता है लेकिन काँच विद्युत का कुचालक है जिससे विद्युत का गमन नहीं होता है, जबकि पीतल विद्युत का सुचालक है उसे रेशम से रगड़ने पर वह अवेशित होता है लेकिन सुचालक होने के कारण आवेश पृथ्वी में चला जाता है जिससे पीतल आवेशहीन प्रतीत होता है।

प्रश्न 9.
स्थिर विद्युत श्रेणी क्या है?
उत्तर :
दो कुचालक में घर्षण होने पर दोनों कुचालक आवेशित हो जाते हैं, इसे स्थिर विद्युत कहते हैं। वस्तुओं को परस्पर रगड़ने पर पहले में धन आवेश तथा दूसरे में ऋण आवेश होता है।

  • ऊन
  • काँच
  • कागज
  • रेशम
  • लकड़ी
  • मनुष्य का शरीर
  • धातु
  • एबोनाइट
  • गोंद
  • एम्बर
  • रेजिन
  • सेलूलायड।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 10.
घर्षण में स्थिर विद्युत पैदा होती है उदाहरण सहित समझाओ।
उत्तर :
प्लास्टिक की कंघी को सुखे बाल में रगड़ने पर कंघी आवेशित हो जाती है। अब कंघी को कागज के टुकड़ों के समीप लाने पर कागज कंघी से आकर्षित होने लगता है। बालों को भी कागज के पास लाने से कागज आकर्षित होने लगता है। इसंसे प्रमाणित होता है कि कंघी और बाल दोनों में स्थिर विद्युत उत्पन्न होता है।

प्रश्न 11.
दो बैलून और एक ऊनी स्वेटर दिया गया। इससे सिद्ध करो कि समान आवेश में विकर्षण और असमान आवेश में आकर्षण होता है।
उत्तर :
दो बैलून को अच्छी तरह से फूला कर धागे से बाँध लेते हैं। अब दोनों बैलूनों को ऊनी स्वेटर से अच्छी तरह रगड़ते हैं। रगड़ने के बाद दोनों स्वेटर आवेशित हो जाते हैं। दोनों बैलूनों पर आवेश समान रहता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 4
अब उनको समीप लाने पर दोनों बैलून एक दूसरे से दूर जाते हैं इससे यह प्रमाणित होता है कि समान आवेश में आकर्षण होता है। ऊन के स्वेटरों तथा बैलूनों में विपरीत आवेश उत्पन्न होता है जिससे उनमें आकर्षण पैदा होता है। ऊन के स्वेटरों तथा बैलूनों में विपरीत आवेश उत्पन्न होता है जिससे उनमें आकर्षण पैदा होता है।

प्रश्न 12.
दो कुचालकों में घर्षण होने से आवेश क्यों पैदा होता है?
उत्तर :
जब दो कुचालकों में रगड़ होती है, तब घर्षण के फलस्वरूप उष्मा पैदा होती है। एक वस्तु में ज्यादा तो दूसरे वस्तु में कम। गर्म वस्तु इलेक्ट्रानों का त्याग करता है। कम गर्म वस्तु इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है। गर्म वस्तु अधिक इलेक्ट्रॉन त्याग तथा कम इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है जबकि कम गर्म वस्तु अधिक ग्रहण तथा कम मात्रा में इलेक्ट्रॉन त्याग करता है। इससे गर्म वस्तु धन आवेशित तथा कम गर्म वस्तु ऋण आवेशित हो जाता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 13.
पेट्रोलवाही ट्रकों में पीछे की ओर जंजीर जमीन को स्पर्श करती हुई झूलती है क्यों ?
उत्तर :
प्रेट्रोलवाही ट्रकों में भरे पेट्रोल तथा टंकी के बीच निरंतर घर्षण होता है। घर्षण के कारण दोनों आवेशित हो जाते हैं। टंकी धातु का बना होने से विद्युत का सुचालक होता है, लेकिन ट्रक में लगा पहिया रबड़ का होने के कारण कुचालक होता है जिससे उत्पन्न आवेश द्वारा टंकी गर्म होकर आग लगने की संभावना होती है। टंकी में लगा जंजीर इस आवेश को लेकर पृथ्वी में भेज देता है जिससे आग लगने की संभावना हट जाती है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा दिखाओ कि सजातीय आवेश में विकर्षण तथा विजातीय आवेश में आकर्षण होता है।
उत्तर :
प्रयोग – एक काँच के छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ लेते हैं। घर्षण के बाद दोनों वस्तुएँ आवेशित हो जाती हैं। एक धागे से काँच के छड़ को बाँध कर स्वतंत्रतापूर्वक लटका देते हैं। अब एक काँच को दूसरे छड़ के समीप ले जाते हैं तो हम पाते हैं कि दोनों छड़ एक दूसरे से दूर हट जाते हैं। अब इस आवेशित काँच के छड़ के समीप एक एबोनाइट के छड़ को फलहीन से रगड़कर ले जाते हैं तब हम पाते हैं कि काँच के छड़ का सिरा एबोनाइट द्वारा आकर्षित होता है।

निष्कर्ष :- इस प्रकार फ्रांस के वैज्ञानिक डयूक्फे ने यह निष्कर्ष निकाला कि समान आवेश में विकर्षण तथा असमान आवेश में आकर्षण पैदा होता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 4 (2)

प्रश्न 2.
न्यूटन के गति के नियम से वेग परिवर्तन के कारण परमाणु के अंदर इलेक्ट्रॉन के घूर्णन गति को समझाओ।
उत्तर :
न्यूटन के गति के नियम से वेग परिवर्तन से त्वरण की सृष्टि होती है। आकर्षण बल के प्रभाव के कारण होने वाली गति परमाणु में उपस्थित इलेक्ट्रान की गति में होती है, परमाणु के नाभिक में उपस्थित धन आवेशित प्रोटॉन तथा ऋण आवेशित इलेक्ट्रॉन की संख्या बराबर होने से परमाणु उदासीन हो जाता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 6

विपरीत आवेशों के कारण दोनों में आकर्षण पैदा होता है, जिससे इलेक्ट्रॉन के गति की दिशा टेढ़ी हो जाती है। इसे तरंग आकर्षण बल कहते हैं। इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर कक्षों में गति करता है। कक्ष का व्यास तरंग आकर्षण बल के कारण स्थिर रहता है जिससे इलेक्ट्रॉन सदैव अपने कक्ष में बने रहते हैं।

प्रश्न 3.
दो कणों की आवेश को दो गुणा करने पर बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर :
दो वस्तु के बीच का आकर्षण बल
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल 7
बल का परिमाण 4 गुणा बढ़ जाएगा।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पेड़ से फल कैसे गिरता है ?
(a) घर्षण द्वारा
(b) गुरुत्वाकर्षण द्वारा
(c) कार्य द्वारा
(d) हवा द्वारा
उत्तर :
(b) गुरूत्वाकर्षण द्वारा।

प्रश्न 2.
गुरूत्वाकर्षण का गणितिय रूप है :
(a) F =  \(\frac{g m}{R}\)
(b) F = G \(\frac{M \cdot M_2}{K^2}\)
(c) F = \(\frac{G}{R} \)
(d) M = \(\frac{F \times R^2}{k^2}\)
उत्तर :
(b) F = \(G \frac{M . M}{K^2}\)

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 3.
‘g’ का मान सबसे अधिक कहाँ होता है?
(a) ध्रुवों पर
(b) विषुवत रेखा पर
(c) कर्क रेखा पर
(d) मकर रेखा पर
उत्तर :
(a) ध्रुवों पर।

प्रश्न 4.
चाँद पर ‘g’ का मान होता है :
(a) पृथ्वी का 6 गुणा
(b) पृथ्वी के बराबर
(c) पृथ्वी का \(\frac{1}{6}\) भाग
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) पृथ्वी का \(\frac{1}{6}\) भाग

प्रश्न 5.
शून्य में वस्तु का भार :-
(a) शून्य रहता है
(b) बढ़ता है
(c) घटता है
(d) नहीं बदलता है
उत्तर :
(a) शून्य रहता है।

प्रश्न 6.
दो प्रोटॉन परस्पर एक दूसरे को :-
(a) विकर्षित करते हैं
(b) आकर्षित करते हैं
(c) कुछ नहीं
(d) जुड़ जाते हैं
उत्तर :
(a) विकर्षित करते हैं।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 7.
पृथ्वी के केन्द्र पर भार होता है :
(a) सर्वाधिक
(b) शून्य
(c) समान
(d) कम
उत्तर :
(b) शून्य।

प्रश्न 8.
काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर उत्पन्न होता है :
(a) कण आवेश
(b) घन आवेश
(c) कोई नहीं
(d) कम
उत्तर :
(a) ऋण आवेश।

प्रश्न 9.
दो वस्तु के बीच की दूरी कम होने पर गुरूत्वाकर्षण बल का क्या होगा?
(a) घट जाएगा
(b) बढ़ जाएगा
(c) आधा होगा
(d) समान रहेगा
उत्तर :
(b) बढ़ जाएगा।

प्रश्न 10.
एक वस्तु में उत्पन्न आवेश को कहते हैं :
(a) चल विद्युत
(b) स्थिर विद्युत
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) स्थिर विद्युत।

प्रश्न 11.
‘g’ का मान कितना होता है ?
(a) 3.2 m/s2
(b) 1.67 m/s2
(c) 9.8 m/s2
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) 9.8 m/s2

प्रश्न 12.
रबड़ क्या है ?
(a) सुचालक
(b) कुचालक
(c) अर्षचालक
(d) कुछ नहीं
उत्तर :
(b) कुचालक

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

प्रश्न 13.
परमाणु का आवेशहीन कण है ?
(a) न्यूटॉन
(b) प्रोटॉन
(c) इलेक्ट्रोन
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) न्यूटॉन

प्रश्न 14.
गुरूत्वाकर्षण बल लगता है :
(a) वस्तु को खिंचने के लिए
(b) वस्तु को दूर भेजने के लिए
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) वस्तु को खिंचने के लिए।

प्रश्न 15.
पृथ्वी से पलायन वेग का मान होता है :
(a) 10.5 km/s
(b) 10.2 km/s
(c) 6.5 km/s
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) 10.2 km/s

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. साधारण तुला द्वारा _________मापा जाता है।
उत्तर : मात्रा।

2. भू-पृष्ठ से जितना ही नीचे जायेंगे गुरूत्वजनित त्वरण का मान _________है।
उत्तर : घटता ।

3. शून्य अवस्था में गिरते हुए वस्तु में _________नहीं होता है।
उत्तर : मात्रा।

4. भार = मात्रा X 1 _________
उत्तर : गुरुत्वजनित त्वरण।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

5. अभिकर्ष त्वरण का मान CGS पद्धति में _________है।
उत्तर : 981 cm/s2

6. गिरते हुए वस्तु का नियम _________ने प्रतिपादित किया है।
उत्तर : गैलिलियो।

7. चाँद पर अभिकर्ष बल पृथ्वी के अभिकर्ष बल का _________भाग होता है।
उत्तर : \(\frac{1}{6}\)

8. परमाणु के केन्द्र को _________कहते हैं।
उत्तर : न्यूक्लियस।

9. परमाणु के द्वारा इलेक्ट्रॉन त्याग करने पर परमाणु _________आवेशित हो जाता है।
उत्तर : धन।

10. परमाणु के केन्द्र में _________और_________ रहता है।
उत्तर : प्रोटॉन, न्यूट्रॉन ।

11. समाजातिय विद्युत आवेश परस्पर _________करता है।
उत्तर : विकर्ष।

12. विद्युत आवेश की इकाई _________है।
उत्तर : कुलोम्ब।

13. स्थिर विद्युत उत्पन्न होता है _________के द्वारा।
उत्तर : घर्षण।

14. बल = मात्रा x _________
उत्तर : त्वरण।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.2 स्पर्शहीन क्रियाशील बल

15. धातु में _________पाया जाता है।
उत्तर : मुक्त इलेक्ट्रॉन।

16. सिलिकोन एक _________है।
उत्तर : अर्धचालक।

17. इलेक्ट्रॉन पर आवेश _________है।
उत्तर : 1.6 × 10+9C

18. बादल के टकराने से _________उत्पन्न होता है।
उत्तर : स्थिर विद्युत।

19. हाइड्रोजन में _________नहीं होता है।
उत्तर : न्यूट्रोन।

20. पृथ्वी का भार _________है।
उत्तर : 5.96K 1024kg

21. एवोनाइट को ऊन से घसने पर _________एबोनाइट पर आवेश की उत्पत्ति होती है।
उत्तर : ऋणात्मक

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 History Book Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 History Chapter 1 Question Answer – इतिहास परिचय

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पुराने समय के बातों का वर्णन कैसे प्राप्त होता है?
उत्तर :
इतिहास पढ़ने से।

प्रश्न 2.
मृत्युंजय विद्यालंकार कौन थे?
उत्तर :
राजावली के लेखक थे।

प्रश्न 3.
भारतियों को किसने असभ्य कहा ?
उत्तर :
ब्रिटिश शासकों ने।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 4.
रवीन्द्रनाथ ने किस पर प्रश्न उठाया?
उत्तर :
इतिहास के विषयवस्तु पर।

प्रश्न 5.
कौन चीन में अफीम निर्यात करता था?
उत्तर :
ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी।

प्रश्न 6.
भारत का इतिहास कौन-कौन से युग में मिलते हैं?
उत्तर :
प्राचीन, मध्य और आधुनिक।

प्रश्न 7.
किसने कहा मुस्लिम युग भारत का सबसे अंधकारमय युग था?
उत्तर :
‘मिल’ ने।

प्रश्न 8.
किस युद्ध को भारत के आधुनिक काल में रखा गया है?
उत्तर :
प्लासी युद्ध।

प्रश्न 9.
History of British India नामक भारत का इतिहास किसने लिखा।
उत्तर :
जेम्स मिल ने 1817 ई० में ।

प्रश्न 10.
किसने महाभारत से इतिहास लिखना आरम्भ किया था?
उत्तर :
मृत्युंजय ने।

प्रश्न 11.
क्या विज्ञान के इस युग में विद्यालयों में इतिहास पढ़ाने की आवश्यकता है ?
उत्तर :
हाँ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 12.
पुराने समय में कब, किसने, क्या किया का वर्णन हमें कैसे प्राप्त होता है ?
उत्तर :
इतिहास पढ़ने से।

प्रश्न 13.
‘राजावली’ पुस्तक के लेखक कौन थे ?
उत्तर :
मृत्युंजय विद्यालंकार।

प्रश्न 14.
जेम्स मिल द्वारा लिखित पुस्तक का नाम बताओ।
उत्तर :
‘हिस्ट्री आफ ब्रिटिश इंडिया’।

प्रश्न 15.
मध्ययुग के सभी शासकों को जेम्स मिल ने किस धर्म के साथ जोड़ा था ?
उत्तर :
मुस्लिम धर्म।

प्रश्न 16.
जेम्स मिल ने सम्पूर्ण भारत के इतिहास को कितने भागों में विभक्त किया है?
उत्तर :
हिन्दू, मुस्लिम और बिटिश।

प्रश्न 17.
औरंगजेब की मृत्यु को भारत के किस युग के इतिहास में रखा गया है ?
उत्तर :
मध्ययुग।

प्रश्न 18.
प्लासी के युद्ध को भारत के किस युग के इतिहास में रखा गया है ?
उत्तर :
आधुनिक युग।

प्रश्न 19.
जेम्स मिल के अनुसार प्राचीन भारत के सभी शासक कौन थे।
उत्तर :
हिन्दू।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 20.
सुल्तान इल्तुत्मिस के पश्चात् दिल्ली का शासक कौन बना ?
उत्तर :
रजिया सुल्तान।

प्रश्न 21.
किन दो देशों का इतिहास बिलकुल अलग है।
उत्तर :
भारत और इंग्लैण्ड।

प्रश्न 22.
आधुनिक शब्द ‘अधुना’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
वर्तमानकाल, सामयिक या नूतन।

प्रश्न 23.
आधुनिक युग में इतिहास लेखन के क्षेत्र में किसका महत्वपूर्ण स्थान है?
उत्तर :
मुद्राओं का।

प्रश्न 24.
किस देश ने आजाद हिन्द फौज के सम्मान में टिकट जारी किया था?
उत्तर :
जापान।

प्रश्न 25.
रजिया कौन थी?
उत्तर :
वह इल्तुत्मिश की बेटी थी।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
इतिहास पढ़ना क्यों जरूरी है?
उत्तर :
इतिहास हमें पहले की हुई घटनाओं की जानकारी देता है और साथ ही साथ हमारे पूर्वजों के द्वारा किये गए कार्य और उनसे प्राप्त हानि लाभ भी हमें उसी से मिलता है। इतिहास केवल राजा, महाराजा, युद्ध, तारीख का वर्णन नहीं है। इतिहास सम्मिश्रण है तर्क/ युक्ति के मेल का । इसलिए इतिहास पढ़ना आवश्यक है।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 2.
ब्रिटिश के अनुसार भारत में ब्रिटिश शासन कायम करने के क्या उद्देश्य थे ?
उत्तर :
ब्रिटिश शासक ने भारत को उपनिवेश में परिणत करने की युक्ति की। उनके द्वारा कहा गया कि भारत में शिक्षा, विज्ञान आदि का अभाव है जिसके कारण वह असभ्य है। उनका कर्तव्य है कि जो कमी भारतवर्ष में है उनको दूर किया जाए। इसी कारण ब्रिटिश शासन लागू करना बहुत जरूरी है।

प्रश्न 3.
रवीन्द्रनाथ की दृष्टि में भारतवर्ष का इतिहास कैसा था?
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ की दृष्टि में भारतवर्ष का इतिहास पूरी तरह सही नहीं है। उन्होंने विषयवस्तु पर सवाल उठाया है। वह कहते हैं कि भारत के इतिहास को राजा महाराजा, युद्ध, पठान, मुगल सबने मिलकर जटिल बना दिया है। कौन कहाँ से आया, कैसे आया इसका लेखा-जोखा सही ढंग से प्राप्त होता दिखाई नहीं देता।

प्रश्न 4.
‘मिल’ के द्वारा लिखे गये दो प्रमुख विषय को बताओ।
उत्तर :
जेम्स मिल ने History of British India नामक भारत का इतिहास लिखा। उनकी दो महत्वपूर्ण बातों में पहला भारत में प्राचीन शासक हिन्दू थे और धर्म के कारण ऐसा हुआ। दूसरा उन्होंने भारत के सम्पूर्ण इतिहास को तीन भागों में बाँट दिया- हिन्दू युग, मुस्लिम युग और ब्रिटिश युग। बाद में यह तीनों भाग प्राचीन, मध्य और आधुनिक काल कहलाये।

प्रश्न 5.
राजाबली क्यों लिखी गई?
उत्तर :
राजा की कहानी बताने के लिए ‘राजाबली’ पुस्तक लिखी गई । राजाबली में लिखी गई बातें राजा के सम्पूर्ण कार्यो का लेखां-जोखा था। इसमें राजा केवल उसके कार्यो का फल भोगता था।

प्रश्न 6.
भारत के आधुनिक इतिहास लेखन की सामग्री क्या है?
उत्तर :
आधुनिक लेखन की सामग्री कई तरह की है। वर्तमान में देखे तो कागज-पत्र, पुस्तकें, चित्र जो नष्ट नहीं हुए हैं। उसके अतिरिक्त चित्र, मानचित्र, पोस्टर, विज्ञापन, संवाद पत्र आदि।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 7.
भारतीयों ने ब्रिटिशों की युक्तियों पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की ?
उत्तर :
भारतीयों ने ब्रिटिशों के तर्क को नहीं माना। उन्होंने पलट कर उत्तर दिया, किसने कहा हम असभ्य हैं? फिर सम्राट अशोक से सम्राट अकबर की चर्चा हुई। आर्यभट्ट से चैतन्यदेव की चर्चा हुई। फलस्वरूप प्रमाणित किया गया कि भारत में भी सभ्यता थी। वह सभ्यता ब्रिटिश सभ्यता से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं थी। अतः भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार की कोई जरुत नहीं है।

प्रश्न 8.
उपनिवेशवाद का मूल तथ्य क्या है ?
उत्तर :
एक क्षेत्र की जनता और संपदा को दूसरे क्षेत्र के लोगों के स्वार्थ के लिए प्रयोग में लाना ही उपनिवेशवाद का मूल तथ्य है। उपनिवेश होने के कारण ही हम देखते है कि भारत में कृषि का उत्पादन ब्रिटेन के स्वार्थानुसार होता था। जैसे- नील की खपत के अनुसार भारत में नील की खेती की जाती थी जिससे धान पटसन की खेती मार खा जाती थी।

प्रश्न 9.
शक्तिशाली देश द्वारा दुर्बल देश का इतिहास कैसा दर्शाया जाता है ?
उत्तर :
शक्तिशाली देश जब अपने अधीन किसी दुर्बल देश का इतिहास दर्शाता है तब वहाँ की परिस्थितियों की जानकारी नहीं वर्णित होती, दुर्बल देश का इतिहास उन्हें हीन बतलाने की दृष्टि से रचा जाता है। कहा जाता है कि दुर्बल देश केवल दुर्बल ही नहीं असभ्य भी हैं। इसी से उनका इतिहास नहीं है क्योंकि इतिहास केवल सभ्य जाति का होता है। इसी कारण इतिहास विहीन असभ्य जाति को सभ्य बनाने के लिए उन्हें सभ्य साम्राज्य के तले रखना आवश्यक है।

प्रश्न 10.
‘आधुनिक’ शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर :
आधुनिक शब्द (अधुना) से आया है जिसका अर्थ हुआ वर्तमान काल या नूतन।

प्रश्न 11.
इतिहास की घटना और उसके परिणाम को लेकर इतना तर्क-वितर्क क्यों होता है?
उत्तर :
हम जिस भाव से किसी घटना को देखते हैं उसी प्रकार हम इतिहास लिखते हैं। इसलिए इतिहास घटना और परिणामों का लेखा जोखा बनकर रह जाता हैं।

प्रश्न 12.
भारत के इतिहास में नारी की आधुनिक शासन क्षमता पर प्रकाश डालें।
उत्तर :
भारत देश का इतिहास बड़ा ही गौरवपूर्ण रहा है। इसमें नारी की शासन क्षमता की कमी नहीं परन्तु यह बात अलग है कि 18 वीं सदी के बाद भी ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के गवर्नर जनरल या अन्य पद पर किसी नारी का नाम नहीं मिलता पर वहीं दूसरी तरफ इल्तुत्मिश के मरने के बाद उसकी बेटी रजिया दिल्ली पर अपना शासन करती थी।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 13.
‘साम्राज्यवाद’ शब्द से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
साम्राज्यवाद एक प्रक्रिया है इस प्रक्रिया में एक शक्तिशाली देश अथवा राष्ट्र अपने से कमजोर राष्ट्र को अपने अधीन कर उस पर अपनी सत्ता कायम करता है एवं अपने अधीन देश की संपदा, जनगण पर प्रभुत्व कायम कर वह शक्तिशाली देश अपनी इच्छानुसार उस देश को चलाता है ।

प्रश्न 14.
भारतीय इतिहास में कितने युग मिलते हैं ?
उत्तर :
भारतीय इतिहास में तीन युग मिलते हैं – प्राचीन युग, मध्य युग एवं आधुनिक युग.।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
प्राचीन भारत में सिक्कों के महत्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :
प्राचीन भारत में सिक्कों का बहुत बड़ा महत्व है। सिक्कों में अंकित तिथि से इतिहास की छोटी-बड़ी घटनाक्रम को समझने में सहायता मिलती है। इतिहास के समय 206 ई० पू० से 300 ई० तक हमें सिक्कों की सहायता से अधिक ज्ञान प्राप्त होता है । सिक्कों में अंकित चित्र, राजाओं के नाम से हमें उनके शासनकाल और उनके वशंज की जानकारी प्राप्त होती है। जैसे- समुद्रगुप्त के सिक्कों से सूचना मिलती है कि वह वीणावादक था। कुदुल कदफिस द्वितीय के सिक्के उसे शेख सिद्ध करते हैं।
सिक्कों के द्वारा हमें इतिहास की पूरी सच्चाई तो नहीं परन्तु इतिहास के पन्नों के कुछ हिस्से को जानने में सहायता मिलती है।

प्रश्न 2.
भारत के आधुनिक काल के इतिहास को जानने के क्या साधन हैं? उनका वर्णन कीजिए।
उत्तर :
भारत के आधुनिक काल के इतिहास को जानने की कई तरह के सामग्री उपलब्ध हैं। जैसे पहले के लिखे हुए पत्र, डायरी, दस्तावेज, पुस्तके जो कि वैज्ञानिक प्रणाली द्वारा अच्छी तरह से रखी हुई हैं। साथ ही साथ मानचित्र, दलील, पोस्टर और अन्य वस्तुएँ जो कि आधुनिक काल की अच्छी-खासी जानकारी दे सकते हैं।
इतिहासकार इसी के बल पर अपनी बातों को रखते हैं साथ ही साथ इसे प्रमाणित भी करते हैं।

प्रश्न 3.
रवीन्द्रनाथ टैगोर की नजर में भारत के इतिहास का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इतिहास के कुछ विषय-वस्तु पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जो हम पढ़ते हैं उसी को अपने आने वालों को बताते हैं परन्तु कौन कहाँ से आया, कहाँ गया इसकी पूरी जानकारी हमें अभी भी प्राप्त नहीं।
हमें सिर्फ पठान, मुगल, पुर्तगालों के बारे में पढ़ने को मिलता है परन्तु कहाँ हैं भारतवासी इस विषय पर सब चुप हैं।
रवीन्द्रनाथ कहते हैं – वह देश भाग्यशाली है जिसे अपने इतिहास को पढ़ने का मौका मिलता है। क्योंकि उस देश का हर नागरिक बचपन से ही अपने पहले की इतिहास की ज्ञान लेते हैं। किन्तु हमारे यहाँ भारत में इसकी पहचान ही ढकी हुई है। हमारा इतिहास के तथ्यों को जानने के बदले उसे और ढकने का प्रयास होता है जो कि ठीक नहीं है। इसे जल्द से जल्द बदलने की जरूरत है।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 4.
आधुनिक शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर :
आधुनिक शब्द की उत्पति ‘अधुना’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है ‘नूतन’ या ‘वर्तमान काल’। वर्तमान काल में घटी घटनाओं को आधुनिक काल की घटना कहते हैं। इस नजर से देखें तो कलिंग युद्ध 214 ई० से बहुत पहले घटित हुआ था। उसके बाद प्रथम पानीपत युद्ध, उसके बाद प्लासी का युद्ध हुआ। इन सब युद्धों की घटना एक के बाद एक होती चली गई।
इस सम्पूर्ण घटनाओं के विवरण को एक काल से जोड़ा गया है जिसे आधुनिक काल कहा जाता है।

प्रश्न 5.
भारत विभाजन से उत्पन्न यंत्रणा का वर्णन करो। विभाजन की यंत्रणा की अनुभूति करने के लिए इतिहास पढ़ना क्यों जरूरी है ?
उत्तर :
स्वाधीन राष्ट्र भारत के पड़ोसी राज्यों में दो राष्ट्र भारत के अत्यन्त निकट आत्मीय थे। लम्बे समय तक वे पासपास थे। समय आया जब वे अलग हो गये। समय बीतने के साथ-साथ आत्मीयता के बंधन भी टूट गये। आज वे एक दूसरे को आत्मीय रुप में पहचान भी नहीं पाते। अपनों से दूर खोये हुए आत्मीय स्वजनों को नये सिरे से पहचानने के लिए भारतीयों को इतिहास पढ़ना होगा। आत्मीयता खो कर अलगाव कैसे आ गया यह समझने के लिए इतिहास पढ़ना होगा। इतिहास में ही हमें भारत के समाज, राजनीति, संस्कृति और मनुष्य के जीवन-यापन में आये बदलावो का भी वृतान्त मिलेगा। हम देख पायेंगे कि अब इतिहास हमसे दूर नहीं है। वह हमारे वर्तमान के साथ है, हम स्पर्श कर रहा है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अपने को उस इतिहास में खोज पायेंगे। उनके अनुभवों से ही परिचालित होगा हमारा वर्तमान इतिहास।

प्रश्न 6.
बंकिमचन्द्र ने इतिहास के बारे में क्या बताया है स्पष्ट रूप से बताएँ।
उत्तर :
बकिमचन्द्र ने सर्वप्रथम इतिहास का बहुत बड़ा महत्व दिया है । वह कहते हैं कि विदेशियों ने भारत के इतिहास के बारे में जो बताया है और लिखा है वह पूरी तरह से सही नहीं है साथ ही साथ बंगाल का इतिहास त्रुटियों से भरा हुआ है। बंकिमचन्द्र कहते हैं कि हर मनुष्य में घटनाओं में तर्क-वितर्क क्यों होता है साथ ही साथ घटना को देखने की दृष्टि बदलते ही घटना का परिणाम भी बदल जाता हैं। हर एक मनुष्य का कोई भी घटना देखने का अलग-अलग नजरिया होता है।

वह यह भी कहते है कितना अच्छा होता जब हम सब मिलकर इतिहास लिखें लेकिन उस इतिहास का क्या समाज का एक बड़ा अंश निरक्षर है, तो वह अपना इतिहास किस प्रकार लिखेगा।
बंकिमचन्द्र चाहते हैं कि इस प्रकार भारत का इतिहास लिखा जाए जिसमें हर मनुष्य की अपनी भागीदारी हो। कोई भी समाज इससे अछुता न रहें। इस प्रकार के इतिहास आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा देने वाला होगा।

प्रश्न 7.
भारत में किसने साग्राज्यवादी विचारधारा का विरोध किया ?
उत्तर :
भारत में भी साम्राज्यवादी विचारधारा का विरोध आरम्भ हो चुका था। सब अपना हक चाहते थे। उनमें से शिक्षित व्यक्तियों ने सबसे पहले आवाज उठाई। अंग्रेजी शिक्षा, नौकरी के बावजूद वह अपने लिए और अधिकार प्राप्त करना चाहते थे।
वे हर अधिकार चाहते थे जिसपर उनका सम्मूर्ण अधिकार था। ‘मिल’ की साम्राज्यवादी युक्ति को ही ब्रिटिश साम्राज्यवादी के विरुद्ध में व्यवहार करना आरंभ हुआ था।
इस सम्पूर्ण वातावरण को देखकर यह स्पष्ट हो गया कि अंग्रेजी सरकार का दबदबा कम होते जा रहा था। इसी समय बंकिमचन्द्र ने कहा ‘हम तुम जो इतिहास लिखेंगे वह समय शुरू हो चुका है।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 8.
इतिहास पढ़ने की आवश्यकता क्यों है? अपने मतानुसार बताएँ।
उत्तर :
इतिहास पढ़ना बहुत जरूरी है ताकि हम अपने पुराने पीढ़ी को जान सकें उनके कार्यों को जान सकें और उनके द्वारा की गई कार्यों को देखकर हम भी वैसा कर सके। साथ हीं साथ ऐसा इतिहास बने जिसमें सब की भागीदारी हो क्योंकि इतिहास लिखने की वस्तु नहीं ब्लकि इतिहास हमारे पूर्वज के कार्यों और उनके साथ की दस्तावेज हैं।
मेरे मत के अनुसार हमें इतिहास पढ़ना चाहिए ताकि हम अपनी पुरानी परम्परा, कार्यशैली, आदि बातों को जान सकें।
आज का युग विज्ञान का युग है परन्तु विज्ञान भी इतिहास के बल पर खड़ा है। आग का आविष्कार, हथियार इत्यादि की इतिहास हमारी नींव है, इसके बिना हमारा समाज सम्पूर्ण नहीं है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
यह किसका कथन है ‘भारतवर्ष का जो इतिहास हम पढ़ते है और रटकर परीक्षा देते हैं।”
(a) महात्मा गाँधी
(b) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(c) विलियम वेडारबर्न
(d) विलियम बेंटिक
उत्तर :
(b) रवीन्द्रनाथ टैगोर।

प्रश्न 2.
ब्रिटिश शासकों ने भारत को उपनिवेश में परिणत करने की क्या युक्ति दी?
(a) भारतवासी
(b) जंगली
(c) असभ्य
(d) समय
उत्तर :
(c) असभ्या

प्रश्न 3.
प्रत्येक ब्रिटिश का कर्तव्य था भारतवासी की –
(a) सभ्यता
(b) सुन्दरता
(c) गुलामी
(d) असभ्यता
उत्तर :
(a) सभ्यता।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 4.
भारत और इंग्लैण्ड का इतिहास कैसा है?
(a) बराबर
(b) अलग-अलग
(c) एक जैसा
(d) एक समान
उत्तर :
(b) अलग-अलग।

प्रश्न 5.
विदेशियों द्वारा लिखा गया बंगालियों का इतिहास गलतियों से भरा पड़ा है, किसने कहा?
(a) बंकिमचन्द्र चटर्जी
(b) गाँधीजी
(c) रवीन्द्रनाथ
(d) विवेकानन्द
उत्तर :
(a) बंकिमचन्द्र चटर्जी।

प्रश्न 6.
कौन चीन में अफीम निर्यात करता था ?
(a) भारतीय
(b) बिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी
(c) यूरोपिय देश
(d) अंग्रेज
उत्तर :
(b) बिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी।

प्रश्न 7.
कॉन्टन प्रदेश कहाँ पर स्थित है?
(a) चीन में
(b) भारत में
(c) मालवा में
(d) पाकिस्तान में
उत्तर :
(a) चौन में।

प्रश्न 8.
भारत का इतिहास कितने युगों में बँटा है?
(a) चार
(b) पाँच
(c) तीन
(d) दो
उत्तर :
(c) तीन।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 9.
किस ई० के बाद भारत देश और आधुनिक हो बैठा?
(a) 1957 ई०
(b) 1947 ई०
(c) 1951 ई०
(d) 1952 ई०
उत्तर :
(a) 1957 ई०।

प्रश्न 10.
‘अधुना’ का अर्थ क्या है?
(a) नूतन
(b) पुराना
(c) अभिव्यक्त
(d) बहुत पुराना
उत्तर :
(a) नूतन।

प्रश्न 11.
कौन-सा युद्ध 214 ई० के पहले हुआ था?
(a) कलिंग युद्ध
(b) पानीपत युद्ध
(c) प्लासी
(d) बक्सर युद्ध
उत्तर :
(a) कलिंग युद्ध।

प्रश्न 12.
किसने ‘राजावली’ नाम की पुस्तक लिखी थी?
(a) मृत्युंज्य विद्यालंकार
(b) बिन्दुसार
(c) ब्रिटिश
(d) स्मिथ
उत्तर :
(a) मृत्युंजय विद्यालंकार।

प्रश्न 13.
मृत्युंजय विद्यालंकार ने किस युद्ध का वर्णन किया था?
(a) कलिंग युद्ध
(b) पानीपत युद्ध
(c) बाबर युद्ध
(d) प्लासी युद्ध
उत्तर :
(a) कलिंग युद्ध।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 14.
1817 ई० में History of British India इतिहास किसने लिखा?
(a) चन्द्रगुप्त मौर्य
(b) जेम्स मिल
(c) मौर्य
(d) चाणक्य
उत्तर :
(b) जेम्स मिल।

प्रश्न 15.
‘मिल’ ने अपनी पुस्तक में भारत को कितने भागों में बाँटा है?
(a) तीन भाग
(b) चार भाग
(c) दो भाग
(d) पाँच भाग
उत्तर :
(a) तीन भाग।

प्रश्न 16.
‘मिल’ के द्वारा कौन-सा इतिहास भारत का अंधकारमय युग था?
(a) हिन्दू युग
(b) मुस्लिम युग
(c) सत्तीयुग
(d) पठान युग’
उत्तर :
(b) मुस्लिम युग।

प्रश्न 17.
कौन से दो धर्मों को हिन्दू धर्म में सम्मिलित कर लिया गया?
(a) जैन और बौद्ध धर्म
(b) पारसी और मुस्लिम धर्म
(c) बौद्ध और मुस्लिम धर्म
(d) हिन्दू और इसाई धर्म
उत्तर :
(a) जैन और बौद्ध धर्म।

प्रश्न 18.
औरंगजेब की मृत्यु कब हुई?
(a) 1707 ई० में
(b) 1885 ई० में
(c) 1804 ई० में
(d) 1755 ई० में
उत्तर :
(a) 1707 ई० में।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 19.
कौन-सा युद्ध 1757 ई० में हुआ?
(a) प्लासी का युद्ध
(b) कलिंग का युद्ध
(c) बाबर का युद्ध
(d) पानीपत का युद्ध
उत्तर :
(a) प्लासी का युद्ध।

प्रश्न 20.
सुल्तान कौन था?
(a) बाबर
(b) इल्तुत्मिश
(c) मुगल
(d) औरंगजेब
उत्तर :
(c) इल्तुत्मिश।

प्रश्न 21.
इल्तुत्मिश की पुत्री का नाम क्या था?
(a) समीरा
(b) चंदा
(c) रानी
(d) सबीना
उत्तर :
(b) चंदा।

प्रश्न 22.
हरिपुर में किसका अधिवेशन हुआ था?
(a) काँग्रेस का
(b) क्रांतिकारी का
(c) दोनों का
(d) इसमें से किसी का नहीं
उत्तर :
(a) काँग्रेस का।

प्रश्न 23.
विलियम वेडारबर्न ने कौन-सा लेख लिखा था?
(a) एलेन
(b) एलेन अक्टोवियन
(c) माई लाइफ
(d) विल्ड लाइफ
उत्तर :
(b) एलेन अक्टोवियन।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 24.
किस देश ने अजाद हिन्द फौज के सम्मान में टिकट जारी किया था?
(a) जापान
(b) चीन
(c) इंग्लैण्ड
(d) सिंगापुर
उत्तर :
(a) जापान।

प्रश्न 25.
किस देश का विभाजन 1947 में हुआ?
(a) भारत
(b) चीन
(c) जापान
(d) क्यूबा
उत्तर :
(a) भारत।

प्रश्न 26.
किसे भारत माता और हिन्दू धर्म के रक्षक के रूप में प्रकट किया जाता है?
(a) बंकिमचन्द्र को
(b) रवीन्द्रनाथ को
(c) महात्मा गांधी को
(d) विवेकानन्द को
उत्तर :
(c) महात्मा गांधी को।

प्रश्न 27.
किसने साप्राज्यवादी विचारधारा का विरोध करना आरम्भ किया था?
(a) किसान
(b) काँग्रेस
(c) शिक्षित वर्ग
(d) मजदूर वर्ग
उत्तर :
(c) शिक्षित वर्ग।

प्रश्न 28.
आधुनिक काल को जानने का सबसे अच्छा साधन कौन-सा हैं?
(a) विज्ञापन
(b) चित्र
(c) फोटोम्माफ
(d) अभिलेख
उत्तर :
(c) फोटोग्राफ।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 29.
राजाबली क्या है ?
(a) पुस्तक
(b) नाटक
(c) ग्रंथ
(d) कहानी
उत्तर :
(c) पुस्तक।

प्रश्न 30.
इल्तुत्मिस कौन थे?
(a) मंत्री
(b) सेवक
(c) सुल्तान
(d) बादशाह
उत्तर :
(c) सुल्तान।

प्रश्न 31.
सन् 1707 ई० में किसकी मृत्यु हुई थी?
(a) लार्ड क्लाईव की
(b) औरंगजेब की
(c) गांधी की
(d) अरविन्द की
उत्तर :
(b) औरंगजेब की।

प्रश्न 32.
किस किताब में राजाओं के कार्य को संचालन करनी की बात लिखी गई है?
(a) राजाबली
(b) शब्दावली
(c) मिल
(d) पदावली
उत्तर :
(a) राजाबली।

प्रश्न 33.
जेम्स मिल ने ‘हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया’ नामक पुस्तक लिखी :-
(a) सन् 1817 ई० में
(b) सन् 1818 ई० में
(c) सन् 1819 ई० में
(d) सन् 1822 ई० में
उत्तर :
(a) 1817 ई० में।

प्रश्न 34.
बंगाल को इतिहास की जरुरत है, कहा था –
(a) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(b) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
(c) बंकिम चन्द्र
(d) मंतागनी हाजरा
उत्तर :
(c) बंकिम चन्द्र।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 35.
आधुनिक युग में इतिहास लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है –
(a) स्वर्ण मुद्राओं का
(b) लेखों का
(c) कहानियों का
(d) खेलों का
उत्तर :
(a) स्वर्ण मुद्रओं का।

प्रश्न 36.
प्लासी का युद्ध हुआ –
(a) सन् 1756 ई० में
(b) सन् 1757 ई० में
(c) सन् 1758 ई० में
(d) सन् 1759 ई० में
उत्तर :
(c) 1758 ई० में।

प्रश्न 37.
1938 ई० में काँग्रेस का अधिवेशन हुआ :-
(a) हरिपुर
(b) कलकत्ता में
(c) बम्बई में
(d) दिल्ली में
उत्तर :
(a) हरिपुर में

प्रश्न 38.
हमारे वर्तमान का निर्धारण होता है :-
(a) अतीत में
(b) भविष्य में
(c) वर्तमान में
(d) a एवं b दोनों में
उत्तर :
(a) अतीत में।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 39.
अपने अधिकारो की प्रतिष्ठा की जा सकती है :-
(a) लड़ करके
(b) इतिहास की जानकारी से
(c) किसी से नहीं
(d) गणित की जानकारी से
उत्तर :
(b) इतिहास की जानकारी से।

प्रश्न 40.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर के अनुसार सभी देशों का इतिहास होता है :-
(a) एक जैसा
(b) एक जैसा नहीं
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) a एवं b दोनों
उत्तर :
(b) एक जैसा नहीं।

प्रश्न 41.
उन्नीसवीं शताब्दी के प्रथमांश में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी बंगाल, मालवा आदि प्रदेशों से चीन में निर्यात करते थे :-
(a) दवाई
(b) हथियार
(c) अफीम की
(d) b एवं c दोनों
उत्तर :
(c) अफीम की।

प्रश्न 42.
मृत्युंजय विद्यालंकार ने ‘राजाबली’ नामक पुस्तक लिखी :-
(a) सन् 1809 ई० में
(b) सन् 1808 ई० में
(c) सन् 1807 ई० में
(d) सन् 1810 ई० में
उत्तर :
(b) 1808 ई० में।

प्रश्न 43.
भारत का विभाजन हुआ :-
(a) सन् 1945 ई० में
(b) सन् 1946 ई० में
(c) सन्1947 ई० में
(d) सन्म 936 ई० में
उत्तर :
(b) सन् 1946 ई० में

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 44.
एक विस्तृत समय का सूचक है :-
(a) युग
(b) साल
(c) माह
(d) दिन
उत्तर :
(a) युग।

प्रश्न 45.
बंगाल के किस शासन को मुगलो ने अपनाया?
(a) नवाबी शासन
(b) मराठा शासन
(c) अंग्रेज शासन
(d) सुल्तानी शासन
उत्तर :
(a) नवाबी शासन।

प्रश्न 46.
प्लासी के युद्ध को किस काल में रखा गया है?
(a) आधुनिक काल
(b) वर्तमान काल
(c) दोनों काल में
(d) प्राचीन काल में
उत्तर :
(c) आधुनिक काल।

प्रश्न 47.
विज्ञान युग कब का है?
(a) आज का
(b) कल का
(c) आने वाला
(d) बीता हुआ
उत्तर :
(a) आज का।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. आज का युग ______ का युग है। (विज्ञान / इतिहास)
उत्तर : विज्ञान।

2. ब्रिटिश शासकों ने भारत को उपनिवेश में परिणत करने की युक्ति दी ______ भारतवासी। (सभ्य / असभ्य)
उत्तर : असभ्य।

3. आधुनिक युग में इतिहास लेखन के क्षेत्र में ______ का महत्वपूर्ण स्थान है। (मुद्राओं/ पैसा)
उत्तर : मुद्राओं।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

4. ______ को अफीम निर्यात होता था (चीन / भारत)
उत्तर : चीन।

5. आधुनिक शब्द से ______ आया है। (अधुना / आघुनिक)
उत्तर : अधुना।

6. ______ से समय जितना आगे बढ़ा है उतना ही भारत का इतिहास आधुनिक हो उठा है। (1957 ई० / 1960 ई० )।
उत्तर : 1957 ई०।

7. राजा की ______ बताने के लिए राजावली लिखी गई। (कहानी / घटना)
उत्तर : कहानी।

8. ______ के द्वारा लिखित इतिहास से दो विषय हैं। (मिल / मीत)
उत्तर : मिल।

9. जैन धर्मावलम्बी ______ थे। (चन्द्रगुप्त मौर्य / मिल)
उत्तर : चन्द्रगुप्त मौर्य।

10. ______ एक उदारवादी राजाओं में से था। (अकबर/ औरंगजेब)
उत्तर : अकबर।

11. हमारे दैनिक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ______ (विज्ञान / भूगोल) की जरुरत पड़ती है।
उत्तर : विज्ञान।

12. बकरी के बच्चे को अपने ______ (अंग्रेजों / पूर्वजों) के अपराधों की भरपायी करनी ही होगी।
उत्तर : पूर्वजों।

13. भारत के इतिहास में ______ (तीन/चार) युग मिलते हैं।
उत्तर : तीन।

14. भारतीय इतिहासकारों द्वारा यह प्रमाणित किया गया है कि भारत में ______ (सभ्यता/असभ्यता) थी।
उत्तर : सभ्यता।

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

15. विदेशियों द्वारा लिखा बंगालियों का इतिहास ______ (प्रशंसाओ/त्रुटियों) से भरपूर है।
उत्तर : त्रुटियों।

16. सिद्धू और कानू का नाम ______ (संथाल विद्रोह/कोल विद्रोह) से जुड़ा है।
उत्तर : संथाल विद्रोह।

17. ‘राजावली’ पुस्तक में केवल ______ (राजा/प्रजा) की कहानी लिखी गई है।
उत्तर : राजा।

18. भारत में ______ (अंग्रेज़ो/फ्रांसीसियों) का अधिकांश उपनिवेश था।
उत्तर : अंग्रेजों।

19. ______ ने अपने इतिहास का आरम्भ महाभारत के राजा युधिष्ठिर से किया। (मृत्युंजय विद्यालंकार / कलिंग युग)
उत्तर : मृत्युंजय विद्यालंकार।

20. ‘मिल’ ने भारतवर्ष के सम्पूर्ण इतिहास को ______ भागों में बाँटा है। (हिन्दू, मुस्लिम, ब्रिटिश / चीन, जापान, भारत)
उत्तर : तीन भागों में – हिन्दू युग, मुस्लिम युग और ब्रिटिश युग।

21. भारत में राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना का श्रेय किसे ______ दिया जाता है। (ह्यूम / एलेन)
उत्तर : ह्यूम।

22. भारत में ______ की खेती की जाती थी। (नील / वील)
उत्तर : नील।

23. ब्रिटिश शासकों की नजर में भारत के किसान का विद्रोह ______ था। (हंगामा/नाटक)
उत्तर : हंगामा।

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. बंकिमचन्द्र ने कहा था – “हम तुम सब इतिहास लिखेंगे, वह कार्य शुरू हो गया।”
उत्तर :
(सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

2. इंग्लैण्ड में नील की खपत होती थी।
उत्तर :
(सही)

3. 1938 ई० में हरिपुर काँग्रेस अधिवेशन हुआ था।
उत्तर :
(सही)

4. विलियम वेडारबर्न ने अपने लेख ‘ एलेन अक्टोविया’ जीवनी लिखी थी।
उत्तर :
(सही)

5. 1951 ई० में भारत का विभाजन हुआ था।
उत्तर :
(गलत)

6. औरंगजेब की मृत्यु सन् 1707 ई० में हुई।
उत्तर :
(सही)

7. जेम्स मिल ने History of British India नामक भारत का इतिहास लिखा।
उत्तर :
(सही)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

8. राजा की कहानी बताने के लिए ही राजावली लिखी गई।
उत्तर :
(सही)

9. हमारे बोल-चाल में विज्ञान की झलक नहीं मिलती है।
उत्तर :
(गलत)

10. इतिहास में केवल राजा, सम्राट, युद्ध एवं राजनीति की कथा है।
उत्तर :
(गलत)

11. भारत का इतिहास पढ़कर रवीन्द्रनाथ ठाकुर भी ऊब जाते थे।
उत्तर :
(सही)

12. रवीन्द्रनाथ ठाकुर इतिहास के विरोधी थे।
उत्तर :
(गलत)

13. इतिहास का विश्लेषण करके दोष का निराकरण किया जा सकता है।
उत्तर :
(सही)

14. भारत का इतिहास कुछ शिक्षित मनुष्यों की दृष्टि से ही लिखित इतिहास है।
उत्तर :
(सही)

15. इंग्लैंड में नील की खपत के अनुसार भारत में नील की खेती नहीं होती थी।
उत्तर :
(गलत)

16. भारत एवं इंग्लैंड का इतिहास एक समान है।
उत्तर :
(गलत)

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

17. 18 वीं सदी या उसके बाद भी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गर्वनर जनरल या अन्य प्रशासनिक नेता के पद पर किसी का नाम नहीं मिलता।
उत्तर :
(सही)

18. 1950 ई० में भारत का विभाजन हुआ था।
उत्तर :
(गलत)

19. भारतीय इतिहास के पाँच युग हैं।
उत्तर :
(गलत)

20. 1957 ई० के बाद भारत का इतिहास आधुनिक हो उठता है।
उत्तर :
(सही)

सही मिलान करो Match the following : (1 Mark)

प्रश्न 1.

‘क’ स्तम्भ ‘ख’ स्तम्भ
(a) उन्नीसवीं शताब्दी (क) सन् 1957 ई०
(b) भारत आधुनिक हो उठा (ख) ‘अधुना’ से
(c) आधुनिक शब्द आया (ग) सन् 1757 ई०
(d) औरंगजेब की मृत्यु (घ) सन् 1707 ई०
(e) प्लासी का युद्ध (ङ) अफीम का निर्यात

उत्तर :

‘क’ स्तम्भ ‘ख’ स्तम्भ
(a) उन्नीसवीं शताब्दी (ङ) अफीम का निर्यात
(b) भारत आधुनिक हो उठा (क) सन् 1957 ई०
(c) आधुनिक शब्द आया (ख) ‘अधुना’ से
(d) औरंगजेब की मृत्यु (घ) सन् 1707 ई०
(e) प्लासी का युद्ध (ग) सन् 1757 ई०

WBBSE Class 8 History Solutions Chapter 1 इतिहास परिचय

प्रश्न 2.

‘क’ स्तम्भ ‘ख’ स्तम्भ
(a) जेम्स मिल़ (क) चन्द्रगुप्त मौर्य
(b) जैन धर्मावलम्बी (ख) रजिया
(c) बौद्ध धर्मावलम्बी (ग) बिन्दुसार
(d) इलतुत्मिस की बेटी (घ) भारत का इतिहास लिखा
(e) राजावली (ङ) मृत्युंजय विद्यालंका

उत्तर :

‘क’ स्तम्भ ‘ख’ स्तम्भ
(a) जेम्स मिल़ (घ) भारत का इतिहास लिखा
(b) जैन धर्मावलम्बी (क) चन्द्रगुप्त मौर्य
(c) बौद्ध धर्मावलम्बी (ग) बिन्दुसार
(d) इलतुत्मिस की बेटी (ख) रजिया
(e) राजावली (ङ) मृत्युंजय विद्यालंका

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Science Book Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Science Chapter 1.1 Question Answer – बल और दबाव

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
न्यूटन ईकाई है ।
उत्तर :
बल की ।

प्रश्न 2.
In तथा 1kgf में क्या संबंध है।
उत्तर :
1kgf = 9.8N

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 3.
क्रिया और प्रतिक्रिया क्या एक ही वस्तु पर प्रयुक्त होता है ?
उत्तर :
नहीं

प्रश्न 4.
पृथ्वी की सतह में कितनी ऊँचाई तक पानी उठाया जा सकता है ?
उत्तर :
34 फुट

प्रश्न 5.
शहर की जल व्यवस्था किस गुण पर आधारित है ?
उत्तर :
जल की समोच्चशीलता गुण पर

प्रश्न 6.
वस्तु का आयतन बढ़ने पर उत्पलावक्ता में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर :
वस्तु का आयतन बढ़ने से उत्पलावक्ता बढ़ता है

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न7.
वायुदाब कैसे मापा जाता है ?
उत्तर :
बैरोमीटर द्वारा

प्रश्न 8.
वायुदाब पारे के कितने ऊँचे स्तंभ के बराबर होता है ?
उत्तर :
76 से०मी०

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
घनत्व किसे कहते हैं?
उत्तर :
ईकाई आयतन में वस्तु की मात्रा को घनत्व कहते हैं ।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव 6

प्रश्न 2.
उत्पलावक्ता किसे कहते हैं ?
उत्तर :
द्रव और गैस में आंशिक या पूर्ण रूप से किसी वस्तु को डुबाने पर उर्ध्वाधन दिशा में बल लगता है। इसे उत्पलावक्ता कहते हैं ।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 3.
उत्पलकाक्ता किस पर निर्भर करती है?
उत्तर :

  • तरल के घनत्व पर
  • तरल के आयतन पर
  • ठोस के भार पर ।

प्रश्न 4.
द्रवघात क्या है?
उत्तर :
द्रव्य द्वारा वस्तु के उपर ईकाई क्षेत्र में जो बल आरोपित करता है उसे द्रवघात कहते हैं।
द्रवघात = दबाव x क्षेत्रफल

प्रश्न 5.
बाँध को निचे की ओर मोटा क्यों बनाया जाता है ?
उत्तर :
द्रव्य के आरोपित दबाव गहराई बढ़ने के साथ बढ़ता है। अतः बाँध को नीचे की ओर मोटा बनाया जाता है। जल नीचे की ओर दबाव डालता है जिससे बाँध के टूटने का डर रहता है।

प्रश्न 6.
नदी की अपेक्षा समुद्री जल में तैरना आसान होता है क्यों ?
उत्तर :
समुद्री जल का घनत्व नदी के जल के घनत्व से ज्यादा है। घनत्व बढ़ने से उत्पलावकता बढ़ती है जिससे तैरना आसान हो जाता है।

प्रश्न 7.
जल का सम्मोचशीलता गुण क्या है?
उत्तर :
जल के सम्मोचशीलता गुण का अर्थ है बल का उपरी तल एक समान होना, अर्थात जल का हरेक उपरी तल बिंदु ऊँचाई प्राप्ति की पेंदी के समान होता है।

प्रश्न 8.
बैलून के ऊपरं उठने का क्या कारण है ?
उत्तर :
आर्कमिडिज ने बताया है कि किसी भी वस्तु का भार उसके द्वारा हटाये गये वायु के भार से कम होगा। यदि किसी वस्तु को गैस में रखा जाए तो उसका भार उतना ही कम हो जाएगा जितना आयतन का गैस हटाती है। बैलून इसी सिद्धांत पर उपर उठता है ।

प्रश्न 9.
आकर्मिडिज का सिद्धांत लिखो ।
उत्तर :
किसी वस्तु को द्रव्य या गैस में आंशिक या पूर्ण रूप से डुबाने पर उसका भार कम प्रतीत होता है। यह कमी उसके द्वारा हटाए गए द्रव्य या गैस के भार के बराबर होती है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
न्यूटन के सूत्र से बल के परिमाप से जो सभी समीकरण बनता है उसे लिखो।
उत्तर :
न्यूटन के दूसरे गति के नियम से
बल = वस्तु की मात्रा x उत्पन्न त्वरण
F = m × a
1 किलोग्राम की वस्तु में 1m/s2 का त्वरण उत्पन्न करने में लगे बल का परिमाण IN होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 2.
एक प्रयोग द्वारा दिखाओ कि दबाव तरल की मात्रा पर नहीं बल्कि ऊँचाई पर निर्भर करता है।
उत्तर :
आवश्यक उपकरण :- एक बोतल, एक गमला।
प्रयोग :- दोनों पात्रों के निचले हिस्से में

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव 2

एक छिद्र कर देते हैं। तब हम पाते हैं कि बोतल में रखा पानी दूर जाकर गिरता है जबकि गमले की पानी नजदीक में गिरता है।

  • निरीक्षण :- देखते हैं कि गमले की अपेक्षा बोतल का पानी तेजी से गिरता है।
  • व्याख्या :- जल गहराई पर निर्भर करता है। बोतल में जल की ऊँचाई गमले की अपेक्षा अधिक होती है जिससे जल तेजी से दूर तक जाता है !
  • निष्कर्ष :- इससे यह प्रमाणित होता है कि द्रव्य का दबाव मात्रा की अपेक्षा ऊँचाई पर निर्भर करता है।

प्रश्न 3.
उत्पलावक्ता द्रव के घनत्व पर निर्भर करता है – एक प्रयोग द्वारा दिखाओ।
उत्तर :
i. प्रयोग :- एक लकड़ी के तीन टुकड़े को तीन पतली रस्सियों द्वारा बाँधकर नमक के घोल, पानी तथा किरासन नेल में अलग-अलग डुबाते हैं।
ii. निरीक्षण :- हम पाते हैं कि लकड़ी का टुकड़ा नमक के घोल में सबसे कम पानी में ज्यादा और किरासन में पूरी तरह डूब जाता है।
iii. व्याख्या :- किरासन का घनत्व सबसे कम होता है, और नमक के घोल का घनत्व सबसे ज्यादा।
iv. निष्कर्ष :- अतः इससे प्रमाणित होता है कि उत्पलावक्ता घनत्व पर निर्भर करता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 4.
द्रव दाब की क्या विशेषता होती है ?
उत्तर :
द्रव दाब की निम्नलिखित विशेषता होती है :-

  • द्रव का दबाव गहराई बढ़ने से बढ़ती है।
  • द्रव दाब द्रव के घनत्व पर निर्भर करता है।
  • द्रव पात्र के ऊपर लंबवत् दबाव लगता है।
  • द्रव उर्ष्व, पाश्र्व तथा निम्न दाब लगाता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 5.
लोहा का टुकड़ा पानी में डूब जाता है किन्तु जहाज पानी में तैरता है, कैसे?
उत्तर :
लोहे के टुकड़े द्वारा विस्थापित जल का परिमाण अधिक होता है जबकि जहाज लोहे का बना होता है लेकिन भीतरी भाग खोखला होता है जिससे उसके द्वारा विस्थापित जल का परिमाण अधिक नहीं होता है, अतः जहाज पानी में तैरता है और लोहे का टुकड़ा डूब जाता है।

प्रश्न 6.
सिद्ध करो कि द्रव में उर्ध्व दबाव होता है:
उत्तर :
प्रयोग : एक बेलनाकार बर्तन लेते हैं जिसका दोनों सिरा खुला होता है। इसके एक सिरे पर समान मुँह की माप का टीन रख देते हैं। टीन के बीच में कील लगी रहती है जिसे एक धागे द्वारा . टीन को बेलन से कस देते हैं। अब उसे पानी से भरे बीकर में डुबाते हैं।
निरीक्षण : धागा छोड़ देने पर भी टीन बेलन से अलग नहीं होता है।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव 3
निष्कर्ष : इस प्रकार हम देखते हैं कि टीन के नीचे पानी उर्ध्व दबाव लगाता है जिससे टीन बेलन से अलग नहीं होता है। इस बेलन में रंगीन जल डालते हैं। बेलन में जल इकट्ठा होने पर वह टीन से -1.1.1 अलग हो जाता है और पानी रंगीन हो जाता है। अतः द्रव में उर्ध्व दाब होता है।

प्रश्न 7.
एक समान परीक्षण द्वारा घर्षण बल को समझाओ ।
उत्तर :
एक बाक्स को एक मेज पर रखते हैं, बाक्स को एक स्प्रिंग तराजू द्वारा जोड़ देते हैं। स्प्रिंग तराजू का प्रारंभिक मान अंकन कर लेते हैं। अब उस पर बल प्रयोग करते हैं, तब हम पाते हैं कि 9.8N का बल प्रयोग करने के बाद भी बाक्स अपने स्थान से नहीं हिलता है। इसके फलस्वरूप बल का मान शून्य हो जाता है। ‘अब उस बाक्स को एक चिकनी सतह वाले मेज पर रखते हैं, अब 9.8 N का बल फिर से प्रयोग करते हैं।

बाक्स अपने स्थान से परिवर्तित होता है । इस प्रयोग के पहले हिस्से में आरोपित बल दाँयी ओर कार्य कर रहा था तब मेज बाँयी ओर बल प्रयोग कर रहा था। लेकिन चिकनी सतह पर यह बल प्रयोग नहीं हुआ। इससे यह प्रमाणित होता है कि मेज घर्षण बल बाक्स पर कार्य कर रहा था जिससे आरोपित बल का मान शून्य हो गया ।

प्रश्न 8.
पास्कल का नियम लिखो । उदाहरण सहित व्याख्या करो |
उत्तर :
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव 4
किसी भी बंद वस्तु में द्रव में लगाया गया दाब सभी दिशाओं में समान रूप से आरोपित होता है।
प्रयोग : एक रबर के गेंद्र में एक छिद्र कर देते हैं और उसमें पानी भर देते हैं । उस छिद्र को बंद कर गेंद में चारों ओर छिद्र बना देते हैं। अब उसपर बाहरी दबाव डालने से पानी समान रूप से सभी छिद्रों से बाहर आने लगता है।
व्याख्या : उपर के प्रयोग में यह साफ हो जाता है कि दबाव चारों ओर समान रूप से आरोपित होता है।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 9.
टॉरिसेली के प्रयोग की व्याख्या करें।
उत्तर :
टॉरिसेली ने वायुमंडलीय दबाव को मापने के लिए बैरोमीटर बनाया था।
पास्कल के नियम का प्रदर्शन

प्रयोग :- एक मीटर लंबी काँच की नली में पारा भर देते हैं। इसका एक सिरा खुला तथा दूसरा सिरा बंद रहता है। अब भरी नली को उल्टा कर अंगुठे से दबाकर सावधानीपूर्वक एक पारे से भरे नाद में रख देते हैं। नली को स्टेण्ड के सहारे उर्ध्वाधर खड़ा कर देते हैं ।

परीक्षण :-

  • हम पाते हैं कि नली का उपरी भाग खाली हो जाता है, इसे टॉरिसेली का शून्य स्थान कहते हैं।
  • नली में पारे के स्तंभ की ऊँचाई 76cm रहती है ।
  • नली को टेढ़ा करने पर स्तंभ में पारे की ऊँचाई 76 से० मी० रहती है, विशेष स्थिति में पारा नली में भर जाता है।

व्याख्या : इससे यह पता चलता है कि स्तंभ में पारे की ऊंचाई बढ़ने घटने से वायुंडलीय दाब घटता या बढ़ता प्रदर्शित होता है।
निष्कर्ष : समान्य वायुमंडलीय दाब 76 से० मी० पारे के बराबर होता है ।
WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव 5

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
गति का नियम किसने प्रतिपादित किया ?
(a) डाल्टन
(b) न्यूटन
(c) टोरिसिली
(d) कापरिनिकस
उत्तर :
(b) न्यूटन।

प्रश्न 2.
जल किस तापमान का उबलता है ?
(a) 110°F
(b) 50°C
(c) 100°C
(d) 100°F
उत्तर :
(c) 100°C

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 3.
किसी वस्तु को जल में डुबाने पर वजन :-
(a) कम होता है
(b) बढ़ जाता है
(c) अधिक होता है
(d) कुछ नही
उत्तर :
(b) बढ़ जाता है।

प्रश्न 4.
नमकीन जल में लकड़ी का टुकड़ा :-
(a) कम डुबता है
(b) अधिक डुबता है
(c) दोनों ही
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) कम डुबता है।

प्रश्न 5.
लोहे का टुकड़ा डूब जाता है :-
(a) पारा में
(b) पानी में
(c) अल्कोहल में
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) पानी में।

प्रश्न 6.
उत्पलावक्ता द्रव है :-
(a) निम्न चाप के समान
(b) उच्च चाप के समान
(c) पाश्र्व चाप के समान
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) निम्न चाप के समान।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 7.
तरल का दबाव :
(a) P = R/A
(b) F=F/A
(c) F=P/A
(d) P=A/F
उत्तर :
(a) P=R/A

प्रश्न 8.
तैराक जल में तैरता है :-
(a) निम्न दाब के कारण
(b) उर्ष्व दाब के कारण
(c) निम्न चाप के कारण
(d) समच्चीलता के कारण
उत्तर :
(b) उर्ष्व दाब के कारण।

प्रश्न 9.
नमकीन जल का घनत्व होता है :-
(a) ज्यादा
(b) कम
(c) बराबर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) ज्यादा।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 10.
पारा का घनत्व होता है :-
(a) 7.8 gm/cm3
(b) 8 gm/cm3
(c) 13.6 gm/cm3
(d) 1 gm/cm3
उत्तर :
(c) 13.6 gm/cm3

प्रश्न 11.
वायुदाब किस यंत्र द्वारा मापा जाता है ?
(a) थर्मामीटर
(b) बैरोमीटर
(c) हाइड्रो मीटर
(d) कैलोरीमीटर
उत्तर :
(c) हाइड्रो मीटर।

प्रश्न 12.
दाब की ईकाई है :-
(a) न्यूटन
(b) मास्कल
(c) जूल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) मास्कल।

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

प्रश्न 13.
बल को मापा जाता है :-
(a) न्यूटन में
(b) डाइन में
(c) दोनों में
(d) जल में
उत्तर :
(c) दोनों में।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. गहराई अधिक होने पर दबाव ________
उत्तर : बढ़ेगा

2. अर्किर्मिडिज का सिद्धान्त द्रव्य के साथ_________ पर भी लागू होता है।
उत्तर : गैजाँ

3. _________बल उर्ध्वाधर दिशा में लगता है ।
उत्तर : उत्पादक

4. द्रव्य का__________पात्र के आकार पर निर्भर करता है।
उत्तर : आकार

5. द्रव का पार्श्व दबाव _________पर निर्भर करता है।
उत्तर : गहराई

6. लोहा का घनत्व _________से ज्यादा तथा ________से कम होता है।
उत्तर : जल, पारा

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

7. न्यूटन के द्वितीय नियम से ________परिभाषित होता है।
उत्तर : संवेग

8. वायु में _______होता है।
उत्तर : भार

9. घनत्व बढ़ने से _________बढ़ जाता है।
उत्तर : उल्पलकता

10. बैरो मीटर से _________मापा जाता है।
उत्तर : वायुमंडलनीय दबाव

11. बल = दाब x _________
उत्तर : क्षेत्रफल

WBBSE Class 8 Science Solutions Chapter 1.1 बल और दबाव

12. 1Pa = _________N/m2
उत्तर : 105

13. द्रव्य में डुबाने पर वस्तु _________प्रतीत होता है ।
उत्तर : हल्का

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 11 ओशोनिया valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 11 Question Answer – ओशोनिया

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी के सबसे छोटे महाद्वीप का नाम क्या है ?
उत्तर :
ओशोनिया

प्रश्न 2.
पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान किस महासागर में स्थित है ?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर में

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 3.
हमारी पृथ्वी की सबसे लम्बी प्रवाल द्वीप का क्या नाम है ?
उत्तर :
ग्रेट बैरियर रीफ

प्रश्न 4.
आस्ट्रेलिया के सबसे विचित्र प्राणी का नाम बताओ ?
उत्तर :
कंगारू

प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी नदी का नाम बताओ
उत्तर :
मर्रे – डार्लिंग नदी

प्रश्न 6.
विश्व के किस महाद्वीप को द्वीप महाद्वीप कहा जाता है ?
उत्तर :
आस्ट्रेलिया महाद्वीप को

प्रश्न 7.
आस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज किसने की थी ?
उत्तर :
कैप्टन जेम्स कुक ने

प्रश्न 8.
आस्ट्रेलिया के प्रमुख मोड़दार पर्वत का नाम बताओ
उत्तर :
ग्रेट डिवाइडिंग रेन्ज

प्रश्न 9.
आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम बताओ
उत्तर :
माउन्ट कोसिस्को

प्रश्न 10.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश की कृषि उपज का नाम बताओ
उत्तर :
गेहूँ

प्रश्न 11.
मर्रे नदी की सहायक नदी का नाम लिखो
उत्तर :
डार्लिंग

प्रश्न 12.
आस्ट्रेलिया में घास के मैदान को क्या कहते हैं?
उत्तर :
डाउन्स

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 13.
मिटडुरा बिला क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर :
फलों की कृषि के लिए

प्रश्न 14.
पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान कौन है?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर में स्थित मेरियाना गर्त

प्रश्न 15.
किसकी खोज से यूरोपवासी आस्ट्रेलिया की ओर आकर्षित हुए
उत्तर :
सोने की खानों के खोज से

प्रश्न 16.
ओशेनिया के पूरब में कौन महासागर स्थित है ?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर

प्रश्न 17.
गेट डिवाइडिंग रेंज किस प्रकार की पर्वत श्रेणी है ?
उत्तर :
प्राचीन मोड़दार पर्वत श्रेणी

प्रश्न 18.
आस्ट्रेलिया में आर्टिजियन कूप सर्वाधिक कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर :
कार्पेन्टरिया की निम्नभूमि में

प्रश्न 19.
न्यूजीलैण्ड की क्लाथा नदी किस झील से निकलती है ?
उत्तर :
वानाका झील से

प्रश्न 20.
दक्षिणी-पूर्वी आस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैण्ड की जलवायु कैसी है?
उत्तर :
ब्रिटिश तुल्य (पश्चिमी यूरोप तुल्य)

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
ओशोनिया महाद्वीप की सीमा का संक्षिप्त वर्णन करो। .
उत्तर :
ओशोनिया महाद्वीप का विस्तार 15° उत्तरी अक्षांश से लेकर 47° दक्षिणी अक्षांश तथा 114° पूर्वी देशान्तर से लेकर 134° पश्चिमी देशान्तर के बीच है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 2.
ओशोनिया महाद्वीप के अन्तर्गत प्रमुख देशों का नाम बताओ।
उत्तर :
दक्षिणी प्रशान्त महासागर के अनेक द्वीपों और आस्ट्रेलिया का सम्मिलित नाम ओशोनिया है। इसके अन्तर्गत प्रमुख देश – आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, न्यूगिनी, फिजी, तस्मानिया आदि हैं।

प्रश्न 3.
आस्ट्रेलिया के दो प्रमुख नदियों का नाम लिखो ?
उत्तर :
मर्रे और डार्लिंग आस्ट्रेलिया की दो प्रमुख नदियाँ हैं ।

प्रश्न 4.
मर्रे डार्लिंग की जलप्रवाह की सीमा और क्षेत्रफल बताओ ।
उत्तर :
यह क्षेत्र 24° दक्षिणी अक्षांश से लेकर 39° दक्षिणी अक्षांश एवं 139° पूर्वी देशान्तर से लेकर 149° पूर्वी देशान्तर के मध्य विस्तृत है। इस जल प्रवाह के उत्तर और पूर्व की ओर ग्रेट डिवाईडिंग रेंज, पश्चिम की ओर लफटी रेंज, बेरियर रेंज, ग्रेरेज और दक्षिण की ओर ग्रेट आस्ट्रेलिया वाइट स्थित है। इस नदी का जल क्षेत्र आस्ट्रेलिया के 20 प्रतिशत भाग में फैली हुई है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया 1

प्रश्न 5.
मर्रे डार्लिंग बेसिन की नदियों का वर्णन करो ।
उत्तर :
इस अववाहिका की प्रधान नदी मर्रे डार्लिंग है। डार्लिंग मर्रे की प्रमुख सहायक नदी है। मर्रे नदी की उत्पत्ति अल्पस पर्वत से हुई है। डार्लिंग नदी की उत्पत्ति न्यू इंग्लैंड से हुई है। इसका सम्मिलित प्रवाह दक्षिण-पश्चिम से प्रवाहित होता हुआ एन्काउन्टर सागर में गिरता है।

प्रश्न 6.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश की जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
डार्लिंग बेसिन प्रदेश की जलवायु मृदुल शीतोष्ण प्रकृति की है। ग्रीष्म ऋतु और शीत ऋतु में औसत तापमान यथाक्रम 25°C एवं 10°C रहता है। ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के पश्चिम में वृष्टिछाया प्रदेश होने के कारण परिमाण कम है। यहाँ वार्षिक वर्षा 50-75° सेंमी० होती है। दक्षिण में समुद्र तटीय क्षेत्र में भूमध्य सागरीय जलवायु का प्रवाह देखा जाता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 7.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश की वनस्पति का वर्णन करो ।
उत्तर :
यहाँ शीतोष्ण जलवायु एवं वर्षा की मात्रा कम होने के कारण घास के मैदान पाये जाते हैं। उन्हें डाउन्स कहा जाता है। यहाँ कई स्थानों पर ओक, मैपल, पापलार जैसे पतझड़ के वृक्ष भी पाये जाते हैं। एडिलेड क्षेत्र में भूमध्य सागरीय वनस्पतियाँ पायी जाती हैं।

प्रश्न 8.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन की कृषि और पशुपालन का वर्णन करो।
उत्तर :
मर्रे – डार्लिंग की बेसिन आस्ट्रेलिया का सर्वाधिक कृषि समृद्ध क्षेत्र है। यहाँ विकसित यंत्रों की सहायता से गेहूँ, जौ, मक्का, राई आदि का उत्पादन किया जाता है। इसके साथ ङी यहाँ रसदार फलों की भी खेती की जाती है। यहाँ के मुख्य उत्पादित फल अंगुर, नींबू, सेब, पिच, कमला नींबू, नासपाती आदि हैं।

प्रश्न 9.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन के खनिज सम्पदा का वर्णन करो ?
उत्तर :
इस प्रदेश में खनिज सम्पदाओं का अपार भंडार है। बेसिन के प्रान्तवर्ती क्षेत्रे में सोना, चाँदी, ताँबा, शीशा, टीन पाये जाते हैं। ब्रोकेनहिल में चाँदी, ताँबा पाये जाते हैं। ब्रोकेनाहिल को चाँदी का शहर कहा जाता है। एडिलेड क्षेत्र में सामान्य कोयला पाया जाता है।

प्रश्न 10.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश के उद्योगों का वर्णन करो ?
उत्तर :
इस प्रदेश में खनिज संपदाओं की कमी के कारण इस प्रदेश में धातु उद्योग का विकास नहीं हो पाया है। यहाँ उद्योग मुख्य रूप से कृषि एवं पशुपालन पर आधारित हैं। इन उद्योगों में मुख्य रूप से ऊन, वस्त्र, मैदा, मांस आदि का विकास हुआ है। इनके अलावा इंजीनियरिंग और रासायनिक उद्योग का भी विकास हुआ है। इस प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र एडिलेड, ब्रोकेनहील एवं मिलडुरा आदि हैं।

प्रश्न 11.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन की जनसंख्या और शहरों का वर्णन करो ।
उत्तर :
इस बेसिन प्रदेश में जनसंख्या घनी है। इस प्रदेश के कुल जनसंख्या का अधिकांश भाग तटीय भागों में निवास करता है। एडिलेड इस प्रदेश का मुख्य शहर एवं वाणिज्य केन्द्र हैं। ब्रोकेनहील और मिलडुरा अन्य शहर उल्लेखनीय हैं।

प्रश्न 12.
कंगारू की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर :
कंगारू आस्ट्रेलिया का प्रमुख जानवर है। इसके आगे के दो पैर छोटे एवं पीछे के दो पैर बड़े होते हैं एवं उसके पेट में एक चमड़े की थैली होती है। जिसमें मादा कंगारू अपने बच्चे को रखकर दौड़ती है।

कारण बताओ 3 MARKS

प्रश्न 1.
जब भारत में ग्रीष्ण ऋतु होती है तब ओशोनिया में शीत ऋतु होती है ।
उत्तर :
सम्पूर्ण आस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है । प्रायः उन्हीं अक्षांशों के बीच स्थित है जिन अक्षांशों के बीच भारत स्थित है। अत: जलवायु की दशायें प्राय: एक जैसी हैं। किन्तु भारत में जब शीतकाल होता है तब आस्ट्रेलिया में ग्रीष्मकाल होता है और जब आस्ट्रेलिया में ग्रीष्मकाल होता है तब भारत में ग्रीष्मऋतु होती है।

प्रश्न 2.
ग्रेट डिवाइडिंग रेंज के पूर्वी ढालों पर घनघोर वर्षा होती है ।
उत्तर :
दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवायें सम्पूर्ण पूर्वी तट पर प्रवाहित होती है। आर्द्रता से भरी हवाओं को ग्रेट डिवाइडिंग रेंज रोक लेता है जिससे पूर्वी ढालों पर अधिक वर्षा होती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 3.
आस्ट्रेलिया के मध्य एवं पश्चिमी पठारी भाग में मरुस्थल पाये जाते हैं।
उत्तर :
आस्ट्रेलिया के मध्य एवं पश्चिमी भाग में कोई ऊँचा पर्वत नहीं होने के कारण इसमें प्रवाहित होने वाली पछुआ हवाएं बिना रुकावट के आगे बढ़ जाती है। इसलिए इस प्रदेश में वर्षा नहीं होती है और यह प्रदेश एक मरुस्थल है।

प्रश्न 4.
न्यूजीलैंड के द्वीप को दक्षिण का स्वीटजरलैंड कहा जाता है।
उत्तर :
न्यूजीलैंड की प्राकृतिक सौन्दर्यता एवं स्वास्थ्यवर्द्धक जलवायु के कारण न्यूजीलैंड के दक्षिणी भाग को दक्षिण का स्वीटजरलैण्ड कहा जाता है।

प्रश्न5.
आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में शीत ऋतु में वर्षा नहीं होती है।
उत्तर :
शीत ऋतु में आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ तट के समानान्तर प्रवाहित होती है एवं दक्षिण – पूर्वी एशिया की ओर चली जाती है। इसलिए आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में वर्षा नहीं होती है।

प्रश्न 6.
न्यूजीलैण्ड के उत्तरी भाग में परिवर्द्धित भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है।
उत्तर :
न्यूजीलैण्ड के उत्तरी द्वीप में ग्रीष्म ऋतु का तापमान 22°C तथा शीत ऋतु का तापमान 10°C के आसपास रहता है। समुद्री प्रभाव के कारण वार्षिक तापान्तर कम रहता है एवं किसी बड़े पर्वत का अवरोध नहीं होने के कारण सम्पूर्ण प्रदेश में वर्ष भर वर्षा होती है। शीत ऋतु में वर्षा अधिक होती है। इसी को परिवर्द्धित भूमध्य सागरीय जलवायु कहते हैं।

प्रश्न 7.
मर्रे – डार्लिंग की घाटी में घास का मैदान पाया जाता है।
उत्तर :
मर्रे-डार्लिंग नदियों की घाटी में वर्षा कम होती है एवं तापमान की मात्रा भी कम पायी जाती है। इसी कारण इस प्रदेश में शीतोष्ण घासें उगती हैं। इसलिए इस भू-भाग में घासों के मैदान अधिक पाये जाते हैं जिन्हें डाउन्स कहते हैं।

प्रश्न 8.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन प्रदेश में कभी-कभी तापमान अधिक ऊँचा हो जाता है
उत्तर :
मर्रे डार्लिंग बेसिन प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में कभी-कभी अचानक गर्म हवाएँ चलने लगती है। इन हवाओं को ब्रिक फिल्डर कहते हैं। इन्हीं हवाओं के प्रभाव से इस भू-भाग का तापमान बहुत अधिक हो जाता है।

प्रश्न 9.
मर्रे – डार्लिंग बेसिन में ऊनी वस्त्र उद्योग का अधिक विकास हुआ है।
उत्तर :
मर्रे-डार्लिंग बेसिन प्रदेश के घास के मैदानों में मेरिनो भेड़ें पाली जाती है जिनसे उत्तम किस्म के ऊन प्राप्त होता है। अत: इस प्रदेश में ऊनी वस्त्र उद्योग का अधिक विकास हुआ है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 10.
मर्रे नदी के मुहाने तक बड़े जहाजों का आवागमन नहीं होता ।
उत्तर :
मर्रे नदी अलेक्जेन्ड्रिया झील से होकर अपने मुहाने तक जाती है। अलेक्जेंड्रिया झील एक छिछला लैगून है जो बालुका स्तूपों द्वारा समुद्र से प्रायः अलग है। ये बालुका स्तूप समुद्र की ओर जाने वाली जहाजों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करती है। इसलिए मर्रे के मुहाने तक बड़े जहाज का आवागमन नहीं होता है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
ओशोनिया की भू-प्रकृति का वर्णन करो ।
उत्तर :
ओशोनिया का प्रधान भू-खंड आस्ट्रेलिया है जो विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। भू-प्रकृति के आधार पर आस्ट्रेलिया को चार भागों में बांटा जा सकता है।

  • पूर्व की उच्च भूमि
  • पश्चिम की पठारी भूमि
  • मध्य भाग की समतल भूमि और
  • तटीय भाग की समतल भूमि ।

पूर्व की उच्च भूमि : आस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्व में उत्तर से दक्षिण तक विस्तृत एवं प्राचीन मोड़दार पर्वत स्थित है जिसका नाम ग्रेट डिवाइडिंग रेंज है। यह पर्वत श्रेणी भिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न नाम से जाना जाता है। जैसे डार्लिंग डाउन्स, न्यू आस्ट्रेलिया आल्पस, न्यू रेंज, न्यू इंग्लैंड रेंज, लिभर पुल रेंज आदि न्यू इंग्लैंड रेंज का माउण्ट कोशिस्को (2230 मी०) आस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।

पश्चिम की पठारी भूमि : इस महाद्वीप के पश्चिम में आधे से भी अधिक भाग में ऊपर से नीचे तरंग की तरह असमतल और पथरीली पठारी भाग है। इसे पश्चिम की पठारी भूमि कहते हैं। इस पठार की औसत ऊँचाई 200-500 मीटर तक है। इस पठार की चट्टानें भारत के दक्षिण पठारी भूमि की तरह ही पुरानी चट्टानों से बनी है। पूर्व एवं पश्चिम की तरफ कुछ छोटे-छोटे पहाड़ दिखाई देते हैं। मध्य भाग में कहीं-कहीं लवणीय जल की झील और मरुद्यान भी पाये जाते हैं।

मध्य भाग की समतल भूमि – पूर्व की ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और पश्चिम के पठारी भूमि के मध्य समतल भूमि का विस्तार है। दक्षिण में मर्रे – डार्लिंग नदी की अववाहिका और उत्तर में कोर्पेण्टरिया की निम्न भूमि क्षेत्र है ।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया 2

तटीय भाग की समभूमि :- आस्ट्रेलिया के चारों ओर की तटीय भूमि समतल है। अधिकांश समान भूमियों की आकृति बहुत संकीर्ण है। उत्तर- -पूर्व के तटीय क्षेत्र के बराबर समुद्र में समानान्तर पर पृथ्वी की सबसे बड़ी प्रवाल दीवार ग्रेटवेरियर रीफ स्थित है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 2.
ओशोनिया की जलवायु विभागों का संक्षेप में वर्णन करो ।
उत्तर :
ओशोनिया महाद्वीप उत्तर में उत्तरी द्वीप (10° उ०) से दक्षिण में स्टुअर्ट द्वीप (47° द०) तक विस्तृत है । तापक्रम एवं वर्षा की मात्रा में अन्तर के कारण आस्ट्रेलिया महाद्वीप में निम्नलिखित जलवायु पाई जाती है। छोटे-छोटे द्वीपों की जलवायु पर समुद्री प्रभाव देखा जा सकता है लेकिन आस्ट्रेलिया जैसे बड़े स्थलभाग के भीतरी भाग में जलवायु विषम है। । जलवायु में विविधता के आधार पर इस भू-भाग को निम्नलिखित 6 भागों में विभक्त किया जाता है :

  • भूमध्य रेखीय जलवायु
  • उष्ण मौसमी जलवायु
  • शीतोष्ण जलवायु
  • भू-मध्य सागरीय जलवायु
  • उष्ण मरुस्थलीय जलवायु
  • ब्रिटिश जलवायु ।

भूमध्य रेखीय जलवायु :- इस प्रकार की जलवायु आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में पायी जाती है। यहाँ सम्पूर्ण वर्ष तापमान अधिक (280°C) रहता है तथा वर्षा की मात्रा (200 सेंमी०) तक होता है। यही इस जलवायु प्रदेश की विशेषता है।

उष्ण मौसमी जलवायु :- आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में एवं उत्तर-पूर्वी भाग में इस जलवायु का प्रभाव रहता है जहाँ गर्मी की ऋतु गर्म एवं नम होती है एवं शीत ऋतु ठंडी एवं शुष्क होती है। गर्मी में मानसून हवाओं से खूब वर्षा होती है । वर्षा का औसत वार्षिक अनुपात 150 सेंमी० है ।

शीतोष्ण जलवायु :- आस्ट्रेलिया की मर्रे डार्लिंग की बेसिन प्रदेश एवं पूर्वी तट के ब्रिस्वेन में इस जलवायु का प्रभाव देखा जाता है। इस भाग के तटीय क्षेत्रों में पूरे वर्ष व्यापारिक वायु (ग्रीष्म ऋतुं) और पश्चिमी वायु (शीत ऋतु) के प्रभाव वर्षा होती है।

भूमध्य सागरीय जलवायु :- इस प्रकार की जलवायु आस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में पर्थ और एडिलेड क्षेत्र में पायी जाती है। यहाँ गर्मी की ऋतु गर्म एवं शुष्क तथा जाड़े की ऋतु ठंडी एवं नम होती है। वर्षा केवल जाड़े में पछुआ हवाओं से होती है।

उष्ण मरुस्थलीय जलवायु :- आस्ट्रेलिया महाद्वीप के अधिकांश पश्चिमी भाग में उष्ण मरुस्थलीय जलवायु पायी जाती है एवं जाड़े की ऋतु साधारण ठंडी होती है। वार्षिक औसत वर्षा 25 सेंमी० से कम होती है।

ब्रिटिश जलवायु :- दक्षिण-पूर्व आस्ट्रेलिया, तस्मानिया, न्यूजीलैंड में यह जलवायु पायी जाती है। इस भाग में गर्मी में साधारण गर्मी एवं जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से यहाँ वर्ष भर वर्षा होता है। औसत वार्षिक वर्षा 200 सेंमी० तक होती है।

प्रश्न 3.
ओशोनिया प्रदेश के प्राकृतिक वनों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
ओशोनिया महाद्वीप में जलवायु की विभिन्नता के कारण विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ पायी जाती है। प्राकृतिक वनस्पति के अनुसार इसे नौ भागों में बाँटा जा सकता है।

(i) उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन :- न्यूगिनी द्वीप के भूमध्य रेखीय जलवायु के प्रदेश में सालभर वर्षा होती है। अतः इस क्षेत्र में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन पाये जाते हैं जिनमें रबर, नारियल, महोगनी, बाँस और बेंत के पेड़ उल्लेखनीय हैं।

(ii) मानसूनी वन : उत्तरी-पूर्वी आस्ट्रेलिया में चौड़ी पत्ती वाले वन पाये जाते हैं जिनमें बाँस, साल और सागौन के वृक्षों की अधिकता होती है ।

(iii) सवाना वनस्पति :- प्राय: सम्पूर्ण उत्तरी एवं मध्य पूर्वी भाग में वर्षा की कमी के कारण सवाना घासें उगती हैं। बीच- बीच में यूकलिपटस के वृक्ष दिखाई देते हैं। घास एवं रंग-बिरंगे फूल वाले पौधे रंग बिरेंगे कालीन जैसे दृष्य उपस्थित करते हैं।

(iv) मरुस्थलीय वनस्पति :- आस्ट्रेलिया के अधिकांश पश्चिमी भाग में वर्षा होने से मरुस्थलीय वनस्पतियाँ पायी जाती हैं जिनमें नागफनी एवं अनेक कांटेदार घास के पौधे भी होते हैं। जब कभी चक्रवातीय वर्षा हो जाती है तो यह भाग हरी घासों से ढंक जाती है ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

(v) भूमध्य सागरीय वनस्पति :- आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी भाग में तापमान साधारण रहता है एवं वर्ष भर वर्षा होती है। अतः हरी-हरी घासें और वृक्ष उगते हैं। जिनमें सीडर, साइप्रस, अंजीर और शहतूत के वृक्ष रहत हैं। कम वर्षा वाले भागों में यूकलिपटस के वृक्ष पाये जाते हैं।

(vi) शीतोष्ण घास के मैदान :- मर्रे-डार्लिंग नदियों के बेसिन में जहाँ वर्षा कम होती है शीतोष्ण कटिबन्ध घास के मैदान पाये जाते हैं। जिन्हें डाउन्स (Downs) कहते हैं। इनकी जड़ें छोटी, कड़ी, भूरी बिना गुच्छे की होती है ।

(vii) शीतोष्ण सदाबहार वन :- आस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पूर्वी तटीय भाग में साल भर वर्षा और ग्रीष्म ऋतु में अधिक वर्षा होने के कारण चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन पाये जाते हैं। इनमें वालनट, ओक, बीच, मैग्नोलिया, कपूर, शहतूत एवं ताड़ के वृक्ष पाये जाते हैं। इन वृक्षों के नीचे छोटी-छोटी झाड़ियाँ भी उगती हैं।

(viii) शीतोष्ण तटीय वन :- तस्मानिया और न्यूजीलैण्ड के दक्षिणी द्वीप में उत्तरी पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु पायी जाती है। यहाँ चौड़ी पत्ती वाले पतझड़ के वृक्ष पाये जाते हैं। जिनमें पीच, मेपला, वालनट, चेस्टनट, एभ आदि के वृक्ष उल्लेखनीय हैं। घना कुहरा और पाला पड़ने के कारण ये वृक्ष शरद ऋतु में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। इस ऋतु को इनका विश्रामकाल कहा गया है।

(ix) द्वीपीय वनस्पति :- प्रशांत महासागर के मुंगे द्वीपों के टूटे हुए मुगों पर नारियल एवं ताड़ के वृक्ष उगते हैं । नारियल के वृक्ष के तनों, पत्तियों, शाखाओं एवं फलों पर यहाँ के निवासियों की दिनचर्या निर्भर करती है।

प्रश्न 4.
सूर्य के उत्तरायन एवं दक्षिणायन होने पर ओशेनिया की जलवायु पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
सूर्य के दक्षिणायन एवं उत्तरायण होने के साथ-साथ ग्रहीय हवाओं का प्रभाव क्षेत्र भी क्रमशः दक्षिण एवं उत्तर की ओर खिसकता है जिसके फलस्वरूप वर्षा की दशायें भी परिवर्तित होती है। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य दक्षिणायन रहता है। अतः हवा की पत्तियाँ भी दक्षिण की ओर खिसक जाती है।

उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरी-पूर्वी व्यापारिक हवाएँ भूमध्य रेखा को पार कर जाती है। दक्षिणी गोलार्द्ध में प्रवेश कर जाने पर फेरल के नियम के अनुसार वे अपनी बायीं ओर मुड़ जाती है। इस प्रकार आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग में उत्तरी-पश्चिमी . मानसून हवाएं चलने लगती है। हिन्द महासागर से आने वाली इन हवाओं को ग्रेट डिवाईडिंग रेंज रोक लेता है । अत: इसके पश्चिमी भाग में स्थित भू-भाग में बादलों की गर्जना एवं बिजली की चमक के साथ वर्षा होती है ।

सूर्य के उत्तरायण होने के साथ-साथ हवा की पेटियाँ भी उत्तर की ओर खिसकने लगती है। शीत ऋतु में आस्ट्रेलिया का सुदूर दक्षिणी भाग दक्षिणी-पश्चिमी पछुआ हवाओं के प्रवाह क्षेत्र में आ जाता है। अतः इस क्षेत्र में शीत काल में वर्षा होती है।

प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया की जलवायु पर समुद्री धाराओं का क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
पूर्वी आस्ट्रेलिया गर्मधारा के प्रभाव से उत्तरी-पूर्वी समुद्र तट का तापमान हमेशा ऊँचा रहता है। पश्चिमी आस्ट्रेलियन ठंड धाराओं के प्रभाव से आस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट का तापमान हमेशा नीचे रहता है। शीत ऋतु में दक्षिण से आने वाली ध्रुवीय हवायें तापमान को कम कर देती है।

प्रश्न 6.
न्यूजीलैंड की भू- प्रकृति का वर्णन करो ।
उत्तर :
न्यूजीलैंड का निर्माण उत्तरी व दक्षिणी नाम के दो बड़े द्वीपों एवं अनेक छोटे-छोटे द्वीपों को मिलाकर हुआ है। यहाँ की भूमि का अधिकांश भाग पर्वतों से घिरा है एवं यहाँ अनेक ज्वालामुखी पर्वतें है। माउण्ट कुक ( 3764 मी०) न्यूजीलैण्ड का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। यहाँ नदियों की लम्बाई कम है। इस भाग के पर्वतीय प्रदेशों में हिमनद द्वारा अनेक झीलों का निर्माण हुआ है। न्यूजीलैंड को दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल की दृष्टि से अस्ट्रेलिया विश्व का मंहाद्वीप है –
(a) सबेस छोटा महाद्वीप
(b) सबसे बड़ा महाद्वीप
(c) इनमें से कोई
(d) मष्यम आकार का
उत्तर :
(a) सबेस छोटा महाद्वीप

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 2.
पृथ्वी की सबसे बड़ी प्रवाल भिती है –
(a) केरल द्वीप
(b) ग्रेट बैरियर रीफ
(c) बैरन द्वीप
(d) हवाई द्रीप
उत्तर :
(b) ग्रेट बैरियर रीफ

प्रश्न 3.
ओशोनिया महाद्वीप का सबसे विचित्र प्राणी है –
(a) पेंगुईन
(b) शील
(c) कगारु
(d) बिता
उत्तर :
(c) कंगारू

प्रश्न 4.
आस्ट्रेलिया की खोज की थी –
(a) वास्कोडिगामा
(b) अमेरिगो वेसुषुष्मी
(c) कैप्टन जेम्स कुक
(d) कोलंबस
उत्तर :
(c) कैप्टन जेम्स कुक

प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया की सबसे लम्बी नदी है-
(a) मरे-डालिग
(b) जायरे
(c) अमेजन
(d) स्वान
उत्तर :
(a) मरे-डालिंग

प्रश्न 6.
आस्ट्रेलिया के प्रमुख भेड़ की नष्ल है –
(a) ओक
(b) मेरिनो
(c) मुरी
(d) कोक
उत्तर :
(b) मेरिनो

प्रश्न 7.
आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम है –
(a) कोसिस्को
(b) डाउन्स
(c) ब्रीकेनहील
(d) सिओल
उत्तर :
(a) कोसिस्को ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 8.
ब्रोकेनहील को कहा जाता है –
(a) हीरे का शहर
(b) कोयले का शहर
(c) चाँदी का शहर
(d) सोने का शहर
उत्तर :
(c) चाँदौ का शहर ।

प्रश्न 9.
आस्ट्रेलिया की जनसंख्या घनत्व है –
(a) अंधिक
(b) सामान्य
(c) कम
(d) बहुत कम
उत्तर :
(c) कम ।

प्रश्न 10.
आस्ट्रेलिया का कृषि प्रधान क्षेत्र है –
(a) तस्मानिया
(b) मरें-डालिग बेसिन द्देश
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) आयर बेसिन
उत्तर :
(b) मरे-डालिंग बेसिन मदेश।

प्रश्न 11.
ओशेनिया का सर्वोच्च श्रुंग है –
(a) आस्ट्रेलिया का माउण्ट कोसियास्को
(b) न्यूजीलैण्ड का माउण्ट एगमोण्ट
(c) पापुआ न्यूगिनी का माउण्ट विल्हेम
(d) न्यूजीलेण्ड का माउण्ट कुक।
उत्तर :
(c) पापुआ न्यूगिनी का माउण्ट विल्हेम।

प्रश्न 12.
आस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग की भूमि है –
(a) असमतल और पथरीली
(b) समतल मैदानी
(c) पर्वतीय
(d) चूना पत्थर से युक्त
उत्तर :
(a) असमतल और पथरीली।

प्रश्न 13.
ग्रेट बैरियर रीफ की लम्बाई है –
(a) 1500 कि॰मी०
(b) 1000 कि० मी०
(c) 2000 कि॰मी०
(d) 3000 कि० मी०
उत्तर :
(c) 2000 कि०मी०।

प्रश्न 14.
माउण्ट एगमण्ट ज्वालामुखी स्थित है –
(a) न्यूजीलैण्ड में
(b) आस्ट्रेलिया में
(c) मेलानेशिया में
(d) माइक्रोनेशिया में
उत्तर :
(a) न्यूजीलैण्ड में।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित नदियों में से कौन न्यूजीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी है –
(a) स्वान नदी
(b) फ्लाई नदी
(c) क्लाथा नदी
(d) कईटाकी नदी
उत्तर :
(d) वाईटाकी नदी।

प्रश्न 16.
न्यूजीलैण्ड की सबसे बड़ी झील है –
(a) ताइपो झील
(b) आपार शील
(c) टरिंस झील
(d) म्याके झील
उत्तर :
(a) ताइपो झील।

प्रश्न 17.
उष्ण मानसूनी जलवायु पाई जाती है –
(a) माइक्रोनेशिायन में
(b) आस्ट्रेलिया के उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी भाग में
(c) पोलीनेशिया में
(d) न्यूजीलैण्ड में
उत्तर :
(b) आस्ट्रेलिया के उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी भाग में।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

प्रश्न 18.
आस्ट्रेलिया के उत्तरी भाग (मानसूनी जलवायु क्षेत्र के दक्षिण) में पाए जाने वाले उष्णा कटिबन्धीय घास के मैदान को कहते हैं –
(a) पार्कलैण्ड सवाना
(b) कम्पोज
(c) प्रेयरी
(d) डाउन्स
उत्तर :
(a) पार्कलैण्ड सवाना।

प्रश्न 19.
डार्लिग नदी की उत्पत्ति हुई है –
(a) लीवरपुल रेंज में
(b) न्यूइंग्लैण्ड रेंज में
(c) कोसिस्को पर्वत से
(d) आर्थर पहाड़ी से
उत्तर :
(b) न्यूइंग्लैण्ड रेंज से।

प्रश्न 20.
मर्रे – डार्लिंग नदी घाटी में सबसे अधिक विकास हुई है –
(a) धातु उद्योग का
(b) कृषि एवं पशुषालन पर आधारित उद्योग का
(c) पेट्रो-रासयन उद्योग का
(d) पर्यटन उद्योग का
उत्तर :
(b) कृषि एवं पशुपालन पर आधारित उद्योग का।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. आस्ट्रेलिया के घास के मैदान को __________ कहा जाता है।
उत्तर : डाउन्स

2. आस्ट्रेलिया की प्रमुख नदी __________है।
उत्तर : मरें

3. ओशोनिया महाद्वीप विश्व का __________महाद्वीप है।
उत्तर : छोटा

4. विश्व की सबसे बड़ी प्रवाह की दीवार __________है।
उत्तर : ग्रेट बैरियर रीफ

5. __________आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : कोसिस्को

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

6. आस्ट्रेलिया महाद्वीप__________ गोलार्द्ध में स्थित है।
उत्तर : दक्षिणी

7. __________आस्ट्रेलिया में पाये जाने वाली प्रमुख किस्म की भेड़ है।
उत्तर : मेरिनो

8. ब्रोकेनहील __________महाद्वीप का एक प्रमुख शहर है।
उत्तर : आस्ट्रेलिया

9. मर्रे नदी की उत्पत्ति __________से हुई है।
उत्तर : आस्ट्रेलियन आल्पस

10. ओशोनिया महाद्वीप की आर्थिक उन्नति में __________का बहुत बड़ा योगदान है।
उत्तर : पर्यटन

11. आस्ट्रेलिया की बखोज़ __________ने की।
उत्तर : कैप्टन जेम्स कुक

12. आस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मध्य __________जल डमरू मध्य है।
उत्तर : बास जल डमरू मध्य

13. ओशेनिया की कुल जनसंख्या __________है।
उत्तर : साढे तीन करोड़

14. ओशोनिया महादेश में कुल __________भाषाएँ बोली जाती हैं।
उत्तर : 28

15. वेलिंग्टन __________का प्रमुख शहर है।
उत्तर : न्यूजीलैण्ड

16. कार्पेन्टरिया की निम्न भूमि में अनेक __________पाए जाते हैं।
उत्तर : आर्टिजियन कूप

17. तस्मानिया एवं न्यूजीलैण्ड में __________के वन देखे जाते हैं।
उत्तर : शीतोष्ण पतझड़

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

18. मरें एवं डार्लिग नदियाँ __________शहर के पास मिलती हैं।
उत्तर : वेंटवर्थ

19. मर्रे-डार्लिंग नदी घाटी में __________एवं __________का पर्याप्त उत्पादान होता है।
उत्तर : मांस, दूध

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. ओशोनिया विश्ष का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : False

2. क्षेत्रफल की दृष्टि से ओशोनिया विश्च का सबसे छोटा महाद्वीप है।
उत्तर : True

3. ओशोनिया महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी पापूया न्यूमिनी है।
उत्तर : True

4. मर्रे डार्लिग ओशोनिया महाद्वीप की सबसे लम्बी एवं प्रमुख नदी है।
उत्तर : True

5. माउन्ट कोसिस्को आस्ट्रेलिया की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : True

6. प्रेट डिवाईंडिंग रेंज आस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रेंखला है।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

7. आयर रॉक न्यूजीलैंड का प्रमुख दर्शनीय स्थान है।
उत्तर : False

8. ग्रेट बैरियर रीफ विभिन्न जीवों का निवास स्थान है।
उत्तर : True

9. ग्रेट बैरियर रीफ प्रवाल जीवों द्वारा निर्मित है।
उत्तर : True

10. आस्ट्रेलिया के घास के मैदान को डाउन्स कहते हैं।
उत्तर : True

11. मर्रे नदी आस्ट्रेलियन आल्पस से निकलती है।
उत्तर : True

12. डार्लिंग मर्रे की सहायक नदी है।
उत्तर : True

13. मेरिनो आस्ट्रेलिया की प्रमुख भेड़ है।
उत्तर : True

14. क्वीन्स लैण्ड और न्यसाउवेल्स पशुपालन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : True

15. कंगारू नामक अद्भुत प्राणी माइक्रोनेशिया में पाया जाता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 11 ओशोनिया

16. पोर्ट मोरेसकी पापुआ न्यूगिनी का प्रमुख शहर है।
उत्तर : True

17. कैंटरबरी का मैदान न्यूजीलैण्ड में स्थित है।
उत्तर : True

18. आस्ट्रेलिया की कूपर एवं आयर नदियाँ प्रशान्त महासागर में गिरती हैं।
उत्तर : False

19. पेरू नदी डार्लिंग नदी की सहायक नदी है।
उत्तर : False

20. डाउन्स घास का मैदान उत्तम नस्ल की भेड़ों के पालन के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 10 Question Answer – दक्षिणी अमेरिका

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न1.
क्षेत्रफल के अनुसार दक्षिणी अमेरिका का विश्व में कौन सा स्थान है ?
उत्तर :
चौथा

प्रश्न 2.
दक्षिणी अमेरिका की सबसे लम्बी नदी का क्या नाम है?
उत्तर :
आमेजन नदी

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 3.
विश्व की सबसे ऊँची झील का नाम बताओ
उत्तर :
टिटिकाका

प्रश्न 4.
दक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी का क्या नाम है?
उत्तर :
एकांकागुआ

प्रश्न 5.
पृथ्वी पर स्थित सबसे लम्बी पर्वत श्रेणी का नाम क्या है?
उत्तर :
एन्डीज

प्रश्न 6.
पृथ्वी के सबसे ऊँचे जल प्रपात का नाम बताओ
उत्तर :
एंजेल जल प्रपात

प्रश्न 7.
पृथ्वी के सबसे ऊँचे सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत का नाम बताओ
उत्तर :
चिम्बरेजो

प्रश्न 8.
दक्षिणी अमेरिका के मरुस्थल का क्या नाम है?
उत्तर :
आटाकामा

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 9.
पराना, पराग्वे और उरुग्वे नदियों की सम्मिलित धारा का नाम क्या है?
उत्तर :
लाप्लाटा

प्रश्न 10.
नदी की अववाहिका और जल प्रवाह की दृष्टि से अमेजन नदी का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर :
पथम

प्रश्न 11.
लंबाई के अनुसार अमेजन नदी का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर :
दूसरा

प्रश्न 12.
लाप्लाटा नदी का मुहाना कहाँ है?
उत्तर :
अंध महासागर

प्रश्न 13.
अमेजन नदी की घाटी में किस प्रकार के वन पाये जाते हैं?
उत्तर :
सदाबहार वन

प्रश्न 14.
अमेजन के घने वनों को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर :
सेल्वाज

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 15.
पंपास शब्द का अर्थ क्या होता है?
उत्तर :
समतल भूमि

प्रश्न 16.
अर्जेन्टाइना की राजधानी कहाँ है?
उत्तर :
ब्यूनसआर्यस् !

प्रश्न 17.
पम्पास क्षेत्र की प्रमुख कृषि उपज क्या है?
उत्तर :
गेहूँ

प्रश्न 18.
पंपास क्षेत्र किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
पशुपालन के लिए

प्रश्न 19.
पंपास क्षेत्र में पशुचारण भूमि को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर :
एस्टेनेशिया

प्रश्न 20.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदी का नाम बताओ?
उत्तर :
अमेजन नदो

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 21.
अमेजन बेसिन का प्रमुख फल कौन सा है?
उत्तर :
ब्राजील नट:

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की स्थिति एवं सीमा का वर्णन करो
उत्तर :
स्थिति :- दक्षणणी अमेरिका महाद्वीप उत्तर में 12° 28’ उत्तरी अक्षांश से दक्षिण में 55° 59° दक्षिणी अक्षांश तक फैला हुआ है तथा पूर्व में 34° 50’ पश्चिमी देशान्तर से पश्चिम में 81°20’ के बीच फैला हुआ है भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से होकर गुजरती है और 60° पश्चिमी देशान्तर रेखा इस महाद्वीप को उत्तर से दक्षिण लगभग दो भागों में बाँटती है|

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका 1

सीमा – दक्षणणी अमेरिका की सीमा चारों ओर से सागर एवं महासागरों से घिरा हुआ है उत्तर पूर्व की ओर अटालांटिक महासागर पश्चिम में प्रशान्त महासागर एवं दक्षिण में कुमेरू महासागर की स्थिति है इस महाद्वीप का आकार त्रिभुजाकार है जिसका आधार उत्तर की ओर तथा शीर्ष दक्षिण में है दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी छोर पर हार्न अन्तरीप है

प्रश्न 2.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप को कितने प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है? नाम लिखें?
उत्तर :
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप को चार प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है जो निम्न है –

  • प्रशान्त महासागर का संकीर्ण मैदान
  • पश्चिम का पर्वतीय क्षेत्र
  • पूर्वी पठारी भाग
  • मध्य के विशाल मैदान

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 3.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के पर्वतीय क्षेत्र का संक्षिप्त वर्णन करो ।
उत्तर :
पश्चिम का पर्वतीय क्षेत्र महाद्वीप की पूरी लम्बाई में विश्व की सबसे लम्बी श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला उत्तर में पनामा से लेकर दक्षिण में हार्न अंतरीप तक लगभग 8000 किलोमीटर की लम्बाई में फैला है। यह नवीन मोड़दार पर्वत है। वास्तव में यह उत्तरी अमेरिका के रॉकी पर्वत का ही दक्षिणी विस्तार है। यह हिमालय के बाद विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है।

इसके पश्चिम ढाल खड़े एवं पूर्व ढाल अत्यन्त मंद हैं। यह पहाड़ बीच में सबसे चौड़ा है जिसकी चौड़ाई 600 किलोमीटर से लेकर 800 किलोमीटर तक है । अर्जेन्टाइना में चिली की सीमा पर एकांकागुआ (7035) मीटर दक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी है। एण्डीज पर्वतमाला में बहुत स्थानों पर प्राचीन पर्वतों के क्षेत्र से बनी मालभूमि भी स्थित है। जैसे इक्वेटर टिटिकाका की मालभूमि क्षेत्र टिटिकाका झील (3810) मी० पृथ्वी की सबसे ऊँची झील है।

प्रश्न 4.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप की मध्य भाग के विशाल समभूमि का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
पश्चिम के पर्वतीय क्षेत्र एवं पूर्व की उच्च भूमि के मध्य एक समतल प्राय भूमि है । इस सम भूमि क्षेत्र का आयतन दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के आयतन के अर्द्धांश से भी अधिक है। अमेजन और लाप्लाटा नदियों द्वारा सम्मिलित रूप इस भूमि का निर्माण हुआ है।

प्रश्न 5.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में संकीर्ण तटीय मैदान का संक्षेप में वर्णन करो ।
उत्तर :
यह भूमि पश्चिम में प्रशांत महासागर के तटीय भाग एवं एण्ड्रीज पर्वतमाला के मध्य में स्थित संकीर्ण भूमि है। समस्त पश्चमी तटीय क्षेत्र के उत्तर से दक्षिण तक संकीर्ण तटीय क्षेत्र के मध्य भाग में प्राय: 1100 किमी० लम्बी आटाकामा की मरूभूमि स्थित है। यह मरूभूमि पृथ्वी की सबेस शुष्क और जलविहीन मरूभूमि है।

प्रश्न 6.
दक्षिणी अमेरिका की जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पतियों का संक्षेप में वर्णन करो ।
उत्तर :
जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति – दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्र समुद्र के नजदीक है। इस कारण यहाँ की जलवायु सम है। ग्रीष्म ऋतु में औसतन तापमान 21°C – 25°C एवं शीत ऋतु में औसतन तापमान 4°C – 11°C तक रहता है । वार्षिक वर्षा का अनुपात बहुत कम औसतन (50-100) सेंमी० है । वर्षा का अनुपात पश्चिम की तुलना में पूर्व ओर अधिक है।

इस भू-भाग में वर्षा कम होने के कारण यहाँ घास के मैदान अधिक पाये जाते हैं। चूँकि पूर्व की ओर वर्षा अधिक होती है इसीलिए इस क्षेत्र में वनस्पति पाये जाते हैं। इस भाग के प्रमुख पेड़-पौधे – पोपलर एवं यूक्लीप्टस आदि ही ज्यादा पाये जाते हैं। वर्तमान समय में इस क्षेत्र को कृषि और यातायात की सुविधा के योग्य बनाने हेतु बहुत जगह पेड़ की कटाई की जाती है।

प्रश्न 7.
दक्षिणी अमेरिका के पंपास प्रदेश के खनिज एवं उद्योगों का वर्णन करो।
उत्तर :
दक्षिणी अमेरिका का पंपास क्षेत्र खनिज की दृष्टि से सम्पन्न नहीं है। इसी कारण इस क्षेत्र में बड़े उद्योगों का विकास नहीं हो पाया है। यहाँ पर्याप्त मात्रा में पशु एवं कृषि से सम्बन्धित उद्योगों का विकास हुआ है। इस कारण इस भाग में खाद्य सामग्रियों से सम्बन्धित व्यवसाय का विकास हुआ है। यहाँ मुख्य रूप से दुग्ध से सम्बन्धित व्यवसाय, जैसे- सूखा दूध, पनीर, मक्खन, घी आदि उद्योगों का विकास हुआ है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 8.
लाप्लाटा नदी के प्रवाह मार्ग का वर्णन करो ।
उत्तर :
पराना, पराग्वे तथा उरुग्वे इन तीनों नदियों के सम्मिलित नाम को लाप्लाटा नदी कहा जाता है। पराना और पराग्वे दोनों नदी ब्राजील के दो उच्च भूमियों से निकली हैं। इसके बाद दोनों अलग-अलग 2400 किमी० प्रवाहित होती है और एक दूसरे से मिल जाती है।

पराना और पराग्वे की सम्मिलित धारा 1100 किमी० तक प्रवाहित होती है। इसके बाद उरुग्वे नदी उत्तर पूर्व से आकर इस प्रवाह में मिल जाती है। इन तीनों नदियों का सम्मिलित प्रवाह लाप्लाटा नाम से प्रवाहित होकर अटलांटिक महासागर में मिल जाता है। इसके मुहाने पर बंदरगाह और जलमार्ग परिवहन की पर्याप्त उन्नति हुई है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
दक्षिणी महाद्वीप की पूर्व की उच्च भूमि का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
दक्षिणी अमेरिका के पूर्व में दो उच्च भूमि की स्थिति है। इन दोनों उच्च भूमियों का निर्माण अति प्राचीन भूखण्डों से हुआ है। यह क्षेत्र भारत के दक्षिण के पठार एवं उत्तर अमेरिका के कनाडियन शील्ड के समसामयिक है। यहाँ की दोनों उच्च भूमियाँ अमेजन नदी द्वारा विभक्त होती है।

(i) अमेजन नदी के उत्तर में गायना का पठार स्थित है। (औसत ऊँचाई 8000 मी०) फ्रेंच, गायना एवं सूरीनाम जैसे देश इस उच्च भूमि की सीमा के अंतर्गत हैं। यह भूमि उत्तर एवं पूर्व तट की ओर क्रमशः ढालू है। पृथ्वी उच्चतम जल प्रपात एंजेल की सृष्टि भी इसी गायना उच्च भूमि पर है।

(ii) अमेजन नदी के दक्षिण की ओर ब्राजील का पठार है जिसकी औसत ऊँचाई 800 मीटऱ है। इस उच्य भूमि के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में अटलांटिक महासागार के किनारे स्थित पिको-ड्रो-वानडाइरा यहाँ की सर्वोच्च चोटी है। बाजील उच्च भूमि एण्डीज के मध्य म्याटोगासी का पठार स्थित है। यह अमेजन नदी और लाप्लाटा नदी को बाँटता है।

प्रश्न 2.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन करो।
उत्तर :
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का उत्तरी भाग उत्तरी गोलार्द्ध में पड़ता है जिस कारण इस महाद्वीप का उत्तरी एवं दक्षिणी गोलाद्धों में विपरीत ऋतु परिवर्तन का क्रम देखा जा सकता है। जैसा कि उत्तरी गोलार्द में अगर ग्रीष्म कतु है तब दक्षिणी गोलार्द्ध में शीत ऋतु रहेगी। इसके अलावा भी इस महादेश में जलवायु विभिन्नता के कई कारण हैं जो निम्न हैं :-

  • अक्षांश
  • पर्वत श्रेणियाँ
  • महासगरीय धाराएँ
  • वायु प्रवाह

अक्षांश – भूमध्य रेखा दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग से होकर जाता है। इस महाद्वीप की सबसे अधिक चौड़ाई उत्तर में है। अतः दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग उत्तर में ही पड़ता है। इसीलिए इस भाग में उष्ण कटिबन्ध जलवायु पाया जाता है जो मोटे तौर पर गर्म एवं नम जलवायु है।

पर्वत श्रेणियाँ – महाद्वीप के पथिम में उत्तर से दक्षिण एण्डीज पर्वत से बाधा होने के कारण भाप भरी हवाओं को रोककर वर्षा कराती है। उष्ण कटिबन्ध में होने के कारण एण्डीज पर्वत तथा बाजील एवं गायना के पठारी भागों पर अधिक ऊँचाई के कारण तापक्रम कम तथा आनन्ददायक रहता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

महासागरीय धाराएँ :- दक्षिणी भूमध्य रेखा तथा ब्राजील की गर्म धाराओं के प्रभाव से दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग का तापक्रम ऊँचा रहता है। पेरू स्रोत के कारण पश्रिम की ओर जलवायु शीतल रहती है।

वायु-प्रवाह – इस महाद्वीप के पथिमी भाग में आटाकामा मरूभूमि का निर्माण हुआ है। दक्षिण पूर्व व्यापारिक वायु का मार्ग एण्डीज पर्वत से बाधित होता है। पर्वत के पधिमी दाल पर इस कारण वृष्टिछाया प्रदेश का निर्माण हुआ है।

प्रश्न 3.
दक्षिणी अमेरिका के सदाबाहार वनों का वर्णन करो?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के दोनों ओर विशेष रूप से दोनों ओर अमेजन नदी की अववाहिका का अधिकांश भाग इस वन प्रदेश से घिरा है। इस प्रदेश का सम्पूर्ण तापक्रम बहुत अधिक एवं निरतर वर्षा होती रहती है। इस प्रदेश में औसत वार्षिक तापमान 35°- 40°सें० तक रहता है एवं औसत वार्षिक वर्षा 250-300 सेंमी० तक होता है। इसलिए इस प्रदेश में घने सदाबहार वनों का वृक्ष पाया जाता है। इसे भूमध्य रेखीय वन कहते हैं।

अमेजन नदी की बेसिन में स्थित यह वन घना एवं वृहत्तम वन है जिसका क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल के ढाईगुना है। यहाँ के वृक्षों की परते ठोस और बड़े होते हैं। वृक्षों के घने होने के कारण सूर्य की किरणें नीचे धरातल तक नहीं पहुँच पाती है। यहाँ वृक्षों के साथ-साथ परजीवी लतायें भी अत्यधिक पायी जाती हैं। ये लतायें सूर्य की किरणें प्राप्त करने के लिए पेड़ों से होकर चली जाती है जिससे नीचे का धरातल अंधकार मय एवं दुर्गम हो चुका है।

इस दुर्गम वन के मुख्य वृक्ष फर्न, सैवाल, मोहगनी, आबनूस, रबड़, सिनकोना, ताड़ के साथ-साथ जहरीले साँप, मकड़ी, मच्छर, मक्खी, रक्त चुसने वाले बन्दर, जोंक जैसे जीव-जन्तु पाये जाते है। इसके अलावा यहाँ नदियों में मांसाहारी मछलियाँ भी पायी जाती है, जैसे – पिराना मछली।

प्रश्न 4.
दक्षिणी अमेरिका के पंपास प्रदेश की भू-प्रकृति एवं नदियों का वर्णन करो।
उत्तर :
पंपास स्पेनिश शब्द है जिसका अर्थ होता है विस्तृत सममतल मैदान। इस क्षेत्र में बड़े-बड़े घास के मैदान पाये जाते है। अर्जेन्टाइना एवं उरुग्वे के दक्षिण-पथ्चिम में लाप्लाटा नदी स्थित है। इसकी आकृति अर्धचन्द्राकार है।

प्रश्न 5.
दक्षिणी अमेरिका के पंपास क्षेत्र के कृषि कार्य एवं पशुपालन का वर्णन करो।
उत्तर :
पंपास प्रदेश में कृषि कार्य का पर्याप्त विकास हुआ है। यहाँ नदी निर्मित उपाजऊ भूमि एवं पर्याप्त वर्षा इस क्षेत्र को कृषि के अनुकूल बनाता है। गेहूँ यहाँ का मुख्य फसल है। अर्जेन्टाइना में इतने अधिक मात्रा में गेहूँ का उत्पादन होता है कि इसे विश्व में सर्वाधिक गेहूँ निर्यातक देश होने का दर्जा प्राप्त है। यहाँ मुख्य कृषि उपज गेहूँ, मक्का, कपास के साथ ही फल, साग, सब्जी पर्याप्त मात्रा में उत्पन्न किये जाते हैं।

पशु पालन – पंपास क्षेत्र पशुपालन के लिए उपयुक्त है। यहाँ पशुचारण भूमि को एस्टेनेसियां कहते हैं। यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन है। यहाँ पूर्वी क्षेत्रों में दुधारू पशु एवं पश्चिमी भाग में भेड़ पाले जाते हैं। एण्डीज पर्वत के पाद प्रदेश में करडोवा क्षेत्र दुग्ध उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ अच्छी नश्ल की गायों को पाला जाता है जिनसे अधिक मात्रा में दुध प्राप्त होता है। व्यूनस आर्यस प्रदेश का दक्षिणी पूर्वी भाग पंपास क्षेत्र के पशुपालन का केन्द्र है।

अर्जेन्टाइना में प्रायः 40% भेड़ों का पालन व्युनस आर्यस में किया जाता है। पंपास प्रदेश से पर्याप्त मात्रा में मांस, मक्खन, पनीर, चीज, चमड़ा, चर्बो इत्यादि का बाहर के देशीं को निर्यात किया जाता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 6.
अमेजन नदी की अववाहिका का वर्णन करो?
उत्तर :
अमेजन विश्व की सबसे चौड़ी व विशाल नदी है। यह नदी 6300 किलोमीटर लम्बी है। अमेजन नदी एणड्रीज पर्वत से निकल कर मैदानी भाग में बहती हुई अन्ध महासागर में गिरती है। इस बीच इस नदी के प्रवाह मार्ग को निम्न रूपों में व्यक्त किया जाता है –

  • अमेजन नदी की प्रवाह भूमध्यरंखीय क्षेत्र में स्थित है। इस कारण इसे पूरे वर्ष वर्षा का जल प्राप्त हाता है।
  • दक्षिण-पूर्व व्यापारिक वायु के प्रवाह मार्ग में एण्डिज पर्वतमाला की स्थिति के कारण जलीय वाष्पपूर्ण वायु पर्वत से टकरा कर पर्याप्त मात्रा में वर्षा करती है।
  • अमेजन नदी की अववाहिका का आयतन 7050000 वर्ग किमी० है।
  • अमेजन नदी के उप-नदियों की संख्या 1000 से भी अधिक है। ये नदियाँ भी लम्बी हैं।

इस विस्तृत क्षेत्र में अववाहिका का विस्तार होने के कारण वर्षा का प्रचुर जल नदी में आकर मिल जाता है। यह अववाहिका समुद्र की ओर अधिक ढालयुक्त है। इस कारण नदी का प्रवाह अधिक वेग से अटलांटिक महासागर में मिल जाता है। अमेजन नदी का मुहाना खुला होने के कारण समुद्र का जल ज्वार के समय अंदर तक प्रवेश कर जाता है। नदी के मुहाने के पास समुद्र का जल प्रवाह भी प्रबल रहता है। इन सभी कारणों से नदी के मुहाने पर द्वीप का निर्माण नहीं होता है। ऐसे नदी के मुहाने को एक्चुअरी कहते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का विश्व में स्थान है –
(a) सातवाँ
(b) चौथा
(c) पहला
(d) पाँचवाँ
उत्तर :
(b) चौथा।

प्रश्न 2.
विश्व का सबसे लम्बा पर्वत है –
(a) हिमालय
(b) रॉकी
(c) एण्डीज
(d) आल्पस
उत्तर :
(c) एण्डीज ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 3.
दक्षिणी अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है –
(a) अमेजन
(b) कोटोपैक्सी
(c) गंगा
(d) बोला
उत्तर :
(a) अमेजन ।

प्रश्न 4.
पृथ्वी पर स्थित सबसे ऊँचा जल प्रपात है –
(a) टिटिकाका
(b) एंजेला
(c) जोग जल प्रपात
(d) विक्टोरिया
उत्तर :
(b) एंजेला।

प्रश्न 5.
दक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी का नाम है –
(a) एकांकागुआ
(b) टिटिकाका
(c) कोटोपेक्सी
(d) टोलिमा
उत्तर :
(a) एकांकागुआ।

प्रश्न 6.
हमारी पृथ्वी पर स्थित सबसे ऊँची झील है –
(a) न्याग्रा
(b) टिटिकाका
(c) टिम्बरेजो
(d) विक्टोरिया
उत्तर :
(b) टिटिकाका।

प्रश्न 7.
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का मरूस्थल है –
(a) पेरु
(b) सहारा
(c) अटाकामा
(d) कालहादी
उत्तर :
(c) अटाकामा।

प्रश्न 8.
दक्षिणी अमेरिका के घास का मैदान कहलाता है –
(a) पम्पास
(b) ग्रानचाको
(c) प्रेयरी
(d) सेल्बाज
उत्तर :
(a) पम्पास ।

प्रश्न 9.
अमेजन बेसिन प्रदेश के घने वनों को कहते हैं –
(a) पम्पास
(b) सेल्वाज
(c) ग्रानचाको
(d) प्रेयरी
उत्तर :
(b) सेल्वाज।

प्रश्न 10.
पम्पास क्षेत्र प्रसिद्ध है –
(a) व्यापार के लिए
(b) पशुपालन के लिए
(c) उद्योग धन्धों के लिए
(d) कृषि के लिए
उत्तर :
(b) पशुपालन के लिए।

प्रश्न 11.
एन्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है –
(a) ग्रानचाको
(b) एकांकागुआ
(c) सहारा
(d) कोटापैक्सी
उत्तर :
(b) एकांकागुआ।

प्रश्न 12.
पृथ्वी पर स्थित सबसे सक्रिय ज्वालामुख है –
(a) फ्यूजीयामा
(b) टिटिकाका
(c) चिम्बरेजो
(d) एकांकागुआ
उत्तर :
(c) चिम्बरेजो।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 13.
पराना, पराग्वे और उरुग्वे के सम्मिलित धारा को कहा जाता है –
(a) अमेजन नदी
(b) लाप्लाटा नदी
(c) ओरोनिको नदी
(d) टेम्स नदी
उत्तर :
(b) लाप्लाटा नदी।

प्रश्न 14.
पंपास प्रदेश के पशुचारण भूमि को कहा जाता है –
(a) एस्टेनोशिया
(b) ओशेनिया
(c) आस्ट्रेलेशिया
(d) पेटागोनिया
उत्तर :
(a) एस्टेनोशिया।

प्रश्न 15.
पंपास शब्द का अर्थ है –
(a) मरूभूमि
(b) पठारी भूमि
(c) समतल भूमि
(d) पहांड़ी भूमि
उत्तर :
(c) समतल भूमिं।

प्रश्न 16.
अर्जेन्टाइना की राजधानी है –
(a) ब्यूनेस आयर्स
(b) साओपोलो
(c) पेटागोनिया
(d) आस्ट्रेलेशिया
उत्तर :
(a) ब्यूनेस आयर्स ।

प्रश्न 17.
ब्राजील की राजधानी का नाम है –
(a) बगोटा
(b) ब्रासिलिया
(c) सेल्वाडोर
(d) अल्बाडोर
उत्तर :
(b) ब्रासिलिया।

प्रश्न 18.
क्राजील की उच्च भूमि एवं एण्डीज पर्वत के मध्य स्थित मालभूमि है –
(a) कनाडियन शील्ड
(b) माटोग्रासो
(c) मुचेगायना
(d) पेटागोनिया
उत्तर :
(b) माटोग्रासो।

प्रश्न 19.
मांस के निर्यात में अर्जेन्टाइना का विश्व में स्थान है –
(a) चौथा
(b) दूसरा
(c) पहला
(d) पाँचवां
उत्तर :
(c) पहला।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

प्रश्न 20.
आर्जेन्टाइना प्रसिद्ध है –
(a) गेहूँ उत्यादन के लिए
(b) कपास उत्पादन के लिए
(c) चाय उत्मादन के लिए
(d) रबड़ उत्पादन के लिए
उत्तर :
(a) गेहूँ उत्पादन के लिए।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. पृथ्वी की सबसे लम्बी पर्वतश्रेणी __________ है।
उत्तर : एण्डीज

2. पृथ्वी की सबसे ऊँची झील __________है।
उत्तर : टिटिकाका

3. एण्डीज पर्वत की सबसे ऊँची चोटी __________है।
उत्तर : एकांकागुआ

4. चिम्बरेजो एक सक्रिय __________है।
उत्तर : ज्वालामुखी

5. अमेजन नदी के उत्तर में __________की उच्च भूमि है।
उत्तर : गायना

6. अमेजन नदी के दक्षिणी में __________की उच्च भूमि है।
उत्तर – ब्राजील

7. ब्राजील की उच्च भूमि और एण्डीज पर्वत के बीच __________की मालभूमि स्थित है।
उत्तर : माटागासो

8. अमेजन बेसिन के घने वनों को __________कहा जाता है।
उत्तर : सेल्वाज

9. अर्जेन्टाइना की राजधानी __________है।
उत्तर : ब्यूनआर्यस

10. पंपास क्षेत्र में पशुचारण भूमि को __________कहा जाता है।
उत्तर : एस्टेनेशिया

11. एण्डीज पर्वतमाला लगभग__________ किलो मीटर लम्बी है।
उत्तर : 8000

12. पारा बन्दरगाह से __________निर्यात किया जाता है।
उत्तर : रबड़

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

13. दक्षिणी अमेरिका महादेश की आकृति__________ है।
उत्तर : त्रिभुजाकार

14. मध्य एवं दक्षिण अमेरिका के देशों को समग्र रूप से __________कहा जाता है।
उत्तर : लैटिन अमेरिका

15. आमेजन नदी का उद्गम स्थल एण्डीज पर्वत का __________है।
उत्तर : मिशंमी श्रृंग

16. __________नदी को छोड़कर दक्षिण अमेरिका की किसी भी नदी के मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं हुआ है।
उत्तर : ओरोनिको

17. मकर रेखा दक्षिणी अमेरिका के__________भाग से गुजरती है।
उत्तर : मध्यवर्ती

18. सेल्वा वन में __________वनस्पतियों की प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
उत्तर : 4 लाख

19. सेल्वा वन का धरातल__________ एवं __________है।
उत्तर : अंधकारमय, दुर्गम

20. पम्पास क्षेत्र में __________कार्य पर्याप्त विकसित है।
उत्तर : कृषि

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. विश का सबसे ऊँचा जागृत ज्वालामुखी एकांकागुआ है।
उत्तर : False

2. अमेजन बेसिन के घने सदाबहार वनों को सेल्वाज कहते हैं।
उत्तर : True

3. एण्डीज विश्ध की सबसे लम्बी पर्वतमाला है।
उत्तर : True

4. आयतन के अनुसार आमेजन विध्ध की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
उत्तर : True

5. भूमध्यरेखा दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग से गुजरता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

6. दक्षिणी अमेरिका का समुद्री तट कटा-फटा है।
उत्तर : False

7. अर्जेन्टाइना की राजधानी व्यूनआयर्स है।
उत्तर : True

8. आटाकामा मरुस्थल उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है।
उत्तर : False

9. पराना, पराग्वे और उरुग्वे नदियों की सम्मिलित धारा को लाप्लाटा नदी कहते हैं।
उत्तर : True

10. लाप्लाटा नदी अटलांटिका महासागर में गिरती है।
उत्तर : True

11. एंजेल पृथ्वी का सबसे ऊँचा जल प्रपात है।
उत्तर : True

12. अमेजन बेसिन की प्रमुख कृषि उपज रबर है।
उत्तर : True

13. काटोपैक्सी एक मृत ज्वालामुखी है।
उत्तर : False

14. गायना उच्च भूमि की औसत ऊँचाई 1500 मीटर है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 10 दक्षिणी अमेरिका

15. ब्राजील उच्च भूमि और एण्डीज पर्वत के बीच म्याटोग्रासो का पठार स्थित है।
उत्तर : True

16. उरुग्वे नदी उत्तर पूर्व से आकर पराना नदी में मिलती है।
उत्तर : True

17. आमेजन नदी के मुहाने पर डेल्टा का निर्माण हुआ है।
उत्तर : False

18. दक्षिणी अमेरिका का महादेश के पूर्वी भाग में ब्राजोल की गर्म-धारा के कारण तापमान ऊँचा रहता है।
उत्तर : True

19. पृथ्वी पर भूमध्य रेखीय वर्षा वनों का विस्तार सबसे अधिक आमेजन नदी घाटी में है।
उत्तर : True

20. पम्पास क्षेत्र में वर्षा बहुत अधिक होती है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 9 Question Answer – उत्तरी अमेरिका

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार उत्तरी अमेरिका का विश्व में स्थान बताओ –
उत्तर :
तृतीय।

प्रश्न 2.
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज किसने और कब किया था ?
उत्तर :
1504 ई० में अमेरिगो वेसुपुस्सी ने।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 3.
उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है ?
उत्तर :
माउंट मैकिनले ।

प्रश्न 4.
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है ?
उत्तर :
मिसीसीपी मिसौरी ।

प्रश्न 5.
उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को कौन जोड़ता है ?
उत्तर :
पनामा नहर ।

प्रश्न 6.
कार्डिलेरा क्या है?
उत्तर :
श्रृंखला ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 7.
मीठे पानी की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है ?
उत्तर:
सुपीरियर झील ।

प्रश्न 8.
ग्रैण्ड कैनियन किस नदी पर स्थित है?
उत्तर :
कोलोरेडो ।

प्रश्न 9.
संयुक्त राज्य अमेरिका का जकार्ता राज्य किस प्रकार की कृषि उपज के लिए जाना जाता है ?
उत्तर :
गेहूँ ।

प्रश्न 10.
उत्तरी अमेरिका के घास के मैदान को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर :
प्रेयरी |

प्रश्न 11.
किसे विश्व का कसाई खाना कहते हैं?
उत्तर :
शिकागो को ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 12.
विश्व का सबसे बड़ा मोटर गाड़ी निर्माण का केन्द्र कहाँ है?
उत्तर:
डेट्रायट ।

प्रश्न 13.
कनाडा का प्रमुख उद्योग क्या है?
उत्तर :
कागज उद्योग |

प्रश्न 14.
किन दो झीलों के बीच न्याग्रा जल प्रपात स्थित है?
उत्तर:
इरी और ओन्टोरियो ।

प्रश्न 15.
संयुक्त राज्य अमेरिका में मांस उद्योग का विकास कहाँ हुआ है ?
उत्तर :
शिकागो में ।

प्रश्न 16.
कनाडा की शील्ड की एक प्रमुख नदी का नाम बताओ ।
उत्तर :
मैकेंजी ।

प्रश्न 17.
संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रमुख लोहे की खान कहाँ है?
उत्तर :
मैसाबी में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 18.
संयुक्त राज्य अमेरिका में लौह इस्पात का केन्द्र कहाँ है?
उत्तर :
शिकागो – गैरी – पिट्सबर्ग में ।

प्रश्न 19.
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?
उत्तर :
23 ।

प्रश्न 20.
सेन्ट लारेन्स नदी कहाँ से निकलती है ?
उत्तर :
ओन्टोरियो झील से ।

प्रश्न 21.
मिशिगन की प्रमुख सहायक नदी का नाम बताओ ।
उत्तर :
मिसौरी।

प्रश्न 22.
पृथ्वी का सबसे बड़ा निकेल की खान कहाँ है ?
उत्तर :
सख़बरी ।

प्रश्न 23.
उत्तरी अमेरिका के प्रमुख पर्वतश्रेणी का नाम क्या है ?
उत्तर :
रॉकी पर्वत माला ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 24.
पृथ्वी के सबसे बड़े द्वीप का नाम बताओ ।
उत्तर :
ग्रीन लैण्ड |

प्रश्न 25.
उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी को किस नाम से जानते हैं?
उत्तर :
रेड इंडियन ।

प्रश्न 26.
पृथ्वी का व्यस्ततम हवाई अड्डा कहाँ है ?
उत्तर :
अटलाण्टा ।

प्रश्न 27.
कनाडा के शील्ड का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर :
लारेंशियन का पठार

प्रश्न 28.
झील प्रदेश की पाँचों झीलों के नाम बताओ ।
उत्तर :
मिशिगन, सुपीरियर, हूरन, ईरी, ओन्टोरियो ।

प्रश्न 29.
सभी झीलों को मिलाने वाली रेखा का नाम बताओ ।
उत्तर :
प्रपात रेखा (Fall Line)

प्रश्न 30.
पनामा नहर का निर्माण किस वर्ष किया गया?
उत्तर :
सन् 1914 ई० में ।

प्रश्न 31.
‘कार्डिलेरा’ शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
श्रृंखला या श्रेणी ।

प्रश्न 32.
उत्तरी अमेरिका के पूर्वी उच्च भूमि के सबसे उत्तर में कौन सी उच्च भूमि स्थित है ?
उत्तर :
लेब्राडोर की उच्च भूमि ।

प्रश्न 33.
किस नदी के ऊपर विश्व के वृहत्तम नदी घाटी योजना पर कार्य किया जा रहा है?
उत्तर :
टेनेसी नदी पर ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 34.
कैरेबियन द्वीप समूह किस जलवायु के अन्तर्गत स्थित है ?
उत्तर :
उष्णार्द्र जलवायु के अन्तर्गत ।

प्रश्न 35.
प्रेयरी घास के मैदान में बड़े पेड़ क्यों नहीं पाए जाते हैं ?
उत्तर :
वर्षा की कमी के कारण।

प्रश्न 36.
समशीतोष्ण पतझड़ के वनों के वृक्षों पत्ते किस ऋतु में झड़ जाते हैं?
उत्तर :
शरद ऋतु में ।

प्रश्न 37.
प्रयेरी क्षेत्र के उत्तरी भाग में किस ऋतु में गेहूँ की खेती की जाती है ?
उत्तर :
बसंत ऋतु में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 38.
पृथ्वी पर कुल कितने शील्ड प्रदेश हैं?
उत्तर
11 शील्ड प्रदेश

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की स्थिति एवं सीमा को बताओ ।
उत्तर :-
स्थिति – उत्तरी अमेरिका महाद्वीप उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में 7° उत्तरी अक्षांश से 83° उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 20° पश्चिमी देशांतर से 168° पश्चिमी देशांतर के मध्य स्थित है। इसके उत्तर से आर्कटिक रेखा तथा दक्षिणी भाग से कर्क रेखा गुजरती है। 100° पश्चिमी देशांतर रेखा इसके मध्य से गुजरती हैं।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका 1

सीमा- यह महाद्वीप तीन ओर से महासागरों से घिरा है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर, पूर्व में अंध महासागर तथा उत्तर में आर्कटिक महासागर है। दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी तथा कैरैबियन सागर है। दक्षिण में स्थित 64 किलोमीटर लम्बी पनामा नहर द्वारा यह दक्षिणी अमेरिका से अलग होता है।

प्रश्न 2.
कार्डिलेरा से क्या समझते हो ?
उत्तर :
कार्डिलेरा शब्द का अर्थ है श्रृंखला । उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में समानान्तर कई नवीन मोड़दार पर्वतों की श्रेणी है जिसे कार्डिलेरा कहा जाता है।

प्रश्न 3.
मृत घाटी किसे कहते हैं ?
उत्तर :
मृत घाटी – पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र के कैलिफोर्निया के दक्षिण-पूर्व में यह घाटी समुद्र तल से प्राय: 20 मीटर नीचे स्थित है। यहाँ पानी में लवण की मात्रा इतनी ज्यादा है कि कोई भी प्राणी यहाँ जीवित नहीं रहेगा। इसलिए इस गहरे उपत्य को मृतघाटी कहते हैं। यह घाटी उत्तरी अमेरिका का सबसे गर्म स्थान है। यहाँ तापक्रम 56°C तक होता है एवं यह घाटी पश्चिमी गोलार्द्ध का सबसे निम्नतल स्थान है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 4.
ग्रेड कैनियन का वर्णन करो।
उत्तर :
ग्रैड कैनियन – कोलोरेडो नदी अपने प्रवाह मार्ग में मरूभूमि क्षेत्र से होकर जाती है। साधारणतः मरूभूमि क्षेत्र में नदी नीचे की ओर अधिक अपरदन करती है। इसलिए ऐसी नदियों की घाटी बहुत गहरी होती है। कोलोरेडो नदी अपने शुष्क प्रवाह मार्ग में गहरे पर्वतीय गर्त ‘ग्रैड कैनियन’ का निर्माण किया है। इसकी लम्बाई 446 किमी० है । कहीं-कहीं इसकी गहराई 1600 मीटर से अधिक है।

प्रश्न 5.
उत्तरी अमेरिका के झील प्रदेश की उत्पत्ति का क्या कारण है ?
उत्तरी :
उत्तरी अमेरिका के अप्लेशियन पर्वत से निकलने वाली नदियाँ पीडमण्ट के पठार से मैदान में उतरते समय जल प्रपात या झील का निर्माण करती है। ये जल प्रपात पठार के ढाल पर उत्तर से दक्षिण प्राय: एक सीधी रेखा में स्थित है। इन सभी प्रपातों से जलविद्युत उत्पन्न होता है। इन प्रपातों के आसपास यहाँ के जल विद्युत का उपयोग करके यहाँ कई नगर एवं औद्योगिक नगर उन्नति कर गये हैं। इन नगरों को प्रापात नगर या झील प्रदेश कहते हैं ।

प्रश्न 6.
कनाडा के शील्ड प्रदेश की स्थिति एवं सीमा का वर्णन करो ?
उत्तर :
स्थिति – उत्तरी अमेरिका के उत्तर में हडसन की खाड़ी को चारों ओर से घेरे हुए एक निम्न पठार है। इसे लारेशिया का पठार या कनाडा की शिल्ड कहते हैं। यह प्रदेश पूर्व में 55° पश्चिमी देशान्तर से प्राय: 120° पश्चिमी देशान्तर तक एवं दक्षिण में 45° उत्तरी अक्षांश से उत्तर में 82° उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत है।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका 2

सीमा- कनाडा शील्ड प्रदेश के उत्तर में हडसन की खाड़ी, पश्चिम में रॉकी पर्वत की सीमा पर स्थित ग्रेट वियर, ग्रेट स्लेव, अथावास्का तथा विनीपेग झीलें, दक्षिण में सुपीरियर, मिशिगन, हुरन, ईरी तथा ऑन्टोरियो एवं पूर्व में अन्ध महासागर है। इस भाग का क्षेत्रफल 40 लाख वर्ग किलोमीटर है।

कारण बताओ : 3 MARKS

प्रश्न 1.
शिकागो को विश्व का कसाईखाना कहते हैं?
उत्तर :
शिकागो उत्तरी अमेरिका का एक प्रसिद्ध नगर है। यह नगर मिशिगन झील के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। यह मक्का उत्पादक क्षेत्र है। इस भाग में सूअर तथा अन्य पालतू पशुओं को पाला जाता है। इन पशुओं को मक्का खिलाया जाता है। जब ये पशु पूर्ण विकसित हो जाते हैं तब उन्हें कसाई खाने में काटा जाता है एवं उनके मांस को डिब्बों में बन्द कर विश्व के विभिन्न नगरों में निर्यात कर दिया जाता है। इसी कारण शिकागो को विश्व का कसाईखाना कहते हैं।

प्रश्न 2.
सेंट लारेंस नदी अपने प्रवाह मार्ग में जल प्रपात क्यों बनाती है ?
उत्तर :
सुपीरियर, मिशिगन, हुरन, ईरी एवं आन्टारियो झीलों का जल लेकर सेंट लारेंस नदी अंध महासागर में गिरी है। ईरी और ओन्टारियो झीलों की ऊँचाई में 52 मीटर का अंतर है। अतः ईरी झील से निकल कर ओन्टारियो झील में प्रवेश करते समय सेंट लारेंस नदी के मार्ग में जल प्रपात का निर्माण होता है। यह जल प्रपात न्याग्रा जल प्रपात के नाम से जाना जाता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 3.
क्या कारण है कि कनाडा के शील्ड कृषि के लिए उपयुक्त नहीं है ?
उत्तर :
अनुपजाऊ मिट्टी एवं अधिक ठण्डक के कारण एवं शीत जलवायु होने के कारण कनेडियन शील्ड में कृषि करना असंभव है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
भू-प्रकृति के आधार पर उत्तरी अमेरिका को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? उनके नाम बताओ एवं किसी एक भाग का वर्णन करो ।
उत्तर –
भू-प्रकृति के आधार पर उत्तरी अमेरिका को निम्नलिखित पाँच भागों में बाँटा जा सकता है :-

  • पश्चिमी उच्च पर्वतीय भाग या पश्चिमी कार्डिलेरा।
  • अपलेशियन पर्वतमाला या पूर्वी कार्डिलेरा।
  • मध्यवर्ती समतल मैदान
  • लारेंशियन समतल मैदान
  • अन्ध महासागर तटीय मैदान

पश्चिम का पर्वतीय क्षेत्र – यह क्षेत्र उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी भाग में महाद्वीप की पूरी लम्बाई में उत्तर में अलास्का से लेकर दक्षिण में मध्य अमेरिका के हेतु आन्तेपक स्थल डमरू मध्य तक लगभग 6920 किलोमीटर की लम्बाई में फैली हुई है। स्पेन निवासियों ने इसका सम्मिलित नाम कार्डिलेरा रखा है जिसका अर्थ होता है, पर्वत श्रेणी । यह नवीन मोड़दार पर्वतों को श्रेणी में आता है। प्रशान्त महासागरीय प्लेट उत्तरी अमेरिका के प्लेट के अभिसारी किनारों पर लगातार घर्षण होने से इस नवीन मोड़दार पर्वत श्रेणियों की उत्पत्ति हुई ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका 3

उसका मध्य भाग चौड़ा और दोनों छोर क्रमशः संकरे होते गये। इस भाग की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ – कोस्टरेंज, अलास्का रेंज और ब्रूक्स रेंज हैं। अलास्का श्रेणी का माउण्ट मैकनले (6195 मी०) इस पर्वतीय क्षेत्र तथा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँची चोटी है। पश्चिम की ओर इस पर्वतीय क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली नदियाँ – युकन, कोलोरेडो, कोलम्बिया फ्रेजर इत्यादि हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

ये नदियाँ अपने प्रवाह मार्ग से अनेक उपत्यकाएँ, नीची भूमियों और पर्वतीय तटों का निर्माण करती हुई पश्चिम की ओर प्रवाहित होकर प्रशांत महासागार में मिल जाती है। रॉकी पर्वत कार्डिलेरा के सबसे पूर्वी भाग में स्थित है। मैक्सिको में इसका नाम पूर्वी सियरा माद्रे है। कनाडा में इस पर्वत श्रेणी के कई दर्रे हैं। जिसमें किकिंग हार्स और यलोहेल मुख्य है एवं इस भाग में कई ज्वालामखी पर्वत भी पाये जाते हैं।

प्रश्न 2.
भू-स्वरूप की विचित्रता के आधार पर उत्तरी अमेरिका की स्थलभूमि को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
भू-स्वरूप के विभिन्नता के आधार पर इस विशाल समभूमि को चार भागों में बांट सकते हैं।

  • सेन्ट लारेंस नदी द्वारा निर्मित भूमि
  • झील क्षेत्र की समतल भूमि
  • प्रेयरी प्रदेश की समतल भूमि
  • मिसीसीपी-मिसौरी नदी द्वारा निर्मित समतल भूमि।

सेंट लारेंस नदी द्वारा निर्मित समतल भूमि – इसके अन्तर्गत पूर्व की उच्च भूमि और कैनेडियन शील्ड का मध्यवर्ती भू-भाग आता है।

झील क्षेत्र की समतल भूमि – पाँचों झील (सुपीरियर, मिशिगन, हूरन, ईरी और ओन्टारियो) के दक्षिणी किनारों तक की क्षेत्र इसके अन्तर्गत आता है।

प्रेयरी प्रदेश की समतल भूमि – उत्तरी अमेरिका का सम्पूर्ण मध्य भाग का बड़ा क्षेत्र इस समतल भूमि क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। यह समतल मैदान हरे घासों से भरी है। इसलिए इसे प्रेयरी घास का मैदान कहते हैं।

मिसीसीपी-मसौरी नदी द्वारा निर्मित समतल भूमि – उत्तरी अमेरिका के पूर्व की ओर उच्च भूमि और पश्चिमी पर्वत क्षेत्र का मध्यवर्ती प्रांत है। इस समतल भूमि के दक्षिणी ओर पक्षी के पैर के समान द्वीप पाया जाता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 3.
उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियों का वर्णन करो।
उत्तर :
उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियाँ निम्नलिखित हैं :-
(i) सेंट लारेंस नदी – यह नदी ओण्टारियो झील से निकलकर पूर्व की ओर प्रवाहित होती हुई अंध महासागर में गिरती है। इस नदी की लम्बाई 3814 किलोमीटर है। इसकी प्रमुख उपनदियाँ अटोया एवं सेंटमूसरी हैं। विश्व प्रसिद्ध न्याग्रा जल प्रपात इसी नदी पर स्थित है।

(ii) मिसीसीपी नदी – यह उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई 4120 किलोमीटर है। मिसीसीपी की सहायक नदियाँ मिसौरी, अरकंसारा तथा रेड़ है। यह मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है।

(iii) कोलोरैडो नदी – यह रॉकी पर्वत से निकल कर कोलोरैडो के पठार से बहती हुई कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिरती है। यह कोलोरैड के पठार पर गहरी एवं संकरी घाटियों का निर्माण करती है। इस नदी की लम्बाई 320 किलोमीटर है। गिला इसकी मुख्य सहायक नदी है।

प्रश्न 4.
उत्तरी अमेरिका की जलवायु पर किन-किन बातों का प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
उत्तरी अमेरिका की जलवायु पर निम्नलिखित बातो का प्रभाव पड़ता है –
(i) अक्षांशीय स्थिति – उत्तरी अमेरिका की स्थिति पूर्णतया उत्तरी गोलार्द्ध में है तथा कर्क रेखा इस महाद्वीप के दक्षिण भाग से गुजरती है। अतः इसका अधिकांश भाग समशीतोष्ण क्षेत्र में स्थित है। साथ ही उत्तरी भाग ध्रुवीय क्षेत्रों के निकट पड़ता है। अत: ठंडी सम जलवायु की प्रधानता यहाँ के अधिकांश भागों में है।

(ii) समुद्र स्रोत – उत्तरी अमेरिका में पूर्वी तथा पश्चिमी तटों के सहारे प्रवाहित होने वाली गर्म और ठंडी जलधारा यहाँ की जलवायु को प्रभावित करती है। उत्तरी भाग में उत्तरी प्रशांत प्रवाह (गर्म जलधारा) तथा लैब्राडोर की ठंडीजलधारा के कारण तथा दक्षिणी भाग में गल्फस्ट्रीम गर्म जलधारा के कारण तापमान की दशाओं में परिवर्तन हो जाता है।

(iii) वायु प्रवाह – शीत ऋतु में अत्यन्त सर्द ध्रुवीय हवाओं के कारण उत्तरी मैदानी भाग का तापमान हिमांक से नीचे गिर जाता है। जबकि इसी समय प्रशान्त महासागर से चलने वाली पवन रॉकी पर्वत को पार करके गर्म और शुष्क हो जाती है। जिससे मैदानी भागों का तापमान बढ़ जाता है। इस कारण बड़े-बड़े पेड़ों के स्थान पर घास एवं झाड़ियाँ ही पायी जाती हैं। इस घास के मैदान को प्रेयरी कहते हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 5.
उत्तरी अमेरिका के झील प्रदेश की भू-प्रकृति एवं जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति – हिम युग में यह प्रेदश बर्फ की मोटी तह से ढँका था। धीरे-धीरे हिम पिघलने लगा और स्थानस्थान पर हिमनदों के घर्षण के कारण गड्दे बन गये। इन्हीं गड्दों में हिम का पिघला जल भर जाने से झीलों का निर्माण हुआ। ये सभी मीठे पानी के झील हैं। इस क्षेत्र की अधिकांश भूमि समतल हैं एवं इनका निर्माण हिमनदों के द्वारा लायी हुई मिट्टी से हुआ है जो बहुत उपजाऊ है।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका 4

अत्यधिक ठंडी टुण्ड्रा जलवायु के कारण यहाँ टुण्ड्रा वनस्पति की प्रधानता है जिसके अन्तर्गत काई, लिचेन और क्रेनबरी तथा ब्लूबेरी नामक फूलों की झड़ियाँ उगती हैं। ग्रीष्मकाल में बर्च और फर के पौधे बिखरे रूप में उगते हैं। इस क्षेत्र के दक्षिणी भागों में कोणधारी या टैगा वनों का विस्तार पाया जाता है। यहाँ पाइन, फर, ओर, हेमलॉक, मैपल, सीडर आदि शंकुनुमा वृक्षों की प्रधानता होती है।

जलवायु : बड़े झील प्रदेश की स्थिति उत्तरी अमेरिका के ठंडे समशीतोष्ण कटिबंध में है। ज़हाँ शीत ॠतु और ग्रीष्म ॠतु के तापमान में अधिक अन्तर पाये जाते हैं। पर्वतों के अभाव के कारण शीत कतु में सम्मूर्ण प्रदेश अत्यन्त ठंडी आर्कटिक हवाओं के प्रभाव में आ जाता है जिससे तापमान हिमांक से नीचे 0°C गिर जाता है। इस ऋतु में झीलों तथा नदियों में बर्फ जम जाती हैं और यहाँ औसत वार्षिक वर्षा की मात्रा 50-100 सेंगमी॰ के मध्य है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 6.
उत्तरी अमेरिका के झील प्रदेश की खनिज संपदा के बारे में लिखो ।
उत्तर :
खनिज संपादाओं के दृश्टिकोण से यह प्रदेश धनी है एवं उत्तरी अमेरिका का खनिज से सबसे समृद्ध भू भाग है। यहाँ मुख्य रूप से कोयला, लौह अयस्क, खनिज तेल, ताँबा, चुना पत्थर, मैंगनीज जस्ता, खनिज लवण एवं जिप्सम पाये जाते हैं जो इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाता है एवं यह प्रदेश उत्तरी अमेरिका का प्रमुख औद्योगिक प्रदेश है।

प्रश्न 7.
उत्तरी अमेरिका के झील प्रदेश की कृषि एवं पशुपालन का वर्णन करो।
उत्तर :
कृषि और पशुपालन – उपयुक्त ठंडी समशीतोष्ण जलवायु एवं ऊपजाऊ मिट्टी खेती के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है । यहाँ कृषि में वैज्ञानिक यन्नों का प्रयोग अधिक होता है। इसलिए उत्पादन अधिक होता है। यहाँ विस्तृत और व्यापारिक कृषि के अन्तर्गत गेहूँ और मक्के की खेती की जाती है। मक्के की खेती मिनसोटा, इण्डियाना और ओहियो राज्य के एक बड़े भाग में किया जाता है। यहाँ प्रति हेक्टेयर विश्ष में सर्वाधिक मक्के का उत्पादन होता है। अधिकांश मक्का पशुओं को खिलाया जाता है। मक्के के साथ-साथ यहाँ सोयाबीन, आलू, ओट और चुकन्दर की खेती की जाती है।

झील प्रदेश में अधिक दूध देने वाली जर्सी नस्ल की गायों को एवं कहीं-कहीं भेड़ों तथा सूअरों को भी पाला जाता है। इसके अतिरिक्त हसंतथा मुर्गी पालन हेतु पोल्ट्री फार्म विकसित हुए हैं। इस प्रदेश में जिन कारणों से पशुपालन के क्षेत्र में वृद्धि हुआ है वह निम्न रूप है।

  • पर्याप्त मात्रा में भुट्टा तथा ग्लेभार जैसी घास के उत्पादन से पशु खाद्य का पर्याप्त भंडार है।
  • झील प्रदेश का जल पशुओं के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
  • बड़े-बड़े समतल मैदानों में अबाध विचरण का व्यवस्था है।
  • इस प्रदेश की शीतल जलवायु में दूध, दूध से बने पेय पदार्थ, मांस आदि का सहज संरक्षण किया जा सकता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 8.
उत्तरी अमेरिका के झील प्रदेश की औद्योगिक उन्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर :
उत्तरी अमेरिका के झील प्रदेश के औद्योगिक उन्नति के निम्नलिखित कारण हैं –

  • यहाँ खनिज संपदाओं का अच्छा भंडार है एवं आसानी से प्राप्त होने वाला है।
  • जल विद्युत उत्पादन के लिए नदियों एवं न्याग्रा जल प्रपात से पर्याप्त पानी मिल जाता है।
  • यहाँ सस्ते रेल, सड़क और जल परिवहन की सुविधा प्राप्त है।
  •  यहाँ की जनसंख्या घनी होने के कारण परिश्रमी और कुशल श्रमिक आसानी से उपलब्ब हो जाते हैं।
  • पूँजीपति देश होने के कारण यहाँ पूँजी आसानी से प्राप्त हो जाती है।
  • उन्नत तकनीकी ज्ञान और निकटवर्ती विस्तृत बाजार की सुविधा उपलब्ध है।

प्रश्न 9.
कनाडा के शील्ड प्रदेश की भू-प्रकृति का वर्णन करो।
उत्तर :
यह पृथ्वी का सबसे प्राचीनतम भू-खण्ड है और यह उत्तरी अमेरिका के उत्तर-पूर्व भाग में स्थित एक पठारी भूमि है। जो कठोर रवादार आग्नेय चट्टानों से बना है। इस चट्टान का निर्माण पूर्व कैम्बियन युग में हुआ है। यह प्रदेश प्राय: V आकार में विस्तृत है। लाखों वर्षो पहले तक अपरदनकारी शक्तियों के प्रभाव से इसकी ऊँचाई कम हो गयी। टेनगार्ट और लारेनटाइट पर्वत इस क्षेत्र का उल्लेखनीय पर्वत है।

प्रश्न 10.
कनाडा के शील्ड प्रदेश की जलवायु और प्राकृतिक वनस्पतियों का वर्णन करो।
उत्तर :
उत्तरी अमेरिका का शील्ड प्रदेश उच्च अक्षांशों में स्थित होने के कारण सदा यहाँ ठंडी जलवायु पायी जाती है। वर्ष के 8-9 महीने तापमान हिमांक से नीचे रहने के कारण धरातल बर्फ से ढँका रहता है। इस प्रदेश का औसत वार्षिक तापमान 40° C है एवं ग्रीष्म ॠतु में 50 सें०मी० तक वर्षा होती है। शीतकाल में हिमपात होता है। यहाँ बर्फीली आँधियाँ चलती हैं। जिसे ब्लिजर्ड कहा जाता है।

प्रश्न 11.
कनाडा के शील्ड प्रदेश की औद्योगिक उन्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर :
कनाडा के शील्ड प्रदेश के औद्योगिक उन्नति के कारण निम्नलिखित हैं-

  • इस प्रदेश के वनों से पर्याप्त लकड़ी एवं रोयेंदार पशुओं का चमड़ा जिसे समुर कहते हैं आसानी से मिल जाता है साथ ही खनिज पदार्थों की भी सुविधा है।
  • कनाडा औद्योगिक प्रदेश के विकसित होने के कारण विकसित प्राविधियों एवं कौशलों का प्रयोग होता है।
  • यहाँ के नदियों से उत्पादित जलविद्युत शक्तियाँ आसानी से उपलब्ध होती है।
  • कनाडा शील्ड प्रदेश क्षेत्र में पाँच झील एवं सेंट लारेंस नदी के बीच जल मार्ग ने यातायात व्यवस्था को विकसित किया है । इन तमाम कारणों से शील्ड प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में उद्योग उन्नति पर है। जो इस प्रदेश के आर्थिक उन्नति के मूल कारण हैं।

प्रश्न 12.
कनाडा के शील्ड प्रदेश में कागज उद्योग के विकास का क्या कारण है?
उत्तर :
विश्व में लकड़ी काटने के व्यवसाय में कनाडा का प्रमुख स्थान है। यहाँ की जलवायु नम होने के कारण लकड़ी को आसानी से काटना, चीरना सम्भव होता है। कनाडा के शील्ड प्रदेश में विश्व का लगभग 60 प्रतिशत पेड़ यहाँ के जंगलों में पाये जाते हैं । अतः यहाँ कागज उद्योग के विकसित होने के निम्न कारण हैं।

  • शीत ऋतु में जब चारों ओर बर्फ जमी रहती है, तब पेड़ों को काट कर नदी में डाल दिया जाता है। ग्रीष्म ऋतु में जब नदी के पानी में जमी बर्फ गलती है और नदी में प्रवाह आता है तब यहाँ काटी गयी लकड़ियाँ धारा के प्रवाह के साथ-साथ नीचे उतर जाती है। नदी के किनारे पर स्थित लकड़ी काटने वाले कारखाने (Saw Mills) तक पहुँच जाता है। इस तरह परिवहन खर्च बच जाता है ।
  • शील्ड प्रदेश से शक्ति के साधन आसानी से प्राप्त हो जाते हैं ।
  • कारखाने में आधुनिक मशीनों द्वारा लकड़ी काटने का कार्य होता है।
  • इस प्रदेश में सस्ते एवं कुशल श्रमिक आसानी से मिल जाते हैं।
  • पर्याप्त पूँजी का सहयोग मिलता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 9 उत्तरी अमेरिका

प्रश्न 13.
निम्नलिखित नगर – मांट्रियल, ओटावा, शिकागो, डेट्रायट, डुलुथ कहाँ और क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर :
मांट्रियल – सेंट लारेंस नदी की सहायक नदी ओटावा पर स्थित मांट्रियल कनाडा का एक प्रसिद्ध नगर, बन्दरगाह तथा उद्योग एवं वाणिज्य का केन्द्र है।

ओटावा- ओटावा कनाडा की राजधानी है जो सेंट लारेंस नदी के तट पर स्थित है।

शिकागो – मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो झील क्षेत्र का सबसे बड़ा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का मुख्य औद्योगिक नगर है।

डेट्रायट – यह नगर ईरी एवं हुरन झीलों के मध्य स्थित है। यह विश्व का मोटर निर्माण का सबसे बड़ा केन्द्र है। विश्व विख्यात फोर्ड मोटर का कारखाना यहीं पर है, साथ ही यहाँ विद्युत मशीनें, यंत्र, काँच और रासायनिक उद्योगों की स्थापना हुई है।

डुलुथ – यह सुपीरियर झील के पश्चिमी छोर पर स्थित एक बन्दरगाह है। यहाँ से सुपीरियर झील क्षेत्र का खनिज लोहा, ग्रिष्मकालीन गेहूँ, खनिज तेल और लकड़ी के सामान बाहर भेजे जाते हैं तथा पूर्वी क्षेत्र का कोयला मँगाया जाता है। यहाँ लोहा इस्पात उद्योग का विकास हुआ है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
अमेरिका महाद्वीप की खोज किसने की थी?
(a) कोलम्बस
(b) अमेरिगो वेसपुस्सी
(c) आर्यभद्ट
(d) निकोलस
उत्तर :
(b) अमेरिगो वेसपुस्सी।

प्रश्न 2.
क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का विश्व में स्थान है?
(a) तोसरा
(b) प्रथम
(c) सातवाँ
(d) पाँचवाँ
उत्तर :
(a) तीसरा ।

प्रश्न 3.
अमेरिगो वेसपुस्सी कहाँ का निवासी था?
(a) जर्मन
(b) भारत
(c) पुर्तगाल
(d) फ्रांस
उत्तर :
(c) पुर्तगाल ।

प्रश्न4.
विश्व के मीठे पानी की सबसे बड़ी झीलें हैं –
(a) मानसरोबर
(b) सुपोरियर
(c) मिसीगन
(d) सेंट लारेंस
उत्तर :
(b) सुपौरियर ।

प्रश्न 5.
उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊँचे चोटी का नाम है-
(a) अलासका
(b) मैकिनल
(c) मैकेन्जी
(d) अल्पास
उत्तर :
(b) मैकिनल ।

प्रश्न 6.
सेन्ट लारेन्स नदी का उद्गम स्थान है –
(a) ओन्टोरियो झील
(b) मैक्सिको की खाड़ी
(c) मिसिगन
(d) सुपीरियर
उत्तर :
(a) ओन्टोरियो झील।

प्रश्न 7.
सेन्ट लारेंस का मुहाना है –
(a) अरब सागर
(b) अंध महासागर
(c) प्रसान्त महासागर
(d) हिन्द महासागर
उत्तर :
(b) अंध महासागर

प्रश्न 8.
यूकन सहायक नदी है –
(a) कोलोरेडो नदी
(b) सिन्धु नदी
(c) अमेजन नदी
(d) यांगसी नदी
उत्तर :
(a) कोलोरेडो नदी।

प्रश्न 9.
उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग पड़ता है –
(a) भूमध्य सागरीय जलवायु में
(b) शीत कटिबंध में
(c) शीतोष्ण किटबंध क्षेत्र में
(d) समशीतोष्ण कटिबंध में
उत्तर :
(c) शीतोष्ण कटिबंध क्षेत्र में।

प्रश्न 10.
राकी पर्वत के पूर्वी ढाल पर बहने वाली स्थानीय हवा है
(a) बोरा
(b) चिनूक
(c) पहुआ वायु
(d) फॉन
उत्तर :
(b) चिनक।

प्रश्न 11.
उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में जलवायु पायी जाती है –
(a) टुण्डा
(b) भूमध्यसागरीय
(c) टैगा
(d) शीतोष्ण
उत्तर :
(a) टुण्ड्रा।

प्रश्न 12.
उत्तरी अमेरिका में घास के मैदान कहलाते हैं –
(a) वेंल्ड
(b) प्रेयरी
(c) पम्पास
(d) टैग
उत्तर :
(b) प्रेयरी।

प्रश्न 26.
अथवास्का झील से निकलने वाली नदी है –
(a) मैकेंजी
(b) सेण्टलॉरेन्स
(c) कोलम्बिया
(d) कोलोरेडो
उत्तर :
(a) मैकेंजी।

प्रश्न 27.
‘ग्रैण्ड कैनियन’ स्थित है –
(a) कोलम्बिया नदी के प्रवाह मार्ग में
(b) कोलोरेडो नदी के प्रावह मार्ग में
(c) सेण्ट लॉरेंस नदी के प्रवाह मार्ग में
(d) फ्रेजर नदी के प्रवाह मार्ग में
उत्तर :
(b) कोलोरेडो नदी के प्रवाह मार्ग में।

प्रश्न 28.
उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग से गुजरती है –
(a) कर्क रेखा
(b) आर्कटिक रेखा
(c) अनटार्कटिक रेखा
(d) मकर रेखा
उत्तर :
(a) कर्क रेखा।

प्रश्न 29.
रॉकी पर्वत एवं वृहद झील प्रदेश के मध्यवर्ती भाग की जलवायु है –
(a) लॉरेंसीय जलवायु
(b) शीतल शीतोष्ण महादेशीय जलवायु
(c) उष्णार्द्र जलवायु
(d) उष्ण मरुस्थलीय जलवायु।
उत्तर :
(b) शीतल शीतोष्ण महादेशीय जलवायु।

प्रश्न 30.
लॉरेंस जलवायु क्षेत्र में पाए जाते हैं –
(a) मिश्रित वन
(b) उष्णार्द्र सदाबहार वन
(c) कोणधारी वन
(d) पतझड़ वन
उत्तर :
(a) मिश्रित वन।

प्रश्न 31.
प्रेयरी क्षेत्र मे प्रचुर परिमाण में उत्पादन होता है –
(a) धान का
(b) चाय का
(c) जूट का
(d) गेहूँ का
उत्तर :
(d) गेहूँ का।

प्रश्न 32.
नियाग्रा जल-प्रपात स्थित है –
(a) मिशिगन और द्यूरन झोलों के मध्य
(b) सुपीरियर और ओन्टारियो झीलों के मध्य
(c) इरी और ओन्टारियो झीलों के मध्य
(d) ह्यूरन और इरी झीलों के मध्य
उत्तर :
(c) इरी और ओन्टारियो झीलों के मध्य।

प्रश्न 33.
विश्व की ‘रबर राजधानी’ कहते हैं –
(a) क्वीवलैण्ड को
(b) आक्रन को
(c) मिलवाकी को
(d) टोलेडो को
उत्तर :
(b) आक्रन को ।

प्रश्न 34.
कनाडियन शील्ड के उत्तरी भाग की जलवायु है –
(a) टुण्डा जलवायु
(b) टैगा जलवायु
(c) भूमध्यसागरीय जलवायु
(d) उष्ण मरूस्थलीय जलवा
उत्तर :
(a) टुण्ड़ा जलवायु।

प्रश्न 35.
क्यूबेक प्रसिद्ध है –
(a) कागज उद्योग के लिए
(b) डेयरी उद्योग के लिए
(c) इंजीनियरिंग उद्योग के लिए
(d) लकड़ी उद्योग के लिए
उत्तर :
(b) डेयरी उद्योग के लिए।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. ___________ उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदी है।
उत्तर : सेन्टलारेंस

2. क्षेत्रफल के अनुसार उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का विश्व में ___________स्थान है।
उत्तर : तीसरा

3. पृथ्वी के सबसे बड़े मीठे पानी का झील ___________है।
उत्तर : सुपीरियर

4. आज से लगभग ___________वर्ष पहले उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के लोग बिल्कुल अनजान थे।
उत्तर : 500

5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप ___________जल प्रणाली एशिया से अलग होता है।
उत्तर : बेरिंग

6. उत्तरी अमेरिका और ___________महादेश को एक साथ जोड़ने वाले संकीर्ण भूखंड का नाम पनामा है।
उत्तर : दक्षिणी अमेरिका

7. ___________को नई दुनिया कहा जाता है।
उत्तर : उत्तरी अमेरिका

8. विश्व के सबसे प्रमुख नदी घाटी योजना ___________नदी के ऊपर बनाई गयी है।
उत्तर : टेनेसी

9. सुपीरियर विश्व की की ___________सबसे बड़ी झील है।
उत्तर : मीठे पानी

10. आप्लेशियन पर्वत और कनाडियन शील्ड अंचल को ___________नदी अलंग करती है।
उत्तर : सेन्टलारेन्स

11. ___________जल प्रपात से काफी मात्रा में जल विद्युत का उत्पादन होता है।
उत्तर : न्याग्रा

12. उत्तरी अमेरिका के उत्तर में ___________द्वीप अवस्थित है।
उत्तर : ग्रीनलैंड

13. कनाडियन शिल्ड अंचल के उत्तरी भाग में ___________जलवायु पायी जाती है।
उत्तर : दुण्डा

14. ___________को विश्व का सबसे बड़ा कसाई खाना कहा जाता है।
उत्तर : शिकागो

15. ___________विश्व का सबसे बड़ा मोटर निर्माण केन्द्र है।
उत्तर : डेट्रायट

16. कनाडा शील्ड प्रदेश में___________ उद्योग का पर्याप्त विकास हुआ है।
उत्तर : कागज

17. कनाडा शिल्ड प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ___________विद्युत का उत्पादन होता है।
उत्तर : जल

18. पश्चिमी गोलार्द्ध का निम्नतल स्थान ___________है।
उत्तर : मृतघाटी

19. ___________ द्वीप पृथ्वी का सबसे बड़ा द्वीप है।
उत्तर : ग्रीनलैंड

20. मिसीसीपी एवं मिसौरी ___________की सबसे लंबी नदी है।
उत्तर : उत्तरी अमेरिका

21. उत्तरी अमेरिका महादेश की आकृति ___________है।
उत्तर : त्रिभुजाकार

22. माउण्ट मैकिनले___________ की चोटी है।
उत्तर : अलास्का श्रेणी

23. माउण्ट मिशेल चोटी अप्लेशियन के ___________पर्वत की चोटी है।
उत्तर : ब्लूरिज

24. स्नेक एवं स्पोकेन ___________नदी की सहायक नदियाँ हैं।
उत्तर : कोलम्बिया

25. कर्क रेखा उत्तरी अमेरिका के ___________से गुजरती है।
उत्तर : दक्षिणी भाग

26. कोणधारी वन को ___________का वन भी कहते हैं।
उत्तर : नरम लकड़ी

27. संयुक्त राज्य अमेरिका के ___________राज्य में गेहूं का सबसे अधिक उत्पादन होता है।
उत्तर : डाकोटा

28. झील प्रदेश में अधिक दूध होने वाली ___________नस्ल की गायों को पाला जाता है।
उत्तर : जर्सी

29. कनाडियन शील्ड का एक और नाम ___________है।
उत्तर : लॉरिसीय पठार

30. ___________ विश्व का दूसरा बसे बड़ा स्वर्ण खनन क्षेत्र है।
उत्तर : टिमिन्स

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. उत्तरी अमेरिका विश्ष का सबस बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : False

2. क्षेत्रफल के अनुसार उत्तरी अमेरिका विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : False

3. उत्तरी अर्मरिका दक्षिणी अमेंिका से पनाना जल डमरू मध्य द्वारा जुड़ा हुआ है।
उत्तर : True

4. विश्व प्रसिद्ध न्याग्रा जल प्रपात उत्तरी अमेरिका में स्थित है।
उत्तर : True

5. रेड इंडियन उत्तरी अंर्मरका की जनजाति है।
उत्तर : True

6. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की खोज कोलम्बस ने किया था।
उत्तर : False

7. उत्तरी अमेरिका को नई दुनिया कहते हैं।
उत्तर : True

8. उत्तरी अमेरिका के पूर्व में अन्ध महासागर स्थित है।
उत्तर : True

9. ग्रीनलैण्ड पृथ्वी का सबसे बड़ा द्वीप है।
उत्तर : True

10. उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँचौ चोटी रांकी है।
उत्तर : False

11. सेन्द लारेंस नदी अंध महासागर में गिरती है।
उत्तर : True

12. सुपोरियर झोल विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
उत्तर : False

13. शिकागो को विश्व की रोटी की टोकरो कहते हैं।
उत्तर : False

14. विश्ष का कसाइखाना शिकागो में है।
उत्तर : True

15. डेट्रायट विश्व का सबसे बड़ा मोटरगाड़ी बनाने का केन्द्र है।
उत्तर : True

16. न्याग्रा जल प्रपात सेन्ट लारंस नदी पर है।
उत्तर : True

17. उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में टुणड़ा जलवायु है।
उत्तर : True

18. कनाडा लौह इस्पात उद्योग के लिए जाना जाता है।
उत्तर : False

19. कनाडा के शील्ड प्रदेश का लगभग समस्त क्षेत्र सरलवर्गीय वृक्षों से घिरा है।
उत्तर : True

20. शील्ड प्रदेश की नदियों से जलविद्युत उत्पादन की पर्याप्त सुविधा है।
उत्तर : True

21. सभी मपातो को मिलाने वाली रेखा को प्रपात रेखा कहते हैं।
उत्तर : True

22. उत्तरी अमेरिका के उत्तर में हिन्द महासागर स्थित है।
उत्तर : False

23. मृतघाटी उत्तरी अमेरिका का उष्णतम स्थान है।
उत्तर : True

24. कोलोरडो उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बो नटी है।
उत्तर : False

25. उत्तरी अमेरिका के मध्यवर्ती भाग की जलवायु विषम है।
उत्तर : True

26. ग्रीनलैण्ड में टुण्डा जलवायु पाई जाती है।
उत्तर : True

27. अल्फा-अल्फा घास प्रेयरी प्रदेश में उगती है।
उत्तर : True

28. बफैलो विश्व का प्रमुख मैदा उत्पादन केन्द्र है।
उत्तर : True

29. पिट्सवर्ग को विश्व का कसाईखाना कहते हैं।
उत्तर : False

30. कनाडियन शील्ड में कृषि का विकास नहीं हुआ है।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 8 Question Answer – भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भारत के पश्चिम में स्थित पड़ोसी देश कौन सा है ?
उत्तर :
पाकिस्तान ।

प्रश्न 2.
नेपाल की राजधानी कहाँ है?
उत्तर :
काठमाण्डू ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 3.
भूटान की राजधानी का क्या नाम है ?
उत्तर :
थिम्पू ।

प्रश्न 4.
श्रीलंका की सबसे ऊँची चोटी का नाम बताओ?
उत्तर :
पिदुरतलगला ।

प्रश्न 5.
किस देश को नदियों का देश कहा जाता है ?
उत्तर :
बंग्लादेश |

प्रश्न 6.
म्यांमार की प्रमुख निर्यातक वस्तु क्या है ? ?
उत्तर :
सागौन की लकड़ी ।

प्रश्न 7.
श्रीलंका के निवासियों का प्रधान जीविका का स्रोत क्या है?
उत्तर :
कृषि ।

प्रश्न 8.
श्रीलंका का प्रधान व्यावसायिक फसल क्या है?
उत्तर :
चाय, नारियल ।

प्रश्न 9.
ग्रेफाइट उत्पादन में श्रीलंका का विश्व में कौन सा स्थान है ?
उत्तर :
प्रथम |

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 10.
किस देश को रत्नों का देश कहते हैं ?
उत्तर :
श्रीलंका को ।

प्रश्न 11.
पाकिस्तान की सबसे ऊँची चोटी का नाम क्या है?
उत्तर :
तिरिचामिर |

प्रश्न 12.
पाकिस्तान की राजधानी कहाँ है?
उत्तर :
इस्लामाबाद |

प्रश्न 13.
सार्क का मुख्यालय कहाँ है ?
उत्तर :
काठमाण्डू |

प्रश्न 14.
नेपाल की प्रमुख नदी का नाम क्या है?
उत्तर :
काली गण्डक ।

प्रश्न 15. म्यांमार की प्रमुख नदी कौन है ?
उत्तर :
इरावदी ।

प्रश्न 16.
श्रीलंका की प्रमुख नदी का नाम क्या है?
उत्तर :
महावेली गंगा ।

प्रश्न 17.
ढाका किस देश की राजधानी है ?
उत्तर :
बंगलादेश ।

प्रश्न 18.
नेपाल की मुख्य भाषा क्या है ?
उत्तर :
नेपाली ।

प्रश्न 19.
भूटान की सबसे ऊँची चोटी का नाम बताओ ।
उत्तर :
कुलाकंगारी ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 20.
भारत के किन पड़ोसी देशों के पास अपना बंदरगाह नहीं है ?
उत्तर :
नेपाल, भूटान ।

प्रश्न 21.
भारत के पड़ोसी देशों में से कौन देश दक्षेस (Saarc) का सदस्य नहीं है ?
उत्तर :
म्यांमार ।

प्रश्न 22.
भारत की सीमा किस पड़ोसी देश को तीन ओर से घेरे हुए है ?
उत्तर :
बांग्लादेश को ।

प्रश्न 23.
भारत और श्रीलंका किस जल प्रणाली द्वारा अलग हैं?
उत्तर :
पाक जल प्रणाली द्वारा ।

प्रश्न 24.
भारत के किस पड़ोसी देश में जूट उद्योग का विकास सबसे अधिक हुआ है ?
उत्तर :
बांग्लादेश में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 25.
पाकिस्तान की प्रमुख व्यावसायिक फसल का नाम लिखिए।
उत्तर :
कपास ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
सार्क (Saarc) क्या है?
उत्तर :
सार्क (Saarc) का पूरा नाम South Asian Association of Regional Co-operation (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1985 ई० में की गयी थी । इसका प्रधान कार्यालय नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में है। भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बंग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालद्वीप इसके सदस्य देश हैं। इसमें अब अफगानिस्तान भी शामिल हो गया है। इस संगठन का उद्देश्य दक्षिण एशिया तकनीकी, सांस्कृतिक एवं आर्थिक सहयोग में वृद्धि करना है !

प्रश्न 2.
नेपाल में पर्यटन का वर्णन करो।
उत्तर :
पर्यटन नेपाल का मुख्य अर्थव्यवस्था का स्रोत है। पृथ्वी की दस सबसे ऊँचे पर्वत श्रृंखला में से आठ नेपाल में ही स्थित है। पूरे विश्व के पर्वतारोही नेपाल में ही पर्वतारोहण के लिए आते हैं । विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित है जो पर्वतारोहियों के आकर्षकण का मुख्य कारण है। काठमाण्डू, नागरकोटा, पोखरा, लुम्बिनी, अन्नपूर्णा इत्यादि नेपाल के दर्शनीय स्थल हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 3.
भूटान का प्रमुख फल उद्योग का वर्णन करो ?
उत्तर :
सेब, कमला नींबू एवं अन्नानस इत्यादि भूटान का प्रमुख उत्पादित फल है एवं इन फलों से बनने वाली आचार, जैम, जेली का भूटान निर्यात करता है जिसका विदेशों में अधिक मांग रहता है और इसीलिए भूटान विश्व में प्रसिद्ध है ।

प्रश्न 4.
बंग्लादेश की कृषि एवं व्यवसाय का वर्णन करो ।
उत्तर :
बंग्लादेश एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की प्रमुख उपज जूट है। करीब 80 के आस-पास जूट के कारखाने ढाका, नरायणगंज, खुलना, चटग्राम जैसे विभिन्न शहरों में स्थित हैं। चाय व्यवसाय में बंग्लादेश की मुख्य भूमिका है। इनके अलावा कागज, चीनी, रसायनिक खाद, सीमेंट, जहाज उद्योग भी उन्नति पर है। बंग्लादेश में कुटीर उद्योगों का भी विकास हुआ है। यहाँ का मुख्य कुटीर उद्योग हाथ से बुने हुए ताँत की साड़ी, ढाका का मलमल, विश्व प्रसिद्ध है। खनिज सम्पदा और शक्ति के साधनों के अभाव के कारण बंग्लादेश में अन्य उद्योगों का विकास कम हुआ है।

प्रश्न 5.
म्यांमार की खनिज एवं वन सम्पदा का वर्णन करो ।
उत्तर :
म्यांमार खनिज संपदा में समृद्ध है। इरावती और चिन्टूइन नदी में खनिजीय तेल पाये जाते हैं। इसके अलावा टीन, शीशा, टंगस्टन, जस्ता और मूल्यवान पत्थरों के लिए भी म्यांमार प्रसिद्ध है । गर्जन, चापलस, महोगनी की तरह सदाबहार वन है। अर्जुन, साल, सागौन की तरह चौड़ी पत्ती वाले वन के साथ-साथ बड़े-बड़े घास के मैदान भी पाये जाते हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 6.
श्रीलंका की कृषि एवं खनिज संपदा का वर्णन करो ?
उत्तर :
श्रीलंका के आदिवासियों का मुख्य पेशा कृषि करना है। यहाँ वर्ष में दो बार वर्षा होने से बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। इस देश की प्रधान व्यवसायिक फसल नारियल है। यहाँ तटीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नारियल का बागान है। इसके अलावा तेलबीज, कपास, सिनकोना भी इस देश की मुख्य फसल हैं।

चाय उत्पादन और बहुमूल्य रत्नों की दृष्टिकोण से भी श्रीलंका का विश्व में विशिष्ट स्थान है। रबर की खेती के लिए श्रीलंका प्रसिद्ध है। दालचीनी, लवंग, गोल मिर्च जैसे मसालों के उत्पादन में श्रीलंका उल्लेखनीय है। ग्रेफाइट उत्पादन में श्रीलंका का विश्व में प्रथम स्थान है। इसके अलावा नीलकान्त मणि, पद्रराग मणि, वैदूर्यमणि जैसे मूल्यवान रत्न यहाँ पाये जाते हैं ।

प्रश्न 7.
पाकिस्तान की कृषि एवं नहरों का वर्णन करो ।
उत्तर :
पाकिस्तान में वर्षा की मात्रा कम होने के कारण भी पाकिस्तान का कृषि कार्य उन्नत पर है। यहाँ की कृषि नहरों पर निर्भर है। सिन्धु और उसकी सहायक नदियों पर बाँध बनाकर अनेक नहर और जलासयों का निर्माण हुआ है जो सिंचाई में सहायक है। पश्चिम के शुष्क भाग में मिट्टी के नीचे सुरंग बनाकर कृषि भूमि तक जल लाने की प्राचीन प्रथा है।

इसे कोरेज प्रथा कहते हैं। अनेक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी नहरों की व्यवस्था होने के कारण पाकिस्तान का कृषि काफी उन्नति पर है। यहां की मुख्य फसलें, गेहूँ, धान, ज्वार, बाजरा जैसे खाद्य फसल, कपास, ईख और विभिन्न फल जैसे – सेब, बादाम, बेदाना, खजूर, पिच आदि यहाँ के मुख्य उत्पादित फसलें हैं ।

 विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
भारत अपने पड़ोसी देशों को जो सामग्री निर्यात करता है उसका वर्णन करो।
उत्तर :
भारत अपने पड़ोसी देशों से मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित रखना चहाता है। इसलिए उनके जरूरत के सामग्री का निर्यात अपने पड़ोसी मुल्कों को करता है जिनमें मुख्य रूप से नेपाल को पेट्रोलियम, गाड़ी और गाड़ियों का यंत्र, कपड़ा, रासायनिक खाद आदि वस्तुएँ निर्यात करता है। भूटान को कागज, दवाई, कोयला, इस्पात, चीनी, नकम निर्यात करता है।

बंगलादेश को मोटरगाड़ी, दवाई, चीनी, यंत्र कोयला, इस्पात इत्यादि वस्तुओं का निर्यात करता है। म्यांमार को इस्पात, कोयला, जूट की सामग्री, सूती वस्त्र, रासायनिक द्रव्य, परिवहन के यंत्र निर्यात करता है। श्रीलंका को चीनी, इस्पात, कोयला, जूट की सामग्री, वस्त्र, दवाई इत्यादि निर्यात करता है एवं पाकिस्तान को इस्पात, कोयला, चाय, लोहा, औषधि यंत्र निर्यात करता है ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 2.
भारत अपने पड़ोसी देशों से जो सामग्री आयात करता है उसका वर्णन करो ।
उत्तर :
भारत अपने पड़ोसी देशों से आवश्यकतानुसार आयात करता है जो निम्न हैं- भारत नेपाल से कच्चे जूट, तेलबिज, दाल, चमड़ा, कारपेट आदि वस्तुएं आयात करता है। भूटान से बड़ी इलायची, विभिन्न प्रकार के फल, जैम, जैली, ऊनी वस्तु आयात करता है। बंगलादेश से कच्चा जूट, कागज, तंबाकू, सुपारी, हिल्सा मछली, प्राकृतिक गैस आयात करता है। म्यांमार से सागोन और साल की लकड़ी टीन, टंगस्टन, मूल्यवान पत्थर आयात करता है । श्रीलंका से लवंग, दालचीनी, ग्रेफाइट, चमड़ा, मूल्यवान रत्न, नारियल से बनी वस्तुएं आयात करता है एवं पाकिस्तान से कपास, फल, कारपेट, चमड़ा आयात करता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
नेपाल की राजधानी है –
(a) थिम्पू
(b) पुनाखा
(c) काठमाण्ड्
(d) रक्सौल
उत्तर :
(c) काठमाण्ड़।

प्रश्न 2.
म्यांमार की सबसे ऊँची चोटी है –
(a) अनायमुदी
(b) काकाबोराजी
(c) पेड्रोतालाशाला
(d) महोनली
उत्तर :
(b) काकाबोराजी।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 3.
भूटान की राजधानी है –
(a) थिम्मू
(b) पारी
(c) पुनाखा
(d) सिलहट
उत्तर :
(a) थिम्पू।

प्रश्न 4.
पाकिस्तान की राजधानी है –
(a) फैसलाबाद
(b) इस्लामाबाद
(c) जैकोबावाद
(d) फर्रुखाबाद
उत्तर :
(b) इस्लामाबाद।

प्रश्न 5.
बंगलादेश की राजधानी है –
(a) चटगाँव
(b) ढाका
(c) सिलहट
(d) मैमन्नसिंह
उत्तर :
(b) ढाका।

प्रश्न 6.
म्यांमार की प्रमुख नदी है –
(a) चिन्दाविन
(b) इरावदी
(c) सारामति
(d) मानस
उत्तर :
(b) इरावदी।

प्रश्न 7.
बंगलादेश की प्रमुख नदी का नाम है –
(a) मेघना
(b) तिस्ता
(c) घाघरा
(d) पद्मा
उत्तर :
(a) मेघना।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 8.
श्रीलंका की प्रधान नदी है –
(a) गंगा
(b) महोवली गंगा
(c) मानस
(d) मेघना
उत्तर :
(b) महोवली गंगा।

प्रश्न 9.
श्रीलंका की राजधानी है –
(a) मन्नार
(b) कोलम्बो
(c) निगोम्बो
(d) जाफना
उत्तर :
(b) कोलम्बो।

प्रश्न 10.
पाकिस्तान की प्रमुख नदी है –
(a) चिनाव
(b) झेलम
(c) सिन्धु
(d) ताप्ती
उत्तर :
(c) सिन्धु!

प्रश्न 11.
पाकिस्तान का प्रमुख बन्दरगाह है –
(a) पेशावर
(b) कराँची
(c) भुल्तान
(d) इस्लामाबाद
उत्तर :
(b) कराँची।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 12.
सार्क का गठन हुआ था –
(a) 1895 ई० में
(b) 1985 ई० में
(c) 2001 ई० में
(d) 2005 ई० में
उत्तर :
(b) 1985 ई० में।

प्रश्न 13.
सार्क का मुख्यालय है –
(a) काठमाण्ड्र
(b) दिल्ली
(c) पेशावर
(d) ढाका
उत्तर :
(a) काठमाण्ड्र।

प्रश्न 14.
म्यांमार की प्रमुख निर्यातित वस्तु है –
(a) जूट
(b) कोयला
(c) सागौन की लकड़ी
(d) कपास
उत्तर :
(c) सागौन की लकड़ी।

प्रश्न 16.
रत्लों का द्वीप कहा जाता है –
(a) म्यांमार को
(b) श्रीलंका को
(c) नेपाल को
(d) भूटान को
उत्तर :
(b) श्रीलंका को।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 17.
नेपाल की उच्चतम चोटी है –
(a) कंचनजंघा
(b) धवलगिरि
(c) माउण्ट एवरेस्ट
(d) गाडविन आस्टिन।
उत्तर :
(c) माउण्ट एवरेस्ट।

प्रश्न 18.
भूटान को कहते हैं –
(a) वज्रपात का देश
(b) उगते सूर्य का देश
(c) अर्दरात्रि के सूर्य का देश
(d) नदियों का देश
उत्तर :
(a) वज्रपात का देश।

प्रश्न 19.
खनिज सम्पदा की दृष्टि से सम्पन्न देश है –
(a) म्यांमार
(b) बांग्लादेश
(c) भूटान
(d) नेपाल
उत्तर :
(d) म्यांमार।

प्रश्न 20.
पाकिस्तान का कृषि कार्य मूलतः निर्भर है –
(a) नहरों द्वारा सिंचाई पर
(b) तालाबों द्वारा सिंचाई पर
(c) नलकूपों द्वारा सिंचाई पर
(d) वर्षा पर
उत्तर :
(a) नहरों द्वारा सिंचाई पर।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

प्रश्न 21.
भारत पाकिस्तान से आयात करता है –
(a) औषधि
(b) कच्चा जूट
(c) उच्च कोटि का कपास
(d) इस्पात
उत्तर :
(c) उच्च कोटि का कपास।

प्रश्न 22.
भारत नेपाल को निर्यात करता है –
(a) वस्त
(b) कच्चा जूट
(c) दाल
(d) चमड़ा।
उत्तर :
(a) वस्।

प्रश्न 23.
नेपाल की प्रमुख नदी है –
(a) पीलि गण्डक
(b) काली गण्डक
(c) नीली गण्डक
(d) लाल गण्डक
उत्तर :
(b) काली गण्डक

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. विराटनगर __________का प्रमुख नगर है।
उत्तर : नेपाल

2. नेपाल की राजधानी __________है।
उत्तर : काठमाण्ड्ड

3. बंगलादेश की प्रमुख भाषा __________है।
उत्तर : बंगला

4. भूटान की राजधानी __________है।
उत्तर : थिम्बू

5. __________पाकिस्तान की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : तिरिचामेर

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

6. बंगलादेश की राजधानी __________है।
उत्तर : ढाका

7. नेपाल की मुख्य भाषा __________है।
उत्तर : नेपाली

8. __________उद्योग बंगलादेश का प्रमुख उद्योग है ।
उत्तर : जूट

9. __________म्यांमार की प्रमुख नदी है।
उत्तर : इरावदी

10. __________पाकिस्तान की प्रमुख नदी है।
उत्तर : सिन्धु

11. सार्क (Saarc) में कुल__________ देश शामिल हैं।
उत्तर : आठ

12. __________नेपाल की विदेशी मुद्राओं का मुख्य स्रोत है।
उत्तर : पर्यटन उद्योग

13. पोखरा __________का दर्शनीय स्थल है।
उत्तर : नेपाल

14. पृथ्वी के दस सबसे ऊँचे पर्वत श्रृंगों में से आठ __________में स्थित हैं।
उत्तर : नेपाल

15. बांग्लादेश एक __________देश है।
उत्तर : कृषि प्रधान

16. ढाका का __________विश्व प्रसिद्ध है ।
उत्तर : मलमल

17. म्यांमार की राजधानी __________है।
उत्तर : इरावती

18. श्रीलका के आदिवासियों की प्रधान जीविका __________है।
उत्तर : कृषि

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

19. श्रीलंका में बड़े पैमाने पर __________की खेती की जाती है।
उत्तर : धान

20. पाकिस्तान का कृषि कार्य मूलत: __________पर निर्भर है।
उत्तर : नहरों

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. पाकिस्तान की प्रमुख नदी सिन्धु है।
उत्तर : True

2. नेपाली नेपाल की प्रमुख भाषा है।
उत्तर : True

3. बंगलादेश की सबसे ऊँची चोटी सागरमाथा है।
उत्तर : False

4. कृषि बंगला देश के लोगों का मुख्य पेशा है।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

5. नेपाल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्रोत पर्यटन है।
उत्तर : True

6. सागौन म्यांमार का प्रमुख निर्यांतक वस्तु है।
उत्तर : True

7. खनिज पदार्थ म्यांमार में नहीं पाये जाते हैं।
उत्तर : False

8. महावेली गंगा श्रीलंका की प्रमुख नदी का नाम है।
उत्तर : True

9. पुनाश्वा भूटान की राजधानी है।
उत्तर : False

10. कराँची पाकिस्तान का प्रमुख बन्दरगाह है।
उत्तर : True

11. हिन्दुकूश पर्वत पाकिस्तान में है।
उत्तर :True

12. स्वर्ण तथा नारियल उत्पादन में विश्व में श्रीलंका का चौथा स्थान है।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

13. म्यांमार के इरावदी नदी के डेल्टा में जूट की कृषि की जाती है।
उत्तर : True

14. विक्टोरिया म्यांमार की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : True

15. अपने पड़ोसी देशों के मध्य भारत की स्थिति मध्यवर्ती है।
उत्तर : True

16. समस्त विश्व के पर्वतारोही नेपाल में पर्वतारोहण के लिए आते हैं।
उत्तर : True

17. भूटान की प्रमुख भाषा सिंहली है।
उत्तर : False

18. बांग्लादेश में खनिज सम्पदा का अभाव है।
उत्तर : True

19. म्यांमार की चिन्दूइन घाटी में कोयला पाया जाता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 8 भारत के पड़ोसी देश और उनके साथ संबंध

20. श्रीलंका की प्रधान व्यावसायिक फसल गत्रा है।
उत्तर : False

21. पाकिस्तान का प्रमुख निर्यात पदार्थ लौह अयस्क है।
उत्तर : False

22. भूटान ऊनी वस्तुओं का आयात करता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 7 Question Answer – मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
चिपको आन्दोलन किससे जुड़ा है ?
उत्तर :
वृक्ष बचाओ ।

प्रश्न 2.
चिपको आन्दोलन की शुरुआत कहाँ से हुई ?
उत्तर :
उत्तराखण्ड से ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 3.
चेर्नोबिल दुर्घटना किस वर्ष में हुआ था ?
उत्तर :
1986 ई० में ।

प्रश्न 4.
भोपाल गैस काण्ड कब हुआ था?
उत्तर :
1984 ई० में ।

प्रश्न 5.
हरित क्रांति का संबंध किससे है ?
उत्तर :
कृषि उत्पादन से ।

प्रश्न 6.
पृथ्वी सम्मेलन कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर :
1992 ई० में ब्राजील के रियो डि जेनेरो में ।

प्रश्न 7.
बाढ़ तथा सूखा किस तरह का आपदा है ?
उत्तर :
प्राकृतिक आपदा ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 8.
WHO के रिपोर्ट के अनुसार विश्व के सबसे प्रदूषित देशों में भारत का स्थान क्या है?
उत्तर :
13वाँ ।

प्रश्न 9.
एक मनुष्य जीवन के परिवेश संकट का कारण बताओ?
उत्तर :
वृक्षों की कटाई |

प्रश्न 10.
जैव विविधता ह्रास का कारण बताओ।
उत्तर :
परिवेशगत कारण।

प्रश्न 11.
गंगा एक्शन प्लान का संबंध किस से है ?
उत्तर :
गंगा नदी को प्रदूषण से बचाना ।

प्रश्न 12.
चिपको आन्दोलन की शुरुआत किस वर्ष में हुई थी ?
उत्तर :
1973 ई० में ।

प्रश्न 13.
परिवेश आन्दोलन से जुड़े किसी एक आन्दोलनकारी का नाम बताओ ।
उत्तर :
सुन्दरलाल बहुगुणा ।

प्रश्न 14.
प्रकृति पर निर्भर मनुष्य के कुछ कार्यों का नाम बताओ ?
उत्तर :
कृषि करना, मछली पकड़ना, खान खोदना, कंद-मूल फल एकत्र करना ।

प्रश्न 15.
सेवामूलक कार्यों का नाम बताओ –
उत्तर :
वकील, शिक्षक, नेता आदि ।

प्रश्न 16.
पहाड़ों को तोड़ने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर :
डायनामाइट का ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 17.
मनुष्य की आवश्यकताएँ कब सीमित थीं?
उत्तर :
सभ्यता के प्रारम्भ में ।

प्रश्न 18.
वर्तमान में परिवेश संकट नियन्त्रण के बाहर क्यों हो गया है?
उत्तर :
बिना विचार किए प्राकृतिक सम्पदाओं के अत्यधिक प्रयोग से ।

प्रश्न 19.
आधुनिक कृषि पद्धति अपनाए जाने का क्या कारण है?
उत्तर :
कृषि उत्पादन बढ़ाना ।

प्रश्न 20.
नागरीकरण का क्या उद्देश्य है?
उत्तर :
मनुष्य के निवास स्थान को उन्नत बनाना तथा आधुनिक व्यवस्था प्रदान करना।

प्रश्न 21.
तीसरी दुनिया के देशों में शहरों का निर्माण किस रूप में हुआ है ?
उत्तर :
अनियोजित रूप में।

प्रश्न 22.
अर्थ समिट’ में कितने देशों ने भाग लिया था ?
उत्तर :
178 देशों ने ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 23.
बाबा आमटे तथा मेधा पाटेकर का नाम किस परिवेश आन्दोलन से जुड़ा हुआ है ?
उत्तर –
नर्मदा बचाओ आन्दोलन से ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
परिवेश संकट एक गंभीर समस्या है। इसका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
पर्यावरण या परिवेश पर संकट का अर्थ होता है परिवेश या वातावरण के संतुलन का नष्ट होने के कारण जल, वायु, मिट्टी जैसी प्राकृतिक संपदाओं तथा जीव जगत की अपार क्षति हुई है जिससे वायुमंडल प्रभावित हुआ है। किसी- किसी क्षेत्र की जीव प्रजातियाँ पूरी तरह विलुप्त हो गई हैं। परिवेश की शहन शक्ति निश्चित है। विभिन्न प्राकृतिक और मनुष्यजनित कारणों से, परिवेश के संतुलन का ह्रास होने से तथा जंगल के नष्ट होने से भूमि क्षय, बाढ़, जैव-विचित्रता का ह्रास साथ ही मरूभूमि के प्रसार के कारण परिवेश का समग्र रूप से ह्रास होता है।

प्रश्न 2.
परिवेश संकट के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन करो ?
उत्तर :
(i) प्राकृतिक – तूफान, बाढ़, सूखा, भूकंप, अग्निपात, सुनामी आदि प्राकृतिक शक्तियों के प्रभाव से भू- प्राकृतिक परिवेश में परिवर्तन होता है एवं इसी के साथ परिवेशगत संकट भी आता है जिस कारण मनुष्य तथा विभिन्न प्राणियों के स्वाभाविक जीवन चक्र में व्यवधान उपस्थित होता है। भू-पृष्ट का गहन परिवर्तन होता है। सड़क, घर, सम्पत्ति की हानि होती है। जैव जगत आंशिक या पूर्ण रूप से खत्म हो जाती है।

(ii) मनुष्य जानित कारण – मनुष्य जनित कारकों में आधुनिक कृषि, शिल्प, उद्योग, कई तरह के कारखानों के कार्यकलाप से परिवेश के स्वाभाविक चक्र में व्यवधान घटित होता है। आर्गेनिक कृषि उत्पादन, शिल्प बज्य (कूड़ा) अपरिकल्पित नगरों का निर्माण, नदी के स्वाभाविक गति को रोक कर जलासय का निर्माण, वृक्ष काटना जैसी क्रियाकलापों से परिवेश सम्बन्धी समस्यायें उत्पन्न होते हैं एवं परिवेश संकट का कारण बनते हैं ।

प्रश्न 3.
परिवेश, प्रदूषण और परिवेश संकट क्या है?
उत्तर :
परिवेश प्रदूषण और परिवेश संकट ये दोनों विषय परिवेश की हानि से संबंधित हैं। इसका कारण अनेक बार इन दोनों को ही मान लिया जाता है। परिवेश प्रदूषण का अर्थ है प्राकृतिक और मनुष्य जानित कारणों से परिवेश उपादान का दूषित होना जबकि परिवेश संकट का अर्थ है समग्र रूप से परिवेश में होने वाली हानि ।

निश्चित रूप से परिवेश प्रदूषण परिवेश संकट को और अधिक गहरा कर देता है। जैसे – जल में आर्सेनिक मिलने से जल प्रदूषित हो जाता है । अत्यधिक दिनों तक ऐसी अवस्था रहने से जल की गुणवत्ता नष्ट हो जाती है। इसके परिणाम स्वरूप भविष्य में पीने के पानी का संकट, भूमि का अपक्षय जैसी समस्या व्यापक रूप से देखी जा सकती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 4.
कृषि उत्पादन बढ़ाने के कारण होने वाले प्रदूषण का उल्लेख करो ?
उत्तर :
कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले रासायनिक खाद एवं कीटनाशक मिट्टी व जल प्रदूषण को बढ़ाता है। यह प्रदूषित जल मिट्टी में मिल जाता है तो उर्वरक मिट्टी को प्रदूषित कर देता है। जल में मिल कर जलीय जीव जैसे मछली आदि प्राणियों के मृत्यु का कारण बनता है। अवैज्ञानिक कृषि पद्धति भूमि की उर्वरता को नष्ट कर देता है।

प्रश्न 5.
शहरों के जल प्रदूषण के क्या कारण हैं?
उत्तर :
शहरों में आधुनिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए भू-गर्भ स्थित जल का प्रयोग होता है जिससे भू-गर्भ में स्थित जल का परिणाम घटता है। वायु एवं ध्वनि प्रदूषण सृष्टि होती है। शहरों में जनसंख्या अधिक होने के कारण जल जमाव की समस्या उत्पन्न होती है। तीसरी दुनिया के बड़े-बड़े शहर मूलत: अपरिकल्पित रूप से शहरों का निर्माण करते हैं। इस कारण जल निकासी व्यवस्था आदि की समस्या उत्पन्न होती है ।

प्रश्न 6.
भोपाल गैस त्रासदी ( 1984 ई०) का संक्षेप में वर्णन करो ।
उत्तर :
भोपाल गैस त्रासदी की घटना 1984 ई० में घटी थी। यूनियन कार्बाइड का रासायनिक और कीटनाशक कारखाने की टंकी फट जाने से विशैली गैस MIC ( मिथाइन आइसो – साइनाइड) गैस के स्राव से लगभग 4000 मनुष्यों की मृत्यु हो गयी थी। लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग इस विषैली गैस से प्रभावित हुए थे। अभी भी इस त्रासदी का प्रभाव उस क्षेत्र में देखा जा सकता है जहाँ लोग अभी भी इस कुप्रभाव के कारण अस्वस्थ है।

प्रश्न 7.
वर्तमान समय में होमियोस्टेटिक व्यवस्था द्वारा परिवेश संतुलन क्यों नहीं स्थापित हो रहा है?
उत्तर :
विभिन्न प्राकृतिक तथा मानव जनित कारणों से परिवश ह्रास अब इस सीमा तक हो गया है कि जहाँ से प्रकृति इसे पुनः संतुलित अवस्था में लाने में असमर्थ हो गयी है अर्थात् परिवेश में होने वाली ह्रास प्रकृति की वहन क्षमता से काफी अधिक हो गयी है। इसीलिए होमियोस्टेटिक व्यवस्था द्वारा परिवेश संतुलन स्थआपित नहीं हो पा रहा है ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 8.
ताप विद्युत उत्पादन से परिवेश को किस प्रकार से हानि पहुँच रही है ?
उत्तर :
जीवाश्म ईंधनों (कोयला एवं पेट्रोलियम) को जलाकर ताप विद्युत का उत्पादन किया जाता है। जीवाश्म ईंधनों जलने से वायुमण्डल में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ती है। चूँकि कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस एक हरित गृह गैस है। अत: वायुमण्डल में उसकी मात्रा बढ़ने से वायुमण्डलीय ताप में वृद्धि हो रही है।

वायुमण्डलीय तापमान में वृद्धि से सागर का जल स्तर बढ़ रहा है, जल चक्र प्रभावित हो रहा है तथा अनेक संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके अतिरिक्त ताप विद्युत केन्द्रों के अवशिष्ट पदार्थों के एकत्रीकरण से मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो रही है।

प्रश्न 9.
बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं की स्थापना से परिवेश पर क्या दुष्प्रभआव पड़ते हैं?
उत्तर :
बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं की स्थापना के लिए नदियों पर बाँध बनाकर नदी के प्रवाह को रोककर विशाल जलाशयों का निर्माण किया जाता है। इन जलाशयों में संचित जल के भार से नीचे की चट्टानें अव्यवस्थित होने लगती हैं जिससे भूकम्प की सम्भावना बढ़ जाती है।

1967 में महाराष्ट्र के कोयना में आने वाला भूकम्प कोयना बाँध के निर्माण के कारण जलीय भार से उस क्षेत्र की चट्टानों में अव्यवस्था उत्पन्न होने से आया था। इसके अतिरिक्त नदी घाटी परियोजनाओं के निर्माण से विस्तृत क्षेत्र की प्राकृतिक वनस्पतियाँ नष्ट हो जाती हैं तथा नदी का प्रवाह प्रभावित होता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 10.
‘अर्थ समिट’ (Earth Summit) के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
सन् 1992 ई० में ब्राजील के रियोडिजेनेरो नगर में परिवेश तथा उन्नति से सम्बन्धित एक सम्मेलन हुआ था जिसे ‘अर्थ समिट’ के नाम से जानते हैं। इस सम्मेलन में 178 देशों के लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था।

प्रश्न 11.
संपोषणीय विकास (Sustainable Development) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
संपोषणीय विकास का अर्थ है प्राकृतिक सम्पदाओं का सार्थक उपयोग करने के साथ-साथ मानव कल्याण एवं विकास हेतु ऐसी परिकल्पनाएँ विकसित करनी होंगी, जिनका उद्देश्य परिवेश के संतुलन को बनाए रखना है ।

प्रश्न 12.
चिपको आन्दोलन के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
सन् 1973 ई० में उत्तराखण्ड के गोरियाल क्षेत्र के निवासियों द्वारा वन संरक्षण के लिए चलाए गए आन्दोलन को चिपको आन्दोलन कहा गया। जब वन अधिकारी वृक्षों की कटाई के लिए आते थे तब स्थानीय निवासी इन वृक्षों से चिपककर उनके कटाव को रकोने का प्रयास करते ते । वृक्षों से चिपककर इनके कटाव को रोकने का प्रयास किए जाने के कारण ही इस आन्दोलन को चिपको आन्दोलन कहा गया ।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
परिवेश की सुरक्षा के लिए किये गये उपायों का संक्षेप में वर्णन करो ।
उत्तर :
परिवेश की सुरक्षा के लिए किये गये उपाय निम्नलिखित हैं :-
(i) परिवेश की सुरक्षा के लिए आवश्यक है अशिक्षा और निर्धनता को दूर करना । विकसित देशों को परिकल्पित रूप आर्थिक उन्नति करनी होगी। अर्थात् अपना विकास योजनाबद्ध तरीके से करना होगा। साथ ही लोगों को शिक्षित और जागरुक बनाना होगा ।

(ii) नवीन तकनीकी के प्रयोग के लिए योजनाबद्ध तरीकों एवं उन्नयनशील व्यवस्था के लिए प्राकृतिक शक्तियों का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। जैसे- सौर ऊर्जा, वायु ऊर्जा, जल विद्युत इत्यादि ।

(iii) संपदाओं के अवशिष्ट अंशों का पुन: प्रयोग की रीति को बढ़ावा देना होगा।

(iv) प्राकृतिक शक्तियों का दुरुपयोग कम करना होगा। शिल्पायन या उन्नयनशील क्षेत्रों में हवा, जल, मिट्टी, वनों को स्वच्छ एवं जैव विचित्रता के संक्षेपण पर ध्यान देना होगा।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

(v) देश की जनसंख्या एवं वहाँ के प्राकृतिक संपदाओं के मध्य संतुलन रखने का प्रयत्न करना होगा।

(vi) सरकारी योजनाओं पर कार्य करने से पहले उस योजना द्वारा वहाँ के परिवेश पर पड़ने वाले प्रभाव को लक्षित करना चाहिए।

(vii) उन्नयन योजनाओं जैसे – सड़क निर्माण, नदी परिकल्पना, विद्युत केन्द्रों की स्थापना, शिल्प कारखानों का निर्माण के उस पक्ष पर ध्यान देना चाहिए, जिससे परिवेश की क्षति न हो।

(viii) जैव विचित्रता को ध्यान में रखते हुए, इसके क्षतिपक्ष के कार्यों का निषेध करना चाहिए। विभिन्न प्राणियों, उद्भिजों और उनके परिवेश को बचाना मनुष्य का कर्तव्य है। सर्वाधिक विकसित देशों को परिवेश की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण उपाय करने होंगे। परिवेश संरक्षण के लिए कठोर नियम बनाये जाने चाहिए।

प्रश्न 2.
स्थितिशील उत्रयन से क्या समझते हो?
उत्तर :
पृथ्वी पर मानव सभ्यता निरंतर विकासशील है । यह पीछे के चरणों में वापस नहीं लौट सकता। विकास के लिए कृषि में आधुनिक साधनों का प्रयोग करना, कारखाने लगाना, सड़क निर्माण करना होगा। लेकिन आवास निर्माण के लिए जिन पद्धतियों का प्रयोग किया जाता है वह परिवेश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचा रही है। इसलिए विकास और परिवेश रक्षा दोनों पर ध्यान देना होगा। अत: एक ऐसा पद्धति बनाना होगा जिससे इन दोनों पक्षों पर ध्यान दिया जा सके।

इस विषय को ध्यान में रखकर ही परिवेश वैज्ञानिकों ने ऐसी एक पद्धति का विकास किया है जिसे स्थितिशील उन्नयन पद्धति कहते है। स्थितिशील उन्नयन का अर्थ है प्राकृतिक सम्पदाओं का सार्थक व सटीक व्यवहार कर मानव कल्याण एवं विकास हेतु ऐसी परिकल्पनायें विकसित करनी होगी जिसका उद्देश्य परिवेश को संतुलित बनाये रखना है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 3.
परिवेश संकट का प्रभाव भारत पर कैसे पड़ा है वर्णन करो।
उत्तर :
हमारा भारत देश एक विकासशील देश है। देश के विभिन्न प्रान्तों में शिल्प उत्नयन, सड़क निर्माण, नगरीकरण, संपदाओं का उपयोग विभिन्न तरह की योजनाओं में किया जाता है। इस उन्नयन या विकासशील परियोजना के साथ ही परिवेश का संकट और विपर्यय गहराता जा रहा है। हाल ही में विश्च बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में होने वाली परिवेश की हानि से प्राय: 80 बिलियन डालर (पाय: 480000 करोड़ रुपये) का प्रति वर्ष नुकसान होता है।

132 देशों के परिवेशीय संकट के सर्वे रिपोर्ट में भारत का स्थान 126 वाँ है। साथ ही मनुष्य पर पड़ने वाले वायु प्रदूषण के प्रभाव के अनुसार WHO (World Health Organisation) के रिपोर्ट के अनुसार (जी-20) अर्थात् सबसे दूषित 20 शहरों में भारत का स्थान 13 वाँ है। भारत में प्रमुख परिवेश की समस्या निम्न है। वनों और कृषि का अपक्षय, संपदाओं का दुरुपयोग, जन साधारणों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्मभाव, बिना योजना के की गयी विकास की परिकल्पनायें, गरीबी, जैव विचित्रता का ह्रास।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
मनुष्य प्रकृति के ऊपर निर्भर रहकर कौन सी एक प्रमुख कार्य करता है ?
(a) उद्योग
(b) मछली पकड़ना
(c) कृषि करना
(d) पशुपालन
उत्तर :
(c) कृषि करना।

प्रश्न 2.
शहर के लोगों का मुख्य क्रियाकलाप क्या है ?
(a) कृषि करना
(b) नौकरी करना
(c) व्यवसाय करना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) नौकरी करना।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 3.
1992 ई० में अर्थ सम्मिट (Earth Summit) हुआ था –
(a) साओपाउलो में
(b) मेक्सिको में
(c) रियो-डी-जेनेरियो में
(d) ब्राजील में
उत्तर :
(c) रियो-डी-जेनेरियो में।

प्रश्न 4.
भोपाल गैस त्रासदी हुई थी –
(a) 1984 में
(b) 1950 में
(c) 1857 में
(d) 1964 में
उत्तर :
(a) 1984 में।

प्रश्न 5.
चिपको आन्दोलन जुड़ा है –
(a) जल बचाओ
(b) पेड़ बचाओ
(c) पठार बचाओ
(d) घाटी बचाओ
उत्तर :
(b) पेड़ बचाओ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 6.
सभ्यता के प्रथम चरण में मनुष्य निर्भर था –
(a) विज्ञान पर
(b) खुद पर
(c) प्रकृति पर
(d) जलवायु पर
उत्तर :
(c) प्रकृति पर।

प्रश्न 7.
औद्योगिक विकास का सबसे पहले विकास हुआ –
(a) अमेरिका में
(b) इंग्लैंड में
(c) चीन में
(d) फ्रांस में
उत्तर :
(b) इंग्लैंड में।

प्रश्न 8.
जिस विकास का प्रभाव मानव परिवेश पर पड़ा वह था –
(a) सभ्यता का विकास
(b) सभ्यता का पिछड़ा पन
(c) सभ्यता की अवनति
(d) संस्कृति का विकास
उत्तर :
(a) सभ्यता का विकास।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 9.
फाइलेन तूफान आया था –
(a) उडीसा में
(b) पंजाब में
(c) मध्य प्रदेश में
(d) पश्चिम बंगाल में
उत्तर :
(a) उड़ीसा में।

प्रश्न 10.
आर्सेनिक का संबंध है –
(a) जल प्रदूषण
(b) वायु प्रदूषण
(c) मृदा प्रदूषण
(d) ध्वनि प्रदूषण
उत्तर :
(a) जल प्रदूषण।

प्रश्न 11.
सभ्यता को गति प्राप्त हुई –
(a) चक्के के अविष्कार से
(b) कृषि के आविष्कार से
(c) मशीनों के आविष्कार से
(d) हथियारों के आविष्कार से
उत्तर :
(a) चक्के के आविष्कार से।

प्रश्न 12.
अतिरिक्त मात्रा में जंगलों के नष्ट होने का परिणाम है –
(a) मरुभूमियों का विस्तार
(b) जल-प्रदूषण
(c) जनसंख्या वृद्धि
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर :
(a) मरुभूमियों का विस्तार।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन परिवेश संकट का प्राकृतिक कारण है –
(a) नदी पर बाँषों का निर्माण
(b) वृक्षों का कटाव
(c) उद्योगों के वर्ज्य पदार्थ
(d) भूकम्प।
उत्तर :
(d) भूकम्म।

प्रश्न 14.
ताप विद्युत के उत्पादन से –
(a) वायुमण्डलीय तापमान में कमी होती है
(b) वायुमण्डलीय तापमान में वृद्धि होती है
(c) ध्वनि प्रदूषण होता है
(d) नदी के प्रवाह को हानि पहुंचती है
उत्तर :
(b) वायुमण्डलीय तापमान में वृद्धि होती है।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित किस गैस के रिसाव से सन् 1984 ई० में भोपाल में हजारों लोगों की मृत्यु हुई थी-
(a) क्लोरोफलोरो कार्बन
(b) कार्बन मोनोऑवसाइड
(c) कार्ब-डाई-ऑक्साड
(d) मिथाइल आइसो – सायनेट
उत्तर :
(d) मिथाइल आइसो – सायनेट।

प्रश्न 16.
भारत में विकासशील परियोजनाओं के अपनाए जाने से उत्पत्र हो रहा है –
(a) परिवेश संकट
(b) खाद्य संकट
(c) सुरक्षा संकट
(d) स्वास्थ्य संकट
उत्तर :
(a) परिवेश संकट।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

प्रश्न 17.
भारत में हरित क्रांति की सर्वाधिक सफलता देखी गयी-
(a) पूर्वोत्तर के चाय उत्पादक क्षेत्रों में
(b) गंगा के डेल्टाई अंचल के जूट उत्पादक क्षेत्रों में
(c) पंजाब एवं हरियाणा के गेहूँ उत्पादन क्षेत्रों में
(d) गंगा के मैदान के चानवल उत्पादक क्षेत्रों में
उत्तर :
(c) पंजाब एवं हरियाणा के गेहूँ उत्पादन क्षेत्रों में।

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में से कौन परिवेश समस्या नहीं है –
(a) बिना योजना के की गयी विकास परिक्लपनाएँ
(b) जैव विविधता का ह्रास
(c) सम्पदाओं का दुरुपयोग
(d) अधिकाधिक वृक्षारोपण।
उत्तर :
(d) अधिकाधिक वृक्षारोपण।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. सभ्यता के प्रथम चरण में मनुष्य और जानवर ________ था।
उत्तर : गुफावासी

2. सभ्यता के प्रथम चरण में मनुष्य की आवश्यकताएं ________थी।
उत्तर : सीमित

3. पहले मनुष्य सम्पूर्ण रूप से ________पर निर्भर था।
उत्तर : प्रकृति

4. चक्के के आविष्कार ने ________को गति प्रदान की।
उत्तर : सभ्यता

5. 18 वीं शताब्दी में ________में औद्योगिक विकास शुरू हुआ।
उत्तर : इंग्लैंड

6. परिवेष संकट के कारण किसी-किसी क्षेत्र की जीव प्रजातियाँ हो ________रही हैं। .
उत्तर : बिलुप्त

7. भोपाल गैस काण्ड ________में हुआ धा।
उत्तर : 1984

8. चेनोक्लि दुर्घटना________ में हुई थी।
उत्तर : 1986

9. 2011 ई० में जापान में ________दुर्घटना हुई थी।
उत्तर : परमाणु

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

10. पृथ्वी सम्मेलन 1992 ई० ________में ब्राजील के
उत्तर : रियो-डी-जेनेरियो में हुआ था।

11. अतिरिक्त परिमाण में ________के नष्ट होने से जैव विविधता का ह्रास हुआ है।
उत्तर : जंगलों

12. प्राकृतिक शक्तियों के ________प्रभाव से परिवेश में परिवर्तन घटित होता है।
उत्तर : भू-प्राकृतिक

13. रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग ________बढ़ाने के लिए किया जाता है।
उत्तर : कृषि उत्पादन

14. नगरीकरण से ________और________ प्रदूषण की सृष्टि होती है।
उत्तर : वायु, ध्वनि की समस्या उत्पन्न होती है।

15. अनियोजित ढंग से नगरों के बसने से ________की समस्या उत्पत्न होती है।
उत्तर : जल निकाशी

16. अवैज्ञानिक कृषि पद्धति से ________शक्ति नष्ट होती है।
उत्तर : भूमि की उर्वरता

17. चिपको आन्दोलन की शुरुआत ________में हुई।
उत्तर : सन् 1973 ई०

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

18. परिवेश संकट का मुख्य कारण ________और ________है।
उत्तर : अशिक्षा, दरिद्रता

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. गाँवों में लोगों के मुख्य कार्य कृषि हैं।
उत्तर : True

2. कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए रसायनिक खादों एव कीटनाशक के उपयोग से परिवेश प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है
उत्तर : True

3. सभ्यता के प्रथम चरण में मनुष्य व जानवर गुफावासी था।
उत्तर : False

4. सभ्यता के प्रथम चरण में मनुष्य शिकार एवं कंदमूल संग्रह से अपनी जीविका चलाता था।
उत्तर : True

5. औद्योगिक क्रांति की शुरुआत भारत में हुई।
उत्तर : False

6. पर्यावरण प्रदूषण के कारण विश्व में तापमान में वृद्धि हो रहा है।
उत्तर : True

7. भोपाल गैस काण्ड 1984 ई० में हुआ था।
उत्तर : False

8. आइला एवं फाइलेन चक्रवातीय तूफान हैं।
उत्तर : True

9. परिवेश प्रदूषण से बचने के लिए जहाँ-तहाँ कूड़ा-कचड़ा नहीं फेंकना चाहिए।
उत्तर : True

10. WHO का पूरा नाम विन्च स्वास्थ्य संगठन है।
उत्तर : True

11. बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा का उदाहरण है।
उत्तर : True

12. भोपाल गैस दुर्घटना में लगभग 60000 मनुष्यों की मृत्यु हुई थी।
उत्तर : False

13. यूक्रेन के चेन्नबिल में 1986 में परमाणु दुर्घटना हुआ था।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

14. पृथ्वी सम्मेलन में 200 देशों के लगभग 50000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।
उत्तर : False

15. विकास के साथ परिवेश की भी रक्षा करनी होगी।
उत्तर : True

16. भारत एक विकासशील देश है।
उत्तर : True

17. 132 देशों के परिवेशीय संकट के सर्वे रिपोर्ट में भारत का स्थान 100 वाँ है।
उत्तर : False

18. चिपको आन्दोलन पेड़ बचाओ अभियान से जुड़ा है।
उत्तर : True

19. परिवेश प्रदूषण से बचने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बन्द करना चाहिए।
उत्तर : True

20. वातावरण प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा।
उत्तर : True

21. सभ्यता के प्रथम चरण में परिवेश की जो हानि होती थी प्रकृति उसे पूरा कर देती थी।
उत्तर : True

22. सामरिक अरों के परीक्षण से मरुभूमियों का विस्तार हो रहा है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 7 मनुष्य के कार्य-व्यापार एवं परिवेश का ह्रास

23. बहुउद्देशीय नदी घाटी योजना का मुख्य उद्देश्य भूकम्प पर नियन्त्र है।
उत्तर : False

24. पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ एवं सूखे की बारम्बारता में वृद्धि परिवेश संकट का ही परिणाम है।
उत्तर : True

25. बिना योजना के की गयी विकास परियोजनाओं से भारत में परिवेश की समस्या उत्पन्न हो रही है।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

Detailed explanations in West Bengal Board Class 8 Geography Book Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 8 Geography Chapter 6 Question Answer – जलवायु क्षेत्र

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भूमध्यरेखीय जलवायु किन अक्षांशों के मध्य पाए जाते हैं?
उत्तर :
5° से 10° अक्षांशों के मध्य ।

प्रश्न 2.
वह कौन सी जलवायु क्षेत्र है जहाँ वर्ष भर वर्षा होती है ?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 3.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में किस प्रकार की वर्षा होती है?
उत्तर :
संवाहनिक वर्षा ।

प्रश्न 4.
दक्षिणी अमेरिका के किस भाग में भूमध्य रेखीय जलवायु पाई जाती है ?
उत्तर :
अमेजन बेसिन ।

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखीय जलवायु अंचल में कैसे वन पाये जाते हैं ?
उत्तर :
सदाबाहार वन ।

प्रश्न 6.
अमेजन बेसिन के घने वनों को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर :
सेल्वाज |

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 7.
सूर्य की किरणें किस जलवायु प्रदेश में लम्बवत् पड़ती है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय जलवायु क्षेत्र में ।

प्रश्न 8.
भारत के किस भू-भाग में भूमध्य रेखीय वन पाये जाते हैं?
उत्तर :
दक्षिण-पश्चिम भाग में ।

प्रश्न 9.
भूमध्य रेखीय जलवायु क्षेत्र का औसत तापमान कितना है?
उत्तर :
21°C से 27°C ।

प्रश्न 10.
सबसे कम तापान्तर किस जलवायु प्रदेश में मिलता है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय प्रदेश में ।

प्रश्न 11.
भूमध्य रेखीय जलवायु अंचल के किसी एक उपजाति का नाम लिखो –
उत्तर :
रेड इंडियन ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 12.
भारत में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
उष्ण मानसून ।

प्रश्न 13.
किस तरह की जलवायु प्रदेश में तीन स्पष्ट ऋतुएँ होती हैं ?
उत्तर :
उष्ण मानसून ।

प्रश्न 14.
मानसूनी प्रदेश में वर्षा किस मानसूनी हवा से होता है ?
उत्तर :
दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाओं से।

प्रश्न 15.
विश्व में सबसे ज्यादा वर्षा कहाँ होती है ?
उत्तर :
मौसिनराम में ।

प्रश्न 16.
मानसून जलवायु प्रदेश के लोगों का मुख्य पेशा क्या है?
उत्तर :
कृषि |

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 17.
भूमध्य सागरीय जलवायु किन अक्षांशों के मध्य पायी जाती है?
उत्तर :
30°- 45° अक्षांशों के मध्य |

प्रश्न 18.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश में किस ऋतु में वर्षा होती है?
उत्तर :
शीत ऋतु ।

प्रश्न 19.
किस हवा के द्वारा भूमध्यसागरीय प्रदेश में वर्षा होती है ?
उत्तर :
पछुआ वायु ।

प्रश्न 20.
टुण्ड्रा प्रदेश में बर्फ से बने घर को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर :
इग्लू ।

प्रश्न 21.
टुण्ड्रा प्रदेश के प्रमुख पशु का नाम बताओ ।
उत्तर :
रेडियार नामक बारसिंघा ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 22.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश की प्रमुख कृषि उपज क्या है ?
उत्तर :
संतरा व जैतुन ।

प्रश्न 23.
टुण्ड्रा प्रदेश के लोगों का मुख्य पेशा क्या है ?
उत्तर :
शिकार करना ।

प्रश्न 24.
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश में बहने वाली ठंडी आँधी का क्या नाम है ?
उत्तर :
ब्लिंजर्ड |

प्रश्न 25.
भूतल से ऊँचाई के साथ क्या घठित होने लगता है ?
उत्तर :
प्राकृतिक वनस्पतियों एवं जलवायु में परिवर्तन ।

प्रश्न 26.
धूल भरी मरुभूमियाँ किन क्षेत्रों में पायी जाती हैं?
उत्तर :
उष्ण क्षेत्रों में

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 27.
घने वनों की सृष्टि किस जलवायु क्षेत्र में हुई है ?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में ।

प्रश्न 28.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में आकाश बादलों से कब ढँक जाता है?
उत्तर :
संध्या के समय ।

प्रश्न 29.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?
उत्तर :
उष्ण कटिबन्धीय चौड़ी पत्तीवाले सदाबहार वन ।

प्रश्न 30.
मलाया, जावा तथा सुमात्रा में किसकी खेती अधिक की जाती है ?
उत्तर :
रबर की

प्रश्न 31.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में कहाँ खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस पाई जाती है?
उत्तर :
जावा, समुत्रा तथा बोर्नियो में ।

प्रश्न 32.
मानसूनी जलवायु क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु कब रहती है ?
उत्तर :
मार्च से मई तक ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 33.
एशिया के किन देशों में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है?
उत्तर :
तुरस्क, इजराइल, सीरिया एवं लेबनान में ।

प्रश्न 34.
उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया की जलवायु कैसी है?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय ।

प्रश्न 35.
पृथ्वी के सर्वाधिक जैतून के वृक्ष किस जलवायु क्षेत्र में पाए जाते हैं?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु में ।

प्रश्न 36.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में कौन उद्योग विशेष रूप से विकसित है ?
उत्तर :
रेशम उद्योग ।

प्रश्न 37.
दक्षिणी गोलार्द्ध में टुण्ड्रा जलवायु कहाँ पायी जाती है?
उत्तर :
अण्टार्कटिका महादेश के कुछ क्षेत्रों में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 38.
बर्खोयान्स्क में जनवरी महीने का औसत तापमान कितना रहता है?
उत्तर :
50.6 सें० ग्रे० ।

प्रश्न 39.
यूरेशिया के साइबेरिया में कौन उपजातियाँ निवास करती हैं?
उत्तर :
सौमोदेय तथा इयाकूत ।

प्रश्न 40.
टुण्ड्रा प्रदेश के निवासी किसके चमड़े से नाव बनाते हैं?
उत्तर :
सील मछली के चमड़े से ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
भूमध्य रेखीय जलवायु का विस्तार विश्वभर में कहाँ-कहाँ है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के दोनों ओर 5° से 10° उत्तरी और दक्षिणी अक्षांश के मध्य यह क्षेत्र स्थित है। इस प्रकार की जलवायु अफ्रीका की कांगो बेसिन, दक्षिण अमेरिका में अमेजन बेसिन एवं एशिया के इण्डोनेशिया, मलेशिया में मुख्य रूप से पायी जाती है ।

प्रश्न 2.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश की क्या विशेषता है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में किसी तरह का ऋतु परिवर्तन का असर नहीं होता है। अर्थात् पूरे वर्ष एक समान दिन होते हैं तथा वर्षा प्रतिदिन दोपहर के बाद मूसलाधार रूप से होती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 3.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश के मुख्य वनस्पतियों का नाम बताओ ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में सदाबहार वन पाये जाते हैं। कुछ पेड़, बाँस, मोहगनी, रबर, पाम, कोको, सिक्कोना आदि हैं। यह वन घने होते हैं जिसके कारण सूर्य का प्रकाश धरातल तक नहीं पहुँच पाता है। इन वनों में सैकड़ों प्रजातियों के वृक्ष पाये जाते हैं ।

प्रश्न 4.
भूमध्य रेखीय प्रदेश में मुख्य रूप से कौन-कौन से जीव-जन्तु पाये जाते हैं ?
उत्तर :
भूमध्य रेखीय प्रदेश में दुर्लभ पशु एवं पक्षियों की संख्या अधिक है। यहाँ मुख्य रूप से बंदर, गुरिल्ला, चिम्पैंजी, विभिन्न प्रकार के साँप, पक्षी, विषैले कीट-पतंग, हरिण, गैण्डा, हाथी, मगरमच्छ आदि पाये जाते हैं।

प्रश्न 5.
मानसूनी जलवायु प्रदेश विश्व में कहाँ कहाँ पाये जाते हैं ?
उत्तर :
यह जलवायु प्रदेश दोनों गोलार्द्धां में 5° से 30° अक्षांश के मध्य महाद्वीप के पूर्वी भाग में पायी जाती है। एशिया में भारत इस जलवायु का सबसे आदर्श उदाहरण है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैण्ड, दक्षिणी चीन, अफ्रीका में सोमाली, मेगागास्कर तथा अस्ट्रेलिया में उत्तरी एवं उत्तरी पूर्व भाग में एवं अमेरिका में फ्लोरीडा में मानसून जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 6.
मानसूनी जलवायु प्रदेश की कृषि संपदा क्या है?
उत्तर :
मानसूनी जलवायु प्रदेश एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। इस जलवायु प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि ही है। यहाँ की मुख्य कृषि उपज, चावल, चाय, जूट, गन्ना, गेहूँ, कपास, कहवा, रबड़ आदि हैं। इन फसलों के अलावा आम, जामुन, कटहल, अमरूद, अन्नानस आदि फलों का भी उत्पादन होता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 7.
मानसून जलवायु प्रदेश की प्रमुख खनिज संपादाओं का नाम बताओ?
उत्तर :
इस प्रदेश में कई प्रकार के खनिज पाये जाते हैं। कोयला, अबरक, खनिज लोहा, मैंगनीज, टीन, बॉक्साइड, ताँबा, पेट्रोल, सोना, हीरा आदि हैं

प्रश्न 8.
मानसून जलवायु प्रदेश के मुख्य उद्योग-धन्धे क्या हैं?
उत्तर :
मानसून जलवायुं क्षेत्र के मुख्य उद्योग लोहा, इस्पात, सूती वस्त्र, जूट, रेशम, चाय, चीनी, खनिज तेल शोधन, खाद, रसायन तथा इंजीनियरिंग आदि हैं।

प्रश्न 9.
विश्व में कहाँ-कहाँ भूमध्य सागरीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
यह जलवायु दोनों गोलार्द्धां में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य महाद्वीप के पश्चिमी भाग में पाये जाते हैं। इस जलवायु का विस्तार मुख्य रूप से यूरोप में पूर्तगाल, दक्षिण स्पेन, दक्षिण फ्रांस, इटली, यूनान, एशिया में सीरिया, लेबनान, इजराइल व टर्की, उत्तरी अमेरिका का एटलस प्रदेश, दक्षिण पश्चिम अफ्रीका का केप प्रान्त, उत्तरी अमेरिका में कैलिफोर्नियां की घाटी, दक्षिणी अमेरिका में मध्य चीली एवं पूर्वी आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड में है ।

प्रश्न 10.
भूमध्य सागरीय जलवायु की क्या विशेषता है ?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु की सबसे प्रमुख विशेषता यह है कि यहाँ वर्षा केवल जाड़े में होती है तथा ग्रीष्म ऋतु शुष्क रहती है।

प्रश्न 11.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश की मुख्य कृषि उपज क्या है ?
उत्तर :
यहाँ की प्रमुख कृषि उपज गेहूँ, मक्का, जौ और जई है । यहाँ तम्बाकू, चावल, तरकारी व फल भी पैदा किये जाते हैं। यहाँ रसदार फलों में नींबू, नारंगी, अंगूर, अंजीर, अनार, सेब, बादाम आदि पैदा होते हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 12.
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश विश्व में कहाँ-कहाँ पाई जाती है?
उत्तर :
यह प्रदेश केवल उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक महासागर के तटवर्ती भागों में टैगा प्रदेश के उत्तर में स्थित है। इस प्रदेश को उत्तरी यूरेशिया में टुण्ड्रा (Tundra) तथा उत्तरी अमेरिका में उजाड़ खण्ड (Barren Land) कहते हैं ।

प्रश्न 13.
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश की वनस्पति एवं जीव-जंतुओं के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर :
अत्यधिक शीत के कारण यह भाग वनस्पति शून्य है । मास, काई, लाइकेन इस प्रदेश का प्रमुख वनस्पति है । कहीं-कहीं एल्डर, वर्च एवं बिलो नामक झाड़ियाँ पायी जाती हैं। मुख्य जीव-जन्तु रेडियार, ध्रुवीय भालू, कस्तूरी मृग, खरगोश, भेड़िया, लोमड़ी आदि हैं।

प्रश्न 14.
टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र के प्रमुख जनजाति का नाम बताओ ।
उत्तर :
इस प्रदेश में लैप, याकूत, चुकती तथा समोयड आदि जन जाति पाये जाते हैं ।

प्रश्न 15.
किस देश को अर्धरात्रि के सूर्य का देश कहा जाता है ?
उत्तर :
टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश में स्थित नार्वे में आधी रात को भी सूर्य दिखाई देता है। इसलिए नार्वे को अर्धरात्रि के सूर्य का देश कहते हैं।

प्रश्न 16.
उष्ण मानसूनी प्रदेशों में कितनी ऋतुएं पाई जाती हैं उनके नाम बताओ?
उत्तर :
उष्ण जलवायु प्रदेश में चार ऋतुएँ होती हैं जो निम्न हैं ।

  • ग्रीष्मकाल
  • वर्षाकाल
  • शीतकाल एवं
  • मानसून की ऋतुएँ

कारण बताओ : 3 MARKS

प्रश्न 1.
भूमध्य सागरीय जलवायु में ग्रीष्मकाल में वर्षा नहीं होती है।
उत्तर :
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश में यद्यपि ग्रीष्मकाल गर्म होता है लेकिन इस समय यहाँ वर्षा नहीं होती है, क्योंकि ग्रीष्मकाल में यहाँ हवाएं स्थल की ओर से चलती हैं। स्थल की ओर से हवाएं चलने के कारण ये हवाएँ शुष्क होती है। उनमें वर्षा करने की सामर्थ्य नहीं रहती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 2.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश में वर्षा शीतकाल में होती है?
उत्तर :
भूमध्य सागरीय प्रदेश (30° से 45°) अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में पाये जाते हैं। यह भाग व्यापारिक एवं पछुआ हवाओं की पेटियों के मध्य में स्थित है। वायु भार एवं हवाओं की पेटियों के खिसकने के कारण ये प्रदेश गर्मी में व्यापारिक या पूर्वी हवाओं की पेटी में आ जाते हैं जिनसे महाद्वीप के पूर्वी भाग में वर्षा होती है।

परन्तु पश्चिम भाग में आते-आते ये हवाएँ शुष्क हो जाती हैं। जिनसे यहाँ गर्मी में वर्षा नहीं होती है। लेकिन जाड़े में ये प्रदेश पछुआ हवाओं की पेटी में आ जाती है। पछुआ हवाएँ महासागरों से आने के कारण भाप से भरी होती हैं। इनमें महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित भूमध्य सागरीय प्रदेश में जाड़े में वर्षा होती है ।

प्रश्न 3.
टुण्ड्रा प्रदेश जन शून्य है ।
उत्तर :
टुण्ड्रा प्रदेश अति ठंडा एवं उजाड़ प्रदेश है। इस भाग में मिट्टी का अभाव है। तथा वर्ष भर हिम का साम्राज्य । आर्द्र होने आदि के कारण यहाँ कृषि की कोई सुविधा नहीं है। इसके अलावा जीवन-यापन का दूसरा कोई साधन नहीं है। इस कारण टुण्ड्रा प्रदेश जनशून्य है।

प्रश्न 4.
मौसमी जलवायु का क्षेत्र विश्व का सर्वाधिक जन बहुलता वाला क्षेत्र है ।
उत्तर :
मौसमी जलावयु का क्षेत्र उर्वर जलवायु, उर्वर मिट्टी, कृषि योग्य भूमि, विकसित यातायात के साधन, उद्योग धन्धों की व्यवस्था होने से इस क्षेत्र में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 5.
भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र आर्थिक दृष्टिकोण से विकसित है ।
उत्तर :
भूमध्य सागरीय प्रदेश आर्थिक रूप से विकसित होता है क्योंकि यहाँ कृषि कार्य, फलों की खेती एवं फलों पर आधारित कई व्यवसाय तथा खनिज संपदा आदि जीवनयापन के प्रमुख स्रोत हैं। फ्रांस में अँगुर से शराब, जैतुन के तेल से साबुन बनाना आदि शिल्प विकसित है। इन वस्तुओं का सम्पूर्ण विश्व में निर्यात किया जाता है। कृषि पर आधारित अन्य उद्योगों में कच्चे फल, सूखे फल, फलों से बना जैम, जैली, अचार आदि व्यवसाय मुख्य रूप से विकिसत है। विश्व प्रसिद्ध फिल्म उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र हॉलीवुड (Hallywood) कैलिफोर्निया के लास एंजिल्स शहर में स्थित है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 6.
पर्वतीय क्षेत्रों की विभिन्न ऊँचाई पर जलवायु और प्राकृतिक वनस्पति में विभिन्नता क्यों पायी जाती है ?
उत्तर :
ऊँचाई में वृद्धि के साथ-साथ तापमान क्रमशः घटता जाता है। तापमान में होने वाला यह परिवर्तन जलवायु को प्रभावित करता है जिससे प्राकृतिक वनस्पतियों का स्वरूप भी परिवर्तित हो जाता है। इसीलिए पर्वतीय क्षेत्रों की विभिन्न ऊँचाई पर जलवायु और प्राकृतिक वनस्पति में विभिन्नता पायी जाती है।

प्रश्न 7.
जलवायु क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी विस्तृत क्षेत्र के जलवायुगत तत्वों जैसे तापमान एवं वर्षा की मात्रा आदि में समानात होने पर उस समस्त क्षेत्र को एक निश्चित जलवायु क्षेत्र के अन्तर्गत रखा जाता है। विभिन्न जलवायु क्षेत्रों की मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पतियों, जैव- विविधता तथा मनुष्यों के जीवन-यापन की पद्धति में पर्याप्त अन्तर देखने को मिलता है।

प्रश्न 8.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में रात को ‘उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु’ क्यों कहते हैं?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में सम्पूर्ण वर्ष अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण वार्षिक तापान्तर बहुत कम (2 या 3 सें०) रहता है अत: यहाँ ऋतु परिवर्तन देखने को नहीं मिलता। उसके विपरीत इस जलवायु क्षेत्र में दैनिक तापान्तर अधिक (लगभग 10° सें०) रहता है। रात में स्वच्छ आकाश के कारण कभी-कभी तापमान इतना कम हो जाता है कि ठण्ड लगने लगती है। इसीलिए भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में रात को ‘उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु’ कहते हैं।

प्रश्न 9.
भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में भारी उद्योगों का विकास क्यों नहीं हुआ?
उत्तर :
भारी उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चे मालों की कमी तथा समुचित यातायात व्यवस्था के अभाव के कारण. भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में भारी उद्योगों का विकास नहीं हो पाया है।

प्रश्न 11.
मानसूनी जलवायु के वितरण पर प्रकाश डालिए ।
उत्तर :
मानसूनी जलवायु दोनों गोलाद्धों में 50° से 30° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पूर्वी भाग में पाया जाता है। इस जलवायु का सबसे आदर्श उदाहरण भारत है। इसी से इसे भारत तुल्य जलवायु प्रदेश (Indian Type Climatic Region) भी कहते हैं। इस जलवायु का सबसे प्रमुख क्षेत्र दक्षिण-पूर्व एशिया है जहाँ जलवायु भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाइलैण्ड, दक्षिणी चीन, वियतनाम, ताइवान (फारमोसा), कम्बोडिया, फिलीपाइन में पाई जाती है।

इनके अतिरिक्त यह जलवायु उत्तरी अमेरिका में फ्लोरिडा, मैक्सिको एवं पश्चिमी द्वीप समूह, दक्षिणी अमेरिका में पूर्वी ब्राजील, अफ्रीका में पूर्वी अफ्रीका के तटीय भाग एवं मेडागास्कर तथा आस्ट्रेलिया के उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी भाग में भई पाई जाती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 12.
मानसूनी जलवायु क्षेत्र में कौन-कौन से जीव-जन्तु पाए जाते हैं?
उत्तर :
जीव-जन्तु (Animal Life) – मनसून प्रदेश के घने जंगलों में हाथी, शेर, भालू, जंगली सूअर आदि जानवर पाये जाते हैं । कृषि प्रधान क्षेत्रों में पालतू पशु अधिक मिलते हैं। इन क्षेत्रों में गाय, बैल, भैंस, भेड़-बकड़ियाँ, घोड़े, ऊँट, सूअर आदि पशु पाले जाते हैं ।

प्रश्न 13.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र को ‘फलों की टोकरी’ क्यों कहते हैं?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु फलों की खेती के अनुकूल है। यहाँ अंगूर, जैतून, सेव, खूबानी, अखरोट, बादाम, बेर, नाशपाती, नारँगी, नींबू तथा अंजीर आदि फर प्रचुर परिमाण में उगाए जाते है, इसीलिए इस जलवायु क्षेत्र को ‘फलों की टोकरी’ कहते हैं।

प्रश्न 14.
विश्व में टुण्डा जलवायु कहाँ-कहाँ पायी जाती है?
उत्तर :
टुण्ड्रा जलवायु मुख्य रूप से उत्तरी गोलार्द्ध में पायी जाती है। एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका के सुदूर उत्तर में उत्तरी धुव के आस-पास के क्षेत्रों में यह जलवायु पायो जाती है। कनाडा के कई द्वीप तथा ग्रीनलैण्ड के तटवर्ती अंचल भी इस जलवायु के अन्तर्गत आते हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में अण्टार्कटिका महादेश के कुछ क्षेत्रों में यह जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 15.
टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र में पायी जाने वाली प्राकृतिक वनस्पतियों का विवरण दीजिए।
उत्तर :
प्राकृतिक वनस्पति – अत्यधिक शीत के कारण साधारणतः यह प्रदेश वनस्पतिरहित है। शीत ऋतु समाप्त होते ही बर्फ के पिघलने पर रंग-विरंगे फूलों वाली वनस्पतियाँ फूट पड़ती हैं, परन्तु इनका जीवनकाल बहुत छोटा होता है। काई व लाइकेन यहाँ की प्रधान वनस्पतियाँ हैं।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश की स्थिति क्या है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के दोनों ओर साधारण 5°-10° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य स्थित क्षेत्र इस जलवायु के अंतर्गत आते हैं। अफ़ीका के कांगो और जायरे नदी की घाटी, दक्षिणी अमेरिका की अमेजन नदी घाटी, दक्षिण पूर्व एशिया के इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलिपाइन, भारत के दक्षिण-पथ्रिम भाग। श्रीलंका के दक्षिणी भाग, कोलंबिया के पधिमी तटीय क्षेत्र, मेगागास्कर के पूर्वी क्षेत्र, मध्य अमेरिका के पनामा, कोस्टारिका, कैरिवियन द्वीप समूह के भागों में भूमध्य रेखीय जलवायु पाई जाती है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 2.
भूमध्य रेखीय प्रदेशों के तापक्रम का वर्णन करो।
उत्तर :
भूमध्य रेखीय क्षेत्रों में सूर्य की किरणें पूरे वर्ष लम्बवत् पड़ती है जिसके कारण दिन बड़े और राते छोटी होती हैं। इसलिए इस भू- भाग में तापक्रम हमेशा अधिक रहता है। दिन के समय सबसे ज्यादा तापक्रम प्रायः 38°C तक पहुँच जाता है। इसके साथ वायु की आर्द्रता एवं सूर्य की किरणों की प्रचंडता बहुत बढ़ जाती है। लेकिन रात्रि के समय तापक्रम बहुत कम हो जाता है (20°-25° से०)।

इसलिए भूमध्यरेखीय क्षेत्र में रात्रि को कटिबंधीय शीत ॠतु कहते हैं। इस कारण इस क्षेत्र में वार्षिक तापान्तर दैनिक तापान्तर से सर्वोच्च एवं सर्वनिम्न तापमान का अन्तर होता है। प्रचंड तापमान के कारण इस जलवायु क्षेत्र में गहरे निम्न चाप की स्थिति बन जाती है। यहाँ स्थल भाग की तुलना मे जल भाग का विस्तार अधिक होता है । इस कारण अधिक परिमाण में जलवाष्म वायु में मिल जाता है। इस तरह उष्ण आर्द्र वायु ठंडी होकर और घनीभूत होकर संवाहनिक वर्षा करती है।

प्रश्न 3.
भूमध्य रेखीय प्रदेश की प्राकृतिक वनस्पतियों का वर्णन करो?
उत्तर :
इस भू-भाग में सदाबहार वन पाये जाते हैं जिनके वृक्ष वर्ष भर हरे-भरे होते हैं। ब्वाजील की अमेजन नदी द्वारा निर्मित क्षेत्रों को यहाँ सेलवाज कहा जाता है। यहाँ के वनों में रबर, रोज बूड, बाजील नट, आयरन वूड के पेड़ एवं बाँस पाये जाते हैं। जाहूरे नदी की अववाहिका के भूमध्य रेखीय वनों में प्रधानत: रबर, पाम, कोको, सिनकोना के वृक्ष पाये जाते हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया के भूमध्य रेखीय वनों में साल, सगौन, आबनुश, रबर के पेड़ पाये जाते है। तटीय क्षेत्रों में नारियल एवं ताड़ के वृक्षों की अधिकता है।

इन जंगलों में विभिन्न प्रकार के पेड़ एक दूसरे के आस-पास उत्पन्न होते हैं। ब्राजील के बर्षा वनों में 2 वर्ग किमी० में प्रायः 300 प्रजाति के पेड़ हैं। पृथ्वी के अन्य किसी भी वन में इस प्रकार के वृक्ष नहीं पाये जाते हैं। वृक्षों की लकड़ियाँ बहुत ठोस, तने बहुत लम्बे, मोटे और पत्तियाँ बहुत चौड़ी होती है। पेड़ एक दूसरे के आस-पास इतनी सघनता से उगते हैं कि वन के ऊपर चँदोआ (Chanopy) तना हुआ प्रतीत होता है। इनके बीच से सूर्य का प्रकाश नीचे नहीं आ पाता । इस कारण इन वनों में अंधकार व्याप्त रहता है।

प्रश्न 4.
टुण्ड्रा जलवायु किसे कहते हैं? टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र कहाँ स्थित है?
उत्तर :
सुमेरू और कुमेरू के निकटवर्ती उत्तरी अमेरिका का कनाडा के उत्तरी भागों, अलास्का, यूरेसिया का उत्तरी भाग, यूरोप के नार्वे, स्वीडेन, फिनलैण्ड, ग्रीनलैण्ड के संकीर्ण तटवर्ती भागों और एशिया का साइबेरिया टुण्डा जलवायु के क्षेत्र हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध के अण्टार्कटिका महादेश के कुछ क्षेत्रों में भी इस जलवायु का प्रसार देखा जा सकता है।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र 1

सुमेरू और कुमेरू के वृत्त क्षेत्रों से बहने वाली विशेष प्रकार की शीतल वायु को टुण्डा जल वायु कहते हैं। ग्रीष्मकाल में जब इस क्षेत्र में बर्फ गल जाती है तो कुछ शैवाल जन्म लेते हैं। इस शैवाल का नाम टुण्ड्रा होने के कारण यहाँ की जलवायु को टुण्ड़ा जलवायु कहा जाता है।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 5.
भूमध्य सागरीय जलवायु प्रदेश की स्थिति एवं विस्तार को बताओ।
उत्तर –
स्थिति :- ये प्रदेश दोनों गोलार्द्धी में 30° से 45° अक्षांशों के मध्य महाद्वीपों के पश्चिम भागों में पाये जाते हैं इसका विस्तार भूमध्य सागर के चारों ओर पाया जाता है। इसलिए इसे भूमध्य सागरीय जलवायु कहते हैं।
WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र 2

विस्तार : इस जलवायु प्रदेश का विस्तार यूरोप में दक्षिण एवं पूर्वी स्पेन, दक्षिणी फ्रांस, इटली, यूनान, युगोस्लाविया, लेबनान, इजराइल तथा टर्की, अफ्रीका में एटलस के पर्वतीय प्रदेश । ट्यूनीशिया, दक्षिण अमेरिका के केप प्रांत, उत्तरी अमेरिका में कैलिफोर्निया की मध्यवर्ती घाटी, दक्षिणी अमेरिका की मध्य चीली में यह जलवायु पाये जाते हैं अत: यह जलवायु प्रदेश भूखण्ड के केवल 1.7% भाग पर फैले हुए हैं।

प्रश्न 6.
टुण्ड्रा प्रदेश की शीतकालीन जलवायु एवं ग्रीष्मकालीन जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
शीतकालीन जलवायु – टुण्ड्रा प्रदेश की शीतकालीन जलवायु भूमध्य रेखा से बहुत दूर होने के कारण यहाँ वर्ष भर कठोर शीत पड़ती है। इस समय यहाँ का ताप – 20°C से – 30°C तक रहता है। साइबेरिया में जनवरी के महीने का औसत तापक्रम – 50.6°C होता है। भयंकर ठंड से यह पूरा क्षेत्र बर्फ से ढंक जाता है। बीच-बीच में तुषारपात और बर्फीली आँधी चलती है। इस समय आकाश में सूर्य प्राय: दिखाई ही नहीं पड़ता है। सूर्योदय 2 से 3 घण्टों के लिए ही होता है। अर्थात् सूर्य का प्रकाश इतनी ही देर मिलता है।

ग्रीष्मकालीन जलवायु – दो सप्ताह के बसंत के उपरान्त टुण्ड्रा क्षेत्र में 2-3 महीने की स्वअल्प ग्रीष्म ऋतु आती है। इस समय औसत तापमान 10°C तक होता है। आकाश में सूर्य बहुत कम समय के लिए अस्त होता है। लगातार 22- 23 घण्टे रहने वाले दिन में भी सूर्य की किरणें टेढ़ी पड़ती है। इस कारण तापमान बढ़ नहीं पाता।

नार्वे के उत्तर में यह हयारफेस्ट बन्दरगाह (10°-30° ऊँचा) और आसपास के क्षेत्र में स्थानीय समय के अनुसार गहन रात्रि में भी आकाश में सूर्य देखा जा सकता है। इस क्षेत्र को अर्द्ध रात्रि के सूर्योदय का देश कहते हैं। ग्रीष्म काल में आकाश कुहासे से ढंका रहता है। यहाँ औसत वर्षा 20-30 सेंमी० होती है।

प्रश्न 7.
मानसूनी जलवायु क्षेत्र की जलवायुगत विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।
उत्तर :
मानसून प्रदेश में गर्मी में अत्यधिक गर्मी तथा जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। गर्मी का औसत तापक्रम27°C से 35°C तथा जाड़े का औसत तापक्रम 18°C से 22°C रहता है। औसत वार्षिक तापान्तर 10°C रहता है। अधिकांश वर्षा गर्मी में होती है और जाड़े की ऋतु प्रायः शुष्क होती है । परन्तु वर्षा की मात्रा सर्वत्र समान नहीं है। समुद्र के समीपवर्ती भागों तथा पर्वतों के पवनाभिमुख ढालों पर वर्षा अधिक होती है।

समुद्र से दूरवर्ती भागों तथा पवनक्मुिख ढालों पर वर्षा कम होती है । वार्षिक वर्षा का औसत 150 से 200 सें०मी० है | चेरापूँजी में विश्व में सबसे अधिक लगभग 1200 सें०मी० वार्षिक वर्षा होती है जबकि कुछ भागों में 50 सेंमी० से भी कम वर्षा होती है। श्रीलंका एवं दक्षिण भारत के तमिलनाडु में समुद्र से आने वाले शीतकालीन मानसून से जाड़े में भी वर्षा होती है। भारत में जाड़े में भूमध्यसागर से आने वाले शीतकालीन चक्रवातों से भी कुछ वर्षा होती है। मानसून प्रदेश में वर्षा समय एवं मात्रा दोनों दृष्टियों से अनिश्चित रहती है। तीन स्पष्ट ऋतुएँ होती हैं – शीतकाल, ग्रीष्मकाल तथा वर्षाकाल ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 8.
मानूसनी जलवायु क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
मानसूनी जलवायु क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक स्थिति :- उत्तम जलवायु, उपजाऊ, कृषि भूमि तथा अन्य अनुकूल परिस्थितियों की सुविधा के कारण मानसून प्रदेश की जनसंख्या घनी है। केवल दक्षिण-पूर्व एशिया में विश्व की लगभग आधी जनसंख्या पाई जाती है। विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देस क्रमश: चीन व भारत इसी प्रदेश “में हैं। कृषि सबसे प्रमुख व्यवसाय है। लगभग 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी है।

इस प्रदेश की मुख्य कृषि उपज चावल है। साथ ही यहाँ चाय, जूट, गन्ना, गेहूँ, कपास आदि की भी कृषि उपज भी अनिश्चित रहती है। इसी से यहाँ केलोग भाग्यवादी होते हैं। वर्षा की अनिश्चितता से बचने के लिए कृषि में सिंचाई का प्रयोग आवश्यक है। इस प्रदेश में कई प्रकार के खनिज पदार्थ भी पाये जाते हैं। भारत एवं चीन विश्व के सबसे बड़े कोयला उत्पादक देश हैं। अबरक के उत्पादन में भारत का विश्व में प्रथम स्थान रहा है। यहाँ के अन्य खनिज, खनिज लोहा, मैंगनीज, टिन, बॉक्साइट, ताँबा पेट्रोल, सोना, हीरा आदि हैं।

कच्चे माल, शक्ति के साधन, यातायात के साधनों एवं सस्ते श्रमिकों की सुविधा के कारण अब मानसून प्रदेश में उद्योग धंधों का विकास तेजी से हो रहा है। कृषि एवं खनिज पर आधारित उद्योगों का अधिक विकास हुआ है। भारत में लोहा-इस्पताल, सूती वस्त्र, जूट, रेशम, चाय, चीनी, खनिज तेल शोधन, खाद, रसायन तथा इंजीनियरिंग उद्योगों का विकास हुआ है। प्रदेश के मुख्य नगर कोलकाता, दिल्ली, ढाका, रंगून, मनीला आदि हैं।

प्रश्न 9.
टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र के निवासियों के जीवन यापन के बारे में संक्षेप में लिखिए ।
उत्तर :
कठोर शीत के कारण यह भाग मानव-जीवन के अनुपयुक्त है। जनसंख्या का घनत्व बहुत कम है। यूरेशिया ड्रा प्रदेश में लैप, याकूत, चुकची तथा समोयड जातियों के लोग तथा अमेरिका में एस्किमो जाति के लोग रहते हैं। ये सब घुमक्कड़ जातियाँ हैं जो शिकार करके अथवा मछली पकड़कर अपना जीवन निर्वाह करती हैं। पशु इनकी मुख्य सम्पत्ति है। ये लोग इनका मांस कच्चा खाते हैं तथा अधिक ठण्डक के कारण उसे आसानी से पचा लेते हैं।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

इनकी पीठ पर अपना सामान ढोते हैं। इनका दूध पीते हैं। इनके चमड़े व खालों को पहनते हैं। इन्हें अपने बिना पहिये की जगाड़ी में जोतते हैं। इनकी नसों व हड्डियों का उपयोग अस्त्र-शस्त्र बनाने में करते हैं। तटवर्ती भाग के लोगहारपून नामक भाले से सील, हेल, बालरस आदि मछलियों का शिकार करते हैं। इनके घर बर्फ के बने होते हैं तथा गुम्बदाकार होते हैं जिन्हें इग्लू (Igloo) कहते हैं।

ग्रीष्मकाल में ये खाल के बने तम्बुओं में रहते हैं। इन तम्बुओं को ट्यूपिक (Tupic) कहा जाता है। गर्मी में ये कयाक नामक लम्बी नाव में बैठकर सील मछली का शिकार करते हैं। कुछ दिनों यहाँ समूर वाले पशुओं को पाला जा रहा है। यहाँ से समूर का निर्यात किया जाता है। आवागमन का मुख्य साधन बिना पहलिये की स्लेज गाड़ी है जिसे रेडियर तथा ध्रुवीय कुत्ते खींचते हैं। कृषि कार्य यहाँ असम्भव है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
ऋतु परिवर्तन नहीं होता है –
(a) मौसमी जलवायु क्षेत्र में
(b) भूमध्य रेखीय प्रदेश में
(c) मानसून प्रदेश में
(d) भूमध्यसागरीय क्षेत्र में
उत्तर :
(b) भूमध्य रेखीय प्रदेश में।

प्रश्न 2.
भूतल से ऊँचाई के साथ-साथ प्राकृतिक परिवर्तन होने लगता है।
(a) वनस्पतियो एवं जलवायु में
(b) मानव में
(c) पशु-पक्षियों में
(d) जीवन-जंतुओं में
उत्तर :
(a) वनस्पतियों एवं जलवायु में।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 3.
भूमध्यरेखीय प्रदेश में सूर्य की किरणें वर्ष भर पड़ती है –
(a) तिरछी
(b) लम्बवत्
(c) सीधी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) लम्बवत् ।

प्रश्न 4.
भूमध्यरेखीय प्रदेश में वर्षा का औसत होता है –
(a) 50 – 100 सेमी०
(b) 250-300 सेमी०
(c) 20-40 सेमी०
(d) 100 – 150 सेंमी०
उत्तर :
(a) 50-100 सेंमी०।

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखीय प्रदेश में वन पाये जाते हैं –
(a) नुकीले
(b) सदाबाहार
(c) पतझड़
(d) चौड़ी पत्तीवाले
उत्तर :
(b) सदाबहार।

प्रश्न 6.
अमेजन बेसिन के घने वनों को कहा जाता है –
(a) पम्पास
(b) कम्पास
(c) सेलवाज
(d) पम्पेरो
उत्तर :
(c) सेलवाज।

प्रश्न 7.
भूमध्य रेखीय प्रदेश में जलवायु पायी जाती है –
(a) स्वास्थकर
(b) अस्वास्थकर
(c) शक्ति वर्द्धक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) अस्वास्थकर।

प्रश्न 8.
मानसून जलवायु का विस्तार पाया जाता है –
(a) 0°-10° अक्षांश के बीच
(b) 10°-30° अक्षांश के बीच
(c) 40°-45° अक्षांश के बीच
(d) 50°-15°अक्षांश के बीच
उत्तर :
(b) 10°-30° अक्षांश के बीच

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 9.
इण्डोनेशिया की जलवायु है –
(a) मानसून
(b) भूमध्यरेखीय
(c) भूमध्य सागरीय
(d) मौसम
उत्तर :
(b) भूमध्य रेखीय।

प्रश्न 10.
भारत की जलवायु है –
(a) मानसून
(b) भूमध्यरेखीय
(c) सदाबहार
(d) भूमध्य सागरीय
उत्तर :
(b) मानसून।

प्रश्न 11.
भूमध्य सागरीय जलवायु का विस्तार है –
(a) 30°- 40° अक्षांश के बीच
(b) 25°- 35° अक्षांश के बीच
(c) 60°-65° अक्षांश के बीच
(d) 20°-30° अक्षांश के बीच
उत्तर :
(a) 30°- 40° अक्षांश के बीच

प्रश्न 12.
भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र में वर्षा होती है –
(a) वर्ष भर
(b) शीतकाल में
(c) ग्रीष्म काल
(d) कभी नहीं
उत्तर :
(b) शीतकाल।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 13.
भूमध्य सागरीय प्रदेश में वर्षा का औसत है –
(a) 100-200 सेंमी०
(b) 50-10 सेंमी०
(c) 150-200 सेंमी०
(d) 200-250 सेमी०
उत्तर :
(b) 50-100 सेमी०।

प्रश्न 14.
साल और सागौन प्रमुख वृक्ष है –
(a) भूमध्यरेखीय जलवायु प्रदेश के
(b) मानसून जलवायु क्षेत्र के
(c) भूमध्य सागरीय प्रदेश के
(d) सदाबहार क्षेत्र के
उत्तर :
(b) मानसून जलवायु क्षेत्र के ।

प्रश्न 15.
इटली, स्पेन और फ्रांस की जलवायु है –
(a) भूमध्यरेखीय
(b) मानसूनी
(c) भूमध्य सागरीय
(d) शुष्क
उत्तर :
(c) भूमध्य सागरीय।

प्रश्न 16.
भूमध्य रेखीय जलवायु के प्रमुख वृक्ष हैं –
(a) रबड़ और महोगनी
(b) साल – सागौन
(c) रसदार फल
(c) कांटेदार वृक्ष
उत्तर :
(a) रबड़ और महोगनी।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 17.
बंदर और मगरमच्छ पाये जाते हैं –
(a) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में
(b) भूमध्य सागरीय क्षेत्र में
(c) मानसूनी प्रदेश
(d) उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में
उत्तर :
(a) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में ।

प्रश्न 18.
वर्ष भर वर्षा होती है –
(a) तुण्ड्रा प्रदेश में
(b) भूमध्यरेखीय क्षेत्र में
(c) भूमध्यसागरीय प्रदेश में
(d) मानसूनी क्षेत्र में
उत्तर :
(c) भूमध्यसागरीय प्रदेश में ।

प्रश्न 19.
एस्किमो लोग शिकार के लिए जिस अस्त का प्रयोग करते हैं का नाम है –
(a) हारपून
(b) कैरेबु
(c) तलवार
(d) तीर – धनुष
उत्तर :
(a) हारपून।

प्रश्न 20.
रेडियार पाया जाता है –
(a) भूमध्यरेखीय प्रदेश
(b) भूमध्य सागरीय प्रदेश
(c) टुण्ड्रा प्रदेश
(d) रेण्डियार पाया जाता है
उत्तर :
(c) टुण्ड्रां प्रदेश ।

प्रश्न 21.
सदाबहार वन पाये जाते हैं –
(a) भूमष्यरेखीय प्रदश में
(b) मानसून प्रदेश में
(c) तुण्ड्रा प्रदेश में
(d) भूम्य सागरीय प्रदेश में
उत्तर :
(b) मानसून प्रदेश में ।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 22.
किसी क्षेत्र की जलवायु पर निर्भर करती है –
(a) उस क्षेत्र की देशान्तरीय स्थिति पर
(b) उस क्षेत्र की अक्षांशीय स्थिति पर
(c) उस क्षेत्र की कृषि व्यवस्था पर
(d) उस क्षेत्र की संस्कृति पर
उत्तर :
(b) उस क्षेत्र की अक्षांशीय स्थिति पर।

प्रश्न 23.
वर्षभर अधिक तापमान एवं पर्याप्त वर्षा देखने को मिलती है –
(a) कर्क एवं मकर रेखीय क्षेत्र में
(b) धुव-वृत्तीय क्षेत्रों में
(c) भूमध्यरेखआ के आस-पास के क्षेत्रों में
(d) धुवीय क्षेत्रों में
उत्तर :
(c) भूमध्यरेखा के आसपास के क्षेत्रों में।

प्रश्न 24.
भारत के दक्षिणी – पश्चिमी भाग की जलवायु है –
(a) भूमध्यरेखीय
(b) भूमध्यसागरीय
(c) उष्ण मरुस्थलीय
(d) टैग।
उत्तर :
(a) भूमध्यरेखीय।

प्रश्न 25.
भूमध्यरेखीय क्षेत्र में रात को कहते हैं –
(a) उष्ण कटिबन्ध की वर्षा ॠतु
(b) उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु
(c) उष्ण कटिबन्ध की शीत ऋतु
(d) उष्ण करिबन्ध की वसंत ॠतु ।
उत्तर :
(b) उष्ण कटिबन्ध की शीत ॠतु

प्रश्न 26.
विश्व में सबसे अधिक वृक्षों की प्रजातियाँ पायी जाती हैं –
(a) ब्राजील के वर्षा वनो में
(b) दक्षिण-पूर्व एशिया के वर्षा वनों में
(c) कांगो नदी घाटी के वर्षा वनों में
(d) उपरोक्त सभी वर्षा वनों में।
उत्तर :
(a) ब्राजील के वर्षा वनों में।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 27.
पिग्मी उपजातियाँ निवास करती हैं –
(a) जायरे नदी घाटी में
(b) आमेजन नदी घाटी में
(c) दक्षिण-पूर्व एशिया के भूमध्य रेखीय अंचल में
(d) मानसूनी जलवायु क्षेत्र में
उत्तर :
(a) जायरे नदी घाटी में।

प्रश्न 28.
मानसूनी जलवायु की प्रमुख विशेषता है –
(a) आर्द्र शीत ऋतु एवं शुष्क ग्रीष्म ऋतु
(b) उष्णार्द्र ग्रीष्म ऋतु एवं शुष्क शीत ऋतु
(c) सम्पूर्ण वर्ष उच्च तापमान एवं अल्प वर्ष
(d) सम्पूर्ण वर्ष उच्च तापमान एवं अत्यधिक वर्षा।
उत्तर :
(b) उष्णार्द्र ग्रीष्म ऋतु एवं शुष्क शीत ऋतु।

प्रश्न 29.
भारत में कोरोमण्डल तट तथा अंडमान – निकोबार द्वीप समूह में शीतकाल में वर्षा होती है –
(a) दक्षिण-पथिम मानसून वायु से
(b) उत्तर-पूर्व मानसूनी वायु से
(c) दक्षिण-पूर्व मानसूनी वायु से
(d) उत्तर-पध्विम मानसूनी वायु से।
उत्तर :
(b) उत्तर – पूर्व मानसूनी वायु से।

प्रश्न 30.
मानसूनी वायु के लौटने का काल है –
(a) शरदकाल
(b) वसंतकाल
(c) वर्षाकाल
(d) शीतकाल
उत्तर :
(a) शरदकाल।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 31.
गुजरात के गिरवन में पाया जाने वाला प्रमुख जानवर है –
(a) बाघ
(b) हाथी
(c) सिंह
(d) गैंडा
उत्तर :
(c) सिंह 1

प्रश्न 32.
विश्व का सर्वाधिक जन बहुलता या जनसंख्या वाला क्षेत्र है –
(a) मानसूनी जलवायु क्षेत्र
(b) भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र
(c) भूमधअयरेखीय जलवायु क्षेत्र
(d) टुण्डा जलवायु क्षेत्र
उत्तर :
(a) मानसूनी जलवायु क्षेत्र।

प्रश्न 33.
भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पत्र होने वाली प्रमुख फसल है –
(a) धान
(b) पाट
(c) गेहूँ
(d) गत्रा
उत्तर :
(c) गेहूँ।

प्रश्न 34.
कैलिफोर्निया का हॉलीवुड प्रसिद्ध है –
(a) लौह-इस्पात उद्योग के लिए
(b) सूतीवस्त के लिए
(c) इंजीनियरिंग उद्योग के लिए
(d) चलचित्र उद्योग के लिए
उत्तर :
(d) चलचित्र उद्योग के लिए।

प्रश्न 35.
दुणड्रा जलवायु क्षेत्र में शीत ऋतु रहती है –
(a) 8 – 9 महीने
(b) 3 – 4 महीने
(c) 6-7 महीने
(d) 2 – 3 महीने
उत्तर :
(a) 8 – 9 महीने।

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

प्रश्न 36.
एस्किमो उपजातियाँ निवास करती हैं –
(a) लैपलांग में
(b) फिललैण्ड में
(c) ग्रीनलैण्ड और कनाडा में
(d) साइबेरिया में।
उत्तर :
(c) ग्रीनलैण्ड और कनाडा में।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. समुद्र से जितनी _________ बढ़ेगी, उसी अनुपात में वायु की उष्णता कम होगी।
उत्तर : ऊँचाई

2. हमारी पृथ्वी के अधिकांश _________के विभिन्न ऊँचाई वाले स्थानों पर विभिन्न प्रकार की जलवायु पाई जाती है ।
उत्तर : पर्वतीय क्षेत्रों

3. विकसित _________के द्वारा द्रुत आर्थिक सामाजिक विकास की उज्जवल संभावनायें हैं।
उत्तर : प्रौद्योगिकी

4. अत्यंत प्रतिकूल जलवायु और कष्टसाध्य जीवन यापन में टुंड्रा क्षेत्र को _________बना दिया है।
उत्तर : जनविरल

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

5. अंटार्टिक महादेश के कुछ क्षेत्रों में भी _________का प्रभाव देखा जाता है।
उत्तर : दुण्ड़ा जलवायु

6. ज्यादा ठंड के कारण टुंड्रा प्रदेश में _________नहीं होती है।
उत्तर : कृषि

7. दुंड्रा प्रदेश के घरों को _________कहा जाता है।
उत्तर : इग्लू

8. वर्तमान समय में _________में पर्याप्त उन्नति हो चुकी है।
उत्तर : टुण्ड़ा प्रदेश

9. दुंड़ा प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में सील व _________मछलियाँ पायी जाती हैं।
उत्तर : हेल

10. वर्ष के अधिकांश समय तापमान हिमांक से भी नीचे रहने पर _________क्षेत्र में कोई बड़े पेड़ नहीं हैं।
उत्तर : टुण्डा

11. टुण्ड्रा प्रदेश का प्रमुख पशु _________है।
उत्तर : रेडियार

12. टुण्डा प्रदेश के प्रमुख प्राकृतिक वनस्पति _________है।
उत्तर : काई एवं लाईकेन

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

13. टुण्ड्रा प्रदेश में औसत वर्षा_________ होती है।
उत्तर : 30 से॰मी०

14. टुण्ड़ा प्रदेश में आवागमन का मुख्य साधन _________है।
उत्तर : स्लेजगाड़ी

15. ऊँचाई के साथ _________एवं _________में परिवर्तन होने लगता है।
उत्तर : उष्णता

16. टुण्डा क्षेत्र में तापमान _________से नीचे रहता है।
उत्तर : हिमांक

17. दक्षिण अमेरिका के आमेजन नदी घाटी में _________जलवायु पायी जाती है।
उत्तर : भूमध्यरेखीय

18. भूमध्यरेखीय क्षेत्र में _________वर्षा होती है।
उत्तर : संवाहनीय

19. ब्राजील की आमेजन नदी घाटी में भूमध्यरेखीय वर्षा वन को _________कहते हैं।
उत्तर : सेल्वा (Selva)

20. आमेजन नदी घाटी में _________उपजातियाँ निवास करती हैं।
उत्तर : रेड इणिडयन

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

21. _________ के कारण उत्तर पश्चिम भारत एवं पाकिस्तान के कुछ प्रदेशों में हिमपात होता है।
उत्तर : पब्रिमी झंझावात

22. मानसूनी जलवायु क्षेत्र विश्व का श्रेष्ठ_________ और _________उत्पादक क्षेत्र है।
उत्तर : धान, पाट

23. शुष्क ग्रीष्म ऋतु तथा _________वर्षा भूमध्यसागरीय जलवायु की प्रमुख विशेषता है।
उत्तर : शीतकालीन

24. शहतूत के वृक्षों की अधिक संख्या के कारणि भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में _________का विकास हुआ है।
उत्तर : रेशम उद्योग

25. भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में _________उद्योगों का विकास हुआ है।
उत्तर : कृषि पर आधारित।

26. टुण्ड्रा जलवायु क्षेत्र में वर्षा _________ऋतु में होती है।
उत्तर : ग्रीष्म।

27. मारमिनस्क बंदरगाह _________में स्थित है।
उत्तर : साइबेरिया

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

28. उत्तरी अमेरिका के _________हाइवे ने टुण्डा क्षेत्र को विश्व के कई अन्य भागों से जोड़ दिया है।
उत्तर : अलास्का।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में वर्षा शीतकाल में होता है।
उत्तर : False

2. संवाहनिक वर्षा भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में होती है।
उत्तर : True

3. पतझड़ के वन भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश में पाये जाते हैं।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

4. भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश का प्रमुख वृक्ष आम है।
उत्तर : False

5. मानसून जलवायु प्रदेश में वर्षा ग्रीष्म ॠतु में होती है।
उत्तर : True

6. मानसून जलवायु क्षेत्र में वर्षा मासून हवाओं के द्वारा होता है।
उत्तर : True

7. मानसून जलवायु प्रदेश में कोई ऋतु परिवर्तन नहीं होता है।
उत्तर : False

8. ब्राजील के घने वनों को सेल्वाज कहा जाता है।
उत्तर : True

9. भूमध्य सागरीय जलवायु क्षेत्र में वर्षा शीत ऋतु में होता है।
उत्तर : True

10. मानसून मदेश के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है।
उत्तर : True

11. टुण्डा प्रदेश का प्रमुख पशु रेडियार नामक बारह्तासिंघा है।
उत्तर : False

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

12. टुण्ड्रा प्रदेश में बर्फ से बने घरों को इग्लू कहते हैं।
उत्तर : True

13. भूमध्यरेखा के आस-पास के क्षेत्रों में वर्षभर ऊँचा तापमान रहता है।
उत्तर : True

14. दो जलवायु क्षेत्रों को अलग करने वाले क्षेत्र को संक्रम क्षेत्र (Transitional Zone) कहते हैं।
उत्तर : True

15. श्रीलंका के दक्षिणी भाग की जलवायु भूमध्यरेखीय है।
उत्तर : True

16. भूमध्यरेखीय जलवायु क्षेत्र में उच्च वायु दबाव की स्थिति रहती है।
उत्तर : False

17. ब्राजील के वर्षा वनों में 2 वर्ग कि० मी० में प्रायः 300 प्रजाति के वृक्ष पाए जाते हैं।
उत्तर : True

18. भूमध्यरेखीय वर्षा वनों में झाड़ियों एवं लताओं की अधिकता होती है।
उत्तर : True

19. दक्षिण-पूर्व एशिया के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में पिग्मी उपजातियाँ निवास करती हैं।
उत्तर : False

20. मानसूनी जलवायु क्षेत्र में स्थित देशों में मुख्य रूप से चार क्रताएँ पायी जाती हैं।
उत्तर : True

21. मानसूनी जलवायु क्षेत्र में ग्रीष्म क्रतु में स्थल के ऊपर निम्नवायु-दाब बन जाता है।
उत्तर : True

22. जून से सितम्बर महीनों तक भारतीय उपमहादेश में मानसूनी वायु प्रवाहित होती है।
उत्तर : True

WBBSE Class 8 Geography Solutions Chapter 6 जलवायु क्षेत्र

23. मानसूनी जलवायु क्षेत्र मे खनिज सम्पदा के दृष्टिकोण से निर्घन है।
उत्तर : False

24. भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र की जलवायु मृदुल समशीतोष्ण है।
उत्तर : True

25. भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र को ‘शीतकालीन वर्षा का देश’ कहते हैं।
उत्तर : True

26. अल्प अवधि की ठंडी ग्राष्म ऋतु एवं दीर्घ अवधि की हिमाच्छादित शीतततु टुण्ड़ा जलवायु की विशेषता है।
उत्तर : True

27. टुण्डा जलवायु क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं।
उत्तर : False

28. टुण्ड्रा प्रदेश के निवासी यायावर प्रवृत्ति के होते हैं।
उत्तर : True