WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 10 Question Answer – अफ्रीका महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार अफ्रीका महादेश का विश्व में कौन सा स्थान है?
उत्तर :
दूसरा।

प्रश्न 2.
अफ्रीका की प्रमुख पर्वत श्रेणी का नाम बताओ।
उत्तर :
एटलस।

प्रश्न 3.
अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी का नाम लिखो।
उत्तर :
किलिमंजारो।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 4.
अफ्रीका का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर :
3,02,21,532 वर्ग कि॰मी०।

प्रश्न 5.
अंध महादेश किसे कहा जाता है?
उत्तर :
अफ्रीका महादेश को।

प्रश्न 6.
यूरोप से अफ्रीका महादेश को कौन अलग करता है?
उत्तर :
जिब्राल्टर जलडमरुमध्य।

प्रश्न 7.
विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन है? यह किस महादेश में विस्तृत है?
उत्तर :
सहारा मरुस्थल, अफ्रीका महादेश में।

प्रश्न 8.
नील नदी सहारा मरुस्थल के किस भाग में बहती है?
उत्तर :
पूर्वी भाग में।

प्रश्न 9.
नील नदी का देन किसे कहा जाता है?
उत्तर :
मिस्र को ।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 10.
दक्षिण अफ्रीका में कौन सा मरुस्थल है?
उत्तर :
कालाहारी।

प्रश्न 11.
घास के मैदान को दक्षिण अफ्रीका में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
वेल्ड।

प्रश्न 12.
वेल्ड घास के मैदान के दक्षिण-पूर्व में स्थित पर्वत कौन सा है?
उत्तर :
ड्राकेन्सवर्ग।

प्रश्न 13.
ह्वाइट नील का उद्गम स्थान कहाँ है?
उत्तर :
वुरुन्डी की उच्च भूमि ।

प्रश्न 14.
नीली नील का उद्गम स्थान कौन सा है?
उत्तर :
यूथोपिया की उच्चभूमि।

प्रश्न 15.
सूडान की राजधानी का नाम बताओ।
उत्तर :
खार्तून।

प्रश्न 16.
मिस्त्र की राजधानी का नाम बताओ।
उत्तर :
काहिरा।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 17.
किस नदी पर विक्टोरिया जल-प्रपात है?
उत्तर :
जाम्बेजी नदी पर ।

प्रश्न 18.
भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेश की एक प्रमुख कृषि ऊपज का नाम लिखो।
उत्तर :
जलपाई।

प्रश्न 19.
भूमध्यसागरीय प्रदेश में वर्षा कब होती है?
उत्तर :
शीतकाल में।

प्रश्न 20.
मिस्त्र की प्रमुख कृषि ऊपज का नाम लिखो।
उत्तर :
कपास।

प्रश्न 21.
सहारा मरुभूमि क्या अधिक विस्तृत हो रहा है?
उत्तर :
हाँ, सहारा मरुभूमि अधिक विस्तृत हो रहा है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 22.
किस महादेश में सहारा का मरुस्थल स्थित है?
उत्तर :
अफ्रीका महादेश में।

प्रश्न 23.
अफ्रीका महादेश का पूर्वी देशांतर कितना है?
उत्तर :
51° 24′

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
अफ्रीका महादेश की सीमा एवं विस्तार के बारे में लिखो।
उत्तर :
अफ्रीका महादेश का क्षेत्रफल : 3,02,21,532 वर्ग कि॰मी० है।
सीमा एवं विस्तार : 51° 24′ पूर्वी देशान्तर एवं पश्चिमी देशान्तर 17° 33′ 137° 20′ उत्तरी अक्षांश एवं 34° 52′ दक्षिणी अक्षांश पूर्व में अरब सागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्य सागर एवं दक्षिण में हिन्द महासागर है।

प्रश्न 2.
अफ्रीका महादेश को अंघ महादेश क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
प्राकृतिक टुर्गमता, अस्वास्थकर गर्मी, आर्द्र जलवायु, घने जंगल और हिंसक जीव- जंतुओं का डर आदि कारणों से बहुत दिनों तक इस महादेश में आधुनिक सभ्यता का विकास नहीं हो पाया। अतः इन कारणों से इस महादेश को अंध महादेश भी कहा जाता है।

प्रश्न 3.
मिस्र को नील नदी का देन क्यों माना जाता है?
उत्तर :
मिस्र नील नदी के किनारे बसा हुआ है। नील नदी का जल सभ्यता के विकास के लिए बहुत जरूरी था। इसी कारण प्राचीन मानव अधिकतर नदी के किनारे निवास करते थे। नदी प्रवाहित होने वाले क्षेत्र अफ्रीका महादेश के महत्त्वपूर्ण क्षेत्र हैं। अतः मिस्र देश नील नदी के देन से लाभान्वित हुआ है। नील नदी नहीं होती तो मिस्न देश भी नहीं होता, बल्कि सहारा मरुस्थल का अंग हो जाता। कृषि, पशुपालन, जल-सिंचाई, जलविद्युत, परिवहन और अर्थनीति के समृद्धि के क्षेत्र में नील नदी का अवदान भी महत्वपूर्ण है। इसके साथ मिस्र की जो भी समृद्धि हुई वह नील नदी के जल से ही हुई है। इन्हीं सब कारणों से मिस्र को नील नदी का देन माना जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 4.
नील नदी घाटी की खनिज संपदाओं का उल्लेख करो।
उत्तर :
यद्यपि नील नदी का प्रवाह क्षेत्र खनिज संपदाओं से समृद्ध नहीं हैं फिर भी कुछ परिमाण में खनिज संपदा जैसेमैंगनीज, फॉस्फेट, लोहा, खनिज लवण आदि मिस्र और सूडान के क्षेत्र में पाये जाते हैं।

प्रश्न 5.
नील नदी घाटी के प्रमुख शहरों का नाम लिखो।
उत्तर :
नील नदी के प्रवाहित होने वाले क्षेत्र में काहिरा, अलेक्जेन्ड्रिया, पोर्ट अलेक्जेन्ड्रिया, पोर्ट सइद, पोर्ट स्वेज आदि प्रसिद्ध शहर बसे हुए हैं।

प्रश्न 6.
अर्ग किसे कहते हैं?
उत्तर :
सहारा मरुभूमि क्षेत्र में बालुका स्तूप जमा होकर छोटा पहाड़ जैसा भू-आकृति निर्माण करता है, उसे अर्ग कहते हैं।

प्रश्न 7.
हमादा किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस अर्ग में पत्थर के कण अथवा बालू का अस्तित्व आँखों से नहीं दिखाई पड़ता, उसे हमादा कहते हैं।

प्रश्न 8.
यादी किसे कहते हैं?
उत्तर :
सहारा की प्राय: सभी नदियों की उत्पत्ति एटलस पर्वत एवं मध्य भाग की उच्च भूमि से हुई है, लेकिन अधिकांश नदी सूखी हुई है। नदी के सूखे भाग को यादी कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 9.
रेग किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस क्षेत्र में बालू के साथ पत्थर के टुकड़े मिले रहते है, उसे रेग कहते हैं।

प्रश्न 10.
सहारा के प्रमुख मरुद्यानों के नाम लिखो।
उत्तर :
सहारा मरुभूमि में बहुंत सारे मरुद्यान देखे जाते हैं। कुफरा, सिउया, हीमिमन घरजाईया, बाहारिया आदि सहारा के महत्वपूर्ण मरुद्यान हैं।

प्रश्न 11.
सहारा की जलवायु के बारे में लिखो।
उत्तर : भीषण गर्मी एवं वर्षा में जलीय वाष्प नहीं रहता है। कभी-कभी तापमान 58° से० तक हो जाता है। सहारा मरुभूमि से गर्मी में एक प्रकार की गर्म एवं सूखी हवा चलती है। स्थानीय भाषा में इसे खामसीन नाम से जाना जाता है। गिनी उपकुल क्षेत्र के खामसिन को हारमटन कहा जाता है।
गर्मी में दिन के समय कभी-कभी प्रबल आँधी उठते हुए देखा जाता है। उसे स्थानीय भाषा में साइमूम कहा जाता है। लीबिया के आल आजिजीया में सबसे अधिक तापमान देखा जाता है।
रात के समय काफी ठण्ड रहती है। तापमान 4° से० तक हो जाता है। रात एवं दिन में तापमान के बीच ज्यादा अंतर होने के बावजूद लोग अपने आपको तापमान में ढाल कर जीवित रहते हैं।

प्रश्न 12.
सहारा मरुस्थल के पेड़-पौधों का संक्षेप में विवरण दो।
उत्तर :
यहाँ कैक्ट्स जैसे पौधे देखे जाते हैं, लेकिन मरुद्यान के आस-पास घास, खजूर इत्यादि पौधे भी मिलते हैं। मरुद्यान में थोड़े से जल में ही मकई, ज्वार, बाजरा की खेती होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 13.
सहारा मरुस्थल की खनिज संपदाओं का उल्लेख करो।
उत्तर :
खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस लिबिया और अल्जीरिया में पाया जाता है। इसके अलावा नमक, कोयला, लोहा पाया जाता है। लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण यहाँ पर खनिज संपदा निकालना काफी कठिन है।

प्रश्न 14.
बोबाब किसे कहते हैं ?
उत्तर :
मेडागास्कर द्वीप पर बोबाब नामक एक विचित्र वृक्ष पाया जाता है। जो जमीन के नीचे से नमी खींचकर अपने अंदर जल संचित करता है।

प्रश्न 15.
मरूद्यान किसे कहते हैं ?
उत्तर :
सहारा के मरूस्थल में कहीं-कहीं कुआँ, नदी या झरना द्वारा सिंचाई की सुविधा के कारण हरे-हरे मरुद्यान (Oasis) पाये जाते हैं।

प्रश्न 16.
वाड़ी किसे कहते हैं?
उत्तर :
अफ्रीका महाद्वीप के सहारा मरुस्थल में कहीं-कहीं नदियों की शुष्क घाटियाँ हैं जिन्हें बाड़ी (Wadis) कहते हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
नील नदी का वर्णन करो।
उत्तर :
अफ्रीका की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे लंबी नदी नील नदी है। अफ्रीका में जलप्रवाह का 10 भाग जल प्राय: नील नदी से ही प्रवाहित होता है। दो मुख्य धाराओं को इस नदी ने तैयार किया है। एक धारा को ह्नाईट नील जिसका उद्गम प्रसिद्ध बुरुण्ड मालभूमि से हुआ है एवं दूसरी धारा ब्लू नील है, जिसका उद्गम यूथोपिया की उच्च भूमि से है। उत्तर सूडान की राजधानी खार्तुम शहर ही इस धारा का मिलन स्थल है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश 1

नील नदी के उत्तर की ओर प्रवाहित होते हुए सहारा के मरुभूमि के पूर्व प्रांत तक को उसने हरा-भरा किया है। नील नदी भूमध्य सागर के मुहाने पर विशाल द्वीप तैयार करती है। मिस्न के अधिकांश लोग नील नदी के किनारे कृषि-कार्य, पशुपालन और निवास करते हैं। खार्तुम, काहिरा इत्यादि नील नदी के किनारे बसे हुए प्रसिद्ध शहर हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 2.
अफ्रीका महादेश की भू-प्रकृति की विचित्रता का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
अफ्रीका महादेश की भू-प्रकृति की विचित्रता : अफ्रीका महादेश की भू-प्रकृति के मानचित्र देखने पर उत्तर-पश्चिम की ओर एटलस पर्वतमाला दिखाई देती है। एटलस पर्वतमाला हिमालय की तरह ऊँचा एवं विशाल नहीं है। एटलस पर्वतमाला सबसे ऊँचा शिखर होने के बावजूद इसकी ऊँचाई माउण्ट तौबेकल 4,165 मी० है। एटलस पर्वतमाला के दक्षिण में पृथ्वी का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा है। सहारा मरुस्थल के बीच में आहाग्गार एवं टिवेस्टी मालभूमि दिखाई देती है। अत्यंत शुष्क एवं रूखा होने के कारण यहाँ पर आबादी नहीं पाई जाती है।
सहारा मरुस्थल में पूर्व में नील नदी बहती है। यह नदी अफ्रीका के मध्य भाग से निकलकर अपनी जलराशि से मिस्त मरुस्थल को हरा-भरा कर देती है।
निम्न रेखा के आस-पास कांगो नदी बहती है जिसके कारण इस क्षेत्र में घना जंगल पाया जाता है और यहाँ वर्षा अधिक होने के कारण सदाबहार के घने जंगल भी पाये जाते हैं।

पूर्व अफ्रीका की भू-प्रकृति कुछ अलग ही हैं। भूमि कंपन्न होने के कारण मिट्टी में दरार पड़ जाती है। दरारों के दोनों हिस्सों के बीच जमीन बैठ जाती है। जिसके कारण ‘V’ आकार की घाटी बन जाती है। पूर्वी अफ्रीका में ‘V’ आकार की घाटी को छोड़कर भी यूथोपिया उच्च भूमि है। कालाहारी एवं नामिब दो मरुभूमि दक्षिण अफ्रीका में हैं। उच्च मालभूमि जहाँ घास के हरे-भरे मैदान पाये जाते हैं, उसे ही वेल्ड कहते हैं। इसके दक्षिण-पूर्व में ड़ाकेन्सबर्ग पर्वतमाला है।

प्रश्न 3.
कांगो नदी के प्रवाह मार्ग का वर्णन करो।
उत्तर :
कांगो नदी के प्रवाह मार्ग : कांगो नदी अफ्रीका की दूसरी लंबी नदी है। इसका प्रवाह पश्चिम की ओर है और लम्बाई में नील नदी से छोटी होने के बावजूद जलण्रवाह काफी पर्याप्त है। अफ्रीका के सबसे अधिक वर्षा वाले क्षेत्र से कांगो नदी की उत्पत्ति हुई है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश 2

प्रतिदिन पर्याप्त जल कांगो नदी के मध्य से अटलांटिक महासागर में गिरता है। कांगो नदी के जल प्रवाहित होने वाले क्षेत्र में बहुत गहरी घाटी का निर्माण होता है। जाम्बिया का उत्तर प्रांत ही इस नदी का उद्गम स्थल है। प्रायः एक ही जगह से पूर्व की ओर से जाम्बेजी नदी की सृष्टि हुई है।

प्रश्न 4.
नाइजर नदी के प्रवाह मार्ग का वर्णन करो।
उत्तर :
नाइजर नदी का प्रवाह मार्ग :- यह नदी पथिमी अफ्रीका की प्रधान नदी है। इस नदी का उद्गम अटलांटिक महासागर से 100 कि॰मी० दूर गिनी उच्च भूमि से हुआ है। मानचित्र में देखने से नदी अटलांटिक डेल्टा की ओर सहारा मरुस्थल की तरफ प्रवाहित हो रही है। उत्तर की ओर टिम्बाक्ट शहर तक प्रवाहित होने के पश्चात् पुन: दक्षिण की ओर आकर नाइजीरियन में प्रवेश करती है। नदी के मुहाने के समीप द्वीप का निर्माण होता है जो मानव के जन-जीवन के लिए अच्छा होता है। यहाँ कृषि योग्य जमीन एवं पशुपालन करने योग्य जलवायु उपलब्ध है जिससे मनुष्य की जीविका चलती है। इस नदी एवं द्वीप की जलभूमि में प्रतिवर्ष विदेशी पक्षी भी आते हैं।

प्रश्न 5.
अफ्रीका महाद्वीप के विभिन्न वनों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
अफ्रीका महाद्वीप के विभिन्न वनों का संक्षेप में वर्णन निम्नलिखित है –
भूमध्यसागरीय वन : अफ्रीका महाद्वीप के भूमध्यसागर के तटीय अंचल एवं सुदूर दक्षिण तटीय भाग में ग्रीष्म ऋतु लंबी एवं शुष्क होती है। इस क्षेत्र में उगने वाले वृक्षों की जड़ें गहरी, तने की छाल मोटी एवं पत्तियाँ मोटी तथा चिकनी होती हैं ताकि वह ग्रीष्म ऋतु में हरे-भरे रह सकें। शीत ऋतु में वर्षा होने के कारण यहाँ पतझड़ ऋतु नहीं होती, अत: यहाँ शीतोष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन पाये जाते हैं। इन वनों के मुख्य वृक्ष महोगनी, आबनूस, रबड़, फर, साइप्रस, सीडर, अखरोट, बालनट, जैतून, अंजीर आदि हैं।

उष्ण मरुस्थलीय वनस्पति : सवाना घास के मैदान के चारों ओर सूडान और कालाहारी के मरुस्थलीय भागों में भौतिक शुष्कता के कारण सदैव नमी की कमी रहती है। केवल कंटीली झाड़ियाँ पनपती हैं। इसलिए इसे मरूस्थलीय वनस्पति कहते हैं। इसकी पत्तियाँ छोटी, चमकदार और चिकनी होती है तथा छाल मोटी एवं गुच्छेदार होती हैं। पत्तियों में श्वाँस-छिद्रों की कमी होती है तथा कड़े रोए उगे होते हैं। शाखाओं और तनों पर नुकीले काँटे होते हैं। इन वनों में नागफनी की बहुलता होती है। इस तरह की वनस्पति को (Derophyte) कहते हैं। कहीं-कहीं ताड़, खजूर और बबूल के वृक्ष दिखाई देते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश 3

सवाना घास के मैदान : भूमध्यरेखीय वनों के दोनों ओर जिस भाग में वर्षा कम होती है, उस भाग में पेड़ नहीं उगते बल्कि उस भाग में मुख्यत: लम्बी-लम्बी (2 से 4 मीटर ऊँची) घासें उगती हैं। इन्हें उष्णकटिबन्धीय घास के मैदान (Tropical Grass Land) भी कहते हैं। इन घास के मैदानों को सवाना (Svana) कहते हैं। बीच-बीच में कहीं-कहीं पत्तों से रहित कुछ पेड़ भी पाये जाते हैं। नदियों के समीपवर्ती मैदानों में छोटे-छोटे छतरीनुमा वृक्षों की पत्तियाँ उगती हैं जिन्हे ग्लेरिया कहते हैं। शुष्क ऋतु में घासें सूख जाती हैं। अफ्रीका में सदाबहार वनों के उत्तर पूर्व एवं दक्षिण स्थित सूडान जलवायु के क्षेत्र में उगने वाली इन घासों को सवाना घास कहते हैं।

पर्वतीय वनस्पति : अफ्रीका के दक्षिण एवं पूर्वी उच्च भागों में जहाँ अधिक ऊँचाई के कारण हिमपात होता है वहाँ नुकीली पत्ती वाले सदाबहार वन पाये जाते हैं जिनमें बर्च और मेपील के वृक्ष उल्लेखनीय हैं। ऊँचे ढालों पर नुकीली पत्ती वाले वन पाये जाते हैं जिनमें सीडर, पाइन, स्मूस, लार्च और फर के वृक्ष मुख्य हैं। अधिक ऊँचाई पर अल्पाइन घासे उगती हैं।

गर्म शीतोष्ण वन : अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी भागों में कम वर्षा के कारण तथा अफ्रीका के दक्षिण पूर्वी तटीय भाग में चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन पाये जाते हैं। जिन वनों में बालनट, ओक, बीच, मैगनोलिय, कपूर तथा सिनकोना घास आदि के वृक्ष उगते हैं।

उष्णकटिबन्धीय सदाबहार वन : अफ्रीका महाद्वीप के भूमध्यरेखीय पश्चिमी भाग में ऋतु परिवर्तन नहीं होने के कारण वृक्ष अपनी पत्तियाँ एक साथ नहीं गिराते अतः पूरे वर्ष हरियाली बनी रहती है। अधिक वर्षा के कारण इस भाग में घने जंगल हैं जिनमें सैकड़ों प्रकार के विभिन्न ऊँचाई वाले वृक्ष पाये जाते हैं। ये वन पूरे वर्ष हरे-भरे रहते हैं। इसलिए इन्हें सदाबहार वन कहते हैं। इन वनों में मुख्य रूप से महोगनी, रोजवुड, गटापार्चा, साल, बाँस, बेंत, रबड़, ताड़ एवं एवोनी आदि के वृक्ष पाये जाते हैं।

शीतोष्ण घास के मैदान : अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण पूर्वी भागों में वेल्स के पठार में वर्षा की कमी तथा तापमान की अधिकता के कारण शुष्क घास के मैदान पाये जाते हैं। यहाँ पर उगने वाली घासें छोटी-छोटी मुलायम एवं गुच्छेदार होती हैं। इन घास के मैदानों को वेल्ड (Veldt) कहते हैं। घास के इन मैदानो में वृक्षों का बिल्कुल अभाव होता है। अत: इस भाग में पशुचारण का कार्य किया जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 6.
नील नदी के प्रवाह क्षेत्र में उत्पादित फसलों के नाम बताओ।
उत्तर :
नील नदी के प्रवाह क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली फसले निम्नलिखित हैं-

  1. उच्च प्रवाहित क्षेत्र : इस क्षेत्र की मुख्य फसलें कॉफी, केला, तम्बाकू इत्यादि हैं।
  2. मध्य प्रवाहित क्षेत्र : इस भाग में गेहूँ, खजूर, बादाम आदि फसले उगायी जाती हैं।
  3. निम्न प्रवाहित क्षेत्र : इस भाग की प्रमुख फसले जलपाई, जौ, मकई इत्यादि हैं।
  4. डेल्टा क्षेत्र : डेल्टाई भाग में मुख्य रूप से धान, कपास, गेहूँ की फसले उगायी जाती हैं।

प्रश्न 7.
सहारा क्षेत्र की परिस्थिति में परिवर्तन का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
सहारा अरबी भाषा का शब्द है। जिसका अर्थ होता है- मरुस्थल। यह संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है। समय के साथ-साथ सहारा की परिस्थित में परिवर्तन हो रहा है। जगह-जगह घास लगाई जा रही हैं। अत्यन्त चौड़े पक्के रास्तों का निर्माण हो रहा है। पुराने ऊँटों के चलने वाले रास्ते पर अच्छे एवं पक्के रास्ते का निर्माण हुआ है। परिवहन के लिए ट्रक, मोटर कारें, हवाई जहाज एवं व्यापार-वाणिज्य के लिए अच्छे परिवहन सुविधा का विकास हुआ है। सहारा प्रदेश के टुआरिश जाति के लोग विदेशी पर्यटको के लिए भरण निदेशक के रूप में कार्य करते हैं। यहाँ के लोग अभी खनिज तेल और प्राकृतिक गैस निकालने के केन्द्र पर कार्यरत हैं। ये लोग स्थायी रूप से शहरों में निवास करते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश 4

हमारी पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसलिए सहारा के मरुस्थल में भी गर्मी बढ़ रही है जो धीरे-धीरे आसपास के क्षेत्र और अफ्रीका के हरियाली प्रदेश को भी नष्ट करती जा रही है। सहारा मरुस्थल में भी पत्थर के ऊपर कुछ उद्भिज और जलीय प्राणी के निशान पाये गये हैं। जिससे समझा जा सकता है कि सहारा किसी समय में वर्षा प्रदेश था लेकिन किस तरह उस स्थान पर मरुस्थल तैयार हुआ। जलवायु परिवर्तन के कारण ही सहारा के पेड़-पौधे, घने जंगल धीरे-धीरे शुष्क वर्षा हीन क्षेत्र में परिवर्तित हुआ। लेकिन वर्तमान समय में सहारा मरुस्थल में वर्षा की मात्रा और हरियाली भी बढ़ रही है। कृषि योग्य जमीन दिखाई दे रही है। पशुपालन का विकास हो रहा है। जलवायु परिवर्तन भविष्य में पुन: सहारा को हरा-भरा बना देगा।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप है विश्व का –
(a) पहला महाद्वीप
(b) दूसरा महाद्वीप
(c) तीसरा महाद्वीप
उत्तर :
(b) दूसरा महाद्वीप

प्रश्न 2.
अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वतमाला है-
(a) एटलस
(b) एल्बुर्ज
(c) कराकोरम
उत्तर :
(a) एटलस

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 3.
अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी का नाम है-
(a) तोवेकल
(b) किलिमन्जारो
(c) टंगानिका
उत्तर :
(b) किलिमन्जारो

प्रश्न 4.
दक्षिणी अफ्रीका के घास के मैदानों को कहा जाता है-
(a) वेल्ड
(b) स्टेपी
(c) सवाना
उत्तर :
(a) वेल्ड

प्रश्न 5.
विक्टोरिया जल-प्रपात स्थित है-
(a) कांगो नदी पर
(b) नाइजर नदी पर
(c) जाम्बेजी नदी पर
उत्तर :
(c) जाम्बेजी नदी पर

प्रश्न 6.
आरेन्ज नदी का उद्गम स्थान है-
(a) विक्टोरिया झील
(b) ड्रेकेन्सबर्ग
(c) गिनी उच्चभूमि
उत्तर :
(b) ड्रेकेन्सबर्ग

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 7.
दक्षिण अफ्रीका का मरुस्थल है-
(a) अटाकामा
(b) सहारा
(c) कालाहारी
उत्तर :
(a) अटाकामा

प्रश्न 8.
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है-
(a) नील
(b) कांगो
(c) नाइजर
उत्तर :
(a) नील

प्रश्न 9.
नील नदी का देन किसे कहा जाता है?
(a) यूथोपिया ोक
(b) मिस्र को
(c) सूडान को
उत्तर :
(b) मिस्र को

प्रश्न 10.
यदि नील नदी नहीं होती तो मिस्त्र होता-
(a) एक मरुस्थल
(b) एक उजाड़ प्रदेश
(c) एक हरा-भरा प्रदेश
उत्तर :
(a) एक मरुस्थल

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 11.
सहारा मरुस्थल में गर्म एवं शुष्क चलनेवाली हवा है –
(a) लू
(b) खमसीन
(c) हरमहान
उत्तर :
(a) लू

प्रश्न 12.
सहारा मरुस्थल का प्रमुख पशु है-
(a) ऊँट
(b) बकरी
(c) घोड़ा
उत्तर :
(a) ऊँट

प्रश्न 13.
सहारा की जलवायु है-
(a) मानसूनी
(b) उष्णार्द्र
(c) उष्ण
उत्तर :
(c) उष्ण

प्रश्न 14.
अफ्रीका की दूसरी लंबी नदी है-
(a) नील
(b) गंगा
(c) कांगो
उत्तर :
(c) कांगो

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

प्रश्न 15.
नाइजर नदी की लम्बाई है-
(a) 4800 किमी०
(b) 4180 किमी०
(c) 2200 किमी०
उत्तर :
(b) 4180 किमी०

प्रश्न 16.
अफ्रीका महाद्वीप का पश्चिमी देशान्तर है-
(a) 40° 30′
(b) 37° 20′
(c) 34° 52′
उत्तर :
(b) 37° 20′

प्रश्न 17.
एटलस पर्वतमाला की ऊँचाई है-
(a) 5234 मी०
(b) 4165 मी०
(c) 3252 मी०
उत्तर :
(b) 4165 मी०

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. ह्वाइट नील नदी का उद्गम स्थल ______ है।
उत्तर : बुरुण्डो मालभूमि

2. किलिमंजारो ______ फीट ऊँचा है।
उत्तर : 5895 मीटर

3. मिस्र की राजधानी ______ है।
उत्तर : कैरो (काहिरा)

4. अफ्रीका का क्षेत्रफल ______ है।
उत्तर : 3,02,21,532 वर्ग कि०मी०

5. मिस्र ______ महादेश में स्थित है।
उत्तर : अफ्रीका

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

6. खानाबदोश ______ के निवासी हैं।
उत्तर : अफ्रीका

7. कैकद्स एक प्रकार के ______ को कहते हैं।
उत्तर : मरुद्भिद, उद्भिज

8. अफ्रीका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से ______ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : दूसरा

9. ______ महादेश को अंध-महादेश कहा जाता है।
उत्तर : अफ्रीका

10. लाल सागर एवं भूमध्य सागर को ______ नहर जोड़ती है।
उत्तर : स्वेज

11. ______ नदी सहारा के मरुस्थल के पूर्व में बहती है।
उत्तर : नील

12. भूमध्य रेखा प्राय: अफ्रीका के ______ से गुजरती है।
उत्तर : मध्य

13. अफ्रीका महाद्वीप की जलवायु सब जगह ______ नहीं है।
उत्तर : एक समान

14. जलपाई ______ जलवायु प्रदेश की प्रमुख कृषि ऊपज है।
उत्तर : भूमध्यसागरीय

15. घास के मैदान को दक्षिण अफ्रीका में ______ कहा जाता है।
उत्तर : वेल्ड

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

16. मिस्र को ______ नदी का देन माना जाता है।
उत्तर : नील

17. आसवान बाँध ______ नदी पर बनाया गया है।
उत्तर : नील

18. अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग ______ है।
उत्तर : पठारी

19. अफ्रीका का अधिकांश भाग ______ कटिबन्ध में स्थित है।
उत्तर : उष्ण

20. एटलस प्रदेश में स्थित खारे पानी की झीलों को ______ कहते हैं।
उत्तर : शाँट

21. कैमरून एक ______ पर्वत है।
उत्तर : ज्वालामुखी पर्वत

22. अफ्रीका के दक्षिणी-पूर्वी तट पर ______ पर्वत स्थित है।
उत्तर : ड्रेकेन्सवर्ग

23. मिस्र की सबसे प्रसिद्ध नदी ______ है।
उत्तर : नील

24. अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में ______ एवं ______ है।
उत्तर : भूमध्य सागर, यूरोप महाद्वीप

25. कांगो की घाटी में दिन के ______ पहर वर्षा होती है।
उत्तर : तीसरे

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

26. अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत ______ है।
उत्तर : किलिमंजारो

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. अफ्रीका महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : (गलत)

2. नील नदी विश्ष की सबसे लंबी नदी है जो दक्षिण अमेरिका में बहती है।
उत्तर : (गलत)

3. अफ्रीका महादेश को अंध महादेश कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

4. किलिमंजारो अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : (सही)

5. सहारा मरुस्थल विश्च का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

6. दक्षिण अफ्रीका के घास के मैदान को वेल्ड कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

7. कांगो अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
उत्तर : (सही)

8. कांगो बेसिन में हरे-भरे जंगल पाये जाते हैं।
(सही)

9. नील नदी के कारण मिस्त एक हरा-भरा देश है।
उत्तर : (सही)

10. ‘खार्तूम’ सूडान की राजधानी है।
उत्तर : (सही)

11. जाम्बेजी नदी पर विक्टोरिया जल-प्रपात है।
(सही)

12. अफ्रीका महाद्वीप की जलवायु में एकरूपता मिलती है।
उत्तर : (गलत)

13. लंबे घास के मैदान को अफ्रीका में सवाना कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

14. नील नदी के किनारे मिस्न बसा हुआ है।
(सही)

15. मिस्र की अर्थव्यवस्था पर नील नदी का सर्वाधिक प्रभाव है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

16. मिस्र को कांगो की देन माना जाता है।
उत्तर : (गलत)

17. आरेंज नदी 2200 कि॰मी० लंबी है।
उत्तर : (सही)

18. नील नदी ने मिस्र के मरुप्रदेश को हरा-भरा कर दिया है।
उत्तर : (सही)

19. एटलस एक मोड़दार पर्वत है।
उत्तर : (सही)

20. नील नदी अंध महासागर में गिरती है।
उत्तर : (गलत)

21. मिस्न कपास की कृषि के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : (सही)

22. अफ्रीका महाद्वीप से होकर कर्क, मकर एवं भूमध्य तीनों रेखाएँ गुजरती हैं।
उत्तर : (सही)

23. अफ्रीका के उत्तर में भूमध्य सागर है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 10 अफ्रीका महादेश

24. भूमध्य सागरीय प्रदेश में केवल गर्मियों में वर्षा होती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 9 एशिया महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 9 Question Answer – एशिया महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
एशिया महाद्वीप के सबसे गर्म स्थान का नाम बताओ।
उत्तर :
जैकोवाबाद।

प्रश्न 2.
एशिया महाद्वीप के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान का नाम बताओ।
उत्तर :
मौसिनराम

प्रश्न 3.
एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी झील का नाम क्या है?
उत्तर :
कैस्सियन सागर।

प्रश्न 4.
किस महाद्वीप को विविधताओं का महाद्वीप कहते हैं?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप को ।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 5.
सिन्धु नदी के किनारे किस सभ्यता का जन्म हुआ था?
उत्तर :
हड़ण्पा मोहनजोदड़ो।

प्रश्न 6.
मेसोपोटामिया की सभ्यता का विकास किस नदी घाटी में हुआ था?
उत्तर :
दजला और फरात।

प्रश्न 7.
एशिया और यूरोप को मिलाकर क्या कहा जाता है?
उत्तर :
यूरेशिया।

प्रश्न 8.
एशिया और यूरोप को कौन अलग करता है?
उत्तर :
यूराल पर्वत और यूराल नदी।

प्रश्न 9.
एशिया और अफ्रीका को कौन सागर अलग करता है?
उत्तर :
लाल सागर।

प्रश्न 10.
हिमालय और क्यूनलुन पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित पठार का क्या नाम है?
उत्तर :
तिब्बत का पठार ।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 11.
एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी का नाम क्या है?
उत्तर :
यांगटिसीक्यांग।

प्रश्न 12.
किस नदी को सुनहरे कणों वाली नदी कहते हैं?
उत्तर :
यांगटिसीक्यांग नदी को।

प्रश्न 13.
पीली नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
ह्वांगहो नदी को।

प्रश्न 14.
ओब नदी का उद्गम स्थान कहाँ है?
उत्तर :
अल्टाई पर्वत।

प्रश्न 15.
एशिया में कहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
इण्डोनेशिया में ।

प्रश्न 16.
सीरिया में किस तरह की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु।

प्रश्न 17.
भूमध्यसागरीय जलवायु की एक प्रमुख वनस्पति का नाम बताओ।
उत्तर :
जलपाई।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 18.
अरब के मरुस्थल में किस प्रकार की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
उष्ण मरुस्थलीय।

प्रश्न 19.
टुणड्रा जलवायु की एक वनस्पति का नाम बताओ।
उत्तर :
लाइकेन।

प्रश्न 20.
भूमध्यरेखीय क्षेत्र की एक वनस्पति का नाम क्या है?
उत्तर :
महोगनी।

प्रश्न 21.
एशिया महाद्वीप के पूर्व में कौन सा महासागर है?
उत्तर :
प्रशांत महासागर।

प्रश्न 22.
एशिया महाद्वीप के पूर्व में प्रवाहित होने वाली नदियों का नाम बताओ।
उत्तर :
यांगटीसीक्यांग, सिक्यांग, ह्वांगहो, आमूर।

प्रश्न 23.
OPEC का पूरा नाम बताओ।
उत्तर :
Organisation of Petroleum Exporting Countries.

प्रश्न 24.
विश्व में सबसे अधिक खनिज तेल निकालने वाले केन्द्र का नाम बताओ।
उत्तर :
घावर (सऊदी अरब)।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 25.
विश्व की सबसे बड़ा समुद्री तेलकूप का क्या नाम है?
उत्तर :
सफानिया।

प्रश्न 26.
गंगा नदी के किनारे बसे दो शहरों के नाम बताओ।
उत्तर :
हरिद्वार, कानपुर।

प्रश्न 27.
एशिया महाद्वीप के दक्षिण की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों के नाम बताओ।
उत्तर :
गंगा, बह्मपुत्र, सिंधु, मेकांग, मेनान, इरावदी, टाइप्रिस, यूक्रेटिश।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
एशिया को विविधताओं का महाद्वीप कहा जाता है ?
उत्तर :
एशिया पृथ्वी के स्थलीय भाग के तीन अंशों में से एक अंश से जुड़ा हुआ है। सोचने पर आध्धर्य होता है कि चार यूरोप अथवा डेढ़ अफ्रीका के बराबर है यह महाद्वीप। हमारा यह महाद्वीप इतना विशाल है कि जब पथ्चिमी किनारे पर सूर्योदय होता है तब पूर्वी किनारे पर सूर्यास्त का समय हो जाता है । ऊँची-ऊँची पर्वत चोटी, विशाल पठार, फैले हुए मैदान और उर्वर नदी उपत्यकाओं वाले महाद्वीप में कुछ ऐसी स्वतंत्र विशेषतायें है जो अन्य महाद्वीपों में नहीं है। इसी कारण एशिया महाद्वीप को विषमताओं का महादेश (Continent of Extreemes) कहा जाता है।

प्रश्न 2.
एशिया महाद्वीप के तीन दक्षिणी पठारों के नाम बताओ।
उत्तर :

  1. अरब का पठार
  2. दक्षिण भारत का पठार
  3. हिन्द चीन का पठार।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 3.
एशिया महाद्वीप की विशाल समतल भूमि को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर :

  1. तुरान की निम्न भूमि
  2. साइबेरिया की समतल भूमि
  3. पूर्व की उच्च भूमि।

प्रश्न 4.
एशिया महाद्वीप के प्रमुख मैदानों के नाम क्या हैं?
उत्तर :

  1. उत्तरी चीन का समतल मैदान।
  2. सिन्धु-गंगा-बह्मपुत्र का मैदान।
  3. मेसोपोटामिया का मैदान।

प्रश्न 5.
एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत प्रशान्त महासागरीय द्वीपों के नाम क्या हैं?
उत्तर :

  1. जापान द्वीप
  2. इण्डोनेशिया
  3. क्यूराइल
  4. फिलीपाइन्स द्वीप।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 6.
एशिगाया की दक्षिणगामिनी नदियों में सबसे लम्बी नदी कौन सी-है एवं इसकी लम्बाई कितनी है?
उत्तर :
ए एंशिया की दक्षिणगामिनी नदी सिक्यांग नदी है। इसकी लम्बाई 4350 किमी० है।

प्रश्न 7.
एंशिया में कहाँ-कहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के आस-पास 10° उत्तरी अक्षांश से 10° दक्षिणी अक्षांश रेखा के मध्य इण्डोनेशिया, मालदीव, सिगापुर अदि देशों में भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 8.
भूमध्यरेखीय जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
भूमध्यरेखीय जलवायु की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

  1. भुमध्यरंखीय जलवायु क्षेत्र में सूर्य की किरणों के लम्बवत् पड़ने के कारण पूरे वर्ष अधिक गर्मी पड़ती है।
  2. वाष्षिक औसत तापक्रम 25° C से 30° C तक रहती है।
  3. प्रतिदिन शाम के समय वर्षा होती है। वार्षिक वर्षा का औसत 200 सेमी० से लेकर 280 सेमी० तक होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 9.
एशिया महाद्वीप की भूमध्यरेखीय वनस्पति का वर्णन करो।
उत्तर :
भुर्यरंखीय प्रदेश में अधिक गर्मी पड़ने के कारण वर्षा अधिक होती है जिससे यहाँ सदाबहार वन पाये जाते हैं। इन वनों में मुख्य रूप से महोगिनी, रोज वुड, आयरन वुड, सागोन, आबनूस, रबड़, कोक, सिनकोना आदि वृक्ष पाये जाते हैं।

प्रश्न 10.
एशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु कहाँ पायी जाती हैं?
हत्तर :
एंशिया महाद्वीप में मानसूनी जलवायु 10° उत्तरी अक्षांश रेखा से 30° उत्तरी अक्षांश रेखा के बीच भारत, याग्लादेश, पांकिस्तान, दक्षिण चीन क्षेत्र में मानसून जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 11.
एशिया में कहाँ भूमध्यसागरीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
भम्ध्यसागर के किनारे सीरिया, लेबनान, तुरस्क, इजराइल, जार्डन आदि देशों में भूमध्यसागरीय जलवायु जिताती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 12.
भूमध्यसागरीय जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
भूमध्यसागरीय जलवायु की निम्न विशेषताएँ हैं :-
(i) यहाँ ग्रीष्मकाल में तापक्रम 24° सेल्सियस से 27° सेल्सियस होता है।
(ii) शोतकाल में तापक्रम 5° सेल्सियस से 10° सेल्सियस रहता है।
(ii) पी हृमी हवा के प्रभाव से यहाँ शीतकाल में वर्षा होती है। यहाँ वर्षा की मात्रा 30 सेन्टीमीटर से 50 सेन्टीमीटर है।

प्रश्न 13.
भूमध्यसागरीय जलवायु की वनस्पतियों का विवरण लिखो।
उत्तर :
इस जलवायु प्रदेश में अधिक फलवाले पौधे जैसे- जलपाई, अंगूर, नींबू पैदा होते हैं। इनके अलावा अन्य पौधे भी तोरे है जैसे – कार्क, ओक, जैतून एवं झाड़ी युक्त पौधे आदि लारेल, लैवेण्डर, रोज़मेरी भई पाये जाते हैं।

प्रश्न 14.
उण्गा मरुस्थलीय जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
उणा मरुस्थलीय जलवायु की विशेषताएँ :

  1. ग्राजकाल में ताधक्रम 30° सेल्सियस से 35° सेल्सियस रहता है।
  2. शीनकाल में तापक्रम 15° सेल्सियस से 25° सेल्सियस रहता है।
  3. उनां वाँा का परिणाम 10 सेमी० से 25 सेमी० है।
  4. एशया महादश का सबसे गर्म स्थान पाकिस्तान में जैकोवाबाद (तापक्रम 52° सेल्सियस) है।

प्रश्न 15.
एंशिया में कहाँ-कहाँ उष्ण मरुस्थलीय जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
अरव के मरुस्थल, भारत और पाकिस्तान के थार मरुस्थल, इराक, ईरान, कुवैत- इन सभी देशों में गर्मी बहुन अधिक होती है और वर्षा कम हती है। इसलिए यहाँ उष्ण मरु प्रकृति की जलवायु पायी जाती है।

प्रश्न 16.
टुण्ड्रा जलवायु की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
टुण्ड्रा जलवायु की विशेषताएँ :

  1. यहाँ अति शीतल एवं स्थायी शीतकाल होता है। वर्ष के 7 से 8 महीने तक बर्फबारी होती है।
  2. यहाँ तापक्रम हिमांक (0° सेल्सियस) से कम रहता है। ग्रीष्मकाल में तापक्रम औसतन 15° सेल्सियस रहता है।
  3. टुण्ड़ा जलवायु क्षेत्र में पूरे वर्ष तापक्रम हिमांक से कम रहता है। शीतकाल में प्रबल हिम वर्षा होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 17.
टुण्ड्रा जलवायु की वनस्पतियों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
(i) टुण्ड्रा जलवायु के पौधे शंकु के आकार के होते हैं और इनके पत्ते झाडूदार होते हैं। पाईन, फर, स्मूस, लार्च, बार्च, सिडार आदि पौधे पाये जाते हैं।

कारण बताओ : 3 MARKS

प्रश्न 1.
पामीर के पठार को ‘संसार की छत’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
एशिया के मध्य में संसार के सबसे ऊँचे पर्वत और पठारों का क्रम फैला हुआ है। इसी भाग में ‘पामीर का पठार’ भी अवस्थित है। यह पठार विश्च का सर्वोच्च पठार माना जाता है। इस पठार के चारों ओर वलित पर्वतों का क्रम फैला हुआ है। यह पठार विश्च में सबसे ऊँचा होने के कारण इसे ‘संसार की छत’ कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश 1

प्रश्न 2.
एशिया की जलवायु विषम क्यों है ?
उत्तर :
एशिया में कई प्रकार की जलवायु पायी जाती हैं। एक ओर तो भूमध्यरेखीय जलवायु है जिनमें सालभर बहुत गर्मी पड़ती है और जलवृष्टि होती है तो दूसरी ओर टुण्ड़ा जैसी शीतल जलवायु पायी जाती है। एक ओर तो संसार में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र भारत के अंतर्गत मेघालय का चेरापूँजी एवं मौसिनराम हैं, तो दूसरी ओर गोबी, अरब और थार के मरुस्थलों के शुष्क प्रदेश जहाँ वर्ष में कभी-कभी ही बादलों के दर्शन होते हैं। बर्खोयांस्क संसार का सबसे ठण्डा स्थल एवं जैकोवाबाद विश्व का सबसे गर्म स्थान इसी महादेश में पाये जाते हैं। अतः उपर्युक्त जलवायु की विषमताएँ इस महादेश में पायी जाती हैं।

प्रश्न 3.
यांग-टि-सीक्यांग डेल्टा को चीन का हॉलैण्ड क्यों कहते हैं।
उत्तर :
हॉलैण्ड के समुद्रतटीय अंचल का भूतल समुद्रतल से नीचा है। किनारे पर बाँध बनाकर इसे जलप्लावन से बचाया जाता है। यांग-टि-सीक्यांग नदी के मुहाने के पास बहुत से डेल्टाई द्वीप हैं। इनका भूतल समुद्रतल से नीचा है। यही कारण है कि यांग-टि-सीक्यांग डेल्टा को चीन का हॉलेण्ड कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 4.
जापान को पूर्व का इंग्लैण्ड क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
जापान को पूर्व का इंग्लैण्ड कहा जाता है। इसके निम्नलिखित कारण हैं-

  1. जापान तथा ग्रेट-ब्रिटेन दोनो की स्थिति द्वीपीय है। दोनों ही असंख्य द्वीप-समूहों से निर्मित हैं।
  2. दोनों ही देश समशीतोष्ण कटिबंध में स्थित हैं जिसका अनुकूल प्रभाव यहाँ के लोगों के स्वास्थ्य, कार्यक्षमता तथा मानसिकता पर पड़ता है।
  3. दोनों ही देशों के पश्चिमी तटों पर गर्म समुद्री धाराएँ बहती हैं जो जलवायु को गर्म बनाये रखती हैं और वर्षा में भी सहायक होती हैं।
  4. दोनों ही देशों में उद्योगीकरण विकास के उच्च बिन्दु पर है । दोनों ही देशों के लोग उद्यमी तथा महत्वाकांक्षी हैं और द्वितीय विश्वयुद्ध के पहले दोनों ही देश महाशक्तियों में गिने जाते थे।
  5. दोनों ही देशों के चारों ओर समुद्र का विस्तार होने के कारण मछली उद्योग का विकास हुआ है। अनुपम समुद्री स्थिति के कारण दोनों ही देशों के लोग साहसी नाविक होते हैं। इनके जहाजी बेड़े विश्व में अपना स्थान रखते हैं।
  6. दोनों ही देश सँकरी समुद्री पेटियों से मुख्य स्थलखंड से अलग है। संयुक्त राज्य इंग्लिश चैनेल से तथा जापान, जापान सागर से।
  7. दोनों ही देश घने आबाद हैं तथा जनसंख्याधिक्य की समस्या से ग्रस्त होते हुए भी औद्योगिक विकास तथा विदेशी व्यापार के जरिये अपनी आर्थिक संपन्नता को बनाए हुए हैं।

प्रश्न 5.
जापान को उदीयमान सूर्य का देश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
जापान पूर्वी गोलार्द्ध के सुदूर पूर्वी सीमा पर स्थित है। इसका अक्षांशीय विस्तार 130° पूर्वी देशान्तर से 150° पूर्वी देशान्तर तक है। इसका तात्पर्य यह है कि 180° देशान्तर रेखा जिसे ‘अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा’ (International Date Line) कहते है जापान के पूर्व में स्थित है और इस रेखा तक जापान के स्थल-खण्ड के बीच कोई दूसरा स्थल खण्ड नहीं पड़ता। पृथ्वी की दैनिक गति के कारण स्थानीय समय में काफी अंतर देखने को मिलता है। ज्यों-ज्यों हम पध्विम की ओर बढ़ते जाते है, प्रत्येक देशान्तर पर चार मिनट का अंतर बढ़ता जाता है। चूंकि जापान विश्च के पूर्वी छोर पर स्थित है अतः सबसे पहले सूर्य की किरणें यहीं दिखाई देती हैं और इसीलिए इसे ‘उदीयमान सूर्य का देश’ कहते हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
भू-प्रकृति के आधार पर एशिया महाद्वीप को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? उनके नाम लिखो तथा किसी एक भू-प्रकृति का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति के आधार पर एशिया महाद्वीप को निम्नलिखित पाँच भौतिक विभागों में बाँटा जा सकता है-

  1. उत्तर की विशाल समतल भूमि
  2. मध्यवर्ती पर्वत का पठारी भाग
  3. दक्षिणी पठार
  4. नदियों द्वारा निर्मित मैदान
  5. द्वीप समूह

उत्तर का विशाल मैदान : इस समतल मैदानी भाग की भूमि को निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा जा सकता है।

  • तुरान की निम्न भूमि
  • साइबेरिया की समतल भूमि
  • पूर्व की उच्च भूमि या शिल्ड समतल भूमि

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश 2

तुरान की निम्न भूमि : उत्तर की समतल भूमि के पथ्चिम में कैस्पियन तथा अराल सागर के चारों ओर स्थित भूमि तुरान की निम्न भूमि के नाम से जानी जाती है।
साइबेरिया की समतल भूमि : एशिया के उत्तर में ओब, यनीसी एवं लीना नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी एवं हिम प्रवाह के कारण इस समतल भूमि का निर्माण हुआ है। इस समतल भूमिकी नदियों में बीच-बीच में बाढ़ आती रहती है।
पूर्व की उच्चभूमि या शिल्ड समतल भूमि : इस समतल भूमि की उत्तर पूर्व दिशा में प्राचीन पठार के क्षय होने के कारण जिस समतल भूमि का निर्माण हुआ है, उसे पूर्व की उच्च भूमि या शिल्ड समतल भूमि कहा जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 2.
एशिया महादेश के विभित्र स्थानों की जलवायु पर किन-किन बातों का प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप की जलवायु पर निम्नलिखित बातों का प्रभाव पड़ता है-

  1. महाद्वीप की विशालता
  2. अक्षांश या भूमध्यरेखा से दूरी
  3. महासागरीय प्रभाव
  4. ऊँचाई का प्रभाव

महाद्वीप की विशालता : एशिया महाद्वीप की विशालता के कारण एशिया के अधिकांश मध्यवर्ती भाग समुद्र से दूर हैं। अतः ये समुद्र के समकारी प्रभाव से वंचित रह ज्यते हैं। अत: वहाँ की जलवायु महाद्वीपीय (Continental) अर्थात विषम हो जाता है।

अक्षांश या भूमध्यरेखा से दूरी : एशिया 10° दक्षिणी अक्षांश से 80° उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत है। अत: इस महाद्वीप में तीनों ही ताप कटिबंध-उष्ण, शीतोष्ण तथा शीत कटिबंध की अवस्थाएँ मिलती हैं। एशिया के दक्षिणी भाग में भूमध्य रेखा की समीपता के कारण काफी गर्मी पड़ती है। लेकिन उत्तर की ओर जाने पर भूमध्य रेखा से दूरी के साथ तापक्रम घटता जाता है।

महासागरीय प्रभाव : एशिया महाद्वीप तीन ओर से महासागरों से घिरा है और ये महासागर एक ओर तो तटीय भागों की जलवायु को सम बनाती है और दूसरी तरफ इनके ऊपर से होकर जाने वाली भाप भरी हवाओं से तटीय भागों में पर्याप्त वर्षा होती है।

ऊँचाई का प्रभाव : एशिया महाद्वीप के अधिक ऊँचाई के कारण मध्य एशिया के पर्वतीय भाग का तापक्रम हमेशा कम रहता है और वहाँ पूरे वर्ष हिमपात होता है जिसका प्रभाव पर्वतीय भागों के क्षेत्रीय जलवायु पर पड़ता है।

प्रश्न 3.
चीन की यांगटिसीक्यांग नदी के प्रवाह मार्ग का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया महाद्वीप में एक उन्नत समृद्धिशाली क्षेत्र यांगटिसीक्यांग नदी का प्रवाह क्षेत्र है। यह नदी एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है, जिसकी लम्बाई (5530 किलोमीटर) है। यांगटिसीक्यांग नदी क्यूनलून पर्वत के एक हिमनद से निकलती है। इसके बाद यह पूर्व की ओर बहती हुई चीन सागर में मिल जाती है। भू-प्रकृति में अंतर, मिट्टी और जलवायु में विभिन्नता के आधार पर यांगटिसीक्यांग नदी के प्रवाह मार्ग को निम्नलिखित तीन भागों में बाँटा जा सकता है-
यांगटिसीक्यांग नदी के उद्गम अंचल में चार सहायक नदियों के निक्षेपण कार्य के परिणामस्वरूप सेजुयान प्रवाह मार्ग तैयार हुआ है। यह प्रवाह मार्ग लाल रंग के पत्थर से निर्मित है। इसलिए इसे रेड बेसिन कहते हैं। यह बेसिन इंचाग तक फैला हुआ है। यहाँ की जलवायु बहुत मनोरम है। यह क्षेत्र कृषि समृद्ध क्षेत्र है।

इचांग से हूनान तक मध्य यांगसी प्रवाह मार्ग उर्वर समतल भूमि है। इस क्षेत्र का निर्माण भूर-भूरी मिट्टी से हुआ है। मिट्टी भूरभूरी होने के कारण यह भाग कृषि कार्य के लिए उपयुक्त है। इस भाग में प्रचुर मात्रा में धान का उत्पादन होता है। इसी कारण हुनान प्रदेश को चीन के धान का भण्डार कहते हैं। धान के अलावा इस भाग में गेहूँ, कपास, गन्ना, तेलहन आदि फसलें भी उत्पन्न होती हैं। इस नदी के प्रवाह मार्ग के मध्य भाग में अधिक मात्रा में अन्न का उत्पादन होता है। इसी से इसे चीन का अन्न भण्डार कहा जाता है।

हुनान में चीन सागर के मुहाना तक का क्षेत्र यांगटिसीक्यांग का द्वीप क्षेत्र है। यूरोप महाद्वीप में हॉलेण्ड की तरह इस क्षेत्र में भी बहुत जलाशय, नहरें तथा समुद्र द्वारा छोड़ी गयी जमीन या पोल्डर भूमि पायी जाती है। अतः इसे एशिया का हॉलैण्ड या चीन का हॉलैण्ड कहा जाता है। शंघाई शहर चीन का सबसे बड़ा शहर, औद्योगिक केन्द्र तथा बड़ा बन्दरगाह है । कपास आधारित शिल्ड के कारण इसे चीन का मैनचेस्टर कहा जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 4.
टोकियो-याकोहामा औद्योगिक प्रदेश की समस्याएँ क्या हैं एवं उन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाये गये हैं?
उत्तर :
टोकियो-याकोहामा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएँ निम्नलिखित हैं-
अत्यधिक आबादी : जापान की राजधानी टोकियो जहाँ एक ओर देश का सबसे बड़ा शहर बंदरगाह एवं वृहत्तर शिल्प-वाणिज्य केन्द्र है वहीं दूसरी ओर यह शिक्षा-संस्कृति का केन्द्र भी है। होन्शु द्वीप के दक्षिण दिशा की ओर टोकियो से प्राय: 300 किमी॰ दूर स्थित है जो याकोहामा जापान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। याकोहामा जापान का सबसे बड़ा बंदरगाह है। टोकियो बंदरगाह के निकट उपसागर की गहराई कम है। अत: बड़े-बड़े जहाज बंदरगाह में प्रवेश नहीं कर पाते हैं। याकोहामा इस देश के वृहत्तम वाह्य बंदरगाह के रूप में कार्यरत है। फलस्वरूप यहाँ की आबादी अधिक है।
समस्याओं का समाधान : कारखानों को किसी दूसरी जगह ले जाना विशेष रूप से चीबा, इबारकी शहरों में ले जाने की बात पर जापान सरकार विचार कर रही है।

प्रश्न 5.
दक्षिण-पश्रिम एशिया के तेल क्षेत्र के बारे में बताइये।
उत्तर :
खनिज तेल निकालने में दक्षिण-पश्चिम एशिया के देशों का पूरी दुनिया में पहला स्थान है। सम्पूर्ण पृथ्वी में खनिज तेल का जितना भण्डार है उसका 60 प्रतिशत तेल इसी क्षेत्र से प्राप्त होता है। यहाँ के तेल निकालने वाले देशों में प्रमुख देश सऊदी अरब, इराक, ईरान, कुवैत तथा बहरीन आदि मुख्य हैं। सउदी अरब संसार का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। यहाँ पूरी दुनिया का 26 प्रतिशत तेल संचित है।

परन्तु दक्षिण-पक्विम एशिया की आबादी कम है। अतः खनिज तेल की आवश्यकता भी अधिक नहीं है। इसी कारण खनिज तेल जितना निकाला जाता है उसका अधिकांश भाग निर्यात कर दिया जाता है। यान वाहक चलाने में, विद्युत उत्पादन करने में, कारखानों की मशीनों को चलाने में खनिज तेल अपरिहार्य है। इसके अलावा प्लास्टिक, कृत्रिम रबड़, रंग तथा अन्य बहुत सारी वस्तुओं को बनाने में खनिज तेल की आवश्यकता होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 6.
याकोहामा औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख विशेषतायें बताइये।
उत्तर :
याकोहामा औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित हैं-

  1. इस शहर ने पूरे विश्य को नगर परिकल्पना के लिए नयी दिशा दी है।
  2. जापान सरकार द्वारा घोषित आदर्श परिवेश मित्र शहर के रूप में स्वीकृति मिली है।
  3. यह औद्योगिक क्षेत्र प्रदूषण का प्रतिरोध करने में सक्षम है।
  4. यहाँ उद्योग के साथ-साथ कृषि का भी विकास हुआ है।
  5. यहाँ वर्ज्य पदार्थो की सटीक व्यवस्था एवं पुन: व्यवहार किया जाता है।
  6. यहाँ पर उपेक्षित जमीन का पुनरुद्धार किया गया है एवं इसके पुनर्विन्यास को महत्व दिया जा रहा है।

प्रश्न 7.
एशिया महाद्वीप की उत्तर की ओर बहने वाली नदियों में प्रायः बाढ़ क्यों आती है?
उत्तर :
एशिया महाद्वीप की उत्तरवाहिनी नदियाँ हमेशा बाढ़ से प्रभावित रहती हैं। उत्तरवाहिनी नदियाँ ओबी, यनीसी तथा लीना मध्यवर्ती उच्च पर्वतों से निकलकर अपनी ढाल के अनुसार प्रवाहित होती हैं एवं आर्कटिक महासागर में गिरती हैं। आर्कटिक महासागर शीतकाल में जम जाता है। इसलिए इन नदियों का मुहाना भी शीतकाल में जम जाता है। अत: वर्ष के अधिकांश महीनों में इन नदियों का पानी आर्कटिक महासागर में न गिरकर मुहाने के निकट ही इधर-उधर फैल जाता है जिससे बाढ़ आ जाया करती है। इसलिए एशिया की उत्तरवाहिनी नदियों में प्राय: बाढ़ आती हैं।

प्रश्न 8.
एशिया महाद्वीप सभ्यताओं का जन्म क्षेत्र है। इसे स्पष्ट करो।
उत्तर :
ईशा के जन्म के 3500-5000 वर्ष पूर्व एशिया की नदियों की उर्वर उपत्यकाओं में पानी केन्द्रित अनेक सभ्यताओं का जन्म हुआ था। सिन्धु नदी के किनारे हड़प्पा मोहनजोदड़ो एवं सिन्धु सभ्यता का विकास हुआ था। इसी प्रकार टाइग्रिस युक्रेटिस नदी की उपत्यका में उत्पन्न मेसोपोटामिया एव सुगेर सभ्यता तथा ह्ञांगहो नदी की घाटी चीन की सभ्यता की जन्मस्थली है। अतीत काल से अब तक एशिया संस्कृति का धारक एवं समृद्धिमय उत्स है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 9.
यांगटिसीक्यांग की आर्थिक सम्पन्नता का कारण क्या है?
उत्तर :
यागटटिसीक्यांग की आर्थिक सम्पन्नता के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. कृषि की उन्नति : अनुकूल जलवायु, उर्वर भूर- भूरी मिट्टी एवं विस्तृत समतल भूमि के विस्तार के कारण यहाँ कृषि का पर्याप्त विकास हुआ है।
  2. खनिज संपदा की अधिकता : इस बेसिन में कोयला, लोहा, ताँबा, टंगस्टन आदि खनिज काफी मात्रा में पाये जाते हैं जो इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास में सहायक हैं।
  3. विकसित परिवहन व्यवस्था : इस क्षेत्र में परिवहन का अधिक विकास हुआ है। सड़क मार्ग, रेल मार्ग तथा उन्नत जल परिवहन की सुविधा के कारण यहाँ के उद्योगों के लिए कच्चा माल आसानी से आयात किया जाता है।
  4. बंदरगाहों की सुविधा : यहाँ नानकिंग, शंघाई आदि बन्दरगाह स्थित है जो आयात व निर्यात को काफी बढ़ावा देते हैं।
  5. अन्य सुविधा : इन सबके अलावा यहाँ सस्ती जलविद्युत, कुशल श्रमिक, निर्मित वस्तुओं की माँग, अधिक जनसंख्या आदि के कारण इस औद्योगिक प्रदेश में उत्पादन अधिक होता है जो इस क्षेत्र के विकास में सहायक है।

प्रश्न 10.
तिब्बत हिमालय के वृष्टिछाया प्रदेश में स्थित है, क्यों?
उत्तर :
तिब्बत हिमालय पर्वत के उत्तर में स्थित है। भारत में दक्षिणी-पक्चिमी मानसून की दोनों शाखाएँ हिमालय पर्वत से टकरा कर उसके दक्षिण में यानी उत्तरी भारत में तो खूब वर्षा करती है परन्तु ये हवाएँ हिमालय पर्वत को पारकर तिब्बत में पहुँच ही नहीं पाती है और जो पहुँचती भी है वे पूर्णत: शुष्क हो जाती है। अत: उनमें वर्षा करने की शक्ति ही नहीं होती। अत: तिब्बत में मानसून हवाओं से वर्षा नहीं हो पाती है। इस प्रकार तिब्बत हिमालय की वृष्टि छाया प्रदेश में पड़ता है।

प्रश्न 11.
एशिया की भू-मध्य सागरीय जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया में भू-मध्य सागरीय जलवायु भूमध्य सागर के निकट साइपस, जोर्डन, इजरायल, लेबनान, टर्की तथा सीरिया के कुछ भागों में पायी जाती है। इस प्रकार की जलवायु की सबसे बड़ी विशेषता गर्मियों में बहुत गर्मी, स्वच्छ आकाश तथा सर्दियों में वर्षा होती है। गर्मियों में औसतन तापमान लगभग 24° C तथा जाड़े में 8° सेटीग्रेट रहता है। वर्षा गर्मी में बहुत कम होती है और प्राय: वर्षा सर्दियों में ही होती है। वर्षा का वार्षिक औसत50-75 सेन्टीमीटर है। वर्षा जाड़े की ऋतु में पछुआ हवाओं के साथ आने वाली चक्रवाती हवाओं द्वारा होती है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
एशिया महाद्वीप का सबसे गर्म स्थान है-
(a) जैकोबावाद
(b) मौसिनराम
(c) राजस्थान
उत्तर :
(a) जैकोबावाद

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 2.
विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है-
(a) दक्षिण अमेरिका
(b) एशिया
(c) यूरोप
उत्तर :
(b) एशिया

प्रश्न 3.
विविधताओं का महादेश कहते हैं-
(a) यूरोप को
(b) आस्ट्रेलिया को
(c) एशिया को
उत्तर :
(c) एशिया को

प्रश्न 4.
एशिया और यूरोप को मिलाकर कहते हैं-
(a) यूरेशिया
(b) आस्ट्रेलिया
(c) एशिया मायनर
उत्तर :
(a) यूरेशिया

प्रश्न 5.
एशिया और यूरोप को अलग करता है-
(a) लालसागर
(b) यूराल पर्वत
(c) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) यूराल पर्वत

प्रश्न 6.
एशिया और अफ्रीका को अलग करता है-
(a) अरब सागर
(b) भूमध्य सागर
(c) लाल सागर
उत्तर :
(c) लाल सागर

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 7.
हिमालय और क्यूनलून पर्वतों के मध्य स्थित पठार है-
(a) ईरान का पठार
(b) अदन का पठार
(c) तिब्बत का पठार
उत्तर :
(c) तिब्बत का पठार

प्रश्न 8.
एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है-
(a) यांग-टि-सीक्यांग
(b) गंगा
(c) झेलम
उत्तर :
(a) यांग-टि-सीक्यांग

प्रश्न 9.
एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग की सबसे प्रमुख नदी है-
(a) गंगा
(b) ओब
(c) ह्वांगहो
उत्तर :
(a) गंगा

प्रश्न 10.
एशिया की स्वर्ण किरण नदी है-
(a) सीक्यांग
(b) यांग-टि-सीक्यांग
(c) सुवर्ण रेखा
उत्तर :
(b) यांग-टि-सीक्यांग

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 11.
एशिया महाद्वीप की पीली नदी है-
(a) आमूर
(b) ह्वांगहो
(c) सीक्यांग
उत्तर :
(b) ह्वांगहो

प्रश्न 12.
यांग-टि-सीक्यांग का मुहाना है-
(a) जापान सागर
(b) चीन सागर
(c) अरब सागर
उत्तर :
(b) चीन सागर

प्रश्न 13.
गंगा नदी का मुहाना है-
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) हिन्द महासागर
(c) अरब सागर
उत्तर :
(a) बंगाल की खाड़ी

प्रश्न 14.
एशिया के किस भाग में वर्ष भर तापक्रम ऊँचा रहता है-
(a) भूमध्यसागरीय प्रदेश
(b) भूमध्यसागरीय जलवायु
(c) भूमध्यरेखीय प्रदेश
उत्तर :
(c) भूमध्यरेखीय प्रदेश

प्रश्न 15.
सीरिया में पायी जाती है-
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु
(b) उष्णमरुस्थलीय जलवायु
(c) भूमध्यरेखीय जलवायु
उत्तर :
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 16.
ह्वांगहो नदी की लम्बाई किलोमीटर है-
(a) 4560 किमी०
(b) 5460 किमी०
(c) 7000 किमी०
उत्तर :
(b) 5460 किमी०

प्रश्न 18.
गंगा नदी निकलती है-
(a) शान के पठार से
(b) गोमुख से
(c) हेमू हिमनद से
उत्तर :
(b) गोमुख से

प्रश्न 19.
तिब्बत के पठार के उत्तर-पूर्व दिशा में पठार है-
(a) चीन
(b) मंगोलिया
(c) अरब
उत्तर :
(b) मंगोलिया

प्रश्न 20.
गंगा नदी की लम्बाई किलोमीटर है-
(a) 2510 किमी०
(b) 3000 किमी०
(c) 5000 किमी०
उत्तर :
(a) 2510 किमी०

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

प्रश्न 21.
इरावदी नदी निकलती है-
(a) पामीर के पठार से
(b) यूनान के पठार से
(c) शान के पठार से
उत्तर :
(b) यूनान के पठार से

प्रश्न 22.
गंगा नदी प्रवाहित होती है-
(a) पूर्व की ओर
(b) उत्तर की ओर
(c) पश्चिम से पूर्व की ओर
उत्तर :
(a) पूर्व की ओर

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. _______ के पठार को पृथ्वी की छत कहते हैं।
उत्तर : पामीर

2. पृथ्वी का सर्वाधिक नमकीन सागर _______ है।
उत्तर : मरूस्थल

3. पान्टिक और _______ के बीच अनातोलिया का पठार स्थित है।
उत्तर : टारस

4. एशिया की वृहत्तम नदी _______ है।
उत्तर : यांग-टी-सीक्यांग

5. यांगटिसीक्यांग को _______ किरण नदी कहा जाता है।
उत्तर : स्वर्ण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

6. यांगटिसीक्यांग नदी _______ सागर में गिरती है।
उत्तर : चीन

7. पृथ्वी की वृहत्तम समभूमि एशिया की _______ दिशा में पायी जाती है।
उत्तर : पूर्व

8. एशिया की सबसे बड़ी झील _______ है।
उत्तर : कैस्पियन सागर

9. सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप _______ है।
उत्तर : एशिया

10. विविघताओं का महाद्वीप _______ को कहा जाता है।
उत्तर : एशिया

11. यूरेशिया _______ को मिलाकर बना है।
उत्तर : एशिया और यूरोप

12. एशिया महाद्वीप में कुल _______ देश हैं।
उत्तर : 48

13. एशिया और अफ्रीका महाद्वीय को _______ अलग करता है।
उत्तर : स्वेज नहर, लालसागर

14. चीर्न की सभ्यता का जन्म स्थल _______ नदी है।
उत्तर : ह्रांगहो

15. एशिया की _______ को पीली नदी कहते हैं।
उत्तर : ह्वांगहो नदी

16. एशिया का सबसे गर्म स्थान _______ है।
उत्तर : जैकोवाबाद

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

17. गंगा नदी सबसे बड़ा _______ बनाती है।
उत्तर : डेल्टा

18. एशिया का क्षेत्रफल _______ है।
उत्तर : 4457900 वर्ग किमी०

19. भारत की समतल भूमि को _______ कहते हैं।
उत्तर : वृहत्तम हिमनद सम भूमि

20. जापान का प्रमुख शिल्पांचल _______ है।
उत्तर : टोकियो-याकोहामा

21. साइबेरिया से गुजरने वाला प्रमुख रेलमार्ग _______ है।
उत्तर : ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. एशिया महाद्वीप विश्ष का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : (सही)

2. हमलोग एशिया महाद्वीप में रहते हैं।
उत्तर : (सही)

3. एशिया का उत्तरी भाग पठारी है।
उत्तर : (गलत)

4. एशिया और यूरोप को मिलाकर यूरेशिया कहते हैं।
उत्तर : (सही)

5. एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग की नदियाँ दक्षिण की ओर बहती हैं।
उत्तर : (गलत)

6. एशिया और अफ्रीका महाद्वीप को लाल सागर अलग करता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

7. एशिया और यूरोप महाद्वीप को यूराल पर्वत अलग करता है।
उत्तर : (सही)

8. ह्वांगहो एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है।
उत्तर : (गलत)

9. ह्रांगहो नदी की घाटी चीन की सभ्यता की जन्म स्थली है।
उत्तर : (सही)

10. एशिया महाद्वीप को विविधताओं का महाद्वीप कहते हैं।
उत्तर : (सही)

11. पान्टिक एवं टारस के बीच अनातोलिया का पठार स्थित है।
उत्तर : (सही)

12. हिमालय और क्यूनलून के बीच तिब्बत का पठार स्थित है।
उत्तर : (सही)

13. गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
उत्तर : (सही)

14. एशिया के उत्तरी भाग की नदियाँ हमेशा बाढ़ ग्रस्त रहती है।
उत्तर : (सही)

15. ह्वांगहो नदी के जल में पीले रंग का अवक्षेप मिलता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 9 एशिया महादेश

16. भूमध्यरेखीय क्षेत्र पूरे वर्ष ठंडा रहता है।
उत्तर : (गलत)

17. रूस के साइबेरिया और सखालीन द्वीप समूहों में साइबेरिया तुल्य जलवायु पायी जाती है।
उत्तर : (सही)

18. उत्तर की ओर सुमेरू खण्ड में टुण्ड्रा जलवायु नहीं पायी जाती है।
उत्तर : (गलत)

19. यांगटिसीक्यांग एशिया की सबसे लम्बी नदी है।
उत्तर : (सही)

20. यांगटिसीक्यांग नदी क्यूनलून पर्वत से निकलती है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 8 Question Answer – मिट्टी प्रदूषण

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भोपाल के यूनियन कार्बाइड की दुर्घटना किस वर्ष में घटित हुई थी?
उत्तर :
1984 ई० में।

प्रश्न 2.
यूक्रेन के चारनोबिल परमाणु केन्द्र की दुर्घटना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर :
1986 ई० में।

प्रश्न 3.
भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने से किस प्रकार की गैस का रिसाब हुआ था?
उत्तर :
जहरीली गैस।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

प्रश्न 4.
किन कारखानों की दुर्घटना के कारण परमाणु विकिरण हुआ?
उत्तर :
चारनोबिल परमाणु केन्द्र एवं जापान के फुकु सिमा के डाउची से।

प्रश्न 5.
मिट्टी का प्रदूषण रोकने के लिए क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर :
शौचालय के बजाय जहाँ-तहाँ खुले में शौच नहीं करना चाहिए।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
मिट्टी प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर :
कारखानों के वर्ज्य पदार्थ, कूड़ाकरकट, प्लास्टिक, रासायनिक खाद, कीटनाशक एवं तीव्र रासायनिक पदार्थों के कारण जब मिट्टी अपनी उर्वरा खो देती है तब वह मिट्टी दूषित हो जाती है। इसी को मिट्टी प्रदूषण कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

प्रश्न 2.
मिट्टी को जीवन का आधार क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
मिट्टी प्रकृति का सबसे बड़ा वरदान है। हमारी पृथ्वी पर केवल एक चौथाई भाग पर ही स्थल है और इसी स्थल भाग की ऊपरी सतह मिट्टी है। हजारों वर्षों से प्राकृतिक शक्तियों द्वारा हो रहे क्षरण के फलस्वरूप मिट्टी का निर्माण हुआ है। मिट्टी ही पृथ्वी पर मानव जीवन व अन्य प्राणियों के जीवन का मुख्य आधार है। मनुष्य सहित अन्य जैव जगत के प्राणी का निवास स्थान, खाद्य संस्थान और जीवन का आधार सब इसी मिट्टी पर निर्भर है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
मिट्टी प्रदूषण के क्या कारण हैं?
उत्तर :
मिट्टी प्रदूषण के कारण : मिट्टी प्रदूषण के निम्नलिखित कारण हैं –
प्रदूषित जल : अम्लीय जल, वर्षा तथा खानों से प्राप्त जल, मिट्टी के प्रमुख प्रदूषक हैं।

रासायनिक खादों का प्रयोग : मिट्टी में रासायनिक खादों तथा विभिन्न प्रकार के कीटनाशक रासायनिक दवाओं का प्रयोग अधिक होता है। रासायनिक खाद मिट्टी के सूक्ष्म जीवों को नष्ट कर देता है। नाइट्रोजन प्रयोग का कार्य करके मिट्टी की जल धारण करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसके कारण मिट्टी में प्रदूषण बढ़ रहा है। अतः मिट्टी की गुणवत्ता नष्ट हो रही है।

अवशिष्ट पदार्थ एवं कूड़ा-कर्कट : मानव द्वारा अनेक प्रकार के कटे-फटे कागज, अस्थियाँ, सड़ा-गला मांस, सड़ा हुआ भोजन, लोहा, टूटे शीशे के टुकड़े। प्लास्टिक की बनी वस्तु, टिन के डिब्ये, कपड़े के टुकड़े आदि मिट्टी पर फेंक दिए जाते है जो मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।

औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ : उद्योगों के अपशिष्टों एवं विषैले रासायनिक पदार्थ भी आस-पास के क्षेत्र की मिट्टी में मिलकर उसे प्रदूषित कर देते हैं। जैसे- तापीय ऊर्जा एवं संयत्रों से उत्पादित राख, चीनी के कारखाने से निकलने वाला द्रव्य पदार्थ तथा खोई आदि पदार्थ मिट्टी में मिलकर मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।
मानव द्वारा भूमि प्रदूषण : मिट्टी प्रदूषण के कृत्रिम सोतों में मनुष्य सबसे प्रमुख है। सभ्यता के विकास के साथ तीव्र औद्योगिकीकरण और नगरीकरण के कारण भूमि प्रदूषण तीव गति से हो रहा है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

प्रश्न 2.
मिट्टी प्रदूषण रोकने के क्या उपाय हैं?
उत्तर :
मिट्टी प्रदूषण रोकने के उपाय : मिट्टी प्रदूषण को निम्न विधियों द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है-

  1. किसानों को कीटनाशक दवाओं के प्रयोग के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।
  2. घर का कूड़ा-कर्कट सही जगह पर फेंकना चाहिए।
  3. वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे मिट्टी कटाव न हो और मिट्टी को जैविक तत्व भी मिलता रहे।
  4. खेती के लिए जैविक खाद का अधिकाधिक रूप से प्रयोग होना चाहिए।
  5. स्कूल एवं घर के आसपास के लोगों को सचेत करना चाहिए।
  6. अपने घर-आँगन एवं आसपास की खाली जमीन में एवं रास्ते के किनारे अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए।

प्रश्न 3.
स्तंभ ‘A’ को स्तंभ ‘B’ से क्रमबद्ध मिलान करें।

स्तंभ ‘A’ स्तंभ ‘B’
(a) कल-कारखानों का धुआँ (i) गंद्गी फैलाना
(b) कृषि भूमि में अधिक रासायनिक खाद का प्रयोग (ii) मिट्टी प्रदूषण का मुख्य कारण
(c) अधिक जनसंख्या वृद्धि का प्रभाव (iii) मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
(d) परिवेश में मिट्टी प्रदूषण (iv) अम्ल वर्षा होने का कारण
(e) मिट्टी में अतिरिक्त कीट-पतंग (v) मिट्टी की उर्वरता नष्ट होती है।
(f) अधिक वर्ज्य पदार्थ फेंकना (vi) विभिन्न प्रकार के रोगों का जन्म होता है।

उत्तर :

स्तंभ ‘A’ स्तंभ ‘B’
(a) कल-कारखानों का धुआँ (iv) अम्ल वर्षा होने का कारण
(b) कृषि भूमि में अधिक रासायनिक खाद का प्रयोग (v) मिट्टी की उर्वरता नष्ट होती है।
(c) अधिक जनसंख्या वृद्धि का प्रभाव (i) गंद्गी फैलाना
(d) परिवेश में मिट्टी प्रदूषण (vi) विभिन्न प्रकार के रोगों का जन्म होता है।
(e) मिट्टी में अतिरिक्त कीट-पतंग (iii) मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
(f) अधिक वर्ज्य पदार्थ फेंकना (ii) मिट्टी प्रदूषण का मुख्य कारण

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
मिट्टी प्रदूषण का प्रमुख कारण है –
(a) वर्षा की कमी
(b) वनों का कटाव
(c) घरों से निकलने वाला झुाँ
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) वनों का कटाव

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

प्रश्न 2.
मिट्टी प्रदूषण का सबसे महत्वपूर्ण प्रदूषक है –
(a) प्लास्टिक
(b) लौह-कचरा
(c) डिटर्जेंट
(b) खाद
उत्तर :
(a) प्लास्टिक

प्रश्न 3.
मिट्टी प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है-
(a) कल-कारखानों से निकला धुआँ
(b) घरों से निकलने वाला धुआँ
(c) रासायनिक खादों का प्रयोग
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) रासायनिक खादों का प्रयोग

प्रश्न 4.
गाँवों में मिट्टी प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है-
(a) खुले स्थान में शौच करना
(b) अम्ल वर्षा
(c) कुटीर उद्योग
(d) कृषि
उत्तर :
(a) खुले स्थान में शौच करना

प्रश्न 5.
पृथ्वी के पर्वतीय एवं पठारी भाग पर मानव निवास है-
(a) 60 %
(b) 30 %
(c) 75 %
(d) 80 %
उत्तर :
(b) 30 %

प्रश्न 6.
पृथ्वी की जनसंख्या का 70 % निवास हैं-
(a) मैदानों में
(b) पठारों में
(c) पहाड़ी भागों में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) मैदानों में

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

प्रश्न 7.
जल से प्राप्त विद्युत कहलाती है-
(a) ताप विद्युत
(b) सौर ऊर्जा
(c) जल विद्युत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) जल विद्युत

प्रश्न 8.
शाचालय का जल एवं मलमूत्र के मिट्टी में मिलने से होती है-
(a) बीमारियाँ
(b) डायरिया
(c) संक्रमण संबंधी बीमारियाँ
(d) चर्मरोग
उत्तर :
(c) संक्रमण संबंधी बीमारियाँ

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. रासायनिक खाद का अधिक प्रयोग ________ को प्रदूषित करता है।
उत्तर : मिट्टी

2. मिट्टी प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है ________।
उत्तर : वनों का विनाश

3. रासायनिक खादों का प्रयोग कम करके ________ प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
उत्तर : मिट्टी

4. अम्ल वर्षा के कारण भी मिट्टी ________ होती है।
उत्तर : प्रदूषित

5. मिट्टी ________ का सबसे बड़ा दान है।
उत्तर : प्रकृति

6. मिट्टी ही पृथ्वी पर जीवन का ________ है।
उत्तर : आधार

7. ________ से मिट्टी प्रदूषण होता है।
उत्तर : वृक्ष कटाव

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 8 मिट्टी प्रदूषण

8. शहरी क्षेत्रों में ________ से मिट्टी प्रदूषित होती है।
उत्तर : जनसंख्या वृद्धि

9. मिट्टी के ________ से कृषि योग्य भूमि कम हो रही है।
उत्तर : अपक्षरण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 7 Question Answer – जल प्रदूषण

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जल का विस्तार है?
उत्तर :
75%

प्रश्न 2.
1932 में जापान के किस उपसागर द्वीप में पारायुक्त वर्ज्य पदार्थ फेंका गया था?
उत्तर :
मिनामाटा।

प्रश्न 3.
किस नदी के मुहाने पर हिल्सा मछली का आवागमन घट गया है?
उत्तर :
हल्दी नदी के मुहाने पर।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 4.
फ्लोराइड प्रदूषण से कौन सी बीमारी होती है?
उत्तर :
फ्लूरोसिस।

प्रश्न 5.
पारा प्रदूषण से कौन-सी बीमारी होती है?
उत्तर :
मीनामाटा।

प्रश्न 6.
कैडमियम प्रदूषण से कौन-सी बीमारी होती है?
उत्तर :
चर्म रोग।

प्रश्न 7.
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व में प्रतिवर्ष लगभग कितने बच्चे डायरिया एवं जल संक्रामक बीमारियों से मारे जाते हैं?
उत्तर :
30 लाख।

प्रश्न 8.
तालाब के चारों किनारों पर किस प्रकार के वृक्ष लगाए जाते हैं?
उत्तर :
तालाब के चारों किनारों पर प्रायः फल-फ़ल के पेड़ लगाए जाते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 9.
घर में एक्यूरियम में क्या पाला जाता है?
उत्तर :
घर में एक्यूरियम में मछलियाँ पाली जाती हैं।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
जल प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर :
जल में विभिन्न अवांछित रासायनिक या जैव पदार्थ के मिल जाने के कारण जब मनुष्य एवं अन्य प्राणी के व्यवहार में प्रयुक्त होने लायक नहीं रहता है तो उस जल को प्रदूषित जल कहते हैं।

प्रश्न 2.
प्रत्येक मनुष्य को कितने लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर :
राष्ट्रसंघ के अनुसार प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन 20 लीटर शुद्ध जल की आवश्यकता पड़ती है। किन्तु अधिकांश महाद्वीप के लोग प्रतिदिन 5 लीटर पानी का भी व्यवहार नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के लोग प्रतिदिन 50 लीटर से भी अधिक जल का व्यवहार करते हैं।

प्रश्न 3.
जल को शुद्ध करने की विधियों का उल्लेख करो।
उत्तर :
जल को निम्नलिखित विधियों द्वारा शुद्ध किया जा सकता है-
उबालकर : पानी को खूब गर्म कर देना चाहिए। अधिक गर्म करने से उसके कीटाणु मर जाते हैं। ठण्डा होने पर उसे छानकर रख दें जो पीने योग्य शुद्ध हो जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण 1

घड़े द्वारा : चार घड़े एक के ऊपर एक रख कर उसमें क्रमशः कोयला, चूना, बालू रखकर पानी साफ किया जाता है। पहले लकड़ी का फ्रेम बनाकर सबसे ऊपर कोयला का घड़ा रख दो। घड़े की पेंदी में एक छोटा छेद करके नीचे एक कपड़ा लगा दो जिससे पानी नीचे के घड़े में धीरे-धीरे गिरे। उसके नीचे चूना का एक घड़ा एवं अंत में बालू का घड़ा रंखो। सबसे नीचे एक खाली घड़ा रखो जिनमें पानी छनकर घड़ों में से निकलकर साफ हो जाएगा। यह साफ पानी सबसे नीचे के खाली घड़े में जमा होगा। अब यह पानी बिल्कुल शुद्ध पीने योग्य हो जाता है ।

इससे भी सहज और कारगर तरीका यह है कि सूर्य प्रकाश के माध्यम से जल शुद्ध करना। पतले प्लास्टिक के स्वच्छ बोतल में पानी भरकर धूप में सात घंटे रख देने से उबले हुए पानी के समान ही विशुद्ध हो जाएगा।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 4.
पश्चिम बंगाल में जल प्रदूषण से उत्पत्र होने वाली बीमारियों का उल्लेख करो।
उत्तर :
पश्चिम बंगाल के मालदा, नदिया, हुगली तथा हावड़ा उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना के भूमिगत जल में बहुत मात्रा में आर्सेनिक पाया जाता है। जिससे चर्म रोग, यकृत, फेफड़ा, त्वचा कैंसर हो सकता है। फ्लोराइड प्रदूषण से फ्लूरोसिस, दाँत, हड्डियों की समस्या, पारा प्रदूषण से मिनामाट एवं कैडमियम प्रदूषण से चर्म रोग होता है।

प्रश्न 5.
पानी कैसे प्रदूषित होता है?
उत्तर :
पानी प्रदूषित होने के निम्नलिखित कारण हैं-
जो पानी खुला रहता है अथवा बहता नहीं है वह गंदा हो जाता है। तालाब का पानी स्थिर रहता है, बहता नहीं इसलिए कुछ दिनों के बाद गंदा हो जाता है। गाँवों में हैजा, टायफायड एवं चेचक के रोगी के कपड़े तालाब में धोये जाते हैं। उसी का पानी पीते हैं। इस कारण लोग बीमार पड़ते हैं।
नदी का पानी : नदी के पानी में पास के गाँव व शहर का गन्दा पानी बहकर आता है जिससे नदी का पानी खराब हो जाता है। इसके अतिरिक्त कभी-कभी लोग नदी में हैजा, चेचक से मरे व्यक्तियों को फेंक देते हैं जिससे पानी दूषित हो जाता है। घर के पास नदी में कपड़ा धोने से नदी का पानी दूषित हो जाता है।
कुएँ का पानी : जो कुएँ कच्चे होते हैं और उनके चारों तरफ जगत नहीं बनी रहती है उनमें आस-पास की गंदगी गिरकर पानी को दूषित कर देती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण 2

प्रश्न 6.
मानव जीवन के स्वास्थ्य के विकास के लिए शौचालय का प्रयोग क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
मल-मूत्र हमारे शरीर की गंदगी हैं। जिस तरह हम अपने घर की सफाई करते हैं उसी प्रकार मल-मूत्र को भी नियमानुसार निश्चित समय पर शरीर से बाहर निकाल देना चाहिए। मल-मूत्र त्याग करना हमारा दैनिक कार्य है। यदि इसे बाहर न निकाला जाय तो यह स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है। प्रतिदिन नियमित रूप से भीतर की गंदगी बाहर निकाल देने से शरीर निरोग रहता है। मन प्रसन्न रहता है और आलस नहीं होता है।
मल-मूत्र करने की जगह : मल-मूत्र त्याग करने के लिए निश्चित स्थान होना चाहिए। हर जगह मल-मूत्र त्याग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गंदगी एवं दुर्गध फैलती है। गंदगी से रोग के कीटाणु पनपते हैं।

शहरों में मल-मूत्र त्याग करने के लिए मकान के एक भाग में पायखाना और पेशाब घर बने होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए कोई निश्चित स्थान नहीं रहता। शौच के लिए लोग घर से बाहर खेतों, बागों, झाड़ियों या नदी-तालाब के किनारे जाते हैं। पेशाब के लिए घर के बाहर चले जाते हैं। आजकल कुछ लोगों का ध्यान इस तरफ गया है। अब छोटेबड़े सभी इस बात का अनुभव करते हैं कि घर या गाँव के पास गंदगी रहने से ही बीमारी फैलती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण 3

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
जल-प्रदूषण के कारणों का वर्णन करो।
उत्तर :
जल प्रदूषण निम्नलिखित कारणों से होता है –
शिल्प कारखानों से जल प्रदूषण : पेट्रो-रासायनिक उद्योग, विभिन्न प्रकार के यानवाहन निर्माण उद्योग, लघु व मध्यम आकार वाला इलेक्ट्रॉनिक एवं इंजीनियरिंग उद्योग प्रचुर मात्रा में दूषित रासायनिक पदार्थ नाली के द्वारा नदी या समुद्र के जल में मिलकर उसे दूषित करते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण 4

घर-मकान से जल प्रदूषण : ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कूड़ा-करकट एवं वर्ज्य पदार्थ नाली के माध्यम से भूगर्भ जल, नदी, जलाशय के जल को दूषित कर देता है। इसके अलावा विभिन्न खटाल, पशुपालन, हॉस्पिटल एवं चिकित्सा क्षेत्रों में उत्पत्र वर्ज्य पदार्थ जल को दूषित करते हैं।

कृषि क्षेत्र से जल प्रदूषण : खेतिहर जमीन में विभिन्न प्रकार के रासायनिक खाद कीटनाशकों का व्यवहार किया जाता है। वर्षा के पानी के साथ विषाक्त रासायनिक पदार्थ भूगर्भ के जल, जलाशय एवं नदी के जल में मिलकर दूषित हो जाता है। इस नाइट्रेड के कारण कैंसर हो सकता है एवं शिशु के सिर का रक्त प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है।

तेज सक्रिय पदार्थ से जल प्रदूषण : वैज्ञानिक परीक्षागृह में व्यवहार किए जानेवाले तेज सक्रिय पदार्थ के उपयोग करने के बाद उसे नदी व समुद्र में फेंक दिया जाता है जिसके कारण जल प्रदूषण होता है।

खनिज तेल से जल प्रदूषण : दुर्घटनाग्रस्त तेलवाहक जहाज से अथवा समुद्र में स्थित तेल व खानों से जल प्रदूषण होता है।

ताप प्रदूषण : ताप विद्युत केन्द्र एवं परमाणु विद्युत केन्द्र कारखाना में व्यवह्त उष्मा दूषित जल सम्पूर्ण रूप से जलाशय में, नदी में मिलकर पेयजल की ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देता है।

वायु प्रदूषण से जल प्रदूषण : कल-कारखाना एवं यानवाहन द्वारा निकले हुए धुआँ के माध्यम से हवा में सल्फर-डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनो-ऑक्साइड आदि जमा हो जाता है। वायुमंडल में वर्षा के साथ ये दूषित अम्ल मिलकर भू-सतह पर व भूगर्भ के जल को दूषित करता है।

आर्सेनिक प्रदूषण : जमीन के निचले स्तर में अनियंत्रित अतिरिक्त जल से क्लोरीन, फ्लोरीन निकाल लेने के बाद रिक्त स्थानों पर उपस्थित आर्सेनिक से जल प्रदूषण हवा के साथ मिलकर नलकूप के माध्यम से पीने के पानी में मिल जाता है ! एक साथ क्लोरीन एवं फ्लोरीन की मात्रा बढ़ने से जल प्रदूषण होता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 2.
जल प्रदूषण की रोकथाम किस तरह की जा सकती है ?
उत्तर :
जल प्रदूषण रोकने के लिए जल का अतिरिक्त प्रयोग रोकना होगा। अधिक मात्रा में व्यवहार करने से ही सारे पृथ्वी पर से जल संकट दूर हो सकता है। जल प्रदूषणकी रोकथाम के लिए निम्नलिखित विधियों को अपनाया जा सकता है।

  1. जलाशय, नदी या समुद्र में गंदगी नहीं फेंकना चाहिए। गाय, भैंस का स्नान, कपड़ा साफ करना आदि बंद करना चाहिए।
  2. कृषि क्षेत्र में अति विषैले कीटनाशकों का प्रयोग बन्द करना चाहिए।
  3. शहर एवं कल-कारखानों में दूषित जल के वर्ज्य पदार्थों को साफ करने के बाद ही नदी या तालाब में फेंकना चाहिए। व्यवहार किया गया पानी शुद्ध करने के बाद पुन: व्यवहार करना चाहिए।
  4. ताप विद्युत, परमाणु विद्युत केन्द्र में व्यवहार किया गया गर्म जल को ठंडा करके ही नदी या समुद्र में फेंकना चाहिए।
  5. विभिन्न प्रकार के बैक्टेरिया शैवाल एवं रसायनों के माध्यम से समुद्र जल को प्रदूषण से मुक्त करना होगा।
  6. स्वच्छ पीने योग्य पानी के लिए नलकूप के जल को वैज्ञानिक परीक्षण से शुद्ध करके जल की व्यवस्था सभी के लिए करनी चाहिए।

प्रश्न 3.
जल प्रदूषण को रोकने के लिए आप घरों में कौन सा उपाय करते हैं?
उत्तर :
निम्नलिखित उपायों के द्वारा हम जल प्रदूषण को रोक सकते हैं।

  1. आवश्यकता न होने पर जल के नल को बन्द कर रख सकते हैं। इस प्रकार शुद्ध जल नष्ट नहीं हो पायेगा और अशुद्ध जल की मात्रा नहीं बढ़ पाती है।
  2. परिवेश को नुकसान न पहुँचाये इसलिए कम झाग के साबुन-शैम्पू का प्रयोग करें।
  3. घरेलू कूड़ा-करकट ऐसे स्थान पर फेंके जो शुद्ध जल से न मिल पाये।
  4. बगीचे में, तालाब के किनारे, कुआँ के चारों ओर नलकूप के किनारे एवं नाला के किनारे साग-सब्जी फल-फूल के पौधे लगाने से एक तरफ सभी दूषित जल शुद्ध होता है तो दूसरी तरफ मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता है।

प्रश्न 4.
समुद्री जल किस प्रकार प्रदूषित होता है ?
उत्तर :
समुद्री जल निम्नलिखित कारणों से प्रदूषित होता है-

  1. जापान के मिनामाटा उपसागर द्वीप में 1932 ई० में एक रंग के कारखाने से पारायुक्त वर्ज्य पदार्थ समुद्र में डाला गया जिससे विषैले पारा से लगभग 30 वर्षों तक असंख्य मनुष्य एवं जीव-जन्तु मारे गये।
  2. उपसागरीय युद्ध में कुवैत के बहुत सारे तेलकूपों में आग लगा दी गई जिसके फलस्वरूप फारस सागर में पानी के असंख्य जल-जीवों की मृत्यु हुई।
  3. हल्दिया पेट्रो-रसायन उद्योग के निकट हल्दी नदी के मुहाने पर हिल्सा मछलियों का आगमन घट गया है क्योंकि इन उद्योगों से निकलने वाले वर्ज्य पदार्थों को समुद्री जल में डालने से समुद्री जल प्रदूषित हो गया है।
  4. पूर्व कोलकाता के निचले भाग में मछली पालन का कार्य कम हो गया है क्योंकि यहाँ का जल प्रदूषित हो गया है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
जल प्रदूषण का प्रमुख कारक है-
(a) औद्योगिक अपशिष्ट
(b) अमोनिया
(c) धुआँ
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) औद्योगिक अपशिष्ट

प्रश्न 2.
जल प्रदूषण का कारण है-
(a) वर्षा
(b) अम्ल वर्षा
(c) ओला वृष्टि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) अम्ल वर्षा

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 3.
फ्लोराइड प्रदूषण से होने वाली प्रमुख बीमारी है-
(a) फ्लूरोसिन
(b) मिनामाटा
(c) चर्मरोग
(d) जॉनडिस
उत्तर :
(a) फ्लूरोसिन

प्रश्न 4.
पृथ्वी के चार भाग में कितना भाग जल से ढँका है?
(a) तीन
(b) दो
(c) एक
(d) चार
उत्तर :
(a) तीन

प्रश्न 5.
पृथ्वी पर कुल 100 भाग जल में 97 % भाग जल है-
(a) समुद्र का जल
(b) नदी का जल
(c) बर्फ का जल
(d) तलाब का जल
उत्तर :
(a) समुद्र का जल

प्रश्न 6.
जॉनडिस है-
(a) दवा
(b) बीमारी
(c) ईलाज
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) बीमारी

प्रश्न 7.
गाँव के नलों के पानी में अधिक मात्रा में पाया जाता है :
(a) नाइट्रोजन
(b) कार्बन
(c) आर्सेनिक
(d) आक्सीजन
उत्तर :
(c) आर्सेनिक

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 8.
समुद्र का जल होता है-
(a) लवणीय
(b) मीठा
(c) क्षारीय
(d) तीखा
उत्तर :
(a) लवणीय

प्रश्न 9.
पृथ्वी पर समुद्र के नमकीन जल का कुल भाग है-
(a) 35 %
(b) 18 %
(c) 20 %
(b) 17 %
उत्तर :
(a) 35 %

प्रश्न 10.
पृथ्वी जल से ढँका है-
(a) 3 भाग
(b) 4 भाग
(c) 6 भाग
(d) 7 भाग
उत्तर :
(a) 3 भाग

प्रश्न 11.
यूट्रिफिकेशन से जल की मात्रा में कमी आ जाती है-
(a) कार्बन की
(b) ऑक्सीजन की
(c) नाइट्रोजन की
(d) इनमे से कोइ नहीं
उत्तर :
(b) ऑक्सीजन की

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

प्रश्न 12.
कैडमियम प्रदूषण से रोग होता है-
(a) चर्म
(b) पेट का
(c) गला का
(d) कैंसर
उत्तर :
(a) चर्म

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. पृथ्वी के चार भाग में तीन भाग _________ से ढँका है।
उत्तर : जल

2. भारत में _________ नदी को माँ का दर्जा प्राप्त है।
उत्तर : गंगा

3. वर्तमान समय में विश्व की प्रायः सभी नदियाँ _________ हो गई हैं।
उत्तर : प्रदूषित

4. क्लोरिन-फ्लोरिन की मात्रा एक साथ बढ़ने से _________ होता है।
उत्तर : जल-प्रदूषण

5. अम्ल वर्षा भी _________ का प्रमुख कारण है।
उत्तर : जल प्रदूषण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

6. पृथ्वी पर कुल जल का _________ जल सागर का है।
उत्तर : 97 % भाग

7. समुद्री जल _________ होता है।
उत्तर : नमकीन

8. अशुद्ध जल _________ फैलाता है।
उत्तर : बीमारी

9. सबसे ज्यादा जल _________ से दूषित होता है।
उत्तर : औद्योगिक अपशिष्ट

10. पृथ्वी पर _________ प्रतिशत जल पीने योग्य है ।
उत्तर : 3 %

11. जल _________ करके पीना चाहिए।
उत्तर : शुद्ध

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्सा जल से ढँका हुआ है।
उत्तर : (सही)

2. धरातल के अधिकांश भाग का जल समुद्री खारा जल है।
उत्तर : (सही)

3. पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों के भूमिगत जल में आर्सेनिक की मात्रा अधिक है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

4. आर्सेनिक के कारण हड्डियाँ ठण्डी हो जाती हैं।
उत्तर : (गलत)

5. अम्ल वर्षा भी जल प्रदूषण का कारण है।
उत्तर : (सही)

6. जल प्रदूषण का मुख्य कारण है, दूषित रासायनिक पदार्थों को जल में छोड़ देना।
उत्तर : (सही)

7. 1932 में जापान के मिनामाटा उपसागर द्वीप में एक रंग कारखाना से पारा युक्त वर्ज्य पदार्थ समुद्र में फेंका गया।
उत्तर : (सही)

8. खाड़ी के युद्ध के समय कुवैत के बहुत से तेल कूप में आग लगा दी गई थी जिसके कारण फारस उपसागर के पानी से असंख्य प्राणी मर गये।
उत्तर : (सही)

9. भारत में गंगा नदी को माँ समझा जाता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 7 जल प्रदूषण

10. कृष्णा, कावेरी, गोदावरी आदि नदियाँ प्रदूषित नहीं हैं।
उत्तर : (गलत)

11. टेम्स, मिसीसिपी नदियाँ प्रदूषित हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 3 Question Answer – परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
परमाणु में इलेक्ट्रोन कहाँ रहता है?
उत्तर :
विभिन्न कक्ष में।

प्रश्न 2.
परमाणु सिद्धांत का जनक कौन है?
उत्तर :
जॉन डाल्टन।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 3.
परमाणु संख्या क्या है?
उत्तर :
किसी तत्व में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं। इसे ‘Z’ द्वारा सूचित करते हैं।

प्रश्न 4.
द्रव्यमान संख्या क्या है?
उत्तर :
किसी तत्व में उपस्थित प्रोट्रॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या को द्रव्यमान संख्या कहते है। इसे ‘A’ सूचित किया जाता है।

प्रश्न5.
एक अम्ल का नाम और सूत्र लिखो।
उत्तर :
सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4)

प्रश्न 6.
प्रोटॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर :
गोल्ड स्टीन ने

प्रश्न 7.
न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
उत्तर :
जैम्स चैडविक।

प्रश्न 8.
एक सीधा संयोग प्रतिक्रिया का उदाहरण दो।
उत्तर :
N2+3H2 = 2 NH3

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 9.
इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की?
उत्तर :
जे॰ जे० थामसन ने।

प्रश्न10.
एक विघटन प्रक्रिया का उदाहरण दो।
उत्तर :
2 KClO3 →2 Kcl+3O2

प्रश्न 11.
एक प्रतिस्थापन प्रक्रिया का उदाहरण दो।
उत्तर :
Nacl+AgNo3 → AgCl+NaNO3

प्रश्न 12.
लेड तथा मरकरी का लैटिन नाम और संकेत लिखो।
उत्तर :
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया 1

प्रश्न 13.
परमाणु नाभिक में क्या रहता है।
उत्तर :
प्रोटॉन और न्यूट्रॉन

प्रश्न 14.
अमोनिया का संकेत लिखो।
उत्तर :
NH3

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 15.
सल्फ्यूरिक अम्ल का संकेत लिखो।
उत्तर :
H2SO4

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
निम्न तत्व के संकेत लिखो –
(i) सोडियम (ii) ऑक्सीजन (iii) नाइट्रोजन (iv) कार्बन (v) मरकरी (vi) जिंक (vii) लेड (viii) बोरोन (ix) आर्गन (x) कॉपर (xi) लोहा (xii) चाँदी (xiii) सोना ( x v i) प्लेटिनम (xv) सिलिकन (xvi) कैल्शियम (xvii) टीन (xviii) मैगनेशियम (xix) पोटाशियम ( xx) एलुमिनियम ।
उत्तर :
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया 2

प्रश्न 2.
निम्न का रासायनिक सूत्र लिखो –
(i) सोडियम क्लोराइड (ii) पोटाशियम क्लोराइड (iii) लेड नाइट्रेट (iv) सल्फ्यूरिक एसिड (v) नाइट्रिक एसिड (vi) कॉपर सल्फेट (vii) जिंक सल्फेट (viii) चूना पत्थर (ix) जिंक क्लोराइड (x) मैगेनिजडाइ ऑक्साइड (xi) पोटाशियम क्लोराइड (xii) सिल्वर नाइट्रेट (xiii) बेरियम क्लोराइड (xiv) फेरस सल्फेट।
उत्तर :
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया 3

प्रश्न 3.
संकेत से क्या समझते हो? इसका क्या महत्व है?
उत्तर :
किसी तत्व के पहले अक्षर से जिन तत्व को सूचित किया जाता है उसे संकेत कहते हैं। कुछ तत्वों को उनके लैटिन नाम के पहले अक्षर से सूचित करते हैं।

  • यह तत्व को सूचित करता है।
  • यह तत्व के परमाणु को दर्शाता है।
  • संकेत से परमाणु भार ज्ञात होता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 4.
सूत्र क्रिया किसे कहते हैं ? इसका क्या महत्व है?
उत्तर :
जिस समूह द्वारा तत्व या यौगिक के अणु को दर्शाया है उसे सूत्र कहते हैं।

  • यह तत्व या यौगिक के अणु को दर्शाता है।
  • इससे यौगिक का अणुभार ज्ञात होता है।

प्रश्न 5.
मूलक क्या है।
उत्तर :
तत्व या तत्व के समूहों के परमाणु जो रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग लेते हैं उसे मूलक कहते हैं।
क्लोराइड – cl- अमोनियम – NH+4

प्रश्न 6.
निम्न को परिभाषित करो :-
i) प्रत्यक्ष संयोग प्रतिक्रिया ii) वियोजन प्रतिक्रिया iii) युग्म प्रतिक्रिया iv) प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया v) संयोजन प्रतिक्रिया।
उत्तर :
i) प्रत्यक्ष संयोग प्रतिक्रिया : वैसी प्रतिक्रिया जिसमें दो-दो तत्व एक होकर नये यौगिक का निर्माण करता है उसे प्रत्यक्ष संयोग प्रतिक्रिया कहते हैं। 2 H2+O2 = 2 H2O

ii) वियोजन प्रतिक्रिया : वैसी प्रतिक्रिया जिसमें एक यौगिक टूटकर दो या अधिक तत्व या यौगिक बनाते हैं, उसे वियोजन प्रतिक्रिया कहते हैं। CaCO3 → CaO+CO2

iii) युग्म प्रतिक्रिया : वैसी प्रतिक्रिया जिसमें दो क्रिया कारक पदार्थ अपने अवययों का परस्पर आदान प्रदान कर नये यौगिक बनाते हैं।  AgNO3+Hcl → AgCl+HNO3

iv) प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया : वैसी प्रतिक्रिया जिसमें एक तत्व कम क्रियाशील तत्व को यौगिक से निकालकर अपना स्थान लेता है, उसे प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया कहते हैं। Pb+CuCl2 → Pbcl2+Cu

v) संयोजन प्रतिक्रिया : वैसी प्रतिक्रिया जिसमें यौगिक के अणु किसी दूसरे तत्व के अणु से संयोग करते हैं जिससे दोनों अणुओं का कोई भाग अलग नहीं होता है उसे संयोजन प्रतिक्रिया कहते हैं। Co+Cl2 → CoCl2

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 7.
रासायनिक समीकरण लिखने की विधियों का उल्लेख करो ।
उत्तर :

  • एक से अधिक क्रिया कारक तथा क्रियाफल को + चिह्न से जोड़ते हैं।
  • क्रिया कारक को बायीं ओर तथा क्रियाफल को दायीं ओर (→) चिह्न देते हैं।
  • एक से अधिक अणु को संख्या द्वारा दिखाया जाता है।
  • तत्वों के परमाणुओं की संख्या बराबर रहती है।
  • क्रिया कारकों तथा क्रियाफल को अणुसूत्र द्वारा लिखते हैं।

प्रश्न 8.
2H तथा H2 में अन्तर लिखो। :-
उत्तर :

2H H2
i) हाइड्रोजन का संकेत है। i) हाइड्रोजन का सूत्र है।
ii) इसमें 2 हाइड्रोजन परमाणु है। ii) इसमें 1 हाइड्रोजन अणु होता है।

प्रश्न 9.
निम्न समीकरणों को संतुलित करो :-
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया 4
उत्तर :
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया 5

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 10.
निम्नलिखित परमाणुओं में इलेक्ट्रान, प्रोट्रॉन, न्यूट्रान और परमाणु संख्या और द्रव्यमान संख्या बनाओ :-
(i) 1H1  (ii) 11Na23 (iii) 17Cl35 (iv) 2C12 (v) 2He4
उत्तर :
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया 6

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
सबसे भारी कण है –
(a) इलेक्ट्रान
(b) प्रोटान
(c) न्यूट्रान
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) न्यूट्रान

प्रश्न 2.
टिन का संकेत क्या है ?
(a) Ti
(b) Sn
(c) Zn
(d) pb
उत्तर :
(B) Sn

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 3.
परमाणु के केन्द्र में होता है –
(a) नाभिक
(b) प्रोट्रान
(c) न्यूट्रान
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) नाभिक।

प्रश्न 4.
प्रोटान पर आवेश होता है –
(a) ॠणात्मक
(b) धनात्मक
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) धनात्मक।

प्रश्न 5.
उदासीन क्या है –
(a) न्यूट्रान
(b) नाभिक
(c) इलेक्ट्रोन
(d) प्रोटान
उत्तर :
(a) न्यूट्रान।

प्रश्न 6.
रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग लेता है –
(a) ग्रोटान
(b) परमाणु
(c) अणु
(d) सभी
उत्तर :
(b) परमाणु

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 7.
अमोनियम सल्फेट का सूत्र है –
(a) NaOH
(b) PbCl2
(c) (NH4)2 SO4
(d) Zns
उत्तर :
(c) (NH4)2 SO4

प्रश्न 8.
धोनेवाला सोडा तनु हाइड्रोक्लिरिक एसिड से प्रतिक्रिया कर गैस उत्पन्न करता है –
(a) O2
(b) No
(c) H2O
(d) CO2
उत्तर :
(d) CO2

प्रश्न 9.
किसी परमाणु की परमाणु संख्या 8 है तो इलेक्ट्रान की संख्या होग़ी
(a) 5
(b) 8
(c) 6S
(d) 7
उत्तर :
(b) 8

प्रश्न 10.
जिंक आयन (Zn2+) और फॉस्फेट मूलक (PO43) से गठित यौगिक का संकेत होगा –
(a) ZnPo4
(b) Zn2(Po4)3
(c) Zn(PO4)2
(d) Zn3(PO4)2
उत्तर :
d) Zn3(Po4)2

प्रश्न 11.
\({ }_{17}^{35} \mathrm{Cl}\) परमाणु पर आवेश होता है –
(a) 17, 18
(b) 35, 17
(c) 18, 17
(d) 17, 35
उत्तर :
(d) 17,35

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 12.
परमाणु पर आवेश होता है –
(a) धनात्मक
(b) प्रणात्मक
(c) कोई नहीं
(d) दोनों
उत्तर :
(c) कोई नहीं

प्रश्न 13.
लोहे के कील पर लेप जस्ता के साथ लघु हाइड्रोक्लोरिक प्रतिक्रिया करने पर गैस उत्पत्र होगी –
(a) हाइड्रोजन
(b) ऑक्सीजन
(c) क्लोरिन
(d) जिंक (Zn)
उत्तर :
(b) ऑक्सीजन

प्रश्न 14.
कैटायन के समय प्रोटान की संख्या इलेक्ट्रॉन की संख्या से होती है –
(a) बराबर
(b) ज्यादा
(c) कम
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) कम

प्रश्न 15.
सोडियम अल्यूमिनेट का संकेत है –
(a) Na2Al2
(b) NaAl2
(c) NaAlO2
(d) NAHl2
उत्तर :
(d) NAHI2

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 15.
कपड़ा घोने वाला सोडा है –
(a) HCl
(b) HNO3
(c) Na2CO3
(d) H2SO4
उत्तर :
(d) H2SO4

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. परमाणु का भार ………………….में होता है।
उत्तर : नाभिक।

2. हाइड्रोजन परमाणु में ………………….नहीं होता।
उत्तर : न्यूट्रॉन।

3. CO2 का रासायनिक नाम …………………. है।
उत्तर : कार्बन डाइऑक्साइड।

4. यूरेनियम तत्व का नाम ……………..गृह के नाम पर पड़ा है।
उत्तर : यूरेनस।

5. यदि सोडियम की परमाणु संख्या 11 है, तो Na+ आयन की इलेक्ट्रान संख्या …………… होगी।
उत्तर : 10

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

6. चूना पत्थर को …………….कहते हैं।
उत्तर : संगमरमर (CaCO3)

7. C+O2 = …………
उत्तर : CO2

9. Nacl+…………… →Agcl+NaNO3
उत्तर : Agno3

10. …………………NaOH +H2SO4 →Na2SO4+ ………………… H2O
उत्तर : 2, 2

11. 2p+ …………….. I2=PI3
उत्तर : 3, 2

12. Na2CO3+……………..HCl → …………. NaCl + ……………. CO2+H2O
उत्तर : 2, 2, 1

13. Pb(No3) → Pbo+No2+HNo3
उत्तर : 1

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

14. CH4 → CO2+ ……………………….→ H2O+HNO3
उत्तर :  2

15. दो तत्वों के परस्पर संयोग होने की क्षमता को कहते हैं।
उत्तर : संयोजकता।

16. अमोनियम सल्फेट का सूत्र होगा।
उत्तर : (NH4)2 SO4

17. मिथेन का सूत्र होगा।
उत्तर : CH2

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
1) प्रोटान a) विद्युत धनात्मक
2) इलेक्ट्रान b) विद्युत विहीन
3) न्यूट्रान c) विद्युत धनात्मक
4) नाभिक d) ऋण आवेशित

उत्तर :

A B
1) प्रोटान a) विद्युत धनात्मक
2) इलेक्ट्रान d) ऋण आवेशित
3) न्यूट्रान b) विद्युत विहीन
4) नाभिक c) विद्युत धनात्मक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 2.

A B
1) कूरियम का चिह्न a) P4
2) पोलोनियम b) Cm
3) यूरेनियम c) Po
4) प्लूटोनियम d) U

उत्तर :

A B
1) कूरियम का चिह्न b) Cm
2) पोलोनियम c) Po
3) यूरेनियम d) U
4) प्लूटोनियम c) Po

प्रश्न 3.

A B
1) सोडियम क्लोराइड a) PbCl2
2) क्यूप्रस क्लोराइड b) NaCl
3) क्यूप्रिक क्लोराइड c) CuCl2
4) लेड क्लोराइड d) CuCl

उत्तर :

A B
1) सोडियम क्लोराइड a) PbCl2
2) क्यूप्रस क्लोराइड b) NaCl
3) क्यूप्रिक क्लोराइड c) CuCl2
4) लेड क्लोराइड d) CuCl

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 परमाणु, अणु एवं रासायनिक प्रतिक्रिया

प्रश्न 4.

A B
1) टिन a) PbCl2
2) पारा b) NaCl
3) शीशा c) CuCl2
4) सोना d) CuCl

उत्तर :

A B
1) टिन a) Pb
2) पारा b) An
3) शीशा c) Sn
4) सोना d) Hg

प्रश्न 5.

A B
1) ब्लीचिंग पाउडर a) Na2CO2
2) नाइट्रिक अम्ल b) Ca3(PO4)2
3) कैल्सियम फास्फेट c) HNO3
4) सोडियम कार्बोनेट d) Ca(OCl) Cl

उत्तर :

A B
1) ब्लीचिंग पाउडर d) Ca(OCl) Cl
2) नाइट्रिक अम्ल c) HNO3
3) कैल्सियम फास्फेट b) Ca3(PO4)2
4) सोडियम कार्बोनेट a) Na2CO2

 

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 6 Question Answer – चट्टान और मिट्टी

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
ग्रेनाइट तथा बेसाल्ट किस प्रकार की चट्टान का उदाहरण है?
उत्तर :
आग्नेय चट्टान।

प्रश्न 2.
बालू पत्थर किस प्रकार की चट्टान का उदाहरण है?
उत्तर :
अवसादी चट्टान।

प्रश्न 3.
चूना पत्थर का एक उपयोग बताओ।
उत्तर :
सीमेंट बनाने में इसका उपयोग होता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

प्रश्न 4.
आगरा का ताजमहल किस प्रकार की चट्टान से बना है?
उत्तर :
रूपांतरित चट्टान से।

प्रश्न 5.
किस प्रकार की मिट्टी में जल नहीं रुकता है?
उत्तर :
बलुई मिट्टी में।

प्रश्न 6.
किस प्रकार की मिट्टी में जल स्थिर रहता है?
उत्तर :
दोमट मिट्टी में।

प्रश्न 7.
मिट्टी में खनिज की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर :
45 %

प्रश्न 8.
मध्य प्रवाह में नदी का मुख्य कार्य बताओ।
उत्तर :
क्षय करना।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

प्रश्न 9.
निम्न प्रवाह में नदी का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर :
संचय करना।

प्रश्न 10.
गंगा नदी का उच्च प्रवाह कहाँ तक है?
उत्तर :
गोमुख से हरिद्वार तक।

प्रश्न 11.
गंगोत्री के पास गंगा नदी का फैलाव कितना है?
उत्तर :
बहुत कम।

प्रश्न 12.
डायमंड हार्बर के पास गंगा नदी का स्वभाव कैसा है?
उत्तर :
शांत स्वभाव।

प्रश्न 13.
वोल्गा नदी की लम्बाई बताओ।
उत्तर :
3700 किलोमीटर।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

प्रश्न 14.
बड़ी जल धाराओं का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
छोटी-छोटी जल धाराओं के मिलने से बड़ी जल धाराओं का निर्माण होता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
चट्टान किसे कहते हैं?
उत्तर :
भूगोल में उन सभी पदार्थों को चट्टान कहते हैं जिनसे पृथ्वी के प्रथम आवरण या भू-पटल (Earth’s Crust) का निर्माण हुआ है। चाहे वे अत्यन्त कोमल हों जैसे बालू और मिट्टी और चाहे वे अत्यंत कठोर हों जैसे ग्रेनाइट चट्टानों की कोई निश्चित रासायनिक रचना नहीं होती है। दो या दो से अधिक खनिजों के मिश्रण से इनका निर्माण होता है। इसलिए खनिजों के योगफल को चट्टान कहते हैं।

प्रश्न 2.
चट्टान कितने प्रकार की होती हैं ? उनके नाम बताओ।
उत्तर :
चट्टान मुख्यतः तीन प्रकार की होती हैं जो निम्नलिखित हैं –
(i) आग्नेय चट्टान (ii) परतदार चट्टान (iii) रूपांतरित चट्टान।

प्रश्न 3.
आग्नेय चट्टान किसे कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी के अत्यन्त तप्त तथा पिघले मैग्मा (लावा) के ठण्डा होकर ठोस हो जाने से निर्मित होने वाली चट्टान को आग्नेय चट्टान (Ingeous Rocks) कहते हैं। जैसे ग्रेनाइट, बैसाल्ट, ग्रेवा आदि इसके उदाहरण हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

प्रश्न 4.
जलोढ़ मिट्टी कितने प्रकार की होती है?
उत्तर :
निर्माण के आधार पर जलोढ़ मिट्टी को तीन भागों में बाँटा जा सकता है –
(i) बलुई मिट्टी
(ii) दोमट मिट्टी
(iii) दोआँस मिट्टी।

प्रश्न 5.
परतदार चट्टान क्या है?
उत्तर :
लम्बे समय से आग्नेय चट्टान विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं या उपायों के माध्यम से धीरे-धीरे क्षय होकर छोटेछोटे कंकड़-पत्थर व बालू में परिवर्तित होता रहता है। इसके बाद नदी के तेज बहाव के द्वारा वह बहता हुआ समुद्र के निचले स्तर पर परत-दर-परत जमा होता है। लम्बे समय की प्रक्रिया के बाद परतदार चट्टान का निर्माण होता है। जैसेबलुई पत्थर, चूना युक्त पत्थर आदि ही परतदार चट्टान हैं।

प्रश्न 6.
मिट्टी किसे कहते हैं?
उत्तर :
विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक शक्तियों द्वारा चट्टान टुकड़ों में बदलता रहता है। वर्षा में जल के साथ नदी स्रोत तथा हवा के साथ पत्थर छोटे-छोटे टुकड़ों में बदलते हुए एक जगह जमा हो जाते हैं। धीरे-धीरे दूसरी प्रक्रिया के द्वारा क्षय हुआ पत्थर का अवशेष मिट्टी में परिवर्तित हो जाता है।

प्रश्न 7.
बलुई मिट्टी किसे कहते हैं?
उत्तर :
इस प्रकार की मिट्टी में जल रुकता नहीं है। जल डालने के बाद तुरंत निकल जाता है। यह मिट्टी जल कम सोखती है। इस तरह की मिट्टी में फसल की उपज ठीक नहीं होती है एवं इस मिट्टी में तरबूज, फूट, आलू आदि की फसल ही अच्छी होती हैं।

प्रश्न 8.
दोमट मिट्टी किसे कहते हैं?
उत्तर :
दोमट मिट्टी में जल स्थिर रहता है एवं इनके कण की दूरी कम रहती है। दोमट मिट्टी में फसल अच्छी होती है। धान की फसल कम मात्रा में लेकिन गेहूँ की फसल अच्छी मात्रा में उत्पत्न होती है।

प्रश्न 9.
दोयाँस मिट्टी किसे कहते हैं?
उत्तर :
इस प्रकार की मिट्टी में जल व अन्य उपादान सटीक मात्रा में पाया जाता है जिसके कारण खेती के लिए यह मिट्टी सर्वोत्तम है। इस मिट्टी में मुख्य रूप से धान, गेहूँ, गत्रा, जूट, दाल एवं साग-सब्जी अधिक मात्रा में उगाया जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

प्रश्न 10.
प्रयोग के द्वारा मिट्टी की पहचान करो।

उत्तर : तीन गमले में तीन प्रकार की मिट्टी लो। तीनों को प्रतिदिन हवा, जल, प्रकाश मिलता रहे। पौधा लगाने के दस दिन बाद देखेंगे कि किस गमले में कौन सी मिट्टी है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी 1

गमलों के निरीक्षण के बाद पता चला कि पहले गमले में दोमट मिट्टी है दूसरे गमले में दोयाँस मिट्टी है एवं तीसरे गमले में बलुई मिट्टी है।

प्रश्न 11.
मनुष्य एवं नदी की अवस्थाओं की तुलना करो।
उत्तर :
मनुष्य की तीन अवस्थायें होती हैं – (i) यौवन (ii) प्रौढ़ एवं (iii) वृद्ध।
ठीक उसी प्रकार नदी की भी तीन अवस्थायें होती हैं- (i) उच्च प्रवाह (ii) मध्य प्रवाह एवं (iii) निम्न प्रवाह
पर्वतीय अंचल के बाद जब नदी भूमि पर आती है तो उसका वेग कम हो जाने से उसकी शक्ति कम हो जाती है और तब नदी भी बड़े लोगों की तरह ही धैर्यवान एवं शांत हो जाती है। अंतिम अवस्था में नदी जब सागर या किसी दूसरे जलाशय के समीप आती है तब भूमि की ढलान एकदम नहीं रहते है एवं नदी की शक्ति बिल्कुल कम हो जाती है। तब वृद्ध मनुष्य की तरह नदी के पास काम करने की शक्ति प्राय: खत्म हो जाती है। अंतत: मुहाने के पास जाकर उसका प्रवाह खत्म हो जाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
चट्टानों से मिट्टी का निर्माण किस प्रकार होता है?
उत्तर :
चट्टान से मिट्टी का निर्माण :- विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक शक्तियाँ जैसे सूर्य, ताप, वर्षा का प्रभाव, हवा का आघात और नदी के तेज बहाव के द्वारा चट्टान टुकड़ों में बदलती रहती है। कुछ टुकड़ा चट्टान के रूप में वहीं स्थिर रहता है और कुछ का स्थान लुप्त हो जाता है। इसके बाद वर्षा के जल के साथ नदी स्रोत तथा हवा के संग पत्यर के छोटेछोटे टुकड़ों में बदलते हुए एक जगह जमा हो जाते हैं। धीरे- धीरे दूसरी प्रक्रिया के द्वारा क्षय हुआ पत्थर का अवशेष मिट्टी में परिवर्तित हो जाता है। इसलिए मिट्टी के निर्माण प्रक्रिया में असंख्य समय लगता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
हमारी पृथ्वी पर सर्वप्रथम किस चट्टान का निर्माण हुआ?
(a) आग्नेय
(b) रूपांतरित
(c) अवसादी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) आग्नेय

प्रश्न 2.
ग्रेनाइट रूपांतरित चट्टान का निर्माण हुआ-
(a) अवसादी
(b) आग्नेय
(c) रूपांतरित
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) आग्नेय

प्रश्न 3.
बालू-पत्थर चट्टान का उदाहरण है-
(a) आगेन
(b) रूपांतरित
(c) अवसादी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) अवसादी

प्रश्न 4.
ताजमहल का निर्माण किस चट्टान से हुआ है?
(a) आग्नेय
(b) रूपांतरित
(c) अवसादी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) रूपांतरित

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

प्रश्न 5.
जल नहीं रुकता है-
(a) बलुई मिट्टी में
(b) दोमट मिट्टी में
(c) काली मिट्टी में
(d) गीली मिट्टी में
उत्तर :
(a) बलुई मिट्टी में

प्रश्न 6.
बालू की चट्टान का परिवर्तित रूप है-
(a) मार्बल
(b) स्लेट
(c) क्वार्टजाइट
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) क्वार्टजाइट

प्रश्न 7.
चूना पत्थर है-
(a) परतदार चट्टान
(b) आग्नेय चट्टान
(c) रूपांतरित चट्टान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) परतदार चट्टान

प्रश्न 8.
चीनी मिट्टी का परिवर्तित रूप है-
(a) ग्रेनाइट
(b) ग्रेफाइट
(c) बालू की चट्टान
(d) मिट्टी
उत्तर :
(b) ग्रेफाइट

प्रश्न 9.
सीमेंट निर्माण तथा इस्पात कारखानों में लगने वाली चट्टान है-
(a) आग्नेय
(b) परतदार
(c) रूपांतरित
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) परतदार

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. ताजमहल _______ की चट्टानों से बना है।
उत्तर : संगमरमर

2. जलोढ़ मिट्टी _______ होती है।
उत्तर : अंधिक उपजाऊ

3. ग्रेनाइट _______ चट्टान है।
उत्तर : आग्नेय

4. चड्टानों के कण मुलायम होकर _______ का निर्माण करते हैं।
उत्तर : मिट्टी

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

5. संगमरमर पत्थर _______ चट्टान का उदाहरण है।
उत्तर : रूपांतरित

6. उपजाऊ मिट्टी में जल _______ रहता है।
उत्तर : अधिक

7. पौधों के लिए _______ मिट्टी ज्यादा उपयोगी है।
उत्तर : दोमट

8. दोमट मिट्टी के कण _______ होते हैं।
उत्तर : अत्यंत सूक्ष्म

9. बलुई पत्थर एवं चूना पत्थर को _______ चट्टान कहते हैं।
उत्तर : परतदार

10. पृथ्वी के कुल _______ स्थल भाग में नदी का मध्य प्रवाह होता है।
उत्तर : 60 %

11. मध्य प्रवाह में नदी की गति एवं शक्ति दोनों _______ हो जाती है।
उत्तर : कम

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

12. हरिद्वार से लेकर _______ के मुर्शिदाबाद तक गंगा का मध्य प्रवाह क्षेत्र है।
उत्तर : पश्चिम बंगाल

13. पर्वतीय क्षेत्र की भूमि _______ और ऊबड़-खाबड़ होती है।
उत्तर : ढालू

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. ग्रेनाइट परतदार चट्टान है।
उत्तर : (गलत)

2. संगमरमर और नीस आग्नेय चट्टान हैं।
उत्तर : (गलत)

3. चट्टान का एक निश्चित रासायनिक गठन होता है।
उत्तर : (सही)

4. पथरीली मिट्टी उपजाऊ होती है।
उत्तर : (गलत)

5. काली मिद्टी में कपास अधिक उत्पन्न होता है।
उत्तर : (सही)

6. पृथ्वी के ऊपर का कठिन आवरण चट्टान से निर्मित है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 6 चट्टान और मिट्टी

7. उद्योगों के दूषित जल नदी में मिलकर नदी को प्रदूषित कर देता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 5 नदी offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 5 Question Answer – नदी

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
नदी की कितनी अवस्थायें होती हैं?
उत्तर :
तीन।

प्रश्न 2.
नदी जिस स्थान से निकलती है उस स्थान को क्या कहते हैं?
उत्तर :
उद्गम स्थान।

प्रश्न 3.
नदी जिस स्थान पर समुद्र में मिलती है उस स्थान को क्या कहते हैं?
उत्तर :
मुहाना।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 4.
गंगा नदी का उद्गम स्थान कहाँ है?
उत्तर :
गंगोत्री हिमनद ।

प्रश्न 5.
गंगा नदी का मुहाना कहाँ है?
उत्तर :
बंगाल की खाड़ी।

प्रश्न 6.
नदी के उद्गम से लेकर मुहाने तक के स्थान को क्या कहते हैं?
उत्तर :
नदी का प्रवाह क्षेत्र।

प्रश्न 7.
दो नदियों के बीच के भू-भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर :
दोआब क्षेत्र।

प्रश्न 8.
एक से अधिक देशों से होकर बहने वाली नदी को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
अंतर्राष्ट्रीय नदी।

प्रश्न 9.
किसी एक अंतर्राष्ट्रीय नदी का नाम बताओ।
उत्तर :
राइन नदी।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 10.
नदी अपने मुहाने पर किस स्थलाकृति का निर्माण करती है?
उत्तर :
डेल्टा।

प्रश्न 11.
पृथ्वी पर कुल जल का कितना भाग समुद्री जल है?
उत्तर :
97 %

प्रश्न 12.
विश्व की किन्हीं दो नदियों का नाम बताओ जो प्रदूषित हो गयी हैं।
उत्तर :
टेम्स एवं मिसिसीपी।

प्रश्न 13.
भारत के किन्हीं दो राज्यों का नाम बताओ जो जल संकटपूर्ण राज्य है?
उत्तर :
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश।

प्रश्न 14.
जल में कौन-कौन से दो पदार्थों के मिलने से जल प्रदूषित होता है?
उत्तर :
विषाक्त रासायनिक पदार्थ एवं मलमूत्र।

प्रश्न 15.
विश्व में प्रतिवर्ष कितने शिशु डायरिया एवं संक्रामक रोगों से मारे जाते हैं?
उत्तर :
लगभग 30 लाख।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 16.
सम्पूर्ण पृथ्वी से जल संकट को कैसे दूर किया जा सकता है?
उत्तर :
जल के अतिरिक्त व्यवहार को रोककर एवं वर्षा जल को एकत्रित करके पृथ्वी से जल संकट को दूर किया जा सकता है।

प्रश्न 17.
ताप विद्युत में उपयोग की गई गर्म जल को समुद्र या नदी में कैसे छोड़ना चाहिए?
उत्तर :
गर्म जल को ठंडा करके नदी या समुद्र में छोड़ना चाहिए।

प्रश्न 18.
नदी निर्मित घाटी का आकार कैसा होता है?
उत्तर :
आकार एवं V आकार।

प्रश्न 19.
नदी के किस भाग में निक्षेपण कार्य की प्रधानता रहती है?
उत्तर :
डेल्टाई भाग में।

प्रश्न 20.
भारत के सबसे बड़े जल-प्रपात का नाम बताओ।
उत्तर :
जोग या गिरिसत्पा जल प्रपात।

प्रश्न 21.
नदी के किस भाग में सबसे अधिक जल प्रपात पाये जाते हैं?
उत्तर :
पर्वतीय भाग में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 22.
किस नदी के डेल्टा का आकार चिड़ियाँ के पैर की तरह है?
उत्तर :
मिसिसिपी नदी का डेल्टा।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
धरातल पर स्वाभाविक रूप से ऊपर से नीचे की ओर प्रवाहित होने वाली जल की प्राकृतिक धारा को नदी (River) कहते हैं।

प्रश्न 2.
नदी का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
पर्वतीय भागों में बहने वाली छोटी-छोटी जलधाराएँ परस्पर मिलकर भूमि की ढाल के अनुसार ऊपर से नीचे की ओर प्रवाहित होने लगती हैं, जिससे नदी का निर्माण होता है।

प्रश्न 3.
नदी का उद्गम स्थान किसे कहते हैं?
उत्तर :
नदी की उत्पत्ति या नदी जिस स्थान से निकलती है, वही स्थान नदी का उद्गम स्थान कहलाता है।

प्रश्न 4.
नदी का मुहाना किसे कहते हैं?
उत्तर :
जिस स्थान पर नदी किसी समुद्र एवं झील में मिलती है, वह स्थान नदी का मुहाना कहलाता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 5.
जल विभाजिका किसे कहा जाता है?
उत्तर :
ऊँचे पहाड़ी प्रदेशों में जब कभी वर्षा होती है, तो वह जल भूमि की ढाल की तरह समान रूप से विभिन्न दशाओं में बहता है। अर्थात् पहाड़ की चोटी ही वर्षा के जल को अलग-अलग दिशाओं में विभाजित करता है, जिससे इसको जल विभाजक कहते हैं।

प्रश्न 6.
उपनदी या सहायक नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
मुख्य नदी में जो नदियाँ शाखा नदी के रूप में आकर मिलती हैं, उन्हें सहायक नदी या उप नदी कहते हैं।

प्रश्न 7.
नदी की घाटी किसे कहते हैं?
उत्तर :
नदी के उद्गम से मुहाने तक जहाँ नदी प्रवाहित होती है, उसे नदी की घटी कहा जाता है।

प्रश्न 8.
नदी की बेसिन किसे कहा जाता है?
उत्तर :
नदी अपने उप नदी या शाखा नदियों के साथ उद्गम से मुहाने तक जिस क्षेत्र में प्रवाहित होती है, उस भूभाग को नदी का बेसिन कहा जाता है।

प्रश्न 9.
दोआब किसे कहते हैं?
उत्तर :
दो नदियों के बीच के स्थल भाग को दोआब कहते हैं।

प्रश्न 10.
अंतर्राष्ट्रीय नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
जो नदी एक से अधिक देश की सीमाओं से होकर प्रवाहित होती है, उस नदी को अंतर्राष्ट्रीय नदी कहते हैं। जैसे ब्रहुपुत्र, तथा राइन नदी को अंतर्राष्ट्रीय नदी कहते हैं।

प्रश्न 11.
नित्य प्रवाहवान नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
आमतौर पर पर्वत से जिन नदियों की उत्पत्ति होती है, उनके जल का स्रोत प्राय: पिघला हुआ बर्फ होता है। न नदियों में साल भर पानी रहता है। इसीलिए इसे नित्य प्रवाहवान नदी कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 12.
अनित्य प्रवाहमान नदी किसे कहते हैं?
उत्तर :
पठार या किसी अन्य ऊँचे स्थान से जो पानी बहता है, वह वर्षा का पानी होता है । यही कारण है कि वर्षाकाल के अलावा वहाँ पानी नहीं रहता है। इसलिए इसे अनित्य प्रवाहमान नदी कहते हैं।

प्रश्न 13.
नदी का क्षय कार्य क्या है?
उत्तर :
नदी अपने स्रोत से मिट्टी, बालू, छोटे-छोटे कंकड़ एवं बड़े-बड़े पत्थरों को तोड़कर आगे बढ़ती जाती है। इसी को नदी का क्षय कार्य या अपक्षरण कहते हैं।

प्रश्न 14.
नदी के परिवहन कार्य के बारे में बताओ।
उत्तर :
कंकड़, बालू तथा मिट्टी आदि नदी के माध्यम से ही उच्च स्थल से निम्न स्थल की तरफ बहकर चला जाता है। इस कार्य को नदी का वहन या परिवहन कार्य कहते हैं।

प्रश्न 15.
नदी का संचय कार्य क्या है?
उत्तर :
अपने साथ बहाकर लाये गये पदार्थो को नदी अपने तली, मुहाने अथवा समुद्र में जमा कर देती है। इसे नदी का संचय या निक्षेपण कार्य कहते हैं।

प्रश्न 16.
कैनियन किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब नदी किसी शुष्क पर्वतीय भाग से होकर बहती है, तो कभी-कभी घाटी अत्यन्त गहरी और सँकरी हो जाती है। अधिक गहरे एव सँकरे घाटियों को कैनियन कहते हैं।

प्रश्न 17.
अश्वखुराकृति झील किसे कहते हैं?
उत्तर :
नदी के जल बढ़ने से कभी-कभी नदी के प्रवाह का कुछ हिस्सा मूल नदी से अलग हो जाता है । यह हिस्सा देखने में घोड़े के खुर के समान प्रतीत होता है। इसे अश्वरुराकृति झील कहते हैं।

प्रश्न 18.
निम्नलिखित नदियों की लम्बाई का मिलान करो।

नदियाँ लम्बाई (किलोमीटर)
(a) नील (i) 6300
(b) अमेजन (ii) 4090
(c) यांगटिसिक्यांग (iii) 3770
(d) मिसीसीपी (iv) 5530
(e) मिसौरी (v) 3720
(f) मर्रे-डार्लिंग (vi) 3700
(g) वोल्गा (vii) 6650

उत्तर :

नदियाँ लम्बाई (किलोमीटर)
(a) नील (vii) 6650
(b) अमेजन (i) 6300
(c) यांगटिसिक्यांग (iv) 5530
(d) मिसीसीपी (ii) 4090
(e) मिसौरी (iii) 3770
(f) मर्रे-डार्लिंग (v) 3720
(g) वोल्गा (vi) 3700

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
नदी का प्रमुख कार्य क्या है? संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
नदी का कार्य ही है आगे बढ़ना। नदी अपने सोत से मिट्टी, बालू, छोटे-छोटे कंकड़ एवं बड़े-बड़े पत्थरों को अपने वेग से तोड़ते हुए आगे बढ़ती हैं। इसे नदी का क्षय या अपक्षरण कार्य कहते है। इस तरह के कंकड़, बालू, मिट्टी नदी के माध्यम से उच्च स्थल से निम्न स्थल की तरफ बहकर चला जाता है। इस काम को नदी का वाहन या परिवहन कहते हैं। जहाँ पर नदी की गति कम हो जाती है, वहाँ सब पदार्थ एकत्रित हो जाते हैं। इसे नदी का संचय कार्य या अपक्षरण कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 2.
नदी के उच्च प्रवाह का वर्णन करो।
उत्तर :
उद्गम से निकलकर समतल मैदानी इलाके में उतरने से पहले तक नदी का प्रवाह उच्च होता है। भारत की प्रधान नदी गंगा का उच्च प्रवाह गोमुख से हरिद्वार तक है। पर्वतीय क्षेत्र की भूमि ढालू और ऊबड़-खाबड़ होती है। इसलिए नदी की प्रवाह शक्ति भी अधिक होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी 1

अंतः प्रवाह में नदी का प्रधान कार्य क्षय है। जलधारा के इस प्रबल प्रवाह के आघात से नदी के पथ में आनेवाले बड़े-बड़े पत्थर टूटकर पानी के साथ बहने लगते हैं। नदी की धारा के साथ बहने वाले छोटे-छोटे पत्यरों से नदी की तलहटी में घर्षण होता है जिससे नदी की घाटी और गहरी होती जाती है। उच्च प्रवाह्ट में नदी की सहायक नदियों की संख्या कम होती है। यहाँ नदी अपनी घाटी अंग्रेजी के। और V आकार की आकृति जैसी होती है। ये नदी घाटी अत्यधिक चौड़ी नहीं होती है। ये घाटियाँ सँकरी होती हैं। कम वर्षा वाले पर्वतीय शुष्क क्षेत्रों में इस तरह के गहरे सँकरे घाटियों को कैनियन कहा जाता है। नदी के अपने पहाड़ी मार्ग में मुलायम और कड़ी चट्टाने मिलने पर मुलायम चट्टानों का अधिक अपक्षरण होता है और कड़ी चट्टानों से नदी की धारा नीचे उतरती है। इस तरह नदी पर्वतीय भागों में जल प्रपात का निर्माण करती है।

प्रश्न 3.
नदी के मध्य प्रवाह का वर्णन करो।
उत्तर :
नदी के पर्वतीय भाग के बाद पठारी या मैदानी भाग का प्रवाह मध्य प्रवाह कहलाता है। हरिद्वार से लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद तक गंगा नदी का मध्य प्रवाह है। मध्य प्रवाह वाले कम ढालू स्थल पर नदी की गति एवं शक्ति दोनों कम हो जाती है। इस अवस्था में नदी मुख्यतः परिवहन या संचय का कार्य करती है। इस समय तक नदी नीचे की तरफ अपक्षरण करना बंद कर देती है और घाटी की गहराई भी कम हो जाती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी 2

कई उप नदियों के मिलने से जल का परिमाण बढ़ जाता है और नदी दोनों किनारे पर अपक्षरण करने लगती है जिसके कारण घाटी और चौड़ी हो जाती है। पृथ्वी का ढलान कम होने एवं जल का परिमाण बढ़ने के कारण नदी टेढ़े-मेढ़े रास्ते से प्रवाहित होती है एवं नदी की वहन क्षमता कम हो जाती है। नदी द्वारा बहाकर लाये गये बालू, कंकड़-पत्यर के कारण उसका रास्ता बाधित होता है। नदी के प्रवाह की एक तरफ जल का स्रोत अधिक रहता है उसके विपरीत दिशा में जल का संचय अधिक होता है जिसके कारण नदी का एक किनारा टूटता है और दूसरा किनारा बनता है। नदी का प्रवाह बढ़ने से या नदी में जल बढ़ने से कभी-कभी नदी के प्रवाह का एक हिस्सा मूल नदी से अलग हो जाता है। यह अलग हुआ हिस्सा देखने में घोड़े के खुर के समान प्रतीत होता है। इसे अश्वरुराकृति झील कहा जाता है।

प्रश्न 4.
नदी के निम्न प्रवाह का वर्णन करो।
उत्तर :
उच्च व मध्य प्रवाह के बाद अत्यन्त मृदु ढाल वाली भूमि में नदी बलखाती हुई मुहाने तक प्रवाहित होती है। यह नदी का निम्न प्रवाह क्षेत्र होता है। मुर्शिदाबाद से बंगाल की खाड़ी के मुहाने तक गंगा नदी का निम्न प्रवाह क्षेत्र है। इस अवस्था में नदी की शक्ति और गति इतनी कम हो जाती है कि क्षय कार्य एकदम बंद हो जाता है। नदी ढोने का सामान्य कार्य करती है। परन्तु इस समय नदी का मुख्य काम होता है जमा करना। इस प्रवाह में नदी की कोई सहायक नदी नहीं होती है। नदी में बहाकर लायी गयी मिट्टी, बालू, कंकड़ आदि जमा होने से इसकी गहराई कम हो जाती है जिसके परिणामस्वरूप वर्षा का अतिरिक्त जल दोनों किनारों से बाहर आकर बाढ़ का रूप धारण करता है। नदी के दोनों तरफ विस्तृत भूभाग पर बाढ़ के मैदान (Flood Plain) की सृष्टि होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी 3

नदी के मुहाने के पास नदी द्वारा बहाकर लायी गयी मिट्टी, बालू और कंकड़ के जमा होने से द्वीपनुमा भू-पकृति का निर्माण होता है तब वहाँ नदी की धारा दो भागों में बंटकर प्रवाहित होने लगती है। इसके फलस्वरूप प्राय: त्रिभुजाकार भूआकृति (Δ / ग्रीक अक्षर के डेल्टा जैसी) व द्वीप (Delta) का निर्माण होता है। सभी नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती। नदी में उसके द्वारा बहाकर लायी गयी मिट्टी का परिमाण कम होने पर नदी की तीव्र धारा के प्रवाहित होते हुए समुद्र में गिरने पर अथवा मुहाने पर प्रबल समुद्र का स्रोत होने पर डेल्टा का निर्माण नहीं हो सकता। इसी कारण पृथ्वी की वृहत्तम नदी अमेजन में कोई डेल्टा नहीं है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 5.
हमारे जीवन में नदी का क्या महत्त्व है? संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
मनुष्य की प्राचीनतम सभ्यता का उदय किसी ना किसी नदी घाटी में पर हुआ है। सिन्धु नदी के किनारे सिन्धु सभ्यता, नील नदी के किनारे मिस्र की सभ्यता, टाइग्रिस-यूक्रेटिस नदी के किनारे सुमेरियन सभ्यता वर्तमान समय में हमलोगों के गंगा, पद्मा, ब्रह्मपुत्र का विशाल मैदान चीन की यांगटिसिक्यांग ह्ञांग्हो नदी की घटटी सभी पृथ्वी की महत्वपूर्ण जन बहुल क्षेत्र हैं। अत: नदी केवल सभ्यता को ही जन्म नहीं देती बल्कि उनका पालन भी करती है। मैदानी भागों की नदियाँ सिंचाई के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं क्योंकि देश का 63 % से अधिक सिंचित क्षेत्र पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश में स्थित हैं। पर्वतीय क्षेत्र में बहने वाली तथा प्रायद्वीपीय पठार की नदियाँ विशेष रूप से जल विद्युत उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं। देश की बड़ी नदियों पर अनेक जल विद्युत एवं बहूद्देशीय परियोजनायें स्थापित की गयी हैं।

प्रश्न 6.
एस्चुअरी किसे कहते हैं ?
उत्तर :
एस्चुअरी (Estuary) :- कुछ नदियाँ ऐसी होती हैं जो या तो किसी गहरे समुद्र में गिरतीहैं अथवा उनके मुहाने से ज्वार भाटा की लहरें नदी द्वारा निक्षेपित पदार्थों को बहा ले जाती है। अतः ऐसे मुहाने पर डेल्टा नदी बनतेहैं। यहाँ नदी का मुहाना बिल्कुल साफ, गहरा तथा चौड़ा हो जाता है। ऐसी नदी के मुहाने को एस्तुअरी (Estuary) कहते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
नदी जिस स्थान से निकलती है, उसे कहा जाता है-
(a) उद्गम
(b) प्रवाह क्षेत्र
(c) डेल्टा
(d) भूमि क्षेत्र
उत्तर :
(a) उद्गम

प्रश्न 2.
नदी जिस स्थान पर समुद्र में गिरती है, उसे कहते हैं –
(a) जल विभाजक
(b) उत्स
(c) मुहाना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) मुहाना

प्रश्न 3.
एक आदर्श नदी की कितनी अवस्थायें होती हैं –
(a) 3
(b) 5
(c) 4
(d) 7
उत्तर :
(a) 3

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 4.
दुनिया की सबसे लम्बी नदी का नाम है –
(a) गंगा
(b) नील
(c) बोल्गा
(d) यमुना
उत्तर :
(b) नील

प्रश्न 5.
मुख्य नदी की छोटी-छोटी जल-धाराओं को कहते हैं-
(a) मुख्य नदी
(b) उप नदी
(c) शाखा नदी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) उप नदी

प्रश्न 6.
दो नदियों के बीच के स्थान को कहते हैं-
(a) नदी बेसिन
(b) डेल्टा
(c) दोआब
(d) उद्गम
उत्तर :
(c) दोआब

प्रश्न 7.
नदी डेल्टा का निर्माण करती है-
(a) मध्य प्रवाह क्षेत्र में
(b) निम्न प्रवाह क्षेत्र में
(c) उच्च प्रवाह क्षेत्र में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) निम्न प्रवाह क्षेत्र में

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 8.
जल प्रपात का निर्माण नदी के किस भाग में एक महत्वपूर्ण स्थलाकृति है?
(a) पर्वतीय भाग में
(b) पठारी भाग में
(c) मैदानी भाग में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) पर्वतीय भाग में

प्रश्न 9.
नदी की मध्य अवस्था में निर्माण होता है-
(a) कैनियन
(b) बाढ़ का मैदान
(c) डेल्टा का निर्माण
(d) पर्वतीय भाग का निर्माण
उत्तर :
(b) बाढ़ का मैदान

प्रश्न 10.
मर्रे डार्लिंग नदी किस महाद्वीप में स्थित है?
(a) आस्ट्रेलिया
(b) एशिया
(c) अफ्रीका
(d) अमेरिका
उत्तर :
(a) आस्ट्रेलिया

प्रश्न 11.
दक्षिण अमेरिका की मुख्य नदी का नाम है-
(a) अमेजन
(b) बोल्गा
(c) गंगा
(d) यमुना
उत्तर :
(a) अमेजन

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

प्रश्न 12.
छोटी-छोटी नदियाँ या जल धारायें किस नदी में मिलती हैं?
(a) सिंधु
(b) बह्मपुत्र
(c) गंगा
(d) नर्मदा
उत्तर :
(c) गंगा

प्रश्न 13.
नदी का उत्स कहलाता है-
(a) उद्गम
(b) डेल्टा
(c) नदी की घाटी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) उद्गम

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. गंगोत्री से भारत की प्रधान नदी _______ की उत्पत्ति हुई है।
उत्तर : गंगा

2. बंगाल की खाड़ी गंगा नदी का _______ है।
उत्तर : मुहाना

3. यमुना _______ की सहायक नदी है।
उत्तर : गंगा

4. सभी नदियाँ _______ का निर्माण नहीं करतीं।
उत्तर : डेल्टा

5. गोमुख से _______ तक गंगा नदी का उच्च प्रवाह क्षेत्र है।
उत्तर : हरिद्वार

6. निम्न प्रवाह में क्षय कार्य _______ होता है।
उत्तर : नहीं

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

7. उच्च प्रवाह में क्षय कार्य _______ होता है।
उत्तर : अधिक

8. पहाड़ों की छोटी-छोटी जलधाराओं के मिलने से _______ का जन्म होता है।
उत्तर : नदी

9. अफ्रीका महाद्वीप में मिस्र में स्थित विश्व की सबसे लम्बी नदी का नाम _______ है।
उत्तर : नील

10. भारत की सर्व प्रधान नदी गोमुख से निकलने वाली _______ है।
उत्तर : गंगा

11. मिसीसिपी और मिसौरी _______ महादेश की नदियाँ हैं।
उत्तर : उत्तरी अमेरिका

12. चीन की प्रमुख नदी _______ है।
उत्तर : यांगटिसीक्यांग

13. गंगा नदी पश्चिम बंगाल के दक्षिण भाग में बंगोपसागर में _______ बनाती है।
उत्तर : डेल्टा

14. ब्रह्मपुत्र _______ नदी है।
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय

15. पठारों की नदियाँ गर्मी में _______ जाती हैं।
उत्तर : सूख

16. नील नदी की लम्बाई _______ है।
उत्तर : 6650 कि॰मी०

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

17. विश्व की सबसे लम्बी नदी _______ है।
उत्तर : नील

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. मनुष्य के समान नदी की भी तीन अवस्थायें होती हैं।
उत्तर : (सही)

2. डेल्टा का निर्माण नदी के मुहाने पर नहीं होता है।
उत्तर : (गलत)

3. नदी की उत्पत्ति जहाँ से होती है उसे नदी का उद्गम स्थान कहते हैं।
उत्तर : (सही)

4. गंगा का उद्गम स्थान गंगोत्री हिमनद है।
उत्तर : (सही)

5. गंगा का मुहाना अरब सागर है।
उत्तर : (गलत)

6. नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

7. यमुना गंगा की सहायक नदी है।
उत्तर : (सही)

8. उद्गम से मुहाने तक जहाँ नदी प्रवाहित होती है, उसे नदी का प्रवाह क्षेत्र कहते हैं।
उत्तर : (सही)

9. दो नदियों के बीच के स्थान को दोआब कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

10. पर्वतीय भाग में नदियाँ प्रचंड वेग से प्रवाहित होती हैं।
उत्तर : (सही)

11. उच्च प्रवाह में नदी V आकार की घाटी का निर्माण करती है।
उत्तर : (सही)

12. नदी के टेढ़े-मेढ़े घुमावदार मार्ग को मियेन्डर कहते हैं।
(गलत)

13. गंगा और यमुना का संगम इलाहाबाद में है।
उत्तर : (सही)

14. ब्रहमपपत्र, राइन अंतर्राष्ट्रीय नदियाँ हैं।
उत्तर : (सही)

15. गंगा नदी गंगोत्री में तीव्र गति एवं मैदानों में चौड़ा प्रवाह कोलकाता (डायमंड हार्बर) के पास शांत और धीमे प्रवाह के साथ बहती ह
उत्तर : (सही)

16. पर्वतों की नदियाँ सदा पानी से भरी रहती है। जबकि पठारों की नदियाँ ग्रीष्म ऋतु में सूख जाती हैं।
उत्तर : (सही)

17. पर्वतीय नदियों का मुख्य स्रोत बर्फ का पिघलना नहीं है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

18. सभी नदियाँ अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती है।
उत्तर : (सही)

19. अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है।
उत्तर : (सही)

20. निम्न प्रवाह में नदी की शक्ति कम होती है।
उत्तर : (सही)

21. उच्च प्रवाह में नदी की अपक्षरण करने की क्षमता कम होती है।
उत्तर : (गलत)

22. पश्चिम बंगाल का सुन्दरवन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है।
उत्तर : (सही)

23. कृषि क्षेत्र में अति विषैले कीटनाशकों का व्यवहार करना चाहिए।
उत्तर : (गलत)

24. मटर, मसूर दाल के पौधे पानी की गंदगी को नीचे बैठा देते हैं।
उत्तर : (सही)

25. शुद्ध जल के प्रयोग से विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं।
उत्तर : (गलत)

26. पर्वतीय भाग में निक्षेपण अधिक होता है।
उत्तर : (गलत)

27. पर्वतीय भाग में जल प्रपात पाये जाते हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 5 नदी

28. डेल्टा का आकार आयताकार होता है।
उत्तर : (गलत)

29. पर्वतीय भाग में वृषभ-धनु झीलें अधिक मिलती हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 4 भू-आकृति offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 4 Question Answer – भू-आकृति

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
क्या भू-पटल के सभी स्वरूप एक जैसे हैं?
उत्तर :
नहीं।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप के एक मोड़दार पर्वत का नाम बताओ।
उत्तर :
आल्स पर्वत।

प्रश्न 3.
रॉकी और एण्डीज पर्वत किस तरह के पर्वतों का उदाहरण है?
उत्तर :
मोड़दार पर्वत।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 4.
किलिमंजारो पर्वत किस तरह के पर्वत का उदाहरण है?
उत्तर :
ज्वालामुखी पर्वत।

प्रश्न 5.
विश्व के सबसे ऊँचे पठार का नाम क्या है?
उत्तर :
पामीर का पठार।

प्रश्न 6.
तिब्बत का पठार किस तरह का पठार है?
उत्तर :
अंतर्पर्वतीय पठार।

प्रश्न 7.
ग्रीनलैण्ड किस तरह के पठार का उदाहरण है?
उत्तर :
महाद्वीपीय पठार।

प्रश्न 8.
संसार की छत किस पठार को कहते हैं?
उत्तर :
पामीर का पठार।

प्रश्न 9.
गंगा नदी का मैदान किस तरह के मैदान का उदाहरण है?
उत्तर :
जलोढ़ मैदान।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 10.
किस क्षेत्र की नदियाँ विद्युत उत्पादन में सहायक हैं?
उत्तर :
पर्वतीय क्षेत्र की नदियाँ।

प्रश्न 11.
मैदानी भू-भाग में मनुष्य की जीविका का मुख्य साधन क्या है?
उत्तर :
कृषि करना।

प्रश्न 12.
पश्चिम बंगाल के एक पर्यटन केन्द्र का नाम बताओ।
उत्तर :
दार्जिलिंग।

प्रश्न 13.
विश्व की अधिकांश सभ्यताओं का विकास किस तरह के स्थल स्वरूपों में हुआ है?
उत्तर :
मैदानी भागों में।

प्रश्न 14.
सबसे अधिक जनसंख्या स्थल के किस भू-स्वरूप में पायी जाती है?
उत्तर :
मैदानी भागों में।

प्रश्न 15.
खनिज प्राप्ति की दृष्टि से धरातल का कौन सा स्वरूप अधिक समृद्धशाली है?
उत्तर :
पठारी भाग।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 16.
शांति निकेतन में किस तरह की मिद्टी पायी जाती है ?
उत्तर :
शांति निकेतन में लाल, कंकड़ीली एवं ऊबड़-खाबड़ मिट्टी पायी जाती है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
धरातल पर पाये जाने वाले स्थल स्वरूपों के नाम बताओ।
उत्तर :
पृथ्वी के धरातल पर तीन प्रकार के स्थल स्वरूप हैं। जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
(i) पर्वत (ii) पाठार (iii) मैदान।

प्रश्न 2.
पर्वत किसे कहते हैं?
उत्तर :
पर्वत (Mountain) : स्थल का वह भाग जो अपने आस-पास के क्षेत्र से 1000 मीटर से भी अधिक ऊँचा हो और जिसका आधार विस्तृत तथा शिखर संकीर्ण हो पर्वत (Mountain) कहलाता है।

प्रश्न 3.
पर्वत कितने प्रकार के होते हैं एवं उनके नाम क्या हैं ?
उत्तर :
उत्पत्ति के आधार पर पर्वतों के मुख्यत: चार भेद हैं। जिनका नाम निम्नलिखित हैं-
(i) मोड़दार पर्वत (ii) गुटका पर्वत (iii) ज्वालामुखी पर्वत (iv) अवशिष्ट पर्वत।

प्रश्न 4.
मोड़दार पर्वत किसे कहते हैं?
उत्तर :
मोड़दार पर्वत (Fold Mountain) : पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों के कारण धरातल के अवसादी चट्टानों के मुड़कर ऊपर उठने से बने पर्वतों को मोड़दार या परतदार पर्वत कहते हैं। जैसे- हिमालय, आल्प, रॉकी, एण्डीज आदि मोड़दार पर्वत हैं। हिमालय विश्व का सबसे नवीन मोड़दार पर्वत (New or young fold mountain) है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 5.
चोटी किसे कहते हैं?
उत्तर :
पर्वतों के सबसे ऊँचे, पतले एवं नुकीले भाग को चोटी (Peak) कहते हैं।

प्रश्न 6.
उपत्यका किसे कहते हैं?
उत्तर :
पर्वतों की दो चोटियों के बीच के गड्दे अथवा निचले भाग को पर्वत की घाटी अथवा उपत्यका कहते हैं।

प्रश्न 7.
पर्वत श्रेणी किसे कहते हैं?
उत्तर :
अनेक पर्वत घोटियों और घाटियों को मिलाकर बना हुआ विशाल क्षेत्र पर्वत श्रेणी कहलाता है।

प्रश्न 8.
अपभ्रंश पर्वत किसे कहते हैं?
उत्तर :
भूगर्भिक हलचलों के कारण जब धरातल के किसी भाग में तनाव या खिंचाव की शक्तियों के कारण दरारें या भ्रंश पड़ जाती हैं तो धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता है तथा कुछ भाग नीचे धँस जाता है। इस प्रकार दरारों के समीप ऊँचे उठे हुए भाग को भंशोत्थ पर्वत कहते हैं। जैसे- भारत का सतपुड़ा, जर्मनी का ब्लैक फोरेस्ट, फ्रांस का वासजेज, संयुक्त राज्य अमेरिका का सियरा नेवादा आदि ऐसे पर्वत के उदाहरण हैं।

प्रश्न 9.
ज्वालामुखी पर्वत क्या है? कुछ ज्वालामुखी पर्वतों के नाम बताओ।
उत्तर :
ज्वालामुखी पर्वत (Volcano Mountain) : ज्वालामुखी के उद्गार के साथ निकलने वाली लाखा, राख तथा अन्य विखण्डित पदार्थ उनके मुँह (Crater) के चारों ओर शंक्वाकार रूप में एकंत्रित होकर जिन पर्वतों की रचना करते हैं उन्हें ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं। मुख्य ज्वालामुखी पर्वत निम्नलिखित हैं।
इटली का विसुवियस, एटना, अफ्रीका का किलिमजारो, जापान का फ्यूजियामा, इण्डोनेशिया का क्राकाटोवा, बर्मा का पोपा तथा दक्षिणी अमेरिका का चिम्बोरेजी एवं कोटापैक्सी आदि हैं।

कारण बताओ : 3 Marks

प्रश्न 1.
पामीर के पठार को दुनिया की छत क्यों कहते हैं।
उत्तर :
एशिया के मध्य में संसार के सबसे ऊँचे पर्वत और पठारों का क्रम फैला हुआ है। एशिया के मध्य भाग में पामीर का पठार स्थित है। यह पठार विश्व का सर्वोच्च पठार माना जाता है। इस पठार के चारों ओर वलित पर्वतों का क्रम फैला हुआ है। यह पठार विश्व में सबसे ऊँचा होने के कारण इसे दुनिया की छत कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 2.
मोड़दार पर्वतों में जीवाश्म क्यों पाये जाते हैं ?
उत्तर :
मोड़दार पर्वतों का निर्माण उथले समुद्रों में हुआ है। उथले समुद्रों में अनेक प्रकार के प्राचीन जीवों के अवशेष मिलते हैं। नदियाँ भी इन समुद्रों में तरह-तरह के जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों के सड़े-गले अवशेषों के मल्से के साथ समुद्र में तह के ऊपर तह के रूप में जमा करती है। अतः यही कारण है कि मोड़दार पर्वतों में जैविक पदार्थों के अवशेष जमा पाये जाते हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
पठार किसे कहते हैं एवं उनकी विशेषताएं बताओ।
उत्तर :
पठार (Plateau) : धरातल पर ऊँचे उठे हुए तथा मेज की भाँति विस्तृत वे भू-भाग जो ऊपर से समतल किन्तु अपने आस-पास की भूमि या समुद्र तल से एक या अधिक ओर से खड़े ढाल द्वारा अलग हो, पठार कहलाते हैं। पठारों का धरातल मैदान की भाँति समतल न होकर ऊबड़-खाबड़ होता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति 1

पठारों की विशेषताएँ (Characteristics of Plateau) : पठारों की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

  1. पठारों की ऊँचाई सागर तल से $300-1000$ मीटर तक होती है।
  2. इनका धरातल मेज की भाँति विस्तृत होता है। इनमें चोटियाँ नहीं होती हैं।
  3. इनका धरातल मैदानों की भाँति बिल्कुल समतल न होकर कुछ ऊबड़-खाबड़ होता है।
  4. ये पृथ्वी के अति प्राचीन भाग हैं। इनमें प्राय: कठोर चट्टानें मिलती हैं।

प्रश्न 2.
पठार कितने प्रकार के होते हैं? उनका वर्णन करो।
उत्तर :
उत्पत्ति के अनुसार पठार के निम्नलिखित प्रकार होते हैं-

  • अन्तःपर्वतीय पठार (Intermountain Plateau)
  • विभाजित पठार (Dissected Plateau)
  • लावा निर्मित पठार (Lava Plateau)
  • गिरिपद पठार (Piedmont Plateau)

अन्तःपर्वतीय पठार (Intermountain Plateau): चारों ओर से पर्वतमालाओं से घिरे पठारों को अन्तःपर्वतीय
पठार कहते हैं। ये पठार काफी ऊँचे होते हैं। जैसे- इक्वेडोर व बोलविया के पठार, तिब्बत का पठार आदि।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति 2

विभाजित पठार (Dissected Plateau) : ऐसे पठार प्राय: ऊँचे होते हैं परन्तु तीव्रगामी नदियों द्वारा या हिमनद इनमें गहरी व सँकरी घाटियाँ बना देती हैं जिससे मुख्य पठार कई उप पठारों में विभाजित हो जाते हैं। कई भागों में विभक्त इन पठारों को विभाजित अथवा कटे-फटे पठार कहते हैं। जैसे- वेल्स, स्कॉटलैण्ड, छोटानागपुर, मेघालय, कोलोरेडो आदि।

लावा निर्मित पठार (Lava Plateau) : ज्वालामुखी के उद्गार से निकलने वाला लावा ज्वालामुखी के मुख के चारों ओर दूर तक फैल जाता है। इस प्रकार यह भाग अपने आप-पास के क्षेत्र से ऊँचा हो जाता है जिससे लावा के पठार का निर्माण होता है। जैसे- कोलम्बिया, दक्कन ट्रैप आदि।

गिरिपद पठार (Piedmont Plateau) : किसी पर्वत के सहारे स्थित पठार को गिरिपद पठार कहते हैं। ये पठार पर्वत व मैदान अथवा पर्वत व समुद्र के बीच स्थित होते हैं। जैसे- पीडमॉण्ट का पठार एवं पैटागोनिया का पठार आदि।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 3.
मैदान किसे कहते हैं? इसकी क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :
मैदान (Plains) : धरातल के समतल, विस्तृत निम्न तथा मन्द ढाल वाले क्षेत्र को मैदान कहते हैं। समुद्र तल से मैदानों की औसतन ऊँचाई 300 मीटर से अधिक नहीं होती है लेकिन कुछ मैदान काफी ऊँचे भी हैं। जैसे- मिसिसीपी नदी के पश्चिम का बड़ा मैदान सागर तल से 1500 मीटर से भी अधिक ऊँचा है तो कुछ इनके विपरीत सागर तल से भी निम्न हो सकते हैं। जैसे- जार्डन नदी की घाटी सागर तल से भी नीचे है।

मैदानों की विशेषताएँ(Characteristics of Plains) : मैदानों की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं :-

  1. मैदान धरातल के निम्न भाग होते हैं। ये सागर तल से प्राय: 300 मीटर से अधिक ऊँचे नहीं होते हैं एवं इनकी औसत ऊँचाई 150 मीटर तक है।
  2. इनका धरातल समतल या साधारण ढाल युक्त होता है।
  3. इसका धरातल विस्तृत होता है।
  4. मैदानों की मिट्टी प्राय: कोमल होती है।
  5. एक मैदान प्राय: एक ही मिट्टी से बना होता है।

प्रश्न 4.
मैदान कितने प्रकार के होते हैं? विभिन्न प्रकार के मैदानों का वर्णन करो।
उत्तर :
निर्माण की प्रक्रिया के आधार पर मैदानों को निम्नलिखित भागों में बाँट सकते हैं-

  • जलोढ़ मैदान (Alluvial Plains)
  • लावा निर्मित मैदान (Lava Plains)
  • लोयस के मैदान (Loess Plains)

जलोढ़ मैदान (Alluvial Plains) : नदियाँ अपने साथ बहाकर लायी गई मिट्टी या जलोढ़ को अपनी घाटी में यत्र-तत्र जमा करती है जिससे जलोढ़ मैदान की रचना होती है। जैसे- मिसीसिपी मिसौरी का मैदान, गंगा-सिन्धु नदी का मैदान, ह्वांगहो यांगटीसीक्यांग का मैदान, वोल्गा डेन्यूब, नील नदी के मैदान तथा इटली की पो नदी का मैदान जलोढ़ मैदान के उदाहरण हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति 6

लावा निर्मित मैदान (Lava Plains) : ज्वालामुखी उद्गार से निकलने वाले लावा के जमाव से लावा निर्मित मैदान का निर्माण होता है। जैसे- दक्कन के पठार का उत्तरी भाग इस तरह का लावा निर्मित मैदान है।

लोयस का मैदान (Lava Plains) : वायु द्वारा उड़ाकर लायी गई मिट्टी के जमने से बने मैदान को लोयस का मैदान कहते हैं। जैसे- उत्तरी चीन का मैदान और अफ्रीका के सहारा में ऐसे मैदान को अर्ग (Erg) कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 5.
ज्वालामुखी पर्वत किसे कहते हैं?
उत्तर :
ज्वालामुखी पर्वत (Volcano Mountain) : ज्वालामुखी के उद्गार से निकलने वाले लावा, राख, शिलाखण्ड एवं चट्टानों के चूर्ण आदि पदार्थ उसके मुँह (Crater) के चारों ओर शंकु (Cone) के आकार में जमा हो जाता है जिससे ज्वालामुखी पर्वत का निर्माण होता है। ये पर्वत तिकोने आकार के होते हैं। जापान के फ्यूजियामा, अफ्रीका का केनिया व किलीमंजारो, इटली का विसुवियस आदि इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति 3

प्रश्न 6.
अपभ्रंश पर्वत किसे कहते हैं?
उत्तर :
अपभंश पर्वत (Block Mountain) : भूगर्भिक हलचलों के कारण जब धरातल के किसी भाग में तनाव या खिंचाव की शक्तियों के कारण दरारें या भंश पड़ जाती हैं तो धरातल का कुछ भाग ऊपर उठ जाता है तथा कुछ भाग नीचे धँस जाता है। इस प्रकार दरारों के समीप उठे हुए भाग को भ्रंशोत्थ या अपभ्रंश पर्वत कहते हैं। जर्मनी का ब्लैक फोरेस्ट, फ्रांस का वासजेज, भारत का सतपुड़ा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का सियरा नेवादा अपभंश पर्वत के उदाहरण हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति 4

प्रश्न 7.
मोड़दार पर्वत क्या है? इस प्रकार के पर्वत का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
मोड़दार पर्वत (Folded Mountain) : पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों के कारण जब धरातल की आन्तरिक चट्टानें मुड़कर लहरदार रूप में ऊपर उठ जाती है तो जिन पर्वतों का निर्माण होता है उन्हें मोड़दार या वलित पर्वत कहा जाता है। हिमालय, आल्स, एटलस, एण्डीज आदि इसके उदाहरण हैं ये पर्वत नवीन पर्वत हैं और विश्व में सभी प्रकार के पर्वतों से ऊँचे हैं। इनके निर्माण की प्रक्रिया अभी जारी है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति 5

प्रश्न 8.
मानव जीवन पर पर्वतों का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
पर्वत मानव जीवन को निम्नलिखित रूप से प्रभावित करता है –

  1. पर्वत प्राकृतिक सीमा का निर्माण करते हैं तथा शत्रुओं के आक्रमण से देश की रक्षा करते हैं।
  2. पर्वत जलवायु को प्रभावित करते हैं। पर्वतों पर ऊँचाई के साथ तापक्रम कम रहता है तथा पर्वत भाप भरी हवाओं को रोककर वर्षा कराने में सहायक होते हैं।
  3. पर्वतों पर असमतल और अनुपजाऊ भूमि होने के कारण ये भाग कृषि के योग्य नहीं होते। फिर भी चाय, कहवा एवं रबर की कृषि इनकी ढालों पर की जाती है।
  4. ऊँचे पहाड़ों पर अधिक वर्षा तथा हिम के पिघलने से इस भाग की नदियों को निरन्तर जल प्राप्त होते हैं। अतः इस भाग की नदियाँ सदावाहिनी होती है तथा उपजाऊ मैदानों का निर्माण करती हैं अथवा सिंचाई में सहायक हैं।
  5. पहाड़ी नदियों पर कई जलप्रपात पाये जाते हैं जिनसे जलविद्युत उत्पन्न की जाती है।
  6. पर्वतीय क्षेत्रों में प्राकृतिक वनस्पति की अधिकता रहती है एवं इस भाग में सदाबहार वन पाये जाते हैं।
  7. पर्वतों पर विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियाँ प्राप्त होती हैं जिनसे विभिन्न प्रकार की औषधियों का निर्माण होता है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 9.
पठार किस तरह से मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है?
उत्तर :
पठार से मनुष्य का जीवन निम्न रूपों से प्रभावित होता है-

  1. पठार प्राचीन चट्टानों से निर्मित होने के कारण खनिज पदार्थों में अत्यन्त सम्पन्न होते हैं। इसी से भारत के छोटानागपुर के पठार को भारतीय खनिज पदार्थों का भण्डारगृह कहते हैं।
  2. उष्ण प्रदेशों के पठार ग्रीष्मकाल में भी ऊँचाई के कारण ठण्डे रहते हैं जहाँ लोग गृष्मकाल में पर्यटन के लिए जाते हैं।
    लावा के पठार की काली मिट्टी बहुत उपजाऊ होती है। दक्षिण भारत की काली मिट्टी का प्रदेश कपास व मूँगफली की उपज के लिए प्रसिद्ध है।
  3. पठारों पर वनस्पतियाँ अधिक मिलती हैं। अधिक वर्षा वाले पठारों पर वन तथा कम वर्षा वाले पठारों पर घासें मिलती हैं।
  4. पठारी प्रदेशों में स्थानीय रूप से प्राप्त खनिजों पर आधारित उद्योगों जैसे- लोहा, इस्पात, सीमेंट आदि का विकास हो जाता है।

प्रश्न 10.
मैदानों का मनुष्य के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
मैदान मानव जीवन को निम्न रूपों से प्रभावित करता है-

  1. हर प्रकार की सुविधाएँ मिलने के कारण मैदान प्राचीन काल से ही मानव सभ्यता का केन्द्र रहा है। मैदानी भाग अपनी प्राचीन सभ्यताओं के विकास के लिए विख्यात रहा है।
  2. मैदानी भाग की भूमि समतल एवं मिट्टी कोमल व उपजाऊ होती है। इसलिए मैदानी भाग में कृषि का अधिक विकास होता है।
  3. मैदानी, भाग का धरातल समतल होता है। अतः वहाँ सड़कों, रेलमागों तथा हवाई अड्डों का निर्माण आसानी से हो जाता है। इसलिए मैदानों में यातायात के साधनों का अधिक विकास हुआ है।
  4. मैदानी भागों में कृषि पर आधारित कच्चे मालों के उत्पादन एवं यातायात के साधनों के विकास के कारण उद्योगधन्धों का पर्याप्त विकास हुआ है।
  5. मैदानी भागों में कृषि की सुविधा यातायात के साधनों का विकास, उद्योग-धन्धों का विकास एवं अन्य जीवनोपयोगी वस्तुओं की सुविधा के कारण जनसंख्या अधिक पायी जाती है।

प्रश्न 11.
हमारे जीवन को पर्वत, पठार व मैदान किस प्रकार प्रभावित करते हैं?
उत्तर :
भू-आकृतियों के साथ मनुष्य के जीवन का अत्यन्त घनिष्ठ संबंध है। जहाँ जिस तरह की भूमि है, मनुष्य उसी के अनुरूप जीवन-यापन का ढंग तैयार कर लेता है। भूमि मनुष्य के जीवन में उनकी जीविका उनके आर्थिक क्रियाकलाप, उनके सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की वाहक और नियंत्रक है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 12.
पर्वतीय भागों में कम जनसंख्या मिलने के क्या कारण हैं ?
उत्तर :
पर्वतों पर कम जनसंख्या पाई जाने के कारण :- पर्वतीय भागों में कम जनसंख्या पाई जाने के निम्नलिखित कारण हैं :-

  1. पर्वतों का धरातल असमतल तथा मिट्टी अनुपजाऊ होती है। अतः कृषि का विकास संभव नहीं है।
  2. भूमि के असमतल होने से यातायात की असुविधा है।
  3. कच्चे माल की कमी एवं यातायात की असुविधा के कारण यहाँ उद्योग-धन्धों का विकास नहीं हो पाया है। उपरोक्त असुविधाओं के कारण पर्वतीय भागों में जनसंख्या का घनत्व कम है।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित का मिलान करो :

पर्वत प्रकार
(a) एटना (i) मोड़दार पर्वत
(b) आल्स (ii) ज्वालामुखी पर्वत
(c) ब्लैक फॉरेस्ट (iii) मोड़दार पर्वत
(d) हिमालय (iv) अपभ्रंश पर्वत

उत्तर :

पर्वत प्रकार
(a) एटना (ii) ज्वालामुखी पर्वत
(b) आल्स (iii) मोड़दार पर्वत
(c) ब्लैक फॉरेस्ट (iv) अपभ्रंश पर्वत
(d) हिमालय (i) मोड़दार पर्वत

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
धरातल का सबसे ऊँचा भूभाग है –
(a) मैदान
(b) घाटी
(c) पर्वत
(d) भूमि
उत्तर :
(c) पर्वत

प्रश्न 2.
पृथ्वी पर स्थित सबसे ऊँची चोटी है –
(a) एवरेस्ट
(b) कंचनजंघा
(c) धौलागिरि
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) एवरेस्ट

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 3.
हिमालय एक उदाहरण है –
(a) घर्षित पर्वत का
(b) मोड़दार पर्वत का
(c) पठार का
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) मोड़दार पर्वत का

प्रश्न 4.
भारत का सतपूड़ा पर्वत है –
(a) मोड़दार पर्वत
(b) घर्षित पर्वत
(c) भंशोत्य पर्वत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) भंशोत्थ पर्वत

प्रश्न 5.
इटली का विसुवियस पर्वत है –
(a) ज्वालामुखी पर्वत
(b) अवशिष्ट पर्वत
(c) घर्षित पर्वत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) ज्वालामुखी पर्वत

प्रश्न 6.
एटना एक है –
(a) मोड़दार पर्वत
(b) ज्वालामुखी पर्वत
(c) अपभंश पर्वत
(d) इनमें से कोइे नहीं
उत्तर :
(b) ज्वालामुखी पर्वत

प्रश्न 7.
पृथ्वी पर स्थित सबसे ऊँचे पठार का नाम है –
(a) शान का पठार
(b) तिब्बत का पठार
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) तिब्बत का पठार

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 8.
पृथ्वी की छत कहा जाता है –
(a) पठार को
(b) पामीर के पठार को
(c) लद्दाख के पठार को
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) पामीर के पठार को

प्रश्न 9.
गंगा नदी का मैदान कहलाता है –
(a) जलोढ़ मैदान
(b) लोयस का मैदान
(c) मरूस्थल
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) जलोढ़ मैदान

प्रश्न 10.
सबसे अधिक जनसंख्या किस भू-स्वरूप में पायी जाती है?
(a) पर्वत
(b) मैदान
(c) पठार
(d) भूमि
उत्तर :
(b) मैदान

प्रश्न 11.
पर्वतीय भागों की मुख्य जीविका का साधन है-
(a) धान की कृषि
(b) कारखाने
(c) चाय बागान
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) चाय बागान

प्रश्न 12.
पठारी भागों में लोगों की मुख्य जीविका का साधन है-
(a) उद्योग-धन्धे
(b) कृषि
(c) कृषि कार्य
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) कृषि कार्य

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 13.
मैदानी भागों के लोगों की जीविका का साधन है-
(a) कृषि कार्य
(b) व्यवसाय
(c) कारखाने
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) कृषि कार्य

प्रश्न 14.
भू-आकृतियों में से सबसे आसान जीवन है –
(a) पठारी का जीवन
(b) मैदानी भाग का जीवन
(c) पर्वतीय क्षेत्र का जीवन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) मैदानी भाग का जीवन

प्रश्न 15.
भारत में साइबेरिया से आने वाली बर्फीली हवाओं को रोकता है –
(a) हिमालय पर्वत
(b) सागर
(c) घने वन
(d) भूमि
उत्तर :
(a) हिमालय पर्वत

प्रश्न 16.
पहाड़ी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व है-
(a) सबसे अधिक
(b) सबसे कम
(c) औसत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) सबसे कम

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

प्रश्न 17.
पठारी क्षेत्रों के निवासियों का जीवन होता है-
(a) सम्पश्र
(b) औसत
(c) कष्टदायक
(d) सबसे अधिक
उत्तर :
(b) औसत

प्रश्न 18.
मैदानी क्षेत्रों में यातायात के साधन होते हैं-
(a) औसत
(b) कष्टदायक
(c) अधिक सम्पन्न
(d) सबसे कम
उत्तर :
(c) अधिक सम्पन्न

प्रश्न 19.
पर्वतीय भूभागों की आकृति होती है-
(a) ढालू
(b) असमतल
(c) समतल
(d) समतल
उत्तर :
(b) असमतल

प्रश्न 20.
दार्जिलिंग क्षेत्र है एक –
(a) पर्वतीय क्षेत्र
(b) मैदानी भूभाग
(c) पठारी क्षेत्र
(d) भूमि क्षेत्र
उत्तर :
(a) पर्वतीय क्षेत्र

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. पृथ्वी के धरातल पर _________ प्रकार के भू-स्वरूप पाये जाते हैं।
उत्तर : तीन

2. धरातल का सबसे ऊँचा भाग _________ कहलाता है।
उत्तर : पर्वत

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

3. धरातल के समतल और चौरस भूभाग को _________ कहा जाता है।
उत्तर : मैदान

4. हिमालय एक _________ पर्वत है।
उत्तर : मोड़दार

5. अरावली पर्वत _________ मोड़दार पर्वत का उदाहरण है।
उत्तर : प्राचीन

6. पृथ्वी की धरातल पर स्थित सबसे ऊँची चोटी _________ है।
उत्तर : एवरेस्ट

7. भंशोत्य पर्वत का निर्माण चट्टानों में _________ पड़ने के कारण होता है।
उत्तर : दरार

8. अरावली _________ पर्वत का उदाहरण है।
उत्तर : अवशिष्ट

9. पर्वतों की दो चोटियों के बीच के भाग को _________ कहा जाता है।
उत्तर : उपत्यका

10. _________ के पठार को संसार की छत कहते हैं।
उत्तर : पामीर

11. हिमालय और क्युनलून के बीच _________ पठार स्थित है।
उत्तर : तिब्बत

12. विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी _________ है।
उत्तर : माउण्ट एवरेस्ट

13. पृथ्वी का आंतरिक भाग अधिक _________ है।
उत्तर : गर्म

14. नेपाल में माउण्ट एवरेस्ट को _________ कहा जाता है।
उत्तर : सागर माथा

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

15. दार्जिलिंग की सबसे ऊँची चोटी _________ है।
उत्तर : कंचनजंधा

16. अपभ्रंश पर्वत का उदाहरण _________ पर्वत है।
उत्तर : सतपुड़ा

17. अफ्रीका महाद्वीप का किली मंजारों _________ पर्वत है।
उत्तर : ज्वालामुखी

18. विश्व का सबसे बड़ा पठार _________ है।
उत्तर : तिब्बत का पठार

19. नदी अपने मुहाने पर _________ का निर्माण करती है।
उत्तर : डेल्टा

20. पहाड़ का मैदान के संगम पर _________ बनते हैं।

उत्तर : जलोढ़ पंख

21. संसार का सबसे बड़ा कौनियन _________ है।
उत्तर : ग्रेड

22. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा _________ है।
उत्तर : सुन्दरवन

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. धरातल पर तीन तरह के भू-स्वरूप पाये जाते हैं।
उत्तर : (सही)

2. धरातल का सबसे ऊँचा भाग पर्वत कहलाता है।
उत्तर : (सही)

3. तिब्बत का पठार विश्च का सबसे बड़ा पठार है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

4. गाडविन अस्टिन दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : (गलत)

5. मोड़दार पर्वतों का निर्माण चट्टानों में दरार पड़ने के कारण होता है।
उत्तर : (गलत)

6. जहाँ कई पर्वत श्रेणियाँ विभिन्न दिशाओं से आकर मिलती है उसे पर्वत ग्रंथि कहा जाता है।
(सही)

7. एटना एक ज्वालामुखी पर्वत का उदाहरण है।
उत्तर : (सही)

8. अंतर्पर्वतीय पठार सबसे ऊँचा और विस्तृत होता है।
उत्तर : (सही)

9. दक्षिण का पठार लावा पठार का उदाहरण है।
उत्तर : (सही)

10. पठार को टेबुल लैंड भी कहते हैं।
उत्तर : (सही)

11. कोलकाता की स्थिति पठारी भाग में है।
(उत्तर : गलत)

12. पठारी भागों में खनिज पदार्थ पाये जाते हैं।
उत्तर : (सही)

13. ग्रीष्म ऋतु में लोग दार्जिलिंग, ऊटी, शिमला, नैनीताल नहीं जाते हैं।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

14. धरातल के सबसे ऊँचे भाग को पर्वत कहते हैं।
उत्तर : (सही)

15. पृथ्वी के अधिकांश मैदानी भागों का निर्माण नदियों द्वारा लायी गयी उपजाऊ मिट्टी से हुआ है।
उत्तर : (सही)

16. पामीर का पठार 4873 मीटर ऊँचा है।
उत्तर : (सही)

17. पृथ्वी के आंतरिक हिस्से में निरन्तर हलचल होती रहती है।
उत्तर : (सही)

18. उत्पत्ति के अनुसार पर्वतों को चार भागों में विभक्त किया जाता है।
उत्तर : (सही)

19. सतपुड़ा पर्वत श्रेणी अपश्रंश पर्वत का उदाहरण है।
उत्तर : (सही)

20. पर्वतीय भाग में जल प्रपात मिलते हैं।
उत्तर : (सही)

21. पर्वतीय भाग में। आकार की घाटी बनती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 4 भू-आकृति

22. मरुस्थलों में कृषि कार्य की प्रधानता है।
उत्तर : (सही)

23. पठारी भू-भागों की भूमि समतल एवं उपजाऊ होती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 2 समय और गति offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 2 Question Answer – समय और गति

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
एक घूर्णन गति का उदाहरण दो।
उत्तर :
स्कू – ड्राइवर की गति।

प्रश्न 2.
जूल और अर्ग में क्या संबंध है?
उत्तर :
1 जूल =107 अर्ग।

प्रश्न 3.
न्यूटन और डाइन में क्या संबंध है?
उत्तर :
1 न्यूटन =105 डाइन।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 4.
त्वरण किसे कहते हैं?
उत्तर :
प्रति सेकेण्ड वस्तु के वेग में होने वाले परिवर्तन को त्वरण कहते हैं। त्वरण एक दैंशिक राशि है C.G.S. तथा S.I. पद्धति में इसकी इंकाई- से०मी०/से०2 तथा मी०/से०2 है।

प्रश्न 5.
शक्ति किसे कहते हैं?
उत्तर :
प्रति सेकेण्ड होने वाले कार्य को शक्ति कहते हैं।

प्रश्न 6.
बल किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी बाह्य प्रतिक्रिया द्वारा वस्तु की अवस्था, स्थान और आकर में जो परिवर्तन ला देता है, उसे बल कहते हैं।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
अंतर लिखो : विस्थापन और दूरी
उत्तर :

विस्थापन दूरी
i) एक निश्चित दिशा में तय की गयी दूरी को विस्थापन कहते हैं। i) वस्तु के स्थान परिवर्तन को दूरी कहते हैं।
ii) इसमें दिशा और परिमाण दोनों होता है। ii) इसमें परिमाण होता है।
iii) यह दैशिक राशि है। iii) यह अदैशिक राशि है।
iv) इसका मान शून्य हो सकता है। iv) इसका मान शून्य नहीं होता।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 2.
अंतर लिखो : गति और चाल ।
उत्तर :

चाल गति
i) एक निश्चित दिशा में इकाई
समय में तय की गई दूरी चाल कहलाती है।
i) इकाई समय में वस्तु द्वारा तय की दूरी गति कहलाती है।
ii) इसमें परिमाण और दिशा दोनो होता है। ii) इसमें केवल परिमाण होता है।
iii) इसका मान शून्य हो सकता है। iii) इसका परिमाण शून्य होता है।
iv) यह दैशिक राशि है। iv) यह अदैशिक राशि है।

प्रश्न 3.
अंतर लिखो : त्वरण और मंदन ।

त्वरण मंदन (गति)
i) इकाई समय में चाल में परिवर्तन की दर
को त्वरण कहते हैं।
i) इकाई समय में वस्तु द्वारा तय की दूरी गति कहलाती है।
ii) यह धनात्मक होता है। ii) यह ऋणात्मक होती है।

प्रश्न 4.
न्यूटन के गति के नियम का उल्लेख करो।
उत्तर :
पहला नियम : वस्तु अगर स्थिर है तो स्थिर रहेगी और यदि गति में है तो गति करती रहेगी। जब तक बाहरी बल द्वारा उसकी अवस्था में परिवर्तन नहीं लाया जाए।
दूसरा नियम : वस्तु में संवेग परिवर्तन की दर आरोपित बल को समानुपाती होता है।
F = m …………… a
F = जहाँ बल, m=वस्तु की मात्रा
a = उत्पन्न त्वरण
a = उत्पन्न त्वरण
तीसरा नियम : प्रत्येक क्रिया के समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है ।

प्रश्न 5.
कार्य क्या है?
उत्तर :
किसी आरोपित बल द्वारा वस्तु के स्थान में एक निश्चित दिशा में होने वाले परिवर्तन को कार्य कहते हैं। यह एक अदैशिक राशि है। C.G.S. तथा S.I. पद्धति में इसकी इकाई – अर्ग तथा जूल है।
W=F × d
जहाँ W = किया गया कार्य
F = आरोपित बल
d =विस्थापन

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 6.
1 न्यूटन तथा 1 डाइन को परिभाषित करो तथा दोनों में संबंध स्थापित करो।
उत्तर :
1 न्यूटन : 1 न्यूटन वह बल है जो 1 किलो ग्राम के वस्तु में 1 m/s2 का त्वरण उत्पन्न कर देता है।
1 डाइन : 1 डाइन वह बल है जो 1 ग्राम को वस्तु में 1cm/s2 का त्वरण उत्पन्न कर देता है।
1 N=1 Kg×1m/s2
1 N=1000 gm×100 cm/ s2
=100000 (gm×cms2)
=105 डाइन

प्रश्न 7.
पंख फड़फड़ाना बंद करने के बाद भी पक्षी कैसे उड़ता है?
उत्तर :
पक्षी जब उड़ता है तब उसका शरीर गतिशील होता है। उड़ते-उड़ते पंख काफड़फड़ना बंद कर देने पर पक्षी ग्के उड़ने की गति उसी वेग से गतिशील रहती है जिससे केवल पंख फैलाकर आगे कुछ दूर निकल जाता है।

प्रश्न 8.
गाड़ी खुलते समय हमारा शरीर पीछे की ओर खिंच जाता है क्यों?
उत्तर :
स्थिर रहने पर हमारा शरीर स्थिर जड़ता के कारण स्थिर रहता है। अचानक से गति करने पर शरीर का निचला भाग गति में आ जाता है जबकि शरीर का उपरी भाग स्थिर जड़ता के कारण स्थिर रहता है जिससे शरीर पीछे के तरफ खिंच जाता है।

प्रश्न 9.
चलती गाड़ी के रूकने पर शरीर आगे की ओर झुक जाता है क्यों?
उत्तर :
चलती गाड़ी में हमारा शरीर गति-जड़त्व की दिशा में रहता है। अचानक ब्रेक लगने पर शरीर का निचला भाग स्थिर हो जाता है जबकि ऊपरी हिस्सा गति जड़त्व के कारण गति की दिशा में रहता है जिससे हमारा शरीर आग को ओर झुक जाता है।

प्रश्न 10.
कार्य हीन बल क्या है?
उत्तर :
जब वस्तु वृत्तीय पथ में पर घूमती है, तब उसमें विस्थापन बल लम्बवत होता है, इसे कार्यहीन बल कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 11.
विस्थापन किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी निश्चित दिशा में वस्तु की प्रारंभिक तथा अंतिम स्थिति के बीच न्यूनतम दूरी को विस्थापन कहते हैं।

प्रश्न 12.
जड़त्व किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तरः
जड़त्व : न्यूटन के प्रथम गति नियम के अनुसार यदि कोई वस्तु स्थिर है तो स्थिर ही रहेगी और यदि कोई समरूप वेग से गतिशील है तो समरूप वेग से गतिशील ही रहेगी, जब तक कि उस पर कोई बल न लगाया जाय। पदार्थ के इस गुण को जड़त्व कहते हैं।

यह दो प्रकार की होती है :-

  • विराम जड़त्व : यह पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण यदि वस्तु स्थिर है तो वह स्थिर अवस्था को बनाये रखती है।
  • गति जड़त्व : यह पदार्थ का वह गुण है जिसके कारण यदि वस्तु गतिशील हैं, तो वह गतिशील अवस्था को बनाये रखती है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
वेग कैसी राशि है?
(a) अदिश
(b) सदिश
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) शदिश।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 2.
वेग का S.I. में इकाई क्या है?
(a) मी०/से०
(b) से०मी०/से०
(c) न्यूटन
(d) जूल
उत्तर :
(a) मी०/से०।

प्रश्न 3.
बल और त्वरण में क्या संबंध है?
(a) बल = मात्रा x त्वरण
(b) बल =
(c) त्वरण =
(d) मात्रा = बल x त्वरण
उत्तर :
A तथा C दोनों

प्रश्न 4.
गुरुत्वाकर्षण का नियम दिया था :-
(a) गैलिलियों
(b) कॉपरमिकस
(c) न्यूटन
(d) जेम्स वाट
उत्तर :
(c) न्यूटन।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 5.
मंदन क्या है?
(a) ॠणात्मक त्वरण
(b) धनात्मक त्वरण
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(a) ॠणात्मक त्वरण।

प्रश्न 6.
कार्य का सूत्र है :-
(a) \(W=\frac{F 1}{d}\)
(b) d = W × F
(c) W = F × d
(d) F = W × d
उत्तर :
(c) W = F × d

प्रश्न 7.
कार्य करने की सामर्थ्य कहलाता है :-
(a) बल
(b) त्वरण
(c) विस्थापन
(d) शक्ति
उत्तर :
(d) शक्ति ।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

प्रश्न 8.
रॉकेट का उड़ना किस सिद्धांत पर आधारित हैं ?
(a) न्यूटन के पहले नियम पर
(b) न्यूटन के तीसरे नियम पर
(c) न्यूटन के दूसरे नियम पर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) न्यूटन के तीसरे नियम पर।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. निश्चित दिशा में तय की गई दूरी ___________ कहलाती है।
उत्तर : विस्थापन

2. कार्य की इकाई __________ है।
उत्तर : जूल

3. न्यूटन द्वारा रचित किताब का नाम __________है।
उत्तर : प्रिंसिपिया

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

4. __________और__________ न्यूटन का तीसरा नियम है।
उत्तर : क्रिया, प्रतिक्रिया

5. S.I. पद्धति में बल की ईकाई __________है –
उत्तर : न्यूटन।

6. F = __________X__________
उत्तर : m, a

7. W=F X__________
उत्तर : d

8. बल एक __________राशि है।
उत्तर : दैशिक।

9. मंदन एक __________त्वरण है।
उत्तर : ॠणात्मक।

10. जड़त्व का नियम.__________ कहलाता है।
उत्तर : गति का पहला नियम।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 2 समय और गति

11. विद्युत संचालित पंखे की गति __________है।
उत्तर : वृत्तीय।

12. घड़ी के पेंडुलम की गति __________है।
उत्तर : आस्लिटरी।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 3 वायु दबाव offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 3 Question Answer – वायु दबाव

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
क्या वायु में भार होता है?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 2.
क्या वायु से हमारे ऊपर दबाव पड़ता है?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 3.
क्या पृथ्वी के सभी स्थानों पर वायुभार एक समान है?
उत्तर :
नहीं।

प्रश्न 4.
पृथ्वी पर वायुभार की कुल कितनी पेटियाँ हैं?
उत्तर :
सात।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 5.
हमारी पृथ्वी पर वायुदाब में अन्तर का क्या कारण है?
उत्तर :
तापमान में भित्रता।

प्रश्न 6.
वायुभार के माप की इकाई क्या है ?
उत्तर :
मिलीबार।

प्रश्न 7.
वायुभार को किस यंत्र से मापते हैं?
उत्तर :
बैरोमीटर से।

प्रश्न 8.
समुद्रतल पर वायु का दबाव कितना है?
उत्तर :
1013.3 मिलीबार।

प्रश्न 9.
बैरोमीटर का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर :
टारसेली ने ।

प्रश्न 10.
पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन क्यों ले जाते हैं?
उत्तर :
ऑक्सीजन की कमी के कारण।

प्रश्न 11.
बैरोमीटर का आविष्कार किस वर्ष हुआ था?
उत्तर :
1943 ई० में।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARK

प्रश्न 1.
कैसे सिद्ध करोगे कि हवा में दबाव है ?
उत्तर :
एक ग्लास में पानी भरकर उसे पोस्टकार्ड या कार्डबोर्ड से ग्लास का मुँह ढँक दो। उसके बाद कार्ड को दबाकर गिलास को उल्टा करके देखो पानी नहीं गिरेगा। इससे यह साबित होता है कि कोई दबाव कार्डबोर्ड को ऊपर की तरफ ठेल देता है। दरअसल हवा का दबाव ही पानी को गिरने नहीं देता है।

प्रश्न 2.
हमें वायु के दबाव का अनुभव क्यों नहीं होता है?
उत्तर :
चूँकि हमारे शरीर के भीतर भी हवा है। यह हवा भी बाहर की हवा के समान और विपरीत दबाव देती है। इसी कारण हमलोग बाहर की हवा का दबाव महसूस नहीं कर पाते हैं।

प्रश्न 3.
वायु दबाव किसे कहते हैं?
उत्तर :
वायु दबाव (Atmospheric Pressure) : पृथ्वी की आकर्षण शक्ति के कारण प्रत्येक भौतिक पदार्थ में भार पाया जाता है। वायु भी एक भौतिक पदार्थ है। अत: उसमें भी भार या दबाव का मिलना स्वाभाविक है। वायुभार का अर्थ होता है, किसी स्थान के इकाई क्षेत्रफल पर वायुमण्डल के स्तम्भ का भार।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 4.
समदाब रेखा किसे कहते हैं? इसकी क्या विशेषता है?
उत्तर :
पृथ्वी पर समान हवा के दबाव वाले स्थानों को मिलाने वाली कल्पित रेखाओं को समदाब रेखा कहते हैं। समदाब रेखाओं की निम्नलिखत विशेषताएँ हैं-

  1. समदाब रेखाएँ एक दूसरे को स्पर्श नहीं करती हैं।
  2. समदाब रेखाएँ जब एक दूसरे के अधिक नजदीक चली जातीहैं तो उस क्षेत्र में वायुदाब में भिन्नता ज्यादा होती है।
  3. समदाब रेखाओं को समुद्रतल के वायु दबाव में बदलकर दर्शाया जाता है।

प्रश्न 5.
वायु प्रवाह किसे कहते हैं?
उत्तर :
जब किसी स्थान पर तापक्रम बढ़ जाने से वायुभार कम हो जाता है तो वहाँ की वायु हल्की होकर ऊपर उठने लगती है। उस खाली स्थान को भरने के लिए हवाएँ उच्च वायुभार से (या कम तापक्रम) वाले स्थान से कम वायुभार (अधिक तापक्रम) वाले स्थान की ओर बहने लगती है तो उसे वायु प्रवाह कहते हैं।

प्रश्न 6.
वायु प्रवाह का क्या कारण है?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी पर वायु प्रवाह का कारण है दो स्थानों के बीच वायुभार में अन्तर है। वायु हमेशा उच्च वायुभार के क्षेत्र से निम्न वायुभार के क्षेत्र की ओर प्रवाहित होती है। वायुभार में अन्तर जितना ही अधिक होगा वायु प्रवाह उतना ही तीव्र होगा। वायु प्रवाह तब तक होता रहेगा जब तक वायुभार में एक समानता नहीं हो जाती है।

प्रश्न 7.
पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन क्यों ले जाते हैं?
उत्तर :
हम जैसे-जैसे ऊँचाई की ओर बढ़ते जाते हैं वायु का परिमाण कम होता जाताहै। जिससे वायु में ऑक्सीजन के कमी के कारण पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन ले जाते हैं।

प्रश्न 8.
क्या वायु का दबाव सर्वमुखी है?
उत्तर :
पृथ्वी पर वायु दवाब सर्वमुखी होता है। अर्थात वायु किसी वस्तु पर सभी ओर से दवाब बनाती है। समुद्र तल पर वायु का दवाब 76 पारद स्तभ के दवाब के समान है। वायु दवाब मिलीबार ईकाई में मापा जाता है। (मिलीबार 0.02953 इंच पारद स्तंभ के दवाब के समय होता है।) समुद्र तल का वायुदाब 1013.3 मिलीबार है।

प्रश्न 9.
मौसम खराब कब होता है? स्पष्ट करो।
उत्तर :
जलीय वाष्प के हवा के साथ मिलने पर जो निम्न दवाब तैयार होता है उसके फलस्वरूप मौसम खराब होकर आँधी और वर्षा होती है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
वायु दवाब में भित्रता के क्या कारण हैं ?
उत्तर :
पृथ्वी पर वायुदाब का वितरण सर्वत्र एक समान नहीं है। वायुदाब में इस भिन्नता के कारण निम्नलिखित हैं-
तापमान : किसी स्थान पर तापमान बढ़ने के कारण वहाँ की वायु हल्की होकर ऊपर फैलती है। अतः वहाँ की वायु का कुछ भाग समीपवर्ती भागों की ओर चला करती है। कम वायु रहने से उसके घनत्व तथा भार में कमी आ जाती है। इसके विपरीत किसी स्थान के वायु का तापक्रम कम होने से वहाँ की वायु सिकुड़ती है। जिससे आस-पास से वहाँ वायु आ जाती है। इसलिए वायु का घनत्व भार बढ़ जाता है। भूमध्य रेखा पर निम्न वायुभार तथा धुवों पर उच्च वायुभार पाये जाने के कारण तापमान में भिन्नता होती है।

ऊँचाई : पृथ्वी पर ऊँचाई के साथ वायुभार में कभी होती है। क्योंकि ऐसा अनुमान है कि प्रति 110 मीटर की ऊँचाई पर जाने से 1 सेन्टीमीटर वायु भार कम हो जाता है जिससे यह ज्ञात होता है कि ऊँचाई की ओर बढ़ने पर वायु की परतें विरल होती हैं।

जलवाष्प : जलवाष्प का भार शुष्क वायु के भार की अपेक्षा बहुत कम होता है। अतः वायु में जलवाष्प की मात्रा जितनी ही अधिक होगी वायु भार उतना ही कम होगा।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 2.
पृथ्वी के वायुदाब की पेटियों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर :
पृथ्वी पर कुल सात वायुभार की पेटियाँ पायी जाती हैं जिसमें चार उच्च वायुदाब की एवं तीन निम्न वायुदाब की पेटियाँ हैं।

  1. भूमध्यरेखीय निम्न वायुभार की पेटी।
  2. उत्तरी अयनदेशीय उच्च वायुभार की पेटी।
  3. दक्षिणी अयनदेशीय उच्च वायुदाब की पेटी।
  4. उत्तरी ध्रुववृत्तीय निम्न वायुदाब की पेटी।
  5. दक्षिणी ध्रुववृत्तीय निम्न वायुदाब की पेटी।
  6. उत्तरी ध्रुवीय उच्च वायुदाब की पेटी।
  7. दक्षिणी ध्रुवीय उच्च वायुदाब की पेटी।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव 1

भूमध्यरेखीय निम्न वायुदाब की पेटी एवं दोनों ध्रुवीय उच्च वायुदाब की पेटियाँ तापजन्य हैं जबकि दोनों अयनदेशीय (उपोष्ण) उच्च वायुदाब की पेटियाँ एवं दोनों भुववृृत्तीय (उपधुवीय) निम्न वायुदाब की पेटियाँ गति जन्य हैं।

प्रश्न 3.
यदि आपको समुद्री किनारा से माउण्ट एवरेस्ट की ओर जाना पड़े तो आपके रोजमर्रा के जीवन में कैसा परिवर्तन होगा ?
उत्तर :
समुद्र तल से हम जैसे-जैसे ऊँचाई की ओर बढ़ते हैं वायुभार क्रमशः कम होता जाता है।.बहुत अधिक ऊँचाई पर जाने पर वायुभार काफी कम हो जाता है। वायु का परिमाण कम हो जाने से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। इससे साँस लेने में काफी कठिनाइयाँ होती है। किसी चीज को पकने में देर लगती है। यही कठिनाइयाँ एवरेस्ट पर महसूस होती है।

प्रश्न 4.
पृथ्वी के ऊँचे भागों या पहाड़ों पर हमें ऑक्सीजन की कमी होती है। क्यों?
उत्तर :
पृथ्वी पर ऑक्सीजन का सर्वाधिक परिमाण वायुमंडल के निचले स्तरों में है। जैसे-जैसे हम वायुमण्डल के ऊपरी स्तरों की ओर अर्थात ऊँचाई की ओर बढ़ते जाते हैं भारी गैसों का परिमाण कम होता जाता है। और हल्की गैसों की मात्रा बढ़ती जाती है। यही कारण है कि ऊँचे पर्वतों पर ऑक्सीजन की कमी रहती है।

प्रश्न 5.
वायुदाब क्यों घटता है?
उत्तर :
ठोस, द्रव और गैस सभी पदार्थ असंख्य अणु से बने होते हैं। ठोस और द्रव पदार्थो को हम देख सकते हैं। लेकिन गैसीय पदार्थ को हम नहीं देख पाते है। गैसीय पदार्थों के अणु बिखरे हुए घूमते रहते हैं और एक दूसरे से टकराते रहते हैं। इनके धक्के से जो दबाव उत्पन्न होता है वही दबाव साधारणत: वायुदबाव कहलाता है। आयतन जितना कम होता है अणुओं के बीच की दूरी उतनी कम होती है जिसके फलस्वरूप उसका घनत्व बढ़ता है और अणुओं के धक्के भी बढ़ते हैं जिसके कारण दबाव भी बढ़ते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 6.
समदाब रेखा की विशेषताएँ बताओ।
उत्तर :
समदाब रेखा की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

  1. समदाब रेखा पर वायुदाव को मिलीबार (mb) इकाई में मापा जा सकता है। पृथ्वी पर सामान्य वायु दबाव साधारणत: 980 मिलीबार से लेकर 1050 मिलीबार तक होता है।
  2. समदाब रेखाएँ साधारणत: वायुदबाव के परिणामस्वरूप समुद्र तल के वायु दबाव के रूप में दिखाया जाता है।
  3. समदाब रेखाएँ एक दूसरे को स्पर्श या अतिक्रमण नहीं करती है।
  4. समदाब रेखाएँ जिस स्थान पर एक दूसरे के खूब नजदीक चली आतहैं, उस क्षेत्र में वायु दबाव में भिन्नता ज्यादा होति है।

प्रश्न 7.
उच्चदाब एवं निम्नदाब को समझाइये।
उत्तर :

उच्चदाब निम्नदाब
i) जिन क्षेत्रों में हवा की गर्मी कम होती है, हवा का उच्चदाब दिखाई पड़ता है। जैसे- पर्वतीय क्षेत्र। i) जिन क्षेत्रों में हवा की गर्मी ज्यादा होती है वहाँ हवा का निम्नदाब दिखाई पड़ता है। जैसे- भूमध्यरेखीय प्रदेश।
ii) शीतल और भारी हवा में जलवाष्प बहुत कम रहता है। जिसके कारण उच्चदाब वाले क्षेत्र में साधारण मेघ वर्षा कुछ नहीं होते हैं। मौसम साफ-सुथरा और शांत रहता है।  

ii) वायु के ऊर्ध्वगामी होने के कारण हवा का निम्न दबाव उत्पन्न होता है। इस प्रकार पृथ्वी की सतह के नजदीक की हवा का घनत्व कम हो जाता है और उसके चलने के कारण दबाव भी कम हो जाता है।

iii) उच्च दवाब वाले क्षेत्र की हवा संकुचित होती है। iii) गर्म हवा की ऊपरी सतह ठंडी हवा के संपर्क में आने पर वाष्प घनीभूत होकर जल या बर्फ के टुकड़ों में परिवर्तित होता है। इसी कारण वर्षा, तूफान और अशांत मौसम दिखाई पड़ता है।
iv) वायु की निम्नता के कारण भी हवा का उच्च दवाब उत्पन्न होता है। अर्थात् ठंडे क्षेत्र की हवा ठंडी और भारी होकर जमीन की सतह की ओर चली जाती है। इस प्रकार पृथ्वी की सतह की हवा के ज्यादा घनी होने से दवाब भी बढ़ता है। iv) निम्न चाप वाले क्षेत्र की हवा फैली हुई हल्की एवं कम घनत्व वाली होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव 2

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
समुद्रतल पर वायु का दबाव होता है –
(a) 1013.3 मिलीबार
(b) 1000 मिलीबार
(c) 1235 मिलीबार
(d) 2000 मिलीबार
उत्तर :
(a) 1013.3 मिलीबार

प्रश्न 2.
वायुदाब को किस यंत्र से मापा जाता है –
(a) वर्षामापी
(b) बैरोमीटर
(c) तापमापी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) बैरोमीटर

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 3.
पृथ्वी पर वायुभार की कितनी पेटियाँ हैं –
(a) आठ
(b) तीन
(c) सात
(d) पाँच
उत्तर :
(c) सात

प्रश्न 4.
वायु दाब में भिन्नता का प्रमुख कारण है –
(a) तापमान में भिन्नता
(b) जलवाष्प का न होना
(c) हवाओं का शुष्क होना
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) तापमान में भिन्नता

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखा पर जो वायुभार पाया जाता है वह है –
(a) उच्च वायुभार
(b) निम्न वायुभार
(c) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) निम्न वायुभार

प्रश्न 6.
वायु प्रवाह का मुख्य कारण है –
(a) समदाब में अन्तर
(b) वायुदाब में समानता
(c) ऊँचाई
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) समदाब में अन्तर

प्रश्न 7.
ऊँचाई बढ़ने पर वायुदाब –
(a) बढ़ता है
(b) स्थिर रहता है
(c) घटता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) घटता है

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 8.
बैरोमीटर का आविष्कार किया था –
(a) कोपरनिकस
(b) टेरीसली
(c) गैलेलियो
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) टेरीसली

प्रश्न 9.
स्वाभाविक वायुदाब के कारण काँच की नली में पारा रहता है –
(a) 75 सेमी०
(b) 76 सेमी०
(c) 65 सेमी०
(d) 66 सेमी०
उत्तर :
(b) 76 सेमी०

प्रश्न 10.
पृथ्वी के जिस भाग पर वायु दबाव ज्यादा रहता है, वह है –
(a) मैदानी भाग
(b) समुद्र तल
(c) पठारी भाग
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) समुद्र तल

प्रश्न 11.
वायु दबाव कम होने पर पारा का स्तर –
(a) बढ़ता है
(b) गिर जाता है
(c) समान होता है
(d) स्थिर होता है
उत्तर :
(b) गिर जाता है

प्रश्न 12.
पृथ्वी के किस भाग में वायुदाब अधिक होने कारण तूफान आता है –
(a) कर्क रेखा
(b) समदाब रेखा
(c) समान होता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) कर्क रेखा

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

प्रश्न 13.
समान वायु दबाव वाली रेखाओं को कहते हैं-
(a) निम्न दाब
(b) सम दाब
(c) उच्च दाब
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) सम दाब

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. हवा में ______ है।
उत्तर : भार

2. हवा का दबाव सभी स्थानों पर ______ नहीं होता है।
उत्तर : एक समान

3. पृथ्वी पर कुल ______ वायुभार की पेटियाँ हैं।
उत्तर : सात

4. वायुदाब को ______ से मापा जाता है।
उत्तर : बैरोमीटर

5. समुद्रतल पर हवा का दबाव ______ मिलीबार है।
उत्तर : 1013.3

6. सबसे कम वायुभार ______ रेखा पर तथा सबसे अधिक वायुभार ______ पर पाया जाता है।
उत्तर : भूमध्य/ध्रुवों

7. ______ बढ़ने पर वायुभार कम होता है।
उत्तर : ऊँचाई

8. जलवाष्प वायु से ______ होती है।
उत्तर : हल्की

9. ऊँचे पर्वतीय अंचल में जल का उबलांक ______ होता है।
उत्तर : कम

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

10. वायु दबाव की माप ______ में होती है।
उत्तर : मिलीबार

11. वायुदाब यंत्र का आविष्कारक ______ है।
उत्तर : टारसेली

12. मैदान या सागर तट पर वायुदाब ______ होता है।
उत्तर : अधिक

13. ______ मीटर ऊँचाई पर वायुदाब 1° सेमी० घटता है।
उत्तर : 110

14. पृथ्वी के अतिरिक्त ग्रहों, आकाश मंडल के शून्य भाग में वायु दबाव ______ होता है।
उत्तर : नहीं

15. अंतरिक्ष यात्री विशेष हवा भरे वस्त्रों को नहीं पहने तो उनकी ______ फट जाएगी।
उत्तर : नसें

16. हवा उच्च दबाव क्षेत्र से ______ दबाव क्षेत्र की तरफ बहती है।
उत्तर : निम्न

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. पृथ्वी पर कुल सात वायुदाब पेटियाँ पायी जाती हैं।
उत्तर : (सही)

2. वायु में भार होता है।
उत्तर : (सही)

3. हवा दबाव डालती है।
उत्तर : (सही)

4. हमारे ऊपर हवा का दबाव प्रति वर्ग सेमी॰ एक किलोग्राम होता है।
उत्तर : (सही)

5. समुद्र तल पर हवा का दबाव 1013.3 होती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

6. वायुदाब को बैरोमीटर से मापा जा सकता है।
उत्तर : (सही)

7. सबसे कम वायुभार भूमध्य रेखीय क्षेत्र में पाया जाता है।
उत्तर : (सही)

8. ध्रुवों पर वायुदाब सबसे अधिक होता है।
उत्तर : (सही)

9. ऊँचाई बढ़ने पर वायुभार बढ़ता है।
उत्तर : (गलत)

10. जहाँ जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है, वहाँ वायुभार अधिक पाया जाता है।
उत्तर : (गलत)

11. वायुभार के वितरण पर पृथ्वी की दैनिक गति का भी प्रभाव पड़ता है।
उत्तर : (गलत)

12. समान वायुभार के स्थानो को मिलाने वाली रेखा को समदाब रेखा कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

13. माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मी० है।
उत्तर : (सही)

14. हवा का प्रवाह होता है उच्च दबाव से निम्न दबाव की तरफ।
उत्तर : (सही)

15. निम्न दबाव के कारण साइक्लोन, टाइफून, तूफान टारनेडो काल बैशाखी आते हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 3 वायु दबाव

16. हवा का दबाव ही पानी को गिरने नहीं देता।
उत्तर : (सही)

17. अंतरिक्ष में किसी प्रकार की वायु नहीं होती है।
उत्तर : (सही)

18. भूमध्य रेखा के आस-पास के प्रदेशों में आवर्तन का वेग सबसे ज्यादा होता है।
उत्तर : (सही)

19. उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवीय अंचलों में उच्च दाब उत्पन्न होता है।
उत्तर : (सही)

20. उच्च दबाव वाले क्षेत्र की हवा संकुचित नहीं होती है।
उत्तर : (गलत)