WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 8.4 Question Answer – प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
नेसलर अभिकर्मक के साथ अमोनिया की क्रिया से कौन रंग उत्पन्न होता है ?
उत्तर :
भूरा।

प्रश्न 2.
सिल्वर नाइट्रेट के जलीय घोल में H2S गैस प्रवाहित करने से जो अवक्षेप बनता है उसका सूत्र लिखें।
उत्तर :
सिल्वर सल्फाइड।

प्रश्न 3.
द्रव अमोनिया का एक उपयोग लिखिए।
उत्तर :
द्रव अमोनिया का उपयोग बर्फ बनाने के कारखाने में शीतलीकारक (refrigerant) के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 4.
एलुमिनियम क्लोराइड के जलीय घोल के साथ अमोनिया का जलीय घोल मिलाने पर उत्पन्न अवक्षेप का सूत्र लिखिए।
उत्तर :
एलुमिनियम क्लोराइड के जलीय घोल के साथ अमोनिया का जलीय घोल मिलाने पर उत्पन्न अवक्षेप का सूत्र Al(OH)3 है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 5.
प्रयोगशाला में नाइट्रोजन बनाते समय अमोनियम क्लोराइड के जलीय घोल के साथ किस यौगिक का जलीय घोल मिश्रित करके गर्म किया जाता है ?
उत्तर :
सोडियम नाइट्रइड (NaNO2) !

प्रश्न 6.
यूरिया उत्पादन में दो पदार्थों का उपयोग होता है। एक अमोनिया है, दूसरा क्या है ?
उत्तर :
दूसरा कार्बन डाई आक्साइड (CO2) है।

प्रश्न 7.
अमोनिया गैस को सुखाने के लिए किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :
अनबुझा चूना (CaO) ।

प्रश्न 8.
लेड नाइट्रेट के जलीय घोल में H2 S गैस प्रवाहित करने पर उत्पन्न काले अवक्षेप का सूत्र लिखिए।
उत्तर :
लेड नाइट्रेट के जलीय घोल में H2 S गैस प्रवाहित करने पर लेड सल्फाइड (Pbs) का काला अवक्षेप प्राप्त होगा।

Pb(NO3)2 + H2S → Pbs + 2 HNO3

प्रश्न 9.
अमोनिया (NH3) का जलीय घोल अम्लीय होता है या भास्मिक, लिखिए।
उत्तर :
अमोनिया (NH3) का जलीय घोल भास्मिक (basic) होता है।

प्रश्न 10.
द्रव या तरल अमोनिया क्या है ?
उत्तर :
उच्चदाब एवं निम्न तापमान पर अमोनिया द्रव में परिवर्तित हो जाती है, जिसे द्रव (तरल) अमोनिया कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 11.
अलग-अलग गैस जार में रखी हुई अमोनिया एवं नाइट्रोजन गैस को किस भौतिक गुण के आधार पर पहचानेंगे ?
उत्तर :
अमोनिया में तीक्ष्ण गंध पायी जाती है जबकि नाइट्रोजन एक गन्धहीन गैस है। अत: गन्ध के आधार पर दोनों गैसों की पहचान करेंगे।

प्रश्न 12.
अमोनिया के घोल में एक शीशे (काँच) की छड़ को डूबोकर हाइड्रोजन क्लोराइड से भरे गैस जार के मुँह पर ले जाने पर क्या होता है ?
उत्तर :
अमोनिया के घोल में एक शीशे की छड़ को डूबोकर हाइड्रोजन क्लारोइड से भरे गैस जार के मुँह पर ले जाने पर अमोनिया क्लोराइड (NH4 Cl) का सफेद अवक्षेप प्राप्त होता है।

प्रश्न 13.
नेसलर अभिकर्मक (Nesseker’s Reagent) किसे कहते हैं?
उत्तर :
पोटैशियम मरक्यूरिक आयोडाइड (K2 Hgl4) को नेसलर अभिकर्मक (Nesseler’s Reagent) कहते हैं।

प्रश्न 14.
लिकर अमोनिया (Liquor Ammonia) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
अमोनिया का गाढ़ा संतृत्प घोल लिकर अमोनिया (Liquor Ammonia) कहलाता है। आँख में पड़ने पर यह स्थाई अन्धापन उत्पन्न कर सकता है।

प्रश्न 15.
रंगहीन नेसलर अभिकर्मक में अमोनिया की थोड़ी सी मात्रा मिलाने पर कौन सा रंग उत्पन्न होता है ?
उत्तर :
भूरा रंग।

प्रश्न 16.
अमोनिया का एक औद्योगिक उपयोग लिखिए।
उत्तर :
यूरिया खाद बनाने में।

प्रश्न 17.
अमोनिया से बनने वाले दो उर्वरकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
यूरिया और अमोनियम सल्फेट।

प्रश्न 18.
H2S को कैसे पहचानते हैं ?
उत्तर :
इसके सड़े अंडे जैसी गंध से। यह लेड एसीटेट घोल से भींगे हुए कागज को काला कर देती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 19.
H2S गैस की प्रकृति कैसी है ?
उत्तर :
अम्लीय।

प्रश्न 20.
H2S गैस को सुखाने में HNO3 प्रयोग क्यों नहीं करते ?
उत्तर :
HNO3 अम्ल H2S के साथ प्रतिक्रिया करके उसे गंधक में ऑक्सीकृत कर देता है।

प्रश्न 21.
नाइट्रोजन को कैसे शुष्क किया जाता है ?
उत्तर :
सान्द्र H2 SO4 से प्रवाहित करके।

प्रश्न 22.
संस्पर्श विधि में SO2 कैसे प्राप्त की जाती है ?
उत्तर :
गंधक या आयरन पायराइट को हवा के ऑक्सीजन में जलाकर।

प्रश्न 23.
किस गैस के सम्पर्क में आने पर चाँदी के गहनों का रंग काला पड़ जाता है ?
उत्तर :
हाइड्रोजन सल्फाइड [Hydrogen Sulphide (H2S)] गैस के सम्पर्क में आने पर चाँदी के गहनों का रंग काला पड़ जाता है।

प्रश्न 24.
किस भौतिक गुण के आधार पर विभिन्न गैस जारों में रखी गयी हाइड्रोजन सल्फाइड एवं ऑक्सीजन गैसों की पहचान की जा सकती है ?
उत्तर :
गंध द्वारा H2S और O2 की पहचान सम्भव है। ऑक्सीजन गंधहीन गैस है जबकि H2 S में सड़े अण्डों जैसी गंध होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 25.
ठंडे या गर्म किस जल में H2 S घुलनशील है ?
उत्तर :
ठण्डे जल में H2S घुलनशील है।

प्रश्न 26.
प्रयोगशाला में H2S गैस बनाने के लिए प्रयुक्त खनिज अम्ल का नाम बताएँ।
उत्तर :
प्रयोगशाला में H2S गैस बनाने के लिए प्रयुक्त खनिज अम्ल का नाम तनु गन्धकाम्ल (dil H2SO4) है।

प्रश्न 27.
H2S गैस का एक उपयोग लिखिए।
उत्तर :
H2S गैस प्रयोगशाला में प्रति कारक के रूप में प्रयुक्त होती है।

प्रश्न 28.
H2S गैस को क्लोरीन जल में प्रवाहित करने पर क्या होता है ?
उत्तर :
H2S गैस को क्लोरीन जल में प्रवाहित करने पर पीले रंग का सल्फर अवक्षेपित होता है।

प्रश्न 29.
H2S गैस को शुष्क करने के लिए किस पदार्थ का उपयोग करते हैं?
उत्तर :
H2S गैस को शुष्क करने के लिए फास्फोरस पेंटाआक्साइड (P2 O5) का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 30.
जब O2 की अधिकता में H2S को जलाया जाता है तो क्या होता है ?
उत्तर :
H2S नीली लौ के साथ जलकर SO2 और जलवाष्प उत्पन्न करती है जिससे यह प्रमाणित होता है कि H2 S स्वयं जलती है।

प्रश्न 31.
अमोनिया के जलीय घोल में एक बूँद फेनाल्फथैलीन डाल देने से घोल का रंग क्या हो जायेगा ?
उत्तर :
अमोनिया के जलीय घोल में एक बूँद फेनाल्फथैलीन डाल देने से घोल का रंग गुलाबी हो जायेगा।

प्रश्न 32.
पोटैशियम डाइक्रोमेट के अम्लीय जलीय घोल में H2 S गैस प्रवाहित करने से रंग में क्या परिवर्तन होता है ?
उत्तर :
पोटैशियम डाइ क्रोमेट (K2 Cr2 O7) के घोल में H2 S गैस प्रवाहित करने पर हरे रंग का क्रोमेक सल्फेट [Cr2(SO4)3] बन जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 33.
नाइट्रोलिम किसे कहते हैं ?
उत्तर :
नाइट्रोजन उच्च तापक्रम पर कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) से प्रतिक्रिया करके कैल्सियम साइनामाइड और कार्बन उत्पन्न करती है। इसी मिश्रण को नाइट्रोलिम कहते हैं।

CaC2 + N2 = CaCN2 + C

प्रश्न 34.
नाइट्रोजन के एक निर्जली कारक पदार्थ का नाम लिखिए।
उत्तर :
नाइट्रोजन के एक निर्जली कारक पदार्थ का नाम सान्द्र गन्धकाम्ल (Com.H2 SO4) है।

प्रश्न 35.
वायु में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा कितनी होती है ?
उत्तर :
वायु में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा 78 % होती है।

प्रश्न 36.
नाइट्रोजन का एक औद्योगिक उपयोग लिखिए।
उत्तर :
इसका उपयोग अमोनियम सल्फेट [(NH4)2 SO4] के व्यापारिक उत्पादन में होता है।

प्रश्न 37.
प्रयोगशाला में नाइट्रोजन गैस किस तापमान पर उत्पत्र होती है।
उत्तर :
प्रयोगशाला में नाइट्रोजन गैस 700° C तापमान पर उत्पन्न होती है।

प्रश्न 38.
क्या नाइट्रोजन गैस से वायु प्रदूषित होती है ?
उत्तर :
नहीं, नाइट्रोजन गैस से वायु प्रदूषित नहीं होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 39.
क्या होता है जब नाइट्रोजन गैस को लाल तप्त मैग्नेशियम के ऊपर से प्रवाहित किया जाता है ?
उत्तर :
जब नाइट्रोजन गैस को लाल तप्त मैग्नेशियम के ऊपर से प्रवाहित किया जाता है तो मैग्नेशियम नाइट्राइड (Mg3 N2) नामक पदार्थ की उत्पत्ति होती है।

प्रश्न 40.
वायु में उपस्थित नाइट्रोजन के एक महत्व का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
वायु में उपस्थित नाइट्रोजन के कारण पौधों एवं जन्तुओं की कोशिकाओं, उत्तकों एवं अन्य भागों का निर्माण संभव होता है।

प्रश्न 41.
उच्च तापमापं में प्रयुक्त होने वाली एक गैस का नाम लिखिए।
उत्तर :
उच्च तापमापी में प्रयुक्त होने वाली एक गैस का नाम नाइट्रोजन है।

प्रश्न 42.
लेड एसीटेट से भींगा ब्लाटिंग पेपर H2S गैस जार में काला क्यों हो जाता है ?
उत्तर :
लेड सल्फाइड (PbS) बनने के कारण काला हो जाता है।

प्रश्न 43.
लड नाइट्रेट के घोल में H2S को प्रवाहित करने पर अवक्षेप का रंग कैसा होता है ?
उत्तर :
काला।

प्रश्न 44.
एक कार्बनिक खाद का नाम लिखें जिसमें नाइट्रोजन पाया जाता है।
उत्तर :
नाइट्रोजन पाया जान वाला कार्बनिक खाद का नाम यूरिया है।

प्रश्न 45.
म्यूरेटिक अम्ल किसे कहते हैं ? उसका सूत्र लिखो।
उत्तर :
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल को म्यूरेटिक अम्ल भी कहते हैं। इसका सूत्र HCl है।

प्रश्न 46.
सोनार के Workshop से वायु को प्रदूषित करने वाली कौन-सी गैस उत्पन्न होती है ?
उत्तर :
सोनार के Workshop से सल्फर डाई-आक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन डाई-आक्साइड (NO2) उत्पन्न होती है जो वायु को प्रदूषित करती है।

प्रश्न 47.
एक्वाफोर्टिस का रासायनिक नाम और सूत्र लिखो।
उत्तर :
एक्वाफोर्टिस (Acquaforties) का रासायनिक नाम नाइट्रिक अम्ल तथा सूत्र HNO3 है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 48.
सधूम सल्फ्यूरिक अम्ल या ओलियम किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखो।
उत्तर :
सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल सल्फर-ट्राइ-आक्साइड (SO3) गैस को घुलाकर पाइरोसल्फ्यूरिक अम्ल बनाता है। इसे सधूम सल्फ्यूरिक अम्ल (Fuming Sulphuric Acid) या ओलियम कहते हैं। इसका सूत्र H2 S2 O7 है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 1

प्रश्न 49.
Oil of Vitriol तथा King of Chemical किसे कहते हैं?
उत्तर :
सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) को Oil of Vitriol तथा King of Chemical कहते हैं।

प्रश्न 50.
किस अम्ल की जल अवशोषक क्षमता सबसे अधिक होती है?
उत्तर :
सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) की जल अवशोषक क्षमता सबसे अधिक होती है।

प्रश्न 51.
दो गैसों के नाम लिखो जो अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी हैं।
उत्तर :
सल्फर डाइ-आक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन डाइ-आक्साइड (NO2) दो गैसें हैं जो अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी हैं।

प्रश्न 52.
प्रयोगशाला में सोडियम नाइट्रेट से नाइट्रिक अम्ल तैयार करने के लिए किस अम्ल का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :
प्रयोगशाला में सोडियम नाइट्रेट से नाइट्रिक अम्ल तैयार करने के लिए सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल (Conc.H2SO4) का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 53.
तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में AgNO3 का घोल मिलाने से उत्पन्न अवक्षेप किस विलायक (Solvent) में द्रवीभूत होता है ?
उत्तर :
अमोनिया के तनु घोल में

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 54.
चीनी में सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाने पर उत्पन्न होने वाले काले पदार्थ का नाम क्या है?
उत्तर :
चीनी में सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाने पर उत्पन्न होने वाले काले पदार्थ का नाम शर्करा चारकोल (कार्बन) है।

प्रश्न 55.
हाइड्रोजन क्लोराइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में क्या अन्तर है ?
उत्तर :
हाइड्रोजन क्लोराइड एक गैस है जबकि हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक द्रव है। वास्तव में हाइड्रोजन क्लोराइड के जलीय घोल को ही हाइड्रोक्लोरिक अम्ल कहते हैं।

प्रश्न 56.
कौन-सा अम्ल अमोनिया गैस के सम्पर्क में आने पर सफेद धुआँ देता है ?
उत्तर :
सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (Conc. HCl )।

प्रश्न 57.
उस अम्ल का नाम बताइए जो ताँबे के चूर्ण के साथ भूरे रंग का नाइट्रोजन डाई-आक्साइड गैस उत्पन्न करता है।
उत्तर :
नाइट्रिक अम्ल (HNO3) !

प्रश्न 58.
HCl, H2 SO4 और HNO3 में किसका क्वथनांक (Boiling point) सबसे अधिक और किसका क्वथनांक सबसे कम होता है ?
उत्तर :
सल्प्यूरिक अम्ल (H2SO4) का क्वथनांक सबसे अधिक और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) का क्वथनांक सबसे कम होता है।

प्रश्न 59.
बेरियम सल्फेट (BaSO4) द्वारा कौन-सा अम्ल पहचाना जाता है ?
उत्तर :
बेरियम सल्फेट द्वारा सल्फ्यूरिक अंम्ल (H2SO4) की पहचान होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
कॉपर सल्फेट के जलीय घोल में H2S गैस प्रवाहित करने से क्या होता है, संतुलित रासायनिक समीकरण सहित उत्तर दीजिए।
उत्तर :
जब कॉपर सल्फेट के जलीय घोल में H2S गैस प्रवाहित की जाती है, तो एक काले रंग का क्यूपरिक सल्फाइड अवक्षेपित होता है तथा सल्फ्यूरिक अम्ल उत्पन्न होता है।

CuSO4 + H2S → CuS ↓ + H2SO4

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 2.
किप्स उपकरण (Kipp’s apparatus) से तैयार होनेवाली गैस का नाम लिखें, गैस निर्माण के लिए रासायनिक क्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर :
किप्स उपकरण से तैयार होनेवाली एक गैस हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) है।
संतुलित रासायनिक समीकरण : FeS + H2SO4 = FeSO4 + H2S ↑

प्रश्न 3.
जब फेरिक क्लोराइड के घोल में अमोनियम हाइड्राक्साइड मिलाया जाता है तो क्या होता है ?
उत्तर :
पीले रंग के फेरिक क्लोराड के घोल में अमोनियम हाइड्राक्साइड (NH4 OH) मिलने से बादामी रंग का फेरिक हाइड्राक्साइड का अवक्षेप प्राप्त होता है।

FeCl2 + 3 NH4 OH → Fe(OH)3 + 3 NH4 Cl

प्रश्न 4.
जब अमोनिया क्षारीय धातुएँ जैसे सोडियम से प्रतिक्रिया करती है तो क्या होता है ?
उत्तर :
400° C तापक्रम पर सोडियम धातु पर अमोनिया गैस (NH3) प्रवाहित करने पर एमाइड लवण प्राप्त होता है जिसे सोडामाइड कहते हैं तथा हाइड्रोजन गैस मुक्त होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 2

प्रश्न 5.
अमोनिया के एक अवकारक गुण का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
साधारणत: अमोनिया में अवकारक गुण नहीं होता है, लेकिन अधिक तापक्रम पर यह अवकारक का कार्य करती है। अधिक गर्म काले रंग के क्यूपरिक ऑक्साइड (CuO) पर अमोनिया गैस प्रवाहित करने पर क्यूपरिक ऑक्साइड अवकृत होकर लाल रंग के ताँबा धातु में बदल जाती है तथा अमोनिया (NH3) स्वयं नाइट्रोजन में आक्सीकृत हो जाती है।

3 CuO + 2 NH3 = 3 Cu + 3 H2O + N2

प्रश्न 6.
एक रासायनिक प्रतिक्रिया का उदाहरण दीजिए जिसमें दो गैस परस्पर प्रतिक्रिया करके एक ठोस उत्पन्न करती है।
उत्तर :
अमोनिया गैस और हाइड्रोजन क्लोराइड गैस परस्पर प्रतिकिया करके अमोनियम क्लोराइड का घना धुआँ उत्पन्न करता है, जो NH4 Cl का ठोस कण है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 3

प्रश्न 7.
हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) गैस के अम्लीय गुण का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) में अम्लीय गुण होने के कारण इसका जलीय घोल नीले लिटमस पेपर को लाल कर देता है तथा यह क्षारों से प्रतिक्रिया करके लवण और जल उत्पन्न करता है।

H2S + 2 NaOH → Na2S + 2 H2O (सोडियम सल्फाइड)

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 8.
जब चाँदी का सिक्का H2S गैस के सम्पर्क में आता है, तो क्या होता है ?
उत्तर :
जब चाँदी का सिक्का H2S गैस के सम्पर्क में आता है, तो सिक्का काला हो जाता है। इसका कारण यह है कि चाँदी H2 S गैस के साथ प्रतिक्रिया करके सिल्वर सल्फाइड (Ag2S) बनाता है जिसका रंग काला होता है।

2 Ag + H2S = Ag2S + H2

प्रश्न 9.
H2S गैस को शुष्क करने के लिए P2O5 का ही उपयोग क्यों किया जाता है ?
उत्तर :
H2 S गैस को शुष्क करने के लिए P2O5 का उपयोग किया जाता है क्योंकि दोनों ही अम्लीय प्रकृति का होता है। अत: दोनों आपस में रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करता है केवल नमी को अवशोषित कर लेता है।

प्रश्न 10.
नाइट्रोलिम क्या है ? इसका एक उपयोग लिखिए।
उत्तर :
नाइट्रोजन 800° C से 1000° C तापक्रम पर कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) से प्रतिक्रिया करके कैल्शियम साइनामाइड बनाता है। यह काले भूरे रंग का मिश्रण है जो व्यापारिक रूप से नाइट्रोलिम (Nitrolim) कहलाता है।

इसका उपयोग खाद के रूप में होता है !

CaC2 + N2 = CaCN2 + C

प्रश्न 11.
एक काँच की छड़ को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डुबाकर एक गैसजार में रखी गैस में ले जाते हैं तो सफेद रंग का धुआँ उत्पत्न होता है। जार में रखे गैस की पहचान कीजिए एवं वह कौन-सा यौगिक बना है जो सफेद धुआँ उत्पत्र करता है ?
उत्तर :
जब एक काँच की छड़ को हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डुबाकर एक गैस जार में रखे गैस जार में ले जाते हैं, तो सफेद धुआँ उत्पन्न होता है। ऐसी अवस्था में गैस जार में रखी गैस अमोनिया होगी तथा सफेद धुआँ उत्पन्न करने वाले यौगिक अमोनियम क्लोराइड (NH4 Cl) होगा क्योंकि अमोनिया हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ प्रतिक्रिया करके अमोनियम क्लोराइड का सफेद धुआँ उत्पन्न करती है।
NH3 + HCl = NH4 Cl (अमोनियम क्लोराइड)

प्रश्न 12.
यदि नीला लिटमस पेपर और लाल लिटमस पेपर को अमोनिया के जलीय घोल में डाला जायेगा तो किसके रंग में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर :
जल में अमोनिया गैस प्रवाहित करने से अमोनियम हाइड्राक्साइड बनता है जो एक क्षार है। जब इस घोल में लाल लिटमस पेपर ले जाते हैं, तो वह नीला हो जाता है लेकिन जब इस घोल में नीला लिटमस पेपर ले जाते हैं तो लिटमस पेपर के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 13.
प्रयोगशाला में अमोनिया गैस कैसे तैयार की जाती है ? रासायनिक समीकरण सहित लिखो।
उत्तर :
प्रयोगशाला में अमोनिया गैस, अमोनियम क्लोराइड और बुझे हुए चूने के मिश्रण को गर्म करके तैयारकी जाती है।

2 NH4 Cl + Ca(OH)2 = CaCl2 + 2 H2O + 2 NH3

प्रश्न 14.
प्रयोगशाला में हाइड्रोजन सल्फाइड (H2 S) कैसे तैयार किया जाता है? प्रतिक्रिया की शर्त क्या है ?
उत्तर :
प्रयोगशाला में तनु सल्फ्यूरिक अम्ल और फेरस सल्फाइड (FeS) की रासायनिक प्रतिक्रिया द्वारा H2 S गैस प्राप्त होती है। FeS + H2 SO4 = Fe SO4 + H2S
प्रतिक्रिया की शर्त : साधारण तापक्रम पर सम्पर्क विधि द्वारा प्रतिक्रिया होती है।

प्रश्न 15.
हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) बनाने के लिए सान्द्र नाइट्रिक अम्ल या सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है ?
उत्तर :
हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) बनाने के लिए सान्द्र नाइट्रिक अम्ल या सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसका कारण यह है कि दोनों तीव्र ऑक्सीकारक पदार्थ हैं जो उत्पन्न H2S को सल्फर (S) में ऑक्सीकृत कर देते हैं।

H2S + 2 HNO2 = S + 2 NO2 + 2 H2O
H2S + H2SO4 = S + SO2 + 2 H2O

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 16.
बहुत पुराने तेल चित्र (Oil Paintings) हवा में उपस्थित H2 S के सम्पर्क में आकर काला हो जाता है क्यों ?
उत्तर :
बहुत पुराने तेल चित्र (Oil Paintings) H2S के सम्पर्क में आकर काले हो जाते हैं क्योंकि Oil Paint में लेड के यौगिक मौजूद रहते हैं जो वायु में उपस्थित H2S से प्रतिक्रिया करके लेड सल्फाइड (Pbs) बनाते हैं जो काला होता है। फलत: Oil Paintings काली पड़ जाती है।

Pb + H2S = Pbs + H2
लेड सल्फाइड (काला रंग)

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
यूरिया के औद्योगिक उत्पादन में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थों के नाम एवं संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
उत्तर :
द्रव CO2 को अधिक अंगोनिया से क्रिया कराकर मिश्रण को उच्च दाब (35 वायुमण्डल) और उच्च तापमान (130° 150° C) पर आटोक्लेव में गर्म करके यूरिया प्राप्त किया जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 4

प्रश्न 2.
लीकर अमोनिया (Liquor Arnmonia) किसे कहते हैं ? इसकी बोतल को खोलने के पहले ठण्डा क्यों किया जाता है ?
उत्तर :
अमोनिया का गाढ़ा संतृप्त घोल लीकर अमोनिया कहलाता है। इसका आपेक्षिक घनत्व 0.88 होता है। इसमें 35 % NH3 द्रवीभूत रहती है। इसे गर्म करके अमोनिया गैस प्राप्त की जा सकती है।
लीकर अमोनिया की बोतल के ढक्कन को खोलने के पहले ठण्डा किया जाता है क्योंकि बोतल के भीतर अमोनिया का दबाव वायुमण्डलीय दबाव से बहुत अधिक होता है। इसलिए बोतल को बिना ठण्डा किए खोलने से छिटक कर आँख में पड़ने का डर रहता है। यह आँख के लिए अत्यन्त हानिकारक है। आँख में पड़ने से स्थाई अन्धापन हो सकता है।

प्रश्न 3.
आप किस प्रकार सिद्ध कीजिएगा कि अमोनिया में नाइट्रोजन और हाइड्रोजन उपस्थित है।
उत्तर :
जब अधिक गर्म काले रंग के क्यूपरिक आक्साइड (cuo) पर अमोनिया गैस प्रवाहित की जाती है, तो क्यूपरिक आक्साइड अवकृत होकर लाल रंग के कॉपर धातु में बदल जाती है। अमोनिया (NH3) स्वयं नाइट्रोजन के रूप में आक्सीकृत हो जाता है। इससे सिद्ध होता है कि अमोनिया गैस में नाइट्रोजन है।

3 CuO + 2 NH3 = 3 Cu + 3 H2O + N2

गर्म सोडियम धातु के ऊपर अमोनिया गैस प्रवाहित करने पर सोडियम एमाइड बनता है तथा हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है। इससे सिद्ध होता है कि अमोनिया गैस में हाइड्रेजन उपस्थित है।

2 Na + 2 NH3 = 2 NaNH2 + H2

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 4.
अमोनिया गैस को सुखाने के लिए सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल (Conc. H2 SO4 ), फास्फोरस पेन्टाऑक्साइड (P2 O5) और निर्जल कैल्शियम क्लोराइड (CaCl2) का उपयोग क्यों नहीं करते हैं जबकि अनबुझा चूना (CaO) का उपयोग करते हैं?
उत्तर :
अमोनिया गैस को सुखाने के लिए सान्द्र सफ्ल्यूरिक अम्ल (Conc. H2 SO4 ), फास्फोरस पेन्टाऑक्साइड (P2 O5) और निर्जल कैल्शियम क्लोराइड (CaCl2) का उपयोग नहीं किया जाता है क्योंकि ये तीनों पदार्थ अमोनिया से रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं।
(i) अमोनिया भास्मिक गैस है। अत: Conc. H2 SO4 से प्रतिक्रिया करके अमोनियम सल्फेट बनाती है।

2 NH3+H2 SO4=(NH4)2 SO4

(ii) अमोनिया गैस, फास्फोरस पेन्टाआक्साइड (P2 O5) के साथ प्रतिक्रिया करके अमोनियम फास्फेट बनाती है।

P2 O5 + 6 NH3 + 3 H2 O = 2(NH4)3 PO4

(iii) अमोनिया गैस निर्जल कैल्शियम क्लोराइड (CaCl2) द्वारा अवशोषित हो जाती है।

CaCl2 + 8 NH3 = CaCl2 .8 NH3

अनबुझा चूना और अमोनिया दोनों भास्मिक पदार्थ हैं। अनबुझा चूना (CaO) का अमोनिया के साथ कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है। यह केवल जलवाष्प को अवशोषित करता है। फलत: अमोनिया को सूखाने के लिए अनबुझा चूना (CaO) का ही उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 5.
सिद्ध करो कि अमोनिया जल में अति घुलनशील है तथा इसका गुण क्षारीय है।
उत्तर :
अमोनिया गैस जल में अति घुलनशील है तथा इसका जलीय घोल क्षारीय प्रकृति का है। इसे फब्बारे का प्रयोग (Fountain experiment) के द्वारा सिद्ध किया जा सकता है।

प्रयोग : एक फ्लास्क में शुष्क अमोनिया गैस भरकर एवं एक छिंद्र वाले कार्क से बन्द्रकर देते हैं। इस छिद्र में एक लम्बी काँच की नली लगी रहती है जो फ्लास्क के अन्दर जेट आकार की होती है। फ्लास्क को एक स्टैंड पर उलट कर रख देते हैं। इसके नीचे एक पात्र में लाल लिटमस का घोल लेते हैं। इस घोल में फ्लास्क में लगी नली का बाहरी सिरा डूबा रहता है।

अब फ्लास्क को ईथर या बर्फ से ठण्डा करते हैं जिसके फलस्वरूप फ्लास्क में भरी हुई अमोनिया गैस ठण्डी होने पर सिकुड़ती है जिससे फ्लास्क में आंशिक शून्यता उत्पन्न होती है। इसके कारण लिटमस का लाल घोल फब्बारे के रूप में नली से होकर फ्लास्क में पहुँचने लगता है, इसका रंग अमोनिया के क्षारीय प्रकृति के कारण नीला हो जाता है तथा इस घोल में अमोनिया गैस तुरन्त घुल जाती है। इससे सिद्ध होता है कि अमोनिया जल में अति घुलनशील है तथा क्षारीय प्रकृति की है।

प्रश्न 6.
अमोनिया का औद्योगिक उपयोग लिखिए।
उत्तर :

  1. शुष्क बर्फ (Dry ice) बनाने में
  2. प्लास्टिक, नाइलन, कृत्रिम रेशम, रेयान, कृत्रिम रबर आदि के निर्माण में।
  3. यूरिया खाद, अमोनिया सल्फेट, अमोनिया नाइट्रेट, अमनोयिम फास्फेट आदि खादों के निर्माण में।
  4. प्रयागशाला में प्रतिकारक के रूप में।
  5. विक्स इन्हेलर (Viscks Inhaler), अमृतांजन आदि दवाओं के निर्माण में।
  6. सुगन्धित सेंट में।
  7. HNO3 तथा Na2 CO3 आदि को बड़े पैमाने पर उत्पन्न करने में।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 7.
H2S गैस को शुष्क करने के लिए सान्द्र H2SO4 या शुष्क CaCl2 का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है ?
उत्तर :
H2 S गैस को शुष्क करने के लिए सान्द्र H2SO4 का प्रयोग नहीं किया जाता है क्योंकि H2SO4 एक आक्सीकारक है जो H2S को आक्सीकृत कर सल्फर (S) उत्पन्न करता है तथा स्वयं SO2 में अवकृत हो जाता है।

H2SO4 + H2S = S + SO2 + 2 H2O

H2S गैस को शुष्क करने के लिए CaCl2 का प्रयोग नहीं किया जाता है क्योंकि यह H2 S से प्रतिक्रिया कर कैल्शियम सल्फाइड (Cas) उत्पन्न करता है।

CaCl2 + H2S = Cas + 2 HCl

प्रश्न 8.
उदाहरण देकर दिखाओ कि हाइड्रोजन सल्फाइड (H2 S) एक अवकारक है।
उत्तर :
H2 S एक प्रबल अवकारक है क्योंकि –
(i) यह हैलोजन को हैलोजन अम्लों में अवकृत कर देती है तथा स्वयं सल्फर में आक्सीकृत हो जाती है।

Cl2 + H2S = 2 HCl + S
Br2 + H2S = 2 HBr + S

(ii) H2 S गैस फेरिक क्लोराइड को फेरस क्लोराइड में अवकृत कर देती है।

2 FeCl3 + H2S = 2 FeCl2 + 2 HCl + S

प्रश्न 9.
प्रयोगशाला में नाइट्रोजन गैस कैसे बनायी जाती है ? नाइट्रोजन गैस का क्या उपयोग है?
उत्तर :
प्रयोगशाला में नाइट्रोजन गैस अमोनियम क्लोराइड (NH4 Cl) तथा सोडियम नाइट्राइड (NaNO2) के सान्द्र जलीय घोल को धीरे-धीरे गर्म करके प्राप्त की जाती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 5

नाइट्रोजन के निम्नलिखित उपयोग हैं :

  1. नाइट्रोजन का मुख्य उपयोग अमोनिया, नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रोजन युक्त खाद (उर्वरक) बनाने में होता है।
  2. इसका उपयोग धातुओं के निष्कर्षण में होता है।
  3. इसका उपयोग बल्ब तथा उच्च तापक्रम वाले गैस थर्मामीटर में होता है।
  4. तरल नाइट्रोजन का उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान तथा अस्पतालों में निम्न तापक्रम उत्पन्न करने में किया जाता है।

प्रश्न 10.
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) बनाने के व्यावसायिक विधि का वर्णन करें।
उत्तर :
अधिक परिमाण में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल संश्लेषण विधि द्वारा तैयार किया जाता है। इस विधि में हाइड्रोजन तथा क्लोरिन को सीधे संयोग करा करके HCl उत्पन्न किया जाता है।

H2 + Cl2 = 2 HCl

प्रायः समान आयतन में हाइड्रोजन तथा क्लोरिन को दो नली द्वारा सिलिका से तैयार Burning Chamber में जलाने पर HCl गैस उत्पन्न होती है। इस उत्पन्न HCl गैस को कुलींग टॉवर से प्रवाहित करके ठण्डा किया जाता है जिसे एक अन्य टॉवर में प्रवाहित किया जाता है जहाँ ऊपर से जलाधार गिरता रहता है, जो HCl गैस को द्रवीभूत कर HCl अम्ल में बदल देता है। इसे निकास नली द्वारा बाहर निकाल लेते हैं।

प्रश्न 11.
नाइट्रिक अम्ल के औद्योगिक उत्पादन विधि का वर्णन करें।
उत्तर :
नाइट्रिक अम्ल का औद्योगिक उत्पादन की ऑस्टवाल्ड विधि (Ostwald Process) है। इस विधि में अमोनिया से नाइट्रिक अम्ल बनाया जाता है।
सर्वप्रथम अमोनिया और वायु के मिश्रण को 800° C पर गर्म करके प्लेटिनम की जाली के ऊपर प्रवाहित करते हैं। वायु की ऑक्सीजन, अमोनिया को ऑक्सीकृत कर देती है और नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) उत्पन्न होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 7

यह नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) ऑक्सीजन से ऑक्सीकृत होकर नाइट्रोजन डाइ-ऑक्साइड (NO2) में बदल जाता है।

2 NO + O2 = 2 NO2

इस नाइट्रोजन डाइ-ऑक्साइड (NO2) गैस को ठण्डा जल में प्रवाहित करके नाइट्रिक अम्ल प्राप्त करते हैं और NO मुक्त होता है जो पुन: O2 से संयोग कर HNO3 के उत्पादन में सहायता करता है।

3 NO2 + H2 O = 2 HNO3 + NO ↑

प्रश्न 12.
दो रंगहीन गैसों की प्रतिक्रिया से एक तीक्षण गंध वाली गैस उत्पन्न होती है। उत्पन्न गैस के सर्म्पक में तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से भींगी काँच की छड़ ले जाते हैं, तो सफेद धुआँ निकलता है। तीनों गैसों को पहचानिए।
उत्तर :
प्राम्भिक दो रंगहीन गैसे हाइड्रोजन (H2) और नाइट्रोजन (N2) है जो आपस में रासायनिक प्रतिक्रिया करके तीक्ष्ण गंध वाली अमोनिया गैस (NH3) उत्पन्न करती है।

N2 + 3 H2 = 2 NH3 + 22.4 k.cal.

अमोनिया से भरे गैस जार में तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से भींगी काँच की छड़ ले जाते हैं तो अमोनियम क्लोराइड का सफेद धुआँ उत्पन्न होता है।

NH3 + HCl = NH4 Cl

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 13.
सम्पर्क विधि द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल तैयार करने के सिद्धान्त का आवश्यक समीकरण के साथ वर्णन करो।
उत्तर :
(i) सम्पर्क विधि द्वारा बड़े पैमाने पर सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने के लिए वायु की उपस्थिति में सल्फर से सल्फर डाइआक्साइड (SO2) उत्पन्न की जाती है।

S + O2 = SO2

(ii) वेनेडियम पेन्टाआक्साइड (V2 O5) उत्रेरक की उपस्थिति में 450° C-500° C तापक्रम पर सल्फर डाइ-आक्साइड आक्सीजन से संयुक्त होकर सल्फर ट्राई-आक्साइड में बदल जाती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन 6

(iii) इस प्रकार प्राप्त सल्फर ट्राइ -आक्साइड को 98 % शक्ति वाले सल्फ्यूरिक अम्ल द्वारा अवशोषित कराके ओलियम (H2 S2 O7) प्राप्त किया जाता है।

SO3 + H2SO4 = H2 S2 O7

(iv) इस ओलियम में जल की उचित मात्रा मिलाकर इच्छित सांद्रता की सल्फ्यूरिक अम्ल प्राप्त कर ली जाती है।

H2 S2 O7 + H2O = 2 H2SO4

प्रश्न 14.
क्रिप्स उपकरण के कार्य सिद्धान्त का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर :
क्रिप्स उकरण का कार्य सिद्धान्त (Working principles of Kripp’s apparatus) : रसायन प्रयोगशाला में विश्लेषण सम्बन्धी प्रयोग करते समय बार-बार H2S गैस की अल्पमात्रा की जरूरत पड़ती है। इसके लिए यहां जरूरी है कि H2S गैस का बनना लगातार जारी रहे। इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए क्रिप्स उपकरण की सहायता से H2S गैस तैयार की जाती है।

जब गैस का प्रयोग होता है, इसमें लगे हुए स्टॉप कार्क को खोल कर गैस प्राप्त कर लेते हैं। इस अवस्था में FeS और H2SO4 दोनों मध्यवाले गोले में एक दूसरे के सम्पर्क में बने रहते हैं किन्तु स्टॉप कार्क की बन्द कर देने पर कुछ समय पश्चात ही इसके मध्य वाले गोले में अधिक मात्रा में गैस के उत्पन्न होने पर गैस द्वारा डाले गए दबाव से अम्ल के नीचे की ओर ठेल दिया जाता है और प्रतिक्रिया स्वत: बन्द हो जाती है। इस प्रकार क्रीप-उपकरण से बनने वाली H2S गैस के उत्पादन को नियंत्रित कर पाना और आवश्यकता पड़ने पर गैस को प्राप्त कर पाना सम्भव है। इसीलिये इसका प्रयोग अधिकतर प्रयोगशाला में किया जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 8.3 Question Answer – विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
विद्युत विश्लेषण में किस प्रकार की विद्युत का प्रयोग होता है ?
उत्तर :
दिष्ट धारा।

प्रश्न 2.
प्लेटिनम इलेक्ट्रोड का व्यवहार करके अम्लीय जल के विद्युत विश्लेषण में कैथोड पर होनेवाली क्रिया लिखिए।
उत्तर :
कैथोड पर होने वाली क्रिया – H+ + e = H ; H + H = H2

प्रश्न 3.
पीतल के ऊपर सोने का विद्युत्लेपन करने के लिए किस विद्युत विश्लेष्य का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :
पोटेशियम – आरो-सायनाइड K[Au(CN)2]

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 4.
शुद्ध जल में अल्प मात्रा में सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाने से उत्पन्र घोल की विद्युत चालकता शुद्ध जल से अधिक होती है। क्यों ?
उत्तर :
शुद्ध जल एक सह संयोजी यौगिक (Covalent Compound) है। अत: यह विद्युत का कुचालक है। जब शुद्ध जल में अल्प मात्रा में सल्फ्यूरिक अम्ल मिलाया जाता है तब यह H+ और OH आयन्स में दूट जाता है और विद्युत का सुचालक बन जाता है।

प्रश्न 5.
किसी विद्युत विच्छेद (Electrolyte) में विद्युत विश्लेषण (Electrolysis) के समय द्रव में विद्युत धारा का वाहक कौन है ?
उत्तर :
किसी विद्युत विच्छेद के जलीय घोल में विद्युत धारा के वाहक आयन्स (ions) होते हैं।

प्रश्न 6.
Cu इलेक्ट्रोड्स उपयोग करके CuSO4 के जलीय घोल का विद्युत विश्लेषण करते समय कौन आयन कैथोड की तरफ जाता है ?
उत्तर :
Cu इलेक्ट्रोड्स उपयोग करके CuSO4 के जलीय घोल का विद्युत विश्लेषण करते समय Cu++ आयन कैथोड की तरफ जाते हैं।

प्रश्न 7.
विद्युत विच्छेदन की क्रिया में आयनों की गति की दिशा क्या होती है?
उत्तर :
धनायन कैथोड की ओर तथा ऋणायन एनोड की ओर प्रवाहित होते हैं।

प्रश्न 8.
विद्युत विच्छेदन के समय विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) पदार्थ किस अवस्था में होता है ?
उत्तर :
विद्युत विच्छेदन के समय विद्युत विच्छेद्ध पदार्थ पिघंली हुई (Molten State) अवस्था में होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 9.
एक प्रबल (तीव्र) और एक दुर्बल (मृदु) विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) का नाम लिखें।
उत्तर :
H2SO4 एक प्रबल विद्युत विच्छेद्य है जबकि NH4 OH एक दुर्बल विद्युत विच्छेद्य है।

प्रश्न 10.
कौन यौगिक विद्युत विच्छेद्य और कौन यौगिक विद्युत अविच्छेद्य होते हैं ?
उत्तर :
साधारणत: विद्युत संयोजक यौगिक (Electro valent compound) विद्युत विच्छेघ्य होते हैं तथा सहसंयोजक यौगिक (Co-valent compound) विद्युत अविच्छेद्य होते हैं।

प्रश्न 11.
जिंक से लेपन किये हुए बर्तन में खाद्य सामग्री नहीं रखने का कारण क्या है?
उत्तर :
नम हवा में जिंक प्रभावित होता है और उस पर भास्मिक कार्बोनेट की एक तह जम जाती है जिसे खाने की चीजें दूषित हो जाती हैं। अतः जिंक से लेपन किये हुए बर्तन में खाने की चीजें नहीं रखनी चाहिए।

प्रश्न 12.
लोहे की बनी वस्तु पर जिंक के प्रलेप का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर :
लोहे की बनी वस्तु को मोर्चा से बचाने के लिए उस पर जिंक का प्रलेप किया जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 13.
पारा इलेक्ट्रोलाइट है या नहीं ?
उत्तर :
पारा इलेक्ट्रोलाइट (विद्युत अपघट्य) नहीं है।

प्रश्न 14.
विद्युत विश्लेषण में कैथोड पर ऑक्सीकरण होता है या अवकरण ?
उत्तर :
अवकरण।

प्रश्न 15.
किसी विद्युत विश्लेष्य घोल की विद्युतीय प्रकृति क्या होती है ?
उत्तर :
उदासीन।

प्रश्न 16.
एक पीतल के चम्मच पर निकेल का लेपन करने के लिए एनोड, कैथोड और विद्युत विश्लेष्य पदार्थ क्या होंगे ?
उत्तर :
एनोड – शुद्ध निकेल, कैथोड – पीतल का चम्मच, विद्युत विश्लेष्य पदार्थ – निकेल सल्फेट, अमोनियम सल्फेट और थोड़ा बोरिक अम्ल।

प्रश्न 17.
ताँबा के चम्मच पर सोने की पर्त चढ़ाने के लिये एनोड, कैथोड और विद्युत विश्लेष्य पदार्थ क्या होंगे ?
उत्तर :
ताँबा के चम्मच पर सोने की पर्त चढ़ाने के लिए एनोड के रूप में शुद्ध सोने की छड़, कैथोड के रूप में ताँबा का चम्मच और Eloctrolyte के रूप में पौटेशियम अयरो साइनाइड K[Au(CN)2] के जलीय घोल का उपयोग करते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 18.
एक अधातु का उदाहरण दीजिए जो विद्युत प्रवाहित करता है ?
उत्तर :
ग्रेफाइट (C)।

प्रश्न 19.
चाँदी का विद्युल लेपन करने के लिए किस विद्युत विश्लेष्य पदार्थ का उपयोग किया जाता है?
उत्तर :
चाँदी का विद्युत लेपन के करने लिए पोटैशियम अर्जेन्टोसाइनाइड K[Ag(CN)2] विद्युत विश्लेष्य पदार्थ का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 20.
एक धातु पर दूसरी धातु की पतली परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर :
विद्युत लेपन (ELectroplating)

प्रश्न 21.
जिस पात्र में विद्युत विच्छेदन की क्रिया होती है, उस पात्र को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
वोल्टामीटर (Voltameter)।

प्रश्न 22.
विद्युत विश्लेषण में किस प्रकार की विद्युत धारा का उपयोग होता है ?
उत्तर :
अपरिवर्तित धारा (Direct Current or D.C.)।

प्रश्न 23.
सिल्वर नाइट्रेट का विद्युत विच्छेदन करने पर कैथोड पर क्या जमा होता है ?
उत्तर :
कैथोड पर चाँदी जमा होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 24.
जल का विद्युत विच्छेदन करने पर कैथोड पर कौन सी गैस जमा होती है ?
उत्तर :
हाइड्रोजन गैस।

प्रश्न 25.
विद्युत विश्लेषण में किस इलेक्ट्रोड को कैथोड कहा जाता है ?
उत्तर :
विद्युत विश्लेषण में जो इलेक्ट्रोड बैटरी के ऋण धुव (Negative pole) से जुड़ा होता है तथा जिनसे होकर विद्युत धारा विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) से बाहर निकलती है, उसे ऋणोद (Cathode) कहते हैं।

प्रश्न 26.
धनोद (Anode) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वह विद्युतोद (Electrode) जो बैटरी के धन ध्रुव (positive pole) से जुड़ा होता है तथा जिनसे होकर विद्युत धारा विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) में प्रवेश करती है। उसे धनोद (Anode) कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
MSO4(M = धातु ) के जलीय घोल का विद्युत विश्लेषण करने पर कैथोड पर होनेवाली क्रिया को लिखिए। तर्क सहित लिखिए कि यह आक्सीकरण या अवकरण क्रिया है।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ 1

जलीय घोल में MSO4 के विद्युत विच्छेदन से धनात्मक आयन M++ और ॠणात्मक आयन \(\mathrm{SO}_4^{–}\) उत्पन्न होते हैं। कैथोड पर प्रतिक्रिया : M++ + 2 e → M (धातु) यहाँ पर धातु का आयन दो इलेक्ट्रोन ग्रहण कर अवकृत (Reduce) हो जाते हैं। जल के विद्युत विच्छेदन के फलस्वरूप हाइड्रोजन आयन उत्पन्न होता है। दो हाइड्रोजन आयन इलक्ट्रान को ग्रहण कर हाइड्रोजन गैस में अवकृत हो जाते हैं।

H++ e → H ; H + H → H2

यदि धातु M Electrochemical Series में हाइड्रोजन के ऊपर होगा तो कैथोड पर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होगी अन्यथा धातु M कैथोड पर जमा होगा।

प्रश्न 2.
विद्युतोद या विद्युत द्वार (Electrode) किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है ? प्रत्येक की परिभाषा लिखो।
उत्तर :
विद्युत द्वार (Electrodes) : धातु या कार्बन के बने हुए वे छड़ रूप साधन जिनसे होकर विद्युत धारा विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) में प्रविष्ट करती है या विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) से बाहर निकलती है, उन्हें विद्युतोद (Electrolytes) कहते हैं।
ये दो प्रकार के होते हैं।
(i) धनोद (Anode) : वह विद्युतोद (Electrodes) जिनसे होकर विद्युत धारा Electrolyte में प्रविष्ट करती है तथा जिनका सम्बन्ध बैटरी के धन धुव से जुड़ा होता है।
(ii) ऋणोद (Cathode) : वह विद्युतोद (Electrode) जिनसे होकर विद्युत धारा Electrolyte से बाहर निकलती है तथा जिनका सम्बन्ध बैटरी के ॠण धुव से जुड़ा होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 3.
वोल्टामीटर (Voltameter) किसे कहते हैं ? शुद्ध जल दुर्बल विद्युत विच्छेद्य है, क्यों ?
उत्तर :
जिस पात्र में विद्युत विच्छेदन की क्रिया सम्पन्न होती है, उसे वोल्टामीटर कहते हैं। शुद्ध जल एक दुर्बल विद्युत विच्छेद्य (Weak Electrolyte) है क्योंकि यह विद्युत का कुचालक है तथा अति अल्प मात्रा में आयन में बदलता है।

प्रश्न 4.
विद्युत विच्छेद्य क्या है ? विद्युत विच्छेदन का एक उपयोग लिखो।
उत्तर :
विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) :- किसी यौगिक का वह जलीय घोल या पिघली हुई अवस्था जिसमें विद्युत धारा प्रवाहित करने के फलस्वरूप रासायनिक परिवर्तन होकर नए पदार्थ का निर्माण होता है, उसे विद्युत विच्छेद्य(Electrolyte) कहते हैं।
विद्युत विच्छेदन का उपयोग :-विद्युत लेपन (Electroplating) में।

प्रश्न 5.
विद्युत अविच्छेद्य (Non-electrolyte) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
विद्युत अविच्छेद्य : वे सभी यौगिक पदार्थ जिनकी पिघली हुई अवस्था या जलीय घोल से होकर विद्युत धारा प्रवाहित न हो सके तथा वे अपने आयनों में विभाजित न हो सके, उन्हें विद्युत अविच्छेद्य कहते हैं। जैसे : चीनी, यूरिया, पोट्रोल आदि यौगिक पदार्थ विद्युत अविच्छेद्य हैं।

प्रश्न 6.
विद्युत विच्छेदन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
विद्युत विच्छेदन (Electrolysis) : जब किसी विद्युत विच्छेद्य (Electrolytes) से होकर विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो वह अपने आयनों में विभक्त हो जाती है। इस क्रिया को विद्युत-विच्छेदन(Electrolysis) कहते हैं।

प्रश्न 7.
विद्युत लेपन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
विद्युत लेपन (Electroplating) :- विद्युत विच्छेदन विधि द्वारा किसी धातु पर किसी अन्य धातु की परत चढ़ाने की क्रिया को विद्युत लेपन (Electroplating) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 8.
लोहे की बनी वस्तुओं पर जिंक का लेपन करने के पीछे क्या उद्देश्य होता है ?
उत्तर :
लोहे की बनी वस्तुओं को जंग (Rust) से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते (जिंक) का लेपन किया जाता है।

प्रश्न 9.
विद्युत लेपन पद्धति में लोहे पर ताँबे के लेपन हेतु एनोड, कैयोड और विद्युत अपघटय (विच्छेद्य) के रूप में क्या प्रयुक्त होता है ?
उत्तर :
लोहे की बनी किसी वस्तु पर ताँबे का विद्युत लेपन करने के लिए शुद्ध ताँबे की एक प्लेट को एनोड के रूप में तथा लोहे की बनी वस्तु जिस पर लेप चढ़ानी है, कैथोड के रूप में लेते हैं तथा विद्युत विच्छेद्य के रूप में कॉपर सल्फेट (CuSO4) का जलीय घोल प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 10.
अशुद्ध कॉपर रॉड (छड़) से शुद्ध कापर की प्रस्तुति हेतु, कैथोड, एनोड और विद्युत अपघटय (विच्छेद्य) के रूप में क्या-क्या प्रयुक्त होता है ?
उत्तर :
अशुद्ध कापर छड़ से शुद्ध कापर प्राप्त करने के लिए शुद्ध ताँबे की प्लेट कैथोड के रूप में, अशुद्ध ताँबे की छड़ को एनोड के रूप में तथा विद्युत विच्छेद्य के रूप में कॉपर सल्फेट (CuSO4) के जलीय घोल का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 11.
विद्युत लेपन विधि में एक धातु पर अन्य धातु की परत चढ़ाने के लिए कैथोड, एनोड और विद्युत विच्छेद्य के रूप में किन पदार्थों का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :
जिस वस्तु पर विद्युत लेपन करना होता है उसको अच्छी तरफ साफ करके उसका कैथोड बनाते हैं तथा जिस धातु का लेपन करना होता है उसका एनोड बनाया जाता है। एनोड जिस धातु का बना होता है, उसी धातु पर उपयुक्त लवण का घोल विद्युत विच्छेद्य (Electrolytes) के रूप में प्रयुक्त होता है।

प्रश्न 12.
लोहे के चम्मच पर निकेल के लेपन हेतु विद्युत लेपन विधि में कैथोड और एनोड के रूप में किसका उपयोग किया जाता है? इलेक्ट्रोलाइट के रूप में क्या लिया जाता है ?
उत्तर :
लोहे के चम्मच पर निकेल के लेपन हेतु विद्युत विच्छेदन विधि में लोहे के चम्मच को कैथोड बनाते हैं तथा शुद्ध निकेल की छड़ को एनोड बनाते हैं। निकेल सल्फेट (NiSO4) का घोल जिसमें थोड़ा बोरिक अम्ल रहता है इलेक्ट्रोलाइट के रूप में प्रयुक्त होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 13.
चाँदी पर सोना के लेपन हेतु विद्युत लेपन विधि में कैथोड, एनोड और विद्युत विच्छेद्य के रूप में किसका उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :
चाँदी पर सोना के लेपन हेतु विद्युत लेपन विधि में चाँदी का कैथोड तथा शुद्ध सोने की छड़ को एनोड बनाते हैं एवं पोटैशियम आइरोसायनायड [KAu(CN)2] विद्युत विच्छेद्य (Electrolyte) के रूप में प्रयुक्त होता है।

प्रश्न 14.
जल का विद्युत विच्छेदन करते समय अल्प मात्रा में अम्ल या नमक क्यों मिला दिया जाता है ?
उत्तर :
जल विद्युत का कुचालक है तथा बहुत कम मात्रा में आयनीकृत (lonise) होता है। लेकिन जब इसमें अल्प मात्रा में अम्ल या नमक मिला दिया जाता है तब यह सुचालक हो जाता है एवं पूर्ण रूप से आयनीकृत हो जाता है। यही कारण है कि विद्युत विच्छेदन के समय जल में थोड़ा अम्ल या नमक मिला दिया जाता है।

प्रश्न 15.
जल का विद्युत विच्छेदन करते समय प्लेटिनम प्लेट धनोद (Anode) के स्थान पर कॉपर धनोद का उपयोग क्यों नहीं किया जाता है ?
उत्तर :
जल का विद्युत विच्छेदन करते समय प्लेटिनम प्लेट के एनोड के स्थान पर कॉपर एनोड का उपयोग करने पर आयनीकरण के कारण उत्पन्न आक्सीजन कॉपर से प्रतिक्रिया करके इसे Cu में आक्सीकृत कर देता है, जिससे प्रतिक्रिया बन्द हो जाती है। अतः एनोड प्लेटिनम का ही होना आवश्यक है।

प्रश्न 16.
ताँबे के अयस्क से ताँबा का शुद्धीकरण किस प्रकार किया जाता है ?
उत्तर :
अशुद्ध ताँबा से शुद्ध ताँबा प्राप्त करने के लिए ताँबा का शुद्धीकरण वोल्टामीटर में किया जाता है। इसमें कैथोड के स्थान पर शुद्ध ताँबा का प्लेट तथा एनोड के स्थान पर अशुद्ध ताँबे की छड़ तथा विद्युत विच्छेद के रूप में कॉपर सल्फेट (CuSO4) का अम्लीय घोल लेते हैं।
जब विद्युतविच्छेद (Electrolyte) में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो कॉपर सल्फेट के घोल से कॉपर आयन (Cu+2) कैथोड की ओर आकर्षित होता है तथा शुद्ध ताँबे की बनी प्लेट पर निक्षेपित हो जाता है।
अशुद्ध कॉपर इलेक्ट्रॉन का त्याग करके कॉपर आयन (Cu+2) बनाता है जो कैथॉड की ओर बढ़ता है तथा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके उदासीन परमाणु के रूप में शुद्ध ताँबा कैथोड पर जमा हो जाता है तथा अशुद्धियाँ एनोड प्लेट के नीचे अवक्षेप के रूप में जमा होती रहती हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 17.
तीव्र विद्युत विच्छेद्य (Strong Electrolyte) और दुर्बल विद्युत विच्छेद्य (Weak Electrolyte) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
तीव्र विद्युत विच्छेद्य (Strong Electrolyte) : वे विद्युत विच्छेद्य जिनका जलीय घोल पूर्ण रूप से विद्युत विच्छेदित होकर अधिक आयन (ion) उत्पन्न करते हैं उन्हें तीव विद्युत विच्छेद्य कहते हैं। जैसे – HCl2 H2 SO4, KOH आदि। दुर्बल विद्युत विच्छेद्य (Weak Electrolyte) : वे विद्युत विच्छेद्य जिनका जलीय घोल आंशिक रूप से विद्युत विच्छेदित होकर कम ion उत्पन्न करते हैं उन्हें दुर्बल विद्युत विच्छेद्य (Weak Electrolyte) कहते हैं। जैसे : NH4 OH, CH3 COOH आदि।

प्रश्न 18.
विद्युत विश्लेषण की सहायता से एल्युमिनियम के निष्कर्षण के लिए जिस गलित मिश्रण का विद्युत विश्लेषण किया जाता है उसमें शुद्ध एलुमिना के अतिरिक्त और क्या-क्या रहता है ? इस विद्युत विश्लेषण में कैथोड और एनोड के रूप में किसका प्रयोग होता है ?
उत्तर :
विद्युत विश्लेषण की सहायता से एल्युमिनियम के निष्कर्षण के लिए जिस गलित मिश्रण का विद्युत विश्लेषण किया जाता है उसमें शुद्ध एलुमिना के साथ क्रायोलाइट (AlF3, 3 NaF) और फ्लोरस्पर (CaF2) मिश्रित रहते हैं। इस विद्युत विश्लेषण में ग्रेफाइट कैथोड तथा एनोड दोनों के रूप में प्रयोग में लाया जाता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
किसी धातुई तार में प्रवाहित विद्युत धारा और विद्युत विश्लेषण में प्रवाहित विद्युत धारा में दो अन्तर लिखो। ताँबा धातु के विद्युत निष्कर्षण में किस इलेक्ट्रोड के रूप में अशुद्ध ताँबे की छड़ प्रयुक्त की जाती है।
उत्तर :
अशुद्ध कापर छड़ से शुद्ध कापर प्राप्त करने के लिए शुद्ध ताँबे की प्लेट कैथोड के रूप में, अशुद्ध ताँबे की छड़ को एनोड के रूप में तथा विद्युत विच्छेद्य के रूप में कॉपर सल्फेट (CuSO4) के जलीय घोल का प्रयोग करते हैं।
ताँबा धातु के विद्युत निष्कर्षण में अशुद्ध ताँबे का प्रयोग एनोड (Anode) के रूप में होता है।

प्रश्न 2.
आयन किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार का होता है, प्रत्येक की परिभाषा लिखें।
उत्तर :
आयन : परमाणु या परमाणुओं का समूह जिस पर विद्युतीय आवेश होता है उसे आयन कहते हैं। जैसे : H+, Cl , \(\mathrm{SO}_4^{–}\)आदि।
आयन दो प्रकार के होते हैं।
(i) धनायन (Cation) : वे आयन जो धन विद्युत आवेशित होते हैं, उन्हें धनायन (Cation) कहते हैं। ये विद्युतोद के कैथोड की ओर आकर्षित होते हैं। जैसे : H+, Na+, Cu++आदि।
(ii) ऋणायन (Anion) : वे आयन जो ऋण विद्युत आवेशित होते हैं, उन्हें ऋणायन (Anion) कहते हैं। ये विद्युतोद के एनोड की ओर आकार्षित होते हैं। जैसे : Cl, OH, \(\mathrm{SO}_4^{–}\) आदि।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ 2

प्रश्न 3.
जल के विद्युत विच्छेदन विधि का वर्णन करो।
उत्तर :
जल विद्युत का कुचालक है तथा बहुत कम मात्रा में आयनीकृत(ionise) होता है। लेकिन जब जल में अम्ल (H2 SO4 या HCl) की कुछ बूँदें मिश्रित कर देते हैं तब यह सुचालक हो जाता है एवं विद्युत परिवहन की क्षमता काफी बढ़ जाती है।

अम्लीय जल का विद्युत विच्छेदन जल वोल्टामीटर में करते हैं। जिसमें प्लेटिनम के दो विद्युतोद (Electrode) लगे रहते हैं जब इसमें विद्युत धारा प्रवाहित करते हैं तो जल का विद्युत विच्छेदन होता है और एनोड पर ऑक्सीजन तथा कैथोड पर हाइड्रोजन गैस एकत्रित होती है। इनके आयतन का अनुपात 2 : 1 तथा भार का अनुपात 1 : 8 होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ

प्रश्न 4.
विद्युत विश्लेषण के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
उत्तर :
विद्युत विश्लेषण का उपयोग (Application of electrolysis) :

  1. धातुओं के निष्कर्षण में तीव्र विद्युत धनात्मक धातु, जैसे -Na, K, Ca, Mg, Al का निष्कर्षण विद्युत विच्छेदन द्वारा किया जाता है।
  2. धातुओं के शुद्धीकरण करने में जैसे Cu, Ag, Zn, Al आदि।
  3. तत्व तथा यौगिकों के औद्योगिक उत्पादन में जैसे Cl, H, O, NaOH, H2O2 आदि।
  4. विद्युत लेपन (Electroplating) करने में।
  5. विद्युत – टाइपिंग (Electro typing) करने में।

प्रश्न 5.
सोडियम क्लोराइड घोल के विद्युत विच्छेदन को प्रमुख रासायनिक प्रतिक्रियाओं द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
सोडियम क्लोराइड (NaCl) घोल का विद्युत विच्छेदन : जब सोडियम क्लोराइड को जल में घोला जाता है तो यह Na<sup+और Cl<sup- आयन में विभक्त हो जाता है। इस घोल में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर एनोड पर क्लोरीन गैस मक्त होती है और कैथोड पर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है तथा सोडियम हाइड्राक्साइड बनता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.3 विद्युत एवं रासायनिक अभिक्रियाएँ 3

प्रश्न 6.
विद्युत विश्लेषण के समय कौन सी ऊर्जा किस ऊर्जा में रूपान्तरित होती है ? कॉपर इलेक्ट्रोड से कॉपर का शुद्धीकरण करते समय कौन सा विद्युत विश्लेष्य पदार्थ प्रयुक्त होता है ? उपर्युक्त स्थिति में शुद्ध एवं अशुद्ध कॉपर की छड़ में से कौन एनोड के रूप में प्रयुक्त होती है ? एक धातु का नाम बताइए जिसका निष्कर्षण विद्युत विश्लेषण के द्वारा होता है ?
उत्तर :

  1. विद्युत विश्लेषण के समय विद्युत ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरित होती है।
  2. कॉपर सल्फेट (CuSO4) का घोल
  3. एनोड के रूप में अशुद्ध ताँबा (कॉपर) की छड़ ली जाती है।
  4. विद्युत विश्लेषण के द्वारा एल्यूमीनियम धातु का निष्कर्षण किया जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 8.6 Question Answer – कार्बनिक रसायन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
मिथेन अणु में H-C-H बंधन में कोण का मान कितना होता है ?
उत्तर :
109°.5° बंधन कोण ।

प्रश्न 2.
CH3 CH2 COOH का IUPAC नाम लिखिए ।
उत्तर :
प्रोपानिक अम्ल ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 3.
CNG का औद्योगिक स्रोत क्या है ?
उत्तर :
प्राकृतिक गैस ।,

प्रश्न 4.
CH4 CH2 CH2 OH का IUPAC नाम लिखिए।
उत्तर :
CH4 CH2 CH2 OH का IUPAC नाम प्रोपानॉल (Propanol) है।

प्रश्न 5.
CH3 CH2 CH2 OH के एक समावयव के गठन का सूत्र लिखिए ।
उत्तर :
CH3 CH2 OH के एक समावयव के गठन का सूत्र CH3 O – CH3 (डाई मिथाइल इथर) है।

प्रश्न 6.
पाली टेट्राफ्लोरोथिलिन का एक उपयोग लिखिए।
उत्तर :
पाली टेट्राफ्लोरोथिलिन नानस्टीक बरतनों में कोटिंग के काम आता है।

प्रश्न 7.
P.V.C. का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :
P.V.C. का पूरा नाम = पॉली विनायल क्लोराइड है।

प्रश्न 8.
PVC के एक मोनोमर का नाम लिखो ।
उत्तर :
विनाइल क्लोराइड (CH2= CHCI)

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 9.
इथीलीन का एक उपयोग लिखिए ।
उत्तर :
इथीलीन का उपयोग धातुओं को काटने और जोड़ने में किया जाता है।

प्रश्न 10.
एक अकार्बनिक घोलक और एक कार्बनिक घोलक का नाम लिखो ।
उत्तर :
एक अकार्बनिक घोलक जल (H2O) है तथा एक कार्बनिक घोलक बेन्जिन (C6H6) है।

प्रश्न 11.
बायो- मालिकुल्स का एक उदाहरण दीजिए ।
उत्तर :
बायो-मालिकुल्स का एक उदाहरण ग्लूकोज है।

प्रश्न 12.
सरलतम एल्केन का नाम लिखो ।
उत्तर :
Methane (मिथेन) [CH4]

प्रश्न 13.
एक कार्बनिक उर्वरक का नाम और सूत्र लिखो ।
उत्तर :
एक कार्बनिक उर्वरक का नाम यूरिया है जिसका सूत्र CO (NH2)2 है।

प्रश्न 14.
कृत्रिम रूप से फल पकाने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर :
इथिलिन (C2H2) और एसीटिलिन (C2H2) गैसें फल पकाने के काम आती हैं।

प्रश्न 15.
किस गैस को मार्श गैस कहते हैं और क्यों ?
उत्तर :
मिथेन (CH4) गैस को मार्श गैस भी कहते हैं। मार्श (Marsh) का अर्थ दलदल होता है। अत: दलदली जमीन में पाये जाने के कारण ही मिथेन को मार्श गैस कहते हैं।

प्रश्न 16.
एक त्रिबन्ध युक्त हाइड्रोकार्बन का नाम तथा उसका रचनात्मक सूत्र लिखो ।
उत्तर :
एक त्रिबन्ध युक्त हाइड्रोकार्बन एसीटिलीन है।
इसका रचनात्मक सूत्र : H – C ≡ C – H है।

प्रश्न 17.
एक तीन कार्बन परमाणु विशिष्ट एल्काइन का आणविक सूत्र लिखिए ।
उत्तर :
तीन कार्बन परमाणु विशिष्ट एल्काइन का आणविक सूत्र C3H4 है।

प्रश्न 18.
कार्बाइड लैम्प में कौन-सी गैस जलती है ?
उत्तर :
कार्बाइड लैम्प में एसिटीलीन (C2H2) गैस जलती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 19.
एक कार्बनिक यौगिक का नाम और सूत्र लिखें जो बेहोश करने के काम में आते हैं ?
उत्तर :
क्लोरोफार्म (CHCl3) बेहोश करने के काम में आता है।

प्रश्न 20.
पैराफिन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित सामान्य सूत्र लिखें।
उत्तर :
संतृप्त हाइड्रोकार्बन एल्केन को साधारणत: पैराफिन (Paraffin ) कहते हैं। जैसे – मिथेन (CH4), इथेन (C2H6) आदि। इसका समान्य सूत्र CnH2n+2 है।

प्रश्न 21.
ओलिफिन (Olefines) किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित सामान्य सूत्र लिखें ।
उत्तर :
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन एल्किन (Alkene) को ओलिफिन कहते है। इसमें कार्बन परमाणु द्वि-सह संयोजी बन्धन द्वारा जुड़े रहते हैं। जैसे – इथिलिन (C2H4) । इसका सामान्य सूत्र CnH2n है।

प्रश्न 22.
एल्काइन का सामान्य सूत्र लिखिए ।
उत्तर :
एल्काइन का सामान्य सूत्र Cn H2n-2 है|

प्रश्न 23.
तीन कार्बन परमाणु वाले एल्केन में हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या कितनी होती है ?
उत्तर :
आठ

प्रश्न 24.
जैव अणु का एक उदाहरण दीजिए ।
उत्तर :
प्रोटीन

प्रश्न 25.
एक हाइड्रोकार्बन का नाम लिखिए जो एक हरित गैस है।
उत्तर :
मिथेन (CH4)

प्रश्न 26.
एक कार्यकारी समूह (Functional Group) का नाम लिखिए जिसमें कार्बन नहीं होता है।
उत्तर :
हाइड्रॉक्सिल (- OH)

प्रश्न 27.
एक कार्बनिक यौगिक का नाम बताइए जो विषैला नहीं है ।
उत्तर :
ग्लूकोज ।

प्रश्न 28.
एक कार्बनिक यौगिक का नाम लिखिए जिसमें दो कार्बोक्सिल ग्रुप होते हैं।
उत्तर :
ऑक्जैलिक अम्ल (COOH)2

प्रश्न 29.
एक प्राकृतिक बहुलक का नाम लिखिए ।
उत्तर :
रबर एक प्राकृतिक बहुलक है।

प्रश्न 30.
कार्बन परमाणु के किस गुण के कारण कार्बनिक यौगिकों में लम्बी शृंखला का निर्माण होता है ?
उत्तर :
कैटेनेशन (Catenation) गुण के कारण कार्बनिक यौगिकों में लम्बी श्रृंखला का निर्माण होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 31.
ग्लूकोज का एक उपयोग लिखिए ।
उत्तर :
ग्लूकोज का उपयोग बच्चों तथा कमजोर व्यक्तियों के लिए भोजन के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 32.
किस कार्बनिक यौगिक को ग्रेप शुगर (Grape Sugar) कहते हैं और क्यों ?
उत्तर :
ग्लूकोज (C2H12O6) को ग्रेप शुगर कहते हैं क्योंकि यह अंगूर के रस से प्राप्त होता है।

प्रश्न 33.
मिथेनॉल की प्रकृति क्या है ?
उत्तर :
यह एक रंगहीन, विषैला द्रव पदार्थ है ।

प्रश्न 34.
इथाइल अल्कोहल की प्रकृति क्या है ?
उत्तर :
यह एक उदासीन, रंगहीन, सुहावनी गंध वाली तथा तीक्ष्ण स्वाद वाला द्रव है जो जल में हर परिमाण में घुलनशील है।

प्रश्न 35.
हिमोग्लोबिन में कौन-से धातु का तत्व होता है ?
उत्तर :
हिमोग्लोबिन में लोहा पाया जाता है।

प्रश्न 36.
कार्बनिक अम्ल के कार्यकारी मूलक का क्या नाम है ?
उत्तर :
कार्बनिक अम्ल के कार्यकारी मूलक का नाम – COOH है।

प्रश्न 37.
पॉलीथीन का एकलक क्या है ?
उत्तर :
पॉलीथीन एक बहुलक है जिसका एकलक एथीलीन (C2H4) है।

प्रश्न 38.
दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले एक पॉलीमर का उदाहरण दीजिए ।
उत्तर :
दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले एक पॉलीमर का उदाहरण पॉलिथीन है।

प्रश्न 39.
प्रयोगशाला में सर्वप्रथम कौन सा कार्बनिक यौगिक तैयार किया गया था ?
उत्तर : यूरिया ।

प्रश्न 40.
एक कार्बनिक यौगिक का नाम लिखें जिसका उपयोग वेल्डिंग करने के समय किया जाता है।
उत्तर :
एसिटीलीन (C2H2)।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
मिथेन को आक्सीजन में जलाने से क्या उत्पन्न होता है ? रासायनिक समीकरण सहित लिखिए ।
उत्तर :
मिथेन को आक्सीजन में जलाने से कार्बन मोनो आक्साइड तथा जल उत्पन्न होता है।
2 CH4+3O2 = CO + 4H2O + Heat

प्रश्न 2.
एसीटिक एसिड एवं इथाइल अल्कोहल में प्रत्येक का एक उपयोग उल्लेख करें ।
उत्तर :
एसीटिक एसिड का प्रमुख उपयोग : सेलुलोज एसीटेट बनाने में, जिसका उपयोग कृत्रिम सिल्क बनाने में होता है। ऐस्प्रीन (Aspirin), फेनासेटीन आदि दवा बनाने में एसीटिक एसिड का उपयोग होता है। इथाइल अल्कोहल का प्रमुख उपयोग : पेंट, वार्निश, ईथर, क्लोरोफॉम, एसीटिक एसिड बनाने में इथाइल अल्कोहल का उपयोग होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 3.
मिथेन और क्लोरिन की प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया की शर्त क्या है ? प्रतिक्रिया के पहले चरण का संतुलित समीकरण प्रदान कीजिए।
उत्तर :
मिथेन और क्लोरिन की प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया :- मिथेन और क्लोरिन के मिश्रण को सूर्य के प्रकाश में रखने पर मिथेन क्लोरिन से प्रतिक्रिया करता है। इसमें Methane के चारों हाइड्रोजन परमाणु एक-एक करके क्लोरिन परमाणु द्वारा विस्थापित हो जाते हैं। ऐसी अभिक्रिया प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाती है।
CH4 + Cl2 → CH3Cl + HCl

प्रश्न 4.
मार्स गैस क्या है ? इथीलीन का एक प्रयोग लिखो ।
उत्तर :
मार्स गैस (Marsh gas) :- मिथेन गैस को मार्स गैस भी कहते हैं क्योंकि यह दलदली भूमि, जहाँ पेड़-पौधे सड़ते रहते हैं वहाँ के बैक्टेरिया के अपघटन से बनती है ।
इथिलीन का उपयोग

(Use of Ethylene) :-

  • इसका उपयोग कच्चे फलों को पकाने में किया जाता है।
  • कृत्रिम रबर तथा मस्टर्ड गैस (Mustard gas) बनाने में होता है।
  • पालीथिन (Polythene) नामक प्लास्टिक बनाने में होता है।
    निश्चेतक के रूप में होता है, तथा
  •  धातुओं को काटने तथा जोड़ने में Oxy-ethylene के रूप में होता है।

प्रश्न 5.
पॉलिएथिलीन का उत्पादन कैसे किया जाता है ? इसका एकलक (Monomer) क्या है ? इसका उपयोग लिखिए।
उत्तर :
इथिलीन (C2H4) को उच्च दबाव (500 से 3000 वायुमण्डलीय दबाव) पर उत्प्रेरक की उपस्थिति में तप्त करने पर पॉलिएथिलीन (पॉलीथीन) बनता है। पॉलिएथिलीन का एकलक (Monomer) इथिलीन है। उपयोग : इससे बाल्टी, बोतल, खिलौने, पाइप, बैग आदि अनेक प्रकार की वस्तुएं बनाई जाती हैं।

प्रश्न 6.
टेफ्लॉन का उत्पादन कैसे होता है ?
उत्तर :
एथिलीन के चारों हाइड्रोजन परमाणुओं को फ्लोरिन द्वारा प्रतिस्थापित करने पर टेट्राफ्लोरो – इथिलीन (C2F4) बनता है जिसके बहुत से अणु पॉलिमराइज्ड (Polymerized) होकर टेफ्लॉन नामक प्लास्टिक का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 7.
बहुलकीकरण (Polymerisation) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
कुछ विशेष अवस्थाओं तथा उत्प्रेरक की उपस्थिति में कार्बनिक यौगिक के एक से अधिक अणु आपस में संयोग करके एक नये वृहत्तम अणु की रचना करते हैं। इसे बहुलकीकरण कहते हैं तथा इस क्रिया से उत्पन्न पदार्थ को बहुलक कहते हैं।

प्रश्न 8.
सजातीय श्रेणी (Homologus Series) किसे कहते हैं? इसका उदाहरण दो ।
उत्तर :
कार्बनिक यौगिकों की वह श्रेणी जिसके सभी सदस्य एक सामान्य सूत्र द्वारा दर्शाये जाते हैं तथा जिनके दो लगातार सदस्यों के अणुसूत्र में एक निश्चित अन्तर पाया जाता है, ऐसे श्रेणी को सजातीय श्रेणी कहते हैं तथा इस श्रेणी के सदस्यों को सजात कहते हैं। जैसे पैराफिन्स के सदस्यों को Cn H2n+2 कहा जाता है । यदि n = 1, 2, 3 ….. आदि लिखा जाय तो क्रमश: CH4, C2H4, C3H8…. आदि मिलेंगे।

प्रश्न 9.
कार्यकारी समूह से तुम क्या समझते हो ?
उत्तर :
कार्यकारी समूह :- किसी कार्बनिक यौगिक में उपस्थित वह समूह जिस पर उस कार्बनिक यौगिक का रासायनिक गुण निर्भर करता है, उसे कार्यकारी समूह कहते हैं ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 10.
एसिटिक एसिड और एसिटाल्डीहाइड के कार्यात्मक समूह का सूत्र लिखो ।
उत्तर :
(a) Acetic acid =- COOH
(b) Acetaldehyde CHO

प्रश्न 11.
एक जैव अणु का नाम और उसका प्रयोग लिखो ।
उत्तर :
जैव अणु (Biomolecle) → कार्बोहाइड्रेड एवं न्युक्लिक एसिड ।
कार्बोहाइड्रेड का उपयोग :- यह शरीर को ऊर्जा तथा उष्मा प्रदान करता है।

प्रश्न 12.
(i) श्रृंखला – समावयवता की एक उदाहरण दो।
(ii) दो प्राकृतिक और दो कृत्रिम पालीमार का नाम लिखो ।
उत्तर :
(i) श्रृंखला समावयवता का उदाहरण :- n butane, Iso butane
(ii) प्राकृतिक पालीमर : सेल्युलोज (Cellulose), प्रोटीन (Protein)
कृत्रिम पालीमर : रेयॉन (Rayon), नाईलॉन (Nylon)।

प्रश्न 13.
एल्केन और एल्कीन का सामान्य सूत्र लिखो ।
उत्तर :
(i) एल्केन का सामान्य सूत्र : Cn H2n+2
(ii) एल्कीन का सामान्य सूत्र : CnH2n

प्रश्न 14.
विनायल क्लोराइड के पालीमर का नाम क्या है ? इस पालीमर का एक उपयोग लिखो ।
उत्तर :
विनायल क्लोराइड के पालीमर का नाम पाली विनायल क्लोराइड है। पाली विनायल क्लोराइड का उपयोग बैग, जूता, चप्पल आदि बनाने में होता है।

प्रश्न 15.
PVC का पूरा नाम लिखो। इसके मोनोमर के नाम और सूत्र लिखो ।
उत्तर :
PVC का पूरा नाम Poly Vinayal Chloride (पाली विनायल क्लोराइड) है। इसका मोनोमर विनायल क्लोराइड (CH2 = CH – CI) है।

प्रश्न 16.
संरचनात्मक समावयवता का उदाहरण सहित परिभाषा लिखें।
उत्तर :
संरचनात्मक समावयवता (Structural Isomerism) : कार्बनिक यौगिकों की संरचना में अन्तर होने के कारण संरचनात्मक समावयवता की घटना पायी जाती है। यह घटना यौगिक के अणु में उपस्थित परमाणुओं एवं मूलकों के आपस में विभिन्न प्रकार से जुड़े रहने के कारण उत्पन्न होता है। जैसे अणुसूत्र C4H10 द्वारा दो Isomers व्यक्त किये जाते हैं।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 1

प्रश्न 17.
PVC क्या है ? इसका क्या उपयोग होता है ?
उत्तर :
पॉलिविनायल क्लोराइड (PVC) एक विशेष प्रकार का कृत्रिम रबर है। इसे विनाइल क्लोराइड के पॉलिमराइजेशन से बनाया जाता है।
इसका उपयोग खिलौना, फर्श के टाइल, पाइप आदि बनाने में होता है।

प्रश्न 18.
कृत्रिम बहुलक का एक उदाहरण दीजिए। इसका एकलक (Monomer) क्या है ? इसके उपयोग से क्या हानि होती है ?
उत्तर :
कृत्रिम बहुलक का एक उदाहरण पॉलीथीन है ।
पॉलीथीन का एकलक (Monomor) इथिलीन (C2H4) है। कृत्रिम बहुलक (पालीथीन ) के उपयोग से मिट्टी, जल और वायु प्रदूषित होते हैं तथा यह हमारे स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 19.
इथाल अल्कोहल ( इथेनॉल) के सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल की प्रतिक्रिया होती है, तो क्या होता है ?
उत्तर :
इथाइल अल्कोहल (इथेनॉल) को सान्द्र HSO की अधिक मात्रा के साथ 160° से 170° के बीच गर्म करने से इथिलीन (C2H4) बनता है यह प्रतिक्रिया दो चरणों में होती है :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 2

प्रश्न 20.
इथेनॉल का हानिकारक प्रभाव क्या है ?
उत्तर :
इथेनॉल एक पेय पदार्थ है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पर नशा होता है। केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र पर इसका प्रभाव उत्तेजक होता है तथा अवसाद (Depration ) और बेहोशी का प्रभाव उत्पन्न करता है।

प्रश्न 21.
कैटेनेशन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
कार्बन परमाणु में एक विशेष प्रकार का गुण पाया जाता है, जिसके कारण कार्बन परमाणु अन्य कार्बन के परमाणु या परमाणुओं से सह-संयोजक बन्धन द्वारा संयुक्त होकर कार्बन की श्रृंखला (Chain) की रचना करते हैं। यह गुण अन्य तत्वों के परमाणुओं में नहीं पाया जाता है। अतः, इसी गुण को कैटेनेशन कहते हैं ।

प्रश्न 22.
क्या सभी कार्बन के यौगिक कार्बनिक यौगिक होते हैं? व्याख्या करो ।
उत्तर :
कार्बनिक पदार्थों का मुख्य स्रोत पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तु हैं। सभी कार्बनिक यौगिक सह-संयोजक (Co- valent) होते हैं। इसमें कैटेनेशन तथा समावयता के गुण पाये जाते हैं, परन्तु सभी यौगिक जिनमें कार्बन मौजूद हों उन्हें कार्बनिक यौगिक नहीं कहा जा सकता है। जैसे – CO2, Na2CO3, NaHCO3 आदि में कार्बन है, परन्तु ये कार्बनिक यौगिक नहीं हैं क्योंकि इनका स्रोत निर्जीव पदार्थ है तथा इनमें कैटेनेशन और समावयता (Isomerism) के गुण भी नहीं पाये जाते हैं । अतः ये सभी अकार्बनिक यौगिक हैं।

प्रश्न 23.
मिथेन को ग्रीन हाउस गैस क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
CO2 के समान मिथेन को भी ग्रीन हाउस गैस कहते हैं क्योंकि यह हवा के सम्पर्क में आकर जलने लगती है तथा उष्मा उत्पन्न होती है। इसके लगातार स्वत: दहन से अत्यधिक मात्रा में उष्मा उत्पन्न होती है जिससे वायुमण्डल का तापक्रम बढ़ जाता है। अतः इसे ग्रीन हाउस गैस कहते हैं ।

प्रश्न 24.
कार्बाइड लैम्प में कौन-सी गैस जलती है ? इसका दूसरा उपयोग क्या है ?
उत्तर :
कार्बाइड लैम्प में एसिटीलिन (C2H2) गैस जलती है। इसका दूसरा उपयोग ऑक्सी एसिटीलिन ज्वाला उत्पन्न करने में होता है जो धातुओं को काटने और जोड़ने के काम आता है।

प्रश्न 25.
ऐलिया (Aleya) किसे कहते हैं ? क्या यह कोई भूत-प्रेत की घटना है – स्पष्ट करो।
उत्तर :
मार्स गैस के साथ फास्फीन (PH3) तथा फास्फोरस डाई – हाइड्राइड (P2H4) मिला रहता है। फास्फोरस डाइ- हाइड्राइड हवा के सम्पर्क में आकर जलने लगती है जिससे PH3 तथा मिथेन (CH4) गैस भी जलने लगती है। इस घटना को एलिया या Will-o-the-wisp कहते हैं। यह कोई भूत-प्रेत की घटना नहीं है बल्कि एक प्राकृतिक रासायनिक घटना है।

प्रश्न 26.
एसीटिलीन का हाइड्रोजन के साथ संयोजन प्रतिक्रिया लिखो ।
अथवा,
इसे कैसे रूपान्तरित करोगे ?
CH = CH → CH3CH3
उत्तर :
निकेल के महीन चूर्ण (उत्प्रेरक) की उपस्थिति में एसीटिलीन (C2H2) हाइड्रोजन के साथ 140°C पर संयोग करके पहले एथिलीन और बाद में इथेन बनाती है ।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 3

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
(A) और (B) प्रत्येक दो कार्बन परमाणुयुक्त असंतृप्त हाइड्रोकार्बन हैं । ब्रोमीन के साथ क्रिया करने पर, (A) में प्रति अणु 1 ब्रोमीन अणु एवं (B) में प्रति अणु दो ब्रोमीन अणु युक्त होता है। (A) एवं (B) का रचनात्मक सूत्र लिखें। ब्रोमीन के साथ (B) की क्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए ।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 4

प्रश्न 2.
एसीटिक एसिड एवं सोडियम हाइड्राक्साइड की प्रतिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखों । जूट एवं पालिथीन में से पैकिंग करने के लिए कौन-सा पर्यावरण मित्र है और क्यों ?
उत्तर :
एसीटिक एसिड एवं सोडियम हाइड्राक्साइड के साथ अभिक्रिया करके सोडियम एसीटेट बनाती है।WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 5
पैकिंग करने के लिए जूट का व्यवहार करना चाहिए । जूट पर्यावरण मित्र है । इसके निम्नलिखित कारण है

  • जूट एक जैव निम्नकरणीय पदार्थ है ।
  • इसको जलाने से निकले धुएँ से प्लास्टिक के जलने पर उत्पन्न धुएँ से कम प्रदूषक गैस निकलती है ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 3.
कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों में अन्तर स्पष्ट करो ।
उत्तर :
कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिकों में अन्तर :

कार्बनिक यौगिक अकार्बनिक यौगिक
1. ये प्राय: सह-संयोजक (Covalent ) यौगिक होते हैं। 1. ये प्राय: विद्युत संयोजक (Electrovalent) यौगिक होते हैं।
2. इनका आयनीकरण प्रायः नहीं होता है। 2. इनका आयनीकरण होता है ।
3. ये प्रायः ज्वलनशील होते हैं। 3. ये प्रायः ज्वलनशील नहीं होते हैं।
4. सभी कार्बनिक यौगिकों में कार्बन रहता है। 4. इनमें कार्बन परमाणु का होना जरूरी नहीं है।

प्रश्न 4.
हाइड्रोकार्बन किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? प्रत्येक की उदाहरण सहित परिभाषा लिखो ।
उत्तर :
हाइड्रोकार्बन : वे कार्बनिक यौगिक जो सिर्फ कार्बन और हाइड्रोजन परमाणुओं से बने होते हैं, उन्हें हाइड्रोकार्बन कहते हैं। हाइड्रोकार्बन दो प्रकार के होते हैं –

  • संतृप्त हाइड्रोकार्बन (Saturated Hydrocarbon)
  • असंतृप्त हाइड्रोकार्बन (Unsaturated Hydrocarbon)

संतृप्त हाइड्रोकार्बन : वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन के परमाणु परस्पर एक सह-संयोजी बन्धन से जुड़े रहते हैं तथा जिसमें कार्बन की चारों संयोजकता हाइड्रोजन परमाणुओं द्वारा संतृप्त रहती हैं, उन्हें संतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं । इसे एल्केन (Alkane) या पैराफिन्स भी कहते हैं, जैसे मिथेन (CH4), इथेन (C2H6) आदि ।

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन : वे हाइड्रोकार्बन जिनमें कार्बन के परमाणु द्वि-सह संयोजी बन्धन या त्रि-सह संयोजी बन्धन द्वारा जुड़े रहते हैं, अर्थात् कार्बन की चारों संयोजकता संतृप्त नहीं रहती हैं, उन्हें असंतृप्त हाइड्रोकार्बन कहते हैं। ये भी निम्न दो प्रकार के होते हैं-

(i) एल्कीन (Aikene) : जिन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन परमाणु द्वि-सह संयोजी बन्धन द्वारा जुड़े रहते हैं, उन्हें एल्कीन कहते हैं। इन्हें लिफिन भी कहते हैं, जैसे – इथिलिन (C2H2)
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 6
(ii) एल्काइन (Alkyne) : जिन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में कार्बन के परमाणु आपस में त्रि-सह संयोजी बन्धन द्वारा जुड़े रहते हैं, उन्हें एल्काइन कहते हैं। जैसे: एसिटिलिन (C2H2)
H – C ≡ C – H

प्रश्न 5.
मोनोमर और पालीमर की उदाहरण सहित परिभाषा लिखो ।
उत्तर :
मोनोमर (Monomer) : वह कार्बनिक अणु जो अपने समान अणुओं से संयोग कर वृहत्तम कार्बनिक अणु की रचना करते हैं, उन्हें मोनोमर कहते हैं। जैसे : इथिलीन मोनोमर है जिसके अणु आपस में संयुक्त होकर बड़े अणु पॉलिएथिलीन या पॉलीथीन का निर्माण करते हैं।

पॉलीमर (Polymer) : वह रासायनिक प्रतिक्रिया जिसमें किसी कार्बनिक यौगिक के दो या दो से अधिक अणु मिलकर एक अणु का निर्माण करते हैं, उन्हें बहुलीकरण कहते हैं तथा इस क्रिया से उत्पन्न नये कार्बनिक यौगिक को बहुलक कहते हैं। जैसे : एसिटिलिन का पॉलीमर बेंजीन तथा इथिलीन का पॉलीमर पॉलीथीन है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 6.
एक कृत्रिम पालीमर का उदाहरण दो । कृत्रिम पालीमर की एक हानि लिखो ।
उत्तर :
कृत्रिम पालीमर का उदाहरण Polyethylene है।
हानि: यह बाजारों में आमतौर से पॉलिथीन के नाम से बिकता है। प्लास्टिक के आविष्कार ने हमारे जीवन को सस्ता तथा सुलभ बना दिया है। लेकिन यह प्रदूषण का एक कारक होता है। इसे जहाँ-तहाँ फेंक देने से खेतों की उर्वरता नष्ट हो जाती है तथा शहरों की जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है। इसे बिना जलाये नष्ट नहीं किया जा सकता है। लेकिन जलाने पर भी इससे जहरीली गैस उत्पन्न होती है जो ओजोन की परत में छिद्र करती है। इस छिद्र से पारा बैंगनी किरणें (Ultra violet rays) वायुमण्डल में प्रवेश कर जीव जगत् को भारी नुकसान पहुँचा सकती है।

प्रश्न 7.
इथेन और इथिलिन में कौन संतृप्त हाइड्रो कार्बन और कौन अंसतृप्त हाइड्रोजन कार्बन है ? कारण सहित उत्तर लिखें। एसीटीलीन के साथ ब्रोमीन प्रतिक्रिया करे तो क्या होगा ? समीकरण सहित लिखिए ।
उत्तर :
इथेन (C2H6) में कार्बन के सभी परमाणु परस्पर एक सह-संयोजी बन्धन से जुड़े रहते हैं तथा कार्बन की चारों संयोजकता हाइड्रोजन परमाणु द्वारा संतृप्त रहती है। अत: इथेन (C2H6) एक संतृप्त हाइड्रो कार्बन है जिसका रचनात्मक सूत्र निम्नलिखित है।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 7
इथिलिन (C2H4) में कर्बन के परमाणु परस्पर द्वि-सह-संयोजी बन्धन द्वारा जुड़े रहते हैं।
अर्थात कार्बन की चारों संयोजकता संतृप्त हीं रहती है। अतः इथिलिन (C2H4) एक असंतृप्त हाइड्रो कार्बन है जिसका रचनात्मक सूत्र निम्नलिखित है ।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 8
ऐसीटिलीन जब ब्रोमीन से प्रतिक्रिया करता है, तो पहले एसीटिलीन डाई- ब्रोमाइड और बाद में ऐसीटिलीन टेट्रा – ब्रोमाइड बनाता है।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 9

प्रश्न 8.
C.N.G. क्या है ? इसमें मुख्य रूप से कौन-सी गैस होती है ? इसके उपयोग का वर्णन करें।
उत्तर :
C.N.G. (Compressed Natural Gas)
C.N.G. में मुख्य रूप से मिथेन गैस होती है। मिथेन गैस को कोयले के बारीक चूर्ण के साथ हाइड्रोजन गैस तथा उप्रेरक की उपस्थिति में उच्च दबाव पर गर्म करने से C. N. G. गैस प्राप्त होती है। C. N. G. पर्यावरण के लिए हानिकारक ईंधन नहीं है, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण नहीं होता है।

उपयोग :
(i) इसका उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।
(ii) इसका उपयोग रबर और टायर उद्योग में होता है।

प्रश्न 9.
एल. पी. जी. क्या है ? इसके मुख्य घटकों का उल्लेख करते हुए इसका उपयोग लिखिए।
उत्तर :
द्रवीभूत पेट्रोलियम गैस – एल. पी. जी (Liquified Petroleum Gas – L.P.G.) : पेट्रोलियम गैस आंशिक दबाव पर द्रव (liquid) में बदल जाती है। इसे ही LPG कहते हैं। यह मुख्य रूप से ब्यूटेन (C4H10) गैस होती है जिसमें मिथेन (CH4) तथा इथेन (C2H6) गैसें अल्प मात्रा में मिश्रित रहती हैं। इसे घरेलू ईंधन के रूप में व्यवहार हेतु लोहे के सिलिंडर (cylinder) में भरा जाता है। एक सिलिंडर में 14 kg LPG होती है। सिलिंडर में भरते समय एक दुर्गन्धपूर्ण कार्बनिक यौगिक इथाइल मरकेप्टान C2H5SH (Ethyl Mercaptan ) मिश्रित कर दिया जाता है जिससे इस गैस के रिसाव (leakage) की जानकारी हो सके।

उपयोग : घरेलू ईंधन (domestic fuel) के रूप में मुख्य रूप से भोजन पकाने हेतु उपयोग में लायी जाती है । यह अत्यन्त वाष्पशील (Volatile) पदार्थ है जो सिलिंडर से गैस के रूप में बाहर निकलती है तथा नीली लौ (flame) के साथ जलती है और प्रचण्ड उष्मा उत्पन्न करती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 10.
अल्कोहल, एल्डीहाइड, किटोन, इथर, एमीनों एवं कार्बोक्सिल के कार्यकारी समूह (Functional group) लिखें तथा प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दें।
उत्तर :
(i) अल्कोहल का कार्यकारी समूह – OH हैं। इसका एक उदाहरण मिथाइल अल्कोहल (CH3OH) है।
(ii) एल्डीहाइड का कार्यकारी समूह – CHO है। इसका एक उदाहरण फर्मेल्डीहाइड (HCHO) है।
(iii) किटोन या कार्बोनिक का कार्यकारी समूह > C = O है। इसका उदाहरण एसीटोन (CH3COCH) है।
(iv) ईथर का कार्यकारी समूह – O – है । इसका उदाहरण डाइ मिथाइल ईथर (CH3 – O – CH3) है।
(v) एमीनो का कार्यकारी समूह – NH2 है । इसका उदाहरण मिथाइल एमिन CH3NH2 है |
(vi) कार्बोक्सिल का कार्यकारी समूह – COOH है। इसका उदाहरण फार्मिक एसिड (HCOOH) है।

प्रश्न 11.
समावयवता (Isomerism) और समावयवी (Isomers) किसे कहते हैं ।
उत्तर :
समावयवता (Isomerism) :- कार्बनिक यौगिकों का वह विशेष गुण जिसके कारण विभिन्न गुण वाले दो या दो से अधिक यौग़िकों को समान अणु सूत्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है, उस गुण को समावयवता (Isomerism) कहते हैं ।
जैसे:- C2H6Oअणु सूत्र को C2 H5OH तथा CH3OCH3 द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 11

समावयवी (Isomers) :- वे कार्बनिक यौगिक जिसका अणु सूत्र समान होते हुए भी रचनात्मक सूत्र भिन्न-भिन्न होता है तथा रासायनिक गुण भी भिन्न-भिन्न हो तो उसे समावयवी (Isomers) कहते हैं ।

प्रश्न 12.
स्थान समावयवता को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर :
स्थान- समावयवता (Position Isomerism) : जब यौगिक के कार्बन परमाणुओं की श्रृंखला (Chain) से जुड़े क्रियाशील मूलक या परमाणु का स्थान में परिवर्तन होने के कारण एक ही अणुसूत्र से विभिन्न यौगिकों का बोध होत है तो इस घटना को स्थान- समावयवता कहते हैं। जैसे- अणुसूत्र C3H8O से दो विभिन्न यौगिक-न -नारमल प्रोपाइल एल्कोहल और आइसोप्रोपाइल एल्कोहल का बोध होता है। नारमल प्रोपाइल एल्कोहल में क्रियाशील मूलक – OH का स्थान C पर आइसो प्रोपाइल एल्कोहल में – OH का स्थान C2 पर है।
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन 12

प्रश्न 13.
इथाइल एल्कोहल के उपयोग एवं गुणों का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर :
(a) इथाइल एल्कोहल का मुख्य उपयोग (Uses of ethyle alcohol) :

  • यह मेथिलेटेडे स्पिरिट बनाने के काम आता है।
  • यह पेट्रोल में मिलाकर ईंधन के रूप मे व्यवहार किया जाता है।
  • यह क्लोरोफार्म बनाने के काम में आता है।
  • यह कीटाणुनाशक के रूप में प्रयोग होता है।

(b) इथाइल एल्कोहल के गुण (Properties of ethyl alcohol) :

  • इसमें एक विशेष प्रकार की मीठी सुगंध आती है।
  • यह जल में घुलनशील है।
  • यह सोडियम से अभिक्रिया कर सोडियम एथिक्साइड तथा हाइड्रोज गैस उत्पन्न करती है।
    2C2H5OH + 2Na → 2C2H5ONa + H2
  • इथाइल एल्कोहल के साथ सान्द्र H2SO4 मिलाकर मिश्रण को 160°C -170°C तापमान पर गर्म करने पर इथाइल एल्कोहल का निर्जलीकरण होकर इथीलीन (C2H4) गैस प्राप्त होती है।
    C2H2OH + H2SO4 = C2H4 + H2O + H2SO4

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 14.
विकृत स्पिरिट क्या है ? मिथेनॉल एवं एथेनॉल के दुष्प्रभाव का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर :
इथाइल अल्कोहल का अधिकांश उपयोग पेय (Beverages) के लिये होता है । औद्योगिक उद्देश्य के लिए जहरीले पदार्थ जैसे मिथाइल अल्कोहल, पीरीडिन या खनिज नेप्था मिला दिया जाता है। अब विषैला होने कारण यह पीने के लिए व्यवाहर नहीं किया जा सकता है। इस अल्कोहल को ही Methylated Spirit या विकृत स्पिरिट (Denatured Spirit) कहते हैं।

एथेनॉल अत्यधिक ज्वलनशील होता है। इसे पीने से शरीर में उत्तेजना होती है, इसलिए इसे मादक द्रव (शराब) के रूप में उपयोग किया जाता है। मिथेनॉल एक विषैला द्रव है एवं इसकी गंध शराब की तरह होती है। इसे पी लेने से व्यक्ति अंधा हो जाता है एवं अधिक मात्रा में पीने से मृत्यु तक हो जाती है। इसे एथेनॉल के साथ मिलाकर पीने के योग्य बनाया जाता है। देश के विभिन्न भागों में शराब पीने वालों की अधिकांश मृत्यु मिथेनॉल के ही कारण हुई है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 8.2 Question Answer – रासायनिक बन्धन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
N2 अणु का लुइस डाट संरचना आंकित कीजिए (N की परमाणु संख्या 7)
उत्तर :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 1

प्रश्न 2.
CaO का निर्माण किस बंधन द्वारा होता है ?
उत्तर :
विद्युत संयोजी बंधन।

प्रश्न 3.
F2 अणु का लुइस डाट संरचना लिखिए। (F=9)
उत्तर :
F2 अणु का लुइस डॉट संरचना :

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 2

प्रश्न 4.
किसी ठोस में आयनों को तथा एक अणु में परमाणुओं को एक साथ बांधकर रखने वाले बल को ए़्या कहते हैं ?
उत्तर :
रासायनिक बन्धन (Chemical bonding)।

प्रश्न 5.
रासायनिक प्रतिक्रिया में कौन-सा इलेक्ट्रॉन भाग लेता है ?
उत्तर :
संयोजी इलेक्ट्रॉन (Valence Electron)

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 6.
रासायनिक बन्धन कितने प्रकार के होते हैं ? नाम लिखें।
उत्तर :
दो प्रकार के होते हैं (i) विद्युत संयोजी बन्धन (ii) यहु-संयोजी बन्धन।

प्रश्न 7.
एक परमाणु से दूसरे परमाणु पर इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण के फलस्वरूप किस प्रकार की भंयोजकता की उत्पत्ति होती है ?
उत्तर :
विद्युत संयोजकता (Electro-Valency)

प्रश्न 3.
दो एरमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी से उत्पन्न संयोजकता को क्या कहते हैं ?
उच्च :
दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी से सह-संयोजकता (Co-valency) की उत्पत्ति होती है।

प्रश्न 9.
जब कोई परमाणु या आयन इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है तो क्या होता है ?
उत्तर :
जब किसी तत्व का परमागु, इलेक्ट्रॉन प्रहण करता है तो वह ऋण आवेशित आयन में बदल जाता है जबकि अयन इलेक्ट्रान ग्रहण कर परमाणु में बदल जाता है या आयन ही बना रहता है।

प्रश्न 10.
किस प्रकार के यौगिक ध्रुवीय यौगिक के नाम से जाने जाते हैं ?
उत्तर :
विद्युत संयोजी यौगिक धुवीय यौगिक के नाम से जाने जाते है।

प्रश्न 14.
सह-संयोजी यौगिकों की भौतिक अवस्था क्या है ?
उत्तर :
सह-संयोजी यौगिक ट्रव अथवा गैसीय अवस्था में होते हैं।

प्रश्न 12.
दो सह-संयोजी यौगिक के नाम्न लिखें जो जल में घुलकर आयन बनाते हैं।
उत्तर :
हाइड्रोजन क्लोराइड (HCl), और हाइड्रोजन फ्लोराइड (HF)

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 13.
वांत्विक क्लोराइड में किस प्रकार के बन्धन (Bonding) का निर्माफ़ होता है ?
उत्तर :
धात्विक क्लोराइड में आयनिक या विद्युत संयोजी बन्धन (Electro valent bond) का निर्माण होता है।

प्रश्न 14.
अधात्विक क्लोराइड में किस प्रकार के बन्धन पाये जाते हैं ?
उत्तर :
सह-संयोजी बन्धन (Covalent bond)

प्रश्न 15.
दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों की साझेदारी से उत्पन्न संयोजकता को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
दो परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉोनों की साझेदारी से सह-संयोजकता (Co-valency) की उत्पत्ति होती है।

प्रश्न 16.
निष्क्रिय गैसों के सबसे बाहरी कक्ष में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं ?
उत्तर :
हीलियम में 2 और बाकी सब में 8

प्रश्न 17.
कौन-कौन तत्व द्वैध-नियम में स्थायी रचना प्राप्त करते हैं ?
उत्तर :
H, Li, Be, B

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 18.
NaCl बनाने में सोडियम आयन किस निष्क्रिय गैस की संरचना प्राप्त करता है ?
उत्तर :
निऑन गैस (Ne)

प्रश्न 19.
NaF किस प्रकार का यौगिक है ?
उत्तर :
विद्युत संयोजी बंधन।

प्रश्न 20.
CCl4 विद्युत का चालन क्यों नहीं करता है ?
उत्तर :
यह सह-संयोजी यौगिक है, इसका आयनीकरण नहीं होता।

प्रश्न 21.
ऑक्सीजन में कितने संयोज्य इलेक्ट्रॉन होते हैं ?
उत्तर :
दो।

प्रश्न 22.
धातु परमाणु अक्सर किस प्रकार का आयन ब्नसाने हैं ?
उत्तर :
धनायन।

प्रश्न 23.
किस रासायनिक बन्धन के माध्यम से हाइड्रोजन के साथ कार्बन संयुक्त होकर मिथेन गैस उत्पन्न होती है ?
उत्तर :
सह-संयोजक बन्धन के माध्यम से हाइड्रोजन के साथ कार्बन संयुक्त होकर मिशेन गैस उत्गत्र होती है !

प्रश्न 24.
दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला एक विद्युत संयोजी यौगिक और पृ सह-संयोजी यौगिक वे नाम लिखो।
उत्तर :
दैनिक जीवन में उपयोग होने वाला एक विद्युत संयोजी यौगिक्र ‘सापागण गमक’ ( NaCl) तथा सह संप्रेजी: यौगिक ‘जल’ (H2O) है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 25.
एक सह-संयोजी यौगिक का नाम लिखो जो विद्युत धारा प्रवाहित करती है ?
उत्तर :
हाइड्रोजन क्लोराइड (HCl) एक सह-संयोजी यौगिक है जो विद्युत धारा भ्रक्रहित फरती है।

प्रश्न 26.
मैग्नेशियम की परमाणु संख्या 12 है। Mg2+ आयन में इलेक्ट्रोंनों की संख्या क्या हैं ?
उत्तर :
Mg2+ आयन में इलेक्ट्रॉन की संख्या 10 है।

प्रश्न 27.
\({ }_8^{16} 0\) के बाह्यतम कक्ष में इलेक्ट्रॉन की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
\({ }_8^{16} 0\) के सबसे बाहरी कक्ष में 6 इलेक्ट्रॉन है।

प्रश्न 28.
विद्युत संयोजी एवं सह-संयोजी यौगिकों में कौन जल में आसानी से घुलनशील है ?
उत्तर :
विद्युत संयोजी यौगिक जल में आसानी से घुलनशील है।

प्रश्न 29.
कैलासीय अवस्था में किस प्रकार के यौगिक उपलब्ध हैं ?
उत्तर :
विद्युत संयोजी यौगिक कैलासीय अवस्था में उपलब्ध है।

प्रश्न 30.
जल सह-संयोजी यौगिक है या विद्युत संयोजी ?
उत्तर :
जल एक सह-संयोजी यौगिक है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 31.
जब सोडियम (Na) से क्लोरिन (Cl) गासायनिक संयोग करता है, तो किस प्रक्कार की संयोजकता प्रदर्शित होती है ?
उत्तर :
विद्युत संयोजकता (electro valency)

प्रश्न 32.
किस प्रकार के यौगिकों में समावयवता का गुण पाया जाता है ?
उत्तर :
सह-संयोजी यौगिकों में समावयवता का गुणा खाया जाता है।

प्रश्न 33.
A और B की परमाणु संख्या क्रमश: 11 और 17 है। A और B द्वारा गठित यांगिक की प्रकृर्ति क्या होगी, विद्युत संयोजी या सह-संयोजी ?
उत्तर :
विद्युत संयोजी (Electrovalent)।

प्रश्न 34.
एक त्रि-सह संयोजी बंधन वाले अणु का उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
नाइट्रोजन (N2) ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 35.
हीलियम के संयोजी सेल में किस प्रकार की संरचना पायी जाती है ?
उत्तर :
ड्रूलेट (duplet)।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
कोशेल ने आयनिक बन्धन के गठन की व्याख्या किस प्रकार की ?
उत्तर :
कोई भी परमाणु निष्क्रिय गैसों की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था तीन प्रकार से प्राप्त करता है –

  1. किसी दूसरे परमाणु से अपना एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों का त्याग करके
  2. किसी दूसरे परमाणु से एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों को प्राप्त करके
  3. किसी दूसरे परमाणु के साथ एक या अधिक इलेक्ट्रॉनों का साझा करके

जब एक परमाणु के दूसरे परमाणु में इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण होने से उन दोनों परमाणुओं के बीच बंधन बनता है तो उसे वैद्युत संयोजक बंधन कहते हैं। इलेक्ट्रॉनों का स्थानान्तरण इस प्रकार होता है कि प्राप्त आयनों की बाह्यतम कक्षाओं की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था गैसों की भाँति स्थायी बन जाती है। धातु-परमाणुओं की बाह्यतम कक्षा में सामान्यतः 1,2 या 3 इलेक्ट्रॉन रहते है जिनका त्याग कर ये परमाणु धनायन बनकर स्थायी हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
तरल हाइड्रोजन क्लोराइड में विद्युत प्रवाह नहीं होता है किन्तु तरल सोडियम क्लोराइड में विद्युत प्रवाह होता है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
तरल HCl एक सहसंयोजी यौगिक (Covalent compound) है जिससे आयन में नहीं बटते हैं और विद्युत प्रवाह नहीं होता है। जबकि NaCl का जलीय घोल या तरल अवस्था में Na+ और Cl आयन में बट जाते हैं। जिससे विद्युत प्रवाह होता है। NaCl का जलीय घोल Electrovalent compound.

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 3.
दो भौतिक गुणों के आधार पर सोडियम क्लोराइड एवं नेफ्थालीन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :

सोडियम क्लोराइड नेप्थलीन
1. यह अवाष्पशील ठोस है। 1. यह एक वाष्पशील ठोस है।
2. इसका द्रवणांक तथा क्वथनांक उच्च होता है। 2. इसका द्रवणांक तथा क्वथनांक बहुत कम होता है।
3. यह गंधहीन पदार्थ है। 3. इसमें एक विशेष प्रकार की गंध पायी जाती है।

प्रश्न 4.
दो जलीय घोल में एक फेरिक क्लोराइड एवं दूसरा एलुमिनियम क्लोराइड है। अमोनिया के जलीय घोल की सहायता से फेरिक क्लोराइड घोल की पहचान किस प्रकार करेंगे ? संतुलित रासायनिक समीकरण की सहायता से उत्तर दीजिए।
उत्तर :
पीले रंग के फेरिक क्लोराइड के घोल में अमोनिया गैस प्रवाहित करते हैं। हमें बादामी रंग का फेरिक हाइड्राक्साइड प्राप्त होता है जो अवक्षेप के रूप में होता है।

FeCl3 + 3 NH3 + 3 H2O = Fe(OH)3 ↓ + 3 NH4 Cl
या, FeCl3 + 3 NH4 OH = Fe(OH)3 ↓ + 3 NH4 CL

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 5.
एक द्रव और एक ठोस प्रत्येक का सहसंयोजी यौगिक का उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
एक द्रव सहसंयोजी यौगिक जल (H2O) है।
एक ठोस सह संयोजी यौगिक ग्लूकोज (C6 H12 O6) है।

प्रश्न 6.
लुईस की धारणा के अनुसार सह-संयोजी बंधन किस प्रकार गठित होता है, एक उदाहरण देकर लिखिए।
उत्तर :
लुईस धारणा के अनुसार प्रतिक्रिया में भाग लेने वाले सभी परमाणु यदि समान आवेश वाले तथा सहधर्मी हों, तो ऐसे परमाणु प्रतिक्रिया में अपने बाहरी कक्ष के इलेक्ट्रॉन की पारस्परिक साझेदारी करते हैं। इस साझेदारी के फलस्वरूप इलेक्ट्रॉन का जोड़ा बनता है, जो एक या एक से अधिक हो सकता है। दोनों प्रतिकारक परमाणु इस जोड़े को समान अधिकार से व्यवहार करते हुए अपने निकटतम निष्क्रिय गैस के इलेक्ट्रॉन विन्यास प्राप्त करके स्थायित्व ग्रहण करते हैं।

उदाहरण : हाइड्रोजन अणु के गठन का लुईस डॉट प्रतीक : H – परमाणु में केवल एक कक्ष होता है जिसमें केवल एक इलेक्ट्रॉन रहता है । हाइड्रोजन अणु के गठन के समय प्रत्येक हाइड्रोजन परमाणु अपने-अपने इलेक्ट्रॉन को देकर इलेक्ट्रॉन एक साझे जोड़े का निर्माण करके एक हाइड्रोजन अणु (H2) का गठन करते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 3

प्रश्न 7.
विद्युतीय संयोजकता किसे कहते हैं ?
उत्तर :
विद्युतीय संयोजकता (Electro Valency) : जब एक परमाणु से दूसरे परमाणु में इलेक्ट्रॉनों के स्थानान्तरण के फलस्वरूप रासायनिक संयोग होता है तो उसमें प्रदर्शित संयोजकता को विद्युतीय संयोजकता कहते हैं।

प्रश्न 8.
विद्युत संयोजक बन्धन और विद्युत संयोजक यौगिक से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
जब एक परमाणु से दूसरे परमाणु में इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरित होने से उन दोनों परमाणुओं के बीच बंधन बनता है, तो उसे विद्युत संयोजक बन्धन.(Electrovalent bond) कहते हैं। इस बन्धन के फलस्वरूप बने यौगिक विद्युत संयोजक यौगिक कहलाते हैं। जैसे : NaCl, KCl आदि।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 9.
सह-संयोजकता और सह-संयोजक बन्धन से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जब दो समान या असमान परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों के साझेदारी के फलस्वरूप रासायनिक बन्धन बनता है, तो इसमें प्रदर्शित संयोजकता को सह-संयोजकता कहते हैं तथा इससे उत्पन्न बंधन की सह-संयोजक बन्धन कहते हैं।

प्रश्न 10.
सह-संयोजी यौगिक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
निकटतम निष्क्रिय गैसों की रचना प्राप्त करने की चेष्टा में दो या दो से अधिक परमाणु जब परस्पर एक या एक्क से अधिक इलेक्ट्रॉन के जोड़े को समान रूप से व्यवहार कर जिस यौगिक का गठन संयुक्त होकर करते है, उसे सहैं संयोजी यौगिक (Co-valent compound) कहते हैं। जैसे – H2O, HCl आदि।

प्रश्न 11.
किस प्रकार के रासायनिक बन्धनों से सोडियम क्लोराइड और हाइड्रोजन क्त्तोराइड है कन के के लिए सोडियम और हाइड्रोजन के साथ पृथक रूप से क्लोरीन संयुक्त होता है ? दोन डॉट रचना अंकित करते हुए दिखाइए।
उत्तर :
सोडियम क्लोराइड गठन करने के लिए क्लोरीन सोडियम के साथ विद्युत संयोजी बन्ध द्वारा संयुक्ति होता है

हाइड्रोजन क्लोराइड के गठन में क्लोरीन सह-संयोजी बन्धन द्वारा संयुक्त होता है। (NaCl) की इलेक्ट्रान डाट संरचना :

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 4

प्रश्न 12.
इलेक्ट्रान डाट गठन (संरचना) द्वारा दिखाओ कि कैल्शियम आक्साइड में सह-संयोजक बन्धन बनता है या विद्युत संयोजक बन्धन। (Ca की परमाणु संख्या 20 और आक्सीजन की परमाणु संख्या 8 है।)
उत्तर :
कैल्शियम (\({ }_{20} \mathrm{Ca}^{40}\)) का इलेक्ट्रॉंनिक विन्यास = 2,8,8,2
ऑक्सीजन (\({ }_8 \mathrm{O}^{16}\) का इलेक्ट्रानिक विन्यास = 2,6
कैल्शियम परमाणु के सबसे बाहरी कक्ष के दोनों इलेक्ट्रान ऑक्सीजन परमाणु के सबसे बाहरी कक्ष में चले जाते हैं, इससे दोनों परमाणु के अष्टक पूर्ण हो जाते हैं। इस प्रकार इनके बीच विद्युत संयोजक बन्धन बनता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 5

प्रश्न 13.
H2O की इलेक्ट्रॉन डाट रचना लिखिए :
उत्तर :
H2O के अणु का बनना सह-संयोजी बन्धन है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 6

प्रश्न 14.
Na और Na+ में कौन अधिक स्थाई है और क्यों ?
उत्तर :
सोडियम परमाणु (Na) के सबसे बाहरी कक्ष में एक इलेक्ट्रॉन होता है जबकि सोडियम आयन (Na+)के बाहरी कक्ष में आठ इलेक्ट्रान होते हैं। अत: उसका बाहरी कक्ष पूर्ण होता है और यह निष्क्रिय गैस की संरचना प्राप्त कर लेते हैं। फलस्वरूप सोडियम आयन (Na+)अधिक स्थाई होता है।

प्रश्न 15.
ठोस NaCl में विद्युत धारा का प्रवाह हो सकता है या नहीं, कारण सहित उत्तर लिखो।
उत्तर :
ठोस NaCl में विद्युत धारा का प्रवाह नहीं होता है क्योंकि विद्युत विच्छेदन के लिए पदार्थ का घोल की अवस्था या पिघली अवस्था में आयन की अवस्था में होना चाहिए।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 16.
अष्टक नियम (Octate Rule) से क्या समझते हो ?
उत्तर :
अष्टक नियम : कॉसेल तथा लुइस ने परमाणुओं के बीच रासायनिक संयोजन के एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त को विकसे किया। इस सिद्धान्त के अनुसार, परमाणुओं का संयोजन संयोजक इलेक्ट्रानों (Valence electrons) के सेहभाज (Sharing) के द्वारा होता है। इस प्रक्रिया में परमाणु अपने बाहरी कक्ष (Valence orbit) में अष्टक पूर्ण करते हैं इसे अक नियम कहते हैं। प्रत्येक परमाणु अपना-अपना अष्टक पूर्ण करके स्थायित्व (Stability) प्राप्त करने की चेष्टांकरताहै।

प्रश्न 17.
द्वैत निम (Rule of Duplet) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
द्वैत नियुस (Rule of Duplet) : आवर्त सरणी में हीलियम और उसके आस-पास स्थित कुछ तत्व जैसे : ईइड्रोजन, लिथियम बेरियम और बोरोन रासायनिक संयोग करके सबसे बाहरी कक्ष (Outer most orbit) में दो इलेक्ट्रान की भुर्ति क्ष्के निक्किय तत्व हीलियम की भाँति स्थायी रचना की प्राप्ति करते हैं। इसे द्वैत नियम (Rule of Duplet) कहलें हैं। प्रत्येक परमाणु अपना बाहरी कक्ष पूर्ण करके स्थायित्व (stability) को प्राप्त करते हैं।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
डोबरेनर का त्रियक नियम लिखें। Cl, Br, I, F को आक्सीकरण क्षमता के बढ़ते क्रम में सजाइये।
उत्तर :
डोबरेनर का त्रियक नियम : 1817 ई० में डोबरेनर ने कुछ विशेष तत्वों को तीन-तीन के समूह में बाँट कर गह बताया कि प्रत्येक समूह के मध्य वाले तत्व का परमाणु भार किनारे वाले तत्वों के परमाणु भारत का लगभग औसत ोगा। तीन-तीन तत्वों के इन समूहों को त्रियक नियम कहते हैं।
किसी वर्ग में नीचे से ऊपर जाने पर आक्सीकारक क्षमता बढ़ता है। अत: वर्ग 17 के हैलोजनों का बढ़ते क्रम में अग्सीकारक क्षमता I>Br>Cl>F है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 2.
विद्युत संयोजक यौगिक तथा सह-संयोजक यौगिक में अन्तर लिखें।
उत्तर :

विद्युत संयोजक यौगिक (Electrovalent Compound) सह-संयोजक यौगिक (Co-valent Compound)
i. ये प्रायः साधारण तापक्रम पर रवादार ठोस होते हैं। i. ये साधारण तापक्रम पर द्रव या गैस अवस्था में रहते हैं।
ii. ये प्राय: जल में घुलनशील होते हैं। ii. ये जल में अघुलनशील वथा कार्बनिक घोलकों में घुलनशील होते हैं।
iii. इनका गलनांक तथा क्वथनांक अधिक होता है। iii. इनका गलनांक तथा क्वथनांक कम होता है।

प्रश्न 3.
सोडियम क्लोगाड़ एक विद्युत मंयोज्य यौगिक है, पर कार्बन टेट्राक्लोराइड एक सह-संयोज्य गैगिक है। इस कथन को सभझाइए।
उत्तर :
सोडियम और क्लोरीन की रासायनिक प्रतिक्रिया से सोडियम क्लोराइड का गठन होता है। प्रतिक्रिया के समच: डियम परमाणु के बाह्यतम कक्ष का एक इलेक्ट्रॉन निकलकर क्लोरीन परमाणु के बाह्यतम कक्ष में चला जाता है। दोनें गरमाणु अपने-अपने निकटतम निष्किय गैस का इलेक्ट्रॉन विन्यास प्राप्त कर लेते हैं। इस प्रक्रिया में सोडियम परमाणु पर विद्युत धनात्मक आवेश तथा क्लोरीन परमाणु पर विद्युत ऋणात्मक आवेश की सृष्टि होती है। विपरीत आवेश से आवेशित ोने के कारण दोनों परमाणु स्थिर विद्युतीय बल द्वारा संयुक्त हो जाते हैं। इस प्रकार विद्युत संयोजकता द्वारा सोडियम क्लोराइड का एक अणु तैयार होता है। अतः सोडियम क्लोराइड विंद्युत संयोज्य यौगिक है।
कार्बन टेट्राक्लोराइड एक विद्युत अविश्लेष्य पदार्थ है जो आयन उत्पन्न नहीं करता है, अत: यह एक सह-संयोजक यौगिकहै।

प्रश्न 4.
मैग्नेशियम आक्साइड विद्युत संयोजी यौगिक है या सह-संयोजी ? मैग्नेशियम एवं ऑक्सीजन के शनेक्ट्रॉनिक संगठन के आधार पर अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए। (मैग्नेशियम और ऑक्सीजन की अमाणु संख्या क्रमशः 12 और 8 है।)
उत्तर :
मैग्नेशियम की परमाणु खंख्या = 12
∴ इलेक्ट्रॉन विन्यास = 2,8,2
ऑक्सोजन की परमाणु संख्या = 8
इलेक्ट्रान विन्यास = 2,6
मेग्नेशियम के बाहरी कक्ष में 2 इलेक्ट्रॉन हैं जबकि ऑक्सीजन के बाहरी कक्ष में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। अत: आपस मे रासायनिक संयोग के समय मैग्नेशियम अपनी बाहरी कक्ष से 2 इलेक्ट्रॉन ऑक्सीजन के बाहरी कक्ष में स्थानान्तरित करेगा। इस प्रकार मैग्नेशियम और ऑक्सीजन एक दूसरे से विद्युत संयोजी बन्धन द्वारा बँध जायेंगे एवं मैग्नेशियम ऑक्साइड का निर्माण होगा जो एक विद्युत संयोजी यौगिक है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 5.
A एवं B दो तत्वों का परमाणु क्रमांक क्रमशः 20 एवं 17 है। उनके परमाणु में इलेक्ट्रानिक संगठन प्रस्तुत कीजिए। विद्युत संयोजी एवं सह संयोजी में से कौन-सा बंध स्थापित होगा ? यदि वे संयोम करें, तो नत्वों की संयोजकता क्या होगी ?
उत्तर :
A तत्व के पगमाणु का इलेक्ट्रॉन विन्यास = 2,8,8,2
∴ A तत्व के बाहरी कक्ष में 2 इलेक्ट्रॉन है, अतः इसकी संयोजकता 2 है।
B तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉन विन्यास = 2,8,7
∴ B तत्व के बाहरी कक्ष में 7 इलेक्ट्रॉन है, अतः इसकी संयोजकता -1 हैं।
यहाँ तत्व A का एक परमाणु, तत्व B के दो परमाणु को एक-एक इलेक्ट्रॉन देगा, अतः दोनों के बीच विद्युत संयोजक बन्धन (Electro Valent land) स्थापित होगा।

प्रश्न 6.
तत्व A एक धातु है। तत्व A एवं B अत्यधिक विद्युत ऋणात्मक है। A B एवं B C दोनों यौगिकों में से कौन-सा विद्युत संयोजी एवं कौन-सा सह संयोजी हो सकता है ? कारण दीजिए।
उत्तर :
(i) A B यौगिक विद्युत संयोजी यौगिक (electrovalent compound) है क्योंकि धातु A विद्युत धनात्मक एवं तत्व B विद्युत ऋणात्मक अधातु होने के कारण इनमें A से B पर इलेक्ट्रॉन का स्थानान्तरण होगा।
(ii) BC यौगिक सह संयोजी यौगिक (Co-Valent Compound) होगा क्योंकि समान प्रकृति (electronegative) होने के कारण दोनों के बीच इलेक्ट्रॉन की साझेदारी होगी।

प्रश्न 7.
निम्न यौगिकों में कौन विद्युत संयोजी है एवं कौन सह संयोजी ?
(i) CH4, (ii) CaCl2, (iii) CCl4, (iv) NaCl, (v) KCl, (vi) NH3, (vii) KF, (viii) HCl, (ix) C2 H2, (x) MgCl2, (xi) CH1, (xii) Na2 SO4, (xiii) NaF, (xiv) CaO, (xv) MgO, (xvi) CHCl3, (xvii) HCl, (xviii) NaBr, (xix) NaH and (x) C2 H6
उत्तर :
CH4, CCl4, NH3, HCl, C2 H2, CHCl3, Na2 CO4, CHCl3, NaH एवं C2 H6 का निर्माण सह संयोजकता के द्वारा होता है। अर्थात् ये सह संयोजी हैं।
CaCl2, NaCl, KCl, KF, MgCl2, NaF, CaO, MgO, NaBr का निर्माण विद्युत संयोजकता के द्वारा होता है। अर्थात् ये विद्युत संयोजी हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन

प्रश्न 8.
NH3 में किस प्रकार का बंधन देखा जाता है ? इलेक्ट्रानिक संरचना प्रस्तुत कीजिए। N2 एवं CaO में कौन सह संयोजी है ?
उत्तर :
NH3 के बनने में सह-संयोजी बंध (Co-valent bond) बनता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.2 रासायनिक बन्धन 7

(i) N2 एक सहसंयोजी (co-valent) अणु है क्योंकि यह इलेक्ट्रान की साझेदारी द्वारा उत्पन्न होता है।
(ii) CaO एक विद्युत संयोजी (electro valent) यौगिक है क्योंकि यह इलेक्ट्रान के स्थानान्तरण द्वारा उत्पन्न होता है।
B तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉन विन्यास = 2,8,7
∴ B तत्व के बाहरी कक्षा में 7 इलेक्ट्रॉन हैं, अतः इसकी संयोजकता 1 है।
यहाँ तत्व A का एक परमाणु, तत्व B के दो परमाणु को एक-एक इलेक्ट्रॉन देगा। अतः, दोनों के बीच विद्युत संयोजक बन्धन (Electro Valent bond) स्थापित होगा।

प्रश्न 9.
रासायनिक बंधन क्या है ? निम्नलिखित परमाणुओं में से कौन सा सह-संयोजक है या विद्युत संयोजक है – N2, HCl, NaCl, CaO ।
उत्तर :
रासायनिक बन्धन (Chemical bond) :- अणु के निर्माण में परमाणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को रासायनिक बन्धन (Chemical bond) कहते हैं। यह आकर्षण बल एक प्रकार का विद्युत बल है जो न्यूक्लियस और इलेक्ट्रॉनों के मध्य उत्पन्न होता है।

  • N2 – सह-संयोजक
  • HCl – सह-संयोजक
  • NaCl – विद्युत-संयोजक
  • CaO – विद्युत-संयोजक

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 8.1 Question Answer – पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
मेंडलीफ के आवर्त नियम एवं आधुनिक आवर्त नियम में अन्तर लिखिए।
उत्तर :
मेंडलीफ का आवर्त नियम परमाणु-द्रव्यमान पर आधारित है जबकि आधुनिक आवर्त नियम में परमाणु संख्या को आधार माना गया है।

प्रश्न 2.
लोथर मेयर के ग्राफ से क्या समझते हो ?
उत्तर :
लोथर मेयर ने तत्वों के परमाणु आयतन (परमाणु भार/घनत्व) और परमाणु भारों के बीच एक ग्राफ खींचा और यह प्रदर्शित किया कि प्राप्त वक्र ग्राफ पर समान गुण वाले तत्व समान स्थान ग्रहण करते हैं।

प्रश्न 3.
मेंडलीफ के आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त में पहले आवर्त की तुलना में कित्रने अधिक तत्व होते हैं
उत्तर :
मेंडलीफ के आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त में पहले आवर्त की तुलना में 6 अधिक तत्व होते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 4.
किस आवर्त में दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare earth elements) को रखा गया है ?
उत्तर :
छठे आवर्त में दुर्लभ मृदा तत्वों को रखा गया है।

प्रश्न 5.
किस आवर्त में ट्रान्स-यूरेनिक तत्वों को रखा गया है ?
उत्तर :
सप्तम आवर्त में ट्रान्स-यूरेनिक तत्वों (रेडियो सक्रिय तत्वों) को रखा गया है।

प्रश्न 6.
आवर्त सारणी में सबसे बड़ा आवर्त कौन सा है और उसमें कुल कितने तत्व हैं ?
उत्तर :
आवर्त सारणी में सबसे बड़ा आवर्त छठा आवर्त है। इसमें कुल 32 तत्व हैं।

प्रश्न 7.
किस प्रकार के गैसों को नोबल गैस कहते हैं ?
उत्तर :
निष्क्रिय गैसों को नोबल गैस कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 8.
वर्ग – 17 के तत्वों को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
वर्ग – 17 के तत्वों को हैलोजेंस (Halogens) कहते हैं।

प्रश्न 9.
वर्ग – 18 के तत्वों को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
वर्ग – 18 के तत्वों को निष्किय गैस या नोबल गैस कहते हैं।

प्रश्न 10.
मेंडलीफ की आवर्त सारणी में कौन सा वर्ग नहीं था और क्यों ?
उत्तर :
मेंडलीफ के आवर्त सारणी में शून्य वर्ग नहीं था क्योंकि उस समय निष्किय गैसों की खोज नहीं हुई थी।

प्रश्न 11.
जिन तत्वों का बाहरी कक्ष पूर्ण होता है उन्हें क्या कहते हैं ?
उत्तर :
नोबल गैस (Noble gases)

प्रश्न 12.
त्रियक सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर :
जे. डब्ल्यू. डोवेरीनर।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 13.
चतुर्थ आवर्त के प्रथम और अंतिम तत्व क्या हैं ?
उत्तर :
K और Kr.

प्रश्न 14.
चतुर्थ आवर्त के कितने संक्रमण तत्व हैं ?
उत्तर :
10 (दस)।

प्रश्न 15.
तीन तत्वों की परमाणु संख्या A(2), B(10) एवं C (5) है। इनमें कौन-कौन एक ही आवर्त में होंगे ?
उत्तर :
B(2,8) और C(2,3)

प्रश्न 16.
K और Zn में क्या सम्बन्ध हैं ?
उत्तर :
दोनों एक ही आवर्त में स्थित हैं।

प्रश्न 17.
K, Na और Rb में कौन ज्यादा सक्रिय तत्व है ?
उत्तर :
Na

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 18.
द्वितीय आवर्त और सोलहवें वर्ग का तत्व क्या है – धातु या अधातु ?
उत्तर :
अधातु।

प्रश्न 19.
लैन्थेनाइट्स क्या है ?
उत्तर :
छठे आवर्त के 14 वें तत्व जो लैन्थेनियम के बाद आते हैं, जिनकी परमाणु संख्या 58-71 है, को लैन्थेनाइद्स कहते हैं।

प्रश्न 20.
सबसे सक्रिय हैलोजेन कौन है ?
उत्तर :
फ्लोरीन।

प्रश्न 21.
आवर्त सारणी में क्षारीय धातुओं की स्थिति का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
आवर्त सारणी में क्षारीय धातुओं को प्रथम वर्ग में रखा गया है।

प्रश्न 22.
किस तत्व को अवारा या दुष्ट तत्व कहा जाता है।
उत्तर :
हाइड्रोजन को अवारा या दुष्ट तत्व कहा जाता है।

प्रश्न 23.
आवर्त सारणी के किस आवर्त में \({ }_3 \mathrm{Li}^7\) को रखा गया है।
उत्तर :
\({ }_3 \mathrm{Li}^{\mathrm{T}}\) को आवर्त सारणी के द्वितीय आवर्त में रखा गया है।

प्रश्न 24.
आवर्त सारणी के किस आवर्त एवं किस वर्ग में नाइट्रोजन को रखा गया है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी में नाइट्रोजन को द्वितीय आवर्त तथा वर्ग 15 में रखा गया है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 25.
हीलियम (He) के सबसे बाहरी कक्ष में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं?
उत्तर :
हीलियम के सबसे बाहरी कक्ष में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं।

प्रश्न 26.
निम्न में से कौन-सा तत्व धातु है और कौन सा अधातु ? कार्बन डाई-आक्साइड, सल्फर, नमक, टंगस्टन।
उत्तर :
धातु (Metal) :- टंगस्टन।
अधातु (Non-metal) :- सल्फर।

प्रश्न 27.
मेंडलीफ की आवर्त सारणी के आधुनिक रूप में कितने वर्ग और आवर्त हैं ?
उत्तर :
वर्ग (Groups) – 9
आवर्त (Periods) – 7.

प्रश्न 28.
सबसे हल्का धातु का नाम लिखो ।
उत्तर :
सबसे हल्का धातु :- लिथियम ।

प्रश्न 29.
Li, K, Na को परमाणु आकार के आधार पर बढ़ते क्रम में सजाओ।
उत्तर :
K>Na>Li

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 30.
आवर्त सारणी के प्रत्येक आवर्त का अन्तिम तत्व क्या है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के प्रत्येक आवर्त का अन्तिम तत्व निष्क्रिय गैस है।

प्रश्न 31.
आवर्त सारणी के आधुनिक दीर्घ रूप में वर्गों की संख्या कितनी है ?
उत्तर :
अठारह।

प्रश्न 32.
क्षारीय धातुओं तथा हेलोजेन्स को किस वर्ग में रखा गया है ?
उत्तर :
क्षारीय धातुओं को प्रथम वर्ग तथा हेलोजेन्स को वर्ग – 17 में रखा गया है।

प्रश्न 33.
आवर्त सारणी के किस वर्ग में आक्सीजन और क्लोरीन को रखा गया है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के वर्ग 16 में आक्सीजन तथा वर्ग 17 में क्लोरीन को रखा गया है।

प्रश्न 34.
दीर्घ आवर्त सारणी के प्रथम आवर्त में उपस्थित निष्क्रिय गैस का नाम लिखिए।
उत्तर :
हिलियम।

प्रश्न 35.
एक गैस का नाम बताओ जो सभी तत्वों में सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक है।
उत्तर :
फ्लोरीन (F)।

प्रश्न 36.
एक विद्युत धनात्मक अधातु का नाम लिखिए।
उत्तर :
हाइड्रोजन।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 37.
18 वें वर्ग में तत्वों की संयोजकता क्या है ?
उत्तर :
18 वें वर्ग में निक्किय गैस उपस्थित रहती है। इसलिए उसकी संयोजकता शून्य है।

प्रश्न 38.
अभी तक कुल कितने तत्वों की खोज हो चुकी है ?
उत्तर :
अभी तक कुल 118 तत्वों की खोज हो चुकी है।

प्रश्न 39.
F, Cl, Br और I तत्वों को बढ़ती हुई विद्युत ऋणात्मकता के अनुसार व्यवस्थित करें।
उत्तर :
I<Br<Cl<F

प्रश्न 40.
ऐक्टीनाइड्स (Actinide) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के सप्तम आवर्त में स्थित थोरियम (Th) से लेकर लॉरेन्सियम (Lr) तक के 14 रेडियो सक्रिय तत्वों को ऐक्टीनाइड्स (Actinides) कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम लिखो।
उत्तर :
न्यूलैण्ड का अष्टक नियम : यदि तत्वों को उनके परमाणु भार के वृद्धि क्रम में रखा जाय तो जिस प्रकार संगीत का आठवाँ स्वर पहले स्वर के समान होता है, ठीक उसी प्रकार आठवें तत्व का गुण पहले तत्व के गुणों के समान होत है।

प्रश्न 2.
मेण्डलीफ का आवर्त नियम क्या है ?
उत्तर :
मेण्डलीफ का आर्वत नियम : तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भार (Atomic Weight) के आवर्त फलन होते हैं, अर्थात यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भार के क्रम में रखा जाय तो वे तत्व जिनके गुण समान होते हें, एक निश्चित अन्तर के बाद आते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 3.
मेण्डलीफ के आवर्त नियम का संशोधित रूप लिखिए अथवा आधुनिक आवर्त नियम लिखिए।
उत्तर :
मेण्डलीफ के आवर्त नियम का संशोधित रूप : तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं अर्थात यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु संख्या के क्रम में रखा जाए तो वे जिनके गुण समान होते हैं, एक निश्चित अन्तर के बाद आते है।

प्रश्न 4.
आवर्त और वर्ग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
आवर्त (Periods) : तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के वृद्धि क्रम में सजाकर रखने पर सारणी में कुछ क्षैतिज (Horizontal) कतारें प्राप्त होती हैं, जिन्हें आवर्त (Periods) कहते हैं। आवर्त सारणी में कुल सात आवर्त हैं।
वर्ग (Group) : तत्वों को परमाणु संख्या के वृद्धिक्रम में क्षैतिज कतारों में सजाने पर समान गुण वाले तत्व एक ही उर्ध्वाधर स्तम्भ में उपस्थित रहते हैं। इन ऊर्ध्वाधर स्तम्भों को वर्ग कहते हैं आधुनिक आवर्त सारणी में 9 वर्ग हैं जबकि दीर्घ आवर्त सारणी में 18 वर्ग हैं।

प्रश्न 5.
दीर्घ आवर्त सारणी के तुतीय आवर्त में कुल कितने तत्व हैं ? इस आवर्त के प्रथम एवं अन्तिम तत्व का नाम बताइए।
उत्तर :
दीर्घ आवर्त सारणी के तृतीय आवर्त में कुल आठ तत्व हैं।
इस आवर्त के प्रथम तत्व का नाम सोडियम एवं अन्तिम तत्व का नाम आर्गन है।

प्रश्न 6.
आवर्त सारणी के किस वर्ग में हिलियम को रखा गया है और क्यों ?
उत्तर :
हिलियम को आवर्त सारणी के शून्य वर्ग में रखा गया है।
हिलियम को शून्य वर्ग में रखने का कारण यह है कि हिलियम के सबसे बाहरी कक्ष में इलेक्ट्रॉन की संख्या पूर्ण होती है। अत: हिलियम को शून्य संयोज्य कहते हैं और इसीलिए इसे शून्य वर्ग में रखा जाता है।

प्रश्न 7.
आवर्त सारणी के किसी वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर और बाएँ से दाएँ जाने पर आक्सीकरण और अवकरण गुण में क्या परिवर्तन होता है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी में प्रथम और द्वितीय वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर अवकारक गुण बढ़ता है तथा आक्सीकरक गुण घटता है। 13 से 17 वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर तत्वों का अवकारक गुण घटता है तथा आक्सीकारक गुण बढ़ता है।
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर अवकारक गुण घटता जाता है तथा आक्सीकारक गुण बढ़ता जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 8.
प्रथम, द्वितीय और तृतीय आवर्त में स्थित निष्किय गैसों के नाम लिखो।
उत्तर :
प्रथम आवर्त में निक्किय गैस : He (हिलियम)
द्वितीय आर्वत में निष्क्रिय गैस : Ne (नियॉन)
तृतीय आवर्त में निष्क्रिय गैस : Ar (आर्गन)

प्रश्न 9.
मेंडलीफ की मूल आवर्त सारणी में शून्य वर्ग नहीं होने का क्या कारण है ?
उत्तर :
शून्य वर्ग निष्किय गैसों का स्थान है। मेंडलीफ के समय निष्किय गैसों की खोज नहीं हुई थी। इसी कारण मेंडलीफ की मूल आवर्त सारणी में शून्य वर्ग नहीं है।

प्रश्न 10.
विद्युत ऋणात्मकता किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी तत्व के परमाणु की वह क्षमता, जिसके सहरे वह साझे की इलेक्ट्रॉन जोड़ी को अपनी ओर खींचता है, उसे उस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता कहते हैं।

प्रश्न 11.
किस तरह आवर्त सारणी में तत्वों का विद्युत ऋणात्मकता बदलता है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्व की विद्युत ॠणात्मक बढ़ती जाती है। द्वितीय आवर्त में लिथियम (Li) की विद्युत ॠणात्मकता सबसे कम तथा फ्लोरिन (F) की विद्युत ॠणात्मकता सबसे अधिक होती है। किसी वर्ग में नीचे से ऊपर जाने पर तत्व की विद्युत ॠणात्मकता बढ़ती है। जैसे : वर्ग 17 में आयोडीन (I2) की विद्युत ॠणात्मकता कम और फ्लोरिन की विद्युत ऋणात्मकता अधिक होती है।

प्रश्न 12.
किसी तत्व के एक परमाणु की आयनिक ऊर्जा का क्या अर्थ है ? Li, Rb, K, Na का आयानक ऊर्जा को बढ़ते क्रम में सजाइये।
उत्तर :
आयनिक ऊर्जा (Ionization Energy) : किसी तत्व के एक isolated गैसीय परमाणु में से एक इलेक्ट्रान को पूर्ण रूप से बाहर निकालने में खर्च होने वाली न्यूनतम ऊर्जा को उस तत्व का आयनिक (आयनन) ऊर्जा कहते हैं।
आयनिक ऊर्जा का बढ़ता क्रम : Rb<K<Na

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 13.
किस तरह आवर्त सारणी में तत्वों की आयनिक ऊर्जा में परिवर्तन होता है ?
उत्तर :
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्व की आयनिक ऊर्जा बढ़ती जाती है। किसी वर्ग में नीचे से ऊपर जाने पर आयनिक ऊर्जा बढ़ती है।

प्रश्न 14.
आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एवं हीलियम का स्थान क्या है ? कारण सहित उत्तर लिखिए।
उत्तर :
आवर्त सारणी में हाइड्रोजन का स्थान विवादास्पद है क्योंकि इसके कुछ गुण वर्ग- 1 के क्षारीय धातुओं से मिलते हैं तथा कुछ गुण वर्ग-17A के हैलोजन तत्वों से मिलते हैं। अत: इसे दोनों वर्ग में रखा जा सकता है। हाइड्रोजन की स्थिति अनिश्चित होने के कारण इसे ‘आवारा तत्व’ (Rough element) कहते हैं। परन्तु इसके अधिकतर गुण क्षारीय धातुओं से मिलने के कारण इसे वर्ग- 1 में ही रखना उचित समझा गया है।
हीलियम को शून्य वर्ग में निष्किय गैसों के साथ रखा गया है क्योंकि यह भी निष्क्रिय गैसों की तरह रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करती है।

प्रश्न 15.
हाइड्रोजन को प्रथम वर्ग में क्षारीय धातुओं के साथ रखने तथा वर्ग 17 के हैलोजन तत्वों के साथ रखने का कारण बताओ (प्रत्येक दशा में दो कारण बतायें)।
उत्तर :
हाइड्रोजन को वर्ग 1 के क्षारीय धातुओं के साथ रखने का कारण : (i) यह क्षारीय धातुओं की तरह एक संयोजक और विद्युत धनात्मक है। (ii) क्षारीय धातुओं की तरह इसके बाहरी कक्ष में एक इलेक्ट्रॉन है।
हाइड्रोजन को वर्ग 17 के हैलोजन के साथ रखने का कारण : (i) यह हेलोजन की तरह एक अधातु और विद्युत का कुचालक है। (ii) यह हेलोजन की तरह धातुओं से प्रतिक्रिया करके उनके हाइड्राइड (NaH) बनाते हैं तथा द्विपारमाणविक (Diatomic) है।

प्रश्न 16.
सामान्य तत्व (Normal elements) या टिपिकल (Typical) तत्व किसे कहते हैं ? इनकी क्या विशेषता है ?
उत्तर :
दीर्घ आवर्त सारणी के 1 और 2 तथा 13 से 17 तक के वर्ग के तत्वों को सामान्य या टिपिकल तत्व कहते हैं। इन तत्वों के सभी अन्दर वाले कक्ष (Shell) इलेक्ट्रानों से पूर्ण होते हैं केवल सबसे बहरी कक्ष (Shell) अपूर्ण होता है। एक निश्चित वर्ग में सामान्य तत्वों के संयोज्य इलेक्ट्रॉन (Valence electrons) की संख्या समान होती है। जैसे वर्ग- 1 में क्षारीय धातुएँ Li, Na, K इत्यादि हैं। सभी में संयोज्य इलेक्ट्रॉन 1 है। अतः सभी समान गुण दर्शाते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 17.
परमाणु के अर्द्धव्यास या परमाणु के आकार से क्या समझते हो ? किस तरह आवर्त सारणी में परमाणु का अर्द्धव्यास बदलता है ?
उत्तर :
परमाणु के केन्द्रक के केन्द्र से सबसे बाहरी कक्ष के बीच की दूरी को परमाणु का अर्द्धव्यास (Atomic radii) या परमाणु का आकार (Atomic Size) कहते हैं।
आवर्त सारणी के किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्वों के परमाणु का अर्द्धव्यास घटता है। किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु का अर्द्धव्यास बढ़ता है क्योंकि कक्षों की संख्या बढ़ती है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
मोसले के प्रयोग का महत्वपूर्ण निष्कर्ष क्या है ? आवर्त्त सारणी के सम्बन्ध में इस निष्कर्ष का महत्व क्या है ?
उत्तर :
मोसले द्वारा प्रस्तुत आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, “‘तत्वों के गुण उसके परमाणु क्रमांकों (संख्याओं) के अवर्ती फलन होते ह।”.
इस नियम के आधार पर मेंठीी के आवर्त सारणी में संशोधन किया गया। इसके अनिरिक्ति सारणी में निष्क्रिय गैसों का एक गया वर्ग (शून्य वर्ग) जोड़ा गया तथा दुर्लभ मृदा तत्वों एवं एक्टिनाइट तत्वों के स्थान निर्धारित किये गये। किसी तत्व के सभी आइसोटोप का परमाणुं संख्या समान होने के कारण उनके स्थान निर्धारण की त्रुटि स्वतः ही दूर हो गयी।

प्रश्न 2.
एक उदाहरण सहित लिखिए कि तत्वों के आवर्त गुण से आप क्या समझते हैं ? एक ऐसे गुण का उल्लेख कीजिए जो आवर्त गुण नहीं है।
उत्तर :
आवर्त गुण (Periodic property) : तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम में (क्षैतिज पंक्ति में) व्यवस्थित करने पर मिलते-जुलते गुणों के तत्व एक नियमित अन्तराल के बाद आते रहते हैं तथा उनके भौतिक तथा रासायनिक गुणों की पुनरावृति होती रहती हैं। तत्वों के इन गुणों की पुनरावृति होने को आवर्त गुण (Periodic property) कहते हैं।
जैसे : Li, Na और K के गुण मिलते-जुलते हैं इसी प्रकार Be, Mg और Ca के गुण भी मिलते हैं। लेकिन रेडियो सक्रिय तत्वों में यह आवर्त गुण नहीं मिलते हैं।
परमाणु भार (Atomic Weight) एक आवर्त गुण नहीं हैं।

प्रश्न 3.
किस तरह आवर्त सारणी में तत्वों के धातुई गुण बदलते हैं ? दीर्घ आवर्त सारणी के किस वर्ग में निम्नलिखित तत्व उपस्थित हैं :- कार्बन, आक्सीजन, हीलियम और आयोडीन।
उत्तर :
निष्क्रिय गैसों को छोड़कर किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर तत्व के विद्युत धनात्मक गुण Electro positive character) अर्थात् उनके धात्विक गुण में कमी होती है। किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर धात्विक गुण में वृद्धि होती है।

  • कार्बन : आवर्त-सारणी के चौदहवें वर्ग में रखा गया है।
  • आक्सीजन : आवर्त-सारणी के सोलहवें वर्ग में रखा गया है।
  • हीलियम : आवर्त-सारणी के अद्ठारहवें वर्ग में रखा गया है।
  • आयोडीन : आवर्त-सारणी के सत्रहवें वर्ग में रखा गया है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 4.
किन गैसों को आदर्श गैस (Noble gas) कहते हैं ? आवर्त सारणी में उनके स्थान की विवेचना करें।
उत्तर :
शून्य वर्ग में उपस्थित छ: निष्क्रिय गैसों को आदर्श गैस (Noble gas) कहते हैं। इन गैंसों के नाम क्रमशः हीलियम (He), नियॉन (Ne), आर्गन (Ar), क्रिप्टान (Kr), जेनॉन (Xe) और रेडॉन (Rn) हैं।
ये सभी आदर्श गैसीय तत्वों का बाहरी कक्ष पूर्ण होता है। फलस्वरूप किसी अन्य तत्व से रासायनिक प्रतिक्रिया नहीं करते हैं। इनकी संयोजकता (Valency) शून्य (0) होती है। इसलिए इन तत्वों को निष्क्रिय तत्व कहते हैं। इन तत्वों को आवर्त सारणी के वर्ग 18 (शून्य वर्ग) में रखा गया है।

प्रश्न 5.
दीर्घ आवर्त सारणी का संक्षेप में वर्णन कीजिए ।
उत्तर :
तत्वों के वर्गीकरण का आधुनिकतम स्वरूप दीर्घ आवर्त सारणी है। इस सारणी में मेंडलीफ की आधुनिक आवर्त सारणी के उपवर्ग A और B समाप्त करके कुल 18 वर्गों में बाँट दिया गया है। दीर्घ आवर्त सारणी का आधार परमाणुओं का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है। इसके अनुसार तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आवर्त फलन होते हैं।
दीर्घ आवर्त सारणी की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं :
(i) इस सारणी में 7 क्षैतिज कतार (Horizontal row) हैं जिन्हें आवर्त कहते हैं तथा 18 उदग्र स्तम्भ (Vertical Column) हैं जिन्हें वर्ग कहते हैं।
(ii) प्रत्येक आवर्त चाहे वह लघु हो अथवा दीर्घ एक ही सरल रेखा में रखा गया है।
(iii) इस सारणी में भिन्न गुण वाले तत्वों को स्पष्टत: अलग देखा जा सकता है जैसे : वर्ग 1 के तत्व क्षारीय-धातुएँ, वर्ग 2 के तत्व क्षारीय मृदा धातुएँ, 3 से 12 तक के तत्व संक्रमण (Transitional) तत्व, 13-16 वाले तत्व सामान्य (Normal) तत्व, 17 के तत्व हैलोजन्स और वर्ग 18 के तत्व निष्किय गैस कहलाते हैं।
(iv) इस आवर्त सारणी के नीचे दो कतारों में लैंथेनाइट और ऐक्टिनाइड्स हैं। ये वर्ग 3 के सदस्य हैं।

प्रश्न 6.
A, B और C तीन तत्वों की परमाणु संख्या क्रमश: 10,8 और 6 है।
(i) इनमें किस तत्व की विद्युत ॠणात्मकता सबसे अधिक है और क्यों ?
(ii) B और C में किसके परमाणु का आकार बड़ा है ?
(iii) A तत्व को आवर्त सारणी के किस वर्ग में रखा गया है ?
उत्तर :
A का इलेक्ट्रान विन्यास = (2,8)
B का इलेक्ट्रान विन्यास = (2,6)
C का इलेक्ट्रान विन्यास = (2,4)
A, B और C तीनों तत्व आवर्त सारणी के दूसरे आवर्त के तत्व हैं।

चृंकि निष्किय गैसों को छोड़कर किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर विद्युत ऋणात्क्कता बढ़ती है, इसलिए B सबसे अधिक विद्युत ॠणात्मक तल है।
(ii) चूँकि निष्किय गैसों को छोड़कर किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु का आकार घटता है, इसलिए C के परमाणु का आकार B की तुलना में अधिक होगा।
(iii) A तत्व का बाहरी कक्ष पूर्ण है, अत: A तत्व आवर्त सारणी के शून्य वर्ग (18वें वर्ग) में रखा गया है।

प्रश्न 7.
परमाणु A के बाह्यतम कक्ष में दो इलेक्ट्रान हैं और परमाणु B के बाह्यतम कक्ष में सात इलेक्ट्रान हैं। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो :-

  1. आवर्त सारणी के कौन से वर्ग में A तथा B पाये जाएँगे ?
  2. कौन सा परमाणु धातु है, कौन सा अधातु ?
  3. दोनों परमाणु के संयोजन पर किस प्रकार के यौगिक का निर्माण होगा ?
  4. इनके आक्साइड की प्रकृति क्या होगी ?
  5. परमाणुओं के संयोजन से यौगिक की उत्पत्ति सें कौन सा परमाणु ऑक्सीकारक होगा तथा कौन सा अवकारक ?

उत्तर :

  1. परमाणु A एवं परमाणु B क्रमशः वर्ग 2 एवं वर्ग 17 के हैं ।
  2. परमाणु A धातु है तथा परमाणु B अधातु है।
  3. दोनों परमाणु के संयोजन पर विद्युत संयोजी यौगिक का निर्माण होगा।
  4. परमाणु A भास्मिक आक्साइड बनाता है।
  5. जब परमाणु A तथा परमाणु B के संयोजन से यौगिक की उत्पत्ति होगी तो परमाणु A अवकारक होगा तथा परमाणु 8 ऑंकसीकारक होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण

प्रश्न 8.
X, Y एवं Z की परमाणु संख्याएँ क्रमश: 7,10 एवं 11 हैं।

  1. दीर्घ आवर्त सारणी के किस वर्ग के अन्तर्गत तत्व Y है।
  2. इनमें से किसकी विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक है ?
  3. X के दो परमाणु मिलकर अणु का गठन करे तो कौन संयोजन बन्धन बनता है। अणु की इलेक्ट्रॉनडॉट संरचना का अंकन कीजिए।

उत्तर :

  1. दीर्घ आवर्त सारणी के 18 वें वर्ग या शून्य वर्ग में तत्व Y आता है।
  2. तत्व X की विद्युत ऋणात्मकता सर्वाधिक है।
  3. X के दो परमाणु मिलकर अणु गठन करे तो सह-संयोजक बन्धन बनता है।

अणु की इलेक्ट्रॉन डॉट संरचना :

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 8.1 पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण 1

प्रश्न 9.
क्षारीय धातुएँ और हेलोजन तत्व किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर :
क्षारीय धातुएँ (Alkali metals) : प्रथम वर्ग के तत्वों Li, Na, K आदि को क्षारीय धातुएँ कहते हैं क्योंकि ये सभी धातुएँ जल से प्रतिक्रिया करके प्रबल क्षार (NaOH, KOH अधि) उत्पन्न करते हैं। इसलिए इन धातुओं को क्षारीय बातुएँ कहते हैं। इनकी संयोजकता (Valency) एक होती है तथा इनके यौगिक विद्युत संयोजी (Electro valent) होते हैं।
हैलोंजन्स (Halogens) : आवर्त सारणी के वर्ग 17 में उपस्थित F, Cl, Br, I तथा At को हैलोजन्स कहते हैं क्योंक ये सभी तत्व क्षारीय धातुओं से क्रिया करके लवण उत्पन्न करत हैं। जैसे KCl, NaCl आदि। ये अत्यधिक ॠणात्मक गुण वाले होते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन can serve as a valuable review tool before exams.

कार्बनिक रसायन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन दो कार्बन परमाणु युक्त एल्किल ग्रुप है ?
(a) मिथाइल
(b) इथाइल
(c) प्रोपाइल
(d) आइसोप्रोपाइल
उत्तर :
(b) इथाइ़ल

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन संतुप्त हाइड्रोकार्बन है ?
(a) C3 H6
(b) C2 H4
(c) C2 H2
(d) C2 H6
उत्तर :
(d) C2 H6

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में कौन एल्डीहाइड का कार्यकारी समूह है ?
(a) -OH
(b) -CHO
(c) >C = O
(d) -COOH
उत्तर :
(b) -CHO

प्रश्न 4.
केवल हाइड्रोजन और कार्बन से बने यौगिक को कहते हैं :
(a) अल्केन
(b) अल्कीन
(c) अल्काइन
(d) हाइड्रोकार्बन
उत्तर :
(d) हाइड्रोकार्बन।

प्रश्न 5.
कार्बनिक यौगिक में कौन-सा रासायनिक बन्धन होता है ?
(a) विद्युत संयोजक बन्धन
(b) सह-संयोजक बन्धन
(c) उप सह-संयोजक बन्धन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) सह-सयोजक बन्थन।

प्रश्न 6.
प्रयोगशाला में संश्लेषित पहला कार्बनिक यौगिक है।
(a) CH4
(b) CH3 COCH3
(c) NH2 – CO – NH2
(d) CH3COOH
उत्तर :
(c) NH2 – CO – NH2

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 7.
CH3OH यौगिक का I.U.P.C. पद्धति में नाम है –
(a) मेथेनल
(b) मेथेनॉल
(c) मिथाइल अल्कोहल
(d) हाइड्राक्सी मिथेन
उत्तर :
(b) मेथेनॉल।

प्रश्न 8.
एल्केन का सामान्य अणु सूत्र क्या है ?
(a) Cn H2
(b) Cn H2n+2
(c) Cn H2n-2
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) Cn H2n+2

प्रश्न 9.
एल्कीन का सामान्य अणु सूत्र क्या है ?
(a) Cn H2n
(b) Cn H2n+2
(c) Cn H2n-2
(d) Cn H2n+1
उत्तर :
(a) Cn H2n

प्रश्न 10.
अल्काइन का सामान्य अणु-सूत्र है।
(a) Cn H2n
(b) Cn H2n+2
(c) Cn H2n-2
(d) Cn H2n+1
उत्तर :
(c) Cn H2n-2

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से कौन-से युग्म समजातीय श्रेणी के हैं ?
(a) एथिलीन एवं एथेन
(b) एवलीन एवं एसीटिलीन
(c) मिथेन एवं इथेन
(d) एसीटिलीन एवं मेथेनॉल
उत्तर :
(c) मिथेन एवं इथेन।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से कौन-सी गैस थातुओं के वेल्डिंग में प्रयुक्त होती है ?
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) एसीटिलीन
(d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर :
(c) एसीटिलीन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ प्राणियों से प्राप्त नहीं होता है ?
(a) प्रोटीन
(b) वसा
(c) यूरिया
(d) गंधकाम्ल
उत्तर :
(d) गधकाम्ल।

प्रश्न 14.
कौन सा तत्व कार्बनिक यौगिक में अवश्य पाया जाता है ?
(a) आक्सीजन
(b) हाइड्रोजन
(c) नाइट्राजन
(d) कार्बन
उत्तर :
(d) कार्बन।

प्रश्न 15.
कार्बनिक अम्ल का कार्यकारी मूलक है :
(a) OH
(b) CHO
(c) COOH
(d) NH2
उत्तर :
(c) COOH

प्रश्न 16.
बायो गैस का मुख्य घटक है :
(a) प्रोपेन
(b) एसिटिलीन
(c) मिथेन
(d) बेंजीन
इत्तर :
(c) मिथेन।

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन सी प्रतिक्रिया एल्केन में होती है ?
(a) संयोग प्रतिक्रिया
(b) प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया
(c) बहुलीकरण
(d) समावयता
उत्तर :
(b) प्रांतस्थापन प्रतिक्रिया।

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में से किस गुण के कारण कार्बन वृहत संख्या में यौगिकों का निर्माण करता है ?
(a) समावयता
(b) कैटेनेशन
(c) विद्युत धनात्मकता
(d) संयोजकता का चार होना
उत्तर :
(b) कैटेनेशन।

प्रश्न 19.
असंतृप्त हाइड्रो कार्बन में कौन सी प्रतिक्रिया होती है ?
(a) ऑंक्सीकरण
(b) अवकरण
(c) प्रतिस्थापन प्रतिकिया
(d) संयोजन प्रतिक्रिया
उत्तर :
(d) संयोजन प्रतिक्रिया।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में कौन-सा कार्बनिक यौगिक वैश्विक तापवृद्धि (Global Warming) के लिए उत्तरदायी है ?
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) प्रोपेन
(d) ब्यूटेन
उत्तर :
(a) मिथेन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 21.
पोलिथीन उद्योग में प्रचुर मात्रा में उपयोग की जाने वाली गैस है –
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) इथिलिन
(d) एसिटिलीन
उत्तर :
(c) इथिलिन।

प्रश्न 22.
समान अणु सूत्र लेकिन असमान रचनात्मक सूत्र वाले यौगिक को क्या कहते हैं ?
(a) आइसोटोप्स
(b) आइसोबार
(c) आइसोमर
(d) मोनोमर
उत्तर :
(c) आइसोमर

प्रश्न 23.
किसी प्राथमिक अल्कोहल का अन्तिम आक्सीकरण उत्पाद निम्नलिखित में से क्या है?
(a) अल्डिहाइड
(b) किटोन
(c) कार्बोंक्सिलिक अम्ल
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) कार्बोक्सिलिक अम्ल।

प्रश्न 24.
कार्बनिक पदार्थ है :
(a) CO3
(b) CaCO3
(c) CH2 COOH
(d) H2O
उत्तर :
(c) CH2 COOH

प्रश्न 25.
सरल भृंखला वाले संतुप्त हाइड्रोकार्बन को कहते हैं ;
(a) पैराफिन
(b) अल्कीन
(c) अल्काइन
(d) अल्काइल समूह
उत्तर :
(a) पैराफिन।

प्रश्न 26.
त्रिबन्धन युक्त हाइड्रोकार्बन है :
(a) मिथेन
(b) इथिलीन
(c) एसिटिलीन
(d) इथेन
उत्तर :
(c) एसिटिलीन।

प्रश्न 27.
एक संतृप्त कार्बनिक यौगिक है –
(a) प्रोपेन
(b) प्रोपीन
(c) एसिटिलीन
(d) बेंजीन
उत्तर :
(a) प्रोपेन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 28.
कार्बाइड लैम्प में जो गैस जलती है :
(a) इथेन
(b) एसिटिलीन
(c) मिथेन
(d) इथिलीन
उत्तर :
(b) एसिटिलीन।

प्रश्न 29.
फल पकाने के काम आता है :
(a) इथेन
(b) मिथेन
(c) इथिलीन
(d) बेंजीन
उत्तर :
(c) इथिलीन।

प्रश्न 30.
n – ब्यूटेन और iso- ब्यूटेन क्या हैं ?
(a) आइसोटोप
(b) अल्कीन
(c) अल्काइन
(d) आइसोमर
उत्तर :
(d) आइसोमर।

प्रश्न 31.
अल्कोहल मूलक का संकेत है :
(a) -C=O
(b) c=o
(c) – O-
(d) -OH
उत्तर :
(d) -OH

प्रश्न 32.
पॉलिस्टर बनाने में प्रयुक्त होता है :
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) इथीन
(d) प्रोपीन
उत्तर :
(c) इथीन।

प्रश्न 33.
मार्स गैस में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली गैस है :
(a) मिथेन
(b) इथेन
(c) प्रोपीन
(d) इथिलीन
उत्तर :
(a) मिथेन !

प्रश्न 34.
LPG सिलिंडरों में खराब गंध के लिए मिलाया जाता है :
(a) मिथाइल-मर-कैप्टॉन
(b) इथाइल-मर-कैप्टॉन
(c) ब्यूटेन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) इथाइल-मर-कैप्टॉन।

प्रश्न 35.
PVC का मोनोमर है :
(a) पोंलिथीन
(c) टेफ्लॉन
(c) क्लोराइड
(d) विनाइल क्लोराइड
उत्तर :
(d) विनाइल क्लोराइड।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

प्रश्न 36.
इथाइल अल्कोहल की प्रतिक्रिया सोडियम के साथ होने पर हाइड्रोजन गैस के साथ क्या बनता है ?
(a) PVC
(b) सोडियम इथाइलेट
(c) सोडियम हाइड्रॉंक्साइड
(d) सोडामाइड
उत्तर :
(b) सोडियम इथाइलेट।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. आयनिक यौगिकों के आयनों के बीच _______ कार्य करता है।
उत्तर : स्थिर विद्युतीय बल।

2. अल्कीन श्रेणी का पहला सदस्य _______है।
उत्तर : इथिलीन (C2H4)

3. समावयवता (Isomerism) में पदार्थों के अणु सूत्र समान होते हैं लेकिन _________ सूत्र भित्र होते हैं।
उत्तर : रचनात्मक।

4. एक असंतृप्त त्रिसह-संयोजक बन्धन युक्त यौगिक _________ है।
उत्तर : एसिटिलीन (C2H2)

5. किसी कार्बनिक यौगिक का रासायनिक गुण और प्रकृति उसके _________ पर निर्भर करता है।
उत्तर : कार्यकारी समूह (Functional group)।

6. कार्बन के अंतिम कक्ष में _________ इलेक्ट्रॉन हैं।
उत्तर : चार।

7. बायो गैस जलने पर _________ नहीं करते हैं।
उत्तर : प्रदुषण।

8. पेट्रोलियम गैस का द्रवित रूप _________ कहलाता है।
उत्तर : LPG (Liquifięd petroleum gas).

9. टेफ्लॉन का मोनोमर _________ है।
उत्तर : टेट्राफ्लोरोईथिलीन।

10. ईथाइल अल्कोहल और डाई मिथाईल ईथर में _________ का सम्बन्ध है।
उत्तर : समावयवता।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

11. एल्डिहाइड का कार्यकारी मूलक _________ है।
उत्तर : – CHO

12. संतृप्तन हाइड्रोकार्बन के मिथाइल मूलक का सूत्र _________ है।
उत्तर : -CH3

13. C.N.G. का उपयोग वाहनों में _________ के रूप में होता है।
उत्तर : ईंन।

14. _________ ने सर्वप्रथम अकार्बनिक पदार्थों से कार्बनिक पदार्थ बनाया।
उत्तर : वोहलर।

15. संतृप्त यौगिक जैसे मिथेन _________यौगिक होते हैं।
उत्तर : स्थायी।

16. कार्बनिक यौगिकों का गुण मुख्य रूप से अणु के _________भाग पर निर्भर करता है।
उत्तर : कार्यकारी।

17. अणुसूत्र _________से डाइमिथाइल ईथर एवं ईथाइल अल्कोहल का बोध होता है।
उत्तर : C2H6O

18. वोहलर ने सर्वप्रथम अमोनियम सायनेट को गर्म कर _________तैयार किया।
उत्तर : यूरिया [CO (NH2)2]

19. एसिटिलीन में कार्बन के दोनों परमाणु _________द्वारा जुड़े रहते हैं।
उत्तर : त्रिबंधन।

20. PVC का निर्माण एक _________उत्रेरक की उपस्थिति में _________द्वारा होती है।
उत्तर : परऑक्साइड, विनाइल क्लारोइड या क्लोरोएथिन।

21. Biopolymers हमेशा _________होते हैं।
उत्तर : नवीकरणीय (Renewable)

22. PHBV का पूरा नाम _________ है।
उत्तर : Poly-hydroxy butyrate – co – 3 – hydroxy valerate.

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. इथाइल अल्कोहल सोडियम के साथ अभिक्रिया करती है किन्तु डाइ-इथाइल ईथर साथारण ताप पर सोडियम के साथ अभिक्रिया नहीं करती।
उत्तर : True

2. एथेनॉल को मादक द्रव के रूप में उपयोग किया जाता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.6 कार्बनिक रसायन

3. वायो गैस का मुख्य घटक मिथेन है।
उत्तर : True

4. कार्बन के अन्तिम कक्षा में चार इलेक्ट्रॉन होते हैं ।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :(1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) जैव-गैस का प्रमुख घटक (a) इथिलिन
(ii) फल पकाने के काम आता है (b) एसिटिलीन
(iii) कार्बाइड लैम्प में जो गैस जलती है (c) PVC
(iv) एक बहुलक (d) मिथेन

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) जैव-गैस का प्रमुख घटक (b) एसिटिलीन
(ii) फल पकाने के काम आता है (d) मिथेन
(iii) कार्बाइड लैम्प में जो गैस जलती है (a) इथिलिन
(iv) एक बहुलक (c) PVC

 

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 7 Question Answer – परमाणु नाभिक

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
नाभिकीय विखण्डन क्रिया के एक दुरुपयोग का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
परमाणु नाभिकीय विखण्डन की देन है लेकिन आजकल इसका दुरुपयोग हो रहा है।

प्रश्न 2.
नाभिकीय संलयन में बहुत अधिक मात्रा में ऊर्जा के उत्सर्जन को किस नियम से व्याख्या की जाती है ?
उत्तर :
आइन्सटाइन के नियम E = mc2 के अनुसार ऊर्जा का उत्सर्जन होता है।

प्रश्न 3.
α, β और γ किरणों को भेदन शक्ति के आधार पर बढ़ते क्रम में सजाओ।
उत्तर :
α < β < γ

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 4.
सूर्य की ऊर्जा का स्रोत किस प्रकार की नाभिकीय क्रिया है ?
उत्तर :
नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion)

प्रश्न 5.
रेडियो एक्टिव परमाणु के किस भाग से β-कण निकलता है ?
उत्तर :
रेडियो ऐक्टिव परमाणु के नाभिक (Nucleus) से β-कण निकलता है।

प्रश्न 6.
\({ }_{92}^{238} \mathrm{U}\) से एक α-निकलने से जिस तत्व का निर्माण होगा उसकी परमाणु संख्या कितनी होगी ?
उत्तर :
\({ }_{92}^{238} \cup\) से एक α-निकलने से जिस तत्व का निर्माण होगा उसकी परमाणु संख्या 90 होगी।

प्रश्न 7.
परमाणु के किस भाग से रेडियो एक्टिव (रेडियोधर्मी) तरंगें निकलती हैं ?
उत्तर :
केन्द्रक (Nucleous) से।

प्रश्न 8.
किसी रेडियो सक्रिय तत्व से एक अल्फा कण के उत्सर्जित होने पर उसकी द्रव्यमान संख्या एवं परमाणु संख्या में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर :
द्रव्यमान संख्या 4 और परमाणु संख्या 2, कम होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 9.
\({ }_{92} \mathrm{U}^{235}\) परमाणु से एक α कण और एक β कण के उत्सर्जित होने से उत्पन्न नये परमाणु का संकेत लिखिए।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक 1

प्रश्न 10.
नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब दो कम भार के नाभिक संयोग कर एक भारी तत्व के नाभिक का निर्माण करते हैं, तो उसे नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion) कहते हैं।

प्रश्न 11.
नाभिकीय विखंडन (Nuclear Fission) से क्या आशय है ?
उत्तर :
किसी भारी परमाणु के नाभिक का कम द्रव्यमान वाले परमाणुओं के नाभिकों में टूट जाने की घटना को नाभिकीय विखण्डन कहते हैं।

प्रश्न 12.
α और β कण में कौन अधिक विक्षेपित होता है और क्यों ?
उत्तर :
α कण की अपेक्षा β कण अधिक विक्षेपित होता है क्योंक β कण, α कण की अपेक्षा हल्के होते हैं।

प्रश्न 13.
यूरेनियम के अयस्क का नाम लिखो।
उत्तर :
पिच ब्लेंड।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 14.
विद्युत या चुम्बकीय क्षेत्र में किन किरणों का विक्षेपण नहीं होता है ?
उत्तर :
γ किरण का विक्षेपण नहीं होता है।

प्रश्न 15.
α, β और γ किरणों में किस किरण का मुनष्य पर सबसे अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
γ किरण का मनुष्य पर सबसे अधिक बुरा प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 16.
किस प्रकार के आवेश कणों का स्रोत α किरण है ?
उत्तर :
धन आवेश कणों का सोत α किरण है।

प्रश्न 17.
एक प्राकृत्तिक घटना का नाम लिखें जिसमें एक तत्व दूसरे तत्व में परिवर्तित हो जाते हैं ?
उत्तर :
रेडियो सक्रियता (Radioactivity)।

प्रश्न 18.
अल्फा कण किसके समान होता है ?
उत्तर :
हीलियम (\({ }_2 \mathrm{He}^4\)) परमाणु के समान।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 19.
परमाणु बम किस नामकीय प्रतिक्रिया पर आधारित है ?
उत्तर :
नाभिकीय विखण्डन (Nuclear fission)।

प्रश्न 20.
किस रेडियो सक्रिय किरण का वेग प्रकाश के वेग के समान होता है ?
उत्तर :
गामा किरणों का।

प्रश्न 21.
सही है या गलत अल्फा किरणें फोटोग्राफिक प्लेट को प्रभावित करती हैं ?
उत्तर :
सही।

प्रश्न 22.
सही है या गलत गामा किरणें विद्युतीय क्षेत्र में विचलित होती हैं ?
उत्तर :
गलत।

प्रश्न 23.
रेडियो सक्रियता की S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर :
रेडियो सक्रियता की S.I. इकाई क्यूरी (Curie) है।

प्रश्न 24.
नाभिकीय रिएक्टर का ईंधन क्या है ?
उत्तर :
यूरेनियम।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
रेडिंया सक्रिय तत्व (Radio active element) और रेडियो सक्रियता (Radio activity) से क्या समझते हो ?
उत्तर :
प्रकृति में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है, जो स्वतः विखण्डित होकर कुछ अदृश्य किरणों का लगातार उत्सर्जन करते रहते हैं, ऐसे तत्व को रेडियो सक्रिय तत्व कहते हैं तथा इस घटना को रेडियो सक्रियता कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 2.
सूर्य और तारों में ऊर्जा का स्रोत क्या है ?
उत्तर :
सूर्य और तारों में ऊर्जा का सोत नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion) क्रिया है। इस क्रिया में हाइड्रोजन के समस्थानिक ड्यूटेरियम के नाभिक संलयित होकर हीलियम के नाभिक का निर्माण करते हैं जिससे उष्मा और प्रकाश ऊर्जा उत्पन्न होती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक 2

प्रश्न 3.
नाभिकीय संलयन (Nuclear fusion) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब दो हल्के नाभिक परस्पर संयुक्त होकर एक भारी नाभिक की रचना करते हैं तो इस प्रक्रिया को नाभिकीय संलयन कहते हैं।
इस अभिक्रिया में द्रव्यमान में बहुत अधिक कमी होती है जिसके फलस्वरूप बहुत अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है। हाइड्रोजन बम और सूर्य की ऊर्जा नाभिकीय संलयन के सिद्धान्त पर ही आधारित हैं।

प्रश्न 4.
नाभिकीय विखण्डन (Nuclear Fission) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
नाभिकीय विखण्डन : वह अभिक्रिया जिसमें एक भारी परमाणु का नाभिक दो या दो से अधिक नाभिकों में टूटता है तथा इसके साथ दो या तीन न्यूट्रॉन उत्सर्जित होते हैं, तो वह नाभिकीय विखण्डन कहलाता है।
इस विखण्डन के फलस्वरूप उत्सर्जित कणों से गतिज ऊर्जा के रूप में बड़ी मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है।

प्रश्न 5.
रेडियो सक्रियता को एक नाभिकीय घटना क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
रेडियो सक्रियता में उद्गार के समय α – कण निकलते हैं। यह α – कण धन आवेशित होता है। हम जानते हैं कि परमाणु की मात्रा और धन आवेश उसके केन्द्रक में ही अवस्थित होते हैं। अतः रेडियो सक्रियता द्वारा α कण का उद्गार एक नाभिकीय घटना है।

प्रश्न 6.
रेडियो – धर्मी प्रदूषण के कारणों से बचाव का तरीका बताइए।
उत्तर :
परमाणु ऊर्जा संस्थान या रेडियोग्राफर के रूप में कार्य कर रहे व्यक्तियों को सुरक्षा के रूप में शीशा (Lead) का अस्तर दिया हुआ पूरे शरीर को ढँकने वाला (Over coat) तथा हाथों में इसी कपड़े का दास्ताना पहनना चाहिए तथा रेडियो पदार्थ को शीशा (Lead) से बनी चिमटा आदि से स्पर्श करना चाहिए।
रेडियो सक्रिय पदार्थ को बहुत ही सावधानीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। इसे अति सूक्ष्म छिद्र वाले मोटे शीशे (Lead) के बरतन में रखना चाहिए।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 7.
श्रृंखला अभिक्रिया किसे कहते हैं ?
उत्तर :
नाभिकीय विखण्डन की क्रिया में उत्पन्न न्यूट्रॉनों में से कुछ न्यूट्रॉन अन्य यूरेनियम नाभिकों पर प्रहार करते हैं, जिससे प्रांरभिक क्रिया की पुनरावृत्ति होती है। इस प्रकार एक श्रृंखला अभिक्रिया प्रारम्भ हो जाती है। परमाणु बम के विस्फोट में यही भृंखला अभिक्रिया होती है।

प्रश्न 8.
परमाणु ऊर्जा का शक्ति कार्यों में उपयोग का वर्णन करें।
उत्तर :
परमाणु ऊर्जा द्वारा शक्ति का उत्पादन किया जाता है। इस शक्ति का उपयोग वायुयान, जहाज, पनडुब्धी और ट्रेन चलने में होता है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग रॉकेट उड़ाने में तथा रेडियोएक्टिव समस्थानिकों के उत्पादन में होता हैं।

प्रश्न 9.
नाभिकीय ऊर्जा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
ऐसी अभिक्रियाएँ जिनमें परमाणु की संरचना में परिवर्तन होने से अधिक मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित होती है तथा वह नये तत्व के परमाणु में बदल जाता है, उसे नाभिकीय अभिक्रियाएँ (Nuclear Reactions) कहते हैं तथा इस प्रतिक्रिया में उत्सर्जित ऊर्जा को नाभिकीय ऊर्जा (Nuclear Energy) कहते हैं।

प्रश्न 10.
प्राकृतिक रेडियों सक्रियता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
यूरेनियम, रेडियम, थोरियम आदि तत्वों से कुछ अदृश्य किरणें स्वतः निकलती रहती हैं, जो अपारदर्शी पदार्थों में प्रवेश करने की क्षमता रखती हैं तथा फोटोग्राफिक प्लेट को प्रभावित करती हैं। इन किरणों को रेडियो सक्रिय किरणें कहते हैं। जिन तत्वों से ऐसी किरणें निकलती हैं उसे रेडियों सक्रिय तत्व कहते हैं और ऐसी घटना प्राकृतिक रेडियो सक्रियता कहलाती है।

प्रश्न 11.
जब रेडियो सक्रिय किरणें किसी विद्युतीय क्षेत्र से होकर गुजरती हैं, तो क्या होता है ?
उत्तर :
अल्फा (α), बीटा (β) और गामा (γ) किरणें रेडियो सक्रिय किरणें हैं। जब ये किरणें किसी विद्युतीय क्षेत्र से होकर गुजरती हैं, तो α किरणें विद्युतीय क्षेत्र के ॠण ध्रुव की तरफ और β किरणें विद्युतीय क्षेत्र के घन ध्रुव की तरफ मुड़ती हैं लेकिन γ (गामा) किरणें सीधी चली जाती हैं, इनपर विद्युतीय क्षेत्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इससे पता चलता है कि α किरणें धन आवेश युक्त, β किरणें ऋण की आवेश युक्त हैं लेकिन गामा (γ) किरणें अनावेशित होती हैं।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
किसी रेडियोसक्रिय तत्त्व से α-कण निकलने पर नया तत्व उत्पन्न होता है किन्तु γ-किरण निर्गत होने से नया तत्व नहीं बनता है, कारण बताइये।
उत्तर :
जब α कण गैसों में से होकर गुजरते हैं तो गैसों के अणुओं में से इलेक्ट्रॉन निकाल देते हैं जिससे उनका आयनीकरण हो जाता है।
γ कणों की भेदन क्षमता α-कणों से 10,000 गुनी अधिक होती है। लोहे की 30 cm} मोटी चादर को भेदकर पार निकल जाती है। ये गैसों को आयनीकरण करती हैं, परन्तु इनकी आयनीकरण क्षमता α-कणों की तुलना में बहुत कम है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 2.
भार त्रुटि से क्या समझते हो ? नाभिकीय संलयन में उत्पन्न ऊर्जा का स्रोत क्या है ?
उत्तर :
भार त्रुटि (Mass defect) : यदि किसी परमाणु के केन्द्रक में प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन हो, तो केन्द्रक का कुल द्रव्यमान इन केन्द्रीय कणों के द्रव्यमानों के योग के बराबर होना चाहिए। केन्द्रीय कणों के द्रव्यमान और केन्द्रक के कुल द्रव्यमान के बीच के अन्तर को भार त्रुटि कहते हैं।
नाभिकीय संलयन में ऊर्जा का स्रोत हाइड्रोजन परमाणु है। जिनके आपसी संयोग से हिलियम का गठन होता है और प्रचुर मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है।

प्रश्न 3.
रेडियो सक्रियता के उपयोग क्या हैं ?
उत्तर :
रेडियो सक्रियता के निम्नलिखित उपयोग हैं :

  1. कई रोग जैसे ल्यूकेमिया, कैंसर इत्यादि रेडियो थेरापी के द्वारा ठीक किए जाते हैं।
  2. पतले रेडियो सक्रिय समस्थानिक जैसे : रेडियो सोडियम क्लोराइड, रेडियो आयरन, रेडियो आयोडीन का प्रयोग डायग्नोसिस के लिए किया जाता है।
  3. इसका उपयोग अनाज तथा बीजों के संरक्षण में होता है।
  4. इसका उपयोग नाभिकीय प्रतिक्रिया में किया जाता है।
  5. इसका उपयोग इंजीनियरिंग तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में होता है।

प्रश्न 4.
नाभिकीय विखण्डन और नाभिकीय संलयन में क्या अन्तर है ?
उत्तर :
1. नाभिकीय विखण्डन में एक भारी नाभिक टूटकर हल्के नाभिकों में परिवर्तित हो जाता है जबकि नाभिकीय संलयन में दो हल्के नाभिक परस्पर संयुक्त होकर एक भारी नाभिक का निर्माण करते हैं।
2. नाभकीय विखण्डन न्यूट्रॉन द्वारा प्रेरित होता है जबकि नाभिकीय संलयन प्रोटानो द्वारा प्रेरित होता है।

प्रश्न 5.
नाभिकीय रिएक्टर किसे कहते हैं ? इससे होने वाली दुर्घटनाओं के क्या दुष्परिणाम होते हैं ?
उत्तर :
वह संयंत्र जिसमें नाभिकीय प्रतिक्रिया में उत्पन्न उष्मा ऊर्जा को विद्युतीय ऊर्जा में परिणत किया जाता है, उसे नाभिकीय रिएक्टर कहते हैं। यह नाभिकीय विखण्डन के नियंत्रित शृंखला प्रतिक्रिया पर आधारित है।
नाभिकीय (न्यूक्लियर) रिएक्टर में होने वाली दुर्घटनाएँ बहुत ही विध्वंशकारी होती हैं। इसमें प्रचण्ड विस्फोट होता है, जिसके कारण उत्पन्न होने वाली अत्यधिक उष्मा एवं ध्वनि से धन-जन की क्षति होती है। इसके अतिरिक्त इसमें रेडियोधर्मी पदार्थ भी बाहर आ जाते हैं जिसका विकिरण मानव स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 6.
नाभिकीय रिएक्टर के उपयोग का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
नाभिकीय रिएक्टर के निम्नलिखित उपयोग हैं :
(i) ऊर्जा उत्पादन (Energy Production) : नाभिकीय रिएक्टर की ऊर्जा के रूपान्तरण से विद्युत ऊर्जा के उत्पादन में होता है।
(ii) पुनरुत्पादक रिएक्टर (Breeder reacter) : इसका उपयोग एक प्रकार के विखण्डनीय ईंधन से दूसरे प्रकार के विखण्डन ईंधन प्राप्त करने में किया जाता है।
(iii) कृत्रिम रेडियो सक्रिय समस्थानिकों का उत्पादन (Prooluction of Artificial Radioactive isotopes) : कार्बन, सोडियम, फास्फोरस, कैल्शियम आदि के कृत्रिम रेडियो एक्टिव समस्थानिकों का वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि एवं उद्योग में व्यापक उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 7.
α किरणों की प्रकृति का उल्लेख करें।
उत्तर :
α किरणों की प्रकृति निम्नलिखित हैं।

  • अल्फा किरणें धनावेशित कणों की प्रवाह होती है।
  • α-कण पदार्थ को भेद सकते हैं। लेकिन इनकी भेदन क्षमता कम है।
  • ये फोटोग्राफिक प्लेट को भी प्रभावित कर देती हैं।
  • जब α कण गैसों में से होकर गुजरते हैं तो गैसों के अणुओं में से इलेक्ट्रॉन निकाल देते हैं जिससे उनका आयनीकरण हो जाता है।
  • इनका वेग प्रकाश के वेग के 1 / 10 वें भाग से भी कम होता है।

प्रश्न 8.
β किरणों की प्रकृति का उल्लेख करें।
उत्तर :
β किरणों की प्रकृति निम्नलिखित हैं।

  • बीटा किरणें ऋणावेशित कणों की प्रवाह होती हैं।
  • इसकी भेदन क्षमता α कणों की अपेक्षा लगभग 100 गुना अधिक होती है।
  • ये फोटोग्राफिक प्लेटों को α-कणों की अपेक्षा अधिक प्रभावित करती हैं।
  • ये कण गैसों का आयनीकरण करते हैं। किन्तु इनकी आयनीकरण क्षमता α-कणों की अपेक्षा कम होती है।
  • इन कणों का वेग प्रकाश के वेग का प्राय: 9 / 10 वाँ भाग होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 7 परमाणु नाभिक

प्रश्न 9.
γ किरणों की प्रकृति का उल्लेख करें।
उत्तर :
γ किरणों की प्रकृति निम्नलिखित हैं।

  • गामा किरणें आवेश रहित होती हैं। अतः इन पर चुंबकीय या विद्युतीय क्षेत्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • इनकी भेदन क्षमता α और β-किरणों की अपेक्षा बहुत अधिक होती है। γ कणों की भेदन क्षमता α-कणों से 10,000 गुनी तथा β-कणों से 100 गुनी अधिक होती है। लोहे की 30 cm मोटी चादर को भेदकर पार निकल जाती है।
  • ये फोटोग्राफिक प्लेटों को β-कणों की अपेक्षा अधिक प्रभावित करती है।
  • ये गैसों को आयनीकरण करती हैं, परन्तु इनकी आयनीकरण क्षमता α-कणों और β-कणों की तुलना में बहुत कम है।
  • इनका वेग प्रकाश के वेग के लगभग बराबर होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 6 धारा विद्युत offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 6 Question Answer – धारा विद्युत

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
समान लम्बाई के एक ही चालक पदार्थ के एक पतले तार एवं एक मोटे तार को समान विभवान्तर में जोड़ने पर उनमें से किस तार में अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होगी ?
उत्तर :
मोटे तार से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होगी।

प्रश्न 2.
किसी अर्द्धचालक का प्रतिरोध तापक्रम में वृद्धि से कैसे परिवर्तित होती है ?
उत्तर :
अर्द्धचालक का प्रतिरोध तापक्रम की वृद्धि से घटता है।

प्रश्न 3.
विद्युत धारा की दिशा परिवर्तित कर देने से बार्लों के चक्के की गति में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर :
विद्युत धारा की दिशा परिवर्तित कर देने से बार्लों के चक्के की गति की दिशा भी परिवर्तित हो जाएगी।

प्रश्न 4.
1 कुलम्ब विद्युत आवेश को 1 वोल्ट विभवान्तर के विरुद्ध ले जाने पर कितना कार्य करना होगा ?
उत्तर :
1 कुलम्ब विद्युत आवेश को 1 वोल्ट विभवान्तर के विरुद्ध ले जाने पर 1 वाट (Watt) करना होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 5.
यदि किसी बल्ब पर 220 V, 60 W लिखा हो, तो इसका अर्थ क्या होता है ?
उत्तर :
220 V, 60 W का अर्थ यह है कि जब विद्युत बल्ब को 220 वोल्ट की विद्युत परिपथ में कहीं जोड़ा जायेगा तो वह सबसे अधिक प्रकाश देगा और विद्युत बल्ब प्रति सेकेण्ड 60 जूल विद्युत ऊर्जा खर्च करेगी।

प्रश्न 6.
ओम के नियमानुसार प्रतिरोध की परिभाषा लिखो।
उत्तर :
चालक के विभवान्तर और उसमें प्रवाहित विद्युत धारा की प्रबलता के अनुपात को चालक का प्रतिरोध कहते हैं।

प्रश्न 7.
विद्युत शक्ति की S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर :
विद्युत शक्ति की S.I. इकाई वाट (Watt) है।

प्रश्न 8.
अमीटर और वोल्टमीटर के उपयोग का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
अमीटर का उपयोग विद्युतधारा मापने के लिए और वोल्टमीटर का उपयोग विभवान्तर ज्ञात करने के लिए होता है।

प्रश्न 9.
उस मौलिक राशि का नाम बताइए जिसकी इकाई B.O.T. है।
उत्तर :
विद्युत ऊर्जा की इकाई B.O.T. है।

प्रश्न 10.
दो प्रतिरोधों (r1 और r2) को सीरीज क्रम में जोड़ने से तुल्य प्रतिरोध कितना होगा ?
उत्तर :
तुल्य प्रतिरोध (R) = r1 + r2 होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 11.
हमारे घर में बल्ब, पंखा तथा अन्य विद्युतीय उपकरण किस क्रम में जुड़े होते हैं ?
उत्तर :
हमोर घर में बल्ब, पंखा तथा अन्य विद्युतीय उपकरण समानान्तर क्रम में जुड़े होते हैं।

प्रश्न 12.
C.G.S. तथा S. I. पद्धति में विशिष्ट प्रतिरोध की इकाई क्या है ?
उत्तर :
विशिष्ट प्रतिरोध की इकाई C.G.S. पद्धति में ओम से॰ मी॰ और S.I. पद्धति में ओम मीटर है।

प्रश्न 13.
विद्युत हीटर किस सिद्धान्त पर कार्य करता है ?
उत्तर :
विद्युत हीटर विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव पर कार्य करता है।

प्रश्न 14.
फ्यूज तार को परिपथ के किस क्रम में जोड़ा जाता है ?
उत्तर :
फ्यूज तार को परिपथ के श्रेणीं क्रम में जोड़ा जाता है।

प्रश्न 15.
धातुई चालक में कौन सा कण धारा प्रवाह का कारण होता है ?
उत्तर :
धातुई चालक में इलेक्ट्रॉन विद्युत धारा प्रवाह का कारण होता है।

प्रश्न 16.
विद्युत धारा की इकाई क्या है ?
उत्तर :
विद्युत धारा की इकाई एम्पियर है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 17.
किस भौतिक राशि की इकाई वाट-घंटा है ?
उत्तर :
विद्युत ऊर्जा की इकाई वाट-घंटा (Watt-hour) है।

प्रश्न 18.
सेल या बैटरी में किस प्रकार की धारा प्रवाहित होती है?
उत्तर :
सेल या बैटरी में अपरिवर्ती धारा (Direct Current or D.C.) प्रवाहित होती है।

प्रश्न 19.
फ्यूज तार की प्रकृति क्या है ?
उत्तर :
फ्यूज तार का गलनांक बहुत कम होता है लेकिन प्रतिरोध बहुत अधिक होता है।

प्रश्न 20.
किस उपकरण में रासायनिक ऊर्जा का रूपान्तर विद्युत ऊर्जा में होता है ?
उत्तर :
विद्युत सेल या बैटरी में रासायनिक ऊर्जा का रूपान्तरण विद्युत ऊर्जा में होता है।

प्रश्न 21.
डायनेमो और विद्युत मोटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर :
डायनेमो में यांत्रिक ऊर्जा का रूपान्तरण विद्युत ऊर्जा में होता है लेकिन विद्युत मोटर में विद्युत ऊर्जा का रूपान्तरण यांत्रिक ऊर्जा में होता है।

प्रश्न 22.
ओर्स्टेड के प्रयोग में चुम्बकीय सूई के विचलन की दिशा किस पर निर्भर करती है ?
उत्तर :
चुम्बकीय सूई के विचलन की दिशा चुम्बक के ध्रुवों की स्थिति एवं विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा पर निर्भर करती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 23.
हमारे घरों में किस प्रकार की विद्युत धारा प्रवाहित होती है ?
उत्तर :
हमारे घरों में परिवर्ती धारा (Alternating Current or A.C.) प्रवाहित होती है।

प्रश्न 24.
किसी चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित विद्युत धारावाही चालक पर आरोपित बल कब अधिकतम होता है ?
उत्तर :
धारावाही चालक जब चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत होता है।

प्रश्न 25.
चुम्बकीय फ्लक्स किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत रखे किसी तल से गुजरने वाली कुल चुम्बकीय बल रेखाओं की संख्या का चुम्बकीय फ्लक्स (Magnetic Flux) कहते हैं।

प्रश्न 26.
विद्युत मोटर का क्या सिद्धान्त है ?
उत्तर :
किसी चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक को रखने पर उसमें गति उत्पन्न हो जाती है। यही विद्युत मोटर का कार्य सिद्धान्त है।

प्रश्न 27.
विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जिस विद्युत वाहक बल के कारण प्रेरित धारा उत्पन्न होती है उसे प्रेरित विद्युत वाहक बल कहते हैं तथा इस क्रिया को विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 28.
LED का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :
LED का पूरा नाम Light Emitting Diode है।

प्रश्न 29.
मोटर के आर्मेचर की कुण्डली के घूमने की दिशा किस नियम से ज्ञात की जाती है ?
उत्तर :
फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम से ज्ञात की जाती है।

प्रश्न 30.
CFL का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :
CFL का पूरा नाम Compact Flurorescent light है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
दो प्रतिरोध r1 एवं r2 अलग-अलग को समान विभवांतर से जोड़ दिये गये हैं। ऐसा देखा गया कि r1 से प्रवाहित होने वाली विद्युतधारा r2 से प्रवाहित विद्युत धारा की 6 गुना है, तो r1 और r2 का अनुपात निर्णय कीजिए।
उत्तर :
ओम (Ohm’s) के नियम के अनुसार V = I R या R = \(\frac{V}{1}\)
प्रश्नानुसार पहला प्रतिरोध (r1)=\(\frac{v}{61}\) तथा दूसरा प्रतिरोध (r2)= \(\frac{v}{1}\)
अब r1: r2= \(\frac{\frac{v}{61}}{\frac{v}{l}}\) = \(\frac{v}{61}\) × \(\frac{1}{V}\) = \(\frac{1}{6}\) = 1 : 6
∴ r1 : r2 : 1 : 6

प्रश्न 2.
फैराडे के विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण के नियम को लिखें।
उत्तर :
(i) प्रथम नियम : जब किसी बन्द कुण्डली में से गुजरनेवाले चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है, तो उस कुण्डली में एक प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न हो जाता है तथा कुण्डली में प्रेरित धारा बहने लगती है। यह विद्युत धारा तभी तक प्रवाहित होती है जब तक चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है।
(ii) द्वितीय नियम : बन्द कुण्डली में उत्पन्न प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान चुम्बकीय फ्लक्स की दर के समानुपाती होता है।

प्रश्न 3.
लेंज का नियम लिखिए। यह किस सिद्धान्त पर आधारित है ?
उत्तर :
लेंज का नियम : प्रेरित विद्युत वाहक बल की दिशा (अथवा प्रेरित धारा) हमेशा उस कारण का विरोध करती है जो उसे उत्पन्न करता है।
लेंज का नियम ऊर्जा संरक्षण के सिद्धान्त पर आधारित है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 4.
विभवान्तर (Potential difference) किसे कहते हैं ? यह कौन सी भौतिक राशि है ? S.I. पद्धति में इसकी इकाई लिखिए।
उत्तर :
विभवान्तर : किसी दो बिन्दुओं के विभव में जो अन्तर होता है उसे उस बिन्दुओं के बीच का विभवान्तर कहते हैं। यह एक अदैशिक राशि है।
इसकी इकाई S.I. पद्धति में वोल्ट (Volt) है।

प्रश्न 5.
विद्युत वाहक बल (Electro Motive Force) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जिस वाह्य बल द्वारा चालक के मुक्त इलेक्ट्रान को एक निर्दिष्ट दिशा में चलने के लिए बाध्य किया जाता है, तो इस कार्यकारी बल को विद्युत वाहक बल (E.M.F.) कहते हैं। यह एक प्रेरक बल है जो हमेशा खुले परिपथ में होता है।

प्रश्न 6.
सेल के विद्युत वाहक बल की परिभाषा लिखो। इसकी व्यावहारिक इकाई क्या है ?
उत्तर :
धन धुव से ऋण धुव तक एक कुलम्ब आवेश को प्रवाहित करने के लिए सेल द्वारा किये गये कार्य के परिमाण को सेल का विद्युत वाहक बल कहते हैं। यह कोई बल नहीं है बल्कि प्रति इकाई आवेश को प्रवाहित करने में किया गया कार्य है।
इसकी व्यावहारिक इकाई वोल्ट (volt) है।

प्रश्न 7.
किसी चालक में विद्युत धारा एवं चालक के दोनों सिरों के बीच विभवान्तर कब परस्पर समानुपाती होता है ?
उत्तर :
जब किसी चालक का तापक्रम तथा अन्य भौतिक दशायें स्थिर हों, तो चालक में प्रवाहित वद्युत धारा की ताकत और चालक के दोनों सिरों के बीच का विभवान्तर समानुपाती होता है।

प्रश्न 8.
“किसी विद्युत सेल का विद्युत वाहक बल (e.m.f.) 1.5 वोल्ट है।” इस कथन का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
किसी विद्युत सेल का विद्युत वाहक बल 1.5 वोल्ट है, इस कथन का तात्पर्य यह है कि जब एक कुलम्ब विद्युत आवेश सेल के एक ध्रुव से दूसरे धुव तक पूरे परिपथ में प्रवाहित होगा तो 1.5 जूल कार्य होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 9.
कुलम्ब से क्या समझते हो ?
उत्तर :
विद्युत आवेश की व्यावहारिक तथा S.I. इकाई कुलम्ब है।
कुलम्ब : बन्द परिपथ में किसी चालक से होकर प्रति सेकेण्ड जिस परिमाण में विद्युत आवेश के प्रवाहित होने से धारा की तीव्रता एक एम्पीयर हो जाती है, उसे 1 कुलम्ब कहते हैं।
∴ कुलम्ब = एम्पीयर × सेकेण्ड

प्रश्न 10.
कुछ प्रतिरोध किसी परिपथ में श्रेणी अथवा समानान्तर क्रम में संयुक्त हैं। सिर्फ देखकर ही आप निश्चित रूप से कैसे समझेंगे कि वे किस क्रम में संयुक्त हैं ?
उत्तर :
जिस संयोजन में एक प्रतिरोध का दूसरा सिरा, दूसरे के पहले सिरे से जुड़ा हो और इसी प्रकार सभी प्रतिरोध एक के बाद दूसरे से जुड़े हों, तो उस संयोजन को प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े माने जायेंगे।
जिस संयोजन में सभी प्रतिरोधों का एक सिरा परिपथ के किसी एक बिन्दु पर तथा दूसरा सिरा परिपथ के दूसरे बिन्दु पर एक साथ जुड़ा हो, तो उस संयोजन मे प्रतिरोध समानान्तर क्रम में जुड़े हुए माने जायेंगे।

प्रश्न 11.
विशिष्ट प्रतिरोध की परिभाषा लिखो। इसकी इकाई क्या है ?
उत्तर :
विशिष्ट प्रतिरोध (Specific resistance) :- किसी पदार्थ की इकाई लम्बाई और इकाई परिच्छेद के क्षेत्रफल वाले तार के प्रतिरोध को उसका विशिष्ट प्रतिरोध कहते हैं।
विशिष्ट प्रतिरोध की इकाई :- C.G.S प्रणाली में ओम सेन्टीमीटर और S.I. प्रणाली में ओम मीटर विशिष्ट प्रतिरोध की इकाई है ।

प्रश्न 12.
“ताँबे का विशिष्ट प्रतिरोध 1.72 × 10-6 ओम से॰मी॰ है।” इस कथन का तात्पर्य क्या है ?
उत्तर :
“‘ताँबे का विशिष्ट प्रतिरोध 1.72 × 10-6 ओम से० मी॰ है।” इस कथन का तात्पर्य यह है कि 1 से० मी॰ लम्बे और 1 वर्ग से. मी. परिच्छेद के क्षेत्रफल वाले ताँबे के तार का प्रतिरोध 1.72 × 10-6 ओम है।

प्रश्न 13.
विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव से क्या समझते हो ?
उत्तर :
किसी चालक से होकर विद्युत धारा प्रवाहित करने पर चालक गर्म हो जाता है, अर्थात उष्मा की उत्पत्ति होती है। इस घटना को विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 14.
एक बिजली की धारा मण्डल में किस प्रकार एक वोल्टमीटर और एमीटर से जुड़ती है ? एमीटर का क्या उपयोग है ?
उत्तर :
वोल्टमीटर को परिपथ में समानान्तर क्रम संयोजन(Parallel combination) में जोड़ते हैं।
एमीटर को परिपथ में जुड़े उपकरणों के साथ श्रेणी क्रम संयोजन (Series combination) में जोड़ते हैं।
एमीटर परिपथ में प्रवाहित होने वाली विद्युत धारा को मापने का कार्य करता है।

प्रश्न 15.
विद्युत-हीटर में नाइक्रोम-तार के उपयोग का क्या कारण है ?
उत्तर :
नाइक्रोम के तार का प्रतिरोध और गलनांक अधिक होता है। इसके कारण अधिक उष्मा उत्पन्न होती हैऔर तार गलकर टूटता नहीं है। इसी कारण इसका उपयोग विद्युत हीटर में होता है।

प्रश्न 16.
सभी घरेलू विद्युतीय उपकरणों को मुख्य शाखा लाइन से समानान्तर क्रम में क्यों जोड़ा जाता है ?
उत्तर :
सभी घरेलू विद्युतीय उपकरणों को मुख्य शाखा लाइन से सामानान्तर क्रम में जोड़ने के निम्नलिखित कारण हैं –
(i) सभी विद्युतीय उपकरण एक ही विभव पर कार्य करते है, जिसके कारण प्रत्येक वल्व एक समान प्रकाश देता है।
(ii) समानान्तर क्रम संयोजन में एक बल्ब या विद्युतीय उपकरण के Fuse होने या बन्द करने पर भी दूसरा विद्युतीय उपकरण काम करता रहता है।

प्रश्न 17.
स्विच से क्या समझते हो ? इसे विद्युतीय परिपथ में किस तार से जोड़ा जाता है ?
उत्तर :
स्विच (Switch) : विद्युत स्विच वह प्रबन्ध है जिसकी सहायता से किसी भी विद्युतीय उपकरण को विद्युतीय परिपथ से संबंधित किया जा सकता है या संबंध विच्छेद किया जा सकता है। विद्युत स्विच को विद्युत परिपथ में हमेशा Live wire से जोड़ा जाता है।

प्रश्न 18.
विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव को परिभाषित करें।
उत्तर :
जब किसी चालक से होकर विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो चालक के चारों ओर एक चुम्बकीय क्षेत्र बन जाता है। इस घटना को विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 19.
केबुल में न्यूट्रल तार और लाइव तार का रंग क्या होता है ? एम्पीयर के तैरने का नियम लिखो।
उत्तर :
अन्तर्राष्ट्रीय धारणा के अनुसार Neutral-wire का रंग हल्का-नीला तथा Live-wire का रंग Brown होता है।
एम्पीयर के तैरने का नियम (Ampere’s swimming rule) :- यदि किसी मनुष्य को विद्युत धारा की दिशा में चुम्बकीय सुई की तरफ मुँह करके तैरता हुआ माना जाय तो चुम्बकीय सुई का उत्तरी ध्रुव उस मनुष्य के बायें हाथ की तरफ विक्षेपित होगा।

प्रश्न 20.
किलोवाट आवर या B.O.T. क्या है ?
उत्तर :
किलोवाट आवर या B.O.T. : एक किलोवाट की दर से 1 घंटे में जो विद्युत ऊर्जा खर्च होती है उसे किलोवाट आवर या B.O.T. कहते हैं। यह विद्युत ऊर्जा मापने की व्यावहारिक इकाई है।

प्रश्न 21.
440 ओम प्रतिरोध वाले बल्ब को 220 वोल्ट मेन्स में 10 घंटे तक जोड़ा गया है, तो खर्च विद्युत ऊर्जा का परिमाण BOT में ज्ञात करें।
उत्तर :
प्रतिरोध = 440 ओम
विभवान्तर (V) = 220 वोल्ट

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 1

प्रश्न 22.
6 ओम प्रतिरोध वाले धातु के तार को इस प्रकार खींचा जाता है कि उसकी लम्बाई पूर्व लम्बाई की दोगुनी हो जाती है। उसका अन्तिम प्रतिरोध क्या होगा ?
उत्तर :
माना तार की प्रारम्भिक लम्बाई = x इकाई
प्रारम्भिक प्रतिरोध = 6 ओम
नयी लम्बाई = 2 x इकाई
नया प्रतिरोध = r ओम
∴ लम्बाई और प्रतिरोध एक दूसरे के समानुपाती होता है।
∴ \(\frac{x}{2 x}\) = \(\frac{6}{r}\)
या, r = 12 ओम.

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 23.
किसी चालक का प्रतिरोध 10 ओम है। यदि इस चालक से 5 एम्पीयर की विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो उस चालक का विभवान्तर कितना होगा ?
उत्तर :
यहाँ R = 10 Ω, I = 5 एम्पीयर V = ?
ओम के नियम से,
V = RI
या, V = 10 × 5
या, V = 50 volt

प्रश्न 24.
एक चालक के सिरों के बीच का विभवान्तर 200 वोल्ट है। चालक का प्रतिरोध 20 Ω है, तो उस चालक में प्रवाहित विद्युत धारा का परिमाण क्या है ?
उत्तर :
यहाँ V = 200 वोल्ट
R = 20
I = ?
ओम के नियम से,
V = R I
या, 200 = 20 × C
या, I = \(\frac{200}{20}\) = 10 एम्पीयर

प्रश्न 25.
4 ओम और 12 ओम वाले दो प्रतिरोधों को समानान्तर क्रम में संयोजित किया जाए तो उनका तुल्य प्रतिरोध क्या होगा ?
उत्तर :
यहाँ r1 = 4 Ω, r2 = 12 Ω

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 2

प्रश्न 26.
तीन पिन वाले प्लग में एक पिन अन्य दो की तुलना में मोटी क्यों होती है ?
उत्तर :
तीन पिन वाले प्लग में एक पिन (Earth pin) के अन्य दो की तुलना में मोटी होने का कारण यह है कि वह कभी भी live या neutral socket में ग्रेवश नहीं कर सकती है। अत: एक दिया हुआ विद्युतीय उपकरण केवल विद्युतीय स्थिति में सम्बन्धित हो पाता है, अर्थात live pin, live wire से और neutral pin, neutral wire से सम्बन्धित हो पाता है।

प्रश्न 27.
200 V – 40 W बल्ब का प्रतिरोध कितना होगा ?
उत्तर :
P = VI
या, P = V . \(\frac{V}{R}\)
या, R = \(\frac{V^2}{P}\)
या, R= \(\frac{(200)^2}{40}\) Ω
या, R = \(\frac{200 \times 200}{40}\) Ω
या, R = 1000 Ω

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 28.
एक आदर्श अमीटर तथा एक आदर्श वोल्टमीटर की क्या विशेषता होनी चाहिए ?
उत्तर :
एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध नगण्य तथा एक आदर्श वोल्टमीटर का प्रतिरोध अत्यधिक होना चाहिए जिससे अमीटर से सर्वाधिक और वोल्टमीटर से न्यूनतम विद्युत धारा प्रवाहित हो सके, क्योंकि अमीटर से विद्युत धारा तथा वोल्टमीटर से परिपथ का विभवान्तर ज्ञात किया जाता है।

प्रश्न 29.
अर्द्धचालक (Semi conductor) और अतिचालक (Super conductor) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
अर्द्धचालक (Semi conductor) : ऐसे पदार्थ जिनकी चालकता चालकों और अचालकों (Insulator) के मध्य होता है, उन्हें अर्द्धचालक कहते हैं जैसे : सिलिकन, जर्मेनियम आदि।
अतिचालक (Super conductor) : अतिचालक एक ऐसा पदार्थ होता है जिसका अत्यधिक निम्न तापमान पर प्रतिरोध शून्य होता है अर्थात इनकी चालकता अनत होती है। चूँंकि इतना कम तापक्रम प्राप्त करना बहुत कठिन है, अत: अतिचालक का उपयोग सामान्यत: नहीं होता है।

प्रश्न 30.
लघुपथ (Short circuit) किसे कहते हैं ? इससे क्या हानि होती है ?
उत्तर :
जब विद्युत परिपथ में Neutral-wire और Live-wire के प्लास्टिक का आवरण किसी कारण फट जाता है तो दोनों तार एक दूसरे को स्पर्श करने लगते हैं इस प्रक्रिया को Short circuit कहते हैं। इससे अत्यधिक उष्मा उत्पन्न होती है तथा कभी-कभी आग भी लग जाती है।
इससे सभी विद्युतीय उपरण नष्ट हो जाते हैं तथा आग लगने से बहुत अधिक हानि होती है।

प्रश्न 31.
विद्युत चालकता (Electric Conductivity) किसे कहते हैं ? इसकी क्या इकाई है ?
उत्तर :
किसी चालक का वह गुण जिसके कारण वह अपने से होकर विद्युत धारा का प्रवाह होने देते हैं, उसे उस चालकीय पदार्थ की चालकता कहते हैं। यह प्रतिरोध का व्युत्क्रम (Reciprocal) होता है। यदि किसी चालक का प्रतिरोध R हो, तो विद्युत चालकता \(\frac{1}{R}\) होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 3

प्रश्न 32.
मैक्सवेल का दक्षिण – हस्त नियम लिखें।
उत्तरं:
दक्षिण हस्त नियम : धारा की दिशा और उससे संबंद्ध चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा की जानकारी मैक्सवेल के दक्षिण हस्त (या दाएँ हाथ) के नियम से मिलती है।
मैक्सवेल का दक्षिण-हस्त नियम : यदि धारावाही तार को दाएँ हाथ की मुट्ठी में इस प्रकार पकड़ा जाए कि अंगूठा विद्युत धारा की दिशा की ओर संकेत करता हो, तो हाथ की अन्य अंगुलियाँ चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा व्यक्त करेंगी।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 33.
आजकल बाजार में अन्य बल्ब की तुलना में CFL एवं LED बल्ब की माँग अधिक है क्यों ? कारण सहित उत्तर दें।
उत्तर :
CFL एवं LED बल्ब की माँग अधिक है इसके निम्नलिखित कारण हैं।

  1. CFL एवं LED बल्ब कम विद्युत खर्च करता है।
  2. इस प्रकार के बल्ब अधिक दिनों तक चलता है।
  3. इस प्रकार के बल्ब कम Voltage में भी प्रकाश देता है।
  4. सफेद रंग का LED बल्ब अपनी उच्च दक्षता के कारण CFL की तुलना में अधिक पसंद किया जा रहा है।

प्रश्न 34.
दिष्ट धारा (D.C.) की तुलना में प्रत्यवर्ती धारा (A.C.) के लाभ का उल्लेख करें।
उत्तर :
D.C. की तुलना में A.C. का प्रयोग लाभदायक है क्योंकि शक्ति उत्पादक केन्द्रों पर केवल ट्रान्सफार्मर की सहायता से A.C. के वोल्टेज को बढ़ाया या घटाया जा सकता है। जहाँ D.C. की आवश्यकता होती है वहाँ rectifier द्वारा A.C. को सुगमता से D.C. में बदला जा सकता है। यदि शक्ति उत्पादक केन्द्र में D.C. उत्पन्न की जाती है, तो उसके वोल्टेज को नहीं बढ़ाया जा सकता है तथा वोल्टेज को कम करने में बहुत अधिक ऊर्जा की क्षति होती है। इसके अतिरिक्त A.C. के रूप में लम्बी दूरीयाँ तक विद्युत ऊर्जा को भेजना भी अपेक्षाकृत कम खर्चीला होता है।

प्रश्न 35.
विद्युत धारा किसे कहते हैं ? विद्युत धारा की S.I. इकाई क्या है ?
उत्तर :
विद्युत धारा (Electric Current) : किसी चालक में इलेक्ट्रोनों के लगातार निश्चित दिशा में प्रवाह को विद्युत धारा कहते हैं।
विद्युत धारा की S.I. इकाई एम्पीयर है।

प्रश्न 36.
जब किसी चालक से विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह चालक गर्म क्यों हो जाता है ?
उत्तर :
इलेक्ट्रॉनिक सिद्धान्त के अनुसार किसी चालक में इलेक्ट्रानों की गति के कारण ही विद्युत धारा उत्पन्न होती है। जब इन गतिशील इलेक्ट्रानों के पथ में चालक के परमाणु अवरोधक होते हैं तो इन्हें अवरोधक के खिलाफ कार्य करना पड़ता है। यह कार्य ही चालक में उष्मा के रूप में प्रकट हो जाता है और चालक गर्म हो जाता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
जल विद्युत शक्ति उत्पादन के मूल सिद्धान्त का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर :
जल विद्युत शक्ति (Hydro electric power) : जल विद्युत शक्ति संयंत्र में जल का ऊँचाई से जल टरबाइन की बकेट में गिराकर जल की स्थितिज ऊर्जा को गतिज ऊजा में परिवर्तित किया जाता है। इस प्रकार टरबाइन की साफ्ट में गति उत्पन्न हो जाती है। इस साफ्ट का सम्पर्क विद्युत जनित्र से कर दिया जाता है। अत: इस प्रकार प्राप्त विद्युत शक्ति को जल विद्युत शक्ति कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 2.
एक विद्युत बल्ब को 220 V मेन्स में जोड़ने पर 1 A विद्युत धारा प्रवाहित होती है। यदि उसी बल्ब को 110 V मेन्स में जोड़ दिया जाये तो कितनी विद्युत धारा प्रवाहित होगी ?
उत्तर :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 4

प्रश्न 3.
220 V-60 W और 110 V-60 W के दो बल्बों के प्रतिरोधों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 5

प्रश्न 4.
विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव सम्बन्धी जूल का नियम लिखें।
अथवा
किस प्रकार किसी चालक में विद्युत धारा प्रवहित करने पर उत्पन्न उष्मा की मात्रा, उसके प्रतिरोध, विद्युत धारा की तीव्रता तथा समय पर निर्भर करती है ?
उत्तर :
विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव के सम्बन्ध में जूल ने तीन नियमों का प्रतिपादन किया, जिसे जूल का नियम कहते हैं।
i. धारा का नियम (Law of current) : यदि किसी चालक का प्रतिरोध (R) तथा विद्युत धारा प्रवाहित करने का समय (t) स्थिर हो, तो उस चालक में उत्पन्न उष्मा की मात्रा (H), चालक में प्रवाहित विद्युत धारा (l) के वर्ग के समानुपाती होता है। अर्थात् H α l2 जबकि R और t स्थिर हो।

ii. प्रतिरोध का नियम (Law of resistance) : यदि किसी चालक में प्रवाहित विद्युत धारा (I) तथा विद्युत धारा प्रवाहित करने का समय (t) स्थिर हो, तो उस चालक में उत्पन्न उष्मा की मात्रा (H) चालक के प्रतिरोध (R) के समानुपाती होता है, अर्थात् H α R जबकि। और t स्थिर हो।

iii. समय का नियम (Law of time) : यदि किसी चालक में प्रवाहित विद्युत धारा (I) तथा चालक का प्रतिरोध (R) स्थिए हो, तो उस चालक में उत्पन्न उष्मा की मात्रा (H) विद्युत धारा प्रवाहित करने के समय (t) के समानुपाती होता है, अर्थात् H α, t जबकि । और R स्थिर हो।
जूल के नियम ब. संयुक्त रूप (Combined form of Joule’s law) : H α l2 R t (जबकि I, R तथा I परिवर्तनशील है।)
या, H = \(\frac{I^2 R T}{J}\) कैलोरी (जहाँ J उष्मा का यांत्रिक तुल्यांक कहलाता है।)
या, H = \(\frac{I^2 R T}{4.2}\) कैलोरी (J = 4.2 Joule/calorie)
∴ H = 0.2412 RT कैलोरी।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 5.
किसी घर में 60 watt के 2 बल्ब और 80 वाट के 2 पंखे हैं। बल्ब और पंखे प्रतिदिन 5 घंटे चलते हैं तो एक माह में खर्च की गणना कीजिए। यदि प्रति यूनिट का मूल्य 4 रू० हो। (मान लें 1 माह =30 दिन)।
उत्तर :
2 बल्ब में खर्च विद्युत शक्ति = 2 × 60 = 120 वाट
2 पंखे में खर्च विद्युत शक्ति = 2 × 80 = 160 वाट बल्ब और पंखे में खर्च कुल विद्युत शक्ति =(120+160) वाट =280 वाट
बल्ब और पंखे के चलने का कुल समय = 5 × 30 घंटा =150 घंटा
1 महीना में व्यय कुल ऊर्जा = \(\frac{280 \times 150}{1000}\)
= 42 यूनिट
4 रू० प्रति यूनिट की दर से 1 माह में कुल खर्च = 42 × 4 रू० = 168 रू०

प्रश्न 6.
ओम का नियम लिखो और उसकी व्याख्या करो।
उत्तर :
ओम का नियम : यदि किसी चालक का तापकम तथा अन्य भौतिक दशायें स्थिर हों, तो उस चालक के सिरों के बीच का विभवान्तर उसमें प्रवाहित विद्युत धारा की ताकत के समानुपाती होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 6

माना AB एक चालक है जिसके A सिरे का विभव Va और B सिरे का विभव Vb है । यदि Va > Vb हो, तो विद्युत धारा A से B की तरफ प्रवाहित होगी । माना। ताकत की विद्युत धारा A से B की तरफ प्रवाहित होती है।
A और B के बीच विभवान्तर = Va – Vb = V (माना)
अत: ओम के नियम से V α । या V = R । जहाँ R एक स्थिरांक है जो चालक का प्रतिरोध कहलाता है।

प्रश्न 7.
ओम के नियम से किस प्रकार तुम प्रतिरोध की परिभाषा ज्ञात कर सकते हो ?
उत्तर :
ओम के नियमानुसार V= RI जहाँ R एक स्थिरांक है, जो चालक का प्रतिरोध(Resistance) कहलाता है।
अर्थात् R = \(\frac{V}{1}\)
अत: ओम के नियम से प्रतिरोध की परिभाषा निम्न प्रकार से प्राप्त होती है।
” यदि किसी चालक का तापमान तथा अन्य भौतिक दशायें स्थिर हों, तो उस चालक के सिरों के बीच का विभवान्तर और उसमें प्रवाहित विद्युत-धारा की ताकत का अनुपात उस चालक का प्रतिरोध कहलाता है।”

प्रश्न 8.
प्रतिरोध किसे कहते हैं। किसी चालक का प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है।
उत्तर :
प्रतिरोध (Resistance) : प्रतिरोध किसी चालक का वह गुण है, जिसके कारण विद्युत धारा के लगातार प्रवाह में रुकावट आती है।
किसी चालक का प्रतिरोध निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है।
i. चालक की लम्बाई का प्रभाव :- यदि किसी चालक का पदार्थ, परिच्छेद का क्षेत्रफल (A) तथा तापक्रम स्थिर हो, तो चालक का प्रतिरोध (R), उसकी लम्बाई (L) का समानुपाती होता है अर्थात R α L जबकि तापक्रम तथा A स्थिर हो।
अतः चालक की लम्बाई बढ़ाने से प्रतिरोध बढ़ जाता है।

ii. चालक के परिच्छेद के क्षेत्रफल का प्रभाव :- यदि किसी चालक का पदार्थ, उसकी लम्बाई (L) तथा तापक्रम स्थिर हो, तो चालक का प्रतिरोध (R), चालक के परिच्छेद के क्षेत्रफल (A) का विलोमानुपाती होता है, अर्थात R α \(\frac{1}{A}\) जबकि तापक्रम तथा L स्थिर हो।
अत: चालक की मोटाई बढ़ाने से प्रतिरोध घटता है तथा मोटाई कम करने से प्रतिरोध बढ़ता है।

iii. चालक के पदार्थ की प्रकृति का प्रभाव :- चालक का प्रतिरोध उसके पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर करता है। भिन्न-भिन्न धातुओं के समान लम्बाई, समान परिच्छेद का क्षेत्रफल तथा समान तापक्रम पर प्रतिरोध भिन्न-भिन्न होता है।

iv. तापक्रम का प्रभाव :- चालक का प्रतिरोध चालक के तापक्रम पर निर्भर करता है।
(a) धातुओं का प्रतिरोध तापक्रम के बढ़ने से बढ़ता है।
(b) कार्बन, सिलीकॉन तथा Electrolyte का प्रतिरोध तापक्रम बढ़ने से घटता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 9.
कुलम्ब का नियम लिखो और उसकी व्याख्या करो।
उत्तर :
कुलम्ब का नियम : “दो आवेशों के स्थिर बिन्दु के बीच लगने वाला आकर्षण और विकर्षण बल दोनों आवेशों की मात्राओं के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के विलोमानुपाती होता है। यह बल दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा पर कार्य करता है।”
यदि दो आवेशों का परिमाण q1 और q2 तथा उनके बीच की दूरी d हो तथा उनके बीच लगने वाला आकर्षण या विकर्षण बल F हो, तो कुलम्ब के नियम के अनुसार
Fα \(\frac{q_1 q_2}{d^2}\)
या, F = k . \(\frac{q_1 q_2}{d^2}\) जहाँ k एक स्थिरांक है।
k का मान दोनों आवेशों के बीच के माध्यम, आवेश, दूरी एवं बल की इकाइयों पर निर्भर करता है।

प्रश्न 10.
तुल्य प्रतिरोध किसे कहते हैं। यदि प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े हों, तो तुल्य प्रतिरोध ज्ञात करें।
उत्तर :
तुल्य प्रतिरोध (Equivalent resistance) : जब किसी परिपथ के द्रो बिन्दुओं के बीच दो या दो से अधिक प्रतिरोधों के समुदाय जुड़े हैं और यदि उन सभी प्रतिरोधों को हटाकर परिपथ के उन्हीं दो बिन्दुओं के बीच एक अकेला प्रतिरोध इस प्रकार जोड़ दिया जाय कि परिपथ की धारा का मान वही रहे जो पहले था, तो वह अकेला प्रतिरोध, उन सभी प्रतिरोधों के समुदाय का तुल्य प्रतिरोध कहा जाएगा।

श्रेणीक्रम संखोजन (Series Comlination) : चालकों के प्रतिरोध आपस में श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हों तब कहे जाते हैं जबकि वे एक दूसरे से एक के बाद एक जुड़े हों, अर्थात् पहले चालक का दूसरा सिरा, दूसरा सिरा तीसरे के पहले सिरे से और इस प्रकार, इस अवस्था में सभी चालकों में एक ही धारा प्रवाहित होती है।
माना R1, R2 और R3 तीन प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े हैं और बैटरी से। धारा प्रवाहित की जाती है तथा उनके सिरों के बीच का विभवान्तर क्रमश: V1, V2 और V3 है। अत: ओम के नियम से,
V1 = IR1, V2 = IR2 V3 = I R3
यदि बैटरी का विभवान्तर V हो, तो
V = V1 + V2 + V3 = I R1 + I R2 + IR3 = I(R1 + R2 + R3) ……….(i)

यदि तुल्य प्रतिरोध R हो, तो ओम के नियम से V = IR ………..(ii)
समीकरण (i) और (ii) को तुलना करने पर
IR = I (R1 + R2 + R3)
या, R = R1 + R2 + R3

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 7

अत: श्रेणी क्रम जुड़े हुए प्रतिरोधों के तुल्य प्रतिरोध उन सभी प्रतिरोधों के योग के समान होता है।

प्रश्न 11.
कुछ प्रतिरोध किसी परिपथ में श्रेणी अथवा समानान्तर क्रम में संयुक्त हैं। सिर्फ देखकर ही आप निश्चित रूप से कैसे समझेंगे कि वे किस क्रम में संयुक्त हैं ?
उत्तर :
जिस संयोजन में एक प्रतिरोध का दूसरा सिरा, दूसरे के पहले सिरे से जुड़ा हो और इसी प्रकार सभी प्रतिरोध एक के बाद दूसरे से जुड़े हों, तो उस संयोजन के प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जुड़े माने जायेंगे।
जिस संयोजन में सभी प्रतिरोधों का एक सिरा परिपथ के किसी एक बिन्दु पर तथा दूसरा सिरा परिपथ के दूसरे बिन्दु पर एक साथ जुड़ा हो, तो उस संयोजन में प्रतिरोध समानान्तर क्रम में जुड़े हुए माने जायेंगे।

प्रश्न 12.
आपको 10 ओम वाले दो प्रतिरोष दिये गये हैं। इनमें सेइ ओम प्रतिरोघ कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तर :
दिया गया है : r1 = r2 = 10 Ω

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत 8

∴ 5 ओम प्रतिरोध प्राप्त करने के लिए दिये गये प्रतिरोधों को समानान्तर क्रम र्म जोड़ना होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 13.
बार्लो के चक्के के घूर्णन पर क्या प्रभाव परिलक्षित होता है जब (i) विद्युत धारा की ताकत बढ़ाई जाती है (ii) चुम्बक के दोनों ध्रुवों को उल्टा कर दिया जाता है (iii) चुम्बक के ध्रुवों तथा धारा प्रवाह की दिशा दोनों को बदल दिया जाता है ?
उत्तर :
(i) विद्युत धारा की ताकत को बढ़ाने से चक्के के घूमने की गति बढ़ जाती है।
(ii) विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा को स्थिर रखते हुए यदि चुम्बक के भुवों की स्थितियों को उल्टा कर दिया जाय तो चक्के के घूमने की दिशा बदल जाएगी।
(iii) यदि चुम्बक के धुवों की स्थिति तथा विद्युत धारा के प्रवाह की दिशा दोनों को बदल दिया जाता है तो चक्के के घूमने की दिशा अपरिवर्तित रहती है।

प्रश्न 14.
विद्युत मोटर किसे कहते हैं ? इसके सिद्धांत का वर्णन करो।
उत्तर :
विद्युत मोटर : वह उपकरण जिसके द्वारा विद्युतीय ऊर्जा, यांत्रिक ऊर्जा में रूपान्तरित होती है, उसे विद्युत मोटर कहते हैं।
सिद्धांत : विद्युत मोटर का सिद्धान्त विद्युतवाही चालक पर एवं चुम्बक के प्रभाव पर आधारित है। इसमें शक्तिशाली चुम्बकीय क्षेत्र में एक कुण्डली स्वतंत्रतापूर्वक घूमती है। इस कुण्डली को आर्मेचर कहते हैं। कुण्डली के घूमने की दिशा फ्लेमिंग के बाँयें हाथ के नियम पर आधारित है।

प्रश्न 15.
फ्यूज तार क्या है और इसका उपयोग क्यों होता है ?
उत्तर :
फ्यूज तार (Fuse wire) : यह टीन और लेड के मिश्रधातु का बना पतला तार होता है जिसका गलनांक बहुत कम लेकिन प्रतिरोध बहुत अधिक होता है। इसको चीनी मिट्टी या प्लास्टिक के खोल के अन्दर लगाकर विद्युत परिपथ में श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है।
उपयोग : जब परिपथ में अचानक बहुत अधिक शक्ति की विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो अधिक उष्मा उत्पन्न होने के कारण फ्यूज पिघल जाता है और विद्युत परिपथ टूट जाता है जिससेबल्ब तथा अन्य विद्युतीय उपकरण नष्ट होने से बच जाते हैं।

प्रश्न 16.
केबुल में लाइव वायर, न्यूट्रल वायर और अर्थ वायर का रंग क्या होता है? इसका उपयोग क्या है ?
उत्तर :
घरेलू परिपथ में विभिन्न रंग वाले तारों का व्यवहार किया जाता है। लाइव वायर लाल या भूरे रंग का, न्यूट्रल वायर काले या नीले रंग का तथा अर्थ वायर हरा या पीले रंग का होता है।
उपयोग : विभिन्न रंग वाले तार का व्यवहार करने से परिपथ में धारा प्रवाह की उचित जानकारी प्राप्त होती है तथा प्रयोजन के अनुसार परिपथ को आगे बढ़ने में सुविधा होती है।

प्रश्न 17.
चुम्बकीय फ्लक्स (Magnetic Flux) किसे कहते हैं ? इसकी इकाई क्या है ? यह कौन सी भौतिक राशि है ?
उत्तर :
किसी चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत रखे किसी तल से गुजरने वाली कुल चुम्बकीय बल रेखाओं की संख्या को चुम्बकीय फ्लक्स कहते हैं। यह तल का क्षेत्रफल और चुम्बकीय क्षेत्र के गुणनफल के बराबर होता है।
इसकी इकाई वेबर (Weber) या न्यूटन-मी० / एम्पियर होता है। यह एक अदैशिक राशि है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 18.
अर्थिंग (Earthing) और M.C.B. से क्या समझते हो ?
उत्तर :
अर्थिंग (Earthing) : घरेलू परिपथ को सुरक्षित रखने के लिए भू-तार का सम्बन्ध एक सुचालक तार द्वारा पृथ्वी से कर दिया जाता है। भू-तार को जमीन के अन्दर लगभग 2 मीटर. नीचे गाड़कर गड्दू में कोयला, नमक, जल और लोहे के टुकड़े भरकर उसे मिट्टी से ढक दिया जाता है। इसे ही अर्थिंग कहते हैं।

घरेलू परिपथ का सम्बन्ध अर्थिग से कर देने पर शार्ट सर्किट या Over loading के कारण विद्युत उपकरणों में अधिक धारा प्रवाहित होने लगती है जो भू-तार से होकर पृथ्वी में चली जाती है, फलस्वरूप विद्युत उपकरण नष्ट होने से बच जाता है तथा व्यक्ति भी बिजली के झटके से बच जाते हैं।

M.C.B. (Miniature Circuit Breaker) : आजकल प्राय: सभी घरों में M.C.B. का उपयोग होता है। यह मुख्य Supply से सम्बन्धित होता है। उचित परिमाण से अधिक विद्युत का प्रवाह होने पर यह, स्वत: बन्द (off) हो जाता है। यह सम्पूर्ण वायरिंग तथा उपकरणों को नष्ट होने से बचाता है।

प्रश्न 19.
विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव से क्या समझते हो ? फ्लेमिंग के बाँए हाथ का नियम लिखो।
उत्तर :
जब किसी सुचालक धातु के तार में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है और जब चुम्बकीय सुई धारावाही तार के समीप लायी जाती है, तो सुई में विक्षेप उत्पन्न हो जाता है। यही विद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव है।

फ्लेमिंग के बाँये हाथ का नियम : यदि बाँये हाथ की प्रथम तीन अंगुलियाँ अर्थात् अंगूठा, तर्जनी (पहली अँगुली) और मध्य अँगुली को एक दूसरे के लम्बवत फैलाकर इस प्रकार रखा जाये कि तर्जनी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा तथा मध्य अँगूली विद्युत धारा की दिशा सूचित करें, तो अँगूठा द्वारा चालक के घूमने की दिशा प्रदर्शित होती है।

प्रश्न 20.
विद्युत हीटर और विद्युत बल्ब पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर :
विद्युत हीटर (Electric Heater) : इसकी कार्य पद्धति विद्युत धारा के उष्मीय प्रभाव पर आधारित है। इसमें नाइक्रोम मिश्रधातु के पतले तार चीनी मिट्टी या किसी अन्य कुचालक पदार्थ की प्लेट में सजे रहते हैं। नाइक्रोम तार की प्रतिरोधकता और गलनांक अधिक होता है। प्रतिरोधकता अधिक होने के कारण अधिक उष्मा उत्पन्न होती है तथा गलनांक अधिक होने के कारण तार पिघलकर टूटता नहीं है। इस तार में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर तार अत्यधिक गर्म होकर उष्मा प्रदान करता है।

विद्युत बल्ब : यह काँच से बना विशेष आकार का बल्ब है। इसे वायु शून्य करके थोड़ी मात्रा निष्क्रिय गैस के साथ नाइट्रोजन का मिश्रण कम दबाव पर भर दिया जाता है। विशेष आकार के बने काँच के दण्ड से होकर निकले दो मोटे तारों की सहायता से टंगस्टन धातु की एक लम्ब और पतली तार की कुण्डली लगी होती है जिसे फिलामेन्ट कहते हैं। मोटे तार के दोनों सिरे अल्यूमिनियम की टोपी से होकर बाहर की ओर वायुरुद्ध रूप से बन्द सिरे पर स्थित सीसा के दो टुकड़ों से जुड़े रहते हैं।

अल्यूमिनियम की टोपी से जुड़े दो छोटे साकेट पिन संबंधित रहते हैं। जब बल्ब के दोनों तारों को विद्युत साकेट के द्वारा विद्युत परिपथ से जोड़ते हैं तो विद्युत धारा फिलामेन्ट से होकर प्रवाहित होने लगती है। फिलामेन्ट का प्रतिरोध बहुत अधिक होने के कारण विद्युत ऊर्जा, उष्मा ऊर्जा में परिणत होती है और फिलामेन्ट गर्म होकर उज्ज्वल प्रकाश देने लगता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 6 धारा विद्युत

प्रश्न 21.
L.E.D. और C.F.L. बल्बों की तुलना करें।
उत्तर :
L.E.D. और C.F.L. बल्बों में तुलना :

L.E.D. C.F.L
1. इसका जीवनकाल लगभग 50,000 घंटा होता है। 1. इसका जीवनकाल लगभग 8,000 घंटा होता है
2. इस बल्ब के स्विच को ON/OFF करने पर इसके जीवन काल पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। 2. इस बल्ब के स्विच को ON/OFF करने पर इसका जीवन काल घट जाता है।
3. L.E.D. बल्ब $2-17$ वाट विद्युत खर्च करते हैं। 3. C.F.L., L.E.D. की अपेक्षा अधिक वाट खर्च करता है।
4. L.E.D. बल्ब शीघ्र प्रकाशित हो जाते हैं। 4. C.F.L बल्ब पूरी क्षमता से प्रकाशित होने में कुछ समय लेते हैं।

प्रश्न 22.
जब 42 ओम प्रतिरोध वाले चालक में 5 एम्पीयर विद्युत धारा 1 मिनट तक प्रवाहित होती है, तो कितनी उष्मा उत्पन्न होगी ?
उत्तर :
यहाँ,
R = 42 ओम
I = 5 एम्पीयर
समय (t) = 1 मिनट = 60 सेकेण्ड
हम जानते हैं कि H = \(\frac{I^2 R T}{4.2}\)
या, H = \(\frac{5^2 \times 42 \times 60}{4.2}\) = 15000 कैलोरी

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म can serve as a valuable review tool before exams.

धातुकर्म Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन एलुमिनियम के बाक्साइट अयस्क का संकेत है ?
(a) Al4O3
(b) Al2O3 H2O
(c) Al2O3 2H2O
(d) AlF3 3NaF
उत्तर :
(c) Al2O3 2H2O

प्रश्न 2.
निम्न में कौन एलुमिनियम का अयस्क है ?
(a) बाक्साइट
(b) हेमेटाइट
(c) मैलाकाइट
(d) चेल्कोपाइराइट्स
उत्तर :
(a) बाक्साइट

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

प्रश्न 3.
किस मिश्र धातु में जिंक उपस्थित है ?
(a) काँसा
(b) पीतल
(c) बाँज
(d) ङ्यूरालुमिन
उत्तर :
(c) ब्राँज

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा धातु अधिक कठोर हो जाता है ?
(a) विद्युत लेपन
(b) विद्युत अपघटन
(c) मिश्रधातु में परिवर्तन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) मिश्रधातु में परिवर्तन।

प्रश्न 5.
सफेद रंग बनाने में उपयोग किया जाता है :
(a) लोहा
(b) ताँबा
(c) एल्यूमिनियम
(d) जिंक
उत्तर :
(d) जिंक।

प्रश्न 6.
स्टेनलेस स्टील का अवयव नहीं है :
(a) ताँबा
(b) लोहा
(c) क्रोमियम
(d) निकेल
उत्तर :
(a) ताँबा।

प्रश्न 7.
अधिक शक्तिशाली और स्थाई चुम्बक बनाने में उपयोग किया ज़ाता है :
(a) ड्यूरालूमिन
(b) टंगस्टन स्टील
(c) कांसा
(d) एलनिको
उत्तर :
(d) एलनिको।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में जिंक धातु का अयस्क कौन है ?
(a) बाक्साइड
(b) कैलेमाइन
(c) हेमेटाइट
(d) मैग्नेटाइट
उत्तर :
(b) कैलेमाइन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में कौन सा आयरन अयस्क है ?
(a) मैग्नेटाइट
(b) बाक्साइट
(c) जिंकाइट
(d) क्यूपराइड
उत्तर :
(a) मैग्नेटाइट।

प्रश्न 10.
रेड हेमेटाइट किस धातु का मुख्य अयस्क है ?
(a) जस्ता का
(b) ताँबा का
(c) लोहा का
(d) सोना का
उत्तर :
(c) लोहा का।

प्रश्न 11.
कोरण्डम किस धातु का अयस्क है ?
(a) लोहा का
(b) जस्ता का
(c) ताँबा का
(d) अल्युमिनियम का
उत्तर :
(d) अल्युमिनियम का।

प्रश्न 12.
हवाई जहाज बनाने के लिए किस मिश्र धातु का उपयोग किया जाता है ?
(a) जर्मन सिल्वर
(b) स्टेनलेस स्टील
(c) ड्यूराल्युनियम
(d) मैग्नेलियम
उत्तर :
(c) ड्यूराल्युनियम।

प्रश्न 13.
जर्मन सिल्वर में कौन सा धातु नही हाता है ?
(a) सिल्वर
(b) जस्ता
(c) ताँबा
(d) निकेल
उत्तर :
(a) सिल्वर।

प्रश्न 14.
लोहा के साथ किन धातुओं को मिश्रित करके स्टेनलेस स्टील बनाया जाता है?
(a) कार्बन एवं निकेल
(b) कोबाल्ट एवं निकेल
(c) क्रोमियम एवं निकेल
(d) मैंगनीज एवं निकेल
उत्तर :
(c) कोमियम एवं निकेल।

प्रश्न 15.
पीतल (Brass) मिश्र धातु में कौन-कौन सी धातुएँ उपस्थित रहती हैं ?
(a) ताँबा एवं जस्ता
(b) ताँबा एवं निकेल
(c) ताँबा एवं टिन
(d) लेड एवं टिन
उत्तर :
(a) ताँबा एवं जस्ता।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

प्रश्न 16.
लोहे पर जस्ते का लेपन कौन सी प्रक्रिया कहलाती है ?
(a) घातुकर्म (Metallurgy)
(b) टिनिंग (Tinning)
(c) गल्वेनाइजेशन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) गल्वेनाइजेशन।

प्रश्न 17.
थर्माइट प्रतिक्रिया में फेरिक आक्साइड के साथ निम्नलिखित में से कौन से धातु का चूर्ण मिलाया जाता है ?
(a) जस्ता का
(b) ताँबा का
(c) अल्युमीनियम का
(d) निकेल का
उत्तर :
(c) अल्युमीनियम का।

प्रश्न 18.
इनमें कौन सा अयस्क एक सल्फाइड अयस्क है।
(a) मैग्नेटाइट
(b) जिक ब्लेंड
(c) बाक्साइड
(d) जिंकाइट
उत्तर :
(b) जिंक ब्लेंड।

प्रश्न 19.
जंग लगने से लोहे का क्या होता है ?
(a) ऑक्सीकरण
(b) अवकरण
(c) अपघटन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) ऑक्सीकरण।

प्रश्न 20.
अमलगम में किस धातु का होना आवश्यक है ?
(a) पारा
(b) ताँबा
(c) सोडियम
(d) जस्ता
उत्तर :
(a) पारा।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

प्रश्न 21.
किस मिश्रण को थर्माइट कहते हैं ?
(a) Al, cu
(b) At, zno
(c) Al, Fe2 O3
(d) Fe, Al2, O3
उत्तर :
(c) Al, Fe2 O3

प्रश्न 22.
जंग का सूत्र है :
(a) Fe2 O3
(b) FeS
(c) Fe4O3 .H2O
(d) FeO
उत्तर :
(c) Fe4O3 .H2O

प्रश्न 23.
एल्मिको में ज्यादा प्रतिशत किसका है :
(a) निकेल
(b) अल्युमीनियम
(c) कोबाल्ट
(d) लोहा
उत्तर :
(d) लोहा।

प्रश्न 24.
पीतल में मौजूद धातु है :
(a) ताँबा, जस्ता
(b) लोहा, जस्ता
(c) ताँबा, लोहा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) ताँबा, जस्ता।

प्रश्न 25.
उ्यूरालूमिन किस धातु का मिश्र धातु है ?
(a) लोहा
(b) ताँबा
(c) अल्युमीनियम
(d) जस्ता
उत्तर :
(c) अल्युमीनियम।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

प्रश्न 26.
कैलामाईन किस धातु का मिश्र धातु है।
(a) लोहा
(b) ताँबा
(c) जस्ता
(d) अल्यूमीनियम
उत्तर :
(c) जस्ता

प्रश्न 27.
गेल्वनीकृत लोहा वास्तव में है।
(a) ताम्म आवरण युक्त लोहा
(b) जस्ता आवरण युक्त लोहा
(c) टौन आवरण कुक्त लोहा
(d) निकेल आवरण कुक्त लोह्ल
उत्तर :
(b) जस्ता आवरण युक्त लोहा

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये : (1 mark)

1. ताँबा, चाँदी तथा सोना को _________ कहते हैं।
उत्तर : मद्रा धात्।

2. गन मेटल का उपयोग _________बनाने में होता है।
उत्तर : बन्दूक।

3. हेमेटाइट का _________अयस्क है।
उत्तर : लोहे।

4. _________अल्युमिनियम का एक मुख्य अयस्क हैं।
उत्तर : बॉक्साइट (Al2O3.2H2O)

5. _________तॉबा और जस्ता का एक मिश्रधातु है।
उत्तर : पीतल।

6. _________और _________लोहा के मुख्य अयस्क हैं।
उत्तर : लाल हेमेटाइट (Fe2O3) आयरन पायराइट (FeS2)

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

7. ताँबा का मुख्य अयस्क _________ है।
उत्तर : कापर पाइराइट [CuFeS2]

8. _________ का उपयोग मूर्ति बनाने में होता है।
उत्तर : बोंज (काँसा)

9. _________के निष्कर्षण के समय SO2 गैस निकलती है जो वायुमणडल को प्रदूषित करती है।
उत्तर : ताँबा (Copper)

10. मैगनेटाइट का _________अयस्क है।
उत्तर : लोहे।

11. कृत्रिम चुम्बक बनाने में _________का प्रयोग होता है।
उत्तर : लोहा या एल्लिको।

12. मैलाकाइट का सूत्र _________है।
उत्तर : CuCO3.Cu(OH)2

13. कैलामाइन _________का अयस्क है।
उत्तर : जिंक।

14. जिस मिश्र धातु में एक धातु पारा होता है उसे _________कहते हैं।
उत्तर : अमलगम।

15. पृथ्वी के ऊपरी सतह पर सर्वाधिक पाया जाने वाला धातु _________है।
उत्तर : अल्यूमीनियम।

16. मोटर गाड़ियों के दूटे पहियों को _________द्वारा जोड़ा होता है।
उत्तर : थर्माइट विधि।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

17. 2Mg + CO2 2MgO + C की प्रतिक्रिया मे कार्बन-डाई-ऑक्साइड एक _________की भाँति कार्य करता है।
उत्तर : ऑक्सीकारक।

18. अल्यूमीनियम द्वारा धातु ऑक्साइडों के अवकरण की विधि को _________कहते हैं।
उत्तर : अल्यूमीनो थर्माइट विधि।

19. थर्माइट विधि में _________और _________के मिश्रण को _________की सहायता से जलाया जाता है।
उत्तर : फेरिक ऑक्साइड, अल्यूमीनियम चूर्ण, मैग्नेशियम रीबन।

20. धातुओं को _________में बदलकर उन्हें जंगरोधक बनाया जाता है।
उत्तर : मिश्रधातु।

21. एसिटिक अम्ल से प्रतिक्रिया करके जिंक, _________बनता है जो जल में है।
उत्तर : जिंक एसिटेट, घुलनशील।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. मोर्चा लगने का मुख्य कारण जलवाष्प और वायु है।
उत्तर : True

2. पारा के सम्पर्क में सोना रंगहीन हो जाता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.5 धातुकर्म

3. समान रूप से गर्म करने पर ताँबा में लोहे की अपेक्षा कम प्रसार होता है।
उत्तर : False

4. अमलगम में पारा का होना आवश्यक है।
उत्तर : True

5. पारा एक विद्युत विच्छेद्य पदार्थ है।
उत्तर : False

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) लोहे में मोरचा लगने की क्रिया (a) बाक्साइट
(ii) अल्युमिनियम का अयस्क (b) ऑक्सीकरण प्रक्रिया
(iii) जस्ते का अयस्क (c) जिंक ऑक्साइड
(iv) दार्शनिक ऊन (d) कैलामाइन

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) लोहे में मोरचा लगने की क्रिया (b) ऑक्सीकरण प्रक्रिया
(ii) अल्युमिनियम का अयस्क (a) बाक्साइट
(iii) जस्ते का अयस्क (d) कैलामाइन
(iv) दार्शनिक ऊन (c) जिंक ऑक्साइड

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन can serve as a valuable review tool before exams.

प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में आकाशीय बिजली के फलस्वरूप प्रथम चरण में किस यौगिक की उत्पत्ति होती है ?
(a) NO
(b) NO2
(c) N2O5
(d) HNO3
उत्तर :
(a) NO

प्रश्न 2.
निम्न में से कौन अमोनिया को सुखाने में प्रयुक्त होता है ?
(a) Conc. H2SO4
(b) P2O5
(c) CaO
(d) CaCl2
उत्तर :
(c) CaO

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 3.
जल में सर्वाधिक घुलनशील गैस है।
(a) N2
(b) NH3
(c) H2S
(d) CO2
उत्तर :
(b) NH3

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कौन-सी गैस कीप उपकरण से तैयार होती है।
(a) N2
(b) HCl
(c) NH3
(d) H2 S
उत्तर :
(d) H2S

प्रश्न 5.
अधिक परिमाण में (बड़े पैमाने पर) अमोनिया उत्पन्न करने की विधि है –
(a) संस्पर्श विधि
(b) हैबर विधि
(c) लेब्लांक विधि
(d) ओस्टवाल्ड विधि
उत्तर :
(b) हैबर विधि।

प्रश्न 6.
नेसलर प्रतिकारक (Nessler’s reagent) का सूत्र है –
(a) K2HgI4
(b) K4 HgI4
(c) K4 HgI2
(d) KHg2I4
उत्तर :
(a) K2HgI4

प्रश्न 7.
यूरिया बनाने के लिए आवश्यक है :
(a) अमोनिया और कैल्शियम ऑक्साइड
(b) अमोनिया और हाइड्रोजन
(c) अमोनिया और कार्बन डाइ-आक्साइड
(d) अमोनिया और कैल्शियम हाइड्राक्साइड
उत्तर :
(c) अमोनिया और कार्बन डाइ-आक्साइड।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 8.
प्रयोगशाला में अमोनिया गैस तैयार करते समय निम्नलिखित में से किसका उपयोग नहीं करते हैं ?
(a) कली चूना
(b) बुझा चूना
(c) अमोनियम क्लोराइड
(d) गंधकाम्ल
उत्तर :
(d) गंधकाम्ल।

प्रश्न 9.
फेरस सल्फाइड और तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की प्रतिक्रिया से कौन सी गैस बनती है ?
(a) आक्सीजन
(b) हाइड्रोजन
(c) नाइट्रोजन
(d) हाइड्रोजन सल्फाइड
उत्तर :
(d) हाइड्रोजन सल्फाइड।

प्रश्न 10.
हाइड्रोजन सल्फाइड गैस को कैसे पहचानते हैं ?
(a) आँख में आँसू आ जाने से
(b) इसकी तीक्ष्ण गन्ध से
(c) इसके सड़े अण्डे जैसी गन्ध से
(d) इसकी मीठी गन्ध से
उत्तर :
(c) इसके सड़े अण्डे जैसी गन्ध से।

प्रश्न 11.
किस गैस को आँसू गैस (Tear gas) भी कहते हैं ?
(a) हाइड्रोजन को
(b) अमोनिया को
(c) हाइड्रोजन सल्फाइड को
(d) नाइट्रोजन को
उत्तर :
(b) अमोनिया को।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 12.
अमोनियम क्लारोइड और सोडियम नाइट्राइड के मिश्रण को गर्म करने से कौन सा पदार्थ प्राप्त होता है ?
(a) अमोनिया
(b) हाइड्रोजन
(c) नाइट्रोजन
(d) नाइट्रिक आवसाइड
उत्तर :
(c) नाइट्रोजन।

प्रश्न 13.
जल में किस गैस को घोलने पर सल्फ्यूरिक अम्ल बनता है ?
(a) SO2
(b) SO3
(c) H2S
(d) NH3
उत्तर :
(b) SO3

प्रश्न 14.
हाइड्रोजन क्लोराइड गैस जल में –
(a) अघुलनशील है
(b) घुलनशील है
(c) अस्प घुलनशील है
(d) अत्यधिक घुलनशील है
उत्तर :
(d) अत्यधिक घुलनशील है।

प्रश्न 15.
नौसादर और बुझे हुए चूने के मिश्रण को गर्म करके कौन सी गैस प्राप्त होती है ?
(a) अमोनिया
(b) नाइट्रोजन
(c) हाइड्रोजन
(d) हाइड्रोजन सल्फाइड
उत्तर :
(a) अमोनिया।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल सम्पर्क विधि द्वारा तैयार होता है ?
(a) HCl
(b) HNO3
(c) H2SO4
(d) HCOOH
उत्तर :
(c) H2SO4

प्रश्न 17.
किस गैस का जलीय घोल लाल लिटमस को नीला कर देता है?
(a) हाइड्रोजन सल्फाइड
(b) अमोनिया
(c) कार्बन डाई-आक्साइड
(d) आक्सीजन
उत्तर :
(b) अमोनिया।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 18.
नाइट्रोजन गैस निम्नलिखित में से कौन सा गुण रखती है ?
(a) अम्लीय
(b) भास्मिक
(c) उदासीन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) उदासीन।

प्रश्न 19.
नाइट्रिक अम्ल का औद्योगिक उत्पादन निम्नलिखित में से किस विधि द्वारा होता है ?
(a) सम्पर्क विधि द्वारा
(b) ऑस्टवाल्ड विधि द्वारा
(c) हैबर की विधि द्वारा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) ऑस्टवाल्ड विधि द्वारा।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में कौन सा उत्रेरक सम्पर्क विधि में प्रयुक्त होता है ?
(a) प्लैटिनम
(b) ताँबा
(c) वेनेडियम पेंटा आक्साइड
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) वेनेडियम पेंटा आक्साइड।

प्रश्न 21.
अमोनिया गैस को कार्बन डाइ-आक्साइड के साथ उच्च तापक्रम एवं दबाव पर प्रतिक्रिया से कौन सा उर्वरक बनाया जाता है ?
(a) अमोनिया नाइ्ट्रेट
(b) अमोनिया सल्फेट
(c) यूरिया
(d) नाइट्रोलियम
उत्तर :
(c) यूरिया।

प्रश्न 22.
हाइड्रोजन सल्फाइड में निम्नलिखित में से कौन सा गुण पाया जाता है ?
(a) अम्लीय
(b) भास्मिक
(c) उदासीन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) अम्लीय।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 23.
नाइट्रोलिम (Nitrolim) उर्वरक में कौन सा अवयव उपस्थित रहता है ?
(a) कार्बन
(b) नाइट्रोजन
(c) कैल्शियम
(d) ये सभी
उत्तर :
(d) ये सभी।

प्रश्न 24.
लेड नाइट्रेट के घोल में हाइड्रोजन सल्फाइड गैस प्रवाहित करने पर घोल का रंग काला हो जाता है, बह किस यौगिक की उपस्थिति के कारण होता है ?
(a) लेड सल्फेट
(b) नाइट्रिक सल्फाइड
(c) लेड सल्फाइड
(d) नाइट्रिक अम्ल
उत्तर :
(c) लेड सल्फाइड।

प्रश्न 25.
साधारण नमक को सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ गर्म करने पर कौन सी गैस बनती है ?
(a) हाइड्रोजन क्लोराइड
(b) अमोनिया
(c) हाइड्रोजन सल्फाइड
(d) सल्फर डाइ-आक्साइड
उत्तर :
(a) हाइड्रोजन क्लोराइड।

प्रश्न 26.
Aqua forties किसका नाम है ?
(a) H2SO4
(b) HCl
(c) HNO3
(d) NH3
उत्तर :
(c) HNO3

प्रश्न 27.
म्यूरेटिक अम्ल का सूत्र क्या है ?
(a) HCl
(b)H2SO4
(c) CH3 COOH
(d) HNO3
उत्तर :
(a) HCl

प्रश्न 28.
ओलियम का सूत्र क्या है ?
(a) HCOOH
(b) H2 SO4
(c) H2S2O7
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) H2S2O7

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 29.
किस अम्ल को Oil of Vitroll भी कहते हैं ?
(a) सान्द्र H2 SO4
(b) सांद्र Hcl
(c) सांद्र HNO3
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) सान्द्र H2 SO4

प्रश्न 30.
Fes और तनु H2 SO4 की प्रतिक्रिया से बनती है :
(a) H2
(b) O2
(c) N2
(d) H2S
उत्तर :
(d) H2S

प्रश्न 31.
शुद्ध ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया करके अमोनिया कौन गैस उत्पत्र करती है ?
(a) H2S
(b) NH3
(c) H2
(d) N2
उत्तर :
(d) N2

प्रश्न 32.
नेसलर्स प्रतिकारक से प्रतिक्रिया करके अमोनिया गैस घोल में कौन रंग उत्पत्र करती है ?
(a) नीला
(b) सफेद
(c) भूरा
(d) काला
उत्तर :
(c) भूरा।

प्रश्न 33.
प्रयोगशाला में H2S गैस को शुष्क करने के लिए प्रयुक्त होता है :
(a) H2 SO4
(b) HNO3
(c) CaCl2
(d) P2O5
उत्तर :
(d) P2O5

प्रश्न 34.
H2S गैस को क्लोरीन जल में प्रवाहित करने पर प्राप्त होता है : –
(a) हाइड्रोजन
(b) क्लोरीन
(c) सल्फर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) सल्फर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

प्रश्न 35.
लेड ऐसीटेट के घोल में भींगे हुए कागज का रंग होगा :
(a) काला
(b) लाल
(c) नीला
(d) हरा
उत्तर :
(a) काला।

प्रश्न 36.
नाइट्रोजन किस तापमान पर ठोस बनता है :
(a) -10°C
(b) -210°C
(c) -115°C
(d) 10°C
उत्तर :
(b) -210°C

प्रश्न 37.
उच्च ताप पर कैल्शियम कार्बाइड से क्रिया कर नाइट्रोजन क्या बनाता है ?
(a) कैल्शियम ऑक्साइड
(b) अमोनिया
(c) नाइट्रोलिम
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) नाइट्रोलिम।

प्रश्न 38.
बड़े पैमाने पर HCl तैयार करने की विधि है –
(a) आस्टवल्ड विधि
(b) संपर्क विधि
(c) हाबर विधि
(d) संश्लेषित विधि
उत्तर :
(d) संश्लेषित विधि।

प्रश्न 39.
ओलियम से गन्धकाम्ल कैसे प्राप्त करते हैं ?
(a) गर्म करके
(b) जल में घोलकर
(c) HCl से प्रतिक्रिया कराकर
(d) ठंडा करके
उत्तर :
(b) जल में घोलकर।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. यूरिया एक __________ पदार्थ है।
उत्तर : कार्बनिक।

2. अमोनिया गैस हवा __________से एवं जल में __________होती है।
उत्तर : हल्की, घुलनशील।

3. H2S गैस की प्रकृति __________होती है।
उत्तर : अम्लीय।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

4. नाइट्रोलिम का उपयोग __________के रूप में होता है।
उत्तर : खाद।

5. __________एक कार्बनिक खाद है जिसमें नाइट्रोजन पाया जाता है।
उत्तर : यूरिया।

6. लेड नाइट्रेट के घोल में H2S गैस को प्रवाहित करने पर अवक्षेप का रंग __________जाता है।
उत्तर : काला।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. अमोनिया (NH3) का एक मोल =18 ग्राम।
उत्तर : False

2. नाइट्रोलिम एक उर्वरक है।
उत्तर : True

3. कोल्बे ने सर्वप्रथम अकार्बनिक यौगिक अमोनियम सायनेट से कृत्रिम रूप से यूरिया उत्पन्न किया।
उत्तर : False

4. कार्बनिक यौगिकों का क्वथनांक, अकार्बनिक योगिको की तुलना में प्रायः उच्च होता है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 8.4 प्रयोगशाला एवं उद्योग में अकार्बनिक रसायन

5. कैल्शियम के बाहरी कक्ष में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :(1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) नाइट्रोजन गैस (a) अमोनिया एवं कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
(ii) यूरिया (b) अमोनियम क्लोराइड और कैल्शियम हाइड्राक्साइड
(iii) अमोनिया (c) अमोनिया
(iv) मैग्नेशियम नाइट्राइट को जल से प्राप्त (d) सोडियम नाइट्राइट और अमोनियम क्लोराइड

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) नाइट्रोजन गैस (d) सोडियम नाइट्राइट और अमोनियम क्लोराइड
(ii) यूरिया (a) अमोनिया एवं कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
(iii) अमोनिया (b) अमोनियम क्लोराइड और कैल्शियम हाइड्राक्साइड
(iv) मैग्नेशियम नाइट्राइट को जल से प्राप्त (c) अमोनिया