WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 2 Question Answer – गैसों का व्यवहार

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
स्थिर तापक्रम पर बॉयल के नियम के अनुसार किसी दी गई मात्रावाली गैस के दबाव और आयतन में सम्बन्ध लिखिए।
उत्तर :
स्थिर तापक्रम पर बॉयल के नियम के अनुसार किसी दी गई मात्रा वाली गैस का दबाव आयतन के विलोमानुपाती होता है।

प्रश्न 2.
S.I. पद्धति में तापक्रम की इकाई क्या है ?
उत्तर :
S.I. पद्धति में तापक्रम की इकाई केल्विन है।

प्रश्न 3.
मोनोमीटर किसे कहते हैं ?
उत्तर :
किसी पात्र में बन्द किसी गैस के दबाव को मापने के लिए जिस उपकरण का उपयोग किया जाता है, उसे मोनोमीटर कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 4.
किसी गैस के आयतन, दबाव और परम तापमान के बीच सम्बन्ध बताने वाला समीकरण लिखो। अथवा, समीकरण का गणितीय रूप क्या है ?
उत्तर :
\(\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\)

प्रश्न 5.
गैस समीकरण से क्या समझते हो ?
उत्तर :
किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन, दबाव और परम तापक्रम में सम्बन्ध बताने वाले समीकरण को गैस समीकरण कहते हैं।

प्रश्न 6.
मानक (स्टैण्डर्ड) या प्रामाणिक दबाव का मान कितना होता है ?
उत्तर :
मानक (स्टैण्डर्ड) दबाव का मान 760 mm या 76 से॰मी० पारे के स्तम्भ क्री ऊँचाई के दबाव के बराबर होता है।

प्रश्न 7.
क्या केल्विन स्केल में तापक्रम का ॠणात्मक मान पाना सम्भव है ?
उत्तर :
केल्विन स्केल में तापक्रम का कणात्मक मान पाना सम्भव नहीं है।

प्रश्न 8.
गैस से भरे गुब्बारे को गर्म करने पर क्या होगा और क्यों ?
उत्तर :
गैस से भरे गुब्बारे को गर्म करने पर वह फट जाएगा क्योंकि तापक्म बढ़ने पर उसका आयतन और दबाव दोनों बढ़ जाएगा।

प्रश्न 9.
S.I. पद्धति में Universal गैस स्थिरांक (R) का मान कितना होता है ?
उत्तर :
S.I. पद्धति में Universal गैस स्थिरांक का मान 8.31 जूल/केल्विन/मोल होता है।

प्रश्न 10.
गैस के अणुओं के बीच होने वाली टक्कर की प्रकृति कैसी होती है ?
उत्तर :
पूर्ण प्रत्यास्थ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 11.
वायुमण्डलीय दबाव का मान SI पद्धति में कितना होता है ?
उत्तर :
1.013 ×105 पास्कल।

प्रश्न 12.
बॉयल के नियमानुसार, आयतन को \(\frac{1}{V}\) और दबाव को P के रूप में लेकर ग्राफ खींचने पर कैसी रेखा प्राप्त होगी ?
उत्तर :
सीधी सरल रेखा।

प्रश्न 13.
बॉयल के नियम और चार्ल्स के नियम के सम्मिलित रूप को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
गैस समीकरण।

प्रश्न 14.
कौन गैस बॉयल और चार्ल्स के नियमों का पूर्ण रूप में पालन करती हैं ?
उत्तर :
आदर्श गैस।

प्रश्न 15.
सेल्सियस पैमाने पर 273 K तापमान का मान क्या होगा ?
उत्तर :
सेल्सियस पैमाने पर 273 K तापमान का मान 0° C [273 K = 273 – 273 = 0° C] होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 16.
तापमान वृद्धि का गैसों के अणुओं की गति पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
तापमान वृद्धि के फलस्वरूप गैसों के अणुओं की गति बढ़ जाती है।

प्रश्न 17.
किसी गैस का दबाव किस यंत्र से मापा जाता है ?
उत्तर :
किसी गैस का दबाव बैरोमीटर नामक यंत्र से मापते हैं।

प्रश्न 18.
गैस के अणुओं की गति का इसके दबाव पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर :
अणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ने से गैसीय दबाव बढ़ जाता है।

प्रश्न 19.
चार्ल्स के नियमानुसार सेन्टीग्रेड स्केल में किस तापक्रम पर किसी गैस का आयतन शून्य होता है।
उत्तर :
– 273° C पर ।

प्रश्न 20.
एक बन्द बर्तन में कोई गैस रखी गयी है। तापमान में बिना कोई परिवर्तन किये इसमें कुछ और गैस डाली गयी। इसके दबाव में क्या परिवर्तन होगा ?
उत्तर :
बढ़ेगा।

प्रश्न 21.
मानक दबाव में तापमान के परम स्केल में जल के हिमांक का मान क्या है ?
उत्तर :
मानक दबाव में तापमान के परम स्केल में जल के हिमांक का मान 273 K है।

प्रश्न 22.
केल्विन स्केल में मानक तापमान का मान कितना होता है?
उत्तर :
केल्विन स्केल में मानक तापमान का मान 273 K होता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 23.
चार्ल्स के नियम में क्या स्थिर रहता है ?
उत्तर :
चार्ल्स के नियम में दबाव और गैस की मात्रा स्थिर रहती है।

प्रश्न 24.
परम शून्य तापक्रम पर आदर्श गैस का आयतन कितना होता है ?
उत्तर :
परम शून्य तापक्रम पर आदर्श गैस का आयतन शून्य होता है।

प्रश्न 25.
बॉयल के नियम में क्या स्थिर रहता है ?
उत्तर :
बॉयल के नियम में तापमान एवं गैस की मात्रा स्थिर रहती है।

प्रश्न 26.
बॉयल के प्रयोग के लिए आवश्यक पम्प को किसने विकसित किया था ?
उत्तर :
राबर्ट हुक ने।

प्रश्न 27.
एक ऐसे गैसीय तत्व का नाम बताएँ, जिसके परमाणु एवं अणु का सूत्र एक ही होता है।
उत्तर :
हीलियम (He) एक ऐसा तत्व है, जिसके परमाणु एवं अणु का सूत्र एक होता है।

प्रश्न 28.
स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा के आयतन (v) तथा दबाव (p) के ग्राफ की आकृति किस प्रकार की होती है तथा उस वक्र को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा के आयतन (v) तथा दबाव (p) मे ग्राफ अंकन करने पर एक वक्र प्राप्त होता है जिसकी आकृति समकोणीय हाइपरबोला होता है तथा इस वक्र को समतापी वक्र(Iso – therm) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 29.
30° C और 300 K में कौन – सा तापक्रम अधिक है ?
उत्तर :
∴ 30° C = (30 + 273) K = 303 K
∴ 30° C तापक्रम अधिक है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
किसी गैस का 1 ग्राम 7° C तापक्रम एवं 2 वायुमण्डलीय दबाव पर आयतन 410 mL है। गैस का आणविक द्रव्यमान ज्ञात कीजिए। ( R = 0.082 लीटर एटमॉसफीयर/मोल/केल्विन)
उत्तर :
गैस समीकरण के अनुसार PV = nRT
गैस के ग्राम अणुओं की संख्या n = \(\frac{m}{M}\)
∴ PV = \(\frac{m}{M RT}\) या M = \(\frac{mRT}{PV}\)
यहाँ m = 1 gram ; R = 0.082 लीटर वायुमण्डलीय/मोल/केल्विन
T = 7 + 273 = 280 K ; P = 2 वायुमण्डल
V = 410 m / या 0.410 लीटर
∴ M = \(\frac{1 \times 0.082 \times 280}{2 \times 0.410}\) = 28 ग्राम

प्रश्न 2.
STP पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन 273 cm3 है। किस दबाव पर उस गैस का 27° C तापक्रम पर आयतन 300 cm3 होगा ?
उत्तर :
गैस समीकरण के अनुसार \(\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\)
यहाँ P1 = 76 cm. of Hg . ; T1 = 273 k ; V1 = 273 cm3
P2 = ? ; V2 = 300 cm3, T2 = 27+273 = 300 K
∴ P2 = \(\frac{P_1 V_1 T_2}{T_1 V_2}=\frac{76 \times 273 \times 300}{273 \times 300}\)
= 76 cm. of Hg.

प्रश्न 3.
17. 0° C तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा की गैस का दबाव दो गुना एवं आयतन आधा किया गया। गैस का अन्तिम तापक्रम क्या होगा ?
उत्तर :
माना 0° C पर किसी गैस का दबाव P cm और आयतन V c.c. है
नया दबाव = 2 P cm और नया आयतन = \(\frac{V}{2}\) c.c.
प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 0° C = 273 K
गैस के नियम के अनुसार,

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 1

∴ गैस का अन्तिम तापक्रम = 273 या 0° C.

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 4.
स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस को 0° C से 546° C तक गर्म किया गया। गैस के अंतिम आयतन के साथ प्रारम्भिक आयतन का अनुपात क्या होगा ?
उत्तर :
गैस का प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 0° C = 273 K
गैस का अन्तिम तापक्रम (T2) = 546° C = (546+273) K = 819 K
माना किसी गैस का प्रारम्भिक आयतन V1 c.c. और अन्तिम आयतन V2 c.c. है।
चार्ल्स के नियम के अनुसार,

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 2

या, V2 : V1 = 3 : 1.

प्रश्न 5.
यदि किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का STP पर आयतन 52 cm3 है। स्थिर तापक्रम पर पारे के 104 cm दबाव पर इसका आयतन क्या होगा ?
उत्तर :
STP पर गैस का आयतन (V1) = 52 cm3
STP पर गैस का दबाव (P1) = 76 cm
अन्तिम दबाव (P2) = 104 cm
अन्तिम आयतन (V2) = ?
बॉयल के नियम के अनुसार
P1 V1 = P2 V2
76 × 52 = 104 × V2
या, V2 = \(\frac{76 \times 52}{104}\)
या, V2 = 38 cm3

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 6.
4 वायुमण्डलीय दबाव और 300 K तापक्रम पर 8 ग्राम H2 गैस (H = 1) का आयतन कितना होगा ?
(R = 0.082 लीटर वायुमण्डल mol-1 K-1)
उत्तर :
2 ग्राम H2 = 1 मोल
∴ 8 ग्राम H2 = \(\frac{8}{2}\) मोल = 4 मोल
दबाव (P) = 4 वायुमण्डलीय दबाव
तापक्रम (T) = 300 K
R = 0.082 वायुमण्डल mol-1 K-1
गैस समीकरण के अनुसार,
P V = n R T
या, V = \(\frac{n R T}{P}\) = \(\frac{4 \times 0.082 \times 300}{4}\) लीटर
= 24.6 लीटर

प्रश्न 7.
300 K तापमान तथा 760 mm Hg दबाव पर कैसी गैस का आयतन 300 cm3 है। STP पर आयतन कितना होगा ?
उत्तर :
यहाँ P1 = 760 mm Hg ; T1 = 300 K, V1 = 300 cm3
P2 = 760 mm Hg, T2 = 273 K, V2 = ?
हम जानते हैं कि \(\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\)
या, \(\frac{760 \times 300}{300}\) = \(\frac{760 V_2}{273}\)
या, V2 = 273 cm3

प्रश्न 8.
गैस के विसरण के मुख्य कारण क्या हैं ? गैसीय विरण का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
गैस के अणुओं की अनियमित गति (random motion) ही गैस के विसरण के मुख्य कारण हैं। गैसीय विसरण का उदाहरण वायु है।

प्रश्न 9.
स्थिर ताप पर किसी गुब्बारे का 750 ml गैस का दाब 830 mm है। यदि गुब्बारे का आयतन बढ़ाकर 900 ml कर दिया जाय तो गैस का दाब कितना होगा ?
उत्तर :
स्थिर ताप पर Boyle’s law के अनुसार P1 V1 = P2 V2
यहाँ P1 = 830 mm, V1 = 750 ml, V2 = 900 ml
∴ P2 = ?
P2 = \(\frac{P_1 V_1}{V_1^i}=\frac{830 \times 750}{900}\) = 691.67 mm (लगभग).

प्रश्न 10.
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई लिखें और उसे परिभाषित करें।
उत्तर :
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई न्यूटन/वर्ग मीटर या पास्कल होती है।
पास्कल : एक न्यूटन बल द्वारा एक वर्ग मी॰ क्षेत्रफल पर आरोपित दबाव को एक पास्कल कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 11.
S.I. के अतिरिक्त आयतन एवं दबाव की एक – एक इकाई लिखिए।
उत्तर :
S.I. के अतिरिक्त आयतन की इकाई लीटर एवं दबाव की इकाई बार है।

प्रश्न 12.
बॉयल तथा चार्ल्स के नियम में गैस की निश्चित मात्रा का उल्लेख क्यों किया जाता है?
उत्तर :
बॉयल तथा चार्ल्स के नियम में गैस की निश्चित मात्रा का उल्लेख किये जाने का कारण यह है कि गैस की मात्रा पर ही गैस का आयतन और दबाव निर्भर करता है।
स्थिर तापक्रम और दबाव पर गैस की मात्रा में परिवर्तन करने से आयतन बदल जाता है।
स्थिर तापक्रम और आयतन पर गैस की मात्रा बढ़ाने से दबाव बढ़ जाता है तथा मात्रा घटाने से दबाव घट जाता है।

प्रश्न 13.
जब एक बैलून में हवा भरते हैं तब उसका दबाव और आयतन दोनों बढ़ता है। क्या यह बॉयल के नियम का उल्लंघन है ? समझाओ।
उत्तर :
जब बैलून के अन्दर कुछ हवा भरते हैं तो उसका दबाव और आयतन दोनों बढ़ जाता है लेकिन यह बॉयल के नियम का उल्लंघन नहीं होता है, क्योंकि बॉयल का नियम गैसकी स्थिर मात्रा के लिए लागू होता है। जब बैलून के अन्दर हवा भरते हैं तो बैलून के अन्दर हवा की मात्रा स्थिर नहीं रहती है बल्कि बढ़ती है, फलस्वरूप गैस का आयतन और दबाव दोनों बढ़ते हैं।

प्रश्न 14.
परम तापक्रम पैमाना से क्या समझते हो ?
उत्तर :
परम तापक्रम पैमाना (Absolute scale of temperature) : तापक्रम का वह पैमाना जिसमें – 273° C को OK माना जाता है तथा जिसमें प्रत्येक विभाग का मान 1° C होता है, परम तापक्रम पैमाना कहलाता है।

प्रश्न 15.
परम शून्य से क्या समझते हो ? इसका मान कितना होता है ? क्या वास्तव में परम शून्य तापक्रम पर गैसों का आयतन शून्य होता है ? स्पष्ट करो।
उत्तर :
परम शून्य (Absolute zero): चार्ल्स के नियम के अनुसार परम शून्य वह तापक्रम है जिस पर सभी गैसों का आयतन गणितीय रूप से शून्य हो जाता है।
इसका मान – 273° C होता है।
वास्तव में परम शून्य तापक्रम का मिलना असम्भव है, क्योंकि इस तापक्रम पर पहुँचने के पहले ही सभी गैस द्रव या ठोस की अवस्था में परिवर्तित हो जाती हैं। अत: आयतन का शून्य होना असम्भव है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 16.
बॉयल के नियम को ग्राफ द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर :
(i) स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन (v) और दबाव (p) के बीच ग्राफ अंकन करने पर एक वक्क (Curve) प्राप्त होता है जिसकी आकृति समकोणीय हाइपरबोला चित्र A होती है। इस वक्र को समतापी वक्र (Isotherm) कहते हैं। यह वक्र प्रदर्शित करता है कि स्थिर तापक्रम पर गैस के दबाव में वृद्धि करने से उसका आयतन घटता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 3

(ii) स्थिर तापक्रम पर गैस के PV और P के बीच ग्राफ अंकन करने पर एक सरल रेखा प्राप्त होती है, जो P अक्ष के समानान्तर होती है। चित्र B में यह रेखा प्रदर्शित करती है कि स्थिर तापक्रम पर किसी गैस के दबाव और आयतन का गुणनफल स्थिर रहता है।

प्रश्न 17.
परम या केल्विन स्केल एवं सेल्सियस स्केल में क्या सम्बन्ध है ?
उत्तर :
परम या केल्विन स्केल एवं सेल्सियस स्केल में सम्बन्ध : सेल्सियस तापमान को परम तापमान या केल्विन में बदलने के लिए उसमें 273 जोड़ दिया जाता है, जबकि परम तापमान को सेल्सियस (सेन्टीग्रेड़) में बदलने के लिए उसमें से 273 घटा दिया जाता है।
अर्थात (i) t° C = (t + 273) k (ii) TK = (T – 273)° C

प्रश्न 18.
किन – किन दशाओं में एक वास्तविक गैस एक आदर्श गैस के समान व्यवहार करती है ?
उत्तर :
वास्तविक गैसें, अत्यधिक तापक्रम एवं कम दबाव पर आदर्श गैस की तरह काम करती है।

प्रश्न 19.
किसी गैस के दबाव से आप क्या समझते हैं ? गतिज सिद्धान्त के आधार पर व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
गैसों के अणु हमेशा गतिशील अवस्था में रहते हैं और बर्तन की दीवार से टकराते रहते हैं, जिससे बाहर की तरफ बल लगता है। पात्र के इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाला गैसीय बल दबाव उत्पन्न करता है, जिसे गैसीय दबाव कहते हैं।

प्रश्न 20.
क्या गैस के अणु हमेशा स्थिर अवस्था में रहते हैं, यदि नहीं तो कब गैस के अणुओं की गति बढ़ जाती है ?
उत्तर :
गैस के अणु कभी भी स्थिर अवस्था में नहीं रहते हैं। वे आपस में तथा पात्र की दीवारों से टकराते रहते हैं। जब गैस का तापक्रम बढ़ जाता है तो गैस के अणुओं की गति बढ़ जाती है। आयतन के घटने से भी अणुओं की गति बढ़ जाती है।

प्रश्न 21.
मानक दबाव (सामान्य दबाव) का मान क्या है ? एक गैस का दबाव किस प्रकार गैस के अणुओं की गति पर निर्भर करता है ?
उत्तर :
मानक दबाव (सामान्य दबाव) का मान 76 से०मी० ऊँचे पारे के स्तम्भ के दबाव के बराबर होता है ।
गैस का दबाव, गैस के अणुओं की गति पर निर्भर करता है । गैस के अणुओं की गति बढ़ने से गैस का दबाव बढ़ जाता है तथा गैस के अणुओं की गति घटने से गैस का दबाव घट जाता है ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 22.
शुष्क वायु और आर्द्र वायु (नम वायु) में कौन हल्की होती है और क्यों ?
उत्तर :
नम वायु, शुष्क वायु से हल्की होती है क्योंकि शुष्क वायु में नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और अल्प मात्रा में कार्बन डाई – आक्साइड होता है। नाइट्रोजन, आक्सीजन तथा कार्बन डाइ – आक्साइड का वाष्प घनत्व क्रमश: 14,16 और 21 होता है। नम वायु में इन गैसों के आलावा जलवाष्प होता है जिसका वाष्प घनत्व 9 होता है। जो बहुत ही कम होने के कारण नम वायु शुष्क वायु से हल्की होती है।

प्रश्न 23.
एवोगेड्रो का नियम लिखें और उसकी व्याख्या करें।
उत्तर :
एवोगेड्रो का नियम : समान तापक्रम और दबाव पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है। यदि समान तापक्रम और दबाव पर 1 c.c. ऑक्सीजन में अणुओं की संख्या n हो, तो उसी तापक्रम और दबाव पर 1 c.c. क्लोरीन, 1 c.c. कार्बन – डाइ – आक्साइड और 1 c.c. नाइट्रोजन में भी अणुओं की संख्या n होगी।

प्रश्न 24.
एवोगेड्रो संख्या किसे कहते हैं ? इसका मान कितना है ?
उत्तर :
एवोगेड्रो संख्या : किसी पदार्थ के एक ग्राम अणु (1 मोल) में उपस्थित अणुओं की संख्या को एवोगेड्रो संख्या कहते हैं। इसे N द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसका मान 6.023 ×1023 होता है।

प्रश्न 25.
गे – लुसाक का नियम लिखो।
उत्तर :
गे – लुसाक का नियम : जब गैसें परस्पर अभिक्रिया करती हैं तो उनके क्रिया कारको के आयतन और अभिक्रिया में बने गैसीय पदार्थो के आयतन में सरल अनुपात होता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
किसी गैस के मोलर आयतन से क्या समझते हैं ? वास्तविक गैस का आदर्श गैस के आचरण से विचलन के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
मोलर आयतन : निश्चित दाब और ताप पर किसी गैस के 1 मोल (1 ग्राम अणु भार) अणु जो आयतन घेरता है उसका मोलर आयतन Vm कहलाता है।
आदर्श गैस के आचरण से वास्तविक गैस के आचरण से विचलन के कारण :
(i) आदर्श गैस Pv = RT या संयुक्त रूप से Boyle’s तथा Charle’s के नियमों का पालन करती है, जबकि वास्तविक गैस Pv = RT नियम का पालन नहीं करती है।
(ii) आदर्श गैस की धारणा एक कल्पना मात्र है, जबकि सभी ज्ञात गैसें (H2, O2, N2, CO2, NH3, H2 S …) आदि वास्तविक गैस हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 2.
गैस के आयतन प्रसार गुणांक की परिभाषा में कौन राशियाँ स्थिर रहती है ? किसी ताप सुचालक अधातु का नाम लिखिए।
उत्तर :
आयतन प्रसार गुणांक की परिभाषा देते समय किसी आदर्श गैस का दबाव तथा मात्रा स्थिर रहती हैं। ताप सुचालक अधातु – ग्रेफाइट (C) है ।

प्रश्न 3.
बॉयल का नियम, चार्ल्स का नियम एवं एवोगैड्रो के नियम पर आधारित आदर्श गैस समीकरण का गठन कीजिए।
उत्तर :
गैस समीकरण (Gas equation) : किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन दबाव तथा परम तापमान में सम्बन्ध बताने वाले समीकरण को गैस समीकरण कहते हैं।
माना निश्चित मात्रा वाली किसी गैस का दबाव P, आयतन V तथा परम तापमान T है, तो बॉयल के नियम के अनुसार V α \(\frac{T}{P}\) (जबकि T स्थिर है) चार्ल्स के नियम के अनुसार V α T (जबकि P स्थिर है)
दोनों नियमों को मिलाने से
V α \(\frac{T}{P}\) जबकि T और P दोनों परिवर्तनशील हैं।
या, V = K \cdot \(\frac{T}{P}\) (जहाँ K एक स्थिरांक है जो गैस की मात्रा पर निर्भर करती है।)
या, PV = KT
या, \(\frac{PV}{T}\) = K
यदि किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन, दबाव तथा परम तापमान क्रमश: V1, P1 और T1 तथा बाद में

बदलकर क्रमश: V2, P2 और T2 हो, तो \(\frac{P V}{T}=\frac{P_1 V_1}{T_1}=\frac{P_2 V_2}{T_2}\) = K,

∴ PV = KT को आदर्श गैस समीकरण (Ideal gas equation) कहते हैं।

अत: गैस समीकरण से ज्ञात होता है कि किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन और उसके दबाव का गुणनफल उसके परम तापमान के समानुपाती होता है। यह गैस स्थिरांक K गैस की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि K = n R (जहाँ n गैस की मोल में व्यक्त मात्रा है।) हो, तो \(\frac{PV}{T}\) = nR
या, PV = nRT
इसमें स्थिरांक R का मान सभी आदर्श गैस के लिए तथा सभी परिस्थितियों में एक समान होता है। इसे Universal गैस स्थिरांक कहते हैं। इसका मान S.I. पद्धति में 8.31 जूल/केल्विन/मोल होता है।

प्रश्न 4.
गैस से सम्बन्थित चार्ल्स का नियम लिखिए और इसे ग्राफ की सहायता से दिखाइये (V α T)
उत्तर :
चार्ल्स का नियम : स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का तापक्रम 1° C बढ़ने या घटने से गैस का आयतन अपने 0° C वाले आयतन का \(\frac{1}{273}\) वाँ भाग क्रमश: बढ़ या घट जाता है।

चार्ल्स के अनुसार तापक्रम और आयतन में ग्राफ अंकन : यदि दबाव को स्थिर रखते हुए 0° C से तापक्रम बढ़ाते हुए गैस के आयतन नापने पर इसके प्राप्त t – v एक सीधी रेखा (ऋतु रेखा) के रूप में प्राप्त होती है। इस रेखा को पीछे बढ़ाने पर यह – 273° C तापक्रम पर t अक्ष को काटती है, जिसका अर्थ है कि – 273° C पर गैस का आयतन (यदि गैस रूप में ही बनी रहे) शून्य हो जाएगा। यह ग्राफ दो भिन्न – भिन्न दबाव (P1. और .P2) पर अंकन किया गया है।
यदि स्थिर दबाव पर आयतन (V) तथा परम तापक्रम (T) में एक ग्राफ खींचा जाय, तो एक सरल सीधी रेखा प्राप्त होती है। इस सरल एवं सीधी रेका को ‘आइसोबर’ (Isobars) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 4

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 5.
उच्च तापक्रम पर Al द्वारा Fe2 O3 को अवकृत करके 558 g Fe उत्पन्न करने के लिए कितना ग्राम Al प्रयुक्त होगा ? विक्रिया में कितना मोल Fe2 O3 लगेगा ? (Fe = 55.8, AI = 27, O = 16)
उत्तर :
अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण :
2 Al + Fe2 O3 = 2 Fe+Al2 O3+850 Kj / mol.
2 [27] + [55.8 × 2 + 16 × 3] → 2[55.8]
54 ग्राम – ; 159.6 ग्राम → 111.6 ग्राम
∵ 111.6 ग्राम Fe उत्पन्न होता है 54 ग्राम Al प्रयुक्त होगा।
∴ 558 ग्राम Fe उत्पन्न होगा = \(\frac{54}{111.6}\) × 558 = 270 ग्राम Al से
∵ 54 ग्राम Al से प्रतिक्रिया करने के लिए Fe2 O3 की 159.6 ग्राम आवश्यकता होती है।
∴ 270 ग्राम Al से प्रतिक्रिया करने के लिए Fe2 O3 की = \(\frac{159.6}{54}\) × 270 = 159.6 × 5 = 798 ग्राम आवश्यकता होगी।
अत: Fe2 O3 की मोल की संख्या = \(\frac{789}{159.6}\) = 5 मोल
270 ग्राम Al ; Fe2 O3 की मोल संख्या = 5

प्रश्न 6.
बॉयल का नियम लिखो और उसे स्पष्ट करो।
उत्तर :
बॉयल का नियम : स्थिर तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन उस पर आरोपित दबाव के विलोमानुपाती होता है।
माना t°C तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का दबाव P और आयतन V हो, तो बॉयल के नियम के अनुसार V α \(\frac{1}{P}\) (जबकि गैस की मात्रा तथा तापक्रम स्थिर हो)
या, V = K . \(\frac{1}{P}\) (जहाँ K एक स्थिरांक है) या, PV = K
यदि किसी निश्चित तापक्रम पर गैस का दबाव क्रमश: P1, P2, P3 आदि और गैस का आयतन क्रमश: V1, V2, V3 आदि हो, तो P1 V1 = P2 V2 = P3 V3 = K
अर्थात निश्चित तापक्रम पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन तथा दबाव का गुणनफल हमेशा स्थिर होता है।

प्रश्न 7.
चार्ल्स का नियम लिखें और उसकी व्याख्या करें।
उत्तर :
चार्ल्स का नियम : “स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन तापक्रम के 1° C बढ़ने या घटने से अपने 0° C वाले आयतन का \(\frac{1}{273}\) वाँ भाग क्रमशः बढ़ या घट जाता है।”

व्याख्या : माना स्थिर दबाव पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन 0° C पर V0, 1° C पर V1, 2° C पर V2 t° C तथा Vt है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 5

प्रश्न 8.
चार्ल्स के नियम से परम शून्य तापक्रम कैसे प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर :
माना किसी गैस कीm निश्चित मात्रा का आयतन 0° C पर Vo है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 6

इस प्रकार चार्ल्स के नियम से हम देखते हैं कि – 273° C पर गैस का आयतन गणितीय रूप से शून्य हो जाता है। इसीलिए – 273° C को परम शून्य तापक्रम कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 9.
केल्विन स्केल तापक्रम के अनुसार चार्ल्स के नियम की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
माना स्थिर दबाव पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का 0° C तापक्रम पर आयतन v0 c.c., t1 ° C तापक्रम पर आयतन v1 c.c. तथा t2° C तापक्रम पर आयतन v2 c.c. है।
चार्ल्स के नियम के अनुसार

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 7

∴ V α T

अत: केल्विन स्केल तापक्रम के अनुसार चार्ल्स का नियम : ‘स्थिर दबाव पर किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का आयतन परम तापक्रम के समानुपाती होता है।”

प्रश्न 10.
आदर्श गैस तथा वास्तविक गैस किसे कहते हैं ?
उत्तर :
आदर्श गैस (Ideal gas) : वे गैस जो संयुक्त रूप से बॉयल तथा चार्ल्स के नियमों का पालन करती हैं उन्हें आदर्श गैस कहते हैं। लेकिन कोई भी ऐसी गैस नहीं है जो बॉयल तथा चार्ल्स के नियमों को संयुक्त रूप से पालन करती है। अत: आदर्श गैस एक कल्पना मात्र है।

वास्तविक गैस (Heal gas): वे गैस जो संयुक्त रूप से बॉयल तथा चार्ल्स के नियमों का पालन नहीं करती हैं उन्हें वास्तविक गैस (Real gas) कहते हैं। सभी परिचित गैसे जैसे H2, O2, N2, CO2 आदि वास्तविक गैस हैं।

प्रश्न 11.
गैस के अणुओं में गति होने की दो युक्ति लिखें।
उत्तर :
गैस के अणुओं में गति होने की युक्ति :-
(i) फुटबॉल में हवा भरने पर बॉल कठोर हो जाता है। वास्तव में हवा के अणु फुटबॉल के भीतरी दीवार से टकराते हैं जिससे बाहर की तरफ दबाव उत्पन्न होता है। इसी बाहरी दबाव के कारण फुटबॉल कठोर हो जाती है। अत: फुटबॉल का कठोर होना स्पष्ट करता है कि गैस के अणुओं में गति होती है।
(ii) गैसें परस्पर मिलकर मिश्रण बनाने की प्रवृत्ति रखती हैं। जैसे अमोनिया गैस से भरे जार को किसी कमरे में खोल देने पर उसकी गन्ध कमरे में चारों तरफ फैलती है, अर्थात् गैस के अणु गतिशील होते हैं।

प्रश्न 12.
आदर्श गैसों का अणु गतिज सिद्धान्त लिखें।
उत्तर :
आदर्श गैसों का अणु गतिज सिद्धान्त (Kinetic Molecular Theory of Ideal Gases) : आदर्श गैसों के सामान्य गुणों की व्याख्या करने के लिए कुछ अनुमान किए गए हैं, जिन्हें गैसों के अणु गतिज सिद्धान्त के अनुमान (Assumption या Postulates) कहते हैं। ये अनुमान निम्नलिखित हैं :
1. गैसें अति सूक्ष्म कणों से बनी होती हैं, जिन्हें अणु कहते हैं। किसी भी गैस के अणु भार व अन्य गुणों में समानता होति है।
2. प्रत्येक गैस के अणु सभी दिशाओं में तीव्र वेग से लगातार अनियमित गति (Random motion) करते रहते हैं।
3. अणु सीधी रेखा में गति करते हैं और एक दूसरे से तथा पात्र की दीवारो से टकराते रहते हैं। इन टक्करों के कारण इनकी गति की दिशा बदलती रहती है। ये टक्करें (Collisions) प्रत्यास्थ (Elastic) होती है, अर्थात् इन टक्करों के कारण गतिज ऊर्जा की कोई हानि नहीं होती है। अणुओं के परस्पर टकराने पर अणुओं के मध्य ऊर्जा का स्थानान्तरण हो सकता है परन्तु कुल गतिज ऊर्जा स्थिर रहती है।
4. गैस का दाब गैस के अणुओं के पात्र की दीवरों से टक्कर होने के कारण होता है।
5. गैस से अणुओं के मध्य आकर्षक बल नगण्य होते हैं।
6. गैस में अणु एक दूसरे से अधिक दूरी पर रहते हैं। गैस के कुल आयतन की तुलना में अणुओं का वास्तविक आयतन नगण्य होता है।
7. स्थिर ताप पर किसी गैस में भिन्न – भिन्न अणुओं की चाल और गतिज ऊर्जा भिन्न – भिन्न होती है। अणुओं की औसत गजित ऊर्जा (K.E.) परम ताप (T) के समानुपाती होती है। ताप बढ़ने से अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा और इनका वेग बढ़ता है। उपरोक्त वर्णित अनुमान पूर्ण रूप से केवल आदर्श गैस (Ideal gas) पर लागू होता है। वास्तविक गैस (Real Gas) के लिए अनुमान 5 और 6 सही नहीं उतरते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 13.
सार्वभौम गैस स्थिरांक क्या है ?
उत्तर :
सार्वभौम गैस स्थिरांक (Universal Gas Constant) : गैस समीकरण के अनुसार PV = KT है।

यहाँ गैस स्थिरांक K गैस की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि इसे K = n R (जहाँ n गैस की मोल में व्यक्त मात्रा है) हो, तो

\(\frac{P}{V}\) = n R

या, PV = n R T
इसमें स्थिरांक R का मान सभी आदर्श गैस के लिए तथा सभी परिस्थितियों में एक समान होता है। इसे Universal Gas Constant कहते हैं। इसका मान S.I. पद्धति में 8.3 जूल/केल्विन होता है।

प्रश्न 14.
स्थिर तापक्रम पर किसी निश्चित द्रव्यमान वाली गैस का आयतन एवं दबाव क्रमश: 750 मि॰ ली० और 80 से० मी॰ Hg है। उसी तापक्रम पर किस दबाव में गैस का आयतन 1000 मि॰ ली॰ होगा ?
उत्तर :
दिया गया है कि –
गैस का प्रारम्भिक दबाव (P1) = 80 से० मी॰
गैस का प्रारम्भिक आयतन (V1) = 750 मि. ली。
गैस का अंतिम आयतन (V2) = 1000 मि॰ ली॰। माना गैस का अंतिम दबाव = P2
बॉयल के नियम के अनुसार,
P1 V1 = P2 V2
या, 80 × 750 = P2 × 1000
या, P2 = \(\frac{80 \times 750}{1000}\)
या, P2 = 60 से॰ मी॰

प्रश्न 15.
किसी गैस के प्रदत्त द्रव्यमान का तापक्रम 17° C है। समान दबाव पर इसका आयतन किस तापक्रम (डिग्री सेल्सियस) में दोगुना होगा ?
उत्तर :
दिया गया है –
गैस का प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 17° C = (17+273) K = 290 K
माना गैस का प्रारम्भिक आयतन (V1) = x c.c.
∴ गैस का अन्तिम आयतन (V2) = 2x c.c.
गैस का अन्तिम तापक्रम = T2
चार्ल्स के नियम के अनुसार,
WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 8
या, T2 = 580 K = (580 – 273)° C = 307° C

प्रश्न 16.
किस तापमान पर एक गैस का आयतन और दबाव दुगुना हो जाता है, जब 0° C तापमान पर गैस को उष्मा प्रदान की जाती है ?
उत्तर :
माना कि 0° C पर गैस की निश्चित मात्रा का आरंभिक द्बाव ‘ P ‘ और आयतन ‘ V ‘ है।
दिया गया है,

P1 = P
V1 = V
T1 = 0° C = 273 K

∴ P2 = 2 P
V2 = 2 V
T2 = ?

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 9

प्रश्न 17.
– 3° C पर एक गैस का आयतन 750 cc है। स्थिर दबाव पर गैस को गर्म किया जाता है और आयतन 1 लीटर हो जाता है। अन्तिम तापमान क्या है ?
उत्तर :
यहाँ, T1 = – 3° C = – 3 + 273° = 270 K
V1 = 750 c.c. T2 = ?
V2 = 1 लीटर = 1000 c.c.

चार्ल्स के नियम से, \(\frac{V_1}{T_1}=\frac{V_2}{T_2}\)

∴ \(\frac{750}{270}=\frac{1000}{T_2}\) ;
∴ T2 = \(\frac{270 \times 1000}{750}\) = 360° K
∴ अन्तिम तापमान = (360 – 273)° C = 87° C

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 18.
स्थिर दबाव पर किसी गैस के निश्चित द्रव्यमान का आयतन 0° C में गर्म करने पर दोगुना हो जाता है। उसका अन्तिम तापक्रम क्या होगा ?
उत्तर :
दिया गया है –
गैस का प्रारम्भिक तापक्रम (T1) = 0° C = 273 k
माना गैस का प्रारम्भिक आयतन (V1) = x c.c.
∴ गैस का अन्तिम आयतन (V2) = 2 x c.c.
गैस का अन्तिम तापक्रम = T2
चार्ल्स के नियम के अनुसार,

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 10

या, T2 = 546 K = (546 – 273)° C = 273° C

प्रश्न 19.
स्थिर तापक्रम पर किसी गैस की निश्चित मात्रा का आयतन दबाव के माध्यम से घटाकर आधा कर दिया जाता है। दबाव में वृद्धि का परिमाण निर्णय कीजिए।
उत्तर :
माना किसी गैस का प्रारम्भिक आयतन (v1) = x c.c. एवं प्रारम्भिक दबाव (p1) = y से॰मी॰
दबाव के बढ़ने पर गैस का आयतन (v2) = \(\frac{x}{2}\) c.c.
गैस का अन्तिम दबाव = p2
बॉयल के नियम के अनुसार,
p1 v1 = p2 v2
या, x × y = p2 ×\(\frac{x}{2}\)
या, p2 = 2Y
∴ बढ़ा हुआ दबाव = 2 ×प्रारम्भिक दबाव
∴ दबाव में वृद्धि का परिमाण = 2 y – y = y = प्रारम्भिक दबाव के बराबर
∴ दबाव में वृद्धि का परिमाण प्रारम्भिक दबाव के बराबर होगा।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन can serve as a valuable review tool before exams.

रासायनिक परिकलन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
मिथेन का अणु भार 16 है, निम्नलिखित में से कौन वाष्प घनत्व होगा ?
(a) 22.4
(b) 8
(c) 16
(d) 32
उत्तर :
(b) 8

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 2.
गैस का अणु भार M तथा वाष्प घनत्व D हो, तो निम्नलिखित में कौन सा सम्बन्ध सही है।
(a) D=M
(b) D=2 M
(c) M=2 D
(d) इनमें से कोई नही
उत्तर :
(c) M=2 D

प्रश्न 3.
किसी गैस के वाष्प घनत्व और आणविक भार का अनुपात होता है।
(a) 1: 2
(b) 2: 1
(c) 3: 1
(d) 1: 1
उत्तर :
(a) 1: 2

प्रश्न 4.
आक्सीजन गैस के 0.5 मोल की मात्रा निम्नलिखित में से कितनी होती है ?
(a) 32 ग्राम
(b) 16 ग्राम
(c) 3.2 ग्राम
(d) 48 ग्राम
उत्तर :
(b) 16 ग्राम।

प्रश्न 5.
किस वैज्ञानिक ने द्रव्यमान एवं ऊर्जा के बीच परस्पर सम्बन्ध का प्रतिपादन किया ?
(a) लैण्डोल्ट
(b) लैवोजियर
(c) आइन्सटीन
(d) गे-लुसैक
उत्तर :
(c) आइन्सटीन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 6.
रासायनिक प्रतिक्रिया में द्रव्यमान के ऊर्जा में रूपान्तरण का सूत्र है :
(a) E=mc2
(b) E=mc
(c) E=m2c
(d) E2=m c2
उत्तर :
(d) E2=m c2

प्रश्न 7.
NTP पर 48 ग्राम ओजोन का आयतन क्या होगा ?
(a) 1 लीटर
(b) 2.24 लीटर
(c) 22.4 लीटर
(d) 4.8 लीटर
उत्तर :
(c) 22.4 लीटर।

प्रश्न 8.
द्रव्यमान – ऊर्जा सम्बन्ध का उपयोग होता है जिसमें वह है :
(a) परमाणु बम
(b) जल विद्युत उत्पादन
(c) गतिज ऊर्जा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) परमाणु बम।

प्रश्न 9.
CH4 का आणविक द्रव्यमान होगा :
(a) 14 gm
(b) 15 gm
(c) 16 gm
(d) 17 gm
उत्तर :
(c) 16 gm

प्रश्न 10.
यदि एक कार्बन युक्त गैसीय पदार्थ का वाष्प घनत्व 13 है। निम्न में से कौन-सा इसका अणुसूत्र हो सकता है ?
(a) CO2
(b) C2 H4
(c) C2 H6
(d) C2 H2
उत्तर :
(d) C2 H2

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

प्रश्न 11.
एक गैस का वाष्प घनत्व 32 है। निम्नलिखित में कौन इसका अणुभार है ?
(a) 8
(b) 16
(c) 32
(d) 64
उत्तर :
(d) 64

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को __________ कहते हैं।
उत्तर : क्रियाकारक (Reactor)

2. गैसों के अणुभार = 2x __________ |
उत्तर : वाष्प घनत्व।

3. ऑक्सीजन अणु के एक मोल का द्रव्यमान __________ ग्राम होता है।
उत्तर : 32

4. सर्वप्रथम एवोगैड्रो ने __________ और परमाणु में अन्तर स्पष्ट किया था।
उत्तर : अणु।

5. शुष्क वायु, नम (आर्द) वायु की तुलना में __________ होती है।
उत्तर : भारी।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

6. किसी पदार्थ के एक मोल में अणुओं की संख्या __________ होती है।
उत्तर : 6.02 x 10231

7. N.T.P या S.T.P पर सभी गैसों के एक मोल का आयतन __________होता है।
उत्तर : समान।

8. नाइट्रोजन का ग्राम अणुभार __________है।
उत्तर : 28 ग्राम।

9. रासायनिक प्रतिक्रिया के फलस्वरूप उत्पत्न पदार्थों को __________कहते हैं।
उत्तर : क्रियाफल (Reactants)।

10. केल्विन पैमाना में सभी तापक्रम __________होते हैं।
उत्तर : धनात्मक।

11. जल के 1 ग्राम मोल का भार __________है।
उत्तर : 18 ग्राम

12. द्रव्यमान तथा __________का योग किसी भी रासायनिक प्रतिक्रिया के पूर्व एवं उपरान्त स्थिर रहता है।
उत्तर : ऊर्जा।

13. पदार्थ की अविनाशिता के सिद्धान्त का प्रतिपादन __________ने किया।
उत्तर : लैवोजियर।

14. द्रव्यमान-ऊर्जा के सम्बन्ध को सर्वप्रथम __________ने प्रतिपादित किया।
उत्तर : आइन्स्टीन।

15. द्रव्यमान-आयतन सम्बन्धी गणनाएँ __________में की जाती है।
उत्तर : स्टोशियोमैट्री।

16. रासायनिक समीकरणों पर आधारित गणनाओं को हल करने के लिए सर्वप्रथम __________समीकरण लिखना चाहिए।
उत्तर : mc2

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. NTP पर किसी भी गैस के ग्राम अणु का आयतन =22.4 ली०।
उत्तर : True

2. द्रवमान-ऊर्जा के सम्बन्ध को सर्वप्रथम आइन्स्टीन ने प्रतिपादित किया।
उत्तर : True

3. 16 ग्राम O2 में, 2 ग्राम H2 से अणुओं की संख्या अधिक होगी।
उत्तर : False

4. जल के एक मोल का द्रवमान 18 ग्राम है ।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 3 रासायनिक परिकलन

5. हीलियम एक द्विपरमाणविक गैस है ।
उत्तर : False

6. S.I. पद्धति में सामान्य वायुमण्डलीय दबाव का मान 1.013 x 105 पास्कल होता है ।
उत्तर : True

7. सबसे अच्छा उष्मा चालक ताँबा है।
उत्तर : False

8. S.I. पद्धति में गैस स्थिरांक (R) का मान 8.31 जूल/केल्वि/मोल है ।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) 1 amu पदार्थ से ऊर्जा होती है (a) 2.14 x 1023 कैलोरी
(ii) NTP पर 1 मोल का आयतन (b) 3 x 1010cm/(s)
(iii) 1 ग्राम पदार्थ के रूपांतरित होने पर ऊत्पन्न ऊर्जा (c) 22.4 लीटर
(iv) शून्य में प्रकाश का वेग (d) 931 MeV

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) 1 amu पदार्थ से ऊर्जा होती है (d) 931 MeV
(ii) NTP पर 1 मोल का आयतन (c) 22.4 लीटर
(iii) 1 ग्राम पदार्थ के रूपांतरित होने पर ऊत्पन्न ऊर्जा (a) 2.14 x 1023 कैलोरी
(iv) शून्य में प्रकाश का वेग (b) 3 x 1010cm/(s)

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार can serve as a valuable review tool before exams.

गैसों का व्यवहार Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
STP पर 2.24 लीटर आयतन होता है –
(a) 4.4 ग्राम CO2
(b) 0.64 ग्राम SO2
(c) 28 ग्राम CO
(d) 16 ग्राम O[C=12, O=16, S=32]
उत्तर :
(a) 4.4 ग्राम CO2

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 2.
1 मोल C, 1 मोल O2 के साथ पूर्ण रूप से क्रिया करके CO2 के कितना अणु उत्पन्न करेंगी ?
(a) 6.022 × 1023
(b) 1.806 × 1024
(c) 6.022 × 1022
(d) 6.022 × 1024
उत्तर :
(a) 6.022 × 1023

प्रश्न 3.
बॉयल के नियम के अनुसार कौन सा PV-P ग्राफ है ?
WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार 1
उत्तर :
(b)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में कौन दबाव की S.I. इकाई है ?
(a)Nm2
(b) Nm-2
(c) Nm
(d) N
उत्तर :
(b) Nm-2

प्रश्न 5.
बॉयल के नियम में स्थिर होता है :
(a) तापक्रम
(b) गैस की मात्रा
(c) गैस का दबाव
(d) गैस की मात्रा तथा तापक्रम
उत्तर :
(d) गैस की मात्रा तथा तापक्रम।

प्रश्न 6.
चार्ल्स के नियम में स्थिर होता है :
(a) गैस का तापक्रम
(b) गैस का दबाव
(c) गैस की मात्रा
(d) गैस की मात्रा तथा दबाव
उत्तर :
(d) गैस की मात्रा तथा दबाव।

प्रश्न 7.
किस उपकरण से गैस का दबाव ज्ञात किया जाता है ?
(a) थर्मामीटर
(b) बैरोमीटर
(c) हाइड्रोमीटर
(d) कैलोरीमीटर
उत्तर :
(b) बैरोमीटर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 8.
CO2 का अणु भार है।
(a) 44 ग्राम
(b) 22 ग्राम
(c) 11 ग्राम
(d) 14 ग्राम
उत्तर :
(a) 44 ग्राम।

प्रश्न 9.
गैस का तापक्रम बढ़ने से उसके अणुओं की गति :
(a) बढ़ती है
(b) घटती है
(c) स्थिर रहती है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) बढ़ती है।

प्रश्न 10.
गैस का दबाव बढ़ाने पर उसका आयतन :
(a) बढ़ता है
(b) घटता है
(c) कोई परिवर्तन नहीं होता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) घटता है।

प्रश्न 11.
निश्चित मात्रा तथा तापक्रम वाली किसी गैस का दब्बाव बढ़ाने पर उसके घनत्व में क्या अन्तर होता है ?
(a) वृद्धि होती है
(b) कमी होती है
(c) स्थिर रहता है
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) वृद्धि होती है।

प्रश्न 12.
किसी गैस के आयतन एवं गैस के अणुओं की संख्या के बीच सम्बन्ध दर्शानेवाला नियम कौन सा है ?
(a) बॉयल का नियम
(b) चार्ल्स का नियम
(c) एवोगैड्रो का नियम
(d) गे-लूजक का नियम
उत्तर :
(c) एवोगैड्रो का नियम।

प्रश्न 13.
गे-लूजक का नियम निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है ?
(a) ठोस पर
(b) द्रव पर
(c) गैस पर
(d) द्रव और गैस दोनों पर
उत्तर :
(c) गैस पर।

प्रश्न 14.
किसी गैस के एक मोल द्वारा STP पर धारण किया गया आयतन निम्नलिखित में से कौन है ?
(a) आणविक आयतन
(b) मोलर आयतन
(c) आणविक सूत्र
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) मोलर आयतन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 15.
पात्र की दीवार की प्रति इकाई क्षेत्रफल पर गैस द्वारा लगाया गया बल होता है :
(a) गैस का घनत्व
(b) गैस का संवेग
(c) गैस का दबाव
(d) गैस की मात्रा
उत्तर :
(c) गैस का दबाव।

प्रश्न 16.
C. G. S. पद्धति में दबाव की इकाई होती है –
(a) न्यूटन/वर्ग मीटर
(b) डाइन/वर्ग से॰मी०
(c) ग्राम/वर्ग से॰मी॰
(d) कि॰प्रा०/वर्ग मौटर
उत्तर :
(b) डाइन/वर्ग से॰मी०।

प्रश्न 17.
S.I. पद्धति में दबाव की इकाई होती है।
(a) डाइन
(b) न्यूटन
(c) ग्राम/वर्ग से॰मी॰
(d) न्यूटन/वर्ग मी० या पास्कल
उत्तर :
(d) न्यूटन/वर्ग मी॰ या पास्कल

प्रश्न 18.
1 bar का मान होता है।
(a) 103 Pa
(b) 104 Pa
(c) 105 Pa
(d) 106 Pa
उत्तर :
(c) 105 Pa

प्रश्न 19.
किस तापक्रम पर आदर्श गैस का आयतन गणितीय रूप से शून्य होता है ?
(a) 0°C पर
(b) 273°C पर
(c) -273°C पर
(d) 273 K पर
उत्तर :
(c) -273°C पर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 20.
उच्च तापक्रम और कम दबाव पर प्रत्येक गैस व्यवहार करती है :
(a) वास्तविक गैस
(b) बायल गैस
(c) आदर्श गैस
(d) चार्ल्स गैस
उत्तर :
(c) आदर्श गैस।

प्रश्न 21.
N.T.P. पर किसी गैस के 1 मोल का आयतन होगा :
(a) 20.4 लीटर
(b) 22.4 लीटर
(c) 23.4 लीटर
(d) 24.4 लीटर
उत्तर :
(b) 22.4 लीटर।

प्रश्न 22.
जल का हिमांक कितना होता है ?
(a) O°A
(b) O K
(c) 273 K
(d) 373 K
उत्तर :
(c) 273 K

प्रश्न 23.
जल का क्वथनांक (Boiling Point) कितना होता है ?
(a) 100 K
(b) 273 K
(c) 373 K
(d) 473 K
उत्तर :
(c) 373 K

प्रश्न 24.
एक पात्र में रखी गैस का दबाव मापा जा सकता है :
(a) बैरोमीटर से
(b) थर्मामीटर से
(c) मैनोमीटर से
(d) लैक्टोमीटर से
उत्तर :
(c) मैनोमीटर से।

प्रश्न 25.
परम तापक्रम वह तापक्रम है, जिस पर –
(a) पानी ठोस बनता है
(b) गणितीय रूप से गैसों का आयतन शून्य होता है
(c) सभी गैसे द्रव बनती हैं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) गणितीय रूप से गैसों का आयतन शून्य होता है।

प्रश्न 26.
गैसें पात्र की दीवारों पर दबाव डालती हैं, क्योंकि –
(a) गैसों में भार होता है
(b) गैस अणुओं में संवेग होता है
(c) गैस के अणु पात्र की दीवारों से टकराते हैं
(d) गैस के अणु आपस में टकराते हैं
उत्तर :
(c) गैस के अणु पात्र की दीवारों से टकराते हैं।

प्रश्न 27.
अणुओं की गतिज ऊर्जा बढ़ने से इनमें से क्या बढ़ेगा ?
(a) स्थितिज ऊर्जा
(b) मात्रा
(c) तापमान
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) तापमान।

प्रश्न 28.
32 gm ऑक्सीजन का आयतन NTP पर कितना होगा ?
(a) 16 लीटर
(b) 22.4 लीटर
(c) 22.2 लीटर
(d) 8 लीटर
उत्तर :
(b) 22.4 लीटर।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

प्रश्न 29.
STP पर 28gm नाइट्रोजन और 44 ग्राम CO2 गैस के आयतन में क्या सम्बन्ध है ?
(a) नाइट्रोजन का आयतन अधिक है
(b) कार्बन डाई-ऑक्साइड का आयतन अधिक है
(c) दोनों का आयतन बराबर है
(d) नाइट्रोजन और CO2 के आयतन का अनुपात 1: 2 है
उत्तर :
(c) दोनों का आयतन बराबर है।

प्रश्न 30.
केल्विन स्केल के एक भाग का मान होता है :
(a) 1K
(b) 1° C
(c) 1° F
(d) 273 K
उत्तर :
(b) 1° C

प्रश्न 31.
जल के एक मोल का द्रव्यमान कितना है ?
(a) 3 ग्राम
(b) 6 ग्राम
(c) 9 ग्राम
(d) 18 ग्राम
उत्तर :
(d) 18 ग्राम।

प्रश्न 32.
स्थिर तापक्रम पर गैस की निश्चित मात्रा के आयतन (V) तथा दबाव (P) को लेकर खींचे गए लेखाचित्र में प्राप्त वक्र को क्या कहते हैं?
(a) आइसोबार (isobar)
(b) आइसोथर्म (isotherm)
(c) आइसोटोन (isotone)
(d) आइसोटोप (isotope)
उत्तर :
(b) आइसोथर्म (isotherm)

प्रश्न 33.
किसी आदर्श गैस के n मोल के लिए समीकरण को किस रूप में लिखा जा सकता है ?
(a) \(\frac{PT}{n}\) = RV
(b) PV = (RT)2
(c) \(\frac{P}{T}=\frac{n R}{V}\)
(d) \(PV=\frac{RT}{n}\)
उत्तर :
(c) \(\frac{P}{T}=\frac{n R}{V}\)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. अणुओं की गति बढ़ने से गैस का तापक्रम ____________जाता है।
उत्तर : बढ़।

2. ____________ पर सभी गैसों का आयतन शून्य हो जाता है।
उत्तर : -273°

3. N.T.P या S.T.P पर सभी गैसों के एक मोल का आयतन ____________होता है।
उत्तर : समान।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

4. जल के 1 ग्राम मोल का भार ____________है।
उत्तर : 18 ग्राम।

5. एवोगैड्रो संख्या का मान ____________होता है।
उत्तर : 6.023 × 1023

6. तापक्रम बढ़ने से गैस के अणुओं की औसत ____________ऊर्जा बढ़ती है।
उत्तर : गतिज।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. एवोगैड्रो संख्या का मान 6.022 × 1022 होता है।
उत्तर : False

2. बॉयल के नियम में गैस की मात्रा एवं तापमान स्थिर रहता है।
उत्तर : True

3. गैसीय विसरण का एक उदाहरण वायु है।
उत्तर : True

4. समान तापक्रम एवं दबाव पर CO2 और N2 गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या भिन्न होगी।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 2 गैसों का व्यवहार

5. चरम तापक्रम (Critical temperature) के ऊपर वाष्प, गैस की तरह व्यवहार करता है।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) सेल्सियस पैमाने में 273 k का मान (a) आदर्श गैस समीकरण
(ii) परम शून्य तापमान (b) पास्कल
(iii) PV=nRT (c) 0° C
(iv) वायुमंडलीय दबाव मापने की SI इकाई (d) -273° C

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) सेल्सियस पैमाने में 273 k का मान (c) 0° C
(ii) परम शून्य तापमान (d) -273° C
(iii) PV=nRT (a) आदर्श गैस समीकरण
(iv) वायुमंडलीय दबाव मापने की SI इकाई (b) पास्कल

 

 

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

Well structured WBBSE 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि can serve as a valuable review tool before exams.

अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कौन-सी गैस पृथ्वी की सतह से विकिरित दीर्घ तरंगलम्बाई वाली इन्क्रारेड किरणों को अवशोषित करती है ?
(a) N2
(b) O2
(c) CH4
(d) He
उत्तर :
(c) CH4

प्रश्न 2.
निम्न में से किस ग्रीन हाउस गैस का वैश्विक उष्णता के प्रति सबसे अधिक योगदान है ?
(a) N2O
(b) CH4
(c) CO2
(d) H2O
उत्तर :
(c) CO2

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में कौन ग्रीन हाउस गैस नहीं है ?
(a) ऑक्सीजन
(b) कार्बन डाई-आक्साइड
(c) क्लोरो-प्लोरो-कार्बन (CFC)
(d) मिथेन
उत्तर :
(a) ऑकसीजन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 4.
रेडियो तरंगों का प्रसारण किस मणडल में होता है ?
(a) आयन मण्डल
(b) समताप मण्डल
(c) क्षोभ मण्डल
(d) बाह्य मण्डल
उत्तर :
(a) आयन मण्डल।

प्रश्न 5.
किस ईंधन का उष्मीय प्रभाव सबसे अधिक होता है ?
(a) कोयला
(b) पेट्रोल
(c) बायो गेस
(d) LPG
उत्तर :
(d) LPG

प्रश्न 6.
ओजोन का संकेत है –
(a) O2
(b) O
(c) O3
(d) O4
उत्तर :
(c) O3

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में कौन जीवाश्म ईंध्न नहीं है ?
(a) पेट्रोल
(b) डीजल
(c) सौर ऊर्जा
(d) कोयला
उत्तर :
(c) सौर ऊर्जा।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से किस वायुमण्डलीय परत में ओजोन परत पायी जाती है ?
(a) आयन मण्डल
(b) शान्त मण्डल
(c) क्षोभ मण्डल
(d) मध्य मण्डल
उत्तर :
(b) शान्त मण्डल।

प्रश्न 9.
वायुमण्डल की किस परत का तापक्रम सबसे कम होता है ?
(a) क्षोभ मण्डल का
(b) आयन मण्डल का
(c) मध्य मण्डल का
(d) बाहा मण्डल का
उत्तर :
(c) मध्य मण्डल का।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 10.
वायुमण्डल की किस परत का तापक्रम सबसे अधिक होता है ?
(a) क्षोभ मण्डल का
(b) ताप मण्डल का
(c) मध्य मण्डल का
(d) बाहममण्डल का
उत्तर :
(b) ताप मण्डल का।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में कौन बायो गैस का एक अवयव है ?
(a) LPG
(b) मिथेन
(c) CNG
(d) हाइड्रोजन सल्फाइड
उत्तर :
(b) मिथेन।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में किस ऊर्जा के उत्पादन में यांत्रिक ऊर्जा का रूपान्तर विद्युत ऊर्जा में होता है ?
(a) पवन ऊर्जा
(b) सौर ऊर्जा
(c) ज्वारीय ऊर्जा
(d) भू-तापीय ऊर्जा
उत्तर :
(c) ज्वारीय ऊर्जा।

प्रश्न 13.
किस गैस का उष्मीय मान सबसे अधिक होता है ?
(a) कोयला गैस
(b) बायो गैस
(c) हाइड्रोजन गैस
(d) मिथेन गैस
उत्तर :
(c) हाइड्रोजन गैस।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित में से कौन सी गैस ओजोन परत को क्षति नहीं पहुँचाती है ?
(a) क्लोरिन
(b) हाइड्रोजन
(c) क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन
(d) नाइट्रोजन डाई-आवसाइड
उत्तर :
(b) हाइड्रोजन।

प्रश्न 15.
क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन (CFC) में पाया जाने वाला कौन-सा तत्व ओजोन को नष्ट करता है ?
(a) क्लोरिन
(b) कार्बन
(c) आक्सीजन
(d) हाइड्रोजन
उत्तर :
(a) क्लोरिन ।

प्रश्न 16.
पृथ्वी के सबसे निकट वायुमण्डल की परत है :
(a) आयन मण्डल
(b) क्षोभ मण्डल
(c) शान्त मण्डल
(d) ओजोन मण्डल
उत्तर :
(b) क्षोभ मण्डल।

प्रश्न 17.
पृथ्वी की सतह के ऊपर स्थित वह वायुमण्डलीय परत जिसमें वर्षा, वज्रपात, आँधी तूफान आदि प्राकृतिक घटनाएँ होती हैं।
(a) ओजोन मण्डल
(b) क्षोभ मण्डल
(c) शान्त मग्डल (समता मण्डल)
(d) आयन मण्डल
उत्तर :
(c) शान्त मण्डल (समताप मण्डल)।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 18.
पवन ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है।
(a) पवन चक्की से
(b) एरो जेनरेटर से
(c) एरो मोटर से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) एरो जेनरेटर से

प्रश्न 19.
वायुमण्डल की ओजोन परत द्वारा अवशोषित किरणें हैं –
(a) गामा किरण
(b) अल्फा किरण
(c) UV प्रकाश
(d) बीटा किरण
उत्तर :
(c) UV पकाश

प्रश्न 20.
जैव-ईंधन का एक उदाहरण है।
(a) कोयला
(b) गोबर
(c) हीजल
(d) गैसोलीन
उत्तर :
(b) गोबर

प्रश्न 21.
सामान्यता पृथ्वी की सतह से प्रति 165 मी० की ऊँचाई पर तापमान कम हो जाता है।
(a) 1°C
(b) 2°C
(c) 3°C
(d) 4°C
उत्तर :
(a) 1°C

प्रश्न 22.
वायुमण्डल के किस स्तर में जेट विमान उड़ता है ?
(a) क्षोभ मण्डल
(b) मध्य मण्डल
(c) शान्त मण्डल
(d) बाहमण्डल
उत्तर :
(c) शान्त मण्डल।

प्रश्न 23.
वायुमंडल में पाये जाने वाला नाइट्रोजन सूर्य के किरणों द्वारा किस गैस में परिवर्तित हो जाता है।
(a) NO
(b) N2O
(c) NO2
(d) NO3
उत्तर :
(c) NO2

प्रश्न 24.
उष्मा का रेखीय प्रसार गुणांक α, क्षेत्रीय प्रसार गुणांक β एवं आयतन प्रसार गुणांक ϒ में क्या सम्बंध है ?
(a) α=2 β=3γ
(b) α=β=γ
(c) 6α =3β=2γ
(d) \(\frac{\alpha}{3}=\frac{\beta}{2}=\gamma\)
उत्तर :
(d) \(\frac{\alpha}{3}=\frac{\beta}{2}=\gamma\)

प्रश्न 25.
ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है –
(a) सौर ऊर्जा
(b) प्राकृतिक गैस
(c) अपशिष्ट जैव
(d) जल ऊर्जा
उत्तर :
(b) प्राकृतिक गैस

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 26.
ओजोन लेयर का तात्पर्य पृथ्वी के-
(a) स्ट्रेटोस्फेयर से है
(b) ट्रोपोस्फेयर से है
(c) मेसोस्फेयर से है
(d) थर्मोस्फेयर से है।
उत्तर :
(a) स्ट्रेटोस्फेयर से है

प्रश्न 27.
सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाली युक्ति को कहते हैं :
(a) सौर सेल
(b) सौर पैनेल
(c) सोलर कुकर
(d) सोलर हीटर
उत्तर :
(a) सौर सेल।

प्रश्न 28.
बड़ी संख्या में सौर सेल समायोजन को कहते हैं :
(a) सौर ऊर्जा
(b) सौर पैनल
(c) सोलर हीटर
(d) सोलर कुकर
उत्तर :
(b) सौर पैनल।

प्रश्न 29.
वर्ज्य पदार्थ से उष्मा अथवा विद्युत ऊर्जा उत्पन्न करने वाले यंत्र को कहते हैं :
(a) जेनरेटर
(b) इन्सीनेरेटर
(c) सौर सेल
(d) विद्युत उत्पादक
उत्तर :
(b) इन्सीनेरेटर।

प्रश्न 30.
अग्नि हिम है –
(a) आग और बर्फ का मिश्रण
(b) हिमालय से प्राप्त अग्नि
(c) प्राकृतिक मिथेन गैस का स्रोत
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) प्राकृतिक मिथेन गैस का सोत।

प्रश्न 31.
अग्नि हिम का रासायनिक नाम है :
(a) मिथेन
(b) हाइड़ेट्स
(c) मिथेन हाइड्रेट्स
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) मिथेन हाइड्रेट्स।

प्रश्न 32.
सूर्य की पराबैंगनी किरणों को कौन-सी गैस अवशोषित करती है ?
(a) ऑंक्सीजन
(b) ओजोन
(c) हाइड्रोजन
(d) हीलियम
उत्तर :
(b) ओजोन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 33.
मौसम की जानकारी लेने वाले बैलून किस परत तक जाते हैं ?
(a) तापमण्डल
(b) बहिर्मण्डल
(c) मध्यमण्डल
(d) समतापमण्डल
उत्तर :
(d) समतापमण्डल।

प्रश्न 34.
किस मण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान बढ़ता है ?
(a) परिवर्तनमण्डल
(b) समतापमण्डल
(c) मध्यमण्डल
(d) क्षोभमण्डल
उत्तर :
(b) समतापमण्डल।

प्रश्न 35.
घुवीय ज्योति वायुमण्डल की किस परत में देखी जाती है ?
(a) आयनमण्डल
(b) क्षोभमण्डल
(c) समतापमण्डल
(d) बहिम्मण्डल
उत्तर :
(a) आयनमण्डल।

प्रश्न 36.
समतापमण्डल की ऊँचाई कहाँ तक है ?
(a) 80km
(b) 90 km
(c) 110km
(d) 600km
उत्तर :
(b) 90 km

प्रश्न 37.
परमाणु ऊर्जा प्राप्त करने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला तत्व कौन-सा है ?
(a) रेडियम
(b) मैगिनीसियम
(c) यूरेनियम
(d) क्रोमियम
उत्तर :
(c) यूरेनियम।

प्रश्न 38.
ओजोन स्तर को सबसे अधिक क्षतिग्रस्त करने वाली गैस है :
(a) CO2
(b) CH4
(c) CFC
(d) SO2
उत्तर :
(c) CFC

प्रश्न 39.
पराबैंगनी विकिरण से होता है :
(a) लीवर कैसर
(b) स्किन कैंसर
(c) लंग कैंसर
(d) ब्लड केंसर
उत्तर :
(b) स्किन कैंसर।

प्रश्न 40.
बायो गैस में नहीं रहता है :
(a) मिधेन
(b) नाइट्रोजन
(c) कार्बन डाइ आक्साइड
(d) हाइड्रोजन
उत्तर :
(b) नाइट्रोजन।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 41.
वायुमण्डल की सबसे बाहरी परत है :
(a) ओजोन मण्डल
(b) क्षोभ मण्डल
(c) बहिर्मण्डल
(d) मध्य मण्डल
उत्तर :
(c) बहिम्मण्डल।

प्रश्न 42.
निम्नलिखित में कौन गैस ओजोन क्षयकारी गैस है ?
(a) आक्सीजन
(b) नाइट्रोजन
(c) हाइड्रोजन
(d) क्लोरिन
उत्तर :
(d) क्लोरिन

प्रश्न 43.
भू-ताप ऊर्जा उत्पन्न होती है।
(a) कोयले की खानों में कोयला के जलने से
(b) पृथ्वी के अन्दर प्राकृतिक गैसों के दहन से
(c) रेडियो सक्रिय पदार्थों के फिजन से
(d) रेडियो सक्रिय पदार्थो के फ्यूजन से
उत्तर :
(c) रेडियो सक्रिय पदार्थो के फिजन से

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. ट्रापस्फियर में ऊँचाई में बढ़ने से तापक्रम ___________है।
उत्तर : घटता।

2. स्ट्रेटोस्फीयर में ऊँचाई बढ़ने पर तापक्रम ___________
उत्तर : बढ़ता है।

3. मध्यमण्डल (Mesophere) में ऊपर जाने पर तापक्रम ___________होता है।
उत्तर : कम (ह्हास)।

4. समुद्रतल से ऊँचाई की ओर बढ़ने पर तापमान क्रमश: ___________है।
उत्तर : घटता।

5. ___________वे जीवाणु हैं जो मिथेन गैस उत्पन्न करते हैं।
उत्तर : मिथेनोजेनिक बैक्टीरिया।

6. दैनिक प्रयोग में आनेवाला एक उपकरण ___________है जो CFC गैस उत्पन्न करता है।
उत्तर : रेफ्रिजरेटर।

7. ओजोन परत ___________से हमारी रक्षा करती है।
उत्तर : पराबैंगनी किरणों (Ultra Violet rays)।

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

8. पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत ___________है।
उत्तर : सूर्य।

9. ___________में सौर ऊर्जा का रूपान्तरण विद्युत ऊर्जा में होता है।
उत्तर : सोलर सेल (Solar Cell)।

10. बायो गैस का मुख्य अवयव ___________है। (खाली स्थान को भरो)
उत्तर : मीथेन CH2

सही कथन के आगे ‘T’ एवं गलत कथन के आगे ‘F’ लिखिए :

1. समतापमंडल में ऊपर जाने पर ताप बढ़ता है।
उत्तर : True

2. वायुमंडल की सबसे निचली परत समतापमंडल है।
उत्तर : False

3. क्षोभमंडल में वायु की सघनता सबसे अधिक होती है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Physical Science MCQ Questions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

4. पवन ऊर्जा नवीकरण ऊर्जा का स्रोत है।
उत्तर : True

बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये :

प्रश्न 1.

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) सुपरसोनिक जेट विमानों से निकलनेवाला गैस (a) पराबैगनी
(ii) प्राकृतिक गैस (b) मिथेन हाइड्रेट्स
(iii) गैर-परम्परागत ऊर्जा (c) नाइट्रस ऑक्साइड गैस
(iv) ओजन परत जिनसे हमारी रक्षा होती है (d) कोलबेड मिथेन गैस

उत्तर :

स्तम्भ ‘क’ स्तम्भ ‘ख’
(i) सुपरसोनिक जेट विमानों से निकलनेवाला गैस (c) नाइट्रस ऑक्साइड गैस
(ii) प्राकृतिक गैस (d) कोलबेड मिथेन गैस
(iii) गैर-परम्परागत ऊर्जा (b) मिथेन हाइड्रेट्स
(iv) ओजन परत जिनसे हमारी रक्षा होती है (a) पराबैगनी

 

 

 

 

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Physical Science Book Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Physical Science Chapter 1 Question Answer – अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
ईंधन के कैलोरी मान की इकाई लिखिए।
उत्तर :
Kilo jule / kg(kj / kg)

प्रश्न 2.
स्ट्रेटोस्फियर में ऊँचाई बढ़ने से तापक्रम बढ़ता है या घटता है ?
उत्तर :
समतापमण्डल में ऊँचाई बढ़ने से तापक्रम बढ़ता है।

प्रश्न 3.
सूर्य से आनेवाली किस विकिरण को ओजोन परत पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती है ?
उत्तर :
पराबैंगनी किरणों।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 4.
बायोगैस के एक उपयोग का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
बायोगैस घरेलू ईंधन के रूप में तथा बल्ब जलाने के लिए उपयोग में लाई जाती है।

प्रश्न 5.
ओजोन स्तर में ओजोन के विघटन में NO की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
NO ओजोन के साथ प्रतिक्रिया कर उसे ऑक्सीजन (O2) में विघटित करता है जिससे ओजोन स्तर का क्षय होता है। NO+O3 → NO2+O2

प्रश्न 6.
चारकोल पेट्रोल एवं इथेनाल में कौन जीवाश्म ईंधन है ?
उत्तर :
पेट्रोल एक जीवश्म ईंधन है।

प्रश्न 7.
वैश्विक उष्णता का एक हानिकारक प्रभाव लिखिए।
उत्तर :
वैश्विक उष्णता के कारण वायुमण्डलीय तापक्रम बढ़ता है जिससे ग्लेशियर पिघलते हैं और समुद्र का स्तर बढ़ता है। फलस्वरूप समुद्र तटीय क्षेत्र समुद्र में विलीन हो जाते हैं।

प्रश्न 8.
UV किरणों के प्रभाव से क्लोरोफ्लोरो कार्बन से निकला कौन परमाणु ओजोन गैस को आक्सीजन में विधटित करता है ?
उत्तर :
UV किरणों के प्रभाव से क्लोरोफ्लोरो कार्बन से निकला क्लोरीन का परमाणु ओजोन गैस को आक्सीजन में विघटित करता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 9.
गैर परम्परागत ऊर्जा का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
सौर ऊर्जा।

प्रश्न 10.
C.B.M. का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर :
Coal Bed Methane.

प्रश्न 11.
पृथ्वी की सतह से प्रति 300 मीटर की ऊँचाई पर जाने से वायु के तापमान और दबाव में कितनी? कमी आती है ?
उत्तर :
तापमान 1° C और वायु दबाव 25.6 मि०मी० की कमी होती है।

प्रश्न 12.
एक घनमीटर मिथेन हाइड्रेट्स से कितनी मिथेन गैस प्राप्त होती है ?
उत्तर :
160 घनमीटर मिथेन प्राप्त होती है।

प्रश्न 13.
वायुमण्डल की किस परत में आँधी और वर्षा होती है ?
उत्तर :
समताप मण्डल (Stratosphere)।

प्रश्न 14.
बायोगैस प्लांट में कौन बैक्टीरिया बायोमास को मीथेन में तोड़ता है ?
उत्तर :
मिथेनोजेनिक बैक्टीरिया।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 15.
वायुमण्डल के तापक्रम बढ़ने का एक प्रभाव लिखिए।
उत्तर :
वायुमण्डल का तापक्रम बढ़ने से ग्लेशियर पिघलने लगता है।

प्रश्न 16.
डीजल, L.P.G. और मिथेन में किसका कैलोरिक मान सबसे अधिक है ?
उत्तर :
मिथेन का कैलोरिक मान सबसे अधिक है।

प्रश्न 17.
L.P.G. का पूरा नाम किया है ?
उत्तर :
Liquified Petroleum Gas.

प्रश्न 18.
रक्षा आवरण किस मण्डल को कहा जाता है ?
उत्तर :
ओजोन मण्डल को।

प्रश्न 19.
वायु दाब की इकाई क्या है ?
उत्तर :
मीलीबार (mb)।

प्रश्न 20.
दो मुख्य ग्रीन हाउस गैसों के नाम लिखें।
उत्तर :
कार्बन डाई-आक्साइड (CO2) और मिथेन (CH4) ।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 21.
फ्रीज तथा एयरकंडीशन के अत्यधिक उपयोग से कौन सी गैस निकलती है ?
उत्तर :
क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन (C.F.C.)।

प्रश्न 22.
सौर कोश (Solar cell) किस पदार्थ का बना होता है तथा किस धातु से जुड़ा होता है ?
उत्तर :
सौर कोश अर्द्धचालक सिलीकन का बना होता है तथा उत्तम चालक चाँदी से जुड़ा होता है।

प्रश्न 23.
ईंधन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वह पदार्थ जो जलने पर उष्मा उत्पन्न करता है उसे ईंधन कहते हैं।

प्रश्न 24.
उत्तम ईंधन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वह ईंधन जिसका उष्मीय मान सबसे अधिक होता है उसे उत्तम ईंधन कहते है, जैसे – हाइड्रोजन गैस।

प्रश्न 25.
ओजोन स्तर का मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर :
ओजोन स्तर का मुख्य कार्य सूर्य की पराबैंगनी किरणों का अवशोषण करना है।

प्रश्न 26.
पराबैंगनी किरणों से कौन सी बीमारी होती है ?
उत्तर :
पराबैंगनी किरणों से चर्मरोग तथा मोतियाबिन्द जैसी बीमारियाँ होती हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 27.
ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर :
ऊर्जा का मुख्य स्रोत सूर्य है।

प्रश्न 28.
मिथेन गैस किन स्थानों से प्राप्त होती है ?
उत्तर :
मिथेन गैस दलदली जमीन, कोयले की खानों तथा ज्वालामुखी से प्राप्त होती है।

प्रश्न 29.
ओजोन परत को क्षति पहुँचाने वाले कुछ यौगिकों के नाम लिखो।
उत्तर :
क्लोरोफ्लोरो कार्बन (C.F.C), कार्बन डाई-आक्साइड (CO2), नाइट्रस ऑक्साइड (N2 O) आदि।

प्रश्न 30.
दो उपकरणों के नाम बताइए जिसमें सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाता है।
उत्तर :
सोलर सेल और सोलर कुकर।

प्रश्न 31.
जीवाश्म ईंघन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वह ईंधन जो पृथ्वी के भीतर वनस्पति और प्राणियों के अवशेषों से बनता है उन्हें जीवाश्म ईधन कहते हैं, जैसे – कोयला, पेट्रोलियम आदि।

प्रश्न 32.
जैवमात्रा (Biomass) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जीवित प्राणियों में विद्यमान पदार्थों को जैवमात्रा (Biomass) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 33.
अधोमण्डल को परिवर्तन मण्डल क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
ऊँचाई के अनुसार तापक्रम तथा वायुमण्डलीय दबाव में परिवर्तन होने के कारण अधोमण्डल को परिवर्तन मण्डल भी कहते हैं।

प्रश्न 4.
अधोमण्डल की ऊँचाई कितनी है ?
उत्तर :
भूमध्य रेखा पर 10km. तथा भुवों पर 8km.

प्रश्न 35.
सतत् विकास के लिए किस प्रकार के ऊर्जा संसाधनों का उपयोग करना चाहिए ?
उत्तर :
नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत।

प्रश्न 36.
जानवरों के मलमूत्र और कचरे को मिथेन में बदलने वाले बैक्टिरिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
मिथेनोजेनिक बैक्ट्रिया।

प्रश्न 37.
एक जैव इंधन का नाम लिखिए।
उत्तर :
एथेनोल।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 38.
CNG का मुख्य उपादान क्या है ?
उत्तर :
मिथेन गैस (CH4) ।

प्रश्न 39.
ओजोन परत की क्षति में कौन गैस एक उप्रेरक का काम करती है ?
उत्तर :
क्लोरीन।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
सतत विकास की धारणा क्या है ?
उत्तर :
जीवाश्म इंधन जैसे – कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं नाभिकीय ऊर्जा इत्यादि पर्यावरण के लिए उपयुक्त नहीं है। अत: संसार के निरंतर वृद्धि एवं विकास के लिये पुन: उपयोग में लाने जाने लायक ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा एवं जैव मात्रा इत्यादि का उपयोग किया जाना चाहिए। इससे जीवाश्म ईंधनों को आयात करने में लगे विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी, पर्यावरण शुद्ध एवं स्वस्छ रहेगा एवं आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रश्न 2.
मिथेन हाइड्रेट क्या है ?
उत्तर :
मिथेन हाइड्रेट : उच्च सान्द्रता वाले मिथेन और जल, कम तापक्रम तथा अधिक दबाव पर संयोग करते हैं तो मिथेन हाइड्रेट्स बनता है। इसका प्रचुर भण्डार समुद्री महाद्वीपीय तलछट में स्थित है। आने वाले दिनों में यह ऊर्जा उत्पादन का स्रोत होगा।

प्रश्न 3.
पर्यावरण किसे कहते हैं ?
उत्तर :
हमारे चारों ओर का वह आवरण जो पेड़-पौधे, जीव-जन्तुओ, मिट्टी, जल, हवा, प्रकाश, तापक्रम तथा अन्य सजीव और निर्जीव चीजों से बना है और जिनका प्रभाव मानव जाति के विकास के साथ-साथ विनाश पर भी पड़ता है, उसे पर्यावरण कहते हैं।

प्रश्न 4.
हरित गृह गैस (ग्रीन हाउस गैस) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे गैसे जो दीर्घ तरंग दैर्ध्य वाली इक्रारेड विकिरणों का अवशोषण करती है, जिससे वायुमण्डल के तापमान में वृद्धि होती है, उन्हें हरित गृह गैस कहते हैं। जैसे कार्बन-डाई-आक्साइड (CO2), मीथेन (CH4), क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC), नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) आदि।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 5.
भू-मण्डलीय उष्णता (Global Warming) से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
वायुमण्डल में हरित गृह गैसों की मात्रा में वृद्धि के कारण वायुमण्डल के तापमान में होनेवाली वृद्धि को भूमण्डलीय उष्णता (Global Warming) कहते हैं। यह मुख्यत: कार्बन डाई आक्साइड, मीथेन और क्लोरो-फ्लोरो कार्बन की वृद्धि के कारण होता है। इसके कारण भूमण्डलीय पर्यावरण में परिवर्तन हो रहा है।

प्रश्न 6.
भू-मण्डलीय उष्णता (Global Warming) से बचने के क्या उपाय हैं ?
उत्तर :
भू-मण्डलीय उष्णता से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करना चाहिए :

  • जीवाश्म ईंधन (कोयला, पेट्रोल आदि) का उपयोग कम करना चाहिए।
  • वृक्षों की कटाई पर रोक लगाना चाहिए तथा अधिक परिमाण में वृक्षारोपण करना चाहिए।
  • नवीकरण ऊर्जा जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा का अधिक उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 7.
अग्नि हिम क्या है ?
उत्तर :
अग्नि हिम (Fire ice) : ऊर्जा की समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराई में समतल चट्टानों के ऊपर अग्नि हिम (Fire ice) के रूप में विशाल ऊर्जा के भण्डार की खोज की है। अग्नि हिम के नाम से परिचित हिम रवों (ice crystals) के रूप में इस मीधेन हाइड्रेट्स में प्राकृतिक मीथेन गैस पाई जाती है। इसकी उत्पत्ति निम्न तापमान एवं उच्च दबाव के संयोग से हुई है। इस यौगिक के एक घन मीटर से 180 घन मीटर गैस प्राप्त होती है जिसकी वजह से यह एक उच्च कोटी का गहन ऊर्जा युक्त ईंधन है।

प्रश्न 8.
जैव ईंधन क्या है ? इसका उपयोग लिखें।
उत्तर :
जैव ईंधन (Bio-Fuel) : पौधों से उत्पन्न ईंधन को जैव-ईंधन (Bio-fuel) कहते हैं। इनका उत्पादन मुख्य रूप से कृषि फसलों से किया जाता है। जैसे इथेनाल को मक्का और गन्ना से बनाया जाता है। जैव इंधन का उपयोग घरों को गर्म करने, वाहनों के ईंधन के रूप में तथा विद्युत उत्पादन इत्यादि कार्यों के लिए किया जाता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 9.
ईंधन किसे कहते हैं ? ईंधन के कैलोरिक मान से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
वे पदार्थ जो जलने पर उष्मा उत्पन्न करते हैं उसे ईंधन कहते हैं। उसको वायु या आक्सीजन की उपस्थिति में पूर्ण दहन के पश्चात उत्पन्न होने वाली उष्मा की मात्रा को उस ईंधन का कैलोरिक मान कहते हैं। ईंधन के कैलोरिक मान को KJ / g में व्यक्त किया जाता है।

प्रश्न 10.
अनवीकरणीय (Non-renewable) और नवीकरणीय (Renewable) ऊर्जा के स्रोत से क्या समझते हो, उदाहरण सहित लिखो।
उत्तर :
ऊर्जा के वे स्रोत जिनका बार-बार निर्माण नहीं किया जा सकता है उन्हें अनवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत कहते हैं। जैसे : कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि।
ऊर्जा के वे स्रोत जिनका बार-बार निर्माण किया जा सकता है उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत कहते हैं, जैसे: सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि।

प्रश्न 11.
बायो गैस किसे कहते हैं ? इसका क्या उपयोग है ?
उत्तर :
बायो गैस (Bio-gas) : जानवरों तथा पेड़-पौधों से प्राप्त व्यर्थ पदार्थ सूक्ष्म जीवों द्वारा जल की उपस्थिति में आसानी से सड़ते हैं। इस प्रक्रिया में मिथेन, हाइड्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड आदि गैस निकलती हैं। इस गैसीय मिश्रण को बायो गैस कहते हैं। इसमें लगभग 75 % मिथेन रहता है जो एक उत्तम ईंधन है। बायो गैस का उपयोग भोजन बनाने तथा जल को गर्म करने में किया जाता है।

प्रश्न 12.
सौर सेल (Solar cell) किसे कहते हैं ?
उत्तर :
सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाली युक्ति (Device) को सौर सेल कहते हैं। बड़ी संख्या में सौर सेलों को एक व्यवस्था में समायोजित करने पर इस व्यवस्था को सौर सेल पैनेल (Solar Panel) कहते हैं जिसके उपयोग से पर्याप्त विद्युत उत्पन्न किया जा सकता है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 13.
पृथ्वी की सतह से ऊँचाई बढ़ने के साथ वायुमण्डलीय तापमान एवं दबाव में किस प्रकार का परिवर्तन होता है ?
उत्तर : पृथ्वी की सतह से ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटता जाता है। सामान्यतः प्रति 165 मीटर की ऊँचाई पर 1° C तापमान कम हो जाता है।
हम जैसे-जैसे ऊपर जाते हैं वायुमण्डलीय दबाव भी कम हो जाता है। प्रति 300 मीटर की ऊँचाई पर 25.6 मि० मी० वायु दबाव कम हो जाता है।

प्रश्न 14.
ओजोन परत के क्षरण से होने वाले मानव स्वास्थ्य और वातावरण पर होने वाले दो हानिकारक प्रभावों को लिखो।
उत्तर :
(i) मनुष्य में त्वचा कैंसर होने की सम्भावना बढ़ती है।
(ii) वातावरण में वसस्पतियों की वृद्धि रुक जाती है।

प्रश्न 15.
ओजोन छिद्र क्या है और इससे क्या हानि होती है ?
उत्तर :
ओजोन स्तर के किसी क्षेत्र में ओजोन गैस की कमी होने पर ओजोन छिद्र (Ozone Hole) बनते हैं जिससे सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणें अधिक मात्रा में पृथ्वी पर पहुँचती हैं। यह ओजोन छिद्र धुवीय क्षेत्रों में अधिक बनता है जिससे वहाँ की बर्फ पिघलने लगती है। फलस्वरूप समुद्र में जल का स्तर बढ़ जाता है।

प्रश्न 16.
ओजोन परत के क्षय किन गैसों के कारण होता है। इसका एक हानिकारक प्रभाव लिखें।
उत्तर :
वायुमण्ड में उपस्थित नाइट्रिक ऑक्साइड (NO), नाइट्रोजन डाइ ऑक्साइड (NO2), क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC), जलवाष्प ओजोन परत को नष्ट करती है। क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) से निकलने वाला क्लोरिन का एक परमाणु लगभग एक लाख ओजोन (O3) अणु को तोड़ सकता है।
ओजोन पंरत के क्षय होने से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया घटेगी जिसके फलस्वरूप पेड़-पौधों की वृद्धि में कमी होगी तथा फल और बीज कम होंगे।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
ओजोन छिद्र क्या है ? ओजोन क्षरण पदार्थों के नाम बताओ।
उत्तर :
समतापमण्डल (Statosphere) में ओजोन के दूटने से ओजोन का क्षरण होता है, जिसे ओजोन छिद्र कहते हैं। ओजोन छिद्र से हानिकारक पराबैंगनी किरणें पृथ्वी की सतह पर अत्यधिक तीव्रता से पहुँचती हैं जिसमें मनुष्य, अन्य प्राणियों तथा पौधों को विभिन्न प्रकार का नुकसान होता है।
नाइट्रिक आक्साइड (NO), नाइट्रोजन डाइ आक्साइड (NO2), हाइड्राक्सिल (OH), एटोमिक क्लोरीन (Cl), एटामिक ब्रांमिन (Br), क्लोरो फ्लोरो कार्बन (CFC) आदि ओजोन क्षरण पदार्थ हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 2.
जीवश्म ईंधन क्या है ? इसके उपयोग से क्या-क्या हानियाँ होती हैं ?
उत्तर :
जीवश्म ईंधन (Fossil fuels) : पेड़-पौधे और प्राणियों के अवशेष पृथ्वी के अन्दर लाखों वर्ष तक दबा रहने पर जीवाश्म ईंधन बनते हैं। ये अवशेष धीरे-धीरे दो परतों (Sediment) के बीच द्ब जाते हैं जिससे इनका सम्पर्क वायु के आक्सीजन से टूट जाता है। अत: इनका आक्सीकरण नहीं हो पाता है। इनके अन्दर उपस्थित जल एवं वाष्पशील पदार्थ भी दबाव पड़ने के कारण बाहर निकल जाते हैं। इन ईंधनों में ऊर्जा से भरपूर कार्बन के यौगिक विद्यमान रहते हैं। जैसे : कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस।
जीवाश्म ईंधन के उपयोग से निम्नलिखित हानियाँ होती हैं।

  1. जीवाश्म ईंधन के उपयाग से अम्लीय गैसे जैसे सल्फर डाइ आक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन डाइ आक्साइड (NO2) उत्पन्न होती हैं। इन अम्लीय गैसों के कारण अम्लीय वर्षा होती है, जो पेड़-पौधे और जलीय प्राणियों को हानि पहुँचाती है।
  2. जीवाश्म ईंधन के जलाने पर अत्यधिक मात्रा में CO2 उत्पन्न होता है जो ग्रीन हाउस प्रभाव का कारण बनता है।
  3. जीवाश्म ईंधन को जलाने पर धुआँ उत्पन्न होता है जिससे वायु प्रदूषित होती है।

प्रश्न 3.
जीवाश्म ईंघनों के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर :
औद्योगिक क्रांति के बाद विश्व भर में जीवश्म ईंधनों (कोयला, पेट्रोलियम आदि) का बहुतायत में उपयोग हो रहा है। इसी दर से इन ईधनों का उपयोग जारी रखेंगे तो ऊर्जा के इन सोत के सामने संकट उत्पन्न हो जाएगा। अतः ऊर्जा संकट उत्पन्न हो जाएगा। साथ ही साथ इन ईंधनों का अत्यधिक उपयोग से वातावरण प्रदूषित हो रहा है तथा भू-मण्डलीय उष्णता (Global Warming) उत्पन्न हो चुकी है। अत: जीवाश्म ईंधनों का संरक्षण आवश्यक है तथा इसके स्थान पर नवीकरण ईंधन (Renewable Fuel) जैसे : सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा आदि का अधिक उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 4.
क्षोभमंडल (Troposphere) का संक्षेप में वर्णन करो।

उत्तर : क्षोभमंडल (Troposphere) : यह पृथ्वी की सतह से लगभग 12-16 कि॰मी॰ की ऊँचाई तक फैली हुयी है। इस पर्त का तापमान और दबाव अन्य सभी वायुमण्डलीय पर्तों से अधिक होता है। वायु की अत्यधिक सघनता के कारण इस पर्त को घनमण्डल भी कहा जाता है। वायुमंडल के सम्पूर्ण वायु का लगभग 75 % वायु इसी पर्त में उपस्थित रहती है। इसी वायुमण्डलीय पर्त में जलवाष्प, धूलकण, ओसकण एवं बादल उपस्थित रहते हैं।
वर्षा, आँधी-तूफान, ओलावृष्टि, वज्रपात इत्यादि प्राकृतिक घटनाएँ इसी वायुमण्डलीय पर्त में घटती है।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 5.
जैव ईंधन (Biofuel) के उपयोग का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
जैव ईंधन का उपयोग घरों को गर्म करने, वाहनों के ईंधन के रूप में तथा विद्युत उत्पादन इत्यादि कार्यों में किया जाता है। जीवाश्म ईंधनों से प्राप्त होने वाली प्राकृतिक गैस (Natural gas) का प्रधान उपयोग उष्मा उत्पन्न करने तथा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 6.
भू-मंडलीय उष्णता (Global Warming) किसे कहते हैं ? इसका क्या प्रभाव पड़ता है और इससे बचने के क्या उपाय हैं ?
उत्तर :
भू-मंडलीय उष्णता (Global Warming) : पृथ्वी के वायुमण्डल में हरित गृह गैसों की मात्रा में वृद्धि के कारण वायुमण्डल के तापमान में होने वाली वृद्धि को भू-मंडलीय उष्णता (Global Warming) कहते हैं।
भू-मंडलीय उष्णता के प्रभाव (Effects of Global Warming) :

  1. तापमान में वृद्धि के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिसके कारण समुद्री किनारों पर बसे हुए शहरों एवं देशों के सामने भविष्य में जलमग्न हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
  2. अत्यधिक गर्मी से फसलों को क्षति पहुँच सकती है तथा कृषि उत्पादन में गिरावट आ सकती है।
  3. जलवायु में अवांछनीय परिवर्तन होने से सभी प्राणी और वनस्पति प्रभावित हो सकते हैं।

भू-मंडलीय उष्णता से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाना चाहिए :

  1. जीव़श्म ईंधन (कोयला, पेट्रोलियम आदि) का उपयोग कम करना चाहिए।
  2. वृक्षों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लगनी चाहिए तथा अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए।
  3. ऊर्जा के विकल्प स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 7.
ऊर्जा संकट से क्या समझते हो ? ऊर्जा संकट को रोकने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?

उत्तर : ऊर्जा संकट (Energy Crisis) : ऊर्जा के परम्परागत स्रोत जैसे कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि का भण्डार सीमित है। इनके अत्यधिक उपयोग से भविष्य में इनके समाप्त हो जाने का खतरा है। फलस्वरूप ऊर्जा की कमी उत्पन्न हो जाएगी। ऊर्जा की इस कमी को ऊर्जा संकट (Energy Crisis) कहते हैं।
ऊर्जा संकट को रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय करना चाहिए।

  1. यथसम्भव नवीकरण ईंधन (Renewable Fuel) जैसे : सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा आदि का अधिक उपयोग करना चाहिए।
  2. ऊर्जा को अपव्यय से बचाना चाहिए।
  3. खाना पकाने के लिए ऐसे बर्तन का उपयोग करना चाहिए जिससे कम ऊर्जा की खपत हो, जैसे : प्रेशर कूकर आदि।
  4. साइकिल तथा सार्वजनिक वाहनों का अधिक उपयोग करना चाहिए।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 8.
ओजोन मण्डल किसे कहते हैं ? यह प्राणी जगत के लिए किस प्रकार लाभप्रद है ? इसके क्षय होने से क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर :
ओजोन मण्डल : यह समताप मण्डल का ही निचला भाग है, जो 15 कि॰मी॰ से 50 कि॰मी॰ की ऊँचाई तक फैला हुआ है। इसमें ओजोन गैस की प्रधानता है। आवसीजन का एक अणु सूर्की पैराबैंगनी किरणों के कारण दो परमाणु में टूट जाता है।

O2 → O + O

यह आक्सीजन परमाणु (O), आक्सजीन के अणु (O2) के साथ युक्त होकर ओजोन (O3) में बदल जाता है।

O2+O → O3

ओजोन सूर्य की पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी की सतह तक आने नहीं देती है तथा विकिरण तरंगों का अवशोषण कर लेती है। यदि ये किरणें पृथ्वी के धरातल तक पहुँच जाए तो तापक्रम इतना अधिक हो जाएगा कि किसी भी प्रकार के जीव का अस्तित्व पृथ्वी पर सम्भव नहीं होगा।

ओजोन परत के क्षय होने पर निम्नलिखित कुप्रभाव पड़ सकते हैं :-

  1. समताप मण्डल के तापक्रम में वृद्धि होगी जो हमारे सम्पूर्ण वातावरण को प्रभावित करेगा।
  2. मनुष्यों में त्वचा का कैंसर, आँखों की बीमारी, प्रजनन क्षमता में कमी तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता घट सकती है।
  3. प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया घटेगी जिसके फलस्वरूप पेड़-पौधों की वृद्धि में कमी होगी तथा फल और बीज कम होंगे।

प्रश्न 9.
कोल बेड मिथेन एवं मिथेन हाइड्रेट्स के दोहन पर अपना विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर :
भविष्य में ऊर्जा संकट से बचने के लिए विश्व के वैज्ञानिक ऊर्जा के नये-नये विकल्पों की तलाश में जुड़े हुए हैं। भारत भी इस दिशा में पीछे नहीं है। ऊर्जा से संबंधित समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए वैज्ञानिकों ने समुद्र की गहराई में समतल चट्टानों के ऊपर ‘अग्नि हिम’ (Fire ice) के रूप में ऊर्जा के विशाल भंडार की खोज की है।

‘अग्नि हिम’ के नाम से परिचित हिम रवों(ice crystals) के रूप में इस मिथेन हाइड्रेट्स में प्राकृतिक मिथेन गैस पाई जाती है। दुनिया भर में उपलब्ध सभी तेल, कोयला एवं गैस से भी अध्कि ऊर्जा मिथेन हाइड्रोट्स में है। इस यौगिक के एक घन मीटर से 160 मीटर गैस प्राप्त होती है। इस संभावित ऊर्जा सोत के दोहन के लिए कई देश लगातार उत्तेजित हो रहे हैं।

WBBSE Class 10 Physical Science Solutions Chapter 1 अपने पर्यावरण के प्रति अभिरुचि

प्रश्न 10.
संवहन प्रवाह किसे कहते हैं ? यह प्रवाह किस प्रकार आँधी, तूफान से सम्बन्धित है ?
उत्तर :
सूर्य से उष्मा ग्रहण करके धरातल को गर्म हो जाने के कारण धरातल के नजदीक की वायु गर्म होकर ऊपर उठने लगती है तथा ऊपर से ठण्डी वायु नीचे आने लगती है। यह क्रम चलता रहता है। और इसी प्रक्रिया को संवहन प्रवाह कहते हैं।
वायु उच्च दबाव क्षेत्र से निम्न दबाव क्षेत्र की ओर बहती है। वायु के दबाव में जितनी भिन्नता होती है, वायु का दबाव बराबर करने के लिए आस-पास के उच्च दबाव वाले क्षेत्रों से वायु उतनी तेज गति से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की ओर चली जाती है। इस तीव्र गति से आने के कारण वायु कभी-कभी विनाशकारी रूप भी धारण कर लेती है जिससे आँधी, तूफान आदि उत्पन्न हो जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण can serve as a valuable review tool before exams.

वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
वैज्ञानिकों के मतानुसार, पृथ्वी में सजीवों के उत्पत्ति के पूर्व वातावरण था जैसे –
(क) गर्म तनु सुप, समुद्र के जल में
(ख) ठंडा तनु सुप, समुद्र के जल में
(ग) ठंडा तनु सुप, नदी के जल में
(घ) गर्म तनु सुप, पृथ्वी के अंदर जल में
उत्तर :
(क) गर्म तनु सुप, समुद्र के जल में

प्रश्न 2.
नाइट्रिफिकेशन में कौन सा जीव, निम्न में से भाग लेता है –
(क) नाइट्रोसोमोनस
(ख) एजोटोबैक्टर
(ग) कूटपाद
(घ) थायोबैसिलस
उत्तर :
(क) नाइट्रोसोमोनस

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 3.
(एक्स-सीटू) बाह्य स्थान संरक्षण है –
(क) सुन्दरवन टायगर रिजर्व
(ख) कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान
(ग) नीलगिरी बायोस्फियॉर रिजर्व
(घ) क्रायो संरक्षण
उत्तर :
(घ) क्रायो संरक्षण

प्रश्न 4.
निम्न में से कौन सा जल प्रदूषण का परिणाम है –
(क) भू-मंडलीय उष्णता
(ख) युट्रोफिकेशन
(ग) बहरापन
(घ) ब्रांकाइटिस
उत्तर :
(ख) युट्रोफिकेशन

प्रश्न 5.
सुडोमोनस (Pseudomonas) जीवाणु नाइट्रोजन चक्र की किस अवस्था में सम्बन्धित है
(क) नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(ख) नाइट्रीफिकेशन
(ग) डिनाइट्रीफिकेशन
(घ) अमोनीकरण
उत्तर :
(ग) डिनाइट्रीफिकेशन

प्रश्न 6.
वायु प्रदूषण से सम्बन्धित रोग –
(क) डायरिया, टाइफाइड, हेप्टाइटिस
(ख) हेप्टाइटिस, दमा, बहरापन
(ग) दमा, एस्थमा, फेफड़ा, कैंसर
(घ) फेफड़ा, कैंसर, पोलिओ, मलेरिया
उत्तर :
(ग) दमा, एस्थमा, फेफड़ा, कैंसर

प्रश्न 7.
पूर्व-हिमालय जीव हाटस्पाद्सकी एक विलुप्त प्रजाति है –
(क) लायन टेल्ड मैकॉक
(ख) ओरंगुटान
(ग) लाल पाण्डा
(घ) नीलगिरि लंगूर
उत्तर :
(ग) लाल पाण्डा

प्रश्न 8.
नाइट्रोजन चक्र में नाइट्रिफिकेशन कहलानेवाली क्रम की विशेषता है –
(क) मृत जीवों में प्रोटीन के विघटन से अमोनिया का निर्माण
(ख) अमोनिया का पहले नाइट्राइट में और बाद में नाइट्रेट में रूपान्तरण।
(ग) नाइट्रेट से नाइट्रोजन का निर्माण
(घ) नाइट्रोजन से अमोनिया का निर्माण
उत्तर :
(ख) अमोनिया का पहले नाइट्राइट में और बाद में नाइट्रेट में रूपान्तरण।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 9.
सुंडालैंड जैव विविधता हॉटस्पॉट अवस्थित है –
(क) उत्तर-पूर्व भारत के मेघालय एवं अरूणाचल प्रदेश राज्य में
(ख) सुमात्रा एवं जावा के साथ अंडमान-निकोबार द्वीप में
(ग) भारत के पश्चिमी तट के साथ सघन वनांछादित पर्वतीय क्षेत्र में
(घ) सिक्किम, दार्जिलिंग एवं तराई क्षेत्र में
उत्तर :
(ख) सुमात्रा एवं जावा के साथ अंडमान-निकोबार द्वीप में।

प्रश्न 10.
सर्पगंधा के विपन्नता का कारण है –
(क) वैश्विक उष्णता एवं जलवायु परिवर्तन
(ख) परियायी पक्षियों का पलायन
(ग) अति-दुरूपयोग
(घ) प्रदूषण
उत्तर :
(ग) अति-दुरूपयोग।

प्रश्न 11.
ग्रीन हाउस गैस है –
(क) CO2
(ख) CH4
(ग) N2O
(घ) सभी
उत्तर :
(घ) सभी।

प्रश्न 12.
निम्न में यूट्रोफिकेशन से मिलता-जुलता शब्द है –
(क) अम्ल वर्षा
(ख) एलगल ब्लूम
(ग) SPM
(घ) सभी
उत्तर :
(ख) एलगल ब्लूम।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने वाला जीवाणु मटर-पौधा के जड़ की ग्रथिका में उपस्थित रहता है ?
(क) क्लस्ट्रिडियम
(ख) एजोटोबैक्टर
(ग) राइजोबियम
(घ) सुडोमोनास
उत्तर :
(ग) राइजोबियम।

प्रश्न 14.
अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी गैस है –
(क) H2SO4
(ख) HNO3
(ग) HCU
(घ) H2S
उत्तर :
(घ) H2S

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 15.
इनमें से कौन हरित गृह गैस नहीं है ?
(क) CO2
(ख) SO2
(ग) O3
(घ) CFC
उत्तर :
(ग) O2

प्रश्न 16.
सजीवों के शरीर से नाइट्रोजन किस विधि से स्वतंत्र होकर वातावरण में आती है ?
(क) डि नाइट्टिफिकेशन
(ख) अमोनीफिकेंशन
(ग) नाइट्रिफिकेशन
(घ) नाइट्रोजन फिक्सेसन
उत्तर :
(क) डि नाइट्रिफिकेशन।

प्रश्न 17.
नाइट्रोजनयुक्त यौगिकों से अमोनिया बनने की क्रिया को कहते हैं –
(क) नाइट्रिफिकेशन
(ख) अमोनिफिकेशन
(ग) कार्बन स्वांगीकरण
(घ) विनाइट्रिकरण
उत्तर :
(ख) अमोनिफिकेशन

प्रश्न 18.
पौधे अपने लिए नाइट्रोजन पाते हैं –
(क) अमोनिया से
(ख) हवा से
(ग) नाइट्रेट से
(घ) जल से
उत्तर :
(ग) नाइट्रेट से

प्रश्न 19.
जलाश्यों में जीवधारियों के पोषण के लिए सीमाबद्ध करने वाले विशेष पोषक तत्व की मात्रा में अत्यधिक वृद्धु की प्रक्रिया को कहते हैं-
(क) युट्रोफिकेशन
(ख) लवणीकरण
(ग) नाइट्रोजनीकरण
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर :
(क) युट्रोफिकेशन

प्रश्न 20.
सरलतम हाइड्रोकार्बन के रूप में प्रकृति में उपस्थित हरित गृह गैस है –
(क) सलर डाइ ऑकसाइड
(ख) कार्बन डाई ऑक्साइड
(ग) इथेन
(घ) मिथेन
उत्तर :
(घ) मिथेन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 21.
जल में घुली हुई सल्फर डाई-ऑक्साइड द्वारा होता है –
(क) अम्लीकरण
(ख) मरुस्थलीकरण
(ग) वनों का विनाश
(घ) लवणीकरण
उत्तर :
(क) अम्लीकरण

प्रश्न 22.
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है –
(क) 24 फरवरी को
(ख) 19 अभैल को
(ग) 5 जून को
(घ) 14 नवम्बर को
उत्तर :
(ग) 5 जून को

प्रश्न 23.
प्रोटीन के लिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण तत्व हैं –
(a) O2
(ख) N2
(ग) CO2
(घ) H2
उत्तर :
(ख) N2

प्रश्न 24.
फॅना कहते हैं –
(क) घरेलू जन्तुओं को
(ख) कीट-पतंगों को
(ग) वनों में पाये जाने वाले जन्तुओं को
(घ) ध्वनि मदूषण
उत्तर :
(ग) वनों में पाये जाने वाले जन्तुओं को

प्रश्न 25.
वह गैस जो परा-बैगनी किरणों को पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश से रोकती है –
(क) O2
(ख) O3
(ग) H2
(घ) O2
उत्तर :
(ख) O3

प्रश्न 26.
नाइट्रोजन को त्याग करने वाली एक बैक्टीरिया है –
(क) एजोटोबैक्टर
(ख) राइजोबियम
(ग) सुडोमोनॉस
(घ) बेसीलस
उत्तर :
(ग) सुडोमोनॉस

प्रश्न 27.
जलाशय (Water body) में उत्पन्न उस गैस का नाम जिसकी BOD के साथ प्रतिशत मात्रा बढ़ती है –
(क) ऑक्सीजन
(ख) CO2
(ग) NH3
(घ) H2S
उत्तर :
(क) ऑक्सीजन

प्रश्न 28.
डि नाइट्रिफिकेशन करने वाला जीवाणु है –
(क) राइजोबियम
(ख) नाइट्रोसोमोनास
(ग) सुडोमोनास
(घ) एजोटोबैक्टर
उत्तर :
(ग) सुडोमोनास।

प्रश्न 29.
हरित गृह गैस जो मिट्टी का अम्लीकरण करता है अथवा, कौन सी हरीत गृह गैस मिट्टी का अम्लीकरण करती है।
(क) मिथेन
(ख) क्लोरोफ्लुरो कार्बन
(ग) नाइट्स ऑक्साइड
(घ) कार्बन-डाइ-ऑक्साइड
उत्तर :
(ग) नाइट्रस ऑक्साइड।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 30.
एक स्वतंत्रजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले बैक्टीरिया का नाम –
(क) क्लस्ट्रिडियम
(ख) एजोटोबैक्टर
(ग) क और ख़ दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं है
उत्तर :
(ग) क और ख दोनों।

प्रश्न 31.
दाल जातीय पौधों की जड़ों में उपस्थित जीवाणु जो नाइट्रोजनीकरण कराता है –
(क) एजोटोबैक्टर
(ख) क्लॉस्ट्रिडियम
(ग) राइजोबियम
(घ) नाइट्रोबैक्टर
उत्तर :
(ग) राइजोबियम।

प्रश्न 32.
निम्नताप-परिक्षण (क्रायो प्रिजर्वेशन) के लिए निर्धारित तापमान –
(क) 196° C
(ख) -196° C
(ग) 100° C
(घ) 100° C
उत्तर :
(ख) -196° C

प्रश्न 33.
नाइट्रोसोमोनास (Nitrosomonas) किस प्रकार का जीवाणु है –
(क) नाइट्रिफाइंग
(ख) डिनाइट्रिफाइंग
(ग) अमोनिफाइंग
(घ) कीमोसिन्थेटिक
उत्तर :
(क) नाइट्रिफाइंग।

प्रश्न 34.
नाइट्रीकरण के बाद नाइट्रोजन किस रूप में परिवर्तित होता है ?
(क) अमोनिया
(ख) यूरिया
(ग) नाइट्राइट
(घ) नाइट्रेट
उत्तर :
(घ) नाइट्रेट।

प्रश्न 35.
वायुमण्डल में नाइट्रोजन का % है –
(क) 27 %
(ख) 36 %
(ग) 78 %
(घ) 52 %
उत्तर :
(ग) 78%

प्रश्न 36.
वायुमण्डल में सबसे अधिक प्रतिशत मात्रा किस गैस का है ?
(क) ऑक्सोजन
(ख) CO2
(ग) नाइट्रोजन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) नाइट्रोजन

प्रश्न 37.
नाइट्रोजन की मात्रा घटाने वाली क्रिया है –
(क) नाइट्रीकरण
(ख) अमोनीकरण
(ग) डिनाइट्रीफिकेशन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) डिनाइट्रीफिकेशन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 38.
नाइट्रोजन युक्त यौगिकों से अमोनिया बनने की क्रिया कहलाती है-
(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) कार्बन स्वांगीकरण
(ग) नाइट्रिफिकेशन
(घ) अमोनिफिकेशन
उत्तर :
(घ) अमोनिफिकेशन

प्रश्न 39.
अम्लीय वर्षा के मुख्य कारक हैं –
(क) N2 तथा NO2
(ख) NO2 तथा SO2
(ग) CO तथा CO2
(घ) CO2 तथा NO2
उत्तर :
(ख) NO2 तथा SO2

प्रश्न 40.
कार्बनिक प्रदूषक है-
(क) सल्प्यूरिक अम्ल
(ख) सल्फर ऑक्साइड्ड
(ग) बेन्जाइन
(घ) क्लोराइड
उत्तर :
(ग) बेन्जाइन

प्रश्न 41.
एक शक्तिशाली ग्रीन हाउस गैस है –
(क) SO2
(ख) CO2
(ग) Hcl
(घ) N2O
उत्तर :
(घ) N2O

प्रश्न 42.
निम्नलिखित में से कौन जीवाणु नाइट्राइट को नाइट्रेट में परिवर्तित करता है ?
(क) नाइट्रोसोमोनास
(ख) नाइट्रोबैक्टर
(ग) एजोटोबैक्टर
(घ) सुडोमोनास
उत्तर :
(ख) नाइट्रोबैक्टर।

प्रश्न 43.
निम्नलिखित में से कौन नहीं होगा यदि नाइट्रोजन चक्र में कोई व्यवधान होगा ?
(क) ग्लोबल वार्मिग
(ख) अम्ल वर्षा
(ग) यूट्रोफिकेशन
(घ) बहरापन
उत्तर :
(ख) अम्ल वर्षा।

प्रश्न 44.
आयोबैसिलस है एक –
(क) अमोनीकरण जीवाणु
(ख) नाइट्रोजनीकरण जीवाणु
(ग) विनाइट्रिकरण जीवाणु
(घ) किमोसिन्धेटिक जीवाणु
उत्तर :
(ग) विनाइट्रिकरण जीवाणु।

प्रश्न 45.
निम्नलिखित में से कौन अमोनिफाइंग जीवाणु है ?
(क) बैसिलस मायक्वायड्स
(ख) सुडोमोनस
(ग) नाइट्रोसोमोनास
(घ) एजोटोबैक्टर
उत्तर :
(क) बैसिलस मायक्वायड्स।

प्रश्न 46.
निम्नलिखित में से कौन अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी नहीं है ?
(क) नाइट्रस आक्साइड
(ख) सल्फर डाइ-आक्साइड
(ग) डी डी टी
(घ) कार्बन डाइ-आक्साइड
उत्तर :
(ग) डी डी टी।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 47.
सिनकोना पेड़ की छाल से प्राप्त कुनैन से ईलाज होता है –
(क) मलेरिया रोग का
(ख) फाइलेरिया रोग का
(ग) उच्च रक्त दाब का
(घ) पागलपन का
उत्तर :
(क) मलेरिया रोग का

प्रश्न 48.
फेफड़े से संबंधित बीमारी है –
(क) मलेरिया
(ख) निम्न रक्त दाब
(ग) ब्रांकाइटिस
(घ) कैंसर
उत्तर :
(ग) ब्रांकाइटिस

प्रश्न 49.
तेज गंध वाली गैस जो खासी उत्पन्न करती है –
(क) CO2
(ख) NO2
(ग) H2
(घ) SO2
उत्तर :
(घ) SO2

प्रश्न 50.
‘गिलैनोसिस’ रोग का कारण है-
(क) आर्सेनिक प्रदूषण
(ख) फ्लोराइड प्रदूषण
(ग) कैडमियम प्रदूषण
(घ) पारा प्रदूषण
उत्तर :
(क) आर्सेनिक प्रदूषण

प्रश्न 51.
जल-प्रदूषण से सम्बन्धित समस्या है –
(क) दमा
(ख) यूट्रोफिकेशन
(ग) रक्त चाप में बृद्धि
(घ) ब्रान्किटिस
उत्तर :
(ख) यूट्रोफिकेशन।

प्रश्न 52.
हमारी ध्वनि वर्दाश्त करने का स्तर है –
(क) 30 dB
(ख) 60 dB
(ग) 90 dB
(घ) 120 dB
उत्तर :
(ख) 60 dB

प्रश्न 53.
इनमें से कौन लम्बित कण प्रदूषक नहीं है ?
(क) धूल
(ख) ओजोन
(ग) काजल
(घ) धुआँ
उत्तर :
(ख) ओजोन।

प्रश्न 54.
जैव आवर्धन के लिए उत्तरदायी मृदा प्रदूषक है –
(क) अमोनिया
(ख) सल्फर डाइ-आक्साइड
(ग) डी डी टी
(घ) कार्बन डाइ-आवसाइड
उत्तर :
(ग) डी डी टी।

प्रश्न 55.
निम्नलिखित में से कौन कार्बनिक पदार्थ यूट्रोफिकेशन की सम्भावना में वृद्धि करता है यदि यह जल के साथ मिश्रित हो जाता है ?
(क) कार्बेनिट
(ख) फास्फेट
(ग) सस्फेट
(घ) सल्फाइड
उत्तर :
(ख) फास्फेट।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 56.
निम्नलिखित में से कौन ध्वनि प्रदूषण से सम्बन्धित नहीं है ?
(क) डेसबेल
(ख) बहरापन
(ग) रक्त चाष में वृद्धि
(घ) टायफायड
उत्तर :
(घ) टायफायड।

प्रश्न 57.
निम्नलिखित में से कौन वायु-प्रदूषण का कारण नहीं है ?
(क) जीवाश्म ईधन का जलना
(ख) तेल का रसाव
(ग) उद्योग से प्रदूषण
(घ) रेफ्रिजेरेटर से CFC का उत्पादन
उत्तर :
(ख) तेल का रसाव।

प्रश्न 58.
बिना जला हुआ कार्बन के कण उत्पन्न करता है –
(क) डिसेन्ट्री
(ख) ज्वायन्डिस
(ग) ब्रान्किटिस
(घ) बहरापन
उत्तर :
(ग) ब्रान्किटिस।

प्रश्न 59.
160 dB से ऊपर के शोर से हो सकता है –
(क) कान के पर्दे का फटना
(ख) अस्थायी बहरापन
(ग) दृष्टि दोष
(घ) मानसिक क्रोध (खिन्नता)
उत्तर :
(क) कान के पर्दे का फटना

प्रश्न 60.
जल अम्लीय है, यदि इसका pH है –
(क) सात के ऊपर
(ख) सात
(ग) सात से नीचे
(घ) आठ
उत्तर :
(ग) सात से नीचे

प्रश्न 61.
ध्वनि प्रदूषण को जिसमें मापा जाता है –
(क) हर्टज
(ख) नैनोमीटर
(ग) डेसीबल
(घ) डायोप्टर
उत्तर :
(ग) डेसीबल

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 62.
PAN प्रदूषक हैं –
(क) प्राथमिक
(ख) द्वितीयक
(ग) जल
(घ) ध्वनि
उत्तर :
(ख) द्वितीयक

प्रश्न 63.
मानव सहन करता है –
(क) 25-30 डेसीबल की ध्वनि
(ख) 80-90 डेसीबल की ध्वनि
(ग) 120-130 डेसीबल की ध्वनि
(घ) 140-150 डेसीबल की ध्वनि
उत्तर :
(ख) 80-90 डेसीबल की ध्वनि

प्रश्न 64.
ताजमहल को खतरा है –
(क) CO2 से
(ख) NO2 से
(ग) SO2 से
(घ) CFC से
उत्तर :
(ग) SO2 से

प्रश्न 65.
भोपाल गैस त्रासदी हुई थी-
(क) PAN के रिसाव से
(ख) स्मॉग से
(ग) मिथाइल आइसो साइनेट से
(घ) SO2 से
उत्तर :
(ग) मिथाइल आइसो साइनेट से

प्रश्न 66.
गंगाजल में शव प्रवाहित करने से होता है-
(क) O2 में कमी
(ख) BOD में वृद्धि
(ग) जीवाणुओं में वृद्धि
(घ) इनमें से सभी
उत्तर :
(ग) जीवाणुओं में वृद्धि

प्रश्न 67.
ब्रान्कस में पेशियों का अनैच्छिक संकुचन उत्पन्न करता है –
(क) ब्यान्किटिस
(ख) कैन्सर
(ग) दमा
(घ) न्यूमोनिया
उत्तर :
(क) ब्रान्किटिस।

प्रश्न 68.
जीर्ण श्वसन रोग (क्रोनिक श्वसन रोग) का उदाहरण
(क) COPD
(ख) मलेरिया
(ग) डेंगू
(घ) चिकेन पॉक्स है
उत्तर :
(क) COPD

प्रश्न 69.
मानव में फेफड़े की बीमारी की संभावना निम्नलिखित में से किससे रहती है –
(क) वायु प्रदूषण
(ख) जल वायु
(ग) मृदा प्रदूषण
(घ) ध्वनि प्रदूषण
उत्तर :
(क) वायु प्रदूषण।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 70.
मास्क प्रभाव से कौन संबन्धित है ? (Mask effect-मुखौटा प्रभाव)
(क) ध्वनि-प्रदूषण
(ख) वायु-प्रदूषण
(ग) जल-प्रदूषण
(घ) मृदा-प्रदूषण
उत्तर :
(ख) वायु-प्रदूषण।

प्रश्न 71.
निम्नलिखित में से कौन जल प्रदूषण में मुख्य कारक है ?
(क) डिर्टजेन्ट
(ख) पेस्टिसाइड्स
(ग) औद्योगिक वर्ज्य
(घ) स्वचालित घुवाँ
उत्तर :
(ग) औद्योगिक वर्ज्य।

प्रश्न 72.
निम्नलिखित में से कौन दमा की समस्या नहीं है ?
(क) श्वसन के समय खॉसना
(ख) वक्ष क्षेत्र का कड़ा होना
(ग) कफ
(घ) म्यूकस युक्त मल
उत्तर :
(घ) म्यूकस युक्त मल।

प्रश्न 73.
निम्नलिखित में से कौन फेफड़ा कैंसर का लक्षण नहीं है ?
(क) खाँसते समय रक्त का निकलना
(ख) वक्ष क्षेत्र में उत्तक द्रव का जमा होना
(ग) ज्वर और थकावट के साथ शरीर का वजन घटना
(घ) वजन में वृद्धि
उत्तर :
(घ) वजन में वृद्धि।

प्रश्न 74.
विदेशी प्रजाति है –
(क) लैन्टना
(ख) एनाबास
(ग) मैगिफेरा
(घ) लैबियो
उत्तर :
(क) लैन्टना।

प्रश्न 75.
भारत के जैव विविधता की एक जन्म स्थली है-
(क) वेरल का समुद्द तटीय क्षेत्र
(ख) पशिचमी घाट के वन
(ग) उत्तर बंगाल के तराई
(घ) थार मरुभूमि
उत्तर :
(ख) पश्चिमी घाट के वन

प्रश्न 76.
‘जैव-विविधता’ ‘शब्द के रचनाकार थे-
(क) ई०ओ०विल्सन
(ख) चार्ल्स डार्विन
(ग) जे॰बी०लैमार्क
(घ) ह्यूमो-डी-वीज
उत्तर :
(क) ई०ओ०विल्सन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 77.
WWF है –
(क) आर्थिक सहायता कोष, वन्य जीव के लिए
(ख) अभयवन
(ग) चिड़ियाघर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) आर्थिक सहायता कोष,वन्य जीव के लिए

प्रश्न 78.
राइजोबियम जीवाणु है –
(क) सहजीवी
(ख) नाइट्रीकरण करने वाला
(ग) विनाइट्रीकरण करने वाला
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) सहजीवी

प्रश्न 79.
सहजीवी जीवाणु मिलते हैं –
(क) धान में
(ख) जूट में
(ग) मटर की जड़ में
(घ) कपास में
उत्तर :
(ग) मटर की जड़ में

प्रश्न 80.
अम्ल वर्षा का कारक है –
(क) मृदा प्रदूषण
(ख) वायु प्रदूषण
(ग) जल प्रदूषण
(घ) ध्वनि प्रदूषण
उत्तर :
(ख) वायु प्रदूषण

प्रश्न 81.
कालिख, घुआं, धूल, कड़े रवे आदि उदाहरण हैं –
(क) प्रदूषण के
(ख) मदूषक के
(ग) मृदा प्रदूषण के
(घ) इनमें से किसी के नहीं
उत्तर :
(ख) प्रदूषक के

प्रश्न 82.
मानव में श्रवणेन्द्रिय सम्बन्धी बीमारियाँ होती हैं –
(क) वायु प्रदूषण से
(ख) जल प्रदूषण से
(ग) ध्वनि प्रदूषण से
(घ) मृदा भदूषण से
उत्तर :
(ग) ध्वनि प्रदूषण से

प्रश्न 83.
मनुष्य में टॉन्सिल, दमा, ब्रोन्काइटिस आदि बीमारियाँ होती हैं –
(क) वायु प्रदूषण से
(ख) जल प्रदूषण से
(ग) मृदा मदूषण से
(घ) ध्वनि प्रदूषण से
उत्तर :
(क) वायु प्रदूषण से

प्रश्न 84.
मनुष्य में अतिसार, पेचिस, कॉलरा, टायफाइड आदि बीमारियाँ होती हैं –
(क) वायु प्रदूषण से
(ख) जल प्रदूषण से
(ग) मृदा प्रदूषण से
(घ) ध्वनि प्रदूषण से
उत्तर :
(ख) जल प्रदूषण से

प्रश्न 85.
डिजिटैलिस नामक औषधि का उपयोग होता है –
(क) वृक्क सम्बन्धी रोग में
(ख) हुय रोग में
(ग) फेफड़ा सम्बन्धी रोग में
(घ) यकृत रोग में
उत्तर :
(ख) हुद्य रोग में

प्रश्न 86.
पर्यावरण के प्रदूषण से –
(क) वर्षा का कम होना
(ख) तापक्रम का बदलना
(ग) तापक्रम का बढ़ना
(घ) मौसम का बदलना
उत्तर :
(ग) तापक्रम का बढ़ना

प्रश्न 87.
औद्योगीकरण से वनों के क्षेत्रफल में –
(क) वृद्धि हुई है
(ख) कमी हुई है
(ग) कोई परीवर्तन नहीं हुआ है
(घ) चारागाह बन गया है
उत्तर :
(ख) कमी हुई है

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 88.
आधुनिक अनुभव के अनुसार वर्तमान में जीवों की कितनी प्रजातियाँ हैं –
(क) 50 लाख
(ख) 70 लाख
(ग) 80 लाख
(घ) 40 लाख
उत्तर :
(क) 50 लाख

प्रश्न 89.
वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को स्थिरीकरण करने वाला सहजीवी –
(क) नाइट्रोवैक्टर
(ख) राइजोबियम
(ग) नाइट्रोसोमोनास
(घ) नाइट्रोबैक्टर
उत्तर :
(ख) राइजोबियम

प्रश्न 90.
सुन्दर वन का प्रसिद्ध है –
(क) रॉयल बंगाल टाइगर
(ख) शेर
(ग) चिता
(घ) राइनोसेरस
उत्तर :
(क) रॉयल बंगाल टाइगर

प्रश्न 91.
वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ-
(क) 1942 ई० में
(ख) 1962 ई० में
(ग) 1978 ई० में
(घ) 1972 ई० में
उत्तर :
(घ) 1972 ई० में

प्रश्न 92.
जैव-विविधता के संरक्षण संबंधित विश्व सम्मेलन हुआ-
(क) पेरिस में
(ख) जोहान्सबर्ग में
(ग) अफ़िका में
(घ) न्यूयोंर्क में
उत्तर :
(ख) जोहान्सबर्ग में

प्रश्न 93.
मीनामाटा रोग जिसके कारण होता है –
(क) पारा
(ख) सौसा
(ग) पोटैसियम
(घ) ताम्बा
उत्तर :
(क) पारा

प्रश्न 94.
संसार में हाट-स्पाट की रजिस्टर्ड संख्या है –
(क) 24
(ख) 3
(ग) 34
(घ) 300
उत्तर :
(ग) 34

प्रश्न 95.
बाह्य स्थान संरक्षण का एक उदाहरण है –
(क) राष्ट्रीय उद्यान
(ख) जन्तु उद्यान
(ग) प्राणिविहार
(घ) संरक्षित जंगल
उत्तर :
(ख) जन्तु उद्यान।

प्रश्न 96.
यथास्थल संरक्षण के लिये आदर्श स्थान है –
(क) वनस्पति उद्यान
(ख) राष्ट्रीय उद्यान
(ग) प्रायोगिक बगीचे
(घ) प्रणी उद्यान
उत्तर :
(ख) राष्ट्रीय उद्यान।

प्रश्न 97.
इनमें से कौन-सा इन-सिदू संरक्षण का उदाहरण है ?
(क) अभ्यारण्य
(ख) चिड़ियाखाना
(ग) बोटानिक उद्यान
(घ) कायो संरक्षण
उत्तर :
(क) अभ्यारण्य।

प्रश्न 98.
भारत का राष्ट्रीय उद्यान है –
(क) कान्हा
(ख) पेरियार
(ग) कॉर्बोट पार्क
(घ) बाँदीपुर
उत्तर :
(ग) कॉर्बोट पार्क।

प्रश्न 99.
सिंघालिया राष्ट्रीय उद्यान (प० बं०) प्रसिद्ध है किसके लिए –
(क) लाल पाण्डा संरक्षण
(ख) मगरमच्छ संरक्षण
(ग) पक्षी संरक्षण
(घ) बाघ संरक्षण
उत्तर :
(क) लाल पाण्डा संरक्षण।

प्रश्न 100.
JFM परियोजना सर्वप्रथम आरम्भ किया गया था –
(क) असम में
(ख) केरल में
(ग) तामिलनाडु में
(घ) पश्चिम बंगाल में
उत्तर :
(घ) पश्चिम बंगाल में।

प्रश्न 101.
IUCN का मुख्यालय है –
(क) मॉंगेस, न्युजीलैण्ड
(ख) पेरिस, फ्रांस
(ग) वियेना, ऑस्ट्रिया
(घ) न्यूयोर्क, यू० एस० ए०
उत्तर :
(ग) वियेना, ऑंस्ट्रिया।

प्रश्न 102.
निम्नलिखित में से कौन यथा-स्थल संरक्षण की विधि नहीं है ?
(क) जूलाजिकल गार्डेन
(ख) राष्ट्रीय उद्यान
(ग) वायोस्फीयर रीजेन
(घ) अभ्यारण्य
उत्तर :
(क) जूलाजिकल गार्डेन।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 103.
क्रायोग्रिजरवेशन में स्पेसिमेन को संरक्षण करने के लिए तापक्रम की जरूरत है –
(क) -10°C
(ख) -100°C
(ग) 1°C
(घ) -196°C
उत्तर :
(घ) -196°C

प्रश्न 104.
रेड पान्डा संरक्षित क्षेत्र है –
(क) सिंगलिला राष्ट्रीय उद्यान
(ख) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
(ग) गिर राष्ट्रीय उद्यान
(घ) सुन्दर वन राष्ट्रीय उद्या
उत्तर :
(क) सिंगलिला राष्ट्रीय उध्यान।

प्रश्न 105.
निम्नलिखित में से कौन बहि स्थल संरक्षण की विधि नहीं है ?
(क) बोटैनिकल गार्डेन
(ख) जूलाजिकल गार्डेन
(ग) बायोस्पीयर रिजर्व
(घ) क्रायोप्रिजरवेशन
उत्तर :
(ग) बायोस्सीयर रिजर्व

प्रश्न 106.
बाघ परियोजना का प्रारम्भ में हुआ था –
(क) 2010 ई०
(ख) 1973 ई०
(ग) 1947 ई०
(घ) 1931 ई०
उत्तर :
(ख) 1973 ई०

प्रश्न 107.
निम्नलिखित में से कौन वायोस्फीयर रिजर्व नहीं है ?
(क) चापरामारी
(ख) नीलगिरी
(ग) सुन्दरवन
(घ) नन्दा देवी
उत्तर :
(ख) नीलगिरी

प्रश्न 108.
राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है ।
(क) रेड पांडा
(ख) एक सिंग वाला गेंडा
(ग) घड़ियाल
(घ) बाष
उत्तर :
(घ) बाघ।

प्रश्न 109.
इनमें से कौन-सा हाट स्पाट नहीं है ?
(क) हिमालय
(ख) इन्डो-बर्मा
(ग) पश्चिम घाट-श्रीलंका
(घ) सुन्दरवन
उत्तर :
(घ) सुन्दरवन

प्रश्न 110.
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हाट स्पाट के अन्तर्गत है।
(क) पूर्वी हिमालय
(ख) पश्चिमी घाट और श्रीलंका
(ग) इंडोवर्मा
(घ) सुंडालैंड
उत्तर :
(घ) सुंडालैंड

प्रश्न 111.
‘रायल बंगाल टाइगर’ पाये जाते हैं ?
(क) जलदापाड़ा जगल में
(ख) सुन्दरवन में
(ग) झारखण्ड के जंगल में
(घ) इनमें से किसी में नहीं
उत्तर :
(ख) सुन्दरवन में

प्रश्न 112.
पश्रिम बंगाल के मिदनापुर जिले का आराबरी जंगल प्रसिद्ध है –
(क) संयुक्त वन प्रबंधन के लिए
(ख) पिपल्स बायोडाईभरसिटि रजिस्टर के लिए
(ग) बाघ परियोजना के लिए
(घ) इनमें से किसी के लिए नहीं
उत्तर :
(क) संयुक्त वन प्रबंधन के लिए

प्रश्न 113.
सुन्दरवन अभयारण्य किस राज्य में स्थित है –
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) बिहार
(ग) असम
(घ) झारखंड
उत्तर :
(क) पश्चिम बंगाल

प्रश्न 114.
जलदापाड़ा अभयारण्य में किस प्राणी का संरक्षण होता है –
(क) गैण्डा
(ख) सर्ष
(ग) पर्ष्षी
(घ) हाथी
उत्तर :
(क) गैण्डा

प्रश्न 115.
अलीपुर चिड़ियाघर एक उदाहरण है जिसका –
(क) बहिःस्थल संरक्षण
(ख) यथास्थल संरक्षण
(ग) इसमें से कोई नहीं
(घ) इनमें से सभी
उत्तर :
(क) बहि स्थल संरक्षण

प्रश्न 116.
यथास्थल संरक्षण का एक उदाहरण है –
(क) सुन्दरवन बाघ सुरक्षित क्षेत्र
(ख) दार्जिलिंग में बर्फले तेंदुओं का प्रजनन केन्द्र
(ग) एक खुला प्राणी उद्यान
(घ) इनमें से सभी
उत्तर :
(क) सुन्दरवन बाघ सुरक्षित क्षेत्र

प्रश्न 117.
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जिस राज्य में स्थित है –
(क) कर्नाटक
(ख) असम
(ग) केरल
(घ) पश्चिम बंगाल
उत्तर :
(ख) असम

प्रश्न 118.
भारत में भारतीय शेरों का एक प्राकृति आवास है –
(क) सुन्दरवन
(ख) कार्बेट राष्ट्रीय उघान
(ग) सिमलीपाल वन
(घ) गिर वन
उत्तर :
(घ) गिर वन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 119.
भारत में कुल राष्ट्रीय उब्यानों की संख्या है –
(क) 269
(ख) 192
(ग) 100
(घ) 90
उत्तर :
(घ) 90

प्रश्न 120.
भारत में कुल वन्य जीवन अभयारणयों की संख्या है –
(क) 448
(ख) 569
(ग) 269
(घ) 128
उत्तर :
(क) 448

प्रश्न 121.
देहांग-देबांग और अगस्थैयामलाइ है एक –
(क) सुरक्षित जैवमण्डल
(ख) अभयारण्य
(ग) राष्ट्रीय उद्यान
(घ) संरक्षण कार्यक्रम
उत्तर :
(क) सुरक्षित जैवमण्डल

प्रश्न 122.
भारत के 28 बाघ सुरक्षित क्षेत्रों का क्षेत्रफल है लगभग –
(क) 50,653 वर्ग किलोमीटर
(ख) 37,761 वर्ग किलोमीटर
(ग) 90,650 वर्ग किलोमौटर
(घ) 60,352 वर्ग किलोमीटर
उत्तर :
(ख) 37,761 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न 123.
Red Data Book है –
(क) गायब हो रहे पौधों की सूची
(ख) विरल पौधों की सूची
(ग) विलुप्त पौधे की सूची
(घ) संकट ग्रस्थ प्रजातियों की सूची
उत्तर :
(घ) संकट ग्रस्थ प्रजातियों की सूची

प्रश्न 124.
अपने देश में पशु बिहारों की संख्या है –
(क) 14
(ख) 90
(ग) 448
(घ) 525
उत्तर :
(ग) 448

प्रश्न 125.
रेड डाटा पुस्तक तैयार किया गया है –
(क) WWF
(ख) IBWL
(ग) UNICEF
(घ) IUCN
उत्तर :
(घ) IUCN.

प्रश्न 126.
कौन यथा स्थल संरक्षण नहीं है ?
(क) राष्ट्रीय उद्यान
(ख) वानस्पतिक उद्यान
(ग) सुरक्षित वन
(घ) अभायारण्य
उत्तर :
(ख) वानस्पतिक उद्यान।

प्रश्न 127.
भारत में सर्वप्रथम राष्ट्रीय उद्यान है – .
(क) कान्हा
(ख) कॉर्बेट
(ग) बांदीपुर
(घ) पेरियार
उत्तर :
(ख) कॉर्बेट।

प्रश्न 128.
IUCN द्वारा घोषित अति संकटग्रस्त प्रजाति कौन है ?
(क) बाघ
(ख) घड़ियाल
(ग) गैण्डा
(घ) मृग
उत्तर :
(ग) गैण्डा।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. स्थानीय जैव-विविधता को प्रभावित करने वाला एक विदेशी प्रजाति का नाम है _________
उत्तर : जलकुम्भी (water hyacinth)।

2. हवा में धुलित धुआँ, राख, धुलकण, परागकण को एकत्रित रूप में _________कहा जाता है, जो विभिन्न फूसफूस की बीमारियों का कारण है।
उत्तर : सस्पेडेंड पार्टिकुलेट मैटर।

3. धान के खेत द्वारा उत्पत्न ज्वलनशील ग्रीन हाउस गैस_________ है।
उत्तर : मिथेन।

4. पश्चिम बंगाल में स्थित _________एक जैवमण्डल आरक्षित है।
उत्तर : चापरामारी।

5. पश्चिम बंगाल में अभ्यारण _________ में है।
उत्तर : जलदापाड़ा।

6. नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाला सहजीवी बैक्टिरिया _________ है।
उत्तर : राइजोबियम।

7. पश्चिम बंगाल के गोरुमारा में _________ है।
उत्तर : संरक्षित वन।

8. मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा _________ की क्रिया के कारण घटती है।
उत्तर : डिनाइट्रीफिकेशन।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

9. लेग्युमिनोसी पौधे _________ में एक मुख्य भूमिका निभाते हैं।
उत्तर : नाइट्रोजन चक्र।

10. _________ बैक्टेरिया द्वारा डिनाट्रीकरण क्रिया होती है।
उत्तर : सुडोमोनास।

11. नाइट्रोजन स्थिरीकरण की विपरीत क्रिया _________ है।
उत्तर : डिनाइट्रिकरण।

12. _________ नाइट्रीकरण जीवाणु है।
उत्तर : नाइट्रोसोमोनास।

13. दालीय पौधों की जड़ में _________ जीवाणु गाँठ के रूप में पाया जाता है।
उत्तर : राइजोबियम।

14. अमोनीकरण बैक्टेरिया अमीनो अम्ल को_________ में बदल देता है।
उत्तर : अमोनिया।

15. विनाइट्रीकरण जीवाणु नाइट्रेट को_________ में बदल देते हैं।
उत्तर : नाइट्रोजन।

16. युट्रॉफिकेशन के कारण जलाशय एक _________ में बदल देते हैं।
उत्तर : अलगल बूभ।

17. O3 हमारे लिए _________ है।
उत्तर : छत्रक।

18. अम्ल वर्षा में _________तथा _________रहते हैं।
उत्तर : सल्फ्यूरिक, नाइट्रिक अम्ल।

19. अभ्यारण्य _________ के संरक्षण की जगह है।
उत्तर : जन्तुओं।

20. गेंडा पाया जाता है_________ में।
उत्तर : कांजीरांगा।

21. वायुमण्डलीय नाइट्रोजन ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर_________ का निर्माण करता है।
उत्तर : नाइट्रिक 3 क्साइड।

22. अमोनिया से नाइट्राइट तथा नाइट्राइट से नाइट्रेट बनने को _________कहते हैं।
उत्तर : नाइट्रिफिकेशन।

23. सुडोमोनास एक_________ बैक्टिरिया है।
उत्तर : डिनाइट्रीफाइंग।

24. पृथ्वी पर अम्ल जब वर्षा के रूप में गिरती है तो उसे _________कहते हैं।
उत्तर : अम्ल वर्षा।

25. अम्ल वर्षा के कारण पौधों में _________की क्रिया मंद पड़ जाती है।
उत्तर : प्रकाश संश्लेषण।

26. हाइड्रोकार्बन एवं अन्य प्रदूषक गैसें _________पैदा करती हैं।
उत्तर : कैसर।

27. सल्फर-डाइ-ऑक्साइड वायुमण्डलीय जलवाष्प के साथ मिलकर _________बना देती है।
उत्तर : गन्धकाम्ल H2SO4

28. वे सूक्ष्म जीव जो रोग उत्पन्न करते हैं उन्हें_________ कहते हैं।
उत्तर : पैथोजेनिक।

29. _________का मुख्य कारण कीटनाशी है।
उत्तर : मृदा-प्रदूषण।

30. शोर के तारत्व को मापने की इकाई को कहते _________हैं।
उत्तर : डेसिबल।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

31. _________की कई प्रजातियाँ शोर के प्रभाव से विलुप्त हो गई हैं।
उत्तर : पक्षियों।

32. शोर से _________तथा_________ उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है।
उत्तर : रूधिर चाप, हुद रोग।

33. SO2 से पौधों की हरियाली नष्ट हो जाती है जिसे कहते हैं।
उत्तर : क्लोरोसिस।.

34. _________की अधिकता से लाडकेन की मृत्यु हो जाती है।
उत्तर : SO2

35. _________के उपयोग से उदर रोग, हैजा, टायफाइड आदि होता है।
उत्तर : प्रदूषित जल।

36. इस वर्ष भारत की सम्भाव्य आबादी _________होने की संभावना है।
उत्तर : 1263.54 मिलियन।

37. वर्षा या सिंचाई के बाद अगर किसी भूखण्ड पर जल जमा रह जाये तो बह स्थिति _________कहलाती है।
उत्तर : जलाक्रान्ति (Water logging)।

38. _________एक श्वृसन से संबंधित रोग है।
उत्तर : द्मा।

39. विघट नाभिक पदार्थ _________को प्रदूषित करते हैं।
उत्तर : वायु।

40. मलवायु _________को दूषित करते हैं।
उत्तर : जल।

41. औद्योगिक गन्दगी द्वारा प्रदूषित होता है _________ |
उत्तर : जल।

42. धूँघ से _________को नुकसान होता है।
उत्तर : जीवों।

43. भारत में प्रति लाख आबादी में लगभग _________कैंसर से पीड़ित हैं।
उत्तर : 70 व्यक्ति।

44. Yew पेड़ों की छाल से _________ प्राप्त होता है जो _________के उपचार में उपयोगी सिद्ध हुआ है।
उत्तर : टैक्सोल, कैंसर।

45. _________को क्षति पहुँचाने में प्रदूषण की भूमिका सर्वाधिक है।
उत्तर : जैव विविधता।

46. _________तालाबों में विद्यमान जलीय प्राणियों के लिए खतरा बना हुआ है।
उत्तर : जलकुम्भी।

47. उच्च लवणता क्षेत्र _________के दक्षिणी पश्विमी भाग में है।
उत्तर : सुन्दर वन।

48. _________के दोहन से जैव विविधता के लिए संकट पैदा हो गया है।
उत्तर : प्राकृतिक संपदा।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

49. जैव विविधता को बचाने के लिए 1992 ई० में _________ पृथ्वी सम्मेलन हुआ था।
उत्तर : रियो दी जेनेरो (Rio de Janeiro)।

50. _________ को बचाने के लिए 2002 ई० में जोहान्सबर्ग में.
उत्तर : जैव विविधता, विश्र सम्मेलन। हुआ था।

51. वन्य सुरक्षा अधिनियम _________ में पारित हुआ।
उत्तर : 1972 ई०।

52. _________विधि द्वारा संकटग्रस्त स्पीसीज के शुकाणुओं तथा अण्डों को संरक्षित किया जाता है।
उत्तर : हिमकारी परिरक्षण।

53. _________वह क्षेत्र है, जो सिर्फ पशुओं के संरक्षण के लिए आरक्षित रहता है।
उत्तर : अभ्यारण्य।

54. _________मेघालय के खासी पहाड़ों में ही पाया जाता है।
उत्तर : कलश-पौधा।

55. पूर्वोत्तर एवं पश्चिमी घाट के वन संसार के सबसे अधिक _________क्षेत्रों में शामिल हैं।
उत्तर : प्रमुख।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. भंगुर प्रदूषक जैव आवर्धन के लिए उत्तरदायी हैं।
उत्तर : False

2. बाँदीपर अभायरण्य कर्नाटक में स्थित है।
उत्तर : True

3. कोयला एक नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल ऊर्जा) का स्त्रोत है।
उत्तर : False

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

4. BOD – जल प्रदूषण का स्तर दर्शाता है।
उत्तर : True

5. जल प्रदूषण के कारण ही आस्थमा रोग होता है।
उत्तर : False

6. CO2 और SO2 दो हरित गृह गैसे हैं।
उत्तर : True

7. जंगल के विनाश का परिणाम जैव विविधता को हानि है।
उत्तर : True

8. पश्चिम बंगाल के सुन्दरवन में शेर प्रोजेक्ट स्थापित है।
उत्तर : False

9. यूट्रिफिकेशन जल प्रदूषण का प्रभाव है।
उत्तर : True

10. सड़े कार्बनिक कचरे से मिथेन गैस निकलती है।
उत्तर : True

11. जिम कॉबेंट राष्ट्रीय उद्यान झारखण्ड में स्थित है।
उत्तर : False

12. CO2 एक हरित गृह गैस है।
उत्तर : True

13. क्रायोप्रिजर्वेशन एक प्रकार का बहि-स्थल सरंक्षण है।
उत्तर : True

14. कोयला खान के मजदूरों में वायु प्रदूषण के कारण काला फेफड़ा रोग अक्सर हो जाता है।
उत्तर : True

15. मोटर गाड़ियों से निकलने वाला सबसे प्रदूषक भारी धातु पारा है।
उत्तर : False

16. सुडोमोनास अमोनिया को नाइट्रेट में परिवर्तित करता है।
उत्तर : False

17. जीवद्रव्य का मुख्य अवयव नाइट्रोजन है।
उत्तर : True

18. भारत के जैव विविधता का जन्म स्थल में एक धार मरूभूमि है।
उत्तर : False

19. जनसंख्या विस्फोट के कारण निकट भविष्य में भोजन की कमी हो जाएगी।
उत्तर : True

20. यूट्रोफिकेशन से जलीय वातावरण (जलाशय) में विभिन्न पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
उत्तर : True

21. CFC’s जैव विघटनशील प्रदूषशक हैं।
उत्तर : True

22. SO2 और NH3 दो ग्रीन-हाउस गैसे हैं।
उत्तर : False

23. उच्य तारत्व की ध्वनि से उच्च रक्त चाप एवं हुय रोग होता है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

24. वनस्पति उद्यान एक प्रकार का बाहा स्थान संरक्षण है।
उत्तर : True

25. डेसिबल ध्वनि प्रदूषण पहुँचने पर बहरापन होता है।
उत्तर : False

26. नागालैण्ड और मिजोरम को सम्मिलित रूप से सुन्दालैण्ड कहते हैं।
उत्तर : False

27. जलाशय हमारे पर्यावरण को दूषित करता है।
उत्तर : False

28. हिमालय की सलामन्डर एक संकटग्रस्त प्राणी है।
उत्तर : True

29. कर्नाटक का बाँदीपुर एकअभयारण्य है।
उत्तर : False

30. प्राणि उद्यान यथास्थान संरक्षण का उदाहरण है।
उत्तर : False

31. नाइट्रोबैक्टर एक विनाइट्रीकरण जीवाणु है।
उत्तर : False

32. युट्रोंफिकेशन से वायु प्रदूषण होता है।
उत्तर : False

33. गिलैनोसिस रोग का कारण आर्सैनिक प्रदूषण है।
उत्तर : True

34. ई० ओ० विल्सन ने “जैव-विविधता” शब्द दिया।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

35. जल प्रदूषण से बहरापन होता है।
उत्तर : False

36. नाइट्रोजन चक्र को पूर्ण चक्र कहा जाता है।
उत्तर : True

37. 100 डेसिबल ध्वनि प्रदूषण पहुँचने पर बहरापन होता है।
उत्तर : False

38. छोटी पूँछ वाली तितलियाँ पशिचमी घाट मुख्य स्थल में देखी जाती हैं।
उत्तर : True

39. SO2 तथा NO2 जो वायु-प्रदूषण के कारण उत्पन्न होते है, उनसे अम्ल वर्षा होती है।
उत्तर : True

40. आक्सिन बीजों के प्रसुप्त अवस्था से उन्हें अंकुरण में सहायता करता है।
उत्तर : False

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) कोरएसिवैट (a) भूगर्भस्थित जल प्रदूषण
(ii) J.F.M. (b) राष्ट्रीय उद्यान
(iii) आर्सेनिक (c) क्रूजन पार्क
(iv) कॉर्बेट (d) वृहत कोलायड्डल समन्वय
(v) वनस्पति उद्यान (e) जंगल पुर्नगठन में स्थानीय लोगों का सक्रिय अंशग्रहन

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) कोरएसिवैट (d) वृहत कोलायड्डल समन्वय
(ii) J.F.M. (e) जंगल पुर्नगठन में स्थानीय लोगों का सक्रिय अंशग्रहन
(iii) आर्सेनिक (a) भूगर्भस्थित जल प्रदूषण
(iv) कॉर्बेट (b) राष्ट्रीय उद्यान
(v) वनस्पति उद्यान (c) क्रूजन पार्क

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) नाइट्रिकरण (a) SO2 NO2
(ii) CO2 (b) एक सींग वाला गैण्डा
(iii) वायु प्रदूषण (c) CO2
(iv) गोरुमारा (d) वैश्विक उष्णता
(v) वैश्विक उष्णता (e) जीवाणु द्वारा अमोनिया से नाइट्ट का निर्माण

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) नाइट्रिकरण (e) जीवाणु द्वारा अमोनिया से नाइट्ट का निर्माण
(ii) CO2 (d) वैश्विक उष्णता
(iii) वायु प्रदूषण (a) SO2 NO2
(iv) गोरुमारा (b) एक सींग वाला गैण्डा
(v) वैश्विक उष्णता (c) CO2

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) प्राणि उद्यान (a) एराबेरी वन
(ii) बक्सा वन (b) सह-वन प्रबंधन
(iii) वन संरक्षण (संस्था) (c) जावीणु क्रिया द्वार N2 से NH4 का उत्पादन
(iv) J.F.M (d) एक्स सीटू
(v) अमोनिकरण (e) बाघ परियोजना

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) प्राणि उद्यान (d) एक्स सीटू
(ii) बक्सा वन (e) बाघ परियोजना
(iii) वन संरक्षण (संस्था) (b) सह-वन प्रबंधन
(iv) J.F.M (a) एराबेरी वन
(v) अमोनिकरण (c) जावीणु क्रिया द्वार N2 से NH4 का उत्पादन

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 4.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) विनाइट्करण (a) नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइड
(ii) वायु प्रदूषण (b) फेफड़ा कैंसर
(iii) अम्ल वर्षा (c) Nox उत्पन्न करता है।
(iv) धुमपान (d) सुन्दर वन
(v) वायोस्फेयर रिजर्व (e) अस्थमा के कारण

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) विनाइट्करण (c) Nox उत्पन्न करता है।
(ii) वायु प्रदूषण (e) अस्थमा के कारण
(iii) अम्ल वर्षा (a) नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइड
(iv) धुमपान (b) फेफड़ा कैंसर
(v) वायोस्फेयर रिजर्व (d) सुन्दर वन

प्रश्न 5.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) राष्ट्रीय उधान (a) फेफड़ो से संबधित रोग
(ii) कीटनाशक (b) स्टारद्ले प्रतिक्रिया
(iii) SPM (c) सुन्दर वन
(iv) ध्वनि प्रदूषण (d) जिमकार्बेट
(v) बाघ संरक्षित है (e) किसान

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) राष्ट्रीय उधान (d) जिमकार्बेट
(ii) कीटनाशक (e) किसान
(iii) SPM (a) फेफड़ो से संबधित रोग
(iv) ध्वनि प्रदूषण (b) स्टारद्ले प्रतिक्रिया
(v) बाघ संरक्षित है (c) सुन्दर वन

प्रश्न 6.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) लुप्तप्राय प्राणि (a) देहांग-देबांग
(ii) शेरो का प्राकृतिक अवास (b) सन् 1972 ई०
(iii) सरक्षित जैवमण्डल (c) 1987 ई०
(iv) भारत में शेर परियोजना (d) “गिर जंगल”
(v) भारत गैण्डा परियोजना (e) बिल्ली
(f) गैंडा

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) लुप्तप्राय प्राणि (f) गैंडा
(ii) शेरो का प्राकृतिक अवास (d) “गिर जंगल”
(iii) सरक्षित जैवमण्डल (a) देहांग-देबांग
(iv) भारत में शेर परियोजना (b) सन् 1972 ई०
(v) भारत गैण्डा परियोजना (c) 1987 ई०

 

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 5 Question Answer – वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
निम्न चारों पदों में से एक बाकी तीनों का समन्वय है, वह पद खोजके लिखो : स्थानीय जैविक संसाधनों का संपूर्ण ज्ञान, PBR, स्थानीय जैविक संसाधन का परंपरागत मान्यता, स्थानिक जैविक संसाधन का चिरस्थायी उपयोग।
उत्तर :
PBR

प्रश्न 2.
सिनगालिया नैशनल पार्क में संरक्षित एक लुप्तप्राय प्रजाति के पशु का नाम लिखो।
उत्तर :
लाल पाण्डा।

प्रश्न 3.
नीचे दिये गये चार शब्दों में से तीन एक ही विषय के अन्तर्गत हैं। उसे मालूम किजिए और लिखिए। इम्व्रोयो, मेरिस्मेटिक उतक, बीज, कायोसंरक्षण।
उत्तर :
क्रायोसंरक्षण।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 4.
सुन्दरवन परिवेश से सम्बन्धित आधुनिक उद्देग के कारण का नाम लिखिए।
उत्तर :
औद्योगीकरण एवं यातायात के लिए सड़कों के निर्माण के कारण सुन्दरवन के वृक्षों की कटाई से वन्य क्षेत्र का संकुचित होना।

प्रश्न 5.
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ?
उत्तर :
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के अरवल जिले में अरावली पर्वत श्रेणी में स्थित है।

प्रश्न 6.
ताजमहल का पीलापन कौन-सा मुख्य प्राकृतिक दुर्घटना से कारण हुआ ?
उत्तर :
ताजमहल का पीलापन अम्ल वर्षा जैसी प्राकृतिक दुर्घटना के कारण हुआ है।

प्रश्न 7.
बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है ?
उत्तर :
बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान पक्चिम बंगाल की सनकोसी नदी और मानस राष्ट्रीय उद्यान के निकट है।

प्रश्न 8.
नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले सहजीवी बैक्टिरिया का नाम बताओ।
उत्तर :
राइजोबियम।

प्रश्न 9.
नाइट्रोजन चक्र में कौन सी बैक्टिरिया नाइट्राइट को नाइट्रेट में बदलता है?
उत्तर :
नाइट्रोबैक्टर।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 10.
जलाभूमि की एक लाभदायक भूमिका लिखिए।
उत्तर :
जलाभूमि जैव-विविधता एवं पर्यावरण का संरक्षक है।

प्रश्न 11.
स्लूज क्या है ?
उत्तर :
युट्रांफिकेशन के कारण जलाशयों में निक्षेपित पदार्थो के जमा होने से उत्पन्न चिकनी, दलदली मिट्टी जो जलाशय के तल में जमा होता है, उसे स्लज (Sludge) कहते हैं।

प्रश्न 12.
किस जन्तु के संरक्षण के लिए सुन्दरवन प्रसिद्ध है ?
उत्तर :
रॉयल बंगाल टाइगर।

प्रश्न 13.
पश्चिम बंगाल में स्थित एक अभ्यारण्य का नाम बताओ जहाँ एक सिंघ वाला गेंडा संरक्षित किया जाता है।
उत्तर :
जलदापाड़ा।

प्रश्न 14.
W.W.F. का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :
World Wildlife Fund.

प्रश्न 15.
एक संकट में पड़े जंगली जन्तु का नाम बताओ।
उत्तर :
लाल पंडा।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 16.
पश्चिम बंगाल के एक संरक्षित वन का नाम बताओ।
उत्तर :
गोरूमारा।

प्रश्न 17.
पश्चिम बंगाल के अभ्यारण्यों के नाम बताओ।
उत्तर :
सुन्दरवन, जलदापाड़ा।

प्रश्न 18.
मगरमच्छ परियोजना किस नाम से विख्यात है ?
उत्तर :
भागवतपुर मगरमच्छ परियोजना के नाम से।

प्रश्न 19.
दाल जातीय पौधे के जड़ों की गाँठों में पाये जाने वाले सहजीवी बैक्टिरिया का नाम बताओ।
उत्तर :
राइजोबियम।

प्रश्न 20.
अमीनो अम्ल से अमोनिया बनने की क्रिया क्या कहलाती है ?
उत्तर :
अमोनीकरण।

प्रश्न 21.
मिट्टी में उपस्थित नाइट्राइट या नाइट्रेट के विघटन से स्वतंत्र नाइट्रोजन गैस उत्पत्न होने की क्रिया क्या कहलाती है ?
उत्तर :
डिनाइट्रीफिकेशन।

प्रश्न 22.
ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पत्र राख कौन सा प्रदूषक है।
उत्तर :
प्राथमिक प्रदूषक।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 23.
वायु में ठोस या द्रव कणों के तैरते हुए कणों को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
एयरोसॉल (Aerosol)।

प्रश्न 24.
आर्सेनिक प्रदूषण का लक्षण क्या है ?
उत्तर :
मेलौनोसिस।

25.
ध्वनि की तीव्रता को किस इकाई में मापा जाता है ?
उत्तर :
डेसिबल।

प्रश्न 26.
कल-कारखानों में ध्वनि की तीव्रता कितनी पायी जाती है ?
उत्तर :
100 डेसिबल।

प्रश्न 27.
वायु प्रदूषण के कारण होने वाले एक श्राँस रोग का नाम बताओ।
उत्तर :
दमा (Asthma)।

प्रश्न 28.
कैंसर उत्पत्र करने वाला कारक क्या कहलाता है ?
उत्तर :
कारसिनोजेन्स।

प्रश्न 29.
रेसरपाइन एल्कोलॉयड किस औषधिय पौधा से प्राप्त होता है ?
उत्तर :
सर्पगन्धा से।

प्रश्न 30.
भारत में कुल कितने अभ्यारण्य (Sanctuary) हैं ?
उत्तर :
515

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 31.
भारत में राष्ट्रीय उद्यान (National park) की संख्या बताओ।
उत्तर :
90

प्रश्न 32.
असम के एक अभ्यारण्य का नाम बताओ।
उत्तर :
मानस अभ्यारण्य, बारपेटा (असम)।

प्रश्न 33.
वृक्ष बचाओ आन्दोलन कहाँ आरम्भ हुआ ?
उत्तर :
हिमालय की तलहटी में।

प्रश्न 34.
किसी जीवधारी के जननिक बदलाव या हेरफेर की जानकारी किसके द्वारा प्राप्त होती है ?
उत्तर :
जननिक अभियांत्रिकी (Genetic Engineering) से।

प्रश्न 35.
JFM का पूरा नाम बताओ।
उत्तर :
संयुक्त वन प्रबंध (Joint Forest Management).

प्रश्न 36.
PBR का पूरा नाम बताओ।
उत्तर :
People Biodiversity Register.

प्रश्न 37.
अत्यधिक संकटग्रस्त प्राणी का नाम बताओ।
उत्तर :
लाल पाण्डा।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 38.
भारत के बाघ संरक्षण केन्द्र का नाम लिखिए।
उत्तर :
भारत का बाघ संरक्षण केन्द्र पश्चिम बंगाल का सुन्दरवन एवं बिहार का पलामू है।

प्रश्न 39.
“माइक्रोस्फीयर” (सूक्ष्म मण्डल) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?
उत्तर :
सिडनी डब्ल्यू फॉक्स (Sidney W. Fox) ने माइक्रोस्फीयर शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया।

प्रश्न 40.
भारत में गैण्डा के संरक्षण के लिए अपनाई गई परियोजना का नाम लिखिए।
उत्तर :
भारत में गैण्डा के संरक्षण के लिए अपनाई गई परियोजना का नाम “गैण्डा पुनर्वास कार्यक्रम” है।

प्रश्न 41.
SPM का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर :
SPM = सस्पेन्डेड पार्टिकुलेट मैटर (Suspended Particulate Matter).

प्रश्न 42.
दिए गए चार शब्दों (Term) में एक सभी को इंगित करता है उसका नाम लिखिए -क्रायोप्रीजर्वेशन, वाह्य स्थानीय संरक्षण, जन्तु उद्यान, वनस्पति उद्यान।
उत्तर :
वाह्य स्थानीय संरक्षण।

प्रश्न 43.
एक नीले-हरे शैवाल का नाम लिखिए।
उत्तर :
नीला -हरा शैवाल -नॉस्टॉक (Noctoc).

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 44.
IUCN का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर :
IUCN- इन्टरनेशनल युनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज (International Union for Conservation of Natural Resources).

प्रश्न 45.
वायु में N2 की सामान्य प्रतिशत क्या है ?
उत्तर :
वायु में N2 की सामान्य प्रतिशत 77.17 % है।

प्रश्न 46.
अम्ल वर्षा में उपस्थित एक अम्ल नाम बताइए।
उत्तर :
अम्ल वर्षा में नाइट्रस अम्ल, नाइट्रिक अम्ल, सल्फ्युरिक अम्ल आदि होता है।

प्रश्न 47.
ध्वनि प्रदूषण का एक बुरा प्रभाव लिखिए।
उत्तर :
बहरापन।

प्रश्न 48.
पश्चिम बंगाल में लाल पाण्डा का संरक्षण कहाँ होता है ?
उत्तर :
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के कंचनजघा अभयारण्य में लाल पाण्डा का संरक्षण होता है।

प्रश्न 49.
बेमेल को अलग करें : NO2, DDT, डेसिबल, आर्सेनिक।
उत्तर :
डेसिबल।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 50.
एक अमीनोफाइंग बैक्टिरिया का नाम बताओ।
उत्तर :
बैसिलस वलगैरिस (Bacillus Volgaris)

प्रश्न 51.
एक हरित गृह गैस का नाम बताओ।
उत्तर :
नाइट्रस ऑक्साइड

प्रश्न 52.
सन् 1992 ई० में होने वाली पृथ्वी सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
उत्तर :
राओ डी-जेनेरिओ में

प्रश्न 53.
विकसित देशों में 25 प्रतिशत ड्रग्स किन पेड़-पौधों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर :
औषधिय पौधों से

प्रश्न 54.
किन मछलियों का उत्पादन स्वच्छ मीठे जल के संसाधनों में होता है ?
उत्तर :
श्रीम्प (Shrimp)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 55.
सुन्दरवन के क्षेत्रों में शहरीकरण के फलस्वरूप किसका विनाश हुआ है ?
उत्तर :
मैंग्रोव वनस्पतियों का।

प्रश्न 56.
भारत में सर्वप्रथम वनस्पतिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना कहाँ की गयी ?
उत्तर :
कोलकाता में

प्रश्न 57.
संजय गाँधी प्राणी उद्यान कहाँ है ?
उत्तर :
पटना (बिहार) में

प्रश्न 58.
बाघ परियोजना का आरम्भ भारत में कब हुआ ?
उत्तर :
सन् 1973 ई० में।

प्रश्न 59.
जंगली शाकाहारी पशु जैसे- सांभर तथा चीतल आदि किसका भोजन है ?
उत्तर :
शेरों का

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 60.
अत्यधिक संकटग्रस्त प्राणी का नाम बताओ।
उत्तर :
लाल पाण्डा

प्रश्न 61.
दो डिनाइट्रोफाइंग बैक्टिरिया के नाम बताओ।
उत्तर :
दो डिनाइट्रोफाइंग बैक्टिरिया- स्यूडोमोनास तथा थायोबैसिलस डिनाइट्रिफिकेन्स(Thiobacillus denitrificans)।

प्रश्न 62.
दो नाइट्रोजन अवशोषित करने वाली अल्गी के नाम बताओ।
उत्तर :
एनाबिना (Anabena), नॉस्टाक (Nostoc)

प्रश्न 63.
जन्तुओं को नाइट्रोजन किस रूप में प्राप्त होता है ?
उत्तर :
जन्तुओं को नाइट्रोजन वनस्पति प्रोटीन के रूप में प्राप्त होता है।

प्रश्न 64.
नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले एक सहजीवी बैक्टिरिया का नाम लिखो।
उत्तर :
राइजोबियम लेग्युनिनोसरम (Rhizobium Leguninosarum)

प्रश्न 65.
संरक्षण में रखे गये कुछ जन्तुओं के नाम बताओ।
उत्तर :
संरक्षण में रखे गये जन्तु- बाघ, गेंडा, घड़ियाल आदि हैं।

प्रश्न 66.
प्रदूषक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
प्रदूषण उत्पन्न करने वाले अभिकारको को प्रदूषक (Pollutants) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 67.
भविष्य में लुप्त होने की संभावना वाले कुछ भारतीय जन्तुओं के नाम बताओ।
उत्तर :
अजगर (Python), शेर (Lion), घड़ियाल (Crocodile), हाथी (Elephant) आदि।

प्रश्न 68.
कुछ स्वतंत्र रूप में रहने वाले जीवाणुओं के नाम बताओ।
उत्तर :
स्वतंत्र रूप में रहने वाले जीवाणु- क्लासट्रिडियम (Clustridium), एजोटोबैक्टर (Azotobacter), स्यूडोमोनास (Pseudomonas) आदि हैं।

प्रश्न 69.
भारत के दो विलुप्त जन्तुओं के नाम बताओ।
उत्तर :
डायनोसार (Dinosaurs), वूली मैमोथ (Wooly Mammoth) आदि।

प्रश्न 70.
नाइट्रोजन चक्र में कौन सी बैक्टेरिया नाइट्राइट को नाइट्रेट में बदलता है ?
उत्तर :
N2 Cycle में नाइट्रोबैक्टर नामक जीवाणु नाइट्राइट को नाइट्रेट में बदलता है।

प्रश्न 71.
अमोनीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जटिल नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक यौगिकों के विघटन से अमोनिया बनने की विधि को अमोनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 72.
नाइट्रोजन चक्र की क्रिया कितने पदों में पूर्ण होती है ?
उत्तर :
नाइट्रोजन चक्र की क्रिया चार पदों में पूर्ण होती है – नाइट्रोजन स्थिरीकरण, अमोनिफिकेशन, नाइट्रिफिकेशन तथा डिनाइट्रफिकेशन।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 73.
नाइट्रिफिकेशन (Nitrification) क्या है ?
उत्तर :
अमोनिया से नाइट्रेट तथा नाइट्राइट से नाइट्रेट बनने की क्रिया को नाइट्रिफिकेशन कहते हैं।

प्रश्न 74.
डिनाइट्रिफिकेशन क्या है ?
उत्तर :
मिट्टी में उपस्थित घुलनशील नाइट्राइट तथा नाइट्रेट के विघटन से स्वतंत्र नाइट्रोजन गैस उत्पन्न होने की क्रिया को डिनाट्रिफिकेश कहते हैं।

प्रश्न 75.
भारत में मगरमच्छ परियोजना कब शुरू की गयी ?
उत्तर :
भारत में सर्वप्रथम मगरमच्छ परियोजना सन् 1975 ई० में शुरू की गई।

प्रश्न 76.
गैंडा परियोजना क्षेत्र कहाँ बनाया गया ?
उत्तर :
शिवसागर (असम) काजीरंगा उद्यान में “गैंडा परियोजना क्षेत्र” बनाया गया है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 77.
सरीसुप वर्ग के विलुप्त होने के कगार पर के कुछ जन्तुओं के नाम बताओ।
उत्तर :
घड़ियाल, कछुआ, अजगर आदि कुछ सरीसृप वर्ग के प्राणी विलुप्त होने के कगार पर हैं।

प्रश्न 78.
JFM की स्थापना कब हुई ?
उत्तर :
पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने राष्ट्रीय वन नीति 1998 बनाई, जिसमें वनों के संयुक्त प्रबंधन को पर्याप्त भहत्व दिया गया।

प्रश्न 79.
दमा क्या है ?
उत्तर :
दमा श्रसन से संबंधित एक रोग है जिसमें मनुष्य को साँस लेने में अत्यधिक बाधा पहुँचता है।

प्रश्न 80.
क्रायोप्रिजरवेशन तकनीक क्या है ?
उत्तर :
क्रायोप्रिजरवेशन तकनीक द्वारा संकटग्रस्त जीवों के युग्मकों को जीवित व जननक्षम रखने के लिए संरक्षण किया जाता है।

प्रश्न 81.
पश्चिम बंगाल में गेंडा के अभ्यारण्य का नाम बताओ।
उत्तर :
गोरूमारा (Gorumara), जलदापाड़ा (Jaldapara)।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
मनुष्य के क्रियाओं द्वारा नाइट्रोजन चक्र प्रभावित हुआ है। दो घटनाओं को उल्लेख कर के उपर्युक्त वाक्य को सत्यापित करो।
अथवा
‘मानवीय क्रियाकलापों से नाइट्रोजन चक्र प्रभावित होती है’- इसके पक्ष में दो तर्क उपस्थित करो।
उत्तर :
मानवीय क्रिया कलापों का नाइट्रोजन चक्र पर प्रभाव
(i) अधिक भोज्य पदार्थो के उत्पादन के लिए किसान अपने खेतों में रासायनिक उर्वरक का उपयोग अधिक करते हैं। इससे मिट्टी में नाइट्रोजन की भात्रा में वृद्धि होती है। इससे वातावरण में N2O गैस की सान्द्रता बढ़ जाती है। यह एक ग्रीन हाउस गैस है।इससे वायु प्रदूषण होता है।
(ii) नाइट्रोजन के आक्साइड नाइट्रिक अम्ल बनाते हैं। यह वर्षा के जल से मिलकर अम्ल वर्षा के साथ धरती पर गिरते हैं। इस अम्ल वर्षा से मिट्टी, पौधे, जन्तु और जल के साथ ही साथ मानव सम्पदा भी प्रभावित होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 2.
आर्द्रभूमि के विनाश तथा कृषिभूमि के मात्रा के निरंतर समाप्त होने की क्रिया पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करेगा ?
उत्तर :
आर्द्रभूमि के विनाश का पर्यावरण पर प्रभाव : (i) पीने के लिए पानी की कमी। (ii) जैवविविधता की क्षति। कृषिभूमि के विनाश के पर्यावरण पर प्रभाव : कृषिभूमि के नष्ट होने से खाद्य उत्पादन में कमी आयोगी जिसके फलस्वरूप जीवों के बीच संघर्ष बढ़ेगा और लोग भूखमरी के शिकार होंगे।

प्रश्न 3.
मनुष्य के कानों तथा हृदय पर ध्वनि प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों को लिखो।
उत्तर :
ध्वनि प्रदूषण के कारण कानों की सुनने की क्षमता कम हो जाती है। आदमी पूर्ण रूप से बहरा भी हो सकता है। ध्वनि प्रदूषण से हृदय गति बढ़ जाती है। रक्तचाप बढ़ जाता है जिससे हृदय आघात होने की संभावना बढ़ जाती है।

प्रश्न 4.
मानव सभ्यता में जैव-विविधता का निम्न दो आधार के अनुसार क्या योगदान है उल्लेख करें ?
(i) खाद्य उत्पादन
(ii) औषधियों का उत्पादन
उत्तर :
खाद्य उत्पादन में जैव विविधता का योगदान : पौधे भोजन के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। खाद्य पौधों की कई प्रजातियों में से हम अनाज (गेहूँ, धान आदि) दाल, सब्जियाँ, फल आदि के रूप में ग्रहुण करते हैं।

औषधियों के उत्पादन में जैव विविधता का योगदान : हमें पौधों से अनेक प्रकार की औषधियाँ प्राप्त होती हैं। कुनैन नामक दवा हमें सिनकोना की छाल से प्राप्त होती है, जो मलेरिया के उपचार में उपयोग में लाई जाती है। रेसरपिन नामक दवा सर्पगंधा की जड़ से निकाली जाती है जो उच्च रक्तचाप को कम करने मेंकाम आती है।

प्रश्न 5.
जैव नाइट्रोजन स्थिरीकरण की विधि में भाग लेने वाले दो सूक्ष्म जीवों का नाम लिखिए।
उत्तर :
जैव नाइट्रोजन स्थिरीकरण में भाग लेने वाले दो सूक्ष्म जीव एजोटोबैक्टर, एवं राइजोबियम लेग्यूमिनोसैरम (Rhizobium leguminosarum) नामक जीवाणु है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 6.
अम्ल वर्षा से होने वाली दो हानियों का उल्लेख करें।
उत्तर :
अम्ल वर्षा (Acid rain) :

  1. अम्ल वर्षा का सबसे बूरा असर फसलों पर पड़ता है। इससे फसलो की पैदावार कम हो जाती है।
  2. अम्ल वर्षा का जल जब झीलो और नदियों के पानी से मिलता है। तो उस जल को प्रदूषित कर देती है। जिससे उसमें मौजूद कई तरह की मछलियाँ एवं जीव मर जाती है।
  3. बारिश का यह पानी धरती के अन्दर स्थित जल स्रोत में मिलता है। जो उसे पीने के लायक नहीं रहने देता है।

प्रश्न 7.
वैश्विक उष्णता के कारण जैव-विविधता के नुकसान के चार कारण लिखिए।
उत्तर :
वैश्विक उष्णता के कारण जैव विविधता को भारी क्षति हो रही है।

  1. जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वरूप प्रवासी पक्षीयों के साथ-साथ अनेक पशु पक्षीयों का नाश हो रहा है।
  2. कुछ समुद्री पक्षीयों के प्रजनन दर में अत्यधिक ह्रास हुआ है।
  3. वैश्विक उष्गता के कारण तापमान में वृद्धि के कारण अतिवृष्टि तथा अनावृष्टि जैसे समस्याएँ उत्पन्न हो रही है।
  4. तापमान के औसत वृद्धि के कारण हिम क्षेत्र पिघल रहे है। जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। परिणामस्वरूप तटवर्ती इलाके डूबने लगे है।

प्रश्न 8.
लोगों में जैव विविधता रजिस्टर में जैव विविधता सम्बन्धित जो मुख्य विषय अभिलेखयुक्त किये जाते हैं उन्हें लिखिए।
अथवा
PBR कैसे बनता है।
उत्तर :
PBR : यह स्थानीय लोगों की सहायता से तैयार किया गया विवरण पुस्तिका है।PBR को बनाने के लिए जैवविविधता प्रबंधन समिति (BMC) का गठन किया जाता है। इस समिति के सदस्य प्रश्न तालिका बनाकर स्थानीय लोगों से स्थानीय जीवों के सम्बन्ध में पूछताछ करते हैं। सदस्यों द्वारा प्राप्त डाटा का विश्लेषण कर उन्हें क्रमबद्ध रजिस्टर में लिखा जाता है।

प्रश्न 9.
“विदेशज प्रजातियों का प्रवेश स्थानीय जैव विविघता को प्रभावित करती है” – दो उदाहरणों के साथ वर्णन करो।
उत्तर :
विदेशज प्रजातियों का प्रवेश स्थानीय वातावरण को प्रभावित करता है –
(i) भारत में खाद्य जहाजों के माध्यम से अमेरिकी तिलचट्टा के प्रवेश से यहाँ का मूल निवासी प्राचीन तिलचट्टा का तेजी से विलोप हो रहा है।
(ii) जल के स्रोत में अन्य स्थान से जलकुम्भी के आ जाने से उस जल में पहले से उपस्थित जलीय जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाता है।

प्रश्न 10.
मनुष्य के फेफड़े में कैंसर का एक कारण एवं एक लक्षण का उल्लेख करो। (Board Sample Paper)
उत्तर :
(i) कैन्सर के कारण – सिगरेट एवं गुटका का नशा करने वालों में मुँह एवं फेफड़ों का कैसर अधिक देखने को मिलता है।
(ii) लक्षण : अनियंत्रित कोशिका विभाजन द्वारा कोशिकाओं में असाधारण वृद्धि तथा गुणन द्वारा ट्यूमर का बनना इसकी पहचान है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 11.
गिर जंगल में शेरों की संख्या को बढ़ाने के लिए अपनायी जानेवाली दो संरक्षण के उपायों का उल्लेख करो।
उत्तर :
गिर जंगल में सिंहों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव :
(i) सन् 1972 में शेर परियोजना का आरम्भ गुजरात के गिर वन क्षेत्र में किया गया। इस क्षेत्र में सिंह का शिकार करना पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित है।
(ii) सिंह को प्राकृतिक रूप से भोजन मिलता रहे इसलिए यहाँ के जंगल में सांभर एवं चीतल की संख्या को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। सिंह अपनी प्रजनन क्रिया को किस प्रकार से कायम रखेंगे इसके लिए उचित कार्यवायी की जरूरत है।

प्रश्न 12.
भूमण्डलीय उष्णता (ताप) के कारण जैव विविधता में होने वाले दो क्षति का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
(i) समुद्र के जल स्तर में वृद्धि हो रही है जिससे द्वीप समुद्र के भीतर होते जा रहे हैं।
(ii) विभिन्न प्रकार के जन्तुओं एवं पौधों की जातियाँ विलुप्त हो गई हैं या होने के कगार पर हैं। जैसे – मेडागास्कर का डोडो।

प्रश्न 13.
नाइट्रोजन चक्र क्या है ?
उत्तर :
जिस चक्रिय विधि द्वारा वायुमण्डलीय नाइट्रोजन मिट्टी तथा जीवों के शरीर में प्रवेश कर पुन: मिट्टी तथा जीवों के शरीर से वापस वायुमण्डल में मुक्त होती है उसे नाइट्रोजन चक्र कहते हैं।

प्रश्न 14.
कैसे N2 मिट्टी से निकलकर वायुमण्डल में जाता है ?
उत्तर :
नाइट्रोजन का त्याग (Denitrification) : मिट्टी में उपस्थित नाइट्राइट या नाइट्रेट के विघटन से स्वतंत्र नाइट्रोजन गैस उत्पन्न होने की क्रिया को नाइट्रोजन का त्याग (denitrification) कहते हैं। यह क्रिया denitrifying bacteria; जैसे – Pseudomonas, Thiobacillus-dentrificance आदि द्वारा होती है। स्वतंत्र नाइट्रोजन गैस (N2) वायुमण्डल में मिल जाती है।

प्रश्न 15.
नाइट्रोजन के स्थिरीकरण की जैविक प्रक्रिया क्या है ?
उत्तर :
इसमें जीवाणु, यीस्ट, शैवाल जैसे सूक्ष्मजीव भाग लेते है। इसके अन्तर्गत सूक्ष्मजीव पादप कोशिकाओं के बाहर मिट्टी में उपस्थित स्वतंत्र नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करते हैं। यह निम्नलिखित तीन प्रकार के होते है-
जीवाणुओं द्वारा, नीली-हरी शैवाल द्वारा, यीस्ट द्वारा।
लेग्यूमिनोसी कुल के पौधो, जैसे-मटर, अरहर, मूँगफली आदि की जड़ों मे अनेक छोटी-छोटी गाँठे होती हैं। इनमें राइजोबियम लेग्यूमिनोसैरम नामक जीवाणु होते हैं। ये जीवाणु वायु की स्वतंत्र नाइट्रोजन का स्थिरि करण करते हैं। और नाइट्रोजन का रूपान्तरण नाइट्राइट एवं नाइट्रेट में होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 16.
नाइट्रोजन स्वांगीकरण की क्रिया क्या कहलाती है ?
उत्तर :
नाइट्रेट, नाइट्राइट के रूप अकार्बनिक नाइट्रोजन के हरे पौधों द्वारा अवशोषित होकर नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक योगिकों में परिवर्तित होने की क्रिया को नाइट्रोजन स्वांगीकरण कहते हैं।

प्रश्न 17.
अमोनीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर :
अमोनीकरण (Ammonification) : नाइट्रोजनयुक्त कार्बनिक पदार्थों के अमोनियम आयन (NH4) में टूटने की क्रिया को अमोनीकरण कहते हैं। भूमि में यह क्रिया अमोनीकारी जीवाणुओं (ammonifying bacteria) द्वारा होती है (जैसे – बैसिलस वलगैरिस और बैसिलस मायक्कायड जीवाणु आदि।

प्रश्न 18.
परितंत्र का जैव आवर्धन उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर :
जैविक आवर्धन : जब मृदा में व्यक्तिकम आता है तो उसके पोषक और गुणकारी तत्व सूक्ष्म जीवों का विनाश हो जाता है तथा हानिकारक पदार्थ जैसे कीटनाशकों और पारा जैसे धात्विक पदार्थों की वृद्धि होती है जो पौधों के माध्यम से खाद्य श्रृंखला द्वारा एक से दूसरे प्राणियों में संचरित होते हैं। इससे प्राणियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचता है और इसे ही जैविक आवर्धन कहते हैं।

प्रश्न 19.
जैव-विविघता का मुख्यालय (केन्द्र स्थल) समझाए।
उत्तर :
भूमण्डलीय स्तर पर संरक्षणविदों (conservationists) ने जैव विविधता की अधिकतम सुरक्षा हेतु कुछ जैव विविधता हॉट स्पॉद्स चिह्तित किये हैं। जैव विविधता हॉट स्पॉट्स ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर जातीय समृद्धि बहुत अधिक होती है तथा कुछ ऐसी जातियाँ भी होती हैं जो अन्य स्थानों पर नहीं होती। संसार में ऐसे जैव विविधता हॉटट स्थल (hot spots) की पहचान की गयी, इनमें से 4 हॉटट स्थल (hot spots) भारत में स्थित है। यथा- पूर्वी घाट (Eastern Ghat) तथा सुण्डालैण्ड (Sundaland) हैं।

प्रश्न 20.
यूट्रोफिकेशन क्या है ?
उत्तर :
जलाशयों में जीवधारियों के पोषण के लिए विशेष पोषक तत्व की मात्रा में अत्यधिक वृद्धि की प्रक्रिया को युट्रोफिकेशन कहते हैं। युट्रोंफिकेशन की अवधि झील के आकार, गहराई, निक्षेपित पदार्थो की मात्रा तथा आन्तरिक रूप से निर्मित कार्बनिक पदार्थों की मात्रा पर निर्भर करता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 21.
PBR क्या है।
उत्तर :
PBR का पूरा नाम Public Biodiversity Register है। स्थानिय लोगों की सहायता से उस क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों का विवरण रखने वाले रजिस्टर को Public Biodiversity Register कहते हैं।

प्रश्न 22.
JFM से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
JFM (Joint Forest Management) संयुक्त वन प्रबंधन।
राज्य के वन विभाग और वहाँ के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वन की सुरक्षा की व्यवस्था को ज्वाइन्ट फारेस्ट मैंनेजमेंट कहते हैं।

प्रश्न 23.
जैव विविधता के संरक्षण की रणनीतियों को कितने श्रेणियों में बाँटा गया है ?
उत्तर :
जैव विविधता के संरक्षण की रणनीतियों को दो प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है-
(A) यथा स्थल संरक्षण
(B) बहि:स्थल संरक्षण।

प्रश्न 24.
वायुमंडल में नाइट्रोजन मुक्त करने में बैक्टिरिया की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
डिनाइट्रिफाइंग जीवाणु जैसे सुडोमोनास मिट्टी के उपस्थित नाइट्राइट्र और नाइट्रेट का अवकरण कर इसे स्वतंत्र आक्सीजन में बदल देते हैं।

प्रश्न 25.
मिट्टी में रहने वाले नाइट्रोजन बंधनकारी किसी एक स्वतंत्र जीवन-निर्वाह करने वाले बैक्टीरिया का नाम लिखिए।
उत्तर :
(a) एजोटोबैक्टर
(b) क्लास्ट्रीडियम।

प्रश्न 26.
नाइट्रोजन को ग्रहण करने वाली दो शैवाल का नाम बताइए।
उत्तर :
(i) नास्टाक
(ii) एनाबीना।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 27.
नाइट्रीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर :
अमोनिया से नाइट्राइट एवं नाइट्राइट से नाइट्रेट बनने की क्रिया को नाइट्रीकरण कहते हैं।

प्रश्न 28.
दो नाइट्रिफाइंग जीवाणु का नाम बताइए।
उत्तर :
(i) नाइट्रोसोमोनास (Nitrosomonas)
(ii) नाइट्रोबैक्टर (Nitrobactor).

प्रश्न 29.
मिट्टी में अमोनिया को नाइट्रेट में बदलने के लिए उत्तरदायी जीवाणुओं का नाम बताइए।
उत्तर :
(i) नाइट्रोसोमोनास
(ii) नाइट्रोबैक्टर।

प्रश्न 30.
दो वायु प्रदूषक का नाम बताइए।
उत्तर :
(a) CO2 गैस
(b) SPM.

प्रश्न 31.
SPM क्या है ?
उत्तर :
वायु में उपस्थित 0.001 μm से 100 μm आकार वाले कणों को SPM (Suspended Particulate Matter) कहते हैं।

प्रश्न 32.
संरक्षित वन (Reserve forest) क्या है ?
उत्तर :
यह वह वन है जो कानूनन सुरक्षित है, जहाँ कुछ विशेष वन्य प्राणियों का संरक्षण होता है। जैसे- पध्चिम बंगाल का चपरामारी तथा गोरूमारा आरक्षित वन।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 33.
जैव मंडल रिजर्व (Biosphere Reserve) क्या है ?
उत्तर :
जैव मंडल रिजर्व वह निर्दिष्ट क्षेत्र है, जहाँ भूमि के बहुत उपयोग के लिए अनुमति दी जाती है। इस उद्देश्य से भूमि को कई मंडलों में बाँटा जाता है तथा एक मंडल एक विशिष्ट गतिविधि के लिए समर्पित होता है।

प्रश्न 34.
नाइट्रोजन चक्र N2 Cycle के महत्व बताओ।
उत्तर :
नाइट्रोजन चक्र के निम्नलिखित महत्व हैं –
(i) नाइट्रोजन चक्र सजीव तथा निर्जीव जगत में नाइट्रोजन की मात्रा को संतुलित रखता है।
(ii) इस चक्र के फलस्वरूप जैविक तथा अजैविक वातावरण में परस्पर सम्बन्ध बना रहता है।

प्रश्न 35.
नाइट्रोजन चक्र में जीवाणुओं की क्रियाकलापों के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
नाइट्रोजन चक्र में जीवाणुओं की भूमिका : जीवाणु, नाइट्रोजन चक्र का एक प्रमुख कारक है। इनके अभाव में नाइट्रोजन चक्र पूरी नहीं हो सकती है। नाइट्रोजन चक्र की सभी अवस्थाएँ इसके सहयोग की अपेक्षा रखती हैं। जैसा :
(a) चयापचयी यौगिकीकरण : यह किया राइजोबियम, एजोटोबैक्टर और क्लास्ट्रिडियम नामक जीवाणु द्वारा होती है। इस क्रिया में हवा की नाइट्रोजन नाइट्राइट एवं नाइट्रेट में बदल जाता है।
(b) अमोनीकरण : यह क्रिया बैसिलम रैमोसस नामक जीवाणु द्वारा होती है। इस क्रिया में अमीनो अम्ल के विघटन के फलस्वरूप अमोनिया (NH3) गैस बनती है।

प्रश्न 36.
जनसंख्या की वृद्धि दर एवं मृत्यु दर से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
जनसंख्या वृद्धि दर : प्रति हजार जनसंख्या पर जन्म दर एवं मृत्यु दर के अन्तर को ‘जनसंख्या की वृद्धि’ कहते हैं। जनगणना 2011 के अनुसार भारत में औसत वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2001-2011 के बीच 1.64 % रही।
जनसंख्या की मृत्यु दर :- प्रति वर्ष जनसंख्या में जितने प्रतिशत की मृत्यु होती है, उसे मृत्यु दर कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 37.
पर्यावरणीय प्रदूषण से क्या समझते हो? प्रदूषण कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
पर्यावरणीय प्रदूषण : मानवीय क्रिया-कलापों के कारण पर्यावरण में वांछनीय तत्वों की उपस्थिति को ही पर्यावरणीय प्रदूषण कहते हैं। प्रदूषण निम्न चार प्रकार के होते हैं –
(a) वायु प्रदूषण (Air Pollution)
(b) जल प्रदूषण (Water Pollution)
(c) ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) तथा
(d) मिट्टी प्रदूषण (Soil Pollution)।

प्रश्न 38.
ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के एवं प्रभाव क्या हैं ?
अथवा
मनुष्य पर ध्वनि प्रदूषण के दो दुष्परिणाम लिखिए।
उत्तर :
ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution) : ध्वनि जब हमारे कानों की सहन शक्ति से अधिक तेज हो जाती है तो हम इसे ध्वनि प्रदूषण कहते हैं।
ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव :
(क) शारीरिक स्वास्थ्य पर
(ख) मानसिक स्वास्थ्य पर
(ग) औद्योगिक दुर्घटनाएँ तथा
(घ) अन्य प्रभाव।

दुष्परिमाण :
(i) कम सुनाई देना
(ii) कान का सुन हो पाना।

प्रश्न 39.
वायु प्रदूषण से बचाव के लिए दो उपकरणों का नाम लिखिए।
उत्तर :
वायु प्रदूषण से बचाव के लिए दो उपकरण-
(i) नाक एवं मुँह को ढँककर रखने के लिये यातायात में वायु फिल्टर का प्रयोग।
(ii) मोटर गड़ियों एवं दोपहिया वाहनों में धुआँ – फिल्टर उपकरण लगाना।

प्रश्न 40.
दमा (Asthma) क्या है ?
उत्तर :
दमा वायु प्रदूषण के कारण होने वाला क्षाँस रोग है। इसमें भाँस लेने में कठिनाई होती है। इसका प्रमुख पर्यावरणीय कारण है पशुओं के सड़े-गले मृत शरीर, पौधों के परागकण, धूलकण, फफूंद, गंधयुक्त रसायन आदि जब वायु में उपस्थित होता है तो दमा का दौरा पड़ता है।

प्रश्न 41.
राष्ट्रीय उद्यान के किन्हीं दो विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
राष्ट्रीय उद्यान क्या है ?
उत्तर :
राष्ट्रीय उद्यान वह सुरक्षित क्षेत्र है जहाँ पर वन्य प्राणियों का उनके प्राकृतिक वातावरण के साथ संरक्षण होता है। यहाँ लोगों के आमोद-प्रमोद का भी साधन होता है। जैसे- उत्तर प्रदेश का कोरबेट नेशनल पार्क तथा झारखंड का हजारीबाग नेशनल पार्क।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 42.
भारत में रेड पान्डा का कितने राज्यों में संरक्षण होता है ?
उत्तर :
भारत के चार राज्यों (सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय तथा अरुणाचल प्रदेश) में रेड पान्डा का संरक्षण होता है।

प्रश्न 43.
राष्ट्रीय उद्यान का दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
(a) कार्बेरिट राष्ट्रीय उद्यान
(b) कान्हा राष्ट्रीय उद्यान।

प्रश्न 44.
भारत की दो संकटापन्न प्रजातियों का नाम बताइए।
उत्तर :
(a) घड़ियाल एवं
(b) रेड पान्डा भारत की दो संकटापन्न प्रजातियों में उल्लेखनीय हैं।

प्रश्न 45.
जनसंख्या क्या है ?
उत्तर :
किसी स्थान पर उपस्थित एक ही जाति के स्वतंत्र सदस्यों के समूह को जनसंख्या (Population) कहते हैं।

प्रश्न 46.
राष्ट्रीय उद्यान क्या है ?
उत्तर :
राष्ट्रीय उद्यान वह सुरक्षित क्षेत्र है जहाँ पर वन्य प्राणियों का उनके प्राकृतिक वातावरण के साथ संरक्षण होता है। यहाँ लोगों के आमोद-प्रमोद का भी साधन होता है। जैसे-उत्तर प्रदेश का कोरबेट नेशनल पार्क तथा झारखंड का हजारीबाग नेशनल पार्क।

प्रश्न 47.
बायोम क्या है ?
उत्तर :
स्थान विशेष में पाये जाने वाले पौधों तथा जन्तुओं के प्राकृतिक समूह को बायोम (Biome) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 48.
बाघ योजना (Tiger Project) क्या है ?
उत्तर :
भारत सरकार ने लगातार विलुप्त हो रहे बाघों की सुरक्षा के लिए सन् 1972 ई० में एक योजना प्रस्तावित की जिसे व्याघ्र योजना कहते हैं। इस योजना के अन्तर्गत बाघों का शिकार करना एक कानूनी जुर्म माना गया है।

प्रश्न 49.
जंगली जन्तुओं का अभ्यारण्य (Wild Life Sanctuary) क्या है ?
उत्तर :
वन्य जन्तु शरणालय वन संस्थान द्वारा घोषित वन का ही वह भाग है जिसमें किसी भी जन्तु की हत्या, शिकार अथवा पकड़-धकड़ सरकार द्वारा निषेध कर दी गई है। किन्तु योग्य अधिकारी की पूर्वाज्ञा से अनुसंधान हेतु सीमित संख्या में जन्तुओं को पकड़ा भी जा सकता है।

प्रश्न 50.
प्रदूषण (Pollution) से क्या समझते हो ?
उत्तर :
वातावरण में सामान्य तत्वों के अतिरिक्त बाह्य पदार्थों की उपस्थिति तथा तत्वों का सामान्य मात्रा से अधिक मात्रा में उपस्थित होना प्रदूषण कहलाता है।

प्रश्न 51.
दृश्य पदार्थ कण (Suspended particulate matter) क्या है ?
उत्तर :
वायुमण्डलीय प्रदूषण के कारणों में अदृश्य गैसों की उपस्थिति के अतिरिक्त कुछ दृश्य कण भी वातावरण में झूलते रहते हैं, जिन्हें दृश्य पदार्थ कण (SPM) कहा जाता है। इनमें प्रमुख रूप से धूलकण, शीशा, पारा आदि के छोटेछोटे कण होते हैं।

प्रश्न 52.
दृश्य पदार्थ कण के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर :
SPM का मुख्य स्रोत जीवाश्म ईंधनों के दहन, ज्वालामुखी एवं माइनिंग प्रक्रिया आदि हैं। इसके अतिरिक्त घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले रंग एवं अन्य रासायनिक यौगिक भी वायुण्डल में अपने कण निष्कासित करते हैं।

प्रश्न 53.
ब्रांकाइटिस के लक्षण क्या-क्या हैं ?
उत्तर :
बांकाइटिस के निम्न लक्षण हैं –

  1. कफ की शिकायत
  2. आवाज करते हुए साँस लेना
  3. सीने में जलन या तकलीफ
  4. साँस उखड़ना आदि।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 54.
जैव विविधता के संरक्षण की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर :
जैव विविधता के संरक्षण से कृषि, उद्यान कृषि, फूल कृषि, पशुपालन, एपीकल्चर, रेशम उत्पादन, लाह उत्पादन, सुअर पालन, मुर्गी पालन तथा मत्स्य पालन आदि के लिए ब्रिडिंग कार्यक्रम चलाया जा सकता है।

प्रश्न 55.
पिपल्स बायोडाईभरसिटी रजिस्टर (People’s Biodiversity Register-PBR) क्या है ?
उत्तर :
पिपल्स बायोडाईभरसिटी रजिस्टर (PBR) एक ऐसा दस्तावेज होता है जिसमें स्थानीय जीवों के सम्बन्ध में ज्ञान, उनका प्राप्ति स्थान, उनका उपयोग, उनकी ऐतिहासिकता, परम्परागत विश्चास जैसे असंख्य तथ्य मौजूद रहते हैं।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
N2 Cycle के महत्व बताओ।
उत्तर :
नाइट्रोजन चक्र के निम्नलिखित महत्व हैं –

  1. नाइट्रोजन चक्र सजीव तथा निर्जीव जगत में नाइट्रोजन की मात्रा को संतुलित रखता है।
  2. इस चक्र के फलस्वरूप जैविक तथा अजैविक वातावरण में परस्पर सम्बन्ध बना रहता है।
  3. यह पौधों तथा जन्तुओं की कोशिकाओ, ऊत्तकों तथा अंगों के निर्माण में भाग लेता है।

प्रश्न 2.
पौधे वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को सीधा ग्रहण नहीं कर पाते हैं, क्यों ?
उत्तर :
वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को पौधे सीधे ग्रहण नहीं कर पाते हैं। इसका कारण यह है कि नाइट्रोजन जल में अघुलनशील है। अत: पत्तियों के पर्णरन्थ में प्रवेश कर उसमें उपस्थित जल की सतह में घुलकर विसरित नहीं हो पाता तथा यह अघुलनशील होने के कारण मूल रोम द्वारा अवशोषित जल के साथ भी पौधों के अन्तःकोशिकाओं में नहीं पहुँच पाता। परन्तु जब यह घुलनशील नाइट्राइट या नाइट्रेट में बदल जाता है तो सरलतापूर्वक पौधों की जड़ों द्वारा अवशोषित हो जाता है।

प्रश्न 3.
प्राथमिक प्रदूषक किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित बताओ।
उत्तर :
प्राथमिक प्रदूषक (Primary Pollutant) : प्राकृतिक तरीकों से या मनुष्य के द्वारा जो हानिकारक पदार्थ. उत्पन्न होकर वायुमण्डल को प्रदूषित करते हैं, उन्हें प्राथमिक प्रदूषक कहा जाता है। जैसे- ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न राख, यानवाहनों के उत्सर्जन से निकलने वाली गैसें, औद्योगिक रसायन, कल-कारखानों की चिमनियों से उत्पन्न धुँआ।

प्रश्न 4.
द्वितीयक प्रदूषक से क्या समझते हो ?
उत्तर :
प्राथमिक प्रदूषक जो आपस में क्रिया या प्रतिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न होकर वायुमण्डल को प्रदूषित करते हैं, उन्हें द्वितीयक प्रदूषक कहा जाता है। जैसे- दलदली स्थानों से सूक्ष्म जीवों की प्रतिक्रिया द्वारा उत्पन्न फास्कीन एवं धरातलीय स्तर की ओजोन गैसें, रेडियोधर्मी पदार्थ, कीटनाशक रसायन आदि।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 5.
एयरोसॉल (Aerosol) कैसे उत्पन्न होते हैं ?
उत्तर :
मिट्टी के सूक्ष्म कणों को वायुमंडल में प्रवेश करने, समुद्री लहरों के थपेड़ों द्वारा, परागकणों तथा बीजाणु को वायु द्वारा उड़ाने, ज्वालामुखी क्रियाओं एवं खर-पतवार, पेड़-पौधों एवं मृत जन्तुओं को जलाने से एक्रोसॉल उत्पन्न होते हैं।

प्रश्न 6.
जल प्रदूषण (Water Pollution) क्या है ?
उत्तर :
जल प्रदूषणः जब जल में शहरों से निकलने वाला गन्दा पानी, कार्बनिक तथा अकार्बनिक पदार्थ, आवश्यकता से अधिक खनिज लवण, औद्योगिक संयंत्रों से निकले हुए रासायनिक अवशिष्ट आदि मिल जाते हैं तो जल अपनास्वाभाविक गुण खो देता है, तो यह समस्त जीवधारियों के लिए हानिकारक हो जाता है। इस क्रिया को जल प्रदूषण कहते हैं।

प्रश्न 7.
जैव-आवर्धन (Bio-magnification) क्या है ?
उत्तर :
विशेष रासायनिक यौगिक रूप में विषाक्त धातुएँ (Toxic metals) को सीधे तौर पर जलीय जीवधारियों द्वारा जल से ग्रहण कर लिया जाता है। तब इन धात्विक तत्वों की सान्द्रता खाद्य शृंखला के प्रत्येक स्तर पर बढ़ती जाती है। इस प्रकार खाद्य श्रृंखला के प्रत्येक स्तर पर विषाक्त धातुओं की सांद्रता वृद्धि को जैव आवर्धन कहते हैं।

प्रश्न 8.
मेलौनोसिस (Malanosis) क्या है ?
उत्तर :
मेलौनोसिस आर्सेनिक प्रदूषण का लक्षण है जिसमें बड़े-बड़े धब्ये पूरे शरीर पर निकल आते हैं, पैरों और तलवों में गाँठ निकल आते हैं। आर्सेनिक प्रदूषण के कारण दमा, ब्रांकाइटिस, सिरोसिस, यकृत रोग, त्वचीय कैंसर आदि भी हो जाते हैं।

प्रश्न 9.
युट्रोफिकेशन (Eutrofication) क्या है ?
उत्तर :
जलाशयों में जीवधारियों के पोषण के लिए विशेष पोषक तत्व की मात्रा में अत्यधिक वृद्धि की प्रक्रिया को युट्रोंफिकेशन कहते हैं। युट्रोंफिकेशन की अवधि झील के आकार, गहराई, निक्षेपित पदार्थों की मात्रा तथा आन्तरिक रूप से निर्मित कार्बनिक पदार्थों की मात्रा पर निर्भर करता है।

प्रश्न 10.
ध्वनि प्रदूषण क्या है? ध्वनि प्रदूषण के क्या-क्या प्रभाव हैं ?
उत्तर :
ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution) : ध्वनि जब हमारे कानों की सहन शक्ति से अधिक तेज हो जाती है तो हम इसे ध्वनि प्रदूषण कहते हैं।
ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव :
(क) शारीरिक स्वास्थ्य पर
(ख) मानसिक स्वास्थ्य पर
(ग) औद्योगिक दुर्घटनाएँ तथा
(घ) अन्य प्रभाव।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 11.
अस्थमा (Asthma) क्या है ?
उत्तर :
अस्थमा वायु प्रदूषण के कारण होने वाला भाँस रोग है। इसमें धाँस लेने में कठिनाई होती है। इसका प्रमुख पर्यावरणीय कारण है पशुओं के सड़े-गले मृत शरीर, पौधों के परागकण, धूलकण, फफूंद, गंधयुक्त रसायन आदि जब वायु में उपस्थित होता है तो दमा का दौरा पड़ता है।

प्रश्न 12.
बहि:स्थल संरक्षण (Ex-situ conservation) से समझते क्या हो ?
उत्तर :
बहि :स्थल संरक्षण वह संरक्षण है जिसमें पौधों के लिए वनस्पति उद्यान या प्राणियों के लिए चिड़ियाघर, जेनेटिक संशोधन केन्द्र, कल्चर संग्रह इत्यादि अथवा जीन पूल और मछलियों के युग्मकों का संग्रह, बीजों के लिए जननद्रव्य बैंक जिसमें शुक्राणु, अंडाणु, कोशिका इत्यादि का संग्रह कर उनके प्राकृतिक आवास से बाहर संरक्षित किया जाता है।

प्रश्न 13.
प्राणी उद्यान (Zoological garden) क्या है ?
उत्तर :
प्राणी उद्यान में प्राणियों का संरक्षण वैज्ञानिकों की निगरानी में किया जाता है। यह जन साधारण को भी देखने के लिए निर्देशानुसार अनुमति दी जाती है। इस उद्यान में मनोरंजन एवं पर्यटन स्थल भी होते हैं। विनाश के कगार पर आने वाले प्राणियों के प्रजनन के लिए आधुनिक कार्यक्रम चलाया जाता है।

प्रश्न 14.
कायोप्रिजर्वेशन (Cryopreservation) क्या है ?
उत्तर :
वह विधि जिसमें कोशिकाओं या सम्पूर्ण उत्तको या अन्य कोई पदार्थ जिसे किसी रासायनिक प्रतिक्रियाओं से या समय के अनुसार क्षतिग्रस्त होने की सम्भावना होती है, उन्हें शून्य से कम तापक्रम पर उण्डा कर, संरक्षित किया जाता है। इसके लिए बीज बैंक, पराग भण्डारण, टीशू कल्चर, जननिक संसाधन केन्द्र एवं जननिक अभियांत्रिकी केन्द्रों की स्थापना की गई है।

प्रश्न 15.
संकटग्रस्त प्राणियों के नाम बताओ।
उत्तर :
संकटग्रस्त प्राणी निम्नलिखित हैं-
शेर (Lion), गैंडा, बर्फीले चीते (तेन्दुआ), हुलुक गिष्बन, सुनहरे लंगूर, जंगली गधा, लाल पाण्डा, चींटी खोर पैन्गोलियन, हंगुल, माउस हिरण, कस्तूरी मृग, गंगा नदी के डॉल्फिन आदि।

प्रश्न 16.
मगरमच्छ परियोजना (Crocodile Project) का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
भारत में सर्वप्रथम सन् 1975 ई० में मगरमच्छ परियोजना का प्रारम्भ किया गया। सन् 1975 ई० में एक मगरमच्छ प्रजनन और संरक्षण कार्यक्रम बाकी मगरमच्छों का संरक्षण उनके प्राकृतिक आवासों में करने के लिए उनके प्रजनन केन्द्र बनाकर शुरू किया गया। यह देश की सबसे सफल बहि:स्थली संरक्षण तथा प्रजनन परियोजनाओं में से एक है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 17.
टीशु-कल्चर क्या है ?
उत्तर :
टीशु बैंकों को संगठित कर सड़कर जननिक क्षरण से बचाने के लिए इस तकनीक का उपयोग अत्यधिक लाभदायक हो सकता है। रोग मुक्त प्रविभाजी ऊत्तकों का हिम सुरक्षण द्वारा यह किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कटे हुए जड़ों एवं क्षतिग्रस्त प्ररोहों को लम्बी अवधि तक अन्त: भूरीय कल्चर द्वारा पुनर्निर्माण क्षमता का ह्रास किये बिना एवं जननिक संरचना में परिवर्तन के बिना भी कैलस बनने की अवस्था को हटाते हुए यह संभव है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
फ्लोचार्ट के माध्यम से नाइट्रोजन चक्र के स्तरों को समझाओ।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण 1

प्रश्न 2.
“मनुष्य के बहुत सारी अंधाघुध क्रियाओं से पर्यावरण प्रदूषित होता है” -इस कथन को तीन उपयुक्त उदाहरणों के द्वारा समझाओ। एक राष्ट्रीय उद्यान तथा एक बायोस्फियर रिजर्व जो पश्चिम बंगाल में विद्यमान हो, उदाहरण दो। 3 + 2
उत्तर :
नगरीकरण और औद्योगीकरण से जल वायु मिट्टी और वातावरण प्रदूषित हुआ जो अनेक समस्यों को उत्पन्न कर रहा है। बढ़ते हुए यातायात के साधनों से निकलने वाले धुवा से हवा में प्रदूषण तीव गति से बढ़ रहा है जो स्वास्थ पर बूरा असर डाल रहा है। जल प्रदूषण से जल जनित रोग जैसे हैजा और पेट की बिमारी बढ़ रही है।
ध्वनि वादक यंत्रों से निकली उच्च डेसीबल की ध्वनि भी अनेक रोगों का कारण बन गयी। जंगलों के विनाश का भी वातावरण पर घातक प्रभाव दिख रहा है।
राष्ट्रीय उद्यान – जलदापारा
वायोस्फीय रीर्जव – सुंदरवन

प्रश्न 3.
मनुष्य में कौन से पर्यावरण के कारक कैंसर का कारण है ? भू-तापीय उष्णता के कारण समुद्र में जल का स्तर यदि अतिरिक्त बढ़ जाये तो मनुष्य तथा सुंदरवन के जैव-विविघता को कौन सी समस्याएँ होंगी ? 3 + 2
उत्तर :
वातावरण में व्याप्त अनेक विषैले रसायन शरीर में कैंसर उत्पत्न करते हैं। इन्हें कारसिनोजन कहते हैं। जैसे –
निकोटिन, कैफिन, बेंजाडाइन, डाइमिथाइल नाइट्रोसाइन, निकिल, क्रोमियम और परा बैंगनी किरणें इत्यादि। सिगरेट के धुआँ से मुहँ और फेफड़ा का कैंसर होता है। ये पदार्थ कोशिका विभाजन की क्रिया को अनियंत्रित कर देते हैं। जिससे इन अंगो में ट्यूमर बन जाता है। बाद में यही ट्यूमर कैंसर का कारण हो जाता है।

समुद्र में जल के स्तर बढ़ने से किनारे पर बसे गाँव जल निमग्न हो जायेंगें। इनकी खेती एवं जीविका के अन्य साधन नष्ट हो जायेंगें। सुंदरवन में स्थित जन्तु और वन स्थति भी नष्ट हो जायेगी।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 4.
गिर राष्ट्रीय उद्यान में शेर के स्वस्थान संरक्षण (इन-सिदु संरक्षण) हेतु क्या उपाय किये गये है ? उल्लेख करो। मनुष्य के जनसंख्या वृद्धि के निरंतरता से कौन से पर्यावरण के समस्याओं का समाज में जन्म होगा ? 2 + 3
उत्तर :
गिर राष्ट्रीय उद्यान में शेर के स्वस्थान संरक्षण (इन-सिदु संरक्षण) हेतु उपाय : गिर राष्ट्रीय उद्यान में शेर के स्वास्थान संरक्षण के लिए इस वन के लोगों के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिये गये हैं। शेरों को अपना भोजन मिलता रहा, इसकी भी व्यवस्था की गयी है। इनकी स्वतंता में किसी प्रकार की बाधा न पड़े जिससे ये अपने प्राकृतिक रूप में रहकर अपनी वंश परम्परा को कायम रखें।

जन संख्या वृद्धि के कारण उत्पन्न पर्यावरण की समस्यायें :
(i) अत्दोह : बढ़ती हुई जन संख्या के भोजन की पूर्ति के लिए मिट्टी में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाइयों का उपयोग अत्यधिं बढ़ गया। ऐसा होने से मिट्टी की गुणता में भारी गिरावट बढ़ रही है:
(ii) प्राकृतिक संसानों का ह्वास :उद्योग के लिए जंगल का विनाश हो रहा है जो अनेक नयी समख्यों को जन्म दे रहा है।

प्रश्न 5.
श्वास रोग के क्या कारण हैं ? जैव विविधता के संरक्षण में संयुक्त वन प्रबंधन की भूमिका क्या है। 2 + 3
उत्तर :
ध्वास रोग के मुख्य कारण वायुपदूषण है। कार्बन मोनो ऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन जैसी गैसों से मानव में दमा, ब्रोन्काइटिस, टान्सिल, जैसी खतरनाक, फुसफुस रोग सम्बन्धि स्वास रोग होती है।

संयुक्त वन प्रबंधन की भूमिका : राज्य के वन विभाग और वहाँ के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वन की सुरक्षा की व्यवस्था को संयुक्त वन प्रबन्धन (Joint forest managment) कहते है। यह भारत सरकार द्वारा 1998 ई० में स्थापित किया गया। सन् 1971 में पश्चिम बंगाल में इस अग्रणी प्रजेक्ट का आरंभ साल के वनों में पश्चिम बंगाल की पश्चिम मिदनापुर जिला को पुन: बचाव और प्रबंधन के लिए, अराबरी वन के स्थानीय निवासियों के द्वारा किया गया। इसका प्रारंभ वहाँ के लोगों की माँग को पूरा करने के लिए और वन को विनाश से बचाने के लिए हुआ। वन की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए सामान्य जन की भागीदारी को साथ लिया गया। इससे सामान्य जनों में चेतना जागृत हुई और उन्हें इससे आर्थिक मदद भी मिली। अराबरी जंगल में आज भी JFM व्यवस्था चल रही है।

प्रश्न 6.
जैव विविधता के घटने के कारणों की उचित उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए। 5
उत्तर :
मनुष्य की बढ़ती आबादी प्राकृतिक सम्पदा का अत्यधिक दोहन वास स्थान का ह्रास तथा पर्यावरण का दूषित होना मुख्य कारण है। जैव विविधता के घटने के निम्नलिखित कारण है :
वास-स्थान का क्षय (Habitat destruction) : मानव की आबादी में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। इस बढ़ती जनसंख्या की विभिन्न क्रियाओं की पूर्ति के लिए मानव वन्य जीवों के आवासो को नष्ट कर रहा है जिससे कर्ड देशों में मुख्यतः द्वीपों में कई प्रकारकी प्राणी विलुप्त हो चुके है। भारत में 80 प्रतिशत जीवों के आवास नष्ट हो चुके हैं।

वन पौधों का अवक्षय : लकड़ी, कोयला, नगर बसाने, हवाई अड्डे व कारखानों के निर्माण के लिए मनुष्य ने वन्य पौधों को काट कर नष्ट कर दिया है। वन्य पेड़-पौधों से अनेक वन्य प्राणियों को भोजन मिलता है। इनके कटने के कारण वन्य प्राणी लुप्त होते जा रहे है।

शिकार और अवैध शिकार (Hunting and Poaching) : वन्य-जंतुओं का भोजन के लिए तथा उनके बाल, खाल, दाँत (हाथी दाँत), सींग और औषधियाँ प्राप्त करने के लिए शिकार किया गया। अनेक वन्य-प्रजातियों का शिकार मनोरंजन के लिये भी किया गया। हालांकि अनेक वन्य प्रजातियों के जीवों के शिकार और उनकी हत्या पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, किन्तु पिर भी इन जीवों का केवल आर्थिक लाभ के लिए चोरी- छिपे शिकार किया जा रहा है।

प्रदूषण : प्रदूषण का सामान्य कारण पेस्टीसाइड, औद्योगिक रासायन और अवशिष्ट है। जो फैक्ट्रियों और ऑटोमोबायल से निकलता है। इन प्रदूषित पदार्थों के परिणामस्वरूप अम्लीय वर्षा हो रही है और वहाँ क जलवायु भी बदल रही है। इससे जीवों को काफी नुकसान हो रहा है।

विश्व तापन (Global warming) : आज संपूर्ण विश्ष तापन की समस्या से ग्रसित है। विश्व तापन आज विश्व की सबसे भयावह पर्यावरणीय संकट है। इसके कारण विश्च के तापमान में वृद्धि के कारण अतिवृष्टि तथा अनावृष्टि जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। तापमान के औसत वृद्धि के कारण जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के परिणामस्वक्षप प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ अनेक पशु-पक्षियों का नाश हो रहा है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 7.
भारतीय एक सींग वाले गैणड़े की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्तावों का उल्लेख कीजिए। मीठा जल किस प्रकार प्रदूषित हो हा है, अपने अनुभव के आधार पर विचार प्रस्तुत कीजिए। 2 + 3
उत्तर :
भारतीय एक सींग वाले गैण्डे की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव:

गेंडा की संख्या को बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने सन् 1987 में गेंडा परियोजना की स्वीकृति की थी और फिर इनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर 1992-93 में पूरी योजना को असम राज्य को हस्तारित कर दिया। इस परियोजना के अन्तर्गत इनके सींग को बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इनके वास स्थान को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न प्रकार के उपायों को ध्यान में रखा गया। इनके भोजन नियमित रूप से कैसे मिलेगा। इसके लिए भी उपाय सोचा गया। इनकी प्रजनन क्षमता की दर अत्यन्त ही कम है। इस लिए इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए और क्या उपाय हों सकता है शोध किया जा रहा है।

मिठा जल प्रदूषित होने का कारण :

  1. शहरो के गंदे नाले सभी जल के स्रोत में खुलते हैं और गंदे जल को इनमें ढ़ालते हैं।
  2. औद्योगिक कचरे भी इसी में गिराते जाते हैं।
  3. गाय, भैंस बैल इत्यादि जानवरों को इसी जल में फेंकते है।
  4. कहीं कहीं मृत शरीर को इसमें फेंक देते है।

प्रश्न 8.
दो अंचलों में से एक को जैव विविधता हाटस्पाट घोषित करने के लिए तुम किन-किन शर्तों की विवेचना करोगे? एक्स-सीटू संरक्षण के दो उदाहरण दीजिए। 3 + 2
उत्तर :
(i) जैव विविधता हाटस्पाट के लिए शर्ते :
(a) इन स्थानों का क्षेत्रफल अधिक है।
(b) इनमें उपस्थित विभिन्न भ्रजातियों की संख्या सघन रही हो किन्तु अब कम हो रही हो या विलुप्त हो रही है।
(c) ये प्राकृतिक हैं।

(ii) एक्सैसीदू संरक्षण का उदाहरण :
(a) क्रोयोप्रिजरवेशन
(b) जूलाजिकल गार्डेन

प्रश्न 9.
हरितगृह गैसों एवं SPM की किसी एक स्रोत का उल्लेख करो जो वायु प्रदूषण का कारक है। पश्चिमी घाट-श्रीलंका एवं पूर्वी हिमालय के हॉट स्पॉट में पाये जाने वाले जैव विविधता का उदाहरण दो। 2 + 3
उत्तर :

  1. ग्रीन हाउस गैसों को स्रोत : ज्वालामुखी का बिस्फोट और विभिन्न प्रकार के वाहन।
  2. SPM का स्रोत : कल कारखानों के चिमनियों से निकलने वाला धुँवा।
  3. हॉट स्पॉट : भारत के पश्चिमी घाट, श्रीलंका तथा पूर्वी हिमालय है।

भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्रों और पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में स्थित घने जंगल विश्व के अत्यधिक समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्र हैं। पौधों और जंतुओं की विविध प्रजातियों के संदर्भ में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह अत्यधिक समृद्ध क्षेत्र हैं। इस क्षेत्र में बहुत से पक्षियों सहित जीव-जन्तुओं की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

भारत में पाये जाने वाले स्थानीय जंतुओं के 135 वंश (जीन्स) में से अकेले पूर्वोत्तर क्षेत्र में ही 85 वंश (जीन्स) पाये जाते हैं। इनके अतिरिक्त इन क्षेत्रों में 150 स्थानिक या विशेषक्षेत्री प्रजातियाँ पाई जाती हैं। पश्चिमी घाट के वन क्षेत्र सरीसृपों के लिए, विशेषकर साँपों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनके अतिरिक्त इन क्षेत्रों में पौधों की 1500 स्थानिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा गुजरात और तमिलनाडु की खाड़ी में पाई जाने वाली मूँगे की चट्टानें कुछ्छ अत्यधिक आकर्षक विविध मछलियों और अन्य जलीय जंतुओं के वास स्थान हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 10.
जैव विविधता के तीन महत्वों का उल्लेख करो। अति जनसंख्या के कारण जैव विविधता पर मानवीय प्रभाव का दो कारण बताओ।
उत्तर :
जैव विविधता के तीन महत्व निम्नलिखित हैं :- 3 + 2 = 5
भोजन उत्पन्न करना (Producing food) : कृषि द्वारा अनाज का उत्पादन किया जाता है। इन अनाजों (जैसे धान, गेहूँ, बाजरा, मक्का, अरहर, चना, मूँग, सरसों, नारियल इत्यादि) को ही हम भोजन के रूप में उपयोग करते हैं। फल, सब्जियाँ, दूध, माँस, मछली और अंडा का भी उत्पादन करके उसे भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है।

ड्रग्स और औषधियाँ (Drugs and medicines) : एक समय था जबकि विश्ष की शत-प्रतिशत औषधियाँ केवल पेड़-पौधों अथवा विभिन्न पशुओं और जीव-जंतुओं से ही प्राप्त होती थीं। समय के परिवर्तन के बावजूद वर्तमान समय में भी पेड़-पौधों से प्राप्त जड़ी-बूटियों का प्रयोग विभिन्न रोगों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। अनेक एलोपैथिक उपचारों में केवल नाम अंग्रेज़ी के हैं जबकि दवाई के अन्तर्गत वस्तु (content) सभी सामान्य पौधों के तत्व हैं। निक्चित ही यह प्रभावी उपचार प्रणालियाँ जैविक विविधता की पहचान कराती हैं।

परिस्थितिकी संतुलन को बनाये रखना (Maintenance of ecological balance) : किसी भी आबादी तथा प्रजाति का अस्तित्व तथा आवास विशेष में निर्जीव वस्तुओं से इनकी पारस्परिक संक्रिया से ही संभव है जिससे उनके पारिस्थितिक तंत्र की स्थिरता सुनिश्चित होती है। जैविक विविधता इन सभी पारिस्थितिक तंत्र को नियमित रूप से चलते रहने में और उनको स्थायित्व प्रदान करने में महती भूमिका निभाती है।

जैव विविधता को खतरा उत्पन्न करने वाले कारक :-

वास-स्थान का क्षय (Habitat destruction) : मानव की आबादी में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। इस बढ़ती जनसंख्या की विभिन्न क्रियाओं की पूर्ति के लिए मानव वन्य जीवों के आवासों को नष्ट कर रहा है जिससे कई देशों में मुख्यत: द्वीपों में कई कशेरुकी प्राणी विलुप्त हो चुके हैं। भारत में 80 प्रतिशत जीवों के आवास नष्ट हो चुके हैं।

वन का विनाश : आवासीय बस्तियों की स्थापना, उद्योग-धंधो की स्थापना एवं इमारती लकड़ियों के लिए वनों का सफाया होने लगा।

प्रश्न 11.
सुन्दरवन की दो पर्यावरणीय समस्याओं का उल्लेख करो जो समुद्र तल को ऊपर उठाने एवं शिकार-शिकारी के बीच असंतुलन उत्पन्न करते है। उनके भावी परिणामों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
सुन्दरवन में पर्यावरण की समस्या (Environmental problem of the Sunderbans) :सुन्दरवन को समस्या कई तरह के कारणों से प्रभावित होती है जिसमें मुख्य रूप से ज्वार-भाटा और किनारों पर आने वाली लम्बी लहर से उत्पन्न धाराएँ आदि हैं जो मौसम के प्रभाव से प्रभावित होती हैं। यहाँ के लोगों का जीवन तूफान और चक्रवात के द्वारा भी प्रभावित होता है। सुन्दरवन की भौगोलिक स्थिति मृदा अपरदन और अतिवृद्धि पर निर्भर है।

गंगा के डेल्टाई भाग में मौसम बदलने के कारण हमेशा यह भविष्यवाणी होती है कि समुद्र का स्तर बढ़ रहा है जिससे यहाँ पर रहने वालों के लिए बाढ़ का खतरा बना रहता है। यहाँ के लोग पर्यावरण के प्रति काफी सचेत रहते हैं।
(i) प्रदूषण एवं प्रजातियों के विलुप्त होने के कारण शिकार एवं शिकारी जीवों के बीच का संतुलन (prey-predator balance) नष्ट हो रहा है।
(ii) पानी एवं बाढ़ से पीड़ित रहने के कारण इस इलाके में स्थित टापू समुद्र में जलमग्न हो रहे हैं। इससे उस अंचल के निवासियों की समस्या बढ़ रही है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 12.
एक रेखाचित्र की सहायता से नाइट्रोजन चक्र की अवस्थाओं का वर्णन करो (Board Sample Paper)
नाइट्रोजन चक्र की व्याख्या संक्षिप्त में करें।
उत्तर :
नाइट्रोजन चक्र की विधि : नाइट्रोजन चक्र की क्रिया निम्नलिखित छ: अवस्थाओं में पूरी होती है।
नाइट्रोजन का यौगिकीकरण : वायुमंडल की स्वतंत्र नाइट्रोजन गैस को सरल एवं जल में घुलनशील यौगिकों नाइट्राइट एवं नाइट्रेट के रूप में बदलने की विधि को नाइट्रोजन का यौगिकीकरण कहते हैं। यह क्रिया तीन विधियों द्वारा होती है –
(a) प्राकृतिक/भौतिक विधि
(b) औद्योगिक/कृत्रिम विधि
(c) जैविक विधि।

यौगिकीकृत नाइट्रोजन का अवशोषण : नाइट्राइट एवं नाइट्रेट के यौगिक मिट्टी जल में घुलनशील होते हैं। पौधों के मूलरोमों द्वारा जब जल का अवशोषण होता है, उसी समय ये नाइट्रोजन युक्त यौगिक भी अवशोषित हो जाते हैं और रसारोहण (Ascent of sap) की विधि से पत्तियों में एवं परिवहन की विधि से अन्य अंग की कोशिकाओं तक पहुँच जाते हैं।

अवशोषित नाइट्रोजन का स्वांगीकरण : पौधों की कोशिकाओं में इन यौगिकों के साथ अन्य यौगिकों की क्रिया होती है और जटिल नाइट्रोजनयुक्त कार्बनिक पदार्थ (जैसे प्रोटीन) का निर्माण होता है।

अमोनीकरण : जटिल नाइट्रोजनयुक्त कार्बनिक यौगिकों के विघटन से अमोत्रिया बनने की विधि को अमोनीकरण (Ammonification) कहते हैं। इस क्रिया में भाग लेने वाले जीवाणुओं के समूह को अमोनिफाइंग जीवाणु (Ammonifying bacteria) कहते हैं। जैसे – बैसिलस रैमोसम, बैसिलस वलगैरिस और बैसिलस मायक्वायड। समीकरण : प्रोटीन → अमीनो अम्ल → अमोनिया

नाइट्रीकरण : अमोनिया से नाइट्राइट एवं नाइट्राइट के ऑक्सीकरण से नाइट्रेट बनने की क्रिया को नाइट्रीकरण कहते हैं। इस क्रिया में भाग लेने वाले जीवाणुओं के समूह को नाइट्रिफाइंग जीवाणु (Nitrifying bacteria) कहते है। जैसे – नाइट्रोसोमोनास और नाइट्रोबैक्टर।

डिनाइट्रीकरण : मिट्टी में उपस्थित नाइट्रेट एवं नाइट्राइट को अवकृत स्वतंत्र नाइट्रोजन के रूप में बदलने की क्रिया को डिनाइट्रीकरण कहते हैं। इस क्रिया में भाग लेने वाले जीवाणुओं के समूह को डिनाइट्रिफाइंग जीवाणु (Denitrifying bacteria) कहते हैं। जैसे – बैसिलस-सुलेटिलिस।

प्रश्न 13.
नाइट्रोजन चक्र क्या है ? मानव क्रिया-कलापों का नाइट्रोजन चक्र पर क्या प्रभाव पड़ता है।
उत्तर :
नाइट्रोजन चक्र : जिस चक्रिय विधि द्वारा वायुमण्डलीय नाइट्रोजन मिट्टी तथा जीवों के शरीर में प्रवेश कर पुन: मिट्टी तथा जीवों के शरीर से पुन: वापस वायुमण्डल में मुक्त होती है उसे नाइट्रोजन चक्र कहते हैं।
मानवीय क्रियाकलाप एवं नाइट्रोजन चक्र (Human activities and nitrogen cycle) : विभिन्न मानवीय क्रियाकलापों जैसे रासायनिक खादों (fertilizers) के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी, जल एवं वायुमण्डल में नाइट्रोजन (N2) गैस की मात्रा अत्यधिक बढ़ गई है। जिसके फलस्वरूप निम्नलिखित घटनाएँ हो रही है-

  1. नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) एक शक्तिशाली ग्रीन हाउस गैस है। सम्मूर्ण पृथ्वी सहित वायुमण्डलीय N2O की सघनता बढ़ती जा रही है।
  2. इसके कारण वायु प्रदुषण होता है।
  3. विभन्न अंचल के मृदा एवं जल म्रोतों में अम्लीकरण बढ़ता जा रहा है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 14.
नाइट्रोजन स्थिर करने वाला स्वंतत्र जीवाणुओं की भूमिका का वर्णन करें। किन्हीं दो मृदा प्रदूषकों का नाम और स्रोत्र लिखिये।
अथवा
दो दलहन जाति के और दो अदलहन जाति के पौधों का नाम बताइए जो नाइट्रोजन को यौगिकीकरण कर सकते हैं। वातावरण में स्वतंत्र नाइट्रोजन को यौगिकों में बदलने में जीवाणुओं की भूमिका का व्याख्या कीजिए।
अथवा
मिट्टी में मुक्त नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में स्वतंत्र जीवन निर्वाह करने वाले सहजीवी बैक्टीरिया की भूमिका की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
अथवा
वायुमण्डल में नाइट्रोजन के मिट्टी में स्थिरीकरण के विभिन्न पदों को लिखिए।
उत्तर :
वातावरण के स्वतंत्र नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करने में जीवाणुओं की भूमिका :
जीवाणु द्वारा नाइट्रोजन का यौगिकीकरण : नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करने वाले जीवाणु के तीन वर्ग होते हैं :
सहजीवी : राइजोबियम लेगुमिनोसारियम नामक सहजीवी जीवाणु दलहन जाति के पौधों की जड़ों में पाये जाते हैं। ये वायुमंडलीय नाइट्रोजन का नाइट्राइट के रूप में यौगिकीकरण कर देते हैं। जैसे – दलहन जाति के पौधे-मटर, चना।
अदलहन जाति के पौधें –
(i) अलनस
(ii) गिंगो।

मृतोपजीवी : मिट्टी में स्वंतत्र रहने वाले एजोटोबैक्टर एवं क्लास्ट्रिडियम जीवाणु वायुमंडल की नाइट्रोजन को ग्रहण कर अपने शरीर में इसे नाइट्राइट एवं नाइट्रेट में बदल देते हैं। जब इनकी मृत्यु होती है तो इनके शरीर में उपस्थित नाइट्रोजनयुक्त (nitrogenous) यौगिक मिट्टी में मिल जाते हैं।

स्वयंपोषी जीवाणु : रोडोमाइक्रोबियम (रंगीन) और डिसल्फ्यूरिकेन (रंगहीन) स्वयंपोषी तथा अनॉक्सी श्वसन करने वाले जीवाणु हैं। ये वायुमंडल की नाइट्रोजन को वायुमंडल से सीधे अवशोषित कर उसे नाइट्रेट में बदल देते हैं।

दो मृदा प्रदूषक के नाम :

रोग कारक जीवाणु (Pathogenic Organisms)
रसायन (Chemicals)।

प्रश्न 15.
वायु प्रदूषण क्या है ? वायु-प्रदूषण के कारणों एवं मानव जीवन पर इसके प्रभाव का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए। 2 + 3
उत्तर :
वायु प्रदूषण : वायू प्रदूषण में प्रदूषक मुख्यतया गैसें होती हैं तथा कुछ ठोस सूक्ष्म कण होते हैं, जो घरेलू ईंधन के दहन, वाहन से निकलने वाले उत्सर्ग (Exhaust), सड़ेगले पदार्थों तथा कूड़े-करकट से निकलने वाली गैसे तथा विभिन्न प्रकार के उद्योगों के संयंत्रों की चिमनियों से निकलने वाले धुएँ के रूप में निकलते हैं। इन विभिन्न प्रदूषकों की संख्या अनगिनत है और यह अलग-अलग प्रकार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण 2

वायु-प्रदूषण के कारण एवं मानव जीवन पर इसके प्रभाव :
ग्रीन हाउस गैंसे (Green House Gases) : मानवीय क्रिया-कलापों के द्वारा वायुमण्डल में विभिन्न ग्रीनहाउस गैसों (Green House Gases) जैसे – कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) एवं कार्बन मोनो ऑक्साइड (CO) हैं। इसका प्रभाव अम्लीय वर्षा के रूप में होता है।

SPM : दूसरा प्रमुख कारण है – कारखानों की चिमनियों से निकलने वाले सस्पेन्डेड पार्टीकल्स (suspended particulate matter – SPM) इससे भी वायु प्रदूषित होती है। इसके प्रभाव के कारण फुसफुसीय रोग सम्बन्धित बीमारियाँ होती हैं।

प्रश्न 16.
ध्वनि प्रदूषण क्या है ? इसके कारणों एवं मानव जीवन पर इसके प्रभाव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए
उत्तर :
ध्वनि प्रदूषण (Sound Pollution) : ध्वनि जब हमारे कानों की सहन शक्ति से अधिक तेज हो जाती तो हम इसे ध्वनि प्रदृषण कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण 3

ध्वनि प्रदूषण के कारण :
(क) वाहन (Vehicles) : ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में परिवहन के साधन भी आते हैं। ट्रक, कारें, स्कूटर, मोटर साईकल, मोपेड, बसें अन्य वाहन जैसे हवाई जहाज, रेलगाड़ी आदि भी ध्वनि विकार को जन्म देते हैं।

(ख) उद्योग (Industries) : मशीनें, साइरन, जेनेरेटर्स एवं अनेक यांत्रिक उपकरणों के शोर ध्वनि प्रदूषण करते हैं।

ध्वनि प्रदूषण के प्रभाव :

  1. ध्वनि-प्रदूषण से गर्भवती खी के गर्भ की तंत्रिकाओं में दोष आ जाते हैं जिसका कुप्रभाव आगे चलकर संतान पर पड़ता है
  2. ध्वनि-प्रदूषण से निद्रा में बाधा पड़ती है और इसका कुम्रभाव शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर पडता है तथा उुदय सम्बन्धी रोग उत्पन्न होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 17.
सुन्दरवन क्षेत्र को हानि पहुँचने वाले मुख्य तीन कारणों का वर्णन करें। इससे उत्पन्न दो समस्याओं का वर्णन करें।
उत्तर :
शहरीकरण के लिए मैंग्रोव पेड़ों का विनाश (Destruction of Mangrove due to urbanization) : सुन्दरवन के क्षेत्र में शहरीकरण का विकास काफी तीव्र गति से हो रहा है । शहरीकरण के लिए मैंग्रोव वृक्षों को काटा जा रहा है जो आर्द्र प्रदेशों की जैव विधिता के धारक हैं।
समस्या : जिसके फलस्वरूप वहाँ प्राकृतिक वातावरण को क्षति पहुँच रही है।

कृषि (Agriculture) : वनों को काटकर कृषि भूमि का निर्माण किया जा रहा है।
सम्स्या : कृषि कार्य के लिए प्रयोग किए जाने वाले हानिकारक उर्वरक भी प्रदूषण के कारकों में से एक हैं।

आवास की क्षति (Destruction of habitat) : वनांचलों को काटकर शहरीकरण करने, एवं कृषि भुमि प्राप्त करने के कारण प्राकृतिक आवास की क्षति हो रही है।
समस्या : फलस्वरूप जैव विविधता की संतुलन में ह्यस हो रहा है।

प्रश्न 18.
वन्य जीवन के संरक्षण की क्या आवश्यकता है ? बाघ परियोजना का संक्षिप्त वर्णन करो। 2 + 3
उत्तर :
वन्य जीवन के संरक्षण की आवश्यकता :

  1. वन्य जीवन प्रकृति का एक अभिन्न अंग होने की वजह से यह इकोसिस्टम को संतुलित, Intact तथा पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाये रखना।
  2. वन्य जीवन के असामयिक विलुप्त को रोकने के लिए।
  3. किसी देश की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए।
  4. अनुसंधान कार्य के लिए।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण 4

बाघ परियोजना (Tiger Project) : 1 अप्रैल सन् 1973 में भारत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय विश्च वन्य जीवन कोष की सहायता से बाघ परियोजना आरम्भ किया था। इसकी शुरुआत देश के विभिन्न परितंत्रों में बाघों के लिए आरक्षित नौ क्षेत्रों में किया गया। अब तक हमारे देश में 17 राज्यों में 28 बाघ संरक्षित क्षेत्र स्थापित किये गये हैं इसके अतिरिक्त 8 क्षेत्रों को भी बाघ परियोजना में शामिल करने के लिए चुना गया है। बाघों के संरक्षण के लिए उनके आवास का संरक्षण आवश्यक है।

आरम्भ में बाघ परियोजना सुन्दरवन (पश्चिम बंगाल), कोरबेट (उत्तर प्रदेश), कान्हा (मध्य प्रदेश), मानस (आसाम), मेलाघाट (महाराष्ट्र), बंदीपुर (कर्नाटक), रणथम्भौर (राजस्थान), पलामू (बिहार) तथा सिमलिपाल (उड़ीसा) में कुल नौ स्थानों पर आरम्भ किया गया था। गंगा और बह्मपुत्र के मिलन स्थल पर सुन्दरवन टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक संख्या में बाघों का संरक्षण किया जाता है। सन् 1987-88 ई० में भारत सरकार ने दुधवा राष्ट्रीय उद्यान तथा किशनपुर पशु विहार (उत्तर प्रदेश) को बाघ परियोजना में शामिल किया है। इसका मुख्यालय दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को बनाया गया है।

प्रश्न 19.
पश्चिम बंगाल के विभित्र आभ्यारण्य तथा उसमें रहने वाले जन्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण 5

प्रश्न 20.
विभित्र राज्यों के कुछ राष्ट्रीय उद्यान तथा अभ्यारण्य के नाम तथा उनमें पाये जाने वाले जन्तुओं के नाम बताओ।
उत्तर :
WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण 6

प्रश्न 21.
अत्याधिक जैव विविधता से क्या समझते हैं ? भारत के ऐसे तीन क्षेत्रों का नाम लिखकर तीन जंतुओं का भी नाम लिखें, जो वहाँ पाए जाते हैं।
उत्तर : विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधे और जंतु पाये जाते हैं। कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती है। विश्व में पाये जाने वाले कुल पेड़-पौधों में से लगभग 50,000 पेड़-पौधे विश्व के लगभग 18 से 20 अत्यधिक जैव विविधता वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं। जिन देशों में अत्यधिक जैव विविधता वाले क्षेत्र हैं उन्हें अत्यधिक जैव विविधता वाला देश कहा जाता है।

  1. पूर्वी हिमालय (Eastern Himalaya) – लाल पाण्डा।
  2. पूर्वी घाट (Eastern Ghat) – मगरमच्छ।
  3. सुण्ड़ालैण्ड (Sundaland) – गेंडा।

प्रश्न 22.
जैव विविधता संरक्षण क्या है ? वर्ल्ड कन्जर्वेशन स्ट्रेटजी द्वारा जैव विविधता संरक्षण के लिए क्या-क्या सुझाव दिये गये? उल्लेख करो।
उत्तर :
जैव विविधता संरक्षण (Conservation of biodiversity) : संरक्षण वे उपाय हैं जिनके द्वारा पौधों एव जन्तुओं को लगातार जीवित रखना, उनकी उचित वृद्धि तथा विकास एवं प्रजनन को सुनिश्चित किया जाता है। पादप संरक्षण के उद्देश्य में पौधों के समुचित देखभाल, फसली पौधों की अच्छी पैदावार तथा उनका किसी भी प्रकार का दुरुपयोग रोकना भी संरक्षण कहलाता है।

जैविक विविधता संरक्षण के वर्ल्ड कनजर्वेशन स्ट्रेटजी द्वारा दिये गये सुझाव :

  1. संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए।
  2. उचित योजनाओं तथा प्रबंधनों द्वारा प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने का प्रयास करना चाहिए।
  3. खाद्यान्न की किस्में, चारे सम्बन्धी पौधों की किस्में, ईमारती लकड़ी के पेड़, पशुधन व उनकी प्रजातियों की किस्मों को सुरक्षित रखनी चाहिए।
  4. प्रत्येक देश के वन्य जीवन के आवास को चिन्हित कर उनकी सुरक्षा का उचित व्यवस्था होना चाहिए।
  5. प्रजातियों के पलने-बढ़ने तथा विकसित होने के स्थान सुरक्षित तथा संरक्षित हों।
  6. वन्य जीवों व पौधों का अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार नियमों के अनुरूप होना चाहिए।

प्रश्न 23.
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र क्या है? जैवमंडल रिजर्व के विभिन्न मंडल कौन-कौन से हैं ?
उत्तर :
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere reserve) : जैवमंडल रिजर्व वह निर्दिष्ट क्षेत्र है, जहाँ भूमि के अधिक उपयोग हेतु अनुमति दी जाती है। इस उद्देश्य से भूमि को कई मंडलों (zone) में बाँटा जाता है तथा एक मंडल एक विशिष्ट गतिविधि के लिए समर्पित होता है।
जैवमंडल रिजर्व के विभिन्न मंडल (Zones of Biosphere reserve) : जैवमंडल रिजर्व को निम्नलिखित तीन मंडलों में बाँटा गया है-

  • अभ्यन्तर मंडल (Core Zone) : इस क्षेत्र में किसी भी मानवीय गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाती है।
  • मध्यवर्ती मंडल (Buffer Zone) : इस मंडल में सीमित मानवीय गतिविधियों की अनुमति दी जाती है।
  • परिचालन मंडल (Manipulation Zone) : इस मंडल में कई मानवीय गतिविधियों की अनुमति दी जाती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 24.
वातावरणीय संरक्षण की आवश्यकता का कारण बताओ।
उत्तर :
सभी जीवों का वातावरण से घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। किसी भी स्थान विशेष के सजीवों के आसपास सभी सजीव तथा निर्जीव वस्तुओं के सम्मिलित रूप को वातावरण या परिवेश कहते हैं। सभी सजीवों का अस्तित्व वातावरण पर निर्भर करता है। इसलिए वातावरण के सभी जैविक तथा अजैविक घटकों का संरक्षण आवश्यक है। वातावरण के संरक्षण के निम्नलिखित कारण हैं-
धीरे-धीरे हरे पेड़-पौधों की संख्या कम होने के कारण वायुमण्डलीय प्रदूषण बढ़ता जाता है। वायुमण्डलीय प्रदूषण के कारण वायुमण्डल में O2 की मात्रा की कमी तथा CO2 की मात्रा में वृद्धि होती जा रही है, जो सजीवों के अस्तित्व के लिए खतरा है।

वन्य प्राणियों में निरन्तर कमी होती जा रही है। इससे इकोतंत्र का संतुलन बिगड़ने की अधिक संभावना है।

वर्षा, वायु आदि से मिट्टी की ऊपरी सतह नष्ट होती जा रही है। इसके फलस्वरूप मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी होने की संभावना है तथा इसका प्रभाव इकोतंत्र पर पड़ सकता है।

विभिन्न कल-कारखानों से लगातार विषैली गैसें, धुँआ इत्यादि के निकलते रहने के कारण वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। सजीवों को शुद्ध वायु प्राप्त होना कठिन हो जायेगा। इससे सजीवों के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

कल-कारखानों से निकला अवशिष्ट पदार्थ तथा शहरों का गन्दा जल नदियों में बहा दिया जाता है जिससे जल प्रदूषण बढ़ जाता है जो जलीय प्राणियों के अस्तित्व के लिए खतरा है।

गाड़ियों के चलाने, पटाखे तथा शहरों में लगातार शोर-शराबे से ध्वनि प्रदूषण होता है जिससे मनुष्य में मानसिक रोग, हृदय रोग तथा सिर दर्द आदि का खतरा बढ़ जाता है।

इस तरह उपरोक्त सभी समस्याओं का बुरा प्रभाव पड़ सकता है तथा सजीवों का अस्तित्व अंधकारमय हो सकता है। प्राकृतिक संतुलन नष्ट हो जायेगा। इसलिए हम सभी को वातावरण के संरक्षण के प्रति सचेष्ट रहना चाहिए।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 25.
जैव विविधता की क्षति के क्या-क्या कारण हैं ?
उत्तर :
जैव विविधता की क्षति के कारण निम्नलिखित हैं-

  1. आवासीय क्षेत्रफल में कमी एवं विखण्डन
  2. शिकार (Hunting)
  3. वैश्विक ताप एवं जलवायु परिवर्तन (Global warming and change of climate)
  4. प्रदूषण (Pollution)
  5. अंधाधुंध दोहन (Over exploitation)
  6. प्राकृतिक प्रकोप (Natural calamity)
  7. विदेशी प्रजातियों का प्रवेश (Introduction of Exoticspecies)

प्रश्न 26.
मृदा प्रदूषण के दुष्पभाव पर संक्षिप्त प्रकाश डालो।
उत्तर :
मृदा प्रदूषण से जीव जगत निम्न प्रकार से प्रभावित होता है –
मनुष्य पर प्रभाव : प्रदूषित मृदा में उत्पन्न उत्पादों में विषैले पदार्थ चले जाते हैं और जब मनुष्य इन उत्पादों का उपयोग करते हैं तो ये विषैले पदार्थ मनुष्य के शरीर में पहुँचकर मनुष्य को रोगी बना देते हैं। प्रदूषित मिट्टी के सम्पर्क में लगातार लम्बे समय तक रहने पर यह अनुवांशिकी रचना में परिवर्तन ला सकता है। मृदा प्रदूषको में कुछ ऐसे रासायनिक यौगिक होते हैं जो वाष्पित होते रहते हैं तथा हमारे वायुमण्डल में मिल जाते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के हाइड्रोकार्बन हैं। श्वसन क्रिया में ये प्रदूषक हमारे फेफड़ों में पहुँचकर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

जैव विस्तारन : मनुष्य द्वारा प्रयोग किये गये कीटनाशकों, उर्वरकों आदि में उपस्थित रसायन जलीय एवं मृदा खाद्य श्रृंखला को प्रभावित करते हैं। जब ये विशिष्ट रसायन खाद्य भृंखला के किसी स्तर के जीवों में अधिकता में एकत्रित हो जाते हैं तो इनका उपापचय बहुत ही अल्प अथवा बिल्कुल नहीं हो पाता है। अत: यह जीवों के वसा त्वचा आदि अंगों में स्थायी रूप में जमा हो जाता है। पोषण क्रिया के अन्तर्गत यह उच्च श्रेणी के जीवों में चला जाता है तथा पूरी खाद्य भृंखला में व्याप्त हो जाता है।

प्रश्न 27.
वन्य जीवन के संरक्षण की क्या विधियाँ हैं ?
उत्तर :
जंगली जीवन के संरक्षण की विधि : जंगली जन्तुओं के लगातार विनाश से प्राकृतिक संतुलन तथा इकोसिस्टम का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। अत: इकोसिस्टम से उत्पन्न खतरों से बचाव के लिए जंगली जन्तुओं का संरक्षण आवश्यक है।

भारत सरकार ने 1972 ई० में Wild Life Conservation Act (जंगली जन्तु संरक्षण अधिनियम) के अन्तर्गत 9 सितम्बर, 1972 में यह घोषित किया कि बड़े आकार के जन्तुओं की 41 प्रजातियाँ, उभयचर वर्ग की 2 प्रजातियाँ, सरीसृप वर्ग की 2 प्रजातियाँ तथा 18 पक्षी इस संरक्षण अधिनियम के तहत बचाये जाने चाहिए क्योंकि ये प्रजातियाँ विलुप्त के कगार पर थीं। अतः राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जंगली जीवन को बचाने के लिए कई उपाय तथा विधियाँ अपनाई जा रही हैं। वर्तमान में संसार के कई देश International Union for Conservation of Nature and Natural Resources (I.U.C.N.) की मदद से जंगली जीवन को बचाने के लिए कई उपायों को अपना रहे हैं। ये उपाय निम्नलिखित हैं –

जन प्रशिक्षण :

  1. साधारण जनता की सहानुभूति तथा उनकी जंगली जीवों के प्रति जागृति को सही दिशा देकर जनता का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचना होगा।
  2. रेडियो; टेलीविजन, इंटरनेट एवं छोटी-छोटी जनसभायें, समाचार पत्रों, चलचित्रों इत्यादि के द्वारा लोगों में इन प्राणियों के महत्व का प्रचार प्रारम्भ किया जाना चाहिए।
  3. जिला स्तर पर छोटे-छोटे पशु-बगीचे तथा पक्षी-शालाओं को खोलना चाहिए।
  4. शिक्षा संबंधी संस्थाओं में जंगली जीवन पर प्रसिद्ध भाषणों तथा पर्दे पर दिखाये जाने वाले चित्रों के माध्यम से जागरण फैलाया जाना चाहिए।
  5. स्कूल तथा कॉलेज स्तर के पाठ्यक्रम में जंगली जीवों से संबंधित लेख सम्मिलित किया जाना चाहिए।

जंगली जीवन संरक्षण के लिए शासन व्यवस्था : जंगली जीवों को मारना, पकड़ना तथा इस क्षेत्र में बिना आज़ा घुसना आदि संरक्षण कानून के तहत अपराध करार दिये गये हैं। जंगली जीवन अधिनियम (1972) के तहत जंगली जीव संरक्षित माने गये हैं, जिसका पालन प्रायः सभी देश करते हैं। इस अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के लिए दण्डनीय सजा दी जानी चाहिए।

देश के विभिन्न भागों में इन प्राणियों के संरक्षण के लिए सुरक्षित केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन्हें राष्ट्रीय उद्यान (National park), अभ्यारण्य (Sanctuary), सुरक्षित क्षेत्र (Protected Areas) तथा सुरक्षित वन (Reserve Forest) कहते हैं।

सम्पूर्ण संसार में जंगली जीवन की उन्नति के लिए सलाह देने तथा आर्थिक मदद पहुँचाने के लिए World Wild Life Fund (W.W.F.) की स्थापना को गई है।

विभिन्न जंगली जन्तुओं तथा पक्षियों के वास स्थान का संरक्षण तथा क्षेत्रफल में वृद्धि की जानी चाहिए जिससे उनका समुचित विकास हो सके।

प्रश्न 28.
गैंडा परियोजना का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
गैंडा परियोजना : भारत सरकार के वन विभाग द्वारा सन् 1987 ई० में गैंडा परियोजना का आरम्भ किया गया। गैंडा मोटी खाल वाला जंगली प्राणी है। मोटी खाल के कारण यह भयावह दिखता है। 30 मार्च, 1984 ई० को आसाम के वन्य जीवन अभ्यारण्य से पाँच गैंडे दुधवा के जंगलों में लाए गए थे। इसके बाद सन् 1985 ई० में नेपाल से चार मादा गैंडा मँगाए गए ताकि गैंडा प्रजाति में जैव विविधता बनी रहे।

वर्तमान समय में 9 नर, 13 मादा शिशु गैंडे दुधवा गैंडा परियोजना में हैं। यह पर्यटकों, पर्यावरणविदों तथा वन्य जीव प्रेमियों का आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। दुधवा गैंडा परियोजना के अतिरिक्त शिवसागर (आसाम), काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में “गैंडा परियोजना क्षेत्र” बनाया गया है। इस क्षेत्र में दुर्लभ एक सींग वाला एक गैंडा पाया जाता है। गैंडों का संरक्षण तथा विकास आसाम के “मानस” सुरक्षित वन में किया जाता है। पथिम बंगाल के गोरुमारी एवं जलदापाड़ा अभ्यारण्य सुरक्षित वन में गैंडों का प्राकृतिक आवास, प्रजनन तथा विकास की सुविधा उपलब्ध है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 5 वातावरण एवं इसके संसाधन तथा उनका संरक्षण

प्रश्न 29.
लाल पाण्डा (Red Panda) एवं घड़ियाल के संरक्षण का वर्णन कीजिए। इनके दो संरक्षण केन्द्रों के नाम लिखें।
उत्तर :
लाल पाण्डा (Red Panda) :- लाल पाण्डा भारत में हिमालय की चोटियों पर बाँस के जंगल वाले इलाकों में पाए जाते हैं। इसकी सुंदरता के कारण इसका खूब शिकार किया गया है, जिससे यह संकटग्रस्त जीवों की श्रेणियों में आ गया है। यदि इसके संरक्षण के पर्याप्त उपाय नहीं किए गये, तो जल्दी ही यह लुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

संरक्षण (Conservation) :- भारत में लाल पाण्डा परियोजन का शुभारम्भ सन् 1996 में किया गया। यह परियोजना विश्व वन्य जीवन कोष के सहयोग से शुरू किया गया। विश्व वन्य जीवन कोष का मूल उद्देश्य पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण की क्षति को रोकना एवं भविष्य का निर्माण करना है। इसके संरक्षण एवं सुरक्षा निम्नलिखित कार्य द्वारा किया जा सकता है।

अनुसंधान एवं इनके नवीनता वितरण का नक्शा, आवासीय नक्शा, मानव आबादी का नक्शा तथा कृषि क्षेत्रों में विस्तार के नवशों द्वारा पता लगाना।

पहचाने गए संकटों का मूल्यांकन एवं आवारा कुत्तों, शिकारियों से बचाव, प़ालतू बनाने के लिए पकड़ना, लोक जागरण आदि का प्रबन्ध करना।

सुरक्षित क्षेत्रों एवं समुदाय संरक्षित क्षेत्रों में लाल पाण्डा की सुरक्षा के लिए प्राणी प्रबंधनों का हस्तक्षेप सुनिश्चित करना। इसके साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करना, जलावन की लकड़ियों की कटाई में कमी करना, संरक्षण क्षेत्रों को आधिकारिक मान्यता प्रदान करना, रख-रखाव के लिए कार्यशाला आयोजित करना, लाल पाण्डा के पुनर्वासन कार्यक्रमों को बढ़ावा देना। इनका संरक्षण पद्मजा नायडु हिमालयन उद्यान दार्जिलिंग में किया जाता है।

घड़ियाल (Crocodile) : घड़ियाल भी एक संकटापन्न सरीसृप प्राणी है। भारत में इसकी केवल तीन प्रजातियाँ मिलती हैं। इसकी प्रजाति उत्तरी भारत की नदियों में मिलती है। इनके वास-स्थानों के विनाश और निर्मम हत्या के कारण इनकी संख्या बहुत ही घट गई है। घड़ियाल केरल, तमिलनाडु, आन्भ प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों में पाये जाते हैं।
घड़ियाल की घटती संख्या को देखकर इनके लिए सोलह आवास केन्द्र और ग्यारह अभयवनों का निर्माण किया गया है। इनके संरक्षण के लिए अत्यन्त संरक्षित केन्द्र चम्बल और सतकोशिया जार्ज अभयरण्य हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 4B अनुकूलन offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 4B Question Answer – अनुकूलन

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
नमक के प्रति सहनशीलता के लिए सुन्दरी के पौधे में एक अनुकूलन का उल्लेख करो।
उत्तर :
सुन्दरी पौधों की पत्तियों में कुछ महत्त्वपूर्ण लवणीय ग्रंथियाँ पायी जाती है जो मिट्टी में जल के साथ घुलित अधिक लवण का उत्सर्जन करने में मदद करती है।

प्रश्न 2.
वाष्पोत्सर्जन रोकने के लिए कैक्टस के अनुकूलन अंग का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
वाष्पोत्सर्जन रोकने के लिए कैक्टस की पत्तियाँ काँटों में बदल जाती है, जो वाष्पोत्सर्जन रोकने के लिए अनुकूलन अंग है।

प्रश्न 3.
किस प्रकार के पौधे में श्वसन मूल पाया जाता है ?
उत्तर :
हैलोफाइट्स।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 4.
कबूतर का पंख किस अंग का रूपान्तरण है ?
उत्तर :
अग्रबाहु।

प्रश्न 5.
एक पौधा का नाम बताओ जिसमें श्वृसन मूल पाया जाता है।
उत्तर :
राइजोफोरा।

प्रश्न 6.
किस पौधे में पितृस्थ अंकुरण होता है ?
उत्तर :
राइजोफोरा।

प्रश्न 7.
उड़ने वाली मछली का नाम बताओ।
उत्तर :
एक्सोसीटस (Exocoetus)

प्रश्न 8.
किस पौधे की पत्तियाँ अनुकूलन के लिए काँटों के रूप में विकसित होती है ?
उत्तर :
नागफनी (Cactus)

प्रश्न 9.
एक पक्षी का नाम बताओ जिसमें वायुथैली पायी जाती है।
उत्तर :
कबूतर।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 10.
एक पक्षी का नाम बताओ जो जल में तैर सकती है।
उत्तर :
बत्तख।

प्रश्न 11.
रोहू मछली का कौन सा अंग हाइड्रोस्टैटिक अंग कहलाता है ?
उत्तर :
वाताशय (Air bladder)

प्रश्न 12.
मछलियों में उत्प्लावकता के लिए कौन अंग सहायता करता है ?
उत्तर :
स्विम ब्लैडर (Swim bladder)

प्रश्न 13.
दलदली भूमि में उगने वाला पौधा किस प्रकार का होता है ?
उत्तर :
हैलोफाइट्स।

प्रश्न 14.
एक हैलोफाइट का नाम बताओ।
उत्तर :
राइजोफोरा

प्रश्न 15.
मछलियों की प्रचलन पेशी का नाम बताओ।
उत्तर :
मायोटोम (Myotome)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 16.
हैलोफाइट में अनुकूलन के लिए एक अंग का नाम बताओ।
उत्तर :
न्यूमैटोफोर (Pneumatophore)

प्रश्न 17.
‘सुन्दरी’ पौथे के दो अनुकूलन विशेषताओं का उल्लेख करो।
उत्तर :
सुन्दरी वृक्ष के दो अनुकूलन –
(i) लवण युक्त जल को सहन करने की क्षमता
(ii) न्युमैटोफोर्स (Neumatophores).

प्रश्न 18.
फाइलोक्लेड का एक अनुकूलन गुण लिखिए।
उत्तर :
फाइलोक्लेड हरा होने के कारण प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन निर्माण एवं मांसल होने के कारण जल संचय करता है। इस पर क्युटिकल एवं रोम पाया जाता है जिससे जल का क्षय कम होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 19.
मरूस्थलीय प्राणियों में जल संरक्षण के लिए एक अनुकूलन लिखिए।
उत्तर :
ऊँट मरूस्थलीय प्राणी है, जिसकी त्वचा के नीचे अनेक उभार-धँसाव होते हैं। इसकी कोशिकाएँ जल संप्रह करती है, जिससे ऊँट $10-15$ दिनों तक पानी पीये बिना रह सकता है।

प्रश्न 20.
जीरोफाइट्स क्या है ?
उत्तर :
मरुस्थलीय वातावरण में उगने वाले पौधे को जीरोफाइट्स कहते हैं, जैसे- नागफनी।

प्रश्न 21.
गलफड़ का कार्य क्या है ?
उत्तर :
गलफड़ जल में घुलित O2 तथा CO2 के आदान-प्रदान का कार्य करता है।

प्रश्न 22.
सजीव प्रजक अंकुरण किस प्रकार के पौधे में होता है ?
उत्तर :
हैलोफाइट पौधे में सजीव प्रजक अंकुरण होता है।

प्रश्न 23.
कबूतर में स्थित उड़न पेशियों के नाम बताओ।
उत्तर :
पेक्टोरैलिस मेजर (pectoralis major), पेक्टोरैलिस माइनर (pectoralis minor) तथा कोरैको ब्रौकिएल्स।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 24.
Mangrove vegetation क्या है ?
उत्तर :
नदियों के मुहाने या दलदली मिट्टी में उगने वाले पौधों के समूह को Mangrove vegetation कहते हैं।

प्रश्न 25.
वोलेन्ट अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
अधिक ऊँचाई पर उड़ने वाले पक्षियों के अनुकूलन को वोलेन्ट अनुकूलन कहते हैं।

प्रश्न 26.
मछली में कितने पखने होते हैं ?
उत्तर :
मछली में कुल सात पखने (2 जोड़े में तथा 3 बिना जोड़े के) होते हैं।

प्रश्न 27.
मछली में किस प्रकार का हृदय पाया जाता है।
उत्तर :
मछली में venous heart पाया जाता है।

प्रश्न 28.
मछली में वाताशय की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
वाताशय हवा के आयतन को नियंत्रित करता है तथा उत्ल्लावकता प्रदान करता है।

प्रश्न 29.
रोहू मछली का आकार कैसा होता है ?
उत्तर :
रोहू मछली के शरीर का आकार नौकाकार होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
कबूतर के वायुकोषों के अनुकूलन में दो महत्वों का उल्लेख करो।
अथवा
वायुथैलियों से क्या समझते हो ?
उत्तर :
कबूतर के फेफड़े से लगे वायुकोष पाये जाते हैं। ये वायुकोष ऊँचाई पर उड़ते समय कबूतर को उत्प्लावकता तथा O2 प्रदान करते हैं तथा शरीर के ताप को नियंत्रित करते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 2.
रोहू मछली के जलीय अनुकूलन में पटिका (स्वीम ब्लैडर) की भूमिका क्या है ?
अथवा
मछली के स्वीमब्लैडर का कार्य क्या है ?
उत्तर :

  1. स्वीमब्लैडर किसी निक्षित गहराई तक ले जाने में सहायता करता है।
  2. जल में किसी स्थान पर स्थिर रहने में सहायक है।
  3. जल के अन्दर शरीर को संतुलित बनाये रखता है।
  4. पानी की सतह पर उतराने में सहायक है।

प्रश्न 3.
सुन्दरी का पौधा किस प्रकार अतिरिक्त लवण का उत्सर्जन करता है ?
उत्तर :
सुन्दरी पौधों की पत्तियों पर लवण ग्रंथियाँ पायी जाती हैं जो लवण की अधिक मात्रा का उत्सर्जन करती है। इस पौधे की पुरानी पत्तियों में भी लवण की कुछ मात्रा जमा होते रहता है। जब पत्तियाँ पौधे से अलग होती है तो इनमें जमा उत्सर्जी पदार्थ भी अलग हो जाता है।

प्रश्न 4.
किसी मधुमक्खी के छत्ते की मधुमक्खी दूसरी मधुमक्खी को भोजन के स्रोत एंव स्थिति की जानकारी कैसे देती है ?
अथवा
मधुमक्खियाँ किस प्रकार से मकरन्द् प्राप्ति स्थान का संकेत देती हैं ? समझाओ।
उत्तर :
मधुमक्खियाँ भोजन की तलाश में अपने मधुछत्ते से बाहर जाती हैं। भोजन की खोज के बाद वह अपने मधुछत्ते में वापस आकर एक विशेष प्रकार का शारीरिक प्रदर्शन करती है जो देखने में अंग्रेजी की 8 संख्या की तरह होता है इस समय इनका पेट हिलता रहता है। वह कैसे और कितने समय तक यह नाच करती है उस आधार पर उस मधुछत्ते की अन्य मधुमक्खियाँ बाहर निकलती हैं और अपने खाद्य के स्रोत पर शीघ्रतापूर्वक पहुँच जाती हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 5.
चिंपैंजी में समस्या समाधान के दो व्यवहारिक अनुकूलनों का उल्लेख करो।
अथवा
चिम्पैंजी के व्यवहारिक (बर्ताव) अनुकूलन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
चिपैंजी में समस्या का समाधान (Problem solving in Chimpanzees):
(i) चिपैंजी एक वृक्ष की शाखा की पत्तियों को खींचता है और तब इस शाखा को दीमक के घोंसले के प्रवेश द्वार पर भोजन को प्राप्त करने के लिए चिपका देता है। घोंसले से दीमक इस शाखा की सहायता से बाहर निकलते हैं और चिपैंजी इसे भोजन के रूप में खाता है।
(ii) ये काष्ठफल (nuts) को फोड़ने (crack) के लिए लकड़ियों के टुकड़ो का उपयोग हथौड़ा (hammer) और निहाई के रूप में करते हैं। जब ये खास परजीवियों से संक्रमित हो जाते हैं तो औषधीय पौधों की पत्तियों को भी खाते हुए परिलक्षित होते हैं।

प्रश्न 6.
हैलोफाइट्स क्या है ?
उत्तर :
ऐसे पौधे जो अकार्बनिक लवण से युक्त मिट्टी या जल में उगत हैं, उन्हे हैलोफाइट कहते हैं। जैसे- राइजोफोरा, सुन्दरी आदि।

प्रश्न 7.
न्यूमैटोफोर क्या है ?
उत्तर :
हेलोफाइद पौथे जैसे – राइजोफोरा आदि में पाये जाने वाले श्रसन मूल हैं जो मिट्टी में $\mathrm{O}_2$ को ग्रहण करते हैं।

प्रश्न 8.
सजीव प्रजक अंकुरण से क्या समझते हो ?
उत्तर :
फल के अन्दर स्थित बीजों के अंकुरण होने की क्रिया को सजीव प्रजक अंकुरण (Viviparous germination) कहते हैं। जैसे- राइजोफोरा आदि।

प्रश्न 9.
प्राथमिक वोलेन्ट अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
वे प्राणी जो स्वतंत्रतापूर्वक तथा स्थाई रूप से वायु में उड़ सकते हैं उन्हे प्राथमिक वोलेन्ट कहते हैं, जैसे- कौआ, कबूतर आदि।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 10.
द्वितीयक वोलेन्ट अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
वे जन्तु जो अस्थाई रूप से कुछ देर तक वायु में उड़ सकते हैं, उन्हें द्वितीयक वोलेन्ट कहते हैं। जैसेएक्सोसीट्स मछली, उड़ने वाला टोड आदि।

प्रश्न 11.
वायवीय अनुकूलन में उड़न पेशियों की भूमिका क्या है ?
उत्तर :
कबूतर की उड़न पेशियाँ पूर्ण रूप से विकसित होती हैं। ये उड़न पेशियाँ हैं- पेक्टोरलिस मेजर (pectoralis major), पेक्टोरलिस माइनर (pectoralis minor) तथा कोराका ब्रांकियालिस (coraca brachiales)। इन सभी पेशियों की सहायता से यह विभिन्न दिशाओं में आसानी से उड़ सकता है। इन पेशियों की सहायता से डैनों को ऊपर नीचे कर सकता है।

प्रश्न 12.
कबूतर की हड्डियाँ स्पंजी तथा वायु से भरी क्यों होती हैं ?
उत्तर :
कबूतर की हड्डियाँ छिद्रयुक्त तथा हवा से भरी होती है, जिसके कारण इसका शरीर हल्का होता है। शरीर हल्का होने से उड़ने में सहायता मिलती है तथा वायु के अधिक दबाव को भी आसानी से सहन कर सकती है।

प्रश्न 13.
जीरोफाइट्स क्या है ?
उत्तर :
ऐसे पौधे जो शुष्क वातावरण में पाये जाते हैं और जिन्हें जल अत्यन्त अल्प मात्रा में उपलब्ध होता है, उन्हें जीरोफाइट कहते हैं। जीरोफाइट पौधे प्राय: मरुस्थल में उगते हैं। जैसे- बबूल, नागफनी आदि।

प्रश्न 14.
अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
जीवों के शरीर का वह गुण जो जीवों के लिए लाभकर होने के कारण साथ ही उसे वातावरण में सर्वानुकूल बनाता है, अनुकूलन कहलाता है।

प्रश्न 15.
प्राथमिक अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
किसी जीव में उपस्थित वह अनुकूलन जो वर्तमान समय में भी अपने पूर्वजों के वास-स्थान में रहकर जीवन-यापन की क्रियाओं को सामान्य ढंग से करके अपने वंश परम्परा को कायम रखने में सफल है, प्राथमिक अनुकूलन कहलाता है। जैसे- जल में रहने के लिए मछलियों में पाये जाने वाले अनुकूलन।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 16.
द्वितीयक अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
जब अपने पूर्वजो के वातावरण को छोड़कर सजीव नए वातावरण में अपना अनुकूलन कर लेता है तो इस प्रकार का अनुकूलन द्वितीयक अनुकूलन कहलाता है। जैसे- चमगादड़ स्तनधारी होते हुए भी वायु में उड़ता है।

प्रश्न 17.
जलीय अनुकूलन क्या है ?
उत्तर :
जलीय जन्तु के जल में आसानीपूर्वक निवास करने के लिए जो अनुकूलन होता है उसे जलीय अनुकूलन कहते हैं। जैसे- मछलियाँ।

प्रश्न 18.
शरीर में अधिक जल की मॉग की पूर्ति के लिए ऊँट के दो शारीरिक अनुकूलनों का उल्लेख करें।
उत्तर :
(i) पेट में जल संचय के लिए water cells (hunch) होते हैं।
(ii) इसके आमाशय में जल संग्रह के लिए जल संग्रह कोशिकायें पाई जाती हैं। इसके कारण ऊँट को प्यास बहुत कम लगती है।

प्रश्न 19.
चिम्पैंजी के दो व्यावहारिक अनुकूलन को लिखिए।
उत्तर :
(i) किसी पौधे के डण्ठल को तोड़कर उनके पत्तों को साफ कर उस डण्ठल को छड़ी बनाकर उसे दीमक के घरों में प्रवेश कराकर अपने खाद्य अर्थात् दीमक को बाहर निकालते हैं।
(ii) दूसरी अनुक्रिया में वे काठ के किसी टुकड़े को हथौड़ी और निहाई (hammer and anvil) के रूप में प्रयोग कर बादाम (nuts) फोड़ते हैं।

प्रश्न 20.
अनुकूलन तथा जैव विकास में क्या संबंघ है ?
उत्तर :
अनुकूलन तथा जैव विकास निम्न प्रकार से एक दूसरे से संबंधित हैं –

  • अनुकूलन के कारण ही क्रम विकास में विभिन्नताएँ पाई जाती है।
  • अंगों के उपयोग तथा अनुषयोग द्वारा जीव अपने को वातावरण के अनुरूप बनाता है।
  • जब अनुकूलन के बिना जीवन ही सम्भव नहीं है तो उसमें क्रम विकास का प्रश्न ही नहीं उठता।

प्रश्न 21.
नागफनी में होने वाले दो अनुकूलन को लिखो।
उत्तर :
नागफनी में होने वाले अनुकूलन –
(i) नागफनी में मूल तंत्र विकसित होता है। जल की खोज में जड़े गहराई तक चली जाती है।
(ii) इसकी बाह्य त्वचा पूर्ण विकसित होती है। यह क्यूटिकल की मोटी परत से ढ़का रहता है जिससे वाष्पोत्सर्जन की क्रिया अत्यन्त धीमी गति से होती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 22.
‘सुन्दरी’ पौधे के दो अनुकूलन विशेषताओं का उल्लेख करो।
उत्तर :
सुन्दरी वृक्ष के दो अनुकूलन –
(i) लवण युक्त जल को सहन करने की क्षमता
(ii) न्युमैटोफोर्स (Neumatophores).

प्रश्न 23.
ऊँट के अनुकुलन में RBC की भूमिका क्या है ?
उत्तर :
ऊँट का RBC (लाल रक्त कणिक) अण्डाकार एवं केन्द्रक युक्त होता है। यह उतलाकर (Biconvex) होता है। यह आक्सीजन एवं CO2 का परिवहन करता है। यह रक्त की सान्द्रता बनाये रखता है।

प्रश्न 24.
वैगल या वायगल नाच क्या है ?
उत्तर :
मधुमक्खियाँ भोजन के स्रोत्र की खोज में सफल होकर जब अपने छत्ते में वापस लौट आती है, तो छत्ते के पास 8 अंक की तरह अपने उदर को इधर-उधर घुमाते हुए नाचती हैं। इसे वायगल नाच कहते हैं।

प्रश्न 25.
Phyllode क्या है ?
उत्तर :
ऐसे पौधे जिसकी पत्तियाँ शीघ्र झड़ जाती हैं उनके पर्णवृन्त या मध्य नाड़ी का कोई भाग हरा तथा चपटा होकर पत्ती का कार्य करने लगता है। यह चपटा पर्णवृन्त ही phyllode कहलाता है। जैसे- आस्ट्रेलिया बबूल।

प्रश्न 26.
ऊँट के दो आकर्षक अनुकूलन क्या हैं ?
उत्तर :
(i) ऊँट की टाँगें लम्बी तथा पंजे गद्दीदार होती हैं।
(ii) पेट में जल संचय के लिए water cells (hunch) होते हैं।

प्रश्न 27.
यदि मछली के पूँछ का पखना काट दिया जाय तो प्रचलन में क्या कठिनाई होगी ?
उत्तर :
मछलियों के पूँछ का पखना मछलियों के तैरते समय जल को पीछे की ओर ढकेलता है जिससे मछली आगे की ओर बढ़ती है। साथ ही साथ यह नाव के पतवार की तरह दिशा परिवर्तन में भी सहायक होता है। इसलिए यदि मछलियों के पूँछ का पखना काट दिया जाय तो मछली ठीक से तैर नहीं पायेगी।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 28.
नागफनी की पत्तियाँ काँटे में रूपान्तरित हो जाती हैं, व्याख्या करो।
उत्तर :
नागफनी एक जीरोफाइट है। वातावरण बिल्कुल शुष्क होने के कारण अपने शरीर से जल खर्च को नियंत्रित करना इसका एक अनिवार्य कार्य होता है ताकि वाष्पोत्सर्जन द्वारा जलवाष्प बाहर न निकल सके। जब पत्तियाँ कंटकों में बदल जाती हैं तो स्टोमेटा समाप्त हो जाते हैं और वाष्पोत्सर्जन की क्रिया रुक जाती है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
नागफनी में होने वाले तीन अनुकूलन को लिखो।
उत्तर :
नागफनी में होने वाले अनुकूलन –

  1. नागफनी में मूल तंत्र विकसित होता है। जल की खोज में जड़ें गहराई तक चली जाती है।
  2. पत्तियाँ छोटी, पतली तथा काँटों में रूपान्तरित हो जाती हैं जिसे वास्पोत्सर्जन द्वारा जल का ह्रास कम से कम होता जाता है।
  3. इसकी बाह्य त्वचा पूर्ण विकसित होती है। यह क्यूटिकल की मोटी परत से ढका रहता है जिससे वाष्पोत्सर्जन की क्रिया अत्यन्त धीमी गति से होती है।

प्रश्न 2.
मछली के जलीय अनुकूलन में वायुथैली तथा पखना की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
पखना (Fins) : मछलियों में तैरने के लिए फिन रेज युक्त पखने पाये जाते हैं। पखनों को फैलने तथा सिकुड़ने के लिए फिन रेज पायी जाती हैं। मछली में कुल सात पखने पाये जाते हैं।

  • डार्सल फिन – यह मछली को आगे बढ़ने में सहायता करता है।
  • काडल फिन – दिशा परिवर्तन में सहायता करता है।
  • एनल फिन – यह मलद्वार की रक्षा करता है।
  • पेक्टोरल फिन तथा पेल्भिक फिन(Pectoral fin and Pelvic fin) – यह जल में किसी गहराई में स्थिर रखने में सहायक है।

वायु थैली (Air bladder) : मछलियों के उदरगुहा में वायु थैलियाँ पाई जाती हैं। इसमें वायु भरी रहने के कारण शरीर हल्का होता है। इससे किसी भी गहराई में जल दबाव को नियंत्रित कर शरीर को स्थिर रखने में सहायता मिलती है।

प्रश्न 3.
कबूतर की उड्दुयन पेशियों के नाम बताओ। न्यूमैटिक हड्डियाँ क्या हैं ?
उत्तर :
कबूतर की उड्डयन पेशियाँ : पेक्टोरलिस मेजर (Pectoralis major), पेक्टोरलिस माइनर (Pectoralis minor), कोराको ब्रैकियल्स (Coraco brachiales)।
न्यूमैटिक हड्डियाँ : छिद्रयुक्त तथा स्पंजी हड्डियों को pneumatic bones कहते हैं। जैसे- कबूतर की हड्डियाँ।

प्रश्न 4.
उड़न से संबंधित कबूतर में होने वाले तीन अनुकूलन को लिखो।
उत्तर :
कबूतर में निम्नलिखित अनुकूलन पाया जाता है –

  1. कबूतर का शरीर नौकाकार या स्पिन्डिलनुमा होता है जिससे वायु मे उड़ते समय वायु का प्रतिरोध तथा घर्षण का प्रभाव कम पड़ता है।
  2. कबूतर की उड्डययन पेशियाँ जैसे- पेक्टोरलिस मेजर, पेक्टोरलिस माइनर तथा कोराका वैकियल्स इस तरह विकसित होती हैं कि उड़ते समय यह आसानी से अपने डैने को ऊपर-नीचे कर सकता है।
  3. इसके फेफड़े में पतली दिवार वाली वायु थैलियाँ पाई जाती हैं, जिससे इनका शरीर का वजन हल्का होता है तथा ये आसानी से उड़ते हैं।

प्रश्न 5.
ऊँट में होने वाले अनुकूलन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
ऊँट में निम्नलिखित अनुकूलन पाया जाता है –

  1. ऊँट के पैर लम्बे होते हैं तथा गर्दन लम्बी होती है जिससे रेत की गर्मी से मस्तिष्क अधिक गर्म होने से सुरक्षित रहता है।
  2. इसकी आँख तथा कर्ण बड़े-बड़े रोम से ढ़के रहते हैं जिससे बालू के कण आँख या कान में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाते।
  3. इसके खूर चौड़े तथा गद्दीदार होते हैं जिससे यह रेत पर आसानी से तेज चल सकता है।
  4. इसके आमाशय में जल संग्रह के लिए जल संग्रह कोशिकायें पाई जाती हैं। इसके कारण ऊँट को प्यास बहुत कम लगती है।
  5. इसके पीठ के नीचे चर्बी की जालिका स्थित रहती है जो मेटाबोलिज्म द्वारा जल उत्पन्न करती है।
  6. ऊँट की त्वचा में रच्च नहीं पाये जाते हैं जिससे वाष्प के रूप में जल का क्षय नहीं होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 6.
नागफनी की पत्तियाँ काँटे में रूपान्तरित हो जाती हैं, व्याख्या करो।
उत्तर :
नागफनी एक जीरोफाइट है। वातावरण बिल्कुल शुष्क होने के कारण अपने शरीर से जल खर्च को नियंत्रित करना इसका एक अनिवार्य कार्य होता है ताकि वाष्पोत्सर्जन द्वारा जलवाष्प बाहर न निकल सके। जब पत्तियाँ कंटकों में बदल जाती हैं तो स्टोमेटा समाप्त हो जाते हैं और वाष्पोत्सर्जन की क्रिया रुक जाती है।

प्रश्न 7.
अनुकूलन का क्या महत्व है ?
उत्तर :
अनुकूलन के निम्नलिखित महत्व हैं –

  1. अपने अस्तित्व को कायम रखने के लिए अनुकूलन आवश्यक है।
  2. भोजन तथा अन्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए अनुकूलन आवश्यक है।
  3. वंश परंपरा को कायम रखने के लिए।
  4. शत्रुओं या बाहरी आक्रमण से अपनी रक्षा के लिए।
  5. प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपने आपको जीवित रखने के लिए।
  6. आवश्यक वस्तुओं को शरीर से बाहर निकलने से रोकने के लिए।

प्रश्न 8.
मछलियाँ जल के बाहर जमीन पर जीवित नहीं रह सकती हैं, क्यों ?
उत्तर :
प्राय: सभी मछलियों का भ्वसन अंग ग्लिस (gills) होता है जो केवल जल में घुली हुई O2 को अवशोषित कर सकते है। पानी के बाहर ये बेकार हो जाते हैं क्योंकि वायुमण्डल की O2 को ग्रहण करने की क्षमता इनमें नहीं होती है। अतः स्थल में धसन क्रिया नहीं होने के कारण मछलियाँ जीवित नहीं रह पाती हैं।
कुछ मछलियों जैसे- मांगुर, कवई, सिंघी इत्यादि में गिल्स के अतिरिक्त एक और सहायक श्वसन अंग होता है जिसके कारण मछलियाँ जल के बाहर भी कुछ देर तक जीवित रह सकती हैं।

प्रश्न 9.
रात में खिलने वाले पौधे रंगहीन पर सुगंधित होते हैं, क्यों ?
उत्तर :
कीट परागण के लिए फूल विभिन्न प्रकार से उपायोजित होते हैं। इसके लिए अधिकांश फूलों की पंखुड़ियाँ चटकीले रंग की होती है। पर रात में चटकीले रंग कीटों को दिखाई नहीं पड़ता है। अतः तीव गंध ही इन्हें आकर्षित करता है। सफेद रंग रात में दिखाई भी पड़ जाता है। इस प्रकार के फूल रात में कीटों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं जिससे इन पौधों में कीट परागण आसानी से हो जाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
पानी के बृहत् क्षय को सहने की क्षमता ऊँटों में किस प्रकार (RBC) के विशिष्ट लक्षण से संबंधित है? खाद्य संग्रह तथा रोगों से बचने के लिए समस्या निवारण हेतु तरीके जो चिंपाजी अपनाते है उनके उदाहरण दो। 2 + 3
उत्तर :
ऊँट के RBC उसके शरीर में पानी की कमी (dehydration) के समय सिमट कर उसे सुरक्षा प्रदान करते हैं क्योंकि ऊँट के RBC कोशिकाओं का आकार अण्डाकार होता है जो मोटे रक्त में भी आसानी से संचरण कर लेते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 1

जल की प्राप्ति (rehydration) के समय RBC पुन: फैल जाते हैं।
चिपैंजी द्वारा खाद्य संग्रह तथा रोगों से बचने के लिए समस्या का समाधान हेतु तरीके : (i) चिपेंजी एक वृक्ष की शाखा की पत्तियों को खींचता है और तब इस शाखा को दोमक के घोंसले के प्रवेश द्वार पर भोजन को प्राप्त करने के लिए चिपका देता है। घोंसले से दीमक इस शाखा की सहायता से बाहर निकलते हैं और चिपेंजी इसे भोजन के रूप में खाता है।
(ii) ये काष्ठफल (nuts) को फोड़ने (crack) के लिए लकड़ियों के टुकड़ों का उपयोग हथौड़ा (hammer) और निहाई के रूप में करते हैं।
(iii) जब ये खास परजीवियों से संक्रमित हो जाते हैं तो औषधीय पौधों की पत्तियों को भी खाते हुए परिलक्षित होते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 2.
व्यावहारिक अनुकूलन क्या है ? मधुमक्खियों में वार्तालाप (Communication in honeybees) से क्या समझते हो ? वैंगल या वायगल नाच से क्या समझते हो ?
अथवा
किसी मधुमक्खी के छत्ते की मधुमक्खी दुसरी मधुमक्खी को भोजन के श्रोत एवं स्थति की जानकारी कैसे देती है।
उत्तर :
आवश्यकता की पूर्ति हेतु किसी जीव द्वारा अपनायी गयी युक्ति को व्यावहारिक अनुकूलन कहते हैं।

मधुमक्खियों में वार्तालाप : मधुमक्खियाँ भोजन की तलाश में अपने मधुछते से बाहर जाती है। भोजन की खोज के बाद वह अपने मधुछत्ते में वापस आकर एक विशेष प्रकार का शारीरिक प्रदर्शन करती है जो देखने में अंग्रेजी की 8 संख्या की तरह होता है इस समय इनका पेट हिलता रहता है। वह कैसे और कितने समय तक यह नाच करती है उस आधार पर उस मधुछत्ते की अन्य मधुमक्खियाँ बाहर निकलती हैं।

मधुमक्खियों द्वारा भोजन के स्रोत एक स्थिति की जानकारी देने व्यवस्था : भोजन के सोत से बाहर कुछ दूर जाती है। भोजन के स्रोत का सफलता पूर्वक पता लगाकर एक मधुमक्खी छत्ते में लौट आती है और छत्ते के उदग्र सतह पर एक वृत्त में नृत्य करने लगती है। इससे अन्य मधुमक्खियों को भोजन के सही स्रोत का पता चल जाता है। भोजन के सोत की दिशा और दूरी बताने के लिए छत्ते में लौटी मधुमक्खी बैगल नृत्य करती है। इसे बैगल या वायगल नाच कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 2

यह नृत्य S की आकृति में होता है जिसमें मधुमक्खी पहले बाँयी ओर उदर को भी इधर-उधर घूमाती है। भोजन की खोज के गई मधुमक्खी द्वारा नृत्य के समय बैगल नृत्य से भोजन के स्रोत के काफी दूर होने पर वह मक्खी धीरे-धीरे बेगल करती है जबकि भोजन का स्रात नजदीक होने पर यह उग्र रूप में नृत्य करती है तथा अधिक बैगल उत्पन्न करती है। प्रत्येक बैगल से एक प्रकार की ध्वनि उत्पन्न होती है जिसके द्वारा ही अन्य मधुमक्खियाँ भोजन के स्रोत का पता लगा लेती है। अन्य मधुमक्सियाँ शीघ्र ही अपने छत्ते को छोड़ देती है और भोजन के सोत की ओर जाने लगती है।

प्रश्न 3.
‘हॉट डाइलुट सूप’ एवं ‘कोएसरवेट’ क्या है ? लवणोद्भिद सुन्दरी पौधे की तीन अनुकूलन की विवेचना कीजिए। 2 + 3 = 5
उत्तर :
(i) हाट डाइलुट सूप : समुद्र के गर्म जल को जिसमें विभिन्न प्रकार की रासायनिक क्रियाओं के फलस्वरूप जटिल कार्बनिक यौगिकों का निर्माण होता है और जिसके फलस्वरूप प्रोटोसेल जैसी रचनाएँ उत्पन्न होती है, उसे ‘हाट डाइलट सपू’ कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 3

(ii) कोएसरवेट : जटिल यौगिकों को लिपिड झिल्लि से ढ़ँकने से उत्पन्न रचना को कोएसरवेट कहते हैं।
सुन्दरी पौधों की अनुकूलन :

  • इसकी कोशिकाएँ अत्यधिक लवणों की सांद्रता को सहन करने में समर्थ है।
  • तना और पत्ती के जल की सहायता से कोशिकाओं में ये आयन्स की सांद्रता को कम करते हैं।
  • इनमें लवण ग्रंथियाँ पायी जाती हैं, जिसकी सहायता से लवण का उत्सर्जन होता है।
  • लवण की कुछ मात्रा जड़ के द्वारा भी बाहर की मिट्टुी और जल में वापस लौटा दी जाती है

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 4.
अनुकूलन तथा क्रम विकास में क्या संबंध है ? कबूतर के किन्हीं चार वायवीय अनुकूलन का उल्लेख करो।
उत्तर :
अनुकूलन तथा क्रम विकास में संबंध : समय के परिवर्तन के साथ-साथ सजीव के आसपास तथा उसके वास स्थान के वातावरण में परिवर्तन होता रहता है। सजीवों को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए वातावरण में होने वाले इन निरन्तर परिवर्तनों के अनुरूप अपने शरीर की आन्तरिक तथा बाहरी रचनाओं को बदलना पड़ता है। सजीवों के शारीरिक रचना में यह परिवर्तन स्थायी होता है जो अनुकूलन कहलाता है। यह अनुकूलन प्राकृतिक वरण (Natural selection) द्वारा होता है।

इस प्रक्रिया में कुछ अंग का प्रयोग किया जाता है तथा कुछ अंगों का अनुपयोग होता है तथा प्राय: ये अंग स्थायी रूप से विलुप्त या अवशेषी हो जाते हैं। फलस्वरूप एक नये जीव का आर्विभाव होता है। अनुकूलन के फलस्वरूप विभिन्नताएँ उत्पन्न होती है जो क्रम विकास का कच्चा पदार्थ है। स्थिर तथा मन्द गति से एक जीव के अनुकूलन के फलस्वरूप दूसरे नये जीव की उत्पत्ति ही क्रम विकास है, जो प्रजनन की क्रिया द्वारा विभिन्नताओं के उत्पन्न होने से होता है। अत: अनुकूलन के फलस्वरूप जब तक विभिन्नताएँ उत्पन्न नहीं होती है, क्रम विकास असम्भव है। अतः अनुकूलन क्रम विकास का पूरक है तथा ये एक दूसरे से अभिन्न रूप से संबंधित है।
कबतर में वायवीय अनकलन :-

  1. शारीरिक संरचना : कबूतर का शरीर नौकाकार या स्पिण्डलनुमा होता है जिससे वायु का प्रतिरोध तथा घर्षण कम होता है तथा उड़ने में आसानी होती है।
  2. हड्डियाँ : कबूतर की हड्डियाँ स्पंजी तथा हल्की छिद्रयुक्त होती हैं। ये हड्डियाँ हवा से भरी रहती हैं जिससे उड़ते समय कबूतर का भार हल्का होता है।
  3. निरर्थक भारी अंगों का अभाव : शरीर के भार को हल्का रखने के लिए इनमें दाँत का सर्वथा अभाव रहता है तथा आहारनाल अत्यधिक अपघटित अवस्था में उपस्थित रहता है। केवल एक अण्डाशय विकसित होता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 4

(iv) वायु थैलियाँ : कबूतर के छोटे-छोटे फेफड़ों के साथ नौ पतली झिल्ली वाली वायु थैलियाँ जुड़ी रहती हैं। वायु थैलियाँ गर्म हवा से भरी रहती हैं। उड़ान के समय अत्यधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिससे श्वसन दर बढ़ जाता है तथा अत्यधिक O2 की आवश्यकता होती है। अतः O2 की इस अतिरिक्त मात्रा की पूर्ति इन वायु थैलियों में उपस्थित O2 द्वारा होती है। इन थैलियों के कारण शरीर का भार भी हल्का रहता है। उड़ान के समय, उड़ान पेशियों के मध्य होने वाले घर्षण को कम करती है तथा फेफड़े की कार्यक्षमता बढ़ा देती है। उड़ान के समय अधिक शारीरिक ताप को वितरित करती है।

प्रश्न 5.
कैक्टस या नागफनी के संरचनात्मक अनुकूलन का वर्णन करो।
उत्तर :
नागफनी में संरचात्मक अनुकूलन : नागफनी मरुस्थल में उगने वाला पौधा है। यह शुष्क वातावरण तथा शुष्क मिट्टी में उगता है। शुष्क वातावरण में पाये जाने के कारण इन पौधों में जल की आपूर्ति बहुत कम होती है। अत: इन पोधों के भीतर से वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा जल का क्षय कम करने, अधिक मात्रा में जल संचय करने के लिए तथा शुष्क वातावरण में जीवित रहने के लिए इन पौधों में एक विशेष प्रकार का अनुकूलन होता है, जिसे शुष्क अनुकूलन कहते हैं। ये अनुकूलन निम्नलिखित प्रकार वे हैं –

जड़ों में : (i) मूल तंत्र बहुत अधिक विकसित, लम्बा, मोटा, कड़ा, काष्ठीय तथा अत्यधिक शाखान्वित होता है, क्योंकि जड़ों को जल की तलाश में बहुत गहराई तक प्रवेश करना पड़ता है। (ii) जड़ों पर मूलरोम तथा मूलटोप पाये जाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 5

  1. शरीर : इसका शरीर मांसल तथा स्पंजी होता है जिससे इसके शरीर में अत्यधिक जल का संग्रह हो सके।
  2. तने में : इसके तने हरे, चपटे, मांसल तथा पत्तीनुमा होते हैं तथा काँटों द्वारा ढके रहते हैं जिसे फाइलोक्लेड (Phylloclade) कहते हैं। ये तने जल संचय तथा पत्तियों की तरह प्रकाश संश्लेषण की क्रिया सम्पादित करते हैं।
  3. पत्तियों में : पत्तियाँ छोटे-छोटे काँटों में रूपान्तरित हो जाती है, जिससे वाष्पोत्सर्जन क्रिया का वर्ग क्षेत्र कम हो जाने से जल का क्षय कम हो जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 6.
रोहू मछली के जलीय वातावरण में होने वाले जलीय अनुकूलन का वर्णन करो।
उत्तर :
मछली जलीय प्राणी है। इसमें निम्नलिखित अनुकूलन पाये जाते हैं-
शरीर का आकार : मछलियों का शरीर नौकाकार होता है, जिससे तैरते समय जल का प्रतिरोध कम होता है और ये सुगमतापूर्वक जल में तैरती रहती है।

शरीर का आवरण : अधिकांश मछलियों का सम्पूर्ण शरीर शल्कों से ढँका रहता है। परन्तु कुछ मछलियों का शरीर म्यूकस (Mucous) या श्लेष्म द्वारा ढँका रहता है। मछलियों के शरीर पर एक प्रकार का चिकना पदार्थ पाया जाता है जिससे ये आत्मरक्षा करती है।

पंख : मछलियों में जल में तैरने के लिए पाँच प्रकार के पखने पाये जाते हैं। पेक्टोरल (Pectoral) तथा पेल्विक (Pelvic) फिन्स, युग्मक फिन्स (Paired fins) होते हैं। डार्सल (Dorsal), एगल (Anal) तथा कॉडल (Caudal) फिन्स अयुग्मक फिन्स (Unpaired fins) होते हैं। पखनों को फैलने तथा सिकुड़ने के लिए fin rays होते हैं। पेक्टोरल तथा पेल्विक पंख मछली के शरीर को जल में किसी भी गहराई में स्थिर रखने में सहायता करते हैं। डार्सल फिन आगे की ओर बढ़ने में सहायता करते हैं। कॉडल पखने तैरते समय दिशा बदलने में तथा एनल पंख मलद्वार की रक्षा करते हैं।

पार्श्व रेखा : मछलियों के शरीर के दोनों सतहों पर गल्फर से लेकर पूँछ तक पार्श रेखा (lateral line) फैली रहती है। यह मछली के स्पर्शेन्द्रिय का कार्य करती है। इसकी सहायता से जल की गहराई, दवाब, तापक्रम, जल प्रवाह आदि का अनुभव करती है। ध्वनि ग्रहण करने का भी कार्य करती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 6

वायु थैली : मछलियों के उद्रगुहा में वायुथैलियाँ पाई जाती हैं। इसमें वायु भरी रहती है। वायु भरी रहने के कारण शरीर हल्का रहता है तथा जल में तैरने में या जल में किसी भी गहराई में शरीर को स्थिर रखने में सहायता मिलती है।

श्वसन अंग : मछलियों का श्वससन अंग गलफड़ (gills) है जो मुँह के दोनों ओर गलफड़ कोटरों में स्थित होते हैं तथा ऑपरकूलम द्वारा ढँके रहते हैं। गलफड़ में रक्त कोशिकाओं का जाल बिछा रहता है जिसके द्वारा जल में घुलित O2 तथा CO2 का आदान-प्रदान होता रहता है।

मायोटोम पेशियाँ : मछलियों में मेरुद्ण्ड के दोनों ओर V आकार की पेशियाँ पाई जाती है, जिन्हें मायोटोम पेशियाँ (Myotome muscle) कहते हैं। इन पेशियों की सहायता से मछली जल में दबाव उत्पन्न करके शरीर को इधर उधर घुमाती रहती है तथा जल में तैरती रहती है।

प्रश्न 7.
मछली के पार्श्व रेखा तथा स्विम ब्लैडर की भूमिका का वर्णन करो।
उत्तर :
मछली के पार्श्व रेखा की भूमिका : मछलियों के शरीर में गलफड़ से लेकर पूँछ तक पार्श्व रेखा पायी जाती है। यह मछलियों के संवेदी अंगों का कार्य करती है। इनकी सहायता से जल की गहराई, दबाव, तापक्रम, जल प्रवाह की दिशा आदि को महसूस करती है तथा ध्वनि ग्रहण करती है।

स्वीम ब्लैडर की भूमिका : मछलियों के उदरगुहा में पतली झिल्ली वाला वाताशय में हवा के आयतन को कम कर अपने शरीर के विशिष्ट गुरुत्व को बढ़ाकर रोहु ऊपर से नीचे की ओर डूबती है। इसकी सहायता से रोहू किसी भी गहराई में जल द्बाव को नियंत्रित कर स्थिर रह सकता है।

प्रश्न 8.
कबूतर में वोलेन्ट अनुकूलन का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
कबूतर में वोलेन्ट अनुकूलन : कबूतर प्राथमिक वोलेन्ट प्राणी है। इसको उड़ने में सहायता करने वाले दो अंग डैना तथा पंख हैं।
डैना (Wings) : कबूतर का उड्डयन अंग डैना है। इसका अग्रबाहु डैना में परिवर्तित हो जाता है। यह एक जटिल रचना युक्त होता है। यह पतली हड्डियों, नर्व, रक्त नलिकाओं तथा पंखों से मिलकर बने होते हैं। डैना शरीर की ओर मोटा तथा बाहर की ओर पतला होकर डैनों को थोड़ा ऊभरा हुआ आकार प्रदान करते हैं, जिसके कारण वायु का दबाव डैनों के नीचे की ओर ज्यादा होता है और पक्षियों को ऊपर उड़ने में सहायता मिलती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 7

पंख (Feathers) : पंख कबूतर के सम्पूर्ण शरीर को ढ़के रखता है। यह शरीर के तापक्रम को नियंत्रित रखता है। पंख जल निरोधक का भी कार्य करता है। कबूतर के पंख पत्ते के समान होते हैं। पंखों के केन्द्रीय धूरी को कालामस (Calamus) कहते हैं। कालामस के दोनों ओर पत्ती के समान आकृति को भेन (Vane) कहते हैं।

भेन के दोनों ओर Barb पाये जाते हैं। बार्ब से बार्बुल (Barbul) उत्पन्न होते हैं। यह सभी रचना डैनों को चौड़ा आकार प्रदान करता है। डैनों के पंख उड़ने में सहायता करते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 9.
अनुकूलन की परिभाषा दो। अनुकूलन का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :
अनुकूलन : एक विशेष वातावरण में सरलतापूर्वक जीवन व्यतीत करने एवं वंश वृद्धि हेतु, वातावरण में होने वाले परिवर्तन के अनुरूप सजीवों के शरीर में जो रचनात्मक एवं क्रियात्मक स्थाई परिवर्तन उत्पन्न होता है, उसे अनुकूलन (Adaptation) कहते हैं।
अनुकूलन का उद्देश्य : जीवधारियों में अनुकूलन के निम्न उद्देश्य है –

  1. जीवधारियों के आसपास के वातावरण में निरंतर होने वाले परिवर्तनों के अनुरूप जीवों के अस्तित्व को कायम रखने तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवों की रक्षा के लिए।
  2. जीवधारियों को भोजन तथा अन्य आवश्यकताओं के लिए लड़ाई में सफलता प्रदान करने के लिए।
  3. वातावरणीय प्रतिकूल परिस्थितियों तथा जीवधारियों में सामंजस्य स्थापित करने के लिए।
  4. जीवधारियों को अपनी वंश परंपरा कायम रखने के लिए, प्रजनन की क्षमता प्रदान करने तथा अपने संतानों के पालनपोषण में सहायता करने के लिए।
  5. जीवधारियों की वंश परंपरा को सुरक्षित तथा संतुलित रखने के लिए।

प्रश्न 10.
ऊँट का जलीय अनुकूलन से क्या समझते हो ? ऊँट के अनुकूलन में RBC का क्या भूमिका है ? ऊँट मरुस्थल में किस प्रकार सुखपूर्वकरहता है ?
उत्तर :
ऊँट का जलीय अनुकूलन : ऊँट की त्वचा मोटी होती है। इसकी तहों में पानी संचय करने का अनुकूलन होता है। पेट में जल संचय की व्यवस्था रहती है, जिससे यह एक बार पानी पीकर कई साताह तक बिना जल के जीवित रहता है। एक ऊँट एक समय में 0 गैलन के लगभग पानी अपने आमाशय में भर सकता है। भूखे ऊँट का कूबड़ कम हो जाता है भोजन कर लेने के बाद वास्तविक आकार ले लेता है। यह अपने शरीर से बहुत कम पानी उत्सर्जित करता है। यह साँस भी धीमी गति से लेता है। ऊँट अपने शरीर का ताप 41° C अथवा 42° C तक बढ़ा सकता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4B अनुकूलन 8

ऊँट के RBC उसके शरीर में पानी की कमी (dehydration) के समय सिमट कर उसे सरक्षा प्रदान करते हैं क्योंकि ऊँट के RBC कोशिकाओं का आकार अण्डाकार होता है जो मोटे रक्त में भी आसानी से संचरण कर लेते हैं। जल की प्राप्ति (rehydration) के समय RBC पुन: फैल जाते हैं।
ऊँट की शारीरिक रचना मरुस्थलीय वातावरण के अनुरूप होती है। यही कारण है कि यह मरुस्थल में सुखी रहता है। इसके कुछ मुख्य उपायोजन निम्न हैं –

  1. यह कंटीली झाड़ियों को खाकर पचा लेने में सक्षम होता है।
  2. पैर का निचला सिरा चौड़ा तथा गद्दीदार होता है जिससे चलते समय यह बालू में नहीं धँसता है।
  3. ऊंट के मूत्र का गाढ़ा होना ही इनके शरीर में जल खर्च की दर कम होने का प्रमाण है।
  4. इसकी त्वचा में पसीने की ग्रंथियाँ नहीं के बराबर होती हैं, अतः पसीने के रूप में भी जल खर्च नहीं होता है।

इन्हीं सब कारणों से ऊँट को रेगिस्तानी जहाज भी कहा जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

Detailed explanations in West Bengal Board Class 10 Life Science Book Solutions Chapter 4A क्रम विकास offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 10 Life Science Chapter 4A Question Answer – क्रम विकास

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
सबसे पहला जीवन क्या है ?
उत्तर :
संभवतः वाइरस।

प्रश्न 2.
क्रम विकास के जनक कौन हैं ?
उत्तर :
लेमार्क।

प्रश्न 3.
मनुष्य का वैज्ञानिक नाम बताओ।
उत्तर :
Homo sapiens

प्रश्न 4.
एक जीवित जीवाश्म का नाम बताओ।
उत्तर :
लेटेमारिया मछली।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 5.
“उपार्जित लक्षणों की वंशगति” सिद्धान्त को किसने प्रतिपादित किया ?
उत्तर :
लेमार्क ने

प्रश्न 6.
आधुनिक घोड़ा का नाम बताओ।
उत्तर :
इक्वस।

प्रश्न 7.
म्यूटेशन के सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन थे ?
उत्तर :
Hugo-Devries

प्रश्न 8.
‘योग्यतम की उत्तरजीविता’ के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
उत्तर :
डार्विन।

प्रश्न 9.
अंडा देने वाले स्तनधारी का नाम बताओ।
उत्तर :
इकिडिना (Echidina)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 10.
लेमार्क के पुस्तक का नाम क्या है ?
उत्तर :
Philosophic Zoologique

प्रश्न 11.
एक विलुप्त कड़ी का नाम बताओ।
उत्तर :
आर्कियोप्टेरिक्स

प्रश्न 12.
म्यूटेशन का सिद्धान्त किस वर्ष प्रकाशित हुआ ?
उत्तर :
1901 ई० में

प्रश्न 13.
प्राकृतिक चुनाववाद किसने प्रतिपादित किया ?
उत्तर :
चार्ल्स रॉबर्ट डार्विन ने

प्रश्न 14.
किस वर्ष डार्विन ने अपनी पुस्तक प्रकाशित किया ?
उत्तर :
सन् 1859 ई० में

प्रश्न 15.
क्रम विकास का आधुनिक सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर :
Synthetic theory

प्रश्न 16.
सर्वप्रथम जीवन की उत्पत्ति कहाँ हुई ?
उत्तर :
समुद्री जल में

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 17.
जीवाश्म विज्ञान (Palaentology) क्या है ?
उत्तर :
जिस विज्ञान के द्वारा जीवाश्म का अध्ययन किया जाता है उसे जीवाश्म विज्ञान कहते हैं।

प्रश्न 18.
क्रम विकास के प्रमाण के रूप में जीवाश्म को किसने सर्वप्रथम माना ?
उत्तर :
Leonard Davinsi

प्रश्न 19.
घोड़ा का प्राचीनतम जीवाश्म क्या है ?
उत्तर :
इयोहिण्पस

प्रश्न 20.
मनुष्य के आँत में एक अवशेषी अंग का नाम बताओ।
उत्तर :
वर्मीफार्म अपेंडिक्स

प्रश्न 21.
जर्म-प्लाज्म सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
उत्तर :
August Weismann

प्रश्न 22.
आधुनिक घोड़े का नाम क्या है ?
उत्तर :
इक्वस

प्रश्न 23.
प्राकृतिक वरण सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया ?
उत्तर :
प्राकृतिक वरण सिद्धान्त का प्रतिपादन चार्ल्स डार्विन ने किया।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 24.
किस युग (काल) में मनुष्य की उत्पत्ति हुई।
उत्तर :
सिनोजोइक युग के क्वाटर्नरी काल में मनुष्य की उत्पत्ति हुई।

प्रश्न 25.
‘उपार्जित लक्षणों की वंशागति’ किसका सिद्धान्त है ?
उत्तर :
बैपटिस्ट डि मोनेट लैमार्क (Jean Baptiste de monet Lamarck)।

प्रश्न 26.
जीवित जीवाश्म का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर :
आर्थोपोडा संघ का लिमुलस प्राणी एक जीवित जीवाश्म है।

प्रश्न 27.
इयोहिप्पस की इक्वस में ऊँचाई के अनुसार अन्तर बताएँ।
उत्तर :
इयोहिप्पस की ऊँचाई लगभग 11 ईंच या 30 सें० मी० थी। इक्वस की ऊँचाई लगभग 60 ईंच या 1 मी॰ 60 सें० मी० होती है।

प्रश्न 28.
प्रकृति क्या चुनती है ?
उत्तर :
योग्यतम प्राणियों की लाभदायक विभिन्नताओं को ही प्रकृति चुनती है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 29.
जीवाश्म की खोज किस वैज्ञानिक ने किया ?
उत्तर :
जीवाशम की खोज ग्रीस के वैज्ञानिक जेनोफेन ने किया था।

प्रश्न 30.
कितने वर्ष पहले घोड़े के पूर्वजों की उत्पत्ति पृथ्वी पर हुई ?
उत्तर :
लगभग 50 लाख वर्ष पहले इओसीन (Eocin) काल में।

प्रश्न 31.
घोड़े के किस अंग में तथा पक्षियों के डैनों में समानता दिखाई पड़ती है ?
उत्तर :
घोड़े के अग्रबाहु की रचना तथा पक्षियों के डैनों की रचना में समानता दिखाई पड़ती है।

प्रश्न 32.
Merychippus क्या है ?
उत्तर :
यह लगभग 2 करोड़ वर्ष पूर्व मायोसिन युग के घोड़े का जीवाश्म है।

प्रश्न 33.
कबूतर के किस अंग का रूपान्तरण डैने में होता है ?
उत्तर :
कबूतर मे उड़ने के लिए इनके अग्रबाहुओं (Fore limbs) का रूपान्तरण डैने में होता है।

प्रश्न 34.
लेमार्क ने कब तथा किस पुस्तक में क्रम-विकास के सिद्धान्त का वर्णन किया था ?
उत्तर :
लेमार्क ने सन् 1809 में Philosophic Zoolique नामक पुस्तक प्रकाशित कर क्रम विकास के सिद्धांत का वर्णन किया था।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 35.
योग्यतम की उत्तरजीविता से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जीवन संघर्ष की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल होने वाले जीव को योग्यतम की उत्तरजीविता (Survival of the fittest) कहा जाता है।

प्रश्न 36.
लेमार्क क्यों प्रसिद्ध हैं ?
उत्तर :
लेमार्क ने सर्वपथम 1809 में क्रम विकास की क्रिया के सम्बन्ध में एक सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

प्रश्न 37.
जन्तुओं के एक समवृत्ति अंग का उदाहरण दो।
उत्तर :
तितली के पंख तथा कबूतर के पंख समवृत्ति अंग है। इनके कार्य समान हैं परन्तु रचना भिन्न होती है।

प्रश्न 38.
डार्विन ने कब तथा किस पुस्तक में क्रम-विकास के सिद्धान्त का वर्णन किया था ?
उत्तर :
डार्विन ने सन् 1859 ई० में Origin of new species नामक ग्रन्थ में क्रम विकास के सिद्धान्त का वर्णन किया।

प्रश्न 39.
लेमार्क का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर :
लेमार्क का पूरा नाम Jean Baptiste De Monet Lamarck है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 40.
चार्ल्स डार्विन कब तथा कहाँ पैदा हुए ?
उत्तर :
चार्ल्ल डार्विन का जन्म इंग्लैण्ड के श्रीउसबरी (Shrewsbury) शहर में 1809 ई० में हुआ था।

प्रश्न 41.
आर्कियोप्टेरिक्स को किस वर्ग के जन्तुओं के बीच का Missing link माना गया है?
उत्तर :
Arehaeopteryx सरीसृप और पक्षी बर्ग के जन्तुओं के बीच का Missing link है।.

प्रश्न 42.
एक पादप जीवाश्म का नाम बताओ।
उत्तर :
कोयला (Coal) एक पादप जीवाश्म है।

प्रश्न 43.
अवशेषी अंग किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जीवों के शरीर में उपस्थित निष्किय तथा अनुपयोगी अंगों को अवशेषी अंग कहते हैं।

प्रश्न 44.
Mutogen क्या है ?
उत्तर :
वे कारक जिनके प्रभाव से म्यूटेशन की क्रिया होती है उसे mutogen कहते हैं।

प्रश्न 45.
Ontogeny क्या है ?
उत्तर :
किसी जीव के व्यक्तिगत विकास के इतिहास को Ontogeny कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 46.
किस वैज्ञानिक ने लेमार्कवाद का विरोध क्या था ?
उत्तर :
सर्वप्रथम विजमैन (Weismann) नामक वैज्ञानिक ने लेमार्कवाद का विरोध किया था।

प्रश्न 47.
ह्युगोडी-त्रीज का प्रायौगिक पौधा क्या था ?
उत्तर :
ह्युगोडी-वीज का प्रायौगिक पौधा- ओएनोथेरा लैमार्कियाना (Oenothera Lamarckiana) था।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Short Answer Type) : 2 MARKS

प्रश्न 1.
मनुष्य के रीढ़रजज्जु तथा खाद्यनली में उपस्थित एक-एक अवशेषी अंग के नाम लिखो।
उत्तर :
(i) मनुष्य के रीढ़रजज्जु में उपस्थित अवशेषी अंग – कॉकिक्स (Coccyx) है।
(ii) खाद्य नली में उपस्थित अवशेषी अंग वर्मीफार्म अपेंडिक्स है।

प्रश्न 2.
घोड़े के क्रमविकास में चार मुख्य जीवाश्म पूर्वजों के क्रमविकास के क्रमानुसार नाम लिखो।
उत्तर :
घोड़े के क्रम विकास में चार मुख्य जीवाश्म पूर्वजों के नाम क्रमानुसार निम्नलिखित है – इयोहिप्पस, मेसोहिप्पस, मेरीचिप्पस और प्लीयोहिष्पस है।

प्रश्न 3.
जीवन की रासायनिक उत्पत्ति के क्षेत्र में मिलर और उरे के प्रयोग में प्रयुक्त क्रियाकारकों का नाम एंव उत्पत्न एक कार्बनिक यौगिक का नाम लिखिए।
उत्तर :
क्रियाकारकों के नाम – मिथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन और ज़ल।
उत्पन्न एक कार्बनिक यौगिक – अमीनो अम्ल (एलानीन,ग्लाइसिन)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 4.
घोड़े के क्रम विकास में परिवर्तित होने वाली चार मुख्य विशेषताएं लिखिए।
उत्तर :

  1. ऊँचाई 30 से॰मी॰ से बढ़कर 1.60 मी० हो गयी।
  2. 4 अंगुलियाँ घटकर 1 अंगुली हो गयी।
  3. सिर की लम्बाई अधिक हो गयी।
  4. गर्दन की लम्बाई में भी वृद्धि हुई।

प्रश्न 5.
अवशेषी अंग से तुम क्या समझते हो ? मानव शरीर में उपस्थित एक अवशेषी अंग का नाम बताओ।
उत्तर :
(i) अवशेषी अंग (Vestigeal organs) :- ‘जीवधारियों में पाए जाने वाले वे निक्किय एवं अनुपयोगी अंग जो किसी अन्य सम्बद्ध जीवधारियों में पूर्ण विकसित एवं क्रियाशील होते हैं, उन्हें अवशेषी अंग(Vestigeal organs) कहते हैं।
(ii) वर्मीफॉर्म अपेन्डिक्स (Vermiform appendix)

प्रश्न 6.
क्रम विकास क्या है ?
उत्तर :
वातावरण में परिवर्तन के फलस्वरूप सजीवों के अंगों की रचना में सम्परिवर्तन के कारण नयी जातियों के उत्पन्न होने की मन्द तथा गतिशील प्रक्रिया को क्रम विकास कहते हैं।

प्रश्न 7.
जीवाश्म क्या है ?
उत्तर :
जीवाश्म (Fossils) : किसी समय जीवित रहने वाले अति प्राचीन सजीवों के अवशेष जो पृथ्वी की सतहों या चट्टानों की परतों में सुरक्षित पाये जाते हैं, जीवाश्म कहलाते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 8.
जीवित जीवाश्म क्या है ?
उत्तर :
वे सजीव जो आज से लाखों वर्ष पहले इस पृथ्वी पर उत्पन्न होकर किसी प्रकार प्राकृतिक परिवर्तनों से अभभावित होकर आज भी पृथ्वी पर पाये जाते हैं, उन्हें जीवित जीवाश्म कहते हैं। जैसे- सिलाकान्थ नामक मछली, प्लेटीपस नामक स्तनपायी आदि।

प्रश्न 9.
साँचा जीवाश्म (Mould fossils) क्या है ?
उत्तर :
इसमें मूल जीव का शरीर नहीं बदलता है, केवल इनकी आकृति के साँचे होते हैं। मिट्टी में दबे जीव के चारों ओर कीचड़ आदि कड़ा होकर इसकी आकृति का एक साँचा बना लेते हैं। इस प्रकार के जीवाश्म में केवल जन्तु की बाह्य आकृति का अनुमान लगाया जा सकता है।

प्रश्न 10.
“अस्तित्व के लिए संघर्ष” से आप क्या समझते हैं ? इसका प्रतिपाद्य किसने किया ?
उत्तर :
(a) आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सजीव को प्राकृतिक घटनाओं (जैसे बाढ़, भूकंप, सूखा आदि) में अपनी जाति के अन्य सदस्यों से और दूसरी जाति के सदस्यों से किये गये संघर्ष को अस्तित्व के लिए संघर्ष (Struggle for Existence) कहते हैं।
(b) इसका प्रतिपादन चार्ल्स डार्विन ने किया।

प्रश्न 11.
जीवाश्म के दो उदाहरण लिखो।
उत्तर :
(i) आर्कियोप्टेरिक्स (Archaeopteryx)
(ii) थेरियोडोण्ट (Theriodont)

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 12.
होमोलोगी (Homology) क्या है ?
उत्तर :
होमोलोगी (Homology) : समजात अंगों में उनकी मूल रचना तथा उत्पत्ति में समानताएँ होती हैं परन्तु कार्य भिन्न होते हैं। इस समजात अंगों की समानता को होमोलोगी कहते हैं।

प्रश्न 13.
पादप और जन्तु जीवित जीवाश्म का एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
पादप जीवाश्म – कोयला (coal) एक पादप जीवाश्म है।
जन्तु जीवाश्म – लिमुलस।

प्रश्न 14.
उपार्जित लक्षणों की वंशागति से क्या समझते हो ? इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
उत्तर :
जन्म के पश्चात् सर्जावों द्वारा प्राप्त गुणों या लक्षणों को उपार्जित लक्षण कहते हैं। ये लक्षण उस प्राणी में स्थिर हो जाते हैं और अगली पीढ़ी में प्रजनन द्वारा स्वतः चले जाते हैं। इसी के फलस्वरूप नयी जातियों की उत्पत्ति होती है।
जे. बी. लेमार्क ने इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

प्रश्न 15.
क्रम-विकास के सम्बन्ध में हेकल का नियम लिखिए।
उत्तर :
क्रम-विकास के सम्बन्ध में हेकल का नियम : किसी जीव का व्यक्तिगत विकास सम्पूर्ण जाति के विकास के इतिहास को दुहराता है। “Ontogeny repeats phylogeny”

प्रश्न 16.
अन्तःजातीय संघर्ष क्या है ?
उत्तर :
ऐसा संघर्ष जो एक ही जाति के प्राणियों के बीच होते हैं, अन्तःजातीय संघर्ष कहलाता है। जैसे- मछालयों के आपसी संघर्ष। बड़ी मछलियाँ छोटी मछलियों को खा जाती हैं।

प्रश्न 17.
मेरुदण्डी प्राणियों के हुदय के आन्तरिक रचना का अध्ययन कैसे हमारे क्रम विकास (organic evolution) को आगे बढ़ाता है ?
उत्तर :
विभिन्न वर्ग के मेरुदंडीय प्राणियों के हृद्य की संरचना क्रम विकास के लिए एक आकारिकी प्रमाण के रूप में : मेरुदंडीय समुदाय के विभिन्न जंतुओं (मछली, टोड, सरीसृप, पक्षी और स्तनधारी) के हृदय की बनावट की जब हम तुलना करते हैं तो फाते हैं कि सभी का हृदय एक ही आधार को ध्यान में रखकर बना है। टोड के हृदय में तीन कक्ष (दो आलिंद और एक निलय) होता है क्योंकि यह एक उभयचर प्राणी है। पक्षी (उदाहरण : कबूतर) और स्तनधारी (उदाहरण : आदमी) के हृदय में चार कक्ष पाये जाते हैं। इसलिए इनके हृदय में शुद्ध एवं अशुद्ध रक्त मिलने नहीं पाता है। सभी मेरुदण्डियों के हुय में आलिन्द और निलय की उपस्थिति क्रम विकास के पक्ष में प्रमाण हैं।

प्रश्न 18.
मनुष्य के अपेंडिक्स को अवशेषी अंग क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
मनुष्य के लिए यह निष्किय अंग है। जिस कारण इसे अवशेषी अंग कहा पाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 19.
समजात अंग क्या है ? इसका एक उदाहरण दो।
उत्तर :
सजीवों के विभिन्न वर्गों में उपस्थित उन अंगों की जिनकी उत्पत्ति और रचना तो समान होती है परन्तु कार्य भिन्न होते हैं, उन्हें समजात अंग कहते हैं। उदाहरण -मनुष्य का हाथ और पक्षी का डैना (wings)

प्रश्न 20.
समवृत्ति अंग क्या है ? इसका एक उदाहरण दो।
उत्तर :
सजीवों के विभिन्न वर्गों में उपस्थित उन अंगों को जिनकी उत्पत्ति और रचना तो भिन्न होती हैं परन्तु कार्य समान होते हैं, उन्हें समवृत्ति अंग कहते हैं। उदाहरण – पक्षी का डैना और तिलचट्टा का डैना

प्रश्न 21.
मध्यवर्ती जीव (Intermediate Organism) से क्या समझते हो ?
उत्तर :
ऐसा सजीव जो दो वर्गों के जीवों के लक्षण को धारण करता है उसे उस़ वर्ग के बीच का मध्यवर्ती जीव कहते हैं। संयोजक कड़ी ही मध्यवर्ती जीव कहलाता है।

प्रश्न 20.
विलुप्त कड़ी (Missing link) से क्या समझते हो ? एक उदाहरण दो।
उत्तर :
ऐसा संयोजक कड़ी जो जीवाश्म के रूप में मिलती है तथा अत्यन्त दुर्लभ होती है, विलुप्त कड़ी कहलाती है। जैसे- आर्केयोप्टेरिक्स सरीसृप तथा पक्षियों के बीच की विलुप्त कड़ी है।

प्रश्न 21.
आर्केयोप्टेरिक्स क्या है ?
उत्तर :
यह एक जन्तु जीवाश्म है। इसमें पक्षी तथा सरीसृप वर्ग के लक्षण पाये जाते हैं। वर्तमान समय में यह एक विलुप्त कड़ी है। यह जीवित अवस्था में नहीं मिलता है।

प्रश्न 22.
म्यूटेशन से क्या समझते हो ?
उत्तर :
जीन्स की रचना में होने वाले परिवर्तन के फलस्वरूप सजीवों के गुण में होने वाले अचानक परिवर्तन को म्यूटेशन (Mutation) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 23.
मध्यवर्ती कड़ी पौधा का नाम बताओ।
उत्तर :
मध्यवर्ती कड़ी पौधे (Intermediate linked plants) :- फर्न (Fern)- टेरीडोफाइडा तथा जिमनोस्पर्म के बीच की कड़ी, राइनिया (Rynae) – ब्रायोफाइटा तथा टेरीडोफाइटा के बीच की कड़ी, तथा नीटम (Gnetum) जिम्नोसर्म तथा एनजिओस्पर्म के बीच की कड़ी।

प्रश्न 24.
Analogy क्या है ?
उत्तर :
Analogy : समवृत्ति अंगों में उनके कार्य समान होते हैं परन्तु उनकी रचना तथा उत्पत्ति भिन्न होती है। समवृत्ति अंगों के कार्य में समानता को Analogy कहते हैं।

प्रश्न 25.
Convergent evolution क्या है ?
उत्तर :
जब विभिन्न समुदाय के प्राणी एक ही वातावरण में रहने के लिए उपयोजित होते हैं तो इस प्रकार के क्रम विकास को Convergent evolution कहते हैं। जैसे- चमगादड़ स्तनधारी वर्ग का जन्तु होते हुए भी पक्षियों के साथ उड़ता है।

प्रश्न 26.
Divergent evolution क्या है ?
उत्तर :
जब एक समुदाय के प्राणी विभिन्न वातावरण में रहने के लिए उपयोजित हो जाते हैं तो इस प्रकार के क्रम विकास कोivergent evolution कहते हैं। जैसे- मनुष्य, हिरण, चमगादड़ तथा ह्लेल आदि सभी स्तनधारी वर्ग के होते हुए भी विभिन्न वातावरण में रहते हैं।

प्रश्न 27.
Unaltered fossil क्या है ?
उत्तर :
इसमें जीवाश्म का पूरा शरीर बर्फ में पूर्णतः सुरक्षित रहता है तथा पूर्ण जीवाश्म बनाता है।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
जैव विकास के विभिन्न प्रमाणों का उल्लेख करो।
उत्तर :
जैव विकास के निम्नलिखित प्रमाण है –

  • जीवाश्म प्रमाण
  • तुलनात्मक शरीर रचना के प्रमाण
  • भूण-विज्ञान से प्राप्त प्रमाण
  • वर्गीकरण से प्राप्त प्रमाण
  • भौगोलिक वितरण के प्रमाण
  • जेनेटिक्स से प्राप्त प्रमाण
  • Connecting link के प्रमाण तथा
  • अवशेषी अंग के प्रमाण।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 2.
प्राकृतिक चुनाववाद की परिभाषा लिखो।
उत्तर :
जीवन संघर्ष में लाभदायक विभिन्नता रखने वाले प्राणी सफल हो जाते हैं। इन सफल प्राणियों को ही प्रकृति केवल अगली पीढ़ी उत्पन्न करने की क्षमता प्रदान करती है। इसे ही प्राकृतिक चुनाववाद (Natural selection theory) कहते हैं। अन्य जीव जिनमें प्रकृति के अनुरूप विभिन्नताएँ नहीं हैं, वे जीवन संघर्ष में सफल नहीं होते और नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 3.
अवशेषी अंग क्या है? क्रम विकास में इसकी भूमिका क्या है ?
उत्तर :
अवशेषी अंग : सजीवों के शरीर में उपस्थित निष्क्रिय तथा अनुपयोगी अंगों को अवशेषी अंग कहा जाता है। जैसे- मनुष्य का अपेन्डिक्स।
क्रम विकास में अवशेषी अंग की भूमिका : अवशेषी अंग कुछ सजीवों में सक्रिय अवस्था में पाया जाता है और कुछ में निष्क्रिय । इससे यह प्रमाणित होता है कि अवशेषी अंग वाले सजीवों का विकास उन्हीं सजीवों से हुआ है जिनमें ये सक्रिय होते हैं।

प्रश्न 4.
जैव विकास के प्रमाण के रूप में जीवाश्म के तीन महत्व बताओ।
उत्तर :
जैव विकास के प्रमाण के रूप में जीवाश्म –

  1. प्राचीनकाल में ऐसे ही जीव थे, जो अब विलुप्त हो चुके हैं।
  2. प्राचीनकाल में जीवों की संरचना आधुनिक युग के जीवों से सरल थे।
  3. लुप्त कड़ी के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि किस वर्ग के जीव की उत्पत्ति पहले किस वर्ग के जीव से हुई है।
  4. जीवाश्म से किसी सजीव की वशावली का क्रमवार अध्ययन किया जाता है।
  5. उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर जीवाश्म को जैव विकास का सीधा एवं प्रत्यक्ष प्रमाण माना जाता है।

प्रश्न 5.
घोड़े का जीवाश्म किस प्रकार जैव विकास के प्रमाण के रूप में काम करता है ?
उत्तर :
अब तक प्राप्त सभी जीवाश्मों में घोड़े का जीवाश्म क्रमबद्ध तथा पूर्ण है। आधुनिक घोड़े इक्वस (Equus) का विकास पूर्ण इओसन युग के घोड़े इओहिप्पस से हुई है।
आधुनिक घोड़ों के पूर्वजों के विभिन्न जीवाश्मों के अध्ययन से इनके क्रम विकास की निम्न पाँच अवस्थायें मिलती है-

  1. इओहिप्पस (Eohippus)
  2. मिजोहिण्पस (Mesohippus)
  3. मेरीचिष्पस (Merichippus)
  4. पिलोहिप्पस (Pilohippus)
  5. इक्कवस (Equus)।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 6.
उपार्जित लक्षणों की वंशागति से क्या समझते हो ? इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ?
उत्तर :
जन्म के पश्चात् सजीवों द्वारा प्राप्त गुणों या लक्षणों को उपार्जित लक्षण कहते हैं। ये लक्षण उस प्राणी में स्थिर हो जाते हैं और अगली पीढ़ी में प्रजनन द्वारा स्वतः चले जाते हैं। इसी के फलस्वरूप नयी जातियों की उत्पत्ति होती है।
जे. बी. लेमार्क ने इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था।

प्रश्न 7.
कुछ जन्तुओं में अवशेषी अंग क्यों होते हैं ?
उत्तर :
कुछ जन्तुओं के शरीर में उपस्थित अवशेषी अंग यह प्रमाणित करते हैं कि किसी समय ये इनके पूर्वजों में क्रियाशील एवं आवश्यक अंगों के रूप में थे परन्तु बदली हुई परिस्थिति में विकसित हुए नये जंतुओं में ये अनावश्यक एवं निफ्क्रिय होते गये। चूँकि ये बिल्कुल नष्ट नहीं हुए इसलिए ये निफ्क्रिय अंग पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानान्तरित होते रहे, जो आज भी इनमें अवशेषी अंग के रूप में मौजूद थे।

प्रश्न 8.
नव लेमार्कवाद से क्या समझते हो ?
उत्तर :
नव लेमार्कवाद (Neo Lamarckism) : सेन्सर (Spencer), कोप (Cope) आदि वैज्ञानिकों ने लेमार्क के सिद्धान्तों की व्याख्या अपने प्रयोगों से प्राप्त निष्कर्ष के आधार पर किया जिसे नव लेमार्कवाद कहा जाता है। इसके अनुसार जीवों के अंगों की कार्यक्षमता तथा वातावरण के साथ इस अंगों का सम्बन्ध ही क्रम विकास का मुख्य कारण है। वातावरण में लगातार परिवर्तन के फलस्वरूप जीवों में कुछ विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं। धीरे-धीरे ये भिन्नताएँ वशानुगति होकर नयी जाति के उत्पत्ति का कारण बन जाते हैं।

प्रश्न 9.
क्रम विकास के लिए म्यूटेशन किस प्रकार आवश्यक है ? वर्णन करो।
उत्तर :
सजीवों में नये लक्षण की उत्पत्ति म्यूटेशन के कारण ही होती है। इनमें से कुछ लक्षण उपयोगी तथा कुछ अनुपयोगी होते हैं। अनुपयोगी लक्षण का धीरे-धीरे क्षय होता है तथा अन्त में नष्ट हो जाता है। उपयोगी लक्षण वाले सजीव अपने को वातावरण के साथ व्यवस्थित कर विकसित होते हैं तथा वंशवृद्धि में सक्षम होते हैं। इस प्रकार उत्पन्न संतानों में नये लक्षण या गुण होते हैं। इस प्रकार म्यूटेशन का क्रम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रश्न 10.
समय के सामंजस्य से जीवों में कैसे परिवर्तन होता रहता है ?
उत्तर :
प्रकृति की दशा में सदा बदलाव होता रहता है। प्रकृति की बदलती हुई दशाओं से जीवधारियों में अनुकूलन होता रहता है। अनुकूलता के कारण जीवधारियों की संरचना में परिवर्तन होते रहते हैं जिसके फलस्वरूप नये-नये जीवधारी बनते हैं। क्रमिक परिवर्तन के फलस्वरूप सरल रचना वाले जीवो का जटिल रचना वाले जीवधारियों में विकास हुआ। आधुनिक जीवधारी करोड़ों वर्षो के विकास का परिणाम है। जीवों में परिवर्तन आदिकाल से होता आ रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा। अत: जैविक विकास एक अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है।

प्रश्न 11.
डार्विनवाद की आलोचना पर प्रकाश डालो।
उत्तर :
ड़ार्विनवाद की आलोचना –

  1. डार्विन विभिन्नताओं की उत्पत्ति के कारणों को स्पष्ट नहीं कर सके।
  2. डार्विन भिन्नताओं की वशागति को नष्ट नहीं कर पाये।
  3. डार्विन उत्परिवर्तन (Mutation) को स्पष्ट नहीं किया।
  4. डार्विन ने अविच्छित्र भिन्नताओं को जैव विकास का अधिकार माना।
  5. अर्धविकसित अवस्था में अंगों की उपयोगिता को डार्विन स्पष्ट नहीं कर सके।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 12.
पर्यावरणीय संघर्ष से क्या समझते हो ?
उत्तर :
पर्यावरणीय संघर्ष पर्यावरण तथा उसमें रहने वाले प्राणियों के बीच चलता रहता है। जैसे- वर्षा, तूफान, बाढ़, भूकम्प आदि से अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए प्राणियों को संघर्ष करना पड़ता है। जिन प्राणियों में प्रतिकूल वातावरण से संघर्ष करने की क्षमता नहीं होती है, वे इस संघर्ष में नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 13.
समवृति अंगों के तीन उदाहरण दो।
उत्तर :
समवृति अंगों के तीन उदाहरण-

  1. तितलियों और पक्षियों के पंख
  2. मटर तथा हरजोरा का टेन्ड्रिल
  3. नागफनी का फाइलोक्लेड तथा मटर की स्टीप्यूलेट पत्तियाँ।

प्रश्न 14.
क्रम विकास के प्रमाण के रूप में पाद की क्या भूमिका है ?
उत्तर :
जन्तुओं में कुछ अंग होते हैं जो रचना तथा उत्पत्ति में समान होते हैं परन्तु कार्य में भिन्न होते हैं तथा उन अंगों को समजात अंग कहते हैं। जैसे- घोड़ा, पक्षी, टोड तथा मनुष्य के अग्रपाद समजात अंग है। इनकी मूल रचना एक समान है। सभी में एक ही प्रकार की हड्डियाँ Humerus, Radius ulna, Carpels, Metacarpels तथा Phalanges पायी जाती है। सभी में humerus का सिर Radius ulna की Glenoid Cavity में फिट रहता है। इन हड्डियों में जो भिन्नताएँ पायी जाती हैं वे जन्तुओं के वातावरण तथा आवश्यकताओं के कारण होती है। जैसे- घोड़े के दौड़ने में, पक्षी के उड़ने में, टोड के कूदने में तथा मनुष्य के पकड़ने में काम आता है। अंगों में समानता से यह प्रमाण मिलता है कि इन सभी जन्तुओं की उत्पत्ति एक ही परिवार के पूर्वजों से हुई है। जिससे यह पता चलता है कि क्रम विकास हुआ है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्नोत्तर (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
उदाहरण सहित व्याख्या करो कि डार्विन के सिद्धांतानुसार नये जीवों की उत्पत्ति किस प्रकार होती है ? 2 + 3
अथवा
डार्विन के प्राकृतिक चयन के सिद्धांत का वर्णन करें।
अथवा
उपयुक्त उदाहरण द्वारा डार्विन के प्राकृतिक चयन प्रक्रिया को समझाओ।
अथवा
“प्राकृतिक चुनाव” सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया ? सर्वोत्तम की उत्तरजीविता और प्राकृतिक चुनाव के आधार पर नए जीवों की उत्पत्ति संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
प्राकृतिक चुनाव का सिद्धान्त चार्ल्स डार्विन ने 1859 ई० में क्रम विकास के सम्बन्ध में प्रकाशित किया था। प्राकृतिक चुनाव : जैव विकास के संबंध में डार्विन द्वारा प्रतिपादित प्राकृतिक चयन के सिद्धांत के अनुसार इस प्रकृति में कोई भी दो जीव बिल्कुल एक समान नहीं होते। इनमें कुछ-न-कुछ असमानताएँ अवश्य होती हैं, जिसे विभिन्नता कहते हैं। जीवों में इन विभिन्नताओं की अधिकता के फलस्वरूप इनके बीच जीवन के लिए संघर्ष शुरू हो जाता है।

इस संघर्ष में जो योग्यतम होते हैं, वही जीतते हैं और अयोग्य गुणवाले जीव नष्ट हो जाते हैं। अर्थात, प्रकृति योग्यतम तथा अनुकूल विभिन्नता वाले जीवों का चयन कर लेती है। प्रकृति द्वारा चयन किए गए इन जीवों की उपयोगी विभिन्नताएँ फिर दूसरी पीढ़ी में, उनके संतानों में वशागत होती है और इस तरह विभिन्नताओं की पीढ़ी-दर-पीढ़ी वशागत होते रहने के कारण एक नई प्रजाति का विकास होता है। यही डार्विन के प्रकृति चयन का सिद्धांत है। अनुकूलन के फलस्वरूप उत्पन्न भिन्नताएँ पीढ़ीदर-पीढ़ी एकत्र होती रहती है और इससें नयी जाति उत्पन्न हो जाती है।

योग्यतम की अतिजीविता (Survival of the fittest) : सजीवों में कुछ उपयोगी तथा अनुपयोगी विभिन्नताएँ पायी जाती हैं। जीवन संघर्ष में केवल वही प्राणी जीवित रहता है, जो अपने ही वातावरण के अन्य सहनिवासियों की तुलना में अनुकूल विभिन्नता उत्पन्न करने में समर्थ होता है, जिसे योग्यतम की अतिजीविता (Survival of the fittest) कहते हैं। उपयोगी विभिन्नताओं वाले जीवों का प्रकृति चुनाव कर लेती है।

प्रकृति द्वारा चुने गये प्राणियों से केवल अच्छे लक्षण ही इनकी अगली पीढ़ी में स्थानान्तरित होते हैं। इस स्थानान्तरण के कारण प्रत्येक पीढ़ी का जीव अपने जनकों से कुछ अच्छे गुण रखने वाला होता है। अन्य सजीव जिनमें प्रकृति के अनुरूप भिन्नता नहीं होती, वे धीर-धीरे नष्ट हो जाते हैं।

(Origin of new species) : डार्विन के मत के अनुसार अस्तित्व के लिए संघर्ष एवं प्राकृतिक चयन के फलस्वरूप ऐसे ही जीवधारी जीवित रहते हैं जो अपने आपको वातावरण के अनुकूल बना लेते हैं। इन चुने गये जीवों में उपस्थित लाभदायक या अनुकूल विभित्नताओं की वंशागति होती है। अनुकूलन के फलस्वरूप उत्पन्न भिन्नताएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी एकत्र होती रहती है और इससे नयी जाति उत्पन्न हो जाती है और इस प्रकार विकास का क्रम चलता रहता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 2.
एक फ्लोचार्ट की सहायता से मुख्य क्रमिक विकास घटनाओं को दिखाइये। 5
उत्तर :
मुख्य क्रमिक विकास की घटनाँए –

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास 1

प्रश्न 3.
जिन दो अन्तर्गठित संरचना के अधार पर ‘हेल का फ्लिपर’ एंव ‘पक्षी का डैना’ को समजात अंग माना जाता है उसे उल्लेख कीजिए।
अस्तित्व के लिए संघर्ष का वर्णन करें।
उत्तर :
समजात अंग मानने का कारण – 2 + 3
(i) हेल का फ्लीपर जल में तैरेने का कार्य करता है जबकि पक्षी का डैना हवा में उड़ने का कार्य करता है।
(ii) दोनों अंगो में हयूमरस, रेडियस अल्ना, कारपल्स, मेटा कारपल्स और फैलेन्जेज एक तरह की पायी जाती है।

अस्तित्व के लिए संघर्ष/जीवन संघर्ष (Struggle of existence) : जीवों में वंशवृद्ध की दर काफी तेज होती है, जिसके फलस्वरूप उनकी संख्या दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है, लेकिन प्रकृति में भोजन, ऑक्सीजन आवास आदि की सुविधायें सीमित हैं। इसलिए जीवधारियों को अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए दूसरे जीवों से संघर्ष करना पड़ता है। जीवन संघर्ष जीवनभर चलता रहता है। जीवित संघर्ष में सफल जीवधारी जीवित रहते हैं और शेष नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 4.
क्रम विकास में लेमार्क के सिद्धान्त का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा
क्रम विकास से आप क्या समझते हैं ? लेमार्क के क्रम विकास के सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।
अथवा
क्रम विकास क्या है ? लेमार्क के कार्बनिक क्रम विकास के सिद्धांत को संक्षेप में बताइए।
अथवा
लैमार्क के अंगों का उपयोग एवं अनुपयोग सिद्धान्त कार्बनिक क्रम-विकास को समर्थन करता है, कैसे ?
अथवा
क्रम विकास की अवधारणा का संक्षिप्त वर्णन करें।
उत्तर :
क्रम विकास : वातावरण में परिवर्तन के फलस्वरूप सजीवों के अंगों की रचना में सम्परिवर्तन के कारण नयी जातियों के उत्पन्न होने की मन्द तथा गतिशील प्रक्रिया को क्रम विकास कहते हैं।
कार्बनिक क्रम विकास : वातावरण के परिवर्तन के फलस्वरूप सजीवों के अंगों की संरचना में परिवर्तन के कारण नई जातियों के उत्पन्न होने की क्रिया विधि को कार्बनिक क्रम विकास (Organic Evolution) कहते हैं।
लेमार्क का सिद्धांत : नई जातियों (species) के उत्पन्न होने की वह विधि जिसे जे०बी० लेमार्क ने व्यक्त किया है, उसे लेमार्क का सिद्धांत या लेमार्कवाद कहते हैं।
आकार में वृद्धि की प्रवृत्ति (Tendency to increase in size) : जीवधारियों में वृद्धि की प्राकृतिक प्रवृत्ति होती है।

वातावरण के परिवर्तन का प्रत्यक्ष प्रभाव (Direct effect of change of environment) : प्राकृतिक घटनाओं के कारण वातावरण में परिवर्तन होता है। वातावरण के परिवर्तन का प्रभाव सजीवों पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। परिवर्तित वातावरण में सहज ढंग से अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सजीवों के अंगों में संपरिवर्तन (Modification) होता है।

अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग (Use and disuse of organs) : वातावरण के प्रभाव के फलस्वरूप अधिक उपयोग में आने वाले अंग अधिक विकसित हो जाते हैं। अंगों का कम उपयोग होने के कारण ह्वस होने लगता है। अवशेषी अंगों (Vestigeal organ) की उपस्थिति इसे प्रमाणित करती है। यह कार्बनिक क्रम-विकास को समर्थन करता है।
लैमार्क अपने सिद्धान्त की पृष्टि के लिए निम्न उदाहरण प्रस्तुत किये हैं : जैसे – जलीय पक्षी, सर्प, जिराफ।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास 2

जिराफ : इनके अनुसार जिराफ के पूर्वजों के पाँव एवं गर्दन इतनी लंबी नहीं थी, क्योंकि उस समय यह प्रदेश रेगिस्तानी नहीं था और इसमें घास-फूस बहुतायत मिलती थी। वृक्ष भी ऊँचे नहीं थे। जलवायु में परिवर्तन के फलस्वरूप वनस्पतियाँ समाप्त हो गई। वृक्षों से भोजन प्राप्त करने के प्रयास में इनकी अगली टाँगें तथा गर्दन लम्बी होती गयी। यह लक्षण पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होकर आधनिक जिराफ का स्थायी लक्षण बन गया।

उपार्जित लक्षणों की वंशागति (Inheritance of acquired characters) : उपरोक्त कारणों से उत्पन्न भिन्नतायें वशागत होती हैं। इन्हें उपार्जित लक्षण (acquired characters) कहते हैं। पीढ़ी-दर-पीढ़ी इन लक्षणों के एकत्र होते रहने से नयी जाति (species) बन जाती हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 5.
समजात या समरूप एवं असमजात अंग के अध्ययन से जैव विकास में क्या मद्व मिलती है ?
उत्तर :
विभिन्न जुतुओं के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो संरचना और उत्पत्ति के दृष्टिकोण से तो एकसमान होते हैं, परंतु अपने वातावरण के अनुसार वे भिन्न-भिन्न कार्यो का संपादन करते हैं। ऐसे अंग समजात अंग कहलाते हैं। जैसे – मेढक, पक्षी, बिल्ली तथा मनुष्य के अग्रपादों में पाए जानेवाले अस्थियों के अवयव प्राय: समान होते हैं, परंतु इन कशेरूक प्राणियों के अग्रपाद विभिन्न प्रकार के कार्यों का संपादन करते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास 3

समजात अंगों का पाया जाना यह प्रमाणित करता है कि इन जंतुओं का विकास एक ही पूर्वज से हुआ है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास 4

समजात अंगों के विपरीत जंतुओं के कुछ अंग ऐसे होते हैं, जो रचना और उत्पत्ति या उद्भव के दृष्टिकोण से एक-दूसरे से भिन्न होते हैं, परंतु वे एक ही प्रकार का कार्य करते हैं। ऐसे अंग समबृति अंग (Analogous organs) कहलाते हैं। जैसे तितली तथा पक्षी के पंख (Wings) उड़ाने का कार्य करते हैं, परंतु इनकी मूल सरंचना और उत्पत्ति अलग-अलग प्रकार की होती हैं। पक्षी के पंख में अस्थियाँ, त्वचा तथा पंख (Feathers) होते हैं जबकि तितली या अन्य कीटों के पंख क्यूटिकल के परत से ढँके होते हैं तथा इनमें कुछ तंत्रिकीय पेशियाँ होती हैं।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 6.
डार्विनवाद का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
अथवा
प्राकृतिक चुनाव में विभिन्नता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
डार्विनवाद : चार्ल्स डार्विन विभिन्न प्रकार के प्राणियों का संग्रह करके इन्होंने क्रम विकास के संबंध में काफी अध्ययन किया तथा क्रम विकास पर अपना मत प्रकाशित किया। इस मत को डार्विनवाद या प्राकृतिक चुनाववाद कहते हैं। सन् 1859 में इन्होंने अपना पुस्तक प्रकाशित किया। इनका सिद्धान्त निम्नलिखित तथ्यों पर आधारित है।
प्रजनन की पर्याप्त क्षमता (Enormous fertility of production) : इस मत के अनुसार सजीवों में वंश वृद्धि की दर ज्यामिति अनुपात में होती है। उदाहरण के लिए एक मछली एक बार में लगभग 3 करोड़ अण्डा देती है। यदि सभी अण्डे जीवित रहें तथा मछली का रूप धारण करें तो एक ही मछली से सारा तालाब भर जायेगा। परन्तु ऐसा होता नहीं है।

अस्तित्व के लिए संघर्ष (Struggle for Existance) : पृथ्वी पर ज्यामिति अनुपात में जीवों की उत्पत्ति होती है, परन्तु वास स्थान तथा भोजन सीमित होता है। भोजन तथा वास स्थान सीमित होने के कारण इनमें अस्तित्व संघर्ष होता है। यह संघर्ष तीन प्रकार का होता है।

  • अन्त: जातीय संघर्ष
  • अन्तर जातीय संघर्ष एवं
  • वातावरणीय संघर्ष।

विभित्रताएँ (Variations) : डार्विन के सिद्धान्त के अनुसार इस पृथ्वी पर उपस्थित एक ही समुदाय के प्राणियों में विभिन्नताएँ पायी जाती हैं। ये विभिनताएँ आकार, परिमाण, संरचना, कायिकी आदि अनेक प्रकार के लक्षणोंसे सम्बन्धित होती है। इस प्रकार छोटी-छोटी विभिम्नताएँ पीढी-दर-पीढ़ी बढ़ती रहती है तथा अन्त में एक ही जाति की उत्पत्ति होते हैं। उपयोगी विभिम्नता वाले प्राणी जीवन संघर्ष में सफल होते हैं परन्तु अनुपयोगी विभिन्नता वाले प्राणी नष्ट हो जाते हैं।

योग्यतम की उत्तरजीविता (Survival of the fittest) : लाभदायक विभिन्नताओं वाले प्राणी जीवन संघर्ष में सफल होते हैं। लाभदायक लक्षण पीढ़ी-दर-पीढ़ी एकत्र होते रहते हैं। जिन प्राणियों में अनुकूलन की क्षमता होती है वे जीवित रह पाते हैं तथा जिनमें अनुकूलन की क्षमता नहीं होते वे या तो नष्ट हो जाते है या लुप्त हो जाते हैं।

प्राकृतिक चुनाव (Natural selection) : डार्विन के अनुसार प्रकृति केवल उन्हीं जीवों का चयन करती है जिनमें अनुकूल विभिन्नतायें होती हैं। जीवन संघर्ष में जो प्राणी सफल होते हैं, प्रकृति उन्हें सुविधा तथा सुयोग प्रदान करके उन्हें विजयी बना देती है। प्रतिकूल विभिन्नता वाले प्राणियों को प्रकृति अलग कर देती है।

नयी जाति की उत्पत्ति (Origin of new species) : डार्विन के मत के अनुसार अस्तित्व के लिए संघर्ष एवं प्राकृतिक चयन के फलस्वरूप ऐसे ही जीवधारी जीवित रहते हैं जो अपने आपको वातावरण के अनुकूल बना लेते हैं। इन चुने गये जीवों में उपस्थित लाभदायक या अनुकूल विभिन्नताओं की वंशागति होती है। अनुकूलन के फलस्वरूप उत्पन्न भिन्नताएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी एकत्र होती रहती है और इससें नयी जाति उत्पन्न हो जाती है और इस प्रकार विकास का क्रम चलता रहता है।

प्रश्न 7.
जीवाश्म क्या है ? जीवाश्म के क्या-क्या उपयोग हैं ? 2 + 3
उत्तर :
जीवाश्म (Fossils) : किसी समय जीवित रहने वाले अति प्राचीन सजीवों के अवशेष जो पृथ्वी की सतहों या चट्टानों की परतों में सुरक्षित पाये जाते हैं, जीवाश्म कहलाते हैं।
जीवाश्मों का उपयोग : जीवाश्मों के निम्नलिखित उपयोग हैं –

  1. जीवाश्मों से प्राचीन काल के पौधों तथा जन्तुओं के वंश-परपरागत इतिहास के विश्लेषण में सहायता मिलती है।
  2. जीवाश्मों से प्राचीन काल के विभिन्न युगों के वातावरण, जलवायु तथा भौगोलिक परिवेश का ज्ञान होता है।
  3. जीवाश्मों का उपयोग धरती के विभिन्न सतहों में दबे जीवधारियों के क्रम काल के अनुसार विकास क्रम को जानने के लिए किया जाता है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 8.
जैविक विकास से क्या समझते हो ? शारीरिक रचना से प्राप्त प्रमाण के रूप में विभिन्न वर्ग के रीढ़धारी समुदाय के विभिन्न जंतुओं के हुदय की रचना का वर्णन करो।
उत्तर :
जैविक विकास (Organic evolution) : सृष्टि के प्रारम्भ से अब तक वातावरण तथा परिस्थिति के अनुरूप अनुकूलन के फलस्वरूप होने वाले परिवर्तन के परिणामस्वरूप सरल रचना वाले जीवधारियों से जटिल रचना वाले जीवधारियों के क्रमिक विकास को जैविक विकास (Organic evolution) कहते हैं।

विभिन्न वर्ग के रीढ़धारियों के विभिन्न जन्तुओं (जैसे-मछली, टोड, सरीसृप, पक्षी तथा स्तनधारी) के हदय की बनावट का तुलनात्मक अध्ययन करने पर यह पता चलता है कि इन सभी के हृद्य एक ही आधारभूत संरचना के आधार पर निर्मित हुए हैं। विभिन्न वातावरण में रहने तथा अनुकूलन के कारण इनकी संरचना में भिन्नताएँ पायी जाती हैं।

मछली (Fish) के हुय में दो चैम्बर होते हैं- एक अलिन्द तथा एक निलय। मछलियों में गलफड़ (Gills) द्वारा श्वसन क्रिया सम्पन्न की जाती है। अतः इनके शरीर में गिल्स में शुद्ध रक्त बहता है जबकि इनके हृदय से अशुद्ध रक्त प्रावाहित होता है। अत: मछलियों के हुदय को अशुद्ध हुदय (venous heart) कहते है। मछलियों का हुय एक अति सरल रचनायुक्त तथा जल में रहने के लिए उपयोगी है।

उभयचर वर्ग (Amphibians) के जन्तुओं जैसे- मेढक, टोड आदि का हृदय तीन प्रकोष्ठयुक्त होता है, जिसमें दो अलिन्द तथा एक निलय होता है। इसके हृदय में दोनों अलिन्दों के बीच उपस्थित दीवाल शुद्ध तथा अशुद्ध रक्त को मिलने से रोकता है परन्तु निलय में दोनों प्रकार के रक्त आपस में मिश्रित हो जाते हैं। अतः इस वर्ग के जन्तुओं का हृय मछलियों से कुछ अधिक विकसित होता है।

सरीसृप वर्ग (Reptiles) के जन्तुओं जैसे छिपकली आदि के हृदय में 3 \% अर्थात चार अपूर्ण प्रकोष्ठ होते हैं, जिसमें दो पूर्ण अलिन्द तथा असम्पूर्ण रूप से विभाजित दो निलय होते हैं। अतः इनके हृदय में शुद्ध तथा अशुद्ध रक्त को अलग-अलग करने का अनुकूलन उत्पन्न होता है। सरीसृप वर्ग के प्राणी धरती पर पाये जाते हैं। पक्षियों तथा स्तनधारियों के हृदय में सम्पूर्ण चार प्रकोष्ठ होते हैं। दो अलिन्द तथा दो निलय। इनके हृदय में शुद्ध तथा अशुद्ध रक्त का परिवहन अलग-अलग होता है। अतः इनका हृदय अन्य जन्तुओं की अपेक्षा अधिक विकसित हुआ।

अत: इन विभिन्न प्राणियों के हृदय की संरचना का अध्ययन करने पर पता चलता है कि सरल जीवों से जटिल जीवों की उत्पत्ति हुई है तथा यही जैविक विकास का प्रमाण है।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 9.
प्राकृतिक चुनाववाद का प्रतिपादन किसने किया? इसके सिद्धान्त के अनुसार अस्तित्व संघर्ष का वर्णन करो।
उत्तर :
प्राकृतिक चुनाववाद का प्रतिपादन चार्ल्स डार्विन ने किया था। चार्ल्स डार्विन के अनुसार जीवों में प्रजनन की प्रचूर क्षमता होती है, जिसके कारण जीवों की संख्या रेखा गणित के नियम से बढ़ती है। परन्तु इस बढ़ी हुई संख्या के लिए आवश्यक अधिक से अधिक अनाज, निवास स्थान तथा जीवन की अन्य सुविधाएँ अंक गणित के नियम से बढ़ती हैं। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आपस में संघर्ष होता रहता है जो अस्तित्व संघर्ष कहलाता है। यह संघर्ष तीन प्रकार का होता है –
(क) अन्तःजातीय संघर्ष (Intra specific struggle) : अपनी रक्षा के लिए जब संघर्ष एक ही जाति के जीवों के बीच होता है, तो इसे अन्तःजातीय संघर्ष कहते हैं। जैसे- मनुष्य तथा मनुष्य के बीच संघर्ष ।

(ख) अन्तरजातीय संघर्ष (Inter specific struggle) : जब दो विभिन्न जातियों के बीच अपनी रक्षा के लिए संघर्ष होता है, तो इसे अन्तरजातीय संघर्ष कहते हैं। जैसे- कुत्ता तथा बिल्ली के बीच का संघर्ष।

(ग) वातावरण संघर्ष (Environmental struggle) : प्राकृतिक कारक जैसे- बाढ़, भूकम्प, सूखा, तूफान, हिमपात, अनावृष्टि, अतिवृष्टि आदि प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए प्राणियों को संघर्ष करना पड़ता है। यह संघर्ष वातावरणीय संघर्ष कहलाता है।

प्रश्न 10.
जन्तु समुदाय के क्रम-विकास के संबंध में एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करो।
उत्तर :
क्रम विकास के प्रथम चरण में एक कोशिकीय प्राणी अमीबा (मोटोजोआ) का विकास हुआ। इस एक कोशिकीय प्राणी से सरल बहु-कोशिकीय प्राणी पोरिफेरा संघ अर्थात स्यंज का गठन हुआ। फिर पोरिफेरा संघ से सोलेन्ट्रो संघ अर्थात हाइड्रा का गठन हुआ। इनका शरीर ऊत्तक तन्त्रयुक्त द्विस्तरीय तथा एक नलीयुक्त होता है।

द्विस्तरीय प्राणियों से तीन स्तरीय प्राणियों का विकास हुआ। तीन स्तरीय प्राणी दो समुदाय में विभक्त हुए। इनमें एक समुदाय सीलियाविहीन तथा दूसरा सीलिया युक्त हुआ। सीलिया युक्त प्राणियों से पहले एनिलिडा संघ अर्थात केंचुआ, जोंक आदि का गठन हुआ। एनिलिडा प्राणियों से क्रमश: अर्थोपोडा संघ जैसे- तिलचट्टा, चिंगड़ी, कीट आदि का गठन हुआ।

अर्थोपोडा संघ से मौलुस्का संघ जैसे- घोंघा, सीप आदि का विकास हुआ। मौलुस्का संघ के बाद एकिनोडरमाटा संघ जैसेतारामछली की उत्पत्ति हुई। ये सभी अमेरुदण्डी प्राणी हैं। इसके बाद मेरुदण्डीय प्राणियों का विकास हुआ। मेरुदण्डी प्राणी से प्रथम मत्स्य श्रेणी के प्राणी उत्पन्न हुए। मत्स्य श्रेणी से उभयचर वर्ग के प्राणियों जैसे- मेढक, टोड आदि की उत्पत्ति हुई। उभयचर वर्ग से सरीसृप वर्ग जैसे- साँप, गिरगिट, छिपकली, घड़ियाल आदि का विकास हुआ। सरीसृप वर्ग से पक्षियाँ जैसे कबूतर, तोता तथा स्तनधारी जैसे- बन्दर, मनुष्य तथा अन्य चौपाया जन्तुओं का विकास हुआ।

WBBSE Class 10 Life Science Solutions Chapter 4A क्रम विकास

प्रश्न 11.
डार्विन सिद्धान्त की त्रुटियों (Demerits) का उल्लेख करो।
उत्तर :
डार्विनवाद के प्रति उठायी गयी आपत्तियाँ निम्नलिखित हैं-
i. यह वाद विभिन्नताओं के बारे में बताता तो है परन्तु ये विभिन्नतायें किस प्रकार उत्पन्न होती है इसका स्पष्टीकरण नहीं कर पाता है।

ii. इस वाद के अनुसार प्राकृतिक चुनाव सूक्ष्म विभिन्नताओं पर ही आधारित है परन्तु इन सूक्ष्म विभिन्नताओं का जीवन संघर्ष में सहायक होना एक संदिग्ध बात है।

iii. इस वाद के अनुसार सूक्ष्म विभिन्नताएँ पीढ़ी-दर-पीढ़ी विकसित होती रहती है परन्तु इस प्रकार किन्हीं संतानों में आवश्यकता से अधिक विशिष्टता आ जाने से उनका लोप हो सकता है।
उदाहरण – आयरलेंड के बारसिंहों में उपस्थित सींग पीढ़ी-दर-पीढ़ी विकसित होकर पूरी जाति के विनाश का कारण बन गयी, क्योंकि शत्रुओं के भय से जंगल में भागते समय ये विशाल सिंगे झाड़ियों में उलझ कर उन्हें जमीन पर गिरा देती थी और वे धीरे-धीरे मारे जाते रहे।

iv. यह वाद सोमैटिक तथा जर्मिनल विभिन्नताओं के स्पष्टीकरण विषय पर मौन है। इस प्रकार यह स्पष्ट हो जाता कि प्राकृतिकवरण ही क्रम विकास का एकमात्र साधन नहीं है।

प्रश्न 12.
लेमार्कवाद की आलोचना तथा अनुमोदन के बारे में लिखो।
उत्तर :
आलोचना (Criticism) : वैज्ञानिकों ने कई तरों द्वारा लेमार्कवाद पर बहुत ही आपत्ति उठाई। इसका कहना था कि यदि उपार्जित लक्षणों की वंशागति होती है तो एक डाक्टर का लड़का डाक्टर, एक विद्वान लड़का प्रोफेसर का प्रोफेसर, एक पहलवान का लड़का पहलवान होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है। जर्मन वैज्ञानिक विजमैन ने 80 पीढ़ियों तक चूहों की पूँछ काटी फिर भी कटी पूँछ वाले चूहे की सन्तानों में पूँछ एक आवश्यक लक्षण के रूप में प्रकट होती गयी। इससे स्पष्ट है कि वातावरण के प्रभाव से उत्पन्न हुए उपार्जित लक्षण सन्तानों में नहीं पहुँच सकते, अर्थात उपार्जित लक्षण वशागत नहीं होते। विजमैन के अनुसार जीवों की दैहिक कोशिकाओं में उपार्जित लक्षण की वंशागति नहीं होती। केवल वे ही लक्षण अगली पीढ़ी तक पहुँच सकते हैं जो जीव के जनन द्रव्य में होते हैं। इसी पर आधारित जनन द्रव्य की निरन्तरता का सिद्धान्त प्रतिपादन किया।

परन्तु कुछ वैज्ञानिकों जैसे मूलर (Mullar) तथा दूसरे वैज्ञानिकों ने अपने महत्वपूर्ण प्रयोगों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि X-rays, कास्मिक रेज आदि भौतिक एवं रासायनिक शक्तियाँ जीन्स (genes) में परिवर्तन ला सकती है। फलस्वरूप सन्तान में असाधारण लक्षण उत्पत्न हो सकते हैं। अर्थात् वातावरण में परिवर्तन का प्रभाव युग्मक कोशिकाओं (gametes) के क्रोमोसोम्स ही अगली पीढ़ी की सन्तानों में स्थानान्तरित हो सकते हैं।

इस प्रकार लेमार्कवाद को वर्तमान वैज्ञानिक परिप्रेक्य में उनके मूल सिद्धान्त में जो सुधार होना चाहिए उसे करके नये रूप में प्रतिपादित किया गया, उसे नव लेमार्कवाद (Neo-Lamarckism) कहते हैं।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

Well structured WBBSE 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन can serve as a valuable review tool before exams.

अनुकूलन Class 10 WBBSE MCQ Questions

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन अस्थि-युक्त मछलियों में स्विमब्लैडर की गैस अवशोषित करता है :
(क) लालग्रन्धि
(ख) अग्र प्रोकोष्ठ
(ग) गैस्ट्रिक ग्रन्थि
(घ) रेटी मिराविलिआ
उत्तर :
(घ) रेटी मिराविलिआ

प्रश्न 2.
ऊँट के द्वारा जल की अधिक हानि को रोकने की क्षमता का कारण है –
(क) उसका आर० बी० सी० लम्बा है
(ख) उसका मल एवं मुत्र बहुत ही कम जल धारण करता है
(ग) उसके शरीर में अनेक श्वेद म्रंथिया हैं
(घ) उसका कुबड़ जल भण्डार है।
उत्तर :
(ख) उसका मल एवं मुत्र बहुत ही कम जल धारण करता है

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 3.
श्रसन मूल पाया जाता है –
(क) आम में
(ख) सुन्दरी में
(ग) कमल में
(घ) सूर्यमुखी में
उत्तर :
(ख) सुन्दरी में

प्रश्न 4.
जल संचय करने वाला ऊत्तक –
(क) नागफनी में
(ख) राइजोफोरा में
(ग) मटर में
(घ) किसी में नहीं
उत्तर :
(क) नागफनी में

प्रश्न 5.
वाताशय पाया जाता है –
(क) रोहू में
(ख) मनुष्य में
(ग) कबूतर में
(घ) सभी में
उत्तर :
(क) रोहू में

प्रश्न 6.
पत्तियाँ काटों में रूपान्तरित हो जाती हैं –
(क) सुन्दरी
(ख) कमल
(ग) मटर पौधा
(घ) नागफनी
उत्तर :
(घ) नागफनी

प्रश्न 7.
न्यूमैटिक हड्डियाँ पायी जाती हैं –
(क) कबूतर में
(ख) रोहू मछली में
(ग) मेढ़क में
(घ) ह्वेल में
उत्तर :
(क) कबूतर में

प्रश्न 8.
राइजोफोरा के बीज अंकुरण का लक्षण है –
(क) हाइपोजियल
(ख) इपिजियल
(ग) विविपैरी
(घ) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर :
(ग) विविपैरी

प्रश्न 9.
रेगिस्तान में उगने वाले पौधे –
(a) हाइड्रोफाइट
(ख) जीरोफाइट
(ग) हैलोफाइट
(घ) मिसोफाइट
उत्तर :
(ख) जीरोफाइट

प्रश्न 10.
अस्थियाँ स्पंजी तथा कम वजन वाली होती है –
(क) स्तनधारी में
(ख) सरीसृप में
(ग) पक्षियों में
(घ) उभयचर में
उत्तर :
(ख) पक्षियों में

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 11.
रेगिस्तान का जहाज कहलाता है –
(क) बैल
(ख) नीलगाय
(ग) सुअर
(घ) ऊँट
उत्तर :
(घ) ऊँट

प्रश्न 12.
मछलियों के पखने में गति नियंत्रित होता है –
(क) फ्लेक्सर पेशी
(ख) मायोटोम पेशी
(ग) इक्टेन्सर पेशी
(घ) स्फिन्क्टर पेशी
उत्तर :
(ख) मायोटोम पेशी

प्रश्न 13.
वायु थैलियाँ पायी जाती हैं –
(क) पक्षियों में
(ख) ह्नेल में
(ग) तारा मछलियों में
(घ) रोहू मछली में
उत्तर :
(क) पक्षियों में

प्रश्न 14.
पखने अनुकूलित होते हैं –
(क) स्थलीय जीवन के लिए
(ख) वोलैन्द जीवन के लिए
(ग) जलीय जीवन के लिए
(घ) मेरुस्थलीय जीवन के लिए
उत्तर :
(ग) जलीय जीवन के लिए

प्रश्न 15.
सजीव प्रजक अंकुरण पाया जाता है –
(क) कमल में
(ख) राइजोफोरा में
(ग) मदर में
(घ) बबूल में
उत्तर :
(ख) राइजोफोरा में

प्रश्न 16.
प्राथमिक वोलैन्ट अनुकूलन पाया जाता है –
(क) मेढक में
(ख) मुर्गी में
(ग) चमगादड़ में
(घ) कबूतर में
उत्तर :
(घ) कबूतर में

प्रश्न 17.
बैगल डांस अंग्रेज़ी के अंक-के समान है –
(क) 9
(ख) 8
(ग) 4
(घ) 7
उत्तर :
(ख) 8

प्रश्न 18.
किस पौधा में पर्णकंटक होते हैं ?
(क) कैक्टस
(ख) खजूर
(ग) उड्ड ऐपल
(घ) गुलाब
उत्तर :
(क) कैक्टस।

प्रश्न 19.
सुन्दरी का पौधा पाया जाता है –
(क) मीठे जल में
(ख) नमकीन मिट्टी में
(ग) रेगिस्तान में
(घ) खारे जल में
उत्तर :
(ख) नमकीन मिट्टी में

प्रश्न 20.
हैलोफिटिक पौधा ‘सुन्दरी’ का कौन-सा अंग उसे वायुमण्डलीय ऑक्सीजन को लेने में मदद करता है ?
(क) जटामूल
(ख) न्यूमेटोफोर्स
(ग) हैपटेरा
(घ) पत्तियाँ
उत्तर :
(ख) न्यूमोटोफोर्स।

प्रश्न 21.
न्यूमैटोफोर्स देखे जाते हैं –
(क) सुन्दरी में
(ख) नारियल में
(ग) कैक्टस में
(घ) कमल में
उत्तर :
(क) सुन्दरी में।

प्रश्न 22.
जिसमें स्टर्नम का रूपान्तरण कील हड्डी में हो जाता है ?
(क) कबूतर
(ख) मछली
(ग) मनुष्य
(घ) मगरमच्छ
उत्तर :
(क) कबूतर।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 23.
कबूतर में वायु प्रकोष्ठों की संख्या है –
(क) 7
(ख) 8
(ग) 9
(घ) 10
उत्तर :
(ग) 9

प्रश्न 24.
रोहू मछली वाताशय की सहायता से कर सकती है –
(क) जल में उत्प्लाबन
(ख) जल में तैरना
(ग) जल की किसी भी गहाराई में स्थिर होना
(घ) उपरोक्त सभी कार्य
उत्तर :
(घ) उपरोक्त सभी कार्य।

प्रश्न 25.
कैक्टस की पत्ती का काँटो में रूपान्तरित होने का कारण है –
(क) प्रकाश संश्लेष दर का बढ़ना
(ख) वाष्पोत्सर्जन की दर का बढ़ना
(ग) वाष्पोत्सर्जन का रोकना
(घ) श्रान का दर बढ़ना
उत्तर :
(ग) वाष्मोत्सर्जन का रोकना

प्रश्न 26.
नागफनी एक पौधा है –
(क) मध्योन्दिद
(ख) जलोद्धिद
(ग) शुष्कोंद्धिद
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) शुष्कोद्दिद

प्रश्न 27.
बुद्धिमान वनवानुष है –
(क) लंगूर
(ख) बंदर
(ग) अफ्रीकी चिम्पैंजी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) अफ़ीकी चिम्पैंजी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. हल्की तथा स्पंजी हड्डियाँ पायी जाती हैं _______ में।
उत्तर : कबूतर।

2. नागफनी एक _______ है।
उत्तर : जीरोफाइट

3. फाइलोक्लेड मांसल पत्तिनुमा रचना है _______ का।
उत्तर : तना

4. पार्श्व रेखा पायी जाती है _______ में।
उत्तर : मछलियों।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

5. उड्डयन पेशियाँ संबंधित हैं _______ से।
उत्तर : कबूतर।

6. मछलियों का शरीर _______ हो जाता है।
उत्तर : नौकाकार।

7. नागफनी की पत्तियाँ _______ में रूपान्तरित हो जाती हैं।
उत्तर : काँटों।

8. राइजोफोरा पौधे में _______ अंकुरण होता है।
उत्तर : विविपैरस।

9. जल संग्रह ऊत्तक पाया जाता है _______ में।
उत्तर : जीरोफाइट।

10. ऊँट के आमाशय में पायी जाने वाली कोशिकाएँ _______ कहलाती हैं।
उत्तर : जल कोशिकायें (Water Cells)।

11. वायु थैलियाँ _______ अंग कहलाती हैं।
उत्तर : हाड्रोंस्टैटिक (Hydrostatic)।

12. पक्षियों के डैने _______ के रूपान्तरित रूप हैं।
उत्तर : अग्रबाहु।

13. मछली के हृदय में _______ कक्ष होते हैं।
उत्तर : दो।

14. कैक्टस/ऑपुन्सिया की पत्तियाँ में _______ रूपान्तरित हो जाती हैं।
उत्तर : काँटे।

15. कबूतर (पक्षी) के फेफड़े से नौ _______ लगे रहते हैं।
उत्तर : वायु थैलियाँ।

16. वायु थैलियाँ _______ में पाई जाती हैं।
उत्तर : कबूतर।

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

17. _______ की पत्तियाँ काँटों में रूपान्तरित हैं।
उत्तर : कैक्टस।

18. मातृ पौधा में लगे फल के अन्दर बीज का अंकुरण _______ कहलाता है।
उत्तर : पितृस्थ अंकुरण।

19. _______ पौधे में श्वसन जड़ें पाई जाती है।
उत्तर : राइजोफारा।

सही कथन के आगे ‘ True ‘ एवं गलत कथन के आगे ‘ False ‘ लिखिए : (1 Mark)

1. कैक्टस की पत्तियों के ऊपरी सतह पर पर्णरन्ध्र पाया जाता है।
उत्तर : False

2. समुद्री जल में सुन्दरी पौधा ऊगता है।
उत्तर : False

3. मछली में स्थायी फैरिंजियल गिल्स छिद्र होता है।
उत्तर : True

4. मधुमक्खी अपने छत्ते के दाहिनी तरफ 120° के कोण पर उपस्थित होता है।
उत्तर : True

5. मछलियों में स्थायी क्लोम छिद्र होता है।
उत्तर : False

6. मछली के स्वीम ब्लाडर में लाल ग्रन्थि गैस अवशोषण अंग है।
उत्तर : False

7. सुन्दरी पौधा नमकीन मिट्टी में ऊगता है।
उत्तर : False

8. रोहू का वाताशय जल के भौतिक और रासायनिक परिवर्तन का संवेदन कराता है।
उत्तर : False

9. कैक्टस की पत्ती छोटे आकार की होती है और इसका रूपांतर काँटे में होता है।
उत्तर : True

10. कैक्टस के तना का रूपांतण काँटे में हुआ है।
उत्तर : False

11. मछली के स्विम ब्लैडर मे तीन कक्ष होते हैं।
उत्तर : False

12. कबूतर में वायु थैलियों की कुल संख्या 9 है।
उत्तर : True

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

13. सुन्दरी की द्वितीयक जड़ों को न्यूमेटोफोर कहते हैं।
उत्तर : True

14. ऊँट अपने रक्त में 40% जल की हानि को सहन कर लेता है।
उत्तर : True

15. चिम्पैन्जी कठोर फल को पत्थर से फोड़ता है।
उत्तर : True

स्तम्भ – ‘A’ के शब्दों से स्तम्भ – ‘B’ में दिये गये उपयुक्त शब्दों से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए : (1 mark)

प्रश्न 1.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) आत्मा रक्षा के लिए अनुकूलन (a) कैक्टस
(ii) वायगल नाच (b) हैलोफाइट्स
(iii) समुद्र के किनारे उगते है। (c) कीटों का चिपकना
(iv) स्टोमैटा (d) वायवीय अनूकूलन
(v) पंख (e) भोजन का स्रोत 100 मीटर दूर

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) आत्मा रक्षा के लिए अनुकूलन (c) कीटों का चिपकना
(ii) वायगल नाच (e) भोजन का स्रोत 100 मीटर दूर
(iii) समुद्र के किनारे उगते है। (b) हैलोफाइट्स
(iv) स्टोमैटा (a) कैक्टस
(v) पंख (d) वायवीय अनूकूलन

प्रश्न 2.

स्तम्भ – A  स्तम्भ – B
(i) वायु थैली होती है (a) स्विम ब्लैडर
(ii) लैमार्क के अनुसार (b) अण्डाकार लाल रक्त कणिका
(iii) मछली (c) रोहू मछली
(iv) ऊट (d) सर्प के पूर्वजो के चार पैर होते थे।
(v) आकार की पेश्यिाँ (e) पक्षियो

उत्तर :

स्तम्भ – A  स्तम्भ – B
(i) वायु थैली होती है (e) पक्षियो
(ii) लैमार्क के अनुसार (d) सर्प के पूर्वजो के चार पैर होते थे।
(iii) मछली (a) स्विम ब्लैडर
(iv) ऊट (b) अण्डाकार लाल रक्त कणिका
(v) आकार की पेश्यिाँ (c) रोहू मछली

WBBSE Class 10 Life Science MCQ Questions Chapter 4B अनुकूलन

प्रश्न 3.

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) चिम्पैंजी (a) राइजोफोरा
(ii) कैक्टस (b) लवणोदभिद पौधे
(iii) वैगल डॉस (c) सफेद चीटी
(iv) श्वसन मूल (d) काँटे
(v) न्यूमैटोफोर (e) मधुमक्खी

उत्तर :

स्तम्भ – A स्तम्भ – B
(i) चिम्पैंजी (c) सफेद चीटी
(ii) कैक्टस (d) काँटे
(iii) वैगल डॉस (e) मधुमक्खी
(iv) श्वसन मूल (a) राइजोफोरा
(v) न्यूमैटोफोर (b) लवणोदभिद पौधे