WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Geography Chapter 6 Question Answer – बर्फ से ढँका महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी का सबसे शीतलतम महाद्वीप है?
उत्तर :
अंटार्कटिका महाद्वीप।

प्रश्न 2.
किसे सफेद महाद्वीप कहते हैं?
उत्तर :
अंटार्कटिका को।

प्रश्न 3.
अंटार्कटिका पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम वैज्ञानिक का नाम बताओ।
उत्तर :
एमण्डसेन।

प्रश्न 4.
अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है?
उत्तर :
सेन्टीनल श्रेणी।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 5.
पृथ्वी के सबसे लम्बे हिमनद का नाम बताओ।
उत्तर :
लम्बार्ट।

प्रश्न 6.
अंटार्कटिका का एकमात्र स्थायी निवासी कौन है?
उत्तर :
पेंगुईन।

प्रश्न 7.
अंटार्कटिका में स्थापित भारत के अनुसंधान केन्द्र का नाम बताओ।
उत्तर :
दक्षिण गंगोत्री एवं मैत्री।

प्रश्न 8.
भारतीय अभियान दल सर्वप्रथम अंटार्कटिका पर कब पहुँचा था?
उत्तर :
9 जनवरी, 1982 ई० को।

प्रश्न 9.
दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति का नाम क्या है?
उत्तर :
एमण्डसन।

प्रश्न 10.
रशिया या रूस के अन्वेषण केन्द्र का नाम क्या है?
उत्तर :
वोस्टोक।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 11.
अमेरिका के अन्वेषण केन्द्र का नाम बताओ।
उत्तर :
एमण्डसन स्कॉट।

प्रश्न 12.
अंटार्कटिका की बर्फीली हवाओं का नाम बताओ।
उत्तर :
गेल एवं ब्लिजर्ड।

प्रश्न 13.
अंटार्कटिका में कितनी मोटी बर्फ की तह पायी जाती है?
उत्तर :
2000 मीटर।

प्रश्न 14.
अंटार्कटिका महाद्वीप की प्रमुख वनस्पति का नाम बताओ।
उत्तर :
काई एवं लाइकेन।

प्रश्न 15.
अंटार्कटिका में किस खनिज पदार्थ के मिलने की संभावना है?
उत्तर :
कोयला।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
अंटार्कटिका महाद्वीप इतना ठंडा क्यों है?
उत्तर :
अंटार्कटिका महाद्वीप उच्च अक्षांशों में स्थित है जहाँ सूर्य की किरणें अत्यन्त तिरछी पड़ती है। यहाँ 6 महीने तक सूर्य के दर्शन नहीं होते हैं। अत: तापमान -15° C से- 40° C तक पहुँच जाता है। इसलिए अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का सबसे ठंडा स्थान है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 2.
अंटार्कटिका महादेश में वर्षा क्यों नहीं होती है?
उत्तर :
अंटार्कटिका महाद्वीप इतना ठंडा है कि यहाँ न तो जल है और ना ही जलवाष्प का निर्माण होता है। जलवाष्प न होने के कारण वर्षा नहीं होती है और जो वर्षा होती है वह हिम के रूप में होती है। इसलिए अंटार्कटिका महाद्वीप में वर्षा नहीं होती है।

प्रश्न 3.
अंटार्कटिका महाद्वीप में वृक्ष नहीं पाये जाते हैं क्यों?
उत्तर :
इस महाद्वीप में जलवायु इतनी कठोर है कि यहाँ वनस्पति का उगना असम्भव है। मिट्टी का अभाव है, वर्षा नहीं होती है, यहाँ के भू-भाग सदैव हिमाच्छादित रहते हैं जिससे तापक्रम हिमांक से काफी नीचे रहता है। इन सभी परिस्थितियों के कारण यह भाग वनस्पति के अनुकूल नहीं है। इसलिए इस भाग में कोई बड़ा वृक्ष नहीं पाया जाता है।

प्रश्न 4.
गृष्म ऋतु में यहाँ सूर्य की किरणें क्यों आती हैं?
उत्तर :
यह महाद्वीप उच्च अक्षांशों में स्थित है इसलिए यहाँ सूर्य की किरणें अत्यंत तिरछी पड़ती है। अतः तापमान काफी कम रहता है। ग्रीष्मकाल में यहाँ सूर्य का कुछ प्रकाश प्राप्त हो जाता है क्योंकि अंटार्कटिका महादेश दक्षिणीगोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य के सामने झुका रहता है। इसलिए इस भाग में कुछ तापमान प्राप्त हो जाता है।

प्रश्न 5.
अंटार्कटिका महाद्वीप में मानव जीवन संभव नहीं है क्यों?
उत्तर :
अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का सबसे ठंडा महाद्वीप है। यहाँ पूरे वर्ष बर्फ जमी रहती है जिससे इसको सफेद महाद्वीप कहते हैं। यहाँ मिट्टी का अभाव है। इस भाग में तापमान हमेशा हिमांक से काफी नीचे रहता है। इसलिए यहाँ कृषि कार्य नहीं हो सकता। खनिज पदार्थ यहाँ है लेकिन उसको निकालना संभव नहीं है। अत: यहाँ का वातावरण मनुष्य के रहने के योग्य नहीं है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 6.
भारत के अंटार्कटिका महाद्वीप अभियान के बारे में बताओ।
उत्तर :
9 जनवरी, 1982 ई० को प्रथम भारतीय यात्री दल अंटार्कटिका महाद्वीप में पहुँचा। वहाँ भारत ने अपना प्रथम अनुसंधान केन्द्र दक्षिण गंगोत्री की स्थापना 1984 में किया। उसके बाद 26 मार्च, 1988 ई० को आठ भारतीय यात्रियों के दल ने दक्षिण गंगोत्री से लगभग 70 किलोमीटर दूर मैत्री नामक दूसरे अनुसंधान केन्द्र की स्थापनाकी थी।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
अंटार्कटिका की भू-प्रकृति का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति : दक्षिणी ध्रुव के पास होने के कारण अंटार्कटिका एक हिमाच्छादित प्रदेश है जहाँ सैंकड़ो मीटर मोटाई में बर्फ जमा रहती है। इस प्रदेश में विश्व का 90 % मीठा जल हिम के रूप में संचित है। इस भाग में कई हिमनद (Glaciers) पाये जाते हैं। यहाँ 2700 मीटर से भी ऊँचा हिमाच्छादित पठार है। अंटार्कटिका का अधिकांश ऊबड़खाबड़ तथा पर्वतीय है। यहाँ तटीय मैदान का पूर्ण अभाव है। क्वीनमाँड पर्वत श्रेणी इस महाद्वीप को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। तटीय भागों में जगह-जगह पर पर्वत पाये जाते हैं। इन्हीं से मिलकर हिमनद हिमाच्छादित समुद्र तक पहुँचते हैं। यहाँ का एकमात्र क्रियाशील ज्वालामुखी पर्वत रॉस द्वीप (Ross Island) पर स्थित माउण्ट एरबुस (Mount Eribus) 3743 मीटर ऊँचा है। अण्टार्कटिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर सेण्टीनल श्रेणी (Sentinal Range) है। कई स्थानों पर 4350 मीटर ऊँचे भरखान जैसे ऊँचे शिखर हैं । इस भाग में ल्याम्बार्ट हिमनद पृथ्वी की सबसे दीर्घतम हिमवाह है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश 1

प्रश्न 2.
अंटार्कटिका महाद्वीप की जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
अंटार्कटिका महाद्वीप की जलवायु : अंटार्कटिका विश्व का सबसे ठंडा स्थान है। यह सदैव बर्फ से ढँका रहता है। पूरे वर्ष यहाँ हिम-शीतल जलवायु, काँपाने वाली ठंडी हवा और बर्फीले तूफान चला करते हैं। इस भू-भाग के चुम्बकीय ध्रुव वोस्टोक (Vostok) में सबसे निम्न तापमान -89° C अंकित किया गया है। मई-अगस्त के महीने में यहाँ 24 घंटे अंधेरा रहता है एवं आसमान में सूर्य का दर्शन नहीं होंता। इस समय आकाश में कई रंग जैसे – हरा, लाल, नीला, इन्द्रधनुष जैसे ज्योति की किरणें दिखाई पड़ती है। इन्हें ध्रुवीय ज्योति कहते हैं।

गर्मी के दिनों में इस भाग की जलवायु में कुछ परिवर्तन होता है और तापमान बढ़कर -20° C से ऊपर पहुँच जाता है एवं आसमान में 24 घंटे सूर्य चमकता रहता है। लेकिन सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती है जिसका अधिक भाग बर्फ की चट्टानों से टकराकर वापस चला जाता है। इस कारण यहाँ गर्मी में भी उष्णता अधिक नहीं रहती है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 3.
अंटार्कटिका महादेश की वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं के बारे में जो जानते हो लिखो।
उत्तर :
हमेशा बर्फ से ढँके रहने वाले इस महाद्वीप में जलवायु इतनी कठोर है कि यहाँ व्रनस्पति का उगना असम्भव है। भूमि सदा हिमाच्छादित रहती है। अत: यह भाग वनस्पति शून्य है। लेकिन ग्रीष्म ऋतु में कहीं-कहीं काई, लाइकेन तथा सागरीय घासें दिखाई देते हैं। अत्यधिक शीत के कारण यह महाद्वीप मानव निवास के अनुपयुक्त है। अतः यह प्रदेश जनशून्य है। इस प्रदेश का एकमात्र स्थायी निवासी पेंगुइन पक्षी है जो अत्यधिक ठंड को बर्दाश्त करने के अभयस्त हो चुके हैं। परन्तु यहाँ कुछ सागरीय जन्तु जैसे ह्वेल, सील, समुद्री पक्षी देखे जा सकते हैं। इस महाद्वीप में चिड़ियों की एक प्रजाति क्रिल बहुतायत में हैं। मछली एवं क्रिल पेंगुईन के प्रमुख भोजन है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश 2

प्रश्न 4.
अंटार्कटिका महाद्वीप के वैज्ञानिक अभियान का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
अंटार्कटिका के वैज्ञानिक अभियान की शुरुआत सबसे पहले 1911 ई० के 19 अक्टूबर को नार्वे के यात्री रोमाटक एमण्डसेन और उनके साथियों ने वेस कैप से किया था। इस महाद्वीप के केन्द्रबिन्दु को लक्ष्य करके कुमेरू (दक्षिणि ध्रुव) बिन्दु तक ( 90° दक्षिण) पहुँचे भयकर प्रतिकूल जलवायु, बर्फिले तूफान के तल पर लम्बी-लम्बी दरारों जैसे हर स्थिति को पार करके वे सभी 14 दिसम्बर, 1911 ई० को सर्वप्रथम पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचे। यह महादेश किसी भी देश के अधीन नहीं है। अंटार्कटिका महादेश पृथ्वी का एक अन्तर्राष्ट्रीय भू-खण्ड है। संयुक्त राज्य अमेरिका, नार्वे, बिटेन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत को लेकर 40 देशों के लगभग 100 अनुसंधान केन्द्र इस महाद्वीप में स्थापित हैं। पूरे विश्व के वैज्ञानिक इस भू-भाग में प्राकृतिक परिवेश, जलवायु, खनिज सम्पदा जैसे कई विषयों पर अनुसंधान कर रहे हैं। इस महाद्वीप के भू-गर्भ में कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस, ताँबा, निकेल, सोना आदि खनिजों का भंडार हैं।

1959 ई० में एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता हुआ जिसके आधार पर विश्व का कोई भी देश इस महाद्वीप में वैज्ञानिक अनुसंधान का अधिकार रखता है। लेकिन वो अनुसंधान या परिकल्पना शांति स्थापित करने के उद्देश्य से होने चाहिए। विश्व के समस्त देश इस महाद्वीप के जैव वैचित्र और प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने में सहयोग करेंगे तथा 68° दक्षिणी अक्षांश के दक्षिण कोई भी देश विस्फोट नहीं करेगा।

प्रश्न 5.
अंटार्कटिका महाद्वीप के भविष्य का वर्णन करो।
उत्तर :
बर्फ से ढँके इस क्षेत्र के दक्षिणी ध्रुव की जलवायु, प्राकृतिक परिवेश ये सब मिलकर पृथ्वी के जलवायु संतुलन की रक्षा करते हैं। इस कारण इस महाद्वीप पर खतरे का मतलब है पूरे विश्व पर खतरा। विश्व उष्णता, ओजोन के स्तर की क्षति तथा वायु प्रदूषण इत्यादि कारणों से अंटार्कटिका का प्रदूषण मुक्त विशुद्ध प्राकृतिक परिवेश, मेघ युक्त स्वच्छ आकाश निर्मल हवा आदि सब कुछ भीषण संकट की स्थिति में है। विश्व का तापक्रम निरन्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप यहाँ की बर्फ प्रति दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिघलती जा रही है। इस महाद्वीप का आयतन भी पहले की अपेक्षा कम होता जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप यहाँ पर पाये जाने वाले जीव-जन्तु जैसे पेंगुईन, क्रिल, सील की संख्या भी निरन्तर कम हो रही है। इस प्रकार अंटार्कटिका महाद्वीप का प्राकृतिक संतुलन नष्ट होता जा रहा है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश 3

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
बर्फ से ढँका महादेश है-
(a) अफ्रीका
(b) अंटार्कटिका
(c) आस्ट्रेलिया
(d) अमेरीका
उत्तर :
(b) अंटार्कटिका।

प्रश्न 2.
अंटार्कटिका महाद्वीप है-
(a) पृथ्वी के पूर्वी भाग में
(b) पृथ्वी के उत्तरी भाग में
(c) पृथ्वी के दक्षिणी भाग में
(d) पृथ्वी के पश्चिमी भाग में
उत्तर :
(c) पृथ्वी के दक्षिणी भाग में।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 3.
अंटार्कटिका महाद्वीप को कहते हैं-
(a) सफेद महाद्वीप
(b) काला महाद्वीप
(c) भूरा महाद्वीप
(d) हरा महाद्वीप
उत्तर :
(a) सफेद महाद्वीप।

प्रश्न 4.
अंटार्कटिका की सबसे ऊँची चोटी का नाम है-
(a) एवरेस्ट
(b) सेण्टीनल श्रेणी
(c) रॉकी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) सेण्टीनल श्रेणी।

प्रश्न 5.
अंटार्कटिका के प्रमुख पक्षी का नाम है-
(a) पेंगुईन
(b) बाज
(c) गरूड़
(d) हिरण
उत्तर :
(a) पेंगुईन।

प्रश्न 6.
अंटार्कटिका पहुँचने वाला प्रथम प्राणी था-
(a) राकेश शर्मा
(b) कल्पना चावला
(c) आमुण्डसेन
(d) मनोज यादव
उत्तर :
(c) आमुण्डसेन।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 7.
अंटार्कटिका महाद्वीप के बारे में संबसे पहले पता चला-
(a) 1880 ई० में
(b) 1820 ई० में
(c) 1850 ई० में
(d) 1830 ई० में
उत्तर :
(b) 1820 ई० में।

प्रश्न 8.
पृथ्वी का सबसे दीर्घतम हिमवाह है-
(a) लम्बार्ट
(b) वार्डमोर
(c) दोनों
(d) एक
उत्तर :
(a) लम्बार्ट।

प्रश्न 9.
अंटार्कटिका महाद्वीप पृथ्वी का सबसे –
(a) गर्म प्रदेश है
(b) अत्यधिक वर्षा वाला प्रदेश है
(c) शीतल प्रदेश है
(d) अत्यधिक गर्म वाला प्रदेश है
उत्तर :
(c) शीतल प्रदेश है।

प्रश्न 10.
पेंगुईन पक्षी –
(a) तैर नहीं सकते
(b) उड़ नहीं सकते
(c) चल नहीं सकते
(d) दौड़ नहीं सकते
उत्तर :
(b) उड़ नहीं सकते।

प्रश्न 11.
अंटार्कटिका महाद्वीप का क्षेत्रफल है-
(a) 80 लाख वर्ग किमी०
(b) 60 लाख वर्ग किमी०
(c) 40 लाख वर्ग किमी०
(d) 50 लाख वर्ग किमी०
उत्तर :
(c) 40 लाख वर्ग किमी०।

प्रश्न 12.
अंटार्कटिका की खोज की थी –
(a) एमण्डसन
(b) कप्तान स्कॉट
(c) गिरिराज सिरोही
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) एमण्डसन।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

प्रश्न 13.
अंटार्कटिका के सबसे ऊँचे स्थान का पता लगाया था-
(a) गिरिराज सिरोही
(b) कप्तान स्कॉट
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) एमण्डसन
उत्तर :
(a) गिरिराज सिरोही।

प्रश्न 14.
अंटार्कटिका में मीठा जल बर्फ के रूप में जमा है-
(a) 70 %
(b) 80 %
(c) 90 %
(d) 60 %
उत्तर :
(c) 90 %

प्रश्न 15.
अंटार्कटिका में दिन होता है-
(a) 6 महीने का
(b) 3 महीने का
(c) 1 महीने का
(d) 5 महीन का
उत्तर :
(a) 6 महीने का।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. अंटार्कटिका को __________ महादेश भी कहा जाता है।
उत्तर : सफेद

2. अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा शिखर __________ है।
उत्तर : सेण्टीनल श्रेणी

3. लम्बार्ट हिमनद पृथ्वी की सबसे __________ हिमनद है।
उत्तर : लम्बा

4. हमारी पृथ्वी का सबसे शितलतम क्षेत्र __________ है।
उत्तर : अंटार्कटिका महाद्वीप

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

5. अंटार्कटिका महाद्वीप का एक मात्र पक्षी __________ है।
उत्तर : पेंगुईन

6. __________ महाद्वीप किसी देश के अधीन नहीं है ।
उत्तर : अंटार्कटिका

7. 9 जनवरी, 1982 ई० को प्रथम भारतीय दल __________ पहुँचा।
उत्तर : अंटार्कटिका

8. पूरे वर्ष यह महाद्वीप __________ किमी० मोटी बर्फ की चादर से ढँका रहता है।
उत्तर : एक दो

9. __________ अंटार्कटिका का जीवित ज्वालामुखी है।
उत्तर : माउण्ट एरबुस

10. मई-अगस्त के महीने में यहाँ __________ अंधेरा रहता है।
उत्तर : 24 घंटे

11. अंटार्कटिका की खोज __________ ने की थी।
उत्तर : एमण्डसन

12. अंटार्कटिका में __________ नामक पक्षी मिलते हैं।
उत्तर : पेंगुईन

13. अंटार्कटिका में __________ के दिन तथा __________ की रातें होती हैं।
उत्तर : 6 महीने, 6 महीने की

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

14. अंटार्कटिका में __________ खनिज के रूप में मिलने की संभावना है।
उत्तर : कोयला

15. अंटार्कटिका के सबसे ऊँचे स्थान को __________ कहते हैं।
उत्तर : सिरोही प्वाइंट।

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. 1830 ई० में अंटार्कटिका का पता चला था।
उत्तर : (गलत)

2. आज से लगभग 10 करोड़ वर्ष पहले अंटार्कटिका पैन्जियास से अलग हो गया था।
उत्तर : (सही)

3. ‘Antarktika’ शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा से हुई है।
उत्तर : (सही)

4. अंटार्कटिका महाद्वीप का दूसरा नाम नोला महाद्वीप है।
उत्तर : (सही)

5. माउण्ट एरबुस अंटार्कटिका का जाग्रत ज्वालामुखी है।
उत्तर : (गलत)

6. लम्बार्ट हिमवाह पृथ्वी का सबसे छोटा हिमवाह है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 6 बर्फ से ढँका महादेश

7. पेंगुइन पक्षी उड़ नहीं सकते।
उत्तर : (गलत)

8. 1960 ई॰ में अंतर्राष्ट्रीय समझौता के फलस्वरूप विश्च का कोई देश अंटार्कटिका महादेश में वैज्ञानिक परी सकता है।
उत्तर : (गलत)

9. अंटार्कटिका की बर्फ अगर पूरी तरह पिघल जाय तो समुद्र का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाएगा।
उत्तर : (सही)

10. एस्पेरर जाति का पेंगुईन पक्षी सबसे लम्बे पक्षी होते हैं।
उत्तर : (सही)

11. विश्ष में सबसे ज्यादा मीठा पानी अंटार्कटिका में बर्फ के रूप में संचित है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 6 Question Answer – पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पौधों के शरीर के अंग क्या हैं?
उत्तर :
जड़, तना, पत्ते, फूल, फल और बीज।

प्रश्न 2.
आलू और अदरख तना है या जड़।
उत्तर :
जड़।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 3.
मुलत का क्या कार्य है?
उत्तर :
यह कठोर आघात से जड़ के कोमल भागों को बचाता है।

प्रश्न 4.
जड़ का एक कार्य बताओ।
उत्तर :
यह पौधे को जमीन से बाँधकर खड़ा रखती है।

प्रश्न 5.
जड़ के सिरे पर टोपी जैसी आकृति क्या कहलाती है?
उत्तर :
मूलत्र।

प्रश्न 6.
जड़ के बढ़ने वाले स्थान के ठीक ऊपर रोआं वाला स्थान क्या कहलाता है?
उत्तर :
मूलरोम क्षेत्र।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 7.
जिन जड़ों की कोई प्रधान जड़ नहीं होती उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर :
स्थानिक जड़।

प्रश्न 8.
धान तथा पाथरकूची में कैसी जड़ पायी जाती है?
उत्तर :
अस्थानिक जड़।

प्रश्न 9.
पाथरकूची के जड़ का क्या कार्य है?
उत्तर :
वंश वृद्धि करना।

प्रश्न 10.
सुंदरी पौधे की जड़ क्या करती है?
उत्तर :
मिट्टी के ऊपर से श्वांस लेना।

प्रश्न 11.
तना की शाखाएँ जहाँ से निकलती है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
पर्ण।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 12.
पत्ता तथा तना के बीच जो कोण बनता है उसे कहते हैं।
उत्तर :
कक्ष या एकिसल।

प्रश्न 13.
विटप क्या है?
उत्तर :
मिट्टी के ऊपर तना, शाखा-प्रशाखा, डालियाँ, पत्र, फूल, फल को मिलाकर पेड़ का हिस्सा विटप कहलाता है।

प्रश्न 14.
किन पौधों का जड़ खाने के काम आती है?
उत्तर :
गाजर, बीट, मूली।

प्रश्न 15.
पेड़ की जड़ में निवास करनेवाले जीव कौन हैं?
उत्तर :
चूहा, साँप।

प्रश्न 16.
रूपान्तरित तना किसे कहते हैं?
उत्तर :
जो पौधा अपने तना को बदल देते हैं, उसे रूपान्तरित तना कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 17.
पत्र, फूल तथा फल पेड़ के किस हिस्से से जुड़ा होता है?
उत्तर :
तना से

प्रश्न18.
अपनी जानकारी में कौन-कौन पौधा खड़ा नहीं हो सकता है?
उत्तर :
लौकी, कुम्हड़ा, मटर, करेला।

प्रश्न 19.
पत्ते द्वारा निर्मित खाद्य कहाँ जमा होता है?
उत्तर :
शाखा-प्रशाखा में।

प्रश्न 20.
एक शाखाविहीन पौधे का नाम लिखो।
उत्तर :
नारियल।

प्रश्न 21.
पौधे अपना अवशिष्ट भोजन कहाँ रखते हैं?
उत्तर :
जड़, तना, फल एवं पत्ती में।

प्रश्न 22.
पत्तेके चिपटा हिस्सा का आकार क्या कहलाता है?
उत्तर :
फलक।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 23.
पत्ता पेड़ से किसके द्वारा जुड़ा रहता है?
उत्तर :
इंठल।

प्रश्न 24.
किस पौधे के पत्ते में शिराएँ जाल के जैसी आकृति बनाती है?
उत्तर :
जबा।

प्रश्न 25.
घृतकुमारी का पत्ता कैसा होता है?
उत्तर :
चमड़ा जैसा।

प्रश्न 27.
यदि पत्ता केवल एक फलस से गठित है तो उसे क्या कहेंगे।
उत्तर :
एकक पत्र।

प्रश्न 28.
तृण भोजी पशु जब पौधे को खाने जाते हैं तब पौधा अपनी रक्षा कैसे करता है?
उत्तर :
कॉटा, रोम द्वारा।

प्रश्न 29.
वस्त्र तथा रूई कैसे बनता है?
उत्तर :
रूई से वस्त तथा कपास से रूई बनता है।

प्रश्न 30.
पोई का साग, लौकी का साग पत्ते के आलावा और किस अंग से भोजन बनाती है।
उत्तर :
तना के माध्यम से।

प्रश्न 31.
रात में पक्षी और गिलहरी कहाँ रहते हैं?
उत्तर :
पेड़ पर।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 32.
मनुष्य या उपकारी कीड़ा जो पेड़ के पत्ते को खाद्य के रूप में ग्रहण करते हैं।
उत्तर :
रेशम।

प्रश्न 33.
पत्र वृंत का क्या कार्य है?
उत्तर :
जल एवं खाद्य का परिवहन करना।

प्रश्न 34.
कैक्टस के पत्र कटटक का क्या कार्य है?
उत्तर :
अतिरिक्त वाष्प मोचन में बाधा देना।

प्रश्न 35.
एकक पत्र का उदाहरण दो।
उत्तर :
पोपल का पत्ता, आम का पत्ता, जवा का पत्ता।

प्रश्न 36.
किस पत्ते के फलक तोड़ने पर टप-टप रस चूता है।
उत्तर :
रबड़।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 37.
यौगिक पत्ता का उदाहरण दो।
उत्तर :
इमली, बेल, गुलाब।

प्रश्न 38.
पौधों का जनन अंग क्या कहलाता है?
उत्तर :
फूल।

प्रश्न 39.
फूल के बाहरी हरे भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर :
बाह्या दलपुँज।

प्रश्न 40.
फूल बाहर से भीतर, कुछ भागों से बना होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
गुच्छा

प्रश्न 42.
समस्त पपड़ी मिलकर क्या बनाती है?
उत्तर :
दलमंडल

प्रश्न 43.
जावा फूल के भीतर एक पतला धागा तथा सिरे पर थैली है तो इसे क्या कहेंगे?
उत्तर :
परागधानी।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 44.
फूलों की थैली में पीले रंग का पाउडर होता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
पराग कण (Pollen grain)

प्रश्न 45.
जावा फूल में एक साथ कई पुंकेशर होते हैं उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
पुकेशर चक्र।

प्रश्न 46.
फूल के बाह्य दलमंडल का क्या कार्य है?
उत्तर :
प्रकाश संश्लेषण में भाग लेना तथा दल पूंज को घेरकर रखना।

प्रश्न 47.
फूल का अड़ के आकार वाला भाग क्या है?
उत्तर :
अंडाशय।

प्रश्न 48.
फूल का नर जनन अंग क्या है?
उत्तर :
पूमंग।

प्रश्न 49.
फूल का मादा जनन अंग क्या है?
उत्तर :
जयांग्म

प्रश्न 50.
गर्म केशर के विभिन्न हिस्सों का क्या नाम है?
उत्तर :
गर्भाशय, गर्भदंड, गर्भ मूंड।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 51.
एक सरल फल का उदाहरण दें।
उत्तर :
आम का फल।

प्रश्न 52.
फूल के सारे गर्म केशर एक साथ क्या कहलाता है?
उत्तर :
गर्भ केशर चक्र।

प्रश्न 53.
बीज तथा फल कैसे बनता है?
उत्तर :
परागधानी का पराग गर्भ मुंड में गिरता है और इसके बाद यह मिलकर बीज तथा फल बनाता है।

प्रश्न 54.
आम में कितने बीजपत्र होते हैं?
उत्तर :
दो।

प्रश्न 55.
आम के किस हिस्से को खाते हैं?
उत्तर :
मध्यत्पक।

प्रश्न 56.
अंतःत्वक को हम क्या कहकर पुकारते हैं?
उत्तर :
गुठली।

प्रश्न 57.
आम कैसा फल है?
उत्तर :
सरस।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 58.
बीज के प्रत्येक भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर :
बौजपत्र।

प्रश्न 59.
बीज पत्र का क्या कार्य है?
उत्तर :
खाद्य संचय करना।

प्रश्न 60.
फूल के किस भाग में बीज बनता है।
उत्तर :
अंडाशय में।

प्रश्न 61.
हाथी, हिरण, गाय किस-किस पेड़ के पत्ते को खाते हैं?
उत्तर :
घास, केला, कटहल, बरगद।

प्रश्न 62.
किस पेड़ के पत्ते का सिरा झाडू के काम आता है?
उत्तर :
नारियल।

प्रश्न 63.
किस पेड़ के पत्ते का रस दवा के रूप में काम आता है?
उत्तर :
घृतकुमारी, गेंदा।

प्रश्न 65.
घर सजाने के लिए किस पेड़ के पत्ते का प्रयोग होता है?
उत्तर :
झाऊ पत्ता।

प्रश्न 66.
कौन सा प्राणी पत्ते की आकृति एवं रंग का अनुकरण करता है।
उत्तर :
हरा कीडा

प्रश्न 67.
किस फूल में दलमंडल के भाग आकृति एवं बनावट में समान होते हैं।
उत्तर :
जावा, धतूरा।

प्रश्न 68.
किन फूलों में एक से अधिक गुच्छा नहीं रहता है?
उत्तर :
लौकी, पपीता, कुम्हड़ा।

प्रश्न 69.
किन फूलों में चार गुच्छे रहते हैं?
उत्तर :
जावा, अपाराजिता, धतूरा।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 70.
पत्ते के रंग तथा फूलों की पंखुड़ी का रंग अलग क्यों होता है?
उत्तर :
क्योंक पत्ते में कलोरोप्लास्ट तथा पंखुड़ी में कोमोप्लास्ट पाया जाता है।

प्रश्न 71.
फूल की पंखुड़ी का रंग अलग-अलग क्यों होता है?
उत्तर :
विभिन्न प्रकार के लवको की उपस्थिति के कारण।

प्रश्न 72.
रात या दिन में कौन सा फूल खिलता है?
उत्तर :
दिन में खिलने वाला फूल जावा, गुलाब है।
रात में खिलने वाला फूल बेली, जूही, गंधराज है।

प्रश्न 73.
फूलों की पंखुड़ी का रंग किस काम आता है?
उत्तर :
रंग बनाने में।

प्रश्न 74.
किस फूल के पराग को कोई प्राणी खाद्य रूप में ग्रहण करता है?
उत्तर :
पलास, सिमुल।

प्रश्न 75.
सूर्य के प्रकाश के साथ फूलों के खिलने का क्या संबंध है?
उत्तर :
तापमान और प्रकाश के प्रभाव के कारण होता है।

प्रश्न 76.
ऐसे दो फल जो बहुत रसीला है और सेंकने पर बहुत कसैला होता है।
उत्तर :
आवलल, हरितकी।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 77.
ऐसे दो फलों के नाम बताओ बहुत रसीला है लेकिन पकने पर बहुत खद्टा होता है।
उत्तर :
इमली, अमड़ा।

प्रश्न 78.
ऐसे दो फल जो कच्चे में सब्जी के रूप में और पकने पर फल के रूप में प्रयुक्त होता है।
उत्तर :
कटहल और केला।

प्रश्न 79.
ऐसे फल का नाम बताओ जो रसीला नहीं है और खाया भी नहीं जाता है।
उत्तर :
धतूरा।

प्रश्न 80.
ऐसे फूल का नाम लिखो जिसमें स्वपरागण होता है।
उत्तर :
जावा।

प्रश्न 81.
मटर का बीज कैसा बीज है?
उत्तर :
द्विबीजपत्री बीज।

प्रश्न 82.
एक बीजपत्री का उदाहरण दें।
उत्तर :
धान, गेहूँ।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 83.
धूप का पूरे कमरे में फैल जाना कौन सी भौतिक क्रिया है?
उत्तर :
व्यापन।

प्रश्न 84.
व्यापन किन अवस्थाओं में होता है?
उत्तर :
ठोस, द्रव तथा गैस तीन अवस्था में।

प्रश्न 85.
फल पर कौन सी मक्सियाँ आकर बैठती हैं?
उत्तर :
ड्सोफिला।

प्रश्न 86.
सांप में कौन सा अंग होता है।
उत्तर :
जैकोबसन ओरगन।

प्रश्न 87.
किस घटना में किसमिस को जल में डालने पर वह फूल जाता है?
उत्तर :
परासरण।

प्रश्न 88.
बंद नली या सेप्टिकटैंक में कौन सी विषाक्त गैस जमा रहती है?
उत्तर :
H2S

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 89.
पेड़ पौधे मिट्टी से जल का अवशोषण किस प्रकार करते हैं?
उत्तर :
परासरण द्वारा।

प्रश्न 90.
भूण मूल से क्या निर्मित होता है?
उत्तर :
जड़!

प्रश्न 91.
जिस द्रव का अभिश्रवन दाब समान होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
आइसोटनिक।

प्रश्न 92.
जिस कोशिका के बाहर का अभिश्रवण दाब कोशिका के भीतर के दाब से कम होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर :
हाइपोटोनिक।

प्रश्न 93.
खेती करते समय बीज को जल्द अंकुरित करने के लिए क्या किया जाता है?
उत्तर :
जल तथा प्रकाश की व्यवस्था की जाती है।

प्रश्न 94.
अंकुरण की आवश्यक उपादान क्या है?
उत्तर :
तापमान, प्रकाश, जल, ऑक्सीजन।

प्रश्न 95.
बीज तल अधिक सूखा या जल में रहने पर क्या होगा?
उत्तर :
बीज सूख जाएगा।

प्रश्न 96.
अंकुरोद्गम के बाद ऑक्सीजन की क्या भूमिका है?
उत्तर :
ऊर्जा प्रदान करना।

प्रश्न 97.
किस क्रिया द्वारा जल बीज के भीतर प्रवेश करता है?
उत्तर :
अभिश्रवण द्वारा।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 98.
बीज बाहरी मिट्टी में रोपना उचित है या नही?
उत्तर :
नहीं।

प्रश्न 99.
ORS का पूरा नाम क्या है?
उत्तर :
ओरल रिहाइड्रेसन सॉल्यूशन।

प्रश्न 100.
लवण के अभाव को पूरा करने का काम कौन करता है?
उत्तर :
नींबू, नमक, चीनी का घोल।

प्रश्न 101.
पसीना के द्वारा क्या-क्या बाहर निकलता है?
उत्तर :
जल, नमक।

प्रश्न 102.
कुछ प्राणियों के नाम लिखें जो पराग मिलन में सहायक होते हैं।
उत्तर :
पक्षी, चींटी, मधुमक्खी ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
जड़ क्या है और इसकी पहचान क्या है?
उत्तर :
जड़ पौधे का वह हिस्सा होता है जो पौधे को खड़ा रखता है तथा पौधों के भोजन के लिए पानी तथा खनिज लवण मिट्टी से अवशोषित करता है।

लक्षण :-

  • इसमें कोई गांठ नहीं होती है।
  • निचले सिरे पर एक टोपी एवं कुछ ऊपर रोआँ-रोआँ रहता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 2.
जड़ के हिस्सों के नाम लिखो तथा उनके क्या कार्य हैं?
उत्तर :
जड़ के चार हिस्से होते हैं :-

  • मूलत्र
  • वर्धनशील क्षेत्र
  • मूलरोम क्षेत्र
  • स्थायी क्षेत्र।

कार्य :-

  • मूलत्र जड़ के मुलायम भाग को आघात से बचाता है।
  • वर्धनशील क्षेत्र जड़ की वृद्धि करता है।
  • मूलरोम क्षेत्र जमीन से खनिज लवण तथा जल का अवशोषण करता है।
    स्थायी क्षेत्र पौधे को मजबूत बनाता है।

प्रश्न 3.
स्थानिक जड़ तथा अस्थानिक जड़ किसे कहते हैं?
उत्तर :
जड़ का वह हिस्सा जिससे शाखाएँ निकलती हैं उसे स्थानिक जड़ कहते हैं । जैसे- डांटा साग की जड़ और जब तना को जड़ से एक साथ बहुत सा गुच्छे के रूप में निकलता है तो उसे अस्थानिक जड़ कहते हैं। जैसे – धान तथा पाथर कूची की जड़।

प्रश्न 4.
तना किसे कहते हैं? इसकी क्या विशेषता होती है?
उत्तर :
पौधे का वह भाग जो जमीन के ऊपर वायुवीय भाग में रहता है उसे तना कहते हैं।

विशेषता :-

  • तना में पर्व एवं पर्व मध्य संधियां होती हैं।
  • तना में तृण मुकुल से उत्पन्न होता है।

प्रश्न 5.
रूपान्तरित तना किसे कहते हैं।
उत्तर :
जो तना अपनी सुविधा के अनुसार अपने तना को बदल लेता है, उस बदले हुए तना को रूपान्तरित तना कहते है।
जैसे :- आलू के पौधे में रूपान्तरित तना होता है।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 1

प्रश्न 6.
जड़ तथा तना में अन्तर लिखे :-
उत्तर :

जड तथा
a) यह जमीन के भीतर रहती है। a) यह जमीन के ऊपर रहता है।
b) तृणमूल से जड़ उत्पन्न होता है। b) तृण मुकुल से तना निकलता है।
c) यह गुरुत्वानुवर्तन की तरफ बढ़ता है। c) यह गुरुत्वानुवर्तन के विपरीत बढ़ता है।

प्रश्न 7.
तना का क्या कार्य है?
उत्तर :

  • तना से कागज बनता है।
  • तना खाद्य संचय करता है।
  • जूट का बैग, सूती पोशाक आदि तना से बनता है।
  • साल की तना से रेल की पटरी, घर बनाया जाता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 8.
तना पर्यावरण के लिए किस प्रकार लाभप्रद है?
उत्तर :

  • तना पर पक्षी, बंदर रात में विश्राम करते हैं।
  • गर्मी में पेड़ के नीचे ठण्डक मिलती है।
  • गाड़ी के धुआ को खींचकर वातावरण शुद्ध करता है।
  • पेड़ की तना से पेड़ की आयु का पता चलता है।

प्रश्न 9.
पत्ती किसे कहते हैं? एक आदर्श पत्ती में कौन कौन से भाग होते हैं?
उत्तर :
पौधे के तना या शाखा-प्रशाखा पर्ण से निकले हरे रंग का फैला चपटा अंश पत्ती कहलाती है।
एक आदर्श पत्ती में तीन अंश होते हैं –

  • पत्र फलक
  • पत्र वृन्त
  • पत्रमूल

प्रश्न 10.
पत्र फलक का क्या कार्य है?
उत्तर :

  • पत्र फलक में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण में सहायक होता है।
  • श्वसन में सहायक होता है।
  • यह पत्ती को मजबूती प्रदान करता है।

प्रश्न 11.
एकक पत्ती तथा यौगिक पत्ती किसे कहते हैं?
उत्तर :
एकक पत्ती :- यह पत्ता जो एक फलक से गठित है और फलक का किनारा खंड में नहीं होता है, उसे एकक पत्ती कहते हैं।
जैसे :- आम, पीपल, जामुन
यौगिक पत्ती :- वह पत्ता जिसमें फलक कई खंड में बँटा होता है इसे यौगिक पत्ती कहते हैं।
जैसे – इमली, नींबू, गुलाब

प्रश्न 12.
एकक पत्ती तथा यौगिक पत्ती में क्या अन्तर है।
उत्तर :

एकक पत्ती यौगिक पत्ती
i) इसके फलक में कोई खंड नहीं होता i) इसका फलक खंड में रहता है।
ii) इसमें शिराओं का जाल होता है। ii) इसमें शिराओं का जाल नहीं होता है।

प्रश्न 13.
फूल किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
पौधे का जनन अंग जो वंश विस्तार में सहायक होता है उसे फूल कहते हैं। फूल दो प्रकार के होते हैं पूर्ण फूल : जिन फूलों में वृत्त, दलमंडल, पुंकेशचक्र तथा, गर्भ केशर चक्र रहता है उसे पूर्ण फूल कहते हैं :- जावा का फूल।
अपूर्ण फूल :- जिन फूलों में वृत्त, दलमंडल, पुंकेशरचक्र तथा गर्भ केशर चक्र में कोई अंग अनुपस्थित रहता है, उसे अपर्ण फूल कहते है :- कुम्हड़ा, लौकी।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 2

प्रश्न 14.
फल किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
निषेचित, परिपक्व, अंडाशय जिसमें एक या अधिक बीज होती है उसे फल कहते हैं। फल निम्न तीन प्रकार के होते हैं :

  • सरल फल : आम, मटर
  • गुच्छित फल : देबदार
  • यौगिक फल : कटहल, अनारस

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 15.
आम के गठन के बारे में लिखो :-
उत्तर :
आम एक सरस फल है इसका गठन दो रूप में होता है।
i) छिलका या फलत्वक
ii) बीज

  • फलत्वक : यह तीन भाग में बंटा होता है।
  • वहि:त्वक : यह चमड़े के तरह का एक आवरण जो पहले हरा तथा पकने पर पीला या लाल हो जाता है।
  • मध्यत्वक : यह रसीला भाग है जिसे खाया जाता है।
  • अंतत्वक : यह भाग कड़ा होता है जो बीज को ढँके रहता है।

प्रश्न 16.
बीज किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है? ।
उत्तर :
निषेचित बीजाण्ड को बीज कहते हैं। इसमें भ्रूण सुप्त अवस्था में रहता है जो अंकुरित होने पर पौधे में बदल जाता है। यह दो प्रकार का होता है।

  • एक बीजपत्री
  • द्विबीज पत्री बीज

एक बीजपत्री : जिस बीज में केवल एक बीज पत्री मिलता है उसे एक बीज पत्री कहते है। जैसे : धान, गेहूँ
द्वि बीजपत्री : जिस बीजपत्री में दो या दो से अधिक बीजपत्र उपस्थित होता है उसे द्वि बीजपत्री कहते हैं। जैसे : चना, मसूर

प्रश्न 17.
भूण पोषी बीज तथा अभूण पोषी बीज में क्या अन्तर है :-
उत्तर :

भ्रूणपोषी बीज अभ्रूणपोषी बीज
i) बीजों के भोज्य पदार्थ भ्रूणपोष में संचित रहता है। i) बीजों का भोज्य पदार्थ बीज पत्रों में संचित होता है।
ii) जैसे : मक्का, गेहूँ ii) जैसे : मटर, चना

प्रश्न 18.
स्व-परागयोग तथा इतर परागयोग क्या है?
उत्तर :
फूल के परागकण जब फूल के एक ही पौधे के दूसरे फूल के गर्भ केशर में स्थान्तरित करता है तो उसे स्वपरागयोग कहते हैं :- दूपाटी, शियाल काँटा सेमल। फूल के परागकण जब एक ही तरह के दूसरे गर्भकेशर में स्थान्तरित होते है उसे इतर परागयोग कहते हैं।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 3
प्रश्न 19.
परागयोग में कौन सी समस्या आती है ?
उत्तर :

  • अधिक कीड़ा मारने की दवा प्रयोग करने से मधुमक्खी एवं भौरों का आभाव हो जाता है।
  • समान तापमान पर फूल खिलते समय परिवर्तित होता है जो परागयोग में बाधा पहुँचाता है।
  • सेमल पौधे को काटकर फेंकने से बंदर जैसे पराग योग के वाहक का निवास नष्ट होने से परागयोग में बांधा पहुँचता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 20.
शिरा विन्यास किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
पत्तियों की मुख्य शिरा से निकली शिराएँ जलवत संरचना बनाती है, इसे शिरा विन्यास कहते हैं। यह दो प्रकार की होती है :-

  • जालिका शिरा विन्यास : इस तरह का शिरा विन्यास पत्तियों में जाल के रूप में फैला होता है, जैसे : आम, जावा, कुम्हड़ा।
  • समान्तर शिरा विन्यास : इस तरह के विन्यास में कई शिराएँ समांतर रूप से मध्य शिरा की तरह व्यवस्थित रहती है, जैसे :- गेहूँ, मक्का, बाँस।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया 4

प्रश्न 21.
साधारण पत्ती तथा संयुक्त पत्ती में अन्तर लिखें।
उत्तर :

साधारण पत्ती संयुक्त पत्ती
i) इसमें केवल एक पर्णफलक होता है। i) इसके पर्णफलक कई पर्णकों में बँटा रहता है।
ii) कलिका पत्ती के कक्ष में रहती है। ii) इसमें कलिका कक्ष में नहीं होता।
iii) पत्ती के कक्ष से शाखा निकलती है। iii) पर्णकों के कक्ष से शाखा नहीं निकलती है।

प्रश्न 22.
व्यापन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
उत्तर :
वैसी भौतिक क्रिया जिसमें उच्च सांद्रता वाले अणु का कम सांद्रता वाले अणुओं में फैलने की घटना को व्यापन कहते है, जैसे :- जल में गाढ़ा चीनी का घोल मिलाने पर चीनी का अणु जल में फैल जाता है। अगरबत्ती का सुगंध, फूलों का सुगंध एक स्थान से दूसरे स्थान तक व्यापन द्वारा पहुँच जाता है।

प्रश्न 23.
साँप बार-बार जीभ क्यों बाहर निकालता है?
उत्तर :
विभिन्न प्राणियों के शरीर से विभिन्न उद्वायी यौगिक अणु वायु में फैल जाते हैं। सांप की जीभ पर ये अणु अटक जाते हैं। साप मुँह में जीभ को घुसाकरऊपर के तालु में टिकाये रखता है। सांप में जोकोबसन ऑरगन होता है, जब साप जीभ को वहाँ टिकाता है तब उसे गंध का अणु मस्तिष्क में उद्दीपन करता है, जिससे साँप वातावरण का ज्ञान पा लेता है।

प्रश्न 24.
व्यापन का क्या गुण है?
उत्तर :

  • एक ही ताप पर गैसीय अवस्था की तुलना में घोल में व्यापन धीरे- धीरे होता है।
  • एक ही ताप पर हल्के अणुओं की तुलना में भारी अणुओं में व्यापन धीरे-धीरे होता है।
  • तापमान बढ़ने से तीव्र गति से होता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 25.
अभिश्रवण किसे कहते हैं?
उत्तर :
किसी अर्द्ध पारगम्य माध्यम द्वारा उच्च सांद्रता से अणु का गमन निम्न सांद्रता वाले अणुओं की तरफ होता है तो उसे अभिश्रवण कहते हैं।

प्रश्न 26.
आसोटनिक क्या है?
उत्तर :
यदि दो द्रवण को अर्द्ध भेद्य पर्दा से अलग रखें तब जल के अणु किसी एक ओर अधिक परिमाण में प्रवेश करेगा ऐसा नहीं होता है। इसे ही आसोटनिक कहते हैं।

प्रश्न 27.
हाइपरटनिक तथा हाइपोटनिक में क्या अन्तर है?
उत्तर :

हाइपरटनिक हाइपोटनिक
i) कोशिका के भीतर का दबाव बाहर के अभिश्रवण दबाव से अधिक होता है। i) कोशिका के बाहर का अभिश्रवण दबाव भीतर की तुलना में अधिक होता है।
ii) कोशिका से जल धीरे-धीरे बाहर आता है। ii) बाहर से जल कोशिका में प्रवेश करता है।
iii) किशमिश का पानी में फूल जाना। iii) चीन का पानी में घुलना।

प्रश्न 28.
गाढ़ा नमक का जल किस प्रकार हानिकारक होता है?
उत्तर :
नमक का जल लाल रक्त कोशिका के संपेक्ष हाइपरटनिक होता है जिससे रक्त में अभिश्रवण दबाव बढ़ जाता है। इसके फलस्वरूप रक्त नली के बाहर से प्रचुर कोशिका रस खींच लेता है जिससे रक्त का आयतन एवं रक्त चाप बढ़ जाता है।

प्रश्न 29.
अंकुरन किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
बीच में उपस्थित भ्रूण सुसुप्त त्याग कर बीजपत्र से बाहर निकलकर नये पौधे को जन्म देता है, उसे अंकुरण कहते हैं।
ये दो प्रकार के होते है।

  • मृदभेदी अंकुरण
  • मदवर्ती अंकुरण

मृदभेदी अंकुरण : जब अंकुरन के समय बीजपत्र बीजत्वक को फोड़कर बाहर आ जाता है तो उसे मृदभेदी अंकुरण कहते है, जैसे :- कुम्हड़ा, इमली।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

मदवर्ती अंकुरण : जब अंकुरन के समय बीजत्वक को बंद बीजपत्र कभी भी मिट्टी से बाहर नहीं आता है, उसे मदवर्ती अंकुरण कहते हैं। जैसे :- मटर, चना, आम

प्रश्न 30.
किसी पेड़ की आयु का पता कैसे चलता है?
उत्तर :
किसी भी पेड़ के तना में हर वर्ष एक रिंग जैसी आकृति बन जाती है, इसे वार्षिक रिंग कहते हैं। रिंगों की संख्या से पेड़ की आयु का पता चलता है।

प्रश्न 31.
समुद्री मछली को तालाब या नदी के जल में रखने पर वे क्यों मर जाती हैं।
उत्तर :
समुद्री जल में नमक की मात्रा नदी के जल से अधिक होती है जिससे समुद्री जल हाइपरटनिक माध्यम का काम करता है जिससे शरीर की कोशिकाएँ जलत्याग कर देर देती है और इससे समुद्री मछलियां मर जाती है।

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
एक द्विबीज पत्री बीज की संख्या का वर्णन करो।
उत्तर :
मटर का बीज द्विबीजपत्री बीज का उदाहरण है। इसके दो भाग हैं – बीज आवरण तथा भ्रूण।
बीज आवरण :- बीज का आवरण दो पत्तों से मिलकर बना होता है बाहरी पते हेस्टा तथा भीतरी भाग टेगमेन कहलाता है। बीज आवरण के किनारे पर लकीर बनी होती है । जिसे रेफी कहते हैं। रेफी के सिरे पर हाइलुम रहता है और बीज छेमी से जुड़ा रहता है। हाइलम के समीप एक छिद्र होता है जिसे माइक्रोपाइल कहते हैं।
कार्य :- बीजावरण भ्रूण की रक्षा करता है।
भूण :- मटर के छिलके के बाहर एक पीले रंग की गोलाकार रचना दिखाई देती है इसे भूण कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

दो बीज पत्र तथा अक्ष :- बीजपत्र अर्द्ध गोलाकार होता है और इसमें खाद्य संचित रहता है। दो बीज पत्र जिस स्थान पर जुड़े रहते हैं उसे अक्ष कहते हैं। अक्ष का भाग माइक्रो पाइल से बाहर निकलता है। इसे मूलांकूर कहते हैं। अक्ष का जो भाग अंकुरण के बाद, कोमल पत्तों के रूप में निकलता है तो इसे प्रांकुर कहते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पौधों का निचला भाग जो मिट्टी में रहता है उसे कहते हैं :
(a) तना
(b) पत्ता
(c) फूल
(d) जड़
उत्तर :
(d) जड़

प्रश्न 2.
शरीर का आड़ा-तिरछा भाग है :
(a) जल
(b) तना
(c) फूल
(d) फल
उत्तर :
(b) तना

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 3.
जड़ के सीरे पर टोपी जैसे हिस्से को कहते हैं :
(a) वर्धनशील क्षेत्र
(b) जल
(c) मूल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मूल

प्रश्न 4.
मिट्टी से जल तथा खनिज का अवशोषण कौन करता है?
(a) मूत्र
(b) स्थायी क्षेत्र
(c) मूलरोम क्षेत्र
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मूलरोम क्षेत्र

प्रश्न 5.
जहाँ से तना की शाखाएँ निकलती हैं उसे कहते हैं :
(a) एक्जिल
(b) पर्ण मध्य
(c) विटप
(d) नोड
उत्तर :
(d) नोड

प्रश्न 6.
नयनतारा में जड़ पाई जाती है :
(a) स्थानिक
(b) बीट
(c) अस्थानिक
(d) A,C दोनों में
उत्तर :
(c) अस्थानिक

प्रश्न 7.
खाद्य संचय करता है :
(a) मूली
(b) अर्किंड की जड़
(c) वटवृक्ष की जड़
(d) पीपल की जड़
उत्तर :
(a) मूली

प्रश्न 8.
पेड़-पौघे श्वसन के लिए कौन-सा गैस ग्रहण करते हैं?
(a) O2
(b) No
(c) NO2
(d) Co2
उत्तर :
(d) CO2

प्रश्न 9.
वृक्ष के पत्ता के चिपटा हिस्से के आकार को कहते हैं?
(a) डंठल
(b) फलक
(c) पर्ण
(d) एक्सिल
उत्तर :
(b) फलक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 10.
यौगिक पत्र का उदाहरण है:
(a) आम
(b) इमली
(c) जावा
(d) पीपल
उत्तर :
(b) इमली

प्रश्न 11.
फूल के सबसे बाहरी भाग को कहते हैं ;
(a) दल मंडल
(b) पुंकेशर
(c) वृंत
(d) गर्भमूंड
उत्तर :
(c) वृंत

प्रश्न 12.
पत्ता को तना से जोड़ता है :
(a) पत्र फलक
(b) पत्रमूल
(c) तना
(d) पत्रवृंत
उत्तर :
(d) पत्रवृंत

प्रश्न 13.
गर्भाशय के भीतरी भाग में दाने जैसी आकृति क्या है ?
(a) पुंकेशर
(b) डिम्बक
(c) गर्भ केशर
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) डिम्बक

प्रश्न 14.
वृति के अंदर लाल रंग का कागज समान कई आकृतियाँ मिलकर बनती है :
(a) परागधानी
(b) दलमंडल
(c) पपड़ी
(d) गर्भदंड
उत्तर :
(c) पपड़ी

प्रश्न 15.
परगधानी का पराग तथा गर्भमुंड को डिम्बक मिलाकर क्या बनता है?
(a) फल
(b) बीज
(c) फूल
(d) A तथा B दोनो
उत्तर :
(d) A तथा B दोनों

प्रश्न 16.
बीज के बाहरी आवरण के कितने स्तर होते हैं?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर :
(b) दो

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 17.
बीज के अंदर के ऊपरी तथा नीचे के किनारों को क्या कहते हैं?
(a) तुण मुकुल
(b) तृण मूल
(c) दोनों
(d) कोई नही
उत्तर :
(c) दोनों

प्रश्न 18.
मक्का में बीज पत्र होता है :
(a) दो
(b) तीन
(c) एक
(d) चार
उत्तर :
(c) एक

प्रश्न 19.
खाने वाला नमक होता है :
(a) NaOH
(b) Nacl
(c) CO2
(d) H2SO4
उत्तर :
(b) Nacl

प्रश्न 20.
आलू है :
(a) तना
(b) जड़
(c) फूल
(d) फल
उत्तर :
(b) जड़

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. डाटा साग की जड़ …………….. जड़ होती है।
उत्तर : स्थानिक

2. पेड़ विहीन मिट्टी बहुत …………….. होती है।
उत्तर : बंजर

3. आलू एक रूपांतरित …………….. है।
उत्तर : तना

4. जलकुम्भी में …………….. जड़ पायी जाती है।
उत्तर : अस्थानिक

6. दो पर्दा के बीच के स्थान को …………….. कहते हैं।
उत्तर : पर्व मध्य

7. पत्र तथा तना के बीच …………….. कोण बनता है।
उत्तर : कक्ष

8. पेड़ के ऊपर हरा निशान …………….. होता है।
उत्तर : लाइकन

9. …………….. के पत्ते को तोड़ने से मीठा गंध मिलता है ।
उत्तर : नींबू

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

10. …………….. के पौधे के फलक को तोड़ने से टप-टप रस चूता है ।
उत्तर : पोपल

11 ……………..पेड़ का पत्ता चमड़ा के समान मोटा होता है।
उत्तर : घृतकुमारी

12. अंडाशय के सिर से पतला सूता जैसा लंबा साग निकलता है उसे …………….. कहते हैं।
उत्तर : गर्भदंड

13. पराग कण……………..पर स्थित होते हैं।
उत्तर : परागधानी

14. …………….. तथा …………….. को एक साथ …………….. कहा जाता है।
उत्तर : गर्भाशय, गर्भदंड, गर्मकुंड

15. पतला चमड़ा की तरह हरे रंग का कवच जो पकने पर पीला या लाल हो जाता है उसे …………….. कहते हैं।
उत्तर : छिलका

16. गैसीय अवस्था की तुलना में द्रवण में परासरण …………….. होता है।
उत्तर : धीरे- धीरे

17. आम का मध्य भाग रसीला है इसलिए आम …………….. फल है।
उत्तर : सरस

18. आम के बीज में …………….. बीजपत्र होता है ।
उत्तर : सरल

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

19. तापमान बढ़ने से परासरण …………….. से होता है।
उत्तर : तीव्र गति

20. पौधों का तना भूण के …………….. भाग से निर्मित होता है।
उत्तर : तृणमूल

21. जल, चीनी तथा नमक के मिश्रण को …………….. कहते हैं।
उत्तर : घोल ORS

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
i) जड़ a) दाल
ii) बोज b) आलू
iii) दाना c) गाजर
iv) तना d) गेहूँ

उत्तर :

A B
i) जड़ c) गाजर
ii) बोज a) दाल
iii) दाना d) गेहूँ
iv) तना b) आलू

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 2.

A B
i) सुंदरी पौधे की जड़ a) वंश-वृद्धि करना
ii) आर्किड की जड़ b) श्वसन में सहायक
iii) बरगद पेड़ के डाल की जड़ c) वायु से जलीय वाष्प ग्रहण करना
iv) पाथरकूची पत्ते की जड़ d) भार वहन करना
v) पीपल वृक्ष की जड़ e) खाद्य संचय करना

उत्तर :

A B
i) सुंदरी पौधे की जड़ b) श्वसन में सहायक
ii) आर्किड की जड़ c) वायु से जलीय वाष्प ग्रहण करना
iii) बरगद पेड़ के डाल की जड़ d) भार वहन करना
iv) पाथरकूची पत्ते की जड़ a) वंश-वृद्धि करना
v) पीपल वृक्ष की जड़ e) खाद्य संचय करना

प्रश्न 3.

A B
i) पत्र फलक a) पत्र फलक को पकड़ कर रखना
ii) पत्रवृत b) खाद्य निर्माण करना
iii) पत्रमूल c) गैस का आदान-प्रदान करना

उत्तर :

A B
i) पत्र फलक b) खाद्य निर्माण करना
ii) पत्रवृत a) पत्र फलक को पकड़ कर रखना
iii) पत्रमूल c) गैस का आदान-प्रदान करना

प्रश्न 4.

A B
i) मटर का पत्ताकर्ष a) वंश वृद्धि करना
ii) कैक्टस का पत्र कंटक b) अवरोहण में सहायता करना
iii) पाथर कूची का पत्ता c) पतंग के शरीर से नाइट्रोजन उपादान संग्रह करना
iv) कलश पत्री का पत्ता d) खांद्य संचय करना
v) घृतकुमारी का पत्ता e) अतिरिक्त वाष्प – मोचन में बाधा देना

उत्तर :

A B
i) मटर का पत्ताकर्ष c) पतंग के शरीर से नाइट्रोजन उपादान संग्रह करना
ii) कैक्टस का पत्र कंटक e) अतिरिक्त वाष्प – मोचन में बाधा देना
iii) पाथर कूची का पत्ता d) खांद्य संचय करना
iv) कलश पत्री का पत्ता c) पतंग के शरीर से नाइट्रोजन उपादान संग्रह करना
v) घृतकुमारी का पत्ता a) वंश वृद्धि करना

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 6 पर्यावरण के सजीव उपादान के निर्माण संबंधी विशेषताएँ एवं कार्य प्रक्रिया

प्रश्न 5.

A B
i) तृणमूल a) मक्का
ii) तृण मुकुल b) मटर
iii) द्विबोजपत्री बीज c) जड़
iv) एक बीजपत्री बीज d) तना

उत्तर :

A B
i) तृणमूल a) मक्का
ii) तृण मुकुल d) तना
iii) द्विबोजपत्री बीज a) मक्का
iv) एक बीजपत्री बीज b) मटर

 

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Geography Chapter 5 Question Answer – जल-स्थल वायु

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
उत्तर :
प्रशान्त महासागर।

प्रश्न 2.
पृथ्वी पर स्थित सबसे बड़े महाद्वीप का नाम बताओ।
उत्तर :
एशिया।

प्रश्न 3.
हमारी पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं?
उत्तर :
सात।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 4.
हमारी पृथ्वी पर कुल कितने महासागर हैं?
उत्तर :
पाँच।

प्रश्न 5.
सौरमण्डल के किस ग्रह को नीला ग्रह कहा जाता है?
उत्तर :
पृथ्वी को।

प्रश्न 6.
वायुमण्डल की किस परत में ओजोन गैस की परत पायी जाती है?
उत्तर :
ओजोनमण्डल।

प्रश्न 7.
पृथ्वी के सबसे आन्तरिक भाग को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
केन्द्रमण्डल।

प्रश्न 8.
पृथ्वी के बाहरी आवरण को क्या कहते हैं?
उत्तर :
भू-पटल या भू-पृष्ठ।

प्रश्न 9.
पृथ्वी के किस भाग का महत्त्व मनुष्य के लिए सबसे अधिक है?
उत्तर :
भू-पटल या भू-पृष्ठ।

प्रश्न 10.
हमारी पृथ्वी पर कितने प्रतिशत पानी की विद्यमानता है?
उत्तर :
71 प्रतिशत।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 11.
पृथ्वी के सबसे छोटे महाद्वीप का नाम बताओ।
उत्तर :
आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 12.
वायुमण्डल में कितनी परतें हैं?
उत्तर :
पाँच।

प्रश्न 13.
हमारी पृथ्वी की कितनी परतें हैं?
उत्तर :
तीन।

प्रश्न 14.
ओजोन परत कैसी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है?
उत्तर :
पराबैंगनी किरणों को।

प्रश्न 15.
पृथ्वी पर स्थित सबसे छोटे महासागर का नाम बताओ।
उत्तर :
सुमेरू महासागर।

प्रश्न 16.
वायुमण्डल में सबसे अधिक कौन सी गैस पायी जाती है?
उत्तर :
नाइट्रोजन गैस (78.084%) ।

प्रश्न 17.
हमारी पृथ्वी के धरातल से कितनी ऊँचाई पर ओजोनमण्डल है?
उत्तर :
20-25 किमी०।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 18.
पृथ्वी पर पाये जाने वाले जल के भंडार को क्या कहते हैं?
उत्तर :
जलमण्डल (Hydrosphere)।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
वायुमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर :
वायुमण्डल (Atmosphere) : हमारी पृथ्वी के चारों ओर लगभग कई सौ किलोमीटर की ऊँचाई तक रंगहीन, गंधहीन एवं स्वादहीन गैसों का एक आवरण है जिसे वायुमण्डल कहते हैं।

प्रश्न 2.
वायुमण्डल की प्रमुख गैसें क्या हैं ?
उत्तर :
वायुमण्डल की मुख्य गैसें निम्नलिखित हैं-
नाइट्रोजन – 78.8 %, ऑक्सीजन -20.9 %, आर्गन -0.9 %, कार्बन-डाई-ऑक्साइड – 33 % एवं अन्य गैसें जैसे हाइड्रोजन, ओजोन, हिलियम, नियोन आदि 0.3 % पायी जाती हैं।

प्रश्न 3.
अधोमण्डल क्या है?
उत्तर :
अघोमण्डल (Troposphere) : इस परत की ऊँचाई भूमध्य रेखा के समीप 18 किलोमीटर तथा ध्रुवों के समीप 8 किलोमीटर तक है। वायुमण्डल का यह सबसे निचला स्तर होने के कारण इस स्तर को अधोमण्डल कहते हैं। ऊँचाई के अनुसार तापक्रम एवं वायुभार में परिवर्तन होने के कारण इस भाग को परिवर्तनमण्डल भी कहते हैं। इस वायु के स्तर में धूलकण एवं जलकण की उपस्थिति के कारण बादल, तूफान, बारिश जैसी मौसमीय घटनायें घटती हैं। इस स्तर पर ऊँचाई बढ़ने से तापक्रम कम होता है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 4.
स्थल भाग की क्या उपयोगिता है?
उत्तर :
स्थल भाग के ऊपर उद्भिज, प्राणी, मनुष्य सभी का जीवन निर्भर करता है। मिट्टी से खाद्य ग्रहण कर पौधे अपना भोजन बनाते हैं और पौधों के ऊपर सम्मूर्ण प्राणी जगत निर्भर करता है। शिलामण्डल में हम अनेक आवश्यक धातु एवं खनिज पदार्थ जैसे लोहा, ताँबा, सोना, चूना-पत्थर, एल्यूमिनियम, मार्बल, जिप्सम इत्यादि प्राप्त करते हैं। मिट्टी के नीचे पाये जाने वाले पदार्थों जैसे- कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस को हम जलावन या ईधन के रूप में व्यवहार करते हैं।

प्रश्न 5.
पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी पर तीन चौथाई भाग में जल है। इसलिए अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी झिलमिल नीले रंग की दिखाई देती है। सौर परिवार के अन्य किसी ग्रह पर इतनी मात्रा में जल नहीं पाया जाता। इसलिए पृथ्वी को नीला ग्रह कहते हैं।

प्रश्न 6.
जलमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर :
सृष्टि के निर्माण के अनेक वर्षों बाद पृथ्वी बाहर से ठंडी होने लगी। उस समय आकाश में उपस्थित जलवाष्प के विशाल भंड़ार ठंडा होकर वर्षा की बूँदों के रूप में पृथ्वी पर बरसने लगा। हजारों-हजारों वर्षों तक होने वाली बारिश से पृथ्वी पर सागर, महासागर बन गये। पृथ्वी को इसी विशाल जल के भंड़ार को जलमण्डल(Hydrosphere) कहते हैं।

प्रश्न 7.
महाद्वीप की संरचना से क्या तात्पर्य है?
उत्तर :
लगभग 50 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी का मानचित्र आज के मानचित्र की तरह नहीं था। मानचित्र पर सिर्फ एक विशाल अखण्ड स्थल महाद्वीप पैंजियास था। पैंजियास के चारों ओर विस्तृत जल भाग महासागर पैन्थालस था। लगभग 20 करोड़ वर्ष पहले पैंजियास महादेश खण्डित होने लगा। टूटे हुए स्थल खण्ड अलग-अलग होकर उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम की तरफ फैल गये। भू-भाग के परिचालन का सोत पृथ्वी के भीतर का प्रचण्ड ताप है। यही ताप (परिचालन का स्रोत) महादेशों के संचरण का प्रमुख कारण है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 8.
पृथ्वी पर कुल महाद्वीप कितने हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर :
हमारी पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं एवं उनके नाम निम्नलिखित हैं-

  • एशिया
  • अफ्रीका
  • उत्तरी अमेरिका
  • दक्षिणी अमेरिका
  • अंटार्कटिका
  • यूरोप
  • आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 9.
हमारी पृथ्वी पर कुल कितने महासागर हैं? उनके नाम बताओ।
उत्तर :
पृथ्वी पर कुल पाँच महासागर पाये जाते हैं। जिनके नाम निम्नलिखित हैं-

  1. प्रशान्त महासागर
  2. अंध महासागर
  3. हिन्द महासागर
  4. दक्षिणी महासागर और
  5. उत्तरी महासागर।

प्रश्न 10.
जीवमण्डल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी पर स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमण्डल के उस सम्मिलित भाग को जहाँ तक जीवन संभव है, जीवमण्डल कहा जाता है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
समतापमण्डल किसे कहते हैं? वर्णन करो।
उत्तर :
ट्रोपोस्फेयर या अधोमण्डल के ऊपर भू-पृष्ठ से लगभग 50 किमी० तक वायु के स्तर को स्ट्रेटोस्फेयर या समतापमण्डल कहते हैं। यहाँ वायु की मात्रा कम होती है। धूल कण, जल कण की अनुपस्थिति के कारण यहाँ बादल, वर्षा जैसी घटनाएँ नहीं होती हैं। जेट प्लेन इसी स्तर में चलते हैं। यहाँ ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापक्रम बढ़ने लगता है।
इस स्तर में 20-25 किमी॰ की ऊँचाई पर ओजोन गैस का स्तर पाया जाता है। सूर्य से आने वाली अति हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोककर यह स्तर हमारी सुरक्षा करता है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 2.
आयनमण्डल के बारे में क्या जानते हो? उनका वर्णन करो।
उत्तर :
स्ट्रेटोसेयर या समतापमण्डल के ऊपर भू-पृष्ठ से लगभग 80 किमी० तक वायु का जो स्तर है उसे मेसोस्फेयर या आयनमण्डल कहते हैं। यहाँ ऊपर बढ़ने के साथ-साथ तापक्रम कम होने लगता है। इसके ऊपर लगभग 300 किमी० तक थर्मोस्फेयर है। यहाँ वायु का परिमाण लगभग नहीं के बराबर है। इस कारण आकाश का रंग काला दिखाई पड़ता है। इस स्तर के वायु में आयन के कण पाये जाते हैं। इसलिए वायुमण्डल के इस स्तर का नाम आयमंडल भी है। पराबैंगनी किरणों के कारण इस स्तर का तापमान 200° से० तक पहुँच जाता है। यह स्तर बेतार तरंगे को पुन: पृथ्वी पर भेज देता है, जिसकी सहायता से हम रेडियो सुनते हैं।

प्रश्न 3.
अगर वायुमण्डल नहीं होता तो क्या होता?
उत्तर :
वायुमण्डल के नहीं होने से हमारी पृथ्वी पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ता –
यदि पृथ्वी के चारों तरफ वायु का स्तर नहीं होता तो दूसरे ग्रहों की तरह ही पृथ्वी पर भी जीवन संभव नहीं होता। हवा के बिना पेड़-पौधे और जीव जीवित नहीं रहते।
दिन के समय पृथ्वी सूर्य के ताप से अत्यधिक गर्म हो जाती है और रात्रि के समय इस ताप को धीरे-धीरे पुनः वापस भेज देती है। वायुमण्डल के न रहने से सूर्योदय के समय पृथ्वी अचानक गर्म हो जाती और सूर्यास्त के समय अचानक अत्यधिक ठंडी हो जाती है। वायुमण्डल पृथ्वी के लिए अनुकूल जीवनदायक तापमान को बनाये रखता है।
प्रत्येक दिन लगभग 10 हजार करोड़ उल्का पिण्ड पृथ्वी के वायुमण्डल से टकराकर भस्म हो जाते हैं और पृथ्वी को कोई हानि नहीं पहुँचती।

प्रश्न 4.
जल चक्र से आप क्या समझते हो?
उत्तर :
सूर्य के ताप से नदी-नाले, जलाशय एवं समुद्र के जल-वाष्प बनकर वायु में मिल जाते हैं। जलवाष्प वायु से हल्का होता है इसलिए जलवाष्प युक्त वायु ऊपर की तरफ उठने लगती है। ऊपर के ठंडे वायु स्तर के मिलने से जलवाष्प ठंडा होकर जलकणों में मिलकर बादल के रूप में इकट्ठा हो जाता है। अनेक जलकणों के मिल जाने से जलकण बड़े हो जाते हैं। वायु से भारी हो जाने पर यह जलकण और अधिक वायु स्तर पर इकंट्ठा नहीं रह पाते हैं और बारिश और तुषारकण के रूप में पृथ्वी पर बरसने लगते हैं। यह जल पुन: नदी-नालों एवं समुद्र में मिल जाता है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु 1

इस प्रकार हम देखते हैं कि जल कभी बादल, कभी वर्षा, कभी कठोर बर्फ एवं तुषार में परिवर्तित होकर आकाश और पृथ्वी के बीच क्रमागत एक चक्र के रूप में घूमता रहता है। इस चक्र के आवर्तन को जलचक्र (Hydrological Cycle) कहते हैं। इस जलचक्र में पृथ्वी के जलकण कठोर, तरल एवं वाष्प तीन अवस्थाओं में पाये जाते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 5.
हमारी पृथ्वी का गठन कैसे हुआ है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
आज से लगभग करोड़ों वर्ष पूर्व हमारी पृथ्वी धीरे-धीरे ताप विकिरण करके क्रमशः ठंडी होती गई। इस समय कुछ गैस एवं जलीय वाष्प पृथ्वी के आकर्षण शक्ति के कारण इसके चारों ओर एकत्रित होने लगे। आज से लगभग 380 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी का तापमान पहले की अपेक्षा बहुत कम हो गया। पृथ्वी का बाहरी भाग एक कठोर आवरण में परिवर्तित हो गया। लेकिन इस आवरण के अन्दर हमारी पृथ्वी अब भी उत्तप्त (2000° C-4000° C) तक गर्म अवस्था में बची हुई है।

लोहा, निकेल जैसे भारी पदार्थ पृथ्वी के तल या भीतर की तरफ चले गये और हल्के पदार्थ जैसे- सिलिकन, एल्युमिनियम ऊपर या बाहर की तरफ चले आये। हमारी पृथ्वी के गठन का स्वरूप आम से बहुत मिलता-जुलता है। आम का बाहरी छिलका कठोर, मध्य का भाग कोमल और सबसे भीतरी भाग आँठी होती है। इसी प्रकार पृथ्वी के बाह्य आवरण को भूपटल (Crust) कहते हैं। मध्य का भाग गुरुमण्डल (Mantle) और सबसे भीतर का भाग केन्द्रमण्डल (Core) कहलाता है।

प्रश्न 6.
पर्यावरण प्रदूषण के क्या कारण हैं? स्पष्ट करो।
उत्तर :
मनुष्य जैवमण्डल का एक अंश है लेकिन उसके क्रिया-कलाप परिवेश संतुलन को नष्ट कर रहे हैं। इसके निम्न कारण हैं :-
जनसंख्या वृद्धि, वन जंगलों का नाश करके शिल्प उद्योग की स्थापना, खेती, निवास-स्थान, निर्माण, पर्याप्त मात्रा में खनिज तेल उत्तोलन, कोयला, लकड़ी काटना आदि इन सभी कार्यों के फलस्वरूप जल, मिट्टी, हवा प्रदूषित हो जाती है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु 2

परिवहन एवं उद्योग-धन्धों से निकलने वाली गैस हवा में मिल जाती है। ये गैस पृथ्वी के चारों तरफ एक आवरण बना देती है जिससे पृथ्वी से वापस जाने वाली ताप के मार्ग में अवरोध उत्पन्न होता है और पृथ्वी पर गर्मी बढ़ती जाती है। इसी को विश्व उष्णता कहते हैं। जिसके कारण पिछली शताब्दी में पृथ्वी की औसत गर्मी 0.8° C बढ़ गयी है। गर्मी परिणामस्वरूप ध्रुवीय बर्फ गलने लगी है और समुद्र के जल स्तर में वृद्धि हुई है। विश्च उष्णता के कारण ही विश्च में प्रबल तूफान, भयंकर सूखा, मरूभूमि प्रसार यहाँ तक कि भुखमरी, अकाल, महामारी जैसे संकट भी आ रहे हैं।

हमारे रोजमर्रा के व्यवहार की वस्तुयें जैसे- फ्रिज, ए. सी., रासायनिक द्रव्यों से निकलने वाली हानिकारक गैस वायुमण्डल के ओजोन स्तर को क्षति पहुँचाती है। जिससे पृथ्वी का रक्षा कवच नष्ट होता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
वायुमण्डल के सबसे निचले स्तर को क्या कहते हैं-
(a) अधोमण्डल
(b) समतापमण्डल
(c) थर्मोस्फेयर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) अधोमण्डल।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 2.
जेट प्लेन वायुमण्डल की जिस परत में चलते हैं, उसे कहते हैं-
(a) ओजोनमण्डल
(b) अधोमण्डल
(c) समतापमण्डल
(d) थर्मोस्पेयर
उत्तर :
(c) समतापमण्डल।

प्रश्न 3.
रेडियो की ध्वनि तरंगें जिस परत से होकर गुजरती हैं वह है-
(a) समतापमण्डल
(b) आयनमण्डल
(c) अधोमण्डल
(d) ओजोनमण्डल
उत्तर :
(b) आयनमण्डल।

प्रश्न 4.
पृथ्वी के सबसे बाहरी परत को कहा जाता है-
(a) भू पृष्ठ
(b) गुरुमण्डल
(c) केन्द्रमण्डल
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) भू पृष्ठ।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 5.
पृथ्वी की कितने भाग पर जल है-
(a) एक चौथाई
(b) तीन चौधाई
(c) एक तिहाई
(d) चार चौथाई
उत्तर :
(b) तीन चौथाई।

प्रश्न 6.
नीला ग्रह कहते हैं-
(a) पृथ्वी को
(b) शनि को
(c) मंगल को
(d) चन्द्र को
उत्तर :
(a) पृथ्वी को।

प्रश्न 7.
पैन्जिया के चारों ओर विस्तृत जल भाग को कहते हैं-
(a) गोण्डवाना
(b) अंगारालैण्ड
(c) पैन्थालासा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) पैन्थालासा।

प्रश्न 8.
हमारी पृथ्वी पर कुल महाद्वीप हैं –
(a) तीन
(b) सात
(c) नौ
(d) आठ
उत्तर :
(b) सात।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 9.
हमारी पृथ्वी पर कुल महासागर हैं-
(a) पाँच
(b) चार
(c) आठ
(d) दो
उत्तर :
(a) पाँच।

प्रश्न 10.
पृथ्वी पर स्थित सबसे बड़ा महाद्वीप है-
(a) अफ्रीका
(b) आस्ट्रेलिया
(c) एशिया
(d) चीन
उत्तर :
(c) एशिया।

प्रश्न 11.
पृथ्वी पर स्थित सबसे बड़ा महासागर है-
(a) प्रशांत महासागर
(b) अंध महासागर
(c) हिन्द महासागर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) प्रशांत महासागर।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 12.
पृथ्वी पर स्थित सबसे छोटा महाद्वीप है-
(a) आस्ट्रेलिया
(b) दक्षिण अमेरिका
(c) यूरोप
(d) एशिया
उत्तर :
(a) आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 13.
पृथ्वी पर स्थित सबसे छोटा महासागर का नाम है-
(a) सुमेरू महासागर
(b) अंटार्कटिका
(c) कुमेरू महासागर
(d) हिन्द महासागर
उत्तर :
(a) सुमेरू महासागर।

प्रश्न 14.
हमारी पृथ्वी का _________ भाग स्थल है।
(a) 35 %
(b) 80 %
(c) 29 %
(d) 40 %
उत्तर :
(c) 29 %

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

प्रश्न 15.
उत्तरी गोलार्द्ध की तुलना में दक्षिणी गोलार्द्ध में जल का प्रतिशत है-
(a) अधिक
(b) कम
(c) बराबर
(d) सबसे कम
उत्तर :
(a) अधिक।

प्रश्न 16.
पृथ्वी पर किस महाद्वीप को द्वीप महाद्वीप कहा जाता है-
(a) आस्ट्रेलिया
(b) एशिया
(c) यूरोप
(d) चीन
उत्तर :
(a) आस्ट्रेलिया।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. _________ पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर है।
उत्तर : प्रशान्त महासागर

2. _________ विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : एशिया

3. ओशोनिया विश्व का सबसे छोटा _________ है।
उत्तर : महाद्वीप

4. हमारी पृथ्वी के _________ भाग पर जल तथा _________ भाग पर स्थल है।
उत्तर : 71 %, 29 %

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

5. वायुमण्डल की सबसे निचली परत _________ है।
उत्तर : अधोमण्डल

6. पृथ्वी से 16 किमी० की ऊँचाई तक _________ का विस्तार है।
उत्तर : अधोमण्डल

7. समतापमण्डल में _________ प्लेन चलते हैं।
उत्तर : जेट
8. समतापमण्डल में तापमान _________ रहता है।
उत्तर : स्थिर

9. आज से 500 करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी एक ज्वलंत _________ पिण्ड थी।
उत्तर : गैसीय

10. पृथ्वी को _________ ग्रह कहते हैं।
उत्तर : नीला

11. नीला ग्रह _________ को कहा जाता है।
उत्तर : पृथ्वी

12. तापमान पाकर धरातल का जल _________ बनकर हवा के साथ मिल जाता है ।
उत्तर : वाष्प

13. पूरी पृथ्वी को _________ कहा जाता है।
उत्तर : पैंजिया

14. पैंजिया के चारों ओर विस्तृत जल को _________ कहा जाता है।
उत्तर : पैन्थालासा

15. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कुल _________ देश हैं।
उत्तर : 23

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

16. यूरोप महाद्वीप में कुल _________ देश हैं।
उत्तर : 45

17. वृहत्तम जनसंख्या वाला महादेश _________ है।
उत्तर : एशिया

18. सबसे छोटा महाद्वीप _________ है।
उत्तर : ओशोनिया

19. क्षेत्रफल के अनुसार अंटार्कटिका महादेश का विश्व में _________ स्थान है।
उत्तर : पाँचवाँ

20. मनुष्य के क्रिया-कलाप पर्यावरण संतुलन को _________ कर रहे हैं।
उत्तर : नष्ट

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. नीला आकाश पृथ्वी को घेरा हुआ वायु का स्तर है।
उत्तर : (सही)

2. भू-पृष्ठ से लगभग 40 किमी० तक वायु के स्तर को स्ट्रेटोस्फेयर कहते हैं।
उत्तर : (गलत)

3. जेट प्लेन स्ट्रेटोस्फेयर स्तर अंचल में चलते हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

4. सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोककर ओजोन परत हमारी सुरक्षा करती है।
उत्तर : (सही)

5. थर्मोस्फेयर स्तर पर तेज आँधी चलती है।
उत्तर : (गलत)

6. पराबैंगनी किरणों के कारण आयनमंडल स्तर पर का तापमान 200° तक पहुँच जाता है।
उत्तर : (सही)

7. एक्सोस्फेयर स्तर पर कृत्रिम उपग्रह उपस्थित रहते हैं।
उत्तर : (सही)

8. प्रतिदिन लगभग 5 हजार करोड़ उल्का पिण्ड पृथ्वी के वायुमण्डल से टकराकर भस्म हो जाते हैं लेकिन पृथ्वी को कोई हानि नहीं पहुँचाते हैं।
उत्तर : (गलत)

9. पौधों के ऊपर संपूर्ण प्राणी जगत निर्भर है।
उत्तर : (सही)

10. पृथ्वी के सभी महासागर परस्पर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
उत्तर : (सही)

11. हमारी पृथ्वी पर 70 % भाग पर जल एवं 30 % भाग पर स्थल है।
उत्तर : (गलत)

12. प्राकृतिक परिवेश में किसी तरह की हानि होने से समस्त जीव जगत को हानि होती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 5 जल-स्थल वायु

13. सौर जगत के समस्त आठ ग्रहों में एकमात्र पृथ्वी पर ही जीवन है।
उत्तर : (सही)

14. मनुष्य के क्रिया-कलाप पर्यावरण को नष्ट कर रहे हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 5 Question Answer – मनुष्य का खाद्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
खाद्य क्या है?
उत्तर :
वे पदार्थ जो खाने योग्य होते है तथा हमारे शरीर को पौष्टिकता देते हैं जिससे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है एव हमारे शरीर का विकास होता है उसे खाद्य कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.
ऊर्जा देने वाले भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :
वे सभी भोज्य पदार्थ जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है उसे ऊर्जा देने वाले भोजन कहते है :- जैसे कार्बोहाइड्रेट, लिपिड।

प्रश्न 3.
कार्बोहाइड्रेड किसे कहते हैं।
उत्तर :
वे कार्बोनिक यौगिक जो कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन से मिलकर बने होते हैं और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, उन्हें कार्बोहाइड्रेट कहते हैं।

प्रश्न 4.
कार्बोहाइड्रेट का स्रोत क्या है ?
उत्तर :
वनस्पति स्रोत : चावल, गेहूँ, मक्का, प्याज, बीट, अंगूर, सेब, केला, गुड़ आदि।
प्राणी स्रोत : मधु, खस्सी के गुर्दे में।

प्रश्न 5.
प्रोटीन किसे कहते हैं? इसका स्रोत क्या है?
उत्तर :
प्रोटीन कार्बनिक यौगिक होते हैं जो कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन से बने होते हैं, प्रोटीन की इकास्मीनो अम्ल होता है।
वनस्पति स्रोत : सोयाबीन, दाल, गेहूँ, बाजरा, मक्का, लहसुन, लौंग, धनिया, आदि।
प्रणी स्रोत : छेना, केकड़ा, दूध, मछली, मांस आदि।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 6.
लिपिड किसे कहते हैं? इसके स्रोत क्या हैं?
उत्तर :
लिपिड कार्बोनिक वे यौगिक होते हैं जो शरीर में चर्बी के रूप में जमा रहते हैं। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है। ये छूने में तैलीय होते हैं। जल में अघुलनशील लेकिन कार्बोनिक घोल में घुलनशील होते हैं।
वनस्पति स्रोत : नारियल, कटहल, दाल, आटा, काली मिर्चा, अजवाइन आदि 1
प्राणी स्रोत : मछली का तेल, दूध, दही, मांस, घी, मक्खन।

प्रश्न 7.
चर्बी तथा तेल किसे कहते हैं?
उत्तर :
चर्बी :- वे लिपिड जो समान्य तापमान पर ठोस अवस्था में रहते हैं उसे चर्बी कहते हैं।
तेल :- वे लिपिड जो सामान्य तापमान पर तरल अवस्था में रहते हैं उसे तेल कहते हैं।

प्रश्न 8.
विटामिन किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर :
कार्बोनिक यौगिक जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, शरीर का विकास करते हैं और कोशिकाओं का पोषण करते हैं उन्हें विटामिन कहते हैं। विटामिन दो प्रकार के होते हैं :-

  • जल में घुलनशील विटामिन – B काम्प्लेक्स, C
  • जल में अघुलनशील विटामिन A, D, E, K

प्रश्न 9.
विटामिन का स्रोत क्या है?
उत्तर :
विटामिन हमें वनस्पति तथा प्राणी दोनों से प्राप्त होता है।
वनस्पति स्रोत : पका आम, कोहड़ा, डाटा साग, जोरा, जलपाई, धनिया पत्ता, हरा साग, तेल, दाल आदि। प्राणी स्रोत : मांस, घी, छेना, केकड़ा।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 10.
विटामिन A, D, E, K का कार्य क्या है?
उत्तर :

विटामिन कार्य
A चमड़ा, हड्डी, दाँत तथा खाद्य नली को ठीक रखता है।
D हड्डी एवं दाँत के स्वाभाविक गठन को ठीक रखता है।
E त्वचा, लाल रक्त कणिका, नपुंसकता आदि से बचाता है।
K रक्त जमने में सहायक होता है।

प्रश्न 11.
विटामिन B काम्प्लेक्स तथा विटामिन C की कमी से क्या होता है?
उत्तर :
विटामिन B काम्प्लेक्स की कमी का प्रभाव :

  • होंठ फट जाना,
  • आँख के नीचे एवं नाखून पर प्रभाव,
  • स्नायु दुर्बलता,
  • अनीमिया,
  • याददास्त खो जाना।

विटामिन C:

  • मँसूड़े से खून निकलना।
  • दाँत दूट जाना।

प्रश्न 12.
खनिज तत्व किसे कहते हैं? इनकी कमी के क्या लक्षण होते हैं?
उत्तर :
खनिज तत्व वे हैं जो हमारे शरीर के विकास के लिए अधिक या कम मात्रा में आवश्यक होता है।
जैसा :- Na, Zn, Fe, Ca, P, mg, I आदि

लक्षण :-

  • नाखून चम्मच की आकृति के हो जाते हैं।
  • बीच-बीच में पेशी में खिंचाव होता है।
  • शरीर का रक्तचाच अचानक बढ़ जाता है या घट जाता है।
  • बच्चों का मानसिक तथा बौद्धिक विकास न होना।
  • रक्त में शर्करा का परिमाण बढ़ जाता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 13.
निम्न खनिजों के स्रोत क्या हैं?
उत्तर :
कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नेशियम, आयरन, सोडियम, आयोडिन, जिंक

खनिज स्रोत
1) कैल्सियम, फास्फोरस दूध, अंडा, चिंगड़ी मछली, पका पपीता, पटल
2) मैग्नेशियम साग-सब्जी,
3) आयरन यकृत, चिंगड़ी मछली, आवला, खीरा
4) सोडियम नमक
5) आयोडिन साग-सब्जी

प्रश्न 14.
निम्नलिखित खनिजों – सोडियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, आयोडिन एवं जिंक का क्या कार्य है?
उत्तर :

खनिज कार्य
1) सोडियम शरीर में जल के परिमाण को ठीक रखना।
2) केल्सियम i) पेशी संकुचन को सामान्य रखना।
ii) रक्त को कटे स्थान पर जमाना।
iii) दाँत तथा हड्ड़ी के लिए।
3) आयरन ऑक्सीजन का परिवहन करने में।
4) फास्फोरस मैग्नेशियम दाँत-हड्डी के गठन में।
5) जिंक i) मस्तिष्क का गठन।
ii) रक्त में शर्करा के परिमाण का नियंत्रण रखना।

प्रश्न 15.
आयोडिन की भूमिका का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • आयोडिन खनिज के रूप में आवश्यक होता है।
  • शरीर के सामान्य विकास में आवश्यक है।
  • थायराइड ग्रंथि के सुचारु काम करने में।
  • यह गलघंट रोग से बचाता है।

प्रश्न 16.
गलघंट क्या है?
उत्तर :
गलघंट आयोडिन की कमी से होने वाला रोग है। आयोडिन की कमी होने पर थाइराइड ग्रंथि फूल जाता है जिससे थाइरास्किन हर्मोन का रिसाव कम हो जाता है जो वयस्क आदमी के लिए 100 से 150 mg रोजाना आवश्यक है। ज़ल में इतनी मात्रा में आयोडिन नहीं मिलता है तथा गलघंट हो जाता है।

प्रश्न 17.
जल के कौन-कौन से स्रोत हमारे शरीर में है? इसकी क्या विशेषता है?
उत्तर :
जल का मुख्य स्रोत पीने का जल है। इसके अलावा जल में तरल पदार्थों से मिलता है जैसे – दूध, चाय, जूस, सूप, ठांस पदार्थों में फल, चावल, दाल आदि।

विशेषता :-

  • जल समान्य तापमान पर द्रव अवस्था में रहता है।
  • जल 0°C पर जमता है तथा 100°C पर उबलता है।
  • जल एक अच्छा घोलक है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 18.
जल का क्या कार्य है?
उत्तर :

  • जल शरीर के तापक्रम को संतुलित रखता है।
  • भूख को बढ़ाता है।
  • रक्त के बहाव को सामान्य रखता है।
  • शरीर से वर्ज्य पदार्थ को बाहर निकालने में सहायता करता है।
  • भोजन का पाचन तथा अच्छी तरह अवशोषण मदद करता है।

प्रश्न 19.
मोटापा से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करो।
उत्तर :
जब मनुष्य के शरीर में उसकी लम्बाई के अनुसार वजन आवश्यकता से 10% अधिक हो तो उसे मोटापा कहतं हैं।
\(\mathrm{BMI}=\frac{\mathrm{W}}{(\mathrm{H})^2}\)

हानियाँ :-

  • मोटापा से रक्तचाप बढ़ जाता है।
  • रक्त में शर्करा का परिमाण बढ़ने से डायबिटिज हो जाता है।
  • हृतपिंड संबंधी समस्या हो जाती है।
  • हड्डियों के जोड़ों में दर्द तथा कैंसर हो सकता है।

प्रश्न 20.
मनुष्य के शरीर में जल किन-किन अवस्थाओं में रहता है?
उत्तर :

अंगों के नाम जल का स्वरूप
1) मुख विवर लार
2) यकृत पित्त
3) रक्त नली रक्त
4) मूत्र थैली मूत्र
5) आँसू अश्रु
6) त्वचा पसीना
7) मस्तिष्क सैरीबेल्पाइनल तरल
8) अस्ति संधि लसलसा रस

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
पौधों के भोजन बनाने में जल तथा प्रकाश की क्या भूमिका है?
उत्तर :
प्रकाश की भूमिका :- सूर्य के प्रकाश में उपस्थित कण पौधे की पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल को उत्त्रोंजित कर देता है जिससे जल टूट जाता है, इसके फलस्वरूप CO2 तथा जल से भोजन बनता है।

जल की भूमिका :- पौधे जड़ों से मिट्टी में उपस्थित जल का अवशोषण करते हैं। जलीय पौधे सम्पूर्ण अंग से जल ग्रहण करते हैं। पत्ते में मौजूद CO2 जल से प्रतिक्रिया कर भोजन का निर्माण करते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.
प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं? प्रकाश संश्लेषण का रासायनिक समीकरण लिखें। इसके उपादान क्या हैं?
उत्तर :
क्लोरोफिल युक्त हरे पौधे वायुमुंडल से CO2 लेकर पत्ती में मौजूद जल एवं सूर्य प्रकाश से रासायनिक क्रिया कर अपना भोजन बनाते है उसे प्रकाश संश्लेषण कहते है।
6 CO2+12 H2O
C6 H12O6+6 H2O+6 O2
प्रकाश संश्लेषण के उपादान :

  • सूर्य प्रकाश
  • जल
  • CO2
  • क्लोरोफिल

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पीने वाले जल को कहते हैं :
(a) नमकीन जल
(b) मोठा जल
(c) अशुद्ध जल
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(b) मीठा जल

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.
पीने के जल का स्रोत है :
(a) समुद्री जल
(b) नल कूप का जल
(c) तालाब का जल
(d) नदी का जल
उत्तर :
(c) तालाब का जल।

प्रश्न 3.
दिनभर काम करने के लिए आवश्यक होती है :
(a) ज़ल
(b) हवा
(c) ऊर्जा
(d) प्रकाश
उत्तर :
(c) ऊर्जा।

प्रश्न 4.
रोगों और समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है :
(a) घी
(b) लिपिड
(c) खनिज
(d) विटामिन्स
उत्तर :
(d) विटामिन्स।

प्रश्न 5.
हमलोग को ऊर्जा मिलती है :
(a) कार्बोहाइड्रेट से
(b) लिपिड से
(c) विटामिन से
(d) प्रोटीन से
उत्तर :
(a) कार्बोहाइड्रेट से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 6.
भात, रोटी, दूध आदि में होता है :
(a) विटामिन
(b) लिपिड
(c) कार्बोहाइड्रेट
(d) प्रोटीन
उत्तर :
(c) कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 8.
टमाटर, आँवला, गाजर आदि किसके स्रोत हैं।
(a) लिपिंड के
(b) जल के
(c) विटामिन के
(d) खनिज के
उत्तर :
(c) विटामिन के।

प्रश्न 9.
खाने वाला तेल किससे मिलता है?
(a) गेहूँ से
(b) तेलहन से
(c) दलहन से
(d) चना से
उत्तर :
(b) तेलहन से।

प्रश्न 10.
लिपिड किसमें अघुलनशील है?
(a) इथर में
(b) बेजिन में
(c) जल मे
(d) क्लोरोफार्म में
उत्तर :
(c) जल में।

प्रश्न 11.
कुल भोजन का कितना % कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए?
(a) 50-60
(b) 30-35
(c) 10-25
(d) 20-25
उत्तर :
(a) 50-60

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 12.
हमारे शरीर में खनिजों की संख्या लगभग है :
(a) 18
(b) 28
(c) 38
(d) 8
उत्तर :
(b) 28

प्रश्न 13.
ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने पर क्या होता है ?
(a) गलघंट
(b) कैंसर
(c) मधुमेह
(d) रतौधी
उत्तर :
(c) मधुमेह ।

प्रश्न 14.
रतौंधी किसकी कमी से होता है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन C
(d) विटामिन E
उत्तर :
(a) विटामिन A

प्रश्न 15.
शरीर में प्रोटीन बढ़ने पर क्या हो जाता है?
(a) फिल पाँव
(b) मस्तिष्क की समस्या
(c) किडनी में स्टोन
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) किडनी में स्टोन।

प्रश्न 16.
केराटीन कहाँ रहता है?
(a) पेशी
(b) हड्डी
(c) रक्त के प्लाज्मा
(d) बाल नाखून
उत्तर :
(d) बाल नाखु।

प्रश्न 17.
शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार होता है :-
(a) चावल
(b) माँ का दूध
(c) मछली
(d) जल
उत्तर :
(b) माँ का दूध।

प्रश्न 18.
किसमें नाइट्रोजन एक मुख्य उपादान है :-
(a) लिपिंड में
(b) खाद्य तंतु में
(c) ग्रोटीन में
(d) विटामिन में
उत्तर :
(c) प्रोटीन में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 19.
आयोडिन की कमी से क्या होता है?
(a) गलंट
(b) मसममस
(c) अंधत्व
(d) एनिमिया
उत्तर :
(a) गलघंट।

प्रश्न 20.
रक्त में जल की मात्रा कितनी है।
(a) 50%
(b) 40%
(c) 88%
(d) 90%
उत्तर :
(d) 90%

प्रश्न 21.
इनमें से कौन विटामिन ताप से नप्ट हो जाता है?
(a) A
(b) C
(c) E
(d) K
उत्तर :
(c) E

प्रश्न 22.
किसकी कमी से एनिमिया हो जाता है?
(a) केल्शियम
(b) मैग्निसियम
(c) आयरन
(d) फास्फोरस
उत्तर :
(c) आयरन ।

प्रश्न 23.
एक प्राणी स्टार्च है :-
(a) लेक्टोस
(b) सेलूलोज
(c) ग्लाइकोजिन
(d) ग्लूकोज
उत्तर :
(c) ग्लाइकोजिन।

प्रश्न 24.
खीरा में कितना प्रतिशत पानी होता है?
(a) 45 %
(b) 75 %
(c) 90 %
(d) 95 %
उत्तर :
(d) 95%

प्रश्न 25.
औसतन कितना लि० जल ग्रहण करना चाहिए?
(a) 2-8
(b) 3-8
(c) 4.8
(d) 5-8
उत्तर :
(a) 2-8

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 26.
कितने परिमाण (ml) में जल पेशाब के रूप में बाहर आता है?
(a) 100
(b) 400
(c) 800
(d) 500
उत्तर :
(d) 500

प्रश्न 27.
इनमें से कौन सा कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा नहीं देता है लेकिन कब्ज को रोकता है :
(a) स्टॉच
(b) सेल्यूलोज
(c) सुक्रोज
(d) कूकटोज
उत्तर :
(b) सेल्यूलोज।

प्रश्न 28.
गन्ना में कौन सा कार्बोहाइड्रेट मिलता है?
(a) मालटोस
(b) सुकोज
(c) ग्लूकोज
(d) फ्रुकटोज
उत्तर :
(d) फ्रुकटोज।

प्रश्न 29.
आँसू से कितना जल बाहर निकलता है?
(a) 100 मि॰ली०
(b) 50 मि०ली०
(c) 150 मि॰ली॰
(d) 1 लीटर
उत्तर :
(b) 50 मि०ली०।

प्रश्न 30.
पौधों का रसोईघर किसे कहते हैं?
(a) जल
(b) हवा
(c) पत्ता
(d) सूर्य प्रकाश
उत्तर :
(c) पत्ता

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. दिनभर काम करने के लिए ……………. की आवश्यकता होती है।
उत्तर : ऊर्जा

2. शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक उपादान का स्रोत ……………. है।
उत्तर : खाद्ध

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

3. ……………. की कमी से ओठ के भाग एवं जीभ में घाव होता है।
उत्तर : विटामिन

4. आँख के कोण का घुंधलापन …………….की कमी से होता है।
उत्तर : खनिज तत्व

5. दूघ में ……………. पाया जाता है।
उत्तर : शर्करा, खनिज तत्व, प्रोटीन

6. सहजन डाँटा से ……………. प्राप्त होता है।
उत्तर : खाद्य तंतु

7. प्रोटीन की इकाई ……………. है।
उत्तर : एमीनो एसिड

8. विटामिन ……………. रक्त जमने में सहायक है।
उत्तर : K

9. लिवर में संचित कार्बोहाइड्रेट ……………. कहलाता है।
उत्तर : ग्लाइकोजेन।

10. विटामिन ……………. आयरन का अवशोषण करता है।
उत्तर : C

11. …….. भोजन का स्वाद तथा सुगंध बढ़ाता है।
उत्तर : चर्बी

12. घी एक प्रकार का …………….है।
उत्तर : प्राणी लिपिड है।

13. मक्खन ……………. से बनता है।
उत्तर : दूध

14. एनीमिया ……………. की कमी से होता है।
उत्तर : आयरन

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

15. जल में घुलनशील विटामिन ……………. है।
उत्तर : B और C

16. समुद्री मछली में ……………. ज्यादा पाया जाता है।
उत्तर : आयोडिन

17. शरीर में अत्यधिक विटामिन जमा होने को ……………. कहते हैं।
उत्तर : हापइपरविटामिनोसिस

18. विटामिन ……………. कहलाता है।
उत्तर : संरक्षक

19. मानव शरीर में जल की मात्रा ……………. है।
उत्तर : 70%

20. जेली फिश के शरीर में लगभग ……………. जल है।
उत्तर : 95

21. बेरी बेरी ……………. की कमी से होता है।
उत्तर : विटार्मिन B. Complex

22. शरीर का वजन बढ़ने से ……………. बढ़ता है।
उत्तर : रक्तचाप

23. हरे पौधे अपना भोजन …………… द्वारा बनाते हैं।
उत्तर : प्रकाश संश्लेषण

24. पलेगरा ……………. कमी से होता है।
उत्तर : विटामिन B3

25. पके फलों में ……………. अधिक मात्रा में पाया जाता है।
उत्तर : फ़ुकटोज

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

26. कुपोषण से हाथ पैर बहुत …………… हो जाता है।
उत्तर : पतला

27. नीबू, हरी मिर्च, टमाटर, अमरूद में विटामिन ……………. पाया जाता है।
उत्तर : C

29. कुपोषण के कारण …………….. बाहर से स्पष्ट दिखाई पड़ती है।
उत्तर : पेशी

30. कुपोषण के कारण ……………. जगह-जगह सिकुड़ जाता है।
उत्तर : चमड़ा

31. यकृत में जल की मात्रा ……………. % है।
उत्तर : 85

32. श्वास के माध्यम से ……………. मि०ली० जल बाहर निकलता है।
उत्तर : 400

33. मुँह में उपस्थित पानी ……………. कहलाता है।
उत्तर : लार

34. हड्ड़ी में जल की मात्रा ……………. % है।
उत्तर : 55

35. जमीन के नीचे का पानी ………………कहलाता है।
उत्तर : मीठा पानी

36. एक बड़े ग्लास में लगभग ……………… ml पानी होता है।
उत्तर : 200

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

37. खाद्य तंतु एक प्रकार का सेल्युलोज या ……………….जैसे कार्बोहाइड्रेट है।
उत्तर :  पेक्टिन

38. आदर्श भोजन ……………… कहते हैं।
उत्तर :  दूध को।

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

समस्या कमी
1) रात में कम दिखाई पड़ना a) खानिज तत्व
2) आँख का कोण धुंधला b) विटामिन
3) ओंठ के कोण एवं जीभ पर घाव c) विटामिन
4) मसूड़ा फूलना एवं खून निकलना d) खनिज तत्व
5) हड्ड़ टूट जाना e) विटामिन

उत्तर :

समस्या कमी
1) रात में कम दिखाई पड़ना b) विटामिन
2) आँख का कोण धुंधला d) खनिज तत्व
3) ओंठ के कोण एवं जीभ पर घाव c) विटामिन
4) मसूड़ा फूलना एवं खून निकलना e) विटामिन
5) हड्ड़ टूट जाना a) खानिज तत्व

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 2.

खाद्य उपादान खाद्य स्रोत
1) शर्करा a) मक्खन, तेल, बादाम
2) प्रोटीन b) टमाटर, आँवला, आटा, गाजर
3) लिपिड c) मठ्ठा, रोटी, दूध
4) जल d) नमक, मांस, गुड़
5) विटामिन e) मछली, अंडा
6) खनिज तत्व f) फल, सब्जी, पीने का जल

उत्तर :

खाद्य उपादान खाद्य स्रोत
1) शर्करा c) मठ्ठा, रोटी, दूध
2) प्रोटीन e) मछली, अंडा
3) लिपिड a) मक्खन, तेल, बादाम
4) जल f) फल, सब्जी, पीने का जल
5) विटामिन b) टमाटर, आँवला, आटा, गाजर
6) खनिज तत्व d) नमक, मांस, गुड़

प्रश्न 3.

A B
1) केरोटीन a) लाल रक्त कणिका
2) एक्टिन b) हड्डी, टेंडन लिगामेंट
3) हेमोग्लोबिन c) पेशी
4) ग्लोबीवलीन d) रक्त का प्लाज्मा
5) कोलीजेन e) बाल, नाखून

उत्तर :

A B
1) केरोटीन a) लाल रक्त कणिका
2) एक्टिन b) हड्डी, टेंडन लिगामेंट
3) हेमोग्लोबिन c) पेशी
4) ग्लोबीवलीन d) रक्त का प्लाज्मा
5) कोलीजेन e) बाल, नाखून

प्रश्न 4.

रोग खनिज तत्व की कमी
1) उच्च रक्त चाप a) आयोडिन
2) रक्त-अल्पता b) जिंक
3) गलघंट c) कैल्शियम, फॉसफोरस
4) बार-बार हड्डी टूटना, टेढ़ा हो जाना d) सोडियम
5) रक्त में शर्करा का बढ़ जाना e) आयरन

उत्तर :

रोग खनिज तत्व की कमी
1) उच्च रक्त चाप d) सोडियम
2) रक्त-अल्पता e) आयरन
3) गलघंट a) आयोडिन
4) बार-बार हड्डी टूटना, टेढ़ा हो जाना c) कैल्शियम, फॉसफोरस
5) रक्त में शर्करा का बढ़ जाना b) जिंक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 5 मनुष्य का खाद्य

प्रश्न 5.

बाहर किस माध्यम से जल निकलता है जल का परिमाण
1) मूत्र के माध्यम से a) 50 मि०ली०
2) श्वाँस के माध्यम से b) 2 ली०
3) आंसू के माध्यम से c) 200 मि॰ली०
4) पसीना के माध्यम से d) 1.5 से 2 ली०
5) मल के माध्यम से e) 400 मि॰ली०

उत्तर :

बाहर किस माध्यम से जल निकलता है जल का परिमाण
1) मूत्र के माध्यम से d) 1.5 से 2 ली०
2) श्वाँस के माध्यम से e) 400 मि॰ली०
3) आंसू के माध्यम से a) 50 मि०ली०
4) पसीना के माध्यम से b) 2 ली०
5) मल के माध्यम से c) 200 मि॰ली०

 

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Geography Chapter 4 Question Answer – पृथ्वी की आवर्तन गति

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी के परिभ्रमण की दिशा बताओ।
उत्तर :
पश्चिम से पूर्व।

प्रश्न 2.
हमारी पृथ्वी की आवर्तन गति में कितना समय लगता है?
उत्तर :
23 घंटा 56 मिनट 4 सेकेण्ड।

प्रश्न 3.
पृथ्वी के आवर्तन की गति सबसे अधिक कहाँ होती है?
उत्तर :
भूमध्य रेखा पर।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 4.
सूर्योदय किस दिशा में होता है?
उत्तर :
पूर्व दिशा में।

प्रश्न 5.
सूर्यस्त किस दिशा में होता है?
उत्तर :
पश्चिम दिशा में।

प्रश्न 6.
हमारी पृथ्वी की परिधि कितनी है?
उत्तर :
40000 किमी०।

प्रश्न 7.
पृथ्वी की आवर्तन गति सबसे कम कहाँ है?
उत्तर :
धुवों पर।

प्रश्न 8.
वह कौन से वैज्ञानिक हैं, जिन्होंने यह प्रमाणित किया कि पृथ्वी सूर्य के सम्मुख अपने अक्ष पर घूमते हुए सूर्य की परिक्रमा करती है?
उत्तर :
कॉपरनिकस।

प्रश्न 9.
पृथ्वी अपने अक्ष पर कितनी डिग्री झुकी हुई है ?
उत्तर :
23°

प्रश्न 10.
पृथ्वी पर दिन-रात किस गति के कारण होते हैं?
उत्तर :
आवर्तन गति।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 11.
छायावृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर :
प्रकाश और अंधकार को अलग करने वाली रेखा को छायावृत्त कहते हैं।

प्रश्न 12.
कोलकाता में पृथ्वी की आवर्तन की गति क्या है?
उत्तर :
1536 किलोमीटर प्रति घन्टा।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
पृथ्वी की आवर्तन गति किसे कहते हैं?
उत्तर :
आवर्तन गति (Rotation Motion) : हमारी पृथ्वी अपनी कल्पित कीली या अक्ष रेखा पर एक लट्ट की भाँति पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमती हुई लगभग 24 घण्टे में सूर्य के सम्मुख एक पूरा चक्कर लगा लेती है। इसे आवर्तन या घूर्णन (Rotaion) कहते हैं। इसी गति के कारण पृथ्वी पर दिन-रात होता है।

प्रश्न 2.
पृथ्वी की आवर्तन गति अगर रुक जाय तो क्या होगा?
उत्तर :
अगर हमारी पृथ्वी की आवर्तन गति रुक जाय तो पृथ्वी के आधे भाग जो सूर्य के सामने होगा वहाँ हमेशा दिन और आधे भाग जो सूर्य के विमुख होगा वहाँ हमेशा रात होगी। उस दशा में पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं होगा एवं पृथ्वी जीव जगत के रहने योग्य नहीं रहेगी।

प्रश्न 3.
पृथ्वी घूम रही है लेकिन हम गिरते नहीं इसका क्या कारण है?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी घूम रही है लेकिन हम गिरते नहीं हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि पृथ्वी अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रत्येक वस्तु एवं जीवों को अपने केन्द्र की ओर खींचती है। पृथ्वी की इस गुरुत्वाकर्षण शक्ति का पता सबसे पहले न्यूटन ने लगाया था।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 4.
स्थानीय समय क्या है?
उत्तर :
स्थानीय समय (Local Time) : किसी स्थान विशेष का स्थानीय समय मध्यकाल या दोपहर 12 बजे मानकर निर्धारित किया जाता है। वही समय उस स्थान विशेष का स्थानीय समय होता है।

प्रश्न 5.
प्रामाणिक समय किसे कहते हैं?
उत्तर :
प्रामाणिक समय (Standard Time) : यदि किसी देश के भीतर प्रत्येक स्थान पर उसका स्थानीय समय व्यवहार में लाया जाय तो रेल, डाक, तार आदि सरकारी कार्यों में काफी कठिनाई होगी। इसी कठिनाई को दूर करने के लिए प्रत्येक देश के बीच स्थित देशान्तर रेखा को प्रामाणिक देशान्तर रेखा मानकर उसका स्थानीय समय ही सम्मूर्ण देश का प्रमाणिक समय कहा जाता है।

प्रश्न 6.
सूर्य एवं अन्य तारे सबसे पहले आकाश में पूर्व दिशा की ओर क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर :
जैसाकि हम जानते हैं पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की तरफ निरन्तर अपने कक्ष पर घूम रही है। इसके कारण सूर्य एवं अन्य तारे हमें पहले पूर्व दिशा की ओर से आते हुए प्रतीत होते हैं।

प्रश्न 7.
मेज पर लट्टू घुमाने से कैसा प्रतीत होता है?
उत्तर :
मेज पर लट्ट घुमाने से ऐसा लगता है, मानो उसके बीचों-बीच एक अदृश्य रेखा (अक्ष) है जिसके चारों तरफ गेंद या लट्टू घूम रहा है। ठीक इसी तरह पृथ्वी अपने अक्ष पर चारों ओर घूमती है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 8.
कक्ष तल (Orbit Plane) किसे कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी का कक्ष पथ जिस तल पर स्थित है, उसे कक्ष तल कहते हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
पृथ्वी की दैनिक आपात गति से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
प्रतिदिन सूर्य प्रातःकाल पूर्व से निकलता है। मध्याह्न काल में वह सिर के ऊपर आजाता है। पूर्व से पथ्चिम मध्य आकाश में घूमता हुआ सूर्य सायकाल में पथ्चिम में अस्त हो जाता है।
इस दृश्य को देखकर हमें अनुभव होता है कि पृथ्वी स्थिर है तथा सूर्य ही पूर्व से पश्चिम की ओर पृथ्वी का चक्कर काटता है। लेकिन आधुनिक वैज्ञानिकों ने प्रयोगों के द्वारा यह प्रमाणित किया कि यह सूर्य की वास्तविक गति नहीं है। बल्कि पृथ्वी ही अपनी किली पर पथिम से पूर्व आवर्तन करती है। पृथ्वी की इसी गति के कारण सूर्य आकाश में पूर्व से पथ्विम की ओर घूमता हुआ दिखाई पड़ता है। इस प्रकार पृथ्वी की आवर्तन गति के कारण सूर्य के पूर्व से पश्चिम घूमते हुए दिखाई देने की गति को सूर्य की आपात दैनिक गति कहते हैं।

प्रश्न 2.
पृथ्वी पर दिन-रात कैसे होता है?
उत्तर :
पृथ्वी को सूर्य से प्रकाश प्राप्त होता है। चूँकि हमारी पृथ्वी गोल है इस कारण उसके सूर्य के सामने वाला आधा भाग सूर्य के प्रकाश में तथा सूर्य केपीछे वाला आधा भाग अंधकार में रहता है। यदि पृथ्वी स्थिर होती तो सदा उसके एक ही भाग में प्रकाश तथा दूसरे भाग में अंधकार रहता। लेकिन पृथ्वी स्थिर नहीं है। वह अपनी कल्पित किली पर सूर्य के चारों ओर पश्चिम से पूर्व घूती है जिससे पृथ्वी का प्रत्येक भाग बारी-बारी से सूर्य के सामने आता है। सूर्य के सामने वाले भाग में प्रकाश होने से दिन तथा पीछे वाले भाग में अंधकार होने से रात होती है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 5

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 3.
दिन व रात होने की क्रिया को एक प्रयोग द्वारा समझाओ
उत्तर :
किसी अंधेरे कमरे में एक मेज पर एक बल्ब या लैम्प को स्टेण्ड की सहायता से रख देंगे। बल्ब के ठीक सामने एक ग्लोब रख देंगे। अब हम देखते हैं कि ग्लोब का आधा भाग जो बल्ब के सामने है वह प्रकाश में है तथा आधा भाग जो बल्ब के विपरीत दिशा में है वह अंधकार में है। अब ग्लोब को धीरे-धीरे घुमाओ और देखो कि प्रकाश वाला क्रमशः अंधकार में और अंधकार वाला भाग क्रमश: प्रकाश में चला जाता है। ठीक यही दशा सूर्य के सामने आवर्तन करती हुई पृथ्वी की भी है। अतः इस प्रयोग द्वारा यह स्पष्ट हो जाता है कि पृथ्वी की आवर्तन गति के कारण ही दिन-रात होते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 6

प्रश्न 4.
क्या कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को समुद्र में ही खींचा गया है?
उत्तर :
180° देशान्तर रेखा प्रशान्त महासागर के मध्य से होकर जाती है क्योंकि इस रेखा पर कई देश पड़ते हैं। यदि इस रेखा को ज्यों का त्यों अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा मान लिया जाय तो एक ही देश में इस रेखा के दोनों तरफ एक ही समय दो तिथियाँ हो जातीं। इसलिए इस रेखा को स्थान-स्थान पर टेढ़ी करके समुद्र में ही खींचा गया है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 7

प्रश्न 5.
गोधूली क्या है?
उत्तर :
सूर्योदय के पहले स्वच्छ नीला आकाश दिखाई पड़ता है। जहाँ अंधेरा कहीं नहीं रहता। संध्या को सूर्य डूब जाने के बाद भी कुछ समय तक आकाश में प्रकाश दिखाई पड़ता है। प्रकाश से अंधकार और अंधकार से प्रकाश आने में कुछ समय लगता है। छाया वृत्त जिस समय पृथ्वी के जिस भू-भाग से गुजरता है उस समय वहाँ आकाश में सूर्य नहीं दिखाई पड़ता। लेकिन सूर्य का प्रकाश अवश्य देखा जा सकता है। सूर्यास्त के बाद संध्या के पहले का समय गोधूली कहलाता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पृथ्वी की परिक्रमा की दिशा है –
(a) उत्तर से दक्षिण
(b) पश्चिम से पूर्व
(c) पूर्व से पथ्धिम
(d) उत्तर से पूर्व
उत्तर :
(b) पथ्चिम से पूर्व।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 2.
पृथ्वी की आवर्तन गति के कारण होते हैं-
(a) दिन-रात
(b) चन्द्रग्रहण
(c) ऋतु परिवर्तन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) दिन-रात।

प्रश्न 3.
पृथ्वी की दैनिक गति में समय लगता है-
(a) 26 घण्टा
(b) 36 दिन
(c) 24 घण्टा
(d) 48 दिन
उत्तर :
(c) 24 घण्टा।

प्रश्न 4.
पृथ्वी अपने कक्ष तल पर झुकी हुई है-
(a) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 1
(b) 23°
(c) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 2
(d) 24°
उत्तर :
(a) 23 %

प्रश्न 5.
पृथ्वी की आवर्तन गति सबसे अधिक कहाँ है?
(a) कर्क रेखा पर
(b) धुवों पर
(c) भूमध्य रेखा पर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) भूमध्य रेखा पर।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 6.
अन्तर्राश्ट्रीय तिथि रेखा का मान है-
(a) 0° देशान्तर
(b) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 3 पूर्व
(c) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 4 पथिम
(d) 80° दक्षिण
उत्तर :
(b) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति 3 पूर्व

प्रश्न 7.
अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा पार करने पर होता है-
(a) दिन
(b) तिथि में परिवर्तन
(c) समय में परिवर्तन
(d) रात
उत्तर :
(b) तिथि में परिवर्तन।

प्रश्न 8.
भारत का प्रमाणित देशान्तर है-
(a) 82° 30′ पूर्व
(b) 83° 13′
(c) 88° 31′ पश्चिम
(d) 80° 13′
उत्तर :
(a) 82° 30′ पूर्व।

प्रश्न 9.
देशान्तर में परिवर्तन से होता है-
(a) दिन में परिवर्तन
(b) समय में परिवर्तन
(c) वायु में परिवर्तन
(d) कार्य मे परिवर्तन
उत्तर :
(b) समय में परिवर्तन।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 10.
सूर्य के उदय होने की दिशा है-
(a) पश्चिम
(b) उत्तर
(c) पूर्व
(d) दक्षिण
उत्तर :
(c) पूर्व।

प्रश्न 11.
कोलकाता में पृथ्वी के आवर्तन की गति है-
(a) 1540 किमी०/घण्टा
(b) 1536 किमी०/घण्टा
(c) 1680 किमी०/घण्टा
(d) 1530 किमी०/घण्टा
उत्तर :
(b) 1536 किमी०/घण्टा।

प्रश्न 12.
पृथ्वी की आवर्तन गति प्रति घण्टा है-
(a) 1670 किमी०
(b) 1720 किमी०
(c) 1482 किमी०
(d) 1480 किमी०
उत्तर :
(a) 1670 किमी०।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

प्रश्न 13.
45° अक्षांश पर पृथ्वी की आवर्तन गति है-
(a) 1020 किमी०/घण्टा
(b) 1200 किमी०/घण्टा
(c) 1120 किमी०/घण्टा
(d) 1530 किमी०/घण्टा
उत्तर :
(c) 1120 किमी०/घण्टा।

प्रश्न 14.
दोनों घ्रुवों पर आवर्तन की गति है-
(a) 10 किमी०
(b) 50 किमी०
(c) 0 किमी०
(d) 15. किमी०
उत्तर :
(c) 0 किमी०।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. हमारी पृथ्वी _____ से ________ की ओर घूमती है।
उत्तर : पश्चिम से पूर्व

2. पृथ्वी की आवर्तन गति में लगभग ________ का समय लगता है।
उत्तर : 24 घन्टा

3. सूर्य _________ दिशा में उदय एवं पश्चिम दिशा में अस्त होता है।
उत्तर : पूर्व

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

4. पृथ्वी की ______ गति के कारण दिन और रात होता है।
उत्तर : दैनिक

5. प्रकाश और अंधकार को अलग करने वाली रेखा को __________ कहते हैं।
उत्तर : छाया वृत्त

6. पृथ्वी की दैनिक गति सबसे अधिक __________ पर है।
उत्तर : भूमध्य रेखा

7. प्राचीन मानव सोचते थे कि पृथ्वी एक जगह _______ है।
उत्तर : स्थिर

8. सूर्य एवं अन्य तारे आकाश में सबसे पहले __________ की ओर दिखाई देते हैं।
उत्तर : पूर्व दिशा

9. सूर्यास्त के बाद संध्या के पहले का समय ________ कहलाता है।
उत्तर : गोधूली

10. ________ के कारण हम पृथ्वी से टिककर गिरते नहीं।
उत्तर : गुरुत्वाकर्षण शक्ति

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

11. पृथ्वी की दैनिक गति को ________ कहते हैं।
उत्तर : आवर्तन गति

12. अक्ष रेखा के उत्तरी सिरे को ________ तथा दक्षिणी सिरे को ________ कहते हैं।
उत्तर : उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी धुव।

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. सूर्य पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है।
उत्तर : (गलत)

2. पृथ्वी अपनी अक्ष रेखा के सहारे पथ्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।
उत्तर : (सही)

3. सूर्य प्रतिदिन पूर्व में अस्त होता है।
उत्तर : (गलत)

4. निकोलस कोपर निकस, पोलैंड के ज्योतिष विज्ञानी हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

5. अपने अक्ष पर पृथ्वी के घूमने की स्थिति को पृथ्वी की आवर्तन गति कहते हैं।
उत्तर : (सही)

6. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का पता सबसे पहले न्यूटन नामक वैज्ञानिक ने लगाया था।
उत्तर : (सही)

7. पूर्व से पध्विम जाने पर क्रमशः समय आगे हो जाता है।
उत्तर : (गलत)

8. किसी देश के मध्य स्थित देशान्तर रेखा का स्थानीय समय सारे देश का प्रमाणिक समय मान लिया जाता है।
उत्तर : (सही)

9. भारत का प्रामाणिक समय 80° 31′ पूर्वी देशान्तर है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 4 पृथ्वी की आवर्तन गति

10. एक घंटे को 60 बराबर भागों में बाँटने पर 1 मिनट बनता है।
उत्तर : (सही)

11. सूर्य के सामने पृथ्वी का जो भाग पड़ता है वहाँ रात होती है।
उत्तर : (गलत)

12. हर रोज सूर्य पूर्व दिशा में उगते हुए दिखाई देता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो? offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Geography Chapter 3 Question Answer – तुम कहाँ हो?

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भूमध्य रेखा का मान बताओ।
उत्तर :

प्रश्न 2.
उत्तरी ध्रुव का मान कितना है?
उत्तर :
90° उत्तर।

प्रश्न 3.
दक्षिणी ध्रुव का मान क्या है?
उत्तर :
90° दक्षिण।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 4.
कर्क रेखा का अक्षांश बताओ।
उत्तर :
WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो 1 उत्तर।

प्रश्न 5.
मकर रेखा का मान क्या है?
उत्तर :
WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो 1 दक्षिण।

प्रश्न 6.
पृथ्वी का अक्ष अपने कक्ष तल पर कितने डिग्री का कोण बनाता है?
उत्तर :
WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो 2

प्रश्न 7.
भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर :
उत्तरी गोलार्द्ध में।

प्रश्न 8.
मुख्य मध्याह्न रेखा का देशान्तर कितना है?
उत्तर :

प्रश्न 9.
अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का देशान्तर कितना है?
उत्तर :
180°

प्रश्न 10.
मुख्य मध्याह्न रेखा किस शहर से होकर गुजरती है?
उत्तर :
लंदन के ग्रीनविच से।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 11.
जो पूर्ण रेखा पृथ्वी को दो समान भागों में बाँटती है, उसका नाम क्या है?
उत्तर :
महान वृत्त।

प्रश्न 12.
भूमध्य रेखा के तल के साथ पृथ्वी कितने डिग्री का कोण बनाती है?
उत्तर :
90°

प्रश्न 13.
पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुकी है?
उत्तर :
WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो 1

प्रश्न 14.
पृथ्वी जिस पथ के साथ सूर्य की परिक्रमा करती है, उस पथ को क्या कहते हैं?
उत्तर :
ग्रह पथ।

प्रश्न 15.
दो अक्षांशों के बीच कितने किलोमीटर का अन्तर होता है?
उत्तर :
111 किलोमीटर।

प्रश्न 16.
ग्लोब पर बनाये गये अक्षांश व देशान्तर रेखाओं के जाल को क्या कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी की ग्रीड (Earth’s Grid)।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 17.
कोलकाता का देशान्तर कितना है?
उत्तर :
88° 24′ पूर्व।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
पृथ्वी के धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण किस प्रकार करते हैं?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी गोल है। गोलाकार वस्तु का कोई किनारा नहीं होता । अत:, हमारी पृथ्वी का भी न कहीं प्रारम्भ है और न कहीं अन्त। इसलिए धरातल पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण करना एक कठिन समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए पृथ्वी पर अक्षांश व देशान्तर रेखाओं की कल्पना की गई है। अत: अक्षांश व देशान्तर रेखाओं के कटान बिन्दु द्वारा किसी स्थान की स्थिति का निर्धारण किया जाता है।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का अक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी के दोनों धुवों को मिलाने वाली कल्पित रेखा को अक्ष कहते हैं।

प्रश्न 3.
कक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर :
पृथ्वी जिस मार्ग से सूर्य की परिक्रमा करती है, उसे भू-कक्ष कहते हैं। यह 96.5 किलोमीटर लम्बी है एवं अंडाकार मार्ग है।

प्रश्न 4.
अक्षांश किसे कहते हैं?
उत्तर :
भूमध्य रेखा के उत्तर एवं दक्षिण किसी स्थान विशेष की कोणात्मक दूरी को अक्षांश कहते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर :
दोनों धुवों से समान दूरी पर पृथ्वी के धरातल के बीचों-बीच एक कल्पित रेखा पथ्चिम से पूर्व की ओर खींची गयी मान ली गई है। इसे भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा (Equator) कहते हैं। यह रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटती है। इसके उत्तरी भाग को उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलार्द्ध कहते हैं।

प्रश्न 6.
महान वृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर :
महान वृत्त (Great Circle) : पृथ्वी के धरातल पर खींचे गये वे सबसे बड़े वृत्त जिसका केन्द्र पृथ्वी का केन्द्र हो एवं जो पृथ्वी को दो समान भागों में विभक्त करे महान वृत्त कहलाता है।

प्रश्न 7.
पृथ्वी की ग्रीड किसे कहते हैं?
उत्तर :
ग्लोब पर बनाये गये अक्षांश और देशान्तर रेखाओं के जाल (Network) को पृथ्वी की ग्रिड (Earth’s Grid) कहते हैं।

प्रश्न 8.
मुख्य अक्षांश रेखाओं को लिखे।
उत्तर :
मुख्य अक्षांश रेखाएँ निम्नलिखित हैं –

  1. भूमध्य रेखा
  2. कर्क रेखा
  3. मकर रेखा
  4. उत्तरी ध्रुव वृत्त
  5. दक्षिणी धुव वृत्त।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 9.
देशान्तर रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर :
मुख्य मध्याह्न रेखा से पूर्व या पथ्चिम समान कोणिक दूरी या समान देशान्तर के स्थानों को मिलाती हुई उत्तर से दक्षिण खींची गयी कल्पित रेखा को देशान्तर रेखा (Meridian of Longitude) कहते हैं।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
पृथ्वी का अक्ष किसे कहते हैं? उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव से क्या समझते हो?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी के बीचो-बीच एक ऐसी ही रेखा की कल्पना की गयी है । पृथ्वी के केन्द्र से आगे बढ़ने वाली इसी रेखा को पृथ्वी का अक्ष कहते हैं। पृथ्वी के अक्ष का ऊपरी भाग उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी भाग को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।

प्रश्न 2.
विषुवत या भूमध्य रेखा किसे कहते हैं? इसका वर्णन करो।
उत्तर :
दोनों धुवों से समान दूरी पर स्थित पूर्व से पथ्चिम खींची गई विस्तृत काल्पनिक रेखा को भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा कहते हैं। विषुवत रेखा के समानान्तर $1° अंतर पर पूर्व से पथ्थिम कल्पित रेखाओं को अक्षांश रेखा कहते हैं। भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा का वृत्त या गोलार्द्ध सबसे अधिक होता है। विषुवत रेखा का मान $0° है। अन्य अक्षांश रेखाएँ भुवों की ओर क्रमशः छोटी होती जाती है। सभी अक्षांश रेखाएँ पूर्ण वृत्त होती हैं। पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव का मान $90° उत्तर एवं दक्षिणी ध्रुव का मान $90° दक्षिण है।

प्रश्न 3.
पृथ्वी के ऊपर अनेक बिन्दुओं और रेखाओं की कल्पना क्यों की गयी है?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी गोल है। गोलाकार वस्तु का कहीं आरम्भ एवं अन्त नहीं होता जिसके फलस्वरूप पृथ्वी पर किसी स्थान की स्थिति का निर्धरण करना एक कठिन समस्या है। इसी समस्या के समाधान के लिए पृथ्वी पर अक्षांश और देशान्तर रेखाओं की कल्पना की गई है। इन रेखाओं के कटान बिन्दुओं से पृथ्वी के किसी भी स्थान की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 4.
मुख्य देशान्तर रेखा किसे कहते हैं? इसका मान भी बताओ ।
उत्तर :
सभी देशान्तर रेखा एक दीर्घ अर्द्धवृत्त बनाता है। इसी से एक निर्दिष्ट देशान्तर रेखा को चिह्नित किया गया है जहाँ से दूसरी देशान्तर रेखा को गिना जा सके। 1884 ई० में एक अन्तर्राष्ट्रीय सभा की स्थापना हुई- लंदन के ग्रीनविच प्रयोगशाला (रॉयल ऑबजर्मेटरी) के ऊपर से गुजरने वाली देशान्तर रेखा को मुख्य देशान्तर रेखा माना गया एवं इस रेखा का मान 0° है।

प्रश्न 5.
अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं में अन्तर बताओ।
उत्तर :

अक्षांश रेखा देशान्तर रेखा
i) ये रेखाएँ भूमध्य रेखा के उत्तर एवं दक्षिण समान कोणिक दूरी पर खींची गयी हैं। i) ये रेखाएँ मुख्य मध्याह्न रेखा से पूर्व व पथ्चिम समान कोणिक दूरी पर खींची गयी हैं।
ii) ये रेखाएँ पूर्व से पथ्चिम खींची गयी मान ली गयी है। ii) ये रेखाएँ उत्तर से दक्षिण खींची गयी मान ली गयी हैं।
iii) ये रेखाएँ पूर्ण वृत्त हैं। iii) ये रेखाएँ अर्द्धवृत्त हैं।
iv) ये रेखाएँ भूमध्य रेखा से 90° उत्तर व 90° दक्षिण तक खींची गयी हैं। iv) ये रेखाएँ ग्रीनविच रेखा से 180°पूर्व तथा 180°पक्चिम तक खींची गयी हैं।
v) सभी अक्षांश रेखाओं की लम्बाई समान नहीं है। v) सभी देशान्तर रेखाओं की लम्बाई समान होती हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
पृथ्वी पर किसी स्थान को निश्चित करने के लिए पृथ्वी पर किसकी कल्पना की गयी है-
(a) दिशाओं की
(b) बिन्दु और रेखाओं की
(c) कुछ नहीं
(d) बिन्दु और दिशाओं की
उत्तर :
(b) बिन्दु और रेखाओं की

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 2.
पृथ्वी पर टेढ़ी रेखाओं का मान है-
(a) 0°
(b) 70°
(c) 80°
(d) 60°
उत्तर :
(a) 0°

प्रश्न 3.
सर्वप्रथम यूरोपवासियों ने पृथ्वी पर बिन्दु और रेखाओं की कल्पना की थी –
(a) 14 वीं शताब्दी में
(b) 17 वीं शताब्दी में
(c) 16 वीं शताब्दी में
(d) 18वीं शताब्दी में
उत्तर :
(c) 16 वीं शताब्दी में।

प्रश्न 4.
दोनों ध्रुवों के समान दूरी पर स्थित पूर्व से पश्चिम खींची गयी रेखा का नाम है-
(a) भूमध्य रेखा
(b) अक्षांश रेखा
(c) कर्क रेखा
(d) धुव रेखा
उत्तर :
(a) भूमध्य रेखा।

प्रश्न 5.
भूमध्य रेखा को कहते हैं-
(a) देशान्तर रेखा
(b) विषुवत रेखा
(c) महानवृत्त
(d) भूमध्य रेखा
उत्तर :
(b) विषुवत रेखा।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 6.
हमारी पृथ्वी के दोनों ध्रुवों का मान है-
(a) 90°
(b) 30°
(c) 0°
(d) 60°
उत्तर :
(a) 90°

प्रश्न 7.
विषुवतं रेखा के उत्तर में स्थित है-
(a) देशान्तर रेखा
(b) मकर रेखा
(c) कर्क रेखा
(d) भूमध्य रेखा
उत्तर :
(c) कर्क रेखा।

प्रश्न 8.
भूमध्य रेखा के दक्षिण स्थित है-
(a) मकर रेखा
(b) कर्क रेखा
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) भूमध्य रेखा
उत्तर :
(a) मकर रेखा।

प्रश्न 9.
जो पूर्ण रेखा पृथ्वी को दो बराबर भागों में बाँटती है वह है-
(a) अर्द्ध वृत्त
(b) महान वृत्त
(c) समान वृत्त
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) महान वृत्त।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 10.
समुद्र में या आकाश में चलने वाले जहाजों के चालक के रास्ते में ही आते-जाते हैं-
(a) महान वृत्त रेखा
(b) समान वृत्त
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) अर्द्ध वृत्त
उत्तर :
(a) महान वृत्त रेखा।

प्रश्न 11.
महान वृत्त रेखा को कहते हैं-
(a) कर्क रेखा
(b) मकर रेखा
(c) भूमध्य रेखा
(d) वृत्त रेखा
उत्तर :
(c) भूमध्य रेखा।

प्रश्न 12.
पृथ्वी पर मुख्य रूप से कितनी अक्षांश रेखाओं की कल्पना है-
(a) तीन
(b) पाँच
(c) सात
(d) चार
उत्तर :
(a) तीन।

प्रश्न 13.
हमारी पृथ्वी पर सर्वोच्च अक्षांश का मान है-
(a) 60°
(b) 90°
(c) 120°
(d) 80°
उत्तर :
(b) 90°

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

प्रश्न 14.
दो अक्षांशों के बीच का अन्तर है-
(a) 120 किमी०
(b) 150 किमी०
(c) 111 किमी०
(d) 140 किमी०
उत्तर :
(c) 111 किमी०

प्रश्न 15.
180° देशान्तर रेखा को कहते हैं-
(a) मुख्य मध्याह्न रेखा
(b) भूमध्य रेखा
(c) कर्क रेखा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) मुख्य मध्याह्न रेखा।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. पृथ्वी अपने अक्ष पर ______ झुकी हुई है।
उत्तर : 23 %

2. भूमध्य रेखा का अक्षांश ______ है।
उत्तर : 0°

3. सबसे बड़ा वृत्त ______ है।
उत्तर : भूमध्यरेखा

4. मुख्य मध्याह्न रेखा का देशान्तर ______ है।
उत्तर : 180°

5. मुख्य मध्याह्न रेखा लंदन के ______ से होकर गुजरती है।
उत्तर : ग्रीनविच

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

6. सबसे बड़े अक्षांश का मान ______ है।
उत्तर : 90°

7. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा का देशान्तर ______ है।
उत्तर : 180°

8. भारत का प्रमाणित देशान्तर ______ पूर्व है।
उत्तर : 82 %

9. दो अक्षांशों के मध्य ______ का अन्तर होता है।
उत्तर : 111 किमी०

10. पृथ्वी का अक्ष उसके ______ के साथ 66 % का कोण बनाता है।
उत्तर : उत्तल

11. उत्तरी ध्रुव का मान ______ है।
उत्तर : 90° N

12. दक्षिणी ध्रुव का मान ______ है।
उत्तर : 90° S

13. मुख्य मध्याह्न रेखा के पूर्व के भाग को ______ कहते हैं।
उत्तर : पूर्वी गोलार्द्ध

14. कर्क रेखा का मान ______ उत्तरी अक्षांश है।
उत्तर : WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो 1N

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

15. कोलकाता का देशान्तर ______ पूर्व है।
उत्तर : 88° 24′

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. पृथ्वी के ऊपर कोई रेखा नहीं खींची गयी है।
उत्तर : (सही)

2. पृथ्वी के अक्ष का उत्तरी भाग उत्तरी धुव कहलाता है।
उत्तर : (सही)

3. विषुवत रेखा को ही भूमध्य रेखा कहते हैं।
उत्तर : (सही)

4. सभी देशान्तर रेखाएँ पूर्ण वृत्त नहीं बनाती हैं।
उत्तर : (गलत)

5. सभी अक्षांश रेखाएँ पूर्ण वृत्त हैं।
उत्तर : (सही)

6. पृथ्वी का अक्ष उसके कक्ष तल से 66% का कोण बनाता है।
उत्तर : (सही)

7. 0° अक्षांश रेखा को भूमध्य रेखा कहते हैं।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

8. सभी देशान्तर रेखाओं पर मध्याह्न काल एक साथ होता है।
उत्तर : (सही)

9. भूमध्य रेखा के उत्तर एवं दक्षिण की कोणिक दूरी को अक्षांश कहते हैं।
उत्तर : (सही)

10. सभी अक्षांश रेखाएँ धुवों पर आपस में मिल जाती हैं।
उत्तर : (गलत)

11. देशान्तर एक रेखा है, कोण नहीं।
उत्तर : (सही)

12. अक्षांश रेखाएँ वास्तविक रेखाएँ हैं, काल्पनिक नहीं।
उत्तर : (गलत)

13. विषुवत रेखा दो अर्द्ध वृत्त देशान्तर रेखाओं के मिलने से महान वृत्त रेखा का निर्माण करता है।
उत्तर : (सही)

14. 1984 ई० में अंतर्राष्ट्रीय सभा की स्थापना हुई।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 3 तुम कहाँ हो?

15. मूल देशान्तर रेखा या मूल मध्य रेखा का मान 90° है।
उत्तर : (गलत)

16. विषुवत रेखा सभी अक्षांश रेखा में सबसे छोटी है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है? offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Geography Chapter 2 Question Answer – क्या पृथ्वी गोल है?

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
प्राचीन काल में पृथ्वी के आकार के बारे में लोगों की धारणा कैसी थी?
उत्तर :
पृथ्वी रोटी के समान चपटी है।

प्रश्न 2.
चन्द्रग्रहण के समय चाँद पर पृथ्वी की पड़ने वाली छाया कैसी होती है?
उत्तर :
गोलाकार।

प्रश्न 3.
हमारी पृथ्वी का आकार कैसा है?
उत्तर :
गोलाकार।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 4.
पृथ्वी की वास्तविक आकृति बताओ।
उत्तर :
चपटा उपगोल।

प्रश्न 5.
हमारी पृथ्वी की परिधि कितनी है?
उत्तर :
40000 किलोमीटर।

प्रश्न 6.
हमारी पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास कितना है?
उत्तर :
12756 किलोमीटर ।

प्रश्न 7.
पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास बताओ।
उत्तर :
12714 किलोमीटर ।

प्रश्न 8.
पृथ्वी के धुवीय और भूमध्यरेखीय व्यास में कितना अन्तर है?
उत्तर :
42 किलोमीटर।

प्रश्न 9.
पृथ्वी की परिधि की गणना सर्वप्रथम किसने की थी ?
उत्तर :
इराटस्थनीज ने।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 10.
सर्वप्रथम किसने कहा था कि हमारी पृथ्वी गोल है ?
उत्तर :
अरस्तू ने।

प्रश्न 11.
वे कौन से भारतीय वैज्ञानिक थे जो सर्वप्रथम पृथ्वी को गोलाकार बताया था?
उत्तर :
आर्यभट्ट।

प्रश्न 12.
गोल वस्तु की छाया की आकृति कैसी होती है?
उत्तर :
गोलाकार।

प्रश्न 13.
पृथ्वी की सर्वप्रथम परिक्रमा किसने की थी?
उत्तर :
पुर्तगाली नाविक मैकलेन ने।

प्रश्न 14.
हमारी पृथ्वी पर सबसे गहरे स्थान का नाम बताओ।
उत्तर :
प्रशान्त महासागर का मेरियाना गर्त।

प्रश्न 15.
पृथ्वी पर स्थित सबसे ऊँचे स्थान का नाम क्या है?
उत्तर :
माउण्ट एवरेस्ट।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 16.
चन्द्रग्रहण के समय चन्द्रमा पर किसकी छाया पड़ती है?
उत्तर :
पृथ्वी की।

प्रश्न 17.
अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी की आकृति कैसी दिखती है?
उत्तर :
गोलाकार।

प्रश्न 18.
अंतरिक्ष से पृथ्वी किस रंग की दिखाई देती है?
उत्तर :
नीले रंग की।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
पुर्तगाली भू-पर्यटक मैकलेन की पृथ्वी की परिक्रमा का वर्णन करो।
उत्तर :
पुर्तगाली भू-पर्यटक मैकलेन ने 1522 ई० में 5 जहाजों के साथ पध्चिम की तरफ यात्रा आरंभ कर क्रमानुसार वे आगे बढ़ते हुए पुनः उसी स्थान पर पहुँचे जहाँ से उन्होंने यात्रा आरंभ की थी। इस प्रकार उनके भू-परिक्रमण द्वारा यह स्पष्ट हो गया कि वास्तव में हमारी पृथ्वी चपटी न होकर गोल है क्योंकि अगर पृथ्वी चपटी होती तो वे यात्रा के आरम्भ स्थान पर पुन: वापस नहीं पहुँच पाते।

प्रश्न 2.
यह किस तरह स्पष्ट हो सकता है कि पृथ्वी गोल है ?
उत्तर :
पृथ्वी के गोलाकार होने के निम्नलिखित प्रमाण हैं –
अंतरिक्ष से पृथ्वी का दृश्य : जिस प्रकार पृथ्वी से चन्द्रमा की आकृति गोल दिखलाई पड़ती है। ठीक उसी प्रकार चन्द्रमा से पृथ्वी की आकृति को रूस, अमेरिका, भारत के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी को स्पष्ट देखा और गोलाकार बताया। सौर परिवार के सभी ग्रहों का गोल होना : जैसा कि हमें ज्ञात है कि सभी ग्रहों की उत्पत्ति सूर्य से हुई है एवं सौर परिवार की सभी ग्रहों का आकार गोल है। इस कारण हमारी पृथ्वी की आकृति भी गोल होनी चाहिए।

एक ही दिशा में यात्रा करने पर पुनः उसी स्थान पर लौट आना : यदि हम पृथ्वी के किसी एक स्थान से चलकर बिना मुड़े एक ही दिशा में यात्रा करें तो हम पुन: उसी स्थान पर पहुँच जाते हैं, जिस स्थान से यात्रा प्रारम्भ की थी। इससे स्पष्ट होता है कि हमारी पृथ्वी गोल है, न कि चपटी।

ऊँचाई के साथ क्षितिज का विस्तार : पृथ्वी व आकाश जहाँ मिलते हुए प्रतीत होते हैं उसे क्षितिज कहते हैं। यदि हमारी पृथ्वी चपटी होती तो विभिन्न ऊँचाइयों पर क्षितिज का विस्तार एक समान ही दिखाई पड़ता। अतः इससे यह स्पष्ट होता है कि पृथ्वी गोल है।

सम्पूर्ण जलयान का एक समान दिखाई पड़ना : यदि पृथ्वी चपटी होती तो समुद्र में जलयान का पूरा भाग एक साथ दिखाई पड़ता तथा एक साथ आँखों से ओझल हो जाता। लेकिन हम यदि समुद्र तट पर खड़े होकर देखें तो पहले हमें जलयान का ऊपरी भाग एवं बाद में मध्य का व निचला भाग दिखाई देता है। ठीक उसी प्रकार जलयान के जाते समय पहले निचला भाग, फिर मध्य का भाग और अन्त में जलयान का ऊपरी हिस्सा आँखों से ओझल होता है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि पृथ्वी गोल है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 3.
पृथ्वी एक विशाल गोलक के समान दिखाई देती है, क्यों?
उत्तर :
हमारी पृथ्वी एक विशाल गोलक है और इसका सर्वोच्च स्थान हिमालय पर्वत पर स्थित माउण्ट एवरेस्ट 8848 मीटर ऊँची) है। इसके अलावा पृथ्वी का सबसे गहराई वाला स्थान प्रशान्त महासागर में स्थित मेरियाना गर्त (10915 मीटर गहरी) है। पृथ्वी के इन सबसे ऊँची एवं सबसे गहरी जगहों के बीच लगभग 20 हजार मीटर या 20 किमी॰ का अन्तर है। हमारी पृथ्वी पर कई पहाड़, मरुभूमि, नदी एवं समुद्र हैं तो क्या पृथ्वी एक ऊबड़-खाबड़ गोलाकार गोलक के समान है। दरअसल, हमारी पृथ्वी एक विशाल गोलक के समान ही है। उस पर कई पहाड़, पर्वत, नदी, सागर आदि होने से भी उसकी आकृति में अच्छी तरह मिल जाती है।

प्रश्न 4.
खुले मैदान में या जहाज से देखने पर पृथ्वी कैसी प्रतीत होती है?
उत्तर :
किसी खुले मैदान या विस्तृत खुले क्षेत्र में खड़े होकर जब हम दूर तक देखते हैं तो दिगंत रेखा हमें गोल प्रतीत होती है। जहाज से देखने पर समुद्र की आकृति भी गोल दिखाई देती है। जितनी ऊँचाई से हम देखेंगे पृथ्वी का उतना अधिक भाग हमें दिखाई देगा। लेकिन दिगत रेखा हमें हमेशा गोल ही दिखाई प्रतीत होती है।

प्रश्न 5.
सर्वप्रथम किसने कहा था कि हमारी पृथ्वी गोल है एवं इसका समर्थन किसने किया था?
उत्तर :
संर्वपथम ग्रीक दार्शनिक अरस्तू ने चन्द्रग्रहण के समय चाँद पर पृथ्वी की पड़ने वाली गोलाकार छाया को देखकर यह प्रमाणित किया था कि हमारी पृथ्वी गोलाकार है और इस तथ्य का समर्थन भारतीय वैज्ञानिक आर्यभट्ट और ग्रीक भूगोलवेत्ता एराटोस्थेनिज ने पृथ्वी का गोलाकार आकृति होने का समर्थन किया था।

प्रश्न 6.
क्या हमारी पृथ्वी की आकृति वास्तव में गोल है एवं जिउड़ किसे कहते हैं, स्पष्ट करो।
उत्तर :
जैसाकि हमें ज्ञात है कि हमारी पृथ्वी का बाहरी आवरण कठोर है एवं पृथ्वी अपने अक्ष पर चारों ओर तेजी से घूमती है। इस कारण पृथ्वी का पूरा आकार गोल नहीं है। पृथ्वी का ऊपर एवं नीचे का भाग बाहर से खुला हुआ है। नारंगी एवं नासपाती की आकृति के समान ही कुछ-कुछ प्रतीत होने वाली पृथ्वी की वास्तविक आकृति पृथ्वी के समान ही है जिसे पृथ्व्याकार एवं अंग्रेजी में जिउड़ (Geoid = Earth Shaked) कहते हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
हमारी पृथ्वी की परिधि लगभग है-
(a) 2500 किमी०
(b) 20000 किमी०
(c) 40000 किमी०
(d) 50000 किमी०
उत्तर :
(c) 40000 किमी०।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 2.
मैकनले ने 1522 ई० में पश्चिम की तरफ यात्रा आरम्भ की-
(a) 10 जहाजों के साथ
(b) 5 जहाजों के साथ
(c) 3 जहाजों के साथ
(d) 6 जहाजों के साथ
उत्तर :
(b) 5 जहाजों के साथ।

प्रश्न 3.
ऊपर-नीचे पृथ्वी का व्यास है-
(a) 12756 किमी०
(b) 12956 किमी०
(c) 12714 किमी०
(d) 12876 किमी०
उत्तर :
(c) 12714 किमी०।

प्रश्न 4.
विश्व की सबसे बड़ी गर्त मेरियाना गर्त की गहराई है-
(a) 10915 मी०
(b) 9916 मी०
(c) 11000 मी०
(d) 10852 मी०
उत्तर :
(a) 10915 मी०।

प्रश्न 5.
मेरियाना गर्त स्थित है-
(a) अन्ध महासागर में
(b) प्रशान्त महासागर में
(c) हिन्द महासागर में
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) अन्ध महासागर में।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 6.
बसंत के मौसम में हमें अच्छा लगता है-
(a) सोना
(b) खेलना
(c) खाना
(d) रेखना
उत्तर :
(b) खेलना।

प्रश्न 7.
प्राचीन काल में लोगों की धारणा थी कि पृथ्वी-
(a) रोटी की तरह चपटी है
(b) बॉल की तरह गोल है
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) दोनो प्रकार के
उत्तर :
(a) रोटी की तरह चपटी है।

प्रश्न 8.
हमारी पृथ्वी गोल है यह बताया था-
(a) अरस्तू ने
(b) न्यूटन ने
(c) मैकनेल ने
(d) थॉमसन ने
उत्तर :
(a) अरस्तू ने।

प्रश्न 9.
चन्द्रग्रहण के समय चन्द्रमा के ऊपर छाया पड़ती है-
(a) चपटी
(b) लम्बवत्
(c) गोलाकार
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) गोलाकार।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 10.
हमारी पृथ्वी के अलग-अलग स्थानों पर सूर्योदय होता है-
(a) भिन्न-भिन्न समय पर
(b) एक साथ पूरी पृथ्वी पर
(c) केवल भूमध्यरेखा पर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) भिन्न-भिन्न समय पर।

प्रश्न 11.
हमारी पृथ्वी की वास्तविक आकृति है-
(a) गोल
(b) चपटा उपगोल
(c) चपटी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) चपटा उपगोल।

प्रश्न 12.
पृथ्वी की परिधि की सर्वप्रथम माप ज्ञात किया था-
(a) इराटस्थनीज ने
(b) मैकनले ने
(c) जॉन हरसन ने
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) इराटस्थनीज ने।

प्रश्न 13.
पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास है-
(a) 14713
(b) 12757
(c) 12350
(d) 12857
उत्तर :
(b) 12757

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

प्रश्न 14.
उत्तरी ध्रुव पर धुवतारे की कोणिक ऊँचाई है-
(a) 60°
(b) 90°
(c) 120°
(d) 80°
उत्तर :
(b) 90°

प्रश्न 15.
पृथ्वी पर सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती है-
(a) कर्क रेखा पर
(b) मकर रेखा पर
(c) भूमध्य रेखा पर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(c) भूमध्य रेखा पर।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. हमारी पृथ्वी का आकार ________ है।
उत्तर : गोलाकार

2. जहाज से देखने पर समुद्र भी ________ दिखता है।
उत्तर : गोलाकार

3. मैकनले ने पृथ्वी के परिक्रमण का अभियान ________ ई० में शुरू किया था।
उत्तर : 1522

4. चन्द्रग्रहण के समय ________ पर ________ की पड़ने वाली छाया ________ होती है।
उत्तर : चन्द्रमा, पृथ्वी, गोल

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

5. हमारी पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास ________ कि०मी० है।
उत्तर : 12714

6. पृथ्वी का भूमध्यरेखीय व्यास ________ कि०मी० है।
उत्तर : 12757

7. पृथ्वी पर सबसे ऊँचा स्थान ________ है।
उत्तर : माउण्ट एवरेस्ट

8. मेरियाना गर्त ________ मीटर गहरा है।
उत्तर : 1095

9. पृथ्वी एक विशाल ________ के समान है।

उत्तर : गोलक

10. माउण्ट एवरेस्ट ________ मीटर ऊँचा है।
उत्तर : 8848

11. हमारी पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास भूमध्यरेखीय व्यास की तुलना में ________ है।
उत्तर : कम

12. पृथ्वी की परिधि लगभग ________ है।
उत्तर : 40000 किमी०

13. सबसे ऊँची एवं सबसे गहरी दोनों जगहों के बीच का अन्तर है ________ कि०मी० ।
उत्तर : 20000

14. पृथ्वी के अलग-अलग स्थानों पर ________ समय सूर्योदय होता है।
उत्तर : भिन्न-भिन्न

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

15. चन्द्रग्रण के समय चाँद के ऊपर पृथ्वी की छाया ________ पड़ती है।
उत्तर : गोलाकार

16. जिस वृत्तचाप का व्यास जितना ________ है, उस पर चिह्नित अंश उतना ही कम टेढ़ा है।
उत्तर : दीर्घ

17. सर्वप्रथम ________ ने प्रमाणित किया कि पृथ्वी गोल है।
उत्तर : अरस्तू

18. उत्तरी ध्रुव पर ध्रुवतारे की कोणिक ऊँचाई ________ है।
उत्तर : 90°

19. पृथ्वी पर सूर्य की किरणें लम्बवत् ________ पड़ती है।
उत्तर : भूमध्य रेखा पर

20. पृथ्वी की परिधि का सर्वप्रथम गणना ________ ने की थी।
उत्तर : इराटस्थनीज

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. पृथ्वी अपने अक्ष पर चारों तरफ तेजी से घुमती है।
उत्तर : (सही)

2. पृथ्वी की आकृति गोलाकार नहीं है।
उत्तर : (गलत)

3. हमारी पृथ्वी एक विशाल गोलक के समान है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

4. प्राचीन काल में मनुष्य ने पृथ्वी के अन्य स्थानों को जानने के लिए ऊंट की पीठ पर बैठकर या बड़ी नौकाओं में बैठकर अभियान शुरु किया था।
उत्तर : (सही)

5. कैमरा से पृथ्वी की फोटो ली जा सकती है।
उत्तर : (गलत)

6. भारतीय वैज्ञानक आर्यभट्ट ने पृथ्वी का गोलाकार होने का समर्थन किया।
उत्तर : (सही)

7. माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई 8840 मीटर है।
उत्तर : (गलत)

8. पृथ्वी की परिधि का व्यास 6000 किमी० है।
(गलत)

9. गोलाकार पृथ्वी के ऊपर खड़े होने पर हम गिर जाते हैं।
उत्तर : (गलत)

10. प्राचीन धारणा थी कि मनुष्य के ऊपर आकाश एक विशाल प्याले की तरह है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 2 क्या पृथ्वी गोल है?

11. मैकनले ने वायु परिक्रमण द्वारा स्पष्ट किया कि पृथ्वी गोल है।
उत्तर : (गलत)

12. कृत्रिम उपग्रह से पृथ्वी की तस्वीर नहीं ली जा सकती है।
उत्तर : (गलत)

13. पृथ्वी के आकार को पृष्ठत्याकार कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

14. पृथ्वी ऊबड़-खाबड़ गोलक है।
उत्तर : (गलत)

15. सबसे गहराई वाली जगह हिन्द महासागर में स्थित है।
उत्तर : (गलत)

16. अंतरिक्ष से पृथ्वी नीले रंग की दिखाई देती है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 6 Geography Book Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 6 Geography Chapter 1 Question Answer – सूर्य तारा से भरा आकाश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
आकाशीय पिण्डों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
ज्योतिष्क।

प्रश्न 2.
दिन के समय क्या आकाश में तारे देखे जा सकते हैं?
उत्तर :
नहीं।

प्रश्न 3.
एक दूसरे के समीप स्थित तारे को किस नाम से जाना जांता है?
उत्तर :
नक्षत्र मंडल।

प्रश्न 4.
आकाश में उत्तर दिशा में सात उज्ज्वल तारों को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
सप्तर्षिमंडल।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 5.
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
उत्तर :
4 मिनट 20 सेकेण्ड लगभग।

प्रश्न 6.
प्रकाश का वेग कितना होता है?
उत्तर :
1 सेकेण्ड में लगभग 300000 किमी०।

प्रश्न 7.
पृथ्वी से निकटतम तारे का नाम क्या है?
उत्तर :
सूर्य।

प्रश्न 8.
किन-किन ग्रहों के चारों ओर वलय पाया जाता है?
उत्तर :
शनि एवं यूरेनस।

प्रश्न 9.
सौर परिवार के किस ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह पाये जाते हैं?
उत्तर :
शनि।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 10.
सौर परिवार के ग्रहों की संख्या बताओ।
उत्तर :
नौ।

प्रश्न 11.
सूर्य के सबसे नजदीक स्थित ग्रह का नाम क्या है?
उत्तर :
बुध।

प्रश्न 12.
सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर स्थित ग्रह का नाम बताओ।
उत्तर :
वरुण।

प्रश्न 13.
सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह का नाम क्या है?
उत्तर :
वृहस्पति।

प्रश्न 14.
सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी का स्थान क्या है?
उत्तर :
तीसरा।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 15.
पृथ्वी के एक मात्र उपग्रह का नाम बताओ।
उत्तर :
चन्द्रमा।

प्रश्न 16.
सूर्य हमारी पृथ्वी से कितना गुना बड़ा है?
उत्तर :
13 लाख गुना।

प्रश्न 17.
सूर्यास्त के बाद आकाश में पश्चिम की तरफ दिखाई देने वाले सबसे उज्ज़्वल ज्योतिष्क का नाम क्या है?
उत्तर :
संध्या तारा।

प्रश्न 18.
ग्रहों को प्रकाश कहाँ से प्राप्त होता है?
उत्तर :
सूर्य से।

प्रश्न 19.
सौर परिवार के एक अनोखे ग्रह का नाम बताओ जहाँ केवल जीवन है?
उत्तर :
पृथ्वी।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 20.
सौर मंडल के ग्रह किसकी परिक्रमा करते हैं?
उत्तर :
सूर्य की।

प्रश्न 21.
सौर परिवार के सबसे गर्म ग्रह का नाम बताओ।
उत्तर :
बुध।

प्रश्न 22.
किस ग्रह के उपग्रह सबसे अधिक हैं?
उत्तर :
शनि।

प्रश्न 23.
वृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह का नाम बताओ।
उत्तर :
गैनीमिड।

प्रश्न 24.
सूर्य से पृथ्वी की औसतन दूरी क्या है?
उत्तर :
लगभग 15 करोड़ किमी०।

प्रश्न 25.
सौरमंडल के किस ग्रह को लाल ग्रह कहते हैं?
उत्तर :
मंगल ग्रह को।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 26.
चन्द्रमा किस ग्रह का उपग्रह है?
उत्तर :
पृथ्वी का।

प्रश्न 27.
पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरा करने में चन्द्रमा को कितना समय लगता है?
उत्तर :
27 दिन 4 घण्टा।

प्रश्न 28.
ज्योतिष विज्ञानियों ने प्लूटो को सौरमंडल के छोटे ग्रह की संज्ञा कब दी?
उत्तर :
2006 ई० में।

प्रश्न 29.
महाकाश में जाने वाले को किस नाम से पुकारते हैं?
उत्तर :
अंतरिक्ष यात्री।

प्रश्न 30.
महाकाश में जाने वाले प्रथम प्राणी कौन सा है?
उत्तर :
लायका नामक कुत्ता।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 31.
महाकाश में जाने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम क्या है?
उत्तर :
मेजर गैगरिन।

प्रश्न 32.
भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी?
उत्तर :
कल्पना चावला।

प्रश्न 33.
भारत के प्रथम पुरुष अंतरिक्ष यात्री का नाम बताओ।
उत्तर :
राकेश शर्मा।

प्रश्न 34.
अपोलो- 11 ने कब उड़ान भरी थी?
उत्तर :
16 जुलाई, 1969 को।

प्रश्न 35.
सर्वप्रथम चन्द्रमा पर पैर रखने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के नाम बताओ।
उत्तर :
नील आर्मस्ट्रांग और एडविन आल्ड्रिन।

प्रश्न 36.
महाकाश में स्थित छाया पथ को किस नाम से पुकारते हैं?
उत्तर :
आकाश गंगा।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 37.
सूर्य के सबसे निकटवर्ती नक्षत्र का क्या नाम है?
उत्तर :
प्रक्सिमा सेनेटोरी।

प्रश्न 38.
महाकाश में जाने के लिए जिस सूट की आवश्यकता होती है, उसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर :
स्पेस सूट।

प्रश्न 39.
तारों का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर :
नीहारिका से।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
छाया पथ किसे कहते हैं?
उत्तर :
लाखों लाख तारों एवं नक्षत्रों से छाया पथ (Galaxy) का निर्माण होता है। सूर्य पृथ्वी और असंख्य ग्रहों को मिलाकर एक आकाश गंगा (Milky Way) का निर्माण हुआ है। छाया पथों की आकृति घुमावदार, गोलाकार इत्यादि कई तरह की होती हैं। लगभघ 10 हजार करोड़ नक्षत्र, धूलकण, गैस से बनी आकाश गंगा एक विराट घुमावदार छाया पथ है।

प्रश्न 2.
निहारिका किसे कहते हैं?
उत्तर :
आकाश गंगा में दिखाई पड़ने वाले विशाल तथा विस्तृत संपीड़ित धूल कणों तथा अत्यधिक गर्म गैस (हाइड्रोजन) के बादल जिनसे नक्षत्र या तारा एवं नक्षत्रमंडलों का जन्म होता है, उसे निहारिका कहते हैं।

प्रश्न 3.
आलोक वर्ष से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
जैसा कि हम जानते हैं कि सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुँचने में 4 मिनट 20 सेकेण्ड का समय लगता है। अर्थात् प्रकाश का वेग 1 सेकेण्ड में लगभग 300000 किमी० है। इसी वेग से 1 वर्ष में प्रकाश जितनी दूरी तय करता है, उसे ही हम आलोक वर्ष (Light Year) कहते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 4.
तारामंडल किसे कहते हैं?
उत्तर :
एक दूसरे के नजदीक स्थित तारों को एक नक्षत्रमंडल या तारामंडल (Constellation) कहते हैं।

प्रश्न 5.
सौर परिवार से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
आकाश गंगा में उपस्थित करोड़ों तारों के मध्य में स्थित हल्केपीले रंग का चमकता तारा सूर्य है। सूर्य के चारों ओर ग्रह, उपग्रह, ग्रहपूँज, उल्का, धूमकेतु आदि परिक्रमा करते रहते हैं। साथ ही साथ कई तरह के गैस एवं धूलकण भी तैरते रहते हैं। इन सभी को मिलाकर सौर जगत या सौर परिवार का निर्माण होता है। इसी से इन्हें सौर परिवार कहते हैं।

प्रश्न 6.
उत्पत्ति के अनुसार सौर परिवार के सभी ग्रहों के नाम लिखो।
उत्तर :
सौर परिवार में कुल नौ ग्रह हैं, जो सूर्य से दूरी के अनुसार क्रमशः बुध(Murcury), शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), वृहस्पति (Jupiter), नेष्पून या वरुण (Naptune) तथा प्लूटो या यम (Pluto) हैं। सूर्य की तुलना में ये सभी ग्रह छोटे होते हैं एवं प्रत्येक ग्रह में अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति होती है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 2

प्रश्न 7.
उपग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर :
उपग्रह (Satellites) : ग्रहों की परिक्रमा करने वाले अपेक्षाकृत छोटे गोलाकार पिण्डों को उपग्रह कहते हैं। उपग्रहों का जन्म ग्रहों से हुआ है। उपग्रहों में अपना स्वय का प्रकाश एवं ताप नहीं होता है। अत: ये सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं ।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 8.
ग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर :
ग्रह (Planets) : ग्रह का अर्थ है, घुमनेवाला (Wanderer) । सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले गोलाकार पिण्डों को ग्रह कहते हैं। ग्रहों की उत्पत्ति सूर्य से हुई है। ग्रहों में अपना स्वयं का प्रकाश एवं ताप नहीं होता है। अत: ये सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं । इसीलिए ग्रहों का प्रकाश स्थिर होता है और ये टिमटिमाते नहीं हैं।

प्रश्न 9.
चन्द्रकला क्या है?
उत्तर :
अमावस्या से पूर्णिमा और पूर्णिमा से अमावस्या तक चाँद छोटा-बड़ा होता रहता है। अत: इस क्रिया को चन्द्रकला कहते हैं। एक पूर्णिमा से दूसरी पूर्णिमा तक के समय को चन्द्रमास कहते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 3

प्रश्न 10.
धूमकेतू से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
धूमकेतु (Comets) : लम्बी पूँछ के समान उज्ज्वल ज्योतिष्क को धूमकेतु (Comets) कहा जाता है। सूर्य के पास आने पर धूमकेतु के धूल, गैस जलना शुर कर देता है जिससे यह पूँछ या दूम के समान एक आकृति बनाती है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 4

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
नक्षत्र किसे कहते हैं?
उत्तर :
नक्षत्र या तारे (Stars) : वे आकाशीय पिण्ड जिनमें अपना स्वयं का प्रकाश एवं ताप होता है, उन्हें नक्षत्र या तारा कहते हैं। इनका प्रकाश स्थिर न होकर घटता-बढ़ता है। अर्थात् ये टिमटिमाते हैं। पृथ्वी से अधिक दूरी पर स्थित होने के कारण ये तारे हमें प्रकाश बिन्दु की तरह अत्यन्त छोटे दिखाई पड़ते हैं।

प्रश्न 2.
स्पेस सूट क्या है?
उत्तर :
महाकाश में जाने के लिए जिस पोशाक की आवश्यकता होती है, उसे स्पेश सूट कहते हैं। इस सूट के अन्दर हवा भरी होती है एवं यह इस प्रकार से तैयार किया हुआ होता है कि इसके ऊपर महाकाश की कोई रश्मि अपना प्रभाव नहीं डाल पाती है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को कोई क्षति नहीं होती है एवं वे सुरक्षित रहते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 3.
स्पेस सटल किसे कहते हैं?
उत्तर :
राकेट द्वारा अंतरिक्ष में जाया जा सकता है। लेकिन सुरक्षित रूप से पुन: वापस पृथ्वी पर आया नहीं जा सकता है। अत: इस समस्या के समाधान के लिए जिस साधन का प्रयोग किया जाता है ताकि अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित पृथ्वी पर पुन: उतारा जा सके उसे स्सेस शटल या महाकाश विमान कहते हैं।

प्रश्न 4.
चन्द्रमा से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
चन्द्रमा (Moon) : चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह (Satellite) है। पृथ्वी से इसकी दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार किमी० है एवं इसका आकार पृथ्वी के आकार का … भाग है। चन्द्रमा की उत्पत्ति के सम्बन्ध में विद्वानों की यह धारणा है कि सूर्य से अलग होने पर कई वर्षों के बाद भी पृथ्वी तरल एवं गैसीय अवस्था में थी, इसलिए सूर्य के आकर्षण के कारण पृथ्वी पर ज्वार आया जिससे पृथ्वी का कुछ भाग टूटकर पृथ्वी से अलग हो गया जो बाद में चन्द्रमा के रूप में पृथ्वी की परिक्रमा करने लगा। पृथ्वी की एक बार परिक्रमा पूरा करने में चन्द्रमा को 27 दिन 4 घण्टे का समय लगता है। चन्द्रमा की आवर्तन गति और परिक्रमा की गति में लगभग एक जैसा ही समय लगता है। इसी कारण पृथ्वी से चन्द्रमा का एक ही भाग हमेशा दिखाई देता है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 5

प्रश्न 5.
सौर तृफान क्या है?
उत्तर :
सौर तूफान (Solar Storm) : सूर्य के बाहरी स्तर पर छोटेछोटे विस्फोट होने से पर्याप्त परिमाण में आयनित कण, गैस, रश्मि चारों ओर गिरने लगती है। इसे ही सौर तूफान (Solar Storm) कहते हैं। ऐसा वैज्ञानिकों का मानना है कि हर 11 वर्षों के बाद या अन्तराल पर ऐसे तूफान आते हैं जिसके कारण पृथ्वी पर कृत्रिम उपग्रह संपर्क व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 6

प्रश्न 6.
ग्रहण पूँज (क्षूद्र तारा) किसे कहते हैं?
उत्तर :
महाकाश में ग्रह की तरह ही छोटे-छोटे ज्योतिष्क (ग्रहण) निर्दिष्ट अपने कक्ष पथ पर सूर्य के चारों तरफ परिक्रमा करते रहते हैं। इसी छोटे-छोटे ज्योतिष्क को ग्रहण पूँज कहते हैं।

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 7.
उल्का से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
उल्का (Meteoraids) : मेघहीन स्वच्छ आकाश में रात्रि के समय अचानक ही एक प्रकाश की रेखा देखी जाती है। ऐसा लगता है मानो आकाश में प्रकाश की एक लकीर नीचे की तरफ खिंची हो। अतः इसे तारा खसा या तारों का टूटना कहते हैं। वास्तव में यह उल्का पिण्ड है। धूमकेतु ग्रहण पूँज से टूटे हुए छोटे-छोटे टुकड़े आकाश में घूमते रहते हैं एवं पृथ्वी की आकर्षण शक्ति के कारण प्रचण्ड वेग से पृथ्वी की तरफ आते हैं।

प्रश्न 8.
कृत्रिम उपग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर :
कृत्रिम उपग्रह : मनुष्य के द्वारा बनाये गये यंत्र जो पृथ्वी के चारों तरफ घूमते हैं, इन्हें कृत्रिम उपग्रह कहते हैं। अनेक देशों ने अंतरिक्ष में उपग्रहों को भेजा है। यह कृत्रिम उपग्रह अनेक जानकारियाँ देती है। जैसे- मौसम का पूर्वाभास, समुद्र परिवहन, प्राकृतिक विपदा के पूर्व सतर्कता एवं महाकाश गवेषणा आदि मुख्य हैं।

प्रश्न 9.
पृथ्वी पर ही जैव जगत संभव है, क्यों?
उत्तर :
सौर परिवार के सभी ग्रहों में पृथ्वी सबसे महत्वपूर्ण एवं अनुपम है। यह सूर्य से न तो काफी नजदीक है और न ही काफी दूर स्थित है। अतः पृथ्वी पर तापक्रम उपयुक्त रहता है। इसलिए सभी ग्रहों में केवल पृथ्वी पर ही जीवन संभव है। इसके अलावा अन्य किसी ग्रह पर जीवन सम्भव नहीं है। जीवन के लिए जल और वायु का होना आवश्यक है। जल एवं वायु केवल पृथ्वक्म पर ही पाया जाता है। इसलिए सभी ग्रहों में पृथ्वी ही एकमात्र ग्रह है जिस पर जीवन संभव है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
ब्रह्माण्ड में चमकने वाले सभी आकाशीय पिण्डों को कहते हैं-
(a) ग्रह
(b) ज्योतिष्क
(c) निहारिका
(d) चन्द्र
उत्तर :
(b) ज्योतिष्क

प्रश्न 2.
छोटे एवं लाल तारे की उष्णता होती है-
(a) सबसे कम
(b) सबसे अधिक
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) कम
उत्तर :
(a) सबसे कम

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 3.
मध्य एशिया में सप्तर्षिमंडल को कहते हैं-
(a) खूँटी में बँधे मेमने
(b) खूँटी में बँधे घोड़े
(c) खूँटी में बँधे बैल
(d) खूँटी में बँधी बकरी
उत्तर :
(b) खूँटी में बँधे घोड़े

प्रश्न 4.
उत्तरी आसमान का ध्रुवतारा है-
(a) मद्धिम
(b) चमकीला
(c) कोई नहीं
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(a) मद्धिम

प्रश्न 5.
सूर्य हमारी पृथ्वी से बड़ा है-
(a) 14 लाख गुना
(b) 13 लाख गुना
(c) 20 लाख गुना
(d) 10 लाख गुना
उत्तर :
(b) 13 लाख गुना

प्रश्न 6.
सूर्य का व्यास है-
(a) 14 लाख किलोमीटर
(b) 22 लाख किलोमीटर
(c) 5 लाख किलोमीटर
(d) 10 लाख किलोमीटर
उत्तर :
(a) 14 लाख किलोमीटर

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 7.
सूर्य की ऊपरी सतह का तापक्रम है-
(a) 6000° C
(b) 4000° C
(c) 1800° C
(d) 5000° C
उत्तर :
(a) 6000° C

प्रश्न 8.
सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी है-
(a) 80 करोड़ किमी०
(b) 7 लाख किमी०
(c) 15 करोड़ किमी०
(d) 8 हजार किमी०
उत्तर :
(c) 15 करोड़ किमी०

प्रश्न 9.
सूर्य के ताप का केवल ….. भाग ही पृथ्वी तक पहुँचता है-
(a) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 1 अरब वाँ भाग
(b) 1 / 12 लाख वाँ भाग
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 1 करोड़ वाँ भाग
उत्तर :
(a) WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 1 अरब वाँ भाग

प्रश्न 10.
सूर्य के बाद पृथ्वी का निकटतम तारा है-
(a) अल्फा सेनटोरी
(b) बुध
(c) इनमें से कोई नहीं
(d) मंगल
उत्तर :
(a) अल्फा सेनटोरी

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 11.
हमारी पृथ्वी के उपग्रहों की संख्या है-
(a) 3
(b) 1
(c) 11
(d) 12
उत्तर :
(b) 1

प्रश्न 12.
मंगल ग्रह के उपग्रहों की संख्या है-
(a) 1
(b) 3
(c) 2
(d) 5
उत्तर :
(c) 2

प्रश्न 13.
मंगल और वृहस्पति के बीच ग्रहण पूँज देखे जाते हैं-
(a) 5000
(b) 40000
(c) 10000
(d) 20000
उत्तर :
(b) 40000

प्रश्न 14.
मंगल ग्रह की सतह है-
(a) नीला
(b) पीला
(c) लाल
(d) हरा
उत्तर :
(c) लाल

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 15.
अंतरिक्ष से पृथ्वी किस रंग की दिखाई देती है-
(a) नीला
(b) काला
(c) भूरा
(d) पीला
उत्तर :
(a) नीला

प्रश्न 16.
वृहस्पति ग्रह हमारे सौरमंडल का ग्रह है-
(a) छोटा
(b) सबसे बड़ा
(c) सबसे नजदीक
(d) सबसे छोटा
उत्तर :
(b) सबसे बड़ा

प्रश्न 17.
सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है-
(a) बुध
(b) शुक्र
(c) पृथ्वी
(d) चन्द्र
उत्तर :
(a) बुध

प्रश्न 18.
सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर स्थित ग्रह है-
(a) वरुण
(b) बुध
(c) प्लूटो
(d) शुक्र
उत्तर :
(c) प्लूटो

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 19.
प्लूटो को सूर्य की परिक्रमा करने में समय लगता है-
(a) 3 महीना
(b) 248 वर्ष
(c) 12 वर्ष
(d) 246 वर्ष
उत्तर :
(b) 248 वर्ष

प्रश्न 20.
सौर परिवार का सबसे गर्म ग्रह है-
(a) शुक्र
(b) बुध
(c) मंगल
(d) प्लूटो
उत्तर :
(b) बुध

प्रश्न 21.
अंतरिक्ष में जाया जाता हैं –
(a) हेलिकॉप्टर से
(b) रॉकेट से
(c) हवाई जहाज से
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) रॉकेट से

प्रश्न 22.
शनि के उपग्रह हैं-
(a) 20
(b) 23
(c) 27
(d) 24
उत्तर :
(b) 23

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

प्रश्न 23.
सौर परिवार का सबसे ठंडा ग्रह है-
(a) पृथ्वी
(b) प्लूटो
(c) मंगल
(d) शुक्र
उत्तर :
(b) प्लूटो

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. नक्षत्रों में अपना ________ होता है।
उत्तर : प्रकाश

2. ग्रहों में अपना ________ नहीं होता है।
उत्तर : प्रकाश

3. ________ का एक मात्र उपग्रह चन्द्रमा है।
उत्तर : पृथ्वी

4. सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह ________ है।
उत्तर : वृहस्पति

5. आकाश की उत्तर दिशा में ज्ञात उज्वल तारों के समूह का ________ कहते हैं।
उत्तर : सप्तर्षिमंडल

6. धुवतारा हमेशा आकाश में ________ दिशा में दिखाई पड़ता है।
उत्तर : उत्तर

7. बुध ग्रह सूर्य के सबसे ________ का ग्रह है।
उत्तर : नजदीक

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

8. सूर्य एवं पृथ्वी के बीच की दूरी ________ किमी० है।
उत्तर : 15 करोड़

9. सूर्य का बाह्य ताप्र लगभग ________ है।
उत्तर : 6000° C

10. पृथ्वी से सूर्य ________ लाख गुना बड़ा है।
उत्तर : 13

11. पृथ्वी से सूर्य ________ लाख गुना भारी है।
उत्तर : 3

12. हमें खुली आँखों से ________ को नहीं देखना चाहिए।
उत्तर : सूर्य

13. ग्रहों में अपना प्रकाश और ________ नहीं होता है।
उत्तर : ताप

14. सौर परिवार के ग्रहों को प्रकाश और ताप ________ से प्राप्त होता है ।
उत्तर : सूर्य

15. पृथ्वी से चन्द्रमा ________ किमी० दूर है।
उत्तर : 3.84 लाख

16. सूर्य के बाद पृथ्वी का निकटतम तारा ________ है।
उत्तर : अल्फा सेनटोरी

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

17. मंगल ग्रह की सतह ________ है।
उत्तर : लाल

18. अंतरिक्ष से पृथ्वी ________ रंग की दिखाई देती है।
उत्तर : नीले

19. सौरमंडल का सबसे बड़ा ________ उपग्रह है।
उत्तर : टाइटन

20. यूरेनस ________ दिशा में सूर्य की परिक्रमा करता है।
उत्तर : घड़ीवत्

21. ब्रिटेन द्वारा खोजे गये ग्यारहवें ग्रह का नाम ________ है।
उत्तर : पोडिशन

22. बुध सौरमंडल का सबसे ________ ग्रह है।
उत्तर : गर्म।

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. आकाशीय पिण्डों को ज्योतिष्क कहा जाता है।
उत्तर : (सही)

2. हमारी पृथ्वी के चारों तरफ वायुमंडल पाया जाता है।
उत्तर : (सही)

3. ग्रहों में अपना स्वयं का प्रकाश व ताप होता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

4. प्लूटो सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।
उत्तर : (सही)

5. तारा आकाश में देखने में छोटे लगते हैं परन्तु वास्तव में छोटे नहीं हैं।
उत्तर : (गलत)

6. ग्रहों का आकार सूर्य से बहुत छोटा होता है।
उत्तर : (सही)

7. मिथेन गैस की अधिकता के कारण यूरेनस ग्रह का रंग नीला दिखाई पड़ता है।
उत्तर : (सही)

8. शनि ग्रह के 27 उपग्रह हैं।
उत्तर : (गलत)

9. सेरेस सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह पूंज है।
उत्तर : (गलत)

10. भारत का सर्वप्रथम कृत्रिम उपग्रह आर्यभट्ट है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

11. कल्पना चावला भारत की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री है।
उत्तर : (सही)

12. हमें पृथ्वी से चन्द्रमा का एक भाग ही दिखाई देता है।
उत्तर : (सही)

13. मंगल ग्रह के एक भाग में सदा दिन एवं दूसरे भाग में सदा रात रहती है।
उत्तर : (सही)

14. सोवियत संघ द्वारा खोजे गये दशवें ग्रह का नाम भालकन है।
(गलत)

15. चन्द्रमा के सतह पर कई जलरहित गड्दे पाये जाते हैं।
उत्तर : (सही)

16. चन्द्रमा की व्यास 3475 किलोमीटर है।
उत्तर : (सही)

17. चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा 27 \(\frac{1}{3}\) दिन में पूरा कर लेता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश

18. प्लूटो सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है।
उत्तर : (सही)

19. नेप्यून सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
उत्तर : (गलत)

20. सूर्य के ताप का केवल WBBSE Class 6 Geography Solutions Chapter 1 सूर्य तारा से भरा आकाश 1 अरब वाँ भाग ही पृथ्वी तक पहुँचता है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Science Book Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Science Chapter 4 Question Answer – पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
दो ऐसे पदार्थ का नाम लिखो जो मानव शरीर में पृथ्वी से अधिक परिमाण में हैं।
उत्तर :
ऑक्सीजन, नाइट्रोजन।

प्रश्न 2.
हमारे शरीर की हड्डियाँ किससे गठित हैं?
उत्तर :
कैल्सियम फास्फेट।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 3.
छोटी मछली खाने से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर :
कैल्सियम।

प्रश्न 4.
शिशु या वयस्क में से किसके शरीर में जल की मात्रा अधिक है?
उत्तर :
वयस्क में।

प्रश्न 5.
शरीर में निर्मित दूषित पदार्थ किस के द्वारा बाहर आता है?
उत्तर :
जल।

प्रश्न 6.
हमारे शरीर में बनने वाली यूरिया क्या है?
उत्तर :
दूषित पदार्थ।

प्रश्न 7.
जल के उद्भिज जल में कैसे श्वास लेते हैं।
उत्तर :
जल में घुलनशील ऑक्सीजन से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 8.
हमारे शरीर के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर :
कार्बोहाइट्रेट, लिपिड, न्यूक्लिक एसिड, प्रोटीन तथा विटामिन।

प्रश्न 9.
धान के बीज से पौधे निकलने के लिए ऊर्जा कहाँ से मिलती है?
उत्तर :
शर्करा द्वारा।

प्रश्न 11.
होमोग्लोबिन में उपस्थित प्रोटीन क्या करता है?
उत्तर :
सभी जगह ऑक्सीजन पहुँचाता है।

प्रश्न 12.
दो प्राणियों के नाम लिखो जिनका चमड़ा नीचे से मोटा होता है।
उत्तर :
जल हाथी, शुशुक।

प्रश्न 13.
एक अकार्बनिक एसिड का नाम बताओ जो पाचन क्रिया के लिए आवश्यक है।
उत्तर :
हाइड्रोक्लोरिक एसिड।

प्रश्न 14.
एक प्राकृतिक निर्देशक का नाम बताओ।
उत्तर :
जावा का फूल।

प्रश्न 15.
सिरका में जावा फूल की पंखुड़ी का रस डालने पर क्या होता है?
उत्तर :
सिरका का रंग लाल से गुलाबी हो जाएगा।

प्रश्न 17.
अजैव एसिड का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर :
खनिज अम्ल।

प्रश्न 18.
जलीय द्रवण में HCL विधटित होकर कौन-कौन सा आयन देता है?
उत्तर :
H+, Cl

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 19.
एसिड नीले लिटमस का क्या करता है?
उत्तर :
नीले लिटमल को लाल कर देता है।

प्रश्न 20.
क्षार लाल लिटमस का क्या करता है?
उत्तर :
क्षार लाल लिटमस को नीला कर देता है।

प्रश्न 21.
अम्ल का pH कितना होता है?
उत्तर :
0 से 7 के बीच।

प्रश्न 22.
साबून जल का pH है।
उत्तर :
7 से ज्यादा।

प्रश्न 23.
NaOH का pH} क्या है?
उत्तर :
14

प्रश्न 24.
खाने वाले सोडा की प्रकृति है।
उत्तर :
क्षारीय

प्रश्न 25.
अम्ल तथा भस्म के बीच होने वाली क्रिया से क्या बनता है?
उत्तर :
लवण तथा जल।

प्रश्न 26.
दो जैव एसिड के नाम लिखो।
उत्तर :
मैलिक एसिड, साइट्रिक एसिड।

प्रश्न 27.
दो अजैव एसिड के नाम लिखो।
उत्तर :
सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड।

प्रश्न 28.
किस तापक्रम पर जल का pH7 के बराबर होता है?
उत्तर :
25°C

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 29.
हमारें भोजन में भस्म तथा अम्ल की मात्रा का अनुपात क्या होना चाहिए?
उत्तर :
4:1

प्रश्न 30.
मानव शरीर में एसिड-क्षार की मात्रा किन बातों पर निर्भर करती है?
उत्तर :
1) निः स्वासन में CO2 की मात्रा पर,
2) शरीर में घटित रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर।

प्रश्न 31.
लम्बे समय तक धूप्रपान करने से क्या बढ़ जाता है?
उत्तर :
एसिड।

प्रश्न 32.
बहुत देर तक काम करने से पेशी कोशिका में कौन सा रासायनिक परिवर्तन होता है।
उत्तर :
ग्लूकोज से लैक्टिक एसिड।

प्रश्न 33.
जीवाणुओं द्वारा शरीर में क्या बढ़ जाता है?
उत्तर :
लैक्टिक अम्ल।

प्रश्न 34.
वृक्क के क्षतिग्रस्त होने पर रक्त में क्या बढ़ने लगता है?
उत्तर :
यूरिक एसिड एवं क्रियोटीन।

प्रश्न 35.
ज्यादा नमक खाने से क्या होगा?
उत्तर :
रक्तबाप बढ़ जाएगा।

प्रश्न 36.
हड्डी का मूल उपादान क्या है?
उत्तर :
कैल्सियम।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 37.
हमें कैल्सियम किन-किन स्रोतों से मिलता है?
उत्तर :
दूध, दही, छोटी मछली का काँटा।

प्रश्न 38.
खाने वाला नमक किस प्रकार का पदार्थ है?
उत्तर :
दानेदार पदार्थ।

प्रश्न 39.
कैल्सियम क्लोराइड का सूत्र क्या है?
उत्तर :
CaCl2

प्रश्न 40.
नमक के उपादान क्या हैं?
उत्तर :
सोडियम (Nacl), मैग्नेशियम एवं कैल्शियम धातु का क्लोराइड यौगिक।

प्रश्न 41.
रक्त का स्वाद कैसा होता है?
उत्तर :
नमकीन।

प्रश्न 42.
स्नायु का क्या कार्य है?
उत्तर :
मस्तिष्क एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में संवेदना का आदान-प्रदान करना।

प्रश्न 43.
हमारे शरीर का कुल कैल्सियम का कितना भाग हड्डी में रहता है?
उत्तर :
99%

प्रश्न 44.
हड्डियों में कैल्सियम जमा करने में कौन सहायक है?
उत्तर :
विटामिन D

प्रश्न 45.
समुद्री स्रोत से प्रदूषण मुक्त कौन-सा नमक बनाया जाता है तथा उसमें मुख्य रूप से क्या रहता है?
उत्तर :
समुद्री स्रोत से प्रदूषण मुक्त नमक का नाम Organic Sea Salt है। इसका मुख्य उपादान मैगनेशियम है।

प्रश्न 46.
आयोडिन की कमी से क्या होता है?
उत्तर :
घंघा ।

प्रश्न 47.
हमारे शरीर में अधिकांश रेचन किसके द्वारा होता है?
उत्तर :
मूत्र से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 48.
खाद्य संरक्षक के रूप में क्या व्यवहार करते हैं?
उत्तर :
नमक।

प्रश्न 49.
दो पालीमर के नाम लिखो।
उत्तर :
PVC, PET

प्रश्न 50.
दो संश्लेषण रेशा का नाम लिखो।
उत्तर :
रेकॉन, नाइलॉन।

प्रश्न 51.
पौधों को रंग से बचाने के लिए क्या व्यवहार करते हैं?
उत्तर :
कीटनाशक।

प्रश्न 52.
दो कीटनाशक के नाम लिखो।
उत्तर :
अं्ड्रिन, काबोर्रिल।

प्रश्न 53.
सुगंधित स्रे से कौन सी समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर :
श्वास की समस्या।

प्रश्न 54.
शरीर से अतिरिक्त लवण कैसे बाहर निकलता है?
उत्तर :
पसीना द्वारा।

प्रश्न 55.
लोहा धँस जाने पर पहले दवा के रूप में क्या प्रयोग में लाया जाता था?
उत्तर :
गेंदा के पत्ते का रस या दूब का रस।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 56.
पालीथिन किसका पालीमर है?
उत्तर :
इथिलिन का।

प्रश्न 57.
PVC का एक उपयोग बताओ?
उत्तर :
जूता-चप्पल बनाने में, पानी के पाइप बनाने में।

प्रश्न 58.
जैव भंगुर का उदाहरण है।
उत्तर :
गोबर, पेड़ के पत्ते, हरी साग सज्जियाँ।

प्रश्न 59.
अजैव भंगुर का उदाहरण दो।
उत्तर :
प्लास्टिक, रेयांन, PVC

प्रश्न 60.
हडियों में दर्द तथा रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो जाना किससे होता है?
उत्तर :
कैडमियम।

प्रश्न 61.
पॉली बैग की जगह हम क्या व्यवहार कर सकते हैं?
उत्तर :
मोटे कागज या जूट का बैग।

प्रश्न 62.
लवण शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई है?
उत्तर :
Salarium या Salary से।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 63.
किसी का रक्तचाप घटने के लक्षण में क्या करेंगे।
उत्तर :
उसे अतिरिक्त नमक खाने को देंगे।

प्रश्न 64.
काँच में नील रंग लाने के लिए क्या व्यवहार किया जाता है?
उत्तर :
कोबाल्ट ऑक्साइड।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
कार्बनिक यौगिक किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे यौगिक जिनमें कार्बन मुख्य रूप से उपस्थित रहता है तथा कार्बन के चेन बनते हैं। उनमें समावयता पायी जाती है। उसे कार्बनिक यौगिक कहते हैं।

प्रश्न 2.
मनुष्य के शरीर के आवश्यक तत्व कौन से है नाम लिखो।
उत्तर :
मनुष्य के शरीर के आवश्यक तत्व सोडियम, पोटाशियम, कैल्सियम, आयरन, कॉपर, जस्ता, मैंगनीज, मैग्निशियम आदि हैं।

प्रश्न 3.
जैव अणु क्या है?
उत्तर :
वे रासायनिक यौगिक जो जैविक प्रक्रिया तथा जीव के शरीर के लिए आवश्यक है, उन्हे जैव अणु कहते हैं। जैसे :- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आदि।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 4.
आयरन का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर :

  • यह हेमोग्लोबिन का अभिन्न भाग है।
  • यह ऑक्सीजन का परिवहन करता है।
  • एनजाइम के निर्माण में भाग लेता है।

प्रश्न 5.
कैल्सियम के महत्व का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • यह खून के जमने में सहायक होता है।
  • यह हमारे ककाल का निर्माण करता है।
  • यह पेशी संकुचन में सहायक होता है।

प्रश्न 6.
सोडियम के स्रोत क्या हैं तथा इसका क्या महत्व है?
उत्तर :
सोत :- सोडियम हरी सब्जियों, गेहूँ, गाजर, दालों में मिलता है। साथ ही, माँस, दूध तथा नमक में। महत्व :-

  • यह शरीर में अम्ल क्षार को संतुलन बनाता है।
  • यह माँसपेशी के संकुचन तथा फैलाव को नियंत्रित करता है।
  • यह परासरण दाब तथा पानी की मात्रा को संतुलित करता है।

प्रश्न 7.
मैंग्रोव अरण्य में मिलने वाले पौधों की क्या विशेषता होती है?
उत्तर :

  • जमीन के ऊपर पेड़ों की जड़ें होती है जो श्वसन में सहायक होती हैं।
  • इनमें बिबिपेरस अंकुरण होता है।
  • इनकी जड़ें जमीन को अच्छी तरह पकड़े रहती है जिससे पेड़ सीधा खड़ा रहता है।

प्रश्न 8.
किन पौधों की जड़े खायी जाती है?
उत्तर :
बोट, गाजर, मूली आदि।

प्रश्न 9.
अम्ल किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे यौगिक जो जल में घुलकर (H+) या (H3+O) देते हैं तथा जिनका स्वाद खट्टा होता है, उन्हें अम्ल कहते हैं।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 10.
कार्बनिक अम्ल किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वे अम्ल जो मनुष्य के शरीर में रहता है, उन्हें कार्बनिक अम्ल कहते हैं। जैसे CH3CoOH, (एसिटिक अम्ल) CH3CnloH, CoOH (लैक्टिक अम्ल)

प्रश्न 11.
अकार्बनिक अम्ल किसे कहते हैं?
उत्तर :
वे यौगिक जो खनिजों से मिलते हैं उन्हें अकार्बनिक अम्ल कहते हैं जैसे :- HCl, HNO3

प्रश्न 12.
भस्म तथा क्षार किसे कहते हैं?
उत्तर :
धातु के आक्साइड तथा हाइड्रोक्साइड जो अम्ल से प्रतिक्रिया कर लवण तथा जल बनाते हैं। उन्हें भस्म कहते हैं :- Fe(OH)3, CaO
क्षार :- वे भस्म जो जल में घुलनशील होते हैं, उन्हें क्षार कहते हैं। क्षार ज़ल में घुल कर (OH) आयन देता है।
जैसे :- NaOH, Ca(OH)2

प्रश्न 13.
अम्ल तथा क्षार में दो समानताएँ बताओ।
उत्तर :

  • अम्ल तथा क्षार दोनों जल में घुलनशील होते हैं।
  • अम्ल तथा क्षार दोनों सांद्र अवस्था में जलन पैदा करते हैं।

प्रश्न 14.
अम्ल तथा क्षार में क्या अन्तर है?
उत्तर :

अम्ल क्षार
1. अम्ल का स्वाद खट्टा होता है। 1. क्षार का स्वाद कड़वा होता है।
2. अम्ल लाल लिटमस पेपर को नोला कर देता हे। 2. क्षार नील लिटमस पेपर को लाल कर देता है।
3. अम्ल जल के साथ H+ आयन देता है। 3. क्षार जल के साथ OHआयन देता है।

प्रश्न 15.
उदासीनीकरण प्रतिक्रिया क्या है?
उत्तर :
अम्ल तथा क्षार के बीच की प्रतिक्रिया जिसमें लवण तथा जल का निर्माण होता है और अम्ल तथा क्षार अपना गुण त्याग देते हैं, उसे उदासीनीकरण प्रतिकिया कहते हैं। HaOH+HCl=NaCl+H2O

प्रश्न 16.
निर्देशक क्या है? अम्ल, क्षार तथा लवण पर लिटमस, मिथाइल आरेंज, फिनाफथिलिन का प्रभाव बताओ।
उत्तर :
निर्देशक के रासायनिक यौगिक हैं जो प्रतिक्रिया में भाग नहीं लेते पर अपना रंग बदलकर प्रतिक्रिया पूरी होने की सूचना देते हैं, उन्हें निर्देशक कहते हैं।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका 1

प्रश्न 17.
मछली पालन से पहले तलाब में चूना को क्यों मिलाया जाता है?
उत्तर :
पानी का अम्लत्व कम करने के लिए तालाब में चूना मिलाया जाता है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 18.
इमली के पेड़ के आस-पास और कुछ पैदा क्यों नहीं होता है?
उत्तर :
इमली में टारटरिक अम्ल रहता है। पत्ता गिरने से मिट्टी का अम्लत्व बढ़ जाता है जिससे जमीन की उर्वरा शक्ति घट जाती है। इसलिए इमली के पेड़ के आस-पास कुछ भी पैदा नहीं होता है।

प्रश्न 19.
मानव के शरीर में अम्ल-क्षार का संतुलन क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
मानव के शरीर में अम्ल-क्षार का संतुलन बिगड़ने से शरीर के अंग क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। अम्ल बढ़ने से कैसियम का क्षय होने लगता है जिससे वात संबंधी बीमारियाँ होने लगती हैं। अत: pH 7-0 के मध्य होना चाहिए।

प्रश्न 20.
मानव शरीर में अम्ल क्षार की मात्रा किन बातों पर निर्भर करती है।
उत्तर :

  • नि:श्वास प्रक्रिया में CO2 कितना बाहर निकलता है।
  • शरीर में घटित होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर।

प्रश्न 21.
खाने वाले नमक की क्या विशेषता है?
उत्तर :

  • खाने वाला नमक सफेद होता है।
  • खाने वाला नमक रवेदार होता है।
  • यह जल में घुलनशील होता है।

प्रश्न 22.
किस प्रकार का लवण खाने के व्यवहार में आता है?
उत्तर :

  • सेंधा नमक
  • वीट नमक या रॉकसॉल्ट
  • खाने वाला नमक या टेबल सॉल्ट।

प्रश्न 23.
कैल्सियम का उपयोग क्या है?
उत्तर :

  • हड्डी एवं दाँत के गठन में सहायता करता है।
  • हुपपेशी के कार्य को नियंत्रित करता है।

प्रश्न 24.
खाद्य संरक्षण में नमक कैसे काम करता है।
उत्तर :
नमक के संस्पर्श में आने वाला जीवाणु का कोश तरल सावित होकर बाहर निकल जाता है जिससे जीवाणु मर जाता है। इसलिए खाद्य संरक्षण में नमक का प्रयोग होता है। जैसे :- आलू का चिप्स हो। आचार बनाने में।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 25.
साबुन क्या है?
उत्तर :
साबुन उच्च अणुभार वाले कार्बनिक अम्लो का सोडियम या पोटाशियम हाइड्रोक्साइड के साथ प्रतिक्रिया कर बनाया जाता है।
चर्बी +NaOH या = साबुन
(बसा) KOH

प्रश्न 26.
डिटरजेन्ट क्या है ?
उत्तर :
कार्बनिक अम्लों के लम्बे चेन वाले सल्फोनेट फास्फेट तथा सल्फेट होते हैं उन्हें डिटरजेन्ट कहते हैं।

प्रश्न 27.
साबुन तथा डिटरजेन्ट में अन्तर लिखो।
उत्तर :

साबुन डिटरजेन्ट
1) साबुन सोडियम तथा पोटाशियम के उच्च अणुभार वाले लक्षण हैं। 1) डिटरजेन्ट उच्च अणु भार वाले सल्फोनेट, सल्फेट, फास्फेट होते हैं।
2) साबुन जैव भंगुर होते हैं। 2) डिंटरजेन्ट जैव अभंगुर होते हैं।

प्रश्न 28.
प्लास्टिक कितने प्रकार होते हैं? उनके बारे में लिखो।
उत्तर :
प्लास्टिक दो प्रकार के होते हैं –

  • थर्मो प्लास्टिक
  • थर्मो सेटिंक प्लास्टिक।

थर्मो प्लास्टिक : वे प्लास्टिक जो गर्म करने पर पिघल जाते हैं, उनकी आकृति बदल जाती है या उनका आकार बदला जा सकता है, उन्हें थर्मो प्लास्टिक कहते हैं। जैसे -पालीथिन।

थर्मोसेटिंक प्लास्टिक : वे प्लास्टिक जो आग से गर्म करने पर भी आकृति नहीं बदलते हैं, उन्हें थमो सेटिंग प्लास्टिक कहते हैं। जैसे – बेके लाइट।

प्रश्न 29.
पोलीमर किसे कहते है?
उत्तर :
जब छोटे छोटे कार्बनिक अणु को जोड़कर बड़े कार्बनिक अणुभार वाले चैन आकार की वस्तु बनाई जाती है, उन्हें पोलीमर कहते हैं। पोलीमर की प्रकृति अपने मोनोमर से भिन्न हो जाती है। पोलीथिन एक पालिमर है जो इथिलिन का पालिमर है।
WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका 2

प्रश्न 30.
कुछ कीटनाशकों के नाम लिखो।
उत्तर :
मिथाइल पैराथियन, अलड़िन, कार्बोरिल।

प्रश्न 31.
डिटरजेन्ट के प्रयोग से क्या हानि होती है?
उत्तर :
डिटरजेन्ट के प्रयोग करने से ये पानी द्वारा जल स्रोतों में जाता है, जिससे जल में शैवाल की वृद्धि हो जाती है और पानी में O2 की मात्रा में कमी आती है।

प्रश्न 32.
सीमेंट क्या है? यह फट जाता है क्यों?
उत्तर :
सीमेंट कैल्सियम, अल्युमिनियम, आयरन ऑक्साइड और सिलिकेट जैसे धातुओं से मिलकर बना यौगिक है। जल के सम्पर्क में आने से सीमेंट का कैल्सियम ऑक्साइड हाइड्रोऑक्साइड में परिणत हो जाता है तथा सिलिकेट यौगिक के जल मुक्त होता है। इस रासायनिक प्रतिक्रिया में उष्मा उत्पन्न होता है, जिससे सिमेंट फट जाता है।

प्रश्न 33.
काँच क्या है? काँच का रंग बनाने में कौन-कौन से यौगिक का प्रयोग होता है।
उत्तर :
काँच चूना पत्थर, सोडा भस्म, सिलिका से मिलकर बना यौगिक है।
काँच बनाने के लिए निम्नलिखित यौगिक उपयोग होता है :-
पीला — आयरन ऑक्साइड
नीला — कोबाल्ट ऑक्साइड
हरा — क्रोमियम ऑक्साइड

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 34.
जैव भंगुर पदार्थ क्या है?
उत्तर :
वे पदार्थ जो प्राकृतिक प्रतिक्रिया द्वारा नष्ट हो जाते हैं। उन्हें जैव भंगुर कहते हैं – फल, हरी सब्जियाँ।

प्रश्न 35.
जैव अभंगुर पदार्थ क्या है? इनका दुष्पभाव क्या है?
उत्तर :
वे पदार्थ जो प्रकृति में प्रतिक्रियाँ द्वारा नष्ट नहीं हो पाते हैं उन्हें जैव अभंगुर पदार्थ कहते हैं,जैसे – प्लास्टिक बोतल, PVC
दुष्रभाव :-

  • मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट जाती है।
  • जल प्रवाह को रोकता है।
  • इससे जल का वर्ण तथा गंध में परिवर्तन होता है।

प्रश्न 36.
कीटनाशक का दुष्परिणाम क्या है?
उत्तर :
कीटनाशक हमारे शरीर में फल, सब्जियों तथा अनाजों के साथ चले जाते हैं, जो शरीर की जैव प्रतिरोध शक्ति को घटा देते हैं। ग्रंथियों का कार्य क्षमता घट जाती है, स्नायु अनियमित हो जाता, है। कीड़ा मारने वाले कीटनाशक से रेशम के कीट मर जाते हैं जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है।

प्रश्न 37.
निम्नलिखित धातुओं का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :

धातु या यौगिक दुष्परिणाम
लेड खाने से अरुचि होना, उल्टी होना, सिरदर्द।
पारा मुँह एवं अंदर की पेशी की प्रतिक्रिया घट जाना,
वृक्क की हानि।
कैडमियम हड्डियों के जोड़ों में दर्द, रीढ़ की हड्ड़ी टेढ़ी
हो जाना।

प्रश्न 38.
रासायनिक खाद का क्या दुष्परिणाम है :
उत्तर :
रासायनिक खाद के अधिक प्रयोग करने पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ता है।

  • रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से जमीन की अम्लियता बढ़ जाती है।
  • खाद वर्षा के जल के साथ बहकर नदी, तलाब में चले जाते हैं जिससे शैवाल की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है, O2 की मात्रा में कमी आती है।
  • रासायनिक खाद के प्रयोग से मिट्टी में कार्बनिक तथा अकार्बनिक तत्व का संतुलन बिगड़ जाता है।
  • फल, सब्जियों द्वारा हमारे शरीर में जाने से श्वास संबंधी बीमारियाँ होती है। त्वचा के रोग तथा वृक्क को नुकसान पहुँचाता

विस्तृत उत्तर वाले प्रश्न (Descriptive Type) : 5 MARKS

प्रश्न 1.
नीम के औषधीय गुणों का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • कान दर्द, दाँत और मसूड़ों के दर्द में नीम का तेल उपकारी होता है।
  • डायबिटीज में नीम के पत्ते काम में आते हैं।
  • साबुन, शैम्पू, दंत मंजन बनाने में नीम को उपयोग में लाया जाता है।
  • कीटनाशक औषधि के रूप में नीम के तेल का व्यवहार होता है।
  • नीम में बैक्टीरिया, छत्रक और परजीवी जीवाणु नाशक क्षमता है।
  • नीम वृक्ष के पत्ता तथा तेल एंटिबायोटिक के रूप में काम करता है।

प्रश्न 2.
बेल के औषधीय गुणों का उल्लेख करो।
उत्तर :

  • बेल में पेक्टिम या रोगों को दूर करने वाला गुण रहता है।
  • पेट की बीमारी में बेल उपकारी है।
  • बेल का पत्ता तथा बेल के फल में जीवाणु प्रतिरोधक क्षमता है।
  • बेल का शर्बत पाचन तथा भूख को बढ़ाता है।

प्रश्न 3.
आँवला के औषधीय गुणों के बारे में लिखो ।
उत्तर :

  • आँवला में Vit C रहता है। दाँत के मसूढ़े फूल जाने पर लाभकारी होता है।
  • सुखा हुआ आँवला पेट की गड़बड़ी को ठीक करता है।
  • अनीमिया तथा कैंसर प्रतिरोध में आँवला लाभकारी है।
  • उल्टी की आशंका उत्पन्न होने पर आँवला काफी उपकारी है।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 4.
नयनतारा के औषधीय गुणों को लिखें।
उत्तर :

  • नयनतारा का पत्ता डायबिटीज रोग में काम आता है।
  • मूत्र शुद्धीकरण, आमाशय प्रतिरोध गुण नयनतारा में पाया जाता है।
  • विन क्रिस्टिन तथा बिन ब्लास्टिन नामक उपक्षार नयनतारा में मिलता है जो ब्लडकैंसर और दूसरे कैंसर रोग से छुटकारा पाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
जीवन के लिए आवयश्यक तत्व है:
(a) नाइट्रोजन
(b) हाइड्रोजन
(c) ऑक्सीजन
(d) (a) और (c) दोनो होगा
उत्तर :
(d) (a) और (c) दोनो होगा।

प्रश्न 2.
पुरुष के शरीर में स्त्रियों की तुलना में कितना % अधिक जल होता है?
(a) 5 %
(b) 10 %
(c) 15 %
(d) 9 %
उत्तर :
(b) 10 %

प्रश्न 3.
सीप, घोंघा की ऊपरी खोल किससे बनी होती है।
(a) कैल्शियम कार्बेनेट से
(b) जल से
(c) सोडियम स्ल्फाइड से
(d) ऑक्सीजन से
उत्तर :
(a) कैल्शियम कार्बोनेट से

प्रश्न 4.
ऑक्सीजन पानी होता है:
(a) घुलनशील
(b) अघुलनशील
उत्तर :
(a) घुलनशील

प्रश्न 5.
हेमोग्लोबिन तैयार करने में सहायक होता है :-
(A) ताँबा
(B) जस्ता
(C) लोहा
(D) कैल्शियम
उत्तर :
(C) लोहा

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 6.
चमड़ा के नीचे का मोटा स्तर हमें ठंड से बचाता है :-
(a) लिपिड
(b) खनिज
(c) कार्बोहाइट्रेट
(d) सभी
उत्तर :
(a) लिपिड

प्रश्न 7.
जीव के आचरण और वंश का निर्धारण करता है :-
(a) लिपिड
(b) विटामिन्स
(c) न्यूक्लिक एसिड
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) न्यूक्लिक एसिड

प्रश्न 8.
किनकी कमी से स्नायुतंत्र सही ढंग से काम नहीं करता है?
(a) Na+
(b) 1K+
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) दोनों

प्रश्न 9.
हिमोग्लोबिन एक प्रकार का है :
(a) न्यक्लिक एसिड
(b) लिपिड
(c) प्रोटीन
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) प्रोटीन।

प्रश्न 10.
सेब में कौन सा अम्ल मिलता है:
(a) एसिटिक एसिड
(b) साइट्रिक एसिड
(c) मैलिक एसिड
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) मैलिक एसिड।

प्रश्न 11.
नीबू में होता है :
(a) साइट्रिक एसिड
(b) एसकरविक एसिड
(c) दोनों
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) दोनों।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 12.
दही में पाया जाता है।
(a) एसिटिक एसिड
(b) लैक्टिक एसिड
(c) साइट्रिक एसिड
(c) मैलिक एसिड
उत्तर :
(b) लैक्टिक एसिड।

प्रश्न 13.
मछली पालन से पहले जल में डाला जाता है।
(a) आयरन
(b) टिन
(c) चूना
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) चूना।

प्रश्न 14.
हाइड्रोक्लोरिक एसिड का दूसरा नाम है।
(a) म्यूरेटिक एसिड
(b) सल्फ्यूरिक एसिड
(c) सोडियम हाइड्रोक्साइड
(d) एसिटिक एसिड
उत्तर :
(a) म्यूरेटिक एसिड।

प्रश्न 15.
अम्ल तथा क्षार की पहचान होती है :-
(a) साबून से
(b) जोड़ा से
(c) निदेशक से
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) निदेशक।

प्रश्न 16.
अम्ल तथा क्षार के बीच होने वाली प्रतिक्रिया कहलाती है:-
(a) विस्थापन प्रतिक्रिया
(b) संलयन प्रतिक्रिया
(c) उदासीनीकरण प्रतिक्रिया
(d) कोई नहीं
उत्तर :
(c) उदासीनौकरण प्रतिक्रिया।

प्रश्न 17.
जैव स्रोत से पाये जाने वाले एसिड को कहते हैं :-
(a) अजैव एसिड
(b) खनिज एसिड
(c) जैव एसिड
(d) सभी
उत्तर :
(c) जैव एसिड।

प्रश्न 18.
जो एसिड जैव स्रोत से प्राप्त नहीं होते उन्हें कहते हैं :-
(a) जैव एसिड
(b) खनिज एसिड
उत्तर :
(b) खनिज एसिड।

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 19.
25° की उष्णता पर जल का PH होता है।
(a) < 7
(b) > 7
(c) = 7
(d) = 14
उत्तर :
(c) = 7

प्रश्न  20.
हड़ी में कैल्सियम जमा करने के लिए आवश्यक है :
(a) विटामिन A
(b) विटामिन D
(c) विटामिन C2
(d) विटामिन E
उत्तर :
(b) विटामिन D

प्रश्न 21.
आयोडिन को एकत्र करने के लिए नमक में मिलाया जाता है :
(a) Nacl
(b) HCl
(c) I2
(d) Klo3
उत्तर :
(d) Klo3

प्रश्न 22.
आयोडिन की कमी से होता है :
(a) रतौंधी
(b) भरासभस
(c) डायवेटिस
(d) घेंघा
उत्तर :
(d) घेघा।

प्रश्न 23.
इनमें कौन पालीमर है।
(a) पालीथिन
(b) इथिलीन
(c) बैजिन
(d) मिथेन
उत्तर :
(a) पालीथिन ।

प्रश्न 24.
इनमें से कौन प्रोटिन पोलीमर नहीं है ?
(a) मांसपेशी
(b) लिगमेंट
(c) शर्करा
(d) टेनडन
उत्तर :
(a) मांसपेशी।

प्रश्न 25.
साबुन बनाने के लिए चर्बी में क्या मिलाया जाता है ?
(a) कास्टिक सोडा
(b) कास्टिक पोटाश
(c) दोनों
(d) कोई नही
उत्तर :
(c) दोनों।

प्रश्न 26.
यूरिया क्या है?
(a) अकार्बनिक यौगिक
(b) कार्बनिक यौगिक
उत्तर :
(b) कार्बनिक यौगिक।

प्रश्न 27.
DDT है :-
(a) खाद्य
(b) कीटनाशक
(c) शेम्फू
(d) कवक
उत्तर :
(b) कीटनाशक।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. C, H, O द्वारा तैयार यौगिक______________ है।
उत्तर : शर्करा

2. इमली में _____________अम्ल मिलता है।
उत्तर : टारटरिक

3. चाय में _____________अम्ल रहता है
उत्तर : टैनिक

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

4. लिपिड _____________तत्व से बना है।
उत्तर : C, H, O, N

5. वंशनिर्धारण में काम _____________आता है।
उत्तर : न्यूकलिक एसिड।

6. अम्ल का स्वाद _____________होता है ।
उत्तर : खद्टा

7. जल में घुलनशील भस्म ___________कहलाता है।
उत्तर : क्षार

8. जवा फूल की पंखुडी का रस ___________का कार्य करता है।
उत्तर : निर्देशक

9. एसिटिक एसिड विघटित होकर ___________आयन देता है।
उत्तर : CH3+, CoOH

10. एसिड ___________लिटमस को बना देता है।
उत्तर : लाल, नीला

11. भस्म _____________लिटमस को _____________करता है।
उत्तर : नीला, लाल

12. पाक स्थली के रसका PH मान _____________होता है।
उत्तर : 0.9-1.5

13. पित्तरस का PH_____________है।
उत्तर : 8.0-8.60

14. मूत्र का आचरण _____________है।
उत्तर : क्षारीय

15. रक्त में _____________की मात्रा अधिक होने से _____________का परिमाण बढ़ जाता है ।
उत्तर : सुगर, एसिड

16. मानसिक तनाव बढ़ने से _____________बढ़ जाता है ।
उत्तर : एसिड

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

17. वृक्क के क्षतिग्रस्त होने पर _____________और_____________ का परिमाण बढ़ जाता है ।
उत्तर : यूरिक एसिड, क्रियोटिन

18. चींटी के डंक में _____________अम्ल रहता है ।
उत्तर : HCOOH

19. सोडियम क्लोराइड _____________तथा _____________आयन में विधटित होता है।
उत्तर : Na+, Cl

20. 100 मि०ली० रक्त में NaCl का परिमाण _____________ग्राम होता है।
उत्तर : 0.9

21. ___________ दाँत तथा हड्डी के गठन में सहायक है।
उत्तर : कैल्सियम।

22. प्रदूषण मुक्त समुद्री क्षेत्र में ___________ नमक बनाया जाता है।
उत्तर : Organic sea salt

23. Organi sea salt में ___________ मुख्य रूप में पाया जाता है।
उत्तर : मैग्नेशियम

24. स्वर यंत्र के दोनों ओर की ग्रंधि ___________ कहलाती है।
उत्तर : थायराइड प्रंथि

25. थायराइड ग्रंथि से ___________हार्मोन निकलता है।
उत्तर : थायराक्सिन

26. ___________की कमी से ___________हो जाता है।
उत्तर : आयोडिन, घेंा

27. पश्चिम बंगाल के ___________में बड़ा वायु कल स्थापित है।
उत्तर : बकखाली

28. श्वेत रक्त कणिका शरीर को ___________बचाती है ।
उत्तर : रोगों से

29. विटामिन ___________हड़ी में___________ जमा करने में सहायता करता है।
उत्तर : डी, कैल्शियम

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

30. छोटे अणु से जुड़कर बनने वाले यौगिक ___________कहलाते हैं।
उत्तर : पॉलीमर

31. गलने वाले प्लास्टिक को ___________कहते हैं।
उत्तर : थर्मोप्लास्टिक

32. जिनकी प्रकृति बदली नहीं जा सकती है उन्हें ___________ कहते हैं।
उत्तर : थर्मोंसेटिग प्लास्टिक

33. ___________एक प्राकृतिक पालीमर है।
उत्तर : शर्करा

34. PET___________ है।
उत्तर : पॉलीमर

35. ___________एक कीटनाशक है
उत्तर : एलड़्रन

36. प्रसाधन सामग्री ___________से बना होता है ।
उत्तर : संश्लेषित पदार्थ

37. चोट लगने से दर्द होने पर ___________देते हैं।
उत्तर : दर्द नाशक

38. अम्ल होने पर ___________देते हैं।
उत्तर : ऐंटासिड

39. जो वस्तुएँ प्रकृति में नष्ट नहीं होतीं उन्हें ___________कहते हैं।
उत्तर : जैव अभगुर

40. पैरासूट की रस्सी ___________से बने होते हैं ।
उत्तर : नायलॉन

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

41. ___________के प्रभाव से खाने की इच्छा नहीं होना तथा सिरदर्द होता है।
उत्तर : लेड

42. ___________ से हड्डियों के जोड़ में दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है।
उत्तर : कैडमियम

43. अपने परिवेश को साफ रखने के लिए पॉलि बैग की जगह का ___________ इस्तेमाल करना चाहिए।
उत्तर : जूट के बैग

सही मिलान करो :

प्रश्न 1.

A B
1) पाती नींबू a) खट्टा
2) पका आम b) खट्टा मीठा
3) इमली c) नमकीन मीठा
4) कुम्हड़ा d) मीठा

उत्तर :

A B
1) पाती नींबू a) खट्टा
2) पका आम d) मीठा
3) इमली b) खट्टा मीठा
4) कुम्हड़ा c) नमकीन मीठा

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 2.

A B
1) नींबू a) टैनिक अम्ल
2) इमली b) फॉमिक अम्ल
3) चींटी के डंक c) टारटरिक अम्ल
4) सेब d) साइट्रिक अम्ल
5) चाय e) मैलिक अम्ल

उत्तर :

A B
1) नींबू d) साइट्रिक अम्ल
2) इमली c) टारटरिक अम्ल
3) चींटी के डंक b) फॉमिक अम्ल
4) सेब e) मैलिक अम्ल
5) चाय a) टैनिक अम्ल

प्रश्न 3.

तरल का नाम B pH
1) पित्तरस a) 6.02-7.05
2) रक्त b) 4.6-8.0
3) मूत्र c) 0.9-1.05
4) पाकस्थली का रस d) 7.35-7.45
5) लार e) 8.0-8.60

उत्तर :

तरल का नाम B pH
1) पित्तरस e) 8.0-8.60
2) रक्त d) 7.35-7.45
3) मूत्र b) 4.6-8.0
4) पाकस्थली का रस c) 0.9-1.05
5) लार a) 6.02-7.05

प्रश्न 4.

A B
1) पाउडर a) प्राकृतिक
2) दूथपेस्ट b) संश्लेषित
3) कागज c) प्रक्रिया
4) इरेजर d) मानव निर्मित
5) पेंसिल e) मानव निर्मित

उत्तर :

A B
1) पाउडर e) मानव निर्मित
2) दूथपेस्ट d) मानव निर्मित
3) कागज a) प्राकृतिक
4) इरेजर b) संश्लेषित
5) पेंसिल c) प्रक्रिया

WBBSE Class 7 Science Solutions Chapter 4 पर्यावरण निर्माण में पदार्थों की भूमिका

प्रश्न 5.

A B
1) बुखार a) एंटिसेप्टिक
2) बैक्टिरिया द्वारा संक्रमित होने पर b) जीवाणु नाशक
3) अम्ल c) पेनकिलर
4) लोहा घँस जाने पर d) ऐंटासिड
5) चोट लगने से दर्द होने पर e) ज्वर नाशक

उत्तर :

A B
1) बुखार e) ज्वर नाशक
2) बैक्टिरिया द्वारा संक्रमित होने पर b) जीवाणु नाशक
3) अम्ल d) ऐंटासिड
4) लोहा घँस जाने पर a) एंटिसेप्टिक
5) चोट लगने से दर्द होने पर c) पेनकिलर

 

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

Detailed explanations in West Bengal Board Class 7 Geography Book Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश offer valuable context and analysis.

WBBSE Class 7 Geography Chapter 11 Question Answer – यूरोप महादेश

अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर (Very Short Answer Type) : 1 MARK

प्रश्न 1.
भूमध्य सागर यूरोप के किस तरफ है?
उत्तर :
दक्षिण में।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से कौन अलग करता है?
उत्तर :
जिबाल्टर जलडमरूमध्य।

प्रश्न 3.
यूरोप के उत्तर में कौन सा सागर स्थित है?
उत्तर :
उत्तरी सागर।

प्रश्न 4.
यूरोप व एशिया को मिलाकर क्या कहते हैं?
उत्तर :
यूरेशिया।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 5.
फ्रांस और स्विद्जरलैण्ड की सीमा पर कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है?
उत्तर :
आल्पस पर्वत श्रेणी।

प्रश्न 6.
काकेशस की सर्वोच्च चोटी का नाम बताओ।
उत्तर :
एल्बुर्ज।

प्रश्न 7.
सिसली द्वीप के प्रमुख ज्वालामुखी का क्या नाम है?
उत्तर :
एटना।

प्रश्न 8.
यूरोप महाद्वीप में किस तरह की जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
समशीतोष्ण जलवायु।

प्रश्न 9.
विश्व के किस महाद्वीप में मरुस्थल नहीं पाया जाता है?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 10.
भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र की प्रमुख उपज क्या है?
उत्तर :
जलपाई।

प्रश्न 11.
रूढ़ प्रदेश की प्रमुख नदी कौन सी है?
उत्तर :
राइन नदी।

प्रश्न 12.
रूढ़ प्रदेश का प्रधान खनिज क्या है?
उत्तर :
कोयला।

प्रश्न 13.
रूढ़ क्षेत्र का प्रमुख उद्योग क्या है?
उत्तर :
लौह इस्पात।

प्रश्न 14.
लंदन किस नदी के किनारे बसा है?
उत्तर :
टेम्स नदी।

प्रश्न 15.
टेम्स की प्रमुख सहायक नदी का क्या नाम है?
उत्तर :
ली नदी।

प्रश्न 16.
यूरोप के किस देश में भूमध्यसागरीय वनस्पति पायी जाती है?
उत्तर :
इटली, स्पेन, फ्रांस।

प्रश्न 17.
लंदन बेसिन की मुख्य कृषि क्या है?
उत्तर :
सब्जी की खेती करना।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 18.
पोल्डर का क्या अर्थ है?
उत्तर :
समुद्र से छीनी गयी भूमि।

प्रश्न 19.
पोल्डर भूमि की प्रधान कृषि उपज क्या है?
उत्तर :
गेहूँ।

प्रश्न 20.
नीदरलैण्ड की राजधानी का नाम बताओ।
उत्तर :
एम्सटरडम ।

प्रश्न 21.
हीरा काटने एवं पॉलिश करने का उद्योग कहाँ विकसित है?
उत्तर :
एम्सटरडम।

प्रश्न 22.
किस महाद्वीप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहते हैं?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप को।

प्रश्न 23.
यूरोप महाद्वीप में देशों की संख्या कितनी है?
उत्तर :
54 देश।

प्रश्न 24.
किन देशों में स्टेप मैदान पाये जाते हैं?
उत्तर :
रूस और यूक्रेन।

प्रश्न 25.
नीदरलैण्ड किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 26.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ है?
उत्तर :
हेग शहर में।

प्रश्न 27.
रूढ़ औद्योगिक प्रदेश किस देश में स्थित है?
उत्तर :
जर्मनी।

प्रश्न 28.
यूरोप के किस भाग में आग्नेय पर्वत पाये जाते हैं?
उत्तर :
दक्षिण में।

प्रश्न 29.
यूरोप की मुख्य नदी का नाम बताओ।
उत्तर :
डेन्यूब।

प्रश्न 30.
यूरोप महाद्वीप की जलवायु को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर :
पाँच भागों में।

प्रश्न 31.
रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र की ऊँचाई मीटर में बताओ।
उत्तर :
240 मीटर।

प्रश्न 32.
रूढ़ प्रदेश में कौन सी जलवायु पायी जाती है?
उत्तर :
शीतल समशीतोष्ण जलवायु।

प्रश्न 33.
रूढ़ प्रदेश में ग्रीष्मकालीन तापमान कितना रहता है?
उत्तर :
15° से 20° से०।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 34.
एसेन किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
सीमेंट उद्योग।

प्रश्न 35.
लंदन कहाँ की राजधानी है?
उत्तर :
ग्रेट ब्रिटेन की

प्रश्न 36.
टेम्स किस प्रवाह क्षेत्र की प्रधान नदी है?
उत्तर :
लंदन प्रवाह क्षेत्र।

प्रश्न 37.
लंदन प्रवाह क्षेत्र में किस हवा के प्रभाव से पूरे वर्ष वर्षा होती है?,
उत्तर :
पथिमी हवा।

प्रश्न 38.
गिलफोर्ड शहर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर :
इंजीनियरिंग उद्योग।

प्रश्न 39.
रिडिग शहर किस उद्योग के लिए जाना जाता है?
उत्तर :
घिस्कुट उद्योग।

प्रश्न 40.
नीदरलैण्ड ने किस शताब्दी में पोल्डर भूमि तैयार करनी शुरू की थी ?
उत्तर :
ग्यारहवीं शताब्दी में।

प्रश्न 41.
पोल्डर क्षेत्र को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर :
तीन भागों में।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 42.
पोल्डर भूमि की नमक की मात्रा को कम करने के लिए किस घास को उगाया जाता है?
उत्तर :
क्लोमर नामक घास।

प्रश्न 43.
पोल्डर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था कैसी है?
उत्तर :
उन्नतशील।

प्रश्न 44.
पोल्डरलैण्ड में खनिज तेल कहाँ पाया जाता है?
उत्तर :
दि हेग के पास।

प्रश्न 45.
पोल्डरलैण्ड में आबादी कैसी पायी जाती है?
उत्तर :
घनी जनसंख्या पायी जाती है।

प्रश्न 46.
किस उद्योग के कारण एम्सटरडम विश्व विख्यात है?
उत्तर :
हीरा काटने एवं पॉलिश करने के उद्योग।

प्रश्न 47.
टेम्स नदी किस सागर में गिरती है?
उत्तर :
उत्तरी सागर में।

प्रश्न 48.
नीदरलैण्ड में कौन फल सबसे अधिक उगाया जाता है?
उत्तर :
ट्यूलिप (Tulip)।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 49.
यूक्रेन शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर :
सीमा का प्रदेश।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर (Brief Answer Type) : 3 MARKS

प्रश्न 1.
यूरोप महाद्वीप की सीमा एवं विस्तार का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर :
स्थिति : यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध में 35° उत्तरी अक्षांश से 71° उत्तरी अक्षांश तथा 10° पथ्चिमी देशांतर से 65° पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।
सीमा एवं विस्तार : यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पथिम में अन्ध महासागर तथा दक्षिण में भूमध्यसागर है। पूर्वी सीमा पर यूराल पर्वत इसे एशिया से अलग करता है। यूराल पर्वत के अतिरिक्त यूरोप के पूर्व में यूराल नदी, कैस्पियन सागर तथा काकेशस पर्वत है।
यूरोप आस्ट्रेलिया के बाद विश्च का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। पश्चिम से पूर्व इसकी लम्बाई लगभग 5770 कि॰मी० तथा उत्तर से दक्षिण इसकी चौड़ाई लगभग 3850 किलोमीटर है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1 करोड़ वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप की समृद्धि के क्या कारण हैं?
उत्तर :
आर्थिक, व्यापारिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में यूरोप महाद्वीप के अग्रगण्य होने के निम्नलिखित कारण हैं।

  1. यूरोप की महानता का वास्तविक श्रेय यहाँ की उत्तम भौगोलिक स्थिति को है। यह संसार के मध्य में स्थित है।
  2. यह महाद्वीप तीन तरफ से समुद्रों से धिरा है। समुद्री प्रभाव के कारण यहाँ की जलवायु सम है।
  3. यहाँ का समुद्री तट कटा-फटा है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में सबसे लम्बा है। यहाँ समुद्री तट-रेखा अत्यन्त कटी-फटी है जिससे इसमें अनेक खाड़ियाँ हैं। अत: यहाँ उत्तम प्राकृतिक बन्दरगाह पाये जाते हैं।
  4. यूरोप में मानव निवास तथा कृषि योग्य भूमि की अधिकता है। अतः यहाँ कृषि एवं उद्योग दोनों का समान रूप से विकास हुआ है।
  5. यहाँ खनिज पदार्थों की अधिकता है। यहाँ का मुख्य खनिज कोयला एवं लोहा है जिसे उद्योग-धन्धों का विकास हुआ है।
  6. वैज्ञानिक प्रगति में यह महाद्वीप आगे रहा है जिससे यहाँ की औद्योगिक उन्नति को लाभ पहुँचा है।
  7. यूरोप उपनिवेशों की एक अच्छी सुविधा थी जिससे यहाँ के निर्मित माल आसानी से बिकते थे और इस कारण यहाँ उद्योग उन्नति कर गये हैं।

प्रश्न 3.
डेन्यूब और वोल्गा नदियों की विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर :
डेन्यूब नदी : डेन्यूब नदी यूरोप की सबसे प्रसिद्ध नदी है। यह नदी ब्लैक फॉरिस्ट पर्वत से निकलती है और 2849 किलोमीटर यूरोप के आठ देशों से प्रवाहित होती हुई कालासागर में गिरती है। कई देशों से प्रवाहित होने के कारण इस नदी को अंतर्राष्ट्रीय नदी कहा जाता है।
वोल्गा : वोल्गा यूरोप की सबसे लम्बी नदी है। इसकी लम्बाई 3687 किलोमीटर है। यह नदी रूस के वाल्डाई पर्वत से निकलती है तथा कैस्पियन सागर में गिरती है। इस प्रकार वोल्गा एक अंतः प्रवाह बनाती है। अतः इसे अंतः प्रवाहित नदी कहते हैं।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 4.
पोल्डर भूमि के प्रसिद्ध नगर एवं बंदरगाह का वर्णन करो।
उत्तर :
दि हेग नीदरलैण्ड की राजधानी एवं प्रसिद्ध औद्योगिक केन्द्र है। एम्सटरडम एक प्रसिद्ध व्यापारिक केन्द्र तथा नीदरलैण्ड का एक बड़ा नगर है। राइन नदी के मुहाने पर स्थित राटरडम एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह तथा औद्योगिक केन्द्र है। यहाँ बहुत बड़ा शिपयार्ड तथा खनिज तेल शोधन का कारखाना है।

प्रश्न 5.
पोल्डर भूमि किस प्रकार तैयार की जाती है ?
उत्तर :
पहले अत्यंत गहरे जलभूमि और सागर के कुछ भाग को चारो ओर से मिट्टी अथवा कंक्रीट के बाँध बनाकर घेर दिया जाता है। इस बाँध के भीतर से जल को निकालने के लिए एक नाला रहता है। इसके बाद इस घेरे हुए जलभूमि को पंप की सहायता से कीचड़ पानी से भरा जाता है। जल भूमि के भर जाने के बाद ऊपर का जल पंप की सहायता से नाले से समुद्र में फेंक दिया जाता है। जब पानी सूख जाता है तो उस जमीन को कुछ वर्ष छोड़ दिया जाता है। लवणमुक्त करने के लिए यहाँ कुछ वर्ष विभिन्न पशु खाद (हेक्लीयर) की खेती और पशुपालन किया जाता है। जब जमीन कृषि योग्य होती है तो सूर्यमुखी ट्यूलिप इत्यादि खाद्य एवं फलों की कृषि होती है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश 1

प्रश्न 6.
रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर :
जर्मनी के उत्तरी-पथिमी भाग में राइन और रूढ़ नदियों के संगम के समीपवर्ती 80 किलोमीटर की लम्बाई तथा 40 किलोमीटर चौड़ाई में फैले हुए क्षेत्र को रूर प्रदेश कहते हैं। औद्योगिक दृष्टि से बहुत अधिक विकसित होने के कारण इसे रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र कहते हैं। इस क्षेत्र के उत्तर में लिथो नदी, दक्षिण में रूर नदी, पश्चिम में राइन नदी तथा पूर्व में आयर की उच्च भूमि स्थित है।

प्रश्न 7.
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वतों का नाम बताओ।
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वत निम्नलिखित हैं –
आल्स पर्वत, एटलस पर्वत, पीरेनीज पर्वत, काकेशस पर्वत एवं हार्ज पर्वत आदि।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 8.
यूरोप के प्राकृतिक परिवेश का वर्णन करो।
उत्तर :
यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद इसके प्राकृतिक वैचित्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। दक्षिण में भूमध्यसागर के उपकुल से उत्तर सागर के तट के किनारे एवं पूर्व में यूराल पर्वत से पश्चिम में अटलांटिक महासागर के उपकुल तक विभिन्न प्रान्तों में बर्फ से ढँके पर्वत विशाल भूमि, घना पाईन के वन चारों तरफ फैले हुए है। यूरोप के अधिकांश क्षेत्र समतल भूमि होने के कारण यहाँ ऊँची मालभूमि, नीची भूमि एवं पर्वतीय क्षेत्र भी है।

विस्तृत उत्तर वालें प्रश्न (Detailed Answer Questions) : 5 MARK

प्रश्न 1.
यूरोप महाद्वीप की भौगोलिक स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर :
एशिया महाद्वीप के उत्तर में पथ्चिम स्थित यूरोप महाद्वीप का उत्तर-दक्षिण विस्तार 70° उत्तरी अक्षांश से 30° उत्तरी अक्षांश तथा पूर्व पथ्चिम विस्तार 65° पूर्वी देशांतर से 9 % प्पश्चिमी देशांतर तक है। यूरोप का क्षेत्रफल 1 करोड़ 6 लाख वर्ग किलोमीटर है जो एशिया के क्षेत्रफल का चौथाई तथा विश्व के क्षेत्रफल का 14 वाँ भाग है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का विश्व में छठवाँ स्थान है। केवल ओशेनिया महाद्वीप ही यूरोप से छोटा है।

यूरोप के उत्तर में उत्तरी हिन्द महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर, काला सागर, एजोब सागर एवं काकेशस पर्वत है। पश्चिम में अटलांटिक महासागर एवं पूर्व में एशिया महाद्वीप है। यूराल पर्वत, यूराल नदी एवं कैस्पियन सागर इसे एशिया महाद्वीप से अलग करते हैं। दक्षिण-पश्चिम में जिब्बाल्टर जल-प्रणाली इसे अफ्रीका महाद्वीप से अलग करती है। तीन तरफ से महासागरों से घिरा होने एवं एक तरफ से स्थल भाग से जुड़ा होने के कारण यूरोप महाद्वीप का आकार एक विशाल प्रायद्वीप जैसा है।

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप के महत्व पर प्रकाश डालो।
उत्तर :
यूरोप की विश्व के स्थल में मध्यवर्ती स्थिति होने के कारण एशिया एवं उत्तरी अमेरिका के देशों के साथ व्यापारिक संबंध अच्छा है। इसके पश्चिम में स्थित अटलांटिक महासागर विश्व का व्यस्तम महासागर है। यूरोप का लगभग 90 प्रतिशत भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में स्थित है। शीतोष्ण कटिबन्धीय जलवायु में मानव की कार्यक्षमता अंधिक रहती है। यहाँ की जलवायु कृषि एवं उद्योग दोनों के लिए अनुकूल है।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश 2

यूरोप का समुद्र तट अत्यन्त कटा-फटा है। इसके तट पर वाल्टिक सागर, उत्तर सागर, आयरिस सागर, इंग्लिश चैनल, भूमध्य सागर, कालासागर एवं ऐजोब सागर के अतिरिक्त असंख्य छोटी-बड़ी खाड़याँ है जो महादेश के भीतरी भागों तक चली गयी हैं। इन खाड़ियों में बोथानिया की खाड़ी बिस्के की खाड़ी, एड्रियाटिक सागर एवं एजियन सागर उल्लेखनीय है। यूरोप के समुद्र तट पर इन खाड़ियों एवं सागरों से घिरे हुए असंख्य द्वीप एवं प्रायद्वीप स्थित है। द्वीपों में ग्रेट बिटेन, आयरलेण्ड, कार्सिका सार्डीनिया एवं सिसली तथा प्रायद्वीपों में स्केण्डीनेविया, इटली यूनान और वाल्कन प्रायद्वीप उल्लेखनीय हैं।

इन्हीं प्रायद्वीपों के कारण यूरोप को प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहा जाता है। समुद्र तट कटा-फटा होने के कारण प्राकृतिक बन्दरगाहों की स्थापना एवं विकास सहज है। रूस को छोड़कर यूरोप के सभी देशों में समुद्री प्रभाव के कारण सम जलवायु पायी जाती है। यूरोप के पथ्धिमी तट पर गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा प्रवाहित होती है। अत: यूरोप का उत्तरी-पश्चिमी तट ऊँचे अक्षांशों में स्थित होते हुए भी वर्ष भर यातायात के लिए खुला रहता है।

आदर्श स्थिति के कारण ही यांत्रिक एवं औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात यूरोप में हुआ। यहाँ के साहसी नाविकों ने नई दुनिया की खोज की, यूरोपीय देशों ने विश्व के विभिन्न देशों के साथ व्यापारिक संपर्क स्थापित किये एवं धीरे-धीरे राजसत्ता हासिल कर अपने उपनिवेश स्थापित किये।

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 3.
पोल्डर भूमि की भूप्रकृति एवं जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति : पोल्डर का अर्थ है समुद्र से छीनी गयी भूमि। इस भाग का बहुत बड़ा भूभाग सागर सतह से भी नीचा है । समुद्री जल को आंतरिक भागों में आने से रोकने के लिए देश के पथ्थिम भाग में ऊँचे-ऊँचे बाँध बनाये गये हैं। इन बाँधों को डाइक (Dyke) कहते हैं। हॉलैण्ड की भूमि प्राय: चौरस है। यहाँ दो प्रकार की भूमि मिलती है। देश के उत्तरी भाग में स्थित ज्वीडर जी (Zuider Zee) नामक झील के पानी को बाहर निकाल कर अच्छी पोल्डर भूमि प्राप्त की गयी है। दूसरी वह भूमि है जो सागर सतह से भी नीची है।
जलवायु : नीदरलैण्ड में समुद्र के प्रभाव से गर्मी में कम गर्मी पड़ती है। परन्तु जाड़े में स्थल के प्रभाव के कारण अधिक जाड़ा पड़ता है। वर्षा वर्ष भर होती है। वर्षा का वार्षिक औसत 75 सेन्टीमीटर है।

प्रश्न 4.
रूढ़ प्रदेश के औद्योगिक विकास के कारण क्या हैं?
उत्तर :
रूढ़ प्रदेश के औद्योगिक विकास के कारण : रूढ़ औद्योगिक प्रदेश के विकसित होने के निम्नलिखित कारण हैं –

  1. रूढ़ नदी घाटी के वेस्टफालिया क्षेत्र से ही उत्तम किस्म का कोकिंग कोयला मिल जाता है।
  2. यहाँ रेललाईन एवं सड़कों का जाल बिछा हुआ है। प्रत्येक औद्योगिक नगर को नदी अथवा सड़क यातायात की सुविधा प्राप्त है।
  3. लोहा फ्रांस के लारेन क्षेत्र से तथा स्वीडेन से मँगा लिया जाता है।
  4. कपास, ऊन तथा कच्चा रेशम का आयात विदेशों से कर लिया जाता है।
  5. इस प्रदेश के दक्षिण में उपजाऊ कृषि प्रदेश तथा वन प्रदेश है जिनसे आवश्यक कच्चे माल मिल जाते हैं।
  6. नदियों से स्वच्छ जल उपलब्ध है।
  7. रासायनिक पदार्थ आसानी से मिल जाते हैं।
  8. जर्मनी के लोगों ने विज्ञान तथा तकनीकी विधा में उच्चकोटि की दक्षता प्राप्त कर ली है।
  9. जनसंख्या सघन होने के कारण यह क्षेत्र एक व्यापक बजार भी है।
  10. यहाँ की समशीतोष्ण जलवायु लोगों को फुर्तीला तथा बुद्धिमान बनाती है।

प्रश्न 5.
लंदन बेसिन की औद्योगिक उत्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर :
लंदन बेसिन की औद्योगिक उत्नति के निम्नलिखित कारण हैं :-
उत्तम बन्दरगाह : लंदन टेम्स नदी की एस्चुअरी पर स्थित है। अतः यहाँ पानी की गहराई अधिक है जिससे बड़ेबड़े जहाज आसानी से देश के भीतरी भागों तक पहुँच जाते हैं। अतः यहाँ कच्चे मालों को मँगाने तथा निर्मित मालों को निर्यात करने की सुविधा है।
यातायत की सुविधा : यद प्रदेश सड़कों, रेलों तथा जल मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। अत: यातायात की सुविधा है।
शक्ति के साधनों की सुविधआ : यहाँ सस्ती जल विद्युत उपलब्ध हो जाती है। अणु शक्ति का भी विकास हुआ है जिससे शक्ति के साधनों की कमी नहीं है।
उपयुक्त जलवायु : इस भाग की जलवायु समशीतोष्ण है जिससे यहाँ के निवासियों की शुरीरिक एवं मानसिक कार्यक्षमता अधिक है।
घनी जनसंख्या : इस भाग में जनसंख्या अत्यंत घनी है जिससे यहाँ सस्ते श्रमिकों तथा विस्तृत बाजार की सुविधा प्राप्त है।
पूँजी की सुविधा : यहाँ बैकिंग की सुविधा अच्छी है। अतः उद्योग को चलाने के लिए पूँजी की कमी नहीं है।
पूर्व उपनिवेश की सुविधा : कुछ वर्ष पहले विश्व के विभिन्न देशों में ब्रिटिश साम्राज्य फैला था। आज भी उन देशों के साथ ब्रिटेन का संबंध बना हुआ है। अत: लंदन को इन देशों से कच्चा माल तो मिलता ही है, ये देश इस क्षेत्र में निर्मित सामानों के लिए उत्तम बाजार भी है।

प्रश्न 6.
यूक्रेन क्षेत्र की भू-प्रकृति तथा जलवायु का वर्णन करो।
उत्तर :
भू-प्रकृति (Physical Features) : सम्पूर्ण यूक्रेन प्रदेश एक समतल परन्तु लहरदार मैदान है। जिस पर डॉन (Don), नीपर (Dnieper) और निस्टर (Dniaster) नदियाँ बहती हैं। हिम-युग में यह मैदान हिमाच्छादित था। हिमनदी ने इस प्रदेश को काँट-छाँट कर निम्न कर दिया है। पूर्व में वाल्डाइ की पहाड़ियों की ओर ऊँचाई बढ़ती गयी है। सभी नदियाँ वाल्डाई की पहाड़ियों से निकलती हैं। डान नदी एजोब सागर में तथा नीपर काला सागर में गिरती है।

जलवायु (Climate) : समुद्र से दूर होने के कारण इस प्रदेश की जलवायु विषम है। ग्रीष्मकाल में काफी गर्मी पड़ती है जबकि औसतन तापक्रम 20° C रहता है। जाड़े में कठोर जाड़ा पड़ता है और तापक्रम हिमांक से नीचे गिर जाता है। वर्षा कम होती है। अधिकांश वर्षा बसन्त काल में तूफानों से होती है। पथिम से पूर्व जाने पर वर्षा की मात्रा कम होती जाती है और शीतकाल की कठोरता बढ़ती जाती है। उत्तरी भाग में 50 सेमी॰ वर्षा होती है। परन्तु दक्षिण एवं पूर्व की ओर 15 से 20 सेमी॰ वर्षा होती है। जाड़े में हिमपात होता है और उत्तरी भाग में 25 सेंमी॰ मोटी वर्फ की तह जम जाती है। इस प्रकार यहाँ स्टेप तुल्य जलवायु पायी जाती है।.

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 7.
यूक्रेन में उद्योग-धन्धों की उत्रति का क्या कारण है ?
उत्तर :
यूक्रेन की औद्योगिक उन्नति के निम्नलिखइत कारण हैं –
कच्चे माल की सुविधा : यह यूरोप का प्रमुख कृषि क्षेत्र है। अतः यहाँ पर कृषि पर आधारित उद्योगों के लिए कपास एवं चुकन्दर आदि कच्चे माल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही यहाँ कोयला, लोहा, मैंगनीज आदि खनिज पदार्थ भी पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। अत: यहाँ धातु सम्बन्धी उद्योगों के लिए कच्चे माल आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
शक्ति के साधनों की सुविधा : नीपर, निस्टर आदि नदियों से पर्याप्त मात्रा में जलविद्युत उत्पन्न की जाती है। नीपर नदी पर निम्रोपेट्रोवस्क स्थान पर बाँध बना कर अपार जलविद्युत शक्ति का उत्पादन किया जाता है। बाकू मैकाप तथा ग्रोजनी में खनिज तेल पाया जाता है साथ ही डोनेज बेसिन तथा नीपर बेसिन से पर्याप्त कोयला भी प्राप्त होता है। इस प्रकार यहाँ शक्ति के साधनों की सुविधा है।
यातायात की सुविधा : मैदानी भाग होने से यातायात के साधनों का विकास अधिक हुआ है। यूक्रेन में रेलमागों एवं सड़कों की अधिकता है। साथ ही यहाँ नीपर, निस्टर आदि नदियों से जल ग्यातायात की सुविधा है।
बन्दरगाह की सुविधा : ओडेसा, रोस्टीव आदि बन्दरगाहों से आयात एवं निर्यात की सुविधा है।
घनी जनसंख्या की सुविधा : यहाँ की जनसंख्या सघन है। अत: सस्ते तथा कुशल श्रमिकों तथा बाजार की सुविधा है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (Multiple Choice Question & Answer) : (1 Mark)

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल के अनुसार यूरोप महाद्वीप का विश्व में स्थान है-
(a) पहला
(b) छठवाँ
(c) तीसरा
उत्तर :
(b) छठवाँ

प्रश्न 2.
यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है-
(a) एलबुर्ज
(b) रॉकी
(c) आल्स
उत्तर :
(a) एलबुर्ज

प्रश्न 3.
यूरोप महाद्वीप की जलवायु है-
(a) मानसून
(b) शीत
(c) समशीतोष्ण
उत्तर :
(c) समशीतोष्ण

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 4.
यूरोप महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है-
(a) डेन्यूब
(b) वोला
(c) राइन
उत्तर :
(a) डेन्यूब

प्रश्न 5.
पोल्डर भूमि जिस देश में है, वह है-
(a) बिटेन
(b) हॉलैण्ड
(c) जर्मनी
उत्तर :
(b) हॉलैण्ड

प्रश्न 6.
लंदन किस नदी के किनारे बसा है-
(a) टेम्स
(b) राईन
(c) नीपर
उत्तर :
(a) टेम्स

प्रश्न 7.
लंदन राजधानी है-
(a) टेम्स की
(b) ग्रेट ब्रिटेन की
(c) कोरिया की
उत्तर :
(b) ग्रेट बिटेन की

प्रश्न 8.
रूढ़ प्रदेश स्थित है-
(a) फ्रांस में
(b) जर्मनी में
(c) जापान में
उत्तर :
(b) जर्मनी में

प्रश्न 9.
रूढ़ प्रदेश का प्रमुख उद्योग है-
(a) लौह इस्पात उद्यग
(b) जूट उद्योग
(c) सूती वस्त उद्योग
उत्तर :
(a) लौह इस्पात उद्यग

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 10.
यूरोप महाद्वीप के शीतोष्ण घास के मैदान को कहते हैं-
(a) प्रेयरी
(b) वेल्ड
(c) स्टेपी
उत्तर :
(c) स्टेपी

प्रश्न 11.
इटली, स्पेन, फ्रांस में जलवायु पायी जाती है-
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु
(b) टुण्ड़ा जलवायु
(c) शीतोष्ण जलवायु
उत्तर :
(a) भूमध्यसागरीय जलवायु

प्रश्न 12.
रूढ़ क्षेत्र की प्रधान नदी है-
(a) राइन
(b) लूनी
(c) डेन्यूब
उत्तर :
(a) राइन

प्रश्न 13.
रूढ़ प्रदेश में प्रधान खनिज है-
(a) लोहा
(b) कोयला
(c) सोना
उत्तर :
(b) कोयला

प्रश्न 14.
रूढ़ प्रदेश प्रसिद्ध है-
(a) कागज उद्योग के लिए
(b) इस्पात उद्योग के लिए
(c) मोटरगाड़ी उद्योग के लिए
उत्तर :
(c) मोटरगाड़ी उद्योग के लिए

प्रश्न 15.
झीलों का देश कहते हैं-
(a) जर्मनी को
(b) फिनलैण्ड को
(c) स्पेन को
उत्तर :
(b) फिनलैण्ड को

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 16.
यूरोप महाद्वीप में कुल देशों की संख्या है-
(a) 50
(b) 40
(c) 54
उत्तर :
(c) 54

प्रश्न 17.
यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है-
(a) आल्पस पर्वत
(b) रॉकी पर्वत
(c) यूराल पर्वत
उत्तर :
(a) आल्पस पर्वत

प्रश्न 18.
समुद्र से छीनी गई भूमि को कहते हैं-
(a) पोल्डरलैण्ड
(b) फिनलैण्ड
(c) नीदरलैण्ड
उत्तर :
(a) पोल्डरलैण्ड

प्रश्न 19.
नीदरलैण्ड में समुद्र के पानी को रोकने के लिए बनाये गये बांधों को कहते हैं-
(a) पोल्डर
(b) डाइक
(c) बेसिन
उत्तर :
(b) डाइक

प्रश्न 20.
यूरोप में विश्व की जनसंख्या निवास करती है-
(a) 1 / 4
(b) 1 / 10
(c) 1 / 5
उत्तर :
(a) 1 / 4

प्रश्न 21.
यूरोप का समुद्री तट है-
(a) सपाट
(b) कटाफटा
(c) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(b) कटाफटा

प्रश्न 22.
इटली के मध्य भाग में पर्वत श्रेणी स्थित है-
(a) पिनाइन श्रेणी
(b) एपिनाइन श्रेणी
(c) आल्स श्रेणी
उत्तर :
(b) एपिनाइन श्रेणी

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

प्रश्न 23.
यूक्रेन क्षेत्र की मिट्टी है-
(a) लाल
(b) काली
(c) दोमट
उत्तर :
(b) काली

प्रश्न 24.
क्रिवोईराग में खानें हैं –
(a) कच्चा लोहा की
(b) कोयला की
(c) मैंगनीज की
उत्तर :
(a) कच्चा लोहा की

रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (Fill in the blanks) : (1 Mark)

1. क्षेत्रफल के अनुसार यूरोप का विश्व में _______ स्थान है।
उत्तर : छठा

2. ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी _______ है।
उत्तर : लंदन

3. फ्रांस की सबसे लंबी नदी _______ है।
उत्तर : सीन

4. यूरोप की जलवायु _______ प्रकृति की है।
उत्तर : समशीतोष्ण

5. यूरोप के घास के मैदान को _______ कहा जाता है।
उत्तर : स्टेप

6. रूढ़ क्षेत्र की प्रधान नदी _______ है।
उत्तर : राइन

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

7. रूढ़ प्रदेश की जलवायु _______ प्रकृति की है।
उत्तर : शीलल समशितोष्ण

8. _______ रूढ़ अंचल का प्रधान खनिज है।
उत्तर : कोयला

9. _______ रूढ़ अंचल का प्रमुख उद्योग है ।
उत्तर : लौह इस्पात

10. _______ लौह इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर : डुइस वर्ग

11. लंदन के उत्तर में _______ स्थित है।
उत्तर : उत्तरी सागर

12. _______ लंदन का प्रमुख एयरपोर्ट है।
उत्तर : हिथो

13. लंदन _______ नदी के किनारे बसा हुआ है।
उत्तर : टेम्स

14. ला _______ नदी की प्रधान उप नदी है।
उत्तर : टेम्स

15. पुनर्निर्यात बंदरगाह _______ को कहा जाता है।
उत्तर : लंदन

16. समुद्र से उद्धार की गई भूमि को _______ भूमि कहा जाता है।
उत्तर : पोल्डर

17. डेन्यूब को _______ नदी कहा जाता है।
उत्तर : अंतराष्ट्रीय

18. ब्लैक फॉरेस्ट _______ का उद्गम स्थान है।
उत्तर : डेन्यूब

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

19. राइन नदी _______ सागर में गिरती है।
उत्तर : उत्तरी

20. पोल्डर भूमि में उद्योग और _______ व्यवस्था काफी उन्नतशील है।
उत्तर : परिवहन

21. यूरोप की डेन्यूब _______ नदी है।
उत्तर : अंतराष्ट्रीय

22. इंग्लैण्ड का लंदन विश्व विख्यात _______ बंदरगाह है।
उत्तर : पुनर्निर्यात

23. पोल्डर भूमि का निर्माण _______ के निवासियों ने किया है।
उत्तर : हॉलैण्ड

24. जर्मनी का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र _______ है।
उत्तर : रूढ़ औद्योगिक क्षेत्र

25. इटली का प्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत _______ है।
उत्तर : विसुवियस

26. लंदन प्रवाह क्षेत्र में _______ बहती है।
उत्तर : टेम्स नदी

सही एवं गलत का निर्णय करो : True or False (1 mark)

1. विश्ष की सबसे पहले औद्योगिक क्रांति का शहर लंदन है।
उत्तर : (सही)

2. काकेशस की सर्वोच्च चोटी एलबुर्ज (5642 मी०) है।
उत्तर : (सही)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

3. यूरोप की मुख्य नदियों का उद्गम स्रोत भलडाई पहाड़ी क्षेत्र है।
उत्तर : (सही)

4. यूरोप की जलवायु समशीतोष्ण प्रकृति की है।
उत्तर : (गलत)

5. सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र पथ्थिमी यूरोपीय एवं भूमध्यसागरीय क्षेत्र है।
उत्तर : (सही)

6. टुण्ड़ा जलवायु क्षेत्र वर्ष भर ठंडा नहीं बना रहता है।
उत्तर : (सही)

7. यूरोप विश्च का छठवाँ बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर : (सही)

8. उत्तर में पर्वत क्षेत्र के मध्य आलप्स पर्वत श्रेणी है।
उत्तर : (गलत)

9. काकेशस पर्वत की उच्च चोटी एलबुर्ज यूरोप की सबसे ऊँची चोटी है।
उत्तर : (सही)

10. राइन फ्रांस की दीर्घतम नदी है।
उत्तर : (सही)

11. सीन यूरोप का व्यस्ततम आंतरिक जलमार्ग है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

12. पो नदी इटली की दीर्घतम नदी है।
उत्तर : (गलत)

13. यूरोप के उत्तरी क्षेत्र में नार्वे में पूरे साल तीव्र सर्द मौसम रहता है।
उत्तर : (सही)

14. स्टेप तृणभूमि में ग्रीष्मकालीन उष्णता 21°-27° से० रहती है।
उत्तर : (गलत)

15. रूढ़ शिल्पांचल का क्षेत्रफल 4600 वर्ग कि॰मी॰ है।
उत्तर : (सही)

16. रूढ़ प्रदेश की औसत ऊँचाई 270 मीटर है।
उत्तर : (गलत)

17. रूढ़ प्रदेश की जलवायु समशीतोष्ण है।
उत्तर : (सही)

18. रूढ़ प्रदेश की परिवहन व्यवस्था उन्नतशील है।
उत्तर : (गलत)

19. रूढ़ प्रदेश के शहरों के आस-पास मिश्रित खेती पद्धति से कृषि कार्य होता है।
उत्तर : (सही)

20. लंदन प्रवाह क्षेत्र का आयतन 8000 वर्ग कि॰मी॰ है।
उत्तर : (गलत)

WBBSE Class 7 Geography Solutions Chapter 11 यूरोप महादेश

21. नीदरलैण्ड में प्रायः 3000 से ज्यादा छोटे-बड़े पोल्डर हैं।
उत्तर : (सही)

22. पोल्डर भूमि की आबादी विरल है।
उत्तर : (सही)

23. पोल्डर भूमि का प्रधान शहर एम्टरडम है।
उत्तर : (सही)