WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions Poem 6 नौरंगिया to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 Question Answer – नौरंगिया

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.’नौरंगिया’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 2. ‘नौरंगिया’ कविता का भावार्थ लिखें तथा उसके उदेश्य को भी लिखें।
अथवा
प्रश्न 3. ‘नौरंगिया’ कविता में निहित कवि के संदेश को लिखें।
अथवा
प्रश्न 4. ‘नौरंगिया’ कविता की नौरंगिया की चारित्रिक विशेषताओं को लिखें।
अथवा
प्रश्न 5. ‘नौरंगिया’ श्रमिक युवती की गाथा है – स्पष्ट करें।
अथवा
प्रश्न 6. ‘नौरंगिया’ गंगा पार श्रमिक युवती का प्रतिनिधित्व करती है – कविता के आधार पर लिखें।
अथवा
प्रश्न 7. ‘नौरंगिया’ कविता के आधार पर नौरंगिया की दिनचर्या तथा चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन करें।
अथवा
प्रश्न 8. ‘नौरंगिया’ कविता का मूल भाव लिखें।
उत्तर :
कैलाश गौतम की कविताओं में ग्रामीण जीवन का वित्र है। कहीं हल जोतकर घर लौटने वाले किसानपरिवार का दृश्य है, कहीं खिन्रता है, कहीं निराशा है तो कहीं पुरुष से भी अधिक आशावान कर्मठता का पाठ पढ़ाने वाली युवती है। ‘नौरंगयया’ कैलाश गौतम की एक ऐसी ही कविता है। इसमें कवि ने एक ग्रामीण श्रमिक युवती का चित्रण किया है। नाम के ही अनुरूप उसके व्यक्तित्व में प्रकृति के नौ रंग बिखरे दिखाई देते हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

कवि ने जिस युवती का वर्णन किया है उसका नाम नौरंगिया है। वह देवी-देवता अर्थात् किसी धर्म के नाम पर किसी दिखावे में विश्वास नहीं करती। वह भोली है तथा उसकी प्रकृति में छल-कपट भी नहीं है। गाँव के प्रभावशाली व्यक्तियों से वह अन्याय के विरूद्ध लोहा लेती है। स्वी होते हुए भी अपने बल-बूते पर खेती का काम देखती है। उसका पति एकदम निकम्मा, ख्री की प्रकृति का है। वह उस पत्थर कोयले के समान हैं जो जलता नहीं है। अपने अनुरूप पति को न पाकर वह उससे घृणा नहीं करती बल्कि उसके साथ शान से जीती, खाती-पीती है। उसके इस व्यवहार की चर्चा पूरे गाँव में उसी प्रकार है जिस प्रकार अखबार के मुख्य समाचार की।

नौरंगिया जवान है, उसका बदन कसा है, ऐसा लगता है मानो शीशे के साँचे में पानी भरा हो। उसके शरीर में सौंदर्य की लहर उसी प्रकार उठती दिखाई देती है जिस प्रकार आम के छोटे-छोटे कोमल लालिमायुक्त पत्ते हवा में काँपते हैं। उसका चेहरा फूल की तरह सुंदर है तथा उसके काले-काले लट भँवरे के समान मुख पर मँडराते हैं।

वह ऐसी तरो-ताजा तथा आभायुक्त दिखाई देती है मानो सौ-सौ बार पानी में घुलकर आयी हो। उसके होंठ कुछ कहने की भंगिमा में खुले हैं। सचमुच नौरंगिया ईश्वर की अद्भुत रचना है। नौरंगिया के रूप-सौदर्य के कारण गाँव के मुंशी तथा ठेकेदार की कामुक दृष्टि लगी रहती है। उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि ऐसे नरभक्षियों से कैसे बचा जाए। लेकिन कोई हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि वह गंगा पार की है।

कवि कहते है कि जब भी देखो नौरंगिया अपने काम में लगी रहती है। वह कटी फसल के सूखे पौधे को पीट-पीट कर उससे दाने निकालती है। किसी भी काम से वह हार नहीं मानती। जब तक उसकी आँखें खुली रहती हैं तब तक उसकी भाग-दौड़ काम के पीछे बनी ही रहती है। स्वी होते हुए भी वह बिच्छ, गोंजर या साँप से नहीं डरती, दिखाई पड़ते ही उसे

मार डालती है। उसके मनोरंजन का एक ही साधन है – विविध भारती से प्रसारित गाने को सुनना। वह सीधी-सादी है, उसकी बोली मीठी है तथा उसकी आँखों में सुनहले भविष्य के सपने तैर रहे हैं। वह उन दिनों की आस लगाए बैठी है जब अपने परिश्रम से वह हर दिन त्योहार के समान बिताएगी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

नौरंगिया की कर्मठता के बावजूद उसके जीवन में आर्थिक तंगी है। उसके घर की दीवारें दह रही हैं, घर की छाजन भी पुरानी पड़ गई है। फसल जैसे ही पकती है वैसे ही महाजन कर्ज वसूलने के लिए सिर पर आ खड़े होते हैं। जो गहने उसने गिरवी रखे थे, उन्हें भी नहीं छुड़ा पाती है – मन मसोस कर रह जाती है। आखिर वह आर्थिक तंगी से कब तक जूझे।

अपनी आर्षिक तंगी से वह कैसे छूटे और इसका उपाय आखिर किससे पूछे । उसने जिंदगी में क्या-क्या नहीं खोया, क्या नहीं दूटा फिर भी उसकी हँसी नहीं छूटी। जिंदगी जीने की ललक कम नहीं हुई। उसने अपने पैरों में जो चपल पहने हैं वे भी किसी से माँगे हुए हैं तथा साड़ी भी उधार में लिया था। इन सबके बावजूद नौरंगिया के हौसले में कोई कमी नहीं आती क्योंकि वह गंगा पार की है।

इस प्रकार हम पाते हैं कि कैलाश गौतम ने इस कविता में नौरंगिया को दीन-हीन-लाचार नहीं बल्कि पुरूषों और परिस्थितियों से टक्कर लेनेवाली कर्मठ स्वी के रूप में दर्शाया है। नौरंगिया जैसी युवती से ही इस देश की नारियों को एक नई दिशा मिल सकती है। हुम कह सकते हैं कि नौरंगिया आनेवाली नारियों का प्रतीक है। कवि नारी को अब सशक्त रूप में देखना चाहते हैं और यही एक इस कविता का उद्देश्य है तथा नारियों को अबला नहीं, सबला बनने का संदेश इसमें निहित है।

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
विविध भारती क्या है?
उत्तर :
विविध-भारती आकाशवाणी का एक कार्यक्कम है जिसमें श्रोताओं के आपह (फरमाइश) पर लोकपिय फिल्मी गाने सुनाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
नौरंगिया हमेशा किस कार्य में लिप्त रहती थी ?
उत्तर :
नौरंगिया सदैव कृषिकार्य एवं गृहकार्य में लिप्त रहती थी।

प्रश्न 3.
नौरंगिया का पति (मरद) कैसा है ?
उत्तर :
नौरंगिया का पति निखट्टू, खैण तथा पत्थर कोयले के समान है जो कभी जलकर लाल नहीं होता।

प्रश्न 4.
नौरंगिया देवी-देवता को क्यों नहीं मानती थी ?
उत्तर :
नौरंगिया कर्मपूजा को ही सबसे पड़ी पूजा मानती है, इसलिए वह देवी-देवता को नहीं मानती है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 5.
नौरंगिया की आँखों में कैसे सपने हैं?
उत्तर :
नौरंगिया की आँखों में सुनहरे भविष्य के सपने हैं।

प्रश्न 6.
नौरंगिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है ?
उत्तर :
नौरंगिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती है – गाँव के प्रभावशाली व्यक्तियों से अपनी इज्जत को बचाना।

प्रश्न 7.
‘संग-संग खाती, संग-संग पीती’ – किसके बारे में कहा गया है ?
उत्तर :
यहाँ नौरंगिया के बारे में कहा गया है कि वह अपने पति के साथ-साथ खाती-पीती है। अपने पति को लेकर उसके मन में कोई़ी हीन भावना नहीं है।

प्रश्न 8.
गाँव-गली में किसकी चर्चा है ?
उत्तर :
गाँव-गली में नौरंगिया की कर्मठता, उसके रूप-सौंदर्य की चर्चा है।

प्रश्न 9.
नौरंगिया की चर्चा की तुलना किससे की गई है ?
उत्तर :
नौरंगिया की चर्चा की तुलना अखबार की सुर्खी से की गई है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 10.
नौरंगिया कहाँ की है ?
उत्तर :
नौरंगिया गंगा-पार की है।

प्रश्न 11.
‘काला भँवरा’ किसे कहा गया है ?
उत्तर :
नौरंगिया के झूलते काले लट को काला भँवरा कहा गया है।

प्रश्न 12.
नौरंगिया के शरीर की आभा कैसी है?
उत्तर :
नौरंगिया के शरीर की आभा ऐसी है मानो वह सौ-सौ बार पानी से धुली ही।

प्रश्न 13.
नौरंगिया के बदन की सिहरन की तुलना किससे की गई है ?
उत्तर :
नौरंगिया के बदन की सिहरन की तुलना आम के पौधे के कोमल पत्ते की सिहरन से की गई है।

प्रश्न 14.
ईश्वर की अद्भुत रचना किसे और क्यों कहा गया है ?
उत्तर :
नौरंगिया को ईश्वर की अद्भुत रचना कहा गया है क्योकि गरीब घर में जन्म लेने के बाद भी वह सुंदर और समझदार और कर्मठ है।

प्रश्न 15.
नौरंगिया क्या नहीं मानती और क्या नहीं जानती ?
उत्तर :
नौरंगिया देवी-देवता को नहीं मानती तथा छल-कपट नहीं जानती।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 16.
‘जैसी नीयत’ का भावार्थ क्या है?
उत्तर :
‘जैसी नीयत’ का भावार्थ है – बुरी नीयत।

प्रश्न 17.
नौरंगिया जगे रहने तक किसके आगे-पीछे भागती रहती है ?
उत्तर :
नौरंगिया जगे रहने तक काम के आगे-पीछे भागती रहती है।

प्रश्न 18.
काम करने के दौरान नौरंगिया क्या करती रहती है ?
उत्तर :
काम करने के दौरान नौरंगिया विविध-भारती से गाने सुनती रहती है।

प्रश्न 19.
नौरंगिया किसे मारती है ?
उत्तर :
नौरंगिया बिच्छू, साँप, गोंजर को मारती है।

प्रश्न 20.
नौरंगिया के सीधेपन की तुलना किससे की गई है ?
उत्तर :
नौरंगिया के सीधेपन की तुलना लाठी से की गई है।

प्रश्न 21.
नौरंगिया का चेहरा कैसा है ?
उत्तर :
नौरंगिया का चेहरा भोला-भाला है।

प्रश्न 22.
नौरंगिया की बोली कैसी है ?
उत्तर :
नौरंगिया की बोली मीठी है।

प्रश्न 23.
नौरंगिया किसकी मदद से खेती करती है?
उत्तर :
नौरंगिया किसी की मदद से नहीं, अपने बल-बूते पर ही खेती करती है।

प्रश्न 24.
नौरंगिया जिस घर में रहती है, वह कैसा है ?
उत्तर :
नौरंगिया जिस घर में रहती है, उसकी दीवारें ढहने लगी है तथा छाजन भी पुरानी पड़ गई है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 25.
नौरंगिया के फसल पकने पर क्या होता है ?
उत्तर :
फसल पकने पर महाजन नौरंगिया को दिए गए कर्ज को वसूलने के लिए सिर पर आ खड़ा होता है।

प्रश्न 26.
नौरंगिया किस बात पर मन मसोस कर रह जाती है ?
उत्तर :
गिरवी रखे गहने न छुड़ा पाने के कारण नौरंगिया मन मसोस कर रह जाती है।

प्रश्न 27.
नौरंगिया विपदा में भी क्या नहीं छोड़ती?
उत्तर :
नौरंगिया विपदा के दिनों में भी हंसना, साहस तथा कर्मठता नहीं छोड़ती है।

प्रश्न 28.
नौरंगिया ने नई साड़ी कैसे ली है ?
उत्तर :
नौरंगिया ने नई साड़ी उधार ली है।

प्रश्न 29.
नौरंगिया ने चप्पल कैसे पाया है ?
उत्तर :
नौरंगिया ने किसी से मंगनी कर (माँग कर) चप्पल पाया है।

प्रश्न 30.
‘लाल न होता ऐसा कोयला’ – का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
‘लाल न होता ऐसा कोयला’ का अर्थ है वैसा कोयला जो जलने वाला नहीं है।

प्रश्न 31.
‘कसी देह और भरी जवानी’ किसके बारे में कहा गया है ?
उत्तर :
यह नौरंगिया के बारे में कहा गया है ?

प्रश्न 32.
नौरंगिया किसके साथ शान से जीती है ?
उत्तर :
नौरंगिया का पति उसके लायक नहीं है फिर भी वह उसके साथ शान से जीती है।

प्रश्न 33.
नौरंगिया के माध्यम से कवि ने किस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है ?
उत्तर :
नौरंगिया के माध्यम से कवि ने श्रमिक वर्ग की आर्थिक समस्या तथा साहूकारों द्वारा शोषण की समस्या की और ध्यान आकर्षित किया है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 34.
नौरंगिया का जीवन-यापन कैसे होता है ?
उत्तर :
नौरंगिया का जीवन-यापन खेती से होता है।

प्रश्न 35.
‘जांगर पीटने’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
जांगर पीटने का अर्थ है – तैयार कटी फसल के डंठल को पटक-पटक कर उससे अनाज के दाने अलग करना।

प्रश्न 36.
कैलाश गौतम जी नौरंगिया और उसके पति के बारे में क्या बताते हैं ?
उत्तर :
कैलाश गौतम जी ने जहाँ नौरंगिया को सुंदर-सुघड़, मेहनती, निडर, छक्का-पंजा नहीं जाननेवाली बताया है वहीं उसके पति को निखद्टू, जनखा, न लाल होने वाला कायेला बताया है।

प्रश्न 37.
नौरंगिया के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता क्या है ?
उत्तर :
नौरंगिया के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता कर्म में विश्वास करना है।

प्रश्न 38.
‘निखद्टू’ तथा ‘लाल न होता ऐसा कायेला’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
‘निखट्टू’ का अर्थ है – कामचोर तथा ‘लाल न होता ऐसा कोयला’ का अर्थ है कि किसी बात का कोई प्रभाव न पड़ना।

प्रश्न 39.
‘आँखों में जीवन के सपने, तैयारी त्योहार की है’ – यहाँ किसके, किस प्रकार के सपने की बात कही गई है ?
उत्तर :
यहाँ नौरंगिया के उस सपने की बात कही गई है जब उसके जीवन में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहेगा तथा उसका प्रत्येक दिन त्योहार की तरह होगा।

प्रश्न 40.
ताकतवर से कौन लोहा लेती है ?
उत्तर :
ताकतवर से नौरंगिया लोहा लेती है।

प्रश्न 41.
‘लोहा लेना’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
लोहा लेना का अर्थ है – डटकर जबाव देना।

प्रश्न 42.
काम करने के दौरान नौरंगिया क्या करती रहती है ?
उत्तर :
काम करने के दौरान नौरंगिया विविध भारती से गाने सुनती रहती है।

प्रश्न 43.
नौरंगिया के अभावग्रस्त जीवन का संकेत कब मिलता है ?
उत्तर :
नौरंगिया के अभावप्रस्त जीवन का संकेत इससे मिलता है कि दूसरे से मंगनी का चपल पहनती है, साड़ी उधार लेती है, फसल पकते ही महाजन सिर पर सवार हो जाते है तथा अपने गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा पाती है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
नौरंगिया मारती रहती थी –
(क) अपने मरद को
(ख) अपने बच्चों को
(ग) बिच्छू, गोंजर, साँप को
(घ) किसी को नहीं
उत्तर :
(ग) बिच्छू, गोंजर, साँप को।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 2.
नौरंगिया क्या सुनती रहती है ?
(क) राप्र्रीत
(ख) फिल्मी गीत
(ग) कुत्तों का भौंकना
(घ) विविध भारती
उत्तर :
(घ) विविध भारती।

प्रश्न 3.
‘नौरंगिया’ के कवि हैं?
(क) प्रसाद
(ख) कैलाश गौतम
(ग) राजेश जोशी
(घ) अनामिका
उत्तर :
(ख) कैलाश गौतम।

प्रश्न 4.
कैलाश गौतम का जन्म कब हुआ था ?
(क) 8 जनवरी 1944
(ख) 8 फरवरी 1945
(ग) 8 मार्च 1946
(घ) 8 अप्रैल 1947
उत्तर :
(क) 8 जनवरी 1944

प्रश्न 5.
‘जादुई कवि’ किसे कहा गया है ?
(क) प्रसाद को
(ख) रैदास को
(ग) कैलाश गौतम को
(घ) कबीर को
उत्तर :
(ग) कैलाश गौतम को।

प्रश्न 6.
कैलाश गौतम आकाशवाणी के किस केन्द्र में कार्यरत् थे ?
(क) इलाहाबाद
(ख) बनारस
(ग) कलकत्ता
(घ) दिल्ली
उत्तर :
(क) इलाहाबाद।

प्रश्न 7.
कैलाश गौतम का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) इलाहाबाद में
(ख) बनारस में
(ग) हैदराबाद में
(घ) कानपुर में
उत्तर :
(ख) बनारस में।

प्रश्न 8.
कैलाश गौतम का जन्म किस गाँव में हुआ था ?
(क) लमही
(ख) बाबू टोला
(ग) डिग्धी
(घ) कायस्थ टोला
उत्तर :
(ग) डिग्धी।

प्रश्न 9.
कैलाश गौतम ने अपना कर्मक्षेत्र किसे चुना था?
(क) प्रयाग को
(ख) बनारस को
(ग) कलकत्ता को
(घ) देहरादून को
उत्तर :
(क) प्रयाग को।

प्रश्न 10.
कैलाश गौतम किस वाद से प्रभावित थे ?
(क) छायावाद
(ख) प्रर्गतिवाद्
(ग) प्रयोगवाद
(घ) जनवादी सोच
उत्तर :
(घ) जनवादी सोच।

प्रश्न 11.
‘सीली माचिस की तीलियाँ’ (काव्य-संग्रह) के रचनाकार हैं ?
(क) निराला
(ख) कैलाश गौतम
(ग) प्रसाद
(घ) पंत
उत्तर :
(ख) कैलाश गौतम।

प्रश्न 12.
‘जोड़ा ताल’ (काव्य-संग्रह) के रचनाकार हैं ?
(क) पंत
(ख) महादेवी वर्मा
(ग) अनामिका
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(घ) कैलाश गौतम।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 13.
‘चिन्ता नए जूते की’ (निबंध-संग्रह) के लेखक हैं ?
(क) कैलाश गौतम
(ख) प्रेमचंद
(ग) अज्ञेय
(घ) निराला
उत्तर :
(क) कैलाश गौतम।

प्रश्न 14.
‘आदिम राग’ (गीत-संग्रह) के कवि हैं ?
(क) फणीश्वरनाथ रेणु
(ख) शिवपूजन सहाय
(ग) कैलाश गौतम
(घ) बंग महिला
उत्तर :
(ग) कैलाश गौतम।

प्रश्न 15.
‘तंबुओं का शहर’ किस विधा की रचना है ?
(क) उपन्यास
(ख) कहानी
(ग) कविता
(घ) रिपोतार्ज
उत्तर :
(क) उपन्यास।

प्रश्न 16.
‘तीन चौथाई अंश’ किसकी रचना है ?
(क) कन्हैयालाल नंदन
(ख) कीर्ति चौधरी
(ग) केलाश गौतम
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर :
(ग) कैलाश गौतम।

प्रश्न 17.
‘कविता लौट पड़ी’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) कैलाश गौतम
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) यतीन्द्र मिश्र
(घ) नागार्जुन
उत्तर :
(क) कैलाश गौतम।

प्रश्न 18.
‘जै-जै सियाराम’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) रैदास
(ख) कैलाश गौतम
(ग) कबीर
(घ) रवीन्द्रनाथ टैगोर
उत्तर :
(ख) कैलाश गौतम

प्रश्न 19.
‘अमौसा क मेला’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) अनामिका
(ख) ₹तुराज
(ग) राजेश जोशी
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(घ) कैलाश गौतम।

प्रश्न 20.
‘कचहरी और गाँव गया था’ – किसकी रचना है ?
(क) कैलाश गौतम
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) यतीन्द्र मिश्र
(घ) गुणाकर मुले
उत्तर :
(क) कैलाश गौतम।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 21.
‘गाँव से भागा’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) रामदरश मिश्र
(ख) यतीन्द्र मिश्र
(ग) राम कुमार वर्मा
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(घ) कैलाश गौतम।

प्रश्न 22.
निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मान कैलाश गौतम को नहीं मिला है ?
(क) साहित्य अकादमी पुरस्कार
(ख) परिवार सम्मान
(ग) ऋतुराज सम्मान
(घ) यशभारती सम्मान
उत्तर :
(क) साहित्य अकादमी पुरस्कार।

प्रश्न 23.
कैलाश गौतम को मरणोपरांत कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया ?
(क) पद्भूषण
(ख) यश भारती सम्मान
(ग) ऋतुराज सम्मान
(घ) परिवार सम्मान
उत्तर :
(ख) यशभारती सम्मान।

प्रश्न 24.
‘मरद निखद्टू’ किसे कहा गया है ?
(क) लेखपाल को
(ख) नौरंगिया के पति को
(ग) महाजन को
(घ) इनमें से किसी को नहीं
उत्तर :
(ख) नौरंगिया के पति को।

प्रश्न 25.
‘जनखा’ का अर्थ है ?
(क) जन्म देने वाला
(ख) जन्मा हुआ
(ग) जन्म से
(घ) स्त्रैण
उत्तर :
(घ) स्व्रैण।

प्रश्न 26.
‘जोइला’ का अर्थ है ?
(क) नपुंसक
(ख) जैसा है
(ग) जैसा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) नपुंसक।

प्रश्न 27.
‘लाल न होता ऐसा कोयला’ का अर्थ है ?
(क) बेशर्म
(ख) नहीं जलने वाला कोयला
(ग) काला
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) नहीं जलने वाला कोयला।

प्रश्न 28.
नौरंगिया की बोली कैसी है ?
(क) कड़वी
(ख) मीठी
(ग) व्यंग्यात्मक
(घ) प्रतीकात्मक
उत्तर :
(ख) मीठी।

प्रश्न 29.
‘उसको भी वह शान से जीती’ में ‘उसको’ से कौन संकेतित है ?
(क) पति
(ख) लेखपाल
(ग) ठेकेदार
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) पति।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 30.
गाँव-गली में किसकी चर्चा है ?
(क) ठेकेदार की
(ख) महाजन की
(ग) नौरंगिया की
(घ) लेखपाल की
उत्तर :
(ग) नौरंगिया की।

प्रश्न 31.
अखबार की सुर्खी के समान किसे बताया गया है ?
(क) नौरंगिया की चर्चा को
(ख) समाचार को
(ग) फसल को
(घ) ढहती भीत को
उत्तर :
(क) नौरंगिया की चर्चा को।

प्रश्न 32.
नौरंगिया कहाँ की है ?
(क) डिग्धी की
(ख) बनारस की
(ग) चन्दौली की
(घ) गंगा पार की
उत्तर :
(घ) गंगा पार की।

प्रश्न 33.
‘शीशे के साँचे में पानी’ का अर्थ है ?
(क) सुघड़-सुन्दर
(ख) शीशे के बर्त्तन में भरा पानी
(ग) शीशे में जमा बर्फ
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) सुघड़-सुन्दर।

प्रश्न 34.
‘अमोले’ का अर्थ है ?
(क) आँवला का पौधा
(ख) आम का पौधा
(ग) अमूल्य
(घ) सुन्दर
उत्तर :
(ख) आम का पौधा।

प्रश्न 35.
‘काला भँवरा’ से किसे संकेतित किया गया है ?
(क) काले-काले लटो को
(ख) भौंरो को
(ग) काले चेहरे को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) काले-काले लटो को।

प्रश्न 36.
ईश्वर की अद्भुत रचना किसे कहा गया है ?
(क) नौरंगिया के पति को
(ख) लेखपाल को
(ग) नौरंगिया को
(घ) ठेकेदार को
उत्तर :
(ग) नौरंगिया को।

प्रश्न 37.
किन दोनों की नीयत एक जैसी है ?
(क) नौरंगिया और उसके पति की
(ख) नौरंगिया और ठेकेदार की
(ग) नौरंगिया और लेखपाल की
(घ) लेखपाल और ठेकेदार की
उत्तर :
(घ) लेखपाल और ठेकेदार की।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 38.
नौरंगिया निम्नलिखित में से किसे नहीं मारती ?
(क) गाय
(ख) गोंजर
(ग) बिच्छू
(घ) साँप
उत्तर :
(क) गाय।

प्रश्न 39.
‘बिना कान का आदमी’ किसकी रचना है ?
(क) कैलाश गौतम
(ख) अनामिका
(ग) ऋतुराज
(घ) राजेश जोशी
उत्तर :
(क) कैलाश गौतम।

प्रश्न 40.
नौरंगिया के सीधेपन की तुलना किससे की गई है ?
(क) साँप से
(ख) गोंजर से
(ग) गाय से
(घ) लाठी से
उत्तर :
(घ) लाठी से।

प्रश्न 41.
नौरंगिया की आँखों में किसके सपने हैं ?
(क) खुशहाल जीवन के
(ख) पति के
(ग) अच्छी फसल के
(घ) सुंदर घर के
उत्तर :
(क) खुशहाल जीवन के।

प्रश्न 42.
गहने नहीं छुड़ा पाने पर नौरंगिया किस प्रकार रह जाती है ?
(क) गुस्सा कर
(ख) लाचार होकर
(ग) मन मसोस कर
(घ) आसू बहाकर
उत्तर :
(ग) मन मसोस कर।

प्रश्न 43.
‘ढहती भीत’ का अर्थ है ?
(क) ढहती दीवार
(ख) भयभीत
(ग) भय का न होना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) ढहती दीवार।

प्रश्न 44.
नौरंगिया के पैरों में चप्पल है ?
(क) खरीदा गया
(ख) मंगनी की
(ग) उधार का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) मंगनी की।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 45.
नौरंगिया की नई साड़ी है ?
(क) लाल
(ख) नकद खरीदी
(ग) नीली
(घ) उधार की
उत्तर :
(घ) उधार की।

प्रश्न 46.
नौरंगिया पर किसकी नीयत खराब है ?
(क) लेखपाल और ठेकेदार की
(ख) लेखपाल और महाजन की
(ग) लेखपाल और पति की
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) लेखपाल और ठेकेदार की।

प्रश्न 47.
नौरंगिया किसके बूते (बल पर) खेती करती है?
(क) पति के
(ख) महाजन के
(ग) अपने
(घ) ठेकेदार के
उत्तर :
(ग) अपने ।

प्रश्न 48.
नौरंगिया किस विधा की रचना है ?
(क) कहानी
(ख) कविता
(ग) निबंध
(घ) संस्मरण
उत्तर :
(ख) कविता।

प्रश्न 49.
‘कहने को कुछ होंठ खुले हैं’ – किसके बारे में कहा गया है ?
(क) नौरंगिया
(ख) लेखपाल
(ग) ठेकेदार
(घ) महाजन
उत्तर :
(क) नौरंगिया।

प्रश्न 50.
नौरंगिया के सामने महाजन कब खड़ा हो जाता है?
(क) जब उसका पति घर पर नहीं होता
(ख) जब वह साँप मारती है
(ग) जब वह विविध भारती सुनती है
(घ) जब फसल पक जाती है
उत्तर :
(घ) जब फसल पक जाती है।

प्रश्न 51.
नौरंगिया क्या नहीं छुड़ा पाती है?
(क) गिरवी रखा घर
(ख) गिरवी रखे गहने
(ग) गिरवी रखी चप्पल
(घ) गिरवी रखी नई साड़ी
उत्तर :
(ख) गिरवी रखे गहने।

प्रश्न 52.
‘कसी देह और भरी जवानी’ किसके बारे में कहा गया है ?
(क) नौरंगिया के पति के बारे में
(ख) लेखपाल के बारे में
(ग) नौरंगिया के बारे में
(घ) महाजन के बारे में
उत्तर :
(ग) नौरंगिया के बारे में।

प्रश्न 53.
नौरंगिया किसे नहीं मानती है?
(क) देवी-देवता को
(ख) गाँव वालों को
(ग) पति को
(घ) महाजन को
उत्तर :
(क) देवी-देवता को।

प्रश्न 54.
नौरंगिया किससे लोहा लेती है ?
(क) लेखपाल से
(ख) ठेकेदार से
(ग) सरकार से
(घ) ताकतवार से
उत्तर :
(घ) ताकतवार से।

प्रश्न 55.
‘ग्राम्य संस्कृति का वाहक’ किस कवि को कहा गया है ?
(क) राजेश जोशी
(ख) कीर्ति चौधरी
(ग) रघुवीर सहाय
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(घ) कैलाश गौतम।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

प्रश्न 56.
किसके सीधेपन की तुलना लाठी से की गई है ?
(क) अर्पणा
(ख) साफिया की
(ग) नौरंगिया की
(घ) अनामिका की
उत्तर :
(ग) नौरंगिया की।

प्रश्न 57.
‘पैरों में मंगनी के चप्पल, साड़ी नई उधार की हैं’ – यह किसे कहा गया है ?
(क) जनखा के बारे में
(ख) रंगैय्या के बारे में
(ग) नौरंगिया के बारे में
(घ) गंगा के बारे में
उत्तर :
(ग) नौरंगिया के बारे में।

प्रश्न 58.
कौन देवी-देवता नहीं मानती, छक्का-पंजा नहीं जानती ?
(क) ठेकेदारिन
(ख) लेखपाल
(ग) कवयित्री
(घ) नौरंगिया
उत्तर :
(घ) नौरंगिया।

WBBSE Class 10 Hindi नौरंगिया Summary

कवि परिचय 

जन-मानस को अपनी कलम तथा वाणी से झकझोरने वाले जादुई कवि कैलाश गौतम का जन्म 8 जनवरी, 1944 को वाराणसी के चंदौली नामक गाँव में हुआ था। ये आकाशवाणी इलाहाबाद में कार्यरत् थे। वहाँ से अवकाश प्राप्त करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्हें हिन्दुस्तानी एकेडेमी के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। कैलाश गौतम एक प्रतिभावान कवि के साथ कुशल मंच-संचालक भी थे। इन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय काशी और प्रयाग (इलाहाबाद) में बिताया इसीलिए इनके व्यक्तित्व में दोनों ही स्थानों के संस्कार रचे-बसे थे।
WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया 1

कैलाश गौतम के रचना-संसार का परिचय इस प्रकार है –
कविता-संग्रह : सीली माचिस की तीलियाँ, जोड़ा ताल
भोजपुरी कविता-संग्रह : तीन चौथाई अंश
गीत-संग्रह : आदिम राग
दोहा-संकलन : बिना काम का आदमी
उपन्यास : जै जै सियाराम, तम्बुओं का शहर
अन्य लोकप्रिय रचनाएँ : अमौसा क मेला, कचहरी और गाँव गया था, गाँव से भागा। सम्मान : परिवार सम्मान, ॠतुराज सम्मान, यश भारती सम्मान (मरणोपरांत)।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

भावार्थ

1. देवी-देवता नहीं मानती, छक्का-पंजा नहीं जानती
ताकतवर से लोहा लेती, अपने बूते करती खेती,
मरद निखद्यू जनखा जोइला, लाल न होता ऐसा कोयला,
उसको भी वह शान से जीती, संग-संग खाती, संग-संग पीती
गाँव गली की चर्चा में वह सुर्खी-सी अख़़ारार की है
नौरंगिया गंगा पार की है।

शब्दार्थ :

  • छक्का-पंजा = छ:-पाँच, छल-कपट।
  • ताकतवर = मजवूत।
  • लोहा लेना = बदला लेना।
  • अपने बूते = अपने बल पर ।
  • निखद्टू = किसी काम का नहीं।
  • जनखा = स्वैण, स्वियों की तरह व्यवहार करने वाला।
  • जोइला = हिजड़ा।
  • सुर्खी = मुख्य समाचार, सनसनी खेज खबर।

व्याख्या :

प्रस्तुत पंक्तियों में कैलाश गौतम ने गंगा-पार की एक श्रमिक युवती का वर्णन किया है।
कवि ने जिस युवती का वर्णन किया है उसका नाम नौरंगिया है। वह देवी-देवता अर्थात् धर्म के नाम पर किसी दिखावे में विश्वास नहीं करती। वह भोली है तथा उसकी प्रकृति में छल-कपट भी नहीं है। गाँव के प्रभावशाली व्यक्तियों से वह अन्याय के विरुद्ध लोहा लेती है।

स्वी होते हुए भी अपने बल-बूते पर खेती का काम देखती है। उसका पति एकद्म निकम्मा स्व्री की प्रकृति का है। वह उस पत्थर कोयले के समान है जो जलता नहीं है। अपने अनुरूप पति को न पाकर भी वह उससे घृणा नहीं करती बल्कि उसके साथ शान से जीती, खाती-पीती है। उसके इस व्यवहार की चर्चा पूरे गाँव में उसी प्रकार है जिस प्रकार अखबार के मुख्य समाचार की। गंगा पार की होने के कारण ही उसकी प्रकृति में जिंदगी जिस प्रकार की है उसे पूरे राग-रंग के साथ जीने की इच्छा है।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कविता की इन पंक्तियों में नौरंगिया की चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन किया गया है।
2. उसके लिए कर्म ही सच्ची पूजा है तथा वह अन्याय के आगे झुकनेवाली नहीं है।
3. पति के स्वैण प्रकृति का होने के बावजूद वह उसके सुख-दुख में साथ है, उसकी उपेक्षा नहीं करती।
4. ‘निखट्टू, जनखा, जोइला तथा पत्थर कोयले से उपमा दी गई है जो उसके पति के व्यक्तित्व की पोल खोलती है।
5. ‘छक्का-पंजा’, ‘लोहा लेना’ जैसे मुहावरे के प्रयोग ने भाषा को प्रभावी बना दिया है।
6. ‘जनखा, जोइला’ में अनुप्रास अलंकार है तथा ‘संग-संग’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
7. भाषा सहज, सरल तथा प्रवाहमयी है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

2. कसी देह औ भरी जवानी, शीशे के साँचे में पानी
सिहरन पहने हुए अमोले, काला भँवरा पुँह पर डोले
सौ-सौ पानी रंग धुले हैं, कहने को कुछ होठ खुले हैं
अद्भुत है ईश्वर की रचना, सबसे बड़ी चुनौती बचना
जैसी नीयत लेखपाल की वैसी ठेकेदार की है।
नौरंगिया गंगा पार की है।

शब्दार्थ :

  • कसी = गठीली।
  • अमोले = आम का नन्हा पौधा।
  • सौ-सौ पानी रंग धुले = तीखे नाक-नक्शवाली, आभायुक्त।
  • अद्भुत = अनोखा।
  • नीयत = इमान ।
  • लेखपाल = मुंशी, लिखा-पढ़ी करनेवाला।

व्याख्या : प्रस्तुत कविता में नौरंगिया के रूप-सौंदर्य का वर्णन किया गया है। नौरंगिया जवान है, उसका बदन कसा है, ऐसा लगता है मानो शीशे के साँचे में पानी भरा हो। उसके शरीर में सौदर्य की लहर उसी प्रकार उठती दिखाई देती है जिस प्रकार आम के छोटे-छोटे कोमल लालिमायुक्त पत्ते हवा में काँपते हैं। उसका चेहरा फूल की तरह सुंदर है तथा उसके काले-काले लट भँवरे के समान मुख पर मंडराते हैं।

वह ऐसी तरो-ताजा तथा आभायुक्त दिखाई देती है मानो सीसौ बार पानी में घुलकर आयी हो। उसके होंठ कुछ कहने की भंगिमा में खुले हैं। सचमुच नौरंगिया ईश्वर की अद्भुत रचना है। नौरंगिया के रूप-सौंदर्य के कारण गाँव के मुंशी तथा ठेकेदार की कामुक दृष्टि लगी रहती है। उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि ऐसे नरभक्षियों से कैसे बचा जाए। लेकिन कोई हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि वह गंगा पार की है। उसके तीखे तेवर से सभी परिचित हैं। निराला ने भी एक श्रमिक युवती का वर्णन कुछ इस प्रकार किया है –

श्याम तन, भर बँधा यौवन,
नत नयन, प्रिय कर्म रत मन।

काव्यगत सौंदर्य :

1. नौरंगिया अपने सौंदर्य, पति-भक्ति तथा कर्मठता के कारण गाँव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
2. इन पंक्तियों में ‘कसी देह’, ‘शीशे के साँचे में पानी’ ‘सिहरन पहने हुए अमोले’ तथा ‘काला भंवरा मुँह पर डोले’ जैसी उपमाओं से बिहारी की नायिका प्रत्यक्ष हो जाती है।
3. अपने सौदर्य के कारण नौरंगिया ईश्वर की अद्भुत रचना मालूम पड़ती है।
4. उसका सौदर्य ऐसा निखरा है मानो सौ-सौ बार पानी से धुला हो।
5. यहाँ ग्रामीण श्रमिक युवतियों के शारीरिक शोषण की ओर इशारा किया गया है।
6. ‘नौरंगिया गंगा पार की है’ – पंक्ति से नौरंगिया की चारित्रिक दृढ़ता प्रकट होती है।
7. ‘सौ-सौ’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
8. भाषा बहते पानी की तरह प्रवाहमयी है।

3. जब देखो तब जाँगर पीटे, हार न माने काम घसीटे
जब तक जागे, तब तक भागे, काम के पीछे, काम के आगे
बिच्छू, गोंजर, साँप मारती, सुनती रहती विविध-भारती
बिल्कुल है लाठी सी सीधी, भोला चेहरा बोली मीठी
आँखों में जीवन के सपने तैयारी त्यौहार की है।
नौरंगिया गंगा पार की है।

शब्दार्थ :

  • जाँगर = मटर, उरद आदि का डंठल जिससे दाने निकाल लिए गए हों।
  • गोंजर = एक प्रकार का जीव जिसके कई जोड़े पैर होते हैं।
  • विविध भारती = आकाशवाणी द्वारा प्रस्तुत फिल्मी गीतों का लोकप्रिय कार्यक्रम।

व्याख्या : कविता की इन पंक्तियों में कवि ने नौरंगिया की कर्मठता का वर्णन किया है। कवि कहते हैं कि जब भी देखो नौरंगिया अपने काम में लगी रहती है। वह कटी फसल के सूखे पौधे को पीट-पीट कर उससे दाने निकालती है। किसी भी काम से वह हार नहीं मानती। जब तक उसकी आँखें खुली रहती हैं तब तक उसकी भाग-दौड़ काम के पीछे बनी ही रहती है।

स्वी होते हुए भी वह बिच्छू, गोंजर या साँप से नहीं डरती, दिखाई पड़ते ही उसे मार डालती है। उसके मनोरंजन का एक ही साधन है – विविध भारती से प्रसारित गाने को सुनना। वह सीधी-सादी है, उसकी बोली मीठी है तथा उसकी आँखों में सुनहले भविष्य के सपने तैर रहे हैं। वह उन दिनों की आस लगाए बैठी है जब अपने परिश्रम से वह हर दिन त्योहार के समान बिताएगी। गंगा पार की होने के कारण ही उसके जीवन में कर्मठता आई है।

काव्यगत सौंदर्य :

1. इन पंक्तियों में नौरंगिया की कर्मठता का वर्णन किया गया है।
2. ‘नौरंगिया’ के लिए कर्म ही पूजा है।
3. नौरंगिया आम स्वियों की तरह चूहे या तिलचट्टे (कॉकरोच) से डरने वाली नहीं है बल्कि वह बिच्छू, गोंजर और साँप जैसे विषैले जंतुओं से भी अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है।
4. ‘विविध-भारती’ सुनना संगीत के प्रति उसके लगाव को दर्शाता है।
5. वह चाहती है कि भविष्य में आने वाला प्रत्येक दिन त्योहार की तरह हो।
6. ‘गंगा पार की’ में यह संकेत छिपा है कि एक दिन उसके सपने अवश्य पूरे होंगे।
7. ‘लाठी-सी सीधी’ में उपमा अलंकार है।
8. पंक्तियाँ संगीत का प्रभाव पैदा करती है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

4. ढहती भीत पुरानी छाजन, पकी फ़सल तो खड़े महाजन
गिरवी गहना छुड़ा न पाती, मन मसोस फिर-फिर रह जाती
कब तक आखिर कितना जूझे, कौन बताए किससे पूछे
जाने क्या-क्या टूटा-फूटा, लेकिन हँसना कभी न छूटा
पैरों में मंगनी की चप्पल, साड़ी नई उधार की है।
नौरंगिया गंगा पार की है।

शब्दार्थ :

  • ढहती = गिरती।
  • भीत = दीवार।
  • छाजन = फूस की छत।
  • महाजन = सूद पर कर्ज देने वाले।
  • गिरवी = बंधक, किसी वस्तु को किसी के पास रखकर उसके बदले रूपये लेना।
  • जूझे = संघर्ष करे।
  • मंगनी = किसी से माँगा हुआ।

व्याख्या : नौरंगिया की कर्मठता के बावजूद उसके जीवन में आर्थिक तंगी है। उसके घर की दीवारें ढह रही हैं, घर की छाजन भी पुरानी पड़ गई है। फसल जैसे ही पकती है वैसे ही महाजन कर्ज वसूलने के लिए सिर पर आ खड़े होते हैं। जो गहने उसने गिरवी रखे थे, उन्हे भी नहीं छुड़ा पाती है – मन मसोस कर रह जाती है।

आखिर वह आर्थिक तंगी से कब तक जूझे। अपनी आर्थिक तंगी से वह कैसे छूटे और इसका उपाय आखिर किससे पूछे । उसने ज़िंदरी में क्या-क्या नहीं खोया, क्या नहीं टूटा फिर भी उसकी हँसी नहीं छूटी। जिंदगी जीने की ललक कम नहीं हुई। उसने अपने पैरों में जो चपल पहने हैं वे भी किसी से माँगे हुए हैं तथा साड़ी भी उधार में लिया था। इन सबके बावजूद नौरंगिया के हौसले में कोई कमी नहीं आती क्योंकि वह गंगा पार की है।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कविता की इन पंक्तियों में नौरंगिया की दयनीय आर्थिक अवस्था का वर्णन किया गया है।
2. नौरंगिया की गरीबी का प्रमुख कारण महाजन द्वारा दिया गया कर्ज है जो कभी चुकने में ही नहीं आता।
3. ‘खड़े महाजन’ शब्द का प्रयोग ही यहाँ आतंक का पर्याय बनकर आया है।
4. वह इस सवाल में उलझ कर रह जाती है कि अपनी इस स्थिति से उबरने के लिए किससे रास्ता पूछे और बताने वाला कौन है ?
5. नौरंगिया अपने जीवन में बहुत कुछ खो चुकी है फिर भी वह उसे भूल कर हँसती ही रहती है।
6. ‘गिरवी-गहना’ तथा ‘मन-मसोस’ में अनुप्रास अलंकार तथा ‘फिर-फिर’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
7. पंक्ति के ‘क्या-क्या’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
8. भाषा में संगीत का-सा प्रभाव है।

वस्तुनिष्ठ सह व्याख्यामूलक प्रश्नोत्तर

1. देवी-देवता नहीं मानती, छक्का-पंजा नहीं जानती
ताकतवर से लोहा लेती, अपने बूते करती खेती,

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश किस कविता से लिया गया है ?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश ‘नौरंगिया’ कविता से ली गई है।

प्रश्न 2.
कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि कैलाश गौतम हैं।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
कविता की इन पंक्तियों में कवि कहते हैं कि नौरंगिया धर्म के नाम पर किसी बाहरी दिखावे में विश्वास नहीं करती है, न ही वह छल-कपट जानती है। वह सही रास्ते पर चलने वाली है इसलिए गाँव के प्रभावशाली व्यक्ति के सामने भी नहीं छ्ञुकती है। वह खेती के काम के लिए भी किसी पर निर्भर नहीं है – सारा कार्य वह अपने बलवूते पर ही करती है। कठोर परिश्रम ही उसका धर्म है, ईमान है।

विशेष :

1. कविता की इन पंक्तियों में नौरंगिया की चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन किया गया है।
2. उसके लिए कर्म ही सच्ची पूजा है तथा वह अन्याय के आगे झुकनेवाली नहीं है।
3. ‘छक्का-पंजा’, ‘लोहा लेना’ जैसे मुहावरे के प्रयोग ने भाषा को प्रभावी बना दिया है।
4. ‘देवी-देवता’ में अनुपास अलंकार है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Chapter 6 नौरंगिया

2. मरद निखद्टू जनखा जोइला, लाल न होता ऐसा कोयला,
उसको भी वह शान से जीती, संग-संग खाती, संग-संग पीती

प्रश्न 1.
कवि तथा कविता का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि कैलाश गौतम हैं तथा कविता का नाम ‘नौरंगिया’ है।

प्रश्न 2.
किसका मरद निखद्यू है ?
उत्तर :
नौरंगिया का मरद निखड्टू है।

प्रश्न 3.
कौन, किसके साथ शान से जीती है ?
उत्तर :
नौरंगिया अपने निखद्टू पति के साथ शान से जीती है।

प्रश्न 4.
प्रस्तुत पद्यांश का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
नौरोंगया दिखने में सुंदर है, परिश्रमी है। लेकिन पति उसके लायक नहीं है । उसका पति काम-धाम न करने वाला और स्प्रैण है, फिर भी वह उसकी अपेक्षा नहीं करती है। विवाह के बंधन में बँं जाने के बाद पति ही उसके लिए सब कुछ है – चाहे वह जैसा भी है। बिना किसी हीन भाव के वह अपने पति के साथ मज़े में जिंदगी गुजार रही है। उसके साथ-साथ खाती-पाती है। पति के लिए उसके मन में पूरा-पूरा सम्मान है।

विशेष :

1. नौरंगिया अपने पति की खामियों को न देख उसे ही अपना सब कुछ मानती है।
2. स्वैण प्रकृति का होने के बावजूद वह पति के सुख-दुख में साथ है, उसकी उपेक्षा नहीं करती।
3. निखट्टू, जनखा, जोइला तथा पत्थर कोयले से दी गई उपमा उसके पति के व्यक्तित्व की पोल खोलती है।
4. ‘जनखा, जोइला’ में अनुपास अलंकार है तथा ‘संग-संग’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
5. भाषा सहज, सरल तथा प्रवाहमयी है।

3. गाँव-गली की चर्चा में वह सुर्खी-सी अख़बार की है
नौरंगिया गंगा पार की है।

प्रश्न 1.
कविता तथा कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कविता ‘नौरंगिया’ है तथा इसके कवि कैलाश गौतम हैं।

प्रश्न 2.
‘सुर्खी-सी अखबार की’ का अर्थ क्या है ?
उत्तर :
जो समाचार प्रमुख होता है उसे बड़े-बड़े अक्षरों में पहले पृष्ठ पर छापा जाता है, उसे ही अखबार की सुखीं कहते हैं। नौरंगिया की चर्चा भी गाँव में इसी प्रकार की है।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
नौरंगिया अपनी सुंदरता तथा कर्मठता के कारण गाँव की गली-गली में चर्चा का विषय बनी हुई है। गाँव में उसकी चर्चा वैसे ही होती है जैसे सुर्खी वाले समाचार की होती है। आखिर ऐसा क्यों न हो, वह गंगा पार की जो है। गंगा पार की युवतियाँ सुघड़, सुंदर और कामकाजी होती हैं।

विशेष :

1. नौरंगिया अपने सौंदर्य, पति- भक्ति तथा कर्मठता के कारण गाँव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
2. ‘गगा पार’ उसकी कर्मठता को दर्शांती है।
3. ‘गाँब-गली’ में अनुप्पास अलंकार है।
4. ‘सुखीं-सी’ में उपमा अलंकार है।
5. भाषा सहज, सरल तथा प्रवाहमयी है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

4. कसी देह औ भरी जवानी, शीशे के साँचे में पानी
सिहरन पहने हुए अमोले, काला भँवरा मुँह पर डोले।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश कहाँ से लिया गया है ?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश कैलाश गौतम की कविता ‘नौरंगिया’ से लिया गया है।

प्रश्न 2.
पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने नौरंगिया के रूप-सौददर्य का वर्णन किया है। श्रमिक युवती होने के बावजूद उसकी सुंदरता गाँव में चर्चा का विषय है। अभी उसपर पूरी जवानी छाई हुई है, बदन भी कसा-कसा है। उसका शरीर ऐसा लगता ठीक वैसे ही उसके शरर में सौदर्य की लहर-सी उठती है। उसका चेहरा फूल की तरह सुंदर है और उसपर काले-काले लट ऐसे लगते है मानो भौरा फूल पर भंडरा रहा हो।

विशेष :

1. इन पंक्तियों में ‘कसी देह’, ‘शीशे के साँवे में पानी’ ‘सिहरन पहने हुए अमोले’ तथा ‘काला भंबरा मुँह पर डोले’ जैसी उपमाओं से बिहारी की नायिका प्रत्यक्ष हो जाती है।
2. नौरंगया का सौंदर्य जगल के फूल की तरह निष्कलंक है।
3. दोनों ही पंक्तियों में उपमा अलंकार की छटा बिखरी है।
4. भाषा भी नौरंगिया की तरह सौंदर्य से भरपूर है।

5. सौ-सौ पानी रंग धुले हैं, कहने को कुछ होठ खुले हैं
अद्भुत है ईश्वर की रचना, सबसे बड़ी चुनौती बचना।

प्रश्न 1.
कविता तथा कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कविता ‘नौरंगिया’ है तथा इसके कवि केलाश गौतम हैं।

प्रश्न 2.
‘अद्भुत है ईश्वर की रचना’ किसे ईश्वर की अद्भुत रचना कहा गया है ?
उत्तर :
नौरंगिया को ईश्वर की अद्भुत रचना कहा गया है।

प्रश्न 3.
पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
नौरंगिया की सुंदरता आभायुक्त है, वह तरो-ताजा मालूम पड़ती है मानो सौ-सौ बार पानी से छुलकर उसका रंग और भी निखर आया हो। उसके होंठ कुछ इस मुद्रा में खुले हैं मानो वह कुछ कहना चाहती हो। नौरंगिया को देखकर सब यही कहते हैं कि वह ईश्वर की अद्भुत रचना है। लेकिन नौरंगिया का रूप-सौंदर्य ही उसका शत्रु बन गया है, गाँव के प्रभावशाली व्यक्तियों से अपनी इज्जत को बचाना ही उसकी सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

विशेष :

1. अपने सौंदर्य के कारण नौरंगिया ईश्वर की अद्भुत रचना मालूम पड़ती है।
2. उसका सौंदर्य ऐसा निखरा है मानो सौ-सौ बार पानी से धुला हो।
3. ‘सौ-सौ’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
4. भाषा बहते पानी की तरह प्रवाहमयी है।
6. जैसी नीयत लेखपाल की वैसी ठेकेदार की है। नौरंगिया गंगा पार की है।

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचनाकार कैलाश गौतम हैं।

प्रश्न 2.
‘जैसी नीयत’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
जैसी नीयत का अर्थ है – लेखपाल और ठेकेदार दोनों ही नौरंगिया को बुरी नजरों से घूरते हैं। दोनों की नीयत नौरगिया के प्रति बुरी है।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कविता की इन पंक्तियों में कवि ने स्त्रियों के शोषण का जिक्र किया है। आज भी ग्रामीण इलाके में गरीब सुंदर युवतियाँ गाँव के प्रभावशाली व्यक्तियों के यौन-शोषण का शिकार होती हैं। नौरंगिया की भी यही समस्या है। गाँव के ठेकेदार तथा उसके मुंशी की कुदृष्टि भी नौरंगिया पर टिकी है। लेकिन नौरंगिया के सामने उनकी एक नहीं चल पाती क्योंकि गंगा पार की नौरंगिया के चरित्र से वे सब भली-भांति वाकिफ हैं।

विशेष :

1. नौरगिया के सौदर्य के कारण गाँव के प्रभावशाली व्यक्तियों की बुरी नज़र उसपर टिकी है।
2. यहाँ प्रामीण श्रमिक युवतियों के शारीरिक शोषण की और इशारा किया गया है।
3. ‘नौरंगिया’ गंगा पार की है’ – पंक्ति से नौरंगिया की चारित्रिक दृढ़ता प्रकट होती है।
4. भाषा सहज तथा गँवई है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

7. जब देखो तब जाँगर पीटे, हार न माने काम घसीटे
जब तक जागे, तब तक भागे, काम के पीछे, काम के आगे।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश कहाँ से उद्धत है ?
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश ‘नौरंगिया’ कविता से उद्दुत है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
नौरंगिया के लिए कर्म ही जीवन है। जब देखो तब वह किसी न किसी काम में लगी नज़र आती है। वह पके हुए फसल के डंठलों को पीट-पीट कर उनसे अनाज के दाने छुड़ाती है। वह किसी भी काम से हार नहीं मानती। जब देखो तब वह किसी न किसी काम के आगे-पीछे भागते ही रहती है। दिन भर काम में लगे रहने के कारण ही उसके जीवन में पाप का प्रवेश नहीं हो पाया है। विनोबा भावे ने भी कहा था कि ‘शारीरिक श्रम करने वाले के जीवन में पाप का प्रवेश नहीं हो सकता।”

विशेष :

1. इन पंक्तियों में नौरंगिया की कर्मठता का वर्णन किया गया है।
2. शब्दों का चयन कुछ ऐसा है कि संगीत का पूरा-पूरा प्रभाव पैदा हो जाता है।
3. ‘नौरंगिया’ के लिए कर्म ही पूजा है।
4. भाषा में प्रवाहमयता है।

8. बिच्छू, गोंजर, साँप मारती, सुनती रहती विविध-भारती
बिल्कुल है लाठी सी सीधी, भोला चेहरा बोली मीठी।

प्रश्न 1.
रचना और रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘नौरंगिया’ तथा रचनाकार कैलाश गौतम हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
नौरंगिया गाँव में एक ऐसे मकान में रहती है जिसकी दीवारें ढ़हती जा रही हैं, छाजन भी पुरानी पड़ चुकी है। ऐसे मकान में जब-तब उसका सामना बिच्छू, गोंजर तथा साँप से हो जाता है। लेकिन वह इनसे डरती नहीं तथा उन्हें भारकर अपनी रक्षा करती है। विविधि-भारती से प्रसारित होने वाले संगीत को सुनकर ही वह अपना मनोरंजन करती है। नौरंगिया बिल्कुल सीधी सादी, वेहरा भोला और उसकी बोली में मानो शहद घुलता है।

विशेष :

1. नौरंगिया आम स्वियों की तरह चूहे या कॉकरोच से डरने वाली नहीं है बल्कि वह बिच्छू, गोंजर और साँप जैसे विषेले जंतुओं से भी अपनी सुरक्षा खुद कर सकती है।
2. ‘विविध-भारती’ सुनना संगीत के प्रति उसके लगाव को दर्शाता है।
3. ‘लाठी सी सीधी’ में उपमा अलंकार है।
4. पंक्तियाँ संगीत का प्रभाव पैदा करती है।
9. आँखों में जीवन के सपने तैयारी त्यौहार की है नौरंगिया गंगा पार की है।

प्रश्न 1.
कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि कैलाश गौतम हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर : नौरंगिया दिन भर हाड़-तोड़ परिश्रम करती है ताकि उसका जीवन बेहतर हो सके। आँखों में वह उस भविष्य का सपना संजोये जी रही है जब उसकी जिंदगी का एक-एक दिन त्योहार के समान होगा। उसका सपना एक दिन जरूर पूरा होगा क्योंकि वह गंगा पार की है। गंगा के लोग हारना नहीं जानते। विपरीत परिस्थितियों में भी उनमें जीने की ललक कम नहीं होती।

विशेष :

1. कविता की इन पंक्तियों में नौरंगिया को भविष्य के सपने बुनते दिखाया जाता है।
2. वह चाहती है कि भविष्य में आने वाला प्रत्येक दिन त्योहार की तरह हो।
3. ‘गंगा पार की’ में यह संकेत छिपा है कि एक दिन उसके सपने अवश्य पूरे होंगे।
4. भाषा में सहजता है।

10. ढहती भीत पुरानी छाजन, पकी फ़सल तो खड़े महाजन
गिरवी गहना छुड़ा न पाती, मन मसोस फिर-फिर रह जाती।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत प्यांश के रचनाकार कैलाश गौतम है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
नौरंगिया गाँव में जिस घर में रहती है, उसकी दीवारें ढह रही हैं। छाजन भी पुरानी पड़ चुकी है। छाजन पुरानी पड़ जाने से वह वर्षा से उसकी रक्षा नहीं कर सकती। अपनी स्थिति को सुधारने की एकमात्र आशा पकी फसल से लगी होती है। लेकिन फसल के पकते ही महाजन अपने रूपये वसूलने आ धमकता है। उसकी फसल का अधिकांश तो महाजन के पेट में ही चला जाता हे। जो गहने उसने गिरवी रखे थे उन्हे भी छुड़ा नहीं पा रही है। अपनी इस विवशता पर वह मन मसोस कर रह जाती है।

विशेष :

1. कविता की इन पंक्तियों में नौरंगिया की दयनीय आर्थिक अवस्था का वर्णन किया गया है।
2. नौरंगिया की गरीबी का प्रमुख कारण महाजन द्वारा दिया गया कर्ज है जो कभी चुकने में ही नहीं आता।
3. ‘खड़े महाजन’ शब्द का प्रयोग ही यहाँ आतंक का पर्याय बनकर आया है।
4. ‘गिरवी-गहना’ तथा ‘मन-मसोस’ में अनुप्रास अलंकार तथा ‘फिर-फिर’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
5. भाषा में संगीत का-सा प्रभाव है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 6 नौरंगिया

11. कब तक आखिर कितना जूझे, कौन बताए किससे पूछे
जाने क्या-क्या टूटा-फूटा, लेकिन हैसना कभी न छूटा।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश किस रचना से लिया गया है ?
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश ‘नौरंगिया’ कविता से लिया गया है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
नौरंगिया जीवन में कठिन पश्रिम करती है ताकि उसका जीवन स्तर सुधर सके। लेकिन सामाजिक-आर्थिक शोषण करने वालों से वह कबतक लड़ती रहेगी ? ये समस्यायें कैसे दूर होंगी – यह वह किससे पूछे और कौन ऐसा व्यक्ति है जो उसे सही राह दिखला सकता है। उसके जीवन में बहुत कुछ टूटा, बहुत कुछ उसने खोया फिर भी उसने हार नहीं मानी। वह हँस-हँसकर इन सबसे लड़ती जा रही है क्योंकि उसका अटल विश्वास है कि एक न एक दिन उसका भी समय बदलेगा।

विशेष :

1. कविता की इन पंक्तियों में नौरंगिया की उलझन का वर्णन किया गया है।
2. वह इस सवाल में उलझ कर रह जाती है कि अपनी इस स्थिति से उबरने के लिए किससे रास्ता पूछे और बताने वाला कौन है ?
3. नौरंगिया अपने जीवन में बहुत कुछ खो चुकी है फिर भी वह उसे भूल कर हँसती ही रहती है।
4. पंक्ति के ‘क्या-क्या’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
5. भाषा प्रवाहमयी है।

12. पैरों में मंगनी की चष्पल, साड़ी नई उधार की है।
नौरंगिया गंगा पार की है।

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचनाकार कैलाश गौतम हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
नौरंगिया का जीवन संघर्षों से भरा है। दिन भर जी-तोड़ परिश्रम करने के बाद् भी वह अपनी आर्थिक तंगी से ऊबर नहीं पाती है। उसे दूसरों से मांग कर ही अपनी आवश्यकता को पूरी करनी पड़ती है उसने अपने पैरों में जो चषल पहने हैं वह भी उसने किसी से मांगा है। नई साड़ी भी वह पूरी कीमत-चुका कर नहीं, बल्कि उधार में लाई है। इतनी सारी आर्थिक तंगी के बाद भी उसमें उत्साह की कमी नहीं है। उसे विश्वास है कि एक न एक दिन उसके दिन भी अवश्य फिरेंगे। वह जीवन से हार मानने वाली नहीं है क्योंकि वह गंगा पार की है।

विशेष :

1. नौरंगिया जब अपनी आमदनी से अपनी जरूरत पूरी नहीं कर पाती है तो कभी मंगनी और कभी उधार का सहारा भी लेती है।
2. अपने अभाव से वह चिंतित नहीं होती क्योंकि वह गंगा पार की है और गंगा पार वाले जिंदगी को जीना जानते हैं।
3. भाषा सरल तथा प्रवाहमयी है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions Poem 5 रामदास to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 Question Answer – रामदास

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. रघुवीर सहाय की कविता ‘रामदास’ का सारांश लिखें।
अथवा
प्रश्न 2. ‘रामदास’ कविता का मूल भाव लिखें।
अथवा
प्रश्न 3. ‘रामदास’ कविता में व्यक्त कवि के विचारों को लिखें।
अथवा
प्रश्न 4. ‘रामदास’ कविता में निहित उह्देश्य को लिखें।
अथवा
प्रश्न 5. ‘रामदास’ कविता के संदेश को अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 6. रघुवीर सहाय की कविता ‘रामदास’ के आधार पर लिखें कि इस कविता में सामाजिकराजनैतिक परिवेश में संशय और आशंका का स्वर प्रमुखता से उभरकर सामने आया है।
अथवा
प्रश्न 7. ‘रामदास’ कविता सत्ता और राजनीति के गंदे खेल से जनता को सावधान करती है विवेचना करें।
अथवा
प्रश्न 8. ‘रामदास’ किसका प्रतीक है ? उसकी हत्या की आशंका क्यों थी ?
अथवा
प्रश्न 9. ‘रामदास’ कविता के माध्यम से कवि ने किस सचचाई की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट करना चाहा है ?
उत्तर :
रघुवीर सहाय ‘रामदास’ कविता के कवि हैं। इनकी कविताओं की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह जीवन के हर कोने से अपने विषय की तलाश कर लेती है। सत्ता और राजनीति से भी उनकी कविता परहेज नहीं करती है। सत्ता तथा राजनीति में एक ईमानदार व्यक्ति किस प्रकार इसका शिकार होता है – इससे भी रघुवीर सहाय आम जनता को सावधान करते हैं। प्रस्तुत कविता ‘रामदास’ में एक ऐसे ही व्यक्ति का वर्णन है जो गंदी राजनीति का शिकार होता है। उसे अपनी ईमानदारी तथा अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

रामदास एक आम आदमी है। अत्याधार तथा अनाचार का विरोध करने के कारण राजनीतिक गुंडे उसे ये धमकी दे चुके हैं कि उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा। अपनी हत्या की आशंका से भयभीत वह बाहर निकला। दिन का समय था तथा घने बादल छाए हुए थे। वह मन ही मन भयभीत था कि हो न हो हत्यारे उसकी ताक में होंगे। उसे लगा कि उसका अंत समय आ गया है क्योंकि उसे पहले से ही धमकी मिल चुकी थी कि संड़क पर नज़र आते ही उसकी हत्या कर दी जाएगी।

रामदास अपनी हत्या की आशंका से डरा हुआ सड़क पर धीरे-धीरे चल रहा था। एक बार उसने सोचा कि सुरक्षा के लिए किसी को साथ ले ले। फिर वह सोचकर रह गया क्योंकि निहत्था आदमी ऐसी परिस्थिति में भला उसकी सुरक्षा क्या कर पाएगा।

उसने दोनों हाथ पेट पर सुरक्षा की दृष्टि से रखे हुए था तथा एक-एक कदम सावधानीपूर्वक रखता वह आगे बढ़ रहा था। लोग मौन होकर रामदास पर आँखें गड़ाए हुए थे क्योंकि यह तय था कि जिसने उसे हत्या की धमकी दी है – वह आज उसकी हत्या करके रहेगा।

रामदास सड़क पर आरंकित भाव से खड़ा था कि किसी ने उसका नाम लेकर पुकारा। रामदास पर उसने अपने सधेसधाये हाथों से चाकू का वार किया। चाकू का वार होते ही रामदास के शरीर से खून का फव्वारा-सा निकल पड़ा।

रामदास को चाकू मारने वाला हत्यारा भीड़ की परवाह किए बिना वहाँ से चला गया। किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। अब रामदास सड़क पर मरा पड़ा है। लोग उसकी परवाह करने की बजाय वहाँ खड़े थे। वे उन लोगों को बुलाने लगे जिन्हें यह संशय था कि रामदास की हत्या होकर रहेगी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

इस प्रकार हम पाते हैं कि आज के गुंडातंत्र में आम आदमी को गलत का विरोध करना कितना महँगा पड़ता है। भीड़ भी देखती रह जाती है और हत्यारा चहल-कदमी करते निकल जाता है। यह घटना व्यापक अर्थ को अपने आप में उकेरती है। रघुवीर सहाय की कविता में वास्तविकता का दबाव अधिक है। वे यह संदेश देना चाहते हैं कि जब कहने को बहुत कुछ हो तो मौन को स्वीकार करना प्रतिरोध का प्रतीक है। व्यक्ति के अकेले प्रतिरोध से समाज नहीं बदलता है। समाज की संगठित शक्ति से ही राजनैतिक स्थिति को बदला जा सकता है – यही बताना इस कविता का उद्देश्य है।

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रामदास की हत्या किस प्रकार की गई?
उत्तर :
हत्यारे ने दिन में ही बीच सड़क पर चाकू मारकर रामदास की हत्या कर दी।

प्रश्न 2.
‘रामदास’ कविता के कवि का क्या नाम है ?
उत्तर :
‘रामदास’ कविता के कवि रघुवीर सहाय जी हैं।

प्रश्न 3.
रामदास की हत्या हो जाने के बाद लोग किसे बुलाने लगे ?
उत्तर :
रामदास की हत्या हो जाने के बाद लोग उसे बुलाने लगे जिन्हें संशय था कि रामदास की हत्या होगी।

प्रश्न 4.
रामदास ने अपनी सहायता के लिए किसी को अपने साथ क्यों नहीं लिया ?
उत्तर :
रामदास ने यह सोचकर किसी को अपने साथ नही लिया कि कोई निहत्था उसकी क्या सुरक्षा कर पाएगा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 5.
‘रामदास’ कविता में किसके प्रति चिंता व्यक्त की गई है ?
उत्तर :
‘रामदास’ कविता में वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की गई है।

प्रश्न 6.
‘रामदास’ कविता में कौन-सा स्वर प्रमुखता से उभरकर सामने आया है?
उत्तर :
‘रामदास’ कविता में नैतिक मूल्यों में गिरावट, सामाजिक परिवेश में रोज बढ़ते संशय और आशंका का स्वर प्रमुखता से उभरकर सामने आया है।

प्रश्न 7.
रामदास किसका प्रतीक है ?
उत्तर :
रामदास अत्याचार तथा अनाचार का विरोध करने वाले आम आदमी का प्रतीक है।

प्रश्न 8.
रामदास घर से कब निकला ?
उत्तर :
रामदास घने बादल छाये दिन में घर से निकला।

प्रश्न 9.
रामदास उदास क्यों था ?
उत्तर :
रामदास को यह आभास हो गया था कि हत्या की धमकी देने वाला उसकी हत्या जरूर कर देगा। इसी आशंका के कारण रामदास उस दिन उदास था।

प्रश्न 10.
रामदास को क्या बता दिया गया था ?
उत्तर :
रामदास को यह बता दिया गया था कि घर से बाहर निकलने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।

प्रश्न 11.
रामदास कहाँ पर दोनों हाथ सुरक्षा के लिए अपने पेट पर रखकर खड़ा था।
उत्तर :
रामदास सड़क पर दोनों हाथ सुरक्षा के लिए अपने पेट पर रखकर खड़ा था।

प्रश्न 12.
कौन भीड़ को ठेल कर लौट गया ?
उत्तर :
रामदास का हत्यारा भौड़ को ठेल कर लौट गया।

प्रश्न 13.
लोग आँखें गड़ा कर किसे और क्यों देखने लगे ?
उत्तर :
लोग रामदास को आँखें गड़ाकर देखने लगे क्योंकि सबको यह पता था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी।

प्रश्न 14.
सभी रामदास के बारे में क्या जानते थे ?
उत्तर :
रामदास के बारे में सभी यह जानते थे कि उसकी हत्या होगी।

प्रश्न 15.
‘रामदास’ कविता का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :
‘रामदास’ कविता का उद्देश्य आज के गुंडातंत्र से लोगों को सावधान करना तथा एकता का संदेश देना है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 16.
सड़क पर सभी मौन तथा निहत्थे क्यों थे ?
उत्तर :
गुंडातंत्र के विरोध का साहस न होने के कारण सड़क पर सभी मौन तथा निहत्थे थे।

प्रश्न 17.
‘घनी बदली’ किसका प्रतीक है ?
उत्तर :
‘घनी बदली’ देश में छाये राजनीतिक कुव्यवस्था तथा आतंक के साये का प्रतीक है।

प्रश्न 18.
‘आया उसने नाम पुकारा’ – कौन आया और उसने किसका नाम पुकारा ?
उत्तर :
हत्यारा आया और उसने रामदास का नाम पुकारा।

प्रश्न 19.
‘अंत समय आ गया पास था’ — किसका अंत समय पास आ गया था ?
उत्तर :
रामदास का अंत समय पास आ गया था।

प्रश्न 20.
लोग निडर होकर किस जगह खड़े थे और क्यों ?
उत्तर :
लोग निडर होकर रामदास की लाश के पास खड़े थे क्योंकि उन्होंने हत्यारे का कोई विरोध नहीं किया था और उन्हें उनसे डर न था।

प्रश्न 17.
‘घनी बदली’ किसका प्रतीक है ?
उत्तर :
‘घनी बदली’ देश में छाये राजनीतिक कुव्यवस्था तथा आतंक के साये का प्रतीक है।

प्रश्न 18.
‘आया उसने नाम पुकारा’ – कौन आया और उसने किसका नाम पुकारा ?
उत्तर :
हत्यारा आया और उसने रामदास का नाम पुकारा।

प्रश्न 19.
‘अंत समय आ गया पास था’ – किसका अंत समय पास आ गया था ?
उत्तर :
रामदास का अंत समय पास आ गया था।

प्रश्न 20.
लोग निडर होकर किस जगह खड़े थे और क्यों ?
उत्तर :
लोग निडर होकर रामदास की लाश के पास खड़े थे क्योंकि उन्होंने हत्यारे का कोई विरोध नहीं किया था और उन्हे उनसे डर न था।

प्रश्न 21.
रामदास किस दिन उदास था ?
उत्तर :
रामदास अपनी हत्या वाले दिन उदास था।

प्रश्न 22.
रामदास ने सड़क पर अकेले चलते समय क्या सोचा ?
उत्तर :
रामदास ने अकेले चलते समय यह सोचा कि वह अपने साथ किसी व्यक्ति को ले ले।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 23.
रामदास को किसने पुकारा ?
उत्तर :
हत्यारे ने रामदास को पुकारा।

प्रश्न 24.
रामदास की हत्या कब हुई ?
उत्तर :
रामदास की हत्या दिन के समय हुई ।

प्रश्न 25.
रामदास की हत्या किस व्यवस्था की ओर इंगित/संकेत करती है ?
उत्तर :
रामदास की हत्या गुंडातंत्र की अराजक व्यवस्था की ओर संकेत करती है।

प्रश्न 26.
रामदास के धीरे चलने का मूल कारण क्या था ?
उत्तर :
रामदास के धीरे चलने का मूल कारण यह था कि वह चिंतित और अपनी हत्या के बारे में आशंकित था।

प्रश्न 27.
रामदास धनी बदली वाले दिन उदास क्यों था ?
उत्तर :
रामदास धनी बदली वाले दिन घर से बाहर निकला तथा उसे पता था कि घर से बाहर निकलने पर उसकी हत्या हो सकती है इसलिए वह उदास था।

प्रश्न 28.
किसे बता दिया गया था कि उसकी हत्या होगी ?
उत्तर :
रामदास को बता दिया गया था कि उसकी हत्या होगी।

प्रश्न 29.
रामदास किसका प्रतीक है ?
उत्तर :
रामदास वैसे आम आदमी का प्रतीक है जो गलत का विरोध करता है।

प्रश्न 30.
लोग आँखें गड़ा कर किसे और क्यों देखने लगे ?
उत्तर :
लोग आँखे गड़ा कर रामदास को देखने लगे क्योंकि यह तय था कि रामदास की हत्या होगी।

प्रश्न 31.
आपके विचार से रामदास का वास्तविक हत्यारा कौन था ?
उत्तर :
मेरे विचार से रामदास का वास्तविक हत्यारा वह व्यक्ति है जिसके इशारे पर उसकी हत्या की गई।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 32.
रामदास ने अपनी हत्या का विरोध क्यों नहीं किया ?
उत्तर :
रामदास कमजोर, अकेला तथा निहत्था था इसलिए यह अपनी हत्या का विरोध नहीं कर पाया।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘रामदास’ कविता के कवि कौन है?
(क) विमल सहाय
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) कन्हैया लाल नन्दन
(घ) राजेश जोशी
उत्तर :
(ख) रघुवीर सहाय

प्रश्न 2.
रामदास की हत्या के समय –
(क) सड़क सूनी थी
(ख) सड़क पर भीड़ थी
(ग) सड़क पर इक्के दुक्के लोग थे
(घ) सड़क पर सो रहे थे
उत्तर :
(ख) सड़क पर भीड़ थी

प्रश्न 3.
रामदास कहाँ खड़ा था ?
(क) चौड़ी सड़क पर
(ख) पतली गली में
(ग) गली के किनारे में
(घ) बीच सड़क पर
उत्तर :
(घ) बीच सड़क पर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 4.
रघुवीर सहाय का जन्म कब हुआ था ?
(क) 5 जनवरी 1929 ई०
(ख) 10 नवंबर 1929 ई०
(ग) 6 मार्च 1929 ई०
(घ) 9 दिसंबर 1929 ई०
उत्तर :
(घ) 9 दिसम्बर 1929 ई०।

प्रश्न 5.
रघुवीर सहाय का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में
(ख) बिहार के पटना में
(ग) मध्य प्रदेश के उज्जैन में
(घ) इनमें से कहीं नहीं
उत्तर :
(क) उत्तर प्रदेश के लखनऊ में।

प्रश्न 6.
रघुवीर सहाय के पिता का नाम क्या था ?
(क) श्री नरदेव सहाय
(ख) श्री हरदेव सहाय
(ग) श्री हरि सहाय
(घ) श्री हरगौरी सहाय
उत्तर :
(ख) श्री हरदेव सहाय।

प्रश्न 7.
रघुवीर सहाय की माता का क्या नाम था ?
(क) श्रीमती तारा देवी
(ख) श्रीमती शारदा देवी
(ग) श्रीमती नीलम देवी
(घ) श्रीमती सुधा देवी
उत्तर :
(क) श्रीमती तारा देवी।

प्रश्न 8.
रघुवीर सहाय किस काल के कवि हैं ?
(क) आदिकाल
(ख) भक्ति काल
(ग) रोतिकाल
(घ) आधुनिक काल
उत्तर :
(घ) आधुनिक काल।

प्रश्न 9.
रघुवीर सहाय ने निम्न में से किस पत्रिका में संपादन का कार्य किया ?
(क) दिनमान
(ख) माधुरी
(ग) मतवाला
(घ) चाँद
उत्तर :
(क) दिनमान।

प्रश्न 10.
रघुवीर सहाय में निम्न में से किस पत्र में संपादक का कार्य किया ?
(क) माधुरी
(ख) साप्ताहिक हिन्दुस्तान
(ग) नवभारत टाईम्स
(घ) सारिका
उत्तर :
(ग) नवभारत टाईम्स।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 11.
हिन्दी साहित्य-जगत में रघुवीर सहाय की पहचान किस रूप में अधिक है ?
(क) कवि
(ख) कहानीकार
(ग) उपन्यासकार
(घ) नाटककार
उत्तर :
(क) कवि।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से कौन-सा काव्य-संग्रह रघुवीर सहाय का है ?
(क) खुले हुए आसमान के नीचे
(ख) सीढ़ियों पर धूप में
(ग) गलत पते की चिट्ठी
(घ) आदिम राग
उत्तर :
(ख) सीढ़ियों पर धूप में।

प्रश्न 13.
‘कुछ पते और कुछ चिद्यियाँ’ के कवि कौन हैं ?
(क) राजेश जोशी
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) ऋतुराज
(घ) यतीन्द्र मिश्र
उत्तर :
(ख) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 14.
‘रास्ता इथर से है’ (कहानी-संग्रह) किसकी रचना है ?
(क) रघुवीर सहाय
(ख) राजेश जोशी
(ग) ॠतुराज
(घ) अनामिका
उत्तर :
(क) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 15.
‘जो आदमी हम बना रहे है’ (कहानी-संग्रह) के लेखक कौन हैं ?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) कृष्णा सोबती
(ग) रघुवीर सहाय
(घ) संजीव
उत्तर :
(ग) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 16.
‘लिखने का कारण’ के निबंधकार कौन हैं ?
(क) संजीव
(ख) सत्यजित राय
(ग) कृष्णा सोबती
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर :
(घ) रयुवीर सहाय।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 17.
‘ऊबे हुए सुखी’ के निबंधकार कौन हैं ?
(क) जयशंकर प्रसाद
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) शैल रस्तोगी
(घ) प्रेमघंद
उत्तर :
(ख) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 18.
‘वे और नहीं होंगे जो मारे जाएंगे’ (निबंध-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं ?
(क) राम कुमार वर्मा
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) शैल रस्तोगी
(घ) प्रेमचंद
उत्तर :
(ख) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 19.
‘भँवर लहरें और तरंग’ (निबंध-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं ?
(क) रघुवीर सहाय
(ख) शिवमूर्ति
(ग) राम कुमार वर्मा
(घ) शैल रस्तोगी
उत्तर :
(क) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 20.
‘शब्द-शक्ति’ (निबंध-संग्रह) के लेखक कौन हैं ?
(क) संजीव
(ख) कृष्णा सोबती
(ग) रघुवीर सहाय
(घ) शिवमूर्ति
उत्तर :
(ग) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 21.
‘यथार्थ यथास्थिति नहीं’ (निबंध-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं ?
(क) रघुवीर सहाय
(ख) गुणाकर मुले
(ग) यतीन्द्र मिश्र
(घ) डॉ० रामदरश मिश्र
उत्तर :
(क) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 22.
रघुवीर सहाय का निधन कब हुआ ?
(क) 25 दिसम्बर 1990
(ख) 1 जनवरी 1990
(ग) 28 दिसम्बर 1990
(घ) 30 दिसंबर 1990
उत्तर :
(घ) 30 दिसंबर 1990

प्रश्न 23.
निम्नलिखित में से कौन-सा काव्य-संग्रह रघुवीर सहाय का है ?
(क) पल्लव
(ख) आदिम राग
(ग) आत्महत्या के विरूद्ध
(घ) गलत पते की चिट्ठी
उत्तर :
(ग) आत्महत्या के विरूद्ध।

प्रश्न 24.
‘रामदास’ कविता में कौन उदास था ?
(क) रामदास
(ख) कवि
(ग) लोग
(घ) हत्यारा
उत्तर :
(क) रामदास।

प्रश्न 25.
किसका अंत समय पास आ गया था ?
(क) लोगों का
(ख) कवि का
(ग) हत्यारा का
(घ) रामदास का
उत्तर :
(घ) रामदास का।

प्रश्न 26.
सोचा साथ किसी को ले लें – कौन सोचता है ?
(क) रामदास
(ख) कवि
(ग) हत्य्यारा
(घ) लोग
उत्तर :
(क) रामदास।

प्रश्न 27.
सभी जानते थे – सभी क्या जानते थे ?
(क) रामदास की हत्या न होगी
(ख) रामदास की हत्या होगी
(ग) रामदास नहीं मरेगा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) रामदास की हत्या होगी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 28.
‘लोग भूल गए हैं’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) यतीन्द्र मिश्र
(ख) गुणाकर मुले
(ग) रामदरश मिश्र
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर :
(घ) रघुवीर सहाय।

प्रश्न 29.
लोग आँखें गड़ा कर किसे देखने लगे ?
(क) रामदास को
(ख) हत्यारे को
(ग) कवि को
(घ) इनमें से किसी को नहीं
उत्तर :
(क) रामदास को।

प्रश्न 30.
रामदास का हत्यारा कहाँ से निकला ?
(क) सड़क से
(ख) गली से
(ग) कार से
(घ) दुकान से
उत्तर :
(ख) गली से।

प्रश्न 31.
रामदास का नाम किसने पुकारा ?
(क) हत्यारे ने
(ख) कवि ने
(ग) लोगों ने
(घ) उसके मित्र ने
उत्तर :
(क) हत्यारे ने।

प्रश्न 32.
भीड़ ठेल कर कौन लौट गया ?
(क) कवि
(ख) हत्यारा
(ग) रामदास
(घ) लोग
उत्तर :
(ख) हत्यारा।

प्रश्न 33.
सड़क पर कौन मरा पड़ा था ?
(क) लोग
(ख) कवि
(ग) कुत्ता
(घ) रामदास
उत्तर :
(घ) रामदास।

प्रश्न 34.
रामदास की हत्या के बाद लोग किसे बुलाने लगे ?
(क) जिन्हें संशय था कि हत्या होगी
(ख) पुलिस को
(ग) घरवालों को
(घ) अस्पतालवालों को
उत्तर :
(क) जिन्हें संशय था कि हत्या होगी।

प्रश्न 35.
‘लगे देखने उसको’ – उसको से कौन संकेतित है ?
(क) हत्यारे को
(ख) रामदास को
(ग) कवि को
(घ) इनमें से किसी को नहीं
उत्तर :
(ख) रामदास को।

प्रश्न 36.
‘उसे यह बता दिया गया था’ – ‘उसे’ से कौन संकेतित है ?
(क) रामदास
(ख) हत्यारा
(ग) लोग
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) रामदास।

प्रश्न37.
रामदास की हत्या के बाद लोग कैसे खड़े थे ?
(क) भयभीत
(ख) निडर
(ग) खुश
(घ) चिंतित
उत्तर :
(ख) निडर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 38.
रघुवीर सहाय आकाशवाणी के किस केन्द्र में कार्यरत् थे ?
(क) दिल्ली
(ख) कोलकाता
(ग) नागपुर
(घ) पटना
उत्तर :
(क) दिल्ली।

प्रश्न 39.
रामदास की हत्या किस समय हुई ?
(क) दिन में
(ख) रात में
(ग) सुबह में
(घ) शाम में
उत्तर :
(क) दिन में।

प्रश्न 40.
हत्यारे ने किससे रामदास की हत्या की ?
(क) तलवार से
(ख) पिस्तौल से
(ग) चाकू से
(घ) गला दबाकर
उत्तर :
(ग) चाकू से।

प्रश्न 41.
रघुवीर सहाय ने किस विषय से एम० ए० किया था ?
(क) हिन्दी
(ख) अंगेजी
(ग) इतिहास
(घ) अर्थशास्त्र
उत्तर :
(ख) अंग्रेजी।

प्रश्न 42.
रामदास की हत्या कहाँ हुई ?
(क) घर में
(ख) खेत में
(ग) बाजार में
(घ) सड़क पर
उत्तर :
(घ) सड़क पर ।

प्रश्न 43.
रामदास को क्या बता दिया गया था?
(क) उसे बंदी बनाया जाएगा
(ख) उसे नौकरी दी जाएगी
(ग) उसे पुरस्कार दिया जाएगा
(घ) उसकी हत्या कर दी जाएगी
उत्तर :
(घ) उसकी हत्या कर दी जाएगी।

प्रश्न 44.
निम्नलिखित में से कौन-सा काव्य-संग्रह रघुवीर सहाय का है ?
(क) हँसो हँसो जल्दी हँसो
(ख) सारिका
(ग) मतवाला
(घ) पल्लव
उत्तर :
(क) हँसो हँसो जल्दी हँसो।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 45.
रामदास की हत्या कहाँ हुई थी ?
(क) दुकान में
(ख) सड़क पर
(ग) घर में
(घ) अस्पताल में
उत्तर :
(ख) सड़क पर।

प्रश्न 46.
रामदास था ?
(क) अपराधी
(ख) आतंकवादी
(ग) आम आदमी
(घ) खूनी
उत्तर :
(ग) आम आदमी।

प्रश्न 47.
रामदास किसका प्रतीक है ?
(क) आम आदमी का
(ख) नेता का
(ग) अपराधी का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) आम आदमी का।

WBBSE Class 10 Hindi रामदास Summary

कवि परिचय 

रघुवीर सहाय का जन्म 9 दिसंबर 1929 ई० को लखनऊ के मॉडल हाउस मुहल्ले में एक शिक्षित परिवार मे हुआ था। इनके पिता श्री हरदेव सहाय लखनऊ के ‘ब्याय एंग्लों बंगाली स्कूल’ में साहित्य के अध्यापक थे। जन्म के दो वर्ष के बाद ही माता श्रीमती तारा देवी चल बसी। बालक रघुवीर की शिक्षादीक्षा लखनऊ में ही हुई थी। लखनऊ विश्वविद्यालय से इन्होंने 1951 ई० में अंपेजी साहित्य में एम० ए० की उपाधि प्राप्त की।
WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास 1

इटरमीडिएट (हायर सेकेण्डरी) में अध्ययन के दौरान ही इनकी रूचि कविता-लेखन में हो गई। 1946 ई० से लेकर 1948 ई० तक इनकी कविताएँ ‘आजकल’, ‘प्रतीक’ आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहीं। 1957 ई० में विमलेश्वरी देवी से विवाह के बाद आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) से त्यागपत्र देकर मुक्त लेखन को अपने जीवन-यापन का आधार बनाया। आगे चलकर ‘नवभारत टाइम्स’ तथा ‘दिनमान’ में भी संपादक का कार्य किया। 30 दिसंबर, 1990 ई० को इनका निधन हो गया।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

रघुवीर सहाय को उनके काव्य-संग्रह ‘लोग भूल गए’ के लिए सन् 1984 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। रहुवीर सहाय की रचनाओं में तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं तथा विसंगतियों पर गहरी चिंता प्रकट की गई है। ये हिन्दी साहित्य जगत में उस पीढ़ी के सदस्य थे, जो स्वाधीनता आंदोलन की समाप्ति पर रचनाशील हुई थी।
रघुवीर सहाय की रचना-संसार का परिचय इस प्रकार है –

कविता-संग्रह :- ‘सीढ़ियों पर धूप में’, आत्महत्या के विरूद्ध’, ‘हँसो-हँसो जल्दी हँसो’, ‘लोग भूल गए हैं, ‘कुछ पते और कुछ चिट्यियाँ’।
कहानी-संप्रह :- रास्ता इधर से हैं और ‘जो आदमी हम बना रहे हैं।
निबंध-संग्रह :- ‘लिखने का कारण’, ‘ऊबे हुए सुखी’, ‘वे और नहीं होगे जो मारे जाएंगे”, ‘भँवर लहरें और तरंग’, ‘शब्द-शक्ति’ तथा ‘यथार्थ यथा-स्थिति नहीं।

अनुवाद :- मैकबेथ और ट्रेवेल्थ नाइट (शेक्सपियर का नाटक), 12 हंगरी कहानियों का अनुवाद, 30 हंगरी कविताओं का अनुवाद, तीन हंगरी नाटको का अनुवाद, लोक्का के ‘हाउस ऑफ बर्नाडा’ का गद्य में अनुवाद।

वस्तुनिष्ठ सह व्याख्यामूलक प्रश्नोत्तर 

1. चौड़ी सड़क गली पतली थी
दिन का समय घनी बदली शी
रामदास उस दिन उदास था
अंत समय आ गया पास था
उसे बता यह दिया गया था उसकी हत्या होगी।

शब्दार्थ :

  • घनी बदली = घने बादलों का घिरा होना।

प्रश्न 1.
कविता तथा कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कविता का नाम ‘रामदास’ है तथा इसके कवि रघुवीर सहाय हैं।

प्रश्न 2.
रामदास कौन है ?
उत्तर :
रामदास एक आम आदमी है जो अत्याचार तथा अनाचार का विरोध अकेले ही करता है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
इस पद्यांश में रामदास नामक व्यक्ति के बारे में कहा गया है। रामदास एक आम आदमी है। अत्याचार तथा अनाचार का विरोध करने के कारण राजनीतिक गुंडे उसे ये धमकी दे चुके हैं कि उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा। अपनी हत्या की आशंका से भयभीत वह बाहर निकला। दिन का समय था तथा घने बादल छाए हुए थे। वह मन ही मन भयभौत था कि हो न हो हत्यारे उसकी ताक में होंगे। उसे लगा कि उसका अंत समय आ गया है क्योंकि उसे पहले से ही धमकी मिल चुकी थी कि सड़क पर नज़र आते ही उसकी हत्या कर दी जाएगी।

काव्यगत सौंदर्य :

1. अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला रामदास जैसे आम आदमी का यही हश्र (परिणाम) होता है।
2. कविता की पंक्तियाँ पाठको में राजनीतिक व्यवस्था के प्रति आक्रोश जगाती हैं।
3. परिणाम को जानते हुए भी कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ना आम आदमी की संयर्षशीलता का प्रमाण है ।
4. सौदर्य और कला की जगह सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन की सच्चाई को प्रस्तुत करना कवि का लक्ष्य है।
5. कविता की भाषा सपाट होते हुए भी विराट अर्थ देती है।

2. धीरे धीरे चला अकेले
सोचा साथ किसी को ले ले
फिर रह गया, सड़क पर सब थे
सभी मौन शे सभी निहतथे
सभी जानते थे यह उस दिन उसकी हल्या होगी।

शब्दार्थ :

  • निहत्थे = खाली हाथ।

प्रश्न 1.
यह अंश किस कविता से लिया गया है ?
उत्तर :
यह अंश ‘रामदास’ नामक कविता से लिया गया है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पंक्तियों का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
रामदास अपनी हत्या की आशंका से डरा हुआ सड़क पर धीरे-धीरे चल रहा था। एक बार उसने सोचा कि सुरक्षा के लिए किसी को साथ ले ले। फिर वह सोचकर रह गया क्योंकि निहत्था आदमी ऐसी परिस्थिति में भला उसकी सुरक्षा क्या कर पाएगा? रामदास को सड़क पर देखने वाले लोग भी मौन थे। उन्हें यह पता था कि हो न हो आज रामदास की हत्या कर दी जाएगी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

काव्यगत सौंदर्य :

1. अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला रामदास जैसे आम आदमी का यही हश्र (अंजाम) होता है।
2. कविता की पंक्तियाँ पाठकों में राजनीतिक व्यवस्था के प्रति आकोश जगाती हैं।
3. परिणाम को जानते हुए भी कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ना आम आदमी की संघर्षशीलता का प्रमाण है।
4. सौदर्य और कला की जगह सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन की सच्चाई को प्रस्तुत करना कवि का लक्ष्य है।
5. कविता की भाषा सपाट होते हुए भी विराट अर्थ देती है।

3. खड़ा हआ वह बीच सडुक पर दोनों हाथ पेट्पर रख कर
सथे कदम रख कर के आए
लोग सिमद कर आँख यड़ाए
लगे देखने उसको जिसकी तय था हत्या होर्गी।

शब्दार्थ :

  • सधे = सावधानीपूर्वक।

प्रश्न 1.
पद्यांश के कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
पद्यांश के कवि रघुवीर सहाय है।

प्रश्न 2.
लोग किस पर आँखें गड़ाए हुए थे?
उत्तर :
लोग रामदास पर आँखें गड़ाए हुए थे।

प्रश्न 3.
पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
रामदास अपनी हत्या की आशंका से भयभीत बीच सड़क पर खड़ा था। उसने दोनो हाथ पेट पर सुरक्षा की दृष्टि से रखे हुए था तथा एक-एक कदम सावधानीपूर्वक वह रखता
हुआ आगे बढ़ रहा था। लोग मौन होकर रामदास पर आँखें गड़ाए हुए थे क्योंक यह तय था कि जिसने उसे हत्या की धमकी दी है – वह आज उसकी हत्या करके रहेगा।

काव्यगत सौंदर्य :

1. अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला रामदास जैसे आम आदमी का यही हश्र (अंत) होता है।
2. कविता की पंक्तियाँ पाठकों में राजनीतिक व्यवस्था के प्रति आक्रोश जगाती है।
3. परिणाम को जानते हुए भी कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ना आम आदमी की संघर्षशीलता का प्रमाण है।
4. सौदर्य और कला की जगह सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन की सच्चाई को प्रस्तुत करना कवि का लक्ष्य है।
5. कविता की भाषा सपाट होते हुए भी विराट अर्थ देती है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

4. निकल गली से तब हत्यारा आया उसने नाम पुकारा
हाथ तौल कर चाकू मारा
छूटा लोह का फव्वारा
कहा नहीं धा उसने आखिर उसकी हत्या होगी।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश किस कविता से लिया गया है ?
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश ‘रामदास’ नामक कविता से लिया गया है।

प्रश्न 2.
पद्यांश का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
रामदास सड़क पर आशंकित भाव से खड़ा ही था कि किसी ने उसका नाम लेकर पुकारा। रामदास पर उसने अपने सधे-सधाये हाथों से चाकू का वार किया। चाकू का वार होते ही रामदास के शरीर से खून का फव्वारा-सा निकल पड़ा। आखिरकार लोगों की आशंका सच में बदल गई। हत्यारे ने अपनी कहानी को करनी में बदल ही डाला। उसने रामदास की हत्या कर ही दी।

काव्यगत सौंदर्य :

1. अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला रामदास जैसे आम आदमी का यही हश्र (अंत) होता है।
2. कविता की पंक्तियाँ पाठकों में राजनीतिक व्यवस्था के प्रति आक्रोश जगाती है।
3. परिणाम को जानते हुए भी कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ना आम आदमी की संघर्षशीलता का प्रमाण है।
4. सौंदर्य और कला की जगह सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन की सच्चाई को प्रस्तुत करना कवि का लक्ष्य है।
5. कविता की भाषा सपाट होते हुए भी विराट अर्थ देती है।

5. भीड़ वेल कर लौद गया वह मरा पड़ा है रामदास यह
देखो-देखो बार बार कह
लोगनिडर उस जमह खड़े
लगे बुलाने उन्हें जिनें संशय धा हत्या होगी।

प्रश्न 1.
कवि और कविता का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि रघुवीर सहाय हैं तथा कविता का नाम ‘रामदास’ है।

प्रश्न 2.
भीड़ ठेल कर कौन लौट गया ?
उत्तर :
रामदास का हत्यारा भीड़ ठेल कर लौट गया।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
रामदास को चाकू मारने वाला हत्यारा भीड़ की परवाह किए बिना वहाँ से चला गया। किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। अब रामदास सड़क पर मरा पड़ा है। लोग उसकी परवाह करने की बजाय वहाँ खड़े थे। वे उन लोगों को बुलाने लगे जिन्हें यह संशय था कि रामदास की हत्या होकर रहेगी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 5 रामदास

काव्यगत सौंदर्य :

1. अन्याय तथा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला रामदास जैसे आम आदमी का यही हश्र (अंत) होता है।
2. कविता की पंक्तियाँ पाठकों में राजनीतिक व्यवस्था के प्रति आकोश जगाती है।
3. परिणाम को जानते हुए भी कुव्यवस्था के खिलाफ लड़ना आम आदमी की संघर्षशीलता का प्रमाण है।
4. सौंदर्य और कला की जगह सामाजिक तथा राजनीतिक जीवन की सच्चाई को प्रस्तुत करना कवि का लक्ष्य है।
5. कविता की भाषा सपाट होते हुए भी विराट अर्थ देती है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 Question Answer – मनुष्य और सर्प

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. ‘मनुप्य और सर्प’ कविता का मूल भाव अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 2. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता का सारांश लिखें।
अधवा
प्रश्न 3. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता के आधार पर कर्ण और अश्वसेन का संवाद अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 4. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता में निहित संदेश तथा उदेश्य को लिखें।
अथवा
प्रश्न 5. ‘मनुष्य और सर्ष’ कविता के आधार पर बताएँ कि अश्वसेन ने कर्ण से क्या निवेदन किया? कर्ण ने उसके निवेदन को अस्वीकार क्यों कर दिया ?
अथ्रवा
प्रश्न 6. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता के उद्देश्य को लिखें।
अथवा
प्रश्न 7. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता के आधार पर कवि की भावनाओं को स्पष्ट करें।
अथवा
प्रश्न 8. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता के द्वारा कवि ने हमें क्या संदेश देना चाहा है ?
अथवा
प्रश्न 9. ‘मनुष्य और सर्प’ कविता के आधार पर कर्ण और अश्वसेन का संवाद अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर :
महाभारत-युद्ध में कर्ण का चरित्र सामरिक (युद्ध) महत्व से अधिक सामाजिक शक्ति, निष्ठा तथा मानवतावाद की ओर संकेत करता है। कर्ण महाभारत-युद्ध में दुर्योधन की ओर से लड़ा लेकिन उसने युद्ध में कभी भी अनीति का सहारा नहीं लिया। अगर वह चाहता तो अर्जुन का नाश करने के लिए अश्वसेन सर्प का उपयोग कर लेता। कर्ण मानव जाति का प्रतीक था इसलिए साँपों से मिलकर लड़ने को वह नीचता समझता था। कर्ण के इसी मानवतावादी चरित्र को दिनकर ने ‘मनुष्य और सर्प’ कविता में उभारा है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

कुरूक्षेत्र में महाभारत का युद्ध लड़ा जा रहा है। चारों ओर की जन-धन की अपार हानि देखकर ऐसा लगता है मानो धरती का सुहाग जल रहा हो। यह मनुष्य के अंदर की वह कुटिलता रूपी आग ही है जो कुरूक्षेत्र में खुलकर अपना खेल खेल रही है। इस आग की लपट से कोई नहीं बच पाया।

महाभारत-युद्ध की भयंकरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घोड़े तथा हाथियों के माँस के लोथड़े पर सैनिकों के अंग कट-कट कर गिर रहे हैं। युद्ध में भाग लेनेवाले घोड़े-हाधियों के खून में तथा सैनिकों के खून में कोई अंतर नहीं रह गया है। दोनों के रक्त मिलकर एक हो गए हैं।

तेज गति से, पर्वत के समान सुधड़ लेकिन रवत-रंजित शरीर लेकर युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन के साथ कर्ण युद्ध कर रहे हैं। क्षण-क्षण भर बाद उनके गरजने का गंभीर स्वर सुनाई पड़ता है।

कौरव और पाण्डव दोनो ही युद्ध की कला में पारंगत हैं। दोनों के बल समान हैं। दोनों ही हर प्रकार से समर्थ हैं। दोनों के ही निशाने अचूक हैं लेकिन बाण की वर्षा व्यर्थ ही सिद्ध हो रही है।

कर्ण ने बाण के लिए अपना तरकस ज्योंह देखा उसकी तरकस में एक भयंकर विषधर साँप फुँफकार रहा था। यह देखकर वह आश्र्यचकित रह गया।

तरकस में छिपे सर्ष ने अपना परिवय देते हुए कर्ण से कहा कि वह सर्णों का राजा है। वह जन्म से ही अर्जुन का परम शानु है लेकिन कर्ण का हर प्रकार से हित चाहने चाला है।

पाडवों द्वारा खाण्डव वन में आग लगा दिए जाने पर अश्वसेन की सर्पमाता उसमें जल मरी थी। अश्वसेन उसी का बदला लेना चाहता था। इसलिए वह कर्ण से कहता है कि वह एक बार कृपा करे। उसे अपने बाण पर वढ़ा अपने लब्य्य तक पहुँचने दे। जब वह अपने शन्नु तक पहुँन जाएगा तो अपने विष से उसे मृत्युरूपी रथ पर सबार कर देगा।
वह अपने जीवन भर का संचित विष उसके शरीर में उतार देगा। इस प्रकार उसका प्रतिरोध पूरा हो जाएगा।
अश्वसेन कर्ण के द्वारा बाण के माध्यम से अपने शजु तक पहुँचाने की बात पर कर्ण कहता है कि वह उसकी कुटिलता है। भला ऐसी बात कहने योग्द है? मनुष्य की विजय का साषन तो उसके अपने बाहुबल पर है।

कर्ण अश्वसेन का अनुरोध सुनकर कहता है कि यह संभव नही है कि वह गनुण होकर मनुज्ज से युद्ध करने के लिए किसी सर्प का सहारा ले। उसने जौवन भर मानव-धर्म के प्रति निषा पाल रखा है। ऐसा करना उसके आचरण के विरूद्ध होगा।

कर्ण अश्वसेन को नम्रतापुर्वक मना करते हुए कहता है कि वह सही है कि तुम्हारी सहायता से युद्ध में अनायास ही मुके सफलता मिल खाएगी । लेंकिन यह भी सोवो कि आने वाली मानवता को भला में वरा नुँह दिवलाऊँगा ?

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

युद्ध में तुम्बारी सहायता से विजय म्राप्त करने पर सारौ दुनिया यही कहेगी कि कर्ण ने अपने सारेकुकर्मों जर राख द्ञात दिगा । उस पापौ ने अएवे शत्रु से बदला लेने के लिए एक सर्प की सहागता ली।

तुम्हारे कई वंशब भी मनुष्व के रूप में हैं। छे ऊपर से भसे है मनुष्य दिखते हैं लेकन वे साँप की तरह जहरीले है। साँप केबल जंगलों मे ही नहीं राते, वे नगर, गाँव और धरों में भी बसते है।

ने मनुण्यरूपी सर्ग मानवता के रास्तें में खाधा दैदा करते हैं। वे अपने शब्र से बदला लेने के लिए किसी भी नीवता पर उतर सकते है।
कर्ण कहता है कि मे ऐेसा नहीं चाहृता कि मेरा नाम भी मनुप्यक्ष्पी सॉपों में गिना जाय।
अर्जुंन से नेरी शबुता है लेकिन नह मनूख्न है, सर्ष गहीं। और यह संघर्ष, यह शत्रूता भी जन्म-जम्वातर सक नही, क्वल इसीी गा्म यर कलने वाला है । फिर मे यह पाप कैसे कर सकता है ?

जब अर्दुन के साप मेरी यह शतुता केवल इसी जन्म में चलनी है तो ह्राप में काकर मैं अपना अगला जौबन भी क्यों विगाड़ हूँ । साँणों की शरण मे नाकर, राप बनकर मेंकिसी मनुण्ध को बयाँ मारूँ?

कर्ण ने अरवेसन से कहा कि तुम तो मानब तथा मानका कें शडु सो। तुम्हारे साथ मेरी मित्रता करी नही हो सकती। मैं तुम्हारी सहा्रायता लेकर अधने माषे पर कलंक का टौका चहीं सगा सकता चाहे जो भी हो।

दस प्रकार हम पाते है कि कर्ण जाति-समाज से अपेधित होकर, समस्याओं ये धिरे होने घर भी मानवता को नहीं छोड़ता। पुरूप्षार्थ, संयम तथा कतंब्यानेष्डा से अपना गभान अर्जित करने के लिए कह जिस प्रकार आगे रछ़ता जाता है, बह किसी भी समान के लिए अनुकरणीच है।

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कर्ण ने जीवन भर किस निष्ठा का पालन किया?
उत्तर :
कर्ण ने जीवन-भर मानवता की निष्ठा को पाला।

प्रश्न 2.
‘कर्ण’ ने अश्वसेन की सहायता क्यों नहीं ली ?
उत्तर :
कर्ण ने अश्वेसन की सहायता नहीं ली क्योंकि वह मानवता का पुजारी था। अगर वह अश्वसेन की सहायता लेता तो आने वाली पीढ़ी को वह अपना मुंह नहीं दिखला पाता।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 3.
चतुष्पद से किस ओर संकेत हो रहा है ?
उत्तर :
चतुष्षद से हाथी, घोड़ा आदि चार पैरों वाले जानवरों की ओर संकेत हो रहा है।

प्रश्न 4.
प्रतिक्षण किसका गंभीर गर्जन कुरुक्षेत्र में गूँज रहा था ?
उत्तर :
कुरकक्षेत्र में प्रतिक्षण कर्ण तथा अर्जुन का गंभीर गर्जन गूंज रहा था।

प्रश्न 5.
कर्ण की सहायता कौन करना चाहता था और क्यों ?
उत्तर :
अश्वसेन कर्ण की सहायता करना चाहता था क्योंकि वह अपना पुराना बदला अर्जुन से ले सके।

प्रश्न 6.
अश्वसेन कौन था?
उत्तर :
अश्वसेन सर्पराज तक्षक का पुत्र था।

प्रश्न 7.
अश्वसेन किस समय कर्ण के पास आया ?
उत्तर :
कर्ण जब अर्जुन के साथ युद्ध कर रहा था तभी अश्वसेन उसके पास आया।

प्रश्न 8.
अश्वसेन ने कर्ण के सामने क्या प्रस्ताव रखा ?
उत्तर :
अवश्सेन ने कर्ण के सामने अर्जुन के वध में सहायता करने का प्रस्ताव रखा।

प्रश्न 9.
कर्ण ने अश्वसेन के प्रस्ताव का क्या किया ?
उत्तर :
कर्ण ने अश्वसेन के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

प्रश्न 10.
कर्ण ने अश्वसेन को किसका शत्रु कहा ?
उत्तर :
कर्ण ने अश्वसेन को मानवता का शत्रु कहा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 11.
कर्ण के माध्यम से दिनकर ने हमें क्या संदेश देना चाहा है ?
उत्तर :
कर्ण के माध्यम से दिनकर ने हमें यह संदेश देना चाहा है कि विषम से विषम परिस्थिति में भी हमें मानवता नहीं छोड़नी चाहिए।

प्रश्न 12.
सर्ष को किसका शत्रु कहा गया है?
उत्तर :
सर्प को मानवता का शत्रु कहा गया है।

प्रश्न 13.
धरित्री का सुहाग कब जल रहा था?
उत्तर :
महाभारत युद्ध के समय धरित्री का सुहाग जल रहा था।

प्रश्न 14.
कुरूक्षेत्र में कौन-सी आग खेल रही थी?
उत्तर :
कुरूक्षेत्र में मानव के भीतर की कुटिल आग खेल रही थी।

प्रश्न 15.
कुरूक्षेत्र में किसका रक्त एक साथ मिल रहा था?
उत्तर :
कुरूक्षेत्र में पशुओं तथा सैनिकों का रक्त एक साथ मिल रहा था।

प्रश्न 16.
कर्ण किसके साथ युद्ध कर रहा था?
उत्तर :
कर्ण अर्जुन के साथ युद्ध कर रहा था।

प्रश्न 17.
अश्वसेन पांडवों से बदला क्यों लेना चाहता था?
उत्तर :
उसका आधा शरीर पांडवों द्वारा खांडव वन में आग लगाने के कारण जल गया था। मूसलाधार वर्षा करके इंद्र ने इसके प्राण तो बचा लिए किंतुइसकी माता चल बसी। इसी का बदला लेने के लिए वह महाभारत-युद्ध में कर्ण के तरकश में जा बैठा। कर्ण ने उसकी सहायता करने से अस्वीकार कर दिया। बाद में वह अर्जुन के हाथों मारा गया।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 18.
‘दोनों रण-कुशल’ में दोनों से किसकी ओर संकेत किया गया है?
उत्तर :
‘दोनों’ से कर्ण तथा अर्जुन की ओर संकेत किया गया है।

प्रश्न 19.
किसके बाणों की वर्षा व्यर्थ हो रही थी?
उत्तर :
कर्ण तथा अर्जुन के बाणों की वर्षा व्यर्थ हो रही थी।

प्रश्न 20.
अश्वसेन कहाँ छिपा हुआ था?
उत्तर :
अश्वसेन कर्ण के तरकस में छिपा हुआ था।

प्रश्न 21.
अश्वसेन ने अपने-आप को किसका स्वामी कहा ?
उत्तर :
अश्वसेन ने अपने-आपको सर्पों का स्वामी कहा।

प्रश्न 22.
‘मनुष्य और सर्प’ कविता में जन्म से ही कौन किसका शत्रु है?
उत्तर :
‘मनुष्य और सर्प’ कविता में अश्वसेन जन्म से ही अर्जुन का शत्रु है।

प्रश्न 23.
कुरूक्षेत्र में किसने अपने को हर प्रकार से कर्ण का हितैषी कहा?
उत्तर :
अश्वसेन नामक सर्प ने कुरूक्षेत्र में अपने-आप को हर प्रकार से कर्ण का हितैषी कहा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 24.
अश्वसेन ने प्रतिशोध कैसे लेने की बात कही?
उत्तर :
अश्वसेन ने कहा कि वह जीवन-भर का संचित विष अर्जुन के शरीर में उतार कर अपना प्रतिशोध लेगा।

प्रश्न 25.
‘राधेय’ किसे कहा गया है और क्यों ?
उत्तर :
अधिरथ की पत्ली राधा के द्वारा पाले जाने के कारण कर्ण को राधेय कहा गया है।

प्रश्न 26.
कर्ण ने किसे कुटिल कहा ?
उत्तर :
कर्ण ने अश्वसेन को कुटिल कहा।

प्रश्न 27.
कर्ण के अनुसार मनुष्य की विजय का साधन कहाँ रहता है ?
उत्तर :
कर्ण के अनुसार मनुष्य की विजय का साधन उसके बाहुबल में रहता है।

प्रश्न 28.
कर्ण क्या कहकर अश्वसेन से सहायता लेने को अस्वीकार कर देता है?
उत्तर :
कर्ण यह कहकर कि मनुष्य के साथ युद्ध में सर्प की सहायता लेकर आनेवाली मानवता को वया मुँह दिखाएगा अश्वसेन से सहायता लेने को अस्वीकार कर देता है।

प्रश्न 29.
कर्ण ने अश्वसेन के वंशज के कहाँ छिपे होने की बात कही ?
उत्तर :
कर्ण ने मानवों में अश्वसेन के वंशज के छिपे होने की बात कही।

प्रश्न 30.
कर्ण के अनुसार नररूपी सर्प कहाँ बसते हैं?
उत्तर :
कर्ण के अनुसार नररूपी सर्ष नगरों, गाँवों तथा यहाँ तक कि घरों में भी बसते हैं।

प्रश्न 31.
नररूपी सर्प किसका पथ कठिन कर देते हैं ?
उत्तर :
नररूपी सर्प मानवता का पथ कठिन कर देते हैं।

प्रश्न 32.
कर्ण ने किसे भाग जाने को कहा ?
उत्तर :
कर्ण ने अश्वसेन को भाग जाने को कहा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 33.
कर्ण ने कौन-सा कलंक अपने सिर पर न लेने की बात कही ?
उत्तर :
कर्ण ने शत्रु के वध के लिए साँप की सहायता लेने का कलंक अपने सिर पर न लेने की बात कही।

प्रश्न 34.
कर्ण ने शत्रु को पराजित करने के लिए किसकी शरण में जाने से अस्वीकार कर दिया ?
उत्तर :
कर्ण ने शत्रु को पराजित करने के लिए सर्प की शरण में जाने से अस्वीकार कर दिया।

प्रश्न 35.
प्रतिभर के वध के लिए – में ‘प्रतिभर’ शब्द का व्यवहार किसके लिए किया गया है?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में ‘प्रतिभर’ शब्द का व्यवहार अर्जुन के लिए किया गया है।

प्रश्न 36.
कर्ण कौन था? कर्ण को ‘राधेय’ क्यों कहते हैं ?
उत्तर :
कर्ण कुती का पुत्र था। उसे कुमारी अवस्था में सूर्य से कर्ण पैदा हुआ। कुंती ने लोक-लाजवश नवजात शिशु कर्ण को नदी में बहा दिया। अधिरथ नामक सूत को यह शिशु मिला। सूत के द्वारा पाले जाने के कारण कर्ण को ‘सूतपुत्र’ भी कहा जाता है। अधिरथ की पत्नी का नाम राधा था इसलिए कर्ण को ‘राधेय’ भी कहते हैं।

प्रश्न 37.
कर्ण का मानवतावादी दृष्टिकोण क्या है?
उत्तर :
कर्ण का मानवतावादी दृष्टिकोण यह है कि वह मनुष्य से युद्ध जीतने के लिए सर्प की सहायता नहीं लेना चाहता।

प्रश्न 38.
‘दोनों सम बल’ में दोनों से कौन संकेतित है ?
उत्तर :
‘दानो’ से कर्ण और अर्जुन संकेतित हैं।

प्रश्न 39.
‘मनुष्य और सर्प’ में कौन, किसे अपना महाशन्रु कहता है?
उत्तर :
‘मनुष्य और सर्प’ में अश्वसेन अर्जुन को अपना महाशत्रु कहता है।

प्रश्न 40.
‘जन्म से पार्थ का शत्रु परम’ में ‘पार्थ’ किसे कहा गया है?
उत्तर :
‘पार्थ’ अर्जुन को कहा गया है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 41.
‘तेरा बहुविधि हितकामी हूँ’ – मे ‘तेरा’ किसे कहा गया है?
उत्तर :
‘तेरा’ कर्ण को कहा गया है।

प्रश्न 42.
‘तू मुझे सहारा दे’ – कौन, किसे सहारा देने की बात कह रहा है ?
उत्तर :
अश्वसेन कर्ण को सहारा देने की बात कह रहा है।

प्रश्न 43.
‘रे कुटिल’ से कौन संकेतित है ?
उत्तर :
‘रे कुटिल’ से अश्वसेन संकेतित है।

प्रश्न 44.
‘मैं मनुज, मनुज से युद्ध करूँ’ – पहले और दूसरे मनुज का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
पहले मनुज का आशय कर्ण से तथा दूसरे मनुज का आशय अर्नुन से है।

प्रश्न 45.
‘अर्जुन है मेरा शत्रु’ – वक्ता कौन है?
उत्तर :
वक्ता कर्ण है।

प्रश्न 46.
‘सर्प का पापी ने साहाय्य लिया’ – में पापी कौन है?
उत्तर :
कर्ण।

प्रश्न 47.
‘मनुज का सहज शत्रु’ किसे कहा गया है?
उत्तर :
मनुज का सहज शत्रु अश्वसेन को कहा गया है।

प्रश्न 48.
महाभारत का युद्ध किस-किसके बीच हुआ था ?
उत्तर :
महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच हुआ था।

प्रश्न 49.
‘मनुष्य और सर्प’ कविता की पृष्ठभूमि क्या है ?
उत्तर :
‘मनुष्य और सर्प’ कविता की पृष्ठभूमि महाधारत युद्ध है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 50.
जन्म से पार्थ का परम शत्रु कौन था ?
उत्तर :
अश्वसेन नामक सर्प।

प्रश्न 51.
महाभारत युद्ध में कर्ण किसकी ओर से लड़ा था ?
उत्तर :
महाभारत युद्ध में कर्ण कौरवों की ओर से लड़ा था।

प्रश्न 52.
‘मनुष्य और सर्प’ पाठ में आए अर्जुन के दो पर्याय शब्दों को लिखें।
उत्तर :
पार्थ, कौतैय।

प्रश्न 53.
‘तेरा बहुविधि हितकामी हूँ’ – में ‘तेरा’ किसे कहा गया है ?
उत्तर :
कर्ण को कहा गया है।

प्रश्न 54.
महाभारत का युद्ध किस स्थान पर लड़ा गया था ?
उत्तर :
कुरूक्षेत्र में।

प्रश्न 55.
कर्ण सर्प की सहायता से अर्जुन का वध क्यों नहीं करना चाहता था ?
उत्तर :
सर्प की सहायता से अर्जुन का वध करने पर मानवता कलंकित होती।

प्रश्न 56.
‘मनुष्य और सर्प’ के माध्यम से कवि ने क्या संदेश दिया है?
उत्तर :
हमारा कोई भी काम ऐसा न हो जिससे मानवता कलंकित हो।

प्रश्न 57.
‘मनुज का सहज शत्रु’ किसे कहा गया है ?
उत्तर :
अश्वसेन को।

प्रश्न 58.
राधेय किसे कहा गया है और क्यों ?
उत्तर :
कुंती द्वारा त्याग दिए जाने पर राधा नामक स्वी ने कर्ण का लालन-पालन किया था इसलिए कर्ण को राबेय भी कहा जाता है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 59.
कर्ण का मानवतावादी दृष्टिकोण क्या है ?
उत्तर :
कर्ण का मानवतावादी दृष्टिकोण यह है कि वह शत्रु के साथ युद्ध करते हुए भी मानवता को नहीं छोड़ता, अश्वसेन की सहायता नहीं लेता है।

प्रश्न 60.
अश्वसेन कर्ण से क्या चाहता था ?
उत्तर :
अश्वसेन बाहता था कि कर्ण उसे तीर पर चढ़ाकर अर्जुन पर छोड़ दे ताकि उसे डंस कर मौत की नींद सुलाकर अपना बदला पूरा कर सके।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कर्ण को किस सर्ष ने सहायता देने का प्रस्ताव दिया?
(क) वासुकी
(ख) तक्षक
(ग) अश्वसेन
(घ) शेषनाग
उत्तर :
(ग) अश्वसेन

प्रश्न 2.
‘राथेय’ कौन था ?
(क) अश्वसेन
(ख) कर्ण
(ग) अर्जुन
(घ) कृष्ण का पुत्र
उत्तर :
(ख) कर्ण

प्रश्न 3.
दिनकर को भारत सरकार की ओर से कौन-सा पुरस्कार मिला ?
(क) कबीर सम्मान
(ख) पय्मभूषण
(ग) साहित्य-रल
(घ) भारत-रल्न
उत्तर :
(ख) पद्मभूषण।

प्रश्न 4.
दिनकर का जन्म कब हुआ था ?
(क) 29 सितम्बर 1907 ई०
(ख) 30 सितम्बर 1908 ई०
(ग) 31 सितम्बर 1909 ई०
(घ) 28 सितम्बर 1910 ई०
उत्तर :
(ख) 30 सितम्बर 1908 ई०।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 5.
दिनकर का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) बिहार के भागलपुर में
(ख) बिहार के समस्तीपुर में
(ग) बिहार के जमुई में
(घ) बिहार के मुंगेर जिले में
उत्तर :
(घ) बिहार के मुंगेर जिले में।

प्रश्न 6.
दिनकर के पिता का नाम था :
(क) राज सिंह
(ख) शाशि सिंह
(ग) राम सिंह
(घ) रवि सिंह
उत्तर :
(घ) रवि सिंह।

प्रश्न 7.
दिनकर की माता का नाम था ?
(क) मनरूप देवो
(ख) रूप देवी
(ग) रूपा देवी
(घ) शारदा देवी
उत्तर :
(क) मनरूप देवी।

प्रश्न 8.
दिनकर ने मैट्रिक की परीक्षा में हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके कौन-सा पदक जीता था ?
(क) भूदेव रजत पदक
(ख) भूदेव कांस्य पदक
(ग) महादेव स्वर्ण पदक
(घ) भूदेव स्वर्ण पदक
उत्तर :
(घ) भूदेव स्वर्ण पदक।

प्रश्न 9.
दिनकर सीतामढ़ी में किस पद पर थे ?
(क) सब रजिस्ट्रार
(ख) शिक्षक
(ग) सब रजिस्ट्रृर
(घ) व्याख्याता
उत्तर :
(ग) सब रजिस्ट्रार।

प्रश्न 10.
दिनकर जी किस सभा के सदस्य थे ?
(क) राज्य सभा
(ख) साहित्य सभा
(ग) लोक सभा
(घ) साहित्य और कला सभा
उत्तर :
(क) राज्य सभा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 11.
दिनकर जी किस विश्वविद्यालय के कुलपति रहे ?
(क) यादवपुर विश्वविद्यालय
(ख) भागलपुर विश्वविद्यालय
(ग) बर्द्रमान विश्वविद्यालय
(घ) सिद्धू-कानू विशविद्यालय
उत्तर :
(ख) भागलपुर विशविविद्यालय।

प्रश्न 12.
दिनकर ने किस विशवविद्यालय से बी० ए० ऑनर्स किया ?
(क) पटना विशवविद्यालय
(ख) भागलपुर विश्वविद्यालय
(ग) सिद्धू-कानू विश्वविद्यालय
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) पटना विश्वविद्यालय।

प्रश्न 13.
दिनकर की प्रारंभिक रचनाएँ किस उपनाम से छपीं ?
(क) अजिताभ
(ख) अज्ञेय
(ग) अमिताभ
(घ) आसू
उत्तर :
(ग) अमिताभ।

प्रश्न 14.
दिनकर का स्वर्गवास कब हुआ ?
(क) 22 अप्पैल 1975 ई०
(ख) 24 अप्रैल 1974 ई०
(ग) 28 फरवरी 1970 ई०
(घ) 25 अप्रैल 1975 ई०
उत्तर :
(ख) 24 अप्रैल 1974 ई०।

प्रश्न 15.
दिनकर की कविता का उद्भव किस युग में हुआ ?
(क) छायावाद
(ख) प्रगतिवाद
(ग) प्रयोगवाद
(घ) नकेनवाद
उत्तर :
(क) छायावाद।

प्रश्न 16.
दिनकर की किस कृति पर भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?
(क) रसवंती
(ख) उर्वशी
(ग) हुंकार
(घ) परशुराम की प्रतीक्षा
उत्तर :
(ख) उर्वशी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 17.
‘रसवंती’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) रघुवीर सहाय
(ख) प्रसाद
(ग) महादेवी शार्मा
(घ) दिनकर
उत्तर :
(घ) दिनकर।

प्रश्न 18.
‘कुरूक्षेत्र’ के कवि कौन हैं ?
(क) कीर्ति चौधरी
(ख) दिनकर
(ग) मैथिलीशरण गुप्त
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(ख) दिनकर।

प्रश्न 19.
‘नीलकुसुम’ के रचयिता का नाम क्या है ?
(क) दिनकर
(ख) कैलाश गौतम
(ग) राजेश जोशी
(घ) कीर्ति चौधरी
उत्तर :
(क) दिनकर।

प्रश्न 20.
‘रश्मिरथी’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) निराला
(ख) दिनकर
(ग) गुप्त जी
(घ) राजेश जोशी
उत्तर :
(ख) दिनकर।

प्रश्न 21.
‘द्वंद्वगीत’ किसकी रचना है ?
(क) बच्चन
(ख) पंत
(ग) प्रसाद
(घ) दिनकर
उत्तर :
(घ) दिनकर।

प्रश्न 22.
‘सीपी और शंख’ के कवि कौन हैं ?
(क) दिनकर
(ख) बच्चन
(ग) प्रसाद
(घ) पंत
उत्तर :
(क) दिनकर।

प्रश्न 23.
‘परशुराम की प्रतीक्षा’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) दिनकर
(ख) निराला
(ग) पंत
(घ) रामनरेश त्रिपाठी
उत्तर :
(क) दिनकर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 24.
‘चक्रवात’ किसकी रचना है ?
(क) प्रसाद
(ख) निराला
(ग) पंत
(घ) दिनकर
उत्तर :
(घ) दिनकर।

प्रश्न 25.
‘हारे को हरिनाम’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) दिनकर
(ख) राम कुमार वर्मा
(ग) यतीन्द्र मिश्र
(घ) गुणाकर मुले
उत्तर :
(क) दिनकर।

प्रश्न 26.
‘मिट्टी की ओर’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) मतुराज
(ख) दिनकर
(ग) अनामिका
(घ) नागार्जुन
उत्तर :
(ख) दिनकर।

प्रश्न 27.
‘अर्द्धनारीश्वर’ किसकी रचना है ?
(क) प्रसाद
(ख) दिनकर
(ग) अनामिका
(घ) संजीव
उत्तर :
(ख) दिनकर।

प्रश्न28.
‘रेती के फूल’ के लेखक कौन हैं?
(क) दिनकर
(ख) कृष्णा सोबती
(ग) शिवमूर्ति
(घ) संजीव
उत्तर :
(क) दिनकर।

प्रश्न 29.
‘भारतीय संस्कृति के चार अध्याय’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) मैथिली शरण गुप्त
(ख) संजीव
(ग) दिनकर
(घ) बच्चन
उत्तर :
(ग) दिनकर।

प्रश्न 30.
दिनकर किस युग के प्रतिनिधि कवि थे ?
(क) छायावाद
(ख) प्रगतिवाद्व
(ग) प्रयोगवाद
(घ) अपने युग के
उत्तर :
(ख) प्रगतिवाद।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 31.
‘मनुष्य और सर्प’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) दिनकर
(ख) संजीव
(ग) मतुराज
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) दिनकर।

प्रश्न 32.
‘मनुष्य और सर्प’कविता की पृष्ठ भूमि क्या है ?
(क) पलासी युद्ध
(ख) महाभारत युद्ध
(ग) बवसर युद्ध
(घ) पानीपत युद्ध
उत्तर :
(ख) महाभारत युद्ध।

प्रश्न 33.
महाभारत में कर्ण किसकी ओर से लड़ा था?
(क) पांडव
(ख) कृष्ण
(ग) इनमें से कोई नहीं
(घ) कौरव
उत्तर :
(घ) कौरव।

प्रश्न 34.
कर्ण ने अश्वसेन के प्रस्ताव का क्या किया ?
(क) अस्वीकार किया
(ख) स्वीकार किया
(ग) सोचने का समय मांगा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) अस्वीकार किया।

प्रश्न 35.
कर्ण ने अश्वसेन को किसका शत्रु कहा ?
(क) अर्जुन का
(ख) मानवता का
(ग) कौरव का
(घ) पाण्डव का
उत्तर :
(ख) मानवता का।

प्रश्न 36.
सर्प को किसका शत्रु कहा गया है ?
(क) दानवता का
(ख) ईमानदारी का
(ग) मानव का
(घ) मानवता का
उत्तर :
(घ) मानवता का।

प्रश्न 37.
किसका सुहाग जल रहा था ?
(क) धरित्री का
(ख) सैनिकों की स्तियों क
(ग) कुंती का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) धरित्री का।

प्रश्न 38.
कर्ण किसके साथ युद्ध कर रहा था ?
(क) कौरव के साथ
(ख) अर्जुन के साथ
(ग) सैनिकों के साथ
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) अर्जुन के साथ।

प्रश्न 39.
प्रतिक्षण किसका गंभीर गर्जन कुरूक्षेत्र में गूंज रहा था ?
(क) कर्ण और अर्जुन का
(ख) सैनिकों का
(ग) घोड़ों का
(घ) हाथियों का
उत्तर :
(क) कर्ण और अर्जुन का।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 40.
किसके बाणों की वर्षा हो रही थी ?
(क) अश्वसेन के
(ख) कर्ण और कृष्ण के
(ग) कर्ण के
(घ) कर्ण और अर्जुन के
उत्तर :
(घ) कर्ण और अर्जुन का।

प्रश्न 41.
अश्वसेन कहाँ छिपा हुआ था ?
(क) कर्ण के तरकस में
(ख) अर्जुन के तरकश में
(ग) अर्जुन के रथ में
(घ) झाड़ी में
उत्तर :
(क) कर्ण के तरकश में।

प्रश्न 42.
अश्वसेन जन्म से ही किसका शत्रु है ?
(क) स्वयं का
(ख) अर्जुन का
(ग) पिता का
(घ) मनुष्यों का
उत्तर :
(ख) अर्जुन का।

प्रश्न 43.
कुरूक्षेत्र में किसने अपने को कर्ण का हितैषी कहा ?
(क) अर्जुन ने
(ख) भीम ने
(ग) कृष्ण ने
(घ) अश्वसेन ने
उत्तर :
(घ) अश्वसेन ने।

प्रश्न 44.
कर्ण के अनुसार मनुष्य की विजय का साधन कहाँ रहता है ?
(क) अपने बाहुबल में
(ख) दूसरों की सहायता में
(ग) कुटिलता में
(घ) बेईमानी में
उत्तर :
(क) अपने बाहुबल में।

प्रश्न 45.
कर्ण के अनुसार नररूपी सर्प कहाँ बसते हैं ?
(क) युद्ध क्षेत्र में
(ख) नगरों, ग्रामों, घरों में
(ग) तरकस में
(घ) इनमें से कहीं नहीं
उत्तर :
(ख) नगरों, ग्रामों, घरों में।

प्रश्न 46.
नररूपी सर्प किसका पथ कठिन कर देते हैं ?
(क) मानवता का
(ख) दानवता का
(ग) प्रेम का
(घ) दान का
उत्तर :
(क) मानवता का।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 47.
कर्ण ने जीवन-भर किस निष्ठा को पाला ?
(क) दानवता
(ख) मानवता
(ग) कर्मठता
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) मानवता।

प्रश्न 48.
‘दोनों समबल’ में दोनों कौन हैं ?
(क) कर्ण और अर्जुन
(ख) कर्ण और अश्वसेन
(ग) अश्वसेन और अर्जुन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) कर्ण और अर्जुन।

प्रश्न 49.
‘पार्थ’ किसे कहा गया है ?
(क) कर्ण को
(ख) अश्वसेन को
(ग) भीम को
(घ) अर्जुन को
उत्तर :
(घ) अर्जुन को।

प्रश्न 50.
‘तू मुझे सहारा दे’ – तू कौन है ?
(क) अर्जुन
(ख) कर्ण
(ग) अश्वसेन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (ख) कर्ण।

प्रश्न 51.
‘रे कुटिल’ से कौन संकेतित है ?
(क) अश्वसेन
(ख) कर्ण
(ग) अर्जुन
(घ) युधिष्ठिर
उत्तर :
(क) अश्वसेन।

प्रश्न 52.
‘अर्जुन है मेरा शत्रु’ – वक्ता कौन है ?
(क) अश्वसेन
(ख) कर्ण
(ग) कुंती
(घ) कृष्ण
उत्तर :
(ख) कर्ण।

प्रश्न53.
‘सर्प का पापी ने साहाय्य लिया’ – में पापी कौन हैं ?
(क) अर्जुन
(ख) कृष्ण
(ग) कर्ण
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) कर्ण।

प्रश्न 54.
‘मनुज का सहज शत्रु’ कौन है ?
(क) अश्वसेन
(ख) अर्जुन
(ग) कृष्ण
(घ) कर्ण
उत्तर :
(क) अश्वसेन।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 55.
‘चतुष्पद और द्विपद’ से कौन संकेतित है ?
(क) पशु और मनुष्य
(ख) कर्ण और अर्जुन
(ग) अर्जुन और अश्वसेन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) पशु और मनुष्य।

प्रश्न 56.
‘दोनों रण कुशल’ में दोनों कौन हैं ?
(क) अश्वसेन और अर्जुन
(ख) कर्ण और अर्जुन
(ग) घोड़े और हाथी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) कर्ण और अर्जुन।

प्रश्न 57.
‘कोई प्रचंड विघधर भुजंग’ में कोई से कौन संकेतित है ?
(क) हाथी
(ख) घोड़ा
(ग) सैनिक
(घ) अश्वसेन
उत्तर :
(घ) अश्वसेन।

प्रश्न 58.
‘भुजंगो’ का अर्थ है :
(क) भुजा वाला
(ख) सर्पों
(ग) मानव
(घ) दानव
उत्तर :
(ख) सर्पे।

प्रश्न 59.
अश्वसेन ने महाशत्रु किसे कहा :
(क) अर्जुन को
(ख) कर्ण को
(ग) कौरवों को
(घ) इनमें से किसी को नहीं
उत्तर :
(क) अर्जुन को।

प्रश्न 60.
‘गरल’ का अर्थ है :
(क) गड़ा हुआ
(ख) विष
(ग) सड़ा हुआ
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) विष।

प्रश्न 61.
‘रेणुका’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) कतुराज
(ख) राजेश जोशी
(ग) दिनकर
(घ) अनामिका
उत्तर :
(ग) दिनकर।

प्रश्न 62.
‘रे कुटिल’ से किसे संबोधित किया गया है ?
(क) कर्ण को
(ख) अर्जुन को
(ग) कवि को
(घ) अश्वसेन को
उत्तर :
(घ) अश्वसेन को।

प्रश्न 63.
‘क्षार’ का अर्थ है :
(क) राख
(ख) क्षयी
(ग) नमकीन
(घ) लवण
उत्तर :
(क) राख।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 64.
‘प्रतिभर’ का अर्थ है :
(क) शब्नु
(ख) मित्र
(ग) हितेषी
(घ) सर्प
उत्तर :
(क) शत्रु।

प्रश्न 65.
‘नर-भुजंग’ का अर्थ है :
(क) नर और भुजंग
(ख) नर की भुजा
(ग) नररूपी सर्प
(घ) नर का सर्प
उत्तर :
(ग) नररूपी सर्प।

प्रश्न 66.
‘वह सर्प नहीं’ – वह से कौन संकेतित है ?
(क) कर्ण
(ख) अश्वसेन
(ग) अर्जुन
(घ) भीम
उत्तर :
(ग) अर्जुन।

प्रश्न 67.
‘मनुज का सहज शत्रु’ किसे कहा गया है ?
(क) अश्वसेन को
(ख) कर्ण को
(ग) अजुन को
(घ) युधिष्ठिर को
उत्तर :
(क) अवशसेन को।

प्रश्न 68.
‘कौतेय’ शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?
(क) कुती के लिए
(ख) अर्जुन के लिए
(ग) कर्ण के लिए
(घ) इनमें से किसी के लिए नहीं
उत्तर :
(ख) अर्जुन के लिए।

प्रश्न 69.
‘कौतेय’ का शाष्दिक अर्थ है :
(क) कुंती से जन्मा
(ख) कुंती
(ग) कर्ण के लिए
(घ) कांतिवाला
उत्तर :
(क) कुंती से जन्मा।

प्रश्न 70.
‘मैं अभी पार्थ को मारूँगा’ -मै’ कौन है ?
(क) कर्ण
(ख) अश्वसेन
(ग) कौरव
(घ) पांडव
उत्तर :
(ख) अश्वसेन।

प्रश्न 71.
कर्ण अर्जुन के साथ युद्ध में किसकी सहायता नहीं लेना चाहता था ?
(क) अश्वसेन की
(ख) सैनिकों की
(ग) कृष्ण की
(घ) अर्जुन की
उत्तर :
(क) अश्वसेन की।

प्रश्न 72.
कर्ण किसका पुत्र था ?
(क) कुंती का
(ख) माद्री का
(ग) राधा का
(घ) इनमें से किसी का नहीं
उत्तर :
(क) कुंती का।

प्रश्न 73.
‘जा भाग’ किसके लिए कहा गया है ?
(क) कर्ण के लिए
(ख) अश्वसेन के लिए
(ग) अर्जुन के लिए
(घ) इनमें से किसी के लिए नहीं
उत्तर :
(ख) अश्वसेन के लिए।

प्रश्न 74.
‘लिए रक्त-रंजित शरीर’ – रक्त-रंजित शारीर किसका है ?
(क) सैनिकों का
(ख) अश्वसेन का
(ग) कर्ण और अर्जुन का
(घ) इनमें से किसी का नहीं
उत्तर :
(ग) कर्ण और अर्जुन का।

प्रश्न 75.
‘मनुर्घ्य और सर्प’ में कर्ण का कौन-सा दृष्टिकोण व्यक्त हुआ है?
(क) स्वार्थी
(ख) पर पार्थी
(ग) व्यक्तिवादी
(घ) मानवतावादी
उत्तर :
(घ) मानवतावादी।

प्रश्न 76.
‘वाजियों’ का अर्थ है ?
(क) घोड़ो
(ख) हाथी
(ग) कोरवों
(घ) पांडवों
उत्तर :
(क) घोड़ों।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 77.
‘चतुष्पद्’ का अर्थ है ?
(क) चौपाई
(ख) पशु
(ग) नर
(घ) नारायण
उत्तर :
(ख) पशु।

प्रश्न 78.
‘द्विपद’ का अर्थ है ?
(क) दोहा
(ख) मनुष्य
(ग) कर्ण
(घ) घरती
उत्तर :
(ख) मनुष्य।

प्रश्न 79.
‘दोनों समर्थ’ का तात्पर्य है ?
(क) कौरव और पाण्डव
(ख) घोड़े और हाथी
(ग) भक्त और भगवान
(घ) अज्जुंन और कर्ण
उत्तर :
(घ) अर्जुन और कर्ण।

प्रश्न 80.
‘विशिख वृष्टि’ का अर्थ है ?
(क) अतिवृष्टि
(ख) अनावृष्टि
(ग) बाणों की वर्षा
(घ) मूसलाधार वर्षा
उत्तर :
(ग) बाणों की वर्षा।

प्रश्न 81.
‘दानों रण-कुशल’ किसे कहा गया है ?
(क) अर्जुन और कर्ण को
(ख) राम और रावण को
(ग) हाथी और घोड़े को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(क) अर्जुन और कर्ण को।

प्रश्न 82.
किसने अपने-आप को ‘बहुविधि हितकामी’ कहा ?
(क) कर्ण
(ख) अर्जुन
(ग) कवि
(घ) अश्वसेन
उत्तर :
(घ) अश्वसेन।

प्रश्न 83.
‘शख्य’ का अर्थ है ?
(क) सौ
(ख) सखा
(ग) लक्ष्य
(घ) संखिया
उत्तर :
(ग) लष्ष्य।

प्रश्न 84.
‘नर-भुजंग’ का अर्थ है ?
(क) मनुष्य और साँप
(ख) भुजाओं वाला नर
(ग) मनुष्य के रूप में सर्प
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) मनुष्य के रूप में सर्प।

प्रश्न 85.
‘हुंकार’ किसकी रचना है ?
(क) दिनकर
(ख) प्रसाद
(ग) पंत
(घ) निराला
उत्तर :
(क) दिनकर।

प्रश्न  86.
‘मनुष्य और सर्प’ रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की किस मूल रचना का अंश है ?
(क) कुरूक्षेत्र
(ख) उर्वशी
(ग) हुंकार
(घ) रश्मिरथी
उत्तर :
(क) कुरूक्षेत्र।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 87.
महाभारत-युद्ध के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी थे ?
(क) दुर्योधन और भीम
(ख) अर्जुन और कर्ण
(ग) कर्ण और भीम
(घ) अर्जुन और दुर्योधन
उत्तर :
(ख) अर्जुन और कर्ण।

प्रश्न 88.
अर्जुन और कर्ण का युद्ध कहाँ पर हो रहा था ?
(क) हल्दीघाटी
(ख) रणक्षेत्र
(ग) पहाड़ पर
(घ) कुरूक्षेत्र
उत्तर :
(घ) कुरूक्षेत्र।

प्रश्न 89.
अश्वसेन कर्ण के माध्यम से किससे बदला लेना चाहता था ?
(क) भीम से
(ख) युधिष्ठिर से
(ग) अर्जुन से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ग) अर्जुन से।

प्रश्न 90.
‘विशिख’ का अर्थ है ?
(क) तलवार
(ख) बाण
(ग) भाला
(घ) तरकश
उत्तर :
(ख) बाण।

प्रश्न 91.
कुरूक्षेत्र में किसने अपने को कर्ण का हितैषी कहा ?
(क) अर्जुन ने
(ख) भीम ने
(ग) कृष्ण ने
(घ) अश्वसेन ने
उत्तर :
(घ) अश्वसेन ने।

प्रश्न 92.
‘भुजंग’ का अर्थ है ?
(क) भयंकर जंग
(ख) सर्प
(ग) कमल
(घ) आसन
उत्तर :
(ख) सर्प।

प्रश्न 93.
‘मनुष्य और सर्प’ कविता की पृष्ठभूमि क्या है ?
(क) महाभारत का युद्ध
(ख) बक्सर का युद्ध
(ग) प्लासी का युद्ध
(घ) पानीपत का युद्ध
उत्तर :
(क) महाभारत का युद्ध।

प्रश्न 94.
अश्वसेन कहाँ छिपा हुआ था ?
(क) कर्ण के तरकश में
(ख) अर्जुन के तरकश में
(ग) अर्जुन के रथ में
(घ) झाड़ी में
उत्तर :
(क) कर्ण के तरकश में।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

प्रश्न 95.
सर्प की सहायता लेने पर आनेवाली मानवता किसे क्षमा नहीं करेगी ?
(क) अर्जुन को
(ख) कर्ण को
(ग) भौम को
(घ) युधिष्ठिर को
उत्तर :
(ख) कर्ण को।

प्रश्न 96.
कर्ण के गुरू कौन थे ?
(क) परशुराम
(ख) कृष्ण
(ग) द्रोणाचार्य
(घ) इनमें सभी
उत्तर :
(ग) द्रोणाचार्य।

WBBSE Class 10 Hindi मनुष्य और सर्प Summary

कवि परिचय 

अपने युग के सच्चे प्रतिनिधि कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 30 सितम्बर, 1908 ई० को बिहार के मुंगेर जिले के सिमरिया नामक गाँव में हुआ था। पिता श्री रवि सिंह तथा माता श्रीमती मनरूप देवी थीं। प्रारंभिक शिक्षा गाँव के पाठशाला में ही हुई। मैट्रिक की परीक्षा मोकामा घाट के रेलवे हाई-स्कूल से पास की। हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने से ‘भूदेव स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किए गए।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प 1

 

सन् 1932 में पटना विश्वविद्यालय से बी० ए० आनर्स करने के बाद अध्यापक की नौकरी शुरू की। सन् 1934 में ये सीतामढ़ी में ‘सब रजिस्ट्रार’ बन गए। सन् 1950 में लंगट सिंह कॉलेज के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए। ये राज्य सभा के सदस्य तथा भागलपुर विश्वविद्यालय (तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय) के उपकुलपति भी रहे। इनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए भारत सरकार की और से इन्हें ‘पदमभूषण’ से सम्मानित किया गया। 24 अप्रैल 1974 को इनका देहांत हो गया।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

दिनकर जी की समस्त रचनाएँ निम्नलिखित हैं –
काव्य : ‘रेणुका’, ‘हुंकार’, ‘द्वन्दूगीत’, रसवंती’, ‘सामधेनी’, ‘कुरूक्षेत्र’, ‘बापू’, ‘धूप और धुंआ’, ‘रश्मिरथी’, ‘नील-कुसुम’, ‘नये सुभाषित’, ‘उर्वशी’, ‘परशुराम की प्रतीक्षा’, ‘चक्रवाल’, हारे को हरिनाम’, ‘संचयिता’ तथा रश्मिलोक’ दिनकर जी की प्रमुख काव्य कृतियाँ हैं।

गद्य रचनाएँ : मिट्टी की ओर, अर्द्धनारीश्वर, ‘भारतीय संस्कृति के चार अध्याय’, ‘शुद्ध कविता की खोज’, ‘रेती के फूल’, ‘उजली आग’, ‘काव्य की भूमिका’, ‘प्रसाद, पत और मैथिली शरण गुप्त’, ‘लोकदेव नेहरू’ तथा ‘हे राम’ इनके गद्य प्रंथ हैं। ‘संस्कृति के चार अध्यायं में दिनकर ने भारतीय संस्कृति का विस्तृत विवेचन किया है।

वस्तुनिष्ठ सह व्याख्यामूलक प्रश्नोत्तर

1. चल रहा महाभारत का रण, जल रहा करित्री का सुला,
फट कुक्षेत्र में खेल रही, नर के घीतर की कृटिल आगे

शब्दार्थ :

  • रण = युद्ध, लड़ाईं।
  • षरिज्यी = धरतो।
  • सुहाग = सौभाग्य।
  • नर = मनुष्य।
  • कुदिल आग = ईष््या-देण, कुटिलता, की आग।

प्रश्न 1.
रचना तथा रधनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘मनुष्य और सर्प’ है तथा इसके रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ है।

प्रश्न 2.
पंक्ति का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
कबित्ता के प्रस्तुत अंश में दिनकर ने महाभारत के युद्र की विभीषिका का वर्णन किया है। कुरूक्षेत्र में महाभारत का युद्ध लड़ा जा रहा है। चारों ओर की जन-धन की अयार हानि देखकर ऐसा लगता है मानो धरती का सुहाग जल रहा हो। यह मनुष्य के अंदर की वह कुटिलता रूपी आग ही है जो कुरूक्षेत्र में खुलकर अपना खेल खेल रही है। इस आग की लपट से कोई नहीं बच पाया।

काव्यगत सौंदर्य :

1. महाभारत-युद्ध की विभीषिका का वर्णन किया गया है।
2. वह मनुष्य की कुटिलता ही थी जिसने युद्ध को जन्म दिया।
3. धरती का मानवीकरण किया गया है।
4. रस रौद्र है।
5. भाषा वातावरण के अनुकूल प्रभाव पैदा करने में सक्षम है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

2. वाजियों-गजों की लोथों में, गिर रहे मनुज के छिन्न अंग,
बह रहा चतुष्पद और द्विपद का रूधिर मिश्र हो एक संग।

शब्दार्थ :

  • वाजियों = घोड़ों।
  • गजों = हाथियों।
  • लोथों = माँस के टुकड़े।
  • मनुज = मनुष्य।
  • छिन्न = कटे ।
  • चतुष्पद = चार पैरों वाला, पशु ।
  • द्विपद = दो पैरो वाला, मनुष्य ।
  • रूधिर = खून, लहू ।
  • मिश्र = मिलकर ।
  • संग = साथ।

प्रश्न 1.
पाठ व रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
पाठ ‘मनुष्य और सर्प’ है तथा इसके रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
पंक्ति का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
महाभारत-युद्ध की भयंकरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घोड़े तथा हाथियों के माँस के लोथड़े पर सैनिकों के अंग कट-कट कर गिर रहे हैं। युद्ध में भाग लेनेवाले घोड़े-हाथियों के खून में तथा सैनिकों के खून में कोई अंतर नहीं रह गया है। दोनो के रक्त मिलकर एक हो गए हैं। यह पता करना मुश्किल है कि कौन-सा लहू पशुओं का है और कौन-सा मानव का?

काव्यगत सौंदर्य :
1. महाभारत-युद्ध की विभीषिका का वर्णन किया गया है।
2. वह मनुष्य की कुटिलता ही थी जिसने युद्ध को जन्म दिया।
3. धरती का मानवीकरण किया गया है।
4. रस रौद्र है।
5. भाषा वातावरण के अनुकूल प्रभाव पैदा करने में सक्षम हैं।

3. गत्वर, गैरेय, सुधर-भूधर से, लिए रक्त-रंजित शरीर,
ये जूझ रहे कौतेय-कर्ण, क्षण-क्षण करते गर्जन गंभीर।

शब्दार्थ :

  • गत्वर = तेज गति वाला।
  • गैरेय = लाल।
  • सुधर-भूधर = पर्वत के समान सुंदर।
  • रक्त-रंजित = खून से नहाया हुआ।
  • कौंतेय = कुंती के पुत्र – युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन।
  • कर्ण = कुंती का पुत्र ।
  • गर्जन = गरजते।

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
पंक्ति का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
कविता की इन पंक्तियों में दिनकर ने कुरूक्षेत्र जो महाभारत युद्ध का रणक्षेत्र था – वहाँ के दृश्य का वर्णन किया है। तेज गति से, पर्वत के समान सुधड़ लेकिन रक्त-रंजित शरीर लेकर युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन के साथ कर्ण युद्ध कर रहे हैं। क्षण-क्षण भर बाद उनके गरजने का गंभीर स्वर सुनाई पड़ता है।

काव्यगत सौंदर्य :

1. महाभारत-युद्ध की विभीषिका का वर्णन किया गया है।
2. वह मनुष्य की कुटिलता ही थी जिसने युद्ध को जन्म दिया।
3. धरती का मानवीकरण किया गया है।
4. ‘गत्वर, गैरेय’, ‘रक्त-रंजित’, ‘कौंतेय-कर्ण’ तथा ‘गर्जन-गंभीर’ में अनुप्रास अलंकार है।
5. ‘क्षण-क्षण’ में छेकानुप्रास अंलकार है।
6. रस वीभत्स है।
7. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

4. दोनों रण-कुशल धनुर्धर नर, दोनों सम बल, दोनों समर्थ,
दोनों पर दोनों की अमोध, थी विशिख वृष्टि हो रही व्यर्थ।

शब्दार्थ :

  • रण-कुशल = युद्ध करने में कुशल, दक्ष।
  • धनुर्धर नर = धनुष को धारण करनेवाले मनुष्य।
  • सम बल = बराबर ताकत वाले।
  • अमोध = नहीं चूकने वाला।
  • विशिख वृष्टि = अग्निरूपी तीरों, बाणों की वर्षा।
  • व्यर्थ = बेकार।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश के पाठ का नाम लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश ‘मनुष्य और सर्प’ पाठ से लिया गया है।

प्रश्न 2.
पद्यांश का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में दिनकर ने कौरव और पांडव दोनों पक्षों के रण-कौशल तथा बल का वर्णन किया है। कौरव और पाण्डव दोनो ही युद्ध की कला में पारंगत हैं। दोनों के बल समान हैं। दोनों ही हर प्रकार से समर्थ हैं। दोनों के ही निशाने अचूक हैं लेकिन बाण की वर्षा व्यर्थ ही सिद्ध हो रही है।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कौरव तथा पांडवों की रण-कुशलता का वर्णन किया गया है।
2. दोनों ही बराबरी वाले हैं किसी का पलड़ा हल्का नहीं दिखाई देता।
3. ‘विशिख वृष्टि’ में अनुमास अलंकार है।
4. रस रौद्र है।
5. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

5. इतने में शर को लिए कर्ण ने, देखा ज्यों अपना निषंग,
तरकस में से फुंकार उठा, कोई प्रचंड विषधर भुज्जंग।

शब्दार्थ :

  • शर = बाण, तीर ।
  • निषंग = तरकस ।
  • तरकस = जिसमें तीर रखा जाता है।
  • प्रचंड = भयंकर ।
  • विषधर = विष को धारण करने वाला, जहरीला।
  • भुजंग = साँप।

प्रश्न 1.
कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि रामधारी सिंह ‘ दिनकर’ है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में दिनकर महाभारत-युद्ध का वर्णन करते हुए कहते हैं कि दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर बाणों की वर्षा कर रहे थे। कर्ण ने बाण के लिए अपना तरकस ज्योहि देखा उसकी तरकस में एक भयंकर विषधर साँप फुँफकार रहा था। यह देखकर वह आश्चर्यचकित रह गया।

काव्यगत सौंदर्य :

1. विषधर भुजंग का प्रसंग खांडव वन के अग्नि-प्रसंग के साथ जुड़ता है।
2. विषधर अश्वसेन था जो पांडवों से अपनी माता की मृत्यु का बदला लेना चाहता था।
3. अश्वसेन यह सोचकर कर्ण के पास आया था कि शत्रु का शत्रु मित्र होता है।
4. भाषा प्रवाहमयी एवं प्रसंग के अनुकूल है।
6. कहता कि कर्ण ! मैं अश्वसेन, विश्रुत भुजगों का स्वामी रुँ, जन्म से पार्श का शत्रु परम, वेरा बहुविधि हितकामी हूँ।

शब्दार्थ :

  • विश्रुत = विख्यात।
  • भुजंगों = साँपों।
  • पार्थ = अर्जुन।
  • परम = बड़ा।
  • बहुविधि = अनेक प्रकार से।
  • हितकामी = हित चाहने वाला।

प्रश्न 1.
पाठ का नाम लिखें।
उत्तर :
पाठ का नाम ‘मनुष्य और सर्प’ है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में कवि दिनकर ने कर्ण तथा अश्वसेन के बीच के संवाद का वर्णन किया है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

6. कहता कि कर्ण! मैं अश्वसेन, विश्रुत भुजंगों का स्वामी हैँ
जन्म से पार्थ का शत्रु परम, तेरा बहुविधि हितकामी हूँ।

शब्दार्थ :

  • विश्रुत = विख्यात।
  • भुजांगों = साँपों।
  • पार्थ = अर्जुन।
  • परम = बड़ा।
  • बहुविधि = अनेक प्रकार से।
  • हितकामी = हित चाहने वाला।

प्रश्न 1.
पाठ का नाम लिखें।
उत्तर :
पाठ का नाम ‘मनुष्य और सर्ष’ है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में कवि दिनकर ने कर्ण तथा अश्वसेन के बीच के संवाद का वर्णन किया है। तरकस में छिपे सर्प ने अपना परिचय देते हुए कर्ण से कहा कि वह सर्पो का राजा है। वह जन्म से ही अर्जुन का परम शत्रु है लेकिन कर्ण का हर प्रकार से हित चाहने वाला है। दरअसल वह जानता था कि कर्ण अर्जुन का शत्रु है इसलिए कर्ण उसकी मित्रता स्वीकार कर उसे अपना बदला लेने में उसकी सहायता करेगा।

काव्यगत सौंदर्य :

1. प्रस्तुत अंश में कवि दिनकर ने महाभारत-युद्ध के अश्वसेन-प्रसंग का वर्णन किया है।
2. अश्वसेन कर्ण को पांडवों का शत्रु जानकर ही उसके पास मदद के लिए आया था।
3. वह पाण्डवों से बदला लेना चाहता था इसलिए वह कर्ण का हितचिंतक था।
4. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

7. बस एक बार कृपा बनुष पर, चढ शाख्य तक जाने दे,
इस महाशतु को अभी तुरत, स्पंदन में पुज्रे सुलाने दे।

शब्दार्थ :

  • शख्य = लक्ष्य।
  • स्पंदन = रथ।

प्रश्न 1.
रचना तथा रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘मनुष्य और सर्प’ है तथा इसके रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
वक्ता कौन है?
उत्तर :
वक्ता अश्वसेन नामक सर्प है।

प्रश्न 3.
पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत प्रसंग खाण्डव वन से जुड़ा है। पांडवों द्वारा खाण्डव वन में आग लगा दिए जाने पर अश्वसेन की सर्पमाता उसमें जल मरी थी। अश्वसेन उसी का बदला लेना चाहता था। इसलिए वह कर्ण से कहता है कि वह एक बार कृपा करे। उसे अपने बाण पर चढ़ा अपने लक्ष्य तक पहुँचने दे। जब वह अपने शत्रु तक पहुँच जाएगा तो अपने विष से उसे मृत्युरूपी रथ पर सवार कर देगा।

काव्यगत सौंदर्य :

1. प्रस्तुत अंश में कवि दिनकर ने महाभारत-युद्ध के अश्वसेन-प्रसंग का वर्णन किया है।
2. अश्वसेन कर्ण को पांडवों का शत्रु जानकर ही उसके पास मदद के लिए आया था।
3. वह पाण्डवों से बदला लेना चाहता था इसलिए वह कर्ण का हितचिंतक था।
4. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

8. कर वमन गरल जीवन-भर का, संचित प्रतिशोष, उतासूभा, तू
मुझे सहारा दे, बढ़कर, मै अभी पार्थ को गासेग्य

शब्दार्थ :

  • वमन = उल्टी।
  • गरल = विष, जहर ।
  • संचित = संचय, जमा किया हुआ।
  • प्रतिशोध = बदला।

प्रश्न 1.
कवि का नाम लिखें ।
उत्तर :
कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
वक्ता का नाम है?
उत्तर :
वक्ता अश्वसेन नामक सर्प है।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
अश्वसेन कर्ण से कहता है कि यदि वह अपने बाण पर चढ़ाकर अर्जुन तक पहुँचा दे तो वह अपने जीवनभर का संचित विष उसके शरीर में उतार देगा। इस प्रकार उसका प्रतिरोध पूरा हो जाएगा। अगर कर्ण उसे सहारा दे दे तो वह अभी अर्जुन को मौत के घाट उतार देगा।

काव्यगत सौंदर्य :

1. प्रस्तुत अंश में कवि दिनकर ने महाभारत-युद्ध के अश्वसेन-प्रसंग का वर्णन किया है।
2. अश्वसेन कर्ण को पांडवों का शत्रु जानकर ही उसके पास मदद के लिए आया था।
3. वह पाण्डवों से बदला लेना चाहता था इसलिए वह कर्ण का हितचिंतक था।
4. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

9. रावेय जरा हँसकर बोला, के कुटिल। बात क्या कहता है?
जय का समस्त साथन नर का, अपनी बाँहो में रहता है।

शब्दार्थ :

  • राधेय = कर्ण।
  • जय = विजय, जीत।
  • नर = मनुष्य।

प्रश्न 1.
वक्ता कौन हैं ?
उत्तर :
वक्ता कर्ण है।

प्रश्न 2.
वक्ता का आशय स्पष्ट करें। अथवा, पंक्ति का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
अश्वसेन कर्ण के द्वारा बाण के माध्यम से अपने शत्रु तक पहुँचाने की बात पर कर्ण कहता है कि यह उसकी कुटिलता है। भला ऐसी बात कहने योग्य है? मनुष्य की विजय का साधन तो उसके अपने बाहुबल पर है। कर्ण को अपने बाहुबल पर भरोसा है। ऐसे में भला वह अश्वेसन की मदद क्यों ले?

काव्यगत सौंदर्य :

1. प्रस्तुत अंश में कवि दिनकर ने महाभारत-युद्ध के अश्वसेन-प्रसंग का वर्णन किया है।
2. अश्वसेन कर्ण को पांडवों का शत्रु जानकर ही उसके पास मदद के लिए आया था।
3. वह पाण्डवों से बदला लेना चाहता था इसलिए वह कर्ण का हितचिंतक था।
4. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

10. उस पर भी साँपोंसे मिलकर मैं मनुज, मनुज से युद्ध करूँ ?
जीवन भर जो निष्ठा पाली, उससे आचरण विरूद्ध करूँ ?

शब्दार्थ :

  • मनुज = मनु का पुत्र, मनुष्य।
  • निष्ठा = विश्वास।
  • आचरण-विरूद्ध = व्यवहार के विरूद्ध।

प्रश्न 1.
कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
वक्ता तथा श्रोता का नाम लिखें।
उत्तर :
वक्ता कर्ण है तथा श्रोता अश्वसेन है।

प्रश्न 3.
पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन का अनुरोध सुनकर कहता है कि यह संभव नहीं है कि वह मनुष्य होकर मनुष्य से युद्ध करने के लिए किसी सर्ष का सहारा ले। उसने जीवन भर मानव-धर्म के प्रति निष्ठा पाल रखा है। ऐसा करना उसके आचरण के विरूद्ध होगा।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण युद्ध में भी निष्ठा का पालन करने वाला था।
2. वह नहीं चाहता कि अपनी निष्ठा तथा आचरण के विरूद्ध कार्य करें।
3. ‘मनुज मनुज’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
4. भाषा सरल, प्रवाहमयी तथा प्रसंग के अनुकूल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

11. तेरी सहायता से जय तो, में अनायास पा जाऊँगा,
आनेवाली मानवता को, लेकिन क्या मुख दिखलाकैँगा ?

शब्दार्थ :

  • जय = जीत, विजय।
  • अनायास = यूँ ही।

प्रश्न 1.
पाठ का नाम लिखें ।
उत्तर :
पाठ का नाम ‘मनुष्य और सर्प’ है।

प्रश्न 2.
वक्ता तथा श्रोता का नाम लिखें।
उत्तर :
वक्ता कर्ण है तथा श्रोता अश्वसेन है।

प्रश्न 3.
पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन को नम्रतापूर्वक मना करते हुए कहता है कि यह सही है कि तुम्हारी सहायता से युद्ध में अनायास ही मुझे सफलता मिल जाएगी। लेकिन यह भी सोचो कि आने वाली मानवता को भला मैं क्या मुँह दिखलाऊँगा? मेरे इस कार्य के लिए आने वाली संतति भी मुझे धिवकारेगी।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण युद्ध में भी निष्ठा का पालन करने वाला था।
2. वह नहीं चाहता कि अपनी निष्ठा तथा आघरण के विरूद्ध कार्य करें।
3. कर्ण अपने बाहुबल से ही युद्ध को जीतना चाहता है।
4. भाषा सरल, प्रवाहमयी तथा प्रसंग के अनुकूल है।

12. संसार कहेगा, जीवन का, सब सुकृत्त कर्ण ने क्षार किया,
प्रतिभर के वध के लिए, सर्प का पापी ने साहाय्य लिया।

शब्दार्थ :

  • सुकृत = अच्छे कर्म का यश।
  • क्षार = राख।
  • प्रतिभर = शत्रु, दुश्मन ।
  • वध = संहार, हत्या।
  • सर्प = साँप।
  • साहाय्य = सहायता, मदद।

प्रश्न 1.
रचना तथा रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘मनुष्य और सर्प’ है तथा इसके रचनाकार ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
श्रोता कौन है?
उत्तर :
श्रोता अश्वसेन नामक सर्प है।

प्रश्न 3.
पंक्ति की व्याख्या करें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन से कहता है कि युद्ध में तुम्हारी सहायता से विजय प्राप्त करने पर सारी दुनिया यही कहेगी कि कर्ण ने अपने सारे कुकर्मो पर राख डाल दिया। उस पापी ने अपने शत्रु से बदला लेने के लिए एक सर्प की सहायता ली। यह मेरे लिए बहुत ही बुरी बात होगी कि आने वाली संतति भी मेरे इस पाप के लिए मुझे क्षमा नहीं करेगी।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण युद्ध में भी निष्ठा का पालन करने वाला था।
2. वह नहीं घाहता कि अपनी निष्ठा तथा आचरण के विरूद्ध कार्य करें।
3. ‘मनुज मनुज’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
4. भाषा सरल, प्रवाहमयी तथा प्रसंग के अनुकूल है।

13. से अश्वसेन ! तेरे अनेक वंशज हैं छिपे नरों में भी,
सीमित वन में ही नही, बहुत बसते पुर, ग्राम-घरों में भी।

शब्दार्थ :

  • वंशज = वंश में जन्म लेनेवाला।
  • नरों = मनुष्यों।
  • सीमित वन = जंगल की सीमा में।
  • बसते = रहते ।
  • पुर = नगर।
  • ग्राम = गाँव।

प्रश्न 1.
पाठ का नाम लिखें।
उत्तर :
पाठ ‘मनुष्य और सर्प’ है।

प्रश्न 2.
अश्वसेन कौन था?
उत्तर :
अश्वसेन सर्प था। पांडवों के द्वारा खांडव वन में आग लगा दिए जाने पर उसकी माँ जल गई थी। उसी की मौत का बदला वह पाण्डवों से लेना चाहता था।

प्रश्न 3.
पद्यांश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन से कहता है कि तुम्हारे कई वंशज मनुष्य के रूप में भी हैं। वे ऊपर से भले ही मनुष्य दिखते हैं लेकिन वे साँप की तरह जहरीले हैं। साँप केवल जंगलों मे नहीं रहते, वे नगर, गाँव और घरों में भी बसते हैं।

काव्यगत सौंदर्य :

1. यहाँ कर्ण ने उन लोगों की और संकेत किया है जो हैं तो मनुष्य लेकिन उनकी प्रकृति साँपों की तरह है।
2. ऐसे लोग कहीं भी, यहाँ तक घरों में भी हो सकते हैं।
3. यहाँ कर्ण का संकेत उन लोगों की ओर भी है जिन्होंने अपनी कुटिलता से महाभारत-युद्ध को जन्म दिया।
4. भाषा सहज, प्रवाहमयी एवं प्रसंग के अनुकूल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

14. वे नर-भुजंग मानवता का, पथ कठिन बहुत कर देते हैं?
प्रतिबल के वघ के लिए नीच, साहाय्य सर्प का लेते हैं।

शब्दार्थ :

  • नर-भुजंग = मनुष्य के रूप में साँप।
  • पथ = रास्ता।
  • प्रतिबल = शत्रु, विरोधी।
  • साहाय्य = सहायता।
  • सर्प = साँप।

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन से कहता है कि ये मनुष्य रूपी सर्प मानवता के रास्ते में बाधा पैदा करते हैं। वे अपने शत्रु से बदला लेने के लिए किसी भी नीचता पर उतर सकते हैं। यहाँ तक कि साँपों की भी सहायता ले सकते हैं।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण का कहना है कि मनुष्य के वेश में जो साँप हैं वे मानवता की राह में बाधा हैं।
2. ऐसे लोग अपने शत्रु से बदला लेने के लिए नीचता की सीमा को भी पार कर जाते हैं।
3. ‘नर-भुजंग’ में रूपक अलंकार है।
4. ‘साहाय्य सर्प’ में अनुप्रास अलंकार है।
5. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

15. ऐसा न हो कि इन साँ में, मेता भी उज्ज्वल नाम चढ़े,
पाकर मेरा आदर्श और कुछे, नरता का यह पाप बढ़े।

शब्दार्थ :

  • आदर्श = उदाहरण।
  • नरता = मनुष्यता।

प्रश्न 1.
कविता तथा कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कविता ‘मनुष्य और सर्प’ है तथा कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
पद्यांश का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन से कहता है कि मैं ऐसा नहीं चाहता कि मेरा नाम भी मनुष्य रूपी साँपों में गिना जाय। लोग मेरा उदाहरण प्रस्तुत करें और मानवता में यह्ह पाप बढ़ता ही चला जाए।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण का कहना है कि मनुष्य के वेश में जो साँप हैं वे मानवता की राह में बाधा हैं।
2. ऐसे लोग अपने शत्रु से बदला लेने के लिए नीचता की सीमा को भी पार कर जाते हैं।
3. कर्ण नही चाहता कि उसका नाम भी साँपों में लिया जाय।
4. वह यह भी नहीं चाहता कि उसको आदर्श मानने वाले लोगों के द्वारा यह पाप बढ़े।

16. अर्जुन है मेरा शत्रु, कितु वह सर्प नहीं, नर ही तो है,
संघर्ष, सनातन नहीं, शत्रुता, इस जीवन-भर ही तो है।

शब्दार्थ :

  • नर = मनुष्य।
  • सनातन = सृष्टि के प्रारंभ से ।
  • शत्रुता = दुश्मनी।

प्रश्न 1.
कविता का नाम लिखें।
उत्तर :
कविता ‘मनुष्य और सर्प’ है।

प्रश्न 2.
वक्ता कौन है?
उत्तर :
वक्ता कर्ण है।

प्रश्न 3.
इन पंक्तियों की व्याख्या करें।
उत्तर :
कर्ण अश्वसेन से कहता है कि यह ठीक है कि अर्जुन से मेरी शत्रुता है लेकिन वह मनुष्य है, सर्प नहीं। और यह संघर्ष, यह शत्रुता भी जन्म-जन्मांतर तक नहीं केवल इसी जन्म भर चलने वाला है। फिर मैं यह पाप कैसे कर सकता हूँ ?

काव्यगत सौंदर्य :
1. कर्ण अश्वसेन को यह बताना चाहता है कि मनुष्य और सर्प में अंतर है। दोनों एक-दूसरे की जगह नहीं ले सकते।
2. वह इस शत्रुता को जन्म-जन्मांतर का नहीं मानता।
3. ‘संघर्ष सनातन’ में अनुप्रास अलंकार है।
4. यहाँ कर्ण के मानवता के दर्शन होते हैं।
5. भाषा प्रसंग के अनुकूल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

17. अगला जीवन किसलिए भला, तब हो द्वेषांध बिगारू में,
साँपों की जाकर शरण, सर्प बन, क्यों मनुष्य को मारूँ में ?

शब्दार्थ :

  • द्वेषांध = द्वेष, शत्रुता में अंधा।
  • शरण = चरणों में जाकर।

प्रश्न 1.
रचना तथा रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘मनुष्य और सर्ष’ है तथा रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
पद्यांश का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
कर्ण कहता है कि जब अर्जुन के साथ मेरी यह शत्रुता केवल इसी जन्म में चलनी है तो द्वेष में आकर मैं अपना अगला जीवन भी क्यों बिगाड़ लूँ। साँपों की शरण में जाकर, साँप बनकर मैं किसी मनुष्य को क्यों मारूँ ? कहने का भाव यह है कि मुझे अपने इस बुरे कर्म का भोग अगले जन्म में भी भोगना पड़ेगा।

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण ने यहाँ पुनर्जन्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है।
2. शत्रु से बदला लेने के लिए वह मानवता की हत्या नही करना चाहता।
3. कर्ण युद्ध में भी अपनी निष्ठा तथा आचरण को भुलाना नहीं चाहता।
4. भाषा सहज, प्रवाहपूर्ण तथा प्रसंग के अनुकूल है।

18. जा भाग, मनुज का सहज शत्रु, मिम्रता न मेरी पा सकता,
मैं किसी हेतु भी यह कलंक, अपने पर नहीं लगा सकता।

शब्दार्थ :

  • सहज = स्वभाविक ।
  • मित्रता = दोस्ती।
  • किसी हेतु = किसी भी प्रकार।
  • कलंक = अपयश, बदनामी।

प्रश्न 1.
रचना तथा रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘मनुष्य और सर्प’ है तथा रचनाकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हैं।

प्रश्न 2.
वक्ता कौन है ? वह किसे भाग जाने को कहता है और क्यों ?
अथवा
प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें।
उत्तर :
वक्ता कर्ण है। वह अश्वसेन को धिक्कारते हुए कहता है कि तुम तो मानव तथा मानवता के शत्रु हो। तुम्हारे साथ मेरी मिन्रता कभी नहीं हो सकती। मैं तुम्हारी सहायता लेकर अपने माथे पर कलंक का टीका नहीं लगा सकता चाहे जो भी हो।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 4 मनुष्य और सर्प

काव्यगत सौंदर्य :

1. कर्ण ने यहाँ पुनर्जन्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है।
2. शत्रु से बदला लेने के लिए वह मानवता की हत्या नहीं करना चाहता।
3. कर्ण युद्ध में भी अपनी निष्ठा तथा आचरण को भुलाना नहीं चाहता।
4. भाषा सहज, प्रवाहपूर्ण तथा प्रसंग के अनुकूल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 Question Answer – नीड़ का निर्माण फिर-फिर

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1 : ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता का मूल भाव अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 2 : ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ पाठ की सार्थकता स्पष्ट करते हुए सृष्टि के प्रति कवि की भाव्यनाओं को स्पए कीजिए।
अथवा
प्रश्न 3 : ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता के माध्यम से कवि ने क्या संदेश देना चाहा है?
अथवा
प्रश्न 4 : ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता के आधार पर कवि के जीवन-दर्शन को लिखें।
अथवा
प्रश्न 5 : ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता के उदेश्य को लिखें।
अथवा
प्रश्न 6: ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर :
हरिवश राय बच्चन की सम्पूर्ण कविता की रीढ़ उनकी जीवनी-शक्ति है। जीवन के संघर्षों, दु:खों, तथा निराशा का मात देनेवाली है। सर्वथा अजेय, अपराजित तथा अद्भुत होते हुए भी जमीन से जुड़ी हैं, न कि कल्पना से। बच्चन की कववताएँ सघर्षों से जूझते, निराशा के काले बादलों के बीच घिर आए व्यक्ति में प्राण का संचार करती है, उसे जीवन जीन के लिए प्रोत्साहित करती है। यही कारण है कि बच्चन को ‘मस्ती का कवि’ भी कहा जाता है।

काव प्रकृति के माध्यम से कहते है कि एक दिन अचानक आँधी आने से आकाश में अंधेरा छा गया । पूरी धरती धूल सं अट गई : दिन में ही रात का आभास होने लगा । फिर काली रात्रि भी आई और ऐसा लगने लगा मानों अब कभी सवेरा न होगा । टर असल कविता की इन पंक्तियों में कवि ने अपनी पत्नी श्यामा की असमय मृत्यु से जीवन में अचानक घिर आई निराशा का चित्रण किया है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

रात्रि में होंन वाले उत्पात की कल्पना करके ही लोग भय से सिहर उठे, प्रकृति का कण-कण डर गया। तभी पूरब से ऊषा का मोहिनी मुस्कान से लोगों का भय दूर हो गया उनके दिल खिल उठे। कवि ने यह अनुभव किया कि जिस प्रकार ग्रकृति में हमेशा दिन या रात नहीं होती ठीक वैसे ही हमेशा सुख या दुख नहीं रहता है। इनके आने-जाने का क्रम तो लगा हो रहना है ! अगर एक बार नीड़ उजड़ भी गया तो क्या, हमें स्नेह और प्रेम का सहारा लेकर उसका निर्माण फिर से करने मे जुट जाना चाहिए।

कवि कहते हैं कि अचानक बहने वाली बयार के तेज झोंके से भौम की तरह शरीर धारण करने वाले विशालकाय ग्ड़ भी जड़ से उखड़ कर गिर पड़े। जब बड़े-बड़े वृक्षों का यह हाल हुआ तो न जाने तिनके से बने घोंसलों पर क्या न बीती होगी । इंट और पत्थर के महल भी डगमगाने लगे जब बयार के साथ कंकड़ों की बौछार उन पर होने लगी। कहने का भाव यह है कि जोवन में ऐसे भी क्षण आते हैं जब विभिन्न प्रकार के संघातों, चोटों को सहन करना पड़ता है तथा आशारूपी बंड -बड़े महल भी हिल जाते हैं। लेकिन हमेशा ये स्थिति रहनेवाली नहीं है और अच्छे दिन भी आएंगे।

अभ्य जीवन में चारों ओर निराशा के बादल छाए हुए थे तब न जाने यह आशारूपी पक्षी कहाँ छिपा हुआ था। यही वह पक्षी है जां आकाश की ऊँचाइयों पर गर्व से अपना सीना ताने इस विषम परिस्थिति में खड़ा रहता है। यह आशारूपी पक्षी हौ है जो हमें यह संदेश देता है कि विषम परिस्थितियों से न घबड़ा कर हमें पुन: जीवन को संवारने में लग जाना चाहिए। विषम परिस्थितियों में भी वह आशा ही है जो हमें जोने का संदेश देती है। अगर ऐसा नहीं होता तो क्या कोधित त्राकाश के वज दानों के बीच ऊषा मुस्कुराती ? क्या बादलों के भयंकर गर्जनों के बीच चिड़ियों के कंठ से संगीत फूटने?

इस संसार में जीवन जीने में आशा और आत्मबल की बहुत बड़ी भूमिका है। आशा और आत्मबल के सहारे एक छोटी-सी चिड़िया विनाश के बाद भी चोंच में तिनका दबाकर फिर से नौड़ के निर्माण में लग ज्ञाती है। उराके साहस और उसकी आशा के सामने शक्तिशाली पवन भी नहीं उहर पाता । चिड़िया उसे भी नीचा दिखाती है।

कविता के अंतिम अंश में कवि बच्चन ने हमें यह संदेश देना चाहा है कि नाश में निर्माण के बीज किपे होते हैं इसालिए हमें प्रकृति की विनाश-लीला से घबराना नहीं चाहिए। नाश के दुःख से कभी भी निर्मांग का काम नहीं रूकता। जब विनाश-लीला से प्रकृति स्तब्ध रह जाती है – कहीं कोई आवाज नहीं सुनाई देती – सय अंर निस्तब्यता छा जातो है तो सृष्टि का संगीत प्रारंभ होता है। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि बच्चन की कविता ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ प्राणदायिनी कविता है जो निराशा में डूबे व्यक्ति के लिए सजीवनी के समान है।

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
चिड़िया चोंच में क्या लिए हुई थी ?
उत्तर :
चिड़िया चोंच में तिनका लिए हुई थी।

प्रश्न 2.
पेड़ दूटकर गिरने का क्या कारण था ?
उत्तर :
भयंकर तूफान ही पेड़ के टूटकर गिरने का कारण था।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 3.
सहसा अंधेरा क्यों छा गया ?
उत्तर :
तेज आँधी के आ जाने से सहसा अंधेरा छा गया।

प्रश्न 4.
चिड़िया चोंच में तिनका लेकर क्या सिद्ध करना चाहती है?
उत्तर :
चिड़िया चोंच में तिनका लेकर यह सिद्ध करना चाहती है कि नाश के दुःख को छोड़कर हमें पुन निर्माण के कार्य में लग जाना चाहिए।

प्रश्न 5.
जब दिन में रात की तरह अँघेरा छा गया तब क्या लग रहा था?
उत्तर :
दिन में रात की तरह अँधेरा छा जाने से ऐसा लग रहा था मानो अब कभी दिन नहीं होगा।

प्रश्न 6.
लोग किसके कारण भयभीत हो गए?
उत्तर :
लोगों को लग रहा था कि अब इस निशा का अंत नहीं होने वाला है तथा रात्रि के अंधेरे में बुरी ताकतों का जो उत्पात होगा, उसकी कल्पना करके ही लोग भयभीत हो गए।

प्रश्न 7.
प्राची (पूरब) से किसकी मोहिनी मुस्कान दिखाई पड़ी?
उत्तर :
प्राची से ऊषा की मोहिनी मुस्कान दिखाई पड़ी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 8.
कवि किसका आह्वान बार-बार करना चाहते हैं?
उत्तर :
कवि नेह का आह्लान बार-बार करना चाहते हैं।

प्रश्न 9.
भीम के समान कायावान किसे कहा गया है?
उत्तर :
भीम के समान कायावान बड़े-बड़े वृक्षों को कहा गया है।

प्रश्न 10.
‘भूधर’ किसे कहा गया है?
उत्तर :
भूधर बड़े-बड़े वृक्षों को कहा गया है ।

प्रश्न 11.
आशा को किसके समान बताया गया है?
उत्तर :
आशा को पक्षी के समान बताया गया है।

प्रश्न 12.
कौन अपना सीना गर्व से ऊँचा उठाता?
उत्तर :
आशारूपी पक्षी अपना सीना गर्व से ऊँचा उठाता।

प्रश्न 13.
‘किस जगह पर तू छिपा था’ – तू किसके लिए आया है?
उत्तर :
‘तू’ आशारूपी पक्षी के लिए आया है।

प्रश्न 14.
ऊषा कहाँ मुस्कुराती है?
उत्तर :
कुद्ध नभ के वजदन्तों के बीच ऊषा मुस्कुराती है।

प्रश्न 15.
कौन पवन को नीचा दिखाती है?
उत्तर :
एक छोटी चिड़िया पवन को नीचा दिखाती है।

प्रश्न 16.
किसके दु:ख से निर्माण का सुख कभी नहीं दबता?
उत्तर :
नाश के दुःख से निर्माण का सुख कभी नहीं दबता।

प्रश्न 17.
कवि ने कौन-सा नवगान फिर-फिर गाने को कहा है?
उत्तर :
कवि ने सुष्टि का नवगान फिर-फिर गाने को कहा है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 18.
आँधी से किस-किस को नुकसान हुआ?
उत्तर :
आँधी से बड़े-बड़े वृक्षों, इमारतों तथा घोंसलों को नुकसान हुआ।

प्रश्न 19.
क्रुद्ध नभ के दाँत कैसे बताए गए हैं?
उत्तर :
कुद्ध नभ के दाँतों को वज्ञ (बिजली) के समान बताया गया है।

प्रश्न 20.
हवा के झोंकों से कौन काँपने लगे?
उत्तर :
हवा के झोंकों से बड़े-बड़े पेड़ काँपने लगे।

प्रश्न 21.
दिन में रात का-सा दृश्य उपस्थित होने पर लोग क्या सोचने लगे?
उत्तर :
दिन में रात का-सा दृश्य उपस्थित होने पर लोग यह सोचने लगे कि अब यह रात्रि कभी खत्म नहीं होने वाली है।

प्रश्न 22.
कवि किससे छिपने की बात पूछते हैं?
उत्तर :
कवि आशारूपी विहंगम से छिपने की बात पूछते हैं।

प्रश्न 23.
किसकी मोहिनी मुस्कान बार-बार नीड़ का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करती है?
उत्तर :
ऊषा की मोहिनी मुस्कान बार-बार नीड़ का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

प्रश्न 24.
चिड़िया की चोंच में दबा तिनका किसका प्रतीक है?
उत्तर :
चिड़िया की चोंच में दबा तिनका पुरन्नर्माण का प्रतीक है।

प्रश्न 25.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता का संदेश क्या है?
उत्तर :
इस कविता का संदेश है कि हमें विनाश से निराश न होकर फिर से जीवन के निर्माण में लग जाना चाहिए।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 26.
दुःख के समय मनुष्य क्या सोचता है?
उत्तर :
दु:ख के समय मनुष्य यह सोचता है कि इस दुःख का उसके जीवन से कभी अंत होने वाला नहीं है।

प्रश्न 27.
प्रलय की निस्तब्धता में बार-बार किसका संगीत गूंजता है?
उत्तर :
प्रलय की निस्तब्धता में बार-बार सृष्टि का संगीत (नवगान) गूंजता है।

प्रश्न 28.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता किस काव्य-संकलन से ली गई है?
उत्तर :
‘सतरंगिनी’ नामक काव्य-संकलन से ली गई है।

प्रश्न  29.
‘वज्र दन्तों’ किसे कहा गया है?
उत्तर :
आकाश में चमकने वाली बिजली को ‘वजदन्तो’ कहा गया है।

प्रश्न 30.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता का संदेश क्या है?
उत्तर :
जीवन से निराशा को दूर कर जीवन को नए सिरे से जीने का प्रयत्न करना ही इस कविता का संदेश है।

प्रश्न 31.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ के कवि कौन हैं?
उत्तर :
हरिवंश राय बच्चन।

प्रश्न 32.
‘नीड़ का निर्माण’ का प्रतीकार्थ अथवा संदेश क्या है?
उत्तर :
‘नीड़ का निर्माण’ का प्रतीकार्थ यह है कि हमें जीवन की आपदाओं से निराश न होकर पुन: जीवन जीने के लिए रचनात्मक कार्य में लग जाना चाहिए।

प्रश्न 33.
‘पवन उनचास’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
आंधी।

प्रश्न 34.
‘भीम कायावान घूसर’ किसे कहते हैं ?
उत्तर :
विशाल वृक्षों को।

प्रश्न 35.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है ?
उत्तर :
नाश के भय से निर्माण का कार्य नहीं रोकना चाहिए।

प्रश्न 36.
कवि किसका आह्वान बार-बार करना चाहते हैं ?
उत्तर :
कवि नेह (प्यास) का आह्नान बार-बार करना चाहते हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 37.
चिड़िया की चोंच में दबा तिनका किसका प्रतीक है?
उत्तर :
चिड़िया की चोंच में दबा तिनका साहस तथा निर्माण का प्रतीक है।

प्रश्न 38.
संघर्ष और निर्माण की क्रियाओं की उपमा कवि ने किससे दी है ?
उत्तर :
नीड़ के निर्माण से उपमा दी है।

प्रश्न 39.
नाश के दु:ख से किस प्रकार का सुख नहीं दबता है ?
उत्तर :
नाश के दु:ख से निर्माण का सुख नहीं दबता है।

प्रश्न 40.
तूफान आने से बड़े-बड़े महलों की क्या दशा हो गई थी ?
उत्तर :
तूफान से बड़े-बड़े महल धराशायी हो गये थे।

प्रश्न 41.
‘वज्ञ दंतों’ किसे कहा गया है ?
उत्तर :
आकाश मे चमकनेवाली बिजली को ‘वज्ज दतों’ कहा गयाहै।

प्रश्न 42.
बादलों के घिरने का भूमि पर क्या असर पड़ा ?
उत्तर :
बादलों के घिरने पर भूमि पर दिन में ही रात की तरह अँधेरा छा गया।

प्रश्न 43.
‘सृष्टि का नवगान फिर-फिर’ का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
विनाश के बाद सृष्टि अर्थात् निर्माण के कार्य में लग जाना ही जीवन है।

प्रश्न 44.
‘भूधर’ किसे कहा गया है ?
उत्तर :
पेड़ों को भूधर कहा गया है।

प्रश्न 45.
प्राची से किसकी मोहिनी मुस्कान दिखायी पड़ी ?
उत्तर :
प्राची (पूरब) से उषा की मोहिनी मुस्कान दिखायी पड़ी।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 46.
कुद्ध नभ के वज्ञ-दंतों में कौन मुस्काराती है ?
उत्तर :
उषा मुस्कराती है।

प्रश्न 47.
कौन पवन को नीचा दिखाती है ?
उत्तर :
चोंच में तिनका दबाए चिड़िया पवन को नीचा दिखाती है।

प्रश्न 48.
दिन रात की तरह कैसे हो गया?
उत्तर :
धूल भरी आँधी ने पृथ्वी को पूरी तरह ढक लिया, सूर्य का प्रकाश जमीन तक नहीं पहुँच पा रही थी। इसीलिए दिन रात की तरह हो गया।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
भंयकर झंझावत और तूफान में भी कौन अडिग रहा है?
(क) बड़े-बड़े वृक्ष
(ख) आशा के बिहंगम
(ग) पथिक
(घ) नीड़
उत्तर :
(ख) आशा के बिहंगम

प्रश्न 2.
आँधी आने से क्या परिवर्तन हुआ ?
(क) सभी दूर भाग गए
(ख) उजाला छा गया
(ग) अँधेरा छा गया
(घ) सूर्य दिखाई देने लगा
उत्तर :
(ग) अंधेरा छा गया

प्रश्न 3.
प्रकृति हमें क्या संदेश देती है ?
(क) विपरीत परिस्थितियों में हताश हो जाओ
(ख) दूसरों की अनुकम्पा प्राप्त करने की कोशिश करो
(ग) भय से कातर क्रंदन करो
(घ) जीवन में हताश एवं निराश न हो
उत्तर :
(घ) जीवन में हताश एवं निराश न हो

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 4.
बच्चन जी भारत सरकार के किस विभाग में हिन्दी विशेषज्ञ थे?
(क) कला एवं संस्कृति विभाग
(ख) राजभाषा विभाग
(ग) विदेश मंत्रालय
(घ) निर्वाचन विभाग
उत्तर :
(ग) विदेश मंत्रालय।

प्रश्न 5.
‘सोवियत लैंड पुरस्कार किस साहित्यकार को मिला हैं?
(क) दिनकर
(ख) बच्चन
(ग) कीर्ति चौधरी
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर :
(ख) बच्चन।

प्रश्न 6.
बच्चन जी का जन्म कब हुआ था?
(क) 26 नवम्बर 1906
(ख) 27 नवम्बर 1907
(ग) 28 नवम्बर 1908
(घ) 29 नवम्बर 1909
उत्तर :
(ख) 27 नवम्बर 1907

प्रश्न 7.
बच्चन जी का जन्म कहाँ हुआ था?
(क) इलाहाबाद
(ख) बनारस
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) उत्तराखंड
उत्तर :
(क) इलाहाबाद।

प्रश्न 8.
बच्चन जी के पिता का नाम क्या था?
(क) प्रतापचन्द्र
(ख) प्रताप बच्चन
(ग) प्रताप नारायण श्रीवास्तव
(घ) बच्चन श्रीवास्तव
उत्तर :
(ग) प्रताप नारायण श्रीवास्तव।

प्रश्न 9.
बाल्यकाल में बच्चन जी को किस नाम से पुकारा जाता था?
(क) संतान
(ख) बच्चन
(ग) श्रीवास्तव
(घ) बच्चा
उत्तर :
(ख) बच्चन।

प्रश्न 10.
बच्चन जी का देहांत कब हुआ?
(क) 18 जनवरी 2003
(ख) 19 जनवरी 2004
(ग) 20 जनवरी 2005
(घ) 21 जनवरी 2006
उत्तर :
(क) 18 जनवरी 2003

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 11.
बच्चन जी को ‘दो चद्टानें’ कृति पर कौन-सा पुरस्कार मिला?
(क) नोबेल पुरस्कार
(ख) मंगला प्रसाद पारितोषिक
(ग) सरस्वती पुरस्कार
(घ) साहित्य अकादमी पुरस्कार
उत्तर :
(घ) साहित्य अकादमी पुरस्कार।

प्रश्न 12.
‘नीड़ का पुननिर्माण’ किसकी रचना है?
(क) राजेश जोशी
(ख) हरिवंश राय बच्चन
(ग) अनामिका
(घ) ॠतुराज
उत्तर :
(ख) हरिवंश राय बच्चन।

प्रश्न 13.
निम्न में से कौन ‘प्रेम और मस्ती का काव्य’ की काव्यधारा का कवि नहीं है?
(क) प्रसाद
(ख) बच्चन
(ग) अंचल
(घ) नेरन्द्र शर्मा
उत्तर :
(क) प्रसाद।

प्रश्न 14.
किस कवि को हिन्दी का ‘बायरन’ माना जाता है?
(क) रघुवीर सहाय
(ख) पंत
(ग) बच्चन
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(ग) बच्चन।

प्रश्न 15.
‘मघुशाला’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) बच्चन
(ख) रामनरेश त्रिपाठी
(ग) कीर्ति चौधरी
(घ) अनामिका
उत्तर :
(क) बच्चन।

प्रश्न 16.
‘मधुशाला’ का प्रकाशन-वर्ष क्या है?
(क) 1932 ई०
(ख) 1935 ई०
(ग) 1930 ई०
(घ) 1945 ई०
उत्तर :
(ख) 1935 ई०

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 17.
‘मधुशाला’ किस विधा की रचना है?
(क) काव्य
(ख) कहानी
(ग) नाटक
(घ) उपन्यास
उत्तर :
(क) काव्य।

प्रश्न 18.
‘मिलनयामिनी’ किसकी रचना है?
(क) अंबल
(ख) शकुंतला माथुर
(ग) बच्चन
(घ) दिनकर
उत्तर :
(ग) बच्चन।

प्रश्न 19.
‘निशा-निमंत्रण’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) बच्चन
(ख) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ग) कीर्ति चौधरी
(घ) कन्हैयालाल नंदन
उत्तर :
(क) बच्चन।

प्रश्न 20.
‘गर्जनमय’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरूष
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुबीहि
(घ) द्विगु
उत्तर :
(क) तत्पुरूष।

प्रश्न 21.
‘मधुकलश’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) अनामिका
(ख) ॠतुराज
(ग) बच्चन
(घ) कीर्ति चौधरी
उत्तर :
(ग) बच्यन।

प्रश्न 22.
‘एकांत संगीत’ किसकी रचना है?
(क) रघुवीर सहाय
(ख) राजेश जोशी
(ग) दिनकर
(घ) बच्चन
उत्तर :
(घ) बच्चन।

प्रश्न 23.
‘सतरंगिनी’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) यतीन्द्र मिश्र
(ख) दिनकर
(ग) बच्चन
(घ) राम कुमार वर्मां
उत्तर :
(ग) बच्चन।

प्रश्न 24.
‘आरती और अंगारे’ के कवि कौन हैं?
(क) बच्चन
(ख) दिनकर
(ग) अनामिका
(घ) कीर्ति चौधरी
उत्तर :
(ग) बच्चन।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 25.
‘नीड़’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(क) पानी
(ख) मकान
(ग) छोटा
(घ) घोंसला
उत्तर :
(घ) घोंसला।

प्रश्न 26.
‘प्राची’ का शाष्दिक अर्थ क्या है?
(क) उत्तर
(ख) दक्षिण
(ग) पूरब
(घ) पश्चिम
उत्तर :
(ग) पूरब।

प्रश्न 27.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कब रची गई थी?
(क) सुख के दिनों में
(ख) दु:ख के दिनों में
(ग) पहली पत्नी श्यामा की मृत्यु के पहले
(घ) तेजी सूरी से विवाह के पश्चात्
उत्तर :
(घ) तेजी सूरी से विवाह के पश्चात्

प्रश्न 28.
बच्चन बार-बार किसका आह्वान करते हैं?
(क) नीड का
(ख) रात्रि का
(ग) भौत जन का
(घ) नेह का
उत्तर :
(घ) नेह का।

प्रश्न 29.
गर्व से निजा वक्ष बार-बार कौन उठाता है?
(क) कवि
(ख) घोंसला
(ग) आशारूपी पक्षी
(घ) दु:ख
उत्तर :
(ग) आशारूपी पक्षी।

प्रश्न 30.
किसके कारण प्रकृति में निस्तब्धता छा गई?
(क) कवि के कारण
(ख) रात्रि के कारण
(ग) कुद्ध नभ के कारण
(घ) प्रलय के कारण
उत्तर :
(घ) प्रलय के कारण।

प्रश्न 31.
किसके कंठ में चिड़िया गाती है?
(क) कवि के
(ख) महल के
(ग) गगन के
(घ) सृष्टि के
उत्तर :
(ग) गगन के।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 32.
भूमि को किसने घेरा ?
(क) काल
(ख) दु:ख
(ग) रात्रि
(घ) धूलि-धूसर बादल
उत्तर :
(घ) धूलि-धूसर बादल।

प्रश्न 33.
दिन किसके समान हो गया ?
(क) रात
(ख) पहाड़
(ग) राई
(घ) नेह
उत्तर :
(क) रात।

प्रश्न 34.
‘प्राची’ का अर्थ है ?
(क) पुराना
(ख) प्राचीन
(ग) पूरब
(घ) पश्चिम
उत्तर :
(ग) पूरब।

प्रश्न 35.
किसका अह्वान कवि बार-बार करते हैं ?
(क) ईश्वर
(ख) नेह
(ग) सुख
(घ) निराशा
उत्तर :
(ख) नेह।

प्रश्न 36.
आशा को किसके समान बताया गया है ?
(क) विहंगम
(ख) पर्वत
(ग) रात्रि
(घ) गगन
उत्तर :
(कं) विहंगम।

प्रश्न 37.
खग पंक्ति कहाँ गाती है ?
(क) वज दन्तो के बीच
(ख) गगन के बीच
(ग) गगन के कठ में
(घ) नीड़ में
उत्तर :
(ग) गगन के कंठ में।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 38.
गर्व से निज वक्ष बार-बार कौन उठाता है?
(क) कवि
(ख) घोंसला
(ग) आशारूपी पक्षी
(घ) दु:ख
उत्तर :
(ग) आशारूपी पक्षी।

प्रश्न 39.
नाश के दु;ख से क्या नहीं दबता ?
(क) निर्माण का सुख
(ख) अपराधियों का मनोबल
(ग) कवि के बोल
(घ) धरती
उत्तर :
(क) निर्माण का सुख।

प्रश्न 40.
चोंच में तिनका लिए जा रही चिड़िया किसे नीचा दिखाती है ?
(क) पवन उनतालीस को
(ख) पवन उनसठ को
(ग) पवन उन्नौस को
(घ) पवन उनचास को
उत्तर :
(घ) पवन उनचास को।

प्रश्न 41.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ किस प्रकार की कविता है ?
(क) आशावादी
(ख) निराशावादी
(ग) भाग्यवादी
(घ) भक्ति
उत्तर :
(क) आशावादी।

प्रश्न 42.
पवन उनचास को कौन नीचा दिखा रहा है ?
(क) वायु
(ख) मनुष्य
(ग) चिड़िया
(घ) तिनका
उत्तर :
(ग) चिड़िया।

प्रश्न 43.
निम्न में से कौन-सा शब्द ‘मही’ का अर्थ नहीं है ?
(क) धरती
(ख) पृथ्वी
(ग) पर्वत
(घ) भू
उत्तर :
(ग) पर्वत।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 44.
‘नीड़ के निर्माण फिर-फिर’ कविता के कवि क्या हैं ?
(क) निराशावादी
(ख) आशावादी
(ग) भाग्यवादी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) आशावादी।

प्रश्न 45.
‘नीड़’ शब्द का अर्थ है ?
(क) मकान
(ख) झाड़ी
(ग) घोंसला
(घ) झोपड़ी
उत्तर :
(ग) घोंसला।

प्रश्न 46.
किसके कंठ में चिड़िया गाती है ?
(क) गगन के
(ख) कवि के
(ग) महल के
(घ) पेड़ के
उत्तर :
(क) गगन के।

प्रश्न 47.
‘फिर-फिर’ में कौन-सा समास है?
(क) द्वन्द्व
(ख) अव्ययी भाव
(ग) कर्मधारय
(घ) द्विगु
उत्तर :
(क) दून्द्व।

प्रश्न 48.
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता किस संग्रह से ली गई हैं ?
(क) पंच रंगिनी
(ख) मधुशाला
(ग) सतरंगिनी
(घ) नीड़ का पुर्ननिर्माण
उत्तर :
(घ) नीड़ का पुर्ननिर्माण।

प्रश्न 49.
‘उखड़-पुखड़’ सामासिक पद में कौन-सा समास है?
(क) अव्ययी भाव
(ख) कर्मधारय
(ग) बहुबीहि
(घ) दून्द
उत्तर :
(घ) द्वन्द्द।

प्रश्न 50.
‘धूलि-धूसर’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरूष
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) दूंद
उत्तर :
(क) तत्पुरूष।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 51.
‘भूधर’ में कौन-सा समास है?
(क) द्वंद
(ख) द्विगु
(ग) तत्पुरूष
(घ) कर्मधारय
उत्तर :
(ग) तत्पुरूष।

प्रश्न 52.
‘ईंट-पत्थर’ में कौन-सा समास है?
(क) द्विगु
(ख) द्वंद
(ग) तत्पुरूष
(घ) बहुबोहि
उत्तर :
(ख) द्वंद।

प्रश्न 53.
‘नवगान’ में कौन-सा समास है?
(क) तत्पुरूष
(ख) कर्मधारय
(ग) द्विगु
(घ) द्वंद
उत्तर :
(ख) कर्मधारय।

WBBSE Class 10 Hindi नीड़ का निर्माण फिर-फिर Summary

कवि परिचय 

हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर सन् 1907 को इलाहाबाद के निकट प्रतापगढ़ जिले के एक गाँव बाबूपद्टी के एक कायस्थ परिवार में हुआ था । पिता का नाम प्रताप नारायण श्रीवास्तव तथा माता का नाम सरस्वती देवी था। प्रारंभिक शिक्षा कायस्थ पाठशाला में उर्दू-माध्यम से हुई। इन्होंने आगे चलकर म्रयाग विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहिल्य में एम०ए० तथा फिर कैम्बिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी कवि डब्लू० बी० यीद्स की कविताओं पर शोध-कार्य कर पी-एच० डी० की उपाधि प्राप्त की।
WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर 1
पहली पत्नी श्यामा के असमय निधन के बाद सन् 1941 में रंगमंच तथा गायन-क्षेत्र से जुड़ी तेजी सूरी से विवाह किया । यही वह समय है जब उन्होंने ‘नीड़ का निर्माण’ जैसी कविताओं की रचना की । दो पुत्र अमिताभ तथा अजिताभ में से अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया के प्रसिद्ध अभिनेता हैं।

बच्चन जी ने कुछ समय तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन का भी कार्य किया । ये भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिन्दी विशेषज्ञ भी रहे और फिर राज्य सभा के मनोनीत सदस्य भी रहे। बच्चन छायावाद के लोकप्रिय कवियों में से एक हैं।

बच्चन जी का निघन 18 जनवरी 2003 को मुम्बई में हुआ ।
बच्चन को मस्ती और अल्हड़पन का कवि कहा जाता है । इनकी कविताओं ने हिन्दी कविता का एक नया रूपसंस्कार किया । भाषा सरल, मुहावरेदार के साथ-साथ व्यक्तिगत वेदना से भी युक्त है ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

बच्चन जी के प्रमुख काव्य-संग्रह निम्नांकित हैं –
मधुशाला, मधुवाला, मधुकलश, सतरंगिणी, मिलन-यामिनी, निशा-निमंत्रण, एकान्त संगीत, प्रणय-पत्रिका, बुद्ध का नाचघर, आरती और अंगारे, आकुल अंतर आदि

सम्मान –

  • काव्य-संग्रह : ‘दो चट्टानें’ के लिए सन् 1968 में साहित्य अकादमी पुरस्कार।
  • सोवियतलैंड नेहरू पुरस्कार।
  • एफो एशियाई सम्मेलन में ‘कमल पुरस्कार’।
  • बिड़ला फाउण्डेशन द्वारा आत्मकथा के लिए ‘सरस्वती सम्मान’।
  • सन् 1963 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अवदान के लिए ‘पद्म भूषण पुरस्कार’।

वस्तुनिष्ठ सह व्याख्यामूलक प्रश्नोत्तर

1. नीड़ का निर्माण फिर-फिर
नेह का आह्बान फिर-फिर
बह उठी आँधी की नभ में
छा गया सहसा अँधेरा
धूलि-थूसर बादलों ने
भूमि को इस भाँति घेरा
रात-सा दिन हो गया, फिर
रात आयी और काली
लरा रहा था अव न होगा
इस निशा का फिर सवेरा

शब्दार्थ :

  • नीड़ = घोंसला
  • नेह = प्रेम
  • आह्वान = पुकार ।
  • नभ = आकाश ।
  • सहसा = अचानक
  • धूलि-धूसर = धूल से भरा हुआ ।
  • निशा = राiरि ।
  • सवेरा = सुबह ।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश किस पाठ का है ? इसके रचनाकार कौन है ?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश ‘नौड़ का निर्माण फिर-फिर’ नामक पाठ का है । इसके रचनाकार हरिवंश राय बच्चन हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

प्रश्न 2.
भूमि को किसने घेरा ?
उत्तर :
भूमि को धूल से भरा हुआ बादलों ने घेरा।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या कीजिए ।
उत्तर :
‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ का रचनाकाल वह काल है जब कवि की पल्नी की असामयिक मृत्यु हो चुकी थी। जीवन में चारों और निराशा घिर आई थी । ऐसे समय में बच्चन के जीवन में तेजी सूरी का प्रवेश हुआ जो स्वय भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी । तेजी के आने से कवि को यह स्वोकारना पड़ा कि जीवन में ध्वंश और निर्माण की प्रक्रिया तो चलती ही रहती है। इससे न घबड़ा कर सृजन में लगे रहना चाहिए।

कवि प्रकृति के माध्यम से कहते हैं कि एक दिन अचानक आँधी आने से आकाश में अंधेरा छा गया ।पूरी धरती धूल से अट गई । दिन में ही रात का आभास होने लगा। फिर काली रात्रि भी आई और ऐसा लगने लगा मानों अब की सवेरा न होगा । दरअसल कविता की इन पंक्तियों में कवि ने पत्नी श्यामा की असमय मृत्यु से जीवन में अचानक धिर आई निराशा का चिन्रण किया है।

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में प्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है ।
2. आँधी, अँधेरा, धूलि-धूसर बादल और निशा जीवन में घिर आई निराशा के प्रतीक हैं।
3. ‘आँधी अंधेरा’, ‘धूलि-धूसर’ में अनुप्रास अलंकार है ।
4. ‘फिर-फिर’ में छेकानुप्रास अलंकार है ।
5. कविता प्रतीकात्मक है ।
6. भाषा सहज-सरल है ।

2. रात के उत्पात-भय से
भीत जन-जन, भीत कणा-कण,
किन्तु प्राची से उषा की
मोहिनी मुस्कान फिर-फिर
नीड़ का निर्माण फिर-फिर
नेह का आद्वान फिर-फिर

शब्दार्थ :

  • उत्पात-भय = शैतानी के भय से ।
  • भौत = डरे हुए ।
  • प्राची = पूरब ।
  • उषा = वह समय जब रात्रि तथा प्रात:काल का मिलन होता है ।
  • मोहिनी = मन को मोहने वाली ।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश किस कविता से उद्धुत है ?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता से उद्धत है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कविता के इस अंश में कवि कहते हैं कि रात्रि में होने वाले उत्पात की कल्पना करके ही लोग भय से सिहर उठे, प्रकृति का कण-कण डर गया। तभी पूरब से ऊषा की मोहिनी मुस्कान से लोगों का भय दूर हो गया, उनके दिल खिल उठे। कवि ने यह अनुभव किया कि जिस प्रकार प्रकृति में हमेशा दिन या रात नहीं होती ठीक वैसे ही हमेशा सुख या दुख नहीं रहता है। इनके आने-जाने का क्रम तो लगा ही रहता है। अगर एक बार नीड़ उजड़ भी गया तो क्या, हमें स्नेह और प्रेम का सहारा लेकर उसका निर्माण फिर से करने में जुट जाना चाहिए।

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में प्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है ।
2. ‘रात’ जीवन के निराशा भरे क्षण को प्रतिबिंबित करती है।
3. ‘ऊषा’ कवि के जीवन में आयी आशा का सूचक है।
4. ‘मोहिनी मुस्कान’ में अनुप्रास तथा ‘फिर-फिर’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
5. कविता प्रतीकात्मक है।
6. भाषा सहज-सरल है ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

3. बह चले झोंके कि काँपे
भीम कायावान भूथर,
जड़ समेत उखड़-पुखड़ कर,
गिर पड़े, टूटे विटप वर,
हाय तिनकों से विनिर्मित
घोंसलों पर क्या न बीती,
डगमगाये जबकि कंकड़
ईंट-पत्थर के महल पर

शब्दार्थ :

  • भीम कायावान = भीम की तरह शरीर वाला, सुदृढ़।
  • भूधर = भू (धरती) को धारण करने वाला।
  • विटप = पेड़।
  • विनिर्मित = अच्छी तरह बने हुए।

प्रश्न 1.
रचना तथा रचनाकर का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ तथा रचनाकार हरिवंश राय बच्चन हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में कवि कहते हैं कि अचानक बहने वाली बयार के तेज झोंके से भीम की तरह शरीर धारण करने वाले विशालकाय पेड़ भी जड़ से उखड़ कर गिर पड़े। जब बड़े-बड़े वृक्षों का यह हाल हुआ तो न जाने तिनके से बने घोंसलों पर क्या न बीती होगी।

इंट और पत्थर के महल भी डगमगाने लगे जब बयार के साथ कंकड़ों की बौछार उन पर होने लगी। कहने का भाव यह है कि जीवन में ऐसे भी क्षण आते हैं जब विभिन्न प्रकार के संघातों, चोटो को सहन करना पड़ता है तथा आशारूपी बड़े-बड़े महल भी हिल जाते हैं। लेकिन हमेशा ये स्थिति रहनेवाली नहीं है और अच्छे दिन भी आएंगे। क्योंकि इस संसार में सुख और दुख का आना-जाना तो लगा ही रहता है।

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में प्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है ।
2. प्रकृति की विनाशलीला तथा घोंसले मानव जीवन में आने वाली विपदाओं के प्रतीक हैं।
3. ‘विटप वर’ में अनुप्रास अलंकार है।
4. कविता प्रतीकात्मक है।
5. भाषा सहज-सरल है।

4. बोल, आशा के विहंगम
किस जगह पर तू छिपा था,
जो गगन पर चढ़ उठाता
गर्व से निज वक्ष फिर-फिर।

शब्दार्थ :

  • डगमगाए = हिल गए।
  • विहंगम = पक्षी ।
  • गगन = आकाश।
  • निज = अपना।
  • वक्ष = छाती।

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश के रचनाकार श्री हरिवंश राय बच्चन हैं।

प्रश्न 2:
पद्यांश का भावार्थ स्पष्ट करें।
उत्तर :
कविता के प्रस्तुत अंश में कवि कहते हैं जब जीवन में चारों ओर निराशा के बादल छाए हुए थे तब न जाने यह आशारूपी पक्षी कहाँ छिपा हुआ था। यही वह पक्षी है जो आकाश की ऊँचाइयों पर गर्व से अपना सीना ताने इस विषम परिस्थिति में खड़ा रहता है। यह आशारूपी पक्षी ही है जो हमें यह संदेश देता है कि विषम परिस्थितियों से न घबड़ा कर हमें पुन: जीवन को संवारने में लग जाना चाहिए और इस जीवनरूपी नीड़ का निर्माण केवल और केवल स्नेह के तिनके से ही किया जा सकता है।

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में प्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है ।
2. आशा को विहंगम बताया गया है अत: रूपक अलंकार है।
3. ‘फिर-फिर’ में अनुप्रास अलंकार है।
4. वह आशारूपी पक्षी ही है जो जीवन की विषम परिस्थितियों में भी नए उत्साह का संचार करता है।
5. कविता प्रतीकात्मक है ।
6. भाषा सहज-सरल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

5. नीड़ का निर्माण फिर-फिर
नेह का आह्वान फिर-फिर
क्रुद्ध नभ के वज्ञ दन्तों
में उषा है मुस्कराती,
घोर गर्जनमय गगन के
कंठ में खग पंक्ति गाती।

शब्दार्थ :

  • कुद्ध = गुस्से में।
  • वज दन्तों = पत्थर के समान दाँत।
  • गर्जनमय = गर्जन (बादलों का शोर) से भरा हुआ।
  • खग = पक्षी।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश कहाँ से लिया गया है?
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ कविता से लिया गया है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में कवि हरिवंश राय बच्चन प्रकृति के माध्यम से हमें यह संदेश देना चाहते हैं कि विषम परिस्थितियों में भी वह आशा ही है जो हमें जीने का संदेश देती है। अगर ऐसा नहीं होता तो क्या क्रोधित आकाश के वज दाँतों के बीच ऊषा मुस्कुराती ? क्या बादलों के भयंकर गर्जनों के बीच चिड़ियों के कंठ से संगीत फूटते?

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में क्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है ।
2. प्रकृति का मानवीकरण किया गया है।
3. उषा और खग आशा के प्रतीक हैं।
4. ‘गर्जनमय गगन’ में अनुप्रास अलंकार है।
5. कविता प्रतीकात्मक है।
6. भाषा सहज-सरल है ।

6. एक चिड़िया चोंच में तिनका लिये जो जा रही है,
वह सहज में ही पवन
उनचास को नीचा दिखाती !

शब्दार्थ :

  • सहज = स्वभाविक रूप में।
  • पवन = वायु।
  • उनचास = प्रचंड वेग से चलने वाला वायु।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश के कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश के कवि श्री हरिवंश राय बच्चन हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश में निहित भावों को स्पष्ट करें।
उत्तर :
कविता के इस अंश में बच्चन जी ने हमें यह संदेश देना चाहा है कि इस संसार में जीवन जीने में आशा और आत्मबल की बहुत बड़ी भूमिका है। आशा और आत्मबल के सहारे एक छोटी-सी चिड़िया विनाश के बाद भी चोंच में तिनका दबाकर फिर से नीड़ के निर्माण में लग जाती है। उसके साहस और उसकी आशा के सामने शक्तिशाली पवन भी नहीं ठहर पाता। चिड़िया उसे भी नीचा दिखाती है।

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में प्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है।
2. चिड़िया बलवती इच्छा का प्रतिरूप है।
3. ‘चिड़िया चोंच’ तथा ‘जो जा’ में अनुप्रास अलंकार है।
4. चिड़िया के माध्यम से कवि ने सृजन का संदेश देना चाहा है।
5. कविता प्रतीकात्मक है।
6. भाषा सहज-सरल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 3 नीड़ का निर्माण फिर-फिर

7. नाश के दु:ख से कभी
दबता नहीं निर्माण का सुख
प्रलय की निस्तब्धता से
सूष्टि का नवगान फिर-फिर!
नीड़ का निर्माण फिर-फिर
नेह का आहान फिर-फिर

शब्दार्थ :

  • प्रलय = विनाश।
  • निस्तक्षता = शांत वातावरण।
  • सृष्टि = प्रकृति ।
  • नवगान = नए गीत।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से अवतरित हैं?
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर’ से अवतरित है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
कविता के इस अंतिम अंश में कवि बच्चन ने हमें यह संदेश देना चाहा है कि नाश में निर्माण के बीज छिपे होते है, इसलिए हमें प्रकृति को विनाश-लीला से घबराना नहीं चाहिए। नाश के दुःख से कभी भी निर्माण का काम नहीं रूकता। जब विनाश-लीला से प्रकृति स्तब्ध रह जाती है – कहीं कोई आवाज नहीं सुनाई देती – सब ओर निस्तब्धता छा जाती है तो सृष्टि का संगीत प्रारंभ होता है। इसलिए हमें प्रकृति से सीख लेकर नवनिर्माण में लग जाना चाहिए और प्रेम के आह्धान को दुहराते रहना चाहिए।

विशेष :

1. प्रस्तुत अंश में प्रकृति के माध्यम से कवि ने अपने जीवन में घिर आई निराशा का चित्रण किया है ।
2. विनाश में ही सृष्टि के बीज छिपे होते हैं।
3. ‘फिर-फिर’ में छेकानुप्रास अलंकार है।
4. कविता प्रतीकात्मक है ।
5. भाषा सहज-सरल है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions Poem 2 आत्मत्राण to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 Question Answer – आत्मत्राण

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1 : ‘आत्मत्राण’ कविता का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 2 : ‘आत्मत्राण’ कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 3 : ‘आत्मत्राण’ कविता का मूल भाव अपने शब्दों में लिखें।
अथवा
प्रश्न 4 : ‘आत्मत्राण’ कविता के उद्देश्य को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
प्रश्न 5 : ‘आत्मत्राण’ कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
अथवा
प्रश्न 6 : ‘आत्मत्राण’ के कवि ईश्वर से क्या प्रार्थना करते हैं?
अथवा
प्रश्न 7 : ‘आत्मत्राण’ कविता में निहित कवि के विचारों को लिखें।
उत्तर :
कविगुरू रवीन्द्रनाथ ठाकुर में बौद्धिक प्रतिभा के साथ-साथ आध्यात्मिक विचारों की एक गहरी धारा उनके भीतर प्रवाहित हो रही थी। उन्हें यह प्रकाश की धारा किस प्रकार मिली उसके बारे में उन्होंने लिखा है –
”सूर्य देवता सामने के वृक्षों से झाँक रहे थे। वृक्षों पर सूर्य की किरणें पड़ रही थीं। इस अपूर्व दृश्य का वर्णन मानवी शक्ति के परे है। सूर्य की किरणें हर्ष और सौंन्दर्य से उत्फुल्ल प्रतीत होने लगीं। इस समय एकाएक दिव्य प्रकाश मिल गया।”

कविगुरू ईश्वर से यह निवेदन करते हैं कि उन्हें विपदाओं (मुसीबतों) से न बचाएं। वे उसपर इतनी कृपा करें कि जीवन में जब कभी भी विपदा आए तो उन्हें भय न हो।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

यदि आप मेरे दुख-ताप से भरे ह्द्यय को ढाढ़स न भी दें तो कोई बात नहीं, लेकिन इतनी करुणा अवश्य करें कि मैं अपने दु:खों पर विजय प्राप्त कर सकूँ। यदि दु:ख के दिनों में मुझे कोई सहायता करने वाला न भी मिले तो भी मेरा आत्मबल कम न हो। अपने आत्मबल के सहारे ही मैं अपने दुःख-ताप को पार कर जाऊँगा क्योंकि इस संसार में आत्मबल ही सबसे बड़ा बल है।

हो सकता है कि इस संसार में मुझे हानि ही उठानी पड़े, लाभ मेरे लिए मात्र एक धोखा हो। फिर भी मैं इसे अपनी हानि नहीं मानू। इन सारी चीजों से तुम मुझे प्रतिदिन मुक्ति दो – मैं ऐसा भी नहीं चाहता। मैं तुमसे त्राण पाने की प्रार्थना नहीं करता। तुम तो मेरे ऊपर केवल इतनी कृपा करो कि मुझमें इन मुसीबतों से त्राण पाने की स्वस्थ शक्ति हो।

अगर आप मेरे भार को कम न कर सकें, मुझे मुसीबत के दिनों में ढाढ़स भी न बंधा सकें तो भी मेरे ऊपर इतनी कृपा रखेंगे कि मैं अपने दु:ख को निर्भय होकर सहन कर सकूँ। अपने सुख के दिनों में भी मैं नत सिर होकर प्रत्येक क्षण आपको स्मरण कर सकूँ।

कवि कहते हैं कि जब दु:खरूपी रात्रि में यह सारा संसार भी मुझे धोखा दे तब आपकी मेरे ऊपर कुछ ऐसी कृपा हो कि मैं आप पर संदेह न कर सकूँ। कहने का भाव यह है कि जब मेरा विश्वास इस दुनिया से उठ जाये तो भी मेरा विश्वास आपके ऊपर टिका रहे।

प्रस्तुत कविता की सबसे बड़ी विशेषता इस उद्देश्य में निहित है कि उन्होंने मानवतावाद को ईश्वरवाद के साथ जोड़कर देखा है। मनुष्य की सत्ता ईश्वर से अलग नहीं है। इसीलिए तो वे कहते हैं-

सुन हे मानुष भाई
सवार ऊपरे मानुष सत्य
ताहार ऊपरे नाई।

प्रश्न 8 : पठित पाठ के आधार पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की भक्ति-भावना पर प्रकाश डालें।
अथवा
प्रश्न 9 : संकलित पाठ के आधार पर बताएं कि रवीन्द्रनाथ ईश्वरवादी के साथ ही साथ मानवतावादी भी थे।
अथवा
प्रश्न 10 : पठित पाठ के आधार पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की आस्थावादी विचार पर प्रकाश डालें। अथवा
प्रश्न 11 : ‘आत्मत्राण’ कविता के आधार पर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की काव्यगत विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
अथवा
प्रश्न 12 : ‘आत्मत्राण’ कविता में निहित संदेश को अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ की प्रतिभा में अनेक विशेषताओं का समावेश है। यही कारण है कि उनकी कविताओं में एक ही साथ वेदान्त, वैष्णववाद, बौद्धदर्शन, सूफी मत, बाऊल सम्पदाय, ईसाई धर्म सभी का समन्वय मिलता है। रवीन्द्रनाथ की भक्ति-भावना की विशेषता है कि उन्होंने मानव को ईश्वर का अंश माना है। मानव और ईश्वर दोनों में एक अनंत सेतु है। और वह सेतु है – प्रेम का सेतु।

यह बात सही है कि हमारे जीवन में ईश्वर की कृपा का होना आवश्यक है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि हम कर्म करना ही छोड़ दें। हमारे जीवन की सार्थकता कर्म करने में ही है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

संसार का तुच्छ से तुच्छ प्राणी भी अपने कर्म में लगा रहता है। वृक्ष अपने बल-बूते सारी आपदाओं को झेलते हुए संसार को हरियाली, फल-फूल और प्राणवायु भी देते रहते हैं। केवल प्राणी ही क्यों, सूर्य, चंद्रमा, सागर, नदी, वायु और पृथ्वी सभी अपने-अपने कर्म में लगे रहते हैं। नदी का कर्म है – रास्ते में आने वाले स्थानों को सींचते, हरियाली बाँटते हुए निरंतर बहते रहना। जीवन और प्रकृति के इन रूपों, नियमों और रहस्यों को समझ कर ही कवि ने यह संदेश चाहा है कि हमें भी ईश्वर में आस्था रखते हुए, आपदाओं को झेलते हुए अपने कर्म में लगे रहना चाहिए-

दु:ख – ताप से व्यथित चित्त को न दो सांत्वना नहीं सही
पर इतना होवे करूणामय
दुख को मैं कर सकूँ सदा जय।
कोई कहीं सहायक न मिले
तो अपना बल पौरूष न हिले।

दु:ख और सुख तो मानव-जीवन के आरंभ से ही लगा हुआ है, आगे भी लगा रहेगा। यह जीवन की निश्चित सच्चाई है, परीक्षित सत्य है। सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा लक्ष्य को हासिल करने की गहरी इच्छा-शक्ति से आती है।

रवीन्द्रनाथ ने अपने आध्यात्मिक विचारों को अपने सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ “The Religion of Man’ में विस्तारपूर्वक लिखा है। उन्होंने इसमें माना है कि मनुष्य ईश्वर का विरोध करके नहीं, उसमें आस्था व्यक्त करके ही जीवन में सफल हो सकता है। प्रस्तुत कविता का मूल संदेश भी यही है।

अति लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि विपदा के समय प्रभु से क्या चाहते हैं?
उत्तर :
कवि विपदा के समय प्रभु से यह चाहता है कि वह भय नहीं पाए।

प्रश्न 2.
हमें ईश्वर को कहाँ खोजना चाहिए ?
उत्तर :
अपने हदय में खोजना चाहिए ।

प्रश्न 3.
दु:ख पर विजय पाने के लिए कौन प्रार्थना करता है ?
उत्तर :
कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 4.
कवि कब ईश्वर पर संशय न होने की प्रार्थना करता है ?
उत्तर :
जब पूरा संसार दु:ख के दिनों में उसकी उपेक्षा कर दे तब कवि यह कामना करता है।

प्रश्न 5.
दुख के समय किसी सहायक के न मिलने की स्थिति में कवि ईश्वर से क्या कामना करते हैं?
उत्तर :
दुख के समय किसी सहायक के न मिलने की स्थिति में कवि ईश्वर से यह कामना करते हैं कि उनका बलपौरूष न हिले।

प्रश्न 6.
कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर ‘सुख के दिन’ में परमात्मा के प्रति कैसा भाव रखते हैं ?
उत्तर :
कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर ‘सुख के दिन’ में परमात्मा को याद रखने का भाव रखते हैं क्योंकि अक्सर लोग सुख के दिनों में परमात्मा को भूल जाते हैं।

प्रश्न 7.
कवि रवीन्द्रनाथ ईश्वर से सहायता क्यों नहीं लेना चाहते हैं ?
उत्तर :
कवि अन्य लोगों के तरह संसार के दुःखों और कष्टों का अनुभव करना चाहता है इसलिए यह नहीं चाहता कि प्रभु उसे संकट से बचा ले । वह तो वस इन कष्टों को सहन करने की शक्ति चाहता है ।

प्रश्न 8.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर के माता-पिता का नाम लिखें।
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ ठाकुर के पिता का नाम श्री देवेन्द्रनाथ ठाकुर तथा माता का नाम शारदा देवी था।

प्रश्न 9.
लंदन विश्वविद्यालय में रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने किसके अधीन शिक्षा प्राप्त की?
उत्तर :
प्रो० हेनरी मोर्ले के अधीन।

प्रश्न 10.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की मृत्यु कब हुई?
उत्तर :
सन् 1941 ई० में।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 11.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविताओं पर किसका प्रभाव दिखाई देता है?
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की कविताओं पर एक ही साथ वेदान्त, वैष्णववाद, वौद्धदर्शन, सूफी मत, ईसाई धर्म तथा बाऊल सम्पदाय का प्रभाव दिखाई देता है।

प्रश्न 12.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने कितनी कविताएँ तथा गीत लिखे हैं?
उत्तर :
रवीन्द्रनाध ठाकुर ने लगभग एक हजार कविताएँ तथा दो हजार गीत लिखे हैं।

प्रश्न 13.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर को उनकी किस कृति के लिए नोबेल पुरस्कार मिला?
उत्तर :
‘गौताजंलि’।

प्रश्न 14.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रमुख कहानी का नाम लिखें।
उत्तर :
काबुलीवाला।

प्रश्न 15.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रमुख काव्य कृत्तियों के नाम लिखें।
उत्तर :
नैवेद्य, पूरबी, बलाका, क्षणिका, चित्र तथा सांध्यगीत।

प्रश्न 16.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित उपन्यासों के नाम लिखें।
उत्तर :
गोरा, घरे-बाइरे।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 17.
‘आत्पत्राण’ मूल कविता किस भाषा में लिखी गयी?
उत्तर :
बंगला भाषा में।

प्रश्न 18.
‘आत्मत्राण’ कविता का हिन्दी अनुवाद किसने किया?
उत्तर :
हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार श्रदेड आचार्य हजारी प्रसाद्व द्विवेदी ने।

प्रश्न 19.
‘आत्मत्राण’ कविता किस कोटि की कविता है?
उत्तर :
प्रार्थना गीत।

प्रश्न 20.
‘आत्मत्राण’ कविता में कवि का क्या मानना है?
उत्तर :
‘आत्मश्राण’ कविता में कवि का यह मानना है कि प्रभु में सबकुछ कर देने का सामर्थ्य है, फिर भी वे यह नहीं चाहते हैं कि वही सबकुछ कर दें।

प्रश्न 21.
‘आत्मत्राण’ कविता के कवि की कामना क्या है?
उत्तर :
‘आत्मग्राण’ कविता के कवि की कामना यह है कि किसी भी आपद-विपद में, किसी भी द्वंद्ध में सफल होने के लिए संघर्ष वह स्वयं करें, प्रभु को कुछ न करना पड़े।

प्रश्न 22.
‘आत्मत्राण’ कविता में कवि अपने प्रभु से क्या चाहता है?
उत्तर :
‘आत्मप्राण’ कविता में कवि अपने प्रभु से यह चाहते है कि वे उसे दु:ख के क्षणों में आत्मबल प्रदान करें ताकि वे दु:ख को पार कर सके।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 23.
कवि प्रभु से क्या प्रार्थना नहीं करते हैं।
उत्तर :
कवि प्रभु से यह प्रार्थना नहीं करता है कि वे उसे विपदाओं से बचाएँ।

प्रश्न 25.
कवि कब ईश्वर पर संशय न होने की प्रार्थना करता है?
उत्तर :
जब पूरा संसार दुःख के दिनों में उसकी उपेक्षा कर दे तब कवि यह कामना करता है।

प्रश्न 26.
किस कवि को ‘कविगुरू’ की उपाधि दी गई है?
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ ठाकुर को ‘कविगुरू’ की उपाधि दी गई है।

प्रश्न 27.
‘आत्मत्राण’ कविता में कौन, किससे प्रार्थना करता है?
उत्तर :
आत्मत्राण कविता में कवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

प्रश्न 28.
कवि किस बात का क्षय (हानि) अपने मन में नहीं मानने की प्रार्थना ईश्वर से करता है?
उत्तर :
अगर कवि को इस संसार में हानि उठानी पड़े, उसे धोखा मिले फिर भी वह इस बात का क्षय अपने मन में नहीं मानने की प्रार्थना ईश्वर से करते हैं।

प्रश्न 29.
‘आत्मत्राण’ कविता के कवि कौन हैं?
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 30.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर :
कलकत्ता (कोलकाता) के जोड़ासाँको स्थित ‘प्रासादोपम भवन’ में हुआ था।

प्रश्न 31.
कवि ईश्वर से दु:ख के समय सांत्वना के स्थान पर क्या चाहता है ?
उत्तर :
दु:ख पर विजय करना चाहता है।

प्रश्न 32.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर :
7 मई, सन् 1861 ई० को।

प्रश्न 33.
कवि रवीन्द्र दुःख भरी रात की संभाव्यता पर ईश्वर से क्या प्रार्थना करते हैं ?
उत्तर :
वे ईश्वर पर संशय (संदेह) न करें।

प्रश्न 34.
कवि किससे बचने की प्रार्थना नहीं करता ?
उत्तर :
कवि विपदाओं से बचने की प्रार्थना नहीं करता।

प्रश्न 35.
‘आत्मत्राण’ कविता में कविता किस पर विजय करने के लिए कहता है?
उत्तर :
विपदाओं पर विजय करने के लिए कहता है।

प्रश्न 36.
‘तुम पर करुं नहीं कुछ संशय’ – पद्यांश के माध्यम से कवि क्या प्रार्थना करते हैं ?
उत्तर :
दुःख रूपी रात्रि में भी वे ईश्वर पर संशय न करें।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 37.
कवि किससे और क्यों प्रार्थना कर रहा है ?
उत्तर :
कवि ईश्वर से दु:ख पर विजय पाने की प्रार्थना कर रहा है।

प्रश्न 38.
‘तो भी मन में न मानू क्षय’ – आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
अगर कवि को इस संसार में हानि उठानी पड़े, धोखा मिले तो भी वह इस बात के लिए दु:ख न माने कि ईश्वर ने उसकी सहायता नहीं की।

प्रश्न 39.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्राथमिक शिक्षा कहाँ हुई थी?
उत्तर :
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्राथमिक शिक्षा घर पर ही हुई थी।

प्रश्न 40.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर बैरिस्ट्री पढ़ने के लिए कहाँ गए थे?
उत्तर :
लंदन।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
करुणामय से किस ओर संकेत हो रहा है ?
(क) देवता
(ख) दानव
(ग) ईश्वर
(घ) मानव
उत्तर :
(ग) ईश्वर

प्रश्न 2.
‘आत्मत्राण’ किस विधा की रचना है ?
(क) कहानी
(ख) कविता
(ग) उपन्यास
(घ) निबंध
उत्तर :
(ख) कविता

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 3.
‘आत्मत्राण’ कविता का हिन्दी अनुवाद किसने किया?
(क) राजेश जोशी
(ख) दिनकर
(ग) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(घ) हरिवंश राय बच्चन
उत्तर :
(ग) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी।

प्रश्न 4.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कब हुआ था?
(क) 7 मई 1861
(ख) 7 मई 1862
(ग) 8 मई 1863
(घ) 9 मई 1864
उत्तर :
(क) 7 मई 1861

प्रश्न 5.
‘नोबेल पुरस्कार’ पाने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
(क) सत्येन्द्र सत्यार्थी
(ख) अमर्र्य सेन
(ग) डॉ० हरगोविंद खुराना
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 6.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म कहाँ हुआ था?
(क) महिषादल
(ख) जोड़ासाँकू
(ग) रवीन्द्र सदन
(घ) रवीन्द्र सरणी
उत्तर :
(ख) जोड़ासाँकू

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 7.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर के नाम से संगीत की कौन-सी धारा प्रावाहित हुई?
(क) लोक संगीत
(ख) रवीन्द्र संगीत
(ग) सुगम संगीत
(घ) बंगला संगीत
उत्तर :
(ख) रवीन्द्र संगीत।

प्रश्न 8.
रवीन्द्रनाथ की रचनाओं में किसका स्वर प्रमुख रूप से मुखरित होता है?
(क) बंगला साहित्य
(ख) इतिहास
(ग) विश्व-संस्कृति
(घ) लोक-संस्कृति
उत्तर :
(घ) लोक-संस्कृति।

प्रश्न 9.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने कितनी कविताएँ लिखी हैं?
(क) लगभग दो हजार
(ख) लगभग एक हजार
(ग) लगभग तीन हजार
(घ) लगभग पाँच सौ।
उत्तर :
(ख) लगभग एक हजार ।

प्रश्न 10.
रवीन्द्रनाय ठाकुर ने किस संस्था की स्थापना की?
(क) शांति निकेतन
(ख) संगीत निकेतन
(ग) नृत्य निकेतन
(घ) बाऊल निकेतन
उत्तर :
(क) शांति निकेतन ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 11.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने कितने गीत लिखे हैं?
(क) लगभग दो हजार
(ख) लगभग डेढ़ हजार
(ग) लगभग पाँच सौ
(घ) लगभग एक हजार
उत्तर :
(क) लगभग दो हजार।

प्रश्न 12.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर को उनकी किस रचना के लिए नोबेल पुरस्कार मिला?
(क) गोरा
(ख) घरे-बाइरे
(ग) गीतांजलि
(घ) सांध्यगीत
उत्तर :
(ग) गीतांजलि।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा रचित है?
(क) गोरा
(ख) मैला आँचल
(ग) वाणभद्ट की आत्मकथा
(घ) वीरांगना
उत्तर :
(क) गोरा।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित में से कौन-सा काव्य-संग्रह रवीन्द्रनाथ ठाकुर का नहीं है?
(क) पल्लव
(ख) नैवेद्य
(ग) पूरबी
(घ) बलाका
उत्तर :
(क) पल्लव।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित में से कौन-सा काव्य-संग्रह रवीन्द्रनाथ ठाकुर का नहीं है?
(क) क्षणिका
(ख) चिन्न
(ग) सांध्यगीत
(घ) मिलन
उत्तर :
(घ) मिलन ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 16.
निम्नलिखित में से कौन-सी कहानी रवीन्द्रनाथ ठाकुर की है?
(क) काबुलीवाला
(ख) नमक
(ग) उसने कहा था
(घ) सहपाठी
उत्तर :
(क) काबुलीवाला।

प्रश्न 17.
‘घरे-बाइरे’ के रचनाकार कौन हैं?
(क) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(ख) सत्यजित राय
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(घ) शिवमूर्ति
उत्तर :
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 18.
‘पोस्टमास्टर’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) गुलेरी
(ख) प्रसाद
(ग) प्रेमचंद
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 19.
‘मुन्ने की वापसी’ के लेखक कौन हैं ?
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ख) प्रसाद
(ग) पंत
(घ) निराला
उत्तर :
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 20.
‘मालादान’ के कहानीकार कौन हैं?
(क) प्रेमचद
(ख) प्रसाद
(ग) निराला
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 21.
‘दृष्टिदान’ किसकी रचना है ?
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ख) मोहन राकेश
(ग) ममता कालिया
(घ) रेणु
उत्तर :
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 22.
‘देशभक्त’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) प्रसाद
(ख) प्रेमचंद्
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 23.
‘दुराशा’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) रवीन्द्रनाध ठाकुर
(ख) संजीव
(ग) कृष्णा सोबती
(घ) शिवमूर्त्रि
उत्तर :
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 24
‘श्रद्धांजलि’ किसकी रचना है ?
(क) शिवमूर्ति
(ख) ग्रेजिया डेलेडा
(ग) संजीव
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 25.
‘कंचन’ किसकी रचना है ?
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ख) सत्यजित राय
(ग) संजीव
(घ) प्रेमचद
उत्तर :
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 26.
‘धन का मोह’ के लेखक कौन हैं ?
(क) गुलेरी
(ख) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ग) अनामिका
(घ) कैलाश गौतम
उत्तर :
(ख) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 27.
‘मण्राह’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) केलाश गौतम
(ख) रघुवीर सहाय
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(घ) कन्हैया लाल नंदन
उत्तर :
(ग) रवीन्द्रनाध ठाकुर।

प्रश्न28.
‘अनाथ की दीदी’ कहानी किसने लिखा ?
(क) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ख) प्रेमचंद
(ग) ॠतुराज
(घ) यतीन्द्र मिश्र
उत्तर :
(क) रवीन्द्रनाध ठाकुर।

प्रश्न 29.
‘सुभाषिणी’ किसकी रचना है ?
(क) प्रेमचद
(ख) प्रसाद
(ग) अनामिका
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 30.
‘वंशज-दान’ कहानी किसने लिखा।
(क) यतौनछू मिध्र
(ख) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(ग) राम दरश मिथ्र
(घ) यतोन्द्र मिश्र
उत्तर :
(ख) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 31.
‘नए ज़माने की हवा’ किसकी रचना है ?
(क) प्रेमचंद
(ख) गुलेरी
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(घ) यतीन्द्र मिश्र
उत्तर :
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 32.
‘छुद्यियें’ का इंतजार’ के रचनाकार कौन हैं ?
(क) राजेश जोशी
(ख) रवीन्द्र कालिया
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(घ) प्रेमचट
उत्तर :
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 33.
‘हेमू’ कहानी के कहानीकार कौन हैं ?
(क) निराला
(ख) प्रसाद
(ग) प्रेमचंद
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
उत्तर :
(घ) रवीन्द्रनाथ ठाकुर।

प्रश्न 34.
‘आत्मत्राण’ मूल कविता किस भाषा में लिखी गई?
(क) हिन्दी
(ख) बंगला
(ग) संस्कृत
(घ) मराठो
उत्तर :
(ख) बंगला।

प्रश्न 35.
‘आत्मत्राण’ में किससे प्रार्थना की गई है?
(क) स्वयं से
(ख) कवि से
(ग) इश्वर से
(घ) राजा से
उत्तर :
(ग) ईश्वर से ।

प्रश्न 36.
कवि किस पर जय पाने की कामना करते हैं?
(क) शत्रु पर
(ख) स्वयं पर
(ग) दुःख पर
(घ) सुख पर
उत्तर :
(ग) दु:ख पर।

प्रश्न 37.
कविगुरू की प्रार्थना है कि –
(क) प्रभु कुछ भी कर सकते हैं
(ख) प्रभु सबकुछ कर दे
(ग) प्रभु अपनी कृपा बनाए रखें
(घ) प्रभु कवि के लिए संघर्ई करे
उत्तर :
(ग) प्रभु अपनी कृपा बनाए रखें।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 38.
रवीन्द्रनाथ ठाकुर अपने प्रभु से क्या चाहते हैं?
(क) उनपर ईश्वर की कृपा बनी रहे
(ख) प्रभु उनके लिए सबकुछ कर दे
(ग) प्रभु उनके लिए कुछ न करें
(घ) प्रभु उन्हे लाभ पहुँचायें
उत्तर :
(क) उनपर ईश्वर की कृपा बनी रहे ।

प्रश्न 39.
कवि किस पर संशय न करने की प्रार्थना करते हैं?
(क) स्वयं पर
(ख) दुख पर
(ग) ईश्वर पर
(घ) निखिल मही पर
उत्तर :
(ग) ईश्वर पर ।

प्रश्न 40.
कवि किसके त्राण की बात करते हैं?
(क) स्वयं की
(ख) विश्व की
(ग) दु:ख की
(घ) रात्रिकी
उत्तर :
(घ) स्वयं की।

प्रश्न 41.
‘आत्मत्राण’ कविता में दु:ख की तुलना किससे की गई है?
(क) दिन से
(ख) रात्रि से
(ग) वंचना से
(घ) लाभ से
उत्तर :
(ख) रात्रि से।

प्रश्न 42.
‘आत्मत्राण’ कविता में कवि किस पर जय करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ?
(क) निखिल मही पर
(ख) भार पर
(ग) दुखरूपी रात्रि पर
(घ) अपने-आप पर
उत्तर :
(ग) दुखरूपी रात्रि पर।

प्रश्न 43.
कवि किससे बचाने की प्रार्थना करते हैं ?
(क) विपदा
(ख) आपदा
(ग) भय
(घ) लोभ
उत्तर :
(क) विपदा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 44.
कवि किसे जय करने की ज्ञात करते हैं ?
(क) सहायक
(ख) बल
(ग) पौरुष
(घ) दु:ख
उत्तर :
(घ) दु:ख।

प्रश्न 45.
कवि ने दु:ख की तुलना किससे की है ?
(क) पर्वत
(ख) त्राण
(ग) रात्रि
(घ) वंचना
उत्तर :
(ग) रात्रि।

प्रश्न 46.
‘आत्मत्राण’ शीर्षक कविता मूलतः किस भाषा में रचित है?
(क) भोजपुरी
(ख) अवधी
(ग) ब्रजभाषा
(घ) बंग्ला
उत्तर :
(घ) बंग्ला।

प्रश्न 47.
‘आत्मत्राण’ कविता में कवि किससे कभी भय नहीं पाना चाहता है ?
(क) कोध से
(ख) लोभ से
(ग) छल से
(घ) विपदा से
उत्तर :
(घ) विपदा से।

प्रश्न 48.
‘आत्मत्राण’ कविता के कवि कौन हैं?
(क) कबीर
(ख) पंत
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(घ) रघुवीर सहाय
उत्तर :
(ग) रवीन्द्रनाथ ठाकुर ।

WBBSE Class 10 Hindi आत्मत्राण Summary

कवि परिचय 

यदि हम कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर को भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि के रूप में स्थान दे तो अतिशयोकित न होगी। 7 मई, 1861 ई०, दिन सोमवार को महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर के जोड़ासाँको (कलकत्ता) के ‘प्रासादोपम’ भवन में उनके कनिष्ठ (छोटे) पुत्र रवीन्द्रनाथ का जन्म हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई।
WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण 1
इन्हे बैरिस्ट्री की पढ़ाई के लिए 17 वर्ष की उस में लंदन भेजा गया लेकिन पढ़ाई पूरी किए लिना ही लौट आए। रवीन्द्रनाथ ने 7 वर्ष की उम्म से ही कविता लिखना प्रारंभ किया। इनकी अनुपम काव्यकृति ‘गीताजंलि’ के लिए इन्हें विश्व का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। रवीन्द्रनाथ ठाकुर की रचनाओं में मानवतावाद को सबसे ऊपर स्थान दिया गया है ‘

‘सुन हे मानुष भाई
सबार ऊपरे मानुष सत्य
ताहार ऊपरे नाई।”

उनका हद्य मन्दिर, मस्जिद, मूर्ति और बाह्याडम्बर से दूर था। इन्होंने शांतिनिकेतन की स्थापना बोलपुर (पं बंगाल) में की जो आज ‘विश्वभारती’ के नाम से जाना जाता है। चित्रकला, संगीत तथा भावनृत्य के प्रति इनका विशेष अनुराग (प्रेम) था। इनकी संगीत-शैली तो आज विश्वभर में ‘रवीन्द्र संगीत’ के नाम से प्रसिद्ध है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

सन् 1941 में यह ‘भारत-रवि’ अस्त हो गया। रवीन्द्रनाथ ठाकुर की प्रमुख कृतियाँ इस प्रकार हैं –
नोबेल पुरस्कार प्राप्त काव्य – गीताजलि।
नैवेध, पूरबी, बलाका, क्षणिका, चित्र, संध्यगीत।
कहानियाँ – काबुलीवाला, पोस्टमास्टर, मुत्ने की वापसी, मालादान, दृष्टिदान, देशभक्त, दुराशा, श्रद्धांजलि, कंचन, धन का मोह, मणिहार, अनाथ की दीदी, सुभाषिणी, वंशाज-दान, नए जमाने की हवा, छुट्टियों का इंतजार, हेमु आदि।
उपन्यास – गोरा, घरे-बाइरे ।
निबंध – रवीन्द्र के निबंध, रिलीजन ऑफ मैन ।

वस्तुनिष्ठ सह व्याख्यामूलक प्रश्नोत्तर 

1. विपदाओं से मुझे बचाओ, यह मेरी प्रार्थना नहीं
केवल इतना हो करूणामय
कभी न विपदा में पाऊँ भय।

शब्दार्थ :

  • विपदाओं = विपत्तियों, आपदाओं।
  • करूणामय = करूणा करने वाले, दया करने वाले, ईश्वर।

प्रश्न 1.
रचना का नाम लिखें।
उत्तर :
रचना का नाम ‘आत्मत्राण’ है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पंक्तियों का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में कविगुरू ईश्वर से यह निवेदन करते हैं कि उन्हें विपदाओं (मुसीबतों) से न बचाएं। वे उसपर इतनी कृपा करें कि जीवन में जब कभी भी विपदा आए तो उन्हें भय न हो। वे जीवन की विपदाओं का सामना विना भय के सहज भाव से कर सकें।

काव्यगत सौंदर्य :-

1. प्रस्तुत अंश में कविगुरू की यह भावना दिखाई देती है कि मानव और ईश्वर दोनों के बीच एक अनंत सेतु है।
2. ईश्वर और मानव का संबंध रवीन्न्र-काव्य में एक अपूर्व रूप ले लेता है।
3. जीवन की विपदाओं को कविगुरू अपने बल पर झेलना चाहते हैं।
4. रस शांत है।
5. भाषा की सहजता में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की अनुवाद-प्रतिभा के दर्शन होते हैं।

2. दुःख – ताप से व्यथित चित्त को न दो सांत्वना नहीं सही
पर इतना होवे करूणामय
दुख को मैं कर सकूँ सदा जय।
कोई कहीं सहायक न मिले
तो अपना बल पौरूष न हिले।

शब्दार्थ :

  • ताप =व्यथा, कष्ट।
  • व्यथित = दुखी।
  • चित्त = हृदय।
  • सांत्वना = सहानुभूति।
  • जय = विजय।
  • सहायक = सहायता करने वाला।
  • बल = शक्ति।
  • पौरूष = पुरूषार्थ।

प्रश्न 1.
कवि का नाम लिखें।
उत्तर :
कवि बंगला के प्रख्यात कवि रवीद्रनाथ ठाकुर हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश का आशय स्पष्ट करें।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में कविगुरू रवीन्द्रनाथ ठाकुर कहते हैं कि हे ईश्वर, यदि आप मेरे दुख-ताप से भरे दददय को ढाढ़स न भी दें तो कोई बात नहीं, लेकिन इतनी करूणा अवश्य करें कि मैं अपने दु:खों पर विजय प्राप्त कर सकूँ। यदि दुःख के दिनों में मुझे कोई सहायता करने वाला न भी मिले तो भी मेरा आत्मबल कम न हो। अपने आत्मबल के सहारे ही मैं अपने दु:ख-ताप को पार कर जाऊँगा क्योंकि इस संसार में आत्मबल ही सबसे बड़ा बल है।

काव्यगत सौंदर्य :-

1. प्रस्तुत अंश में कविगुरू की यह भावना दिखाई देती है कि मानव और ईश्वर दोनों के बीच एक अनंत सेतु है।
2. ईश्वर और मानव का संबंध रवीन्द्र-काव्य में एक अपूर्व रूप ले लेता है।
3. जीवन की विपदाओं को कविगुरू अपने बल पर झेलना चाहते हैं।
4. रस शांत है।
5. भाषा की सहजता में आवार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की अनुवाद-प्रतिभा के दर्शन होते हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

3. हानि उठानी पड़े जगत् में लाभ अगर वंचना रही
तो भी मन में ना मानू क्षय।
मेरा त्राण करो अनुदिन तुम यह मेरी प्रार्थना
बस इतना होवे करूणामय
तरने की हो शक्ति अनामय।

शब्दार्थ :

  • हानि = नुकसान।
  • जगत्= दुनिया।
  • वंचना = धोखा।
  • क्षय = नुकसान।
  • त्राण = रक्षा, मुक्ति।
  • अनुदिन = प्रत्येक दिन तरने = पार होने, निकल जाने।
  • अनामय = स्वस्थ्य।

प्रश्न 1.
रचना तथा रचनाकार का नाम लिखें। ‘वंचना’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
रचना ‘आत्मत्राण’ है तथा रचनाकार रवीन्द्रनाथ ठाकुर हैं। ‘वंचना’ का अर्थ धोखा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कविता के इस अंश में कविगुरू रवीन्द्रनाथ ठाकुर कहते हैं कि हो सकता है इस संसार में मुझे हानि ही उठानी पड़े, लाभ मेरे लिए मात्र एक धोखा हो। फिर भी मैं इसे अपनी हानि नहीं मानूं। इन सारी चीजों से तुम मुझे प्रतिदिन मुक्ति दो – मैं ऐसा भी नहीं चाहता। मैं तुमसे त्राण पाने कीप्रार्थना नहीं करता। तुम तो मेरे ऊपर केवल इतनी कृपा करो कि मुझमें इन मुसीबतों से त्राण पाने की स्वस्थ शक्ति हो।

काव्यगत सौंदर्य :-

1. प्रस्तुत अंश में कविगुरू की यह भावना दिखाई देती है कि मानव और ईश्वर दोनों के बीच एक अनंत सेतु है।
2. ईश्वर और मानव का संबंध रवीन्द्र-काव्य में एक अपूर्व रूप ले लेता है।
3. जीवन की विपदाओं को कविगुरू अपने बल पर झेलना चाहते हैं।
4. रस शांत है।
5. भाषा की सहजता में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की अनुवाद-प्रतिभा के दर्शन होते हैं।

4. मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नहीं सही।
केवल इतना रखना अनुनय –
वहन कर सकूँ इसको निर्भय।
नत सिर होकर सुख के दिन में
तब मुख पहचानूँ छिन-छिन में।

शब्दार्थ :

  • भार = बोझ।
  • लघु = छोटा ।
  • सांत्वना = ढाढ़स ।
  • अनुनय = विनती, प्रार्थना।
  • नत = झुका हुआ।
  • छिन-छिन = क्षण-क्षण।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश किस कविता से लिया गया है?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश ‘आत्मत्राण’ कविता से लिया गया है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 2 आत्मत्राण

प्रश्न 2.
प्रस्तुत अंश का भावार्थ लिखें।
उत्तर :
कविता के इस अंश में कविगुरू रवीन्द्रनाथ ठाकुर कहते हैं कि हे ईश्वर अगर आप मेरे भार को कम न कर सकें, मुझे मुसीबत के दिनों में ढाढ़स भी न बंधा सके तो भी मेरे ऊपर इतनी कृपा रखेंगे कि मैं अपने दुःख को निर्भय होकर सहन कर सकू। अपने सुख के दिनों में भी मैं नत सिर होकर प्रत्येक क्षण आपको स्मरण कर सकूँ। कहने का भाव यह है कि सुख या दु:ख, दोनों ही दशा में कवि अपने साथ ईश्वर का केवल सानिध्य चाहते हैं।

काव्यगत सौंदर्य :-

1. प्रस्तुत अंश में कविगुरू की यह भावना दिखाई देती है कि मानव और ईश्वर दोनों के बीच एक अनंत सेतु है।
2. ईश्वर और मानव का संबंध रवीन्द्र-काव्य में एक अपूर्व रूप ले लेता है।
3. जीवन की विपदाओं को कविगुरू अपने बल पर झेलना चाहते हैं।
4. रस शांत है।
5. भाषा की सहजता में आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की अनुवाद-प्रतिभा के दर्शन होते हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

Students should regularly practice West Bengal Board Class 10 Hindi Book Solutions Poem 1 रैदास के पद to reinforce their learning.

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 Question Answer – रैदास के पद

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न – 1 : पाठचक्रम में संकलित पद के आधार पर संत रैदास की भक्ति-भावना का परिचय दें ।
प्रश्न – 2 : रैदास किस प्रकार की भक्ति करते थे ? पाठ के आथार पर स्पप्प कीजिए ।
प्रश्न – 3 : पठित पाठ के आधार पर ‘रैदास के पद’ का सारांश लिखें ।
प्रश्न – 4 : ‘रैदास के पद’ में निहित संदेश को लिखें ।
प्रश्न – 5 : भक्त कवि के रूप में संत रैदास का परिचय दें।
उत्तर :
संत रैदास उस जाति तथा समाज में पले-बढ़े थे जो हिन्दू होते हुए भी हिंदुओं द्वारा आदर न पाता था। वह कुल-परंपरा से विद्या प्राप्त करने के अयोग्य माना जाता था। शास्व-ज्ञान प्राप्त करने का दरवाजा उसके लिए बंद हो गया था। ये गरीबी में जनमते थे, गरीबी में ही पलते थे और उसी में मर जाया करते थे। ऐसे समाज तथा वातावरण में पैदा हुए व्यक्ति के लिए धर्म के आडंबर पर चोट करना जीवन-मरण का प्रश्न था । संत रैदास इसी समाज के रल थे । कबीर की तरह संत रैदास की भाषा सीधे चोट नहीं करती, वह तो मीठी छूरी की तरह वार करती है ।

जहाँ तक संत रैदास की भकित-भावना की बात है उनकी भक्ति दास्य भाव की है । रैदास ईश्वर के प्रति अपनी भावना प्रकट करते हुए कहते हैं कि आप चंदन की तरह सुगंध-युक्त हैं तथा मैं पानी की तरह हूँ जिसमें कोई सुगध नहीं होती। आपकी सुंगध मेरे अंग-अंग में समायी हुई है। आप मेरे लिए वैसे ही हैं जैसे चकोर के लिए चंद्रमा । प्रभु आप तो दीपक तथा मैं बाती के समान हूँ।

वे कहते हैं कि मेरी बुद्धि चंचल है और इस चंचल बुद्धि से आपकी भवित भला कैसे की जा सकती है । ईश्वर का वास तो प्रत्येक के हूदय में है लेकिन मैं अज्ञानतावश उसे नहीं देख पाया । आपके गुण तो अपार हैं और मैं गुणहीन हूँ। आपने जो उपकार मेरे ऊपर किए हैं मैने उसे भी नहीं माना, भुला दिया । में अपनी-पराये के भेद्भाव में पड़ा रहा और इससे भला में कैसे मोक्ष पा सकता हूँ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

अविगत ईश्वर के चरण पाताल में तथा सिर आसमान को छूते हैं – भला जिनका विस्तार इतना विशाल है, जिसे शिव, सनक आदि भी न जान सके, जिसे खोजते-खोजते स्वय व्रहा ने भी अपने जन्म को गंवा दिया – वे भला मंदिर में कैसे समा सकते हैं। जिनके पैरों के नख से गंगा प्रवाहित होती हो, जिनकी रोमावली से ही अठ्ठारह पुराणों का जन्म हुआ हो तथा चारों वेद जिनकी साँसों में बसा हो – उस असीम, निर्गुण, निराकार ईश्वर की उपासना ही रैदास करते हैं।

काम, क्रोध, मोह, मद और माया ये पाँचों मिलकर मनुष्य को लूट लेते हैं। अर्धात् ईश्वर से विभुख कर देते हैं। पढ़लिखकर भी मनुष्य को तब तक सच्चे ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती जब तक कि वह अनासक्त भाव से ईश्वर की भक्ति न करे । ठीक वैसे ही जैसे बिना पारस के स्पर्श के लोहा सोने में नहीं बदल सकता।

जो मित्र, शब्तु तथा जाति-अजाति के बंधन से मुक्त हैं, जिनके हुदय में सबके लिए हित की भावना हो – वही तीनों लोकों में यश की प्राप्ति कर पाते है – इसे वे लोग कहाँ जान पाते हैं जिनके हुदय में ईश्वर-भवित नहीं हैं। हे कृष्ण, आपने ही घड़ियाल के मुख से गज की रक्षा की तथा अजामिल एवं गणिका जैसे तुच्छ प्राणियों को मोक्ष प्रदान किया । जब आपने ऐसों-ऐसों का उद्धार किया तो फिर रैदास का उद्धार क्यों नहीं करते ?

इस प्रकार संत रैदास ने अपने पदों के द्वारा यह संदेश देना चाहा है कि श्रेष्ठ वही है जो धर्म, संप्रदाय, जाति, कुल और शास्ब्र की रूढ़ियों से नहीं बंधा हुआ है । धर्म के नाम पर दिखावा करना तथा संस्कारों की विचारहीन गुलामी रैदास को पसंद् नहीं थी तथा इन्हीं बेड़ियों को तोड़ने का संदेश उनके पदों में छिपा है । रैदास के लिए ईश्वर-प्रेम ही सबकुछ है । यह प्रेम, धर्म तथा समाज की बनाई रूढ़ियों से बहुत ऊपर है –

मित्र सत्रु अजाति सबते, अंतरि लावै हेत रे ।
लोग बाकी कहा जानैं, तीनि लोक पवित रे ।

वस्तुनिष्ठ सह व्याख्यामूलक प्रश्नोत्तर

1. प्रभु जी तुम चंदन हम पानी जाकी अंग-अंग बास समानी 
प्रभु ती तुम घन बन हम मोरा। जैसे चितवत घंद चकोरा ||

प्रश्न – 1.
प्रस्तुत अंश के कवि का नाम लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश के कवि संत रैदास हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न – 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में रैदास ईश्वर की आराधना करते हुए कहते हैं कि आप चंदन की तरह सुंगधयुक्त हैं और मैं पानी की तरह गंधरहित हूँ । आपकी सुगंध मेरे अंग में समायी हुई है । आप तो उस काले बादल के समान है जिसे देखकर मेरा मनरूपी मयूर नाच उठता है ।

2. प्रभु जी तुम दीपक हम बाती । जाकी जोति बरे दिन राती ।
प्रयु जी तुम मोती हम धागा । जैसे सोनहि मिलत सोहागा ।
प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा । ऐसी भक्ति करे रैदासा ।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पद्यांश किस कविता से उद्धुत है ?
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश ‘रैदास के पद्’ से उद्दृत है ।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में संत रैदास ईश्वर के प्रति अपनी भक्ति-भावना प्रकट करते हुए कहते हैं कि आप मेरे लिए वैसे ही हैं जैसे चाँद के लिए चकोर। आप दीपक तथा मैं बाती हूँ। आपके बिना मैं अधूरा हूँ। आपका ही प्रकाश इस संसार में फैला हुआ है । प्रभु, आप मोती तथा मैं धागा हूँ । मैने अपने-आपको आपकी भक्ति में वैसे ही विलीन कर दिया है जैसे सोने में सुहागा विलीन हो जाता है । हे प्रभु, आप मेरे स्वामी हैं तथा मैं आपका सेवक हूँ । इसी सेवक के भाव से मै आपकी भक्ति करता हूँ।

3. नहररिचंचल मति मोरी
कैसे भगति करों मैं तोरी ||

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पंक्तियों के रचनाकार का नाम लिखिए।
उत्तर :
रचनाकार संत कवि रैदास हैं।

प्रश्न 2.
अंश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए ।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में संत रैदास अपने मन की स्थिति का वर्णन करते हुए ईश्वर से कहते हैं कि मेरी मति तो चंचल है और इस चंचल मति के सहारे भला आपकी भक्ति कैसे की जा सकती है। कहने का भाव यह है कि जब तक मन एकाग्र नहीं होता तब तक उसे प्रभु-भक्ति में नहीं लगाया जा सकता ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

4. तू योहि देख, हाँ तोहि देख पीति परस्पर होई ।
तू मोहि देख, हैं तोहि न देखे, इहि मति सक किष खोई

प्रश्न 1.
प्रस्तुत अंश किस कविता से लिया गया है ?
उत्तर :
प्रस्तुत अंश ‘रैदास के पद’ से लिया गया है ।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
संत रैदास कहते हैं कि हे ईश्वर जब तक हम एक-दूसरे को परस्पर नहीं देखते हैं तो भला प्रेम कैसे हो सकता है। आप तो मुझे देखते हैं पर मैं आपको नहीं देखता । अपनी इसी बुद्धि के कारण मैं अपनी सुध खो बैठा हूँ।

5. सब घट अंतरि रमसि निरतंरि, मे देखत हैं जहीं जाना ।
गुन सब तोर मोर सब औरुन, कित उपकार न माना ।

प्रश्न 1.
रचना के कवि का नाम लिखें ।
उत्तर :
इस रचना के कवि संत रैदास हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में संत रैदास कहते हैं कि ईश्वर का वास तो प्रत्येक व्यक्ति के हूदय में है लेकिन मैं अज्ञानतावश आपको नहीं देख पाया । आप तो गुणों की खान हैं और मैं गुणहीन हूँ, इसलिए मैंने आपके द्वारा किए गए उपकार को नहीं माना ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

6. मे तैं तोरि योरि असमझ सों, केसे करि निसतारा ।
कहे ‘रैदास’ कृस्न करुणां में, जे जे जगत अधारा

प्रश्न 1.
कविता का नाम लिखें ।
उत्तर :
कविता का नाम ‘रैदास के पद’ है ।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत अंश में संत रैदास कहते हैं कि मैं इस संसार में अपने-पराये के भेद-भाव में पड़ा रहा । इस बुद्धि के रहते भला मुझे मोक्ष की प्राप्ति कैसे हो सकती है । मेरे कृष्ण तो करूणामयी हैं, वही इस जगत के आधार हैं। ऐसे करूणामयी कृष्ण की मैं जय-जयकार करता हूँ।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पंक्ति का प्रसंग सहित आश स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर :
प्रस्तुत पद में रैदास ने राम-नाम की महत्ता का गुणगान करते हुए कहते हैं कि बिना राम (ईश्वर) का नाम लिए मनुष्य संशय से नहीं छूट सकता है। काम, क्रोध, मोह, मद और माया ये पाँचों मिलकर मनुष्य को लूट लेते हैं। अर्थात् ईश्वर-नाम से विमुख कर देते हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

12. हम बड़ कवि कुलीन हम पंडित, हम जोगी संन्यासी |
र्दांनी गुनीं सूर हम दाता, बहु मति कदे न नासी ||

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें ।
उत्तर :
रचनाकार भक्तिकालीन संत कवि रैदास हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में संत रैदास कहते हैं कि मन का यह भाव कि मैं बड़ा कवि हूँ, कुलीन हूँ, पंडित हूँ, योगीसन्यासी हूँ. गुणी-ज्ञानी तथा दाता हूँ – कभी नष्ट नहीं होता । जब तक मन का यह भाव नष्ट नहीं होता तब तक भला ईश्वर की भक्ति कैसे की जा सकती है।

13. पढ़ें गुनें कहु समझि न परई, जौ लौ अनभै भाव न दरसै ।
लोहा हर न होड हूं कैसे, जो पारस नहीं परसे ||

प्रश्न 1.
रचनाकार तथा रचना का नाम लिखें ।
उत्तर :
रचनाकार भक्तिकाल के संत कवि रैदास हैं तथा रचना का नाम ‘रैदास के पद’ है।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पंक्तियों का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्तियों में संत रैदास कहते हैं कि इस संसार में केवल पढ़ने-लिखने से ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती, सच्चा ज्ञान तो अनुभव से ही प्राप्त किया जा सकता है। अनुभव के बिना मनुष्य ज्ञानी नहीं बन सकता है ठीक वैसे ही जैसे पारस के स्पर्श के बिना लोहा सोने में नहीं बदल सकता।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

14. कहै रैदास और असमझसि, भूमि परे क्रम भोरे ।
एक अधार नाम नरहरि कौ, जीवनि प्रान घन मोरे।

प्रश्न 1.
रचना का नाम लिखें ।
उत्तर :
रचना का नाम ‘रैदास के पद’ है ।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत पद्यांश में संत रैदास कहते हैं कि मनुष्य अज्ञानतावश भ्रम के बंधन में पड़ा रहता है । इस संसार में एकमात्र आधार राम-नाम ही है और वही राम-नाम मेरा प्राणरूपी धन है ।

15. दे चित चेति कहि अचेत काहे, बालमीकाहै देख ?
जाति थैं कोई पदि न पहुच्या, राम भगाति बिसेषरे ||

प्रश्न 1.
रचनाकार का नाम लिखें
उत्तर :
रचनाकार भक्तिकाल के संत कवि रैदास हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर : रैदास कहते हैं कि मेरे मन तू चेतता क्यों नहीं है ? सावधान क्यों नहीं हो जाता । उदाहरण के लिए वाल्मीकि को देखो । वे जाति के कारण विशेष पद को प्राप्त नहीं कर सके । ईश्वर की भक्ति से ही वे विशेष पद को पा सके । इसलिए चेतकर अपना सारा ध्यान ईश्वर-भक्ति में लगा।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

16. बटकम सहित जे विप्र होते, हरि भगति चित द्रिढ़ जांहि रे।
हरिकथा सुहाय नांहीं, सुपच तुले तांहि रे ||

प्रश्न 1.
इस रचना के कवि कौन हैं?
उत्तर :
इस रचना के कवि रैदास हैं।

प्रश्न 2.
प्रस्तुत पंक्ति का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
संत रैदास कहते हैं कि कोई ब्राह्मण छ: कर्मों से युक्त होकर भी अपने हुदय को दृढ़त्तूपर्वक ईश्वर-भक्ति में नहीं लगाता है तथा उसे हरिकथा नहीं सुहाती है तो उसके जैसा अधम कोई नहीं है ।

17. मिश्र सत्रु अजानि सब के, अंतर लावै हैतर ।
लोरि बाकी कहा जानें, तीनि लॉक पवित है ||

प्रश्न – 1.
कवि का नाम लिखें ।
उत्तर : कवि का नाम रैदास है ।

प्रश्न 2.
पंक्ति में निहित भाव स्पष्ट करें।
उत्तर :
संत रैदास कहते हैं कि जो मित्र-शत्रु, जाति-अजाति सबके लिए अपने हृदय में हित की भावना रखता है वही तीनों लोकों में यश पाता है । यह बाकी लोग कहाँ जान पाते हैं जिनके हृदय में यह भावना नहीं है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

18. अजामिल गज गनिका तरी, काटी कुजर की पासि रे।
से दुखति मुकती किये, तो क्येँ तिर्दैस ? ।

प्रश्न 1.
रचना का नाम लिखें ।
उत्तर :
रचना का नाम ‘रैदास के पद’ है ।

प्रश्न 2.
पंक्ति का भाव स्पष्ट करें
उत्तर :
संत रैदास कहते हैं कि हे ईश्वर, आपने अजामिल गज, तथा गणिका को मोक्ष दिया। संकट में पड़े गज के बंधन को काटा । जब आप ऐसे दुरमतिवालों को मोक्ष देते हैं तो भला रैदास को मोक्ष की प्राप्ति क्यों नहीं हो सकती ? केवल आपकी कृपा-दृष्टि चाहिए।

अति लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रैदास का जन्म कब हुआ था ?
उत्तर :
सन् 1388 में ।

प्रश्न 2.
रैदास का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर :
काशी में ।

प्रश्न 3.
रैदास के पिता का नाम क्या था ?
उत्तर :
रघु ।

प्रश्न4.
रैदास की माता का नाम क्या था ?
उत्तर :
घुरविनिया।

प्रश्न 5.
रैदास किस जाति के थे ?
उत्तर :
चर्मकार।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 6.
रैदास का पैतृक व्यवसाय क्या था ?
उत्तर :
जूते बनाना ।

प्रश्न 7.
रैदास किसके समकालीन थे ?
उत्तर :
कबीर के ।

प्रश्न 8.
रैदास के गुरु कौन थे ?
उत्तर :
रामानंद।

प्रश्न 9.
रैदास के गुरुभाई का नाम लिखें ।
उत्तर :
कबीर ।

प्रश्न 10.
रैदास किसकी शिष्य मण्डली के महत्वपूर्ण सदस्य थे ?
उत्तर :
रामानंद।

प्रश्न 11.
रैदास के स्वभाव की क्या विशेषताएँ थी ?
उत्तर :
परोपकारी, द्यालु तथा दूसरों की सहायता करना।

प्रश्न 12.
रैदास के माता-पिता उनसे क्यों नाराज़ रहते थे ?
उत्तर :
उनकी दानशीलता तथा परोपकारिता के कारण।

प्रश्न 13.
रैदास ने व्यावहारिक ज्ञान किससे प्राप्त किया था ?
उत्तर :
साधु-संतों की संगति से ।

प्रश्न 14.
रैदास किस काल के कवि थे ?
उत्तर :
भक्तिकाल के।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 15.
रैदास किस धारा के कवि थे ?
उत्तर :
ज्ञानाश्रयी शाखा के ।

प्रश्न 16.
रैदास ने किसे सारहीन तथा निरर्थक बताया है ?
उत्तर :
ऊँब-नीच की भावना तथा ईश्वर-भक्ति के नाम पर किए जानेवाले विवाद को ।

प्रश्न 17.
रैदास के समय में कौन काशी के सबसे प्रसिद्ध प्रतिष्ठित संत थे ?
उत्तर :
रामानंद ।

प्रश्न 18.
रैदास की भक्ति किस भाव की है ?
उत्तर :
दास्यभाव की।

प्रश्न 19.
रैदास के अनुसार ईश्वर का वास कहाँ है ?
उत्तर :
हुदय में ।

प्रश्न 20.
रैदास ने जगत का आधार किसे बताया है ?
उत्तर :
ईश्वर को ।

प्रश्न 21.
रैदास ने किसकी मति को चंचल बताया है ?
उत्तर :
अपनी मति को ।

प्रश्न 22.
किसके चरण पाताल तथा सिर आसमान को छूते हैं ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार ईश्वर के

प्रश्न 23.
कौन निर्गुण-निराकार ईश्वर का अंत (रहस्य) न पा सके ?
उत्तर :
शिव और सनक आदि ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 24.
ब्रहा ने किसकी खोज में अपना जन्म गंवा दिया ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार ईश्वर की खोज में ।

प्रश्न 25.
किसके नाखून के पसीने से गंगा प्रवाहित हुई है ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार ईश्वर के ।

प्रश्न 26.
किसकी रोमावली से अठ्ठारह पुराणों का जन्म हुआ है ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार ईश्वर की रोमावली से ।

प्रश्न 27.
चारों वेद किसकी सांसों में बसा है ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार ईश्वर की सांसों में ।

प्रश्न 28.
किसके बिना संशय की गांठ नहीं छूट सकती है ?
उत्तर :
राम (ईश्वर) की भक्ति।

प्रश्न 29.
‘इन पंचन’ से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
काम, क्रोध, मोह, मद तथा माया।

प्रश्न 30.
‘घटकम’ कौन-कौन से हैं ?
उत्तर :
अध्ययन, अध्यापन, यजन, याजन, दान तथा प्रतिग्रह ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 31.
‘ऐसे दुरमति’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है ?
उत्तर :
अजामिल तथा गणिका के लिए।

प्रश्न 32.
रैदास ने जीवन का आधार किसे माना है ?
उत्तर :
ईश्वर के नाम-स्मरण को ।

प्रश्न 33.
रैदास ने अपना जीवन-प्राण किसे माना है ?
उत्तर :
नरहरि को ।

प्रश्न 34.
कोई मनुष्य उच्च पद को कैसे प्राप्त करता है ?
उत्तर :
ईश्वर-भक्ति के द्वारा।

प्रश्न 35.
‘तुम चंदन हम पानी’ में चंदन और पानी कौन है ?
उत्तर :
घंदन ईश्वर हैं तथा पानी रैदास ।

प्रश्न 36.
‘घन’ और ‘मोर’ से किसे संकेतित किया गया है ?
उत्तर :
घन से ‘ईश्वर’ को तथा ‘मोर’ से रैदास ने अपने-आप को संकेतित किया है ।

प्रश्न 37.
किसकी ज्योति दिन-रात जलती रहती है ?
उत्तर :
ईश्वररूपी दीपक की।

प्रश्न 38.
‘मोती’ और ‘धागे’ से कौन संकेतित हैं ?
उत्तर :
ईश्वर तथा रैदास ।

प्रश्न 39.
‘स्वामी’ और ‘दासा’ कौन हैं ?
उत्तर :
‘स्वामी’ ईश्वर तथा ‘दासा’ रैदास हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 40.
रैदास के राम कौन हैं ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार बह्म।

प्रश्न 41.
रैदास ईश्वर से क्या इच्छा प्रकट करते हैं ?
उत्तर :
वे उन्हें भी मोक्ष प्रदान करें ।

प्रश्न 42.
किसका सिर आसमान को छूता है ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार बह्न के ।

प्रश्न 43.
रैदास की भाषा क्या है ?
उत्तर :
ब्रजभाषा।

प्रश्न 44.
रैदास ने किसे सहर्ष अपनाया ?
उत्तर :
अपने पैतृक व्यवसाय को।

प्रश्न 45.
रैदास के अनुसार भक्ति-मार्ग की सबसे बड़ी बाथा क्या है ?
उत्तर :
अज्ञानता तथा अहंकार।

प्रश्न 46.
लोहा किसके स्पर्श से सोने में बदल जाता है ?
उत्तर :
पारस के स्पर्श से ।

संक्षिप्त प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रैदास जी ने भक्ति मार्ग को सबसे बड़ी बाधा किसे माना है?
उत्तर :
रैदास जी ने मन की चंचलता को भक्ति-मार्ग की सबसे बड़ी बाधा माना है ।

प्रश्न 2.
पाँच विकार कौन-कौन हैं ?
उत्तर :
पाँच विकार इस प्रकार हैं – काम, क्रोध, मोह, मद, माया।

प्रश्न 3.
ईश्वर का निवास स्थान कहाँ है ?
उत्तर :
संत रैदास जी के अनुसार ईश्वर का निवास-प्रत्येक घट अर्थात् शरीर है। कण-कण में भी है।

प्रश्न 4.
रैदास के प्रभु के चरण और शीश कहाँ तक हैं ?
उत्तर :
रैदास के प्रभु के चरण पाताल तक और शीश आसमान तक हैं।

प्रश्न 5.
रैदास के अनुसार ईश्वर का वास कहाँ है ?
उत्तर :
हद्दय में ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 6.
रैदास ने किसे सारहीन तथा निरर्थक बताया है ?
उत्तर :
ऊँच-नीच की भावना तथा ईश्वर-भक्ति के नाम पर किए जानेवाले विवाद को।

प्रश्न 7.
मानव को कौन पाँच मिलकर लूटते हैं ?
उत्तर :
मानव को काम, क्रोध, मोह, मद तथा माया – ये पाँच मिलकर लूटते हैं।

प्रश्न 8.
रैदास के अनुसार सच्चे ज्ञान की प्राप्ति कैसे हो सकती है ?
उत्तर :
रैदास के अनुसार अनुभव से ही सच्चे ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है ।

प्रश्न 9.
ईश्वर की कृपा से कौन-कौन तर गए/मोक्ष पा गए ?
उत्तर :
ईश्वर की कृपा से अजामिल, गज तथा गणिका मोक्ष पा गए।

प्रश्न 10.
रैदास ईश्वर से क्या विनती करते हैं ?
उत्तर :
रेदास ईश्वर से यह विनती करते हैं कि उन्होंने अजामिल, गज तथा गणिका जैसे अधम को मोक्ष प्रदान किया तो उन्हे क्यों नहीं मोक्ष देते हैं।

प्रश्न 11.
रैदास के अनुसार किसे हरिकथा नहीं सुहाती है ?
उत्तर :
रैदास के अनुसार उन्हें हरिकथा नहीं सुहाती है जो जीविका हेतु षटकर्म तो करते हैं लेकिन हदयय में ईश्वर के प्रति दृढ़ भक्ति नहीं हैं।

प्रश्न 12.
अजामिल कौन था ?
उत्तर :
अजामिल कन्नौज का व्वाह्मण था। एक वेश्या के प्रेम में पड़कर उसने पल्नी का त्याग कर दिया तथा उसे घर ले आया। वेश्या के चक्कर में उसने अपना सब कुछ गंवा दिया। वेश्या से उत्पन्न सबसे छोटे बेटे का नाम उसने नारायण रखा। मृत्यु के समय नारायण का नाम लेने पर यमदूत भाग खड़े हुए तथा ईश्वर के दूत आकर उसे स्वर्ग ले गए।

प्रश्न 13.
‘रैदास के पद’ में उल्लिखित गज-कथा को संक्षेप में लिखें ।
उत्तर :
‘भागवत पुराण’ की कथा के अनुसार दक्षिण का पांड्यवंशी राजा अगस्य मुनि के शाप से हाथी की योनि में जन्म लिया। एक दिन य्यास बुझाने सरोवर में गया तो एक ग्राह ने उसे पकड़ लिया । ग्राह से मुक्ति के लिए उसने विष्यु से पार्थना की। विष्णु ने ग्राह से गज को मुक्त कराया।

प्रश्न 14.
‘रैदास के पद’ में उल्लेखित गणिका से संबंधित कथा को संक्षेप में लिखें ।
उत्तर :
जोवंती नामक वेश्या अपने तोते को बहुत प्यार करती थी। एक दिन भिक्षा माँगने आए एक साधु ने उसे तोते को राम नाम पढ़ाने को कहा । तोते को सिखाने के क्रम में उसकी जीभ इतनी अभ्यस्त हो गई कि मृत्यु के समय भी अनायस उसके मुख से राम-राम निकला और उसे मोक्ष प्राप्त हो गया।

प्रश्न 15.
कौन-सी मति कभी नष्ट नहीं होती है ?
उत्तर :
यह मति कि हम बड़े कवि हैं, पंडित हैं, योगी-सन्यासी हैं, दानी हैं – कभी नष्ट नहीं होती है।

प्रश्न16.
वाल्मीकि कैसे ऊँचे पद को प्राप्त हुए ?
उत्तर :
संस्कृत भाषा के आदि कवि और आदि काव्य ‘रामायण’ के रचयिता के रूप में वाल्मीकि की प्रसिद्धि है। तमसा नदी के तट पर व्याध द्वारा क्रोंच पक्षी के जोड़े में से एक को मार डालने पर वाल्मीकि के मुंह से व्याध के लिए शाप के जो उद्गार निकले वे लौकिक छंद के एक श्लोक के रूप में थे। इसी छंद में उन्होंने नारद से सुनी राम-कथा के आधार पर रामायण की रचना की और वे ऊँचे पद को प्राप्त हुए।

प्रश्न 17.
रैदास चित्त को किसे देखने को कहते हैं?
उत्तर :
ईश्वर (कृष्णा) को देखने को कहते हैं।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 18.
भक्ति के मार्ग को सबसे बड़ी बाधा क्या है ?
उत्तर :
भक्ति के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा मानव का चंचल चित्त है ।

प्रश्न 19.
रैदास जी कबीर के गुरू भाई कैसे थे ?
उत्तर :
दोनों एक ही गुरू रामानंद के शिष्य होने के कारण गुरूभाई थे।

प्रश्न 20.
‘अविगत नाथ’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
अविगत नाय का अर्थ है – वह ईश्वर जिसे आज तक कोई समम्र रूप में नहीं जान सका।

प्रश्न 21.
रैदास ने किसकी मति को चंचल बताया है।
उत्तर :
रैदास ने अपनी मति को चंचल बताया है।

प्रश्न 22.
रैदास के ईश्वर का स्वरूप कैसा है ?
उत्तर :
रैदास के ईश्वर निर्गुण, निराकार, असीम, अविगत तथा अविनासी है ।

प्रश्न 23.
रैदास ने किसे सारहीन तथा निरर्थक बताया है ?
उत्तर :
रैदास ने अहंकार के भाव को सारहीन तथा निरर्थक बताया है।

प्रश्न 24.
राम के बिना संसै की गाँठ क्यों नहीं खुलती है ?
उत्तर :
राम की कृपा के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती और न ही मनुष्य काम, कोध, मोह, मद, माया के बंधन से नहीं छूट सकता है – इसलिए संसै की गाँठ नहीं खुलती है।

प्रश्न 25.
संत कवि रैदास को अपने तरने का दृढ़ विश्वास क्यों है ?
उत्तर :
रैदास के कृष्ण ने अजामिल, गज, गणिका, कुजर जैसो को तारा इसलिए उन्हें अपने तरने का दृढ़ विश्वास है।

प्रश्न 26.
आदिकवि किसे कहा गया है ?
उत्तर :
वाल्मीकि को आदिकवि कहा गया है।

प्रश्न 27.
रैदास क्या थे ?
उत्तर :
रैदास संतकवि थे।

प्रश्न 28.
किसके चरण पाताल, सिर आसमान को छूते हैं ?
उत्तर :
निर्गुण-निराकार ईश्वर के चरण पाताल तथा सिर आसमान को छूते हैं।

प्रश्न 29.
रैदास के ईश्वर का स्वरूप कैसा है ?
उत्तर :
रैदास के ईश्वर का स्वरूप निर्गुण॰निराकार है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 30.
संत रैदास ने किसे मोती और किसे धागा कहा है ?
उत्तर :
संत रैदास ने ईश्वर को मोती और स्वंय को धागा कहा है।

प्रश्न 31.
पंच विकार क्या करते हैं?
उत्तर :
पंच विकार मिल कर मनुष्य का सर्वस्त लूट लेते हैं।

प्रश्न 32.
रैदास ने अपने-आप को किस-किस के समान बताया है ?
उत्तर :
रैदास ने अपने आपको पानी, मोर, बाती, चकोर, धागा तथा दास के समान बताया है।

प्रश्न 33.
रैदास की भक्ति किस प्रकार की है ?
उत्तर :
रैदास की भक्ति दास्य भाव की है जिसमें भक्त ईश्वर को स्वामी तथा अपने को दास के समान मानता है।

प्रश्न 34.
‘गुन अब तोर मोर सब सौगुन, क्रित उपकार न माना’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर :
प्रस्तुत पंक्ति का अर्थ है कि सारे गुण आपके हैं तथा सारे अवगुण मेरे हैं क्योंकि मैंने आपके किए हुए उपकार को नहीं माना ।

प्रश्न 35.
रैदास ने ईश्वर की तुलना किस-किस से की है ?
उत्तर :
रैदास ने ईश्वर की तुलना चंदन, घन, दीपक, चंद्रमा, मोती तथा स्वामी से की है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘रोमावली अठारह’ का क्या अर्थ है?
(क) अट्नारह रोमावती
(ख) अद्ठारह भक्त
(ग) अद्ठारह गुण
(घ) अट्ठारह पुराण
उत्तर :
(घ) अद्ठारह पुराण

प्रश्न 2.
मोर किसे देखकर नाचता है ?
(क) सूर्य
(ख) चन्द्रमा
(ग) बादल
(घ) व्यक्ति
उत्तर :
(ग) बादल

प्रश्न 3.
रैदासजी के अनुसार ईश्वर का निवास है ?
(क) घर में
(ख) मस्जिद में
(ग) घट-घट में
(घ) मंदिर में
उत्तर :
(ग) घट-घट में ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 4.
रैदास के पिता का नाम क्या था ?
(क) रघुवीर दास
(ख) रग्यु
(ग) जग्गू
(घ) रामदास
उत्तर :
(ख) रग्यु ।

प्रश्न 5.
रैदास की माता का नाम क्या था ?
(क) हुलसी
(ख) तुलसी
(ग) मीरा
(घ) घुरविनिया
उत्तर :
(घ) घुरविनिया।

प्रश्न 6.
रैदास का जन्म कब हुआ था ?
(क) सन् 1388 में
(ख) सन् 1288 में
(ग) सन् 1188 में
(ब) सन् 1488 में
उत्तर :
(क) सन् 1388 में।

प्रश्न 7.
रैदास किसके शिष्य थे ?
(क) रामानंद के
(ख) रामानुजाचार्य के
(ग) भगवान राम के
(घ) मीरा के
उत्तर :
(क) रामानंद के।

प्रश्न 8.
रैदास की साहत्यिक भाषा क्या है ?
(क) खड़ी बोली
(ख) अरबी
(ग) अवधी
(घ) ब्रजभाषा
उत्तर :
(घ) ब्रजभाषा ।

प्रश्न 9.
रैदास का पैतृक व्यवसाय क्या था ?
(क) बढ़ईगिरी
(ख) चर्मकार
(ग) लुहार का
(घ) कृषि
उत्तर :
(ख) चर्मकार (जूते बनाना)।

प्रश्न 10.
रैदास किसके भक्त थे ?
(क) कृष्ण के
(ख) मीरा के
(ग) राम के
(घ) हनुमान के
उत्तर :
(क) कृष्ण के ।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से कौन वेद नहीं है ?
(क) ॠ्वेद
(ख) सामवेद
(ग) अथर्ववेद
(घ) रामायण
उत्तर :
(घ) रामायण

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से कौन वेद नहीं है?
(क) मग्वेद
(ख) अथर्ववेद
(ग) यजुर्वेद
(घ) महाभारत
उत्तर :
(घ) महाभारत ।

प्रश्न 13.
रैदास किस शाखा के कवि थे ?
(क) प्रेमाश्रयी
(ख) ज्ञानात्रयी
(ग) रीतिबद्ध
(घ) रीतिसिद्ध
उत्तर :
(ख) ज्ञानाश्रयी ।

प्रश्न 14.
रैदास समर्थक थे –
(क) मूर्तिपूजा के
(ख) मंदिर जाने के
(ग) इस्लाम के
(घ) निर्गुण-निराकार ब्रह्म के
उत्तर :
(घ) निर्गुण-निराकार ब्रह्म के ।

प्रश्न 15.
रैदास से कौन अप्रसन्न रहते थे ?
(क) माता-पिता
(ख) कबीर
(ग) रामानंद
(घ) लोग
उत्तर :
(क) माता-पिता ।

प्रश्न 16.
रैदास किस काल के कवि थे ?
(क) रीतिकाल
(ख) आदिकाल
(ग) भक्तिकाल
(घ) आधुनिककाल
उत्तर :
(ग) भक्तिकाल ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 17.
रैदास की भाषा क्या है ?
(क) ब्रजभाषा
(ख) अवधी
(ग) सधुक्कड़ी
(घ) खड़ी बोली
उत्तर :
(क) ब्रजभाषा।

प्रश्न 18.
रैदास जी का अधिकार समय व्यतीत होता था ?
(क) चित्रकारी में
(ख) पर्यटन में
(ग) ईश्वर भजन एवं सत्संग में
(घ) लेखन में
उत्तर :
(ग) ईश्वर भजन एवं सत्संग में।

प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से रैदास ने ईश्वर को किसके समान नहीं बताया है ?
(क) मोती
(ख) सागर
(ग) चंदन
(घ) दीपक
उत्तर :
(ख) सागर ।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से रैदास ने किसके समान अपने को नहीं बताया है ?
(क) धागा
(ख) सोहागा
(ग) बाती
(घ) चंदन
उत्तर :
(घ) चंदन ।

प्रश्न 21.
रैदास किसकी भक्ति करना चाहते हैं ?
(क) राम की
(ख) कृष्ष की
(ग) विष्णु की
(घ) गणेश की
उत्तर :
(क) राम की।

प्रश्न 22.
प्रत्येक व्यक्ति के अंदर किसका निवास है ?
(क) ईश्वर का
(ख) कृष्ण का
(ग) रैदास का
(घ) तुलसीदास का
उत्तर :
(क) ईश्वर का।

प्रश्न 23.
रैदास ने किसे ‘करुणामैं’ कहा है ?
(क) स्वयं को
(ख) कृष्ण को
(ग) राम को
(घ) ईश्वर को
उत्तर :
(ख) कृष्ण को ।

प्रश्न 24.
‘अविगत’ कौन है ?
(क) रैदास
(ख) कृष्ण
(ग) ईश्वर
(घ) आत्मा
उत्तर :
(ग) ईश्वर ।

प्रश्न 25.
रैदास ने इस जगत का आधार किसे बताया है ?
(क) कृष्ण को
(ख) राम को
(ग) शेष नाग को
(घ) विष्यु को
उत्तर :
(क) कृष्ण को।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 26.
रैदास ने हरि-सेवा का कौन-सा मार्ग बताया है ?
(क) ज्ञान
(ख) प्रेम
(ग) सहज समाधि
(घ) बाह्याडंबर
उत्तर :
(ग) सहज समाधि ।

प्रश्न 27.
‘सुरसरि’ का अर्थ है ?
(क) नदी
(ख) गंगा
(ग) सागर
(घ) सुरसा
उत्तर :
(ख) गंगा ।

प्रश्न 28.
किसके बिना संशय की गांठ नहीं छूटती ?
(क) राम
(ख) ज्ञान
(ग) प्रेम
(घ) भक्ति
उत्तर :
(क) राम ।

प्रश्न 29.
किसके नाखून के पसीने से गंगा प्रवाहित हुई है ?
(क) राम
(ख) कृष्ण
(ग) ईश्वर
(घ) रैदास
उत्तर :
(ग) ईश्वर ।

प्रश्न 30.
शिव, सनक मुनि आदि किसका अंत नहीं पा सके ?
(क) निर्गुण-निराकार ईश्वर
(ख) राम
(ग) कृष्ण
(घ) पृथ्वी
उत्तर :
(क) निर्गुण-निराकार ईश्वर।

प्रश्न 31.
चारों वेद किसका गुणगान करते हैं ?
(क) राम का
(ख) कृष्ण का
(ग) रैदास का
(घ) निर्गुण, निराकार ईश्वर का
उत्तर :
(घ) निर्गुण, निराकार ईश्वर का ।

प्रश्न 32.
‘अनभैभाव’ का अर्थ है –
(क) अनुभवहीन
(ख) अनुभव का भाव
(ग) अनगढ़
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :
(ख) अनुभव का भाव ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 33.
लोहा किसके स्पर्श से सोने में बदल जाता है ?
(क) पारा
(ख) तांबा
(ग) पारस
(घ) संगमरमर
उत्तर :
(ग) पारस ।

प्रश्न 34.
रैदास ने ‘प्राणधन’ किसे कहा है ?
(क) राम को
(ख) कृष्ण को
(ग) ईश्वर के नाम को
(घ) साँस को
उत्तर :
(ग) ईश्वर के नाम को।

प्रश्न 35.
निम्नलिखित में से कृष्ण ने किसका उद्धार नहीं किया ?
(क) रावण का
(ख) अजामिल का
(ग) गज का
(घ) गणिका का
उत्तर :
(क) रावण का ।

प्रश्न 36.
रैदास ने ईश्वर और अपनी तुलना निम्न में से किससे नहीं की है ?
(क) फूल-काँटा
(ख) चंदन-पानी
(ग) दीपक-बाती
(घ) मोती-धागा
उत्तर :
(क) फूल-काँटा।

प्रश्न 37.
किसने ईश्वर को खोजते-खोजते अपना जन्म गंवा दिया ?
(क) शिव
(ख) सनक
(ग) अजामिल
(घ) बह्या
उत्तर :
(घ) बह्या।

प्रश्न 38.
वेदों की संख्या कितनी है ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर :
(ग) चार।

प्रश्न 39.
रैदास किसे चेत जाने को कहते हैं ?
(क) कवियों को
(ख) भक्तों को
(ग) मन को
(घ) प्राणियों को
उत्तर :
(ग) मन को ।

प्रश्न 40.
‘घटक्रम’ का अर्थ है।
(क) छ: क्रमांक
(ख) छ: क्रम
(ग) छ: का
(घ) छ: कर्म
उत्तर :
(घ) छ: कर्म ।

प्रश्न 41.
‘सुरसरि’ का अर्थ है ?
(क) यमुना
(ख) गंगा
(ग) सरस्वती
(घ) नर्मदा
उत्तर :
(ख) गंगा।

प्रश्न 42.
रैदास के राम कौन हैं ?
(क) दशरथ के पुत्र
(ख) अयोध्या के राजा
(ग) निर्गुण-निराकार ईश्वर
(घ) वनवासी राम
उत्तर :
(ग) निर्गुण-निराकार ईश्वर ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 43.
पुराणों की संख्या कितनी है ?
(क) पंद्रह
(ख) सोलह
(ग) सव्रह
(घ) अठारह
उत्तर :
(घ) अठारह ।

प्रश्न 44.
रैदास ने प्रभु को किसके समान बताया है ?
(क) धागा
(ख) दास
(ग) घन
(घ) मोर
उत्तर :
(ग) घन।

प्रश्न 45.
रैदास ने प्रभु को निम्न में से किसके समान बताया है ?
(क) धागा
(ख) सोना
(ग) मोर
(घ) घन
उत्तर :
(घ) घन।

प्रश्न 46.
‘तुम मोती हम धागा’ में मोती कौन है ?
(क) चंदन
(ख) मोर
(ग) चकोर
(घ) प्रभु
उत्तर :
(घ) प्रभु।

प्रश्न 47.
किसकी बास अंग-अंग में समा जाती है?
(क) चंदन
(ख) प्रभु
(ग) सोहागा
(घ) सोना
उत्तर :
(क) चंदन।

प्रश्न 48.
किसकी मति चंचल है ?
(क) प्रभु
(ख) रैदास
(ग) नरहरि
(घ) चकोर
उत्तर :
(ख) रैदास।

प्रश्न 49.
प्रत्येक घट के अंदर किसका वास है ?
(क) पानी
(ख) प्रभु
(ग) रैदास
(घ) सोना
उत्तर :
(ख) प्रभु।

प्रश्न 50.
गुन सब तोर – में ‘तोर’ किसके लिए आया है?
(क) प्रभु
(ख) रैदास
(ग) घट
(घ) प्रीति
उत्तर :
(क) प्रभु।

प्रश्न 51.
‘अविगत’ से क्या तात्पर्य है ?
(क) जो विगत नहीं है
(ख) ईश्वर
(ग) रैदास
(घ) भक्ति
उत्तर :
(ख) ईश्वर।

प्रश्न 52.
रैदास के लिए एकमात्र आधार क्या है ?
(क) पृथ्वी
(ख) आकाश
(ग) भक्ति
(घ) नरहरि
उत्तर :
(घ) नरहारि।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 53.
प्रभु ने निम्न में से किसको मोक्ष नहीं दिया ?
(क) अजामिल
(ख) गज
(ग) रैदास
(घ) गणिका
उत्तर :
(ग) रैदास।

प्रश्न 54.
रैदास कैसी भक्ति करते हैं ?
(क) गुरू-शिष्य की
(ख) स्र्री-पुरुष की
(ग) स्वामी-दास की
(घ) नर-नारी की
उत्तर :
(ग) स्वामी-दास की।

प्रश्न 55.
कवि रैदास ने प्रभुजी को चंदन एवं अपने को माना है?
(क) हवा
(ख) पानी
(ग) पर्वत
(घ) बर्फ
उत्तर :
(ख) पानी।

प्रश्न 56.
‘प्रभुजी तुम चंदन हम पानी’ में पानी किसे कहा गया है ?
(क) सेवक
(ख) भक्त
(ग) ईश्वर
(घ) दीया
उत्तर :
(ख) भक्त।

प्रश्न 57.
रैदास किसकी भक्ति करना चाहते हैं ?
(क) राम
(ख) कृष्ण
(ग) विष्यु
(घ) गणेश
उत्तर :
(ख) कृष्ण।

प्रश्न 58.
रैदास ने अपने-आपको किसके समान बताया है ?
(क) पानी
(ख) चंदन
(ग) दीपक
(घ) सोहागा
उत्तर :
(क) पानी।

प्रश्न 59.
रैदास किसके गुरुभाई थे ?
(क) रहीम के
(ख) कबीर के
(ग) बिहारी के
(घ) वृंद के
उत्तर :
(ख) कबीर के।

WBBSE Class 10 Hindi रैदास के पद Summary

कवि परिचय 

संत कवि रैदास का जन्म सन् 1388 में काशी (वाराणसी) में हुआ था । पिता का नाम रघु तथा माता का नाम घुरविनिया था। रैदास भक्तिकाल के उन कवियों में से हैं जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से साभाजिक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इनकी लोकवाणी आज भी जनजन के हृदय में गुंजती है । हलांकि ये ज्ञानाश्रयी शाखा के कवि थे फिर भी इनका काव्य ज्ञानाश्रयी तथा प्रेमाश्रयी शाखा के बीच सेतु (पुल) का काम करता है । रैदास संत कबीरदास के गुरूभाई थे क्योंकि इनके गुरु भी स्वामी रामानंद ही थे ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद 1

संत रैदास जाति से चर्मकार थे तथा इनका पैतृक व्यवसाय जूते बनाना था। उन्होंने भी इस व्यवसाय को ही अपनाया। प्राय: जरूरतमंदों तथा गरीबों को ये बिना मूल्य लिए ही जूते भेंट कर दिया करते थे । इसी से उनके परोपकारी तथा दयालु स्वभाव का पता चलता है। उनकी इस दानशीलता तथा परोपकारिता के कारण माता-पिता अप्रसन्न रहते थे ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

रैदास ने कबीर की ही तरह ईश्वर-भक्ति के नाम पर बाह्याडबर को बुरा बताया तथा लोगों को आपस में प्रेमपूर्वक मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया। उनका ऐसा मानना था कि सदाचार, परहित की भावना तथा सद्व्यवहार से ही ईश्वर को पाया जा सकता है । उल्लेखनीय है कि भक्तिकाल की सुपसिद्ध कवयित्री मीराबाई ने भी रैदास को ही अपना गुरु बनाया था ।

संत रैदास की भाषा सरल, सहज, मर्मस्पर्शी तथा व्यावहारिक ब्रज़ाषा है। इनकी भाषा में अवधी, राजस्थानी, खड़ी बोली तथा अरबी-फारसी के शब्दों का भी प्रयोग मिलता है ।

भावार्थ

पद सं० -1

प्रभु जी तुम चंदन हम पानी ।
जाकी अंग-अंग बास समानी ।
प्रभु जी तुम घन बन हुम मोरा।
जैसे धितवत चंद चकोरा |
म्रभु जी तुम दीपक हम बाती ।
जाकी जोति बरे दिन राती ।
प्रभु जी तुम मोती हम धागा ।
जैसे सोनहि मिलत सोहागा ।
प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा ।
ऐसी भक्ति करे रैदासा

शब्दार्थ :

  • जाकी = जिसकी
  • बास = सुग्ध ।
  • समानी = समावा हुआ ।
  • घन = बादल ।
  • मोरा = मयूर ।
  • चितवत = उदय में बसा हुआ ।
  • चकोरा = बकोर (पथीं)
  • जोति = ज्योति ।
  • बरे = जलता है।
  • दिन राती = दिन – रात ।
  • सोनहिं = सौना ।
  • सोहागा = एक म्रकार का रसायन ।
  • दासा = दास ।

प्रश्न 1.
प्रसुत काव्यांश किस पाठ से उड्यात है ?
उत्तर :
घस्तुत काव्यांश ‘रैदास के पद’ से उद्दुत है।

प्रश्न 2.
इस पध्यांश के रचनाकार का नाम लिखें।
उत्तर :
इस पद्यांश के र्वनाकार भाकाकाल के संत काव रैदास है।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्ष लिखें।
उत्तर :
प्रसुत्र पद में रैदास ईंश्वर के पाति अपनी भावना प्रकट करते तुए कहते है कि आप बंदन की तरह सुग्षयुक्त हैं तथा मे पानी की तरह हूं जिसमें कोई सुग्य नहीं होती। आपकी युगध मेरे आग-अंग में समायी हुई है। आप तो उस काले बादस के समान है जिसे देधकर मेरा मनरूपी मवूर नाब उठता है । आप मेरे लिए वैसे ही है जैसे बकोर के लिए चंद्रमा। प्रपु आप तो दोपक तथा में बाती के समान हूं। आपके बिना में अभूरा है तथा आपका ही एकाश दिन-रात कैला रहता है। प्यु, आण मोती तथा मै थागे के समान हैं । मेंने अपने-आपको आपकी माक्त में बैसे ही बिलीन कर दिया

काव्यगत सौदर्य :

1. मस्तुत पद में रैदास की ईश्वर के पति दार्य-भावना प्रकट हुई है।
2. प्रस्तुत्त पद के ‘चितबन, चद, बकोरा’, ‘जाकी जोति’ में अनुपास तथा ‘अंग-अंग’ में चेकानुमास अलंकार है ।
3. रैदास ने ईश्वर को सर्वगुण संपन्न तथा अपने को गुणरहित बताया है ।
4. रस शांत है ।
5. भाषा सरल बजभाषा है।

पद सं० 2.

नरहरि चंथल मति मोरी
कैसे भगति करौं मैं तोरी ।
तू मोहि देखी, हाँ तोहि देखी, प्रीति परस्पर होई ।
वृ मोहि देखे, हों तोहि न देखं, इहि मति सब बुधि खोई |
सब घट अंतरि रमसि निरतारि, मैं देखत हैँ नहीं जाना ।
गुन सब तोर मोर सब औगुन, क्रित उपकार न माना ।
मैं तैं तोरि मोरि असमझ सों, वैसे करि निसतारा ।
कहै ‘रैदास’ वृस्न करुणां मैं, जै जै जगत अधारा

शब्दार्थ :

  • नरहरि = ईश्वर ।
  • चंचल = अस्थिर ।
  • मति = बुद्धि ।
  • मोरी = मेरी ।
  • भर्गति = भक्ति ।
  • तोरी = तुम्हारी ।
  • मोहि = मुझे ।
  • तोहि = तुझे ।
  • इहि = इसी ।
  • बुधि = बुद्धि
  • खोई = खो दिया ।
  • घट = शरीर ।
  • अंतरि = अंदर ।
  • रमसि = रमा रहता है ।
  • निरतंरि = लगातार ।
  • गुन = गुण ।
  • तोर मोर = तुम्हारा – मेरा ।
  • औगुन = अवगुण ।
  • क्रित = किए गए।
  • उपकार = भलाई ।
  • असमझ = अविवेक।
  • सों = से ।
  • कैसे करि = कैसे किया जाय ।
  • निसतारा = समाधान ।
  • कृस्न = कृष्ण।
  • करूणांमें = करूणामय ।
  • जै जै = जय-जय ।
  • अधारा = आधार ।

प्रश्न – 1.
प्रस्तुत काव्यांश किस पाठ से उद्धुत है ?
उत्तर :
प्रस्तुत काव्यांश ‘रैदास के पद’ से उद्दृत है ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न – 2.
इस पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखें ।
उत्तर :
इस पद्यांश के रबनाकार भक्तिकाल के संत कवि रैदास हैं।

प्रश्न – 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत पद में रैदास ने अपनी भक्ति के मार्ग में आनेवाली बाधाओं का उल्लेख किया है। वे कहते हैं कि मेरी बुद्धि चंचल है और इस चंचल बुद्धि से आपकी भक्ति भला कैसे की जा सकती है। जब तक हम दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाएंगे तो फिर पेम कैसे उपजेगा । न आप मुझे देखते हैं और न मैं आपको । मैं अपनी सुध-बुध खो बैठा हूँ।

ईश्वर का वास तो प्रत्येक के ब़दय में है लेकिन में अज्ञानतावश उसे नहीं देख पाया। आपके गुण तो अपार हैं और मैं गुणहीन हूँ । आपने जो उपकार मेरे ऊपर किए हैं मैने उसे भी नहीं माना, भुला दिया। मैं अपनी-पराये के भेदभाव में पड़ा रहा और इससे भला मैं कैसे मोक्ष पा सकता हूँ। कृष्ण तो करूणामयी हैं, वही इस संपूर्ण जगत के आधार हैं। ऐसे करूणामयी कृष्ण की मैं जय-जयकार करता हूँ ।

काव्यगत सौंदर्य :

1. पस्तुत पद में रैदास ने कृष्ण के पति अपनी भक्ति-भावना प्रकट की है ।
2. रैदास अपनी अज्ञानता तथा अवगुणों को ही ईश्वर-प्राप्ति के मार्ग में बाधक मानते हैं।
3. प्रस्तुत पद के ‘मति मोरी’, ‘प्रीति परस्पर’, ‘कैसे करि’ तथा ‘कृस्न करूणां में में अनुपास अलंकार है ।
4. ‘जे-जै’ में छेकानुपास अलंकार है।
5. रस शांत है ।
6. भाषा सरल ब्रजभाषा है।

पद सं० – 3

अविगत नाथ निरंजन देवा ।
मैं का जानूं तुम्हरि सेवा ||

बांधू न बंधन छांऊँ न छाया, तुमही सेऊँ निरंजन राया ।
चरन पताल सीस असमाना, सो ठाकुर कैसे संपटि समाना ॥

सिव सनकादिक अंत न पाया, खोजत ब्रह्वा जनम गंवाया ।
तोड्डू न पाती पूर्जौं न देवा, सहज समाधि करौं हरि सेवा ||

नख प्रसेद जाके सुरसुरी धारा, रोमावली अठारह धारा ।
चारि बेद जाकै सुमृत सासा, भगति हेत गावै रैदासा ।।

शब्दार्थ :

  • अविगत = जिसे जाना न जा सके ।
  • नाथ = स्वामी ।
  • निरंजन = ईश्वर ।
  • देवा = देवता
  • का = क्या।
  • छाऊँ = छवाना ।
  • तुमही = तुम्हें ही ।
  • सेऊँ = सेवा करूँ ।
  • राया = । चरन = वरण ।
  • पताल = पाताल ।
  • सीस = सिर ।
  • असमाना = आसमान ।
  • सो = वह ।
  • ठाकुर = ईश्वर ।
  • संपटि = नेत्र, आँख ।
  • समाना = समा सकता है ।
  • सिव = शिव ।
  • सनकादिक = सनक मुनि आदि
  • गंवाया = बिता दिया, खो दिया।
  • पाती = परंपरा ।
  • पूजौं = पूजा करूँ ।
  • सहज = आसानी ।
  • प्रसेद = पसीना ।
  • जाके = जिसकी ।
  • सुरसरि = गंगा ।
  • चारि बेद = चारों वेद ।
  • सुमृत = । सासा = ।
  • भगति = भक्ति ।
  • हेत = के लिए ।
  • गावे = गाते हैं ।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत काव्यांश किस पाठ से उद्धुत है ?
उत्तर :
प्रस्तुत काव्यांश ‘रैदास के पद’ से उद्धृत है ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 2.
इस पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखें ।
उत्तर :
इस पद्यांश के रचनाकार भक्तिकाल के संत कवि रैदास हैं।

प्रश्न 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
प्रस्तुत पद में रैदास कहते हैं कि ईश्वर तो अविगत हैं और उनको किस सेवा के द्वारा प्रसन्न किया जाय-यह मैं नहीं जानता । उस अविगत ईश्वर के चरण पाताल में तथा सिर आसमान को छूते हैं- भला जिनका विस्तार इतना विशाल है, जिसे शिव, सनक आदि भी न जान सके, जिसे खोजते-खोजते स्वय बहा ने भी अपने जन्म को गंवा दिया वे भला मंदिर में कैसे समा सकते हैं ।

न तो में उन पर पूजन-सामग्री चढ़ाता हूँ, न अन्य लोगों की तरह उनकी पूजा ही करता हूँ । मैं तो अपनी सहज समाधि के द्वारा ही उनकी अराधना करता हूँ । जिनके पैरों के नख से गंगा प्रवाहित होती हो, जिनकी रोमावली से ही अठ्ठारह पुराणों का जन्म हुआ हो तथा चारों वेद जिनकी सांसों में बसा हो – उस असीम, निर्गुण, निराकार ईश्वर की उपासना ही रैदास करते हैं।

काव्यगत सौंदर्य :

1. यहाँ रैदास ने कबोर की ही भांति निर्गुण-निराकार ब्रह्म की उपासना की है।
2. इस ईश्वर को केवल सहज समाधि के द्वारा ही पाया जा सकता है, किसी बाह्याडंबर से नहीं।
3. प्रस्तुत पद के ‘नाथ निरंजन’, ‘संपटि समाना’, ‘सिवन सनकादिक’, ‘पाती पूजाँ’, ‘सहज समाधि’ तथा ‘सुमृत सासा’ में अनुभास अलंकार है ।
4. रस शांत है ।
5. भाषा सहज-सरल ब्रजभाषा है।

पद सं० – 4

राम बिन संसै गाँठि न छूटै ।
काम क्रोध मोह मद माया, इन पंचन मिलि लूटै ।।
हम बड़ कवि कुलीन हम पंडित, हम जोगी संन्यासी।
ग्यांनी गुनीं सूर हम दाता, यहु मति कदे न नासी ||
पढ़ें गुनें कछु समझ़ न परई, जौ लौ अनभै भाव न दरसै ।
लोहा हर न होइ धाँ वैदसें, जो पारस नही परसै ||
कहै रैदास और असमझासि, भूमि परै खम भोरे ।
एक अधार नाम नरहारि कौ, जीवनि प्रान धन मोरै ||

शब्दार्थ :

  • बिन = बिना ।
  • संसै = संशय ।
  • गाँठि = गाँठ, बंधन (जन्म और मृत्यु का बंधन) ।
  • काम = इच्छा ।
  • मोह = लालच
  • मद = मिलकर ।
  • लूटै = लूटते हैं।
  • बड़ = बड़े ।
  • कुलीन = बड़े कुल (खानदान, वंश) का ।
  • जोगी = योगी।
  • ग्यांनी = ज्ञानी ।
  • गुनीं = गुणवान, गुणी ।
  • दाता = देने वाला।
  • यहु = यह ।
  • मति = बुद्धि ।
  • कदे न = कभी नहीं ।
  • नासी = नाश होता है ।
  • पढ़े-गुनें = पढ़ना और समझना ।
  • कछु = कुछ भी ।
  • समझि न परई = समझ में नहीं आता है ।
  • जौ लौ = जब तक ।
  • दरसै = दिखायी देता है ।
  • हर = हीरा ।
  • न होइ = नहीं हो सकता है ।
  • पारस = एक प्रकार का पत्थर जिसके
  • सर्श से लोहा सोने में बदल जाता है।
  • परसै = स्पर्श ।
  • असमझ़ास = असमझ्श के कारण ।
  • भूाल परं = भूल में पड़कर ।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत काव्यांश किस पाठ से उद्दृत है ?
उत्तर:
पस्तुत काव्यांश रैदास के पद’ से उद्धृत है ।

प्रश्न 2.
इस पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखें ।
उत्तर :
इस पद्यांश के रचनाकार भक्तिकाल के संत कवि रैदास हैं ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 3.
पंच विकार क्या करते हैं?
उत्तर :
पंच विकार मनुष्य का सबकुछ लूट लेते हैं अर्थात् उसे ईश्वर-नाम से विमुख कर टेते हैं, ईश्वर की भवित से दूर कर देते हैं।

प्रश्न 4.
प्रस्तुत पंक्ति का प्रसंग सहित आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
प्रस्तुत पद में रैदास ने राम-नाम की महत्ता का गुणगान करते हुए कहते हैं कि बिना राम (ईश्वर) का नाम लिए मनुष्य संशय से नहीं छूट सकता है। काम, क्रोध, मोह, मद और माया ये पाँचों मिलकर मनुष्य को लूट लेते हैं। अर्थात् ईश्वर-नाम से विमुख कर देते हैं। मनुष्य का यह भाव कि हम बड़े कवि हैं, हम कुलीन हैं, हम पंडित हैं, हम योगीसन्यासी हैं, ज्ञानी-गुनी और महान दाता है|

नष्ट नहीं हो पाता पदी-लिखकर भी मनुष्य को तब तक सच्चे ज्ञान को प्राप्ति नहीं होती जब तक कि वह अनासक्त भाव से ईश्वर की भक्ति न करे। ठीक वैसे ही जैसे बिना पारस के स्पर्श के लोहा सोने में नहीं बदल सकता । मनुष्य अपनी असमझ तथा भम के कारण ही ईश्वर से विमुख हो जाता है । रैदास कहते हैं कि उनके जोवन का प्राणधन तथा एकमात्र आधार तो ईश्वर का नाम-स्मरण ही है ।

काव्यगत सौंदर्य :

1. प्रस्तुत पद में रैदास ने ज्ञान तथा अनुभव के द्वारा ईश्वर को जानने-पाने की बात कही है ।
2. काम, क्रोध, मोह, मद और माया से बचकर ही ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है।
3. सच्चा ज्ञान पुस्तकों से नहीं, अनुभव से ही पाया जा सकता है।
4. अनासक्त भाव के बिना ईश्वर की प्राप्ति वैसे ही नहीं हो सकती जैसे बिना पारस के स्यर्श के लोहा सोने में नहीं बढल सकता ।
5. प्रस्तुत पद के ‘काम क्रोध’, ‘मोह मद माया’, ‘कवि कुलोन’, ‘ज्ञानी-गुनी’, भ्रम भोरे’ में अनुप्रास अलंकार है।
6. रस शांत है ।
7. भाषा सहज ब्रज भाषा है ।

पद सं० – 5

रे चित चेति कहिं अचेत काहे, बालमीकहिं देखि रे ।
ज्ञाति थैं कोई पदि न पहुच्या, राम भगति बिसेषरे ||
षटक्कम सहित जे विप्र होते, हरि भगति चित द्रिद्ध नांहि रे 
हरिकथा सुहाया नांहीं, सुपच तुलै तांहि रे ||
मित्र सत्रु अजाति सब ते, अंतरि लावे हेत रे ।
लोग बाखी कहा जानें, तीनि लोक पवित रे
अजामिल गज गनिका तारी, काटी कुंजर की पासि रे ।
ऐसे दुरमति मुकती किये, तो क्यूँ न तिरै रैदासरे ।

शब्दार्थ :

  • चित = चित्त, हुदय ।
  • चेति = चेत जाओ, सावधान हो जाओ ।
  • अचेत = बिना चंतना के ।
  • बालमीकहिं = वाल्मीकि (मुनि) को ।
  • देखि रे = देखो रे ।
  • थैं = से ।
  • पदि = पद ।
  • पहुच्या = पहुँचा ।
  • बिसेषरे = विशेष है ।
  • घटक्रम = छ: कर्म ।
  • विप्र = गरीब ।
  • द्रिढ़ = दृढ़ ।
  • सुहाय = सुहाना, अच्छा लगना ।
  • तांहि = उसे ।
  • सत्रु = शत्रु ।
  • अंतरि = हददय से ।
  • हेत = हित ।
  • कहा = कहाँ ।
  • तीनि = तीनों ।
  • पवित = पवित्र ।
  • गज = हाथी ।
  • गनिका = वेश्या ।
  • तारी = तार दिया, मोक्ष दिया ।
  • कुंजर = हाथी
  • पासि = बंधन ।
  • दुरमति = बुरी मति, बुरी बुद्धि ।
  • मुकती = मुक्त, मोक्ष ।
  • तिरै = तर जाते हैं, मोक्ष पा जाते हैं।

प्रश्न 1.
प्रस्तुत काव्यांश किस पाठ से उद्धुत है ?
उत्तर :
प्रस्तुत काव्यांश ‘रैदास के पद’ से उद्धृत है ।

WBBSE Class 10 Hindi Solutions Poem 1 रैदास के पद

प्रश्न 2.
इस पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखें ।
उत्तर :
इस पद्यांश के रचनाकार भक्तिकाल के संत कवि रैदास हैं।

प्रश्न – 3.
प्रस्तुत पद्यांश का भावार्थ लिखें ।
उत्तर :
पद की इन पंक्तियों में भक्त कवि रैदास ने ईश्वर-भक्ति की महत्ता को दर्शाया है। वे कहते हैं कि हे मन, अब भी चेत जा । ऐ मन, वाल्मीकि को उदाहरण के रूप में देखो। उन्होंने जाति के आधार पर इतना ऊँचा पद नहीं प्राप्त किया बल्कि राम की भक्ति से प्राप्त किया । जिस ब्राह्मण को ईश्वर की कथा में कोई रूचि नहीं है, वह अपने छ: कर्मों – अध्ययन, अध्यापन, यजन (यज्ञ करना), याजन (यज्ञ कराना), दान और प्रतिग्रह के होते हुए भी उनका मन चंचल रहता है।

जो मित्र, शत्रु तथा जाति-अजाति के बंधन से मुक्त हैं, जिनके हादय में सबके लिए हित की भावना हो – वही तीनों लोकों में यश की प्राप्ति कर पाते हैं – इसे वे लोग कहाँ जान पाते हैं जिनके हुदय में ईश्वर-भक्ति नहीं हैं । हे कृष्ण, आपने ही घड़ियाल के मुख से गज की रक्षा की तथा अजामिल एवं गणिका जैसे तुच्छ प्राणियों को मोक्ष प्रदान किया । जब आपने ऐसों-ऐसों का उद्धार किया तो फिर रैदास का उद्धार क्यों नहीं करते ?

काव्यगत सौदर्य:

1. प्रस्तुत पद में रैदास ने कहना चाहा है ईश्वर की अनन्य भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
2. ईश्वर-भक्ति से बड़े से बड़े अधम को भी मोक्ष की प्राप्ति हुई।
3. ईश्वर को कृपालु बताने के लिए पौराणिक कथा को उद्दुत किया गया है ।
4. पस्तुत पद के ‘चित चेति’, ‘षटक्रम सहित’, ‘गज गनिका’, ‘काटी कुंजर’ में अनुप्रास अलंकार है ।
5. रस शांत है ।
6. भाषा बजभाषा है ।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

Students should regularly practice West Bengal Board Class 9 Hindi Book Solutions and व्याकरण सर्वनाम to reinforce their learning.

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर :-

प्रश्न 1.
सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
उत्तरः
‘सर्वनाम’-सर्व + नाम से मिलकर बना है जिसका अर्थ है सब या सबके नाम। अर्थात् कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो सब संज्ञाओं (नामों) के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

परिभाषा :- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- मैं, तू, वह, आप आदि। सर्वनाम सब प्रकार के नामों, अर्थात् संज्ञाओं के स्थान पर उनके प्रतिनिधि के रूप में आते हैं। जैसे -तरुण सो गया था, इसलिखह विद्यालय नहीं जा सका। इस वाक्य में ‘वह’ शब्द का प्रयोग तरूण संज्ञा के स्थान पर हुआ है, इसलिए ‘वह’ सर्वनाम है।

प्रश्न 2.
सर्वनामों के प्रयोग क्यों और कहाँ किए जाते हैं ?
उत्तरः
सर्वनामों का प्रयोग सुन्दरता, सरलता तथा संक्षिप्तता के लिए किया जाता है। सर्वनाम के अभाव में वाक्य में बार-बार संज्ञाओं (नामों) के प्रयोग से भाषा अटपटी लगती है जैसे-
‘विनय ने विनय की माताजी से कहा कि विनय पिताजी के साथ आगरा नहीं जा सकेगा।’
सर्वनाम के प्रयोग से यह वाक्य इस प्रकार भी बन सकता है-
विनय ने अपनी माताजी से कहा कि वह पिताजी के साथ आगरा नहीं जा सकेगा।’
सर्वनाम सभी संज्ञाओं के नाम हैं। ये किसी भी संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त किए जा सकते हैं, इसलिए प्रत्येक भाषा में इनकी संख्या सीमित होती है।
सर्वनाम का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर होता है। इसलिए संज्ञा के समान ही कारक के कारण इनमें विकार या परिवर्तन होता है। जैसे – हमने, हमको, हमसे, मैने, मुझको, मुझसे। इसे भी संज्ञा की तरह एकवचन या बहुवचन में प्रयुक्त कर सकते हैं। विशेषण के आधार पर सर्वनाम का रूप परिवर्तित हो जाता है, जैसे- मेरा परिवार, तुम्हारा घर, उसकी कलम, मेरी किताब, तुम्हारी कक्षा, मेरा स्कूल आदि। संज्ञा की तरह सर्वनाम के साथ संबोधन का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 3.
सर्वनाम के भेदों का नामोल्लेख करें।
उत्तरः
सर्वनाम के छ: भेद हैं –

  • पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
  • निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
  • संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
  • निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

प्रश्न 4.
हिन्दी में सर्वनाम कितने हैं ?
उत्तरः
हिन्दी में सर्वनाम पन्द्रह हैं – मैं, हम, तू, तुम, आप, वह, ये, वह, वे, सो, जो, कौन, क्या, इस, उस। पर वैयाकरण केवल ग्यारह मानते हैं – मैं, तू, आप, यह, वह, सो, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

प्रश्न 5.
पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?
उत्तरः
पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) :- किसी भी वार्ता के प्रसंग में तीन प्रकार के पुरुष (व्यक्ति) आते हैं-

  • वक्ता (बोलने वाला) (First Person)
  • श्रोता (सुनने वाला) (Second Person)
  • अन्य (जिसके बारे में कहा जाता है) (Third Person)

कहने वाले, लिखने वाले, सुनने वाले, पढ़ने वाले या किसी तीसरे (अन्य) व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होने वाले सर्वनामों को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

सामान्यत: पुरुषवाचक (नर तथा नारी) के लिए प्रयुक्त होने के कारण ये पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।इस संदूक को उठाकर देखो वह कितना भारी है।

प्रश्न 6.
पुरुषवाचक सर्वनाम के अंगों (भेदों) का उल्लेख करें।
उत्तरः
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-
(क) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम (First Person) :- बोलने वाला या लिखने वाला (वक्ता अथवा लेखक) या अपने से संबंध रखने वालों के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है, वे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-मैं, मेरा, हम, हमारा, हमें, मुझको, हमको, मैंने, हमने, मुझे आदि।
(ख) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम (Second Person) :- वक्ता अथवा लेखक सुनने अथवा पढ़ने वाले के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-तू, तुम, तेरा, तुम्हारा, आपने, आपको, तुझको, तुमको, तुझे, तुम्हें आदि।
(ग) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम (Third Person) :- वक्ता या लेखक अपने आप सुनने-पढ़ने वालों के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-वे, वह, उसे, उनका, उन्हें आदि।
-हिन्दी में ‘आप’ का प्रयोग निजवाचक के रूप में (स्वयं के लिए) अथवा आदरार्थक मध्यम पुरुष के लिए होता है। जैसे-
आइए, आप भोजन कीजिए।
आदरार्थक अन्य पुरुष हेतु प्रयोग देखिए –
‘अटल जी सच्चे स्वतंत्रता सेनानी हैं। आपका जन्म 25 दिसम्बर, सन् 1925 ई० को हुआ।’ यह ‘आप’ का विशिष्ट प्रयोग है।
‘तू’ सर्वनाम का प्रयोग समीपता, आत्मीयता, प्यार तथा दुलार प्रकट करने हेतु करते है, कभी-कभी निरादर अथवा हीनता दिखाने के लिए भी तू का प्रयोग किया जाता है-

  • हे प्रभु। तेरी कृपा कब होगी ?
  • अरे नालायक ! तू अब तक कहाँ था ?
  • माँ! तू क्या कर रही है ?

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 7.
निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
उत्तरः
निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun) :- जिन सर्वनामों से किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना आदि का निश्चित बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

निश्चयवाचक सर्वनामों से दूर या समीप के पदार्थों अथवा व्यक्तियों का निश्चयात्मक बोध होता है। यथा-यह, वह। निकट की वस्तुओं के लिए-यह, ये।
दूर की वस्तुओं के लिए-वह, वे।
उदाहरणार्थ :
तुम्हारा घर यह नहीं, वह है।
विश्वास नहीं हो तो, यह तुम ही पढ़ लो।
इस कलम को देखो, यह कितनी उपयोगी है।

प्रश्न 8.
अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?
उत्तरः
अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun) :- जिन सर्वनामों से किसी निश्चित पदार्थ अथवा व्यक्ति का ज्ञान नहीं होता, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। यथा-कोई, किसी, कुछ आदि।

किसी अनिश्चित वस्तु, घटना, व्यापार के लिए अनिश्चयवाचक सर्वनाम प्रयुक्त किए जाते हैं। प्राणियों के लिए कोई’, ‘किसी’ सर्वनाम का प्रयोग करते हैं तथा पदार्थों के लिए ‘कुछ’ का प्रयोग किया जाता है। जैसे-
स्कूल में कुछ खा लेना।
संभवत: कोई आया है।
हम किसी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

प्रश्न 9.
प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
उत्तरः
प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) :-जिन सर्वनामों से किसी व्यक्ति अथवा पदार्थ के विषय में प्रश्न का बोध हो, उन्हे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-कौन, क्या, किसे, किसने, कब आदि। प्राणिवाचक संज्ञाओं के लिए कौन, किसे, किसने, का प्रयोग करते हैं तथा अर्पाणिवाचक संज्ञाओं के लिए क्या का प्रयोग होता है। जैसे-
तुम विद्यालय कब जाओगे ?
आज तुम्हें क्या चाहिए ?
कल तुम किससे बात कर रही थीं ?
ऊपर छत पर कौन दौड़ रहा है ?
यह पुस्तक तुम्हें किसने दी ?

प्रश्न 10.
संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं ?
उत्तरः
संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun) :- जिस सर्वनाम से व्यक्ति, वस्तु या घटना आदि का किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु या घटना से संबंध ज्ञात हो, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जिन सर्वनाम शब्दों से दो अलग-अलग बातों का संबंध प्रकट होता है अथवा जो प्रधान वाक्य से आश्रित वाक्यों का संबंध जोड़ते हैं, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-जो-सो, जिसे-उसे, जिसे-वही, वह-जो, जिसकीउसकी, तेते-जेती, जैसी-वैसी, जिसने-उसने आदि संबंधवाचक सर्वनाम हैं। इनका प्रयोग युग्म-रूप में होता है। जैसे-
जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
जैसा करोगे, वैसा भरोगे।
जिसने बच्चे को डूबने से बचाया है, उसे इनाम मिलेगा।
तेते पाँव पसारिए, जेती लाँबी सौर।
जैसी करनी, वैसी भरनी।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 11.
निजवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा लिखें। (माध्यमिक परीक्षा – 2010)
उत्तरः
निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun) :- जो सर्वनाम शब्द निज के लिए (स्वयं अपने लिए) प्रयुक्त होता है , उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-आप, अपने-आप, स्वयं, खुद, निज, स्वतः आदि।
हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए।
हमें अपना काम अपने आप करना चाहिए।
हमें अपना काम खुद करना चाहिए।
कवि ने स्वयं कविता सुनाई।
आप स्वयं चलकर देख लें।
हम खुद ही तुम्हारा ध्यान रखते हैं।
निजवाचक सर्वनाम वस्तुत: पुरुषवाचक सर्वनाम का ही एक भेद है, कितु कुछ विद्वान इसे अलग मानते हैं। सर्वनाम के उपर्युक्त भेद-विवेचन से यह स्पष्ट हो जाता है कि इनकी संख्या बहुत कम है। यदि रूपान्तरों को छोड़ दें तो इनकी गणना इस प्रकार होगी।

  • पुरुषवाचक सर्वनाम-मैं, तू, वह, आप।
  • निश्चयवाचक सर्वनाम-यह, वह।
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम-कोई, कुछ।
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम-क्या, कौन।
  • संबंधवाचक सर्वनाम-जो, सो (वह), जैसा-वैसा।

प्रश्न 12.
संरचना की दृष्टि से सर्वनाम के कितने भेद हैं ? विवेचना करें।
उत्तरः
संरचना की दृष्टि से सर्वनाम के दो भेद हैं – (क) सामान्य सर्वनाम और (ख) संयुक्त सर्वनाम।
(क) सामान्य सर्वनाम :- सामान्य सर्वनामों के अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित भेद हैं –

  • पुरुषवाचक – मैं, हम, तू, तुम, आप, वह, वे, यह, ये।
  • निर्देशवाचक – वह, वे, यह, ये, ऐसा, वैसा, इतना, उतना।
  • प्रश्नवाचक – कौन, क्या, कैसा, कौन-सा, कितना।
  • स्वामित्ववाचक – मेरा, तेरा, हमारा, तुम्हारा, अपना।
  • निजवाचक – आप, स्वयं।
  • सम्बन्धवाचक – जो, जैसा, जितना।
  • निश्चयवाचक – आप, स्वयं, खुद, हर, प्रति, सब, सारा, समूचा, आदि।
  • अनिश्चयवाचक – कोई, कुछ, कई, अनेक, चंद, बाज आदि।

(ख) संयुक्त सर्वनाम – जिन सर्वनामों की रचना दो या दो से अधिक शब्दों से होती है, उन्हें संयुक्त सर्वनाम कहते हैं। जैसे-

  • जो कोई, हर कोई, सब कोई, और कोई, जो कुछ, सब कुछ, और कुछ, कुछ और आदि।
  • कोई एक, कोई भी, एक कोई, कुछ भी, कुछ एक आदि।
  • कोई न कोई, कुछ न कुछ।
  • कुछ-कुछ, कोई-कोई।
  • प्रत्येक, हर एक।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 13.
संरचना की दृष्टि को छोड़कर सर्वनाम के अन्य भेदों को लिखें।
उत्तरः
संरचना की दृष्टि को छोड़कर सर्वनाम के कुछ अन्य भेद निम्नांकित हैं –

  • साकल्पवाचक सर्वनाम :- जिस सर्वनाम में समूह या साकल्प का बोध होता है, उसे साकल्पवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – सब कुछ, सकल आदि।
  • यौगिक सर्वनाम :- मूल सर्वनाम में प्रत्यय जोड़कर बनाये गए सर्वनाम यौगिक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे ऐसा, वैसा, कैसा, जैसा, तैसा आदि।
  • संयुक्त सर्वनाम :- जो सर्वनाम एक से अधिक सर्वनामों (शब्दों) के योग से बनते हैं, उन्हें संयुक्त सर्वनाम कहते हैं। जैसे-कोई एक, जोई सोई, सब कोई इत्यादि।
  • परस्परताबोधक सर्वनाम – वे सर्वनाम जो परस्परता या आपसी मेल का बोध कराते है, उन्हें परस्परताबोधक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-आपस आदि।

प्रश्न 14.
‘मैं’ सर्वनाम का प्रयोग किन-किन अवस्थाओं में होता है ?
उत्तरः
मैं’ का प्रयोग (वक्ता के लिए)
1. मैं’ का प्रयोग ‘उत्तम पुरुष’, एकवचन, पुल्लिंग और स्रीलिंग दोनों में होता है :- पुल्लिंग – मैं जाता हूँ। स्वीलिंग – मैं जाती हूँ।
2. कभी-कभी अभिमान या प्रभुता को दिखाने के लिए भी मैं का प्रयोग होता है। जैसे – मैं तुम्हारा दर्प चूर्ण करूँगा।

प्रश्न 15.
‘हम’ सर्वनाम के प्रयोग की अवस्थाओं को लिखें।
उत्तरः
हम का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से बहुवचन में करना चाहिए और किया भी जाता है। आजकल इसका प्रयोग अधिकतर एकवचन अर्थात् ‘मैं के रूप में भी किया जाने लगा है। जैसे :-

  • अधिकार और प्रभुता दिखाने के लिए – हम आज्ञा देते हैं कि उसे उपस्थित किया जाये।
  • लेखक और सम्पादक अपने लिए ‘हम’ का प्रयोग करते हैं। जैसे – हम यहाँ कब तक रहेंगे? हमें जाना चाहिए।
  • ‘हम’ का प्रयोग ‘मैं’ के अर्थ में कहनेवाले का संकेत है। जैसे-आपके मित्र और स्वागत करें हम ?
  • ‘हम’ का प्रयोग वक्ता या उसके समेत अन्य लोगों के समूह के लिए होता है। जैसे-हम यहाँ अधिक देर तक नहीं ठहर सकते।

प्रश्न 16.
‘तू’ सर्वनाम का प्रयोग किन-किन अवस्थाओं में होता है ?
उत्तरः
तू’ का प्रयोग एकवचन, मध्यम पुरुष में उस व्यक्ति के लिए किया जाता है, जिसे सम्बोधित करके कुछ कहा जाता है। इस सर्वनाम का प्रयोग देवी-देवता, ईश्वर, घनिष्ठ मित्रादि और छोटे बच्चे या अपने से छोटे के लिए किया जाता है। जैसे-
(क) अरे दुष्ट ! यहाँ तू क्या करता है ?
(ख) लगता है, तू पागल हो गया है।
(ग) तू कितना निर्दयी है।
(घ) तू तो जहरीला साँप निकला।
कभी-कभी कोध दिखाते समय तू का प्रयोग दूसरे की अक्षमता और असमर्थता के लिए किया जाता है। जैसे तूने अपने को क्या समझ रखा है ?

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 17.
‘तुम’ सर्वनाम का प्रयोग किन अवस्थाओं में होता है ?
उत्तरः
तुम’ का प्रयोग मध्यम पुरुष, बहुवचन में अधिक होता है। वह ‘संबोधन’ के रूप में आता है। इसका प्रयोग एक या एक से अधिक व्यक्तियों, दोस्तों, रिश्तेदारों, साथियों तथा अपने बराबर या अपने से छोटे लोगों के लिए किया जाता है। जैसे-
(क) तुम’ लेखक हो।
(ख) कादिर ‘तुम’ यहाँ बैठो।
(ग) ‘तुम’ क्यों रो रहे हो ?
(घ) क्या ‘तुम’ यह उठा सकते हो ?

प्रश्न 18.
‘आप’ सर्वनाम के प्रयोग के नियमों को लिखें।
उत्तरः
‘आप’ का प्रयोग मध्यम पुरुष में आदरसूचक संबोधन के लिए किया जाता है। इसके साथ अन्यपुरुष की क्रिया आती है। जैसे-
(क) ‘आप’ जा सकते हैं।
(ख) ‘आप’ चेष्टा करेंगे तो कार्य सिद्ध हो जायेगा।
(ग) आप मेरे भाई हैं।
(घ) ‘निराला जी’ महान् कवि थे। ‘आप’ ने कई उपन्यास भी लिखे हैं।
अधिक आदर दिखाने के लिए ‘आप’ का प्रयोग किया जाता है। जैसे-
(क) आप कब पधारे ?
(ख) इसके संबंध में ‘आप’ क्या कहते हैं ?
निजवाचक सर्वनाम के रूप में ‘आप’ का प्रयोग होता है। जैसे-
मैं यह काम आप ही कर लूँगा।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 19.
‘वह’ सर्वनाम का प्रयोग किन अवस्थाओं में होता है ?
उत्तरः
वह’ सर्वनाम का प्रयोग अनुपस्थित या दूर के व्यक्तियों को इंगित करने के लिए बहुवचन, अन्य पुरुष में किया जाता है। जैसे-कुछ क्षण उपरान्त वह यहाँ आ पहुँचा।
‘वह’ का प्रयोग बहुवचन में भी होता है। जैसे-
(क) ‘वह’ भला आदमी है।
(ख) ‘वह’ कवि है।
‘वह’ का विशेषण रूप में भी प्रयोग होता है। जैसे – वह’ पुस्तक फट गई।

प्रश्न 20.
‘क्या’ प्रश्नवाचक सर्वनाम के प्रयोग से संम्बन्धित नियमों को लिखें।
उत्तरः

  • ‘क्या प्रश्नवाचक सर्वनाम अप्राणिवाचक वस्तुओं और जन्तुओं आदि को इंगित करने के लिए प्रयोग में आता है। जैसे – वह क्या है ? वह एक मकान है।
  • विशेषण के रूप में ‘क्या’ का प्रयोग होता है। जैसे – यह ‘क्या’ आदमी है ?
  • कभी-कभी ‘क्या’ का प्रयोग समुच्चयबोधक के रूप में होता है। जैसे-क्या’ आज, ‘क्या कल, वह अवश्य सुनेंगे।
  • किया-विशेषण के रूप में ‘क्या’ का प्रयोग होता है। जैसे – क्या’ अजीब प्रश्न है।
  • नकारात्मक की तीव्रता दिखाने के लिए क्या’ का प्रयोग होता है। जैसे-मैंने ‘क्या’ किया है ?

प्रश्न 21.
कोई’ प्रश्नवाचक सर्वनाम के प्रयोग से सम्बन्धित नियमों को लिखें।
उत्तरः

  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम ‘कोई’ किसी अपरिचित व्यक्ति को इंगित करता है। जैसे – पानी में कोई’ तैर रहा है।
  • ‘कोई’ के साथ ‘सब’ जोड़ देने से ‘सब लोग’ के अर्थ में प्रयुक्त होता हैं। जैसे- सब कोई इस घटना को जान गए हैं।
  • ‘कोई’ के साथ हर’ शब्द को जोड़ देने से प्रत्येक’ के अर्थ में प्रयोग होता है। जैसे-हर कोई यह काम नहीं कर सकता।
  • ‘कोई’ के साथ एक’ जोड़ देने से अनिश्चयता का बोध होता है। जैसे – कोई एक सज्जन लग रहा था।
  • ‘कोई’ के साथ ‘और या ‘दूसरा’ शब्द जोड़ने से उसका अर्थ कोई अन्य’ होता है। जैसे – यदि कोई और होता तो मै बात न करता।

कुछ अन्य उदाहरण :-

  • कोई न कोई आपका सहायक होगा।
  • वहाँ कोई न कोई आप से मिलेगा।
  • विशेषण के रूप में ‘कोई’ का प्रयोग – ‘कोई’ लड़का जा रहा है।
  • समुच्चयबोधक के रूप में कोईं का प्रयोग – कोई गाता है कोई हैसता है।
  • निश्चय बताने के लिए कोई’ का प्रयोग – कोई न कोई सहायता करेगा ही।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 22.
कुछ’ सर्वनाम के प्रयोग से संबंधित नियमों को लिखें।
उत्तरः

  • कुछ का प्रयोग अनिश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में तथा समुदाय के रूप में किया जाता है। जैसे – कुछ आए और गए।
  • किसी अपरिचित वस्तु के लिए ‘कुछ’ का प्रयोग होता है। जैसे-दाल में कुछ है। उसे कुछ दीजिए।
  • विशेषण के रूप में कुछ’ का प्रयोग होता है। जैसे – कुछ लड़के खेल रहे हैं। कुछ तरकारी खरीद लाओ।
  • क्रिया-विशेषण के रूप में कुछ’ का प्रयोग होता है। जैसे – कुछ अच्छी बातें कहो।
  • समुच्चयबोधक के रूप में ‘कुछ’ का प्रयोग होता है। जैसे – कुछ तुम करो कुछ हम करें।

प्रश्न 23.
‘जो’ सर्वनाम का प्रयोग किन अवस्थाओं में होता है ?
उत्तरः
‘जो’ के साथ ‘सो’ प्रायः प्रयोग में आता है। जैसे – तुम जो करोगे सो पाओगे।
कभी-कभी जो’ का प्रयोग एक वाक्य के लिए किया जाता है। जैसे-आपने उसकी बात न मानी ‘जो’ अच्छी बात नहीं है।
कभी-कभी जो’ के साथ कुछ या कोई का प्रयोग होता है। जैसे-
(क) ‘जो’ कुछ मैं कहूँ ध्यान से सुनिए।
(ख) जो कोई यह कर सकता है।
कभी-कभी वाक्य में ‘जो’ लुप्त रहता है, पर ‘सो’ आता है। जैसे – तुम चाहो सो करो।
जो’ के साथ ‘सो के स्थान पर वही’ का प्रयोग होता है। जैसे-जो’ भी अच्छा कार्य करेगा, ‘वही’ प्रशंसा पायेगा।
समुच्चयबोधक के रूप में जो’ का प्रयोग होता है। जैसे – जो’ कहेंगे तो कर दूँगा।

प्रश्न 24.
‘कौन’ सर्वनाम के प्रयोग से संबंधित नियमों को लिखें।
उत्तरः
1. कौन का प्रयोग प्राय: व्यक्ति को सूचित करने के लिए किया जाता है। यह निश्चित व्यक्ति के लिए प्रयोग में आता है। जैसे –
(क) ‘कौन’ आ रहा है ?
(ख) वहाँ ‘कौन’ सोया है ?
2. अनेक एक-सी वस्तुओं में से किसी एक को इंगित करने के लिए ‘कौन’ का प्रयोग होता है। जैसे-
(क) यह ‘कौन’ – सी पुस्तक है ?
(ख) आज ‘कौन’ सी तारीख है ?
3. ‘कौन’ का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है। जैसे तुमने कौन’ पाप किया है ?
4. ‘कौन’ का प्रयोग क्रियाविशेषण के रूप में होता है। जैसे – यह ‘कौन’ बड़ी गायिका है ?
5. विस्मयादिबोधक के रूप में ‘कौन’ का प्रयोग होता है। जैसे – कौन’ ! कौन’ ! शंकर ?
6. समुच्चयबोध के रूप में ‘कौन का प्रयोग होता है। जैसे – ‘कौन’ सोया कौन जागा ?
7. सम्मान दिखाने के लिए भी ‘कौन’ का प्रयोग किया जाता है। जैसे – वहाँ ‘कौन’ खड़े हैं ?
8. निरादर दिखाने के लिए भी ‘कौन’ का प्रयोग किया जाता है। जैसे-
(क) वहाँ ‘कौन’ खड़ा है ?
(ख) तुम कौन’ होते हो ?

9. संख्या की अधिकता को व्यक्त करने के लिए कौन’ की आवृत्ति (दो बार) की जाती है। जैसे – वहाँ कौनकौन आ रहे हैं ?

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 25.
‘ये’ सर्वनाम के प्रयोग से संबंधित नियमों को लिखें।
उत्तरः

  • ये’ का प्रयोग बहुवचन में निश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में होता है। जैसे – ये हमारे भाई हैं।
  • ‘ये’ का प्रयोग सम्मान दिखाने के लिए, एक व्यक्ति को संबोधित करने के लिए किया जाता है। जैसे – इनसे मिलिए, ‘ये’ हमारे मित्र हैं।
  • ‘ये’ का प्रयोग बहुवचन में विशेषण के रूप में होता है। जैसे – ‘ये’ बच्चे शैतान हो गए हैं।
    विशेष :- ‘ये’ का प्रयोग यह’ की तरह होता है। ‘ये’ बहुवचन में आता है।

प्रश्न 26.
‘यह’ सर्वनाम के प्रयोग से संबंधित अवस्थाओं के बारे में लिखें।
उत्तरः

  • यह’ का प्रयोग निकट के व्यक्ति को सम्बोधित करने के लिए एकवचन, अन्य पुरुष में होता है। जैसे ‘यह’ मुझे अच्छी तरह जानता है।
  • ‘यह’ का प्रयोग सम्मान दिखाने के लिए, एक व्यक्ति को सूचित करने के लिए ‘बहुवचन’ में किया जाता है। जैसे – ‘यह’ वर्षो से यहाँ रह रहे हैं।
  • विशेषण के रूप में ‘यह’ का प्रयोग एकवचन में होता है। जैसे – यह लड़का रोता ही रहता है।
  • निश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में ‘यह’ का प्रयोग एकवचन में होता है। जैसे – यह कितना सुहावना है।
  • कियाविशेषण के रूप में ‘यह’ का प्रयोग होता है। जैसे – लो, ‘यह’ मैं चला।

प्रश्न 27.
‘वे’ सर्वनाम का प्रयोग किन अवस्थाओं में होता है ?
उत्तरः
वे का प्रयोग निम्नलिखित अवस्थाओं में होता है। जैसे-
1. बहुवचन के रूप में प्रयोग –
(क) ‘वे’ आ गए।
(ख) वे तुम्हारे कौन लगते हैं ?

2. सम्मान दिखाने हेतु किसी व्यक्ति के लिए भी ‘वे’ का प्रयोग किया जाता है। जैसे-
(क) वे’ धनी व्यक्ति हैं।
(ख) गुरुदेव महान् साहित्यकार थे। ‘वे’ अच्छे चित्रकार भी थे।

3. ‘वे’ का प्रयोग निश्चयवाचक सर्वनाम के रूप में बहुवचन में होता है। जैसे-
(क) वे खेल रहे हैं।
(ख) ‘वे’ आप को कैसे जानते हैं ?

4. ‘वे’ का प्रयोग बहुवचन में विशेषण के रूप में होता है। जैसे-
वे शोर मचा रहे हैं।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 28.
सर्वनाम में कितने वचन और कितने कारक होते हैं ?
उत्तरः
सर्वनाम में दो वचन और सात कारक (संबोधन कारक को छोड़कर) होते हैं।

प्रश्न 29.
उत्तम पुरुष ‘मैं’ की कारक-रचना सातों कारकों एवं दोनों वचनों में करें।
उत्तरः
उत्तम पुरुष (First Person) मैंग

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 1

प्रश्न 30.
मध्यम पुरुष ‘आप’ की कारक-रचना दोनों वचनों तथा सातों कारकों में करें।
उत्तरः
मध्यम पुरुष (Second Person) ‘आप’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 2

प्रश्न 31.
मध्यम पुरुष ‘तू’ की कारक-रचना सातों कारकों तथा दोनों वचनों में करें।
उत्तरः
मध्यम पुरुष (Second Person) ‘तू’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 3

प्रश्न 32.
सम्बन्धवाचक ‘जो’ की कारक-रचना दोनों वचनों तथा सातों कारकों में करें।
उत्तरः
सम्बन्धवाचक (Relative) ‘जो’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 4

प्रश्न 33.
प्रश्नवाचक ‘कौन’ की कारक-रचना दोनों वचनों तथा सातों कारकों में करें।
उत्तरः
प्रश्नवाचक (Interrogative) ‘कौन’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 5

प्रश्न 34.
अनिश्चयवाचक ‘कोई’ की कारक-रचना दोनों वचनों तथा सातों कारकों में करें।
उत्तरः
अनिश्चयवाचक (Indefinite) ‘कोई’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 6

प्रश्न 35.
अन्यपुरुष ‘वह’ की कारक-रचना दोनों वचनों तथा सातों कारकों में करें।
उत्तरः
अन्य पुरुष (Third Person) ‘वह’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 7

विशेष :- यह’ का रूप ‘वह’ की ही तरह चलता है। ‘यह’ का ‘इस’ एकवचन में और बहुवचन में ये’ का ‘इन’ हो जाता है।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 36.
आदरसूचक ‘आप’ की कारक-रचना दोनों वचनों तथा सातों कारकों में करें।
उत्तरः
आदर सूचक “आप’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम 8

(‘आप’ सर्वनाम के बहुवचन रूप एकवचन के समान ही रहते हैं।)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर :-

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं ? इसके भेदों की परिभाषा उदाहरण सहित लिखें।
उत्तरः
संज्ञा के बदले जिन शब्दों का प्रयोग होता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं। जैसे-वह, उसे, उसने, मैं, मेरा, मेरे, वे, हम, हमलोग आदि।
सर्वनाम के छः भेद हैं :-

  • पुरुषवाचक (Personal Pronoun)
  • निजवाचक (Reflexive Pronoun)
  • निश्चयवाचक (Definite Pronoun)
  • अनिश्चयवाचक (Indefinite Pronoun)
  • सम्बन्धवाचक (Relative Pronoun)
  • प्रश्नवाचक (Intterogative Pronoun)

पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun) :-जिस सर्वनाम शब्द से बोलनेवाले, सुननेवाले और जिसके विषय में कहा जाय उसका बोध हो, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे –

  • मैं जाता हूं (बोलने वाला)
  • तुम जाते हो (सुननेवाला) और
  • वह जाता है (जिसके विषय में कहा गया है)।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं – (क) उत्तम पुरुष (First Person), (ख) मध्यम पुरुष (Second Person) और (ग) अन्य पुरुष (Third Person)।

(क) उत्तम पुरुष (First Person) :- जिस सर्वनाम से बोलने वाले का बोध होता है, उसे उत्तम पुरुष कहते हैं। जैसे-मैं, हम। मैं जाता हूँ। मैं – एकवचन में और हम बहुवचन में आता है।
(ख) मध्यम पुरुष (Second Person) :- जिस सर्वनाम शब्द से सुनने वाले का बोध होता है, उसे मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे तू, तुम, आप। तू जाता है। तुम जाते हो। आप जाते हैं। आप का प्रयोग आदर या सम्मान दिखाने के लिए किया जाता है।
(ग) अन्य पुरुष (Third Person) :- जिस सर्वनाम शब्द से जिसके विषय में कहा जाय, उसका बोध हो, उसे अन्य पुरुष कहते हैं। जैसे – वह’, वे, यह’, ये। वह जाता है। वे जाते हैं। यह आता है। ये आते हैं। इसमें वह’ और ‘यह’ एक वचन में तथा ‘वे’ और ‘ये’ बहुवचन में आते हैं।

निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun) :- जो सर्वनाम कर्त्ता के साथ अपनापन या निजत्व बताता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – आप, निज, अपना। आप ही चला जाऊँगा। यह निज का मकान है। तुम अपना समाचार सुनाओ। यहाँ आप, निज और अपना निजवाचक सर्वनाम हैं।

निश्चयवाचक सर्वनाम (Definite Pronoun) :- जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु आदि का बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।जैसे- वह, यह। यह सभ्य लड़का है। वह तेज दौड़ता है। यहाँ वह’ और ‘यह’ दोनों निश्चय का बोध कराते हैं। ‘यह’ का प्रयोग निकटतम के लिए और वह का प्रयोग दूर के लिए होता है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun) :- जिस सर्वनाम शब्द से किसी अनिश्चित वस्तु का बोध होता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कोई, कुछ। कोई आ रहा है। वह कुछ ला रहा है। यहाँ ‘कोई’ और कुछ अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun) :- जिस सर्वनाम से किसी संज्ञा का सम्बन्ध जाना जाता है, उसे सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-जो, सो। जो पढ़ेगा सो उत्तीर्ण होगा। जो करोगे सो पाओगे। जों और ‘सो’ सम्बन्धवाचक सर्वनाम हैं।

प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun) :- जिस सर्वनाम से प्रश्न का बोध होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-कौन, क्या। कौन आया था ? क्या लाया है ? यहाँ ‘कौन’ और ‘क्या’ प्रश्नवाचक हैं।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 2.
सर्वनाम की रूप-रचना से संबंधित नियम कौन-कौन से हैं ? सोदाहरण समझाएँ।
उत्तरः
सर्वनाम की रूप-रचना से संबंधित नियम निम्नलिखित हैं :-
सर्वनाम की विभक्तियाँ शब्दों से मिलाकर लिखी जाती हैं। यथा-मैने, मुझसे, मुझको, उसने, हमको, उस पर, हम पर, हमने आदि।

संज्ञा की भौति सर्वनाम लिंग के अनुसार परिवर्तित नहीं होते। सर्वनाम वाले वाक्यों में लिंग का पता किया के रूप से लगता है। यथा-

बालक खेल रहा था, वह गिर गया।
बालिका खेल रही थी, वह गिर गई।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम ‘कुछ’ (एकवचन) परिमाण तथा संख्या दोनो का बोध कराता है। जैसे-
आपके खेत में इतना अनाज पैदा हुआ है, कुछ हमारे घर भेज देना। (परिमाणवाची)
आपके पास व्याकरण की इतनी पुस्तकें हैं, कुछ मुझे दे दीजिए।

‘तुम’ सर्वनाम के बहुवचन के रूप में ‘तुम सब’ का प्रचलन हो गया है।
राम ! तुम यहाँ बैठो। (संख्यावाचक)
अरे बच्चों ! तुम सब यहाँ बैठो।

आदरार्थक संज्ञा शब्दों के लिए सर्वनाम भी आदरार्थक बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं। जैसे-
सुषमा जी सभा में आई तो थीं, पर वे बोली नहीं।
मेरी माताजी पूजा करने गई है, वे आती ही होंगी।

जहाँ ‘मैं’ की जगह ‘हम’ का प्रयोग होने लगा है, वहाँ हम लोग’ अथवा ‘हम सब’ का प्रयोग प्रचलन में आ गया है। यथा-
हम लोग मैच देखने जा रहे हैं।
हम सब तुम्हारे घर खाना खाने आ रहे हैं।

‘मैं, हमम’ और तुम’ के साथ ‘का’, के, की’ की जगह रा’, रे, ‘री’ प्रयुक्त होते हैं। जैसे-मेरा, मेरे, मेरी, तुम्हारा, तुम्हारे, तुम्हारी, हमारा, हमारे, हमारी।

अधिकार अथवा अभिमान प्रकट करने के लिए आजकल ‘तू’ के स्थान पर हम’ का प्रयोग किया जाने लगा है, यद्यपि व्याकरण की दृष्टि से यह अशुद्ध है।
अध्यापक के नाते हमारा भी कुछ अधिकार है।

मुझ, हम, तुझ, इस, इन, उस, उन, किस, किन में निश्यचयार्थी ई’ (ही) के योग से मुझी, हमीं, तुझी, तुम्हीं, इसी, इन्हीं, उसी, उन्हीं, किसी, किन्हीं आदि निश्चयार्थी रूप बनते हैं।

‘कोई’ और ‘कुछ’ का बहुवचन ‘किन्हीं तथा ‘कुछ’ होता है। ‘कोई’ और ‘किन्हीं’ का प्रयोग सजीव प्राणियों के लिए होता है और कुछ का प्रयोग निर्जीव प्राणियों के लिए होता है। कीड़े-मकोड़े आदि के लिएकुछ का प्रयोग होता है।

क्या’ का रूप सदैव एक-सा रहता है। जैसे –

  • क्या पढ़ रहे हो ?
  • क्या खा रही थीं वे सब ?
  • तुम क्या बोलोगे ?

सर्वनाम का रूप परिवर्तन केवल दो कारणों से होता है-वचन और संबंध कारक।

सर्वनाम शब्दों का संबोधन रूप नहीं बनता है, क्योंकि सर्वनाम शब्द द्वारा किसी को पुकारा नहीं जाता। सर्वनाम में दो वचन और सात कारक होते हैं।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 3.
सर्वनामों के पुनरुक्ति रूप से आप क्या समझते हैं। उदाहरण देते हुए समझाएँ।
सर्वनामों के पुनरुक्ति रूप :- कुछ सर्वनाम शब्द पुनरुक्ति रूप में प्रयोग किए जाते हैं। इसमें एक ही शब्द को पुन: दोहराया जाता है। ऐसे प्रयोगों से अर्थ में विशिष्टता आ जाती है।
अपना-अपना :- अपना-अपना सामान उठाओ और चलते बनो।
आप-आप :- घरवाले आप-आप खाए जा रहे थे, बारातियों को पूछने वाला कोई नहीं था।
कहाँ-कहाँ : श्री राम ने सीता जी को कहाँ-कहाँ नहीं खोजा ?
कुछ-कुछ : मैं बुढ़ापे में कुछ-कुछ भूलने लगा हूँ।
किस-किस : किस-किस को कविता याद है ?
कौन-कौन : कौन-कौन गृह-कार्य करके लाया है ?
जो-जो : जो-जो नकल करेगा वह फेल कर दिया जाएगा।
कोई-कोई : कोई-कोई बच्चा बिना बात के रो रहा था।
क्या-क्या : मेरे भाग्य में और क्या-क्या लिखा है ?
कुछ सर्वनाम संयुक्त रूप में प्रयुक्त होते हैं। जैसे –
कुछ-न-कुछ : ठहरो, कुछ-न-कुछ व्यवस्था कर दी जाएगी।
कोई-न-कोई : सुबह कोई-न-कोई गाड़ी तो अवश्य दिल्ली जाती होगी।
जो-कोई : जो कोई बोलेगा, वही पिटेगा।
जो-कुछ : लुटेरों को जो-कुछ मिला, लेकर भाग गए।
कहीं-कोई : आजकल बिना सिफारिश के कहीं-कोई नहीं पूछता।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

Students should regularly practice West Bengal Board Class 9 Hindi Book Solutions and व्याकरण संज्ञा to reinforce their learning.

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

संज्ञा शब्द ‘सम्’ और ‘ज्ञा’ के योग से बना है जिसका अर्थ है ‘सम्यक् ज्ञान्’ या पूर्ण और सही परिचय (सम + ज्ञा = संज्ञा, अर्थात् सम्यक् ज्ञान कराने वाला)। संज्ञा का दूसरा पर्याय है – नाम। व्यक्ति, वस्तु या स्थान आदि के सम्यक् ज्ञान, पूर्ण परिचय के लिए भाषा में उन्हें कुछ नाम दे दिए गए हैं। ये नाम ही संज्ञा है।

परिभाषा – किसी भी वस्तु, व्यक्ति, गुण, भाव, स्थिति का परिचय कराने वाले शब्द को ‘संज्ञा’ कहते हैं।
अथवा, किसी भी प्राणी, व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण –

  • सौरभ दिल्ली में निवास करता है।
  • नारियाँ स्वभाव से कोमल होती हैं।
  • मानव प्रेम सुंदरता-असुंदरता को नहीं देखता।
  • गाय एक उपयोगी पशु है।
  • बुढ़ापा दुखों का घर है और यौवन आनंद का।
  • आगरा यमुना के किनारे बसा हुआ है।

उपर्युक्त काले शब्द संज्ञा शब्द हैं। संज्ञा शब्दों का इसलिए भी विशेष महत्व है कि संज्ञा शब्दों के बिना भाषा बन ही नहीं सकती। हम जब भी कोई बात कहते हैं, पूछते हैं, करते हैं तो अनायास ही संज्ञा शब्दों का प्रयोग करते हैं। व्याकरण में जो शब्द किसी के नाम को बताता है संज्ञा शब्द कहलाते हैं। किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, स्थिति, गुण अथवा भाव के नाम का बोध करानेवाले शब्दों को संज्ञा कहते हैं।
संज्ञा के भेद (Kinds of Nouns)
संज्ञा शब्दों से प्रायः किसी व्यक्ति, जाति अथवा भाव के नाम का बोध होता है। इसलिए संज्ञा के तीन प्रमुख भेद बताए गए हैं –

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun)
  • जातिवाचक संज्ञा (Common Noun)
  • भाववाचक संज्ञा (Abstract Noun)

व्यक्तिवाचक संज्ञा : जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति, विशेष वस्तु, विशेष स्थान अथवा विशेष प्राणी के नाम का बोध कराते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे –

महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बोस, सीता, राधा, राम, कृष्ण, कुसुम, रेखा, पूनम, सौरभ, सचेत, अपर्णा, अपराजिता – व्यक्तियों के नाम
कपिला (गाय), गौरा (गाय), सोना (हिरनी), ऐरावत (हाथी) – प्राणियों के नाम
दिल्ली, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मद्रास, देहरादून, शिमला, बिजौली, अंबाला, गुड़गाँव, जापान स्थानों के नाम
रामचरितमानस, रामायण, गीता, कुरान, कावेरी, नीलगिरि, गांडीव, हल्दी, नमक, चीनी – वस्तुओं के नाम

जातिवाचक संज्ञा : जो शब्द किसी प्राणी, पदार्थ या समुदाय की पूरी जाति का बोध कराते हैं, वे जातिवाचक संज्ञा कहलाते हैं। उदाहरणार्थ – हाथी, कुत्ता, फल, गाय, विद्यार्थी तथा अध्यापक आदि।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

ये शब्द संपूर्ण जाति के परिचायक हैं किसी एक मनुष्य, एक नर या एक प्रांत के नहीं। जातिवाचक संज्ञा के दो उपभेद हैं-

(क) द्रव्यवाचक संज्ञा (ख) समूहवाचक संज्ञा। अंग्रेजी व्याकरण के अनुसार संज्ञा के पाँच भेद स्वीकार किए गए हैं। उसी आधार पर हिंदी के कुछ विद्वान भी संज्ञा के पाँच भेद मानते हैं। वैसे, द्रव्यवाचक संज्ञा तथा समूहवाचक संज्ञाएँ भी एक प्रकार से जाति का बोध कराती हैं। अत: इन्हें जातिवाचक संज्ञा के उपभेदों के रूप में ही स्वीकार किया गया है।
(क) द्रव्यवाचक संज्ञा – किसी पदार्थ अथवा द्रव्य का बों कराने वाले शब्दों को द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- स्टोल, पीतल, लोहा (फर्नीचर के लिए), सोना-चाँदो (आभूषण के लिए)।
द्रव्यवाची संज्ञा शब्दों का प्रयोग प्राय: एकवचन में ही किया जाता है क्योंकि ये शब्द गणनीय नहीं हैं।

(ख) समूहवाचक संज्ञा – जो संज्ञा शब्द किसी समुदाय या समूह का बोध कराते हैं वे समूहवाचक संज्ञा शब्द कहलाते हैं। जहाँ भी समूह होगा वहाँ एक से अधिक सदस्यों की संभावना होगी, जैसे – सेना, कक्षा, झुंड, भीड़, जुलूस, दरबार, दल सभी समूहवाचक शब्द हैं।

इन शब्दों का प्रयोग एकवचन में ही होता है क्योंकि ये एक ही जाति के सदस्यों के समूह को एक इकाई के रूप में व्यक्त करते हैं। गौरा, सोना, ऐरावत, कामधेनु जानवर हैं, कुसुम, रेखा, पूनम, सौरभ मनुष्य हैं, गंगा, यमुना, गोमती, कावेरी नदियाँ हैं। इस प्रकार ‘नगर’, ‘जानवर’, ‘मनुष्य’, ‘नदी’ आदि शब्द किसी जाति विशेष का बोध कराते हैं।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि जो शब्द किसी जाति, पदार्थ, प्राणी, समूह आदि का बोध कराते हैं, ‘जातिवाचक संज्ञा’ शब्द कहलाते हैं।
तुलना देखिए –

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 1

भावाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के गुण-धर्म, दोष, शील, स्वभाव, भाव, संकल्पना आदि का बोध होता है, वे ‘भाववाचक संज्ञा शब्द’ कहे जाते हैं। जैसे –
गुण-दोष-लंबाई, चौड़ाई, सुंदरता, कुरूपता, चतुरता, ऊँचाई, नीचाई
दशा – बचपन, बुढ़ापा, यौवन, भूख, प्यास
भाव – आशा, निराशा, कोध, वैर, युद्ध, शान्ति, मित्रता, शत्रुता, भय, प्रेम
कार्य – सहायता, निंदा, प्रशंसा, सलाह
एक संज्ञापद का दूसरे संज्ञापद के रूप में प्रयोग – कभी-कभी जातिवाचक और व्यक्तिवाचक संज्ञापद का एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग जातिवाचक के रूप में कर दिया जाता है।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा का जातिवाचक संज्ञा के रूप में प्रयोग – कुछ व्यक्तियों के जीवन में प्राय: अन्य लोगों के जीवन से भिन्न कोई ऐसी विशेषता, गुण अथवा अवगुण होता है जिसके कारण उनका नाम उस गुण या अवगुण का प्रतिनिधित्व करने लगता है। ऐसी स्थिति में वह नाम व्यक्ति-विशेष का नाम होकर जातिवाचक शब्द बन जाता है। जैसे भीष्म पितामह का नाम दृढ़ प्रतिज्ञा के लिए प्रसिद्ध है। जैसे –

  • आज कौन हरिश्चंद्र हो सकता है।
  • भारत तो सीता-सावित्री का देश है।
  • विभीषणों से बचो।
  • इन्हीं जयचंदों के कारण देश गुलाम हुआ।
  • देश में जयचंदों की कमी नहीं है ।
  • तुम तो एकलव्य हो जो गुरु के लिए कुछ्छ भी कर सकते हो।

यहाँ हरिश्चंद्र ‘सच्चाई’ का, सीता-सावित्री ‘पवित्रता’ का, विभीषण ‘विश्वासघात’ का, जयचंद ‘गद्दार’ का, एकलव्य ‘गुरुभक्ति’ का प्रतीक है।

जातिवाचक संज्ञा का व्यक्तिचावक संज्ञा के रूप में प्रयोग – कभी-कभी कुछ जातिवाचक शब्द किसी व्यक्ति-विशेष या स्थान विशेष के अर्थ में रूढ़ हो जाते हैं तब वे जाति का बोध न कराकर केवल एक ‘व्यक्ति या स्थानविशेष’ का बोध कराते हैं। जैसे –

महात्मा जी ने भारत को आजाद् कराया
– महात्मा गाँधी

स्वतंत्रता के बाद सरदार ने रियासतें समाप्त की
– सरदार पटेल

पंडित जी देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे
– पं० जवाहरलाल नेहरू

शास्त्री जी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री थे।
– लाल बहादुर शास्त्री

पुरी की पवित्रता सर्वविदित है
– जगन्नाथपुरी

भाववाचक संज्ञा शब्दों का जातिवाचक संज्ञा के रूप में पयोग – भाववाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग एकवचन में होता है, किन्तु जब कभी कुछ भाववाचक संज्ञा शब्द बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं तब वे जातिवाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे –
बुराई से बुराइयाँ – हम सभी में अनेक बुराइयाँ व्याप्त हैं।
पढ़ाई से पढ़ाइयाँ – निर्धन व्यक्ति की बच्चों की पढ़ाइयाँ मार देती हैं।
दूरी से दूरियाँ – कभी-कभी दूरियाँ ही अपनेपन का आभास कराती हैं।
प्रार्थना से प्रार्थनाएँ – गरीबों की प्रार्थनाएँ व्यर्थ नहीं जातीं।
ऊँचाई से ऊँचाइयाँ – ऊँचाइयाँ नापनी हैं तो हिमालय का भ्रमण करो।
हिंदी के भाववाचक संज्ञा शब्दों में मूल शब्द तथा यौगिक शब्द दोनों ही मिलते हैं।

मूल भाववाचक संज्ञा शब्द-यौगिक भाववाचक संज्ञा शब्दों की रचना सभी प्रकार के शब्दों से हो सकती है। ये प्राय: पाँच प्रकार के शब्दों से बनती है –

  • जातिवाचक संज्ञाओं से
  • सर्वनामों से
  • विशेषणों से
  • क्रियाओं से
  • अव्ययों से

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

(हिंदी के भाववाचक संज्ञा शब्दों के मूल शब्द तथा यौगिक शब्दों को भाववाचक संज्ञाएँ रूढ़ तथा निर्मित भी कहा जाता है)
जातिवाचक संज्ञा से –

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 2

सर्वनामों से –

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 3

विशेषण से –

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 4

क्रिया पद से (क्रियाओं से)

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 5

अव्ययों से (अविकारी शब्दों से) –

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 6

संज्ञा शब्दों की रूप-रचना
हिंदी से संज्ञा शब्द वाक्य के अंतर्गत कभी अपने मूल रूप में तथा कभी परिवर्तित रूप में प्रयुक्त होते हैं, जैसे –
लड़का खेल रहा है।
लड़के खेल रहे है ।
लड़कों को बुलाकर लाओ।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

पहले वाक्य में ‘लड़का’ शब्द मूल रूप में प्रयोग हुआ है जबकि दूसरे व तीसरे वाक्य त्रमश: ‘लड़के’ तथा ‘लड़कों’ – शब्दों का प्रयोग ‘लड़का’ शब्द का ही परिवर्तित रूप है।

रूप रचना से यह ज्ञात होता है कि प्रयुक्त शब्दों में क्या परिवर्तन आया है ? यह परिवर्तन क्यों और कैसे आया है ? परिवर्तन आने से शब्द के जो रूप बनते हैं उनको दर्शाना अथवा अंकित करना ही रूप-रचना कहलाती है। संज्ञा शब्दो का रूप-परिवर्तन लिंग, वचन और परसर्ग (विभक्ति) के कारण होता है। यही संज्ञा की रूप-रचना कहलाती है।
संज्ञा शब्दों में वचन का प्रभाव
हिंदी में ‘लिंग’ संज्ञा शब्दों की प्रमुख विशेषता है। शब्दों के बहुवचन रूप बनाने के लिए और वाक्य में इनका सही प्रयोग करने हेतु शब्दों के सही लिंग की पहचान अति आवश्यक हो जाती है। हिंदी में पुलिंग तथा स्त्रीलिंग शब्दों के बहुवचन बनाने के नियम अलग-अलग हैं।
शब्दों को पुलिंग और स्त्रीलिंग दों वर्गों में विभक्त कर सकते हैं-
पुलिंग शब्द – बेटा, बच्चा, कवि, पानी, कमरा, धोबी, नौकर, सेवक , लड़का, छाता, पाठक, मित्र, घर, घोड़ा, भालू, शेर, हाथी।

स्त्रीलिंग शब्द – बेटी, लड़की, गायिका, वस्तु, वधू, बहन, मोरनी, माला, रानी, बुढ़िया, बछिया, विधि, गति, गली, कुर्सी, आँख, मेज, किलाब, शेरनी।

हिंदी के संज्ञा शब्दों की रूप-रचना और परसर्ग (विभक्ति) के अनुसार होती है।
परसर्ग (विभक्ति) रहित शब्द को मूल शब्द कहते हैं। जैसे – बालक-बालिका।

परसर्ग (विभक्ति) सहित शब्द को तिर्यक् शब्दो के बहुवचन रूप में ‘याँ’, ‘ओं’, नहीं ‘या’ तथा ‘ओ’ परसर्ग लगता है। हिंदी के संज्ञा शब्द रूप-रचना की दृष्टि से चार वर्गों में विभक्त किए जा सकते हैं –

1. आकारांत पुलिंग शब्द – जैसे-बेटा, बच्चा, कमरा, लड़का, घोड़ा, लाला आदि । इस वर्ग में कुछ अपवाद भी मिलते है – कुछ संज्ञा शब्द ऐसे है जो ‘आकारांत’ होते हुए भी इस रूप-रचना अथवा रूपावली के अंतर्गत नहीं आते। जैसे – (क) संस्कृत शब्द – महात्मा, योद्धा, नेता, पिता, राजा, दाता आदि।
(ख) संबंध सूचक शब्द – चाचा, जीजा, मामा, दादा, नाना, बाबा आदि।
(ग) तद्भव शब्द – अगुआ, मुखिया आदि।
2. “आकारांत”‘से भिन्न पुलिंग शब्द। जैसे – कवि, रवि, पति, मुनि, माली, गुरु, घर, बालक, डाकू, साधु आदि।
3. “इ/ई” अथवा ” इया” प्रत्यांत स्त्रीलिंग शब्द, जैसे- चिड़िया, कुटिया, बुढ़िया, कोठरी, बेटी, नदी, विधि, रीति आदि।
4. “इ/ई” अथवा “इया’ प्रत्यांत से भिन्न स्त्रोलिंग शब्द, जैसे – माता, गीता, वधू, बालू, बहन, वस्तु, गौ आदि। संज्ञा शब्दों (लड़का, लड़कें, लड़कियों) में होने वाले परिवर्तन से संबंधित कुछ नियम इस प्रकार हैं –

1. अकारांत शब्दों (जैसे घर) में विभिक्ति-प्रत्यय मात्रा के रूप में लगते हैं। जैसे – घरों।
2. आकारांत पुलिंग शब्दों में भी विभिक्ति प्रत्यय मात्रा के रूप में लगत हैं। जैसे –
लड़का-लड़कें-लड़कों, घोड़ा-घोड़ें-घोड़ों।
जिन स्र्रीलिंग शब्दों के अंत में इया प्रत्यय आता है उनमें भी यही नियम लागू होता हैं जैसे – बुढ़िया-बुढ़ियाँ-बुढ़ियों
3. आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के बाद में एँ तथा ओं लगाकर नए शब्द बनते हैं जैसे – माता-माताएँ-माताओ।
4. अकारांत अथवा आकारांत प्रत्ययों से भिन्न शब्दों के साथ विभक्ति प्रत्यय उनके मूल रूपों में एँ तथा ओं लगाकर बनते हैं। जैसे –
गुरु-गुरुओं, वस्तु-वस्तुएँ-वस्तुओं
इकारांत/ईकारांत शब्दों के बाद प्रत्ययों से पहले ‘य’ का आगम भी होता है। जैसे –
साली-सालियों, नदी-नदियों
5. संबोधन बहुवचन में ‘ओं’ नहीं, ‘ओ’ प्रयुक्त होता है। जैसे –
हे छात्रों ! अरे लड़कों-लड़कियों !
कुछ अपवदों को छोड़कर आकारांत पुलिंग शब्दों जैसे – बेटा, लड़का, घोड़ा, बच्चा आदि के रूप निम्न प्रकार हो सकते हैं।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

आकारांत पुलिंग शब्द-बच्चा

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 7

बेटा

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 8

इसमें बेटा, बेटे, बेटो और बेटों – ये चार रूप बनते हैं।
अपवाद – राजा, पिता, योद्धा, दाता, महात्मा, नेता, वह्मा, नाना, बाबा, मामा, चाचा, दादा, जोजा, मुखिया, अगआ आदि।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 9

“आकारांत” से भिन्न पुलिंग शब्द

माली

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 10

अकारांत ‘बालक’ के रूप

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 11

इकारान्त पुलिंग ‘मुनि’ के रूप

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 12

(रावि, कवि, पति, क्रसषि आदि पुलिंग शब्दों के रूप भी इसी प्रकार बनते हैं, ईकारांत पुलिंग धोबी, माली, ऊकारांत शब्द डाकू, गुरु के रूप में इसी प्रकार बनते हैं।)

लड़की

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 13

“’इया प्रत्यांत’” स्र्रीलिंग शब्द-कुटिया

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 14

(निर्जीव संज्ञाओं के साथ संबोधन कारक का प्रयोग नहीं किया जाता है।)
इकारांत/ईकारांत अथवा ”इया” प्रत्यांत से भिन्न स्त्रीलिंग शब्द

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 15

औकारांत स्त्रीलिंग ‘गौ’

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा 16

अन्य कारकों में भी रूप इसी प्रकार होंगे, किंतु चिह्न उन कारकों के अनुसार लगंगे। ‘गो’ जैसे अन्य औकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के रूप भी इसी प्रकार बनेंगे।

WBBSE Class 9 Hindi व्याकरण संज्ञा

रूप-रचना हेतु विशेष निर्देश

1. सभी “आकारांत” (स्व्वीलिग/पुलिंग), “आकारांत” पुलिंग तथा “इया प्रत्यांत” शब्दों में विभिक्ति प्रत्यय मात्रा रूप में लगते हैं। जैसे -लड़के, लड़कों, बहनें, बहनों, बालक, बालकों आदि।
2. “अकारांत” और ‘आकारांत’ से भिन्न शब्दों में विभक्ति-प्रत्यय अपने मूलरूप (एँ, ओं) में लगते हैं। जैसेवस्तु-वस्तुएँ।

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 13 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

Students should regularly practice West Bengal Board Class 9 Hindi Book Solutions सहायक पाठ Chapter 13 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद to reinforce their learning.

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 13 Question Answer – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न – 1 : संकलित पाठ के आधार पर मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के व्यक्तित्व की विशेषताओं का उल्लेख करें ।
प्रश्न – 2 : मौलाना आज़ाद के अनुसार हमें अपनी स्वतंत्रता का उपयोग कैसे करना चाहिए – पठित पाठ के आधार पर लिखें ।
प्रश्न – 3 : मौलाना आज़ाद के व्यक्तित्व की उन विशेषताओं को लिखें, जिन्हें हमें अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है ।
प्रशश्न – 4 : महान व्यक्तित्व, भव्य उपस्थिति, अदम्य साहस और भय-मुक्त आचरण का व्यक्ति किसे कहा गया है ? उनकी विशेषताओं का उल्लेख करें ।
उत्तर :
मौलाना अबुल कलाम का व्यक्तित्व साहस, ईमानदारी, निडरता तथा स्वंतत्रता-प्रेमी का व्यक्तित्व था। सन् 1920 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले ये क्रांतिकारी थे । अपने अनेनानेक गुणों के कारण इन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया । यह एक ऐसा पद था जिसे उन्होंने अनेक वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में भी संभाले रखा।

मौलाना आजाद यद्यपि मुसलमान थे फिर भी हिन्दू, मुसलमान, सिख एवं ईसाई में उनके लिए कोई भेद-भाव नहीं था। राष्ट्रीय भावना उनके जीवन की प्रेरणा-शक्ति थी। वे राष्ट्रीय एकता तथा सामुदायिक सद्भावना के प्रतीक थे । इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यदि किसी ने उनका व्यक्तिगत अपमान किया तो उसे वे आसानी से भुला सकते थे लेकिन राष्ट्रीय अपमान को नहीं । उन्होंने हमेशा सच्चाई तथा ईमानदारी का साथ दिया।

आज़ादी मिलने के बाद मौलाना ने सबसे पहले इस बात पर जोर दिया कि इस आज़ादी का उपयोग सामाजिक कल्याण में, देश से बीमारी गंदगी तथा निरक्षरता दूर करने में किया जाय । वे स्वयं खुले दिल-दिमाग के थे तथा चाहते थे कि आज़ाद भारत भी जातिगत, भाषागत, प्रांतगत तथा बोलीगत संकीर्ण पूर्वाग्रहों से मुक्त हो। संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय एकता के आदर्शों, प्रशासन में ईमानदारी तथा आर्थिक प्रगति के लिए ही उनका प्रत्येक कदम था।

किताबें मौलाना आज़ाद की हर समय की साथी थीं। उन्होंने कुरान पर एक प्रसिद्ध रचना की। इसके अलावे उन्होंने पूर्वी तथा पाश्चात्य दर्शनशास्त्र की भूमिका पर भी एक किताब लिखी जो अपने-आप में अन्यतम है। इस पुस्तक में ब्रह्यांड की तुलना एक ऐसी प्राचीन पांडुलिपि से कि गई है जिसका पहला और अंतिम पृष्ठ कहीं खो गया हो ।

मौलाना आज़ाद की सबसे बड़ी सीख जो हमें आज भी याद रखने की जरूरत है – वह यह है कि देश में आज भी विभाजित करने वाली शक्तियाँ प्रभावी हैं । यदि हम राष्ट्रीय एकता के बारे में सोचते हैं तो हमें उन शक्तियों से सावधान रहने की जरूरत है । दूसरी जो उनकी सीख है कि कोई व्यक्ति तब तक सच्चा नेता नहीं हो सकता जब तक वह अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करके अपनी लोकप्रियता को जोखिम में नहीं डालता । सच तो यही है कि जो सब को प्रसन्न करना चाहते हैं वे अंत तक किसी को भी प्रसन्न नहीं कर पाते ।

WBBSE Class 9 Hindi मौलाना अबुल कलाम आज़ाद Summary

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 13 मौलाना अबुल कलाम आज़ाद 2

शब्दार्थ

पृष्ठ सं० – 72

  • निडर = नहीं डरने वाला ।
  • दायित्व = कर्म ।
  • जोखिम = खतरे ।
  • कमियों = कमी ।
  • पराधीन = गुलाम।
  • सद्भावना = अच्छी भावना ।
  • भेद-भाव = अंतर ।

पृष्ठ सं० – 73

  • भाषागत = भाषा से जुड़ी ।
  • प्रांतगत = प्रांत या राज्य से जुड़ी ।
  • सुविदित = अच्छी तरह जानी हुई।
  • तथापि = फिर भी ।
  • टस से मस न होना = अड्गि रहना, अपनी बात पर बने रहना ।
  • समुचित = पूरी।
  • अवहेलना = न मानना ।
  • आघात = चोट ।
  • हामी = पक्षधर, पक्ष लेने वाले ।
  • समीचीन = समय के अनुकूल ।
  • सबक = पाठ, शिक्षा, सीख ।

पृष्ठ सं० – 74

  • पांडुलिपि = लिखावट ।
  • भय-मुक्त = डर से मुक्त ।

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 12 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

Students should regularly practice West Bengal Board Class 9 Hindi Book Solutions सहायक पाठ Chapter 12 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद to reinforce their learning.

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 12 Question Answer – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न – 1 : संकलित पाठ के आधार पर डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का परिंचय दें ।
प्रश्न – 2 : डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान में भारत के लिए जो आदर्श रखे उनका वर्णन करें।
प्रश्न – 3 : डॉ० राजेन्द्र प्रसाद महात्मा गाँधी के निष्ठावान शिष्य थे – पठित पाठ के आधार पर लिखें।
प्रश्न – 4 : डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के विश्व-शांति तथा परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में विचार लिखें ।
प्रश्न – 5 : डॉ० राजेन्द्र प्रसाद सच्चा प्रजातंत्र किसे मानते थे ? विवेचना करें ।
प्रश्न – 6 : डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के व्यक्तित्व तथा कार्यों का उल्लेख करें ।
उत्तर :
है राजेन्द्र प्रसाद वह नाम आदर जिसे इतिहास देता है,
बढ़कर जिसके पद-चिह्नों को अंकित दिल पर कर देता है ।

अपनी सादगी तथा सरलता के कारण किसान जैसा व्यक्तित्व पाकर भी पहले राष्प्रपति बनने का गौरव पाने वाले डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर सन् 1884 ई० के दिन बिहार राज्य के सरना जिले के एक मान्य एवं सभान्त कायस्थ परिवार में हुआ था । इन्होंने बारह वर्षों से भी अधिक समय तक देश को भविष्य का मार्ग दिखाया।

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 12 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

आरंभ में राजेन्द्र बाबू राष्ट्रीय नेता गोपाल कृष्ण गोखले से, पर बाद में महात्मा गाँधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सबसे अधिक प्रभावित रहे । दोनों का प्रभाव इनके जीवन पर स्सष्ट रूप से दिखाई देता था । जाँधी जी के सच्चे शिष्य के रूप में उन्होंने हमेशा निम्नलिखित बातों पर बल दिया –

  • हम सभी प्रकार की हिंसा से बचें ।
  • सभी राष्ट्रों के बीच शांति और मित्रता स्थापित करने के लिए संघर्ष करें ।
  • एकपक्षीय परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रस्ताव पारित एवं स्वीकृत किए जायं।
  • हमें उन कारणों को भी समाप्त करना होगा जो युद्धों का कारण बनते हैं।
  • यदि हम विश्व में एक शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में जीवित रहना चाहते हैं तो परस्पर भय, अविश्वास, वैरभाव तथा असुरक्षा के कारणों को दूर करना होगा ।
  • मनुष्य को यह अनुभव करना चाहिए कि समस्त मानवता एक है, भले ही उसमें जातिगत, संप्रदायगत और वर्गभेद हैं ।
  • सभी राष्ट्रों को अपनी सोच का क्षितिज व्यापक बनाना होगा, ज्ञान में वृद्धि करनी होगी, सभ्य जीवन जीना होगा और यह अनुभव करना होगा कि जब विश्व का कोई व्यक्ति या देश कष्ट उठाता है तो सभी कष्ट उठाते हैं।
  • हम एक-दूसरे से घृणा करना, शत्रुता छोड़ दें तथा प्रेमपूर्वक एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें ।

निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि राजेन्द्र प्रसाद गाँधी जी के निष्ठावान शिष्य थे। प्रजातंत्र में उनका पूरापूरा विश्वास था और उनका यह मानना था कि जब तक यह पूरे संसार में व्याप्त न हो जाय, संसार के सभी समुदायों को प्रसन्नता न प्रदान करे तब तक वह सच्चा प्रजातंत्र नहीं है।

WBBSE Class 9 Hindi डॉ. राजेन्द्र प्रसाद Summary

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 12 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1
शब्दार्थ

पृष्ठ सं० – 69

  • सर्वोत्कृष्ट = सबसे अच्छा ।
  • शिखर वर्ष = अच्छे साल ।
  • बल = जोर ।
  • निरस्त्रीकरण = हथियारों पर रोक लगाना।

WBBSE Class 9 Hindi Solutions सहायक पाठ Chapter 12 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

पृष्ठ सं० – 70

  • वैरभाव = दुश्मनी का भाव ।
  • भ्रातृत्व = भाईचारे की भावना ।
  • हासिल = प्राप्त ।
  • उतावलेपन = जल्दीबाजी।
  • अंततोगत्वा = अंत में जाकर ।

पृष्ठ सं० – 70

  • श्रोताओं = सुननेवाले ।
  • संतोषजनक = संतोष को जन्म देने वाला ।
  • निरंतर = लगातार ।
  • व्यापक = फैला ।